Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, January 27, 2020

स्वास्थ्य तथा आग से लडऩे की जानकारी 
************************************
*************************************
*************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़ौली में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर में स्वास्थ्य तथा आग से लडऩे संबंधी जानकारी दी गई।
इस मौके पर फतेहपुरी से आई हुई डा विनीता ने संबंधित जानकारी दी और उन्हें स्वास्थ्य के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब तक इंसान स्वयं स्वास्थ्य नहीं होगा, आस-पड़ोस साफ सुथरा नहीं होगा, कपड़े मलिन पहनेगा तो रोग होने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने रोगों से लडऩे के लिए स्वयं की सफाई तथा आस-पड़ोस की सफाई पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सफाई पर पूरा ध्यान नहीं देंगे तो एक ना एक दिन रोगाणु एवं विषाणु शरीर पर धावा बोल देंगे जिसका परिणाम बेहतर नहीं होगा। उन्होंने स्नान दान करने साफ-सुथरे कपड़े पहनने आस-पड़ोस की सफाई करने, जहां रहते हैं वहां सफाई करने पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न रोगों से रक्षा के गुर भी सिखाए।
इस मौके पर संजय ढीलो एलएफएम ने आग से लडऩे की विस्तार से जानकारी दी। अग्निशमन यंत्र बुलाकर आगे से कैसे बचा जाए, आपातकाल में आई समस्याओं से निपटारे के तरीके बताए।
10 दिवसीय प्रशिक्षण में जहां विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है वही उनको समय-समय पर विभिन्न मोटिवेटर द्वारा मोटिवेट किया जा रहा है। एनसीसी कैडेट्स को जहां अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है वही फायरिंग, फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस मौके पर 385 विद्यार्थियों ने एनसीसी की ए सर्टिफिकेट की परीक्षा दी।
उल्लेखनीय है कि दस दिवसीय इस कैंप में  जिला महेंद्रगढ़ के 14 स्कूल भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया राजकीय माडल स्कूल महेंद्रगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली, कृष्ण नगर,रावमावि भोजावास, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल, जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, रावमावि बवानिया, रावमावि कनीना, निजामपुर, नांगल चौधरी, दौंगड़ा अहीर, यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़, एनपीएस डालनवास, केपीएस खटोटी आदि स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर कैंप कमांडर कर्नल जीएस सिद्धू, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल टीएस भंडारी,रणवीर सिंह एएनओ, गिरधारीलाल एएनओ, रमन शास्त्री एएनओ, अरविंद कुमार एएनओ, राकेश कुमार एएनओ, हवलदार शिव कुमार, सुरेश कुमार,  सुनील कुमार, हवलदार ज्योति लाल सहित एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 2: रोगी को आपात सेवाएं देने के गुर सीखाती डा विनीता।
           1: फायर फाइटिंग की जानकारी देते संजय ढीलो।


28 का मिलिट्री स्कूल में बच्चों में चयन

*********************************
******************************
कनीना। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम में यूरो स्कूल कनीना के 28 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम फहराया। इसमें कक्षा छठी की परीक्षा में शामिल होने वाले 25 छात्रों में से 14 छात्रों का चयन हुआ तथा कक्षा नौवीं के 27 छात्रों में से 14 छात्रों ने परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम सुनते संपूर्ण विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।    विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि चयनित बच्चों में तनुष, जतिन, योगेश धनखड़ , सौरभ , रवि, तरूण ,मुकुल , मयंक , गौरव, गौरव, दक्षू, दीपांशु , भव्य और अभिषेक प्रमुख हैं।
 उधर कक्षा आठवीं से राहुल, मनीष , दीपक, राजवर्धन, हर्ष , आर्यन, प्रियांसु, अरविंद, धीरज, यश, प्रिंस, प्रविंद्र, नमन और रौनक प्रमुख हैं।
इन सभी विद्यार्थियों ने मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा तनुष ने इस परीक्षा को उश्रीर्ण कर उच्च श्रेणी(मेरिट) में स्थान प्राप्त किया है।
 यूरो स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव व निर्देशक नितिन यादव ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों ने स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर अपने अभिभावकों को भी गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने समस्त बच्चों व अध्यापकों को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अतर सिंह भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 3: यूरो स्कूल के चयनित हुए विद्यार्थी।



झुग्गियों में जाकर बांटी खाद्य सामग्री

***********************
*******************************
कनीना। बीएमडी क्लब सदस्य शिखा राय के जन्मदिवस पर सेवा मिशन के तहत जन्मदिन एक सन्देश अभियान मनाते हुए कनीना क्षेत्र के आस-पास झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के बीच अपनेपन का एहसास कार्यक्रम का आयोजन कर खाद्य सामग्री वितरित कर समाज को अपनेपन का  संदेश दिया। क्लब के प्रतिनिधियों सचिव इंद्रजीत शर्मा एवं कृष्ण कुमार द्वारा झुग्गियों में पहुंचकर बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
क्लब सचिव इन्द्रजीत शर्मा कहा की हमें समय समय पर इन पिछड़े इलाकों में जाकर इनका हाल जानना चाहिए व जरूरत पडऩे पर मदद करनी चाहिए। इस आधुनिक युग को ध्यान में रखते हुए हमें सामाजिक कार्यों में भी योगदान देना चाहिए ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके। इस प्रकार के झुग्गियों में कार्यक्रमों के आयोजनों से निश्चित तौर पर समाज की विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आएगा। हमें अपने जन्मदिन के अवसर पर खासकर झुग्गियों में जाकर बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित करने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
उन्होंने कहा की गरीब परिवार के लोगों की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए ताकि उनको संबल मिल सकें। हर व्यक्ति को हैसियत के अनुसार गरीबों की मदद करनी चाहिए। संस्था ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों लोगों को खुश करने का एक छोटा-सा प्रयास किया। जन्म दिवसों पर फिजूलखर्ची से बेहतर है की किसी जरूरतमंद के चेहरे पर खुशी लाई जाए। उनको रहन सहन के तौर तरीके समझाए ओर सफाई के लिए प्रेरित किया। जहां एक और खाद्य सामग्री वितरित की वही उनके अभिभावकों से कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजे, ताकि वह पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।
इस अवसर पर कर्मपाल सीगड़ा, अनिल शर्मा,डिंपल यादव ,पूजा वर्मा ,प्रियंका सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते बीएमडी क्लब।



 
शिव परिवार स्थापित

********************************
************************************
कनीना। कनीना के धोकल कलमल पार्क में जहां विधि विधान से शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की गई वहीं हवन आयोजित किया तथा कलश यात्रा भी निकाली गई।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना के पुराने धोकलकमल पार्क में सेठ धोकलमल के परिजनों शिव कुमार तथा विनोद कुमार के सहयोग से शिव परिवार प्रतिमा स्थापित की गई। शिव परिवार प्रतिमा को पहले पूरे कस्बे में घुमाया गया, साथ में हवन आयोजित किया गया जिसमें दूरदराज से लोग उपस्थित थे तथा अपनी आहुति डाली। वहीं कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 151 कलश लेकर महिलाएं गीत एवं भजन करते हुए पूरे कस्बा से होकर गुजरी और धोकल पार्क में पहुंची।
इस अवसर पर शिव कुमार तथा विनोद कुमार ने कहा कि शिव सभी की इच्छा मनोकामना पूर्ण करने वाले देव है। पूरे ही संसार में सबसे अधिक पूजा शिव भोले की की जाती है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शिव परिवार यहां स्थापित करने का निर्णय लिया है। जहां हवन रजनीश पंडित ने पूर्ण करवाया।
इस मौके पर धोकलमल कमेटी के सभी सदस्य, नवल किशोर, सुनील कुमार प्राचार्य, बिरेंद्र सिंह, मोहन जांगड़ा, सीताराम, सत्यप्रकाश शिक्षक  कस्बे के गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन चार: शिव परिवार स्थापित करते हुए कनीना कस्बे के जन।



बस स्टैंड पर लगाया भंडारा 

**************************
******************************
कनीना। कनीना बस स्टैंड पर रवि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान समक्ष पूरे बस स्टैंड के दुकानदारों ने मिलकर भंडारा आयोजित किया। विगत वर्ष भी इसी प्रकार के भंडारा आयोजित किया गया था।
 विस्तृत जानकारी देते हुए रवि कुमार, रूप शर्मा, मौजी राम, दरियाव सिंह आदि ने बताया कि हर वर्ष भंडारा आयोजित करते हैं ताकि इधर से गुजरने वाले सभी राहगीरों को भोजन और जल उपलब्ध हो सके। अपनी इच्छा से मिलकर कुछ दुकानदार भंडारा लगाते हैं। बसंत पंचमी के नजदीक आते ही इस प्रकार का यह भंडारा आयोजित किया गया है। इस भंडारे में दूर तो हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा कि जब तक यहां अपनी दुकानों पर विराजमान है तब तक हर वर्ष इसी प्रकार का भंडारा आयोजित करते रहेंगे।
फोटो कैप्शन 5: कनीना बस स्टैंड पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते जन तथा उपस्थित दुकानदार।


आंवले के लड्डू बने हुए आकर्षण का केंद्र 

***********************************
***********************************
 कनीना। छठा सब्जी एक्सपो -2020 (पुष्प एवं मशरूम से संबंधित )सब्जी उत्कृष्ट केंद्र घरौंडा में आयोजित मेले में जिला महेंद्रगढ़ के कई किसान अपनी फल सब्जियों के जरिए लोगों का मन मोह रहे हैं। वहीं का करीरा के महावीर सिंह अग्रणी किसान के आंवले के लड्डू, आचार, टमाटर की चटनी, मशरूम का अचार, सब्जियों का अचार विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
 जिला वानिकी अधिकारी मनदीप यादव की अध्यक्षता में इस मेले में किसान उत्कृष्ट उत्पादों के साथ इस मेले में भाग ले रहे हैं जिनमें जिला महेंद्रगढ़ के करीरा के महावीर सिंह किसान जो पहले भी खरखोदा, रोहतक, सूरजकुंड में अपना आंवले के लड्डूओं का जलवा दिखा चुके हैं, एक बार फिर से आंवले के लड्डूओं का जलवा दिखा रहे हैं। वहीं भूपेंद्र सिंह मशरूम तथा खगेश कुमार े 4.5 फुट लंबी शकरकंदी, विनोद कुमार एक टमाटर के पौधे पर करीब 10 किलो टमाटर लगे हुए प्रदर्शित कर रहे हैं। जिला महेंद्रगढ़ कृषि क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए जिला वानिकी अधिकारी मंदीप यादव ने बताया कि यह मेला 26 जनवरी से लगा था तथा 28 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के किसान जरूर इस मेले में कोई इनाम हासिल करके लौटेंगे।
उन्होंने बताया कि किसान हर क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं। उधर किसान महावीर सिंह ने बताया कि उनकी उनका आंवले का अचार, आंवले के लड्डू आंवले की कैंडी, टमाटर की चटनी, मशरूम का अचार, सब्जियों का अचार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूरदराज से किसान एवं लोग आ रहे हैं और उनके लड्डुओं और खा रहे हैं वहीं खरीद कर ले जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 6। महावीर सिंह किसान घरौंडा में अपनी प्रदर्शनी लगाई हुए।
 साथ खगेश किसान अपनी 4.5 फुट लंबी शकरकंदी दिखाते हुए




कनीना का अस्पताल तथा लघु सचिवालय उनकी देन

*******************************
****************************************
कनीना। पूर्व सीपीएस एवं अटेली विधायक अनिता यादव ने आज जहां एक बयान में कहा कि कनीना में एक सो बेड का अस्पताल तथा लघु सचिवालय का निर्माण करना उनकी देन थी। उन्होंने कांग्रेस शासन में लंबे संघर्ष के बाद कनीना को मंडल का दर्जा दिलवाया और अस्पताल के साथ साथ लघु सचिवालय निर्माण करवाने के लिए राशि जारी करवाई। उन्होंने हरियाणा के एक मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अस्पताल तथा लघु सचिवालय बनाए जाने का श्रेय किसी और को दे रहे हैं। मंत्री को इस प्रकार के बयान देना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयासों से वर्ष 2012 यह सब कुछ संभव हो पाया था।
उन्होंने खेद जताया कि कनीना कस्बे के लिए उन्होंने जी जान एक करके कनीना को उस वक्त उपमंडल का दर्जा दिलवाया था जो कनीना में महज उप-तहसील होता था। यही नहीं उन्होंने कड़ी मेहनत करके कनीना में लघु सचिवालय और अस्पताल बनवाने की मंजूरी दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देना कि कनीना का लघु सचिवालय एवं अस्पताल उनके अतिरिक्त किसी अन्स मंत्री को श्रेय दे रहे हैं जो बड़ी अचरज वाली बात है।



सुनिए वित्तमंत्री जी
जीएसटी घटाया जाए 

*********************************
*******************************
-किराए पर मकान देने पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है जो बहुत अधिक है। ऐसे में किराया देने वाले और वसूलने वाले दोनों ही परेशान रहते हैं। एक और जहां किराएदार से किराया वसूलने के बाद 18 फीसदी जीएसटी सरकार के खाते जमा करवाना जरूरी है वही किराए पर मकान लेकर रहना और भी दूभर हो गया है। ऐसे में किराएदार को 18 फीसदी अतिरिक्त खर्चा देना पड़ता है। किराए पर रहने वाले वैसे ही दूर दराज से आते हैं। उन्हें मकान की तंगी होती है ऊपर से उनको 18 प्रतिशत जीएसटी देना कठिन हो जाता है। उन्होंने जीएसटी किराए के भवनों पर घटाने की मांग की है।
- रूप शर्मा, कनीना, लघु व्यापारी

नई गाड़ी लेना पर 28 फीसदी जीएसटी देना पड़ता है जो बहुत अधिक है। जब कभी नई गाड़ी लेनी पड़ती है तो खरीददार गाड़ी की कीमत में 28 फीसदी जीएसटी देता है जिससे गाडिय़ां बहुत महंगी हो जाती है। एक और लोगों को आवागमन के लिए सुविधा चाहिए तो उन्हें जहां पेट्रोल आदि भी भरवाना पड़ता है जो महंगा पड़ता है वही वाहन खरीददारी पर भी 28 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने हटा कर दो फीसदी करने की मांग की है ताकि गाड़ी हर व्यक्ति खरीद सके और सुविधा उठा सके।
-हरिराम मित्तल, कनीना, लघु व्यवसायी

छोटे-मोटे वाहन हर इंसान की जरूरत हो गई है विशेषकर महिलाओं को किसी व्यवसाय में लगने के लिए दोपहिया वाहन चाहिए। उन पर भी 28 फीसदी जीएसटी दिया जाता है। इतना अधिक जीएसटी देना बहुत कठिन और दुष्कर बन जाता है। स्कूटी आदि की जरूरत विशेषकर महिला वर्ग को होती है किंतु उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाता है और वह दुपहिया वाहन खरीदने से हिचकिचाती हैं। ऐसे में यह जीएसटी कम कर किया जाना चाहिए या पूर्णता समाप्त कर देना चाहिए। अधिकजीएसटी के चलते महिला अपने स्वरोजगार आदि के लिए कोई दुपहिया वाहन तक भी नहीं खरीद पाती हैं। उनकी सुविधाओं को देखते हुए दुपहिया वाहन गाडिय़ों पर तुरंत प्रभाव से जीएसटी दो फीसदी कर देना चाहिए।
- विनीता राव, शिक्षा विशेषज्ञ कनीना
फोटो कैप्शन :विनीता राव, हरिराम मित्तल, रूप शर्मा।

क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी, 2 दिनों से मौसम बदला 

*******************************************
*****************************************
कनीना। क्षेत्र में विगत दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं तथा शाम को भी बूंदाबांदी हुई। यही नहीं रविवार को भी बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी बादल छाए रहे वहीं सोमवार को भी बादल छाए रहे। किसान खुश है क्योंकि एक बार ठंड कम हो गई थी वह फिर से बढऩे की संभावना है। ठंड बढऩे से फसल अच्छी होने की संभावना बढ़ गई है। वैसे भी 30 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस समय फूल पूरे यौवन पर आए हुए हैं। सरसों पीली पीली नजर आ रही है गेहूं की फसल आ रही है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी फसल की लाभकारी है। ठंड होने की संभावना बन गई है। किसान अजीत कुमार,सुरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी फसल के लिए लाभप्रद साबित होगी।



राशन संबंधित हुई जांच

**************************
*************************
कनीना। विगत दिनों से कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में राशन डिपो धारकों के विरुद्ध रोष पनपता ही जा रहा है। विगत दिनों जहां उपभोक्ताओं ने राशन डिपो धारकों पर राशन संबंधित आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी, उस पर सिलसिलेवार जांच जारी है।
 सोमवार को सतनाली से इंस्पेक्टर बृज सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रीति यादव, कुमारी सुधा आदि ने मौके पर पहुंचकर कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए। करीब तीन दर्जन कार्ड धारक आगे आए और उन्होंने अपने अपने बयान दर्ज करवाए जिनमें अजय कुमार, ओम प्रकाश, रवि कुमार, पवन सिंह धीरज, ललित, सोनू, देवेंद्र, सुभाष आदि प्रमुख हैं। कार्डधारी उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके राशन में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उधर सरपंच रूपेंद्र सिंह ने बताया कि 40 व्यक्तियों की एक टीम गठित की है जो डिपो धारकों की यथास्थिति के बारे में सीएम से बात करेगी और उन्हें अवगत करवाएगी।













फोटो कैप्शन 9: कार्डधारी अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए।


गणतंत्र दिवस मनाया गया 

*************************
**********************************
**********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्तों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया वहीं सांस्कृतिक कायक्रमों के अलावा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के ही दिन पूर्ण आजादी के बाद ैअपना संविधान लागू किया गया था। ये विचार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनीना उपमंडल अधिकारी अजय चोपड़ा ने स्थानीय कस्बा कनीना में 71वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य वर राजकीय महाविद्यालय कनीना में ध्वजारोहण करने के उपरांत व्यक्त किए। इससे एसडीएम अजय चोपड़ा ने कस्बे व आसपास के क्षेत्र में हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
 उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारा भारत वर्ष 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन हमें पुर्ण रूपसे आजादी तो 26 जनवरी 1950 को ही मिली थी और इसी दिन हमारा देश स्वराज घोषित हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन के बाद आज तक हमारे देश ने जो तरक्की की है वह किसी से छुपी नहीं है और आज के दिन हमारा देश संसार में सबसे ताकतवर देश है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश के विभिन्न आजादी के दिवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई थी जिसके कारण आज हम सुख और शांति से खुली हवा में मौज कर रहे है। वही आज इस पान पर्व पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और आजादी के दिवानों के परिजनों को और समाजसेवा में अग्रणी कार्य करने वालों को भी सम्मानित भी किया।  इस अवसर पर एसडी स्कूल ककराला, जीआर स्कूल कनीना, जीएल स्कूल कनीना,  आरआरसीएम स्कूल कनीना आदि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं विभिन्न स्कूलों की परेड, पीटी, डंबल शो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व एनसीसी, एनएसएस तथा पुलिस की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट को सलामी दी। खंड बाल विकास एवं कृषि विभाग की ओर से बेटी बचाओ पर कुआं पूजन की झांकी तथा कृषि विभाग की आर्गेनिक खेती पर झांकी प्रस्तुत की गई।
 इस अवसर पर शहीद परिजनों को सम्मानित किया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले गणमान्य जनों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं दिखाई दिया वही मंच संचालन के समय राजेश बंसल की बहुत याद आई। यही नहीं अपितु दर्शक भी इस बार बहुत कम नजर आए। चुनिंदा लोगों को ही पुरस्कृत किया गया।
कनीना के प्राध्यापक ईश्वर सिंह, सीताराम,अमरजीत कोच सहित विभिन्न शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया वहीं राजकुमार पड़तल स्कूल मुख्याध्यापक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अजय चोपड़ा, प्रतिक जैन एसडीजेम, प्रवीण कुमार जेमआईसी, कनीना न्यायालय के नाजर नीरज कोशिक, डीएसपी राजेश कुमार, एसचओ सत्यबीर सिंह, सीटी इंचार्ज गोविन्द यादव, नायब तहसीलदार किफायत तुला, सुपरींटेंडेंट सुरेन्द्र, अन्तपाल प्रवाचक, बाबूलाल यादव वेतनलिपिक, हनुमान अलमद, रमेश कानूगो, राजेश आफिस कानूनगो, देवेन्द्र प्रवाचक तहसीलदार, डा दिनेश कुमार, पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पूर्व पालिका प्रधान राव राजेन्द्र लोढ़ा, पूर्व पालिका प्रधान मास्टर दलीप सिंह यादव, ज्योति यादव मौजूद थे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में ध्वजारोहण प्राचार्य लाल सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, सतीश कुमार, उमेद सिंह एसएमसी प्रधान, अमृत सिंह, श्रीराम प्राध्यापक सहित विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राधा शर्मा तथा सपना शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विभिन्न राजेश कुमार वरिष्ठ प्राध्यापक, महिपाल सिंह मुख्याध्यापक, अनूप कुमार प्राध्यापक, राजवीर सिंह शिक्षक, संजय पीटीआई ने भी अपने-अपने विचार रखे। सूबे सिंह, मैना, सूबेदार मालाराम पूर्व पार्षद, प्रधान एसएमसी राजेश कुमार, नीलम देवी, लक्ष्मी राजेश कनीनवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  करीरा में डा सुविरा यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर श्रीकिशन करीरा, राकेश सरपंच, विजय पाल,शिवलाल प्रधान, कै दयाराम यादव, वर्षा यादव, राजेश शर्मा, ईश्वर सिंह, ओमरति सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में ध्वजारोहण प्राचार्य दारा सिंह एवं कुमारी मनीषा ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने अपने हाथों से विभिन्न क्षेत्रों के नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया वही गणमान्य जनों को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर एक वर्ष के अंदर पैदा हुई माताओं का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सम्मान भी किया गया। समस्त प्रतिभागिओं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह पंच, पूर्व प्राचार्य धर्मपाल, गौतमराम पूर्व बीडीपीओ,राम सिंह पूर्व प्रवक्ता, ग्राम पंचायत बेवल के सदस्य, सत्यवीर सिंह प्राध्यापक सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
फोटो कैप्शन: 2 से 12 तक विभिन्न स्कूलों में आयोजित गणतंत्र दिवस तथा सम्मान समारोह से संबंधित झांकियां।


जीवन की डोर उसके हाथ- सीताराम 

*************************************
कनीना। जीवन की डोर परमात्मा के हाथ है। उसके विधान में हस्तक्षेप असंभव है। ये विचार अटेली विधायक सीताराम ने कनीना खंड के गांव गोमला में पूर्व सरपंच एवं साहित्यकार राधेश्याम के पिता दयाराम के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो आया है उसे देर या सवेर जाना ही होता है। हमें उस परमपिता परमेश्वर को सदा याद रखना चाहिए और नेकी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दयाराम जिन्हें लालाराम भी नाम से जाना जाता था अपने समय के प्रसिद्ध सरपंच रहे हैं जिन्होंने तीन योजनाएं सरपंच रहकर गोमला का विकास किया है। तत्पश्चात उनके पुत्र राधेश्याम गोमला ने भी गांव का कायाकल्प करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि दयाराम की कमी सदा खलती रहेगी। उन्होंने उनके परिवार को सांत्वना दी और भगवान से प्रार्थना की कि पूर्व सरपंच लालाराम उर्फ दयाराम को अपने चरणों में जगह दे।
उधर राधेश्याम ने बताया कि उनके पिता की रस्म पकड़ी 31 जनवरी को गोमला में आयोजित होगी।
पूर्व सरपंच दयाराम की शोक सभा में प्रवीण चौधरी प्रदेश पंचायत समिति चेयरमैन एसोसिएशन के पूर्व प्रधान , प्रो रोशनलाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर , विनोद भील जिला पार्षद ,सुरेन्द्र खेड़ा ,युवा नेता रविन्द्र गागडवास, प्रजा भलाई मंच के ठाकुर अतरलाल ,जितेन्द्र नगर पार्षद अटेली,  पंचायत समिति सदस्य राज सिंह बचीणी , पंचायत समिति सदस्य बलराम ,  जिला पार्षद सतपाल पाथेडा , देवेन्द्र सरपन्च, जिला बार एसोशिएशन रेवाडी के पूर्व प्रधान एडवोकेट रविन्द्र प्रधान, पंचायत समिति अटेली के चेयरमैन  राजेन्द्र सिंह , प्रदेश कांग्रेस महासचिव सत्यवीर झूकिया, प्रोफ़ेसर डॉ. बीर सिंह, हरियाणा पुलिस एसोसिएशन प्रधान बीरेन्द्र फ़ौगाट , इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह, एडवोकेट सत्यवीर यादव , नगर पालिका कनीना के चेयरमैन सतीश जेलदार, नगर पार्षद दलीप सिंह, पूर्व जिला पार्षद राज नौताणा , पंचायत समिति कनीना के पूर्व चेयरमैन विजय नौताना  , सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन बलीराम , पंचायत समिति सदस्य बलराम खैराना, हरिश पडतल,  विक्रम सरपंच रामबास , रविन्द्र सरपंच मोहल्डा, मुनिलाल शर्मा , बीजेपी के भोजावास मण्डल अध्यक्ष लख्मिचन्द , पूर्व सरपंच करण सिंह कोका, सरपंच रामेश्वर खैराणा ,बलवान चेयरमैन मुंडिया खेडा , सामाजिक संस्था के प्रधान लक्की सीगड़ा, पूर्व सरपंच युद्धवीर रामबास, रवि यादव, पूर्व जिला प्रमुख रामसिंह,  पूर्व जिला प्रमुख सत्यवीर यादव,सिन्घानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर उमाशन्कर यादव  , साहित्यकार डा रामनिवास मानव, यादव महासभा महेन्द्रगढ के प्रधान डा प्रेमराज, राव दान सिंह के भाई राव रामकुमार व जगदीश ,कांग्रेस नेता सुरेंद्र पटवा, पंचायत समिति कनीना चेयरमैनपति मास्टर किशोरीलाल,मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन कर्मवीर बिहाली, सरताज ग्रुप के कुलदीप सरताज, चेयरमैन अमरजीत , सरपंच एशोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान दलीप सिंह ,जेजेपी के हल्का अटेली प्रधान वेदु राता, डाओमकार ,  जिला पार्षद मुकेश जाहिदपुर, महेन्द्रगढ़ प्रेस प्रधान हरबिलास बालवान, नारनौल प्रेस प्रधान रामचन्द्र सैनी,  नारनौल प्रेस पूर्व प्रधान राजकुमार, सतीस सैनी ,नांगलचौधरी प्रेस प्रधान दलबीर जौहरी,  अटेली प्रेस प्रधान आनन्द कुमार,  पूर्व सरपंच सिहमा विक्रमसिंह , विकास यादव चेयरमैन अटेली नगर पालिका , पूर्व सरपंच विक्रम सिंह व जिला प्रमुख सतीश,













सत्यवीर,  विक्रम सरपंच, विकास चेयरमैन अटेली, विक्रम मदन रामपुरा मदनलाल रामपुरा ,धर्मबीर झूक, डिप्टी डीईओ राजेन्द्र यादव  , सतपाल सरपंच, रामबीर सरपंच , महावीर पहलवान, देवेंद्र स्याणा , राज सरपंच अघियार, रामनिवास बंसल सरपंच थी तलवाना , संजय पटीकरा,  बोबी पटीकरा , पूर्व सरपंच सतीस रामबास, समाजसेवी अशोक प्रधान नारनौल,  दयाराम वकील नारनौल  , बीर सिंह सरपंच बवानिया, सत्यवीर सुरजन्वास, अशोक नावदी , पूर्व सरपंच राजकुमार ,पूर्व सरपंच निर्भय सिंह,पूर्व सरपंच सत्यवीर अभय पूर्व सरपंच सुरेश मानपुरा,सरपंच सुशील प्यारेलाल ढाणा, पूर्व सरपंच रामौतार भोम टाण्डा समुद्र सलीम रमेश सेठ महेश पतराम भोजावास, पूर्व सरपंच बीरेन्द्र मोहल्डा, पूर्व सरपंच रामसिन्ह ढाणी, पूर्व सरपंच रामकिशन बोहका, पूर्व सरपंच जयवीर राजेश ठेकेदार,  देवेंद्र सचिव,राजीव सुल्तानिया, सुनील दीक्षित, भागसिंह जसवन्त ड्राइवर, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र इसराणा, सतीस रामनिवास वकील, मुकेश जिला पार्षद रामबास ,जिला पार्षद आजाद सिंह नान्धा, जिला पार्षद पांडे, रामपाल सरपंच खोल,  मनोज कुमार सरपंच ढाणी कोलाणा, पूर्व सरपंच कृष्ण ककराला, पूर्व सरपंच महेन्द्र भडफ़़, पूर्व सरपंच हरभज,  ओमप्रकाश सचिव, ओमप्रकाश सरपंच भोजावास, सरपंच बाघोत विनोद कुमार, मदन, रामेश्वर सिंह भोजावास  आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो कैप्शन 14: पूर्व सरपंच लालाराम के निधन पर शोक जताते हुए सीताराम विधायक।


जीआर स्कूल में आरम्भ हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता
***************************************************
कनीना। कनीना के जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंध कमेटी के प्रधान रिटायर्ड सूबेदार राम सिंह एवं कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राव नित्यानंद यादव मुख्यातिथि के स्वरूप उपस्थित रहे।
उन्होंने सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संचालक विजयपाल यादव ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी व हिन्दी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने देश भक्ति गीत से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुक्रमपाल एवं अशोक कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें 100मी, 200मी एवं 400मी दौड़, लौंग जंप, शार्टपुट, स्कींपीग रेस, रिले दौड़ का आयोजन किया गया। 100मी दौड़ में अमित एवं तनिषा, 200मी में तमन्ना एवं मनीष और 400मी दौड़ में निखिल एवं तमन्ना ने क्रमश: अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में भावना, सोनू, प्रीति, निशु ने अपने-अपने वर्ग में 200मी व 400मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी और रिले रेस में  में लड़कों के वर्ग में आर्यन, निखिल, रक्षित, रोहित ने पटेल सदन की तरफ से प्रथम स्थान एवं लड़कियों के वर्ग में पटेल सदन से ही तमन्ना, यशस्वी, राशिका, सेजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग रेस में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।       विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव व प्राचार्य दीपक वशिष्ठ जी ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी एवं  बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास बहुत जरूरी है। खेलों के द्वारा हम बच्चों के मानसिक तनाव को दूर कर शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते है। इनके द्वारा ही हम बच्चों के सर्वांगीण विकास की सकारात्मक को बढ़ावा दे सकते है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मनोज शर्मा, धर्मवीर, यशपाल, प्रदीप कुमार, कुलदीप, दीपक, पवित्रा, सोनिया, प्रेमलता आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन एक: जीआर स्कूल में खेलों का शुभारंभ करते विजयपाल।

ऋण मुक्ति शिविर 28 को

******************************
कनीना। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा कनीना में 28 जनवरी मंगलवार को एक ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन करेैगी। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक सतनारायन शमा ने बताया कि 28 जनवरी वार मंगलवार  को हमारी शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश शर्मा जी इस शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
 इस  शिविर में  किसान ,छोटे दुकानदार आदि सभी प्रकार के डिफाल्टर लोनी अपने ब्याज में माफी लेकर ओटीएस स्कीम के तहत अपना लोन अदा कर सकते हैं। यह सारा काम शिविर में मौके पर ही निपटाया जाएगा।

जीआर स्कूल में आरम्भ हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता
*********************************************
****************************************
कनीना। कनीना के जीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंध कमेटी के प्रधान रिटायर्ड सूबेदार राम सिंह एवं कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राव नित्यानंद यादव मुख्यातिथि के स्वरूप उपस्थित रहे।
उन्होंने सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संचालक विजयपाल यादव ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी व हिन्दी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने देश भक्ति गीत से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुक्रमपाल एवं अशोक कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें 100मी, 200मी एवं 400मी दौड़, लौंग जंप, शार्टपुट, स्कींपीग रेस, रिले दौड़ का आयोजन किया गया। 100मी दौड़ में अमित एवं तनिषा, 200मी में तमन्ना एवं मनीष और 400मी दौड़ में निखिल एवं तमन्ना ने क्रमश: अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में भावना, सोनू, प्रीति, निशु ने अपने-अपने वर्ग में 200मी व 400मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी और रिले रेस में  में लड़कों के वर्ग में आर्यन, निखिल, रक्षित, रोहित ने पटेल सदन की तरफ से प्रथम स्थान एवं लड़कियों के वर्ग में पटेल सदन से ही तमन्ना, यशस्वी, राशिका, सेजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग रेस में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।       विद्यालय के संचालक विजयपाल यादव व प्राचार्य दीपक वशिष्ठ जी ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी एवं  बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास बहुत जरूरी है। खेलों के द्वारा हम बच्चों के मानसिक तनाव को दूर कर शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते है। इनके द्वारा ही हम बच्चों के सर्वांगीण विकास की सकारात्मक को बढ़ावा दे सकते है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मनोज शर्मा, धर्मवीर, यशपाल, प्रदीप कुमार, कुलदीप, दीपक, पवित्रा, सोनिया, प्रेमलता आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन एक: जीआर स्कूल में खेलों का शुभारंभ करते विजयपाल।


ऋण मुक्ति शिविर 28 को

*********************************
***********************************
कनीना। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा कनीना में 28 जनवरी मंगलवार को एक ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन करेैगी। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक सतनारायन शमा ने बताया कि 28 जनवरी वार मंगलवार  को हमारी शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक योगेश शर्मा जी इस शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
 इस  शिविर में  किसान ,छोटे दुकानदार आदि सभी प्रकार के डिफाल्टर लोनी अपने ब्याज में माफी लेकर ओटीएस स्कीम के तहत अपना लोन अदा कर सकते हैं। यह सारा काम शिविर में मौके पर ही निपटाया जाएगा।



गणतंत्र दिवस मनाया गया 

*************************************
***********************************
कनीना। कनीना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्तों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया वहीं सांस्कृतिक कायक्रमों के अलावा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उपमंडल स्तरीय समारोह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित किया गया। अजय चोपड़ा उपमंडल अधिकारी कनीना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर  पालिका प्रधान सतीश जैलदार, पूर्व प्रधान मा दलीप सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन मौजूद था।
इस अवसर पर एसडी स्कूल ककराला, जीआर स्कूल कनीना, जीएल स्कूल कनीना,  आरआरसीएम स्कूल कनीना आदि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं विभिन्न स्कूलों की परेड, पीटी, डंबल शो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व एनसीसी, एनएसएस तथा पुलिस की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट को सलामी दी। खंड बाल विकास एवं कृषि विभाग की ओर से बेटी बचाओ पर कुआं पूजन की झांकी तथा कृषि विभाग की आर्गेनिक खेती पर झांकी प्रस्तुत की गई।
 इस अवसर पर शहीद परिजनों को सम्मानित किया वहीं विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले गणमान्य जनों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं दिखाई दिया वही मंच संचालन के समय राजेश बंसल की बहुत याद आई। यही नहीं अपितु दर्शक भी इस बार बहुत कम नजर आए। चुनिंदा लोगों को ही पुरस्कृत किया गया।
कनीना के प्राध्यापक ईश्वर सिंह, सीताराम,अमरजीत कोच सहित विभिन्न शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया वहीं राजकुमार पड़तल स्कूल मुख्याध्यापक को भी सम्मानित किया गया।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में ध्वजारोहण प्राचार्य लाल सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, सतीश कुमार, उमेद सिंह एसएमसी प्रधान, अमृत सिंह, श्रीराम प्राध्यापक सहित विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राधा शर्मा तथा सपना शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विभिन्न राजेश कुमार वरिष्ठ प्राध्यापक, महिपाल सिंह मुख्याध्यापक, अनूप कुमार प्राध्यापक, राजवीर सिंह शिक्षक, संजय पीटीआई ने भी अपने-अपने विचार रखे। सूबे सिंह, मैना, नीलम देवी, लक्ष्मी राजेश कनीनवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  करीरा में डा सुविरा यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर श्री किशन करीरा, ओम रति सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में ध्वजारोहण प्राचार्य दारा सिंह ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने अपने हाथों से विभिन्न क्षेत्रों के नाम कमाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया वही गणमान्य जनों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महावीर सिंह पंच, मनीाा, सत्यवीर सिंह प्राध्यापक सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। सर इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह को स्मृति ह्नि भेंट किया गया।













फोटो कैप्शन: 2 से 12 तक विभिन्न स्कूलों में आयोजित गणतंत्र दिवस तथा सम्मान समारोह के तृप्ति झांकियों की से संबंधित फोटो है।


Saturday, January 25, 2020

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
****************************
***************************************
************************************ 
 कनीना। क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक किया गया वहीं विद्यार्थियों ने 18 वर्ष की आयु में मत बनवाने तथा मतदान करने की प्रेरणा दी। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में प्राचार्य कृष्ण सिंह अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिपाल सिंह मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों को वोट डालने, वोट बनवाने, अपने आसपास लोगों को जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। इससे पूर्व राजेश कुमार वरिष्ठ प्राध्यापक मतदाता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि मतदान करने से बेहतर नेता का चुनाव होगा जो अपने वोट का अधिकार भी प्रयोग कर सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में उनके वोट बनने हैं। उन्हें भी वोट डालना है। वे वोट जरूर बनाएंगे और वोट डालने जरूर जाएंगे ताकि एक अच्छे नेता का चुनाव करेंगे और चुना हुआ नेता देश की सेवा करेगा। इस मौके पर प्राध्यापक राजेश कनीनवाल, राजबीर सिंह, महिपाल करीरा, महिपाल कनीना, लक्ष्मी देवी, कविता, नीलम देवी, सीमा, प्रीति, मैना यादव, सुनीता देवी, सूबे सिंह, प्राध्यापक अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।
 उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य लाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया जिसमें नए वोटर की उपस्थिति रही तक इस मौके पर शिव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी नए वोटरों को प्रेरित किया और अपना वोट डालने के लिए कर्तव्य का उचित निर्वहन हेतु अवगत कराया। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार बिसोहा बीएलओ, सुशील कुमार, राजेश कुमार, राजू सिंह, कृष्णा देवी, लाजपत राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत लड्डू भी वितरित किए।
फोटो कैप्शन 2: नए वोटर्स को वोटर कार्ड वितरित करते प्राचार्य लाल सिंह तथा
 फोटो कैप्शन 3: धनौंदा में मतदान के लिए शपथ लेते विद्यार्थी।



गरीबों के मुंह का निवाला छिन कर रहे है मौज

****************************
***********************************
कनीना। जहा एक तरफ वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा कर रही है वही दूसरी और उपमंडल कनीना के अन्तर्गत आने वाले गांव धनौन्दा में राशन डिपो धारकों द्वारा अपनी मनमानी के चलते योग्य लोगों को राशन न देने के कारण ग्रामीण परेशान है।
वही गांव के अजय कुमार, सत्यवीर सिंह, रमेश कुमार, सत्यपाल सिंह जगदीश सिंह के अलावा अन्य सैकड़ों ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब भी डिपो में जब भी कोई सामान आता है तो उक्त डिपो धारकों द्वारा सामान सही समय पर नही दिया जाता तथा अंगूठा लगवा लिया जाता है और सामान अगले दिन देने का बहाना लगा कर हमारा हक का सामान दुकानों पर बेच दिया जाता है, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ऐसा एक या दो के साथ नही बल्कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ हो चुका है जिसके कारण ग्रामीणों ने इनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करके मामले की जांच कराने की गुहार लगाई थी लेकिन इसके बाद भी इसी के महकमे द्वारा महेन्द्रगढ़ व सतनाली की फूड सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा गत दिवस जांच कि गई तो ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा और ग्रामीणों जांच से संतुष्टी नहीं मिली जिसके कारण ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि इन डिपों धारको की पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है लेकिन बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों द्वारा लिपा पोती कर दी जाती है और बेचारे ग्रामीण रोकर रह जाते है, वही ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया कि उक्त राशन डिपो की दोनो दुकानों के सामने कोई रेट लिस्ट नही लिखी हुई जिसके कारण ये राशन डिपो धारक ग्रामीणों से अपनी मर्जी से भी पैसा वसूलते है और जब इनको कोई ये कहता है कि हम आपकी शिकायत करेंगे तो ये उसको खुला चैलेंज करते हैं। वही धनौन्दा गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने ईमानदार जिला उपायुक्त से मांग कर उक्त डिपो धारको ंकी जांच किसी अन्य महकमे के अधिकारियों से कराने की गुहार लगाई है ताकि इनकी करनी का खुलासा हो सके। यहां गौरतलब है कि वैसे भी इस प्रकार के आरोप कई बार लग चुके है लेकिन सरकार द्वारा इनकी जांच कराना तो दूर कि बात इनकी तरफ आंख उठाकर देखना भी उचित नही समझा गया है जिसके कारण इनके नीचे आने वाले पचास गांवों के डिपो धारक गरीब लोगों का निवाला






छभ्न कर मोज लुट रहे है और उनका कुछ नही बिगड़ रहा है। ग्रामीणो ग्रह मंत्री अनिल विज, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग कर कनीना उपमण्डल स्तर पर बैठे इंस्पेक्टरों का तुरन्त प्रभार से तबादला करने की गुहार लगाई ताकि  भ्रष्टाचार को बढऩे से रोका जा सके।

संपादक की याद में जांच शिविर का होगा आयोजन

*********************************
*************************************
कनीना। आने वाली 5 फरवरी को खंड के गांव धनौन्दा में पंजाब केसरी के महान संपादक  अश्वनी कुमार के नाम पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संपादक  अश्वनी कुमार का जिला महेन्द्रगढ़ के गांव धनौन्दा से विशेा लगाव रहा है इस लिए इस गांव के ग्रामीणों द्वारा उनकी यादव में आगामी 5 फरवरी को खंड के गांव धनौंदा में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जयपुर के जाने-माने वैद्य मदन शंकर द्वारा लोगों की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां दी जाएगी।


 सुनिये वित्तमंत्रीजी

 जीएसटी अधिक होने से परेशानी

********************************
****************************************

वर्तमान में कास्मेटिक्स पर जीएसटी 18 फीसदी है जिसको लेकर के हर गृृहणी परेशान है कास्मेटिक की जरूरत हर गृहणी को होती है। जब कभी सौंदर्य प्रसाधन की बात चलती है तो उन्हें यह पद बाजार से खरीदने पड़ते हैं जिन पर 18 फीसदी जीएसटी देना पड़ता है जिसके चलते उनके जेब पर बोझ पड़ता है। उन्होंने यह जीएसटी 2 फीसदी करने की वित्त मंत्री से मांग की है। मधुबाला, बाघोत, गृहणी

आज के जीवन में प्रसाधन हर औरत की आवश्यकता है। प्रसाधन के बगैर औरत के जीवन में निखार नहीं आ पाता परंतु सरकार द्वारा प्रसाधन की वस्तुओं पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया हुआ है जो उचित नहीं है। गृहिणियों को पहले ही कम पैसे मिल पाते हैं या उनके पास बहुत कम पैसे होते हैं। ऐसे में अपने सौंदर्य के लिए कास्मेटिक खरीदती है तो उन्हें 18फीसदी जीएसटी देना पड़ता है। अगर यह जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी किया जाए तो महिलाएं
कास्मेटिक का प्रयोग सुलभता से कर सकेंगी। रेखा देवी, गृहणि, मालडा।


कास्मेटिक बगैर हर युवती और महिला अपने जीवन में निखार नहीं ला सकती। आज के जीवन में स्मार्ट बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। स्मार्ट बनने के लिए कास्मेटिक पदार्थों की प्रतिदिन आवश्यकता पड़ती है लेकिन प्रतिदिन प्रयोग की जाने वाली कास्मेटिक पर 18 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। यह उनकी जेब पर डाका है। ऐसे में उन्हें महंगे दामों पर कास्मेटिक पदार्थ मिलने के कारण अधिकांश महिलाएं कास्मेटिक से बचना चाहती है। यही कारण है कि आज के दिन स्मार्ट की दुनिया में स्मार्ट नहीं बन पाती। यदि जीएसटी खत्म कर दिया जाए या 2 फ़ीसदी लगा दिया जाए तो उनको कॉस्मेटिक के आसानी से सुलभ पाएंगे। कास्मेटिक पदार्थों पर जीएसटी घटाना उचित होगा।
 रितिका, छात्रा, महेंद्रगढ़।

फोटो कैप्शन: रितिका, रेखा, मधुबाला।




छात्रवृत्ति के लिए दिए 12600 रुपये

******************************
*********************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीरा में समाजसेवी पूर्ण सिंह ने 12600 रुपये की राशि कक्षाओं में टापर  रहने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बतौर दिए।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ सुविरा यादव ने बताया डॉ पूर्ण सिंह करीरा के एक समाजसेवी तथा स्वच्छ भारत मिशन प्रोजेक्ट के पंजाब में डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपने पिता हरिराम आर्य की पुण्य स्मृति में विगत वर्ष भी उन्होंने टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बतौर राशि दी थी। इस वर्ष एक बार फिर से छात्रवृत्ति के लिए 12600 रुपये प्रदान किए हैं। ग्रामीण परिवेश में शिक्षित हुए डा पूर्ण सिंह इन पदों पर रहते हुए अपने ग्रामीण आंचल को नहीं भूले हैं। साधनों के अभाव में कोई बच्चा बीच में पढ़ाई न छोड़े इसलिए उन्होंने प्रोत्साहित करने के लिए दूसरे वर्ष भी राशि प्रदान की है।
इस मौके पर पूर्ण सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक, पोलीथिन मुक्त भारत, स्वास्थ बचत, स्वस्थ भारत की आदत के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रियंका रितु, हर्षिता, निधि, विक्की, निधि सहित 12 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। विद्यालय प्राचार्य ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बच्चों की प्रेरणा मिली है कि कठिन मेहनत से ही जीवन सफल होता है।


बलमबा की टीम ने उन्हाणी की टीम को हराया और जीता कप   
************************************
*************************************          
 कनीना ।कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में विगत 4 दिनों से चल रही ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई ।इस प्रतियोगिता में अंतिम मैच बलमवा और उन्हानी के बीच खेला गया जिसमें बलंबा की टीम अव्वल रही। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश एडीअओ हरियाणा सरकार तथा अटेली विधायक सीताराम यादव.डा ओम प्रकाश यादव चेयरमैन आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा. पूर्व पालिका प्रधान मास्टर दलीप सिंह. क्लब प्रधान सतपाल सिंह सहित विभिन्न जनों ने बलमवा की टीम को प्रथम पुरस्कार 71हजार रुपये तथा कप से नवाजा वही दूसरे नंबर पर रही उन्हान को भी  पुरस्कार से नवाजा। इस मौके पर मंत्री डॉक्टर ओम प्रकाश यहां स्टेडियम बनाए जाने पर समस्त लागत देने की घोषणा की वहीं उन्होंने अपने कोष से 500000 रुपये सीताराम यादव से मिलकर देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर दूरदराज से 30 टीमेंआई हुई थी जिसमें से बेस्ट प्लेयर को भी पुरस्कृत किया गया। 
फोटो कैप्शन डॉक्टर ओम प्रकाश बलमवा टीम को पुरस्कृत करते हुए। 


Friday, January 24, 2020


कन्या भू्रण हत्या रोक













ना ही भगवान् की सच्ची पूजा 
*********************************************
****************************************************
***************************************
कनीना। बेटियों को बचाना ही भगवान् की सच्ची पूजा करना है। इसलिए आज हम शपथ लेते है कि आज के बाद नहीं तो हम बेटियों को गर्भ में मारेंगे और न ही मारने देंगे। ये विचार महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मनीषा यादव ने आज खंड के गांव मोहनपुर में बेटी बचाओ को लेकर कि गई बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बेटी ही एक ऐसी होती है जो पैदा होने के बाद एक नही बल्कि दो घरों को बसाती है। इसलिए बेटियों को हमें इस संसार में सबसे महत्वपूर्ण मानना चाहिए और इसके होने पर खुशी मनानी चाहिए न कि बेटियों को बोझ समझना चाहिए। उन्होंने बैठक में आई महिलाओं को लेकर गहन चिन्तन किया और भविष्य में बेटियों को बचाने के लिए शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर वर्कर पूनम, रतना देवी, हेल्पर चन्द्रकला, किरमई, बीना, सरोज, मधु, मोनिका, प्रिया, संतरा, रोशनी देवी के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
फोटो कैप्शन 1: महिलाओं को बेटी बचाओ की जानकारी देती महिला सुपरवाइजर।



सिहोर के दो किसानों ने मशरूम के साथ की मधुमक्खी पालन

*********************************************
***********************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सिहोर के राजबीर एवं संदीप नामक किसानों ने इस रेतीले क्षेत्र में मशरूम उगाकर नाम कमाया है। उनकी मशरूम पैदावार दे रही हैं। उन्होंने मशरूम के साथ साथ मधुमक्खी पालन का काम भी किया हुआ है। मंडियों में मशरूम की मांग तो है परंतु समीप में कोई सब्जी मंडी न होना उनको खल रहा है।
   दोनों किसानों ने दिसंबर माह में 3600 वर्ग फुट में मशरूम का बेड बनाकर उस पर मशरूम उगानी शुरू की। सफेद सोने जैसी मशरूम को बेचने के लिए 45 किमी दूर रेवाड़ी मंडी, 22 किमी दूर महेंद्रगढ़ सुबह सवेरे जाना पड़ रहा है। उन्हें सुबह सवेरे इतनी दूर जाना खल रहा है। उनकी मांग है कि कनीना में सब्जी मंडी खोली जाए। उन्होंने बताया कि विगत पांच दिसंबर को बीजाई की थी और अब पैदावार देने लग गई है। करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्चा आया है और प्रतिदिन 20 किलो तक पैदावार 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उन्हें बेहतर आय की उम्मीद है।
  दोनों किसानों ने बताया कि तूड़ी से उन्होंने मशरूम का बेड बनाया जिस पर हजारों रुपये का खर्चा आया है। मशरूम बेड पर बीज वपन के बाद करीब 32 दिनों में मशरूम देने लग गया है परंतु मशरूम को दूर दराज मंडियों में किराया लगाकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में जब तक ताप 20-25 डिग्री रहेगा तब तक पैदावार मिलती रहेगी।
    किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में यह नई सब्जी होने के कारण भारी संख्या में किसान देखने के लिए आ रहे हैं। इस मशरूम की खेती पर सबसे अधिक चूहे, गिलहरी धावा बोलते हैं वहीं फंगस का रोग लग जाता है। सुबह शाम हल्का पानी छिड़का जाता है वहीं गोबर का घोल डाला जाता है जिसे केसिंग कहते हैं।
 उन्होंने अपनी सरसों की खेत के पास ही 47 डब्बे मधुमक्खी पालन के रख रखे हैं। एक मादा मधुमक्खी और एक डब्बे से उन्होंने यह काम  2013 में शुरू किया था और अब 47 डब्बे तथा प्रति डब्बा औसतन 40 किलो शहद प्राप्त कर रहे हैं। दोनों किसान सरसों, मधुमक्खी पालन एवं मशरूम की खेती करके प्रसन्न हैं।
उधर मंदीप यादव जिला वानिकी अधिकारी ने बताया कि मशरूम की खेती को सरकार बढ़ावा दे रही है तथा विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी दे रही है। यह बेहतर प्रोटीनयुक्त सब्जी है जिसकी मांग बढ़ती ही जा रही है।
फोटो कैप्शन 2 एवं 3: मशरूम की खेती एवं मधुमक्खी पालन के साथ किसान

अधिक जीएसटी होना बनी है समस्या

***********************************
***********************************
कनीना। वर्तमान में कपास बिक्री करते समय 5 फीसदी जीएसटी व्यापारी को देना पड़ता है।जिसका परोक्ष रूप से नुकसान किसानों को हो रहा होता है। यदि यह जीएसटी खत्म कर दिया जाए तो किसानों की कपास महंगे दामों पर बिक पाएगी। ऐसे में व्यापारी का कपास पर लगाया गया जीएसठी खत्म किया जाए या दो फीसदी किया जाए। वहीं किसान पशु पालते हैं जिनके लिए बिनौले की जरूरत होती है जिसके खरीदते समय उन 5 फीसदी जीएसटी देना पड़ता है। दोनों ही स्थितियों में उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में जीएसटी घटाकर 2 फ़ीसदी किया जाए या फिर खत्म कर दिया जाए
**राजेंद्र सिंह किसान कनीना


सरसों पर सरकार ने जीएसटी 5 फीसदी लगाया हुआ है जिसका खामियाजा किसान एवं अन्य ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है। जीएसटी 5 फीसदी देना पड़ रहा है। यदि सरसों पर जीएसटी घटा दिया जाए तो किसानों की सरसों महंगे दामों पर बिक सकती है। किसान सरसों की पैदावार करते हैं जिसे बेचने के लिए बाजार में जाते हैं तो व्यापारी को 5 फीसदी जीएसटी परोक्ष रूप से दे रहे हैं। जाते हैं यदि जीएसटी घटा दिया तो उनकी सरसों महंगे दामों पर बिक सकती हैं। बिनोला एवं सरसों का पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए। यह किसान की जरूरत होती है। यहां तक कि सरसों के तेल पर भी जीएसटी 5 फीसदी देना पड़ता है। तेल, बिनौला हर वर्ग के व्यक्तियों को तेल की जरूरत होती है।
रविंद्र कुमार, किसान, कनीना

बिनौला किसानों को अपने पशुपालन के लिए जरूरत होती है। बिनोला और तिलहन फसल दोनों ही ऐसी फसल पैदावार है जिनकी किसान को जरूरत होती है या तेल की जरूरत होती है। बिनौले खरीद कर किसान एवं जन पशुओं को पालते है। यदि इन पर जीएसटी कम कर दिया जाए तो सस्ते में बिनौले मिल पाएंगे वहीं सरसों का तेल आदि भी उन्हें सस्ते दामों पर मिल पाएगा। जिसका लाभ सभी वर्ग के जन उठा सकते हैं। ऐसे में जीएसटी बिल्कुल खत्म कर दिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
**गजराज सिंह, किसान, मोड़ी
फोटो कैप्शन: राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गजराज सिंह


खाद्य आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, भरे सैंपल, मची हड़कंप 

**************************************************
***************************************************
 कनीना। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सैंपल भरने के लिए कनीना क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर छापा मारा जिसके चलते हड़कंप मच गई। दुकान छोड़ दुकानदार भाग खड़े हुए या शटरडाउन कर दिए गए।
खाद्य आपूर्ति विभाग डा भंवर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एनडी शर्मा, अनिल कुमार एवं रविंद्र कुमार आदि ने मिलकर कनीना बस स्टैंड पर तीन दुकानदारों के यहां छापा मारा जिसमें बूंदी, चटनी के अलग-अलग सैंपल दो दुकानों से भरे वही किराना स्टोर से एक सैंपल भरा। सैंपल भरते देख हड़कंप मच गया।


सरपंच पद चुनाव के लिए 9 पंच रहे उपस्थित 6 पंचों ने बनाए रखी दूरी

***************************
************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग से सरपंच विजयपाल को निलम्बित किए जाने पर शुक्रवार विभिन्न पंचों को बीडीपीओ के कार्यालय में बुलाया था जिसमें पंच संदीप के नेतृत्व में 9 पंच बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे वहीं 6 पंच अनुपस्थित रहे। इस मौके पर पंच एसडीएम कनीना से भी मिले। चुनावों को लेकर 9 पंच उपस्थित रहे। जिनमें पंच संदीप, सत्यनारायण, दलीप सिंह, रीना यादव, आशा देवी, रामरती देवी, सुदेश, सुमन व सुरेन्द्र उपस्थित रहे। वहीं पंच मीराबाई, पिंकी देवी, बाबूलाल, राजकुमार, अर्जुन सिंह व वार्ड नम्बर 4 से पंच दलीप अनुपस्थित रहा।
मिली जानकारी अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की अनुपस्थिति के चलते सरपंच पद का चयन नहीं हो सका। इस मौके पर पंचों ने एसडीएम अजय चौपड़ से मुलाकात कर उनकी अध्यक्षता में चुनाव करवाने की बात कही। एसडीएम ने पंचों को बीडीपीओ के द्वारा ही चुनाव करवाने एवं तारीख निकट भविष्य में दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने एक ज्ञापन भी एसडीएम को दिया।
उल्लेखनीय है कि बहुमत वाले पंच को सरपंच चुना जाना है। ग्राम पं
च1यत में 15 पंच हैं जिनके द्वारा सरपंच चुना जाना है।
फोटो कैप्शन 8: एसडीएम को ज्ञापन देते सेहलंग के पंच।


शनिवार को होगा खेलों का समापन

**************************************
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब की तरफ से आयोजित चार दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब के प्रधान सूबेदार सतपाल के द्वारा करवाया गया।
शुक्रवार को पहला मुकाबला उन्हाणी-बी व बलम्बा की टीम के बीच में खेला गया जिसमें बलम्बा 3-0 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला खेड़ी तलवाना व उन्हाणी की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें उन्हाणी ने खेड़ी तलवाना को 4-3 से हराया। तीसरा मुकाबला फतेहाबाद व धनौंदा की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें धनौंदा की टीम ने फतेहाबाद को 1-0 से हराया। चौथा मुकाबला सुनील सब्जी वाला कनीना व दादरी की टीम के बीच में खेला गया। जिसमें सुनील सब्जीवाला की टीम ने दादरी को 3-1 से हराया। पांचवा मुकाबला बाबा भोलागिरी क्लब व एनएमसी की टीम बी के साथ मुकाबला करवाया गया जिसमें एनएमसी की टीम -बी ने बाबा भोलागिरी को 1-0 से हराया।
सतपाल सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में हलका विधायक सीताराम यादव उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लड़कों व लड़कियों की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1
4 वर्ष से नीचे के बच्चों की दौड़ में खिलाड़ी अपना आधार कार्ड साथ अवश्य लेकर आए।
फोटो कैप्शन 9: खेलों का एक नजारा।


मतदाता दिवस मनाया गया

*******************************
************************************
 कनीना। कनीना की नगर पालिका में मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर कनीना नगरपालिका के सचिव राजाराम तथा प्रधान सतीश जैलदार ने उपस्थित लोगों तथा कर्मचारियों को मतदान संबंधित शपथ दिलवाई।
इस मौके पर उन्होंने अपना मत बिना किसी भेदभाव धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर वोट डालने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्वक मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
इस मौके पर सचिव राजाराम ने कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है। मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। मतदान जरूर करना चाहिए तभी हमारा लोकतंत्र सुदृढ हो सकता है। यदि मतदाता मतदान नहीं करेंगे तो भी लोकतंत्र सुदृढ़ नहीं बन पाएगा।
 फोटो कैप्शन 7: मतदान दिवस पर शपथ लेते हुए उपस्थित जन।