Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, October 26, 2026



 



शरद पूर्णिमा पर जगह-जगह बांटा खीर का प्रसाद
--मंगलवार को भी बटेगी खीर
*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 शरद पूर्णिमा के अवसर पर कनीना के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। परंपरा के अनुसार, पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी गई और सोमवार सुबह श्रद्धालुओं में बांटी गई।
कनीना स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रात को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मनोज सिंगला, बबलू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, विक्की यादव, सौरभ गुप्ता, ऋतिक, गुड्डू चौधरी और सत्यनारायण गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं रामेश्वर दास बाबा बड़ी बनी में भी खीर का प्रसाद बांटा गया। कुछ धार्मिक स्थलों पर मंगलवार को भी खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
घरों में तो खीर बनती ही है साथ में मंदिरों में भी खीर बनाने की परंपरा है। यह खीर रातभर रखी खुले आकाश के नीचे रखी गई तथा चंद्रमा की किरणें डालकर इसे रोग विनाशक बनाकर ही खिलाया गया है। महंत लालदास का कहना है कि इस रात को चंद्रमा अपने आप में पूर्ण होता है बाकी किसी भी पूर्णिमा को इतना बेदाग नहीं होता है। यही कारण है कि इसकी किरणें डाली जाती है जो मन व मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव डालती हैं। उधर लालदास महाराज ने भज्र सत्संग भी किए। भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
 महंत लालदास ने बताया कि उनके यहां तो जो खीर बनाई जाती है उस मखमल के कपड़े से ढककर रख दिया जाता है ताकि अधिक मात्रा में चंद्रमा की किरणें गिर सके। इन्हीं किरणों के कारण खीर का स्वाद मधुर बन जाता है। तत्पश्चात इस खीरा को रात के बारह बजे बाद ही प्रसाद बतौर खिलाया गया है। इस खीर का श्वास रोगियों के लिए बेहद लाभ होता है। उन्होंने बताया कि इस खीर में डालने के लिए कई प्रकार की औषधियां व पदार्थ मंगवाएं गए थे ताकि खीर के प्रसाद से उनका रोग ठीक हो सके। रातभर भजन कीर्तन करते हुए ठाकुर जी का भोग लगाकर प्रसाद चखा गया।
फोटो कैप्शन 06: खीर का प्रसाद बनाते हुए





कनीना अनाज मंडी में करीब 2.75 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद
-रविवार और सोमवार को नहीं हुई खरीद, मंगलवार से जारी हुआ शेड्यूल

*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद तेजी से जारी है। अब तक मंडी में करीब दो लाख 75 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। मंडी से लगभग 60 प्रतिशत बाजरे का उठान होने की जानकारी मिली है। हालांकि रविवार और सोमवार को बाजरे की खरीद नहीं हुई, जबकि मंगलवार से खरीद का शेड्यूल जारी हो चुका है।
अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए किसान अपने वाहनों में भारी मात्रा में पैदावार लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में 10 निजी खरीद एजेंसियां बाजरे की खरीद कर रही हैं। किसानों के वाहनों में लदे बाजरे की आवक लगातार बनी हुई है और खरीद प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि किसान बड़ी मात्रा में बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। बाजरे की आवक के साथ-साथ खरीद का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। किसान अपने वाहनों में बाजरा लाकर बेच रहे हैं।
वहीं, सरकारी स्तर पर अभी तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है और सरकारी एजेंसियों द्वारा एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। ऐसे में मंडी में फिलहाल निजी एजेंसियों के माध्यम से ही बाजरे की खरीद की जा रही है।
फोटो कैप्शन 07: कनीना मंडी से बाजरे का उठान  





नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान
-कनीना उप नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है शव
*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव सीहोर के पास से गुजर रही नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टव्य मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव एक-दो दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कनीना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नहर से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने रस्सियों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कनीना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में शव निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। कनीना के डा. अंकित शर्मा ने बताया कि शव उप नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। पहचान होने पर ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फोटो कैप्शन 05: नहर से अज्ञात शव को निकालते हुए






खेती की जमीन को लेकर मारपीट
--तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव सीहोर में खेती की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संदीप निवासी सीहोर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसके भाई सुनील के साथ पिछले दो वर्षों से कृषि भूमि को लेकर रंजिश चल रही है। 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10 से 10:30 बजे वह अपने खेत में ट्रैक्टर से खाद डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान सुनील ट्रैक्टर लेकर आया और उसके ट्रैक्टर के सामने अपना ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोक दिया।
आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र ने पीछे से उसके सिर पर हमला किया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसके हाथों में चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, देवेंद्र और सुनील सहित तीन लोगों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे गिराकर मारपीट की। शोर सुनकर दूसरे खेत से राहुल मौके पर पहुंचा और उसने गांव के कुछ लोगों को फोन करके बुलाया और उसे छुड़ाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सेहलंग अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे महेंद्रगढ़ और फिर नारनौल रेफर किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।





 पुलिस ने करीब 158 किलोग्राम पटाखे किए बरामद
-- सीआईए महेंद्रगढ़ ने आरोपी को पकड़ा
*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ में एक खाली प्लाट में अवैध रूप से रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 12 प्लास्टिक कट्टे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 158 किलोग्राम पाया गया। मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपी राहुल निवासी महेंद्रगढ़ को पकड़कर आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है।













डीएसपी डा. कविता ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में एक खाली प्लाट में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्लाट की जांच की। जांच के दौरान वहां प्लास्टिक के 12 कट्टों में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले।
पुलिस टीम ने मौके पर मिले सभी कट्टों की जांच की, जिनमें अलग-अलग प्रकार के पटाखे भरे हुए थे। बरामद पटाखों का वजन करवाने पर इनका कुल वजन लगभग 158 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने सभी पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
डीएसपी डा. कविता ने बताया कि पुलिस जांच में बरामद पटाखे महेंद्रगढ़ निवासी राहुल के होने की बात सामने आई। इस संबंध में थाना शहर महेंद्रगढ़ में 25 अक्टूबर को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपी राहुल को पकड़ लिया और आगामी कार्रवाई के लिए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पटाखों के अवैध भंडारण से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पर असुरक्षित तरीके से पटाखों का भंडारण गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। किसी भी स्थान पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री होने की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन 04: संबंधित है





एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया प्रतापगढ़ शैक्षणिक भ्रमण
--जगदेव यादव ने दी बधाई
*************************************************
*******************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला द्वारा कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 26 अक्टूबर 2026 को प्रतापगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक
भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें जिज्ञासा, अवलोकन और सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित, आनंदमय एवं ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों में भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा उनके लिए मनोरंजन, नई जानकारियां प्राप्त करने और आपसी सहयोग की भावना
विकसित करने का एक सुनहरा अवसर बनी।
फोटो कैप्शन 01: प्रतापगढ़ का भ्रमण करते विद्यार्थी

No comments: