Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, March 30, 2025

संत लालदास ने चेतना रैली निकालकर मनाया नव वर्ष
-2082 के शुरू होने पर दिया संदेश
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
जैनाबाद आश्रम के महान संत लालदास महाराज ने नव संवत्सर 2082 उधोदास प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। संत ने  मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई।
संत लालदास महाराज ने बताया कि विक्रम संवत राजा विक्रमादित्य द्वारा आरंभ किया गया था। राजा विक्रमादित्य भारत के 57 ईपू एक महान राजा हुए जिसने ज्योतिष गणना के अनुसार चन्द्रमा की चाल के अनुसार शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा को नवसम्वत्सर मनाया जाता है। विक्रमादित्य ने हिन्दू प्रजा की भलाई के लिए अनेक कार्य किए उसके शासन की कार्य क्षमता को राम राज्य के समान माना जाता है। राजा विक्रमादित्य इतने महान शासक थे कि इनके बाद भारत में 14 राजाओं को विक्रमादित्य की उपाधि से सम्मानित किया गया। अब देश में नव जागरण हो रहा है। संत ने कहा कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर अंग्रेजी वर्ष है किंतु हिंदुओं के सबसे प्राचीन वर्ष का ज्ञान नहीं है। विक्रम संवत या गुड़ी पाड़वा आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं और नए वर्ष का आगाज किया जाता है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मत नाम से जाना जाता है।  इस मौके पर अनेक अनुयायी संग थे। आज से ही नवरात्रे शुरू हो गये हैं।
फोटो कैप्शन 15: हिंदु नव वर्ष मनाते हुए संत लालदास महाराज

लड़की गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
-एक व्यक्ति पर कहीं छुपने का आरोप
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप-मंडल के एक गांव से 18 वर्षीय एक लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसे कहीं छुपा कर रखा हुआ है।
 शिकायत में कहा गया है कि उसके चार बच्चे हैं जिनमें तीन लड़की एक लड़का है। लड़की तीसरे नंबर की है जो 28 मार्च से घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने प्रवीन नामक जिला झज्जर के युवक पर शक जाहिर किया कि उसने कहीं छुपा कर रखा हुआ है। कनीना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करीब 5000 व्यस्कों ने दी उल्लास की परीक्षा
-जिला में बने 310 केंद्र
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 जिला महेंद्रगढ़ में व्यस्कों को पूर्ण साक्षर करने के उद्देश्य 310 परीक्षा केंद्रों पर 5000 व्यस्कों उल्लास- 2 की परीक्षा दी। इससे पहले 23 सितंबर 2024 को उल्लास प्रथम की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। उल्लास- 2 परीक्षा में केवल वे ही व्यस्क उपस्थित हुए जो उल्लास प्रथम में या तो उचित स्कोर नहीं प्राप्त करने में असफल रहे या फिर परीक्षा देने से किसी कारण से वंचित रह गए थे। कुछेकनए रजिस्ट्रेशन भी किए गए हैं।
उल्लास परीक्षा में जहां उन व्यस्कों को ढूंढा गया है जो किसी कारण से साक्षर नहीं हो सके। भारत सरकार का यह मानना है कि देशभर के सभी व्यस्क कम से कम साक्षर हो और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह परीक्षा आयोजित हुई। जहां बच्चे अपने माता-पिता, दादी दादी दादी को परीक्षा देते  देखकर प्रसन्न नजर आए। इस प्रकार का आयोजन निश्चित रूप से व्यस्कों के चेहरे पर खुशी का अहसास करवा गया है।
 जिला स्तर पर परिणाम 7 अप्रैल तक -
जिला समन्वयक उल्लास कर्ण सिंह ने बताया कि उल्लास व्यस्कों को साक्षर करके उनके चेहरे पर खुशी जरूर लाएगी। करीब 5000 व्यस्कों ने जो परीक्षा दी है उनका अपने जिला स्तर पर तो 7 अप्रैल तक परिणाम जारी कर दिये जाने की संभावना है किंतु अंतिम परिणाम भारत सरकार द्वारा जारी किया जाना है। इस उल्लास-दो में नए रजिस्ट्रेशन कम है किंतु अधिक वो व्यास हैं जो निर्धारित स्कोर नहीं प्राप्त कर सके या किसी कारण से परीक्षा देने सं वंचित रह गये थे। परीक्षा में निर्धारित स्कोर हासिल करने पर पूर्ण साक्षर माने जाएंगे। जिला के पांच खंडों के स्कूलों में परीक्षा आयोजित हुई।
   --कर्ण सिंह जिला समन्वयक                .                  
साक्षरता विभाग के  रेवाड़ी जिला संयोजक रहे तथा वर्तमान में कनीना के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम शिक्षा, साक्षरता एवं सतत अधिगम का नया प्रारूप है जिसमें अक्षर ज्ञान से वंचित लोगों को अधिगम के न्यूनतम स्तर को हासिल करने का सुनहरा अवसर दिया गया है तथा इसमें एक तरफ जहां नवसाक्षरों को पढऩे का अवसर प्राप्त होता है वही उन्हें पढऩे वाले अक्षर सैनिकों को भी बेहतर लाभ मिलता है क्योंकि उन्हें उनकी पढ़ाई में अतिरिक्त अंक का प्रावधान भी रखा गया है तथा यह दसवीं से ऊपर के सभी वालंटियर शिक्षकों को यह लाभ निकट भविष्य में मिलेगा। इस परीक्षा में 15 से 80 वर्ष के व्यस्क परीक्षा दे सकते हैं। कनीना खंड के 60 स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित हुई।
     --नरेश कौशिक, मुख्याध्यापक कनीना
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि
उल्लास कार्यक्रम भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद देश को साक्षर बनाना है। इसे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम भी कहा जाता है। इस योजना के जरिए 15 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को पढऩा-लिखना सिखाया जा रहा है, जो किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाए।
खंड नारनौल के उल्लास परीक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अगेंद्र कुमार ने बताया कि नारनौल खंड में 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए। उल्लास कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को शामिल किया जा रहा है। इस योजना का मकसद समाज के सभी लोगों को आजीवन सीखने का मौका देना है।
यह योजना केंद्र सरकार के कर्तव्य बोध की भावना पर आधारित है। इसे स्वैच्छिक सेवा के जरिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के जरिए, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, जरूरी जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा, और सतत शिक्षा का विकास किया जा रहा है। उल्लास कार्यक्रम स्वयंसेवा के माध्यम से कार्यान्वित, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्य बोध की भावना को बढ़ावा देते हुए, शिक्षार्थियों को दीक्षा पोर्टल व उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षणिक अध्धयन के लिए भी प्रोत्साहित करता है। शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र इनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं जिससे निरंतर प्रगति होती है ।          
       --अशोक शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल
फोटो कैप्शन 11 से 13: व्यस्क परीक्षा देते हुए।
साथ में नरेश कौशिक एवं कर्ण सिंह जिला समन्वयक

हवन के साथ नव संवत्सर 2082 का स्वागत
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
  हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में आर्य समाज कनीना द्वारा एमआर होटल समक्ष हवन कर नव वर्ष , संवत 2082 का सुस्वागत किया गया। यजमान रूप में तेजपाल, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह व पालाराम सहपत्नी रहे।
इस अवसर पर राव मोहर सिंह , ओम प्रकाश आर्य , मानपूल आर्य, दिलावर सिंह , विजय पाल सेलांगिया , सुनील एडवोकेट, दिलीप सिंह स्टेशन मास्टर,  होशियार सिंह , धनपत साहब , कंवर सेन , देसराज आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने नव वर्ष इस तरह अपने संस्थान पर नव वर्ष मनाने के बारे में खुशी जाहिर की और मंगल कामनाएं दी। मोहर सिंह साहब ने नववर्ष पर विस्तार से बताया तो मनफूल आर्य ने भजन के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत किया ।आज के आयोजन की ब्रह्म स्वरूप बहन जी सुशीला आर्य ने भजन के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत किया।  इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह ने नववर्ष के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि यही दिन है सृष्टि के शुरुआत का, युगाबद्घ 5126 का, विक्रम संवत 2082 का इसी से हमारी परंपरा , हमारी संस्कृति, हमारा मान सम्मान इस दिन से जुड़ा है। जिसे हम समाज जागरण के साथ लंबे समय से किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से हर वर्ष आयोजित करते हैं।
फोटो कैप्शन 14: हवन के साथ नव वर्ष मनाते हुए।

कैमला में आयोजित हुई उल्लास की परीक्षा
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम के तहत आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में परीक्षा का आयोजन विभाग के निर्देश अनुसार किया गया। परीक्षा केंद्र संयोजक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने उल्लास मिशन की रूपरेखा ,कार्य योजना, नव भारत साक्षर मिशन में उपस्थिति सभी पंजीकृत प्रशिक्षुओं को विस्तृत जानकारी दी एवं सरकार के मिशन को विस्तार से अवगत कराया और बताया कि सरकार द्वारा कोई भी योजना अगर समय पर क्रियान्वित होती है तो उसके बेहतर जन कल्याणकारी  सफल और सार्थक परिणाम  आते हैं। आप सबका साक्षर होना परिवार के साथ -साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में कारगर सिद्ध होता है। आप अपने सपनों को साकार करने के लिए हम सब ने पूर्ण साक्षर मिशन उल्लास के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर सुनील कुमार, मनवीर सिंह, भगत सिंह, डिंपल जांगड़ा सरपंच, तारामणि ,बबली देवी, सूबे सिंह ,संजय दत्त, पवन कुमार, दीपक ,माया देवी,  साहब कौर, कमला देवी, सन्तोष, ग्यारसी, सावित्री, सुन्दर, कविता, सत्यपाल साहब, बिमला देवी आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 07: उल्लास की परीक्षा देती महिलाएं

बीआर स्कूल, सेहलंग में वार्षिक परिणाम एवं पारितोषिक वितरण समारोह  का आयोजन
--अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया   
---
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
बीआर स्कूल, सेहलंग में वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बीआर ग्रुप के चेयरमैन हरीश भारद्वाज, डिप्टी चेयरमैन कृष्ण भारद्वाज, प्राचार्य डा. राम मोहन वशिष्ठ, उप-प्राचार्या ज्योति भारद्वाज, सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज भारद्वाज एवं उपस्थित अभिभावकों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चारण के साथ दीप जलाकर किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों की घोषणा करना था, बल्कि उनकी सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उनकी प्रगति को प्रोत्साहित करना था। समारोह के दौरान कक्षा 3 से 11 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया, जिसमें अनुशासन, नियमितता, शैक्षणिक प्रगति आदि शामिल थे, ताकि समग्र विकास की भावना को बनाए रखा जा सके।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र काव्या पुत्री कृष्ण भारद्वाज, परी पुत्री पवन कुमार, दीक्षा पुत्री प्रवीन कुमार, सोनम पुत्री मनीष कुमार, भावना पुत्री गोविंद, मयंक पुत्री संजय, साक्षी यादव पुत्री राकेश, दीक्षिता पुत्री जयपाल, रौनक पुत्र उमेद सिंह, रजत पुत्र महेश, मानवी पुत्री लक्ष्मण सिंह, रोहन पुत्र कुलभूषण, भावना पुत्री इंदरपाल, दीपा पुत्री कृष्ण और हर्षिता पुत्री सुनील कुमार रहे ।
प्राचार्य डॉ. राम मोहन वशिष्ठ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यार्थियों की विभिन्न स्तरों पर उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा । अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिखर पर रहना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन बच्चों पर इसका दबाव डालना उचित नहीं है। सभी छात्रों को एक ही शैक्षणिक मापदंड से नहीं आंका जा सकता। कुछ विद्यार्थी शैक्षिणिक रूप से उत्कृष्ट होते हैं, जबकि कुछ अन्य अद्वितीय प्रतिभाओं के धनी होते हैं। हमारे लिए प्रत्येक बच्चा असीमित  संभावनाओं का स्रोत है और उचित देखभाल से उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है।
बीआर ग्रुप के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि वार्षिक परिणाम एवं पारितोषक वितरण समारोहएक उत्सव के समान है, जिसमें हम बच्चों के सीखने की यात्रा को सकारात्मक प्रेरणाओं के माध्यम से आगे बढ़ाते हैं। शिक्षकों के सहयोग से हम छात्रों को केवल शैक्षिणिक रूप से ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल और सामाजिक समरसता में भी पारंगत बनाने का लक्ष्य रखते हैं ताकि वे भविष्य में देश और मानवता की सेवा कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में गत शैक्षणिक वर्ष के अनुभवों एवं आगामी सुधारों को लेकर अभिभावकों सेउनके  सुझाव प्राप्त किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 08: पारितोषिक  वितरण समारोह पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बी आर सेहलंग के विद्यार्थी।  

नव वर्ष पर मोलडऩाथ आश्रम में किया शंखनाद
-प्रसाद भी वितरित
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 हिंदू नव वर्ष 2082 के शुभारंभ पर जहां संत मोलडऩाथ कनीना आश्रम में रामनिवास दास द्वारा शंख ध्वनि करके नव वर्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया। साथ में मोलडऩाथ नाथ आश्रम परिसर स्थित माता मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित की। यह अखंड ज्योति लगातार नवरात्रों में जलती रहेगी।  संत रामनिवास तथा उनके सहयोगियों ने अखंड ज्योति को प्रजावलित किया तथा खुशी जाहिर की। इस मौके पर विभिन्न जन मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 09: नव वर्ष प्रखंड ज्योति जलाते हुए संत रामनिवासदास

 संत मोलडऩाथ आश्रम में बनेगा विशाल हाल
-विधिवत रूप से किया भूमि पूजन
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के संत मोलड़ आश्रम पर विशाल हाल बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। यह हाल भक्तों के लिए उपलब्ध हो सकेगा। इसकी जानकारी देते हुए संत ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार कनीना ने बताया कि यह हाल कनीनावासियों द्वारा निर्मित किया जाएगा। इस हाल को भव्य रूप दिया जाएगा ताकि भक्तजन यहां आराम कर सके तथा बाबा के दर्शन कर सके संत के दर्शन कर सके। इस मौके पर प्रवेश पंडित द्वारा भूमि पूजन करवाया गया तथा यजमान के रूप में दिनेश और मंजू उपस्थित रहे। इस मौके पर अभय साहब, पूर्व मुख्य अध्यापक  रतन सिंह शर्मा, पूर्व मुख्य अध्यापक विजेंद्र सिंह प्रकाश, सत्यवीर सिंह, रमेश कुमार, लाल सिंह शिवकुमार, अनिल कुमार, अशोक डीपी, मुकेश पंडित इंद्रजीत, अशोक ठेकेदार, संजय, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 10: संत आश्रम पर हाल बनाने के लिए भूमि पूजन   

राजेश को सर्वसम्मति प्रधान मनोनीत
--अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ मनोनयन
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 को नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में लखन लाल जांगड़ा कैमला की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद शाखा कनीना की वार्षिक चुनाव कराने के लिए बैठक हुई, जिसमें महेंद्रगढ़ से भरत खुराना चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष ने शाखा के कोषाध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र बोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की मोहन सिंह ने बताया कि डाक्टर साहब का अचानक हम से बिछड़ जाना बहुत भारी क्षति है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। उसके बाद बैठक में वर्ष 2024 -25 का लेखा-जोखा मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने रखा। उसके बाद सचिव ने भारत विकास परिषद की वार्षिक कार्य का कर्म वद ब्योरा दिया।  भरत खुराना चुनाव पर्यवेक्षक ने वर्ष 2025 -26 का अध्यक्ष व कार्यकारिणी के नव गठन के लिए नियम कानून पर प्रकाश डाला व चुनाव प्रक्रिया आरंभ की, अध्यक्ष के लिए नाम मांगे इसके बाद पूर्व प्रधान मोहन सिंह ने राजेश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन कंवरसेन वशिष्ठ ने व सुरेश शर्मा ने समर्थन किया।
इसी क्रम में सचिव शक्ति सिंह पोता व कोषाध्यक्ष धनपत साहब को सर्वसम्मति से चुना गया ,बाद में शाखा के पांच उपाध्यक्ष व एक महिला उपाध्यक्ष क्रमश:  कृष्ण कुमार मास्टर, सुरेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद पूर्व पार्षद, महेश बोहरा ,हनुमान बलराम व सरिता भारद्वाज को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। पूर्व गौ सेवा प्रमुख कंवर सेन वशिष्ठ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आवाहन किया और मोहन सिंह ने प्रदेश में प्रगतिशील शाखा बनने की बारीकियां से  अवगत कराया। इस मौके पर जितेंद्र यादव कंवर सेन वशिष्ठ, मोहन सिंह, राजेश कुमार साहब, मास्टर कृष्ण सिंह, सुरेश शर्मा, राजेंद्र यादव, शक्ति सिंह, धनपत साहब, महेश बोहरा, हनुमान यादव, ओम प्रकाश यादव, राजकुमार , सतबीर,दिलीप सिंह पूर्व पार्षद, सरिता भारद्वाज, योगेश अग्रवाल, देशराज यादव, आदि शाखा के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: भाविप की बैठक का नजारा

सीहोर में चला विशेष नामांकन
-रात्रि के समय चला जनसंपर्क अभियान
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
शहीद सतपाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर महेंद्रगढ़ में शिक्षा विभाग के विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। रात्रि 7 से 11 तक नामांकन रैली व अभिभावकों से मुलाकात की गई।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वेश्वर कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी कनीना रहे। उन्होंने रात्रि में नामांकन रैली को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया और स्वयं भी रैली के साथ-साथ चलकर बच्चों व अभिभावकों एसएमसी सदस्यों, ग्राम वासियों का उत्साहवर्धन करते रहे। स्कूल की छात्राओं ने हम अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में क्यों भेजें इस पर एक लघु नाटिका का प्रस्तुत की।  फसल कटाई के समय इतनी भारी तादाद में ग्रामीणों की उपस्थिति व उत्साह देखते को मिला।
    खंड शिक्षा अधिकारी ने सीहोर गांव में रात्रि के समय अभिभावकों को प्रेरित हुए कहा कि
सभी ग्रामवासी अपने आसपास के सरकारी स्कूलों से एवं गांवों के सभी बच्चों को सीहोर के सरकारी स्कूल में दाखिला कराए, क्योंकि संस्कार सहित शिक्षा देने में यह विद्यालय शिक्षा मंत्री से सम्मानित हो चुका है।
 उन्होंने कहा की इस उन्नतिशील व प्रगतिशील गांव की सरदारी को नमन करते हुए यह बताना चाहता हूं कि नई शिक्षा नीति 2020 में 20 प्रतिशत पढ़ाई सनातन ,संस्कार , सभ्यता और परंपरा की  रहेगी इसलिए आज ही अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराए।
उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि हम सरकारी स्कूल में ही दाखिला इसलिये करवाये         क्योंकि शिक्षा को बेहतर आयाम देने के लिए, काबिल अफसर पैदा करने के लिए, संस्कार सहित बेहतर शिक्षा के लिए  , देश की बड़ी परीक्षाओं में ज्यादातर सफलता के लिए।
  प्राचार्य हरीश प्रधान ने ग्रामीणों के सामने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की और कहा कि हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहेगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष विद्यालय में 27 नए एडमिशन हुए थे, इस सत्र में भी विद्यालय परिवार 50 नए एडमिशन करने जा रहा है।
इस विशेष नामांकन अभियान में दयानंद, मदन शास्त्री, बुधराम , सूबे प्रधान , सीमा एसएमसी प्रधान, बलवंत उप-प्रधान, एसएमसी सदस्य धर्मपाल, सावित्री, सीमा, कृष्णा व कैलाश, लालाराम , गायत्री, सूरजभान, हरिराम, अतर सिंह, उत्तम सिंह एवं हजारों की संख्या में ग्रामवासी ,विद्यालय स्टाफ, स्कूल के समस्त बच्चे मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: रात्रि को जन चेतना रैली निकालते सीहोर का स्टाफ

मोदी की मन की बात को सुना व देखा
**************************************************************
*********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव पोता के बूथ नंबर 4 पर लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को परिजनों संग सुना। नेता हनुमान सिंह उर्फ नथन यादव गांव पोता ने बताया कि मन की बात सुनकर मन को आनंद प्राप्त हुआ तथा उन्होंने परीक्षा के डर को मन से निकालने पर बल दिया जो विद्यार्थियों के लिए अति लाभप्रद साबित होगा।
फोटो कैप्शन 06: मन की बात को देखते पोता के लोग।

सावधान --
-साक्षात्कार लेने के नाम पर भी दूसरे जिलों के आए हुए फर्जी पत्रकार ले गए पैसे
-पार्षदों का लिया था साक्षात्कार
-बचों ऐसे साक्षात्कारों से तथा फर्जी पत्रकारों से

***************************

********************************
कनीना की आवाज।साक्षात्कार लेने के नाम पर भी दूसरे जिलों के आए हुए फर्जी पत्रकार ले गए पैसे-पार्षदों का लिया था साक्षात्कार
-बचों ऐसे साक्षात्कारों से तथा फर्जी पत्रकारों से

No comments: