श्री कृष्ण पुस्तकालय रामबास में करियर काउंसलिंग व प्रेरणा व्याख्यान का आयोजन
-मेजर देवेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। श्री कृष्ण पुस्तकालय, रामबास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेजर देवेंद्र यादव ने बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग व प्रेरणा व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मेजर यादव ने बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और उन्हें लक्ष्य निर्धारण, कठिन परिश्रम तथा अनुशासन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सेना में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार आत्मविश्वास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इनके साथ ही नितिन गुप्ता विशेषज्ञ भौतिक विज्ञान व राजेश कुमार प्रोफेसर उन्हानी कालेज , प्रोफेसर डा. कर्मवीर जी ने अपने जीवन के प्रायोगिक उदाहरणों के द्वारा प्रतिभागियों को उत्साहित किया
छात्रों ने बड़े उत्साह से व्याख्यान में भाग लिया और विभिन्न करियर संबंधी सवाल भी पूछे, जिनका मेजर यादव ने सरल और प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया।
इस दौरान पौधारोपण करके र्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई
पुस्तकालय प्रबंधन और ग्रामीणजनों ने मेजर यादव का आभार प्रकट किया और ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की इच्छा जताई।
यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मौके पर बीबीएसडी संस्था से ओमप्रकाश जी , अभिषक ,निखिल , संकल्प संस्था ठाणा से डाँ इश्वर , विनय ,मनोज रामबास ,ग्राम पंचायत रामबास से पंच राजेन्द्र , राकेश , कृष्ण साहब ,हंसराज , पूर्व सरपंच बनवारी लाल, राम अवतार , मुकेश आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: व्याख्यान देते हुए मुख्य अतिथि
जाहरवीर गोगा की जयंती हर साल सरकारी स्तर पर मनाने की मांग
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से जाहरवीर गोगा की जयंती हर साल सरकारी स्तर पर मनाने तथा गोगाजी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर शोध करने के लिए किसी विश्वविद्यालय में शोध पीठ स्थापित करने की मांग की है।
अतरलाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि राज्य सरकार ने देश के संत, महात्मा, गुरू, महापुरुष, शहीद सुरमाओं की जयंती सरकारी स्तर पर मनाने का सराहनीय फैसला किया हुआ है। इसलिए सरकार इसी कड़ी में जाहरवीर गोगाजी को शामिल कर उनकी जयंती सरकारी स्तर पर मनाए। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगाजी का जन्म भादो वदी नवमी संवत् 1003 में राजस्थान के ददरेवा गांव में प्रतिष्ठित चौहान क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन असहाय, निर्बल, गरीब, पिछड़े, दलित वर्ग की भलाई में लगाया। वह महिला सशक्तिकरण के हिमायती थे। यही कारण है कि एक हजार वर्षों से भी ऊपर व्यतीत होने के बाद भी हर घर तथा हर परिवार में उनकी आस्था अक्षुण्ण बनी हुई है। हर साल भादो वदी नवमी को हर घर तथा परिवार में जाहरवीर गोगाजी की पूजा होती है तथा खीर चूरमा बनाया जाता है। देशभर में उनकी जयंती पर लखी मेले, भंडारे तथा खेल दंगल आयोजित होते हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल उनकी जयंती को सरकारी एजेंडे में शामिल करने तथा उनके नाम पर किसी विश्वविद्यालय में शोध पीठ स्थापित करने की मांग की है।
वर्षा का है बेसब्री से इंतजार
-मानसून ने कनीना में नहीं दी है दस्तक
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत कई दिनों से वर्षा नहीं हुई है। यहां तक कि मानसून की आसपास गांवों में वर्षा हो गई है किंतु कनीना क्षेत्र में एक बूंद भी नहीं हुई है। रोजाना तेज धूप खिलता है और गर्मी एवं उमस पूरे यौवन पर है। किसान प्रतिदिन आकाश की ओर देखते हैं और मायूस होकर बैठ जाते हैं। अभी तक खेतों में अच्छी बाजरे की फसल खड़ी हुई है। अगर वर्षा नहीं होती है तो फसल को नुकसान होने का अंदेशा बना जाता है। मौसम विभाग मानसून आने की बात तो कह रहा है किंतु कनीना क्षेत्र में लगता है कि मानसून अभी तक रूठा हुआ है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह अनिल कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि इस समय मानसूनी वर्षा का इंतजार है किंतु मानसूनी वर्षा नहीं आ रही है। किसानों का कहना है कि यदि वर्षा नहीं होती है तो उनकी फसल सूख जाएगी। अब मानसूनी वर्षा कब दस्तक देगी बेसब्री से इंतजार है।
9 जुलाई की हड़ताल को लेकर नारनौल में बैठक
- अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन की है बैठक
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक 1 जुलाई 2025 को यादव धर्मशाला नारनौल में प्रात: 10 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ,महासचिव रतन जिंदल ,राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा 9 जुलाई की हड़ताल 15 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के धरने की तैयारी के लिए बैठक को संबोधित करेंगे। राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह को अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिला महेंद्रगढ़ की जिला कार्यकारिणी श्री घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम करेगी। राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा व जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने संयुक्त बयान में बताया की रिटायर्ड कर्मचारी को लंबे समय से देश में हर वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों को नियमानुसार पेंशन बढ़ोतरी मिलती आ रही है। कहीं कोई भेदभाव रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ नहीं हुआ। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा मार्च में संसद में वित्त विधेयक 2025 पास किया है। जो 31 दिसंबर 2025 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित करता है। उन्हें न्यायालय में भी अपील करने का अधिकार नहीं होगा ।रिटायर्ड कर्मचारियों की मुफ्त यात्रा व इलाज की घोषणा केवल आडंबर है। बल्कि पेंशनर्स पर सरकार की गिद्ध नजर है। विरोध स्वरूप देश के सभी जिलों में 22 अप्रैल को भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन करके माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से सचेत किया गया था।केंद्र सरकार पहले ही 18 माह का महंगाई भत्ते का बकाया डकार चुकी है। ऐसी स्थिति में आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है ।इसलिए सभी रिटायर्ड साथियों सा अपील है कि संगठन के सदस्य बने व धरना-प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में साथियों को शामिल करें। केंद्र सरकार ने अगर पेंशन संबंधी वित विधेयक वापस नहीं लिया तो 17 सितंबर को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर अखिल भारतीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हम निम्नलिखित मांगों के लिए 15 जुलाई को धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। हमारी कोमूटेशन की गई राशि सभी राज्यों में 11 वर्ष तक ही काटी जाए। कोरोना के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज सहित दिया जाए। एलटीसी ब्लॉक ईयर में 25 परसेंट हर वर्ष दी जाए। सभी सरकारी पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाए व मेडिकल भत्ता ?3000 प्रतिमाह दिया जाए। पहले की तरह रिटायर्ड कर्मचारियों ,वरिष्ठ नागरिको को रेलवे ,हवाई जहाज यात्रा के किराए में छूट लागू की जाए ।न्यायालय के सभी लाभकारी निर्णय को सभी योग्य कर्मचारियों व पेंशनर्स पर लागू किया जाए ।आठवें वेतन आयोग बैठाकर रिपोर्ट समय पर लागू की जाए व पुराने पेंशनर्स से भेदभाव नहीं किया जाए ।मजदूर विरोधी सभी श्रम संहिताओं को समाप्त किया जाए ।सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई रूप में नियुक्ति की जाए व निजीकरण की नीति पर रोक लगाई जाए। पेंशनर्स की विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा कि बुढ़ापा पेंशन की लिमिट 5 लाख की जाए। उपरोक्त मांगों के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन केंद्र सरकार कर्मचारी परिषद, जीएफ एवं राज्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर हड़ताल का पूर्ण रूप से समर्थन करेगा और 15 जुलाई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा। यदि रिटायर्ड कर्मचारी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया तो 17 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर अखिल भारतीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
चोर साहब के कारनामे 09
- बड़ी सावधानी से करता है हाथ साफ चोर साहब
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव विश्व रिकार्ड धारक के प्लाट पर चोर साहब ने बड़ी ही हाथ की सफाई से चोरी की। तीन ट्राली पत्थर जिनको उठना भी कठिन काम है और वो रातोंरात गुम हो गए। सबसे बड़ी बात है कि आसपास किसी को नहीं मालूम पड़ा, गमले चोरी हो गए किंतु किसी को मालूम तक नहीं हुआ कि किसने चोरी की। जब मेरे गमले और ईंट, पत्थर और सामान चोरी होते रहे तो लेखक ने देखा कि आस-पास सभी के घरों के दरवाजों पर गमले रखे हुए हैं जो चोरी नहीं हुये, यहां तक की घर के दरवाजे सड़क पर खुल रहे हैं, वो किसी नहीं तोड़े, यहां तक की होल्डिंग बोर्ड लगे हुए हैं जिनमें सरकारी बिजली प्रयोग की जा रही है, वह किसी ने बंद नहीं किये परंतु मेरे गमले आदि चोरी हो गए। उससे मुझे शक हुआ और आसपास सभी से पता किया। जितने भी पड़ोसी है किसी ने पड़ोसी है कि किसी ने कोई आवाज सुनाई दी सभी ने कहा कि उन्होंने नहीं देखा परंतु जब पत्थर पड़े हुए थे तो एक पड़ोसी मेरे पास आकर रुक मोटरसाइकिल रॉकी और कहा कि यह पत्थर तो उठाने होंगे मैंने कहा तुम कौन करने लगा मैं किराएदार अरे मैं किराएदारों से कोई परसों किया है क्या किराएदार कौन होते हैं मेरे को यह कहने वाले जब अपनी जमीन में मैंने पत्थर रख रखे हैं तभी से मुझे शक हो गया किसी को कानोंकान महसूस आवाज नहीं सुनाई दी जो आश्चर्यजनक बात है। एक पड़ोसी ने तो मुझे कहा कि नगरपालिका उठा ले गई। वैसे तो मैंने उत्तर दिया कि जब आसपास सभी के गमले रखे हुए हैं तो मेरे गमले चोरी करने के लिए नगर पालिका को क्यों आना पड़ा? खैर तुरंत नगर पालिका पहुंचा, सभी अधिकारियों से पूछा कि लेखक के प्लाट की ओर गए थे क्या? सभी ने साफ मना किया कि हमारे पास कहां फुर्सत है कि क्या हम तुम्हारे प्लाट की ओर जाए। तब शंका और भी बढ़ गई और ऐसे पत्थरों को उठाकर ले जाना सरल कार्य नहीं है। एक पड़ोसी में तो कहा की जरूर कोई शराबी-कबाबी होगा। लेखक ने उत्तर दिया कि शराबी कबाबी कैसे पत्थर उठा लेगा? उठाएगा तो उसके हाथ पैर टूटेंगे। उन्होंने कहा कि आपको नहीं मालूम शराब में वह दम है कि शराब पीकर दुनिया के सबसे घटिया से घटिया काम किये जा सकते हैं और शराब पीकर कुत्ता और बिल्ली भी शेर महसूस करने लग जाते है। इसलिए उठा ले गया होगा। एक पड़ोसी ने तो एक दिन मेरे पत्थरों को देखकर अपनी बाइक मेरे पास रोककर कहा-ये पत्थर तो आपने उठाने पडेंग़े? मैंने पूछा-भाई, तुम कौन हो जो यह बात कह रहे हो? उसका जवाब था कि मैं किरायेदार हूं। । खैर चोर की सफाई से में दंग रह गया क्योंकि शाम के समय मैं अपने प्लाट पर पत्थर एवं गमले आदि सभी चेक करके आया था और सुबह गायब मिले। एक ही रात में इतने पत्थर चोरी करना, गमले चोरी करना ताज्जुब की बात है। तत्पश्चात मेरे साथियों ने मुझे कहा कि आप सीसीटीवी कैमरे लगाइए। मैंने कहा कि वक्त आने पर वो भी लगा दिए जाएंगे और जल्दी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। परंतु एक बात स्पष्ट हुई कि चोर बहुत शातिर है। अगर चोर साहब कहीं नौकरी में रहा होगा तो जरूर वहां भी चोरी करने में माहिर रहा होगा? यह भी सत्य है कि चोर इतना शातिर है तो उसके मां-बाप भी बहुत शातिर रहे होंगे। वरना ऐसे अवगुण कभी अचानक पैदा नहीं होते। डार्विन, ले-मार्क और डिव्रिज जैसे जैव वैज्ञानिक हुए हैं जिन्होंने साफ लिखा है कि ऐसे गुण अचानक पैदा नहीं होते अपितु क्रमागत पीढ़ी दर पीढ़ी चलते रहते हैं। इससे साफ जाहिर है कि जो भी चोर साहब है उनके पूर्वज शातिर चोर लुटेरे, बदमाश रहे हैं। मुझे विश्वास है किसी से सीसीटीवी लगने के बाद एक दिन उस चोर को जरूर पकड़ कर सभी लोगों के सामने वीडियो प्रदर्शित की जाएगी कि यह रहा चोर साहब जो इतने समय से हमें तंग करता आ रहा है।
जुलाई या अगस्त में मिलेगी कोई शुभ सूचना -कावड़ लाने के बाद हर वर्ष लेखक को मिलती है शुभ सूचना
--16वीं कावड़ लाई जाएगी जुलाई में
*****************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव पूर्व विज्ञान अध्यापक, विश्व रिकार्ड धारक, हरियाणा के राज्यपाल से बेस्ट शिक्षक अवार्ड से सम्मानित/ राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, तीन बार राज्यपालों से सम्मानित को हर वर्ष कावड़ लाने के बाद कोई ना कोई शुभ सूचना मिलती है। जुलाई महीने में इस बार लेखक कावड़ लाने के लिए जाएगा और उन्हें पूरा यकीन है कि इस बार भी होने जरूर जुलाई, अगस्त या अधिकतम सितंबर महीने तक कोई बड़ी शुभ सूचना मिलेगी। वैसे भी होशियार सिंह के सभी लाभ कुछ निकृष्ट प्राचार्यों, घटिया मानसिक वाले अधिकारियों ने रोके हुए हैं, सभी लाभ मिलने की उम्मीद है। यहां तक की यह भी हो सकता है कि पुन: नौकरी मिले क्योंकि 2 साल पहले ही होशियार सिंह को सेवानिवृत्त कर दिया गया था और 2 साल मिले या नहीं मिले परंतु दोबारा से सेवा करने का मौका मिलने की शत प्रतिशत संभावना है। इस बार कावड़ लाने के पीछे तीन मनोकामनाएं है। क्योंकि शिव भोले त्रिनेत्रधारी है उनकी प्रत्येक आंख के सामने एक-एक मांग मनोकामना रखी जाएगी। मुझे पुन:नौकरी मिले वहीं मेरे ससुर बहुत बीमार चल रहे हैं, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं शिव भोले से प्रार्थना करूंगा कि वो स्वस्थ हो जाए और तीसरी अंतिम प्रार्थना शिव भोले के समक्ष रखी जाएगी कि जिस दुष्ट ने मेरा दिल दुखाया उस दुष्ट या उसके परिवार में एक व्यक्ति अंग भंग हो? मैं नहीं चाहता किसी दुष्ट मौत हो? मैं दुष्ट की मौत नहीं चाहता हूं और अब तक जिसने मुझे सताया है उसे भगवान शिव भोले ने इस जरूर बड़ी सजा दी है और मुझे यकीन है कि इस बार एक मनोकामना या दो या तीनों ही पूरी होगी क्योंकि करीब 20 सालों से शिव भोले का व्रत करते हुए और उनकी पूजा अर्चना करते हुए आ रहा हूं। यद्यपि मैंने हनुमान जी के भी व्रत एवं बहुत पूजा की परंतु मेरे इष्टदेव शिव भोले है। और उन्हीं की निमित्त अब तक 15 कावड़ ला चुका हूं और भविष्य में जब तक दम है कावड़ लाता रहूंगा। आने वाला समय मेरे लिए खुशियों भरा होगा, ऐसा मुझे विश्वास है। आज तक जिस भी कामना को लेकर शिव भोले के द्वारा पहुंचा हूं उन्होंने मुझे निराश नहीं लौटाया है। मैं सभी अपने साथियों से निवेदन करूंगा कि वो मेरी मनोकामना पूर्ण करने में मेरा सहयोग भी करें क्योंकि आज तक मैं किसी का चाहते हुए बुरा नहीं किया है।
जिसने मेरा बुरा किया उनको भी सदा मैं माफ कर दिया है। ऐसे में भगवान कुछ दुष्ट बचे हुए उनको सजा भी निश्चित रूप से निकट भविष्य में देगा।




No comments:
Post a Comment