Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, September 26, 2020

 सीहोर गांव के किसान की कपास में दवाई छिड़कने से हुई मौत

****************************

********************************

****************************
कनीना। कनीना थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति कपास में दवा छिड़काव करते समय हुआ अचेत। परिजनों ने कनीना एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया कुछ समय बाद मौत हो गई।
मृतक सुरेंद्र पुत्र आजाद 45 वर्षीय के पुत्र योगेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता सुरेंद्र सुबह कपास में दवाई का छिड़काव करने व कपास की चुगाई करने के लिए गया था लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा जब योगेश अपनी बहन यशवंती व चचेरे भाई प्रवेश के साथ खेत में गए तो सुरेंद्र वहां पर अचेत अवस्था में मेला जिसको लेकर तुरंत कनीना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहर अधिक होने की वजह से सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने सुरेंद्र का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जहां पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया ।
मृतक सुरेंद्र के एक लड़का दो लड़कियां हैं लड़का योगेश 23 वर्षीय ड्राइवर का कार्य करता है तथा लड़की यशवंती 22 वर्षीय नैनो 19 वर्षीय दोनों शादीशुदा है। पूरे गांव में शोक में डूबा हुआ है।

हृदय घात बढ़ा

*************************

**************************************
कनीना। क्षेत्र में हृदयघात रोग बढ़ता ही जा रहा है। दो शिक्षकों की एक ही दिन हृदयघात से मौत हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार राजकुमार सेहलंग निवासी तथा उच्चत के सरकारी स्कूल में कार्यरत की जहां हृदयघात से मौत हो गई वहीं जैनाबाद निवासी रमेश कुमार जो कनीना खंड के गांव कपूरी के सरकारी स्कूल में कार्यरत था हृदयघात से मौत हो गई।  


कनीना के आसपास क्षेत्र में मिले 13 संक्रमित 

********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है शनिवार को 13 व्यक्ति संक्रमित । मिले हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना के सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सबसे पहला केस धनोंदा गांव का मिला है जिसमें एक लड़की संक्रमित । मिली है। दूसरा केस भी धनोंदा गांव का मिला है। तीसरा केस कोटिया गांव का मिला है।  चौथा, पांचवा छठा केस भोजावास गांव का मिला है। सातवां केस पड़तल गांव का मिला है । आठवां केस कनीना गांव का मिला है । नौवा केस मुंडिया खेड़ा गांव का मिला है । दसवां केस दोंगड़ा अहीर गांव का मिला है । 11, 12 व 13 वा केस झगड़ोली गांव का मिला है ।
कोरोना संक्रमित । मिले 13 लोगों ने 24 सितंबर को अलग-अलग अस्पताल में अपना सैंपल को जमा करवाया था। जिसकी रिपोर्ट 26 सितंबर को पॉजिटिव आ गई। सभी को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। हेल्थ इंस्पेक्टर शीशराम रसूलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमितों के आसपास रहने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की  लिस्ट तैयार की जा रही है।  जल्दी ही इन लोगों के स्क्रीनिंग की जाएगी व सैंपल लिए जाएंगे ।

नेत्र शिविर में 95 मरीजों को चश्मे व 300 लोगों को निशुल्क दवाएं की वितरित

******************************

******************************
कनीना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को गांव खेड़ी में निशुल्क आंखों का कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अटेली विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि रहे । इसमें 95 व्यक्तियों के नेत्रों की जांच करके निशुल्क चश्मा वितरित किया गया तकरीबन 300 मरीजों को दवाई वितरित की गई । इस निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम  को समाजसेवी तेजपाल सेन में निजी कोष से नीलम सैन मेमोरियल धर्मशाला लगवाया था । इस कार्यक्रम  की अध्यक्षता चौधरी रामनिवास खेड़ी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश ने की।  शिविर में श्री कृष्णा आई अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां दीं।कार्यक्रम में नीलम सेन की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया ।
विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को प्रेरणा व सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर मानवता की सेवा का संदेश दिया जा रहा है। सेवा सप्ताह के दौरान पूरे जिले में भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वच्छता अभियान, गरीब लोगों को निशुल्क फल व अन्य खाद्य सामग्री बांटना, गरीब परिवारों के आंखों के रोगियों को नजर की ऐनक, पौधारोपण व अन्य समाज कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। खेड़ी गांव में आंखों का निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। इसमें 95 लोगों को निशुल्क चश्मा में तकरीबन 300 लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव, भाजपा कनीना मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, भाजपा भोजावास मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ थान सिंह, भाजपा कनीना पूर्व महामंत्री राजेंद्र भारद्वाज, नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक ठेकेदार, हनुमान शर्मा, डॉक्टर आमंत दवे, अरविंद शर्मा, गोपाल अग्रवाल, सतीश अत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: चिकित्सा शिविर में चश्मा प्रदान करते विधायक सीताराम।
 

कोका गांव में दो ठग पकड़े 

*************************
-सरपंच ने कनीना पुलिस के हवाले किया 

कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोका में दो ठगों को कोका सरपंच नरेश कुमार ने पकड़कर कनीना पुलिस को सौंपा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों में इस प्रकार के लोग आए थे जो आभूषणों को साफ करने के नाम पर कुछ केमिकल से धोकर सोना उतार ले गए जिसके चलते गांव में सभी लोग सचेत हो गये है। ज्योंहि दो व्यक्ति मनीष शाह तथा डीका कुमार पूर्णिया बिहार के रहने वाले गांव में आये दोनों को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि ये लोग घरों में मेहंदी की किताबें बेचने के बहाने से आते हैं। वह घरों से भोली भाली औरतों के जेवरात की सफाई करके एक बहाने ठगी कर ले जाते हैं। गांववारसियों को जब इन लोगों का पता लगा तो इनका पीछा किया। ये भगने लगे किंतु उन्हें पकड़ लिया गया।  उन्होंने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जो भी कोई कार्रवाई बनेगी कर दी जाएगी।
  उल्लेखनीय है कि लंबे समय से इस प्रकार के लोग गांवों में आते हैं और ठगी कर ले जाते हैं। सोने चांदी के आभूषण साफ करने के बाद सोना उतार ले जाते हैं। यही कारण है कि लोग सतर्क हैं।
फोटो कैप्शन 8: पकड़े गए दो ठग।

सीताराम यादव ने सुनी जन समस्याएं, मौके पर किया अधिकारियों को फोन 

***************************
कनीना। नगर पालिका कनीना के कार्यालय में शनिवार को विधायक सीताराम यादव जन समस्या सुनने के लिए पहुंचे।  कनीना  नगर पालिका के कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनी। कनीना मंडी के व्यापारियों ने नहर के पास लगे अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई उन्होंने कहा कि नहर के पास लगे अतिक्रमण की वजह से यहां पर पानी भर जाता है और आमजन को बहुत भारी परेशानी होती है। यहां से आना जाना बरसात के समय में दूभर हो जाता है। वही भडफ़ गांव के ग्रामीणों ने विधायक सीताराम यादव से एक रास्ते को पक्का करवाने की गुहार लगाई । भडफ के लोगों ने गुडग़ांव में हुए मर्डर की जांच करवाने के लिए विधायक से अपील की विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से बात करके उनको आश्वस्त किया कि जल्दी सभी की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा ।  इस दौरान कनीना कस्बा, गांव गुढा, गाहड़ा, सीहोर, कोटिया, करीरा सहित अनेक गांव के लोगों  की समस्याओं को सुना गया।  वही उनका मौके पर ही निदान किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि हर सप्ताह में एक दिन वे पालिका कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने आएंगे और किसी भी व्यक्ति को अगर कोई समस्या है तो वह फोन के द्वारा भी और मिलकर भी अवगत करा सकता है । उनका भी तुरंत प्रभाव से समाधान कराया जाएगा।  इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन सतीश जैलदार, उपप्रधान अशोक ठेकेदार, थान सिंह भोजावास मंडल अध्यक्ष,  सुरेश प्रधान सुंदरह, सुशील ढाना, सुंदर मानपुरा, मनोज कनीना, बिजेंद्र सरपंच इसराणा, कृष्ण सरपंच ककराला, महिंद्र सपंच भडफ़, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
फ़ोटो कैप्शन 9: पालिका कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते विधायक सीताराम यादव व पालिका चेयरमैन सतीश जैलदार


भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाथेड़ा में मनाई  दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई 

*******************************
कनीना। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पाथेडा गांव में युवा नेता मयंक पवार के निवास पर
मनाई गई । इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।  जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय  के जीवन के संघर्षों के बारे में गांव के युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं को सुना और गांव के लोगों को आश्वस्त किया कि गांव की समस्याओं का जल्दी ही निपटारा किया जाएगा । राकेश शर्मा ने कहा कि कुछ पार्टियों द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है जबकि भाजपा किसानों की पार्टी है और किसानों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होगा । इस दौरान मुख्य अतिथि राकेश शर्मा, पवन खैरवाल, ओम तंवर, मयंक तंवर, सुरेश अत्री, यतेंद्र राव, कनीना मण्डल अध्यक्ष अतर सिंह, जिला पार्षद सतपाल सिंह, बनवारी सिंह, उमेद सिंह , श्रीराम  बाघोत, हरिकिशन और पाथेड़ा गांववासी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: संबोधित करते राकेश शर्मा

कनीना में दिनभर चली बूंदाबांदी
-आगामी फसल के लिए बताई जा रही लाभप्रद 

*********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने अपने खेतों से बाजरे की पैदावार ले ली है और बहुत से किसान अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को क्षेत्र में दिनभर हल्की बूंदाबांदी नगर चलती रही जिसके चलते बहुत से किसान खुश है तथा कुछ की किसान परेशान भी है। जहां सरसों की बिजाई 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच की जाती है जिसके लिए तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड चाहिए जबकि गेहूं की बीजाई 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जाती है जिसके  लिए तापमान 21 से 22 डिग्री तापमान चाहिए।
विगत दिनों से तापमान बढ़ रहा था। बूंदाबांदी से तापमान में और गिरावट आ सकती है। विगत दिनों से किसान अपने खेतों में बाजरे की पैदावार लेने में लगा हुआ था। तत्पश्चात किसान बाजरे की पैदावार लेते ही सरसों की बिजाई के लिए सिंचाई में लग गया है। बूंदाबांदी किसानों के लिए इसलिए लाभप्रद है। कुछ एक किसान जिनकी बाजरे की फसल अभी भी खेतों में पड़ी है उनके लिए थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है।
पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ देवराज यादव ने कहा कि यह बारिश फसल के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगी। तापमान घटकर 28 डिग्री पर पर पहु्रच जाएगा।
अभी मौसम खुला नहीं है। ऐसे में आसमान पर काले काले बादल दिखाई दिनभर दिखाई दिये। कुछ किसान खुश है तो कुछ किसान परेशान भी है। फोटो कैप्शन 6: आकाश में छाए काले बादल।


फिर से कनीना की 2 मंडियों में खरीद न किए जाने के दिये आदेश 

***********************************
कनीना। विगत दिनों कनीना अनाज मंडी के साथ-साथ धनौंदा और करीरा में बाजरे की खरीद के आदेश दे दिए थे जिसके लिए तैयारियां चल रही थी। किंतु  फिर से विभाग ने दो केंद्रों को और रद्द कर दिया है। एचएएम बोर्ड पंचकूला द्वारा निदेशक फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अटेली मंडी के तहत बाछोद और बौचडिय़ा तथा कनीना मंडी के तहत करीरा और धनौंदा केंद्रों पर बाजरे की खरीद नहीं जाएगी। इस प्रकार कनीना और अटेली मंडी के चार गांवों में खरीद केंद्र एक बार बनाए गए फिर अचानक तोड़ दिए गए।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हैफेड के मैनेजर सत्येंद्र यादव ने बताया कि उन्हें यह पत्र प्राप्त हो चुका है जिसके तहत कनीना अनाज मंडी के तहत आने वाली करीरा और धनौंदा गांवों में बाजरे खरीद नहीं होगी।

