ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, October 6, 2026
एनसीआर दिल्ली पर लगातार एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
-सात से 12 अक्टूबर तक वर्षा की संभावना
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। मानसून की विदाई के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पहला 7 अक्टूबर( असर 7-8) दुसरा 9 (असर 9-10)अक्टूबर तीसरा 11 (असर 11-12)अक्टूबर होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे 7-12 मुख्य अक्टूबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा हालांकि इस दौरान उत्तरी पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरूक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहाबाद और पूर्वी करनाल पानीपत सोनीपत और मध्यवर्ती जिलों रोहतक झज्जर हांसी पर बादलों की आवाजाही व तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पंचकुला अंबाला यमुनानगर जिलों में छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही तेज़ गति की हवाओं और केवल छिट-पुट बिखराव वाली बूंदाबांदी की सम्भावना बन रही है दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों पर ज्यादा असर नहीं रहेगा।हालांकि आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और 13 अक्टूबर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी जो कुछ दिनों में तापमान से आमजन को आंशिक राहत के आसार हैं। इन पश्चिमी मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर साल की पहली बर्फबारी से आने वाले दिनों उत्तरी हवाओं से सुबह के धंटो के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फिजाओं में मीठी गुलाबी ठंड धुलने लगेंगी। साथ ही साथ अक्टूबर महीने के अंतिम 10 दिनों में लगातार 3-4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव हल्की बारिश बूंदाबांदी और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट से आमजन ठंड का अहसास होने की सम्भावना बन रही है।
फोटो कैप्शन: डा. चंद्रमोहन
नहीं खरीदा सरकारी तौर पर बाजरे का एक भी दाना
-निजी एजेंसी पर खरीद जारी, 2100 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के दिए सरकार ने खरीद के आदेश
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की सरकारी तौर पर कोई खरीद नहीं हो पा रही है बल्कि सरकार ने किसानों के बाजरा 2100 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव पर निजी स्तर पर बाजरा खरीदने के फर्मों को आदेश दे दिए है जिसके चलते किसान बाजरे को निजी एजेंसी पर बेच रहे हैं।
उधर सरकारी खरीदे एजेंसी हैफेड के मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि बाजरा नार्म्स के अनुसार खरा नहीं उतरता इसलिए बाजरे की खरीद नहीं हो पा रही है। हजारों क्विंटल बाजरा कनीना की नई अनाज मंडी में मंगलवार को खरीदा गया।
पूर्ण चंद प्रधान ने बताया कि सरकारी तौर पर गेट पास काटे जा रहे हैं। ये गेट पास होने पर ही उन किसानों को जे-फार्म मिलता है। जे-फार्म के आधार पर हरी उनके खाते में 600 रुपये भावांतर भरपाई के पैसे डलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का आदेश है कि जो किसान बाजरा प्राइवेट फर्म पर बेचना चाहता है तो 2100 रुपये से अधिक के भाव प्राइवेट फर्म पर बेच सकते है। कनीना की नई अनाज मंडी में करीब 10 प्राइवेट एजेंसी बाजरा खरीद रही है। त्वरित गति से बाजरा आ रहा है लेकिन सरकार 600 रुपये भावांतर भरपाई तभी खाते में डालेगी जब जे-फार्म किसानों के पास होगा। बहरहाल किसान अपने बाजरे की पैदावार को नई अनाज मंडी में तेजी से ला रहे हैं। वैसे तो इस बार बाजरा साफ सुथरा और रोग रहित है। वर्षा की कमी में भी साफ सुथरा बाजार पैदा हुआ है। किसानों की माने तो उनका कहना है कि जब सरकार ने एमएसपी 2900 रुपये रख दिया है तो 2300 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा प्राइवेट एजेंसी को खरीदना चाहिए।
फोटो कैप्शन 05: बाजरे के लगे ढेर अनाज मंडी में
06 किसानों के टोकन काटते हुए
खाटूश्याम की 26वीं निश्शुल्क बस यात्रा 09 को
-हर महीने जाती है श्रद्धालुओं की बस, खाना पीना सब मुफ्त
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में श्री श्याम मंदिर से खाटू श्याम की 26 वीं निशुल्क बस यात्रा हर महीने श्री श्याम मंदिर कनीना से खाटू श्याम जाती है। और रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12त्न30 बजे किया जाएगा। बस 9 अक्टूबर को सुबह 5 बजे श्रीश्याम मंदिर कनीना से खाटू के लिए रवाना होगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि 2023 में निर्णय लिया कि क्षेत्र के बुजुर्ग और महिलाओं को श्याम संकीर्तन मंडल की तरफ से खाटू धाम की यात्रा करवाई जाएगी । उसी समय से यह सेवा चली आ रही है। मंडल की तरफ से जाने वाले सभी भक्तों के लिए लकी ड्रा निकाले जाते है जो विजेता होता है उसे बाबा की छवि देकर सम्मानित किया जाएगा और चाय नाश्ते खाने की व्यवस्था मंडल की तरफ से की जाएगी। सौरभ गुप्ता ने बताया जिस भक्त को भी रजिस्ट्रेशन करवाना हो श्याम मंदिर कनीना पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन कराए।
अतरलाल ने गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं जानी
-विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। बसपा के अतरलाल ने अटेली हलके के गांव पड़तल में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं तथा मांगों पर चर्चा की। उन्होंने गांव के अमंबेडकर पार्क में स्थापित भारत रतन डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की।
ग्रामीणों ने युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर अटेली क्षेत्र के साथ विकास कार्यों, नहरी पानी, बिजली तथा नौकरियों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने बाजरे की सरकारी खरीद न होने, बिजली कटौती, डीएपी खाद की किल्लत, नहरी पानी की कमी जैसी अनेक समस्याओं के समाधान की मांग की। नेताजी अतरलाल ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही इलाके की प्रमुख मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को पेश कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में अबकी बार बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। इसलिए सरकार महेन्द्रगढ़ जिला को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष राहत कार्यक्रम चलाए। उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए रोजाना 16 घंटे बिजली देने की मांग की। उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने तथा निजी विक्रेताओं को बाजरा बेचने वाले किसानों को भी भावांतर राशि देने की मांग की। उन्होंने डी.ए.पी. खाद की किल्लत पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से गांवों में पैक्स सोसायटियों के माध्यम से किसानों की मांग के अनुरूप डीएपी उपलब्ध करवाने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर भागसिंह चेयरमैन, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, राकेश यादव, दानसिंह प्रजापत, शेर सिंह यादव, पवन कुमार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: जनसम्पर्क करते अतरलाल।
कृष्णावती नदी का पानी पहुंचा कनीना क्षेत्र के गांवों में
-डा. अभय सिंह यादव का जताया आभार
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।मोड़ी होते हुए जिला रेवाड़ी के निमोठ तक जाती है। जिसकी करीब 2 साल पहले खोदाई कर दी गई थी, पानी भी आया था लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आया। चूंकि सही ढंग से खोदाई नहीं की गई थी। फिर से इसकी सही ढंग से खोदाई की गई है और पर्याप्त मात्रा में पानी आ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने डा. अभय सिंह पूर्व विधायक का आभार जताया है।
मोड़ी के गजराज सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार ,रवि कुमार, सरपंच रामनिवास सतपाल, करण सिंह आदि ने बताया कि इस नदी में पानी आने से भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होगी और किसानों को बेहद लाभ होगा। नदी मोड़ी गांव से आगे मानपुर होते हुए जिला रेवाड़ी के निमोठ तक जाती है। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक वर्षा कम होने से भूमिगत जल नीचे जा रहा है। इस नदी में पानी छोड़े जाने का अर्थ है कि भूमिगत जल में वृद्धि होगी। किसान बेहतर फसल ले पाएंगे और उनको यह बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यंू तो जिला महेंद्रगढ़ में दो नदियां बहती है जिनमें से एक डोहान नदी दूसरी कृष्णावती नदी आती हैं। डोहान नदी महेंद्रगढ़ के पास ही गुजर जाती है जबकि कृष्णावती नदी कनीना क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरती है जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
फोटो कैप्शन 04: कृष्णावती नदी में बहता हुआ जल
भोजावास में मेगा अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन
-बच्चों की खूबियों पर रहा फोकस
**********************************************************
**************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला भोजावास के प्रांगण में आज एक मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।
इस मेगा पीटीएम के संयोजक मुख्य शिक्षक रामनरेश रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें अभिभावकों को बच्चों की नकारात्मक बातों के बजाय केवल उनकी खूबियों और सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया गया।
मुख्य शिक्षक रामनरेश ने अभिभावकों से बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने और प्रतिदिन विद्यालय की गतिविधियों के बारे में पूछने का आह्वान किया। प्राचार्य बाबूलाल यादव ने अभिभावकों से शिक्षक-अभिभावक संघ के माध्यम से विद्यालय से लगातार जुड़े रहने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सकारात्मक और क्रियाशील भूमिका निभाई। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान बीना, ज्योति, सोनू पंच, समस्त पाठशाला परिवार तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: पीटीएम के लिए स्वागत करते शिक्षक
अवैध शराब के खिलाफ सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई
- बोलेरो से 36 पेटी शराब बरामद
**********************************************************
**************
************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना सदर कनीना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी से 36 पेटी शराब बरामद की है। इनमें 35 पेटी देशी शराब और एक पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना सदर कनीना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी डा. कविता ने बताया कि 04 अक्टूबर की रात सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान गांव चेलावास क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद हुईं। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति की पहचान हेमंत निवासी कोका के रूप में हुई।
तलाशी में गाड़ी से 35 पेटी देशी शराब मार्का रसीला संतरा और एक पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रायल स्टैग मिली। शराब के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस ने बरामद शराब और बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में 05 अक्टूबर को थाना सदर कनीना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी हेमंत को जांच में शामिल कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। मामले में आगामी जांच जारी है।
फोटो कैप्शन 02: पकड़ा गया आरोपित शराब सहित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)









No comments:
Post a Comment