Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, January 28, 2021

 

खेल के मैदान के पास खड़ी बाइक चोरी
********************************************
***********************************************
***********************************
********
 कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित खेल देखने के लिए आये एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले उड़ा।
 कनीना के वार्ड 13 के सूबे सिंह ने कनीना  पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि उनकी मोटरसाइकिल खेल के मैदान के बाहर खड़ी थी और वे खेल देख रहे थे। जब खेल देखकर बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इसके बारे में जानकारी हासिल की तो कहीं भी नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल को ले उड़ा। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूल खुलते ही होंगी परीक्षाएं
***********************************
*****************
 कनीना। जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग कक्षा 6 से 8 की कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू करने जा रहा है वही अवसर नामक एपपर उनकी परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही है विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 8 की परीक्षाओं के लिए तिथि भी घोषित हो गई है। विद्यार्थियों अवसर एप पर यह परीक्षाएं देनी पड़ेगी। इन परीक्षाओं को सेट नाम की संज्ञा दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि सभी विद्यालयों में जहां कक्षाएं लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है वही सूचनाएं भी गूगल फार्म द्वारा मांगी गई है ताकि कोविड-19 की त्रासदी के मद्देनजर विद्यालयों की स्थिति जानी जा सके। परीक्षा अवसर पर ही विद्यार्थी देंगे।


फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान
**********************************
***********
 कनीना। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसके लिए प्रार्थना सभा में पल्स पोलियो के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा सभी स्कूलों के मुख्यों को जागरूकता रैली आयोजित करने का भी आदेश दिया गया है। सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 30 जनवरी को जागरूकता रैली निकालने का आदेश भी दिया गया है। 5 वर्ष तक के बच्चों को यह दवा पिलाई जाएगी।


कनीना में जजों के लिए किराए के मकान की तलाश
************************************
*******************
कनीना। उपमंडल कनीना के न्यायाधीश सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के लिए किराए पर मकान की आवश्यकता है। इच्छुक नागरिक 30 जनवरी तक इस संबंध में वेबसाइट पर लागइन करके मकान संबंधित विवरण दर्ज करवा सकता है।
यह जानकारी देते हुए नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि कनीना में सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के लिए 3175  तथा 2950 स्क्वेयर फिट क्षेत्र का मकान किराए के लिए चाहिए। यह मकान ज्यूडिशियल कंपलेक्स के नजदीक होने चाहिए।
इस संबंध में इच्छुक मकान मालिक वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज करवा सकता है। वही इस संबंध में कोई भी नागरिक 9467178580 पर संपर्क कर सकता है अथवा ईमेल पर भी संपर्क कर सकता है।



किसानों के लिए जरूरी और मजबूरी है पशु चारा
-प्रतिदिन आधा दर्जन चारा लदे वाहन होते हैं इधर उधर
*****************************************************
************************************
*********************
 कनीना। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिले पशु पालन में अग्रणी रहे हैं। किसान अपनी किसानी के साथ-साथ पशुपालन भी करते आ रहे हैं ताकि खेत की फसल से उत्पन्न चारा अपने पशुओं को परोस सकें। यद्यपि किसानों के खेतों में जाकर देखें तो तूड़ी से भरे हुए कूप तथा कड़वी की छुरियां तथा छव्वा लगे होते हैं जिनमें लंबे समय तक पशु चारा खराब नहीं होता। दूध प्राप्त करने के लिए किसान वर्षभर के पशुचारे का प्रबंध इन्हीं विधियों से करते आ रहे हैं।  खरीफ फसल बतौर बाजरा उगाकर कड़बी प्राप्त करते हैं तो रबी फसल बतौर गेहूं और जौ की तूड़ी प्राप्त होती है। दोनों ही सूखे चारे में शामिल किए गए हैं। जब कभी चारे की जरूरत होती है तो दूर दराज से चारा भी मंगवाने से पीछे नहीं हटते। यही कारण है कि प्रतिदिन सड़क मार्ग से चारा ले जाते आधा दर्जन वाहन इधर उधर हो जाते हैं।
अकेले कनीना क्षेत्र में आधा दर्जन गौशालाएं हैं जिनमें कनीना, बुचावास, भोजावास, स्याणा, खरकड़ाबास आदि प्रमुख हैं। गौशालाओं में भी सूखे एवं हरे चारे का प्रबंध किया जाता है और विशेष प्रकार के शेड बनाए जाते हैं जहां वर्षभर का चारा सुरक्षित रखा जाता है।
 कनीना श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान हुकुम सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 2000 गायों के लिए 20 हजार मण तूडी के भंडार हैं जहां से 200 मण के करीब तूड़ी प्रतिदिन गायों को परोसी जाती है और 25 गाय दूध दे रही हैं। समय समय पर वे गायों के लिए तूड़ी तथा कड़वी खरीदते हैं ताकि पशुओं का गुजारा चल सके।
किसान कृष्ण सिंह, महेंद्र सिंह, राम अवतार, सूबे सिंह, राजवीर सिंह, महिपाल आदि ने बताया कि वे पशु पालते हैं। पशुओं के लिए चारा खेतों से उपलब्ध हो जाता है। इस प्रकार पशुओं से दूध, घी एवं मक्खन आदि परिवार के लिए उपलब्ध हो जाता है ताकि कहीं से दूध खरीदना न पड़े। अगर चारा घट जाता है तो दूसरे किसानों से खरीदना मजबूरी होती है।
प्रतिदिन आधा दर्जन वाहन तूड़ी से भरे इधर उधर गुजरते हैं जिनसे पशुओं का चारा उपलब्ध होता है। कनीना क्षेत्र में पशुओं की संख्या पर नजर डाले तो पशु चिकित्सक लालचंद ने बताया कि कनीना उपमंडल के तहत 8 पशु औषधालय आते हैं और सभी के तहत 9538 गाये 32315 भैंसें,  3498 भेंड, 4945 बकरियां,992 सुअर मिलाकर कुल 51288 पशुधन बनते हैं। गौशाला की गायें भी इनमें शामिल हैं। महज 30 से 40 प्रतिशत पशु दुधारू हैं।
ऐसे में देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाना वाली कहावत इसी बात से चरितार्थ होती है कि सबसे अधिक दूध,,घी एवं दही आदि इस क्षेत्र में पशुओं से प्राप्त होता है जो किसान हैं। और यह तभी संभव हैं पा रहा है जब पशुचारा उपलब्ध होता है। किसानी एवं पशुपालन दोनों का निर्वहण करते हुए एक पंथ दो काज की कहावत चरितार्थ करते हुए जिला महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी पशुपालक नाम कमा रहे हैं। यहां देसी नस्ल की गाय और मुर्रा नस्ल की भैंस से बहुत प्रसिद्ध है। जहां बकरी आदि पालने वालों की भी कमी नहीं है। हर गांव में 2-3 व्यक्ति भेड़ बकरी पालक मिल जाते हैं। बकरी का दूध भी क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। जहां विगत दिनों विभिन्न रोगों में प्लेटलेट्स की गंभीर समस्या लोगों में देखने को मिली उस समय बकरी का दूध कारगर सिद्ध हुआ था जो सेहत के लिए लाभप्रद है। कुल मिलाकर क्षेत्र के लोग चारा उगाने में अग्रणी है और चारे को का उपयोग भी अपने पशुओं के लिए करते हैं।
प्रसिद्ध है घी एवं दूध-
इन जिलों में पशुओं से विशेकर देसी नस्ल की गायों एवं भैंसों का दूध, मक्खन, घी, म_ा, छाछ आदि दूर दराज से विख्यात है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा दूसरे राज्यों के लोग आकर सबसे पहले यहां का घी दूध प्रयोग कर प्रसन्न हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 13: चारे से लदी हुई गाड़ी जाते हुए।


नपा बैठक में विभिन्न अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
********************************************
*******************************

 कनीना। कनीना के नगर पालिका परिसर में पालिका के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक प्रधान सतीश जेलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न अधिकारियों पर मौके पर ही जिम्मेदारियां सौंपी। अब हर हफ्ते किये गये विकास कार्यों का विश्लेषण किया जाएगा।
 बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश जेलदार ने कहा कि लंबे समय से जेई तथा एमई नगरपालिका कार्यालय नहीं आ रहे जिसके कारण विकास कार्य ठप हो गए हैं। आखिरकार प्रधान ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा तो जेई मौके पर हाजिर हुआ।
उन्होंने विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई जिसमें नक्शा बनाना, दुकानों का किराया वसूलना, पालिथीन पर प्रतिबंध लगाना, प्रधानमंत्री आवास योजना,  स्वच्छ भारत मिशन के तहत पैसे आवंटित करना, अतिक्रमण हटवाना, अवैध कब्जा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
पालिका प्रधान ने बताया कि हर हफ्ते इस प्रकार की बैठक आयोजित होगी जिसमें विभिन्न कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं पर की गई निरीक्षण की रिपोर्ट अधिकारी/कर्मचारी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां श्मशान घाट में बड़ी दुर्घटना हुई थी उसके मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी है कि नगरपालिका के तहत बनने वाले किसी भी विकास कार्य पर कड़ी नजर रखी जाए और जब अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे तभी उनके पैसे पास किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड केंद्र चेलावास तथा शमशान घाट कनीना में लेंटर लगाया गया है। अधिकारी लिखित रूप से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कनीना के श्मशान घाट पर 16 लाख की लागत से शवदाह मशीन गोरखपुर की कंपनी ने लगाई है किंतु डेमो न देने से मशीन जंग खा रही है। इसमें उनके कंपनी के विरुद्ध कोर्ट में केस भी दायर किया गया है।
 इस मौके पर शिवचरण शर्मा लेखाकार, जमादार विक्की, केशव, रोहित, मनीष, संदीप धोलिया, हितेष जेई सहित विभिन्न कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 11: नगर पालिका प्रधान बैठक लेते हुए।

लाला लाजपत राय ने देशप्रेम का पाठ पढ़ाया-अतरलाल
**********************************
**************
कनीना। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में अमर शहीद पंजाब केसरी लाला लाजपतराय जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने लाला लाजपतराय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी एवं प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता सेठ छबीलचंद ने की।
            समारोह को सम्बोधित करते हुए ठाकुर अतरलाल ने कहा कि लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया तथा उस समय के नौजवानों में देश प्रेम की भावना भरने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लाला लाजपतराय ने आर्य समाज के रास्ते पर चलकर देश के नौजवानों को स्वराज्य एवं देशप्रेम का पाठ पढ़ाया। लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना करके आर्थिक रूप से समृद्ध भारत का स्वप्न देखा तथा गौ सेवा, गांवों का उत्थान तथा ग्रामीण जनजीवन के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। अतरलाल ने क्षेत्र के प्रमुख महापुरुषों लाला बंशीधर गुप्ता, राव गणेशीलाल, राव सोहनलाल आर्य, निहाल सिंह व मास्टर रामपत आर्य को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। अध्यक्ष सेठ छबील चंद ने देश के शहीदों को याद करते हुए सभी से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने पर बल दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र बंसल ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी को अपने महापुरुषों की जयंतियां अवश्य मनानी चाहिए। महापुरुषों के रास्ते पर चलकर ही हम भारत को एक बार फिर विश्वगरु बना सकते हैं। कपिल अरोड़ा ने देशभक्ति कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत किया। इस अवसर पर बजरंगलाल, सोमदत, नरेश कुमार, विजय कुमार, राजेन्द्र कुमार, औमप्रकाश आर्य, रमेश कुमार अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, पदमेन्द्र शर्मा, प्रेम कुमार सिंगला, योगेश कुमार, नानकचंद, प्रताप गोयल, सुरेश कुमार, ललित कुमार, हरिश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: कनीना में अमर शहीद लाला लाजपतराय को श्रद्धांजलि देते हुए गणमान्य लोग।

रेहड़ी वालों से भी वसूलते हैं दुकानदार किराया
-1500 से 3000 रुपये तक देना होता किराया
***********************************************
************************************
*********
 कनीना। कहते हैं- तू डाल डाल, मैं पात-पात। एक और जहां दुकानें किराए पर चल रही है और उनसे नगर पालिका या पंचायत समिति किराया लेती है। यहां तक कि कुछ दुकानदारों ने भी ये दुकानें किराये पर ले रखी हैं।
इन दुकानों के आगे तीन दर्जन से अधिक ठेले/रेहड़ी पर सामान बेचने वाले इन दुकानदारों को 1500 से 3000 रुपये तक की राशि रेहड़ी लगाने के नाम पर दे रहे हैं। कुछ रेहड़ी एवं ठेले वाले तो मुश्किल से 200 रुपये प्रतिदिन कमाते हैं जिसमें से एक सौ रुपये तक इन दुकानदारों को दे देते हैं। रेहड़ी वालों ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया कि मुश्किल से अपनी रोटी रोटी कमाते हैं उसमें से अधिकांश इन दुकानदारों को दे देते हैं।
उल्लेखनीय है कि सड़क के दोनों ओर या तो पीडब्ल्यूडी की जगह है या नगरपालिका के तहत आती है जहां पर रेहड़ी वाले तथा ठेले पर सामान बेचने वाले अपनी रेहडी लगाते हैं। यहां उल्लेखनीय है कि दुकानदार जिनके आगे रेहडी नहीं होती तो वे दुकानों के आगे अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हटते या अवैध वाहन खड़े होते हैं जिससे सड़क पर चलना भी कठिन हो जाता है। दुकानों के अंदर जगह कम होती है और दुकानों के बाहर दुकानदार ज्यादा जगह घेरे रखते हैं। आवागमन बाधित होता है और लोग परेशान हैं। उधर नगरपालिका भी उन पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आई। नगरपालिका में अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण पर अंकुश लगाने पर विचार किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुये सम्मानित
***********************************
**************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य अभयराम यादव ने की।
 उन्होंने बताया कि भारती फाउंडेशन  संस्था का पिछले कुछ वर्षों से इस विद्यालय से सम्बद्ध रहा है और संस्था ने प्रत्येक अवसर पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में पूर्ण रूप से योगदान किया है। इसी के अंतर्गत संस्था द्वारा कोरोना काल में अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गुरुवार को पुरस्कार वितरित किये गए।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कला उत्सव, बाल महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों को भी भारती फाउंडेशन के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से मोहित चौहान, विद्यालय प्राचार्य अभय राम, वरिष्ठ प्रवक्ता सतबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, कृष्ण चंद्र, नितिन मुदगिल, नीना यादव, राजकुमार, प्रवीण कुमारी, नीरज कुमारी, अरुण कुमार, हेमलता, योगेश कुमाश,  बलविंद्र, रीटा रानी, मनमोहन, मुकेश कुमार, मंजू देवी, सुमन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8: गुढ़ा स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य अभयराम।

संतों के संग से मानव मोक्ष को प्राप्त कर सकता है- कृष्णानंद महाराज
***********************************
***********************
कनीना। संतो का संग करने से मानव कई बुराइयों से बचता हुआ भगवान के मार्ग में आगे बढ़ता हुआ मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। उक्त ये विचार परम संत शिरोमणि श्रीकृष्णानन्द  महाराज ने गांव धनौंन्दा की बणी में स्थित आश्रम में  पूर्णिमा के दिन विश्वशांति के लिए किए गए यज्ञ के उपरांत भक्तगणों व्यक्त किए।
 उन्होंने कहा है कि जब भी आप लोगों को मौका मिले तो संतों का संग जरूर करें क्योंकि संतों का संग करने से मानव के अन्दर छुपी काफी बुराइया इस प्रकार से समाप्त हो जाती है जैसे मैला कपड़ा साबऩ के सानिध्य में आता है तो साबुन उसके अन्दर छुपी मैल रूपी गंदगी को साफ कर देती है। स्वामीजी ने बताया कि मानव को एकांत में बैठ कर दिन में एक बार अवश्य ही ये सोचना चाहिए कि आखिर मानव जन्म क्यों हुआ है इसके पीछे क्या राज है और अब 84 लाख योनियों को भोगकर आत्मा को मानव शरीर मिलता है तो इसे कभी व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए।
 मानव जन्म मिलने के बाद हमें वही कर्म करने चाहिए जो शास्त्रोनुसार हो क्योंकि शास्त्रोनुसार कर्म करने वाले मानव का जन्म मरण से पीछा छूट जाता है ओर वह आत्मा प्रभु के चरणों में चला जाता जिससे की उसकी मोक्ष हो जाती है।
 उधर लालदास महाराज ने उधोदास आश्रम में हवन करते हुए कहा कि कि मानव जन्म ही एक ऐसा जन्म है जिसमें आत्मा केवल प्रभु चिन्तन कर सकता है शुभ और अशुभ कर्म कर सकता है इसलिए मानव को करने योग्य ही कर्म करने चाहिए व्यर्थ कर्म नही करने चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि मानव आत्मा को ही कर्म बंधन बांधता है इस एक आत्मा को छोड़ अन्य सभी जीव केवल अपने पिछले जन्म के कर्मों को भोगने के लिए ही पैदा होता है तथा वह जीव कोई पुण्य या पाप कर्म नहीं कर्ता क्योंकि उसको ज्ञान न होने के कारण किसी भी कर्म का उस पर कोई प्रभाव नही पड़ता है। केवल ज्ञान मानव को ही होता है इसलिए इसी आत्मा को शुभ कर्म का फल शुभ और अशुभ कर्म का फल अशुभ मिलता है।
 उन्होंने यह भी कहा कि सोचकर बोलने वाले तथा कम बोलने वालों को इस समाज में तो मान प्रतिष्ठा मिलती ही है बल्कि इस प्रकार के मानव को साधु और संत के साथ-साथ भगवान भी प्यार करते है। उन्होंने बताया कि इस अनमोल मानव जीवन को बुराइयों बचा कर शुभ कर्मों में लगाना चाहिए जिससे की मानव जन्म भी सुधर जाए। इस मौके पर विभिन्न जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: लालदास महाराज हवन करवाते हुए।
            10: कृष्णानंद महाराज हवन करवाते हुए।











No comments: