Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, September 17, 2026



 



हुनर को सम्मान, मेहनत को पहचान और कारीगर को अवसर देना सरकार का संकल्प - मुख्यमंत्री
-3396 राजकीय विद्यालयों को खेल गतिविधियों के लिए 33.96 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं की आर्थिक उत्थान को और आगे बढ़ते हुए वीरवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। अब प्रदेश में 1 लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना  के तहत 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 1 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों की 10 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब आय सीमा बढऩे के बाद लगभग 17 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने  वीर गाथा और सैनिकों का सम्मान करते हुए वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को देश की सेवा और त्याग के लिए नमन किया।
मुख्यमंत्री ने 3,396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत एक नई और दूरदर्शी पहल सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पोर्टल प्रदेश के विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, उद्यमियों, पेशेवरों, शोधकर्ताओं, जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों तथा आम नागरिकों को अपने अभिनव विचार, तकनीक, उत्पाद एवं समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रदेश के हर नागरिक तक यह अवसर पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ नवाचार को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य स्तर पर चयनित शीर्ष 3 नवाचारों को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि तथा विशेष राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में काम करने वाले 64,783 श्रमिकों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के 48 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि जारी की। उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्री विश्वकर्मा सृजन, शिल्प, कौशल और निर्माण के देवता हैं। उनकी आराधना हमें अपने कार्य में कुशलता, ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती निर्माण, सृजन और कौशल के प्रति हमारी आस्था का पर्व है। भारतीय दर्शन में सृष्टि के निर्माण में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है और भगवान श्री विश्वकर्मा को इन तत्वों को सुव्यवस्थित स्वरूप देने वाले दिव्य शिल्पी के रूप में स्मरण किया जाता है।
मेरा हुनर, मेरी पहचान की भावना से सशक्त होगा कारीगर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा समाज कुशल, मेहनती और ईमानदार लोगों का समाज है। इस समाज ने अपने हुनर और परिश्रम के बल पर हमेशा स्वाभिमान के साथ जीवन जिया है। हरियाणा के निर्माण और विकास में भी विश्वकर्मा समाज के कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के लगभग छह दशकों में प्रदेश ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। आज हरियाणा ऑटोमोबाइल, आईटी और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रदेश में आधुनिक राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलमार्गों और मेट्रो जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इस विकास यात्रा में मेहनतकश कारीगरों और श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पीएमविश्वकर्मा योजना से कारीगरों को कौशल, टूलकिट और ऋण की सुविधा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। योजना में कौशल प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपेंड, आधुनिक टूलकिट के लिए सहायता तथा बिना जमानत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने में भी सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस योजना के तहत 41,366 आवेदक पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 30,655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और लगभग 12 हजार कारीगरों को टूलकिट प्रदान की जा चुकी हैं। लगभग 6 हजार कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला पलवल के दुधौला में स्थापित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक विशिष्ट मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अथक कर्मयोगी, मां भारती के महान सपूत और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की प्रगति, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। इसी सेवाभाव से प्रेरित होकर हरियाणा में 'सेवा संकल्प अभियानÓ की शुरुआत की गई है, जो 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के माध्यम से सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास से जुड़ी गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। यह प्रतिमा हमारी भावी पीढिय़ों को साहस, स्वाभिमान, पराक्रम और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकासÓ की भावना के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाना तथा उच्च शिक्षा में ह्रक्चष्ट वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महत्वपूर्ण कदम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पिछड़े वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को देश में उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा छात्रवृत्ति योजनाओं तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के माध्यम से भी सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड तथा हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज जारी की गई राशि को मिलाकर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर 3,976 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण कामगारों को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3,500 रुपये पेंशन दी जा रही है। दिव्यांगता पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये की गई है तथा 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये अतिरिक्त राशि का प्रावधान है। कार्यस्थल पर दुर्घटना के कारण अपंगता होने पर 1.50 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण और उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों में सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और प्रभावित श्रमिकों के पुनर्वास के लिए भी नीति लागू की गई है, जिसके तहत अब तक लगभग 38 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
सशक्त कारीगर से सशक्त हरियाणा और विकसित भारत का संकल्प*-
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक शिल्पकार, कारीगर और छोटे उद्यमी सशक्त नहीं होंगे, तब तक प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत नहीं बनाया जा सकता। सरकार का संकल्प है कि हुनर को सम्मान, मेहनत को पहचान और कारीगर को आगे बढऩे के लिए आवश्यक अवसर मिले। उन्होंने कहा कि जब हमारा कारीगर सशक्त होगा, तो हमारा प्रदेश सशक्त होगा और जब हमारा प्रदेश सशक्त होगा, तो विकसित भारत का सपना और मजबूत होगा। हर हाथ को काम मिले, हर मेहनत को मान मिले और हर घर में उत्सव हो—हरियाणा का कारीगर आत्मविश्वास से कहे 'मेरा हुनर, मेरी पहचान।
हर हुनर को सम्मान, हर मेहनत को पहचान और हर हाथ को आगे बढऩे का अवसर देना सरकार का संकल्प—स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती हमें निर्माण, कर्म, हुनर और मेहनत का संदेश देती है। देश और प्रदेश की प्रगति में कारीगरों, श्रमिकों और हुनरमंद लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रम और हुनर को सम्मान देते हुए कारीगरों को आगे बढऩे के नए अवसर प्रदान किए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना भी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर हुनर को सम्मान, हर मेहनत को पहचान और हर हाथ को आगे बढऩे का अवसर मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आज महाराज सूरसैनी जी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है, जो क्षेत्र के गौरव, स्वाभिमान और वीर परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कुमारी आरती सिंह ने महेंद्रगढ़ को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के लगभग हर परिवार का सेना और देशसेवा से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक को लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं और इसकी ड्राइंग भी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सौभाग्य से जहाँ विश्वकर्मा डे है हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस भी आज ही है।आज सारा देश जन्म दिवस को विश्वकर्मा दिवस के साथ-साथ बड़े हर्ष औरउल्लास के साथ मना रहा है। सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश व प्रदेशमें नए विकास के साथ बहुत बदलाव आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने और मनोहरलाल जी ने लगभग 1250 मेगावॉट बिजली का समझौता करके प्रदेश के हित में एतिहासिक फैसला लिया है। इससे बड़ी उपलब्धि आज तक हरियाणा प्रदेश की किसी भी मुख्यमंत्री ने करके नहीं दिखाई, इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी आप बधाई के पात्र हैं।           
     सांसद ने कहा कि महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने जो माँग रखी है इन माँगों का पूर्णसमर्थन करता हूँ और इस क्षेत्र को डेढ़ महीने ज्यादा से ज्यादा पानी दिया जाए ताकि इसक्षेत्र के किसान की फसल भी पक जाएगी और आने वाली फसल की बिजाई भी कर पाएँगे। उन्होंने कहा कि गायों में लम्पी नामक बिमारी आई है जिसका प्रदेश भर में हमारे इलाके में इसका ज्यादा असर है। डायरेक्टर पशुपालन को कह कर उसका जल्दी से जल्दी टीकाकरण करवाया जाए ताकि पशु बच सकें। जैसा विधायक जी ने कहा है कि 148 बी को दोबारा सेनेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाया जाए।    महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, भगवान विश्वकर्मा जयंती के आज इस अवसर पर हरियाणा केलोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ की इस पावन धरा पर हैं।उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक जाति या एक समाज के नहीं बल्कि वो 36 बिरादरीके भगवान हैं। भगवान विश्वकर्मा ने हमें आगे बढऩे के लिए, आगे चलने के लिएऐसा हुनर दिया। आज उस महापुरुष की जयंती मनाने के लिए हम इक_े हुए हैं। इसकेसाथ ही आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीका भी आज जन्मदिन है।  मुख्यमंत्री महोदय, 18 मई 2025 को इसी जगह आप आए थे और आपने जो घोषणाकी थी, उनमें से 80 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं । आज उन्हीं सभी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है । जो हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। विधायक ने मुख्यमंत्रीके सामने मांग रखते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ का बाईपास व 148 बी को नेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाने की कृपा करें। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ और सतनाली के केलिए स्टेडियम, जेरपुर पाली, जवाहर नगर और बुचावास का अंडरपास,महेन्द्रगढ से रेवाड़ी सड़क को फोरलेन, महेंद्रगढ़ केसौंदर्यीकरण, सीवर व पार्क के लिए और गाँवों के विकास के लिए बजट, सतनाली मेंअनाज मंडी, महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय, बिजली बोर्ड में फील्ड हॉस्टल, राजकीयमहाविद्यालय और महिला कॉलेज में नए भवन, मांडोला में पशु अस्पताल की बिल्डिंग,बैरावास, सोहड़ी में पावर हाउस,सोहला और ढाढोत, डेरोली जाट, कोथल, देवास, माजराकलां, भगडाना और जाट में वाटर बॉडी, इसके साथ-साथ सुरेहती मोडियान,ढाणा, नावां और नांगल माला, खुड़ाना गौशाला के पास और गढ़ी में भीवाटरबॉडी  का निर्माण, महेंद्रगढ़ अस्पतालका बजट की व्यवस्था की जाए ताकि हॉस्पिटल का काम शुरू हो सके। महेन्द्रगढविधानसभा  में डुलाना से रेवाड़ी रोड़तक सड़क , गांव सिसोठ से माजरा कलां सड़क, नांगल सिरोही से किसान स्कूल तक सड़क,सतनाली बास से राजस्थान बॉर्डर ढाणा तक सड़क ,महेंद्रगढ़ शहर की अन-अप्रूव्डकॉलोनियों को अप्रूव्ड किया जाए, पाँच करम के रास्ते दुलोठ से सोहड़ी राजस्थानबॉर्डर, खुड़ाना से मांडोला, मालड़ा से सेंट्रल यूनिवर्सिटी, निम्बहेड़ा से बलाना,माधोगढ़ से बारड़ा, सीगड़ी से पाथेड़ा,बासड़ी से ढाणी बडेसरिया सेढाणी भालोठिया, सुरेती पिलानिया से काली पहाड़ी, सिसोठ से भगडाना, नांगलसिरोही से दुलोठ अहीर,सुरजनवास से चितलांग, जड़वा से गुलाब सिंह की ढाणी, सुरेतीमुढाण से सतनाली के बास, खैरोली से पल्ह, सोहला से ढाणी पीपरवाली, जाटसे भुरजट, डिगरोता से सुरेहती जाखल, जड़वा से जड़वा की ढाणी, सतनाली कोतहसील का दर्जा, सतनाली में रेस्ट हाउस और एक पार्क बनवाया जाए।                  कार्यक्रममें पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय आयोजनके लिए धन्यवाद दिया और महेन्द्रगढ में छात्रावास के निर्माण के लिए अनुदान राशिव जींद और कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशालाओं व छात्रावास के लिए जमीन देने वनिर्माण के लिए अनुदान राशि देने  की मांगरखी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेन्द्र राव ने महेन्द्रगढ में आयोजित भगवान विश्वकर्माजयंती समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
             इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, बाढडा विधायक उमेद पातुवास, दादरी विधायक सुनील सतपाल सागवान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, जिला कोऑपरेटिव सोसाइटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व अटेली विधायक सीताराम यादव के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।





मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़ के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए करोड़ो रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली राजस्थान बार्डर तक सड़क निर्माण के लिए 52 लाख 50 हजार की राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार सोहला और मांडोला में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड़ तथा देवावास, भगडाना, माजरा कलां व डैरोली जाट में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड, डुलाना से रेवाड़ी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद में जांगिड़ धर्मशाला व कुरुक्षेत्र में विश्वकर्मा कौशल भवन व छात्रावास के लिए एचएसवीपी के माध्यम से आवेदन करने पर नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपने एच्छिक कोष से महेन्द्रगढ़ में जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।
समारोह स्थल से ही मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 70 लाख 9 हजार की लागत से महेन्द्रगढ़ से अटेली सड़क के नवीनीकरण कार्य, 12 करोड़ 77 लाख 69 हजार की लागत से खातोदड़ा से नांगल माला सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन, बाघोत गांव में 5 करोड़ 62 लाख की लागत से नवर्निमित 33 केवी सब स्टेशन, नांवा में 69 लाख 70 हजार की लागत से नवर्निमित व्यायामशाला, डुलाना गांव में 40 लाख 29 हजार की लागत से नवर्निमित पशु अस्पताल व खुडाना गांव में 14 करोड़ 26 लाख 87 हजार की लागत से तैयार जलघर का उद्घाटन किया।
इसी प्रकार, महेन्द्रगढ़ विधानसभा के गांव सुरजनवास में 64 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली आयुष डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया। इसके अलावा, डालनवास गांव में 8 करोड़ 43 लाख 30 हजार की लागत बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, लावन गांव में 6 करोड़ 36 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले जलघर, महेन्द्रगढ शहर के ब्रह्मदेव चौक, माहीचान मोहल्ला व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास जल भराव वाले स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 12 करोड़ 80 लाख 40 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ शहर में सिवरेज सिस्टम के लिए 20 करोड़ 51 लाख 70 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 4 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले नए भवन तथा महेन्द्रगढ़ किले के 8 करोड़ 83 लाख 98 हजार की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, 26 करोड़ 37लाख की लागत से बनने वाले प्रदेश के 11 स्कूलों के नए भवनों के निर्माण और प्रदेश के 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की।




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के तीन बूथों पर आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए 'आशीर्वाद का दियाÓ प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी, प्राथमिक शिक्षा समिति की प्रधान सुषमा देवी, नगर पालिका सचिव कपिल कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक सहित विद्यालय स्टाफ, शूटिंग कोच, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रवक्ता स्नेह लता, सुमन लता, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, कल्पना , दीपक दहिया, मुख्य शिक्षिका मीना देवी, मोनू शेखावत, नीतू बंसल, राकेश कुमार, ओमप्रकाश पालीवाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। शूटिंग कोच राहुल मेहता के साथ शूटिंग नर्सरी के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद का दिया जलाया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने इस अवसर को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हुए उत्साह व्यक्त किया।
विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के एक बूथ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी के दो बूथों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया।
फोटो कैप्शन 12: संबंधित है


 महेंद्रगढ़ को 68.47 करोड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली को 19.97 करोड़ की मंजूरी
-आरती सिंह राव
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की मंशा केवल अस्पतालों की इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा मजबूत और आधुनिक चिकित्सा ढांचा तैयार करना है, जिससे हर वर्ग के लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इसी सोच के साथ महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं को अब पहले से कहीं ज्यादा रफ्तार दी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ के उप-मंडल अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। साढ़े नौ एकड़ भूमि पर बन रहे इस सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में बेसमेंट सहित छह मंजिलों का भव्य निर्माण किया जा रहा है। दो अलग-अलग खंडों में बंटा यह अस्पताल पूरा होने पर मरीजों को बाह्य रोगी विभाग, भर्ती रोगी विभाग, प्रसव कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई, आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जांच और रेडियोलॉजी जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर देगा।
आरती सिंह राव ने बताया कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के इरादे से सरकार ने 2 सितंबर 2026 को 68.47 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को हरी झंडी दी है। अस्पताल की मुख्य इमारत और आपातकालीन खंड का ज्यादातर ढांचागत काम पहले ही पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही अगले दो वर्षों में इस आधुनिक अस्पताल को पूरी तरह तैयार कर महेंद्रगढ़ की जनता की सेवा में समर्पित करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि एक लाख से ज्यादा मरीजों का भरोसा, 97 प्रतिशत बिस्तर भरे
मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ अस्पताल पर आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसकी झलक आंकड़ों में साफ दिखती है। इस साल अब तक एक लाख से ज्यादा मरीज यहां बाह्य रोगी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं, जबकि अस्पताल में इस समय 97 प्रतिशत बिस्तर भरे हुए हैं। यहां तैनात 160 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।
सतनाली में सवा लाख आबादी के लिए तीस बिस्तरों का नया केंद्र
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सतनाली और उसके आसपास रहने वाली करीब सवा लाख की आबादी को बेहतर इलाज देने के मकसद से तीस बिस्तरों वाला तीन मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया जा रहा है। नई इमारत बनने तक मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौजूदा केंद्र को पास के किसान भवन से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
नए भवन के साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए रहने के क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे आपातकालीन इलाज मिल सके। इस भवन का सत्तर प्रतिशत ढांचागत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने इस परियोजना के लिए 19.97 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी है और 29 जुलाई 2026 से बाकी बचे कामों में तेजी लाई गई है।
नए केंद्र में मां और बच्चे के स्वास्थ्य, नवजात शिशुओं की देखभाल, किशोरों के स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और असंक्रामक रोगों से जुड़ी तमाम आधुनिक सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार ने 29 जुलाई 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर इस अस्पताल को सतनाली की जनता को सौंपने का लक्ष्य तय किया है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियाद को लगातार मजबूत करने में जुटी है। महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रहा विकास कार्य इसी विचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इलाज के लिए किसी को दूर-दराज के इलाकों का रुख न करना पड़े और लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक, भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन: आरती राव

जिला स्तरीय गणित क्विज में कनीना की शानदार उपलब्धि
- मिला दूसरा स्थान
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के विद्यार्थियों ने आरोही माडल स्कूल, मंडहाना, नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में  जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जयंत, कृष्णपाल एवं उज्ज्वल ने टीम के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने गणितीय अवधारणाओं, तार्किक क्षमता, त्वरित गणना एवं सामान्य गणितीय ज्ञान पर आधारित विभिन्न चरणों में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रश्नों के बीच विद्यार्थियों ने अपनी सूझ-बूझ और टीमवर्क का परिचय देते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील खुडानिया ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी से उनमें तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।
प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय गणित विषय की शिक्षिकाओं/शिक्षकों डा. ममता यादव एवं गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं निरंतर तैयारी को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया गया।
 किया है।
फोटो कैप्शन 06 व 07: अव्वल विद्यार्थी एवं उन्हें पुरस्कृत करते हुए



धनौन्दा में मनाई भगवान विश्वकर्मा जयन्ती
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में गांव धनौन्दा में भगवान विश्वकर्मा जयन्ती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि अतरलाल ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष धूप-दीप तथा पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता गुरूदत जांगड़ा पंच ने की। संगठन कार्यकर्ताओं ने एक महीने तक औद्योगिक तथा कल-कारखानों में गेट मीटिंग कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करवाने का संकल्प लिया।
 अतरलाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प शास्त्र और दिव्यास्त्रों के आविष्कारक है। जिस तरह से उन्होंने ब्रह्मांड के अनेक शक्तिशाली अस्त्रों का निर्माण कर देवताओं की रक्षा की उसी तरह हमें भी उनके शिल्प ज्ञान को अपनाकर देश में औद्योगिक विकास और श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महीने तक श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लेने की सराहना की।
 इस अवसर पर कैलाश सेठ, संदीप, राकेश, मुकेश तंवर, मदन, पवन, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, मीर सिंह वैद्य, डा. मुकेश सहित सैकड़ों जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते अतरलाल व अन्य


यज्ञ से मानव हर बुरे कर्म से बच जाता है डाक्टर जितेंद्र अहलावत
-यज्ञ हमें मिलकर धर्म के रास्ते पर आगे बढऩा सीखाता है
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
यज्ञ हमें मिलकर धर्म के मार्ग पर आगे बढऩा सीखाता है। एसडीम डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने गुरुवार को ब्रह्मचारी  कृष्णानंद धाम पर चल रहे पांच दिवसीय गायत्री महा अनुष्ठान के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जब भी हम कोई शुभ कार्य करते हैं तो हमें यज्ञ भगवान का सहारा लेना चाहिए क्योंकि यज्ञ भगवान के सहारे के साथ जो कार्य किया जाता है वह हमेशा सफल होता है। मुख्य यजमान डा. जितेंद्र सिंह अहलावत एवं डा. फतेहचंद दायमा  रहे।  
 इस अवसर पर नरेंद्र शास्त्री, घनश्याम शास्त्री, रिंकू शर्मा, कर्मवीर सिंह, सत्येंद्र यादव, राहुल तंवर, पृथ्वी सिंह, योगेश कुमार, योगेंद्र शर्मा, डा. महेंद्र तंवर, ओमपाल तंवर, धर्मपाल तंवर के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: यज्ञ में आहुति देते डा. जितेंद्र अहलावत एवं अन्य


उन्हाणी कालेज में सेवा मेरा योगदान के तहत वृक्षारोपण
--स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम भी आयोजित
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हाणी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। प्राचार्य डा. विक्रम सिंह  तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी स्वयंसेविकाओं के साथ पौधारोपण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण और स्वच्छता स्वस्थ एवं सुंदर पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डा. सुधीर कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नीतू कुमारी, प्रोफेसर सीमा, डा. समेश चन्द, प्रोफेसर दिनेश कुमार, एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया।
फोटो कैप्शन 04: उन्हाणी कालेज में पौधारोपण करते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी




एनएसएस स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय उपलब्धि
-आशीर्वाद का दीया एवं वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
पीकेएस. राजकीय महाविद्यालय, कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य  विनोद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट प्रथम एवं द्वितीय के स्वयंसेवकों को उनकी सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं समाजसेवा के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्वलित कर समस्त मानव जाति के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इसके साथ ही विकसित भारत-2047 में प्रत्येक नागरिक की भूमिका विषय पर विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नागरिक दायित्वों, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा देश के विकास में युवाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित परिसर के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. आशा ,डा. कान्ता, डा. भारती, अंकुर, डा. हरिओम , राजकुमार , मयंक, डा. नीतू, अनीता, अजय प्रकाश, सत्यवती, मनीषा एवं  मंजू यादव सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस यूनिट प्रथम एवं द्वितीय के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य


ठाकुर मंदिर कनीना में चलता है प्रतिदिन गणेश उत्सव
-10 दिन बाद होगा विसर्जन
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के बड़े मंदिर/ठाकुर जी के मंदिर में 14 सितंबर को स्थापित गणेश जी महाराज का उत्सव प्रतिदिन चलता है। सुबह शाम आरती चलती है तथा भोग लगाया जाता है। 10 दिन पश्चात गाजे बाजे के साथ सीहोर नहर में विसर्जित किया जाएगा।
विकास शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन गणेश की आरती व भोग लगाया जाता है तथा गणेश जी की प्रतिमा मनमोहित करने वाली है। 10 दिन पर गणेश जी  का विसर्जन किया जाएगा और वह भी विधि विधान से किया जाएगा। पूरे कस्बा में गाजे बाजे के साथ भ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात  सीहोर में इसे विसर्जित किया जाएगा।
  उधर कनीना मंडी के लाला शिवलाल की धर्मशाला में गणेश उत्सव प्रतिदिन मनाया जा रहा
















है। गणेशजी का भोग लगाया जाता है तथा आरती की जाती है। 23 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 02: गणेश जी की आरती करती महिलाएं


No comments: