Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, September 26, 2022

 
मंत्री ने शहीद के घर जाकर शोक जताया
*******************************************
*************************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। हरियाणा के सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को गांव सुंदरह पहुंचकर भारतीय सेना की 16 कमाऊ रजिमेंट के शहीद जवान करण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार द्वारा शहीद करण सिंह यादव को नियम अनुसार दी जाने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद करण सिंह परिवार के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि महेंद्रगढ़ जिले के सुंदरह गांव का करण सिंह भारतीय सेना की 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत था। कमांडो ट्रेनिंग के दौरान 23 सितंबर को पानी में डूबने से करण सिंह शहीद हो गया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शौक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया।
फोटो कैप्शन 08: शहीद करण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते मंत्री ओम प्रकाश यादव।



स्टेट अवार्डी शिक्षकों को 2 साल का सेवा विस्तार देने की मांग
****************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार से राज्य एवं राष्ट्रीय शिक्षक विजेता शिक्षकों को 2 साल का सेवा विस्तार बहाल करने की मांग बलवती होती जा रही है। जहां 2 साल पहले तक के स्टेट अवार्ड शिक्षकों को 2 साल का सेवा विस्तार दिया गया था। किंतु सरकार ने वर्ष 2021 में निर्णय लेते हुए 2 साल का सेवाकाल बंद कर दिया है जिसके चलते अब राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले मायूस हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि 2 साल का सेवा विस्तार न देने के आदेश को वापस लिया जाए। शिक्षकों का कहना है कि यह पुरस्कार समाज सेवा एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण सराहनीय सेवाएं देने पर मिलता है जिसके चलते आप शिक्षकों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यदि 2 साल की सेवा विस्तार बहाल कर दिया जाए तो शिक्षक इस अवार्ड को पाकर अपने को धन्य समझेंगे। ऐसे में विभिन्न एसोसिएशन भी इस मांग को उठा रही है और सरकार से बार-बार पत्र लिखकर मांग कर रही है। ऐसे शिक्षकों की संख्या नगण्य में होती है।




बार एसोसिएशन की डायरी हुई लांच
**************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। नवरात्रों के उपलक्ष्य में कनीना बार एसोसिएशन ने वर्ष 2023 की डायरी लांच की। इस डायरी को एसडीजेएम मेनका सिंह ने लांच किया। बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही। ये डायरी सभी अधिवक्ता साथियों को वितरण की गई। डायरी को वर्ष 2023 के लिए प्रयोग में लाने के लिए सभी अधिवक्ता साथियों को दी गई। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी ने बताया की एक वकील की वकालत के लिए डायरी का अहम योगदान होता है।वकील का पूरा तारीख पेशी और जरूरी कागजात सब डायरी में नोट किया जाता है। सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाओं सहित वितरण किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी,सचिव सुनील राव ककरालिया,वाइस प्रधान मनीष कौशिक,खजांची भास्कर चौधरी,ज्वाइंट सचिव रामकुमार रामबास आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: बार एसोसिएशन की डायरी लांच करते हुए एसडीजेएम।

 


आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए ठगने के मामले में दूसरा आरोपित गिरफ्तार
-सुरजनवास गांव का मसला
************************************************************************
****************************************
*************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के कुशल नेतृत्व एवम् मार्गदर्शन में काम करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विजय वासी शंकर बाड़ी थाना विश्वकर्मा जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को वृंदावन यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एमइएस आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इससे पहले पुलिस द्वारा मामले में एक आरोपित रविंद्र उर्फ डॉक्टर वासी सेहलंग को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। जिससे पूछताछ में पुलिस ने आरोपित से 40 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता कमलेश निवासी सुरजनवास ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ में बतौर चालक नौकरी करता था। शिकायतकर्ता ने दो नामजद के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को एमईएस आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए की मांग की। जो उनके झांसे में आकर नौकरी लगवाने के नाम पर मई 2021 में पांच लाख रुपए दे दिए और बाकि के रुपए ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद देने बारे कहा। इसके बाद आरोपितों ने नवंबर 2021 में ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कागजात के साथ उसके लड़के को पूना भेज दिया, इस दौरान आरोपितों ने शिकायतकर्ता के पति से बची हुई राशि पांच लाख रुपए ले लिए। आरोपित शिकायतकर्ता के बेटे को इधर-उधर घुमाते रहे। जब शिकायतकर्ता के पति को शक हुआ तो उसने आरोपितों से मिलकर बातचीत करने पर उन्होंने नौकरी लगवाने और पैसे देने से इंकार कर दिया। जिस कारण शिकायतकर्ता के पति को सदमा लगने से उसकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने शिकायत दी कि आरोपितों ने नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड देकर दस लाख रुपए ठग लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपित विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो कैप्शन 7: गिरफ्तार आरोपी को दिखाती पुलिस।




महाराजा अग्रसेन को याद किया
***************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। गांव भोजावास में यज्ञ हवन कर महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने श्रद्धालुओं के साथ हवन में आहुति प्रदान कर समाज में सुख शांति तथा सामाजिक सद्भाव की कामना की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ विजय कुमार गर्ग ने की।
  मुख्य अतिथि अतरलाल ने महाराजा अग्रसेन के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समतावाद के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज की आत्मनिर्भरता के लिए एक ईंट व एक रूपया का जो मंत्र दिया वह आज भी प्रासंगिक है। सेठ विजय कुमार गर्ग तथा गंगाराम ने महाराजा अग्रसेन के कर्म के सिद्धांत का वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। उन्होंने युवाओं से महाराजा अग्रसेन की नीतियों पर चलते हुए समाज में भाई-चारा व सद्भावना स्थापित करने के लिए काम करने का आह्वान किया। समारोह के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विजयकुमार गर्ग, अनिल कुमार गर्ग, अमरीश सेठ, विनोद सेठ, गंगाराम सेठ, अशोक गोयल, ठाकुर नत्थू सिंह, भाग सिंह चेयरमैन, मंजू देवी, मीना देवी, सुशिला देवी, माया देवी, सरोज देवी, लक्ष्मी देवी, प्रमोद, पंडित तुलाराम, प्रेमचंद गर्ग, पवन आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06:महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मुख्य अतिथि





हेरिटेज स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई
*********************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में अंतर सदन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एंपियर सदन में गरिमा साक्षी, सानवी एवं रितिका जेनर सदन में चंचल, अंजलि, हिमांशु एवं रितिका न्यूटन सदन में मौसम, हरीश, हिमांशी एवं महक जूल सदन में मयूष, निखिल, एकता एवं दिशा ने भाग लिया।
 विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि  एंपियर सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिस में शामिल सभी विद्यार्थियों को विद्यालय समिति द्वारा उचित उपहार देकर सम्मानित किया और उन विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य, कृष्ण सिंह पीआरओ, भुवनेश तेजपाल, डीपी, सुरेंद्र कुमार को-आर्डिनेटर, सुमन सुदेश कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते ओमप्रकाश शर्मा।




आरसीएम के बच्चे रहे द्वितीय स्थान पर
**************************************
*************************************
**
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा  में हिंदी पखवाड़ा में अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रामचंद्र स्कूल के दो विद्यार्थी  पुनीत और कमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर नवोदय विद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में भी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रतियोगिता से अवगत कराया। इस मौके पर पूरा स्टाफ हाजिर रहा।





नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भगवती को प्रसन्न करे अर्चना से
***************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। विशेष रूप से मां की कृपा होती है और हमारे मनोरथ सफल होते हैं। ये विचार पंडित प्रदीप शास्त्री, पुजारी श्रीश्याम मंदिर कनीना ने व्यक्त किये।
नवरात्रि में दूसरे दिवस मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करने के बाद मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
अब मां दुर्गा को अघ्र्य दें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। पंचमेवा बताशे
धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा सिद्ध कुंजिका सत दुर्गा नाम पाठ का पाठ करें और फिर विशेष मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। जिससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सारे संकट को दूर करती हैं घर परिवार में सुख शांति समृद्धि देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प प्रिय हैं। द्वितीय नवरात्रि पर मां को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प अर्पित करें। और मां को विशेष पसंद करने के लिए हमें मां के लिए कुछ विशेष ही करना होता है। जिस प्रकार अपने जीवन में हम किसी भी चीज को पाने के लिए बहुत से साधना करते हैं और बहुत प्रकार की विधि करते हैं उसी प्रकार द्वितीय दिवस में मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए हम चीनी का भोग लगाते हैं, जिससे दीर्घायु प्राप्त होती हैमां भगवती की जब हम पूजा कर लेते हैं उसके पश्चात मां भगवती के विशेष रूप का ध्यान करते हैं। इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं। पूर्वजन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और नारदजी के उपदेश से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया।
फोटो कैप्शन: पंडित प्रदीप शास्त्री




शहीद सुजान सिंह अशोक चक्र का मनाया शहीदी दिवस
-कर्नल ओपी यादव रहे मुख्य अतिथि
*******************************************
**************************************
********
कनीना की आवाज। जलूरा शौर्य समिति की 28वीं जयंती पर अशोक चक्र विजेता शहीद सुजान सिंह मेमोरियल पार्क में मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि कुमाऊँ रेजीमेंट के सेवानिवृत्त कर्नल ओपी यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल रणबीर सिंह सेवानिवृत्त ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में कर्नल ओपी यादव ने कहा कि ऐसे वीर सदियों के बाद एक पैदा होता है। जिन्होंने देश एवं दुनिया में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों का जन आंदोलन अगर सही दिशा में चल कर सरकार के कानों तक पहुंचता है तो अहीर रेजिमेंट बनने में कोई देर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अहीरों का बलिदान इस देश में आदिकाल से शौर्य गाथा बनकर गूंज रहा है तथा उनकी रेजिमेंट बनने से देश का भारतीय सेना का गौरव बढ़ेगा। जलूरा शौर्य समिति के अध्यक्ष कप्तान बलबीर सिंह ने कहा कि शहीद सुजान सिंह ने जो नाम कमाया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वो इतिहास के पन्नों पर सदा सदा के लिए अमर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि  शहीदों को उचित सम्मान देना हम सब की जिम्मेदारी एवं नैतिक कत्र्तव्य है।
 इससे पूर्व हवन आयोजित किया गया जिसको अरविंद जोशी ने पूर्ण करवाया। इस अवसर पर यज्ञमान शहीद के भाई पूर्व प्राचार्य रतन सिंह सपत्नी एवं पूर्व मुख्याध्यापक सुरेंद्र सिंह सपत्नी रहे। तत्पश्चात शहीद को सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जीएल स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
 मौके पर शहीद सुजान सिंह के पुत्र योगेंद्र यादव ने बताया कि उनके पिता 1994 में जलूरा गांव में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि वह 30 मई 1971 को सेना में भर्ती हुए थे। 1995 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा द्वारा उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था। आज उनकी 28 वीं पुण्यतिथि मनाई गई है।
   इस मौके पर कई  सेना के पूर्व अधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर वेदपाल सिंह सेवानिवृत्त, कर्नल गोपाल सिंह, कर्नल घीसाराम, कप्तान जसवंत सिंह, कप्तान सुमेर सिंह, कप्तान किसान लाल, कप्तान लाल सिंह, कप्तान सतपाल, कप्तान दाताराम, कप्तान चंदन सिंह, कप्तान दिलीप सिंह, सूबेदार लीलाराम,  सूबेदार मेजर होशियार सिंह, सूबेदार अभय सिंह, सूबेदार मेजर पूर्णसिंह, कप्तान भोलाराम, सूबेदार रतन सिंह, हवलदार प्रताप सिंह, हव.सुमेर सिंह कप्तान ताराम, कनीना पालिका के पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह, पार्षद रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शहीद की वीरांगना कौशल्या देवी, नरेश कौशिक वरिष्ठ प्रवक्ता,
 पालिका प्रधान सतीश जेलदार,नगर पालिका पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह,नगर पालिका पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पार्षद दिलीप सिंह, मास्टर सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह उपप्रधान अशोक ठेकेदार, युवा नेता योगेश कुमार, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रशासन की ओर से एसडीएम सुरेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर जहां ध्वजारोहण, 2 मिनट का मौन, भाषण तथा वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किए गए। इस मौके पर शहीद सुजान सिंह के ऑपरेशन रक्षक के चीफ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ओपी यादव ने शहीद की यादव यादों से रूबरू करवाया।
फोटो कैप्शन 01: कर्नल ओपी यादव मुख्य अतिथि शहीद सुजान सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
  02: कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न अधिकारी।
 03: श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभिन्न सेना के अधिकारी।















जुआ खेलते तीन लोग धरे गए उनसे
-1630 रुपये एवं ताश के पत्ते बरामद
**************************************
****************************************
कनीना की आवाज। दौंगड़ अहीर पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि बेवल गांव में जिम के बरामदे में ताश के पत्तों द्वारा दाव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी की सहायता से रेड किया तो बेवल के जिम के बरामदे में तीन लोग अखबार बिछाकर  ताश के पत्तों द्वारा दाव लगाकर ताश खेलते दिखाई दिए। एक ने कहा कि 200 रुपये की पहली चाल है, तो दूसरे ने डेढ़ सौ रुपए की चाल चली वहीं तीसरे ने भी डेढ़ सौ रुपए की चाल चली। जो पुलिस पार्टी को देख कर उपरोक्त तीनों ताश के पत्ते उठाकर भागने लगे। पुलिस के मुलाजिम की सहायता से तीनों को काबू कर लिया गया जिनके नाम मुंशीराम बेवल, सतीश बेवल, दिनेश झीगावन बताया। दिनेकश झीगावन तो जिम की दीवार फंादने लगा और गिरकर पैर में चोट आई। तीनों व्यक्तियों ने अपने हाथ में ताश के पत्ते लिये थे वो वहीं फेंक दिए।  तलाशी लेने पर 600 रुपये मुंशीराम से सतीश कुमार से 540 तथा अखबार के नीचे 470 रुपये बरामद हुए। ताश के पत्ते एवं 1630 रुपये कब्जे में लेकर कार्रवाई कर दी है। तीनों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments: