ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, September 18, 2026
देसी पिस्तौल सहित एक काबू, केस दर्ज
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि संदीप उर्फ लंबू जिला दादरी अपने पास अवैध पिस्तौल लिए खेड़ी गांव के खेल स्टेडियम के गेट पर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने रैडिंग पार्टी तैयार की और बताए गए स्थान पर पहुंची। जब पुलिस खेल स्टेडियम गांव खेड़ी के गेट के पास पहुंची तो नौजवान टी-शर्ट लोअर पहने हुआ था, रैडिंग पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर उसका नाम पूछा तो उसने संदीप उर्फ लंबू जिला चरखी दादरी बताया। जब उसकी लोअर चेक की तो उसमें देसी पिस्तौल बरामद किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
नूह मेवात में मनाया जाएगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन
-सम्मान दिवस का निमंत्रण देने का काम जारी
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। जगत ताऊ चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस 27 सितम्बर को नूह मेवात में मनाया जा रहा है। ऐसे में नेता जिला महेंद्रगढ़ के दर्जनों गांवों में जाकर जगत ताऊ चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिये प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल का कहना है कि लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में अपनी आस्था जताई है। गांवों से लोग से अपने अपने साधनों से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री जगत ताऊ चौधरी देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर, गरीब व कमेरे वर्ग के लिए काम किया वहीं गांव गांव अनुसूचित जाति की चौपाल बनवायी। जनहितों के लिये संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर का समान दिवस कार्यकर्ताओं के लिये जननायक के विचारों और संघर्ष को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। देवीलाल ने बुजर्गों की पेंशन 100 रुपए से शुरुआत की। इस मौके पर रामेश्वर पहलवान,वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल, ज्ञानेशवर निम्भल महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष एससी सेल, रमेश कुमार प्रधान, बलवान ठेकेदार, विक्रम, सत्यवीर,जगदीश मानपुरा , हंसराज ,रामानंद,कपिल निम्भल, अजय कुमार। शेर सिंह पूर्व सरपंच, रघुबीर पूर्व अध्यापक ,अनिल, रोहताश आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: गांवों में जनसंपर्क करते हुए
आयुर्वेदिक कालेज पटीकरा को 100 बीएएमएस सीटों की मिली मंजूरी
-कालेज में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रियाहोगी शुरू
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास से एनसीआईएसएम ने सत्र 2026-27 के लिए दी अनुमति
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने प्रथम अपील पर विचार करते हुए 17 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया।
इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर कालेज को मान्यता दिलाने की मांग रखी थी। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से आयोग के समक्ष पक्ष रखा गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
इस फैसले से महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को फायदा होगा। अब उन्हें आयुर्वेद में उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर सीटें उपलब्ध होने से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नए संस्थान बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरी मान्यता और संसाधन उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप राज्य में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आयोग के आदेश के बाद अब कालेज में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे नारनौल के इस सरकारी संस्थान का संचालन पूरी क्षमता के साथ हो सकेगा।
माडल संस्कृति स्कूल कनीना मे आयोजित की गई ब्लाक स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं
-विभिन्न स्कूलों ने लिया भाग
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। शुक्रवार को खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में किया गया। प्रतियोगिताओं में कनीना खंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिसमें नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, लघु नाटिका, कविता पाठ, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन , डाक्यूमेंटरी तथा क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग विधाओं में विद्यार्थियों ने कानून, अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक न्याय, समानता, नागरिक चेतना एवं जिम्मेदार समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी रचनात्मकता और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सामने रखा।
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नव्या यादव, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नव्या, रामचंद्र विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान कनिष्का, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबास ने प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या प्रिया, देवयानी इंटरनेशनल विद्यालय, बेवल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अनुष्का यादव, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान पूजा, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इशिता, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान केया, रामचंद्र विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान जिया, पीएमएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी तलवाना ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, बीआर ज्ञानदीप विद्यालय, सुरजनवास ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अभिलाषा, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान पूर्वी, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिया एवं नैंसी, देवयानी इंटरनेशनल विद्यालय, बेवल की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान गरिमा एवं मुस्कान, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना की टीम तथा तृतीय स्थान पारुल एवं आभा, बीआर ज्ञानदीप विद्यालय, सुरजनवास की टीम ने प्राप्त किया।
लघु नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इशिका एवं उनकी टीम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेजल एवं उनकी टीम, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान नैतिक एवं उनकी टीम, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रकृति, बीआर ज्ञानदीप विद्यालय, सुरजनवास ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समीक्षा, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना तथा तृतीय स्थान वंशिका, देवयानी इंटरनेशनल विद्यालय, बेवल ने प्राप्त किया।
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पूजा, देवयानी इंटरनेशनल विद्यालय, बेवल तथा तृतीय स्थान याश्वी, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया।
डाक्यूमेंटरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भाविका, आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान योगिता, बीआर ज्ञानदीप विद्यालय, सुरजनवास तथा तृतीय स्थान मनीता, आरआरसीएम विद्यालय, कनीना ने प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमांशी एवं उनकी टीम, राजकीय विद्यालय, ककराला ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वरुण एवं उनकी टीम, बीआर ज्ञानदीप विद्यालय, सुरजनवास तथा तृतीय स्थान शिवानी एवं उनकी टीम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककराला ने प्राप्त किया।
कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार खुडानिया द्वारा प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन 08: प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी
कनीना अनाज मंडी में बाजरे की आवक जारी
-700 रुपए सस्ता बिक रहा है बाजरा
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। हालांकि कनीना के अनाज मंडी में इस समय बाजरे की आवक जारी है और बाजरा 2200 रुपए से लेकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है जबकि एमएसपी 2900 रुपए प्रति क्विंटल है। इस बार किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। जहां वर्षा अभाव वहीं भाव अभाव का दर्द झलक रहा है।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, अजीत सिंह आदि ने बताया कि इस बार जब बाजरे की बिजाई की जानी थी उस समय वर्षा नहीं हुई। जब बाजरा पकान पर पहुंचा तब वर्षा नहीं हुई। वर्षा अभाव में इस बार बाजरा बड़ी मुश्किल से पैदा किया है। इस बार बाजरे का रंग और इसके स्वाद विगत वर्षों की तुलना में बेहतर है क्योंकि इस बार वर्षा न होने से चेपा रोग नहीं लगा वही बाजरे का रंग भी खराब नहीं हुआ। ऐसे में साफ सुथरा बाजरा आ रहा है किंतु किसान यहां भी ठगे जा रहे हैं। एसपी 2900 रुपए प्रति क्विंटल होते हुए भी कनीना की पुरानी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद 700 रुपए प्रति क्विंटल कम दी जा रही है। किसानों की मजबूरी है जब बाजरा निकाल लिया तो उसे कहां रखें?
चेलावास स्थित नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद एक अक्टूबर से संभावित है। अब देखा जाना है कि किसान कब तक बाजरे को पुरानी अनाज मंडी में बेचने को मजबूर रहेंगे।
उल्लेखनीय की बाजरा दक्षिण हरियाणा की प्रमुख खरीफ फसल है। बाजरा ने केवल हरियाणा अपितु गुजरात व राजस्थान आदि के लोग भी ले जाते हैं। पशुचारे के रूप में, मुर्गी दाने के रूप में तथा खाने के लिए मिलेट के रूप में काम में लाया जाता है। बाजरा खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा मानते हैं। सर्दियों में दक्षिण हरियाणा के लोग बड़े चाव से बाजरे की रोटी खाते हैं, ऐसे में बाजरे की मांग है किंतु इस वक्त बाजरा सस्ते में बिक रहा है। दोहरी मार झेलते हुए भी किसान बाजरे को बेचने के लिए मजबूर हैं। किसानों की मांग है कि अविलंब सरकारी खरीद शुरू की जाए।
फोटो कैप्शन 5: कनीना अनाज मंडी में बाजरे की आवक
चंडीगढ़ से प्रबंधक निदेशक पहुंचे कनीना के उप-नागरिक अस्पताल
-करीब 3 घंटे तक अफरा तफरी का रहा माहौल -विभिन्न कमियां गिनाते हुए एक सप्ताह में पूरी करने का दिया सख्त आदेश
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। चंडीगढ़ से प्रबंधक निदेशक(मातृ एवं शिशु) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डा. वीरेंद्र यादव कनीना के उप नागरिक अस्पताल में पूर्व सूचना के आधार पर पहुंचे। उन्होंने न केवल कमरों की जांच की अपितु हर छोटी बड़ी कमी को भांपकर उपस्थित डाक्टरों एवं अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी कमियां पूरी करने का आदेश दिया वरना उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा. वीरेंद्र यादव ने अस्पताल की गैलरी में बंद लाइट को देखकर कहा कि कोई मरीज कभी भी आ सकता है और उन्हें आने-जाने में तकलीफ होगी, दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां लाइट होना बहुत जरूरी है। जिसको लेकर करीब एक घंटे में लाइट की व्यवस्था कर दी गई। कुछ कमरों के ताले लगे देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि किसी भी कमरे पर ताला नहीं लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग का साइन बोर्ड लगा होना चाहिए ताकि मरीज आसानी से पढ़कर वहां तक पहुंच सके। आपातकालीन को सफेद शब्दों में लिखा होने पर भी उन्होंने एतराज जताते हुए कहा कि रात के समय यदि कोई मरीज आता है तो कैसे देख पाएगा कि आपातकालीन सेवा किधर है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेचर तथा व्हीलचेयर रैंप के पास होनी चाहिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार कोई असुविधा ना हो। आपरेशन थिएटर में आक्सीजन लाइन खराब होने पर उन्होंने कहा कि अफसोस है कि कभी कोई मरीज जिसे आक्सीजन की आवश्यकता हो जाए कैसे पूर्ति की जाए? उन्होंने कहा कि आक्सीजन गैस सिलेंडर बेड के पास हो तथा किसी प्रकार की उनमें कमी नहीं हो हो तथा लाइन दुरुस्त होनी चाहिए। ओपीडी तथा दवाई भी चेक की और दवाओं की कमी पाई गई। तत्पश्चात उन्होंने डाक्टरों से भी सवाल जवाब किए जिस पर डाक्टरों के मौन रहने पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि डाक्टरों को हर बात का बखूबी से ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को डाट डपट पिलाई और कहा कि हर चीज के रखरखाव के लिए सरकार पैसे देती है फिर भी हर कार्य दुरुस्त क्यों नहीं हो रहा। दवाओं का स्टाक पूरा नहीं है। यही नहीं उन्होंने खराब लिफ्ट तुरंत ठीक करवाने का आदेश दिया और कहा कि सभी लिफ्ट हर हाल में चालू हालात में होनी चाहिए। वे करीब तीन घंटे अधिकारी अस्पताल रहा जिसके चलते हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर सीएमओ अशोक कुमार, एसएमओ रेनू वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर जितेंद्र मोरवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 6 और 7: अधिकारी स्टाफ को निर्देश देते हुए
सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का आकस्मिक निधन, शौक सभा आयोजित
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। गांव बूचावास (सिहा की ढाणी) निवासी प्रवक्ता मंगू सिंह के पिताजी, सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बलबीर सिंह (76) का 17 सितंबर को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
वे अपने पीछे पत्नी इंद्रावती देवी, पुत्र प्रवक्ता मंगू सिंह, दो पुत्रियां, एक पोता और एक पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शुक्रवार को उनके निवास बूचावास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने पहुंचे रसूलपूर सरपंच उमेद सिंह एवं एमपीएचई के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया, अनूप रिवासा, मुकेश चौहान सिसोठ, कंवर सिंह बोहरा, मेजर रमेश कुमार, मनोज कुमार, राजेश, सुनील सहित अनेक जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए
बूथों एवं स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
-विभिन्न बूथों पर जले दीये
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं बूथों पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के तीन बूथों पर आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी, प्राथमिक शिक्षा समिति की प्रधान सुषमा देवी, नगर पालिका सचिव कपिल कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक सहित विद्यालय स्टाफ, शूटिंग कोच, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रवक्ता स्नेह लता, सुमन लता, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, कल्पना , दीपक दहिया, मुख्य शिक्षिका मीना देवी, मोनू शेखावत, नीतू बंसल, राकेश कुमार, ओमप्रकाश पालीवाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। शूटिंग कोच राहुल मेहता के साथ शूटिंग नर्सरी के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद का दिया जलाया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने इस अवसर को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हुए उत्साह व्यक्त किया।
विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के एक बूथ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी के दो बूथों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया।
फोटो कैप्शन 01: दीया जलाते हुए शिक्षक
शहीद लाल सिंह डिप्टी कमांडेंट के शहीदी दिवस पर किया याद
-सीआरपीएफ सोनीपत की टीम पहुंची मौके पर
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना के शहीद लाल सिंह स्टेडियम में शहीद लाल सिंह के शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप सेंटर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सोनीपत की टीम द्वारा सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में शहीद लाल सिंह की धर्मपत्नी संतोष देवी एवं उनके दोनों सुपुत्र सुनील कुमार डिप्टी कमांडेंट तथा पवन कुमार उपस्थित रहे। हनुमान सिंह, निरीक्षक, के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम ने कार्यक्रम में भाग लिया। शहीद को याद किया गया, पुष्प अर्पित किए तथा जयकारे लगाए गए।
इस अवसर पर मनफूल सिंह, अजय कुमार सहित पूर्व सैनिक संघ के सदस्य भी उपस्थित रहे। सीआरपीएफ की टीम, शहीद परिवार एवं कनीना के लोगों ने एक साथ शहीद लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
कौन थे शहीद लाल सिंह-
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 19वीं बटालियन में सेवाएं दे रहे उप कमांडेंट लाल सिंह यादव की शहादत को याद करते हुए कनीना में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे कि 18 सितम्बर 1999 को मणिपुर में तैनाती के दौरान जब उनकी टुकड़ी उग्रवाद-रोधी अभियान में थी, तभी उग्रवादियों ने जंगली और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर उन पर हमला कर दिया। उप कमांडेंट लाल सिंह यादव ने प्रथम पंक्ति से टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और अंत तक अपनी टुकड़ी का हौसला बढ़ाते रहे। अंतत: वे वीरगति को प्राप्त हुए।
फोटो कैप्शन 02: शहीद लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
औने पौने दामों पर बेच रहे हैं किसान बाजरा, रोष
-पुरानी अनाज मंडी में बिक रहा है बाजरा
******************************************
*************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। अनाज मंडियों में बाजरा की नई फसल आनी शुरू हो गई है परन्तु अब तक राज्य सरकार द्वारा सरकारी खरीद शुरू न किए जाने से किसान चिंतित हैं। उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य से 600-650 रुपए तक कम कीमत पर बाजरा बेचना पड़ रहा है। इस संबंध में बसपा के अतरलाल ने हरियाणा के कृषि कल्याण मंत्री श्यामसिंह राणा को पत्र भेजकर बाजरा की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई तो बसपा के कार्यकर्ता मार्केट कमेटी कार्यालयों के समक्ष धरना देंगे।
अतरलाल ने गांव भोजावास, सुन्दरह, मोहनपुर, पड़तल में जनसम्पर्क के दौरान कहा कि उन्हें इलाके के किसानों से शिकायत मिली है कि मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण उन्हें 2250/2300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा बेचना पड़ रहा है। जबकि चालू सत्र के लिए सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। इस तरह किसानों को 600-650 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। इसलिए बसपा हरियाणा के कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा को पत्र लिखकर बाजरा की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करवाने की मांग की है। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने पत्र में अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने, उठान की व्यवस्था साथ-साथ करने तथा गांवों का पूर्व शेड्यूल घोषित कर खरीद प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी की है।
फोटो कैप्शन 03: गांवों में किसानों से मिलते अतरलाल
Thursday, September 17, 2026
हुनर को सम्मान, मेहनत को पहचान और कारीगर को अवसर देना सरकार का संकल्प - मुख्यमंत्री
-3396 राजकीय विद्यालयों को खेल गतिविधियों के लिए 33.96 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं की आर्थिक उत्थान को और आगे बढ़ते हुए वीरवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। अब प्रदेश में 1 लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 1 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों की 10 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब आय सीमा बढऩे के बाद लगभग 17 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीर गाथा और सैनिकों का सम्मान करते हुए वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को देश की सेवा और त्याग के लिए नमन किया।
मुख्यमंत्री ने 3,396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत एक नई और दूरदर्शी पहल सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पोर्टल प्रदेश के विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, उद्यमियों, पेशेवरों, शोधकर्ताओं, जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों तथा आम नागरिकों को अपने अभिनव विचार, तकनीक, उत्पाद एवं समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रदेश के हर नागरिक तक यह अवसर पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ नवाचार को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य स्तर पर चयनित शीर्ष 3 नवाचारों को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि तथा विशेष राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में काम करने वाले 64,783 श्रमिकों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के 48 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि जारी की। उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्री विश्वकर्मा सृजन, शिल्प, कौशल और निर्माण के देवता हैं। उनकी आराधना हमें अपने कार्य में कुशलता, ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती निर्माण, सृजन और कौशल के प्रति हमारी आस्था का पर्व है। भारतीय दर्शन में सृष्टि के निर्माण में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है और भगवान श्री विश्वकर्मा को इन तत्वों को सुव्यवस्थित स्वरूप देने वाले दिव्य शिल्पी के रूप में स्मरण किया जाता है।
मेरा हुनर, मेरी पहचान की भावना से सशक्त होगा कारीगर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा समाज कुशल, मेहनती और ईमानदार लोगों का समाज है। इस समाज ने अपने हुनर और परिश्रम के बल पर हमेशा स्वाभिमान के साथ जीवन जिया है। हरियाणा के निर्माण और विकास में भी विश्वकर्मा समाज के कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के लगभग छह दशकों में प्रदेश ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। आज हरियाणा ऑटोमोबाइल, आईटी और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रदेश में आधुनिक राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलमार्गों और मेट्रो जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इस विकास यात्रा में मेहनतकश कारीगरों और श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पीएमविश्वकर्मा योजना से कारीगरों को कौशल, टूलकिट और ऋण की सुविधा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। योजना में कौशल प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपेंड, आधुनिक टूलकिट के लिए सहायता तथा बिना जमानत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने में भी सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस योजना के तहत 41,366 आवेदक पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 30,655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और लगभग 12 हजार कारीगरों को टूलकिट प्रदान की जा चुकी हैं। लगभग 6 हजार कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला पलवल के दुधौला में स्थापित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक विशिष्ट मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अथक कर्मयोगी, मां भारती के महान सपूत और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की प्रगति, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। इसी सेवाभाव से प्रेरित होकर हरियाणा में 'सेवा संकल्प अभियानÓ की शुरुआत की गई है, जो 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के माध्यम से सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास से जुड़ी गतिविधियों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। यह प्रतिमा हमारी भावी पीढिय़ों को साहस, स्वाभिमान, पराक्रम और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकासÓ की भावना के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाना तथा उच्च शिक्षा में ह्रक्चष्ट वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महत्वपूर्ण कदम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पिछड़े वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को देश में उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा छात्रवृत्ति योजनाओं तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के माध्यम से भी सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड तथा हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज जारी की गई राशि को मिलाकर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर 3,976 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण कामगारों को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रतिमाह 3,500 रुपये पेंशन दी जा रही है। दिव्यांगता पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये की गई है तथा 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये अतिरिक्त राशि का प्रावधान है। कार्यस्थल पर दुर्घटना के कारण अपंगता होने पर 1.50 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण और उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों में सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और प्रभावित श्रमिकों के पुनर्वास के लिए भी नीति लागू की गई है, जिसके तहत अब तक लगभग 38 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
सशक्त कारीगर से सशक्त हरियाणा और विकसित भारत का संकल्प*-
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक शिल्पकार, कारीगर और छोटे उद्यमी सशक्त नहीं होंगे, तब तक प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत नहीं बनाया जा सकता। सरकार का संकल्प है कि हुनर को सम्मान, मेहनत को पहचान और कारीगर को आगे बढऩे के लिए आवश्यक अवसर मिले। उन्होंने कहा कि जब हमारा कारीगर सशक्त होगा, तो हमारा प्रदेश सशक्त होगा और जब हमारा प्रदेश सशक्त होगा, तो विकसित भारत का सपना और मजबूत होगा। हर हाथ को काम मिले, हर मेहनत को मान मिले और हर घर में उत्सव हो—हरियाणा का कारीगर आत्मविश्वास से कहे 'मेरा हुनर, मेरी पहचान।
हर हुनर को सम्मान, हर मेहनत को पहचान और हर हाथ को आगे बढऩे का अवसर देना सरकार का संकल्प—स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती हमें निर्माण, कर्म, हुनर और मेहनत का संदेश देती है। देश और प्रदेश की प्रगति में कारीगरों, श्रमिकों और हुनरमंद लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रम और हुनर को सम्मान देते हुए कारीगरों को आगे बढऩे के नए अवसर प्रदान किए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना भी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर हुनर को सम्मान, हर मेहनत को पहचान और हर हाथ को आगे बढऩे का अवसर मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आज महाराज सूरसैनी जी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है, जो क्षेत्र के गौरव, स्वाभिमान और वीर परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कुमारी आरती सिंह ने महेंद्रगढ़ को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के लगभग हर परिवार का सेना और देशसेवा से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक को लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं और इसकी ड्राइंग भी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सौभाग्य से जहाँ विश्वकर्मा डे है हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस भी आज ही है।आज सारा देश जन्म दिवस को विश्वकर्मा दिवस के साथ-साथ बड़े हर्ष औरउल्लास के साथ मना रहा है। सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश व प्रदेशमें नए विकास के साथ बहुत बदलाव आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने और मनोहरलाल जी ने लगभग 1250 मेगावॉट बिजली का समझौता करके प्रदेश के हित में एतिहासिक फैसला लिया है। इससे बड़ी उपलब्धि आज तक हरियाणा प्रदेश की किसी भी मुख्यमंत्री ने करके नहीं दिखाई, इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी आप बधाई के पात्र हैं।
सांसद ने कहा कि महेन्द्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने जो माँग रखी है इन माँगों का पूर्णसमर्थन करता हूँ और इस क्षेत्र को डेढ़ महीने ज्यादा से ज्यादा पानी दिया जाए ताकि इसक्षेत्र के किसान की फसल भी पक जाएगी और आने वाली फसल की बिजाई भी कर पाएँगे। उन्होंने कहा कि गायों में लम्पी नामक बिमारी आई है जिसका प्रदेश भर में हमारे इलाके में इसका ज्यादा असर है। डायरेक्टर पशुपालन को कह कर उसका जल्दी से जल्दी टीकाकरण करवाया जाए ताकि पशु बच सकें। जैसा विधायक जी ने कहा है कि 148 बी को दोबारा सेनेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाया जाए। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, भगवान विश्वकर्मा जयंती के आज इस अवसर पर हरियाणा केलोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ की इस पावन धरा पर हैं।उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक जाति या एक समाज के नहीं बल्कि वो 36 बिरादरीके भगवान हैं। भगवान विश्वकर्मा ने हमें आगे बढऩे के लिए, आगे चलने के लिएऐसा हुनर दिया। आज उस महापुरुष की जयंती मनाने के लिए हम इक_े हुए हैं। इसकेसाथ ही आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीका भी आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री महोदय, 18 मई 2025 को इसी जगह आप आए थे और आपने जो घोषणाकी थी, उनमें से 80 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं । आज उन्हीं सभी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है । जो हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। विधायक ने मुख्यमंत्रीके सामने मांग रखते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ का बाईपास व 148 बी को नेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाने की कृपा करें। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ और सतनाली के केलिए स्टेडियम, जेरपुर पाली, जवाहर नगर और बुचावास का अंडरपास,महेन्द्रगढ से रेवाड़ी सड़क को फोरलेन, महेंद्रगढ़ केसौंदर्यीकरण, सीवर व पार्क के लिए और गाँवों के विकास के लिए बजट, सतनाली मेंअनाज मंडी, महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय, बिजली बोर्ड में फील्ड हॉस्टल, राजकीयमहाविद्यालय और महिला कॉलेज में नए भवन, मांडोला में पशु अस्पताल की बिल्डिंग,बैरावास, सोहड़ी में पावर हाउस,सोहला और ढाढोत, डेरोली जाट, कोथल, देवास, माजराकलां, भगडाना और जाट में वाटर बॉडी, इसके साथ-साथ सुरेहती मोडियान,ढाणा, नावां और नांगल माला, खुड़ाना गौशाला के पास और गढ़ी में भीवाटरबॉडी का निर्माण, महेंद्रगढ़ अस्पतालका बजट की व्यवस्था की जाए ताकि हॉस्पिटल का काम शुरू हो सके। महेन्द्रगढविधानसभा में डुलाना से रेवाड़ी रोड़तक सड़क , गांव सिसोठ से माजरा कलां सड़क, नांगल सिरोही से किसान स्कूल तक सड़क,सतनाली बास से राजस्थान बॉर्डर ढाणा तक सड़क ,महेंद्रगढ़ शहर की अन-अप्रूव्डकॉलोनियों को अप्रूव्ड किया जाए, पाँच करम के रास्ते दुलोठ से सोहड़ी राजस्थानबॉर्डर, खुड़ाना से मांडोला, मालड़ा से सेंट्रल यूनिवर्सिटी, निम्बहेड़ा से बलाना,माधोगढ़ से बारड़ा, सीगड़ी से पाथेड़ा,बासड़ी से ढाणी बडेसरिया सेढाणी भालोठिया, सुरेती पिलानिया से काली पहाड़ी, सिसोठ से भगडाना, नांगलसिरोही से दुलोठ अहीर,सुरजनवास से चितलांग, जड़वा से गुलाब सिंह की ढाणी, सुरेतीमुढाण से सतनाली के बास, खैरोली से पल्ह, सोहला से ढाणी पीपरवाली, जाटसे भुरजट, डिगरोता से सुरेहती जाखल, जड़वा से जड़वा की ढाणी, सतनाली कोतहसील का दर्जा, सतनाली में रेस्ट हाउस और एक पार्क बनवाया जाए। कार्यक्रममें पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय आयोजनके लिए धन्यवाद दिया और महेन्द्रगढ में छात्रावास के निर्माण के लिए अनुदान राशिव जींद और कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशालाओं व छात्रावास के लिए जमीन देने वनिर्माण के लिए अनुदान राशि देने की मांगरखी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेन्द्र राव ने महेन्द्रगढ में आयोजित भगवान विश्वकर्माजयंती समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, बाढडा विधायक उमेद पातुवास, दादरी विधायक सुनील सतपाल सागवान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, जिला कोऑपरेटिव सोसाइटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व अटेली विधायक सीताराम यादव के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महेन्द्रगढ़ के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए करोड़ो रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली राजस्थान बार्डर तक सड़क निर्माण के लिए 52 लाख 50 हजार की राशि देने की घोषणा की। इसी प्रकार सोहला और मांडोला में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड़ तथा देवावास, भगडाना, माजरा कलां व डैरोली जाट में नहरी पानी के वाटर बॉडी परियोजना के लिए 15 करोड, डुलाना से रेवाड़ी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद में जांगिड़ धर्मशाला व कुरुक्षेत्र में विश्वकर्मा कौशल भवन व छात्रावास के लिए एचएसवीपी के माध्यम से आवेदन करने पर नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपने एच्छिक कोष से महेन्द्रगढ़ में जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र में जांगिड़ धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।
समारोह स्थल से ही मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ विधानसभा की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 70 लाख 9 हजार की लागत से महेन्द्रगढ़ से अटेली सड़क के नवीनीकरण कार्य, 12 करोड़ 77 लाख 69 हजार की लागत से खातोदड़ा से नांगल माला सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन, बाघोत गांव में 5 करोड़ 62 लाख की लागत से नवर्निमित 33 केवी सब स्टेशन, नांवा में 69 लाख 70 हजार की लागत से नवर्निमित व्यायामशाला, डुलाना गांव में 40 लाख 29 हजार की लागत से नवर्निमित पशु अस्पताल व खुडाना गांव में 14 करोड़ 26 लाख 87 हजार की लागत से तैयार जलघर का उद्घाटन किया।
इसी प्रकार, महेन्द्रगढ़ विधानसभा के गांव सुरजनवास में 64 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली आयुष डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया। इसके अलावा, डालनवास गांव में 8 करोड़ 43 लाख 30 हजार की लागत बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, लावन गांव में 6 करोड़ 36 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले जलघर, महेन्द्रगढ शहर के ब्रह्मदेव चौक, माहीचान मोहल्ला व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास जल भराव वाले स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 12 करोड़ 80 लाख 40 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ शहर में सिवरेज सिस्टम के लिए 20 करोड़ 51 लाख 70 हजार की परियोजना, महेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 4 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले नए भवन तथा महेन्द्रगढ़ किले के 8 करोड़ 83 लाख 98 हजार की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, 26 करोड़ 37लाख की लागत से बनने वाले प्रदेश के 11 स्कूलों के नए भवनों के निर्माण और प्रदेश के 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को 1-1 लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के तीन बूथों पर आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए 'आशीर्वाद का दियाÓ प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी, प्राथमिक शिक्षा समिति की प्रधान सुषमा देवी, नगर पालिका सचिव कपिल कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक सहित विद्यालय स्टाफ, शूटिंग कोच, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रवक्ता स्नेह लता, सुमन लता, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, कल्पना , दीपक दहिया, मुख्य शिक्षिका मीना देवी, मोनू शेखावत, नीतू बंसल, राकेश कुमार, ओमप्रकाश पालीवाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। शूटिंग कोच राहुल मेहता के साथ शूटिंग नर्सरी के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद का दिया जलाया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने इस अवसर को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हुए उत्साह व्यक्त किया।
विद्यालय प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के एक बूथ तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी के दो बूथों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया।
फोटो कैप्शन 12: संबंधित है
महेंद्रगढ़ को 68.47 करोड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली को 19.97 करोड़ की मंजूरी
-आरती सिंह राव
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की मंशा केवल अस्पतालों की इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा मजबूत और आधुनिक चिकित्सा ढांचा तैयार करना है, जिससे हर वर्ग के लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इसी सोच के साथ महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं को अब पहले से कहीं ज्यादा रफ्तार दी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ के उप-मंडल अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। साढ़े नौ एकड़ भूमि पर बन रहे इस सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में बेसमेंट सहित छह मंजिलों का भव्य निर्माण किया जा रहा है। दो अलग-अलग खंडों में बंटा यह अस्पताल पूरा होने पर मरीजों को बाह्य रोगी विभाग, भर्ती रोगी विभाग, प्रसव कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई, आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जांच और रेडियोलॉजी जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर देगा।
आरती सिंह राव ने बताया कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के इरादे से सरकार ने 2 सितंबर 2026 को 68.47 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को हरी झंडी दी है। अस्पताल की मुख्य इमारत और आपातकालीन खंड का ज्यादातर ढांचागत काम पहले ही पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही अगले दो वर्षों में इस आधुनिक अस्पताल को पूरी तरह तैयार कर महेंद्रगढ़ की जनता की सेवा में समर्पित करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि एक लाख से ज्यादा मरीजों का भरोसा, 97 प्रतिशत बिस्तर भरे
मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ अस्पताल पर आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसकी झलक आंकड़ों में साफ दिखती है। इस साल अब तक एक लाख से ज्यादा मरीज यहां बाह्य रोगी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं, जबकि अस्पताल में इस समय 97 प्रतिशत बिस्तर भरे हुए हैं। यहां तैनात 160 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।
सतनाली में सवा लाख आबादी के लिए तीस बिस्तरों का नया केंद्र
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सतनाली और उसके आसपास रहने वाली करीब सवा लाख की आबादी को बेहतर इलाज देने के मकसद से तीस बिस्तरों वाला तीन मंजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया जा रहा है। नई इमारत बनने तक मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मौजूदा केंद्र को पास के किसान भवन से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
नए भवन के साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए रहने के क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे आपातकालीन इलाज मिल सके। इस भवन का सत्तर प्रतिशत ढांचागत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने इस परियोजना के लिए 19.97 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी है और 29 जुलाई 2026 से बाकी बचे कामों में तेजी लाई गई है।
नए केंद्र में मां और बच्चे के स्वास्थ्य, नवजात शिशुओं की देखभाल, किशोरों के स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और असंक्रामक रोगों से जुड़ी तमाम आधुनिक सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार ने 29 जुलाई 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर इस अस्पताल को सतनाली की जनता को सौंपने का लक्ष्य तय किया है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियाद को लगातार मजबूत करने में जुटी है। महेंद्रगढ़ और सतनाली में चल रहा विकास कार्य इसी विचार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इलाज के लिए किसी को दूर-दराज के इलाकों का रुख न करना पड़े और लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक, भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन: आरती राव
जिला स्तरीय गणित क्विज में कनीना की शानदार उपलब्धि
- मिला दूसरा स्थान
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के विद्यार्थियों ने आरोही माडल स्कूल, मंडहाना, नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जयंत, कृष्णपाल एवं उज्ज्वल ने टीम के रूप में भाग लिया। विद्यार्थियों ने गणितीय अवधारणाओं, तार्किक क्षमता, त्वरित गणना एवं सामान्य गणितीय ज्ञान पर आधारित विभिन्न चरणों में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रश्नों के बीच विद्यार्थियों ने अपनी सूझ-बूझ और टीमवर्क का परिचय देते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील खुडानिया ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी से उनमें तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।
प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय गणित विषय की शिक्षिकाओं/शिक्षकों डा. ममता यादव एवं गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं निरंतर तैयारी को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया गया।
किया है।
फोटो कैप्शन 06 व 07: अव्वल विद्यार्थी एवं उन्हें पुरस्कृत करते हुए
धनौन्दा में मनाई भगवान विश्वकर्मा जयन्ती
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में गांव धनौन्दा में भगवान विश्वकर्मा जयन्ती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि अतरलाल ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष धूप-दीप तथा पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता गुरूदत जांगड़ा पंच ने की। संगठन कार्यकर्ताओं ने एक महीने तक औद्योगिक तथा कल-कारखानों में गेट मीटिंग कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करवाने का संकल्प लिया।
अतरलाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प शास्त्र और दिव्यास्त्रों के आविष्कारक है। जिस तरह से उन्होंने ब्रह्मांड के अनेक शक्तिशाली अस्त्रों का निर्माण कर देवताओं की रक्षा की उसी तरह हमें भी उनके शिल्प ज्ञान को अपनाकर देश में औद्योगिक विकास और श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महीने तक श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लेने की सराहना की।
इस अवसर पर कैलाश सेठ, संदीप, राकेश, मुकेश तंवर, मदन, पवन, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, मीर सिंह वैद्य, डा. मुकेश सहित सैकड़ों जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 05: भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते अतरलाल व अन्य
यज्ञ से मानव हर बुरे कर्म से बच जाता है डाक्टर जितेंद्र अहलावत
-यज्ञ हमें मिलकर धर्म के रास्ते पर आगे बढऩा सीखाता है
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। यज्ञ हमें मिलकर धर्म के मार्ग पर आगे बढऩा सीखाता है। एसडीम डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने गुरुवार को ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर चल रहे पांच दिवसीय गायत्री महा अनुष्ठान के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जब भी हम कोई शुभ कार्य करते हैं तो हमें यज्ञ भगवान का सहारा लेना चाहिए क्योंकि यज्ञ भगवान के सहारे के साथ जो कार्य किया जाता है वह हमेशा सफल होता है। मुख्य यजमान डा. जितेंद्र सिंह अहलावत एवं डा. फतेहचंद दायमा रहे।
इस अवसर पर नरेंद्र शास्त्री, घनश्याम शास्त्री, रिंकू शर्मा, कर्मवीर सिंह, सत्येंद्र यादव, राहुल तंवर, पृथ्वी सिंह, योगेश कुमार, योगेंद्र शर्मा, डा. महेंद्र तंवर, ओमपाल तंवर, धर्मपाल तंवर के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: यज्ञ में आहुति देते डा. जितेंद्र अहलावत एवं अन्य
उन्हाणी कालेज में सेवा मेरा योगदान के तहत वृक्षारोपण
--स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम भी आयोजित
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हाणी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। प्राचार्य डा. विक्रम सिंह तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी स्वयंसेविकाओं के साथ पौधारोपण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण और स्वच्छता स्वस्थ एवं सुंदर पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डा. सुधीर कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नीतू कुमारी, प्रोफेसर सीमा, डा. समेश चन्द, प्रोफेसर दिनेश कुमार, एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लेकर किया गया।
फोटो कैप्शन 04: उन्हाणी कालेज में पौधारोपण करते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी
एनएसएस स्वयंसेवकों की उल्लेखनीय उपलब्धि
-आशीर्वाद का दीया एवं वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का दिया संदेश
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। पीकेएस. राजकीय महाविद्यालय, कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट प्रथम एवं द्वितीय के स्वयंसेवकों को उनकी सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं समाजसेवा के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्वलित कर समस्त मानव जाति के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इसके साथ ही विकसित भारत-2047 में प्रत्येक नागरिक की भूमिका विषय पर विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नागरिक दायित्वों, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा देश के विकास में युवाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित परिसर के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. आशा ,डा. कान्ता, डा. भारती, अंकुर, डा. हरिओम , राजकुमार , मयंक, डा. नीतू, अनीता, अजय प्रकाश, सत्यवती, मनीषा एवं मंजू यादव सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस यूनिट प्रथम एवं द्वितीय के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य
ठाकुर मंदिर कनीना में चलता है प्रतिदिन गणेश उत्सव
-10 दिन बाद होगा विसर्जन
******************************************************************
**********************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के बड़े मंदिर/ठाकुर जी के मंदिर में 14 सितंबर को स्थापित गणेश जी महाराज का उत्सव प्रतिदिन चलता है। सुबह शाम आरती चलती है तथा भोग लगाया जाता है। 10 दिन पश्चात गाजे बाजे के साथ सीहोर नहर में विसर्जित किया जाएगा।
विकास शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन गणेश की आरती व भोग लगाया जाता है तथा गणेश जी की प्रतिमा मनमोहित करने वाली है। 10 दिन पर गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा और वह भी विधि विधान से किया जाएगा। पूरे कस्बा में गाजे बाजे के साथ भ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात सीहोर में इसे विसर्जित किया जाएगा।
उधर कनीना मंडी के लाला शिवलाल की धर्मशाला में गणेश उत्सव प्रतिदिन मनाया जा रहा
है। गणेशजी का भोग लगाया जाता है तथा आरती की जाती है। 23 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 02: गणेश जी की आरती करती महिलाएं
Wednesday, September 16, 2026
ठाकुर मंदिर कनीना में चलता है प्रतिदिन गणेश उत्सव
-10 दिन बाद होगा विसर्जन
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना के बड़े मंदिर/ठाकुर जी के मंदिर में 14 सितंबर को स्थापित गणेश जी महाराज का उत्सव प्रतिदिन चलता है। सुबह शाम आरती चलती है तथा भोग लगाया जाता है। 10 दिन पश्चात गाजे बाजे के साथ सीहोर नहर में विसर्जित किया जाएगा।
विकास शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन गणेश की आरती व भोग लगाया जाता है तथा गणेश जी की प्रतिमा मनमोहित करने वाली है। 10 दिन पर गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा और वह भी विधि विधान से किया जाएगा। पूरे कस्बा में गाजे बाजे के साथ भ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात सीहोर में इसे विसर्जित किया जाएगा।
25वीं खाटू श्याम नि:शुल्क यात्रा हुई पूर्ण
-श्याम कीर्तन से गुंजायमान हुआ प्रांगण।
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। श्रीश्याम परिवार दीवाना संकीर्तन मंडल कनीना की ओर से करवाई गई नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कनीना से खाटू श्याम की 25वीं निशुल्क बस यात्रा शाम 5 बजे पूर्ण हो गई। बुधवार को सुबह करीब 5 बजे 50 भक्तों को लेकर कनीना के खाटू श्याम मंदिर के समक्ष से बस रवाना हुई। जिसमें भक्तों को दो बार नाश्ता, खाना, चाय, पानी आदि नि:शुल्क दी जाती है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि 25वीं यात्रा सकुशल पूर्ण हुई यात्रा में भक्तों को आना जाना, खाना पीना सब कुछ नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। सौरभ गुप्ता ने बताया कि हर महीने इसी प्रकार नि:शुल्क धार्मिक बस यात्रा कराई जाती है और 25वी यात्रा के उपलक्ष्य में अबकी बार दो लक्की ड्रा निकाले गये! बस में रितिक गुप्ता, भास्कर , सतपाल आदि सेवादार के बतौर चलते जो पानी, चाय आदि की सुविधा प्रदान करते हैं। जब भक्त वापस कनीना श्याम मंदिर पहुंचे हैं तो उनका लक्की ड्रा निकाला जाता है जिसमें एक भक्त को बाबा की छवि देकर सम्मानित किया जाता है।
फोटो कैप्शन 10: भक्त वापस घर आते हुए
अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
-इससे पहले निकाला जुलूस
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला महेंद्रगढ़ इकाई ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार चंडीगढ़ को उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना डा. जितेंद्र के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभावी किया जाए,15 मई 2015 के आदेश के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण शिक्षा विभाग में तत्काल लागू किया जाए,रोस्टर रजिस्टर का विधिवत संधारण एवं 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए, एसीपी में 50 प्रतिशत अंकों एवं फाइट फार प्रमोशन की शर्त समाप्त की जाए, प्राथमिक विद्यालयों में मुख्य शिक्षक का पद बिना शर्त पुन: बहाल किया जाए,वर्ष 2002 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों पर एचटेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि एएसएचएम से संबंधित सेवा एवं वरिष्ठता का समाधान किया जाए, हाई स्कूल मुख्य अध्यापक के पद पर इएसएचएम को पदोन्नति का अवसर सुनिश्चित किया जाए ,पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्तियां एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए , जातीय भेदभाव उत्पीडऩ एवं अत्याचार की प्रभावी रोकथाम की जाए,अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए, एचकेआरएन व्यवस्था की समीक्षा कर नियमित रोजगार सुनिश्चित किया जाए,मिड डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए,प्रत्येक विद्यालय में चौकीदार एवं सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए जाए,अनुसूचित जाति वर्ग के बैकलाग पदों को भरने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए,अध्यापकों एवं कर्मचारियों की लंबी सेवा समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए,अनुसूचित जाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं की आय सीमा बढ़ाई जाए।
इस मौके पर राज्य प्रधान दिनेश निंबेडिय़ा, जिला प्रधान विजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ वरिष्ठ प्रधान सूरत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश सिरोही, मास्टर संजय सिंह, कर्मवीर सिंह, सुरेश कुमार, रामेश्वर प्रधान ,कृष्ण पूनिया, हेड मास्टर किशन लाल, ब्रह्मानंद, संतलाल, विनोद कुमार, सतीश कुमार,राजेश कुमार, रामनिवास बलराज इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: जुलूस निकालते हुए
07: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए
हरियाणा में जनभावना से नहीं जुगाड़ से बनी बीजेपी सरकार
-इसीलिए जनता से किए वादे गई भूल- दीपेन्द्र हुड्डा
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज नांगल चौधरी हलके के निजामपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने देश को और हमारे प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। हरियाणा में एचपीएससी, एचएसएससी के माध्यम से दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही। हजारों लाखों पक्की नौकरियों को बीजेपी सरकार ने कच्चे में बदल दिया। पिछले साढ़े 12 साल में कोई नया स्कूल, नया अस्पताल, नयी यूनिवर्सिटी, नहीं बने बल्कि बीजेपी के आलीशान होटल जैसे पांच सितारा दफ्तर बन गए। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही हैं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रुपये घोषित रूप से जमा हैं। बीजेपी वाले कितना कैश लिए बैठे हैं उसका तो कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता। विकास हुआ तो बीजेपी के बैंक अकाउंट और कैश का विकास हुआ। छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों के खाते में हज़ारों करोड़ चंदा जमा हो गया। ये सारी पार्टियां कहीं, गुजरात में कहीं फरीदाबाद में पंजीकृत हैं। आज ही खबर आई कि फरीदाबाद में एक पार्टी को खाते में सैंकड़ों करोड़ रुपये चंदे के मिले हैं। ऐसी पार्टियों के खातों के जरिए पैसा इकट्ठा किया। धनबल का उपयोग कर चुनावों में अकूत पैसा खर्च करके सरकारें बनाई जा रही हैं। आज देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि निजामपुर ब्लाक को आगे लेकर जाने के लिए हुड्डा साहब की कलम से गवर्नमेंट कॉलेज बना पीएचसी बनी, ब्राह्मणवास मुकुंदपुर में अस्पताल बना, निजामपुर में अस्पताल बना, निजामपुर का ब्लाक बना, बीडीओ दफ्तर बना, नागल चौधरी से निजामपुर फोर लेन की सड़क बनी, निजामपुर से नारनौल तक डबल लेन सड़क बनी, विक्रमपुर में पीएचसी बनी। बीजेपी सरकार के 12 साल में ब्लॉक में कोई काम किया हो तो सरकार बताए। नहरी पानी की समस्या के समाधान का वादा करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि निजामपुर ब्लॉक के 28 गांव के लिए नहर बने, अलग से पानी सैंक्शन हो और हर गांव में टेल तक पानी पहुंचे। नहर के लिए हम जिम्मेदार विपक्ष के रूप में लड़ाई लड़ेंगे। अगर बीजेपी सरकार नहर बनवाती है तो ठीक नहीं तो दो साल के बाद चुनाव है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला फैसला यहाँ की नहर बनवाने का होगा। और 28 गांवों में लंबे समय से पानी की जो समस्या है उसका समाधान होगा।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो हरियाणा गरीब कल्याण में, खेल खिलाडिय़ों के मान-सम्मान में, अमन-चैन शांति, खुशहाली में, छत्तीस बिरादरी के भाईचारे में देश में हरियाणा का नाम था। आज वही हरियाणा, विकास के मामले में तो पिछड़ गया है और बेरोजग़ारी में नंबर एक पर, नशाखोरी में नंबर एक पर, डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आंकड़े बताते हैं कि अपराध, असंवेदनशीलता, कुशासन में देश में नंबर एक पर हरियाणा है, प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, चारों तरफ अंधेरगर्दी है, जेल से फिरौतियों की कॉल आती है। बीजेपी विधायक और मंत्रियों के भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया। 12.5 साल की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है, कि देश का भविष्य हमारे बच्चे सड़कों पर आ गये और सरकार से सवाल पूछने लगे कि उनका भविष्य चौपट क्यों हो गया? देश में रोजगार क्यों नहीं है? देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था चौपट क्यों हो गई? युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों दिखाई दे रहा है? पहले तो सरकार ने हर वर्ग की तरह उनकी आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया और जवाब देने की बजाय बेरहमी से बच्चों पर बर्बरता की, उन पर लाठियां, आंसू गैस के गोले, पैलेट गन चलवाए। जब युवा पीछे नहीं हटे तब जो बीजेपी वाले कहते थे कि हमारे यहां इस्तीफे नहीं होतेÓ अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा में तो अपने चुनावी वायदे पूरे कर नहीं रहे, पंजाब जाकर वायदे कर रहे हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं हैं। और तो और, पंजाब में जाकर कह रहे हैं कि एक हफ्ते में पंजाब से अपराधियों का पलायन करवा देंगे लेकिन हरियाणा में आकर कहते हैं कि उनके कहने से 2 चपरासी की बदली तक नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में चुनाव के समय जो वादे किये वही बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे हैं। पंजाब में जाकर किसानों को धान की 3100 एमएसपी देने, बुजुर्गों को 6000 पेंशन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 3100 देने, हुड्डा सरकार के समय हर गरीब, एससी,बीसी वर्ग को 100-100 गज के प्लाट देने की योजना दोबारा शुरू जैसे झूठे वायदे कर रहे हैं। अगर नायब सिंह सैनी झूठे वायदे नहीं कर रहे तो पंजाब में चुनाव से पहले हरियाणा में किसानों को इस सीजन में ही धान की 3100 एमएसपी दिलवा दें, दो सीजन बीत गए अब तीसरा सीजन आ गया। बुजुर्गों को 6000 पेंशन दिलवा दें, ॥्यक्रहृ में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दें, प्रदेश की हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 3100 पेंशन दे दें, हर गरीब, एससी,बीसीवर्ग को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिलवा दें। उन्होंने आगे कहा कि नायब सिंह सैनी जिस प्रदेश में चुनाव होता है वहां पहुंच जाते हैं। जब बिहार में चुनाव था तब वहां पहुंचकर बोले बिहार का बेटा हूं। अब पंजाब में चुनाव है तो वहां पहुंच गये। पंजाब चुनाव के बाद अगला नंबर हिमाचल प्रदेश का है वहां हिमाचली टोपी लगाकर पहुंच जायेंगे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता पिछली बार ही बदलाव चाहती थी। लेकिन बीजेपी ने जनता की भावना को हर कर साम, दाम, दंड, भेद से सत्ता हासिल की। इसीलिए बीजेपी जनता से किए गए वादे भूल गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं इंतजाम कर लिये। चुनाव में कालेधन का दुरुपयोग किया गया चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जहां जनता की भावना को साजिश और षड्यंत्र से हराया जाता है वहां जनता जवाब देना भी जानती है। जब तक चुनावों में बीजेपी का सफाया नहीं होगा, हमारी गाड़ी का पहिया रुकने वाला नहीं।
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनीता यादव, महेंद्रगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झोकिया, संदीप चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष, राज कुमार, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम यादव, सतपाल दहिया, कमलेश सैनी, राव होशियार सिंह, जसवंत सेहरावत, शीशराम, सुरेन्द्र पराशर, राजेश रावत, सुरेन्द्र पटवापुर, टीटू जैलदार, डा. राजवाती यादव, चंद्रप्रकाश एड्वोकेट, सुनील सरपंच निजामपुर, राजवीर चेयरमैन, सोनू कौशिक, अभय सिंह, नरेंद्र धनखड़, विनोद चौधरी, अजीत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08 व 09: संबंधित हैं
एमए अंग्रेजी के परीक्षा परिणाम में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल का शानदार प्रदर्शन
-टाप-10 में चार छात्राओं ने बनाई जगह, प्रथम तीन स्थानों सहित छठी यूनिवर्सिटी पोजीशन पर कब्जा
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर द्वारा घोषित एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर की टाप-10 पोजीशन में से चार स्थान हासिल किए। महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं छठी यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉपर सूची के अनुसार नेहा पुत्री नरेश यादव ने 9.38 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पल्लवी पुत्री सुशील कुमार ने 9.07 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, जबकि पायल शर्मा पुत्री शिवदत्त शर्मा ने 8.92 एसजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अनुष्का जट्टू पुत्री अशोक कुमार ने 8.54 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर छठा स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की एमए इंग्लिश की अधिकांश छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर प्राप्त ये उपलब्धियां छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के साथ-साथ शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम हैं।
प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अजय थाकन तथा विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. प्रीति यादव एवं डॉ. ज्योति यादव को विशेष बधाई दी।
इस मौके पर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. आरपी सिंह ने भी परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विभाग के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डा. अजय थाकन, डा. आलिया खान, डा. पवन कुमार, डा. प्रियंका, डा. सुनील कुमार, डा. नीलम यादव, डा. सुमन यादव, डा. पूनम यादव, डा. प्रीति यादव, डा. ज्योति यादव, डा. सीता यादव एवं सुनील कुमार एलए सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने सफल छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 04: अव्वल रही डात्राएं शिक्षकों के साथ
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्राणी शास्त्र विभाग की छात्रा कुमारी रिंकी ने सीएसआईंआर की परीक्षा में रचा इतिहास
-अखिल भारतीय स्तर पर 95वां रैंक
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्राणी शास्त्र विभाग की छात्रा कुमारी रिंकी ने सी एस आई आर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित नेट जेआरएफ की परीक्षा में 95वां अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर जिला महेंद्रगढ़ और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ कुमारी निशिका गर्ग और कुमारी स्वेता ने इसी परीक्षा में विद्या वाचस्पति में शोध कार्य हेतु चयन हुआ। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. कृष्ण कुमार ने बेटियों की इस उच्च उपलब्धि पर बेटियों को पुरस्कार और मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ सत्य पाल सुलोदिया को व विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राणी शास्त्र विभाग लगातार शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पब्लिक रिलेशन आफिसर और काउंसिल मेम्बर प्रोफेसर डा. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग लगातार शैक्षणिक गतिविधियों में महाविद्यालय का नाम बुलंद कर रहा है जिसमें पहले भी दो विद्यार्थियों जिसमें डा. प्रिया और डा. अमित ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में सहायक प्रोफेसर पद पर ज्वाइन किया है साथ हीं हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी सूची में सोनम गर्ग ने महाविद्यालय में प्राणी शास्त्र विभाग में एसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया। प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डा. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि प्राणी शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पिछले 5 सालों में 26 नेट जेआरएफ की परीक्षा पास की है तथा 62 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में टाप 10 में अपना नाम व स्थान सुनिश्चित किया जो महाविद्यालय और इलाके के लिए गर्व का पल है।इन सभी बेटियों को महाविद्यालय वार्षिकोत्सव समारोह पर भी सर्टिफिकेट और पारितोषिक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर डा. कृष्ण कुमार और स्टाफ सदस्यों द्वारा सबसे पहले बेटियों को फूल-मालाएं पहनाईं व पारितोषिक और अध्ययन सामग्रियां प्रदान कर सम्मानित पुरस्कृत किया और मिठाइयां खिलाकर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी । इन तीनों छात्राओं छात्राओं ने इस उच्च उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इस मौके पर डा. सतीश सैनी, डा. नरेश, डा. विजय दीप गौड़, डा. प्रवीण गौरिया, डा. जयपाल,प्रो पलक, डा. शिवकुमार,डा. प्रियंका शर्मा, डा. ज्योती जिन्दल, डा. भारती खुराना , डा. सोनम गगआदि स्टाफ सदस्यों ने बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 05: अव्वल रही छात्रा का मुंह मीठा करवाते हुए
181 स्कूलों में आज जलेगा आशीर्वाद का दीप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर संकल्प से सेवा अभियान का आगाज
-होंगी विद्यार्थियों की पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिताएं
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को कनीना खंड में संकल्प से सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर खंड के 181 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में किए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मतदान बूथों पर भी होगा दीप प्रज्वलन
कनीना शहर में भी कार्यक्रम को व्यापक रूप देते हुए सभी मतदान बूथों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। नगर पालिका एवं प्रशासन के सहयोग से इसके लिए सभी मतदान बूथों पर दीपक पहुंचा दिए गए हैं। 17 सितंबर को मतदान बूथों पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सेवा, संकल्प, राष्ट्र्रनिर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। विद्यालयों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विकास और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
खंड के 181 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ मतदान बूथों पर होने वाला दीप प्रज्वलन कार्यक्रम जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश देगा।
दीयों की मांग बढ़ी-
मिली जानकारी अनुसार अकेले कनीना में ही नपा द्वारा 1500 दीये विभिन्न स्कूलों में वितरित किए हैं। ऐसे में कुम्हार जाति के लोग जो दीपावली पर दीये बेच पाते थे उनके दीयों की मांग दीपावली से पहले ही बढ़ गई। उनके लिए तो प्रधानमंत्री का जन्म दिन दीपावली से कम नहीं रहा है।
फोटो कैप्शन 03: दीये
कम आए लावणी के लिए मजदूर, 7 से दस हजार रुपए एकड़ कर रहे हैं कटाई
-किसान हो गए आलसी
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। बाजरे की लावणी का काम पूरे चरम है किंतु दूसरे प्रांतों से इस बार कम मजदूर आने के कारण मजदूरों की मांग अध्धिक है तथा वे मनमानी लावणी के रेट मांग रहे हैं। इस बार किसान अपने खेतों में लावणी का काम स्वयं नहीं कर रहे हैं ऐसे में मजदूरों की मांग बढ़ती ही जा रही है। मजदूर एडवांस में बुक हो गए हैं।
बिक्री बढ़ी-
दुकानों से दरांती एवं बाकड़ी की बिक्री बढ़ गई है। वहीं किसान अपने कृषि के इन औजारों को साफ करके तैयारी में जुट गए हैं। बाजरे की कटाई के साथ साथ कपास के टिंडे चुनने का काम भी जारी है। बाजरे की फसल कड़बी नामक चारे के रूप में प्रयोग की जाती है। किसान अपने खेतों में कड़बी को इकट्ठा कर लेते हैं।
किसान हुए आलसी-
किसान आलसी होते जा रहे हैं और इन मजदूरों से ही कटाई करवाने लगे हैं। विभिन्न किसानों के पास मजदूरों के फोन नंबर होते हैं जिस पर वे फोन करके उन्हें फसल कटाई के समय बुला लेते हैं। धड़ाधड़ फोन करके उन्हें बुलाया जा रहा है। कृषि अधिकारी मानते हैं कि सरसों की कटाई का सही समय तीसरा सप्ताह होता है।
मिली जानकारी अनुसार राजस्थान, बिहार एवं उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश राज्यों के भारी संख्या में मजदूर लावणी के लिए पहुंचने लगे हैं। हजारों मजदूर इस क्षेत्र में आते हैं। किसान अपने खेतों से फसल की कटाई का इंतजार कर रहे हैं। मजदूर दीपावली के पर्व से पहले लावणी करके अपने प्रांतों में चले जाते हैं।
किरायेदार बढ़ेंगे---
इस क्षेत्र में यूं तो विगत कुछ समय से दूसरे राज्यों के किराएदारों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं अब फसल काटने के लिए राजस्थान, बिहार एवं एमपी के मजदूर भी आएंगे। ये मजदूर पूरे खेत की लावणी का ही काम ठेके पर लेते हैं। ऐसे में किसान धूप में तपने से बचने के लिए इन मजदूरों का सहारा ले रहे हैं। कुल मिलाकर किसान की फसल की कटाई, निकालने का काम और घर तक पहुंचाने का काम अब मजदूर ही करने लगे हैं। आज से दस वर्ष पहले क्षेत्र के किसान इन मजदूरों से काम नहीं लेते थे किंतु अब स्थिति यह बन गई है कि इन्हीं से अधिक काम लेने लगे हैं।
थ्रेसर और ट्रैक्टर भी साथ--
बाहर से आने वाले मजदूर अपने साथ थ्रेसर एवं ट्रैक्टर आदि भी रखते हैं ताकि फसल काटने के अलावा फसल निकालने का काम भी पूरा कर सके। किसानों को तो बस अपने घर पर अनाज चाहिए।
अब ठेका लेते हैं बड़े किसान-
बड़े किसान अपने खेतों के ट्यूबवेलों पर दूसरे प्रांतों से मजदूरों को बुला लेते हैं जिनसे अपने खेत की लावणी के अतिरिक्त दूसरे किसानों की लावणी के लिए ठेका लेते हैं। मजदूरों को भी ये ही किसान भेजते हैं। कनीना में एक दर्जन के करीब ऐसे ठेकदार हैं जो हर गांव में मिलते हैं।
हर वर्ष बढ़ जाते हैं इनके रेट-
हर वर्ष इन मजदूरों के भी रेट बढ़ जाते हैं। विगत वर्ष जहां 6000 रुपये तक एक एकड़ बाजरे के खेत की लावणी की गई। इस बार सात से दस हजार रुपये प्रति एकड़ में लावणी कर रहे हैं। लावणी के अतिरिक्त भी इन मजदूरों से खेती करने तथा मुर्गी फार्म में रखरखाव का काम करते हैं। चूंकि बाजरे की कुछ फसलें हवा से गिर चुकी हें उनके रेट दस हजार रुपए प्रति एकड़ तक मांग रहे हैं।
नहीं है आत्मनिर्भर किसान-
किसानों ने बताया कि एक जमाना था जब परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक होती थी उस समय मजदूरों की जरूरत कम पड़ती थी किंतु अब प्रत्येक घर में सदस्य की संख्या कम होती है। एक और जहां चल रही हैं विद्यार्थी अपने स्कूल में परीक्षा देने जाते हैं वही किसान अपने खेतों में लावणी का कार्य करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम किसान है जो अपने खेत की लावणी स्वयं करते हैं। मजदूरों पर ही लावणी का कार्य निर्भर करता है।
ग्रुप में आते हैं मजदूर--
मिली जानकारी अनुसार राजस्थान, बिहार ,उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्य से मजदूरों के ग्रुप आए हुए हैं। ये ग्रुप दस से लेकर के 30 की संख्या में मिलते हैं। एक साथ मिलकर कार्य करते हैं। फसल कटाई का काम जो दिनों में पूरा होना चाहिए कुछ ही घंटों में पूरा कर जाते हैं। यही कारण है किसान मौसम को देखते हुए तथा मौसम बदलाव के चलते हुए इन मजदूरों से कटाई करवाता है।
फोटो कैप्शन 02: मजदूर लावणी करते हुए
कृष्णानंद महाराज की प्रतिमा अनावरण 19 को
-पटौदी के धर्मदेव महाराज करेंगे अनावरण
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज की प्रतिमा का अनावरण कृष्णानंद आश्रम धनौंदा में उनकी तृतीय पुण्यतिथि 19 सितंबर को किया जाएगा। मुख्य अतिथि धर्मदेव महाराज महामंडलेश्वर हरिओम आश्रम पटौदी होंगे जो मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए शिवानंद महाराज श्रीकृष्णानंद आश्रम ट्रस्ट ने बताया कि 19 सितंबर को ही हवन, मूर्ति अनावरण और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा।
बीएलओ को सेवा संकल्प दिवस पर न बुलाए जाने के की अपील---
17 सितंबर को शाम 6 बजे बीएलओ को अपने बीएलए में लाभार्थियों, गांव के लोग, स्कूल के अध्यापक, लोगों की उपस्थिति में बूथ पर दीप प्रज्वलित करेंगे और फोटो लेकर सुपरवाइजर को भेजेंगे। ऐसा आदेश सुपरवाइजर ने जारी किए हैं जिसको लेकर के बीएलओ नाराज है। विनोद कुमार बीएलओ ने बताया कि उनके लिए नियम अलग है जबकि झज्जर में बीएलओ को नहीं बुलाया गया है और झज्जर के नियम अलग हैं। इसलिए बीएलओ को नहीं बुलाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रकार का कार्य और दो आदेश अलग-अलग जिलों में लागू किए जा रहे जो उचित नहीं है। उधर फकीर चंद सुपरवाइजर से इस संबंध में बात हुई उन्होंने बताया कि एसडीएम ने उन्हें मौखिक रूप से आदेश दिए हैं कि बीएलओ को बूथों पर बुलाया जाए। इसलिए उन्होंने ऐसा आदेश दिया है।
श्मशान घाट पर कृषि यंत्र खड़े करने का विरोध
-अंतिम संस्कार में आती है दिक्कत-ग्रामीण
****************************************
********************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव मोड़ी के शमशान घाट पर किसी ने कृषि यंत्र खड़े कर दिए हैं जिसके चलते अंतिम संस्कार करने वालों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में रोष है और सरपंच से अविलंब श्मशान घाट पर खड़े कृषि यंत्रों हटवाने की मांग की है। मोड़ी के गजराज सिंह, विनोद कुमार ,सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह तथा कई अन्य लोगों ने बताया कि जहां शमशान घाट के अंदर कुछ कृषि के यंत्र खड़े हुए हैं जिससे जगह कम बचती है और दाह संस्कार करने में दिक्कत आती है। ऐसे में उन्होंने गांव के सरपंच से अविलंब उन्हें हटवाने की मांग की है।
इस संबंध में सरपंच रामनिवास मोड़ी से बात हुई उन्होंने कहा कि यह अवैध कब्जा तो नहीं है जिसने भी कृषि यंत्र खड़े किए उनका आदेश दे दिया है और एक या दो दिन में इनको हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा भी नहीं यदि उन तक कोई सीधे सूचना देते तो वो स्वयं भी कार्रवाई करते।
फोटो कैप्शन 01: शमशान घाट पर खड़े कृषि यंत्र
Subscribe to:
Posts (Atom)










