दौंगड़ा में 28 सितंबर को फिर होगी महापंचायत

***************************
कनीना । उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित कन्या गुरुकुल, वेदधाम, सोरखा में जिला के गांव दौंगड़ा अहीर की छात्रा सपना की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर आगामी 28 सितंबर को नारनौल जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने पार्क में महापंचायत होगी।
एक भेंट में उक्त जानकारी देते हुए मृतक छात्रा सपना की माता सोनिया ने कहा कि बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय के लिए वह लगभग 3 महीने से इलाके के विधायकों, मंत्री राजनेताओं के पास जाकर न्याय की गुहार लगा चुकी, परंतु केंद्र, हरियाणा और यूपी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। हमारा पीडि़त परिवार पिछड़ा, गरीब और अशिक्षित होने के कारण सरकार भेदभाव कर रही है। सरकार की इस उदासीनता और भेदभाव पूर्ण रवैये के खिलाफ तथा मृतक बेटी को न्याय देने की मांग को लेकर आगामी 28 सितंबर को नारनौल में उपायुक्त कार्यालय के सामने पार्क में महापंचायत होगी। पंचायत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस मामले में सरकार की संवेदनहीनता को लेकर इलाके के लोगों में भारी रोष है।
बता दें कि 23 सितंबर रविवार को दौंगड़ा अहीर खेल ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, गुडगांव इत्यादि जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी विभिन्न नेताओं एवं समाजसेवियों  ने भाग लिया और संबोधित किया था । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए सभी ने मामले की सीबीआई जांच करने की अपील की थी। उसी दिन बेटी सपना न्याय महासमिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया जो इस मामले को अंतिम सांस तक लड़ेगी और मृतका सपना को न्याय दिलाकर ही रहेगी। सर्वसम्मति से गठित इस महा समिति का अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल बसपा नेता को मनोनीत किया गया था।  समिति ने निर्णय लिया  था कि 27 सितंबर तक पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला एवं सीबीआई जांच नहीं हुई तो  28 सितंबर से जिला उपरायुक्त कार्यालय नारनौल समक्ष महापंचायत करने के साथ धरना एवं प्रदर्शन करेंगे।

मरणोपरांत अशोक चक्र शहीद सूबेदार सज्जन सिंह का मनाया 26वां शहादत दिवस 

*******************************
कनीना। शहीद सूबेदार सज्जन सिंह पार्क में शनिवार को जलूरा शहीदी दिवस मनाया गया। एसडीएम रणबीर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे । सेवानिवृत्त मेजर डॉ टीसी राव इसमें विशिष्ट अतिथि थे। शुभारंभ से पूर्व शहीद सूबेदार सज्जन सिंह के परिजनों ने सुबह हवन यज्ञ कराया। इसके पश्चात मरणोपरांत अशोक चक्र प्राप्त शहीद सूबेदार सज्जन सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपचंद यादव ने किया ।
कार्यक्रम में जगराम सिंह ने सूबेदार सज्जन सिंह की वीरता के बारे में बताते हुए कहा कि 26 सितम्बर 1994 को जम्मू कश्मीर राज्य के जिला कुपवाड़ा व गांव जलूरा के निकट छिपे आतंकवादियों के विरुद्ध 13 कुमाऊं बटालियन द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सूबेदार सज्जन सिंह एक तलाशी टोली के कमांडर थे। आतंकवादियों के छिपने के दो स्थानों की पहचान कर सूबेदार सज्जन सिंह दबे पांव उन तक पहुंचने वाले ही थे कि आतंकवादियों ने 15 मीटर की दूरी से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उसी समय दूसरी ओर से सूबेदार सज्जन सिंह ने अपने कम्पनी कमांडर व जवानों को उसी तरफ आगे बढ़ते देखा तो भाप लिया कि अपने अधिकारी व जवानों की जान का बड़ा खतरा है। इस पर सूबेदार सज्जन सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए शत्रु पर धावा बोल दिया। वे गोली बरसाते हुए आगे बढ़ते गए इनके हेलमेट को शत्रु की कई गोली भेदती हुई सिर के आरपार हो गई और वे वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए। सूबेदार सज्जन सिंह को मरणोपरांत 26 जनवरी 1995 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने अशोक चक्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम रणबीर सिंह ने कहा कि मैं खुद सैनिक परिवार से हूं । शहीद किसी एक व्यक्ति के नहीं पूरे समाज के होते हैं । शहीदों के वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। किसी भी सैनिक के जीवन में अशोक चक्र प्राप्त करना बहुत बड़ा गर्व का कार्य होता है।  सैनिक सर्दी, गर्मी, धूप, बरसात में लगातार सीमाओं पर कड़ा पहरा देते रहते हैं। उन्हीं की बदौलत आज हम सुरक्षित हैं। सैनिक किसी भी आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। जलूरा शौर्य  समिति जो शहीद परिवारों के लिए कार्य कर रही है वह सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर डॉ टीसी राव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम इस दिन एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जिसमें शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से अब की बार एक छोटा कार्यक्रम ही किया है । मेजर डॉ टीसी राव ने आगे बताया कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसमें तकरीबन हर दसवां व्यक्ति जवान सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जितने भी सरकारी शैक्षणिक स्कूल हैं उन के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएं  जिसका कार्य सरपंचों को भी दे रखा है। हरियाणा सैनिक कल्याण में देश का अग्रणी राज्य है। टीसी राव ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु से एक चर्चा की थी जिसमें उन्होंने कहा कि 1994 से पहले शहीद हुए परिवारों को भी सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। अगर उनके परिवार से कोई 40 वर्ष से ऊपर है तो शहीद के पोते पोतियो को नौकरी दी जानी चाहिए।  अगर सरकार शहीदों के परिवारों को नौकरी योग्यता के आधार पर देती हैं तो सैनिकों का मनोबल एवरेस्ट की तरह ऊंचा हो जाएगा । रेजांगला की पहाड़ी जो कि चीन ने कब्जा ली थी, उसका बदला लेकर अभी कुछ समय पहले देश के सैनिकों ने अपने कब्जे में ले लिया है।  मेजर डॉ टीसी राव ने बताया कि अहीरवाल पर एक फिल्म बनाने का कार्य चल रहा है।  जल्दी ही अहीरवाल में शहीद हुए सैनिकों की गाथा इसमें गाई जाएगी । अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर विजय देशवाल डीएसपी कनीना आने वाले थे। जो किसी कारण से नहीं आ पाए उन्होंने फोन पर ही सभी को संबोधित किया। शहीद की वीरांगना कौशल्या देवी ने 21 हजार रुपए जलूरा शौर्य  समिति को व 5 हजार रुपए गौशाला को अपने कोष से प्रदान की। मुख्य अतिथि एसडीएम रणबीर सिंह ने 51 सो रुपए व विशिष्ट अतिथि टीसी राव ने 51 सो रुपए जलुरा शौर्य समिति को भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस कार्यक्रम में शहीद वीरांगना कौशल्या देवी, शहीद की पुत्री कुसुमलता, हेमलता, शहीद पुत्र जोगिंदर सिंह, नगर पालिका पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा, पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप, वार्ड नंबर 1 पार्षद दिलीप, सेवानिवृत्त कैप्टन लाल सिंह सेहलंग, कैप्टन जगराम सिंह  मोहनपुर नांगल, कैप्टन चंदन सिंह खालेटा, कैप्टन बलबीर सिंह जैनाबाद, कैप्टन विनोद छितरौली, सूबेदार महावीर छितरौली, सूबेदार रतन सिंह हुडीना, सूबेदार सुमेर सिंह कोच भिवानी, सूबेदार  धर्मदेव, मनोज यादव, हवलदार कृष्ण कुमार गुडग़ांवा आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: पुष्प अर्पित करते हुए
4: उपस्थित जन
5: एसडीएम कनीना संबोधित करते हुए


गांव पोता के पूर्व सरपंच का 98 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास

********************************* 
कनीना।गांव पोता में गुरुवार को करीब 98 वर्षीय भूतपूर्व सरपंच झबदूराम का निधन हो गया है। वे 98 वर्ष की आयु में भी पूर्ण रूप से स्वस्थ थे। उनका अन्तिम संस्कार गांव पोता में किया गया है। डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि झबदूराम सामाजिक व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।  वे सन 1972 से 1979 तक ग्राम पंचायत पोता में सरपंच के पद पर कार्यरत रहे थे। वे अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके निधन से गांव पोता के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व सरपंच झबदूराम पंचायत में काफी लोकप्रिय थे। वे अपने जीवन काल में समाज सेवा से जुटे रहे। वे सामाजिक समरसता को कायम रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। उन्होंने समाज से व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके अन्तिम यात्रा में डॉ. बीर सिंह यादव पूर्व प्रोफेसर, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा, मास्टर जशरथ सिंह, शेर सिंह, किरोड़ी लाल, औमप्रकाश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन: झबदूराम।


डॉ वर्मा हरियाणा-गौरव अवार्ड से विभूषित

******************************
कनीना। गुजरवास निवासी कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर को शिक्षा-साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अखिल भारतीय कला मंच, गुरुग्राम की ओर से हरियाणा-गौरव अवार्ड से विभूषित किया गया है । शहीद-दिवस पर रेजांगला पार्क में आयोजित कला के रंग-शहीदों के संग कार्यक्रम में सेवा निवृत्त सेना अधिकारी डॉ टी सी राव एवं कला मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोतिया ने डॉ प्रभाकर को अंग-वस्त्र, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया । विशिष्ट सेवाओं के लिए हरियाणा-गौरव अवार्ड प्रदान करते हुए   सतीश राजोतिया ने कहा कि डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और विगत 25 वर्षों से शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पत्रकारिता एवं साहित्य -लेखन द्वारा समाजोत्थान कार्यों में लीन हैं
 मानवतावादी विचारधारा के पोषक डॉ वर्मा को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शान-ए-भारत अवार्ड तथा काव्य-संग्रह दीप जलाना चाहता हूँ के श्रेष्ठ लेखन के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य-सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
फोटो कैप्शन 01: डा वर्मा अवार्ड लेते हुए।



 विकास यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

**********************************











कनीना। कोटिया गांव के विकास यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयनअ होने पर गांव वासियों में खुशी की लहर है। गांव के शहीद हनुमान सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विकास यादव का गांव वासियों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।    विकास यादव  के लेफ्टिनेंट पद पर यन होने की सूचना गांव में जैसे ही पहुंची तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास यादव ने बताया कि परिवार का सपना था कि वह सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। विकास के पिता धर्मवीर यादव मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डीएचओ की पोस्ट पर दिल्ली में तैनात हैं, तथा उनकी माता सुनीता देवी ग्रहणी है।  विकास ने बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल में की। विकास ने परिवार के सपने का पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए किया गया। विकास यादव ने बताया कि मेरे चयन का श्रेय मेरे ग्राम वासियों बड़े बुजुर्गों को जाता है। जिनसे मैंने एकाग्रता से पढऩा लिखना सीखा ।
स्कूल के हेड मास्टर कृष्ण प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए युवा कड़ी मेहनत करें। मेहनत से कठिन से भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर
सरपंच दिलीप सिंह, पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व सरपंच विजय पाल, पूर्व सरपंच रामकिशन, बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सीगड़ा, एनआर स्कूल के चेयरमैन महेंद्र सिंह, बाबूलाल ठेकेदार, कप्तान रामकिशन, बलवान सिंह आर्य, अधिवक्ता संदीप सिंह, मास्टर सुमेर सिंह, मास्टर सतनारायण, मास्टर सत्यवीर सिंह, मास्टर राम कुमार, मास्टर राजेश कुमार नेता, सुभाष चंद्र विद्यालय के स्टाफ आदि इस उपलब्धि पर बधाई दी।
फोटो कैप्शन 02: विकास यादव का चयन होने पर बधाई देते लोग।

No comments: