Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, November 18, 2020

 
मोबाइल टीम ने लिये 143 सैंपल
-86 विभिन्न स्कूलों से 

************************

***********************

***************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जहां कोरोनावायरस केस बढऩे लगे हैं तथा प्रशासन ने काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मोबाइल टीम सीएमओ डा अशोक कुमार, डाक्टर नवीन कुमार की देखरेख में कनीना में बुधवार को मोबाइल टीम नंबर दो जिसमें सुदेश कुमार इंचार्ज ,विकास एलटी मनोज एलटी, दीपक एलटी, संजय , शामिल थे, ने कनीना के विभिन्न स्कूलों से सैंपल लिए। जिनमें आदर्श स्कूल कनीना मंडी तथा गीता विद्या मंदिर से 86 सैंपल लिये गये जबकि 12 सैंपल सुंदरह गांव से तथा शेष बावरिया मोहल्ला से लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। सुदेश कुमार इंचार्ज मोबाइल टीम ने बताया स्कूलों के साथ-साथ दूसरे लोगों को विशेषकर संक्रमित लोग जिनके संपर्क में आए उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। ये सैंपल मेवात मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं जहां 1 दिन के पश्चात रिपोर्ट आती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी कनीना के विभिन्न स्कूलों में सैंपल लिए जाएंगे।
डा धर्मेंद्र एसएमओ ने बताया कि सावधानी इस रोग से बचने का बेहतर इलाज है। उन्होंने सावधानी बरतने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सावधानी नहीं बरती गई तो यह रोग और भी फैल सकता है।
 फोटो कैप्शन 5: मोबाइल टीम स्कूलों के बच्चों का सैंपल लेते हुए।

कनीना क्षेत्र में मिले 13 संक्रमित

************************

**************************** 
कनीना। बुधवार को कनीना क्षेत्र में 13 संक्रमित मिले हैं। एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कनीना क्षेत्र में 13 संक्रमित  मिले हैं। जिसमें करीरा गांव का 30 वर्षीय युवक संक्रमित  मिला है। जिसने अपना सैंपल 14 नवंबर को कनीना उप नागरिक अस्पताल में जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पाजिटिव आ गई। कनीना के वार्ड नंबर 11 में रहने वाली 45 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है इस महिला ने कनीना उप नागरिक अस्पताल में 15 नवंबर को अपना सैंपल जमा करवाया था। ककराला गांव का 45 वर्षीय युवक 57 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। उन्होंने 16 नवंबर को अपना सैंपल मोबाइल टीम को जमा करवाया था। ककराला गांव में पहले से कई लोग संक्रमित आए हुए हैं इसलिए मोबाइल टीम गांव में गई हुई थी। वहां पर संक्रमित  व्यक्ति के आसपास रहने वालों के सैंपल लिए गए। जिसमें 45 वर्षीय युवक ने 57 वर्षीय युवक संक्रमित  मिले हैं। दौंगड़ा अहीर में 39 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस व्यक्ति ने 16 नवंबर को अपना सैंपल जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पाजिटिव आ गई। कनीना के बावरियों के मोहल्ले में रहने वाली 60 वर्षीय महिला संक्रमित  मिली है। जिसने 16 नवंबर को अपना सैंपल नागरिक अस्पताल कनीना में जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई । सुंदरह गांव का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित  मिला है। इस व्यक्ति ने 16 नवंबर को अपना सैंपल कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई। नांगल मोहनपुर का 24 वर्षीय युवक संक्रमित  मिला है। इस युवक ने 16 नवंबर को अपना सैंपल कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जमा करवाया था।  जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पाजिटिव आ गई। सेहलांग गांव के 5 संक्रमित मिले हैं। जिसमें 35 वर्षीय एक पुरुष 15 वर्षीय एक युवक 33 वर्षीय एक महिला 7 वर्षीय एक बालक 30 वर्षीय एक पुरुष संक्रमित मिले हैं। इन सभी ने 16 नवंबर को अपना सैंपल सेहलंग  में जमा करवाया था। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को पाजिटिव आ गई। खेड़ी गांव की 26 वर्षीय महिला संक्रमित  मिली है। छितरौली गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित  मिला है। जिसने 16 नवंबर को कनीना के उप नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल जमा कराया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पाजिटिव आ गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत करीरा में ग्रामीणों को किया जागरूक 

***********************************

******************************
कनीना। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कीर्ति जैन के निर्देशानुसार बुधवार को करीरा गांव की आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मीनाक्षी यादव व बाल विकास विभाग शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और गांव के विधवा महिलाएं आदि मौजूद रहे। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी अधिवक्ता मीनाक्षी एडवोकेट ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है और वंचितों को जोडऩा है उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रावधान है कोई भी महिला अपने किसी भी विवाद में कानूनी सहायता के लिए प्राधिकरण के कार्यकाल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पैनल अधिवक्ता मीनाक्षी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से विधवा महिला और उसके दो अरशद बच्चों को पेंशन देने का प्रावधान है इसके अतिरिक्त महिला पति की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो भी सरकार द्वारा उसे मुआवजा दिया जाता है।
फोटो कैप्शन 4: अधिवक्ता मीनाक्षी यादव ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करती हुई ।

जिला स्तर पर भारत जानो प्रतियोगिता होगी 29 को

****************************
कनीना। भारत परिषद के प्रधान कंवरसैन वशिष्ठ ने बताया कि भारत जानो प्रतियोगिता हर वर्ष की जाती है। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को विशेष  ईनाम दी जाती है इस वर्ष भारत जानो प्रतियोगिता का जिला स्तर पर आनलाइन आयोजन किया जा रहा है जिसमें कक्षा 6 से 8 वीं  में पढऩे वाले छात्रों का समय दिन में दिन में 11:30 से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे का होगा।
 कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों का समय दोपहर 12:30 से 1 बजे तक का आधे घंटे का होगा। खंड स्तर पर कनीना खंड के 13 स्कूलों ने भाग लिया था जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त सभी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकेंगे। खंड स्तर पर हुई परीक्षा में छह से आठवीं तक की परीक्षा में प्रथम स्थान पर कीर्ति आरआरसीएम कनीना ,पूजा आरआरसीएम दूसरे स्थान पर तथा सुमित लांबा यूरो तथा  दीपिका सदासुख दोनों ही तीसरे स्थान पर रहे।  लेकर तृतीय  स्थान पर रही व
कक्षा 9 से 12वीं तक वर्ग में खुशी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना प्रथम,  प्रशांत आरआरसीएम कनीना दूसरे स्थान पर व शालू यूरो स्कूल कनीना तथा अभिलाषा सदा सुख स्कूल कनीना तृतीय पर रहे हैं। व्हाट्सएप द्वारा सभी 13 स्कूल के मुखिया को परीक्षा परिणाम व परीक्षा के बारे में पूरा विवरण भेज दिया गया है।


 मंडी में बाजरे की खरीद जारी

************************
कनीना। कनीना मंडी में बाजरे की खरीद जारी है। दो दिनों से किसान अपने बाजरे को बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे थे तथा सरकार व प्रशासन द्वारा उनका बाजरा नहीं खरीदा जा रहा था जिसके कारण किसानों ने कनीना अनाज मंडी के मेन गेट को बंद कर अपना रोष जाहिर किया था। तत्पश्चात कनीना मंडी में बाजरे की खरीद की गई।
 किसान का मंडी में लाया गए बाजरे की खरीद दुबारा से शुरू करने से किसानों के चेहरे में खुशी छा गई है।  वही रविंद्र बंसल एवं ओमप्रकाश लिसानिया आढ़तियों ने बताया कि बाजरे कि खरीद शुरू हो गई है बारदाना भी आ गया है जिसका अभाव चल रहा था। तीन अधिकारियों की देखरेख में तीन टीमें गठित कर रखी हैं जो टोकन आदि को चेक करके ही बाजरे बेचने की अनुमति दे रहे हैं।


भैंसो की चोरी करने में असफल, चोरों ने मालिक को चोट मार किया घायल, अस्पताल में भर्ती

*******************************

****************************
कनीना। भैसों की चोरी करने में असफल होने पर मालिक को मारी चोट व गाड़ी लेकर भागने में सफल हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
छितरोली निवासी दलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्री में अपने प्लाट में अपनी भैंसो के पास सो रहा था कि रात लगभग एक से दो बाजे के बीच में पांच लोग आए तथा दो मेरे पास खड़े हो गए व दो ने मेरी भैंस व उसके साथ बंधी कटिया को खोल कर चलने लगे तो भैंस ने जोर की आवाज की जिसके चलते नींद खुल गई। दलीप सिंह का कहना है कि उनकी छाती पर लाठी रखी हुई थी और कहने लगे चुप होकर सो जा वरना गोली मार देंगे। वही दलीप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि उनकी भैंसों को छोड़ दो लेकिन चेोरों ने दलीप की बात को अनसुना कर दिया और भैंस लेकर बाहर निकल गए। आखिरकार दलीप ने एक चोर पर वार किया तो दूसरे ने अपने साथी पर वार होता देख कर,भैस मालिक दलीप पर लाठी से वार किया जिसमें दलीप के हाथ में व अन्य कई जगह चोट लगी। इसके बाद दलीप ने जोर से आवाज लगाई। दलीप की आवाज सुन कर पड़ोस के मकानों में सोए लोग उठकर बाहर आ गए तथा चोर गाड़ी लेकर भागने में सफल हुए। वही दलीप ने बताया कि इस घटना को लेकर हमने रात को पुलिस में फोन कर  हादसे की सूचना दी गई थी।   दलीप के परीजनों ने उसको ज्यादा चोट लगने कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही यहा गौरतलब है कि इससे पहले भी इस गांव से कई भैंसे चोरी हो गई थी जिनको लेकर ग्रामीणों द्वारा गांव में बडी पंचायत भी कि गई थी। जिसके बाद पुलिस का पहरा भी गांव में बढ़ गया था लेकिन अब एक बार फिर से इस वर्ष भी सर्दी की शुरूआत में ही इस प्रकार की घटना घटी है।  दलीप सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर मामले से अवगत करा दिया गया है।

सम्मान पर्व मनाया गया

*******************************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन द्वारा रेजांगला दिवस सैनिक सम्मान पर्व के रूप में मनाया गया। जिला के गांव धनौन्दा में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल एडवोकेट थे। अध्यक्षता सूबेदार श्रीराम बाघोत ने की।
 अतरलाल ने कहा 18 नवम्बर 1962 को लेह लद्दाख की सामरिक रेजागंला चौकी को बचाने के लिए मेजर शैतान सिंह भाटी मरणोतरांत परमवीर चक्र के नेतृत्व में 13 कुमाऊं कम्पनी के 123 रणबाकुंरों ने 1700 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर अदम्य साहस और शूरवीरता की मिशाल पेश की थी। इस युद्ध में 109 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सैनिकों के कारण ही देश की एकता और अखंडता सुरक्षित है। उन्होंने जिला के गांवों में एक माह तक सैनिक सम्मान पर्व कार्यक्रम चलाकर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर मदन सिंह, सूबेदार भाग सिंह, सूबेदार सुरत सिंह, सूबेदार श्रीराम, सूबेदार घनश्याम सिंह, सूबेदार रामकुमार, नायब सूबेदार नत्थु सिंह, हवलदार प्रभु कुमार, हवलदार बंसीलाल, प्रधान संतलाल आर्य, पूर्ण सिंह, सूबेदार भरत सिंह, किशनपाल, दिनेश कुमार, मीर सिंह, रवि कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में रेजांगला सहित देश के सभी युद्धों में वीरगति प्राप्त सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
फोटो कैप्शन 1: पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित करते हुए अतरलाल एडवोकेट।


मिलिट्री स्कूल में पाई सफलता

***************************
कनीना। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री स्कूल देहरादून द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना के छात्र दुष्यन्त ने सफलता प्राप्त की है।
चेयरमैन रोशनलाल ने बताया कि इस संस्था में हरियाणा राज्य से केवल एक ही विद्यार्थी का चयन होता है। इस छात्र का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है, जिसने जिला महेन्द्रगढ़ के साथ पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि निरन्तर प्रयास किये जाए तो प्रत्येक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।   इस मौके पर निदेशक संजय यादव तथा प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने सफलता प्राप्त विद्यार्थी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और इसी प्रकार परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 2: राव रोशनलाल विद्यार्थी का मिजिट्रिी स्कूल में चयन होने पर सम्मानित करते हुए।

मनीष कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि

**********************************








कनीना। भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर सं मनीष कुमार को डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है  मनीष कुमार ने डा. कल्पना शर्मा व डा. एसबीएल त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर विज्ञान में अपने शोध कार्य को पूर्ण किया। मनीष कुमार ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से वर्ष 2015 में कम्प्यूटर विषय में विशिष्ट उपलब्धि के साथ स्नातकोत्तर किया। कम्प्यूटर विज्ञान में रूचि होने के कारण और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा में बढ़ते हुए मनीष कुमार ने वर्ष 2016 में कम्प्यूटर विज्ञान में शोध कार्य हेतु प्रवेश परीक्षा पास की और वर्ष 2020 में उन्हें डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया । मनीष कुमार बचपन से ही होनहार विद्यार्थी रहे है । नवोदय विद्यालय में नौकरी के साथ-साथ अभी तक पढ़ाई से जुड़े हुए है। उन्होंने अंग्रेजी विषय में भी स्नातकोत्तर किया है। मनीष कुमार ने अपने परिवार और डा सुनील कुमार वत्स व श्री पवन शर्मा को उनके सहयोग हेतु दिया । वर्तमान में डॉ मनीष कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय जींद में कार्यरत है। भविष्य में डा मनीष कुमार डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की तैयारी कर रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्टाफ  सदस्यों और परिवार ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
फोटो कैप्शन: मनीष कुमार

No comments: