Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, July 27, 2023

 
खेल को खेल की भावना से खेलने चाहिए- मंत्री ओमप्रकाश
-अंडर-19 में करनाल क्लस्टर की टीम रही प्रथम 

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में रीजनल लेवल बास्केटबॉल और रस्सी कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। 32वीं दो दिवसीय प्रतियोगिता में रीजन के तीन कलेक्टर शामिल हुए जिनमें करनाल, जयपुर और उदयपुर प्रमुख हैं।  करीब 60 विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलों में भागीदारी की। खेलों का प्रारंभ जिला उपायुक्त नारनौल मोनिका गुप्ता ने किया। इन खेलों में 108 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना नवोदय विद्यालय करेरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में अंडर-19, अंडर-17 में करनाल क्लस्टर की टीम प्रथम रही। वहीं अंडर-19 में उदयपुर द्वितीय,अंडर-19 में जयपुर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-14 में करनाल एवं उदयपुर सम्मलित रूप से प्रथम स्थान पर रहे।  अंडर-17 उदयपुर तृतीय स्थान पर रहे।
  इस अवसर पर एडीओ ओमप्रकाश मंत्री हरियाणा सरकार ने कहा खेलों से विद्यार्थियों का विकास होता है। खेलों में नाम कमाया जाता है वह किसी अन्य क्षेत्र में नहीं कमाया जा सकता। उन्होंने खेल खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
 उन्होंने कहा कि खेलों में नाम कमाने वाला पूरे विश्व में छा जाता है। सरकार खिलाड़ियों को ऊंचा सम्मान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  इस अवसर पर उन्होंने बास्केटबॉल खेल का मैदान बनाने और एक कमरा निर्माण की घोषणा की। रस्सी कूद में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया वहीं बास्केटबॉल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री को शाल, फूल मालाओं और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजीव सक्सेना, उप प्रपाचार्य धर्मेंद्र आर्य, लख्मीचंद पीइटी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, रामकुमार कोच, धीरज सांगवान अहीर कालेज से,  नरेंद्र यादव सेवानिवृत्त शिक्षक ,सुदेश कुमारी, लोकेश कुमार, विक्रम सिंह, दयाराम, उषा रानी पीइटी, संगीता मिश्रा, नरेंद्र यादव, गजेंद्र आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 11: सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती छात्राएं
            12: खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मंत्री
            13: मंत्री ओमप्रकाश को सम्मानित करता विद्यालय परिवार।


कनीना के योगेश कुमार ने पैदा की 3 किलो से भी अधिक वजनी ककड़ी
-अपने प्लाट पर उगाई थी ककड़ियां

**********************

*********************************

********************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड 1 मोदीका निवासी योगेश कुमार ने अपने प्लाट में 3 किलो से भी अधिक वजनी ककड़ियां पैदा की है। उन्होंने कांटे पर दिखाया कि उनका वजन 3.185 किलो है। गाय का गोबर खेत में डालकर खाद बनाई गई थी जिसमें भारी मात्रा में ककड़ी पैदा हुई। उन्होंने 2 ककड़ियों को छोड़ दिया जो पीले रंग की बन गई तथा स्वाद मधुर बन गया है। उन्होंने  आसपास के लोग उनकी ककड़ी को देखने आ रहे हें।
फोटो कैप्शन 14 व 15: तीन किलों से अधिक वजनी ककड़ी दिखाता योगेश कुमार




 अभी सक्रिय है क्षेत्र में मानसून
-अभी और बरसेगा सावन

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से आज हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और हिस्सों में झमाझम बारिश की गतिविधियों और रात को भी अनेक स्थानों पर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया जो डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो गया है  और धीरे धीरे भारत के पश्चिमी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। साथ ही साथ मानसून टर्फ रेखा भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली के आसपास पहुंच गई है साथ ही साथ एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है इन मौसमी प्रणालीयों द्वारा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिल रही है और सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ लीं हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली  मानसून एक बार फिर से अपने चिरपरिचित अंदाज में आने लगी है। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उमड़ घुमड़ कर बादलों ने डेरा जमा लिया है और साथ ही हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और कुछ केंद्रीय हिस्सों में झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।आज सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। 1 जून से आज 27 जुलाई के दौरान हरियाणा में कुल 287.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान हरियाणा में केवल 186.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज होती है जो सामान्य बारिश से 54प्रतिशतअधिक दर्ज हुई है। आज जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बादलों की आवाजाही  रहीं  और दोपहर बाद कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश देखने को मिलीं  और कुछ स्थानों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल में आज 51.0 मिलीमीटर, सतनाली में 10.0  मिलीमीटर और महेंद्रगढ़  में  13.0मिलीमीटर जबकिअटेली और नांगल चौधरी में  क्रमश:15.0 मिलीमीटर और 5.0 मिलीमीटर बारिश  और कनीना में मात्र 1.0 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। 1 जून से 27 जुलाई  आज तक  295 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में  सामान्य बारिश 185.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है जो सामान्य बारिश से 59.0त्नअधिक बारिश दर्ज हुई है। जबकि आज जिला महेंद्रगढ़ में केवल 15.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि इस दौरान सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में  सामान्य बारिश 36.8 मिलीमीटर बारिश होती है जो सामान्य से 57.0 त्नकम हुई है। आज जिला महेंद्रगढ़ में बादल वाही और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना हुआ है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 25.5 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 27-31 के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और अगस्त महिने के पहले सप्ताहांत तक भी मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा और मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।






कनीना में पौधारोपण करके संरक्षण करने का लिया संकल्प
-60 फलदार व छायादार लगाए पौधे

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना में  सामाजिक संस्था लायंस क्लब कनीना द्वारा बनी में पौधारोपण का कार्य किया।  इस दौरान युवाओं ने 60 फलदार व छायादार पौधे लगाए। संस्था के सदस्य नवीन यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका क्लब हर वर्ष 100 से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करता है इस वर्ष अब तक 125 पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अलग-अलग गांव में जाकर खाली जगहों पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ मौजूद लोगों को पौधों के संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई जा रही है। पौधारोपण के साथ-साथ उसका संरक्षण भी बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि बरसात के मौसम में पौधारोपण करें एवं उनके देखभाल भी करें।इस दौरान नरेंद्र, संदीप, अजय सहित संस्था के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

फोटो कैप्शन 09: पौधा रोपण करते हुए संस्था के सदस्य।




मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण
-रामलीला मैदान में करेंगे जनसंवाद

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को कनीना की पुरानी अनाज मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनसंवाद करेंगे। करीब डेढ़ घंटे के जन संवाद में लोगों से रू ब रू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वाटर प्रूफ टेंट लगा दिया गया है। विभिन्न अधिकारी दौरा कर रहे हैं।

 मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री हेलीपैड द्वारा कनीना के कॉलेज में पहुंचेंगे। जहां से कनीना की पुरानी अनाज मंडी में जनसंवाद करेंगे। डेढ़ घंटे के जनसंवाद बाद के बाद योगेश अग्रवाल के घर चाय पानी करेंगे उल्लेखनीय कि योगेश अग्रवाल के यहां चाय का कार्यक्रम होगा। उल्लेखनीय है कि योगेश अग्रवाल के पिता पिता विनोद अग्रवाल भाजपा के जानेमाने नेता होते थे जिनका विगत वर्षों देहांत हो गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह में डेढ़ घंटे का घंटे का दिन संवाद अंबेडकर भवन में करेंगे।
सभा स्थल पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, विधायक अटेली सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा जसवंत सिंह यादव बबलू आदि, भारी संख्या में अधिकारी, पुलिस बल मौके पर पहुंचे। यह पहला अवसर है जब मुख्यमंत्री जनसंवाद कनीना में कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री 6 जुलाई 2015 को कनीना में कॉलेज में एक जनसभा करके गए थे जिसमें अनेक मांगे रखी गई थी जिनमें से अधिकांश पूरी कर दी गई हैं। इस बार भी अनेक मांगे रखे जाने की बात कही जा रही है। सभा में जनसंवाद में पहुंचने की अपील की है। उधर जसवंत बबलू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा जसवंत बबलू ने लोगों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक जनसंवाद में पहुंचने की अपील की है।
  उधर गुरुवार शाम के समय से बूंदाबांदी जारी है। अगर अधिक बारिश हो जाती है तो अटेली टी-प्वाइंट से कनीना मंडी टी-प्वाइंट के बीच में बनाई गई असथाई सड़क टूट सकती है जिससे प्रशासन की पोल खुल जाएगी वहीं अभी भी इस सड़क मार्ग पर कनीना अनाथ कस्बा में स्वागत के बैनर लगे हुए हैं।
फोटो कैप्शन 09: मुख्यमंत्री जनसंवाद स्थल पर जमा अधिकारी।




मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 31 जुलाई तक करवाएं 100 प्रतिशत पंजीकरण-डा सुखदेव सिंह
-किसानों को दी विभागीय जानकारी

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
डा सुखदेव सिंह, उप कृषि निदेशक कृषि तथा किसान कल्याण विभाग ,हरियाणा,मुख्यालय, पंचकूला, की अध्यक्षता में कृषि विभाग के खंड कनीना ,जिला महेंद्रगढ़ में ,मेरी फसल मेरा ब्योरा की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डा. सुखदेव सिंह ने अधिकारियों और  किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 100 प्रतिशत कृषि योग्य जमीन का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जो किसान अपनी पूरी जमीन का 31 जुलाई 2023 तक पंजीकरण करवाएंगे उन्हें सरकार द्वारा 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त लकी ड्रा हेतु कूपन भी दिए जायेंगे । जिसमें किसानों को करोड़ों रुपए के इनाम लक्की ड्रा द्वारा बाटे जायेंगे। डा. सुखदेव सिंह  ने बताया किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित स्कीमों का लाभ लेने और क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।किसान  गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड करके निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं । उन्होंने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों और  कर्मचारियों को  निर्देश दिए कि सोशल मीडिया ,प्रिंट मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप ,मुनादी आदि के माध्यम से किसानों को 31 जुलाई तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी पूरी जमीन का पंजीकरण करवाने हेतु जागरूक करें।

     इसके अतिरिक्त डॉ सुखदेव सिंह ने विभागीय योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व अन्य स्कीम की समीक्षा की। तथा सभी परियोजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अंतिम तिथि 31 जुलाई है और महेंद्रगढ़ जिले में एआइसी कंपनी को बीमा हेतु सरकार द्वारा प्राधिकृत किया गया है ,अत: सभी किसान भाई अपनी फसलों का बीमा इस समय सीमा में अवश्य करवा लें।
  उन्होंने बताया कि  इसी कड़ी में आज माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर शहर से पीएम किसान की 14 वीं किस्त किसानों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की। इस उपलक्ष्य में सभी कृषि समृद्धि केंद्रों पर एलईडी के माध्यम से किसानों को यह प्रोग्राम दिखाया गया। खंड कनीना का खंड स्तरीय प्रोग्राम कृषि समृद्धि केंद्र ,आलोक खाद भंडार कनीना पर आयोजित किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीए मुख्यलय डॉक्टर सुखदेव सिंह उपस्थित रहे। इसके अतरिक्त बीजेपी मंडल अधक्ष अत्तर सिंह कैमला,कंवरसेन वशिष्ठ ,बीजेपी जिला कार्यकारिणी सदस्य ,अनिल यादव ,सदस्य जिला किसान मोर्चा सहित लगभग 100 किसान उपस्थित रहे।कृषि विभाग की तरफ से प्रोग्राम में डॉक्टर योगेश एसएमएस, अरविंद यादव , एटीएम, प्रवेश सुपरवाइजर , विशेस रूप से उपस्थित रहे।
     खंड सत्रीय प्रोग्राम के अतिरिक्त अन्य समृद्धि केंद्र जैसे ,पड़ताल ,भोजावास ,गोमला ,बुचावस ,गुढ़ा ,रसूल्पर ,सेहलांग , खेरी, गहड़ा, करीरा, भागोत,डोंगरा , बेवल,मुंडिया खेरा में भी किसानों को ऑनलाइन प्रोग्राम दिखाया गया।
फोटो कैप्शन 6: आयोजित बैठक में किसानों को बोलते हुए कृषि अधिकारी।



 हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई
 -पांच प्रकार के वायरस से फैलता है हेपेटाइटिस-एसएमओ

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
  हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी हुई एक बीमारी है। लीवर में सूजन आ जाता है। हेपेटाइटिस पांच प्रकार के विषाणु होते हैं जिनमें ए,बी,सी,डी और ई हैं। ये विचार कनीना  उप नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर सुंदरलाल ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस मूल रूप से लिवर से जुड़ी हुई बीमारी है जो वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। उन्होंने पांचों वायरस जनित रोगों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है। इससे आनेकों मौतें देशभर में हो जाती हैं। हेपेटाइटिस बी और सी लाखों लोगों में गंभीर बीमारी का कारण बनता है जिसमें लीवर सिरोसिस और कैंसर प्रमुख है। उन्होंने हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक किया। यद्यपि उन्होंने कहा कि अभी तक कनीना क्षेत्र में हेपेटाइटिस का कोई रोगी नहीं है।  जो महिला गर्भवती हो और उनके बच्चे और वह हेपेटाइटिस की शिकार है तो उसके बच्चे को  हेपेटाइटिस से बचाया जा सकता है।

 डॉ सुंदरलाल बताते हैं कि हेपेटाइटिस रोग का कारण लीवर में सूजन है, इंफेक्शन के कारण होता है। यह जानलेवा होता है। अक्सर शरीर में तथा दवाइयों के साइड इफेक्ट और शराब पीने से बढ़ सकता है। डॉक्टर सुंदरलाल बताते हैं कि  हेपेटाइटिस में पीलिया, यूरिन का रंग बदलना, बहुत अधिक थकान, उल्टी आना, जी मिचलाना पेट दर्द, सूजन, खुजली, भूख ना लगना, अचानक वजन कम होना आदि प्रमुख  लक्षण हो सकते हैं। हेपेटाइटिस के निदान के बारे में डा सुंदरलाल बताते हैं कि पेट का अल्ट्रासाउंड, लिवर फंक्शन टेस्ट, लिवर बायोप्सी आदि से रोग का पता लगाया जा सकता है और इसका समय रहते इलाज करवाना चाहिए। यदि उपचार करवाया जाए तो आराम कुछ हफ्ते में इस रोग के लक्षण कम होने लगते हैं इसमें कई दवाई लेने की जरूरत होती है। लिवर ट्रांसप्लांटेशन भी एक विकल्प है।
 मरीज को अपने भोजन फूलगोभी, ब्रोकली, बीन, एवावाकाडो आदि का सेवन करना चाहिए, खूब पानी फलों का जूस पीना चाहिए ,प्याज लहसुन शामिल करना चाहिए, शराब नहीं पीनी चाहिए, जंक फूड से बचना चाहिए, 4 से 6 बार भोजन करना चाहिए। रेजर एवं इंजेक्षन की सुई किसी को शेयर ना कर।
फोटो कैप्शन: डा सुंदरलाल।





मुख्यमंत्री साहब आज भी भरा है गली में एक  एक फुट पानी
-2 महीने से लगातार भरा हुआ है पानी, आवागमन प्रतिदिन हजारों व्यक्तियों का
-इंजिन से पानी निकालने का प्रयास जारी

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में करीरा रोड के समक्ष ऐसा सड़क मार्ग है जो विगत 2 महीने से गंदे पानी से भरा हुआ है। इसके गंदे पानी निकासी का अभी तक कोई प्रबंध नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री का दौरा है परंतु पानी को लेकर मुद्दा मुख्यमंत्री समक्ष उठाया जा सकता है। यह गंदा पानी कोई और समस्या नहीं अपितु होलीवाला जोहड़ है। इस जोहड़ का पानी लगातार खड़े रहने से दर्जनों घरों के मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 आश्चर्यजनक बात है कि इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों पैदल, दुपहिया वाहन, चार पहियों के वाहन गुजरते हैं किंतु कोई इस की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गंदे मल मूत्र वाले पानी से लोगों को मजबूरन गुजरना पड़ता है। बदहालात उन घरों की है जिन के दरवाजे पर यह गंदा पानी खड़ा हुआ है।  सुबह शाम हर हर वक्त इस गंदे पानी का सामना करना पड़ता है। देर सवेर जब भी घर आना पड़े घर के अंदर जाने से पहले गंदे पानी से गुजरना मजबूरी बन गई है। बार-बार प्रशासन को इस ओर ध्यान दिलाया है किंतु अभी तक गौर नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय होली वाला जोह़ बहुत पुराना है। सैकड़ों वर्षों से यहां होलिका दहन होता है परंतु होलिका दहन स्थल ही पानी में डूबा हुआ हैं। आसपास लोगों का कहना है कि इस पानी को अविलंब निकलवाया जाए ताकि राहत मिल सके।
 यह सत्य है कि कालर वाली जोहड़ का पानी कम कर दिया है किंतु होलीवाला जोहड़ का पानी बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों पंकज एडवोकेट, कुलदीप फिटर, गुड्डू चौधरी, विजय चेयरमैैन सहित अनेक अनेक लोगों ने इस सड़क मार्ग की सुध लेने, इस सड़क सड़क मार्ग को ऊंचा उठाने तथा इस सड़क मार्ग पर भरा हुआ पानी निकासी करने की मांग की है। यह मुद्दा मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में भी उठ सकता है। कुछ अधिकारियों ने जहां गत दिनों दौरा भी किया है परंतु अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। यहां तक कि लोगों का कहना है कि कलर वाली जोहड़ का पानी अगर कम हो गया तो सिविल लाइन से होली वाला जोहड़ का पानी कम किया जाए। लोगों की नजरें इस सड़क मार्ग पर टिकी है। अब देखा जाना है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम दौरान कोई मुद्दा उठता है तो कितने जोर शोर से।
फोटो कैप्शन 05: गंदे पानी से भरी हुई गली





धरना स्थल पर डा लक्ष्मण सिंह को हार्ट अटैक आया, छाती में दर्द हुआ, उसे मार्स अस्पताल रेवाड़ी  पहुंचाया जहां उसकी बाईपास सर्जरी हो रही है
-मूसलाधार बरसात में 137वें दिन जारी रहा धरना

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
  राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना 137वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता बाबूलाल सेहलंग ने की।

 धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि  धरने को 4 महीने 17 दिन हो गए हैं। मूसलाधार बरसात में धरना स्थल चारों तरफ से पानी से भर गया है। उमस,गर्मी और  बरसात से  धरना स्थल पर बैठे लोग बीमार हो रहे है। डॉ लक्ष्मण सिंह सेहलंग को अचानक छाती में दर्द हुआ और  बेहोश होकर जमीन  पर  गिर गए। उन्हें उसी समय गाड़ी में बिठाकर रेवाड़ी ले गए और मार्स अस्पताल में दाखिल करवा दिया। आइसीयू में एडमिट है और बाइपास सर्जरी होनी है।
 संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र शास्त्री छिथरौली ने बताया कि बरसात हो रही है लेकिन हम शांतिपूर्वक तरीके से धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। सरकार जब तक  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनाने का काम शुरू नहीं करेगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
 संघर्ष समिति के सदस्य मास्टर विजय पाल ने बताया कि बागेश्वर धाम,शिव नगरी में बरसात का जोर है और बाबा शिव भोले भक्तों की मुराद अवश्य पूरी करेंगे। धरने पर बैठे शिव भक्त बाबा भोले से यही प्रार्थना करते हैं कि हमारी  कट की मांग जल्द पूरी की जाए।
इस मौके पर  करतार सिंह, पहलवान धर्मपाल, हंस कुमार,राम भक्त, सीताराम,  डॉ राम सिंह, कृष्ण प्रधान, सूबे सिंह,   मास्टर विजय सिंह, शेर सिंह, हरिओम, वेद प्रकाश, प्यारेलाल,  कृष्ण कुमार पंच, मास्टर धर्मपाल, प्रधान राम सिंह भूमला, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, पंडित महेश व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 08: धरना स्थल पर बैठे लोग।



राव नरेंद्र सिंह ने किया गांवों का दौरा  
आगामी 5 अगस्त को होने वाले शहीद की मूर्ति के अनावरण का दिया न्योता 

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
बुधवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अटेली के गाँव खरखड़ा बास , खेड़ी , तलवाना , सेहलंग , बाघोत गांवों का दौरा कर आगामी 5 अगस्त को धनौंन्दा में होने वाले शहीद मूर्ति अनावरण में पहुंचने का आह्वान किया ।

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि धनोंदा के अमर शहीद सचिन कुमार की मूर्ति का अनावरण आगामी 5 अगस्त शनिवार को हरियाणा के राज्यसभा सांसद चौ दीपेंद्र हुड्डा द्वारा  किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह द्वारा किया जाएगा ।
पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने आज समस्त क्षेत्रवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म का नही बल्कि पूरे देश का होता है , हर नौजवान को शहीदों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए समर्पित होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करने का काम करता है । शहीद की शहादत कभी व्यर्थ नही जाती क्योंकि जो जवान अपनी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का काम करते हैं वो हमेशा नया इतिहास लिखने का काम करते हैं ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समारोह में जिले के अन्य विधायक , पूर्व विधायक , पदाधिकारी व अन्य क्षेत्र के लोग उपस्थित रहेंगे ।
फोटो कैप्शन 02: राव नरेंद्र सिंह गांवों का दौरा करते हुए।



संगीत के क्षेत्र में धाक जमाने वाले आकाश शर्मा ने पास की नेट और जेआरएफ की परीक्षा
-संगीत में की है परीक्षा पास

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र के जाने-माने गायक तथा मुंबई तक धूम मचाने वाले आकाश शर्मा ने इस बार ने न केवल संगीत में सहायक प्रोफेसर की योग्यता वाली नेट की परीक्षा पास कर ली है अपितु जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली है। इससे पूर्व भी उन्होंने नेट की परीक्षा पास की थी किंतु वे शोध करना चाहते हैं। इसलिए अब उन्होंने जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली है। शिवकुमार उनके पिता है जो महज केले की रेहडी लगाते तथा गीत संगीत की दुनिया में उनका भी एक नाम है। रेहड़ी से गुजर बसर करते हैं। उन्होंने हमें बेहद खुशी हुई कि उनके पुत्र ने इस बार जेआर की परीक्षा पास कर ली है। सोनिया देवी उनकी मां का नाम है जो ग्रहणी है। अपने बेटे की खुशी के चलते शिव कुमार ने बस स्टैंड पर लोगों को मिठाई खिलाई।

 विस्तृत जानकारी देते हुए आकाश शर्मा ने बताया कि संगीत में  300 में से 216 अंक प्राप्त किए हैं। और क्षेत्र में नाम कमाया है। इससे पहले भी आकाश शर्मा मुंबई में धाक जमा चुके हैं। टीवी चैनल पर उनका नाम बहुत प्रसिद्ध रहा है। उनकी जेआरएफ परीक्षा में सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। आकाश शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां सोनिया देवी पिता शिव कुमार को दिया है। उनकी सफलता पर महेश बोहरा, कुलदीप बोहरा, सुमेर सिंह चेयरमैन, महाशय, रवि कुमार सुरेश कुमार तथा अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन- आकाश शर्मा।



कनीना के भावी विकास को देखते हुए आयोजित हुई कनीना के लोगों की बैठक
-मुख्यमंत्री समक्ष रखा जाएगा मुद्दा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाए बड़ी बणी के पास

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में बुधवार शाम को कनीना कस्बे के लोगों की एक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी भगत सिंह ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री समक्ष विकास कार्यों के लिए कम से कम दस करोड़ रुपये की ेमांग रखने तथा कनीना के सीर ट्रीटमेंट प्लांट एवं उसके स्टोर आदि नगर पालिका की 40 एकड़ जमीन बड़ी-बणी के पार बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

 इस मौके पर भगत सिंह ने कहा कि कनीना के भावी विकास के दृष्टिगत सभी बणियां खत्म हो जाएंगी क्योंकि अभी तक सिर्फ ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर के पीपल वाली बणी और रणास वाली बणी समाप्त हो गई है। अगर यूं ही  बणियों/जंगलों खत्म कर दिया गया तो  भविष्य में और कोई विकास के योग्य जगह कनीना में नहीं बचेगी। ऐसे में यदि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और इसके साथ पानी के स्टोर सभी आसानी से 40 एकड़ जमीन पर बनाए जा सकते हैं। उसके लिए पर्याप्त जगह नगरपालिका की बड़ी बणी के पार है।
 इस मौके पर मोहन सिंह पूर्व पार्षद, पूर्व मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, शिव कुमार, प्रेम सिंगला, सुमेर सिंह, दिलावर सिंह, मास्टर सुरेंद्र सिंह, धनपत सिंह, पूर्व पार्षद कमल, महेश बोहरा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। सभी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वर्तमान नगर पालिका के पास 40 एकड़ जगह बड़ी बणी के दूसरी तरफ  रेलवे लाइन के पास स्थित है जो आसानी से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और उसके स्टोर आदि बैंनाने के लिए काफी है। वैसे भी यह स्थल नहर के साथ के पास लगता है, पास में बड़ी बणी है जहां भी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्य किए जाए तो कनीना के जोहड़ों की समस्या भी इससे हल हो सकती है। कनीना को भविष्य में डूबने से बचाने का यही एक ही तरीका है कि बड़ी बणी के पार सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाए। इसके लिए अतिरिक्त राशि की मुख्यमंत्री से गुहार की जाए। उन्होंने सुझाव रखा कि कम से कम दस करोड़ रुपये मुख्यमंत्री प्रदान कर देते हैं तो कनीना का भविष्य सुधर सकता है। ऐसे में सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री समक्ष यह बात पहुंचाई जाए ताकि कनीना का विकास भी होगा और कनीना साफ सुथरा कस्बा भी बनेगा।
 फोटो कैप्शन 03:सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक।





नेट एवं जेआरएफ दोनों में पाई सफलता, मिली बधाइयां

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित  राष्ट्रीय  योग्यता परीक्षा में सेहलंग निवासी देवेंद्र भारद्वाज ने प्रबंधन व मार्केटिंग में सफलता के साथ-साथ जेआरएफ में भी सफलता हासिल की है।   

उल्लेखनीय है कि देवेंद्र भारद्वाज ने इसी वर्ष मार्च महीने में वाणिज्य संकाय में भी नेट व जेआरएफ परीक्षा 99.68 प्रतिशतता के साथ पास  की थी ,देवेंद्र भारद्वाज ने गत वर्ष भी प्रबंधन में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी।
देवेंद्र को उनकी सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ,नरेश कौशिक,चेयरमैन विजय पाल यादव ,प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज ,वाणिज्य प्रवक्ता महेश कुमार ,हसला कनीना के प्रधान अरविंद यादव ,प्राचार्य सुनील खुडानिया ,पूर्व पार्षद मोहन सिंह, कनीना नगरपालिका के पूर्व प्रधान मास्टर दलीप सिंह ,राजेंद्र सिंह लोढा,  रिटायर्ड हेडमास्टर रतन लाल शर्मा ,संतवीर तंवर ,खेड़ी के सरपंच पंकज हिंदू ,तलवाना के सरपंच रामनिवास बंसल ,सेहलंग के सरपंच विनीत  स्वामी ,योगराज सिंह ,पूर्व वाइस चेयरमैन धूम सिंह ,रिटायर्ड अध्यापक जगदीश भारद्वाज ,प्रवक्ता ईश्वर सिंह ,रिटायर्ड प्रवक्ता विजय पाल सेहलंगिया ,डा.राजेंद्र सिंह यादव ,बीआरसी दिलबाग सिंह सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: देवेंद्र भारद्वाज।




हर महीने कनीना क्षेत्र में आने चा

































हिए मुख्यमंत्री
-कनीना को साफ सुथरा बनाया गया

***************************************

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री के कनीना आगमन को लेकर तैयारियों को देखकरअब तक कस्बा कनीना वासियों के मुख से निकाला निकलने लगा है कि मुख्यमंत्री को हर महीने कनीना में आना चाहिए। जहां भी देखें मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर के त्वरित कार्रवाई चल रही है। कनीना कस्बे में पड़े हुए कूड़ा कचरे सब उठा दिए हैं, टेढ़े पोल सीधे कर दिये है, ढीली बिजली लाइने टाइट कर दी है, बिजली के तारों से छूने वाली टहनियां काट दी गई है, सड़कों की मरम्मत कर दी गई है। अटेली टी-प्वाइंट से कनीना मंडी टी-प्वाइंट तक टूटी हुई सड़क को कच्चा बनाकर बार-बार रोलर घुमाया जा रहा है। जहां भी देखें सफाई अभियान चलाया हुआ है। पुलिस प्रशासन पूरा सतर्क है। कनीना मंडी मार्ग को भी ठीक कर दिया गया है। ऐसे में कस्बा कनीना वासियों के मुख से बस इतना ही निकलने लगा है काश, मुख्यमंत्री हर महीने कनीना में आए। यही नहीं कुछ लोगों ने तो कहा कि मुख्यमंत्री को नहर के साथ-साथ सड़क मार्ग से कनीना मंडी लाया जाए ताकि सड़क मार्ग की सुध ले ली जाए, क्योंकि इस पर सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। यही नई होली वाला जोहड़ मार्ग पर स्थित लोगों का कहना है कि इस मार्ग से मुख्यमंत्री गुजरे तो दो-दो फीट सड़क पर खड़ा पानी खत्म कर दिया जाए। अब देखा जाना है कनीना वासियों के लिए मुख्यमंत्री क्या-क्या तोहफे देकर जाता है। बहरहाल तैयारियां पूरी है विकास कार्य त्वरित गति से हो रहे हैं।


No comments: