ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, September 15, 2026
चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड हरियाणा ने एक पेड़ मां के नाम लगाया
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में रोहतास जांगड़ा चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार विद्यालय आगमन पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते बताया कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों द्वारा जितना परिश्रम अधिक किया जाएगा उसका जीवन इतना ही सुनहरा और श्रेष्ठ बनेगा। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए शिक्षा ही मनुष्य का एकमात्र ऐसा माध्यम है जो सर्वांगीण विकास में सहायक है। हमें निरंतर प्रयास सही दिशा में करना चाहिए।
मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस विद्यालय के रख-रखाव और शैक्षिक व्यवस्था में समाज सेवकों द्वारा किया गया सहयोग अति महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा दिए गए अनुदान से सभी विद्यार्थियों को अच्छी ,सुंदर, टी- शर्ट वितरित की गई जिससे सभी विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
इस अवसर पर ठेकेदार मदन लाल खंड प्रदान कनीना , पदमेन्द्र प्रधान विकास सभा, प्रदीप उर्फ विशू ,सूबे सिंह समाज सेवक, भूपेंद्र जेई, राकेश कुमार ,डालचंद ,ज्ञानी राम, मनवीर सिंह ,सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, मनवीर सिंह, देवेंद्र कुमार ,सुनील कुमार,भगत सिंह ,राजेश कुमार ,गरिमा रानी प्राथमिक अध्यापिका,सुनील कुमार, सुबे सिंह ,तारामणि देवी, पिंकी देवी, बबली देवी, राजकुमार पंच, सुबे सिंह, सुनील कुमार डीटीएच चौकीदार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: चेयरमैन टी-शर्ट वितरित करते हुए
लंपी बीमारी को दूर करने के लिए गाहड़ा में हुआ यज्ञ
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। गायों में तेजी से फैल रहे लंपी रोग को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। गाहड़ा गांव के ग्रामीणों ने लंपी रोग की रोकथाम के लिए गांव में हवन यज्ञ किया। पुरोहित सतीश आर्य ने यज्ञ संपन्न करवाया। प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने यज्ञ अनुष्ठान में पहुंचकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और उनकी पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सनातन वैदिक परंपरा से यज्ञ रोगों का प्राकृतिक उपचार है। सभी रोग वातावरण के दूषित होने से होते हैं। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है और मानव तथा पशुओं में रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने राज्य सरकार तथा जिला पशुपालन विभाग प्रशासन से लंपी रोग की रोकथाम तथा उपचार के लिए ठोस कारगर प्रबंध करने की मांग की।
इस अवसर पर सावन, रवि, आदित्य युवाओं ने वैदिक धर्म के गुणों को धारण व पालन करने का संकल्प लिया। यज्ञ आयोजन में बलवंत आर्य, सतीश आर्य, कंवर सिंह, राम सिंह, दिलबाग, जयप्रकाश, राजेश, सुरेन्द्र पाल, राजेन्द्र आर्य, सूबे सिंह आर्य आदि ग्रामीणों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 08: लंपी रोग की रोकथाम के लिए गाहड़ा में यज्ञ करते ग्रामीण।
ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर पांच दिवसीय गायत्री अनुष्ठान शुरू
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। संतों के बताए मार्ग पर चलकर मानव मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। ये विचार ब्रह्मचारी शिवानंद महाराज ने कृष्णानंद आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय गायत्री महाअनुष्ठान के उपरांत भक्तगणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर राधा अष्टमी के दिन कृष्णानंद महाराज की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस मूर्ति का अनावरण महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव हरि मंदिर आश्रम पटौदी द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर दूर दराज से भक्त पहुंचकर कृष्णानंद महाराज की सूक्ष्म आत्मा के दर्शन करेंगे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह कृष्णानंद महाराज की तीसरी पुण्यतिथि होगी।
आज के यज्ञमान रवि डबास, सुमित्रा डबास यजमान रही। आयोजन में नरेंद्र शास्त्री, घनश्याम शास्त्री, रिंकू शर्मा, योगेश कुमार, राहुल तंवर के अलावा अन्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: गायत्री अनुष्ठान करते हुए ब्रह्मचारी शिवानंद महाराज
क्रोम ब्राउजऱ में बग ढूंढकर इंजीनियर आलोक यादव ने फिर जीता गूगल से इनाम
-पहले भी जीत चुका पांच हजार डालर का पुरस्कार
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। नीरपुर निवासी इजीनियर आलोक यादव ने एक बार फिर क्रोम ब्राउजर में बग ढूंढकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और गूगल से एक हजार अमेरिकन डॉलर का इनाम पाया है। इससे पहले भी आलोक 2019 में पांच हजार अमेरिकन डालर का इनाम जीत चुका है।
आलोक की पत्नी भावना यादव ने बताया कि उनके पति पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और शौकिया तौर पर बग स्पेशलिस्ट भी हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए इन्टरनेट को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वे बीटेक के समय से ही बग ढूंढते आ रहे हैं। पहला बग 2017-18 में गूगल के ही क्रोम ब्राउजर में ढूंढा था, जो बेहद गंभीर प्रवृति का था और उसके लिए वर्ष 2019 में गूगल ने उन्हें 5 हजार अमेरिकन डालर (पौने चार लाख रुपये) का इनाम दिया था।
भावना ने बताया कि आलोक यादव ने 2024 में फिर दो बग गूगल को रिपोर्ट किये थे, जिनमें से एक को गंभीर प्रवृति का मानते हुए गूगल ने उन्हें कल 14 सितम्बर को एक हजार अमेरिकन डालर (लगभग एक लाख रुपए) का पुरस्कार दिया है। पुरस्कार राशि उनके खाते में भेज दी गई है। अब तक आलोक गूगल से 6 हजार अमेरिकन डालर (लगभग 5 लाख रुपए) के पुरस्कार जीत चुके हैं, जबकि अभी और बग पेंडिंग हैं, जिनका फैसला होना बाकी है। गूगल क्रोम के अलावा उन्होंने और दूसरी ऐप्स और वेबसाइटों में भी बग निकालकर ठीक करवाए हैं।
फोटो कैप्शन: इंजीनियर आलोक यादव
अदालत से उद्घोषित आरोपी ओम प्रकाश गिरफ्तार
- थाना सदर कनीना पुलिस ने अटेली मोड़ कनीना से किया काबू
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना पुलिस टीम ने उद्घोषित आरोपी ओम प्रकाश निवासी भाखरी, थाना सदर नारनौल को अटेली मोड़, कनीना से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम प्रकाश के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे मामले में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। इसके बावजूद आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धारा 209 बीएनएस के तहत थाना सदर कनीना में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे अटेली मोड़, कनीना से नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिला पुलिस द्वारा उद्घोषित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
फोटो कैप्शन 03: पकड़ा गया भगोड़ा
जन्म दिन पर गायों को खिलाया मीठा चारा
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना गौशाला में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर अपने राजेंद्र दास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके शिष्यों ने मिलकर गायों को चारा चराया साथ में घीया व केले खिलाए। उनका मानना है कि अधिक से अधिक गोसेवा हो।
उन्होंने कहा कि गायों की सेवा से सभी संताप मिट जाते हैं। गायों की नित्य सेवा का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर मदन लाल शर्मा , मास्टर भूप सिंह ,नवीन शर्मा, ओम, नीरज शर्मा, हितेश शर्मा, गौरव सिंघल एवं प्रवेश पंडित ने गायों की सेवा की।
फोटो कैप्शन 04: गायों की सेवा करते हुए भक्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है।
राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है।
कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।
महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास में 17 की शाम दीप प्रज्वलन से होगी अभियान की शुरुआत--
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत महेंद्रगढ़ से 17 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे। इस मौके पर वीरगति और सैन्य सम्मान कार्यक्रम भी है। इसी दिन शाम को 7 बजे महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 108 मीटर की बड़ी रंगोली बनाई जाएगी और इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व होगा। इसी प्रकार स्कूल कॉलेज में भाषण तथा पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं की जाएगी। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिला प्रशासन की ओर से की जाएंगी। सेवा विभाग द्वारा कैंप आयोजित करवाए जाएंगे।
फोटो कैप्शन 05:प्रेस कांफ्रेंस करते उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन स्कीम के अंतर्गत कनीना में जिला स्तरीय बाजरा उत्सव कार्यक्रम आयोजित
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ,महेंद्रगढ़ की ओर से आज खाद्य एवं पोषण सुरक्षा ,पोषक अनाज के अंतर्गत जिला स्तरीय बाजरा उत्सव का आयोजन उपमंडल कनीना के बाबा मोलडऩाथ ग्राउंड में किया गया । कार्यक्रम में डा. जितेंद्र अहलावत , एसडीएम कनीना ने बतौर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के भूतपूर्व शिक्षा निदेशक डा. हनुमान दास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ महेंद्रगढ़ डा. अजय ने की।
कार्यक्रम का समस्त आयोजन एटीम अरविंद यादव और बी ए ओ डॉ संदीप के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डा. नरेश यादव अपने वैज्ञानिक साथियों डा. अशोक ढिल्लो, डा. पूनम ,डा. नरेंद्र विशेष रूप से किसानों को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र अहलावत ने विधिवत रूप से उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कृषि विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अजय कुमार और किसानों द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को बुक्का और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि ने सभी किसानों को मोटा अनाज उगाने के साथ साथ उनके सेवन पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि लगातार गेहूं और चावल खाने से हमारी जीवन शैली प्रभावित हो रही है ,अत हमें धीरे धीरे अपनी थाली में मिलेट को शामिल करना पड़ेगा।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध है, और उन्हीं के अथक प्रयासों से आज हमारा बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर बिक रहा है ,इसके साथ साथ दक्षिणी हरियाणा को उसके हिस्से का पानी भी उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री की लोकप्रिय स्कीम्स पीएम किसान , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,बाजरा भवंतर भरपाई ,फसल सुरक्षा बोनस योजना बड़े ही सुचारू रूप से चल रही है। और आज किसान इन सभी स्कीमों से बड़ा सक्षम बना है। बाजरा से लेकर कपास तक लगभग 25 फसलों को हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीद कर रही है । आज अगर किसी आपदा से किसान की फसल खराब होती है तो किसान को घबराने की जरूरत नहीं है ,क्योंकि हरियाणा सरकार उसकी भरपाई के लिए कटिबद्ध हैं। डा. एचडी यादव ने पशु धन को स्वस्थ रखने पर बल दिया।
डा. अजय यादव ने हमारी मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति पर बड़ी चिंता व्यक्त की और भूमि में जैविक कार्बन बढ़ाने हेतु अवशेषों को खेतों में ही संचित करने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र संयोजक डा. नरेश ने अपने संबोधन में किसानों को संरक्षित खेती करने के लिए अनुरोध किया और उन्होंने कहा कि जो प्राकृतिक रिसोर्सेस है वह हमारी अगली पीढ़ी की धरोहर है उन्हें बड़े ही सोच समझकर इस्तेमाल करना है और मिनिमम संसाधनों में हमें अधिकतम उत्पादन करना है। किसी भी प्रकार से हमने फसलों के अवशेषों को नहीं जलाना है और उन्हें भूमि में ही संचित करना है। डा.पूनम ने विस्तृत रूप से मिलेट पर जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डा. योगेश सिंह ने विभाग की विभिन्न आनलाइन स्कीम को अपनाने पर बल दिया और संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की ।इस अवसर पर अन्य विभाग ,पशुपालन से डॉ रविकांत ,बागवानी से राजकुमार और मछली पालन से सोमदत्त ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की अंत में किसानों से प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। किसानों से 10 प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले 10 किसानों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यकम में बीएओ महेंद्रगढ़ डा. संदीप , डा. सोमवीर , बीटीएम मनीषा ,एटीम अरविंद ,महेश ,पर्यवेक्षक,बंशी ,कविता ,शंकर ,राहुल ,परमवीर ,भूपेंद्र ,कुलदीप, राहुल,रवि ,सतीश सहित लगभग 500 कृषकों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों ,निगमों और प्रगतिशील किसानों द्वारा लगभग 10 स्टाल भी लगाई गई।
फोटो कैप्शन 01: बाजरा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी
132केवी उपकेंद्र पर किया पौधारोपण
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाये हम। पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट। ये विचार 132केवी कनीना में कार्यरत रामरतन शर्मा गोमली जेई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार हरियाणा विद्युत प्रशासन निगम ने एक मुहिम के तहत पाधारोपण करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर सब स्टेशन में रिक्त स्थान पर पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाए गए है।
इस मुहिम के चलते प्रत्येक नागरिक को पेड़ पौधे लगाने की अपील की। पेड़लगाने के साथ इन पौधों की देख रेख करने की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस मुहिम के तहत छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जा रहे है। पिछले दिनों से 400 केवी धनौंदा, 220 केवी महेंद्रगढ़, 132 केवी नंगल मोहनपुर, 132 केवी मुंडिया खेड़ा, 132 केवी पाली , 132 केवी अटेली , 220 केवी नारनौल, 220 केवी रेवाड़ी एवं पूरे हरियाणा में यह मुहिम चलाई जा रही है। सुध आक्सीजन ही मानव व जीव जंतुओं के लिए जीवनदायनी है। 132 केवी कनीना में पौधा रोपण करते हुए राम रत्न शर्मा जेई, नरेश जीएसओ, रोहित जेई, राकेश एफएम, महेश एफएम, राजेश, अंकित एवं हरशेवक स्वीपर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: 132 केवी उपकेंद्र पर पौधारोपण करते हुए
विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर
सुरक्षा पर्त का नाम है ओजोन, इसे बचाना जरूरी
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। विश्व स्तर पर ओजोन पर्त के संरक्षण के लिए ओजोन दिवस मनाया जाता है। ओजोन पर्त की उपयोगिता की ओर यह दिवस ध्यान आकर्षित करता है। ओजोन परत वायुमंडल में ऐसी परत है जो सूर्य की हानिकारक किरणों विशेष कर पैराबैंगनी किरणों से बचाती है। 1987 में ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर 16 सितंबर के मानिटरियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे। तब से यह दिवस मनाया जा रहा है। ओजोन पर्त को ठीक रखने और जलवायु परिवर्तन को बदलाव करने के लिए यह इस पर्त को बचाना जरूरी है। ओजोन का अर्थ होता है गंध लेना। ओजोन परत सूर्य की पैराबैंगनी किरणों को 98 प्रतिशत तक अवशोषित कर लेती है। ये किरणें अगर धरती पर आ जाये तो कैंसर जैसे घातक रोगों का कारण बननेंगी। 1985 में अंटार्कटिक क्षेत्र में एक ओजोन पर्त में एक छेद देखा गया था। जिसके बाद परेशानी बढ़ती चली गई और इसको हानि पहुंचाने वाले विशेष कर क्लोरोफ्लोरोकार्बन नामक रसायन पदार्थ खोजे गए। मानेट्रियल प्रोटोकाल की शुरुआत की गई थी जिसमें ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों पर विचार विमर्श किया गया और उन पदार्थों को कैसे कम करते हुए बंद किया जाए इस पर विचार विमर्श हुआ।
ओजोन विषय में विज्ञान के जानकार से चर्चा की गई तो उनके विचार सामने आये। क्या कहते विज्ञान के जानकार ---
ओजोन पर्यावरण में सूर्य के प्रकाश से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकती हैं। यदि ये किरणें नहीं रोकी गई तो सीधा को प्रभाव शरीर पर पड़ेगा जिससे जीना दूभर हो जाएगा। इसलिए ओजोन पर संरक्षण जरूरी है। आम आदमी का फर्ज बनता है कि कम से कम फ्रिज एवं एसी आदि का प्रयोग कम से कम करें। जिससे निकलने वाले हानिकारक पदार्थ ओजोन को नुकसान पहुंचाते हैं। ओजोन स्वस्थ रहेगी तो जीवन में रोग नहीं आएंगे।
यह यह पृथ्वी के 10 किलोमीटर से अधिक तथा पृथ्वी से लगभग 30 किलोमीटर दूरी तक गैस की मोटी परत पाई जाती है जिसे ओजोन नाम से जाना जाता है। यह पराबैंगनी किरणों को सोखती है और इंसान एवं पेड़ पौधों को रोगों से बचाती है। इसे डाबसन इकाई में मापते हैं। क्योंकि वैज्ञानिक डाबसन ने इस पर्त को बचाने के लिए कई प्रयोग एवं महत्वपूर्ण कार्य किया है। जीवन रक्षक ओजोन कहलाती है। इसकी सुरक्षा करना हम सभी का फर्ज बनता है।
ओजोन गंधयुक्त गैस होती है जो हल्के नीले रंग की होती है। ओजोन परत सुरक्षा का आवरण है। ओजोन आक्सीजन का ही एक प्रकार है। ऑक्सीजन के तीन परमाणु से मिलते हैं तो ओजोन बनती है। यह पृथ्वी की समताप मंडल के ऊपर मध्य मंडल के नीचे दोनों के बीच में होती है। सूर्य की हानिकारक किरणों को रोकती हैं। इस पर्त को बचाना हम सभी का फर्ज बनता है अन्यथा भयंकर परिणाम सामने आएंगे। ओजोन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।
ओजोन जीवनरक्षक पर्त है। इसको नुकसान पहुंचाने वाले सीएफसी पदार्थों पर रोक लगानी चाहिए वरना हमारी सुरक्षा की पर्त खत्म हो जाएगी और कैंसर जैसी घातक बीमारियां लग जाएंगी। प्रकृति द्वारा प्रदत्त इस पर्त को बचाने के लिए किसी एक व्यक्ति का फर्ज नहीं अपितु समस्त पृथ्वी के लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस पर्त की रक्षा करना ही जीवन की रक्षा करना है।
--राजेश कुमार विज्ञान के जानकार, प्रोफेसर एवं शिक्षाविद
फोटो कैप्शन:राजेश कुमार बंसल
मारपीट करने पर 6 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
*******************************************************
*************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। गांव सुंदरह के पास युवक को रोकर मार पिटाई करने पर जब पीडि़त ने अपने चाचा को बुलाया तो उसके साथ 6 लोगों ने मारपीट की। जिनके विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया गया है।
सुदेश यादव उर्फ सुधीर यादव सुंदरह ने पुलिस दी शिकायत में कहा कि 12 सितंबर को उसका भतीजा लक्की सुबह 8:30 बजे नांगल मोहनपुर जा रहा था। जब सुंदरह से कुछ दूरी पर पहुंचा तो रास्ता रोक कर बिजेंद्र ने थप्पड़ मुक्के मारे जिससे लक्की ने अपने चाचा को किसी के फोन से फोन किया और बताया कि विजेंद्र ने रास्ता रोकर मार पिटाई की है जिस पर सुदेश यादव अपने भतीजा के पास पहुंचा जहां विजेंद्र मिला। जब सुदेश ने उससे पूछा कि तुमने मेरे भतीजे को रोक कर क्यों मारा है तो विजेंद्र ने कहा कि अभी तो नहीं मारा है अब हम मरेंगे। विजेंद्र ने फोन से विकास उर्फ मोनू, सुभाष, सुनीता, विजेंद्र तथा दो अन्य लोगों को फोन पर बुलाया जो डंडा, फरसी, लकड़ी लेकर आए और विजेंद्र पर प्रहार किया जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा किया तो देशराज, कमलजीत, सत्यवान आदि लोग पहुंचे जिन्होंने उन्हें छुड़ाया। जाते-जाते उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए। तत्पश्चात सुदेश व उसके भतीजे लक्की को कनीना के उप नागरिक अस्पताल लाया गया जहां अधिक चोटों को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज चल। अब उन्हें छुट्टी मिली है। उन्होंने तुरंत केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने 6 लोगों की विरुद्ध केस दर्ज कर लिया जांच जारी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
















No comments:
Post a Comment