Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, January 5, 2022


बैंक में तोडफ़ोड़ कर लूट की कोशिश करने के मामले में एक गिरफ्तार
-जुलाई 2021 में हुई थी वारदात
******************************************************
*************************************************
************************************
******************************************
कनीना।  पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के दिशा निर्देशों में काम कर रही कनीना थाना की पुलिस टीम ने कनीना क्षेत्र में बैंक का ताला तोड़ कर तोडफ़ोड़ कर लूट की कोशिश करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन उर्फ विक्की वासी खेड़ी के रूप में हुई है। आरोपित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2021 में पीएनबी बैंक में तोडफ़ोड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को बुधवार के दिन न्यायालय में पेश कर एक  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ककराला निवासी सत्यव्रत ने कनीना थाना में जुलाई 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा सेहलंग में बतौर प्रबंधक कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे सुबह सूचना प्राप्त हुई कि शाखा का गेट खुला हुआ है और अलार्म बज रहा है। उसने तुरंत शाखा में जाकर देखा तो एटीएम मशीन के साथ भी छेड़छाड़ की हुई थी और अन्य जगहों पर छानबीन की गई है। इस पर कनीना थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्यवाही करते हुए कनीना थाना की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपित पवन उर्फ विक्की को बीती देर रात कनीना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि विगत दिनों 2.40 लाख रुपये फोटोग्राफर से लूट की वारदात के मामले में गिरफ्तार आरोपित पीएनबी बैंक में तोडफ़ोड़ कर लूट की कोशिश करने के मामले में भी शामिल थे। जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।



 
कनीना में दी गई 947 कोरोना रोधी वैक्सीन
- कनीना क्षेत्र में मिले दो  कोरोना संक्रमित
********************************************
************************************
**********
 कनीना। प्रदेश सरकार और प्रशासन कोरोना महामारी को रोकने के लिए भरसक प्रयास किये जा रहे है और कोरोना रोधी वैक्सीन के टीके लगाने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान चला। कनीना खंड के 11 विभिन्न स्कूलों में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। अकेले कनीना उप-नागरिक अस्पताल के तहत 947 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई जिनमें से 15 से 17 आयु वर्ग के 772 विद्यार्थियों भी है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया कनीना के तहत एसडी स्कूल ककराला,कनीना के 2 सरकारी स्कूल तथा गुढ़ा का सरकारी स्कूल शामिल किए गए हैं। सभी में 947 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई हैं। उधर कोरोना जांच के लिए सैंपल प्रतिदिन लिए जाते हैं।
दो मिले कोरोना संक्रमित-
कनीना क्षेत्र में एक युवक कनीना का तथा एक युवती झाड़ली गांव की कोरोना संक्रमित पाए गए। कनीना के एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया कोरोना संक्रमित कनीना के मिले युवक को 7 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया है। डा धर्मेंद्र यादव एसएमओ ने बताया कि अब आइसोलेशन टाइम 14 दिन की बजाय 7 दिन का कर दिया है। ऐसे में 7 दिनों तक आइसोलेट करके फिर से जांच की जाएगी।
11 विभिन्न स्कूलों में दी गई वैक्सीन-
सरकार की हिदायतों के चलते कनीना खंड के 11 स्कूलों में वैक्सीन देने का सिलसिला चला। कनीना,सेहलंग तथा मुंडिया खेड़ा स्वास्थ्य केंद्रों पर के तहत 11 विभिन्न स्कूलों में कोरोना वैक्सीन देने का सिलसिला दिनभर चला।
 एसडी स्कूल में 475 विद्यार्थियों को दिए गए टीके-
कनीना उप मंडल के गांव ककराला के एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण कैंप चला जिसमें 475 विद्यार्थियों को टीके दिए गए। आधार कार्ड के निरीक्षण एवं  पंजीकरण के बाद ही टीके दिए गए हैं। निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि टीकाकरण अभियान आगे भी  जारी रहेगा।
भोजावास में दी गई 375 वैक्सीन-
कनीना उपमंडल के गांव भोजावास स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर 375 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार ने बताया कि 375 वैक्सीन दी गई हैं जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
20 स्कूलों में कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी 6 को -
खंड शिक्षा अधिकारी कनीना राज सिंह यादव की ओर से 20 स्कूलों की सूचि जारी की गई है जहां 6 जनवरी को 15 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी। जीआर स्कूल कनीना सहित 20 स्कूल शामिल किये गये हैं।
फोटो कैप्शन 2: एसडी स्कूल ककराला में कोरोना रोधी दवा विद्यार्थियों को देते हुए।




152 डी ग्रीन कारिडोर रोड की वजह से ग्रामीणों को हो रही है समस्या
*******************************************************
**********************************
*********************
कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव में से गुजरने वाले प्रदेश के 152-डी ग्रीन कारिडोर रोड की वजह से ग्रामीणों की समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ग्रामीणों को खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने के कारण परेशान है।
चार जनवरी को खेतों की तरफ चारदीवारी बनाने के लिए रोड बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी आ गए थे तथा उनके खेतों में जाने का रास्ता बंद करने लगे। ग्रामीणों ने पहुंच कर वहां पर पुरजोर विरोध किया तथा चारदीवारी नहीं बनाने दी। इसी समस्या के समाधान के लिए दौंगड़ा अहीर के ग्रामीणों ने इसके लिए जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर को एक ज्ञापन सौंपकर इसके समाधान की मांग की है। वही ग्रामीणों की इस मांग को लेकर जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने मौके पर ही प्रोजेक्ट डायरेक्टर से फोन पर बात करके किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को उनको उनके खेतों में जाने के लिए रास्ता हर हाल में मिलेगा।
152डी ग्रीन कारिडोर रोड की वजह से खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने के कारण जद्दोजहद कर रहे किसानों के सामने अब यह समस्या आ गई है कि 152डी ग्रीन कोरिडोर के दोनों तरफ अब दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे किसानों को उनके खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दौंगड़ा अहीर के किसानों ने बताया कि आपसी भाईचारे की वजह से वह लोग एक दूसरे के खेतों में से अपने कृषि संबंधी कार्य करने के लिए वाहनों को एक दूसरे के खेतों में से ले जा रहे हैं क्योंकि 152 डी ग्रीन कारिडोर रोड बनाने की वजह से जो उनके खेतों में रास्ता जाता था वह रास्ता एक्वायर कर लिया गया है और अभी उनके लिए खेतों में जाने की सरकार ने कोई भी व्यवस्था नहीं की है।
फोटो कैप्शन 3: पूनम बब्बर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन देकर रास्ते की मांग करते हुए दौंगड़ा अहीर के लोग।





माह पौ का झारा चाहे फागुन बरसो सारा
- 9 घंटे में हुई महज 4 मिमी बूंदाबांदी
*****************************************
************************************
***********
 कनीना। कनीना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई जो दोपहर करीब दो बजे तक जारी रही। इस अवधि में महज 4 एमएम बूंदाबांदी हुई परंतु किसानों का कहना है कि माघ तथा पौष माह में बेशक हल्की बारिश हो वह फागुन में जमकर हुई बरसात से बेहतर होती है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत का काम करेगी। कनीना क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर रोशन रौनक आ गई है और किसानों को फसलों की सिंचाई करने की कुछ दिन जरूरत नहीं होगी। वैसे तो मौसम विभाग 9 जनवरी तक बूंदाबांदी और मौसम बदलाव की बात कह रहा है जिसको लेकर किसान खुश है। इस वक्त सरसों की फसल 75 दिन की हो चुकी है जबकि गेहूं की फसल 55 दिन की हो चुकी है। फसलें लहलहा रही हैं। सरसों पकने में करीब 155 दिन और गेहूं पकने 140 दिन का समय लगता है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे की रौनक आ गई है।  
क्या कहते हैं किसान-
कनीना क्षेत्र के किसान कृष्ण कुमार, रोहित कुमार ,योगेश कुमार ,सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि का कहना है कि यह बूंदाबांदी बहुत लाभप्रद साबित होगी। खड़ी हुई रबी की फसल के लिए बेहतर साबित होगी। किसान अब बेहतर पैदावार होने की संभावना जता रहे हैं। सर्दियों में अब तक दूसरी बार बूंदाबांदी हुई है। सरसों का रकबा बढ़ा है वहीं गेहूं का रकबा घटा है।
कितनी हुई बीजाई-
 खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से प्राप्त विवरण अनुसार विगत वर्ष की तुलना में सरसों का रकबा बढ़ गया है वहीं गेहूं का रकबा घट गया है। विगत वर्ष 19490 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई थी जबकि इस वर्ष 20760 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है, गेहूं विगत वर्ष 10190 हेक्टेयर पर जबकि  इस वर्ष 9470 हेक्टेयर पर उगाया गया है। यही नहीं चारा देने वाली फसलें विगत वर्ष की 600 हेक्टेयर की तुलना में 400 हेक्टेयर पर ,चना विगत वर्ष 6 हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 4 हेक्टेयर पर जौ विगत वर्ष 10 हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 8 हेक्टेयर पर उगाया गया हैं।
क्या कहते कृषि अधिकारी -
पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज यादव तथा एडीओ देवेंद्र यादव ने बताया की यह बूंदाबांदी नहीं फसलों के लिए अमृत बरसा है ।यह बारिश बेशक हल्की हो किंतु इस फसल के लिए अमृत का काम करेगी और पैदावार अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बारिश का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पत्ते से गंदगी व प्रदूषण हट जाने से अब प्रकाश संश्लेषण क्रिया अधिक चलेगी जिससे पैदावार बढ़ जाएगी वहीं फूलों में सफाई होने से सरसों में परागण क्रिया और तेज हो जाएगी। उनका कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
 फोटो कैप्शन 1: आकाश में छाये हुए काले काले बादल।

 

युवक गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*******************************************
***********************************
**********
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर निवासी मंगल सिंह ने अपने पोते की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बीते दो जनवरी से उनका पोता रितिक उर्फ धोलू घर से गायब है।
मिली जानकारी अनुसार 2 जनवरी को दोपहर पश्चात करीब 3 बजे मंगल सिंह का पोता रितिक उर्फ धोलू घर से गायब हो गया। घर के कुछ दूर दो युवक बाइक लेकर खड़े हुए थे। रितिक जाते वक्त अपना फोन दीवार पर मार कर तोड़ गया तथा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहनपुर की तरफ चला गया। कनीना पुलिस ने मंगल सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


देसी कट्टे सहित एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
***************************************************
**********************************
**************
कनीना। मुखबिरी के आधार पर पुलिस को ने बहु रोड पर एक कुएं पर छापा मारकर अवैध देसी कट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रवि कुमार बाघोत निवासी अपने साथ अवैध हथियार रखता है और बहू रोड पर सुरेश उर्फ झांडी पंडित के खेत के बने कमरे के सामने खड़ा है। स्पेशल पुलिस फोर्स कर दस्ता तैयार कर  रेड मारी तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उनके से एक देशी कट्टा सहित पकड़ा। जब उनसे लाइसेंस मांगा तो पेश नहीं कर पाया जिसके चलते कनीना पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 








देसी कट्टे सहित बाघोत का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
********************************************************
***********************************************************
कनीना। मुखबिरी के आधार पर  पुलिस ने बाघोत बस स्टैंड पर छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली की सुनील बाघोत निवासी अवैध हथियार रखता है तथा बस स्टैंड बाघोत पर घूम रहा है। स्पेशल पुलिस फोर्स की पार्टी बनाकर छापामारी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा पुलिस ने पकड़ लिया तलाशी लेने पर उनसे एक एक देसी कट्टा बरामद किया। जिसमें एक जिंदा रौंद मिला। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tuesday, January 4, 2022

 पांच जनवरी को 11 विभिन्न स्कूलों में लगेंगी कोरोनारोधी वैक्सीन
**************************************************
***************************************************
*************************************
************
 कनीना। कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत सरकार एवं प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन कोरोना एवं ओमीक्रान को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। 5 जनवरी को कनीना खंड के 11 विभिन्न स्कूलों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी।
कनीना खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव की ओर से विभिन्न स्कूलों को सूचना दे दी है जिसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास के 672, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के 368, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना के 328, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के 251, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कनीना मंडी के 191, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा के 117 ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास के 220 ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा के 124 ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत के 200, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला के 1081, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के 154, नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी।
इस संबंध में विद्यालयों में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक नौवीं से 12वीं कक्षाओं को पढ़ाने वाले इंचार्ज, विद्यालय प्राचार्य, कंप्यूटर ऑपरेटर, पीटीआई/डीपीई आदि उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल ने भी ऐसा आदेश जारी कर दिया है।
लगाई गई 495 कोरोना रोधी वैक्सीन-
 कनीना उप नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 495 विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन गई जिनमें 15 से 18 आयु वर्ग के 154 युवक भी शामिल है। विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया की प्रतिदिन कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा रही है।  
 10 जनवरी से दी जाएगी तीसरी कोरोना रोधी डोज-
कनीना उप नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना रोधी तीसरी वैक्सीन भी दी जाएगी। ये वो जन हैं जिन्होंने दो कोरोना रोधी वैक्सीन ले रखी हैं।
फोटो कैप्शन 6: कनीना उप नागरिक अस्पताल मेंकोरोना रोधी वैक्सीन लेती महिला।

 



सरकार द्वारा जमीन रजिस्ट्रियों में बढ़ाई स्टांप ड्यूटी को तुरंत वापस लेने की मांग
*************************************************************
*************************************
*************************
कनीना। वर्तमान सरकार द्वारा जमीनों की रजिस्ट्री कलेक्ट्रेट बढ़ाना व उन पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को बढ़ाने का क्षेत्र में रोष है तथा इनके बढ़ाने का वापस लेने की मांग की है।   क्षेत्र के भगत सिंह, राम सिंह, दिनेश, धर्मेंद्र  आदि ने कहा कि एक ओर कोरोना की मार पड़ रही है वर्तमान सरकार हर वस्तु में महंगाई कर लोगों की कमर तोड़ रही है दूसरी तरफ रजिस्ट्रियों में स्टांप ड्यूटी के रेट 5 फीसी से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर लोगों पर बोझ डाल दिया है। लगता है कि सरकार द्वारा लोगों के दुख और दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन पेट्रोल,  रसोई गैस तो कहीं दाल, बेसन, चीनी और अब रजिस्ट्रियों की स्टांप ड्यूटी बढ़ैंाकर दर्द और भी बढ़ा दिया है।  क्षेत्र के लोगों ने स्टांप ड्यूटी में जो बढ़ोतरी की गई है उसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया लेने की मांग की है। उधर इनेलो महिला सेल के जिला अध्यक्ष सुदेश ढिल्लो एवं युवा प्रदेश सचिव अनिल यादव ने भी इस बढ़ोतरी का विरोध किया है तथा बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।



कोरोना व ओमीक्रोन को हल्के में न ले
- सरकार व प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें- सुरेंद्र सिंह
*****************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना। कोरोना व ओमीक्रोन महामारी को लेकर कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह कनीना ने उपमंडल के निकटवर्ती ग्राम भोजावास, मुंडिया खेड़ा व दौंगड़ा में स्थित  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद डाक्टर मय स्टाफ को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बीच के बच्चों को वैक्सिन लगवाने के लिए प्रोत्साहन करने के निर्देश भी दिए।
  कोरोना एवं ओमीक्रोन महामारी को लेकर प्रशासन सजग है जिसके मद्देनजर रखते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह कनीना ने विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर चिकित्सक व स्टाफ को निर्देश दिया है कि वह गांव में जाकर कैंप लगाएं तथा ज्यादा से ज्यादा 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन दे  ताकि आने वाले समय में इस महामारी पर काबू पाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि  महामारी को लेकर सभी को सजग होना बहुत जरूरी है क्योंकि जब तक हम खुद अपनी रक्षा नहीं करेंगे तो कोई भी हमारी रक्षा नहीं कर पाएगा। क्योंकि सरकार व प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना ही अपनी रक्षा करना है और उनको तोड़ देना ही अपनी जान जोखिम में डालना है। इसलिए सब सरकार व प्रशासन के बनाए नियमों का पालन करते हुए अपने कार्य करें। वहीं उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था की कोरोना ओमीक्रोन को हल्के में नहीं लेना चाहिए और हल्के भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्रभाव से अस्पताल में जाकर जांच करानी चाहिए ताकि उक्त महामारी पर काबू पाया जा सके।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम सुरेंद्र सिंह कनीना भोजावास अस्पताल में कर्मियों को हिदायत देते हुए।


धनौंदा स्कूल के विद्यार्थियों को लगेगी कोरोना रोधी वैक्सीन
***************************************************
************************************
*****************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को 5 जनवरी के दिन सुबह दस बजे कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी। प्राचार्य कृष्ण सिंह ने बताया कि सभी नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को वैक्सीन देने की योजना है। उन्होंने सभी नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आधार कार्ड लेकर दस बजे स्कूल में पहुंचकर कोरोना रोधी वैक्सीन लेने की प्रेरणा दी।



फिर बदला मौसम, पल-पल बदल रहा है मौसम
**********************************************
*************************************
*************
कनीना। कनीना क्षेत्र में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। कभी सर्दी, कभी धूप तो कभी कोहरा और कभी दिनभर बादल छाए रहते हैं। इसी कड़ी मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे, शीत लहर चली जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। विगत दिनों जहां क्षेत्र में पाला पड़ा था, तत्पश्चात शीत लहर चली। एक और जहां कोरोना सिर चढ़कर बोल रहा है वहीं ठंड बढ़ती ही जा रही है। स्कूलों में दस दिन का अवकाश होने से विद्यार्थी घरों से आनलाइन शिक्षा पा रहे हैं। मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा है वहीं बदलते मौसम से किसानों की फसलों को लाभ होने का अंदेशा बना हुआ है।
25 अक्टूबर तक क्षेत्र में सरसों की बिजाई कर दी गई थी जबकि 25 नवंबर तक किसानों ने गेहूं की बिजाई की है। फसल बड़ी हो गई है और बार-बार किसान सिंचाई कर रहे तथा यूरिया डालकर बेहतर पैदावार लेने की सोच रहे हैं।





शैक्षिक भ्रमण करके लौटे धनौंदा के 83 विद्यार्थी
-जहन में पुराने समय की चीजें रंग बस गई
********************************************
************************************
**********
 कनीना। कनीना उप मंडल के धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 83 विद्यार्थी तथा शिक्षक शैक्षिक भ्रमण करके प्रतापगढ़(झज्जर) से वापस आ गये हैं। उनके जहन में प्राचीन परंपरा की तस्वीर रंग बस गई है । दो बसों में सवार होकर विद्यार्थियों को मुख्याध्यापक महिपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसकी अध्यक्षता कर रहे सतन कुमार प्राध्यापक ने बताया कि 83 विद्यार्थी प्रतापगढ़ जाकर पुरानी परंपराओं से रूबरू हुये। देसी भोजन,खान पान, कठपुतली शो बैलगाड़ी में बैठने का आनंद,बैलों से हल चलाने के अलावा साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने बुल राइडिंग, ऊंट की सवारी, घुड़सवारी, झूलों का आनंद लिया। शिक्षकों ने भी बैलों से हल चलाकर अपनी पुरानी कृषि परंपरा को याद किया।
  उन्होंने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण न केवल विद्यार्थियों में नई स्फूर्ति पैदा करते हैं अपितु उनके ज्ञान में वृद्धि करते हैं। ऐसे टूर समय-समय पर किए जाने चाहिए जिससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ गैर शैक्षणिक क्रियाओं में भाग लेने का मौका मिल सके।
 इस मौके पर मुख्य अध्यापक महिपाल सिंह ने कहा कि शैक्षणिक टूर का अपना ही महत्व होता है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में जोश और उमंग भर देती है। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर करने पर बल दिया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के समुचित विकास के क्षेत्र में भ्रमण अहं भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ प्रवक्ता अनूप कुमार, सूबे सिंह, कविता प्राध्यापिका सुनीता, मैना, प्राध्यापक अनूप सिंह राजेश कुमार, सतन सिंह, महिपाल सिंह, अजमेर सिंह, राजवीर सिंह, संजय पीटीआई आदि भ्रमण में शामिल हुये।
 फोटो कैप्शन 01:साहसिक गतिविधियां करते धनौंदा के शिक्षक एवं विद्यार्थी
2:हल चलाकर पुरानी कृषि परंपरा को देखते धनौंदा के शिक्षक।





लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज
****************************************
************************************
****
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव से एक महिला गीता नामक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 3 जनवरी की रात को उसकी 20 वर्षीय लड़की घर से लापता है। लड़की घर से 20 हजार रुपये तथा आभूषण लेकर बगैर बताए चली गई। उन्होंने बताया कि वे गाडिय़ा लोहार का काम करते हैं और उन्हें शक है कि उनकी लड़की को संजय नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।





40  हजार रुपये की बैंक खाते से हुई धोखाधड़ी
**********************************************
***********************************
***************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव खरकड़ाबास की कमला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध बैंक से 40 हजार रुपये की
धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 खरखड़ा बास निवासी कमला देवी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि उनका हरियाणा ग्रामीण बैंक धनौंदा में खाता है । 20 दिसंबर की रात को उसके खाते से 20 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिये गये तत्पश्चात 21 दिसंबर की सुबह फिर से 20 हजार रुपये निकाल लिये गए। जब कमला देवी को पता चला तो उन्होंने बैंक से संपर्क किया परंतु कोई तसल्ली नहीं हुई।  उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस में अज्ञात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





तीन लोगों के मार पिटाई का मामला दर्ज
*****************************************
************************************
******
 कनीना। कनीना थाने के गांव बवाना की कमला देवी के साथ मार पिटाई करने के मामले में 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कमला देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 मिली जानकारी अनुसार कमला देवी अपने प्लाट से ईंधन लेकर आ रही थी। बवाना निवासी किताबों, राजेश एवं तेजपाल ने पीछे से आकर उनके बाल पकड़कर उखाडऩे की कोशिश की। पत्थर व डंडों से पिटाई कर दी। चिल्लाने लगी तो उसका पुत्र राजकुमार मौके पर आ गया जिसकी भी उन्होंने जमकर पिटाई की, उसे कई चोटें भी आई, गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उनकी शिकायत पर 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



अशोक वर्मा के के परिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के मंत्री
******************************************************
**********************************
***********************
 कनीना। हरियाणा के मंत्री डा ओमप्रकाश एडीओ कनीना के निवासी अशोक वर्मा परिवार को आशीर्वाद देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। विगत वर्ष अशोक वर्मा के पुत्र तथा पुत्री की शादी थी किंतु मंत्री उस वक्त व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए जिसके चलते नव वर्ष पर आशीर्वाद देने पहुंचे। मंत्री ने अशोक वर्मा के घर जाकर न केवल चाय ली अपितु उनके पुत्र गौरव पुत्रवधू अंजू तथा उनकी बेटी सोनिया तीनों को एक साथ आशीर्वाद दिया और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर अशोक वर्मा ने बताया कि मंत्री ने आकर न केवल उनके परिवार को आशीर्वाद दिया अपितु परिवार की नव वर्ष पर मंगल कामना की। इस मौके पर गौरव अंजू और सोनिया ने मंत्री से आशीर्वाद पाया।
 इस मौके पर सतीश जांगिड़, मुकेश नंबरदार, विनय कुमार एडवोकेट, नवीन कुमार पाथेड़ा, अतुल कुमार, अशोक वर्मा, सुनीता वर्मा सहित अशोक वर्मा का पूरा परिवार मौजूद था।
फोटो कैप्शन 13: पूरे परिवार को आशीर्वाद देते मंत्री
फोटो 14: जलपान लेते अशोक वर्मा के घर मंत्री।

 

यहां एक छोटा सा संदेश दिया गया है जिसे आप अपने संपर्कों के साथ साझा कर सकते हैं:
 
नमस्ते,
मैं वास्तव में खुश हूं कि मुझे डिजिटल साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है - स्टोरीमिरर ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड - 2021। स्टोरीमिरर पाठकों और लेखकों के लिए भारत का सबसे बड़ा बहुभाषी मंच है और मुझे वास्तव में गर्व है कि मैं नामांकित किए गए लेखकों में से 2% लेखकों में से हूं। अब मुझे खिताब जीतने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है। कृपया इस लिंक पर जाएँ: https://awards.storymirror.com/author-of-the-year/hindi/author/44dosmd2 और क्लैप बटन पर क्लिक करें। आपको मेरे लिए ताली बजाने के लिए स्टोरी मिरर ऐप इंस्टॉल करना होगा और लॉग इन करना होगा। कृपया ताली बजाएं और इस पुरस्कार को जीतने में मेरी मदद करें!

 








Monday, January 3, 2022


अशोक वर्मा के के परिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के मंत्री
****************************************************
*************************************************
************************************
****************
कनीना। हरियाणा के मंत्री डा ओमप्रकाश एडीओ कनीना के निवासी अशोक वर्मा परिवार को आशीर्वाद देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। विगत वर्ष अशोक वर्मा के पुत्र तथा पुत्री की शादी थी किंतु मंत्री उस वक्त व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए जिसके चलते नव वर्ष पर आशीर्वाद देने पहुंचे। मंत्री ने अशोक वर्मा के घर जाकर न केवल चाय ली अपितु उनके पुत्र गौरव पुत्रवधू अंजू तथा उनकी बेटी सोनिया तीनों को एक साथ आशीर्वाद दिया और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर अशोक वर्मा ने बताया कि मंत्री ने आकर न केवल उनके परिवार को आशीर्वाद दिया अपितु परिवार की नव वर्ष पर मंगल कामना की। इस मौके पर गौरव अंजू और सोनिया ने मंत्री से आशीर्वाद पाया।
 इस मौके पर सतीश जांगिड़, मुकेश नंबरदार, विनय कुमार एडवोकेट, नवीन कुमार पाथेड़ा, अतुल कुमार, अशोक वर्मा, सुनीता वर्मा सहित अशोक वर्मा का पूरा परिवार मौजूद था।
फोटो कैप्शन 13: पूरे परिवार को आशीर्वाद देते मंत्री
फोटो 14: जलपान लेते अशोक वर्मा के घर मंत्री।





बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मंत्री ने दिलाई शपथ
*******************************************************
***********************************
***************
कनीना। बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश यादव पहुंचे।   मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव ने सबसे पहले नवनिर्वाचित प्रधान दीपक चौधरी, उप प्रधान मनीष कौशिक, सचिव सुनील राव ककराला, सह सचिव रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष भास्कर चौधरी को शपथ ग्रहण कराई।
 उसके बाद मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता वादकारी और अधिकारी के बीच की कड़ी होते हैं। उन्हें अपनी इस भूमिका को समझकर कदम उठाना चाहिए। न्याय प्राप्त करना हम सभी का मूलभूत अधिकार है और इसी अधिकार को अदालत में प्राप्त करने के लिए जब मुवक्किल एक वकील से संपर्क करता है तो एक वकील की भूमिका अहम हो जाती है। हम सभी यह भी जानते हैं कि अदालतों में मामलों के पेंडिंग के कारण हाल के समय में वकीलों की आवश्यकता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वकीलों को ऐसे माध्यम के रूप में जाना जाता है जिनके जरिए बिना किसी रुकावट के न्याय प्राप्त किया जा सकता है।    नवनिर्वाचित प्रधान दीपक चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर आर्य शर्मा एसीजेएम, मेनका सिंह एसडीजेएम कनीना, वीरेन कादयान जेएमआईसी, राजकुमार यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के निजी सचिव सतवीर यादव नौताना,कालू टांढू नसीबपुर,कुलदीप पूर्व प्रधान, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान हरीश, मनोज देवी, उषा शर्मा, सतीश ढाणा, कुलदीप रामबास, राजकुमार, राम अवतार, केसी गुप्ता, वीरेंद्र दीक्षित, योगेश गुप्ता, सतीश जांगिड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: शपथ लेते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
13: शपथ समारोह के दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश यादव।



सेशन जज पहुंचे कनीना
-बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से की मुलाकात
*****************************************
************************************
*********
 कनीना। सेशन जज नारनौल रजनीश बंसल कनीना पहुंचे तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा सभी अधिवक्ताओं को संबोधित भी किया।
 इस मौके पर बार एसोसिएशन कनीना ने उनका फूल माला तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मिली जानकारी अनुसार सेशन जज इंट्रोडक्शन पार्टी के लिए कनीना पहुंचे और बार एसोसिएशन कनीना के नवनिर्वाचित सदस्यों से मिले। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी अधिवक्ताओं को बेहतर ढंग से काम करना चाहिए ताकि उनको लोग याद कर सके। इस मौके पर उन्होंने नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का की प्रेरणा दी।
फोटो कैप्शन 10: बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सेशन जज का सम्मान करते हुए
फोटो 11: सेशन जज को पगड़ी पहनाते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता




हरे वृक्षों की कटाई जारी है बेरोक टोक
*************************************
************************************
******
कनीना। जहां एक तरफ सरकार करोड़ों रुपये पौधारोपण पर खर्च कर रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग हरे वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं।
समीपी गांव भोजावास की बणी का है जिसमें सरेआम जाल एवं कीकर के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के वृक्षों को काट रहे हैं। लोगों ने बताया कि उक्त बनी में गांव तथा पड़ोस के गांव के दर्जनों लोग आए दिन विभिन्न प्रकार के हरे वृक्षों को काट रहे हैं।  आए दिन दर्जनों वृक्षों की बलि चढ़ जाती है। अगर इसी प्रकार कुल्हाड़ी हरे वृक्षों पर चलती रहेगी तो वृक्षों से रहित हो जाएगा। हरे वृक्षों को रोकने की गुहार लगाई है ताकि आने वाले समय में यह क्षेत्र ऑक्सीजन रहित होने से बच सके। लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग करते हुए हरे वृक्षों को काटने पर अभिलंब कार्रवाई करने की गुहार लगाई ताकि लोगों का जीवन बर्बाद होने से बच सकें।
हरे वृक्षों की कटाई जारी है बेरोक टोक-----
जहां एक तरफ सरकार करोड़ों रुपये पौधारोपण पर खर्च कर रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग हरे वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं।
समीपी गांव भोजावास की बणी का है जिसमें सरेआम जाल एवं कीकर के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार के वृक्षों को काट रहे हैं। लोगों ने बताया कि उक्त बनी में गांव तथा पड़ोस के गांव के दर्जनों लोग आए दिन विभिन्न प्रकार के हरे वृक्षों को काट रहे हैं।  आए दिन दर्जनों वृक्षों की बलि चढ़ जाती है। अगर इसी प्रकार कुल्हाड़ी हरे वृक्षों पर चलती रहेगी तो वृक्षों से रहित हो जाएगा। हरे वृक्षों को रोकने की गुहार लगाई है ताकि आने वाले समय में यह क्षेत्र ऑक्सीजन रहित होने से बच सके। लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग करते हुए हरे वृक्षों को काटने पर अभिलंब कार्रवाई करने की गुहार लगाई ताकि लोगों का जीवन बर्बाद होने से बच सकें।





वरिष्ठ पत्रकार यादव को राज्यपाल ने किया सम्मानित
**********************************************
*************************************
*********
 कनीना। कनीना उपमंडल के वरिष्ठ पत्रकार एवं कनीना प्रेस क्लब के संरक्षक दीपचंद यादव को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के चलते महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा पीडब्ल्यूडी ऑडिटोरियम पंचकूला में पत्रकारिता गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है। श्री यादव 1992 से पत्रकारिता में हैं। हरियाणा पत्रकार संघ के जिला उप प्रधान रहे हैं।  उन्होंने अनेक राष्ट्रीय समाचार पत्रों में पत्रकारिता की है। तथा कनीना पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि उस वक्त पत्रकारिता शुरू की थी जब कनीना एक गांव की श्रेणी में आता था। उनको सम्मान दिये जान पर विभिन्न लोगों ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 01: महामहिम राज्यपाल पत्रकार दीपचंद यादव को सम्मानित करते हुए। फोटो स्वयं दीपचंद यादव द्वारा


पुत्र की प्रेरणा से पूर्व शिक्षक ले रहा है आर्गेनिक खेती
***********************************************
************************************
**********
 कनीना। अपने पुत्र की प्रेरणा से पूर्व शिक्षक रामप्रताप अपने आधा एकड़ में आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। समय-समय पर 6 फुट तक की घिया/लौकी, 2.5 किलोग्राम तक की चुकंदर उगाने में नाम कमा चुके रामप्रताप श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुशोभित हो चुके हैं। उनका पुत्र देवेंद्र अल्ट्राटेक कंपनी जोधपुर में कार्यरत है जिनकी प्रेरणा से वह आज भी आर्गेनिक खेती लगने लगे हुए हैं।
 इस वक्त उनके बाग में जहां पांच सफेद चंदन महक रहे हैं वही अंजीर के पेड़ों पर भारी मात्रा में फल लगे हुए हैं। 200 अमरूद के पेड़ों, 15 एप्पलबेरी, 25 अनार के पौधों पर भी फल लगे हुए हैं। उनका घिया का बगीचा देखने में अजीबोगरीब है जहां इस सर्दी के मौसम में भी पांच 5 फुट की लौकियां लटक रही है। रामप्रताप ने बताया कि खाने में फल एवं सब्जियां कम प्रयोग करते हैं किंतु उनका शौक इनको उगाने में है। उनके खेत में वर्तमान में धनिया, प्याज, चुकंदर, पालक, बेरी,नींबू, नींबूघास आदि खड़े हुये है। उनके खेत में चारों ओर हरी पत्तेदार सब्जियां खड़ी हुई है वहीं गेंदे के फूल सुशोभित हो रहे हैं। किसान ने बताया कि गेंदा उगाने से उनके फलदार पौधों में रोग नहीं लगता इसलिए उगाए हैं। उनका शौक है कि फल एवं सब्जियां तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि जीव जंतु उनके बाग में फलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं परंतु फिर भी खुश है।
घर पर ही जीवामृत तैयार करके वे पौधों में डालते हैं या गौशाला से गोबर का खाद लाकर डालते हैं परिणामस्वरूप उनके खेत में अजीबोगरीब फल सब्जियां खड़ी हुई है। विगत वर्षों मनाने 5 फुट की घिया तैयार की थी जबकि इस वर्ष 6 फुट तक लंबी घिया तैयार कर चुके हैं। कृषि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि आर्गेनिक खेती शरीर के लिए लाभप्रद साबित होगी वहीं उनका उद्देश्य सेहत को बचाने का है।
फोटो कैप्शन 3: घिया बाग में राम प्रताप के लटकती हुई लौकी
 3: अंजीर के पौधों पर लगे हुए अंजीर तथा पीछे महकता हुआ चंदन का पेड़।



अटेली विधायक सीताराम यादव ने पाथेड़ा में शहीद प्रतिमा पर चढ़ाये पुष्प
***********************************************************
************************************
**********************
कनीना। अटेली हलके के विधायक सीताराम यादव ने अनेक गांवों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गांव पाथेडा में शहीद रविपाल सिंह के शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीताराम यादव ने शहीद रविपाल सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर, राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रीय गान गाया। शहीदी दिवस इस कार्यक्रम में शहीद रविपाल सिंह के परिवार के सदस्यों की ओर से पाथेडा गांव में कार्यरत सफाई  कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर विधायक सीताराम द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर इन्द्रलाल शर्मा  आर्य ने भजन सुनाया। शहीदी दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा प्रवीण यादव शिक्षाविद प्राचार्य महिला कालेज अटेली ने की। इस मौके पर पाथेडा गांव के गणमान्य लोगों द्वारा रखी गई विकास कार्यों की मांग को विधायक द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
  तत्पश्चात विधायक गांव कैमला के पूर्व सरपंच मामराज के काज में शामिल हुए। गांव कैमला में भाजपा महिला मोर्चा जिला सचिव डिम्पल जांगड़ा के घर पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सतवीर सिंह यादव सेहलंग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्रगढ़, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह राजपूत कैमला, राजेंद्र उर्फ थान सिंह मंडल अध्यक्ष भोजावास और अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
उसके बाद विधायक सीताराम यादव गांव स्याणा के बाबा ढाब के भंडारे के कार्यक्रम में पहुंचे।  ग्रामवासियों द्वारा विधायक का फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  विधायक  ने बाबा ढ़ाब के मंदिर में माथा टेका और बाबा से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण यादव  गांव पोता (पूर्व स्टेशन मास्टर पूर्व रेलवे यूनियन प्रधान ) द्वारा लिखी पुस्तक प्राचीन अदभुत तीर्थ स्थलों की खोज एवं भजन संग्रह का विमोचन किया गया।
 इस मौके पर विधायक ने अपने हाथों से पौधा रोपण किया। ग्राम वासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को विधायक द्वारा पूर्ण करने का आश्वासन दिया और पांच लाख रुपये बाबा ढाब में विकास कार्यों के लिए मंजूर किये। बाबा का प्रसाद विधायक ने ग्रहण किया। सभी कार्यक्रमों में विधायक के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सतवीर सिंह यादव सेहलंग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतरसिंह मंडल अध्यक्ष कैमला,राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज पोता,  हनुमान शर्मा अगिहार,  डा विनोद कुमार करीरा,   डा रवि कौशिक कनीना,  शिला देवी धनौंदा,  मंयक तंवर पाथेडा,  शक्ति यादव पोता, नथन यादव पोता, कप्तान सिंह पोता, सरपंच पाथेडा दलीप सिंह, सरपंच पाथेडा इन्द्र लाल शमा,  उमेद सिंह प्रधान पाथेडा,  सत्यवीर सिंह डागर  प्रधानाचार्य स्याणा, संतोष देवी,  ललित शास्त्री, अतर सिंह स्याणा,  दिनेश कुमार यादव नोताना, ओमप्रकाश यादव नोताना,  विनीत कुमार सेहलंग, मा सुरेश कुमार यादव स्याणा, वीरपाल  यादव,  श्रद्धानंद महाराज स्याणासहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  तत्पश्चात विधायक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता  सत्यपाल साहब कनीना के निवास स्थान पर पहुंचे और लोगों से मिले और समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर मनोज कुमार यादव कनीना निगरानी समिति सदस्य, कृष्ण कुमार सरपंच,  महेन्द्र सिंह सरपंच, गौरव शर्मा कनीना, वेदप्रकाश भडफ, कृष्ण कुमार यादव  कनीना आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: पाथेड़ा में शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक सीताराम यादव
6: पाथेड़ा में पौधारोपण करते विधायक अटेली सीताराम यादव
7: स्याणा में भजनों की पुस्तक विमोचन करते विधायक सीताराम यादव।


 महामारी से बचने का अच्छा उपाय है वैक्सीन- तेजस्वी दांगी
*************************************************
************************************
****************
 कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जहां 15 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग में कोरोना रोधी वैक्सीन देने की शुरुआत हो गई है। जिसमें सबसे पहले तेजस्वी दांगी ने वैक्सीन ली।
उन्होंने कहा कि महामारी से बचने का उत्तम उपाय 2 गज की दूरी बनाए रखना तथा समय पर कोरोना रोधी वैक्सीन लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस महामारी से लडऩे के लिए भरसक प्रयास कर रही है ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की महामारी से बचा जा सके ।   कनीना उप नागरिक अस्पताल में सबसे पहले कोरोनारोधी वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने दूसरों को भी यह वैक्सीन लगवाने की लगवाने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय तेजस्वी दांगी, अजमेर सिंह दांगी एसडीएम स्कूल छिथरोली के पुत्र है तथा सबसे पहले कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई है।
फोटो कैप्शन 8: तेजस्वी दांगी कोरोनारोधी वैक्सीन लेते हुए।


शांतिकुंज



















अनाथालय मोड़ी में हुआ यज्ञ
**********************************************
**************************************************
कनीना। शांति कुंज अनाथालय बेसहारा आश्रम मोड़ी में प्रथम यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में गांव और आसपास के लोग पहुंचे।  सभी ने हवन में आहुति डाली। हर महीने आश्रम में हवन का कार्यक्रम करवाया जाएगा। आइसीटीएम ग्रुप के द्वारा खोले गये आश्रम में अतिथि बतौर ठाकुर अतर लाल थे।  सभी ने अनाथ आश्रम खुलने पर बहुत सराहना की।
अतर लाल नेता ने बताया कि आइसीटीएम ग्रुप ने यह एक इतिहास की नीव रखी गई है जो गांव मोड़ी  में अच्छी मुहिम है। उन्होंने आने वाली से अपील की है की कोई भी बेसहारा या अनाथ अगर किसी को मिलता है तो यहां जरूर पहुंचाएं। मुकेश यादव ने कहा की हम संस्था में हमेशा काम करने के लिए तत्पर रहेंगे। आश्रम एक एकड़ में है जिसमें आठ कमरे शौचालय और नहाने की उचित व्यवस्था है। आश्रम में शुद्ध पर्यावरण और शांत माहौल में बना हुआ है। बाहर से आए हुए सभी अतिथि गणों ने जिले में खुले अनाथ आश्रम की सराहना की। संस्था लगातार पर्यावरण और शिक्षा पर कार्य कर रही है। अभी अनाथ और बेसहारा लोगों के लिए आश्रम की शुरुआत की है। कार्यक्रम में गायक मुकेश शेखावत व भावना भाटी ने आए हुए भक्तों को भजनों से मंत्रमुग्ध किया।
इस मौके पर सुरेश यादव बव्वा, मुकेश यादव जिला सचिव रेवाड़ी भाजपा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर आश्रम को दान भी दिया गया।
फोटो कैप्शन 9: अनाथ आश्रम को दान देते हुए अतरलाल नेता एवं अन्य। 

Sunday, January 2, 2022

 
शपथ ग्रहण समारोह तीन को
************************************
************************************
************************************
********
 कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को 3 जनवरी दोपहर 1:15 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश एडीओ होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए नव निर्वाचित बार एसोसिएशन प्रधान दीपक एडवोकेट ने बताया बार के सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।





अविलंब ब्ल्यूूप्रिंट भेजा जाए
-प्रत्येक विषय के प्रश्रपत्र की दी जाए जानकारी
*********************************************
***********************************
*************
 कनीना। अध्यापक नेताओं ने आठवीं कक्षा का शिक्षा बोर्ड लगा देना तो ठीक है किंतु परीक्षा में 3 महीने भी बाकी नहीं है और अभी तक नहीं तो ब्ल्यूपिं्रट भेजा है और ना ही विद्यार्थी तैयारी कर पाए हैं।  अध्यापक नेताओं ने अविलंब ब्लूप्रिंट भेजने की सरकार से मांग की है।
यहां जारी बयान में अध्यापक नेताओं केएस वशिष्ठ तथा एसके यादव ने बताया की आठवीं का बोर्ड की परीक्षा लागू कर दी गई है जो सराहनीय कदम है किंतु परीक्षा में महज 3 महीने भी नहीं बचे हैं ऐसे में ही है निर्णय लेना बोर्ड की परीक्षा होंगी अनुचित लगता है। अभी तक ब्लूप्रिंट भी नहीं भेजा है तथा प्रत्येक विषय में किस प्रकार के प्रश्न होंगे अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है। विज्ञान विषय में प्रायोगिक परीक्षा के अंक होंगे या नहीं या कोई अन्य बदलाव किया है उसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। परिणाम स्वरूप विद्यार्थी और अभिभावक परेशान अधिक हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब ब्लूप्रिंट भेजा जाये।




शादी की कन्यादान राशि अविलंब भेजी जाये
**********************************************
************************************
************
कनीना। कनीना के नताजी मेमोरियल क्लब में भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक महाबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पवन कुमार धनौंदा ने कहा आज सरकार की गलत नीतियों के चलते मजदूर की सुविधाओं पर बार बार आपत्ति लगाए जा रही हैं। ग्राम सचिव बीडीओ व अन्य अधिकारी मजदूरों के 90 दिन के फार्म पर हस्ताक्षर करने से ही मना कर रहे है। शिवकुमार ने कहा कि मजदूर की बच्चों की शादी के कन्यादान के पैसे 2 से 3 साल हो गये अभी तक नही मिले हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री कह रहे है कि मजदूरों की लड़की की शादी की सुविधा की राशि 48 घण्टो में मिलेगी। हम उप मुख्यमंत्री को कहना चाहते है कि कन्यादान, मृत्यु के फार्मों  को तीन वर्ष हो गए। आपके 48 घण्टे कब होंगे। इस दौरान बैठक में महाबीर सिंह कनीना, शिवकुमार सेहलंग, पवनकुमार, बिल्लू नांगल, राधेश्याम, रविंदर कुमार, रोहतास, सतबीर, अशोक राजकुमार, दलीप, कपूर, सुरेश, बाबूलाल, कंवर सिंह,  गुरुचरण, नेतराम, महिपाल  आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: कनीना क्षेत्र के मजदूर अपनी मांगों पर विचार विमर्श करने के लिए नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में।




 बाजार सज गये हैं मूंगफली, गजक, रेवड़ी से
-मकर संक्रांति पर होगी अधिक बिक्री
**************************************************
************************************
****************
कनीना। 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आने पर बाजारों में मूंगफली गजक, रेवड़ी तथा शकरकंदी की आवक बढ़ गई है।  इससे पूर्व पंजाबी समुदाय का पर्व लोहड़ी भी बनाया जाएगा। इसलिए बाजार में रेवड़ी भी नजर आ रही है।
किसानों ने अपने खेतों से शकरकंदी की खुदाई शुरू कर दी है ताकि मकर संक्रांति पर अधिक मात्रा में बेची जा सके। उधर सब्जी विक्रेताओं गजराज, विनय, जवाहर आदि का कहना है कि मकर संक्रांति पर गजक शकरकंदी मूंगफली अधिक मांग रहती है तथा रात भर लोग ईंधन जलाकर उस के समीप बैठे इन पदार्थों का सेवन करते हैं।
  कनीना की सब्जी मंडी में जहां शकरकंदी की भारी आवक हो रही है वहीं इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। सर्दी के दिनों में शकरकंदी को खूब खरीदा जाता है वही खरीददार इसको जमकर उपभोग करते हैं। कुछ रेहड़ी पर काम करने वाले लोग तो शकरकंदी को बेचकर ही अपना व परिवार का गुजारा चला रहे हैं। शकरकंदी की मकर संक्रांति पर अधिक मांग होती है इसके बाद मांग कम हो जाती है। कनीना के बाजार में मूंगफली, गजक और रेवड़ी का भी बोल बाला है। मूंगफली, गजक, रेवड़ी जैसे पदार्थ 13 जनवरी 14 जनवरी को जम कर खाए जाते हैं। पूरी रात लोग आग के पास बैठे रहते हैं और मूंगफली, गजक, शकरकंदी आदि का उपयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान किया जाना भी बेहद लाभकारी हैं। इस दिन दान पुण्य की परंपरा चलती रहती है। किसानों ने बताया कि जिन्होंने शकरकंदी उगा रखी थी वह खुदाई पूर्ण कर ली है क्योंकि 14 जनवरी को सबसे अधिक मात्रा में शकरकंदी की मांग होती है इसके बाद में घटती चली जाती है। मूंगफली, गजक, रेवड़ी बेचने वाले रोहित कुमार तथा योगेश कुमार ने बताया कि पर्वों को ध्यान में रखते हुए इन पदार्थों को अधिक मात्रा में रखा जाता है ताकि उनकी बिक्री हो सके और वह अपनी रोटी रोटी कमा सके।




शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुये धनौंदा के 83 विद्यार्थी
******************************************************
************************************
**************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा  के 83 विद्यार्थी तथा शिक्षक शिक्षक शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रतापगढ़(झज्जर) रवाना हुए। दो बसों में सवार होकर विद्यार्थियों को मुख्याध्यापक महिपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाई रवाना किया वहीं भ्रमण की अध्यक्षता कर रहे सतन कुमार प्राध्यापक ने बताया कि 83 विद्यार्थी प्रतापगढ़ जाकर न केवल पुराने समय की कठपुतली शो देखेंगे वही साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यार्थी बुल राइडिंग,  ऊंट की सवारी, घुड़सवारी आदि करने के पश्चात झूलों का आनंद लेंगे।
 उन्होंने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण न केवल विद्यार्थियों में नई स्फूर्ति पैदा करते हैं अपितु उनके ज्ञान में वृद्धि करते हैं। ऐसे टूर समय-समय पर किए जाने चाहिए जिससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ गैर शैक्षणिक क्रियाओं में भाग लेने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष जहां कोरोना काल के चलते स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हुई है उसको देखते हुए इस बार रविवार को ही शैक्षणिक टूर ले जाया गया है ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो सके।
 इस मौके पर मुख्य अध्यापक महिपाल सिंह ने कहा कि शैक्षणिक टूर का अपना ही महत्व होता है। शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में जोश और उमंग भर देती है। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर करने पर बल दिया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के समुचित विकास के क्षेत्र में भ्रमण अहं भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ प्रवक्ता अनूप कुमार, सूबे सिंह, कविता प्राध्यापिका सुनीता, मैना, प्राध्यापक अनूप सिंह राजेश कुमार, सतन सिंह, महिपाल सिंह, अजमेर सिंह, राजवीर सिंह, संजय पीटीआई आदि भ्रमण में शामिल हुये।
 फोटो कैप्शन 01:भ्रमण विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाते मुख्याध्यापक महिपाल सिंह।


 कबड्डी में इसराना तो वालीबाल में बाछोद की टीम रही प्रथम
************************************************************
***********************************
**************************
कनीना। नेहरू युवा केंद्र नारनौल व नवयुवक युवा मंडल ढाणा के संयुक्त तत्वावधान में ढाणा गांव के खेल मैदान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा प्रेमदास महाराज व जिला युवा अधिकारी महेंद्र कुमार नायक के द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला युवा संसाधन अधिकारी अनिल ढिडारिया, लेखाकार नेहरू युवा केंद्र महेंद्र सिंह, आंचल ग्रुप चेयरमैन साकेत राव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वालीबाल, ऊंची कूद, लंबी कूद ,दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। कबड्डी के अंतिम मुकाबले में इसराणा की टीम ने ककराला को मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं वालीबाल के फाइनल मुकाबला बाछोद की टीम ने टींट  को हराकर अपने नाम किया। वालीबाल में तीसरे स्थान पर ढाणा व चौथे स्थान पर बहुझोलरी की टीमें रही।
100 मीटर दौड़ में सुधीर  प्रथम राहुल द्वितीय स्थान पर रहे ,800 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम व रोहित इसराना द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में दीपक ढाणा प्रथम व सुधीर  द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मनोज  प्रथम व श्रीकांत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं ऊंची कूद में नीरज आलिया वास प्रथम व आशीष ककराला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मैच रेफरी ऋषिराज, हनुमान, राहुल, अमित, मोहित इसराना रहे। कार्यक्रम के अंत में आंचल इंश्योरेंस ग्रुप के चेयरमैन साकेत राव के द्वारा सभी विजेता खिलाडिय़ों को और नेहरू युवा केंद्र से आए हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य मोहित इसराना ने बखूबी निभाया। विजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से लेखाकार महेंद्र सिंह व जिला युवा संसाधन अधिकारी अनिल ढीडारिया, एन वाई वी कार्तिक गीता, सूर्यकांत सहित युवा मंडल सदस्य भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: अव्वल रही टीमों को ढाणा गांव में सम्मानित करते हुए जिला युवा संसाधन अधिकारी अनिल ढिडारिया एवं अन्य।



स्वर्ण स्वर भारत प्रतियोगिता मुंबई में कनीना का आकाश शर्मा देगा अपनी प्रस्तुति
-भारत के 20 चुने हुए बच्चे आजादी के अमृत महोत्सव पर देंगे अपनी प्रस्तुति
-धार्मिक गी










तों और आध्यात्मिक गीतों पर आधारित देश का होगा सबसे बड़ा रियलिटी शो
-कनीना की आवाज सुनाई देगी 173 देशों में
****************************************************
******************************************************
 कनीना। कनीना में जन्मे तथा बड़े हुए 22 वर्षीय आकाश शर्मा 22 जनवरी 2022 जी-टीवी और जी-अनमोल पर रात्रि 8 बजे  प्रति सप्ताह शनिवार एवं रविवार को 1 घंटे का प्रसरित होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में प्रस्तुति देगा। यह भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो होगा जिसे 173 देशों में प्रसारित किया जाएगा। संगीत आडिशन के दौरान आकाश शर्मा मुंबई के लता स्टूडियो में पहुंचे और एक गीत डबिंग किया। भारत के 20 बच्चों में से आकाश शर्मा एक है तथा हरियाणा से अकेले युवक है। 11 जनवरी 2022 को वे 22 वर्ष हो जाएंगे तथा अपना 22वां जन्म दिन भी मुंबई में ही मनाएगा। कनीना की आवाज 173 देशों में सुनाई पड़ेगी। बचपन से अब तक राज्यपाल से सम्मानित तथा संगीत के क्षेत्र में 170 अवार्ड मिल चुके हैं।
 कनीना के गीता विद्या मंदिर, आरआरसीएम तथा आरपीएस महेंद्रगढ़ में से शिक्षा लेकर दिल्ली के रामजस कालेज से संगीत में स्नातक की परीक्षा पास करने के पश्चात तत्पश्चात संगीत में स्नातकोत्तर दिल्ली विश्वविद्यालय से कर रहे हैं। पहले भी इंडियन आइडल जूनियर में वर्ष 2013 में अपना जौहर दिखा चुके हैं जिनका पूरे भारत में टॉप-7 में नाम रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रसारित होने वाला देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो में जहां  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर सुप्रसिद्ध स्टार अमिताभ बच्चन की भी आवाज सुनाई देगी। चारों धामों देश पर की यात्रा पर आधारित भजन प्रसारित होगा जो सिद्ध करता है कि कभी भारत का भारत सोने की चिडिय़ा के रूप में विख्यात रहा है। रियल्टी शो में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर पदम श्री, पदम श्री कैलाश खेर, डा कुमार विश्वास राष्ट्रीय कवि जज की भूमिका में होंगे तथा रवि किशन सांसद उत्तर प्रदेश एंकरिंग करेंगे। 26 सप्ताह तक चलने वालें इस कार्यक्रम के 52 एपीसोड होंगे तथा सभी  एपीसोड में आकाश शर्मा नजर आएंगे।
उल्लेखनीय है कि कनीना के बस स्टैंड पर आकाश के पिता शिवकुमार महज एक रेहड़ी पर केले बेचते हैं जिनका संगीत के क्षेत्र में बहुत लगाव रहा है। वे भी अच्छे गायकों में से एक है तथा संगीत के लिए विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षण देते रहे हैं।
 क्या कहते शिवकुमार शर्मा-
आकाश शर्मा के पिता शिव कुमार का कहना है कि उनका बच्चा आकाश शर्मा बचपन से ही संगीत से लगाव रखता है। कृष्ण भक्ति में लीन रहने के कारण हमेशा पोशाक भी कृष्ण भक्त जैसी पहनते हैं और भक्त के रूप में अक्सर देखने को मिलते हैं। यहां तक कि ऑडिशन में भी उन्होंने एक भक्त की पोशाक पहन रखी है। उन्होंने बताया कि जो कुछ पैसे कमाता है अधिकांश अपने बच्चे पर खर्च करता है।
फोटो कैप्शन 01: आडिशन देता एवं
गीत डबिंग कराता आकाश शर्मा
फोटो 2: चुने गए देश के 20 बच्चे
फोटो 3 एवं 4: एक भक्त के रूप में स्टूडियो में आकाश शर्मा

Saturday, January 1, 2022

 

भडफ़ में सती माता का लगा भंडारा
-अंकुर शर्मा ततारपुर वाले ने सुनाये भजन
************************************************
*********************************************************
*************************************
*************
कनीना। नये साल पर कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में सती माता क्लब तथा ग्रामवासियों द्वारा विशाल भंडारा एवं वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ जिसमें दूर दराज से आये भक्तोंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हवन,भजन एवं भंडारा चला।  इस मौके पर अंकुर शर्मा ततारपुर वाले ने भजनोपदेशों से समा बांधा।
   विस्तृत जानकारी देते हुए सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की बसासत के समय भडफ़ गांव में कनीनवाल खेड़े की एक महिला सती हुई थी। जहां कैर का एक पेड़ तथा छोटा जोहड़ था। तत्पश्चात यहां दूर दराज तक के लोग आने लगे। इस जगह पर विगत समय में चारदीवारी बनाकर एक मंढ़ी का निर्माण कर, बड़ा जोहड़ बना दिया। लोग मस्से आदि रोग दूर करने के लिए यहां झाड़ू लगाते हैं। सती माता के नाम पर लब भी रजिस्टर्ड है। यह क्लब विगत 15 वर्षों से भंडारा आयोजित करवाता आ रहा है। नव वर्ष के अवसर पर यहां भंडारा, हवन तथा भजन चले। अंकुर शर्मा ततारपुर वाले ने भजनों से समा बांधा। इस मौके पर सरपंच महेंद्र सिंह भडफ़, विनोद कुमार, सरपंच कृष्ण कुमार ककराला, रामफल, मनफूल, ओमप्रकाश ठेकेदार, धर्मपाल नंबरदार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: भडफ़ में अंकुर शर्मा ततारपुर वाले भजन सुनते हुए।




पैरामाउंट कोचिंग सेंटर में नव वर्ष पर किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
*************************************************
************************************
*****************
कनीना। पैरामाउंट कोचिंग सेंटर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप नागरिक अस्पताल कनीना की मेडिकल आफिसर डा. नीतू यादव रही। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय यादव रहे। पैरामाउंट कोचिंग सेंटर संचालक आदेश यादव ने बताया कि सेंटर से शिक्षा लेकर हरियाणा पुलिस में 20 प्रतिभागियों का सिलेक्शन दिल्ली पुलिस में 5 प्रतिभागियों का सिलेक्शन हुए एयर फोर्स में 2 प्रतिभागियों का सिलेक्शन हुआ है। नव वर्ष के उपलक्ष्य में इन सभी का सम्मान किया गया है। मुख्य अतिथि डा नीतू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना टारगेट तय कर मेहनत करता है तो जरुर सफलता हासिल करता है उसका उदाहरण पैरामाउंट कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में लड़कियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। महेंद्रगढ़ जिले की लड़कियां शिक्षा खेल यूपीएससी व अन्य जगत में अपना परचम लहरा रही है।
इस दौरान मंच संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान रोशन लाल, नवीन कुमार, मनोज यादव, शीशपाल, देवेंद्र, रामविलास शर्मा, सुनील शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: कोचिंग सेंटर पर छात्रा को सम्मानित करते हुए डा नीतू।



 
नव वर्ष पर लगा दूसरा विशाल भंडारा
-भंडारा लगाकर 700 लोगों को खिलाया खाना
*******************************************************
*************************************
****************
कनीना। कनीना के कुछ युवाओं ने कनीना महेंद्रगढ़ मेन रोड पर नए वर्ष के उपलक्ष्य पर राहगीरों के लिए भंडारा लगाकर करीब 700 लोगों को खाना खिलाया गया। भंडारे में विशेष रूप से झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों के साथ राहगीर शामिल हुए। पिछले वर्ष भी इन युवाओं ने इसी तरह भंडारा लगाया था।
 जितेंद्र कुमार ने राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरित करते कहा कि मानवता की नए वर्ष का शुभारंभ अच्छे दिन और लोगों की सेवा करने के साथ-साथ किया गया है। यह भंडारा सेवा को समर्पित हैं। प्रेम स्वामी सीहोर ने कहा कि हमें बुजुर्गों के जीवन से प्रेरणा लेने कि जरूरत है और जीवन में धर्म के रास्ते पर चलकर दूसरों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, प्रेम स्वामी, बलजीत, सतपाल विकास जांगड़ा, सौरव, सुभाष, विक्रम, अनुज, विनोद कुमार, धोलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 9: राहगीरो ंको खाना खिलाते हुए समाजसेवी।


 रंगदारी के मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपित 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
***************************************************************
************************************
********************************
कनीना। 50 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपित सुभित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार काम कर रही जिला पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में काफी हद तक सफलता हासिल की है। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंडी में खाद-बीज की दुकान के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चेलावास गांव के एक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में शामिल एक ओर आरोपित सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को कनीना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर पता लगाया कि आरोपितों ने पैसों के लालच में इस अपराध को अंजाम दिया था।
 जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए नारनौल व स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ इंचार्ज को अपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों को जल्द से जल्द पकडऩे के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। कनीना थाना के क्षेत्र में खाद-बीज की दुकान के मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक ओर आरोपित को कनीना डीएसपी राजीव के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ और कनीना थाना की पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को कनीना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीडि़त आलोक ने कनीना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह खाद-बीज का व्यापारी है और उसकी दुकान कनीना मंडी में स्थित है। उसने बताया कि 12 दिसंबर की दोपहर को 2 युवक उसकी दुकान पर आए और 50 लाख की फिरौती मांगते हुए पैसे नहीं देने पर गोली मारने की बात कही और इसके बाद फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस सूचना को जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ व एसएचओ कनीना थाना को आरोपितों को जल्द से जल्द पकडऩे के सख्त निर्देश दिए। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा वारदात में शामिल एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में कारवाई करते हुए कनीना थाना की पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी मांगने वाले दूसरे आरोपित सुभित वासी चेलावास कनीना को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद पुन: न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

शनिवार को मौसम बदलता नजर आया नव वर्ष पर
****************************************************
*************************************
********************
कनीना। शनिवार 1 जनवरी को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली राजस्थान पंजाब हरियाणा में लगातार तापमान में गिरावट जारी है। मैदानी राज्यों में कई  स्थानों का तापमान शून्य और माइनस के  इर्दगिर्द  ही घूमता-फिरता नजऱ आ रहा था। और  अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान एकल अंक में ही रहा। इसके अलावा पूरे मैदानी राज्यों में शीतलहर अपना तीखे तेवरों से नये वर्ष का स्वागत करते हुए कड़ाके की सूखी ठंड का जलवा आमजन को दिखा रहीं हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल  के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले  एक दो  दिनों में मैदानी राज्यों में तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। आज   हरियाणा सूबे में सबसे ठंडा पेहवा (कुरुक्षेत्र) और हिसार रहें यहां का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा और दूसरे स्थान पर बालसमंद (हिसार) रहा यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा आज तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ का 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा और  चौथे स्थान पर नारनौल  का 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यहां अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से सूर्य की तेज़ धूप की वजह से आमजन शीतलहर से राहत  महसूस कर रहे थे। परन्तु  हवा चलने से शीतलहर का अहसास हो रहा है और सुबह हवाओं की वजह से  कोहरा छंट जाता है, केवल पाला जमने की स्थिति देखी जा रही है। आने वाली 4 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों से एक सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस प्रवेश कर रही हैं जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान  में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और शीतलहर से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 5  जनवरी से हरियाणा एनसीआर दिल्ली राजस्थान मैदानी राज्यों पर एक बार फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है और बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
एक जनवरी शनिवार  को हरियाणा सूबे में  न्यूनतम तापमान के गिरावट के आंकड़े निम्नलिखित हैं -
पेहवा , कुरुक्षेत्र 2.0 सेंटीग्रेड
हिसार 2.0
बालसमंड , हिसार 2.5
महेन्द्रगढ़ 2.7
नारनौल 3.0
कौल , कैंथल 3.1
करनाल 3.8
दामला , यमुनानगर 4.0
फतेहाबाद 4.1
सिरसा 4.2
रोहतक 4.4
गुडगाँव 4.6
पंचकुला 4.6
जगदीशपुर , सोनीपत 4.7डिग्री सेंटीग्रेड रहा।





कैमला स्कूल में हवन आयोजित कर मनाया नव वर्ष
***************************************************
*************************************
******************
कनीना। कैलेंडर के नव वर्ष के प्रथम दिवस की कार्य बेला के पावन अवसर पर विद्यालय में  यज्ञ का कार्यक्रम सतीश कुमार आर्य रसूलपुर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य बृजेश शर्मा क्लस्टर हेड व सूबे सिंह भौतिकी विज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलिक मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने की तदोपरान्त सतीश कुमार आर्य रसूलपुर ने वैदिक परंपरा के साथ  हवन का अनुष्ठान कर सभी बच्चों अध्यापकों और अभिभावकों को अपने दायित्व  का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि संस्कार ही किसी संस्कृति का आधार होते हैं और अच्छे संस्कारों से ही चरित्र और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। इसलिए हमें गुरु के सानिध्य में रहकर उनके मार्गदर्शन में अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। मुख्याध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए और विद्यार्थियों को प्रेरित करते नव वर्ष 2022 की प्रथम दिवस की कार्यबेला पर सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन 2 घंटे घर पर होमवर्क करने की  शपथ दिलाई। हमें दैनिक रूप से अपने कार्य को निरंतर करना चाहिए अपना धर्म कर्म और पुरुषार्थ से परिपूर्ण होना चाहिए। विद्यार्थी का धर्म शिक्षा ग्रहण करना है और अध्यापक का धर्म शिक्षा देना है। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच  गुरु- शिष्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए गुणवत्ता परक व संस्कारवान शिक्षा देकर एक आदर्श विद्यार्थी बनना चाहिए। और सत्य का पालन करना चाहिए बच्चे ही राष्ट्र की धरोहर है व भविष्य के निर्माता भी हैं। इस अवसर पर देशराज यादव, सतबीर सिंह, भगत सिंह, राजेश कुमार ,राधेश्याम शास्त्री, लाल सिंह ,संदीप, सुनील डीटीएच चौकीदार, सूबे सिंह पार्ट टाइम ज्ञानीराम पूर्व पंच ,बृजलाल पूर्व पंच ,  गंगाराम शिक्षाविद्, बुधराम आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 5: कैमला के राजकीय स्कूल में नव वर्ष पर हवन करते सतीश आर्य।




नव वर्ष पर आयोजित हुये विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम
-एसडी स्कूल खेड़ी तथा आरआरसीएम में हुये विभिन्न कार्यक्रम
**********************************************************
***********************************
************************
कनीना। नव वर्ष पर आयोजित हुये विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुये। अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
नव वर्ष आगमन पर एसडी स्कूल खेड़ी तलवाना में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता और ओमिक्रोन वायरस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रीटिंग कार्ड में कक्षा पांचवीं से प्रतिज्ञा ,छवि और कनिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में वाद विवाद प्रतियोगिता में टीम बी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। कायक्रम की शुरुआत सरस्वती मां को पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।
 विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शोभा राव खरसाणीया ने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि नया साल हमारे जीवन में काफी उन्नति और प्रगति लेकर आए।
    उधर आरअआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने सभी विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ को नये साल की शुभ कामनाएं प्रदान की । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में अनुशासित रहना चाहिए तथा इस नये वर्ष में कठिन परिश्रम करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करते हुए  जीवन में आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया ।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर के  निरंतर उस पर आगे बढऩे का प्रयास करते रहना चाहिए कठिन परिश्रम कर के ही लक्ष्य तक पंहुचा जा सकता है । विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने सभी विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ को नये साल की शुभ कामनाएं प्रदान की।
फोटो कैप्शन 01: खेड़ी के एसडी स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
फोटो कैप्शन 02: आरआरसीएम स्कूल कनीना के अव्वल रहे विद्यार्थियों को नव वर्ष पर सम्मानित करते रोशनलाल।



 हेरिटेज स्कूल मोहनपुर तीन दिवसीय अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
*******************************************************
************************************
**********************
कनीना। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बच्चों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए विभिन्न मेल देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की कबड्डी तीसरी से पांचवी कक्षा की लड़कियों में जेनर हाउस में गोल्ड मेडल तथा न्यूटन हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं लड़कों की कबड्डी टीम में एमपी हाउस ने गोल्ड मेडल, जूल हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं लड़कियों की कबड्डी टीम में जूल हाउस ने गोल्ड मेडल, जेनर हाउस में सिल्वर मेडल, लड़कों की कबड्डी टीम में न्यूटन हाउस ने गोल्ड मेडल, जेनर हाउस ने सिल्वर मेडल, कक्षा नौवीं से बारहवीं की लड़कियों की कबड्डी टीम में जेनर हाउस ने गोल्ड मेडल तथा न्यूटन हाउस ने सिल्वर मेडल लड़कों की कबड्डी टीम में जूल हाउस गोल्ड मेडल जेनर हाउस सिल्वर मेडल हासिल किया।
 इसी प्रकार खो-खो की तीसरी से पांचवीं कक्षा की टीम ने लड़कियों के टीम में जेनर हाउस ने गोल्ड मेडल, जूल हाउस ने सिल्वर मेडल, लड़कों की टीम में जूल हाउस ने गोल्ड मेडल एंपियर हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं लड़कियों की खो-खो टीम में जूल हाउस ने गोल्ड मेडल, जेनर हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। लड़कों की टीम में न्यूटन हाउस ने गोल्ड मेडल, एंपियर हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से 12वीं की लड़कियों की टीम में जेनर हाउस ने गोल्ड मेडल तथा जूल हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं लड़कों की टीम में न्यूटन हाउस ने गोल्ड मेडल तथा जेनर हाउस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
 100 मीटर 400 मीटर 800 मीटर तथा 16 मीटर रेस में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल तथा ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। ओवर ऑल हाउस में सबसे ज्यादा जूल हाउस को 71 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए जो प्रथम स्थान पर रहा जेनर हाउस को 70 गोल्ड मेडल के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जबकि न्यूटन हाउस को 54 गोल्ड मेडल के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एंपियर हाउस को 28 गोल्ड मेडल के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
 इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा द्वारा जो अध्यापक गण संस्था में 5 साल तथा 7 साल से  लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं उन्हें सम्मानित किये। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में हमेशा भाग लेना चाहिए और अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए जिससे आपका शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो।  इस कार्यक्रम में सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश, तेजपाल, डीपी सुदेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03:खेलों में अव्वल रहे हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित करते ओमप्रकाश चेयरमैन।




जीआर में









आयोजित हुये नव वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम
**************************************************
*****************************************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर डांस गायन व ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अलग.अलग गानों पर नृत्य किया। कक्षा आठवीं की छात्रा प्रिया ने तेरी मिट्टी में मिल जावा गुल बनके मैं खिल जावां इस गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कक्षा 5वीं की छात्रा तनीषा, सारिका,स्वाति रिद्धि ने एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किया जिसके बोल थे-दगा किसी का सखा नहीं। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के छात्रों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्ड मेकिंग प्रतिस्पर्धा में छात्र प्रिंस व छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशी, तेजस और तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और यश,खुशी और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने बच्चों को संदेश दिया कि आज से पुरानी गलतियों को भुलाकर नए जोश और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 04: जीआर स्कूल के विद्यार्थी नव वर्ष पर स्कूल शिक्षिका को ग्रीटिंग कार्ड भेंट करते हुए।