Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, April 25, 2022

                           खुश खबरी
********
************************************
************************************
**************************************
कनीना की आवाज
**************

आपको जानकर हर्ष होगा कि कनीना की आवाज को उजागर करने वाली आरएनआई द्वारा रजिस्टर्ड पत्रिका कनीना की आवाज जल्द ही आ रही है। यह पत्रिका पूर्णरूप से शैक्षिक, कृषि एवं ज्ञान विज्ञान से ओत प्रोत होगी जो विद्यार्थियों और किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगी। इस पत्रिका में संदेश, विज्ञापन, आर्टिकल आदि देने के लिए संपर्क करें--
फोन 09306300700

दो लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
****************************************
***********************************
*********
 कनीना। कनीना थाने के तहत आने वाले गांव बवाना में एक वक्ति के साथ मार पिटाई करने के मामले में 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
 प्रदीप कुमार बवाना निवासी ने उसने बताया है कि 21 अप्रैल की रात को छत पर वह सोने के लिए गया था जबकि उनके बच्चे और पत्नी नीचे सो रहे थे जब छत पर सो गया तो सोमबीर तथा मोहन नाम की दो व्यक्ति छत पर आ गए।। उन्होंने ईट, चाकू एवं बाकड़ी से हमला किया जिससे उनके 6-7 दांत टूट गए तथा चाकू से वार किया जो गालों को चीरते हुए निकल गया तीन टांके आए। जब प्रदीप कुमार चिल्लाने लगा तो वे लोग उसे अधमरा करके चले गए। तभी गुलशन बेवल निवासी पास में रहता है पुलिस वालों को फोन किया, पुलिस भी नहीं पहुंची। तत्पश्चात प्रदीप की पत्नी तथा भतीजा गुलशन उन्हें सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार करने हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया। प्रदीप ने इन लोगों से जान माल का खतरा बताया है। कनीना पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 घर का ताला तोड़कर आभूषण ले उड़ा अज्ञात चोर
***************************************************
**********************************
*******************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में अज्ञात चोर घर का दरवाजा तोड़कर आभूषण ले उड़ा। कनीना पुलिस ने रामनिवास द्वारा दी शिकायत में कहा गया है कि वह रूपगढ़ जिला- भिवानी रिश्तेदार के गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वापस आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था, घर का मेन दरवाजा बंद था। बख्शे का सामान बिखरा हुआ था जिसमें दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब चोरी हो गए । पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

बवाना में 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
*********************************************
***********************************
*************
कनीना। कनीना थाने के गांव बवाना में एक व्यक्ति से मारपीट करने वाले 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
 महेश कुमार पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को रात्रि सुबह करीब 1:30 से दो बजे के बीच सरसों के कट्टे उतारकर बीसी चौपाल में आराम करने के लिए सोया हुआ था कि कमरे के दरवाजे से आवाज आई। दरवाजा खोला तो 3 जनों ने हमला कर दिया। हमले में कुशवंत, शिवनरेश तथा एक अन्य व्यक्ति ने हमला बोल बुरी तरह से पिटाई की। घायल के शोर मचाने पर सत्यवान नामक व्यक्ति ने छुड़वाया, पुलिस को फोन किया। स्वजन घायल को अस्पताल ले गए जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया। कनीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

मूर्ति स्थापना के चौथे वार्षिक उत्सव पर आयोजित होगा श्रीश्याम जागरण
***********************************************************
*********************************
*****************************
 कनीना। 27 अप्रैल को खाटू श्याम मंदिर कनीना में मूर्ति स्थापना के चौथे वर्ष के उपलक्ष्य पर विशाल श्रीश्याम जागरण आयोजित किया जाएगा। सेवक श्रीश्याम मंडल के दुलीचंद साहब ने बताया कि बाबा मोलडऩाथ प्रांगण में यह विशाल जागरण आयोजित होगा जिसमें मुख्य जागरण कलाकार संजय पारीक, आयुष सोमानी, ममता भारती, सुधांशु गौतम एवं अमित आदि उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,मनीष यादव पार्षद, कृष्ण सिंगला क्रमश: मुख्य अतिथि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करेंगे।

सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ मलेरिया दिवस
******************************************************
*********************************
*****************************
 कनीना। डा प्रभा यादव एसएमसीएच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया जिसमें डॉक्टर प्रभा ने बताया कि मलेरिया जानलेवा हो सकता है जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है किंतु जांच कराने पर ही पता चल पाता है, मलेरिया पाए जाने पर 14 दिनों का मूल उपचार किया जाता है वरना मलेरिया दुबारा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं और 1 साल के छोटे बच्चों को मूल उपचार नहीं देना होता।
 प्रभा यादव ने बताया कि सर्दी कंपन के साथ तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी आना, बुखार उतरते समय बदन पर पसीना आना प्रमुख लक्षण होते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार हेल्थ इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को घर पर सूखा दिवस मनाए, पानी के बर्तन कूलर, फूलदान आदि खाली करके सूखा देने चाहिए। पानी के बर्तनों को पूरी तरह से ढक कर रखना चाहिए, छत के टायर, बोतल अन्य समान हटा दे ताकि बरसात का पानी जमा न हो वहीं पूरे कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी आदि प्रयोग करे, आसपास में पानी खड़ा न होने दे। इस अवसर पर सभी एमपीएचडब्ल्यू को आदेश दिया कि वे घर-घर जाकर सर्वे करें तथा सर्वे बुक उन्हें दे दी गई। जहां मलेरिया के लारवा मिलते हैं उस घर मालिक को नोटिस दिया जाए। इस अवसर पर अनीता देवी तथा ऋषिराज सहित सभी एमपीएचडब्ल्यू, उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 1: डा प्रभा यादव विश्व मलेरिया दिवस पर कर्मियों को संबोधित करते हुए।

श्रीकृष्ण गौशाला में लगाई सवामणी
*******************************************
**********************************
*************
 कनीना। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में रमेश कुमार वार्ड नंबर 12 ने अपनी पत्नी विमला देवी की पुण्यतिथि पर सवामणी का आयोजन किया तथा 11,000 रुपये की नकद राशि दान की। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एवं मित्रगण उपस्थित थे। इस अवसर पर रमेश कुमार ने कहा कि गायों की सेवा करना पुण्य का कार्य होता है, ऐसे में सदा ही गायों की सेवा करते रहना चाहिए। गायों में देवताओं का निवास होता है उनकी सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। इस मौके पर मनीष कुमार, सुमन देवी, नवीन कुमार उनकी पत्नी ने हवन यज्ञ करके पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर गौशाला के कार्यकर्ता होशियार सिंह, दिनेश कुमार, कार्तिक यादव, परमानंद शर्मा रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन दो: गौशाला में सवामणी लगाते रमेश कुमार एवं उनके परिजन।।

कंप्यूटर प्रोफेशनल्स ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
*******************************************
************************************
***********
 कनीना।  क्षेत्र के कंप्यूटर प्रोफेशनल ने मुख्य सचिव कम चेयरमैन हरियाणा रोजगार कौशल निगम लिमिटेड को कनीना एसडीएम सुरेंद्र कुमार के मार्फत एक ज्ञापन भेजा है।
 ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम का गठन करने से कंप्यूटर कर्मियों को ठेकेदार के माध्यम से होने वाले शोषण को रोका जा सकेगा। जिसके लिए हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल ने आभार जताया। उन्होंने अन्य विभागों के कंप्यूटर प्रोफेशनल के वेतनमान में अंतर को काम खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों की कैटेगरी में वेतनमान अधिक है जबकि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निर्धारित रेट कम है इसलिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के रेट उनके समकक्ष लाने में काफी समय लगेगा। ऐसे में कैटेगरी में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी का प्रावधान किया जाए। उन्होंने एलटीसी, मेडिकल अवकाश आदि पॉलिसी का लाभ भी देने की मांग की है। इस अवसर पर इस अवसर पर विजय कुमार, देवेंद्र कुमार पहलवान, नवीन, इंदिरा राकेश, हरीश, विकास सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 फोटो कैप्शन 5: एसडीएम कनीना कंप्यूटर प्रोफेशनल का ज्ञापन लेते हुए।

मलेरिया जानलेवा होता है-डा सुदंरलाल
**********************************************
**********************************
****************
 कनीना। कनीना केउप नागरिक अस्पताल में मलेरिया दिवस  और मलेरिया से रोग के कारण, उपचार एवं बचाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डा सुंदरलाल एसएमओ ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। पुराने समय से यह रोग इंसान का पीछा कर रहा है। इस बीमारी के बारे में रोबर्ट रोस ने दी और नोबेल पुरस्कार विजेता बने। उन्होंने कहा कि मलेरिया एक परजीवी से होने वाला रोग है। इस रोग से बचने का ये तरीके जरूर अपनाने चाहिए। उन्होंने आस-पास खड़े पानी पर तेल छिड़कने, मच्छरों को भगाने के तरीके मच्छरदानी प्रयोग करने पर बल दिया और कहा कि बचाव में ही बचाव है। उन्होंने कहा कि अभी तक मलेरिया का कोई टीका नहीं बना है। मलेरिया को कुनैन नामक औषधि से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने इस मौके पर मलेरिया से बचने की सावधानियां बताई। इस मौके पर उपस्थित कर्मियों को घर घर जाकर सर्वे करने का आदेश भी दिया। इस मौके पर डा ललित कुमार, एचआई शीशराम, सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू, राजेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू आदि उपस्थित थे।
 उधर कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने कस्बे की झुग्गी झोपडिय़ों में जाकर रहने वाले लोगों को मलेरिया से बचने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि रात को मादा एनाफिलीज मच्छर काटता है जिसके कारण यह लोग 7 से 14 दिनों में होने की संभावना होती है। उन्होंने उन लोगों को मलेरिया से बचने के विभिन्न उपाय बताएं और मच्छरों
 से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि मलेरिया जानलेवा बीमारी हो सकती है इससे जरूर बचने के तरीके अपनाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस रोग की संभावना होते ही इस से इलाज करवाना जरूरी है।
फोटो कैप्शन 3 व 4: मलेरिया के बारे में जानकारी देते डाक्टर तथा झुग्गी-झोपडिय़ों को जानकारी देते सुनील कुमार।

 आप पार्टी की प्रस्तावित 26 अप्रैल की रैली हुई स्थगित
***************************************************
***********************************
******************
कनीना। 26 अप्रैल को महेंद्रगढ़ में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली स्थगित होने के उपलक्ष्य में रैली के सयोजक भाई रामसिंह पूर्व जिला प्रमुख ने महेंद्रगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर प्रैस कॉन्फ्रेंस आहूत कर जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित रैली के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के सांसद एवं हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता अचानक बीमार होने कारण दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचाराधीन है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में प्रस्तावित रैली आगे के लिए स्थगित किया जाता है। श्री गुप्ता जी के स्वस्थ लाभ प्राप्त करने के पश्चात् उनसे आगे की रैली की तिथि व समय  लेकर उसकी सभी तैयारियां जोर जोर से की जायेगी। इनके साथ डॉ राज सुनेश यादव, विरेंद्र नपा पूर्व पार्षद, चेयरमैन राजसिंह,  छाजूराम एक्स सरपंच एवं विवेक यादव उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: भाई रामसिंह अपने निवास पर संबोधित करते हुए।

दो लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
********************************************
***********************************
******
 कनीना। कनीना थाने के तहत आने वाले गांव बवाना में एक वक्ति के साथ मार पिटाई करने के मामले में 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
 प्रदीप कुमार बवाना निवासी ने उसने बताया है कि 21 अप्रैल की रात को छत पर वह सोने के लिए गया था जबकि उनके बच्चे और पत्नी नीचे सो रहे थे जब छत पर सो गया तो सोमबीर तथा मोहन नाम की दो व्यक्ति छत पर आ गए।। उन्होंने ईट, चाकू एवं बाकड़ी से हमला किया जिससे उनके 6-7 दांत टूट गए तथा चाकू से वार किया जो गालों को चीरते हुए निकल गया तीन टांके आए। जब प्रदीप कुमार चिल्लाने लगा तो वे लोग उसे अधमरा करके चले गए। तभी गुलशन बेवल निवासी पास में रहता है पुलिस वालों को फोन किया, पुलिस भी नहीं पहुंची। तत्पश्चात प्रदीप की पत्नी तथा भतीजा गुलशन उन्हें सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार करने हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया। प्रदीप ने इन लोगों से जान माल का खतरा बताया है। कनीना पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 घर का ताला तोड़कर आभूषण ले उड़ा अज्ञात चोर
********************************************
*********************************
*************
,कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में अज्ञात चोर घर का दरवाजा तोड़कर आभूषण ले उड़ा। कनीना पुलिस ने रामनिवास द्वारा दी शिकायत में कहा गया है कि वह रूपगढ़ जिला- भिवानी रिश्तेदार के गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वापस आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था, घर का मेन दरवाजा बंद था। बख्शे का सामान बिखरा हुआ था जिसमें दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब चोरी हो गए । पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

बवाना में 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
***********************************************
************************************
**************
कनीना। कनीना थाने के गांव बवाना में एक व्यक्ति से मारपीट करने वाले 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
 महेश कुमार पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को रात्रि सुबह करीब 1:30 से दो बजे के बीच सरसों के कट्टे उतारकर बीसी चौपाल में आराम करने के लिए सोया हुआ था कि कमरे के दरवाजे से आवाज आई। दरवाजा खोला तो 3 जनों ने हमला कर दिया। हमले में कुशवंत, शिवनरेश तथा एक अन्य व्यक्ति ने हमला बोल बुरी तरह से पिटाई की। घायल के शोर मचाने पर सत्यवान नामक व्यक्ति ने छुड़वाया, पुलिस को फोन किया। स्वजन घायल को अस्पताल ले गए जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया। कनीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

30 अप्रैल को लगे

गा इस साल का पहला सूर्यग्रहण
******************************************
**********************************************
30 अप्रैल 2022 शनिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। शनिवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिल्ली एनसीआर समेत भारत में कंही भी दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशान्त महासागर, दक्षिण अमेरिका और पश्चिम दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल को रात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और अगली सुबह 01 मई को 04 बजकर सात मिनट पर समाप्त होगा। इस वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण एवं दो चन्द्र ग्रहण लगेंगे। पहला चन्द्र  ग्रहण 16 मई को  व दूसरा चन्द्र ग्रहण 08 नवम्बर को  लगेगा। खगोल शास्त्र के अनुसार 18 वर्ष 18 दिन की समय अवधि में 41 सूर्य ग्रहण और 29 चन्द्र ग्रहण लगते हैं। एक साल में अधिकतम सात ग्रहण लग सकते है जिसमें पांच सूर्य ग्रहण और दो चन्द्रग्रहण हो सकते हैं। यदि किसी वर्ष में दो ही ग्रहण लगेंगे तो दोनों ही सूर्य ग्रहण होंगे। सूर्य ग्रहण का अध्यात्मिक महत्व है या नहीं है। परन्तु दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए यह अवसर किसी उत्सव से कम नहीं है। क्योंकि ग्रहण के समय ब्रह्माण्ड में विलक्षण व अद्भुत घटनाएं होती हैं जिससे वैज्ञानिकों को नयें नये तथ्यों पर कार्य करने को मिलता है।  
 क्योंकि सूर्य ग्रहण के बारे में तरह-तरह की भारतीय भ्रांतियां और अंधविश्वास फैलाये गए हैं और जो आज भी जारी है जैसे आज भी कहा जा रहा है  कि ग्रहण के समय हमें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, कुछ करना भी नहीं चाहिए ,कुछ खाना पीना नहीं चाहिए, मनोरंजन आदि नहीं करना चाहिय ।
    किसी भी ग्रहण के बारे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक खगोलीय नजारा है एक प्राकृतिक दृश्य है जो अमावस्या के दिन पड़ता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है, चन्द्रमा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है।   जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता हुआ पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तो कुछ समय के लिए पृथ्वी के कुछ हिस्से पर सूर्य की रोशनी नहीं आती, वहां अंधेरा हो जाता है और चांद सूर्य की डिस्क को पूर्ण या आंशिक रूप से ढक लेता है तो इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
     सूर्य ग्रहण में राहु और केतु का कोई योगदान नहीं है। यह अंधविश्वास और कपोल कल्पित बिंदु हैं। इनका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। सूर्य ग्रहण है खगोलीय घटना है, इसमें कुछ भी खतरनाक की आपत्तिजनक नहीं है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में राहु, केतु, चांद और सूर्य को भी ग्रह माना गया है जबकि हकीकत यह है कि यह चारों ग्रह नहीं है। असलियत में दुनिया में ,राहु और केतु का कोई अस्तित्व नहीं है, चांद और सूरज ग्रह नहीं हैं। चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और सूरज कोई ग्रह नहीं बल्कि एक तारा है, चमकता हुआ सितारा, जिसकी वजह से हमारा सौरमंडल वजूद में है।
      सूर्य ग्रहण के समय में न तो कोई उपद्रव होता है, न हिंसा होती है ना ही कोई अशांति होती है। नहीं मानवीय गतिविधियों को करने में कोई फर्क पड़ता है या कोई हानि होती है।  सूर्य ग्रहण के कारण न भूकंप आते हैं  न महामारी फैलती है  इन सबका कारण है मनुष्य का प्रकृति के साथ छेडख़ानी करना । पर्यावरण को प्रदूषित करना ।यह सिर्फ और सिर्फ एक अद्भुत आकाशीय नजारा है, खगोलीय नजारा और प्राकृतिक नजारा है।  मनुष्य ने अपने ज्ञान विज्ञान का प्रयोग करके प्रकृति के अनेक रहस्यों का पता लगाया है जैसे कोपरनिकस और ज्यार्दन बू्रनो ने सर्वप्रथम कहा था कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और  सूर्य स्थित है। इसे लेकर यूरोप में काफी हो-हल्ला मचाया गया। ब्रूनों को जिंदा जलाया गया ।
      सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण प्राकृतिक और खगोलीय घटनाएं हैं। हमें यह जानकारियां गैलीलियो, कोपरनिकस, ज्यार्दन ब्रूनो, हेली, नील आर्मस्ट्रांग जैसे अंतरराष्ट्रीय नाम के आविष्कारकों मैं दी हैं, तो हमारे राष्ट्रीय हीरो आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और सवाई मानसिंह जैसे अनेकों महान आविष्कारकों ने मुहैया कराई हैं इसलिए भारतीय संविधान की धारा 51ए में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैज्ञानिक संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया गया है। कहां, क्या, कब, क्यों, कैसे की मानसिकता को विकसित करने को प्रोत्साहन दिया गया है।
सूर्य ग्रहण के दौरान कोई हानिकारक किरणें उत्सर्जित नहीं होती है सूर्य ग्रहण के समय भोजन व पानी खराब नहीं होता है सूर्य ग्रहण में न गर्भवती महिलाओं व अजन्मे बच्चे को कोई हानि पहुंचती है । हम अपने सभी कार्य सामान्य दिन की तरह कर कर सकते है अधिकतर घरों में  महिलाएं डाब नामक घास  पानी के घङ़ो में डालती है  ताकि पानी को खराब होने से बचाया जा सके किंतु आजकल उस घास के माध्यम से रोगाणु घर में आ सकते है। हा ग्रहण देखते समय कुछ सावधानी रखनी चाहिए ।सूर्य ग्रहण को नंगी आखों से कभी भी नही देखना चाहिए। नंगी आँखों से देखने से रेटिना सदा के लिए प्रभावित होता है। सुरक्षित सोलर फिल्टर से या इसे देखने के लिए तैयार चश्मों से सूर्य ग्रहण को देखना चाहिए।

Sunday, April 24, 2022

  फिर हुई बिजली केबल चोरी
******************************
***********************************
*************************************
****
 कनीना। कनीना क्षेत्र से विभिन्न ट्यूबवेलों से केबल चोरी हो गई। समय-समय पर ट्यूबवेलों से चोरियां होती रही है। जनवरी माह से अब तक तीन बार बिजली की केबल, बिजली के उपकरण आदि चोरी हो चुके हैं। 22 अप्रैल को फिर से तीन ट्यूबवेलों से चोरी हो गई। सतराज कनीना वार्ड नंबर 13 ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने यूरो स्कूल के पीछे 2 ट्यूबवेल बनाए हुए जहां से 22 अप्रैल की रात को बिजली की केबल चोरी हो गई। इसकी लंबाई 15 से 20 फुट थी। यही नहीं विक्रम वार्ड नंबर 1 कनीना, विजेंद्र उन्हाणी के ट्यूबवेल से भी बिजली की केबल चोरी हो गई है। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

3 मई को कनीना से धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
******************************************************
***********************************
*******************
कनीना। कस्बे के नेताजी मेमोरियल क्लब में श्रीगौड़ सभा कनीना रजिस्टर्ड द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के सभापति राजकुमार भारद्वाज रहे । वही अध्यक्षता रवि कौशिक ने की। इस अवसर पर तीन मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान राजकुमार भारद्वाज ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। वही सुरेश शर्मा ने भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समाज के लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस मौके पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर इंदरलाल शर्मा, सुनील कुमार, ओमप्रकाश कौशिक, सुरेश अत्री, मनोज शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, पूर्ण शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राहुल, धर्मवीर, सुरेश चंद शर्मा, योगेश, मनीष, राजेंद्र, उमादत्त, अभिषेक सहित अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: बैठक में जिम्मेवारी सौंपते हुए ब्राह्मण समाज के लोग।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
*******************************************
************************************
***************
 कनीना। रविवार को ठाकुर जी का बड़ा मंदिर में सात दिवसीय चलने वाली भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के वार्डों में श्रीकृष्ण भगवान के जयकारे के साथ निकाली गई। मंदिर के पुजारी कंवरसैन वशिष्ठ ने बताया कि भागवत कथा एक मई तक चलेगी और प्रवचन का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा। आचार्य पूर्ण देव शास्त्री ने भागवत नाम को एक शुद्ध रूप से विस्तार पूर्वक वर्णन किया और चौधरी लाल सिंह ने अपने मधुर आवाज से श्रोताओं को मुग्ध कर लिया। श्रोता गण में तूने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान, चंचल मन को नहीं संवारा कैसे आएंगे भगवान ,क्या भरोसा है जिंदगी का साथ देती नहीं किसी का तालियां बजाकर व भजन पर झूमते हुए कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस दौरान मुकेश, सरोज, दिव्या, बिना, रीमा, सुमन, गौरव मुदगिल, प्रतीक शर्मा, मनीष, प्रकाश, दीपक शर्मा दुष्यंत, जीतू, जतिन सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।  
फोटो कैप्शन 06: भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए आचार्य।

कनीना में नहर के भूमिगत करने का कार्य रुकवाया
*************************************************
***********************************
*****************
कनीना। कनीना-अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग तक बनाई जा रही भूमिगत नहर के कार्य को लोगों ने रुकवा कर रोष प्रकट किया।
कनीना के कपिल यादव, पवन प्रधान, धर्मपाल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नहर को भूमिगत करने के लिए सरकार ने एक स्कीम चलाई थी जिसमें नहर के दोनों तरफ सड़क मार्ग बनाया जा सके जिससे रेवाड़ी व अन्य मार्गों पर जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके लेकिन इसस नहर कार्य सही नहीं होने के कारण आज कस्बे के दर्जनों लोगों ने उसे रुकवा कर फिर से लेवल लेकर कार्य करने की बात कही। लोगों ने यह भी बताया कि अटेली सड़क मार्ग से लेकर रेवाड़ी  सड़क मार्ग तक अंडर ग्राउंड बनने वाली नहर कार्य में लेबल ठीक ना होने के कारण यह कार्य लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है जिसके कारण यह सड़क मार्ग तथा भूमिगत नहर मार्ग लोगों के लिए भारी समस्या बन गया है। लोगों बताया कि जब यह नहर भूमिगत होने का कार्य शुरू हुआ था तब ही लेवल ठीक न होने की बात चली थी। लेकिन नहीं तो एजेंसी ने उनकी बात पर ध्यान दिया और ना ही कार्य को ढंग से किया जिसके कारण आज भूमिका नहर कार्य लोगों के लिए गले की फांसी बन रहा है लोगों का यह भी कहना है कि जब सरकार द्वारा इस मार्ग को पक्का करने व नहर को भूमिगत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था तो कस्बे में खुशी की लहर थी लेकिन नहर भूमिगत मार्ग कार्य सही लेवल में न करने के कारण नहर की दूसरी साइड में रहने वाले कॉलोनी के लोगों को एक समस्या बन गई है और उनको अपनी कॉलोनी में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं जिसके लिए मात्र कुछ दूरी के रास्ते को अब कई किलोमीटर का रास्ता बन गया है जो लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज यादव कस्बे के पार्षद कमल यादव, समाजसेवी कपिल यादव प्रधान, पवन कुमार प्रधान, धर्मपाल के अलावा कस्बे के लोगों ने उक्त नहर मार्ग पर जाकर कार्य का अवलोकन किया तथा मौके पर ही विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह को बुलाकर आ रही समस्या से अवगत भी कराया जिसको लेकर सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने जूनियर इंजीनियर की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की समस्या सुनी तथा नहर महकमे के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने उच्च अधिकारियों से बात कर इस मामले के समाधान के लिए प्रयास किए।  एसडीओ सुरेंद्र सिंह से जब इस बारे में बात की तो उनका कहना था कि हमने लोगों की समस्या को गौर से सुना है और देखा भी है उक्त मामले को लेकर अधिकारियों की नॉलेज में डाल दिया गया है तथा लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा तथा नहर की दूसरी तरफ रहने वाली कालोनियों के लिए सही ढंग से रास्ता बना कर उनको आने-जाने की सुविधा दी जाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
फोटो कैप्शन 01: एसडीओ नहर सुरेंद्र सिंह लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

सरकार की फसल के दे उचित दाम
***************************************
***********************************
*******
कनीना। किसानों को फसल के सही दाम में मिलने के कारण किसान अपनी फसल को लेकर परेशान हैं। ये विचार इनेलो नेता अनिल यादव, मनमोहन खन्ना हल्का अध्यक्ष एससी सेल नारनौल, विनय भारद्वाज संगठन सचिव जिला महेंद्रगढ़, एडवोकेट राजकुमार रामबास जिला लीगल सेल अध्यक्ष, अजय यादव जिला अध्यक्ष आईटी सेल, युवराज यादव हल्का अध्यक्ष आईटी सेल, सतनारायण सैनी के अलावा अन्य लोगों ने आज कनीना मंडीमें जाकर लोगों से बातचीत की तथा उनके दुख और दर्द को समझने का कार्य किया।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के अनाज को सही दामों पर न खरीदने के कारण आज क्षेत्र का किसान गेहूं मंडियों में लाने से डर रहा है जिसके कारण अबकी बार कनीना मंडी में मात्र 20 क्विंटल गेहूं के अलावा एक दाना भी नहीं आया जिसको लेकर किसान तो परेशान है। साथ में आढ़ती तथा उनके साथ उठाने व भराव का कार्य करने वाली लेबर भी परेशान हैं। किसान द्वारा पैदा की गई फसल को सही दामों पर न खरीदने के कारण किसान अपनी मेहनत से पैदा की गई गेहूं की फसल व सरसों की फसल को अपने घर पर डाले हुये हैं। उधर किसान द्वारा पैदा की गई फसल को छोटे दलाल खरीद कर वारे न्यारे हो रहे हैं। मंडियों में गेहूं न आने के कारण आढ़तियों की रोटी रोजी के लाले पड़ गए हैं और साथ में लेबर भी भूखी मरने पर मजबूर हो गई है।  अनाज मंडियों में अनाज न आने के कारण मंडियों में आढ़ती तो परेशान है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों की सरकार द्वारा मदद की जानी चाहिए।
फोटो कैप्शन 2: कनीना मंडी में आढ़तियों की समस्या सुनते नेता।

भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति का निर्विरोध हुआ चुनाव
- कृष्ण कुमार पूनिया बने प्रधान
***********************************************
**********************************
****************
कनीना।  कनीना की बाल्मीकि धर्मशाला में भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति कनीना की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भीमराव जन जागरण समिति के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी विक्रम यादव सिविल कोर्ट कनीना की देखरेख में संपन्न हुआ।
 चुनाव निर्विरोध कराया गया जिसमें कृष्ण कुमार पूनिया ककराला को प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई वही उप-प्रधान ओमप्रकाश डहकवाल छितरौली, कैशियर रतिपाल पूर्व सरपंच मोहनपुर, महासचिव बलबीर सिंह वार्ड नंबर 6 कनीना, सह सचिव हरि सिंह चौहान वार्ड नंबर 8 कनीना, कार्यकारिणी सदस्य जागेराम कोटिया, चांदराम नंबरदार वार्ड नंबर 8 कनीना,  करण सिंह छितरौली को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान केके पूनिया ने कहा की भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति लोगों की भलाई के लिए काम करती आई है और करती रहेगी।
फोटो कैप्शन 3: भीमराव आंबेडकर जनजागरण समिति के चुनाव कराते हुए।

नए रोजगार सृजन करना सरकार का उत्तरदायित्व-राधेश्याम गोमला .

*******************************************************
*******************************************************************************************************************************
कनीना।  जिला के प्रत्येक खंड स्तर पर क्लस्टर-वाइज तीन तीन औद्योगिक संस्थान स्थापित हो ताकि आजीविका के विकल्प उपलब्ध हो सके। मुख्यमन्त्री का राजधर्म है कि वह अपने प्रदेश की जनता की आजीविका का प्रबंध करे क्योंकि रोजगार उपलब्ध कराना सरकारों की जिम्मेदारी होती है।
गांव अगिहार और पाथेडा के युवाओं से रू-ब-रू होते हुए सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने ये बात कहे। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि रोजगार कम हैं बेरोजगारी ज्यादा तो  सरकार का उत्तरदायित्व है कि वह नए रोजगार सृजन करे। अगर सरकार के पास सरकारी नौकरियां कम हैं तो निजी क्षेत्र के रोजगार गांव स्तर पर उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों औद्योगिक संस्थान हैं जो सुरक्षित, उपयुक्त और सुविधा सम्पन्न स्थान तलाश रहे हैं। सरकार को चाहिए कि जरूरतमंद स्थानों पर औद्योगिक संस्थान स्थापित कराए।
उन्होंने कहा कि जिला महेन्द्रगढ़ प्रदेश का सबसे सुरक्षित, शान्त और मेहनती इलाका है। यहां वह हर बात उपलब्ध है जो औद्योगिक संस्थानों की प्राथमिकताओं पर खरा उतरता है।
उन्होंने कहा कि सरकार जिला के प्रत्येक खंड स्तर पर क्लैस्टर-वाइज तीन तीन औद्योगिक संस्थान स्थापित करवा दे, ताकि खंड के बेरोजगार युवाओं को खंड में ही रोजगार उपलब्ध हो सकें। इससे बेरोजगारी का ग्राफ बहुत कम हो जाएगा। आज जिला के प्रशिक्षित युवा दरबदर घूम रहे हैं। वे रोजगार पाने के लिए अन्य जिलों या अन्य राज्यों में जाते हैं तो उन्हें ना केवल धक्के खाने पड़ते हैं बल्कि और भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि उनके अनुभव अनुसार हर औद्योगिक कम्पनी सस्ते रेट की जमीन, साथ लगते हाई-वे व अन्य परिवहन मार्ग, बिजली पानी की सुविधा,प्रशिक्षित व समर्पित लेबर, अपराध-मुक्त क्षेत्र व राजनीतिक सहयोग चाहती है। जहां उक्त सब बातें मुहैया होती हैं वहां औद्योगिक संस्थान आने को तत्पर हैं। और जिला महेन्द्रगढ़ में उक्त सभी बातें उपलब्ध हैं। अगर कमी है तो राजनीतिक इच्छाशक्ति की। जिस क्षेत्र के प्रतिनिधि जागरूक हैं वहां उक्त कम्पनियां आ भी रही हैं। जिला के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे जिला में बड़े औद्योगिक संस्थान स्थापित करवाने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सर्व समाज मंच शीघ्र गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा और गांवों की चौपालों के माध्यम से नेताओं को सचेत करेगा कि प्रतिनिधि व्यर्थ की बातों पर समय जाया करने की बजाय जिला की बेरोजगारी कम करने और विकास की गति तेज करने पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि सर्व समाज मंच औद्योगिक संस्थान स्थापित करवाने के साथ साथ जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु अनेक ऐतिहासिक स्थानों को विकसित करने, मैट्रो ट्रेन लाने व अटेली विधानसभा क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग करता आ रहा है। जिला के प्रतिनिधि जिला के विकास पर ध्यान दें अन्यथा जनता उन्हें आगे मौका नही देगी।
इस अवसर पर सरपंच दलबीर सिंह राजपूत , वेदपाल सिंह राजपूत, विष्णु सिंह राजपूत, मनबीर सिंह राजपूत,  मन्दरूप सिंह राजपूत, सुबेदार विनोद सिंह राजपूत, महिपाल चौहान राजपूत, नाहर सिंह चौहान, बालाराम चौहान, सत्यपाल चौहान, बलवान चौहान, गंधर्व चौहान, राजेश सिंह राजपूत, मनजीत सिंह राजपूत, मनोज सिंह राजपूत, प्रमोद सिंह, ओमबीर सिंह राजपूत, सुमेर सिंह यादव, दीपक यादव, सोनु यादव, कृष्ण यादव, बीरसिंह बोहरा, लक्ष्मण यादव, मनफ़ूल यादव, सुबेदार सुखदेव यादव, शीशराम यादव, रामौतार यादव, भूपेन्द्र यादव व अन्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04:राधेश्याम गोमला युवाओं से मिलते हुए।

Saturday, April 23, 2022

 ठाकुर जी के बड़े मंदिर में चलेगी एक सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा
*******************************************************
*************************************************************
************************************
******************
कनीना। कनीना के ठाकुर मंदिर में 24 अप्रैल से 01 मई तक एक सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा चलेगी। मंदिर के पुजारी  कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि ठाकुर जी के मंदिर से भक्त जनों के साथ आचार्य पूर्ण देव शास्त्री  कलश यात्रा के साथ जाएंगे। कलश यात्रा रविवार को सुबह निकाली जाएगी। जिस किसी को इस कलश यात्रा में भाग लेना हो वह सुबह 8:00 8 बजे ठाकुर जी के बड़ा मंदिर कनीना में पहुंचकर हिस्सा ले सकती हैं। श्रीी वशिष्ठ ने बताया कि आचार्य पूर्ण देव शास्त्री पिछले 11 वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा करते आ रहे हैं और गोवर्धन धाम उत्तर प्रदेश के महंत हैं। ये सनातन धर्म के बारे में अपने भक्तजनों को विस्तार से बताते हैं और यज्ञ करने की प्राचीन विधि जानते हैं। इन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी आवाज जग जन तक पहुंचाने के लिए कथा प्रवचन का मार्ग चुना है। उनका मत है कि देश में अधिक मतांतरण होने से लोग भ्रमित हैं। अगर उनको सनातन के बारे में सही ज्ञान हो जाए तो मानवता का जो पतन हो रहा है वह रुक जाएगा और  समाज में जो बुराइयों का प्रचलन चल रहा है लोग मानसिक रोगी हो रहे हैं
उससे छुटकारा मिल जाएगा और जीवन सुखमय व आनंदमय हो जाएगा। इसलिए आप सभी परिवार सहित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हो और आपका कल्याण होगा।
फोटो कैप्शन 06: बड़े ठाकुर मंदिर कनीना में संत सहित कंवरसेन वशिष्ठ।

अनेकों प्रतियोगिताएं स्कूल में हुई आयोजित
******************************************
********************************************
************************************
****
कनीना। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना के प्रांगण में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा कक्षा एक व दो में अंग्रेजी लेखन का, कक्षा 3 से 5 तक बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व कक्षा 6 से 8 तक फल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को विचित्र रूप से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव ,  शैक्षणिक प्रमुख नरेंद्र यादव ,डीपीई बिजेंद्र यादव,मंजीत सिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर चेयरमैन राव बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का स्कूलों द्वारा समय-समय पर आयोजन करना अति आवश्यक है इसी को ध्यान में रखते हुए  विद्यालय लगातार इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है तथा आगे भी करता रहेगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि  इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है, इससे उनके अंदर प्रतियोगिता की भावना जागृत होती है। प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ व अभिभावकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया व उनके द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग की अपेक्षा की।

कर्मचारी की मांगों के लिए पीडब्ल्यूडी मैकेनिक कर्मचारी यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन
**********************************************************************
************************************
********************************
 कनीना। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की एक बैठक कनीना जलघर पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार पूनिया प्रधान ने की। उन्होंने बताया कि राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा तथा महासचिव नरेंद्र को प्रमुख अभियंता पंचकूला द्वारा 13 अप्रैल 2022 को मांगों के लिए पहुंचने पर निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनको बहाल नहीं कियेे जाने की सूरत में धरना प्रदर्शन चलेगा। कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि 26 अप्रैल को पूरे हरियाणा में मंडल कार्यालय पर 2 घंटे का रोष प्रदर्शन किया जाएगा, फिर भी यदि प्रमुख अभियंता पंचकुला की नीति में खोट रहा तो 18 मई को पूरे हरियाणा में कर्मचारी शामिल होकर प्रमुख अभियंता के खिलाफ कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनेक मांगे लंबित पड़ी है उनको पूरा न करके कर्मचारियों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। इस मौके पर अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना जलघर में बैठक करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन कर्मी।

खेडी में आयोजित हुआ खेल दिवस
*****************************************
***********************************
****************
कनीना। एसडी स्कूल खेड़ी तलवाना में खेल दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक जगदेव यादव ने की और विद्यालय में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने अंदर की खेल प्रतिभा को उजागर किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस, खो -खो, फुटबाल ,लोंग जंप, बैडमिंटन इत्यादि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोंगे जंप में माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं खो खो में पारुल और ज्योति की टीम प्रथम रही। बैडमिंटन में कक्षा 8 से शीतल और अंजलि ने बाजी मारी।
 विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शोभा राव खरसाणिया ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए, इससे वह मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कोच प्रदीप कुमार, नरेंद्र यादव, ज्योति शर्मा ,निशा यादव और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: खेलों में अव्वल रहे विद्यार्थी स्टाफ सहित।

यूरो स्कूल में बताये साक्षात्कार टिप्स
*****************************************
************************************
**********
कनीना।यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लिए जाने वाले साक्षात्कार टिप्स बताए गए। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रांगण में विभिन्न आयु वर्ग की अंतर सदनीय बास्केटबाल एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में एडिशन सदन ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं आइंस्टीन सदन 15 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ आयु वर्ग में डार्विन सदन ने पहला एवं आइंस्टीन सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में न्यूटन सदन की छात्रा राधिका ने प्रथम, डार्विन सदन की छात्रा शानवी ने द्वितीय तथा एडिसन सदन की छात्रा महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। क्योंकि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान होती है एवं यूरो ग्रुप आफ स्कूल्स के शैक्षणिक डायरेक्टर डा. राजेन्द्र यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: यूरो स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ सुनील यादव प्राचार्य।

आरआरसीएम स्कूल में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित
*************************************************
**********************************
************
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में  हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गो  के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में छात्रा पारुल, चाहत व इशिका  ने प्रथम स्थान तथा छात्र प्रीत तथा छात्रा कीर्ति व निकिता  ने द्वितीय व लक्ष्य, वंशिका  व दीक्षा  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में छात्र आदित्य, दीपेंद्र व छात्रा दिव्या  ने प्रथम व छात्र अनुज, निलेश व  छात्रा गरिमा ने  द्वितीय स्थान तथा नेहा, कंचन व यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लेखन कौशल को विकसित करना है ताकि उनका लेख सुंदर व स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि सुंदर लेख बालक के व्यक्तितव की ओर संकेत करता है।
अंत में कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचर्य नरेन्द्र गौतम ने भी अपने संबोधन में बताया कि एक अच्छा लेख एक अच्छे विचार व उच्च मानसिकता का सूचक होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों के लेख सुधारने का भरसक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी  सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की।
  उधर रामचन्द्र पब्लिक स्कूलकनीना में आज अक्षरांकन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग बनाये गये।
कनिष्ठ वर्ग में पायल प्रथम ,श्रेया  व पायल द्वितीय व किया पूनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।  वरिष्ठ वर्ग में रिदम ने प्रथम , मुस्कान ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ - साथ एलकेजी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की होने वाली गतिविधियां भी करवाई गई । आरआरसीएम ग्रुप आफ  एजुकेशन के चेयरमैन रोशनलाल ने बताया कि कैलिग्राफी लिखने की एक दृश्यात्मक शैली होती है। यह अक्षरों को एक पटल पर उभारने की कला है। संस्था के प्राचार्य श्री राकेश कौशिक ने कहा कि अक्षरांकन प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में संकेतों का अर्थपूर्ण , सुव्यवस्थित तथा कौशलपूर्ण  तरीके से आकार व रूप प्रदान करने की कला का विकास होता है। समन्वयक मनिषा यादव ने बताया कि कैलिग्राफी आज की सबसे प्रसिद्ध कला है।  प्रथम , द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 03: आरआरसीएम कनीना में रोशनलाल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
           04: आरसीएम स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य।

कोरोना काल से पहले चलने वाली ट्रेन पुन:चलाई जाए
************************************************
************************************
************
 कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कोरोना काल से पहले की सभी ट्रेन फिर से चलाए जाने की मांग बलवती हो गई है। कनीना क्षेत्र से तीन जोड़ा ट्रेन कोरोना काल से पहले आती जाती थी जो पूर्णता बंद पड़ी है। कनीना क्षेत्र के रविंद्र बंसल, सुरेश कुमार, महेश बोहरा, सुनील कुमार, सुमेर सिंह चेयरमैन, मोहन पार्षद आदि ने बताया कि 59730 और 59727 नामक ट्रेन रेवाड़ी से सीकर और सीकर से रेवाड़ी दिन के वक्त चलती थी जो कोरोना काल पूर्व चलती थी परंतु आज भी बंद पड़ी हैं। इसी प्रकार 54309 एवं 54310 हिसार से दिल्ली की ट्रेन आवागमन करती थी जो दोनों बंद पड़ी हैं। इसी प्रकार 54315 और 54316 रेवाड़ी से हिसार को जाने वाली ट्रेन भी कोरोना काल से पूर्व चलती थी किंतु कोरोना काल के बाद से भी बंद पड़ी है । यही नहीं सीकर को जाने वाली 14811 और 14 812 कनीना खास रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती जबकि छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकती ।है ऐसे में इस ट्रेन को कनीना खास रेलवे स्टेशन पर रोका जाए। वहीं कोरोना काल से पूर्व चलने वाली सभी ट्रेन पुन: बहाल की जाए। उन्होंने प्रशासन रेल विभाग से मांग की है कि इस वक्त उन्हें चलाया जाए।  रेलवे विभाग से सभी ट्रेन चलाये जाने और सभी ट्रेनों का पहले वाला ही किराया निर्धारित करने की की मांग की है।

 मानव सेवा से बढ़कर इस संसार में कोई और सेवा नहीं
*********************************************
***********************************
**************
कनीना। संत सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं है। इसलिए हमें अपने जीवन में प्यासे को पानी और भूखे को अन्न अवश्य ही देना चाहिए। ये विचार परम संत शिरोमणि स्वामी संजीव महाराज ने भक्त जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव को अपने जीवन में सदैव पुण्य कार्य करते रहने है क्योंकि जो जैसा कार्य करता है उसको वैसा ही फल भगवान द्वारा प्राप्त होता है। इसलिए हमें सदा अपने जीवन में शुभ कार्य करते रहना चाहिए।  स्वामी जी ने कहा कि आज के इस आपाधापी के युग में मानव अपने कर्तव्य से विमुख हो चुका है जिसके कारण उसे महान दुखों ने अपने कब्जे में ले लिया है।  स्वामी जी ने अभी बताया की जो मेहनत करते हुए शुभ कर्म करते हैं वे भगवान को अवश्य ही संबंध रखें।  बड़े-बड़े महलों और धन एकत्रित करने से मानव को शांति नहीं मिलती। अगर मानव शांति चाहता है तो अपनी शुद्ध कमाई में से दसवां हिस्सा निकालकर हमेशा पुण्य कार्य में लगाए जिससे उसको पुण्य मिलेगा और उसका लाभ तथा जो धन  उस पुण्य कार्य में लगाया है उसका कई गुना बढ़कर किसी ना किसी रूप में उसको वापस मिल जाता है। इसलिए मानव को सदैव पूर्ण कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Friday, April 22, 2022

कोरोना काल से पहले चलने वाली ट्रेन पुन:  चलाई जाए
****************************************************
*****************************************************

 किसी भी कार्य में गड़बड़ करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा-एसडीम सुरेंद्र सिंह
********************************************************************
************************************
**********************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में उप-मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया गया तथा उसमें अध्यापकों व बच्चों से बातचीत कर जानकारी ली गई। उक्त आशय की जानकारी एसडीएम कार्यालय के स्टेनो वीरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि कनीना के  उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निकटवर्ती ग्राम भोजावास के प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया तथा उसमें शिक्षक व बच्चों से बात कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी बताया कि वहां अच्छे काम के लिए अध्यापकों की सराहना की। साफ सफाई के निर्देश जारी कर ज्यादा से ज्यादा बच्चे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। वही हाजिरी रजिस्टर वह अन्य कार्यों को चेक किया जिसके लिए स्कूल मुखिया को और अधिक सुधारने के निर्देश दिए।  वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजावास से अन्य गांव में जाने वाले रास्तों का भी निरीक्षण कर उनमें जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। सुरेंद्र ने बताया पड़तल को जाने वाले रास्ते में दोनों तरफ बनने वाले नाले की सफाई व दुरुस्ती के लिए भी लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा कराने का कार्य कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये हैं। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: एसडीएम कनीना भोजावास में स्कूल की चेकिंग करते हुए।

एसडियन्स ने सुझाएं पृथ्वी संरक्षण के उपाय
****************************************
***********************************
*******
कनीना। विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
 एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में ड्राविंग एवं पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से सन्देश दिया कि धरती हमारी माता है तथा बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण इसे विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मानव विकास की आड़ में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा है जिससे पृथ्वी पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को समझने व संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। पेड़-पौधों पृथ्वी की सुन्दरता का आधार है अत: अधिक पेड़ लगाने चाहिए। प्रतियोगिता में पांचवी कक्षा से शिवम् पुत्र योगेश, दक्ष पुत्र रमेश, आयुश पुत्र रमेश, प्रणजली पुत्री श्याम सुन्दर, भारती व प्र्रतिज्ञा ने अपने अनुभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छठी कक्षा से तन्वी, दिया पुत्री देवेन्द्र कुमार, भविष्या, दक्ष, दिक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सतवीं कक्षा से भविष्या, हर्षित, रेहान, जतिन अल्का , अंजली आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आठवीं कक्षा से दीपक, प्रतिभा , गौरव, रिशित, चेतन, रितिक प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय निदेशक ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि पृथ्वी का संरक्षण हम सभी का प्रथम कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, पूर्ण सिंह, नरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, संदीप कुमार उपस्थित रहे।
  उधर  हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया। इसके साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर एक मनमोहक नृत्य पेश किया जिसमें बच्चों ने पृथ्वी पर बढ़ रही समस्याओं के बारे में प्रस्तुति दी कि किस प्रकार से पृथ्वी पर वृक्षों की दिन प्रतिदिन कटाई की जा रही है जिससे पृथ्वी पर तापमान की बढ़ोतरी तथा ऑक्सीजन की कमी दिन प्रतिदिन देखने को मिल रही है। यह सभी के लिए परेशानी का विषय बनी हुई है। बच्चों ने नृत्य के माध्यम से सभी को यह समझाना चाहा है कि हमें पृथ्वी पर बढ़ रही इन परेशानियों को रोकने के लिए वृक्षों की संख्या को बढ़ाना होगा और जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन पेड़ों की कटाई की जा रही है इस पर रोक लगानी होगी।
 इसके उपरांत विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को पृथ्वी दिवस पर कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं दी जिसमें उन्होंने बच्चों को कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। यदि हम हर साल अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाते हैं और अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं तो पृथ्वी पर बढ़ रहे तापमान तथा ऑक्सीजन की कमी को कुछ प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। इसलिए में विद्यालय का चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाले आपके हर जन्मदिन पर आप सभी पृथ्वी पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
 इस उपलक्ष्य पर सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार, निदेशक खुशीराम शर्मा ,प्राचार्य कृष्ण सिंह पीआरओ भुवनेश, तेजपाल डीपी, प्राइमरी विंग कोऑर्डिनेटर सुमन,सुदेश कुमार ,सुरेंद्र कुमार तथा सभी समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हेरीटेज स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण करते हुए।

शराब पीकर कांच की बोतल सड़क पर तोडऩे के दो मामले दर्ज
*********************************************************
************************************
**********************
 कनीना। शराब पीकर खाली शराब की बोतल को सड़क पर तोडऩे के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 पहली घटना में कनीना उपमंडल के गांव भोजावास के पास एक व्यक्ति ने अटेली सड़क की तरफ से आते हुये शराब की बोतल को गट गट पी लिया और पुलिस पार्टी को देख कर बोतल को सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया जिसे आम जनता को आने जाने में बाधा हो रही थी कनीना पुलिस ने भूपेंद्र इसराणा के विरुद्ध मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। डाक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट में उसे शराब पीए बताया।
एक दूसरी घटना में मोड़ी के पास सुंदराह गांव की तरफ से आते हुए एक युवक ने पव्वा शराब का मुंह के लगाकर गट गट पी लिया और पुलिस पार्टी को देख कर वह सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया जिससे आने जाने में बाधा हो रही थी। व्यक्ति को काबू करके मेडिकल करवाया गया। कनीना एसडीएच में मेडिकल करवाने पर शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस में सतपाल इसराणा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

उन्हाणी में पृथ्वी दिवस की रही धूम
********************************************
************************************
******************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आज पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं को पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने पृथ्वी दिवस पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि पिछले 200 वर्षों से किस प्रकार से पृथ्वी पर अनेक प्रकार के संकट आ रहे हैं और इन सभी के पीछे मानव का योगदान है।
मानव ने विकास की होड़ में यहां के प्राकृतिक संसाधनों का बड़ी तेजी से दोहन किया है जिसके परिणाम स्वरूप इस पृथ्वी पर मानव का रह पाना मुश्किल हो रहा है जिसके कारण लगातार ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस गति से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है उससे आने वाले 30 वर्षों में इस पृथ्वी के 50 प्रतिशत ग्लेशियर  समाप्त हो जाएंगे और इस सदी के अंत तक इस पृथ्वी से ग्लेशियर सदा के लिए लुप्त हो जाएंगे , तत्पश्चात मानव का इस पृथ्वी पर रह पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा और जिसके परिणाम स्वरूप अनेक तटवर्ती नगर जिनमें भारत के कोलकाता चेन्नई और मुंबई भी शामिल हैं समुद्र में डूब जाएंगे उन्होंने आगे बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर के पिघलने से महासागरों का जलस्तर बड़ी तेजी से ऊपर उठ रहा है आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम सभी को भुगतने होंगे । उन्होंने आगे कहा कि यह पृथ्वी हमारी मां है और इस मां की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है, अगर हम इस प्रकृति की रक्षा अर्थात अपनी मां की रक्षा नहीं कर पाए तो यहां रहना हमारे लिए दूभर हो जाएगा। उन्होंने सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वह एक एक पेड़ लगाकर इस अपनी मां रूपी पृथ्वी  की रक्षा करें। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि जल संचय करके इस पृथ्वी को बचा कर रखें। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हमारी दादी नानी पानी का बार बार प्रयोग करके लंबे समय इसे उपयोग में लाती रहती थी जिसके कारण यह आज तक बचा हुआ है।  लेकिन आज की युवा पीढ़ी पानी का जिस गति से दोहन और बर्बाद कर रही है उससे निकट भविष्य में यहां पानी की विकट समस्या आने वाली है। उन्होंने कहा कि छात्राएं यह प्रण लें कि वह पानी को ने तो व्यर्थ बहाएंगे और ना इसको व्यर्थ बेकार करेंगे और जहां तक हो सके इसे बचाने का प्रयास करेंगे। सभी छात्राओं ने इस बात की शपथ भी ली।
 इस अवसर पर डा सुधीर कुमार व डा अंकिता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 3: पृथ्वी दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डा विक्रम सिंह।

Thursday, April 21, 2022

 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
***********************************************
*********************************************************
************************************
***********
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव अगिहार की रेखा देवी के बयान पर 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज किया है। रेखा देवी ने कनीना पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह 19 अप्रैल को अपने खेत में काम से गई थी वहां सुशीला तथा सुनीता अगिहार निवासी उनके खेत से सरसों के धांसे से काट रहे थे। उन्होंने धांसे काटने से मना किया तो दोनों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया, मार पिटाई की। तत्पश्चात सुशीला का लड़का अजीत मौके पर आ गया जिन्होंने हाथ में डंडा ले रखा था जिन्होंने डंडों से पिटाई की। तीनों ने लात घूंसे मारे। तत्पश्चात रेखा का पति मुकेश मौके पर आया जिसे देख देख जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग गए। रेखा को सेहलंग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भडफ़ में जैविक खेती करने वाले किसान के पास पहुंचे जिला युवा अधिकारी
-अधिकारियों ने जैविक खेती करने के बारे में सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में दी जानकारी
********************************************
***********************************
******************
कनीना। कनीना उप मंडल के गांव भडफ़ में जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र नारनौल महेंद्र कुमार नायक,  महात्मा गांधी नेशनल फैलो नितिन कुमार, वाईआरसी कोऑर्डिनेटर अनिल दिधारिया जैविक खेती करने वाले किसान रवि के पास पहुंचे। किसान रवि व अन्य किसानों को अधिकारियों ने जैविक खेती करने के बारे में सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को एपीओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपनों के माध्यम से किसान जुड़ कर सरकार से बहुत अधिक जानकारी व फायदे ले सकते हैं। जिसके माध्यम से अच्छी खेती की जा सकती है।  महात्मा गांधी नेशनल फैलो नितिन कुमार ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया जाए और महेंद्रगढ़ के युवाओं को एग्रीकल्चर बेस्ड ट्रेनिंग देने के लिए जिले में प्लानिंग किया जाए। जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवा जैविक खेती को अपनाकर अपना कैरियर बना सकते हैं जिसमें आगे बढऩे के बहुत अधिक रास्ते हैं। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र महेंद्र कुमार नायक ने कहा कि केंद्र सरकार ऑर्गेनिक खेती करने पर निशुल्क ट्रेनिंग दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऑफलाइन ट्रेंनिंग स्कूल, यूथ क्लब और एनजीओ के साथ मिलकर शुरू किया जाए तो हरियाणा की युवाओं को आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही वह आत्मनिर्भर भी बनेंगे। वाईआरसी आधिकारी अनिल दिधारिया ने कहा कि यूनाइटेड नेशन वॉलिंटियर इंडिया द्वारा जैविक खेती को ध्यान में रखते हुए हर साल जैविक खेती व्यापार के लिए हल चुनौती (सॉल्व चैलेंज) कार्यक्रम के माध्यम से सफल उद्योगी को 1लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। आने वाले दिनों में युवा संगठन केंद्र द्वारा भी जिले में इस तरह की फाइल बनाकर आगे भेजे जाएंगी। इस दौरान बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सिगड़ा, किसान हरिश यादव, जसवंत यादव, नरेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7 व 8: अधिकारी जैविक विधि से तैयार सब्जियों की जानकारी लेते हुए।

किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है बिजली विभाग
*************************************************
***********************************
************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में मुख्य बस के स्टैंड गोमला चौक पर स्थित बिजली का एक एच पोल  लगा हुआ है जो पिछले 3 माह पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण बिजली के दोनों पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं जिस पर न तो बिजली विभाग के किसी कर्मचारी की नजर पड़ती है और ना ही संबंधित विभाग इस पर कोई ध्यान देने  को तैयार है।  भोजावास बस स्टैंड पर स्थित दुकानदार पवन कुमार स्वामी की दुकान के बिल्कुल सामने एक एच पोल स्थित है जिसके दोनों खंभे पूरी तरह टूटे हुए हैं जो कि भगवान भरोसे ही रुक रहे हैं और कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। दुकानदारों ने बताया कि वो पिछले माह संबंधित विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं अमल में लाई गई है जिससे आने जाने वाले राहगीरों व दुकानों पर खरीददारी करने वालों को भय बना रहता है कि कब यह है बिजली का खंभा उनके ऊपर आ गिरे? लोगों ने संबंधित विभाग से अपील करते हुए कहा कि इस एच पोल को तुरंत प्रभाव से बदलवाया  जाए जिससे आम जन के जान माल की हानि से बचाया जा सके। इस मौके पर दुकानदार हनुमान दास, कुलदीप कुमार, विकास, योगेश ,बलवंत नवीन, जसवंत, बिजेंद्र, नाहर सिंह आदि उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 01: भोजावास बस स्टैंड पर टूटा हुआ एच पोल।।

 विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही को बख्शा नहीं जाएगा- सुरेंद्र सिंह
***************************************************************
*********************************
******************************
कनीना। विकास के किसी भी कार्य में मिलावट करने वाले तथा सरकार के नियम अनुसार बनने वाले कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये विचार कनीना के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ खंड कनीना के गांव बागोत में बनने वाली कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य चेक किया तथा उसमें लगने वाली सामग्री के सैंपल भी लिए गए। इस आशय की जानकारी एसडीएम कोर्ट के स्टेनो वीरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि आज उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में एसडीओ बिजली बोर्ड, एसडीओ पंचायती राज तथा टी आर ए तहसील की टीम द्वारा बाघोत गांव में बनने वाली सड़क निर्माण का निरीक्षण किया तथा उसमें लगने वाली सामग्री का सैंपल लेकर लैब में टेस्ट कराने के लिए भेज दिया ताकि उसमें लगने वाले मैट्रियल का पता लग सके कि वह कितना सही है और कितना गलत वहीं दूसरी तरफ उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा खंड कनीना के निकटवर्ती ग्राम ककराला में चलने वाली खेल नर्सरी का औचक निरीक्षण किया तथा  नर्सरी चलाने वाले लोगों से बात कर नर्सरी वहां की जानकारी प्राप्त की वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से उपमंडल अधिकारी एसडीम सुरेंद्र सिंह कनीना आए हैं तभी से उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा जिन गांव में विकास कार्यों की मूलभूत सुविधाओं की कमी है उनको पूरा कराना इनका मुख्य उद्देश है इस अवसर पर इनके साथ एसडीओ बिजली बोर्ड एसडीओ पंचायती राज तथा टी आर ए के अलावा अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे
फोटो केप्शन 5: बाघोत में सड़क निर्माण कार्य देखते हुए एसडीएम कनीना
            6: खरकड़ाबास में खेल नर्सरी देखते हुए

26 अप्रैल को कनीना में होगा आम आदमी कार्यालय का उद्घाटन
***************************************************
********************************
*********************
,कनीना। कनीना-अटेली टी प्वाइंट पर 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील गुप्ता एमपी दिल्ली, ओबीसी चेयरमैन कमीशन दिल्ली जगदीश यादव सहित अन्य नेता रहेंगे। 26 अप्रैल को ही अधिवक्ता सतनारायण यादव कनीना में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।सतनारायण यादव पहले कांग्रेस पार्टी में भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे है। इस दौरान दक्षिण हरियाणा उपप्रधान सुरेश बाव्वा, जिला प्रधान सुकेश दीवान, उप प्रधान हरेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, महेश, विक्रम सहित अन्य आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे।

एक साल के लिए पट्टे पर छोड़ी नगरपालिका की 335 कनाल भूमि
-विगत वर्ष की तुलना में तीन लाख रुपये अधिक हुई आय
*******************************************************
***********************************
***********************
 कनीना। कनीना पालिका प्रधानसतीश जेलदार की अध्यक्षता में कनीना नगर पालिका की 335 कनाल 16 मरला कृषि योग्य भूमि को वर्ष 2022-23 के लिए पट्टे पर छोड़ दिया है। बोली दाताओं ने खुली बोली लगाई जिसमें 8 बोली दाताओं  ने प्लॉट नंबर 1 से 5 को लीज पर लेने के लिए प्रतिभूति राशि जमा करके भाग लिया।
जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि प्लाट नंबर एक जो 70 कनाल 16 मरला है जिसे 2,60,100 रुपये में सतेंद्र कनीना ने, प्लाट नंबर दो 84 कनाल 3 मरला जिसे 3.5 लाख में सुभाष कनीना ने, प्लाट नंबर तीन जो 88 कनाल 3 मरला है को 3,57,500  रुपये में मोहन लाल कनीना ने,  प्लॉट नंबर चार जो 85 कनाल 5 मरला है को 3,12,300 में बोली पर छोड़ा गया जबकि प्लॉट नंबर 5 की किसी भी बोलता बोली नहीं लगाई। विगत वर्ष बोली नौ लाख रुपये के करीब थी जबकि इस वर्ष करीब 12 लाख रुपये में छूटी है। बोलीदाताओं को यह राशि को एक सप्ताह के अंदर अंदर जमा करवाने बारे में सचिव प्रधान द्वारा निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर सचिव अनिल कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, केशव शर्मा लिपिक,वार्ड 3 के प्रतिनिधि संदीप यादव चार पार्षद प्रतिनिधि कमल यादव अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 03:नगरपालिका द्वारा कृषि योग्य भूमि को एक वर्ष के लिए पट्टे पर छोड़ते हुए।

दस लाख रुपये की राशि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला को सैड निर्माण के लिए सौंपी
*****************************************************************
********************************
*************************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए नारनौल से एमप्लाड स्कीम के तहत दस लाख रुपये की राशि श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के शेड निर्माण के लिए आई थी जिसे प्रधान गौशाला हुकमचंद पहलवान, गौशाला मुंशी प्रवीण कुमार को चेक राशि सतीश जेलदार द्वारा शेड निर्माण हेतु सौंप दी। इस मौके पर सतीशजैलदार के अलावा अनिल कुमार लेखाकार, मनोज कुमार, केशव शर्मा लिपिक, वार्ड प्रतिनिधि संदीप यादव,कमल यादव आदि मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 04: श्रीकृष्ण गौशाला के लिए दस लाख का चेक सौंपते सतीश जेलदार।

बार एसोसिएशन ने रखा 2 मिनट का मौन
*****************************************
*********************************
**************
 कनीना। बार एसोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान बिजेंद्र यादव बोहरा के चाचा राजूराम का निधन हो गया जिसके चलते कनीना बार एसोसिएशन ने 2 मिनट का मौन धारण किया और काम स्थगित रखा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौधरी ने बताया छाजू राम करीब 72 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  सभी अधिवक्ताओं ने आपातकालीन बैठक कर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, कुलदीप कनीनवाल, संदीप कनीनवाल, कैलाशचंद गुप्ता, सुनील राव, नरेश कनीनवाल, ओपी रामबास, गिरवर लाल कौशिक, मुंशी, सतीश कुमार आदि विभिन्न अधिवक्ता मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 5: मौन धारण करते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

झुंडों में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
*********************************************
********************************
******************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला में जंगल के झुंडों में अचानक आग लग गई। अस पास के लोग जमा हो गये और आग पर काबू पाने पाने का प्रयास किया। महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया परंतु फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड में मौके पर जाकर आग पर पूर्णरूप से काबू पाया।

कहने को गौ माता किंतु रोटी के स्थान पर दे रहे हैं कूड़ा
*************************************************
**********************************
***************
 कनीना। यूं तो लोग गाय को गौ माता का दर्जा देते हैं किंतु कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला की गाड़ी में चुपके-चुपके लोग कूड़ा डाल रहे हैं। विभिन्न गांवों में गाड़ी जाती है और चालक गाड़ी में बैठा रहता है। लोग गाड़ी में पीछे से रोटी एवं चारा डालते हैं।  चालक कंवर सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी अलग-अलग दिन गाहड़ा, भडफ़ तथा करीरा जाती है। एक-एक दिन अलग अलग गांवों में जाती है।
कनीना में जब अजीत कुमार ने गाड़ी रुकवा कर उसमें चारा डालना चाहा तो उसने देखा कि इसमें तो कूड़ा भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्याज के छिलके, सरसों निकालते समय बचे हुये रेत आदि गायों के खाने में मिलाकर गाड़ी में फेंक रहे हैं। उन्होंने खेद जताया कि जिन गायों के लिए लोग शुद्ध खाना देना चाहिए उनके स्थान पर कूड़ा दे रहे हैं। कहने को तो गौ माता कह रहे किंतु जूठन तथा कूड़ा गायों के लिए दे रहे हैंञ उन्होंने खेद जताया उन्होंने गाड़ी गाहड़ा गांव सेआई थी जिसमें यह कूड़ा पाया गया।
फोटो कैप्शन 6 व 7: गौशाला की गाड़ी में कूड़ा और प्याज के छिलके दिखाते हुए अजीत कुमार।

Wednesday, April 20, 2022

भडफ़ में जैविक खेती करने वाले किसान के पास पहुंचे जिला युवा अधिकारी
*************************************************************
*********************************
*******************************
-अधिकारियों ने जैविक खेती करने के बारे में सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में दी जानकारी
*******************************************************************
**************************************************************
************************************
*************************
कनीना। कनीना उप मंडल के गांव भडफ़ में जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र नारनौल महेंद्र कुमार नायक,  महात्मा गांधी नेशनल फैलो नितिन कुमार, वाईआरसी कोऑर्डिनेटर अनिल दिधारिया जैविक खेती करने वाले किसान रवि के पास पहुंचे। किसान रवि व अन्य किसानों को अधिकारियों ने जैविक खेती करने के बारे में सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को एपीओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपनों के माध्यम से किसान जुड़ कर सरकार से बहुत अधिक जानकारी व फायदे ले सकते हैं। जिसके माध्यम से अच्छी खेती की जा सकती है।  महात्मा गांधी नेशनल फैलो नितिन कुमार ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया जाए और महेंद्रगढ़ के युवाओं को एग्रीकल्चर बेस्ड ट्रेनिंग देने के लिए जिले में प्लानिंग किया जाए। जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवा जैविक खेती को अपनाकर अपना कैरियर बना सकते हैं जिसमें आगे बढऩे के बहुत अधिक रास्ते हैं। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र महेंद्र कुमार नायक ने कहा कि केंद्र सरकार ऑर्गेनिक खेती करने पर निशुल्क ट्रेनिंग दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऑफलाइन ट्रेंनिंग स्कूल, यूथ क्लब और एनजीओ के साथ मिलकर शुरू किया जाए तो हरियाणा की युवाओं को आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही वह आत्मनिर्भर भी बनेंगे। वाईआरसी आधिकारी अनिल दिधारिया ने कहा कि यूनाइटेड नेशन वॉलिंटियर इंडिया द्वारा जैविक खेती को ध्यान में रखते हुए हर साल जैविक खेती व्यापार के लिए हल चुनौती (सॉल्व चैलेंज) कार्यक्रम के माध्यम से सफल उद्योगी को 1लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। आने वाले दिनों में युवा संगठन केंद्र द्वारा भी जिले में इस तरह की फाइल बनाकर आगे भेजे जाएंगी। इस दौरान बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सिगड़ा, किसान हरिश यादव, जसवंत यादव, नरेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7 व 8: अधिकारी जैविक विधि से तैयार सब्जियों की जानकारी लेते हुए।

किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है बिजली विभाग
**************************************************
************************************
****************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में मुख्य बस के स्टैंड गोमला चौक पर स्थित बिजली का एक एच पोल  लगा हुआ है जो पिछले 3 माह पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण बिजली के दोनों पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं जिस पर न तो बिजली विभाग के किसी कर्मचारी की नजर पड़ती है और ना ही संबंधित विभाग इस पर कोई ध्यान देने  को तैयार है।  भोजावास बस स्टैंड पर स्थित दुकानदार पवन कुमार स्वामी की दुकान के बिल्कुल सामने एक एच पोल स्थित है जिसके दोनों खंभे पूरी तरह टूटे हुए हैं जो कि भगवान भरोसे ही रुक रहे हैं और कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। दुकानदारों ने बताया कि वो पिछले माह संबंधित विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं अमल में लाई गई है जिससे आने जाने वाले राहगीरों व दुकानों पर खरीददारी करने वालों को भय बना रहता है कि कब यह है बिजली का खंभा उनके ऊपर आ गिरे? लोगों ने संबंधित विभाग से अपील करते हुए कहा कि इस एच पोल को तुरंत प्रभाव से बदलवाया  जाए जिससे आम जन के जान माल की हानि से बचाया जा सके। इस मौके पर दुकानदार हनुमान दास, कुलदीप कुमार, विकास, योगेश ,बलवंत नवीन, जसवंत, बिजेंद्र, नाहर सिंह आदि उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 01: भोजावास बस स्टैंड पर टूटा हुआ एच पोल।।

 विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही को बख्शा नहीं जाएगा- सुरेंद्र सिंह
************************************************************
************************************
****************************
कनीना। विकास के किसी भी कार्य में मिलावट करने वाले तथा सरकार के नियम अनुसार बनने वाले कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये विचार कनीना के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ खंड कनीना के गांव बागोत में बनने वाली कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य चेक किया तथा उसमें लगने वाली सामग्री के सैंपल भी लिए गए। इस आशय की जानकारी एसडीएम कोर्ट के स्टेनो वीरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि आज उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में एसडीओ बिजली बोर्ड, एसडीओ पंचायती राज तथा टी आर ए तहसील की टीम द्वारा बाघोत गांव में बनने वाली सड़क निर्माण का निरीक्षण किया तथा उसमें लगने वाली सामग्री का सैंपल लेकर लैब में टेस्ट कराने के लिए भेज दिया ताकि उसमें लगने वाले मैट्रियल का पता लग सके कि वह कितना सही है और कितना गलत वहीं दूसरी तरफ उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा खंड कनीना के निकटवर्ती ग्राम ककराला में चलने वाली खेल नर्सरी का औचक निरीक्षण किया तथा  नर्सरी चलाने वाले लोगों से बात कर नर्सरी वहां की जानकारी प्राप्त की वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से उपमंडल अधिकारी एसडीम सुरेंद्र सिंह कनीना आए हैं तभी से उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा जिन गांव में विकास कार्यों की मूलभूत सुविधाओं की कमी है उनको पूरा कराना इनका मुख्य उद्देश है इस अवसर पर इनके साथ एसडीओ बिजली बोर्ड एसडीओ पंचायती राज तथा टी आर ए के अलावा अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे
फोटो केप्शन 5: बाघोत में सड़क निर्माण कार्य देखते हुए एसडीएम कनीना
            6: खरकड़ाबास में खेल नर्सरी देखते हुए

26 अप्रैल को कनीना में होगा आम आदमी कार्यालय का उद्घाटन
**************************************************
*************************************
***************
कनीना। कनीना-अटेली टी प्वाइंट पर 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील गुप्ता एमपी दिल्ली, ओबीसी चेयरमैन कमीशन दिल्ली जगदीश यादव सहित अन्य नेता रहेंगे। 26 अप्रैल को ही अधिवक्ता सतनारायण यादव कनीना में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।सतनारायण यादव पहले कांग्रेस पार्टी में भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे है। इस दौरान दक्षिण हरियाणा उपप्रधान सुरेश बाव्वा, जिला प्रधान सुकेश दीवान, उप प्रधान हरेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, महेश, विक्रम सहित अन्य आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे।

एक साल के लिए पट्टे पर छोड़ी नगरपालिका की 335 कनाल भूमि
-विगत वर्ष की तुलना में तीन लाख रुपये अधिक हुई आय
****************************************************
***********************************
*************************
 कनीना। कनीना पालिका प्रधानसतीश जेलदार की अध्यक्षता में कनीना नगर पालिका की 335 कनाल 16 मरला कृषि योग्य भूमि को वर्ष 2022-23 के लिए पट्टे पर छोड़ दिया है। बोली दाताओं ने खुली बोली लगाई जिसमें 8 बोली दाताओं  ने प्लॉट नंबर 1 से 5 को लीज पर लेने के लिए प्रतिभूति राशि जमा करके भाग लिया।
जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि प्लाट नंबर एक जो 70 कनाल 16 मरला है जिसे 2,60,100 रुपये में सतेंद्र कनीना ने, प्लाट नंबर दो 84 कनाल 3 मरला जिसे 3.5 लाख में सुभाष कनीना ने, प्लाट नंबर तीन जो 88 कनाल 3 मरला है को 3,57,500  रुपये में मोहन लाल कनीना ने,  प्लॉट नंबर चार जो 85 कनाल 5 मरला है को 3,12,300 में बोली पर छोड़ा गया जबकि प्लॉट नंबर 5 की किसी भी बोलता बोली नहीं लगाई। विगत वर्ष बोली नौ लाख रुपये के करीब थी जबकि इस वर्ष करीब 12 लाख रुपये में छूटी है। बोलीदाताओं को यह राशि को एक सप्ताह के अंदर अंदर जमा करवाने बारे में सचिव प्रधान द्वारा निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर सचिव अनिल कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, केशव शर्मा लिपिक,वार्ड 3 के प्रतिनिधि संदीप यादव चार पार्षद प्रतिनिधि कमल यादव अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 03:नगरपालिका द्वारा कृषि योग्य भूमि को एक वर्ष के लिए पट्टे पर छोड़ते हुए।

दस लाख रुपये की राशि कनीना श्रीकृष्ण गौशाला को सैड निर्माण के लि

ए सौंपी
****************************************************************
*********************************************************************