चेलावास मंडी में बाजरे की खरीद एक लाख 92 हजार क्विंटल के पार, कनीना मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद का आंकड़ा एक लाख 92 हजार क्विंटल तक पहुंच गया है। मंडी में बड़ी मात्रा में किसान अपने वाहनों के माध्यम से बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनु
सार बाजरे की खरीद की जा रही है, जिससे मंडी में किसानों की आवाजाही बनी हुई है।
वहीं, कनीना अनाज मंडी में अभी तक सरकारी स्तर पर बाजरे का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता संबंधी निर्धारित मानकों पर बाजरा खरा नहीं उतरने के कारण सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड के मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि सरकारी खरीद के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार बाजरे की गुणवत्ता सही नहीं उतर पा रही है। इसी कारण कनीना अनाज मंडी में अभी तक सरकारी खरीद नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजरे की खरीद निर्धारित नियमों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही की जाएगी।
फोटो कैप्शन 09: कनीना मंडी में बाजरे की खरीद
कनीना मार्केट कमेटी के नए सचिव जितेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
-अस्थायी तौर पर सौंपी गई जिम्मेदारी, मंडी के कार्यों की करेंगे देखरेख
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मार्केट कमेटी के नए सचिव जितेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। वह सोहना से आए हैं। उनका कार्यभार फिलहाल अस्थायी तौर पर सौंपा गया है। कनीना अनाज मंडी के सचिव अजीत सिंह को विभाग की ओर से निलंबित किए जाने के बाद यह जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को दी गई है। अब वह कनीना मार्केट कमेटी के कार्यों और अनाज मंडी की व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
जितेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने पर स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्ण चंद, रविंद्र बंसल, सुरेश कुमार, सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंडी के कार्य सुचारु रूप से संचालित होंगे तथा किसानों को मंडी संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
फोटो कैप्शन: जितेंद्र सिंह
विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान
-सांसद पुत्र करेंगे जनसंवाद, आमजन का जानेंगे कुशल क्षेम
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। अटेली विधानसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी 25 अक्टूबर को अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान लोगों से मिलकर कुशल क्षेम जानेंगे। हनुमान सिंह भाजपा नेता ने बताया कि मोहित चौधरी अटेली विधानसभा के गांव स्याना, नौतना, पोता , बागौत, सेहलंग , तलवाना, खेड़ी, अगियार इत्यादि गांव का दौरा करेंगे । इस अवसर पर पार्टी के सदस्यों ने आम जन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने गांव में पहुंचने की अपील की है।
इंद्रजीत के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी लेकर पहुंचे हनुमान
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। श्रीआदर्श रामलीला कमेटी कनीना के रंगमंच पर भगवान श्रीराम की 13 दिवसीय लीलाओं के 11वें दिन रविवार रात लक्ष्मण मूर्छित लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच हुए महासंग्राम के रोमांचक संवादों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। युद्ध में लक्ष्मण पर पार न पाते देख मेघनाथ ने शक्ति बाण का प्रयोग कर उन्हें मूर्छित कर दिया। इसके बाद हनुमान लक्ष्मण को युद्धभूमि से उठाकर श्रीराम के पास ले गए और उनके प्राण बचाने के लिए संजीवनी लाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
कालनेमी का किरदार निभा रहे रामकिशन शर्मा रामा के हनुमान को रोकने के लिए गाए गए भजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला के संरक्षक शिब्बू पंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया।
मंचन में रावण की भूमिका कृष्ण पहलवान चेलावास, मेघनाथ की मनोज रोहिल्ला, श्रीराम की शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण की प्रवक्ता सचिन शर्मा, माता सीता की मुकेश कपूर और जामवंत की नितिन मित्तल ने निभाई। हनुमान के रूप में मन्नू मित्तल, अंगद के रूप में कर्नल चिकारा और भरत के रूप में विकसित रजलीवाल ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल प्रधान अनिल गर्ग, शिब्बू पंसारी, विक्की पंसारी, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान मोहित जेलदार, उपप्रधान दिनेश यादव, रामकिशन रामा शर्मा, सुरेंद्र मिनिया और पिन्नू मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: रामलीला मंचन के दौरान लक्ष्मण मूर्छित लीला का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार।
दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत आने वाले गांव मालड़ाबास में दो व्यक्तियों पर ग्रामीण ने मारपीट का केस दर्ज करवाया है। केस उमेद सिंह ने दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी कौशल्या देवी घर पर दो अक्टूबर को दोपहर एक बजे घर पर के प्लाट पर काम कर रही थी तभी कुशल कुमार, सुकेश उसकी पत्नी व उसकी मां ने प्लाट में आकर कौशल्या देवी के साथ डंडे, लोहे की राड़, से हमला कर दिया दोनों पैर फ्रैक्चर कर दिए। उसका पिता भंवरलाल बीच बचाव में आया उसे भी चोटिल कर दिया। सूचना पाकर उम्मेद सिंह प्लाट पर पहुंचा तो उस पर भी हमला बोल दिया और चोटिल कर दिया। घटना के बाद आप परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। कनीना पुलिस ने उम्मेद कुमार के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया, जांच जारी है।
वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ के तहत ब्लाक सम्मेलन एवं आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूका
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में कनीना ब्लाक में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत पार्टी हाईकमान के आह्वान पर आयोजित किया गया।
ब्लाक सम्मेलन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी म्रेमोरियल क्लब, कनीना से लेकर एसडीएम कार्यालय, कनीना तक एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च के एसडीएम कार्यालय के समक्ष मुख्य मार्ग पर पहुचने पर कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अनीता यादव पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस
ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी का षड्यंत्र रच रही है। आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। वोट की चोरी देश के भविष्य के साथ धोखा है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि आज किसान, जवान और आम नागरिक सभी परेशान हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इसके खिलाफ यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस अनीता यादव , जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव , किसान कांग्रेस के नेशनल को-आर्डिनेटर कृष्ण राव , जिला उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, जिला महासचिव प्रोफेसर राजवीर यादव, विनोद शेखावत , ब्लाक अध्यक्ष दलीप सिंह चेयरमैन , , राजकुमार एवं कनीना के ब्लाक अध्यक्ष रामकिशन यादव एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते हुए
07: रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी
एसडी विद्यालय ककराला में डांडिया उत्सव की धूम, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं के लिए डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ भाग लिया। सभी छात्राएं पारंपरिक परिधानों में बेहद सुंदर और आकर्षक अंदाज में सज-धजकर विद्यालय पहुंचीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। छात्राओं के उत्साह, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। सभी छात्राओं ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
कोर्डिनेटर प्रियंका यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने छात्राओं के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक विरासत से जुडऩे का सुंदर अवसर प्रदान किया।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में आयोजित यह डांडिया उत्सव छात्राओं के लिए उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर यादगार अनुभव रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, उपनिदेशक पूरण सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, को-र्डिनेटर स्नेह यादव, प्रियंका यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: एसडी स्कूल ककराला में डांडिया नृत्य करती हुई बालाएं
गेट पास रिकार्ड में मिली कमियां, कनीना मार्केट कमेटी के सहायक सचिव व मंडी सुपरवाइजर निलंबित
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास के रिकार्ड की जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनीना मंडी में गेट पास से संबंधित रिकार्ड की जांच की गई थी। इस दौरान रिकार्ड में कुछ कमियां सामने आईं। इन कमियों की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम कनीना पहुंची। टीम में डीएमइओ श्रीभगवान मुदगिल, लेखाकार सुरेंद्र पूनिया तथा मंडी सुपरवाइजर जय भगवान शामिल थे।
तीन सदस्यीय टीम ने गेट पास से संबंधित दस्तावेजों और रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
निलंबन के आदेशों के साथ दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई के बाद कनीना मार्केट कमेटी में विभागीय कामकाज और गेट पास से संबंधित रिकार्ड की जांच का मामला चर्चा में है।
जगह-जगह कराया गया कन्याओं को भोजन, मंगलवार को होगा नवरात्रि का समापन
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। नवरात्रि पर्व के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में जगह-जगह कन्याओं को भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करवाकर दक्षिणा व उपहार भेंट किए। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्या पूजन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कन्याओं को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।
मंगलवार को भी क्षेत्र में कन्या पूजन और भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन होगा। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। नवरात्रि के समापन को लेकर मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
9 दिनों से चली आ रही है अखंड ज्योत का आज विधि विधान से किया समापन-
बाबा मोलडनाथ स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रों की धूम रही। मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रों में मां दुर्गा की ज्योति प्रज्वलित करके नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा चली। सोमवार को 51 कन्याओं को भोजन करवाया गया वहीं हवन करवाकर प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा करवाया गया। शिवकुमार अपनी धर्मपत्नी व अमन रोहिल्ला अपनी धर्मपत्नी सहित यज्ञमान के तौर पर उपस्थित रहे। भक्तों ने हवन में भाग लिया। इस मौके पर कमला देवी, विद्या देवी, रामकला देवी, सुमन देवी शकुंतला देवी, लाली देवी, केला देवी, पूजा यादव, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, शिवचरण, महेंद्र सिंह, लाल सिंह, मास्टर अनिल, सतबीर सिंह, प्रकाश साहब, बलबीर साहब, पवन कुमार, सन्नी सेन, आशु जेलदार, लक्की शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हवन करते हुए
02: 51 कन्याओं को भोजन कराते हुए
03: कंजकों को भोजन कराते हुए
कनीना वाटर सप्लाई बूस्टर परिसर में चला सफाई अभियान, अब लगाए जाएंगे फूलदार व फलदार पौधे
कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर संवारा परिसर, रोशनी की व्यवस्था करने की भी तैयारी
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना वाटर सप्लाई बूस्टर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बूस्टर कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से परिसर की सफाई कर उसे साफ-सुथरा बना दिया। अब परिसर में फूलदार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रात के समय रोशनी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि परिसर की सुंदरता बढऩे के साथ-साथ यहां का वातावरण भी बेहतर बन सके।
इस अभियान में बूस्टर के कर्मचारियों ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया। कर्मचारियों ने इच्छा व्यक्त की कि आने वाले कुछ दिनों में परिसर को हरियाली से भरपूर और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए पौधारोपण के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
केक पूनिया ने बताया कि परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई के बाद यहां फूलदार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे और लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ेगी तथा स्वच्छ वातावरण तैयार होगा।
इस दौरान जसवंत सिंह, सचिन कुमार, दीपक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया और परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों की इस पहल से सरकारी परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है।
फोटो क्ेप्शन 04: कनीना वाटर सप्लाई केंद्र पर बूस्टर कर्मी सफाई करते हुए
31 अक्टूबर को जुटेगा साहित्य मनीषियों का महाकुंभ
-विदेशों से भी आ रहे हैं साहित्यकार
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना
की आवाज। जबलपुर में 31 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक
साहित्य मनीषियों का महाकुंभ जुटने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
क्रियाशील कादंबरी संस्था की ओर से 129 साहित्यकारों एवं पत्रकारों को
सम्मानित किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष
आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक 'प्रवीण' तथा यशोवर्धन पाठक
कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश सिंह, मंत्री लोक
निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन होंगे वही श्रीमां साध्वी विभानंद गिरि
नईदिल्ली मंगल आशीष देंगी। साथ में डा. कैलाश गुप्ता, अशोक मनोध्याय, डा.
राजेश धीरावाणी, आचार्य रामनाथ साहू ननकी आदि भी उपस्थित रहेंगे। समारोह
में देश के विविध अंचलों के साहित्यकारों द्वारा सृजित 14 कृतियों का
विमोचन भी किया जाएगा तथा 129 देश और विदेश से आए हुए साहित्यकारों और
पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा चार लाख 18 हजार
200 रुपये की राशि के 129 स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें एक पुरस्कार
के 21 हजार रुपये, चार पुरस्कार ग्यारह ग्यारह हजार के, 32 पुरस्कार
5000- 5000 रुपये के तथा 92 पुरस्कार 2100-2100 रुपये के दिए जाएंगे।
कादंबरी परिवार विगत कई वर्षों से यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित करता आ
रहा है।समारोह में कादम्बरी की स्मारिका का भी विमोचन होगा। प्रथम सोपान
में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए आचार्य भगवत
दुबे ने बताया कि वर्षों से यह संस्था साहित्यकार मनीषियों को सम्मानित
करती आ रही है। उल्लेखनीय है कि आचार्य भगवत दुबे की 50 से अधिक किताबें
प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके साहित्य पर भी शोध हो चुका है। देश के माने
जाने-माने साहित्यकार हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी विभाग द्वारा दो
लाख रुपये के नगद सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।
फोटो कैप्शन: आचार्य भगवत दुबे















No comments:
Post a Comment