अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में अमीश ने पाया हरियाणा में तीसरा स्थान
************************************************************
***********************************************
**************************************************************
कनीना। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें पिता और पुत्र ने हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पुत्र ने अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है।
मिली जानकारी अनुसार कनीना निवासी अमीश कुमार यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ का विद्यार्थी है तथा अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था जो स्वामी विवेकानंद पर आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम हाल ही में परिणाम घोषित हुआ है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान तथा हरियाणा स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उनके पिता एचएस यादव को भी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए कंवरसैन वशिष्ठ भारत विकास परिषद के कनीना प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता तीन भागों में बांटी गई थी। छठी से आठवीं, नौवीं से बारहवीं तथा 12वीं से बड़ी कक्षाओं की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें अमीश कुमार ने कक्षा 10वीं-12वीं स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। उधर उनके पिता एचएस यादव ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था क्योंकि वे पीएचडी स्कालर के विद्यार्थी है। ऐसे में उनका हरियाणा में तीसरा स्थान रहा है क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अमीश कुमार।
घर से भागी दो बच्चियों ने बनाई अपहरण की मनगढ़ंत कहानी
-पुलिस ने उनके अभिभावकों तक पहुंचाया
**********************************************************
कनीना। रविवार शाम करीब 6 बजे कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा से दो नाबालिग बच्चियां परिवार के डर के मारे कनीना पहुंची तथा भारत विकास परिषद के प्रधान कंवर सैन वशिष्ठ ने उन्हें चौकी पहुंचाया। सभी उनकी मनगढ़ंत अपहरण की कहानी से चौक पड़े।
कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि वो प्रतिदिन पुलिस चौकी स्थित व्यायामशाला में एक्सरसाइज करने जाते हें। रविवार को शाम 6 बजे वहां दो बच्चियां एक्सरसाइज करने वाले यंत्रों पर झूल रही थी। कंवरसेन वशिष्ठ ने उनसे पूछा कि तुम कौन हो और कहां से हो तो उन्होंने बताया कि वे अपहरण से छूटकर आई हैं। हम स्कूल से जब घर की ओर आ रही थी तो हमारा अपहरण कर लिया गया था। जैसे तैसे छुड़ाकर आयी हैं।
जब कंवरसेन ने उनकी सारी जानकारी हासिल की तो उन्होंने बताया कि हम स्कूल से जब आ रही थी तो एक महिला और पुरुष ने हमें पकड़कर गाड़ी में डाल दिया और वे हम दोनों को घर ले गए। हमारे हाथ और पैर बांध दिए गए। जब महिला और पुरुष बातों में लग गये तो हम एक दूसरे का हाथ खोल कर भागने में कामयाब हुए और हम सीधे यहां पहुंच गए। तभी कंवर सैन वशिष्ट उनको चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह एसआई के पास ले गया। एएसआई ने तुरंत घटना को भाप लिया और दोनों को अलग-अलग करके पूछताछ की तो बताया कि दोनों परिवार से डर के मारे भागकर आई हैं और कुछ पैसे भी घर से लेकर आ गई। बस से कनीना पहुंची और व्यायामशाला तक पहुंच गई। सारी घटना की हकीकत जान चौकी इंचार्ज ने उनके परिजनों को कनीना चौकी में बुलाया और उनके सुपुर्द किया। एक और जहां दोनों की बातें सुनकर सभी अचरज में है वही पांचवी और छठी कक्षा में पढऩे वाली की बातें सुनकर कंवर सैन वशिष्ठ भी घटना को सच्चाई मान उन्हें चौकी तक ले गये। लेकिन कुल मिलाकर दोनों को उनके परिजनों तक पहुंचा दिया है।
सेहलंग क्षेत्र में पिलाई 2264 बच्चों को खुराक
**************************************************
*****************************************************
कनीना। पल्स पोलियो अभियान के तहत सेहलंग सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र के तहत 2264 बच्चों को खुराक पिलाई गई है।
सीएचसी सेहलंग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएचसी सेहलंग में कुल 26 बूथ बनाए गए थे जिसमें एक मोबाइल वैन का भी प्रयोग किया गया था। इन 26 बूथों पर 104 एएनम आशा वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी 26 बूथों को मानिटरिंग करने के लिए 5 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीएचसी सेहलंग में 3284 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें केवल 2264 बच्चों को ही खुराक पिला पाए।
शहीद कन्हीराम स्टेडियम को पूरा किए जाने की मांग
-शहीद के पुत्र ने भेजा उच्चाधिकारियों को ज्ञापन
*****************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया स्थित राव कन्हीराम स्टेडियम को अविलंब पूरा किए जाने की मांग उठने लगी है। वर्ष 2002 में सांसद कोटे से राशि मंजूर हुई थी जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानी की याद में स्टेडियम निर्मित कर दिया लेकिन अभी भी चारदीवारी नहीं बनी है, न ही सड़क मार्ग बना है और सम्मानपट्ट अधूरा पड़ा है।
स्वतंत्र सेनानी राव कन्हीराम के पुत्र देशराज कोटिया ने बताया कि 2002 में स्टेडियम के लिए सांसद कोटे से राशि मंजूर हुई थी जिसके चलते लाइब्रेरी हाल बनाया गया है वहीं स्टेडियम का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी भी अधूरा पड़ी थी जिसको कोटिया की पंचायत ने पूर्ण करवाया है। स्टेडियम की चारदीवारी नहीं बनी है जबकि स्टेडियम में बालीबाल, बास्केटबाल के पोल लगे है, दौडऩे वालों के लिए ट्रेक बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने चारदीवारी बनाने की मांग की है वहीं स्कूल गेट से स्टेडियम तक का करीब 250 फुट का लिंक मार्ग भी पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सम्मान पट्ट भी अभी अधूरा पड़ा है। जिसे अविलंब पूरा किया जाए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में एक ज्ञापन भेजा है।
देशराज कोटिया ने बताया कि शहीद कन्हीराम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। ऐसे में उनसे प्रेरणा लेने के लिए स्टेडियम की चारदीवारी पूर्ण करवाना, लिंक मार्ग बनाना तथा समानपट्ट करना बहुत जरूरी है ताकि युवा पीढ़ी स्टेडियम में आकर खेल खेलेंगे वहीं उनसे प्रेरणा भी लेंगे।
फोटो कैप्शन 13: राव कन्हीराम स्टेडियम
14: अधूरा पड़ा सम्मान पट्ट।
69 बूथों पर पिलाई 6812 बच्चों को पोलियो की खुराक
*******************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन यह कार्यक्रम चलेगा। बूथ स्तर पर रविवार को जीरो से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कायक्रम का शुभारंभ एसएमओ डा धर्मेंद्र ने किया।
इस मौके पर विस्तृत जानकारी देते हुए सुपरवाइजर शीशराम ने बताया कि कनीना उप-उप नागरिक अस्पताल के तहत भोजावास तथा मुंडियाखेड़ा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी शामिल हैं। कनीना में 27 बूथ बनाए गए थे जिनमें एक मोबाइल टीम लगाई गई थी। 27 बूथों पर 2656 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जबकि भोजावास में 23 बूथ बनाए गए थे जिन पर 1637 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। वहीं मुंडिया खेड़ा में 15 बूथ बनाए गए थे जिन पर 1506 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत भी विभिन्न गांवों में बूथ स्तर पर दवा पिलाई गई। इस मौके पर कनीना क्षेत्र में जहां मोबाइल टीमें का नेतृत्व सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू कर रहे थे। उनके साथ कविता कुमारी सुपरवाइजर ने भी अहं भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि रविवार को पल्स पोलियो का शुभारंभ किया गया है जबकि 1 फरवरी और 2 फरवरी को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया की एक बूथ सलम एरिया के लिए भी गठित किया गया था जहां पर भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई है।
फोटो कैप्शन 9: डा धर्मेंद्र एसएमओ पल्स पोलियो का शुभारंभ करते हुए
10: सलम एरिया में पल्स पोलियो की खुराक पिलाते हुए।
गैस पर आधारित शवदाह गृह मशीन दो सालों से खा रही है जंग
-नगरपालिका ने कंपनी पर डाला केस
******************************************************
कनीना। कनीना के राजकीय कालेज के पास शमशान घाट पर पूर्व एसडीएम संदीप सिंह द्वारा करीब 16 लाख रुपए की गैस पर आधारित शवदाह गृह बनवाकर मशीन तो स्थापित करवा दी गई थी किंतु दो वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी शवदाह गृह शुरू नहीं हो पाया है जबकि इसके लिए बिजली कनेक्षन तथा गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो चुकी है। अब नगरपालिका ने परेशान होकर कंपनी पर ही केस डाल दिया है।
मिली जानकारी अनुसार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से करीब 16 लाख रुपए की गैस पर आधारित शवदाह गृह मशीन को चार साल पूर्व मंगवाया था। शमशान घाट पर इसे स्थापित कर बिजली कनेक्शन और 6 सिलेंडरों की व्यवस्था भी कर दी किंतु कंपनी द्वारा डेमो न दिये जाने के चलते मशीन जग खा रही है। इसी को लेकर विगत दिनों भारत विकास परिषद भी उच्चाधिकारियों से मिली थी।
कनीना मंडी के शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि शवदाह गृह गैस पर आधारित है जिसके लिए छह गैस सिलेंडरों की जरूरत थी जो आपूर्ति हो चुकी है वहीं बिजली कनेक्शन भी मिल चुका है। गोरखपुर से यह मशीन मंगवा कर स्थापित की गई थी ताकि सबको एक गैस सिलेंडर में ही अंतिम संस्कार किया जा सके। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगेगी वहीं पेड़ों की कटाई भी रुकेगी।
उधर नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने मशीन को कंपनी ने अभी तक हैंड ओवर नहीं किया है वहीं कंपनी के करीब छह लाख रुपये बाकी हैं। बार बार नोटिस दिया जा चुका है किंतु इसे हैंड ओवर करने का काम पूरा नहीं किया गया है जिसके चलते उन्होंने कंपनी पर केस डलवा दिया है। कंपनी को यह मशीन शुरू करनी ही होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व एसडीएम संदीप सिंह के वक्त यह मशीन स्थापित करवाई थी। चार साल बीत जाने पर भी मशीन शुरू नहीं हो पाई है।
फोटो कैप्शन 11: गैस आधारित शवदाह गृह मशीन।
सौभाग्यवती महिलाओं का पर्व-गणेश चतुर्थी मनाया गया
******************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का व्रत पर्व मनाया गया। इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। कनीना के ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि माघ माह की कृष्ण चतुर्थी को सौभाग्यवती महिलाओं का पर्व गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में संकटहरण चतुर्थी, तिल कुटनी तथा गणेश चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। सर्दी के माह में आने वाले इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत पति, पुत्र की मंगलकामना, धन एवं धान्य के लिए किया जाता है।
इस पर्व पर दिनभर तिलों को कुटकर तथा चासनी में डालकर बनाई गई विशेष प्रकार का केक खाया गया। इसलिए इसे तिल कुटनी का व्रत भी कहते हैं। यह व्रत विवाहित एवं अविवाहित दोनों ने ही किया। महिला आशा, शकुंतला, नीलम आदि ने बताया कि अविवाहित महिलाएं अपने सुपति की कामना से तो विवाहित महिलाएं अपने पुत्र, भाई एवं पति की मंगलकामना के लिए व्रत किया। महिलाएं चांद जैसी शीतलता एवं चमक अपने इष्टïदेव में देखना चाहती हैं। दिनभर श्रीगणेश की पूजा की तथा दान दक्षिणा दी गई। महिलाओं ने कार्तिकेय और गणेशजी की कहानी सुनी। यह पर्व शिव परिवार को समर्पित रहा।
मार्च 2020 के बाद फिर से एक फरवरी को विद्यार्थी पहुंचेंगे स्कूल में
*************************************************************
कनीना। वर्ष 2020 में 23 मार्च को जहां कोरोना के चलते स्कूल बंद कर दिए गए थे वे एक फरवरी से फिर से लगने जा रहे हैं। कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं करीब 11 महीने बंद रह चुके हैं। परंतु शिक्षा विभाग द्वारा एक फरवरी से घोषित सेट नामक आनलाइन परीक्षा एक बार फिर से किसान आंदोलन की भेंट चढ़ गई है। अभी एक से पांच तक की कक्षाएं स्कूलों में बुलाने के आदेश जारी नहीं हुये हैं।
प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि 1 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक विधिवत रूप से 3 घंटों के लिए स्कूल खुल गए हैं जिसमें बिना वर्दी के विद्यार्थी आ सकेेंगे और उन्हें पका पकाया कोई भोजन नहीं दिया जाएगा और एसओपी के नियमों का पालन किया जाएगा किंतु अवसर एप पर होने जा रही परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं।
मिली जानकारी अनुसार किसानों का दिल्ली में आंदोलन चल रहा है जिसके चलते कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से अब यह परीक्षा संभव नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि अब नए शेड्यूल के अनुसार भविष्य में सेट की परीक्षा होगी। पहली बार शिक्षा विभाग अवसर नामक एप पर यह परीक्षा आयोजित करने जा रहा था और उसमें यह किसान आंदोलन अब आड़े आ गया है। ऐसे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि कब तक यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ सकती है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी आदेशों तक यह परीक्षा स्थगित रहेगी जिस के संबंध में शिक्षा विभाग ने गत दिनों पत्र भी जारी कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी स्कूल में आएंगे लेकिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए ही आएंगे। उधर स्कूलों को विधिवत रूप से कक्षाएं बिठाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विद्यालयों को सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि कक्षाएं लगाई जा सके। उधर विद्यार्थियों को सख्त आदेश दिया जा रहा है कि बीमार हालात में स्कूल में नहीं आए तथा अभिभावकों से स्कूल जाने का अनुमति पत्र तथा शिक्षा केंद्र से स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर आए। यही नहीं विद्यालयों में भी पहुंचने पर उनका ताप आदि का ब्यौरा रिकार्ड किया जाएगा ताकि कोरोना रोग से हराया जा सके। अभी तक कोरोना के केस कम पड़ गए परंतु सरकार एवं शिक्षा विभाग बड़ी सावधानी बरत रही है जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
उधर शिक्षकों से इस संबंध में बात की गई तो महिपाल सिंह, लक्ष्मी देवी, राजेश कुमार आदि ने बताया कि यह कदम सही समय पर उठाया है जो सराहनीय है। वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विद्याथी, राजकपूर, दिनेश, सरेखा, राकेश आदि से बात की तो उन्होंने खुशी जताई कि सरकार ने स्कूल खोले दिये हैं। वे घर बैठे बैठे मोबाइल पर काम करते हुये परेशान हो चुके थे। अब स्कूल जाकर गुरुओं से ज्ञान प्राप्त करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निमित्त संपर्क एवं निधि संग्रह अभियान शुरू
-वाल्मीकि धर्मशाला में हवन करके शुभारंभ किया
**************************************************************
****************************************************************
कनीना। कनीना के महर्षि भगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि बस्ती के लोगों के साथ आर्य समाज कनीना ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निमित्त संपर्क एवं निधि संग्रह अभियान के लिए हवन करके शुभारंभ किया। इस हवन का मुख्य उद्देश्य श्रीराम मंदिर के लिए सामाजिक समरसता और सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा रहा।
हवन में दो यजमान बैठे, दोनों जोड़े बाल्मीकि बस्ती से रह। इस हवन के माध्यम से गांव के प्रबुद्ध जनों ने एक सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह कनीना, खंड के संयोजक शिव कुमार, सह संयोजक दिलावर,आर्य समाज के प्रधान मोहर सिंह, मनफूल, ओम प्रकाश, जगदीश आचार्य विष्णु, सुनील, संदीप राठी, यादराम, जितेंद्र, योगेश अग्रवाल, वाल्मीकि बस्ती के सभी घरों के लोग औरतें बच्चे उपस्थित रहे।
गौशाला से भी हुआ अभियान शुरू-
उधर श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की महंत लक्ष्मण गिरी विकलांग गौशाला आश्रम से भी की गई। आश्रम के महंत विठ्ठल गिरी ने 11 हजार रुपये की समर्पण राशि राममंदिर के निर्माण हेतु दी। इसी के साथ बूचावास मण्डल में 100 झण्डे 100 कंधे का भी श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुरेंद्र जी ने मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान अभियान के जिला मीडिया प्रमुख जितेन्द्र जोनी , मण्डल संयोजक कौशल्या देवी, सभी गांवों के ग्राम प्रमुख , जीतू पाथेडा, उत्तम ,विक्रांत यदुवंशी, गौरव मेहता गुढ़ा, दीपक, सतपाल,मनीष तंवर, नवीन तंवर, मनीष ,प्राण, डा प्रदीप रसूलपुर आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: कनीना की वाल्मीकि धर्मशाला में यज्ञ से समर्पण निधि संग्रह की शुरुआत करते हुए।
5: बूचावास गौशाला के महंत विठ्ठल गिरी 11 हजार रुपये की समर्पण राशि प्रदान करते हुए। फोटो में बाये से दाये तीसरे नंबर पर भगवावस्त्रधारी बि_लगिरी महंत।
श्रीराम के प्रति आस्था के चलते महिलाओं ने थामी कमान
-राजपूत बाहुल्य गांव में राम मंदिर निर्माण संकल्प निधि के लिए जाएंगी घर घर
**********************************************************************
कनीना। पाली गांव में भगवान राम के काम के लिए महिलाओं ने पर्दा त्याग कर समर्पण अभियान में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। पूरे गांव की महिलाओं का जोश अनोखा है। राजपूत बाहुल्य गांव पाली में श्रीराम मंदिर निर्माण संकल्प निधि की बैठकें करके टोलियां बन चुकी हैं। वे प्रत्येक घर में संपर्क करेंगी और हर घर से श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण करवाएंगी
ग्राम प्रमुख ललिता और सह प्रमुख स्नेह लता ने बताया की पाली गांव के सभी पंद्रह सौ घरों हमारी टीम निधि समर्पण का आग्रह करेंगी उन्होंने कहा अयोध्या में बनने वाला भगवान श्रीराम का मंदिर हमारी आस्था का मंदिर है। राम के प्रति समाज में सदैव एक आस्था का भाव रहा है और इसी भाव से ओतप्रोत होकर हम सब ग्रामीण महिलाओं ने संकल्प लिया है कि हमारे गांव में प्रत्येक घर में केवल मातृशक्ति जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव को 11 वार्डों में बांटा गया है प्रत्येक वार्ड में 175 से 200 घर है।
अभियान प्रारंभ होते ही नरेश गिरदावर,
विनोद पाली, देशराज सिंह ने 11 - 11 हजार रुपए संकल्प निधि के रूप में दिए वही सुभाष वर्मा ने 5100 रुपए की आहुति डालकर अभियान का प्रारंभ किया। निधि समर्पण अभियान के जिला पालक कैलाश पाली ने कहां की इस देश में मातृ शक्ति का योगदान सदैव धार्मिक कार्यों में रहा है त्याग और बलिदान की मूर्ति के रूप में मातृशक्ति को देखा जाता है। भारत के इतिहास में अहिल्या, दुर्गावती, लक्ष्मी बाई, रानी पद्मावती और वर्तमान में कल्पना चावला जैसी महिलाओं ने सदैव समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति की गोद में भगवान भी खेलें और देव भी खेले। उन्होंने सदैव बचपन से ही हमारी पीढ़ी को संस्कार देने का काम किया है जब-जब समाज को आवश्यकता पड़ी तब सब मातृशक्ति अपने समर्पण के लिए सदैव तैयार रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए लगभग 1000 टोलियां बन चुकी है। यह मंदिर राष्ट्र मंदिर बनेगा हमारे समाज में समरसता का भाव पैदा करेगा। हिंदू समाज अपने आप पर गर्व महसूस करेगा।
श्री पाली ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला भगवान राम का मंदिर भारत के लिए एक राष्ट्र मंदिर बनेगा 40 पीढ़ी पहले जो हिंदुओं ने सपना सजाया था वह स्वप्न 2024 में पूरा होगा। 1992 में कारसेवकों ने उस ढांचे को नष्ट करके मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के सभी 367 गांव और प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक घर जाने की योजना बनी है। यह अभियान 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलेगा।
फोटो कैप्शन 7 व 8: राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संचयन के लिए कमान संभाले महिलाएं। जागरण
कैनरा बैंक ने लगाया गाहड़ा में किसान ऋण शिविर
-20 लाख रुपये के बांटे ऋण
********************************************************
कनीना। कैनरा बैंक शाखा कनीना द्वारा गाहड़ा गांव में किसान ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूनमचंद मैनेजर कैनरा बैंक क्षेत्रिय कार्यालय गुरुग्राम मुख्य अतिथि थे।
पूनमचंद द्वारा कृषि एवं पशुपालन संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ओवरड्राफ्ट, मिनी डेयरी, पशु किसान कार्ड, पीएम कुसुम, मशरूम की खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विस्तार अधिकारी पाबू सिंह तथा विजय कुमार मैनेजर कैनरा बैंक शाखा बूड़ोली द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 20 लाख रुपए के कृषि ऋण बांटे गए। इस मौके पर विजय कुमार यादव मैनेजर कैमरा बैंक, आशा कुमारी मैनेजर केनरा बैंक कनीना, पाबू सिंह कृषि विस्तार अधिकारी, अजीत कुमार आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन 01: किसानों को ऋण वितरित करते पूनमचंद मैनेजर केनरा बैंक।
3 दिन से जम रहा है पाला
********************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में विगत 3 दिनों से लगातार पाला जम रहा है। ज्यों ज्यों धूप बढ़ती जा रही है त्यों त्यों पाला भी बढ़ता ही जा रहा है। सुबह सवेरे दूर-दराज तक धरती पर भी पाला देखा गया।
कनीना क्षेत्र के किसान सुनील कुमार, महेश कुमार, कुलदीप सिंह, मोहन कुमार, सुमेर सिंह आदि ने बताया कि जब खेतों की ओर गए तो चारों और धरती सफेद नजर आ रही थी। पाले को देखकर जहां किसानों की चिंता की रेखाएं बढ़ गई है किंतु कृषि विभाग अभी भी इस पाले का कोई दुष्प्रभाव न पडऩे की बात कह रहा है। उिदसंबर माह में भी पाला जमा था। इस वर्ष लंबे समय तक पाला जमने की घटना घट रही है। धुंध एवं कोहरा कम पड़ा है किंतु पाला अधिक जमा है। सरसों, गेहूं के पत्तों पर सफेद पाला जमा देखा गया। यहां तक कि सुबह सवेरे उठकर लोग आग के पास बैठे देखे गए।
कृषि विस्तार सलाहकार डा देवराज का कहना है कि जब तक दिन के समय धूप पड़ती रहेगी पाले का कोई नुकसान नहीं हो सकता है। उनका कहना है कि यदि पाला लंबे समय तक चलेगा तो निश्चित रूप से ही फसल को नुकसान होगा।
फोटो कैप्शन 2 व 3: कड़बी एवं धरती पर जमा हुआ पाला।
अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में अमीश ने पाया हरियाणा में तीसरा स्थान
*************************************************************
कनीना। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें पिता और पुत्र ने हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पुत्र ने अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है।
मिली जानकारी अनुसार कनीना निवासी अमीश कुमार यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ का विद्यार्थी है तथा अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था जो स्वामी विवेकानंद पर आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम हाल ही में परिणाम घोषित हुआ है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान तथा हरियाणा स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उनके पिता एचएस यादव को भी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए कंवरसैन वशिष्ठ भारत विकास परिषद के कनीना प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता तीन भागों में बांटी गई थी। छठी से आठवीं, नौवीं से बारहवीं तथा 12वीं से बड़ी कक्षाओं की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें अमीश कुमार ने कक्षा 10वीं-12वीं स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। उधर उनके पिता एचएस यादव ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था क्योंकि वे पीएचडी स्कालर के विद्यार्थी है। ऐसे में उनका हरियाणा में तीसरा स्थान रहा है क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: अमीश कुमार।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, January 31, 2021
Saturday, January 30, 2021
हजारों मन कड़वी जलने से बचाई
- 60 से 70 मण कड़बी जलकर हुई राख
****************************************
********************************************************
********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खरखड़ाबास की बणी(जंगल) में किसानों द्वारा लगाई हुई कड़वी की छुरियों(इकट्ठी की हुई) में अचानक आग लग गई जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर अधिकारी राकेश कुमार अपनी फायरब्रिगेड सहित दलबल सहित मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, जिसमें 60 से 70 मण कर भी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
बलजीत सिंह खरकड़ाबास ने बताया कि उन्होंने पशु चारे के लिए यह कड़वी इकट्ठी कर रखी थी जिसमें से 60 से 70 मण जलकर राख हो गई है किंतु बहुत बहुत अधिक मात्रा में कड़वी को बचा लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार फायर अधिकारी राकेश कुमार, चालक जगदीश कुमार, फायरमैन विकास कुमार तथा सुखबीर सिंह दोपहर पश्चात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। फायर अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर 2 घंटों में काबू पाया गया। आसपास में भारी मात्रा में कड़वी लगी हुई थी जिसे जलने से बचा लिया गया है।
फोटो कैप्शन 12: कड़बी में अज्ञात कारणों से लगी आग पर काबू पाते हुए फायर अधिकारी।
कैनरा बैंक ने लगाया गाहड़ा में किसान ऋण शिविर
**************************************************
***********************************************
***********************************
कनीना। केनरा बैंक शाखा कनीना द्वारा गाहड़ा गांव में किसान ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूनमचंद
मैनेजर कैनरा बैंक क्षेत्रिय कार्यालय गुरुग्राम मुख्य अतिथि थे।
पूनमचंद द्वारा कृषि एवं पशुपालन संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ओवरड्राफ्ट, मिनी डेयरी, पशु किसान कार्ड, पीएम कुसुम, मशरूम की खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विस्तार अधिकारी पाबू सिंह तथा विजय कुमार मैनेजर कैनरा बैंक शाखा बूड़ोली द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 20 लाख रुपए के कृषि ऋण बांटे गए। इस मौके पर विजय कुमार यादव मैनेजर कैमरा बैंक, आशा कुमारी मैनेजर केनरा बैंक कनीना, पाबू सिंह कृषि विस्तार अधिकारी, अजीत कुमार आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन 11: किसानों को ऋण वितरित करते पूनमचंद मैनेजर केनरा बैंक।
पंचायत समिति द्वारा दुकानों के नंबर लगाए जाने पर दुकानदार चौकन्ना
***************************************************************
कनीना। पंचायत समिति कनीना द्वारा दुकानों के बाहर दीवार पर दुकानों के नंबर लिखे जाने के चलते दुकानदारों के कान खड़े हो गए हैं। दुकानदार पहले ही दुकानें तोड़े जाने की संभावना से भयभीत हैं। न्यायिक परिसर और उपमंडल कार्यालय को लेकर अनेकों भ्रांतियां चल रही है। दुकानदार किसी भी गतिविधि को लेकर परेशान हो जाते हैं। जहां शुक्रवार को पंचायत समिति की ओर से दुकानों/खोखो के नंबर दुकान के बाहर लिखे जाने पर दुकानदार भयभीत नजर आए। मिली जानकारी अनुसार पंचायत समिति की ओर से कहने को तो 154 दुकानें है किंतु हकीकत में सभी दुकानों नहीं बनी हुई हैं। बहुत से खोखे/दुकान आदि हवा में बताए जा रहे जिसको लेकर के अनेकों प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी देशबंधु से बात की तो उन्होंने बताया कि रिकार्ड अनुसार मिलान करना है कि किस दुकान /खोखे में कौन बैठा हुआ है। वह दुकान/खोखा है भी या नहीं।
दुकान की छत तोड़कर बिजली का सामान चोरी
-पुलिस मामले मं जुटी
***********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव पड़तल में मोटर वाइंडिंग की दुकान की छत तोड़कर अज्ञात चोर बिजली का सामान चेारी कर ले गये। दुकान के मालिक ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी अनुसार दुकान के मालिक सतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी दुकान को ताला लगाकर बंद किया था। शनिवार को जो सुबह करीब दस बजे दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान की छत तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में घुसकर सामान चोरी कर ले गया।
सतीश कुमार ने कनीना पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है उनकी तीन नई सीआरआई की मोटर, 1.80 क्विंटल तांबे का तार, 5 पुरानी सबमर्सिबल मोटर, 5 आटा पीसने की मशीन की मोटरें, तीन कूलर की मोटर,दो नये स्टार्टर, 100 बाल बेरिंग, 15 किलोग्राम मोटर का नया तार आदि सामान चोरी कर ले गया। उन्होंने कनीना पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। कनीना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुटी हुई है।
फोटो कैप्शन 9 एवं 10: दुकान की टूटी हुई छत तथा दुकान का नजारा।
दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए बंद की सहायतार्थ राशि पुन: दी जाये
*********************************************************
**********************************************************
कनीना। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से दुर्घटना में विकलांगता या मृत्यु होने पर मिलने वाली एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता योजना को बंद करने को जनविरोधी तथा गरीब विरोधी कदम बताते हुए इसे पुन: चालू करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अतरलाल ने चेतावनी दी है कि राज्य सरकार ने इस योजना को तत्काल चालू नहीं किया तो बसपा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के व्यक्तियों के लिए दुर्घटना में स्थायी विकलांगता या मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीडि़त अथवा उनके परिजन को दी जाती थी। गरीब लोगों के लिए यह योजना पिछले 15 सालों से चली आ रही थी परन्तु राज्य सरकार ने एकाएक इस योजना को बंद करके गरीब विरोधी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की सहायता के लिए चलाई जा रही इस योजना के बंद करने से गरीब जनता में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि सरकार महंगाई को ध्यान में रखते हुए इस योजना की सहायता राशि में वृद्धि करके गरीब लोगों को कुछ राहत देती। उन्होंने ज्ञापन में आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने तथा गरीबों के हित में इसे तत्काल पुन: चालू करने की मांग की है।
113 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक -रविवार से पिलाई जाएगी बूथों पर
***************************************************************
कनीना। एक बार फिर से पोलियो की दवा पिलाने का अभियान शुरू हो गया है। कनीना उप-नागरिक अस्पताल के तहत 69 बूथ बनाए गए हैं जहां रविवार को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी जबकि 1 और 2 फरवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को सलाम एरिया, ईंट भट्ठा आदि पर मोबाइल टीम ने जाकर खुराक पिलाई गई है। यह खुराक कनीना के अटेली रोड़, महेंद्रगढ़ रोड़, रेवाड़ी रोड़ लोढ़ा की कोठी के पीछे रह रहे लोगों के बच्चों को भी पिलाई गई है। इस मौके पर टीम राजेश कुमार, सुनील कुमार, रणधीर कुमार, युद्धवीर सिंह आदि सदस्यों की मोबाइल टीम द्वारा इन क्षेत्रों में जाकर दवा पिलाई।
भोजावास क्षेत्र में पिलाई 56 बच्चों को खुराक-
उधर भोजावास पीएचसी के तहत 56 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। विस्तृत जानकारी देते हुए सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कोका तथा बचीनी ईंट भट्ठों पर रहने वाले लोगों के 56 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि उनकी देखरेख में पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, उषा देवी, कमला देवी, बीना, मुकेश बाई जयश्री और रेवती आदि की मोबाइल टीम ने ईंट भ_ों पर काम करने वाले लोगों के बच्चों को खुराक पिला दी गई है।
फोटो कैप्शन 7 व 8: कनीना क्षेत्र में बच्चों को खुराक पिलाते हुए मोबाइल टीम।
गुढ़ा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी
********************************************
****************************************
कनीना। जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवम गणित प्रदर्शनी में गुढा स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर परचम लहराया।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि 18 से 22 जनवरी के बीच हुई खंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें गुढा स्कूल के विद्यार्थियों ने पांच में से चार श्रेणियों में स्थान प्राप्त किया ।
इको-फ्रेंडली मैटेरियल ( पर्यावरण हितैषी सामग्री) में विद्यालय की छात्रा अमिता का आटोमेटिक शेड कवर का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा वहीं इंटरेक्टिव साफ्टवेयर में छात्र साहिल का हाइट एडजस्टेबल प्लेटफार्म का मॉडल प्रथम और हिस्टोरिकल डेवेलपमेंट मे ज्योति का प्लेटफार्म कनेक्टर का माडल प्रथम रहा।
इसके साथ साथ इंटरेक्टव साफ्टवेयर में कक्षा नौवीं के छात्र हार्दिक शर्मा का आर्मी सिक्योरिटी सिस्टम का माडल और मैथमेटिकल मॉडलिंग में मुस्कान का ट्रांसवर्स और पैरेलल लाइन का माडल द्वितीय स्थान पर रहा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, रसायन विज्ञान प्रवक्ता नितिन मुदगिल तथा गणित प्रवक्ता कृष्ण चंद्र का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्राचार्य अभय राम यादव ने बच्चों की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारती फाउंडेशन संस्था द्वारा भी बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सतबीर सिंह, राजकुमार, नीरज यादव, नीना यादव, प्रवीण यादव, अरुण कुमार, योगेश कुमार, सुखबलविंदर, हेमलता, रीटा रानी, मनमोहन, मुकेश कुमार, सुमन देवी, कविता रानी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: विभिन्न माडलों के साथ गुढ़ा के अव्वल विद्यार्थी।
खास महत्व होता है संकट चतुर्थी का-प्रदीप शास्त्री
********************************************
**********************************************
कनीना। पंडित प्रदीप शास्त्री श्रीश्याम मंदिर कनीना का कहना है कि माघ माह में आने वाली संकट चौथ का हिंदू धर्म में खास महत्व है इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है और माताएं संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
संकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी वक्र कुंड चतुर्थी तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर महीने होता है लेकिन माघ महीने में पढऩे वाली संकष्टी चतुर्थी की अलग ही महिमा है।
संकष्टी का अर्थ होता है संकट को हरने वाला चतुर्थी के दिन भगवान गणेशजी की माताएं पूजा करें और अपने संतान की दीर्घायु खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखना चाहिए और गणेश भगवान की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी रविवार की है। चंद्रोदय का समय 8:41 मिनट पर होगा।
पूजा की विधि- श्री शास्त्री का कहना है कि प्रात: काल उठकर स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें विशेष रुप से पूजा के वक्त माता लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें दिन भर निर्जला उपवास करें रात में चांद को अरग दे और गणेश जी की पूजा करें फिर फलाहार करें और संभव हो तो केवल उस दिन मीठे व्यंजन का फलाहार करें।
सांयकाल में चंद्रमा की पूजा की विधि- प्रदीप शास्त्री का कहना है कि संकट चौथ के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के शाम को चंद्रमा को अघ्र्य दे देकर ही व्रत तोड़े चंद्र देव की पूजा साहब रोली चंदन मिश्री दूध यह सब चीज एक पात्र में इक_ा कर कर भगवान चंद्रमा को अघ्र्य दें ।तत्पश्चात अपना व्रत खोलें भगवान भगवान गणेश जी और लक्ष्मी जी की आरती पूजा पाठ आराधना आराधना करनी चाहिए।
फोटो: प्रदीप शास्त्री
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया
*******************************************
कनीना। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया, पुष्प अर्पित किए तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जहां महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर सत्येंद्र शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रपिता को बापू,बापू गांधी, महात्मा गांधी आदि कई नामों से जाना जाता है। उन्होंने ताउम्र अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आजादी दिलवाई तथा सादगी से और शाकाहार जीवन जीकर देश को एक प्रेरणा दी। इस दिन बिरला ही मंदिर दिल्ली में नत्थूराम गोडसा ने उन पर गोली चला दी थी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने कई आंदोलन चलाए जिनमें साबरमती की दांडी यात्रा, नमक सत्याग्रह आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख हैं। बेरिस्ट्री परीक्षा पास कर के वे भारत लौटे। वे अहिंसा के पुजारी थे और हिंसा से उनकी मौत हुई। उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि वे सूत कातते थे और सादगी से सादे कपड़े पहनते थे। उनकी जीवन सदा धरती पर मिसाल रहेगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महात्मा गांधी को याद किया और उन्हें पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण किया गया।
पाला जमने का सिलसिला जारी
-दो दिनों से जमा है पाला
**************************************************
कनीना। पाला जमने की घटना दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जहां शुक्रवार को खेतों में पाला जमा था वहीं शनिवार को और भी अधिक पाला जानने का समाचार मिला है।
किसानों से मिले समाचार अनुसार गेहूं और जौ के पत्तों के अतिरिक्त सरसों के पत्तों पर पाला जमा हुआ देखा गया। दूर-दराज तक खेत सफेद रंग के नजर आ रहे थे। किसान कृष्ण सिंह सीहोर ने बताया की यूं तो दिसंबर माह से पाला जमता रहा है किंतु शनिवार को सबसे अधिक पाला जमा है। उधर किसान सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जब खेतों में सोकर उठे तो दूर तक पाला ही पाला जमा दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि पाला उनकी फसल को नुकसान पहुंचाएगा किंतु शुक्रवार और शनिवार दिनभर तेज धूप चमकती रही जिससे पाले का प्रभाव जल्दी ही खत्म हो गया। किसानों का कहना है कि जिस दिन अधिक धूप पड़ती है उसके अगले दिन पाला पडऩे की संभावना भी बढ़ जाती है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कई दिन पाला जमा था। तत्पश्चात जनवरी के प्रथम सप्ताह में पाला जमा। कुछ दिन राहत देने के बाद अब जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पाला जम रहा है।
किंतु इस पाले को कृषि अधिकारी नुकसानदायक नहीं मान रहे हैं। कृषि अधिकारी डा देवेंद्र, डा मनोज कुमार, डा देवराज आदि ने बताया कि अभी पाली का नुकसान नहीं होगा क्योंकि दिनभर तेज धूप चमकती है।जिससे पाले का प्रभाव समाप्त हो जाता है। यदि लगातार पाला लंबे समय तक चलता रहे तो निश्चित रूप से फसल को हानि होगी। यहां उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में 10 फरवरी तक पाला जमता देखा गया है।
फोटो कैप्शन 3 व 4: पाले के कारण सफेद रंग के गेहूं के पत्ते नजर आते।
Friday, January 29, 2021
मनुष्य की पहचान पद से नहीं बल्कि काम से होती है: उपायुक्त राजेश जोगपाल
*********************************************************************
**********************************************************************
*************************************************************
लगभग 28 वर्षों की सेवा केबाद आज ईश्वर सिंह नाफरिया एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त
****************************************************************
कनीना। पशुपालन विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत ईश्वर सिंह नाफरिया लगभग 28 वर्षों की सेवा केबाद आज कनीना से सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर कनीना बीआर समारोह स्थल में विभाग के अधिकारियोंं ने विधिवत रूप से विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर दादरी उपायुक्त राजेश जोगपाल ने शिरकत की।
श्री ईश्वर सिंह नाफरिया जिला भिवानी के गांव तोशाम के स्थाई निवासी हैं। उन्होंने 28 सितंबर 1992 को अंबाला जिले में वेटरनरी सर्जन के पद पर ज्वाईन की थी। इसके बाद उन्होंंने हिसार, भिवानी व महेंद्रगढ़ जिला मेंं अपनी सेवाएं दी।
दादरी उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि एसडीओ ईश्वर सिंह नाफरिया का कार्य काफी सराहनीय रहा है। इसलिए ईश्वर सिंह नाफरिया की जिले में लोकप्रिय अधिकारियों में गिनती होती है। उन्होंंने कहा कि मनुष्य की पहचान पद से नहीं बल्कि काम से होती है। सर्विस के बाद मनुष्य का नया जीवन शुरू होता है। सर्विस केबाद केवल विभाग में कर्मचारी व अधिकारी की यादें ही रह जाती हैं। उन्होंने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्ïवान किया कि वे भी अपनी सर्विस के दौरान पूरी निष्ठïा कर्मठता के साथ काम करें। जीवन उन्हीं लोगों का सफल माना जाता है जिन्होंने जीवनभर निष्ठïा के साथ काम करते हुए देश सेवा की हो।
इस मौके पर पशुपालन उपनिदेशक डा. नसीब सिंह, सिमैन बैंक अधिकारी डा. भूपसिंह, एसडीओ डा. राकेश यादव, एसडीओ डा. सुदर्शन व पशुपालन विभाग से अन्य अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 13: संबोधित करते दादरी उपायुक्त राजेश जोगपाल।
दुर्घटना में छात्रा को आई चोंट हायर सेंटर रेफर
********************************************
कनीना। कनीना कालेज जाते समय छात्रा हरियाणा रोडवेज की बस से हुई घायल। उन्हें कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जिनकी हालात देखते हुए हर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार सुबह भारती नाम की लड़की बस स्टैंड से दादरी से आ रही दादरी रोड़वेज की बस से चोटिल हो गई। उनके पैर पर चोट आई जिन्हें कनीना अस्पताल लाया गया जहां जहां उनकी हालात देखते हुये हायर सेंटर रेफर कर दिया।
महिला को दी मारने की धमकी, मामला दर्ज
**********************************
कनीना। सेहलंग निवासी एक महिला ने गांव के ही अमित कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 26 जनवरी को शाम के समय अमित नामक एक व्यक्ति उनके प्लाट में घुस गया, जिनके मन में बुरी भावना नजर आ रही थी। जब उन्होंने शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ तथा जाते जाते हैं उन्हें मारने की धमकी दे गया। कनीना पुलिस ने महिला के बयान पर अमित कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नटवरलाल ने फिर लगाई चपत
-ढाई किलो वाट के 2 सोलर इनवर्टर ले उड़ा नटवरलाल
*************************************************
कनीना। विगत वर्ष कनीना और आसपास गांवों में अनेकों लोगों को महेंद्रा मिराजो गाड़ी में में आकर चट्टी लगाने वाला नटवरलाल एक बार फिर से सेहलंग के एक दुकानदार को करीब 22 हजार रुपये के दो सोलर इंवर्टर की चपत लगा गया। कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़त पवन कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास महिंद्रा मिराजों में एक व्यक्ति आया और उन्होंने कहा कि मैं सेहलंग स्थित एक स्कूल स्कूल के चालक का रिश्तेदार हूं । उन्हें दो सोलर इंवर्टर ढाई किलो वाट के चाहिए। उन्होंने पवन कुमार को कहा कि वह पेमेंट लेकर नहीं आया। बस स्टैंड सेहलंग पर उनके साथी है उनसे वो पेमेंट दिलवा देंगे, किसी व्यक्ति को उनके साथ भेजो। पवन कुमार ने विश्वास करते हैं एक लड़का उनके साथ बस स्टैंड सेहलंग तक भेजा किंतु बस स्टैंड पर नटवरलाल लड़के को छोड़कर इंवर्टर सहित फरार हो गया।
जब लड़के ने आकर पवन कुमार को शिकायत की तो तुरंत पवन कुमार ने स्कूल से संपर्क साधा जहां से पता लगा कि वह कोई उनका संबंधित नहीं था। तत्पश्चात पवन कुमार ने मिराज महिंद्रा का पीछा भी किया जो कनीना की ओर ले भागा। कनीना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
बाघोत में टावरों से बैटरी चोरी
*********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में मोबाइल कम्पनियों के दो टावरों से बैटरी चोरी होने का मामला कनीना पुलिस ने दर्ज किया है।
मिली जानकारी अनुसार राजेंद्र सिंह बाघोत केयर टेकर एयरटेल कम्पनी ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गुरुवार रात को अज्ञात चोर ने टावर का ताला तोड़कर वहां से 24 बैटरियां चोरी कर ली है। वहीं सिक्योरिटी सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह वोडाफोन कम्पनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाघोत स्थित कम्पनी के टावर से अज्ञात चोर गुरुवार को 24 बैटरियों की चोरी कर ले गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल खुलेंगे किंतु मिड डे मील पकाकर नहीं मिलेगा
-स्कूल समय पौने दस बजे से डेढ़ बजे तक का होगा
********************************************************
कनीना। बेशक 1 फरवरी से कक्षा छठी से आठवीं तक के सरकारी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं किंतु किंतु अभी भी उनको पका पकाया राशन विद्यालय में नहीं वितरित किया जाएगा तथा स्कूलों का समय भी वर्तमान चल रहे स्कूल समय के अनुसार ही रहेगा। अभी भी विद्यार्थियों को सूखा राशन ही दिया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि लंबे समय के बाद कक्षा छह से आठ के 1 फरवरी से स्कूल खोलने के आदेश दिए हुए हैं किंतु इस अवधि में उन्हें किसी प्रकार का कोई पका पकाया राशन नहीं दिया जाएगा। अभी तो पहले की भांति उनको सूखा राशन दिया जाएगा तथा भोजन पकाने की राशि उनके खातों में दी जाएगी।
श्री यादव ने बताया बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल के आदेशानुसार अब स्कूल कक्षा 9 से 12 की भांति अर्थात प्रात: 9:45 से 1:30 बजे तक रहेगा जबकि विद्यार्थियों के लिए समय 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का रहेगा। उन्होंने कहा कि एसओपी के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है ताकि स्कूलों में विद्यार्थी आ सके। विद्यार्थी बिना वर्दी के आ सकेंगे।
लड़कियों ने पाया प्रथम स्थान
-किया सम्मानित
********************************************
कनीना। दौंगड़ा अहीर में युवा शक्ति संघ द्वारा आयोजित खेल उत्सव-2021 में खो-खो अंडर-20 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें आरआरसीएम कनीना की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें मुस्कान ,पायल मानसी, खुशबू, मुस्कान, पूजा, सोनिया, मुस्कान व शगुन ने खेल मैदान में जज्बा दिखाते हुए प्रत्येक विपक्षी टीम को परास्त करते हुए अपने आपको अव्वल नंबर साबित कर दिखाया।
रोशनलाल चेयरमैन ने बताया कि इसी कड़ी में 400 मीटर दौड़ में सौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ द्वारा खो-खो में प्रथम टीम को 2100 रुपये व एक ट्राफी तथा दौडऩे वाले धावक को 500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र गौतम ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 10: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते रोशनलाल।
गोमला में फरवरी के पहले सप्ताह में फिर से होगी फिल्म की शूटिंग
****************************************************************
कनीना। अपने समय के चर्चित रहे राधेश्याम गोमला में फरवरी माह में फिल्म कैी शूटिंग होगी। पहले एनसीआर फिल्म बना चुके फिल्म के निर्देशक विरेन्द्र पाल उर्फ बिन्दा गांव गोमला एवं राधेश्याम गोमला से बड़े प्रभावित हुये थे इसलिए निर्णय लिया है कि इस गांव में एक फिल्म की शूटिंग की जाए। अभी फिल्म का नाम नहीं रखा गया है।
निर्देशक बिंद्रा ने बताया कि एनसीआर नामक फिल्म फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी है। एनसीआर बनाने के दौरान गोमला गांव के सम्पर्क में आए थे। गोमला गांव के लोग बड़े सहयोगी हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म शूटिंग यहां करने का निर्णय लिया है। निर्देशक ने बताया कि फिल्म में ज्यादातर हरियाणा के कलाकार ही काम करेंगे।
आज उन्होंने गांव में घूमकर फिल्मांकन हेतु लोकेशन चिह्नित की। गांव की चार पांच लोकेशन पर फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही शूट शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गोमला में पहले भी फिल्मांकन हो चुका है। यहां शूट की गई कौन कितने पानी में नामक फिल्म तो कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी ले चुकी है। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित व संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रशंसित गांव गोमला अपनी साफ सफाई और ग्रामीण व्यवस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहा है। पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला ने निर्देशक को गांव में साथ घूमकर लोकेशन दिखाई। निर्देशक बिन्दा के साथ हरियाणवी गायक भोलू जासिया भी थे।
फोटो कैप्शन 11:गोमला गांव में निर्देशक बिंदा के साथ राधेश्याम गोमला एवं गायक भोलू।
फिर पड़ा पाला किसान हुये चिंतित
*************************************
कनीना। एक बार फिर से शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में पाला जमा। पहले भी दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े तथा जनवरी के पहले सप्ताह में पाला जमा था। यह चौथी बार पाला पडऩे की घटना घटी है। सुबह सवेरे पाले से फव्वारा पाइपों पर, पेड़ पौधों के पत्तों पर सफेद पाला नजर आया। वहीं बाजरे के भुट्टे तथा बाजरे के अवशेष पर बहुत अधिक मात्रा में पाला जमा देखा गया। 18 दिसंबर से पाला पडऩा शुरू हुआ था परंतु बीच में 32 एमएम बारिश होने से सरसों एवं गेहूं का पाले से बचाव हो गया है। फिर जनवरी माह के पहले सप्ताह में पाला जमा। एक बार फिर से शुक्रवार को पाला जमा। गुरुवार को दिनभर तेज धूप खिली। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप खिली है। किसान चिंतित है लेकिन कृषि विभाग के अनुसार अभी तक वाले का कोई नुकसान नहीं है। जहां किसान कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि खेतों में जमकर पाला पड़ रहा है और यह पाला सरसों के पत्तों पर गेहूं की पत्तियों पर देखने को मिला है जिसको देखकर उनके माथे पर चिंता की रेखाएं नजर आई। परंतु शुक्रवार को दिन भर सूर्य चमकते रहने से पाले का जल्द ही प्रभाव कम हो गया। विगत वर्षों दस फरवरी तक पाला जमने की घटना घटी थी।
उधर किसान सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, सूबे सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उनके फव्वारा पाइप भी पाले के कारण जम गए। उन्होंने बताया कि इस वक्त गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार होने की संभावना है किंतु लगातार पाला उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
वर्तमान में कनीना क्षेत्र में जहां करीब 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों, 11000 हेक्टेयर पर गेहूं, करीब 200 हेक्टेयर पर विभिन्न प्रकार की सब्जी एवं फल आदि उगाए गए हैं।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी -
कृषि अधिकारी डा देवेंद्र यादव, डा देवराज से इस संबंध में बात की गई उन्होंने बताया कि अभी पाले का कोई नुकसान संभव नहीं है क्योंकि जब तक तापमान माइनस में नहीं होता और दिन में धूप न खिलती तो पाला नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने दो प्रकार का पाला बताया जिनमें एक हल्का पाला था ताप 3 से 4 डिग्री का होता है वहीं दूसरा भारी पाला जिसमें ताप माइनस में चला जाता। दूसरे प्रकार का पाला घातक होता है। जब पाला लंबे समय तक पड़े और धूप न खिले तो भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। किंतु सब्जी की फसलों में पाले का नुकसान देखा जा सकता है। इसराणा के किसान अजय कुमार ने बताया कि उनकी हजारों रुपए की उगाई गई टिंडा, टमाटर तथा बैंगन की फसल पाले ने बर्बाद कर दी।
फोटो कैप्शन 6 एवं 7 : कड़बी पर जमा हुआ पाला।
एनएसएस दौरान दिया प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण
******************************************************
कनीना। उन्हाणी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में प्राचार्य डा .विक्रम यादव की अध्यक्षता व डा.सीमा देवी के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वयं सेविकाओं को प्राथमिक चिकित्सा के उपचार हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक प्रीतम प्रकाश ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के प्रकार, उपचार, सिद्धांत एवं उसके स्वर्णिम नियमों एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए , उसके नियमों को भी क्रियान्वित करके दिखाया गया। डा. विक्रम यादव ने स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुर्घटनाओं की अधिकता को देखते हुए प्रत्येक विद्यार्थी के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण अनिवार्य है, क्योंकि किसी के जीवन दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे समाज के अन्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी देकर जागरूक करे, ताकि समय रहते किसी के जीवन को बचाया जा सके।
डा.सीमा देवी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि आज के समाज में स्वार्थ की भावना हावी होती जा रही। इस कार्यक्रम के उद्देश्य उनमें परमार्थ की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर रेड क्रास कार्यक्रम की संयोजिका के कविता भी उपस्थित थीं।
फोटो कैप्शन 8: प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते हुए
9: प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते प्रीतम प्रकाश।
Thursday, January 28, 2021
खेल के मैदान के पास खड़ी बाइक चोरी
********************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित खेल देखने के लिए आये एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले उड़ा।
कनीना के वार्ड 13 के सूबे सिंह ने कनीना पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि उनकी मोटरसाइकिल खेल के मैदान के बाहर खड़ी थी और वे खेल देख रहे थे। जब खेल देखकर बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इसके बारे में जानकारी हासिल की तो कहीं भी नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल को ले उड़ा। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूल खुलते ही होंगी परीक्षाएं
****************************************************
कनीना। जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग कक्षा 6 से 8 की कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू करने जा रहा है वही अवसर नामक एपपर उनकी परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही है विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 8 की परीक्षाओं के लिए तिथि भी घोषित हो गई है। विद्यार्थियों अवसर एप पर यह परीक्षाएं देनी पड़ेगी। इन परीक्षाओं को सेट नाम की संज्ञा दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि सभी विद्यालयों में जहां कक्षाएं लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है वही सूचनाएं भी गूगल फार्म द्वारा मांगी गई है ताकि कोविड-19 की त्रासदी के मद्देनजर विद्यालयों की स्थिति जानी जा सके। परीक्षा अवसर पर ही विद्यार्थी देंगे।
फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान
*********************************************
कनीना। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसके लिए प्रार्थना सभा में पल्स पोलियो के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा सभी स्कूलों के मुख्यों को जागरूकता रैली आयोजित करने का भी आदेश दिया गया है। सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 30 जनवरी को जागरूकता रैली निकालने का आदेश भी दिया गया है। 5 वर्ष तक के बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी।
कनीना में जजों के लिए किराए के मकान की तलाश
*******************************************************
कनीना। उपमंडल कनीना के न्यायाधीश सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के लिए किराए पर मकान की आवश्यकता है। इच्छुक नागरिक 30 जनवरी तक इस संबंध में वेबसाइट पर लागइन करके मकान संबंधित विवरण दर्ज करवा सकता है।
यह जानकारी देते हुए नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि कनीना में सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के लिए 3175 तथा 2950 स्क्वेयर फिट क्षेत्र का मकान किराए के लिए चाहिए। यह मकान ज्यूडिशियल कंपलेक्स के नजदीक होने चाहिए।
इस संबंध में इच्छुक मकान मालिक वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज करवा सकता है। वही इस संबंध में कोई भी नागरिक 9467178580 पर संपर्क कर सकता है अथवा ईमेल पर भी संपर्क कर सकता है।
किसानों के लिए जरूरी और मजबूरी है पशु चारा
-प्रतिदिन आधा दर्जन चारा लदे वाहन होते हैं इधर उधर
*****************************************************
*********************************************************
कनीना। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिले पशु पालन में अग्रणी रहे हैं। किसान अपनी किसानी के साथ-साथ पशुपालन भी करते आ रहे हैं ताकि खेत की फसल से उत्पन्न चारा अपने पशुओं को परोस सकें। यद्यपि किसानों के खेतों में जाकर देखें तो तूड़ी से भरे हुए कूप तथा कड़वी की छुरियां तथा छव्वा लगे होते हैं जिनमें लंबे समय तक पशु चारा खराब नहीं होता। दूध प्राप्त करने के लिए किसान वर्षभर के पशुचारे का प्रबंध इन्हीं विधियों से करते आ रहे हैं। खरीफ फसल बतौर बाजरा उगाकर कड़बी प्राप्त करते हैं तो रबी फसल बतौर गेहूं और जौ की तूड़ी प्राप्त होती है। दोनों ही सूखे चारे में शामिल किए गए हैं। जब कभी चारे की जरूरत होती है तो दूर दराज से चारा भी मंगवाने से पीछे नहीं हटते। यही कारण है कि प्रतिदिन सड़क मार्ग से चारा ले जाते आधा दर्जन वाहन इधर उधर हो जाते हैं।
अकेले कनीना क्षेत्र में आधा दर्जन गौशालाएं हैं जिनमें कनीना, बुचावास, भोजावास, स्याणा, खरकड़ाबास आदि प्रमुख हैं। गौशालाओं में भी सूखे एवं हरे चारे का प्रबंध किया जाता है और विशेष प्रकार के शेड बनाए जाते हैं जहां वर्षभर का चारा सुरक्षित रखा जाता है।
कनीना श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान हुकुम सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 2000 गायों के लिए 20 हजार मण तूडी के भंडार हैं जहां से 200 मण के करीब तूड़ी प्रतिदिन गायों को परोसी जाती है और 25 गाय दूध दे रही हैं। समय समय पर वे गायों के लिए तूड़ी तथा कड़वी खरीदते हैं ताकि पशुओं का गुजारा चल सके।
किसान कृष्ण सिंह, महेंद्र सिंह, राम अवतार, सूबे सिंह, राजवीर सिंह, महिपाल आदि ने बताया कि वे पशु पालते हैं। पशुओं के लिए चारा खेतों से उपलब्ध हो जाता है। इस प्रकार पशुओं से दूध, घी एवं मक्खन आदि परिवार के लिए उपलब्ध हो जाता है ताकि कहीं से दूध खरीदना न पड़े। अगर चारा घट जाता है तो दूसरे किसानों से खरीदना मजबूरी होती है।
प्रतिदिन आधा दर्जन वाहन तूड़ी से भरे इधर उधर गुजरते हैं जिनसे पशुओं का चारा उपलब्ध होता है। कनीना क्षेत्र में पशुओं की संख्या पर नजर डाले तो पशु चिकित्सक लालचंद ने बताया कि कनीना उपमंडल के तहत 8 पशु औषधालय आते हैं और सभी के तहत 9538 गाये 32315 भैंसें, 3498 भेंड, 4945 बकरियां,992 सुअर मिलाकर कुल 51288 पशुधन बनते हैं। गौशाला की गायें भी इनमें शामिल हैं। महज 30 से 40 प्रतिशत पशु दुधारू हैं।
ऐसे में देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाना वाली कहावत इसी बात से चरितार्थ होती है कि सबसे अधिक दूध,,घी एवं दही आदि इस क्षेत्र में पशुओं से प्राप्त होता है जो किसान हैं। और यह तभी संभव हैं पा रहा है जब पशुचारा उपलब्ध होता है। किसानी एवं पशुपालन दोनों का निर्वहण करते हुए एक पंथ दो काज की कहावत चरितार्थ करते हुए जिला महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी पशुपालक नाम कमा रहे हैं। यहां देसी नस्ल की गाय और मुर्रा नस्ल की भैंस से बहुत प्रसिद्ध है। जहां बकरी आदि पालने वालों की भी कमी नहीं है। हर गांव में 2-3 व्यक्ति भेड़ बकरी पालक मिल जाते हैं। बकरी का दूध भी क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। जहां विगत दिनों विभिन्न रोगों में प्लेटलेट्स की गंभीर समस्या लोगों में देखने को मिली उस समय बकरी का दूध कारगर सिद्ध हुआ था जो सेहत के लिए लाभप्रद है। कुल मिलाकर क्षेत्र के लोग चारा उगाने में अग्रणी है और चारे को का उपयोग भी अपने पशुओं के लिए करते हैं।
प्रसिद्ध है घी एवं दूध-
इन जिलों में पशुओं से विशेकर देसी नस्ल की गायों एवं भैंसों का दूध, मक्खन, घी, म_ा, छाछ आदि दूर दराज से विख्यात है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा दूसरे राज्यों के लोग आकर सबसे पहले यहां का घी दूध प्रयोग कर प्रसन्न हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 13: चारे से लदी हुई गाड़ी जाते हुए।
नपा बैठक में विभिन्न अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
********************************************
*******************************
कनीना। कनीना के नगर पालिका परिसर में पालिका के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक प्रधान सतीश जेलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न अधिकारियों पर मौके पर ही जिम्मेदारियां सौंपी। अब हर हफ्ते किये गये विकास कार्यों का विश्लेषण किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश जेलदार ने कहा कि लंबे समय से जेई तथा एमई नगरपालिका कार्यालय नहीं आ रहे जिसके कारण विकास कार्य ठप हो गए हैं। आखिरकार प्रधान ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा तो जेई मौके पर हाजिर हुआ।
उन्होंने विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई जिसमें नक्शा बनाना, दुकानों का किराया वसूलना, पालिथीन पर प्रतिबंध लगाना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पैसे आवंटित करना, अतिक्रमण हटवाना, अवैध कब्जा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
पालिका प्रधान ने बताया कि हर हफ्ते इस प्रकार की बैठक आयोजित होगी जिसमें विभिन्न कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं पर की गई निरीक्षण की रिपोर्ट अधिकारी/कर्मचारी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां श्मशान घाट में बड़ी दुर्घटना हुई थी उसके मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी है कि नगरपालिका के तहत बनने वाले किसी भी विकास कार्य पर कड़ी नजर रखी जाए और जब अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे तभी उनके पैसे पास किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड केंद्र चेलावास तथा शमशान घाट कनीना में लेंटर लगाया गया है। अधिकारी लिखित रूप से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कनीना के श्मशान घाट पर 16 लाख की लागत से शवदाह मशीन गोरखपुर की कंपनी ने लगाई है किंतु डेमो न देने से मशीन जंग खा रही है। इसमें उनके कंपनी के विरुद्ध कोर्ट में केस भी दायर किया गया है।
इस मौके पर शिवचरण शर्मा लेखाकार, जमादार विक्की, केशव, रोहित, मनीष, संदीप धोलिया, हितेष जेई सहित विभिन्न कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11: नगर पालिका प्रधान बैठक लेते हुए।
लाला लाजपत राय ने देशप्रेम का पाठ पढ़ाया-अतरलाल
************************************************
कनीना। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में अमर शहीद पंजाब केसरी लाला लाजपतराय जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने लाला लाजपतराय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी एवं प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता सेठ छबीलचंद ने की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए ठाकुर अतरलाल ने कहा कि लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया तथा उस समय के नौजवानों में देश प्रेम की भावना भरने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लाला लाजपतराय ने आर्य समाज के रास्ते पर चलकर देश के नौजवानों को स्वराज्य एवं देशप्रेम का पाठ पढ़ाया। लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना करके आर्थिक रूप से समृद्ध भारत का स्वप्न देखा तथा गौ सेवा, गांवों का उत्थान तथा ग्रामीण जनजीवन के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। अतरलाल ने क्षेत्र के प्रमुख महापुरुषों लाला बंशीधर गुप्ता, राव गणेशीलाल, राव सोहनलाल आर्य, निहाल सिंह व मास्टर रामपत आर्य को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। अध्यक्ष सेठ छबील चंद ने देश के शहीदों को याद करते हुए सभी से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने पर बल दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र बंसल ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी को अपने महापुरुषों की जयंतियां अवश्य मनानी चाहिए। महापुरुषों के रास्ते पर चलकर ही हम भारत को एक बार फिर विश्वगरु बना सकते हैं। कपिल अरोड़ा ने देशभक्ति कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत किया। इस अवसर पर बजरंगलाल, सोमदत, नरेश कुमार, विजय कुमार, राजेन्द्र कुमार, औमप्रकाश आर्य, रमेश कुमार अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, पदमेन्द्र शर्मा, प्रेम कुमार सिंगला, योगेश कुमार, नानकचंद, प्रताप गोयल, सुरेश कुमार, ललित कुमार, हरिश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: कनीना में अमर शहीद लाला लाजपतराय को श्रद्धांजलि देते हुए गणमान्य लोग।
रेहड़ी वालों से भी वसूलते हैं दुकानदार किराया
-1500 से 3000 रुपये तक देना होता किराया
***********************************************
*********************************************
कनीना। कहते हैं- तू डाल डाल, मैं पात-पात। एक और जहां दुकानें किराए पर चल रही है और उनसे नगर पालिका या पंचायत समिति किराया लेती है। यहां तक कि कुछ दुकानदारों ने भी ये दुकानें किराये पर ले रखी हैं।
इन दुकानों के आगे तीन दर्जन से अधिक ठेले/रेहड़ी पर सामान बेचने वाले इन दुकानदारों को 1500 से 3000 रुपये तक की राशि रेहड़ी लगाने के नाम पर दे रहे हैं। कुछ रेहड़ी एवं ठेले वाले तो मुश्किल से 200 रुपये प्रतिदिन कमाते हैं जिसमें से एक सौ रुपये तक इन दुकानदारों को दे देते हैं। रेहड़ी वालों ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया कि मुश्किल से अपनी रोटी रोटी कमाते हैं उसमें से अधिकांश इन दुकानदारों को दे देते हैं।
उल्लेखनीय है कि सड़क के दोनों ओर या तो पीडब्ल्यूडी की जगह है या नगरपालिका के तहत आती है जहां पर रेहड़ी वाले तथा ठेले पर सामान बेचने वाले अपनी रेहडी लगाते हैं। यहां उल्लेखनीय है कि दुकानदार जिनके आगे रेहडी नहीं होती तो वे दुकानों के आगे अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हटते या अवैध वाहन खड़े होते हैं जिससे सड़क पर चलना भी कठिन हो जाता है। दुकानों के अंदर जगह कम होती है और दुकानों के बाहर दुकानदार ज्यादा जगह घेरे रखते हैं। आवागमन बाधित होता है और लोग परेशान हैं। उधर नगरपालिका भी उन पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आई। नगरपालिका में अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण पर अंकुश लगाने पर विचार किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुये सम्मानित
*************************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य अभयराम यादव ने की।
उन्होंने बताया कि भारती फाउंडेशन संस्था का पिछले कुछ वर्षों से इस विद्यालय से सम्बद्ध रहा है और संस्था ने प्रत्येक अवसर पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में पूर्ण रूप से योगदान किया है। इसी के अंतर्गत संस्था द्वारा कोरोना काल में अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गुरुवार को पुरस्कार वितरित किये गए।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कला उत्सव, बाल महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों को भी भारती फाउंडेशन के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से मोहित चौहान, विद्यालय प्राचार्य अभय राम, वरिष्ठ प्रवक्ता सतबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, कृष्ण चंद्र, नितिन मुदगिल, नीना यादव, राजकुमार, प्रवीण कुमारी, नीरज कुमारी, अरुण कुमार, हेमलता, योगेश कुमाश, बलविंद्र, रीटा रानी, मनमोहन, मुकेश कुमार, मंजू देवी, सुमन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: गुढ़ा स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य अभयराम।
संतों के संग से मानव मोक्ष को प्राप्त कर सकता है- कृष्णानंद महाराज
**********************************************************
कनीना। संतो का संग करने से मानव कई बुराइयों से बचता हुआ भगवान के मार्ग में आगे बढ़ता हुआ मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। उक्त ये विचार परम संत शिरोमणि श्रीकृष्णानन्द महाराज ने गांव धनौंन्दा की बणी में स्थित आश्रम में पूर्णिमा के दिन विश्वशांति के लिए किए गए यज्ञ के उपरांत भक्तगणों व्यक्त किए।
उन्होंने कहा है कि जब भी आप लोगों को मौका मिले तो संतों का संग जरूर करें क्योंकि संतों का संग करने से मानव के अन्दर छुपी काफी बुराइया इस प्रकार से समाप्त हो जाती है जैसे मैला कपड़ा साबऩ के सानिध्य में आता है तो साबुन उसके अन्दर छुपी मैल रूपी गंदगी को साफ कर देती है। स्वामीजी ने बताया कि मानव को एकांत में बैठ कर दिन में एक बार अवश्य ही ये सोचना चाहिए कि आखिर मानव जन्म क्यों हुआ है इसके पीछे क्या राज है और अब 84 लाख योनियों को भोगकर आत्मा को मानव शरीर मिलता है तो इसे कभी व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए।
मानव जन्म मिलने के बाद हमें वही कर्म करने चाहिए जो शास्त्रोनुसार हो क्योंकि शास्त्रोनुसार कर्म करने वाले मानव का जन्म मरण से पीछा छूट जाता है ओर वह आत्मा प्रभु के चरणों में चला जाता जिससे की उसकी मोक्ष हो जाती है।
उधर लालदास महाराज ने उधोदास आश्रम में हवन करते हुए कहा कि कि मानव जन्म ही एक ऐसा जन्म है जिसमें आत्मा केवल प्रभु चिन्तन कर सकता है शुभ और अशुभ कर्म कर सकता है इसलिए मानव को करने योग्य ही कर्म करने चाहिए व्यर्थ कर्म नही करने चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि मानव आत्मा को ही कर्म बंधन बांधता है इस एक आत्मा को छोड़ अन्य सभी जीव केवल अपने पिछले जन्म के कर्मों को भोगने के लिए ही पैदा होता है तथा वह जीव कोई पुण्य या पाप कर्म नहीं कर्ता क्योंकि उसको ज्ञान न होने के कारण किसी भी कर्म का उस पर कोई प्रभाव नही पड़ता है। केवल ज्ञान मानव को ही होता है इसलिए इसी आत्मा को शुभ कर्म का फल शुभ और अशुभ कर्म का फल अशुभ मिलता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सोचकर बोलने वाले तथा कम बोलने वालों को इस समाज में तो मान प्रतिष्ठा मिलती ही है बल्कि इस प्रकार के मानव को साधु और संत के साथ-साथ भगवान भी प्यार करते है। उन्होंने बताया कि इस अनमोल मानव जीवन को बुराइयों बचा कर शुभ कर्मों में लगाना चाहिए जिससे की मानव जन्म भी सुधर जाए। इस मौके पर विभिन्न जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: लालदास महाराज हवन करवाते हुए।
10: कृष्णानंद महाराज हवन करवाते हुए।
Wednesday, January 27, 2021
नेताजी मेमोरियल क्लब के 5 दिनों से चले आ रहे खेल संपन्न
*********************************************************
**********************************************************
*************************************************************
-बाबा भैया क्लब उन्हाणी रही विजेता
**********************************************************
कनीना। कनीना में नेताजी मेमोरियल क्लब की ओर से आयोजित ओपन फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। बाबा भैया टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया जबकि नेताजी मेमोरियल क्लब टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में रेवाड़ी की टीम अव्वल रही जबकि आरपीएस महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर रही।
विस्तृत जानकारी देते हो मेमोरियल क्लब के प्रधान सतपाल साहब ने बताया कि कुल 27 टीमों ने भाग लिया। अंतिम खेल अंडर-17 में रेवाड़ी की टीम प्रथम तथा आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा क्रमश: क्रमश 5100 एवं 3100 रुपये का इनाम दिया गया।
उधर अंतिम दिन 8 खेल खेले गए जिनमें अलवर और उन्हाणी के बीच खेलों में उन्हाणी विजयी रही। जेडी कनीना एवं शहीद भगत सिंह धनौंदा के बीच प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह की टीम विजयी रही। जोधपुर और जयपुर की टीमों के बीच प्रतियोगिता में जोधपुर की टीम विजयी रही। दो टीमें उन्हाणी तथा कनीना अंतिम दौर में पहुंची जिसमें बाबा भैया क्लब उन्हाणी
विजयी रही। खेलों का उद्घाटन जहां सीताराम विधायक ने किया वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि जतिन अग्रवाल प्रधान नगर पालिका अटेली थे। वहीं पार्षद मनीष कनीना विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने अपने हाथों से विजयी टीम टीम को ट्राफी व 71000 रुपये नकद राशि दी गई जबकि 51000 रुपये की राशि एवं द्वितीय स्तर की ट्राफी नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना के खिलाडिय़ों को दी गई। इस मौके पर मनीष पार्षद ने अपनी ओर से 31 हजार, जतिन अग्रवाल ने 11 हजार रुपये क्लब को दिये। इस असर पर सतपाल साहब, पूर्व मुख्याध्यापक रतन लाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण सिंह, अमित कुमार , विजय कुमार, नवीन कुमार, देवेंद्र, सूबे सिंह तथा दलीप सिंह पार्षद, राजेंद्र पार्षद सहित नेेताजी क्लब के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 14: विजयी टीम को सम्मानित करते जतिन अग्रवाल
15: जतिन अग्रवाल को सम्मानित करते प्रधान सतपाल साहब।
ललित कुमार को मीरपुर विवि के वाइस चांसलर द्वारा किया गया सम्मानित
******************************************************************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना के छात्र ललित कुमार को जूडो प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान मिलने पर रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय उप कुलपति प्रो एसके गक्खड़ द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें 30 हजार रुपये की नकद राशि तथा स्मृति चिह्न से सम्मानित किया साथ में कालेज के प्राध्यापक अशोक कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग को भी सम्मानित किया गया।
कालेज के वरिष्ठ प्रो डा हरिओम भरद्वाज ने बताया कि ललित कुमार ने आल इंडिया यूनिवर्सिटी की जूडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता सात जनवरी 2020 से 9 जनवरी 2020 तक सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर में संपन्न हुई थी। तत्पश्चात ललित कुमार ने खेलो इंडिया में भी तृतीय स्थान हासिल किया था जो फरवरी 2020 में उड़ीसा में संपन्न हुई थी। ललित कुमार की शानदार उपलब्धि पर कालेज के प्राचार्य दिलबाग सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थी को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 10: विद्यार्थी ललित कुमार को सम्मानित करते वाइस चांसलर प्रो एसके गक्खड़।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ
-31 जनवरी को होगा समापन
*-************************************************************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी के प्राचार्य हरलाल सिंह व विशिष्ट अतिथि डा.अनिल यादव रहे।
प्राचार्य हरलाल ने कहा कि ये शिविर स्वयं सेविकाओं में व्यक्तिगत व चारित्रिक गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर परोपकार की भावना उत्पन्न करना ही इस कैंप का उद्देश्य है। उन्हें पूरी निष्ठा से श्रमदान करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने कहा कि इस शिविर में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सम्पूर्ण गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। स्वयं सेविकाओं का इस समय सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है स्वयं जागरूक होकर साधारण जन को भी जागरूक करना। उन्हें जागरूक होकर न केवल महामारी से निपटना है, अपितु सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है, क्योंकि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की समस्याओं को समझने व दूर करने का सामथ्र्य रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस महाविद्यालय ने पिछले वर्ष से ही एनएसएस प्रारंभ हुई है इस महाविद्यालय की प्रत्येक स्वयं सेविका ने पिछले वर्ष अपने आस-पड़ोस के एक-एक वृद्ध जन को सेवा के लिए अपनाया था जिसका परिणाम उत्साहजनक रहा। इसके उपरांत यह स्कीम संपूर्ण प्रदेश में शुरू कर दी गई जो महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर डा. अनिल, डा.सुधीर कार्यक्रम संयोजिका डा.सीमा देवी, डा.कान्ता, अनिल, नीतू, हरपाल, राकेश, मोनू, कंवर सिंह, मोनू उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: प्राचार्य हरलाल को स्मृति चिह्न भेंट करते हुये डा विक्रम सिंह।
कनीना न्यायिक परिसर बनने में हो सकती है देरी
-दुकानदारों ने भिजवा रहे हैं अवमानना नोटिस
**************************************************************
कनीना। कनीना में न्यायिक भवन बनने से जहां एक तरफ कनीना के जहां हजारों लोगों में खुशी की लहर है वही इस भवन को बनने से कुछ दुकानदार दुखी हैं। बीडीपीओ की ओर से दुकानदारों को दुकानें खोखे/दुकानें खाली करने के नोटिस जारी करने के बाद से दुकानदार शांत नहीं बैठ रहे हैं। दुकानदार कभी जिला उपायुक्त तो कभी एसडीएम से मिल रहे हैं वहीं उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी भेजते आ रहे हैं और अब बीडीपीओ के नाम अवमानना नोटिस जारी करवा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अभी आठ मार्च 2021 को उनकी सुनवाई होने वाली है तब तक दुकानें खाली करने के नोटिस जारी करना अवमानना है।
यहां गौरतलब है कि वर्तमान प्रशासनिक एवं न्यायिक भवन के पास ही स्थायी भवन निर्मित किया जाना है जिसकी मांग सात वर्षों से धरना प्रदर्शन करके कनीनावासी करते आ रहे हैं। आखिरकार भवन निर्माण लगभग तय हो चुका है तो कुछ दुकानदार परेशान हैं। चूंकि पंचायत की कुछ जमीन पर दुकानें/खोखे बने हुये हैं। कुछ दुकानदारों को 12 जनवरी को नोटिस जारी कर दिये हैं। जिन लोगों की इस जगह में दुकान आती है उनमें संजय कुमार, रविन्द्र कुमार, हरीराम मित्तल, रूप कुमार के अलावा अन्य दर्जनों दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर इस भवन को बनाते है तो इस बात कि खुशी होगी किंतु उनकी रोटी रोजी न छीनी जाए। दुकानदारों ने कनीना के पूर्व एसडीएम संदीप सिंह से मुलाकात कर अपना दुख बताया था जिस पर उन्होंने दुकानदारों की बात ऊपर तक पहुंचाई थी और मामला टल भी गया था लेकिन अब ये एक बार फिर से वही समस्या बन गई है।
एक वर्ष पहले भी 154 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे तत्पश्चात ये दुकानदार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। उन्हें न्यायालय से राहत मिली थी और मार्च 2021 में फिर सुनवाई की जाएगी। किंतु पंचायत समिति कनीना ने फिर से 12 जनवरी को नोटिस भेज खोखे/दुकानें खाली करने का आदेश दिया था।
विगत दिनों भेजे नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पंचायत समिति की कुल भूमि 54 कनाल 6 मरला है। जिस पर उपमंडल अधिकारी कार्यालय कनीना का परिसर बनाना स्वीकृत हो चुका है। पंचायत समिति कनीना ने अपनी कुल भूमि 54 कनाल 6 मरला उपमंडल अधिकारी नागरिक को निर्माण के लिए दे दी है इसलिए आदेश दिया जाता है कि पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर अंदर अपनी पंचायत समिति कनीना की दुकान/सेकेंड स्ट्रेक्चर/ खोखा को हटाना सुनिश्चित करें। यदि समय पर नहीं हटाया जाता तो पंचायत समिति इनको हटवाएगी जिसके नुकसान के जिम्मेदार दुकानदार स्वयं होंगे।
इस प्रकार का नोटिस मिलते ही कुछ दुकानदारों के होश उड़ गए हैं। इधर-उधर हाथ पैर मार रहे हैं किंतु ने अब कोई चारा नजर नहीं आता। अब फिर से कुछ दुकानदार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंच गये हैं। दुकानदारों ने बताया कि वे न्यायालय से अवमानना नोटिस भिजवा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से कनीना न्यायिक परिसर एवं उपमंडल कार्यालय निर्माण में देरी होती नजर आ रही है।
यहां उल्लेखनीय है कि विगत दिनों उच्चाधिकारियों की टीम जिसमें जिला उपायुक्त सहित कई नेता एवं अधिकारी थे जिन्होंने कनीना में 3 साइट उच्च अधिकारियों द्वारा देखे गए हैं जिनमें अधिकारियों के आवास, प्रशासनिक भवन तथा न्यायिक परिसर में तीनों बनाए जाने है। वर्तमान न्यायिक परिसर में न्यायिक परिसर किये जाने की संभावना सबसे प्रबल है। वही वर्तमान नगरपालिका के साथ पड़ी हुई खाली जगह पर भी यह संभावना जताई जा रही है। यहां तक कि कनीना के जर्जर पशु अस्पताल को बड़ी गौशाला के पास स्थानांतरित करके यहां भी कार्यालय निर्मित किए जा सकते हैं। वहीं कनीना का फुटबाल ग्राउंड भी खाली पड़ा हुआ है जहां ये आवास निर्मित किये जा सकते हैं।
आदर्श सामाजिक संस्थाओं का हुआ बीएमडी क्लब के मंच पर सम्मान द्वारा सम्मान
*********************************************************************
,कनीना। बीएमडी द्वारा आयोजित समाज गौरव सम्मान 2021 समारोह कार्यक्रम में अनेकों संस्थाएं सम्मानित हुई।
क्लब अध्यक्ष लक्की सिगड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण,प्रौढ़ शिक्षा ,झुग्गी झोपडिय़ों में नि:शुल्क शिक्षा देना ,खेल-कूद ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , युवा नेतृत्व,मानवीय एवं पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण ,जल संरक्षण आदि सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हैं। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है। हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है।
समाज गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाली संस्था शहीद भगत सिंह जनसेवा ग्रुप पाथेड़ा से कुलदीप यादव, सती माता स्पोर्ट्स क्लब भडफ़ से सतीश कुमार,युवा शक्ति समाज सेवी संस्था बाघोत से सुनील अत्री,बाबा भैया सेवा दल ककराला से नवीन कुमार,डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन जागरण समिति कनीना से कृष्ण कुमार,डा. अम्बेडकर युवा समिति भडफ़ से सचिन रंगा, बाबा खेतानाथ युवा जागृति समिति अटाली से मणिप्रकाश, युवा शक्ति संघ दौंगड़ा अहीर से अशोक यादव, जय बाबा दयाल युवा क्लब धनैंन्दा से अमित प्रजापत,प्रयास श्रीबालाजी संगठन मेघनवास से मनोज कुमार प्रमुख थी। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: बीएमडी क्लब द्वारा विभिन्न संस्थाओं को सम्मान देते हुए।
बाइक तथा नकदी लेकर फरार
-लंबे अरसे के बाद मामला हुआ दर्ज
*****************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह में होटल पर रखा गया व्यक्ति बाइक, मोबाइल तथा नकदी लेकर फरार हो गयाञ होटल मालिक ने कनीना थाने में दो बार मामला दर्ज करवाने का प्रयास किया और मामला दर्ज होने में 4 माह का समय लग गया।
मिली जानकारी अनुसार भोजावास के पास एस्सार पैट्रोल पंप रविंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी अपना होटल चला रहा है। जहां पर उन्होंने राई जिला सोनीपत के आदेश कुमार को काम पर रखा हुआ था जो 28 सितंबर 2020 को उनकी सप्लेंडर बाइक, एक मोबाइल तथा 23 हजार नकदी लेकर फरार हो गया। कविंद्र पुत्र ओमप्रकाश ने उस वक्त भी पुलिस में शिकायत दी थी तथा मामला दर्ज नहीं हुआ। ओमप्रकाश ने बताया कि बार-बार वे पुलिस स्टेशन जाते रहे किंतु मामला दर्ज नहीं किया और यहां तक कि उनकी शिकायत भी निरस्त कर दी गई किंतु 21 दिसंबर 2020 को फिर से शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार 25 जनवरी 2021 को कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जाता है।
विभिन्न संस्थाओं में मनाया गणतंत्र दिवस
*******************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर डा बीआर अंबेडकर को याद किया।
कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य लाल सिंह ध्वज फहराया। इस मौके पर ईश्वर सिंह प्राध्यापक, महिपाल सिंह, ईश्वर सिंह, पंकज कुमार मुख्याध्यापक, महिपाल सिंह, उमेद कुमार, अमरजीत, कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में कृष्ण कुमार प्राचार्य एवं छात्रा हंसु ने ध्वज फहराया। इस मौके पर राजेश कुमार, हंसराज, महिपाल सिंह, राजजबीर, संजय पीटीआई सहित समस्त स्टाफ हाजिर था।
एसडी स्कूल ककराला में 72वें गणतन्त्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में एस. डी. विद्यालय ककराला में भी 72 वें गणतन्त्र दिवस की बड़ी धूमधाम रही। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व सलामी दी। इसके बाद अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग गया। राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य एवं पूलवामा घटना को विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रस्तुत किया कि सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। प्यारा तिरंगा, वतन मेरे आवाद रहे तुम व तेरी मिट्टी में मिलजावा जैसे गीतों ने सम्पूर्ण सभा का समा बांध दिया। विद्यालय प्राचार्य ने गणतन्त्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ हर वर्ष भारत इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। आज भारत एक सशक्त देश है। देश की सुरक्षा व रक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक पर है। प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक विचारों के साथ अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए जो देश को उन्नति के पथ पर बढ़ाता है। प्रत्येक नागरिक किसान, विद्यार्थी, अध्यापक, चिकित्सक, सैनिक आदि अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन कर देशभक्ति को निभा सकता है तथा देश के विकास में सहयोगी बनता है। वर्तमान समय में भारतीय जनता में सुनहरे भविष्य के प्रति आशाएँ व विश्वास बढ़ा है संपूर्ण विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने 72 वें गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 9: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में तिरंगा फहराते हुये लाल सिंह प्राचार्य
10: एसडी स्कूल में ध्वज फहराते हुए जगदेव निदेशक।
दूर दराज तक विख्यात है कनीना का बाबा लालगिरी
लगा मेला तथा आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं
****************************************************
कनीना। संत लालगिरी कनीना की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कनीना के वो एक उन संतों में से थे जिनका अपने समय में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाते हुए देह अवसान किया। उनकी पुण्यतिथि पर विशाल मेला एवं खेल मेला एवं जागरण आयोजित किया गया। शमशानी बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे लालगिरी महाराज ने कई जगह तप किया और कनीना में समाधि स्थल पर देह अवसान किया था।
कनीना के सरकारी कालेज के पास ही शमशानघाट बना हुआ है जहां सालों से स्वर्गवासियों को मिट्टी दी जाती है। इसी शमशानघाट के पास विशाल क्षेत्र पर बाबा लालगिरी की कुटिया बनी हुई है। सरल एवं मृदु स्वभाव के बाबा लालगिरी कनीना के परम संत मोलडऩाथ के समकालीन थे। उन्हाणी गांव में लंबे समय तक तप करने के बाद ही कनीना में आए और उनके स्थल के आस पास शमशानघाट होने के कारण शमशानी बाबा कहलाए। कनीना में लंबे समय तक अपने तप एवं ज्ञान का आभास कराते हुए आखिरकार 1976 में ब्रह्मलीन हो गए। जिस जगह उनकी समाधि बनी हुई है वहीं पर उन्होंने देह का त्याग किया था और यहीं पर उन्हें मिट्टी दी गई थी। तभी से लेकर आज तक भक्त उनकी समाधि पर धोक लगाते आ रहे हैं।
जब से बाबा ने पोष माह की तेरस को 45 वर्ष पूर्व देह अवसान किया है तभी से भक्त उनकी याद में इस दिन विशाल भंडारा लगाया गया। हवन आयोजित किया गया। छह वर्षों से उनकी याद में मेला लग रहा है। दूर दराज से भक्तों ने आकर बाबा की समाधि पर धोक लगाई और प्रसाद वितरित ग्रहण किया। दिनभर भंडारा चला।
बाबा ने जहां देह अवसान किया वहां पर बाबा की मूर्ति विद्यमान की हुई है। पास में बाबा के काल का धूना बना हुआ है जहां साधु संत आकर विश्राम करते हैं। लालगिरी आश्रम में बहुत पुराना सती स्थल है। यहां एक बात प्रचलित है कि इस सती स्थल पर वो भक्त आते हैं जिनके मस्सा हो गया है।
खेलों का आयोजन---
इस अवसर पर विभिन्न खेल जिनमें कबड्डी, बुजुर्गों दौड़, रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया गया। विस्तृत जानकारी देते समाजसेवी केसी शर्मा ने बताया की हरियाणा स्टाइल कबड्डी में विनोद पाली राठ जिला सोनीपत की टीम अव्वल रही जबकि झमोला जिला जींद की टीम द्वितीय स्थान पर रही। उन्हें क्रमश: 41 हजार और 21 हजार सहित ट्राफी भेंट की गई। बुजुर्गों की दौड़ में रामकिशन शर्मा बाढड़ा प्रथम 2100 रुपये, बाल किशन रातां दूसरे नंबर पर 1100 रुपये तथा रोशनलाल कनीना तीसरे स्थान पर 700 रुपये का इनाम दिया गया। रस्साकशी में बाबा लाल गिरी का लाभ प्रथम 3100 रुपये तथा राजू सुंदराह की टीम 2100 रुपये का इनाम जीता। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर स्कोरर मास्टर रामप्रताप थे जबकि करण सिंह उर्फ सुरेंद्र किलोई, हरपाल सिरसाना, महावीर बिसोहा, सुभाष बहाला आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई। खेलों का शुभारंभ राजेंद्र सिंह ने किया जबकि पारितोषिक वितरण सुमित राव समाज सेवी लाधूवास ने किया।
फोटो कैप्शन 11: बाबा लालगिरी स्थल का नजारा।
12: लालगिरी आश्रम पर प्रसाद वितरण।
अधिराज यादव को मिला सेना मेडल
*********************************************************
कनीना। मेजर अधिराज यादव को सेना मेडल मिलने पर कनीना में खुशी का माहौल है। उनका संबंध कनीना से है। कनीना में मंगलवार को लड्डू बाटें गये।
विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद मोहन कुमार का कहना है कि मेजर अधिराज को गणतंत्र दिवस पर सेना मैडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेता मेमोरियल क्लब कनीना मे एकत्रित होकर लड्डू बांटते हुए मेजर अधिराज के चाचा पार्षद मोहन सिंह ने कहा कि जिस तरह उनके दादा ने द्वितीय विश्व युद्ध में पराक्रम दिखाकर जंगी ईनाम और आइडीएसएम मैडल प्राप्त किया था। उसी तरह भतीजे ने भी सेना मैडल प्राप्त कर परिवार वह गांव का ही नहीं अपितु पूरे इलाके का नाम रोशन किया है । इस मौके विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा ने कहा कि मेजर अधिराज ने इतनी छोटी सी उम्र में सेना मेडल लेकर के गांव व इलाके के युवाओं में जोश भर दिया है युवा उनकी इस बहादुरी से प्रसन्न होकर सेना में जाने के लिए लालायित हैं।
उल्लेखनीय है कि कनीना के आईडीएसएम मैडल प्राप्त भेरूं सिंह के परपौत्र व जगत सिंह के पोता, कर्नल राव महेंद्र सिंह के सुपुत्र मेजर अधिराज यादव हैं। इस मौके पर विजयपाल चेयरमैन, राजकुमार चेयरमैन, सुमेर चेयरमैन, धनपत साहब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह,अशोक साहब, प्राध्यापक अश्वनी कुमार, कंवरसैन वशिष्ठ, ओमप्रकाश, सतबीर, राज सिंह, दलीप सैनी,अभिषेक भारद्वाज, शिव कुमार,सोनु सिंगला, बिजेंद्र यादव, गोविंद यादव, बीजेपी वरिष्ठ नेता देशराज, श्याम सुन्दर महाशय, हिमांशु, चंद्रमोहन कमलजीत,विकास, आशीष, यशराज , कृष , केशव, जतिन ,पृथ्वीराज सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
पालिका प्रधान हुये सम्मानित-
कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, जिला उपायुक्त अजय कुमार, एसपी चंद्रमोहन के हाथों बेहतर सेवाएं देने के चलते सम्मानित किया गया है।
फोटो कैप्शन 1: कनीना में अधिराज को सेना मेडल मिलने पर कनीना खुशी जताते लोग।












































