Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, October 7, 2026



 



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली से सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को देश एवं प्रदेश में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सेवा ज्योति रथ यात्रा बुधवार को अटेली पहुंची।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली स्थित अपने कार्यालय पर सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा, विकास और जनकल्याण के संदेश को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यात्रा के अटेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।
फोटो कैप्शन 08: सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।




कृष्णावती नदी में पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी
-ग्रामीणों ने पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव व पूर्व विधायक सीताराम यादव का जताया आभार
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
कृष्णावती नदी में पानी छोड़े जाने से अटेली विधानसभा क्षेत्र के राता, मोहलड़ा, गोमला, गोमली, खैरानी, खैराना, मोड़ी, मानपुर, ढाणी जरावत, भोजावास व निमोठ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बुधवार को गोमला के पास नदी में छोड़े गए पानी को देखने के लिए दर्जनभर गांवों के पंच, सरपंच, नंबरदार और ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने कृष्णावती नदी को पुनर्जीवित करने की पहल की सराहना की।
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक सीताराम यादव और पूर्व सिंचाई मंत्री डा. अभय सिंह यादव का विशेष रूप से आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कृष्णावती नदी में पानी आने से आसपास के गांवों में भूजल स्तर सुधरने की उम्मीद है और इसका सीधा लाभ किसानों व ग्रामीणों को मिलेगा।
2020 में सौंपा था ज्ञापन--
सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने बताया कि वर्ष 2020 में तत्कालीन अटेली विधायक सीताराम यादव और तत्कालीन सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव को कृष्णावती नदी को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि अब गांव राता के पास से नदी में पानी छोड़े जाने से इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही भूजल स्तर में गिरावट की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
जिला परिषद वार्ड नंबर-9 के पार्षद मुनिपाल ने भी पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार जताते हुए कहा कि कृष्णावती नदी में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के अनेक गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में लगातार गिरता भूजल स्तर बड़ी समस्या है और नदी में पानी आने से जलस्तर में सुधार की उम्मीद है।
इस अवसर पर गोमला सरपंच वेद प्रकाश, खैरानी सरपंच बजरंग सिंह, राता सरपंच प्रतिनिधि बेदू राता, मोड़ी सरपंच प्रतिनिधि चौधरी रामनिवास, पूर्व सरपंच गजराज मोड़ी, साधु सिंह, रामपाल, संदीप गोमला, अजय सिंह और विजयपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06 व 07: संबंधित हैं





बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई
- निजी स्तर पर करीब 5000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया, आवक तेज
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना कनीना अनाज मंडी स्थित चेलावास में बुधवार को भी बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। प्राइवेट एजेंसी द्वारा करीब 5000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। एक किसान लखीराम चेलावास बैलगाड़ी से अपना बाजरा बेचने के लिए अनाज मंडी पहुंचा। कनीना खरीद एजेंसी हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि बाजरा नाम्र्स अनुसार खरा नहीं उतरता इसलिए सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। आज भी बाजरे के सैंपल लिए गए हैं जो लैब में भेजे जाएंगे। तत्पश्चात रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि बाजरे के गुणवत्ता कैसी है। कनीना अनाज मंडी में 10 के करीब निजी एजेंसी बाजरे की खरीद कर रही हैं। भारी मात्रा में बाजरे की आवक हो रही है। प्रधान पूर्ण सिंह ने बताया कि किसानों का बाजरा 2200 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। 600 रुपये भावांतर भरपाई के सरकार किसानों के खाते में डालेगी। यूं तो अनाज मंडी में लोग बड़े-बड़े वाहन लेकर अपनी पैदावार सहित पहुंच रहे किंतु किसान लखीराम बैलगाड़ी लेकर बाजरा बेचने पहुंचे।
फोटो कैप्शन 5: बैलगाड़ी से बाजरा बेचने पहुंचा किसान




9 अक्टूबर को रोहतक में बैठक
-पेंशनर्स के कई मुद्दों पर होगा विचार
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह तथा महासचिव रतन जिंदल के निर्णय अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर्मचारी भवन रोहतक में सुबह 10 बजे  होनी निश्चित हुई है। जिसमें सभी राज्य कमेटी पदाधिकारियों एवं जिलों के प्रधान, सचिव  शामिल होंगे।
  श्री शर्मा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी  की बैठक में  अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स  फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पेंशन नियमावली वेलिडेशन एक्ट 2025 जो संसद से पारित है को वापस किया जाए और डीएस नकारा बनाम केंद्र सरकार में  सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करते हुए पेंशन पुनर्निर्धारण को आठवां वेतन आयोग  के विचारणीय बिंदु में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए। आठवें वेतन आयोग पुनर्निर्धारण आयोग के विचार बिंदु को संशोधित कर एक जनवरी -2026 से पूर्व पेंशनर्स के पेंशन पुनर्निर्धारण को सुनिश्चित किया जाए। आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा आने तक 20 प्रतिशत अंतिम राहत स्वीकृत की जाए। महंगाई भत्ता/महंगाई राहत का 50 प्रतिशत मूल वेतन पेंशन में जोड़ा जाए। रूपांतरित राशि (कॉम्यूटेशन) की वसूली 10 वर्ष 8 महीने में सुनिश्चित की जाए । पेंशन में समरूपता सुनिश्चित कर पारिवारिक पेंशन में वर्दी की जाए और विभेदकारी व्यवस्था को समाप्त किया जाए। एनपीएस यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को  लागू किया जाए और केंद्र,सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण और स्वायत्त शासन के कर्मियों को सभी लाभ उपादान सहित भुगतान सुनिश्चित करते हुए  पीएफआरडीए  विधेयक को समाप्त किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेल, हवाई टिकट में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट की पुन: बहाली की जाए। कोरोनाकाल  में रोके गए 18 माह का महंगाई भत्ता  का भुगतान किया जाए। आमजन सरकारी स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाए और पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के वित्त सहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की जाए।रिटायर्ड 65 से 75 वर्ष की आयु तक प्रत्येक वर्ष प्रत्येक 5 वर्ष पर 10 प्रतिशत और इसके बाद प्रत्येक 5 वर्ष पर 20 प्रतिशत और 80 के बाद 100 प्रतिशत पेंशन में वर्दी की जाए। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए जो पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कर सके ।



पुलिस प्रशासन ने हटाई स्कूल की दीवार के साथ खड़ी रेहडिय़ां
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के उप नागरिक अस्पताल के पास स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय राजकीय, राजकीय कन्या माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल तथा राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों ने जहां विगत दिनों से कनीना नगरपालिका सचिन प्रधान तथा खंड शिक्षा अधिकारी कनीना को लिखित शिकायत देकर स्कूल की दीवार के साथ खड़ी रेहडिय़ां को दूर लगवाने की मांग की थी।
 स्कूल प्रशासन का कहना था कि रेहड़ी वाले माइक से आपस में होड़ लगाते हैं जिससे स्कूल की पढ़ाई बाधित होती है। यही नहीं ये गले सड़े फल एवं सब्जी स्कूल के अंदर डाल देते हैं। जिससे बंदरों का प्रकोप बढ़ रहा है और कई बार विद्यार्थी और शिक्षकों को बंदरों ने काट लिया है। नगरपालिका द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद आखिरकार स्कूलों ने प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील खुडानिया से गुहार लगाई थी जिस पर उन्होंने आखिरकार पुलिस प्रशासन की मदद ली।
प्रभारी बीइओ ने पुलिस को एक पत्र भेज कर रेहडिय़ां हटाने की मांग की थी जिस पर बुधवार को कनीना पुलिस ने रेहडिय़ों को हटा दिया है। अब स्कूल के चारदीवारी पूर्णरूप से खाली है तथा कोई रेहड़ी नहीं लगी हुई है। स्कूल मुखियों ने खुशी जताई है। अब यह वक्त बताएगा कि कब तक ये रेहडिय़ां नहीं लगती है।
फोटो कैप्शन 03:  बिना रेहडिय़ों की स्कूल की दीवार      




सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का सफल समापन
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय महाविद्यालय कनीना में सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एवं समापन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जन जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, सेवा-संकल्प, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंकुर द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
अभियान के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रोफेसर कांता, प्रोफेसर भारती,डा. हरिओम, शोएब, डा. आशा, मयंक सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल रही छात्रा को पुरस्कृत करते हुए




लाखों रुपये के गहने चोरी
-मालिक गया था इलाज के लिए जोधपुर
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के वार्ड नंबर 11 निवासी अरुण के घर से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी हो गए। पुलिस शहर कनीना में अरुण कुमार ने कहा है कि 28 अगस्त को वह जोधपुर अपने इलाज के लिए गया था। गत दिवस रात को करीब 9 बजे घर वापस आया था। घर वापस आया तो घर का दरवाजा खुला पाया, सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक किया तो दो लैपटाप, चांदी के पांच जोड़ी पायल, सोने की दो अंगूठी, तीन जोड़ी टापस, एक टीका, दो हार तथा दो लाख रुपये की नकदी चोरी हो गए। उनके बयान पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है।



सीआईए पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक पकड़ा
-केस दर्ज, टपूकड़ा से हुई थी बाइक चोरी
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
 सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि कनीना निवासी चेतन उर्फ चिन्नू एक चोरी की मोटरसाइकिल जिसके आगे पीछे कोई नंबर नहीं है, होंडा कंपनी, काले रंग की, कोसली से कनीना की तरफ आ रही है। पुलिस ने कोसली सड़क मार्ग पर नजदीक पूजा मोटर्स के सामने नाकाबंदी शुरू की तो करीब 15 से 20 मिनट बाद कोसली की तरफ से एक नौजवान लड़का मोटरसाइकिल पर आया जिसको रुकने का इशारा किया तो अपनी मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने काबू कर लिया और नाम पता करने पर पाया कि वह चेतन उर्फ चिन्नू कनीना निवासी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को चेक किया तो आगे पीछे कोई नंबर नहीं थे। उसके पास कोई कागज नहीं थे। इंजन नंबर व चेसिस नंबर चेक किया तो यह मोटरसाइकिल रोहित टूमना, जिला रेवाड़ी की मिली। जिससे पुलिस ने संपर्क किया तो बताया कि पांच-छह दिसंबर 2025 को टपूकड़ा से उनकी यह बाइक चोरी हो गई थी। टपूकड़ा, जिला भिवाड़ी, राजस्थान में एफआईआर भी दर्ज है। जिसके चलते पुलिस ने चेतन उर्फ चिन्नू के विरुद्ध चोरी की मोटरसाइकिल रखने के जुर्म में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।





मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन को लेकर किसानों ने भेजा ज्ञापन
-ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में रीडर को सौंपा
**************************************************************************
*************************************************************
**************************************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के कार्यालय में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा किसानों का पंजीकरण करने से इंकार करने पर बुधवार को सेहलंग, खेड़ी, तलवाना, भोजावास, खरकड़ाबास, धनौन्दा, बेवल, मोड़ी, कनीन, करीरा, कोटिया, भडफ़, ककराला, गोमला, गोमली आदि गांवों के पंजीकरण से वंचित पीडि़त किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (ना.) की अनुपस्थिति में उनके रीडर को सौंपा। किसानों का नेतृत्व अतरलाल एडवोकेट ने किया।
 किसानों ने ज्ञापन में शिकायत की है कि बुधवार को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जब वे कार्यालय में पंजीकरण के लिए नियुक्त कर्मचारियों से मिले तो उन्होंने पंजीकरण करने से साफ मना कर दिया और कहने लगे कि हम तुम्हारा पंजीकरण नहीं करेंगे। हमारे पास इतना समय नहीं है। किसानों ने कहा कि हम बाहर से पंजीकरण नहीं करवा सकते क्योंकि इस काम के लिए एसडीएम कार्यालय कनीना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। किसानों ने कर्मचारियों पर कई आरोप भी लगाए। किसानों ने कहा कि सरकार तथा प्रशासन द्वारा बाजरा फसल का पंजीकरण कराने तथा बाजरा खरीद में लगाई गई गलत शर्तों तथा दिशा निर्देशों के कारण किसानों का बदहाल हो रह है। सरकार गलत शर्त लगाकर बाजरा खरीद करना नहीं चाहती।
अतरलाल ने चेतावनी दी कि यदि उनका फसल पंजीकरण नहीं किया गया तो किसान उपमंडल कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजेश, धर्मपाल, अशोक, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, करतारसिंह, विजय, संतराम, आनंद, ओमकार, हरि सिंह, भीमसिंह आदि अनेक पीडि़त किसान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: रीडर को ज्ञापन सौंपते किसान
















No comments: