चारों और सुनाई देने लगा है चुनाव का शोर
-चाय की चुस्की और हुक्के की गुडग़ुड़ाहट पर भी सुनाई देती है चुनावी चर्चा
-लंबी लिस्ट बनती जा रही चुनाव के इच्छुक लोगों की
************************************************
*******************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि किसान भी अब खरीफ फसल की तैयारी से पहले कुछ फुर्सत में है।
किसान रबी फसल पैदावार ले चुके हैं। ऐसे में अब भीषण गर्मी में हुक्के के अलावा कुछ भी मनपसंद चीज नहीं है। हुक्के के चारों ओर 5 से 7 लोग बैठे मिल ही जाते हैं। आलम यह है कि किसान हुक्के की गुडग़ुड़ाहट पर चुनावी चर्चा छेड़ रहे हैं। अक्सर यही चर्चा होती है कि इस बार युवा पीढ़ी को कमान सौंपी जाए। वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। एक पूर्व प्रधान ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। चुनाव के लिए अभी से ही भाग दौड़ शुरू कर दी है।
वोटरों के पास जाना, उनके वोट को इधर-उधर कटवा कर मनवांछित वार्ड में जुड़वाकर जीत की चाहत की पूरी जुगत लगा रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना है कि बहुत से ऐसे वोटर है एक वार्ड से दूसरे वार्ड की ओर भाग रहे हैं जिनके पीछे भी बहुत से चुनाव लडऩे वालों का हाथ है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
कब से बढ़ी हलचल--
कनीना पालिका के चुनावों की हलचल बढ़ गई है। मतदाता सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन हो चुका है। अंतिम प्रकाशन के बाद पता चलेगा कि कितने मतदाता कनीना में हैं। वर्तमान में 8371 मतदाता 13 वार्ड में दर्शाए गए हैं। जिनकी संख्या अभी बढ़ेगी।
कनीना पालिका 1952 से चली आ रही है। कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। जब जब कनीना पालिका चुनाव आते हैं तब तब एक ही बात उठती है कि सशक्त, ईमानदार और विकास पुरुष को प्रधान पद के लिए आगे लाया जाए किंतु हकीकत है अभी तक ऐसा कोई सशक्त व्यक्तित्व सामने नहीं आया है जो पुराने चुनाव लड़ते आ रहे लोगों को टक्कर दे सके। हो सकता है भविष्य में ऐसा कोई चेहरा उभर सकेगा परंतु वर्तमान समय में ऐसा कोई चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। यह बात हर व्यक्ति के दिलों दिमाग में बैठी हुई है जिसके चलते इन चुनाव को अभी तक अनेकों युवा एवं बुजुर्ग अवलोकन कर रहे हैं, सोच सोचकर भावी प्रधान के गुण अपने दिलोदिमाग में बैठा रहे हैं ताकि समय आने पर ऐसे व्यक्ति का साथ दिया जा सके।
यही कारण है कि कनीनावासी अभी तक यह निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि इस चुनाव में किसे उतारा जाए का बेहतर ढंग से कनीना का नेतृत्व कर सके। पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान सतीश जेलदार अपने अपने परिजनों को उतार सकते हैं। अभी चुनाव होने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में नए नए चेहरे उभर कर भी आ सकते हैं। बहरहाल चुनाव को लेकर के जब चर्चाएं गर्म हैं। आने वाले वक्त में पता लग पाएगा कि कौन चुनाव में भागीदारी करेगा। इस बार पालिका प्रधान के चुनाव डायरेक्ट होना सभी लोगों के मन को सुहा रहा है क्योंकि अब तक पालिका प्रधान बनते आए वह किसी के रहमों करम पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं।
चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए महेश बोहरा दावेदारी जता रहे हैं। उधर वार्ड चार से योगेश कुमार भी पार्षद के चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। वार्ड एक से विजय चेयरमैन वार्ड एक से पार्षद के चुनाव लड़ेंगे। इस बार चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा। जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
कनीना के सज्जन सिंह बोहरा, सुमेर सिंह मैनेजर चुनाव लड़ेंगे और प्रधान पद की दावेदारी करेंगे। कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार पालिका के प्रधान पद का दावेदार है। कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू चेयरमैन पद के चुनाव लड़ेंगे। उधर पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं या फिर उनका पुत्र चुनाव में खड़े होंगे और वो भी प्रधान पद के लिए ही दावेदारी जताएंगे। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा भी चुनाव में खड़े होंगे वो भी वोटरों का मन टटोल रहे हैं। कनीना के एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव, वर्तमान में उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार, मनीष पार्षद, मनोज कुमार इस बार पालिका चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी करेंगे।
दिन और रात भागदौड़ कर रहे शिक्षक, नहीं मिल रहे हैं वोटर
-1414 वोटरों के इधर उधर होने का मसला
****************************************
***********************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। विगत दिनों से जहां शिक्षकों की तैनाती बीएलओ के साथ लगा दी गई है। बीएलओ को वोटर का ज्ञान होता है किंतु उनके साथ एक मास्टर तथा एक प्राध्यापक आदि की तैनाती करके न केवल स्कूलों का शिक्षण कार्य प्रभावित कर दिया है वहीं शिक्षक दिन और रात को भागते फिरते हैं। क्योंकि वोटर लिस्ट में कोई नियम पालन नहीं किया गया है, वार्ड 1 में 11 के वोटर तो वार्ड 4 में 13 के वोटर मिल सकते हैं,न जाने क्या-क्या गलतियां देखने को मिल रही हैं। जिसके चलते यही पता नहीं लगाया जा सकता कि यह वोटर कहां और किस वार्ड का है? पूरे कस्बे की समुचित ज्ञान हो वही थोड़ा-बहुत बता सकता है परंतु स्थिति बहुत बुरी हो चुकी है।
शिक्षक परचून की दुकान पर सामान खरीदने जाते हैं और साथ में पूछते वोटरों का अता पता यहीं नहीं सब्जी खरीदते हैं तो भी वोटर का अता पता पूछते है। शिक्षकों ने बताया कि हालात यह है कि दिन व रात में भाग दौड़ करने पर कि कुछ वोटर की पहचान हो पाती है। बाकी अगले दिन पर छोड़ दिया जाता है। विगत करीब एक सप्ताह से शिक्षक इसी कार्य में जुटे हैं जिसके चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है।
ग्रीष्मावकाश से पहले शिक्षण का यही बेहतर वक्त होता है और इसी वक्त में शिक्षकों की विशेषकर विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परिणाम यह है कि जहां विद्यार्थी बगैर शिक्षकों के परेशानी उठा रहे वहीं शिक्षक वोटरों के न मिलने से परेशान हो रहे हैं। उस पर कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं है। अध्यापक और प्राध्यापकों के तैनाती लगाई उन्हें किसी प्रकार का कोई पारिश्रमिक का प्रावधान नहीं किया गया है। दिन भर भूखे भागदौड़ करते रहते हैं।
शिक्षकों ने बताया कि ऐसा कोई ऐप भी अब हरियाणा का नहीं है जिससे पता लगाया जा सके कि वोटर कहां है? न ही उनके फोन नंबर मिलते। सबसे बड़ी विडंबना है कि बहुत से ऐसे वोटर है जो यहां रहते ही दूसरे क्षेत्रों में हैं, कुछ एक की मौत हो चुकी है या दिन भर काम पर जाते हैं उनके कागज भी नहीं मिल पाते। गांवों जैसे ककराला, धनौंदा, करीरा आदि के वोट भी लिस्ट में आ चुके हैं। आश्चर्यजनक बात है कि फोटोकापी भी शिक्षकों को या किसी या किसी समाजसेवी को करवाकर देनी पड़ रही है। कहने का अर्थ है कि जेब में कुछ आएगा नहीं कुछ खर्च करने होंगे। एक और जहां बड़ा कस्बा होने से वोट नहीं मिल रहे हैं दिनभर शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल या फिर अन्य साधनों से जगह-जगह पूछते फिर रहे हैं।
बाबा भैया मंदिर सीहोर में रखे पक्षियों के लिए सिकोरे
-पक्षियों को बचाने के लिए लोगों को करें जागरूक
***********************************************
******************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव सीहोर में बाबा भैया मंदिर में पक्षियों के लिए सिकोरे रखें। मुहिम की पहल करने वाले गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह हर वर्ष पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते हैं। इस वर्ष की शुरुआत सोमवार से बाबा भैया के मंदिर में पक्षियों के लिए सिकोरे रखकर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को साथ में इसलिए लिया जाता है कि आने वाली पीढ़ी भी इस चीज को जारी रखें के जीव-जंतुओं के लिए पानी में डालने की व्यवस्था गर्मी के मौसम में की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी पक्षियों सहित सभी पक्षियों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। पर्यावरण में जीव का अलग महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान अनुज,गौरव, परी, काव्या, तरुण, कार्तिक, खुशबू, तन्नू, भावना, जगदीश सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: पक्षियों के लिए सिकोरे रखते हुए गगेन्द्र सिंह व अन्य।
13 दिनों में गेहूं की खरीद 11095 क्विंटल पहुंची
-सरसों की हो रही है तेजी से आवक
*************************************
********************************************
***************************************
कनीना की आवाज। कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद जारी है। सोमवार को 352 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार कुल खरीद 11095 क्विंटल पहुंच गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए आनंद यादव मैनेजर वेयरहाउस ने बताया कि किसान अभी प्रतिदिन गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं।
उधर कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी है। विस्तृत जानकारी देते हुए मैनेजर हैफेड संजीव कुमार ने बताया कि करीब 7000 क्विंटल सरसों की खरीद सोमवार को गई है। प्रतिदिन सरसों की आवक बढ़ती ही जा रही है। इस बार गेहूं की बजाय सरसों की खरीद बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह पहला अवसर है जो सरसों की आवक तेजी से हो रही है किंतु गेहूं की आवक धीमी पड़ रही है। अभी तक गेहूं की खरीद में प्रसिद्ध रही कनीना अनाज मंडी में मात्र 12000 क्विंटल भी गेहूं नहीं खरीदा जा सक है।
फोटो कैप्शन 10: नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते हुए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर कट के लिए 43वें दिन भी धरना जारी
******************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग बाघोत के बीच कट के लिए 43 दिनों से धरना जारी है आज के धरने की अध्यक्षता रामसिंह बाघोत ने की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा के इस पिछड़े क्षेत्र में विकास की आशा की किरण के रूप में एक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया, जिससे यहां के ग्रामीण बहुत अधिक प्रभावित हुए और ऐसा सोचने लगे कि अब इस क्षेत्र का भी विकास होगा। लेकिन इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढऩे व उतरने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिस कारण से उनका विकास का यह सपना भी पूरा नहीं हो सका, इसके लिए क्षेत्र की ओर से बार-बार मांग उठाई गई कि इस पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट दिया जाए। जिसको मानते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस मांग को मंजूर भी करा दिया लेकिन इसके बावजूद भी इस कट का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका जिससे क्षेत्र में निराशा छा गई, तत्पश्चात आसपास के 40 -50 गांवों के ग्रामीण पिछले 43 दिनों से यहां धरना दे रहे हैं ओर इस कट का यथाशीघ्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस ओर कोई प्रगति नहीं हुई है। आज के धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे जिनमें मुख्य रुप से सतपाल सेहलंग, हरिओम पोता, हनुमान सेहलंग, धर्मेंद्र यादव बालरोड, प्यारेलाल बाघोत, सुधीर कुमार सेहलंग, होशियार सिंह चेयरमैन सेहलंग, मक्खन लाल स्वामी बसई, सूबेदार सुखबीर सिंह छितरोली, रविंदर सरपंच का गागडवास, प्रदीप कुमार सरपंच मुंडायन, सुरेंद्र बाघोत, प्रकाश वीर पोता, फतेह सिंह नंबरदार सेहलंग, शेर सिंह ठेकेदार, डॉ विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: धरने का नजारा।
सिटी थाना के लांगरी ने तीन हजार रुपये लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
********************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना सिटी थाना के लांगरी शरीफ पठान ने सीहोर निवासी मुसद्दीलाल के तीन हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। कनीना सिटी थाने में कार्यरत लांगरी शरीफ पठान ने बताया कि थाना के गेट के बाहर तीन हजार रुपये व कुछ कागजात पड़े मिले। जिनको उठाकर थाने में लेकर आया और थाना प्रभारी को सौंप दिए। सिहोर निवासी मुसद्दीलाल फोरमैन थाने में किसी कार्य से आया था और उसकी जेब से कागजात व करीब तीन हजार रुपये गिर गए।थाना प्रभारी ने पूछताछ करके तीन हजार रुपये व कागजात मुसद्दीलाल के लौटा दिए।
फोटो कैप्शन 6: कनीना सिटी थाने में मुसद्दीलाल को पैसे लौटाता शरीफ़।
क्षेत्र के अधिकारी सुने त्वरित गति से लोगों की शिकायतें
-विधायक ने किया मौके पर ही शिकायतों का निपटारा
**********************************************
**************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में विधायक सीताराम यादव ने आमजन को होने वाली असुविधा के समाधान के लिए उप-मंडल के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जन समस्याएं सुनी। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष जयप्रकाश भी उपस्थित थे।
सबसे अधिक जन समस्याएं जन स्वास्थ्य विभाग में पानी के चलाने वाले कर्मचारी या अपंग मेडिकल, भूमि ,सड़क व नौकरी वाले की थी। कुछ शिकायतें व्यक्ति विशेष की वाहन प्रदूषण ,पुलिस व सफाई के बारे में थी। लगभग सभी शिकायतों के संबंधित अधिकारी से जानकारी लेकर तुरंत समाधान के आदेश विधायक सीताराम यादव ने दिये।
कनीना में हर सोमवार को लगने वाले शिकायत निवारण कैंप से इलाके की आम जनता बहुत खुश है और आम आदमी शिकायत केंद्र में बेझिझक आ रहा है। आम जन पहले इधर उधर भटकती रहती थी कि अब दिन निश्चित होने पर निश्चिंत हो गई है। इस मौके पर अतर सिंह मंडल अध्यक्ष, सत्यवीर सेहलंग, मनोज कुमार कनीना , कंवर सैन वशिष्ठ, राजेंद्र पोता, अभिषेक भारद्वाज, सरिता भारद्वाज, राहुल मित्तल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: कनीना में शिकायत सुनते विधायक सीताराम।
कट की मांग के लिए धरना 43वें दिन भी रहा जारी
-भारी संख्या में लोगों ने आकर दिया समर्थन
****************************************
*********************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राज मार्ग 152-डी पर कट के लिए धरना 43वें दिन भी जारी रहा। राम सिंह बाघोत की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
राम सिंह बाघोत ने बताया कि गर्मी के दिनों में अनिश्चितकालीन धरना चला आ रहा है। क्षेत्र के लोगों की मांग जायज है तथा विभिन्न मंत्रियों एवं नेताओं ने आकर समर्थन भी किया है किंतु काम शुरू नहीं हो पाया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक काम शुरू नहीं हो जाता तब तक धरना यूं ही जारी रहेगा।आस पास की स्थिति को देखते हुए यह कट अति जरूरी है तथा इसका लाभ लाखों लोगों को होगा। ऐसेक में अविलंब इस कट को बनवाने की मांग उठ रही है।
धरने पर समर्थन देने के लिए रविन्द्र पूर्व सरपंच गागडवास, प्रदीपकुमार सरपंच मुडायन तथा उनके साथ रामपाल,अशोक,नरेश कुमार निवासी मुडायन भी आए। इस मौके पर दारा सिंह पोता,लक्ष्मण सिंह,सुधीर,रगबीर पंच, होशियार सिंह,हंस कुमार निवासी सेहलंग,,नरेन्द्र शास्त्री, सुबेदार सुखबीर सिंह निवासी छिथरौली,मक्खनलाल स्वामी बसई, ओमप्रकाश पीटीआई, राज सिंह पार्षद नौताना, मांगेराम शर्मा पोता,रवि प्रधान ,मुंशीराम हंस ,कुमार सेहलंग निवासी भी धरने पर हाजिर रहे।
फोटो कैप्शन 4: धरने पर बैठे लोग।
पोषण अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
******************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय कनीना मंडी में महिला एवं बाल विकास की तरफ से पोषण अभियान के तहत एक दिन का पोषण ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से निर्णायक की भूमिका रेखा यादव पीजीटी इंग्लिश, अंजू यादव टीजीटी होम साइंस, अनूप सिंह जिला पोषण समन्वयक रहे। रेसिपी व मेहंदी प्रतियोगिता में 10-10 प्रतिभागियों ने भाग लिया वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में 7 बच्चों ने भाग लिया। रेसिपी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राखी 10वी कक्षा रही, दूसरे स्थान पर जानहवी 10वीं कक्षा तथा तीसरे स्थान पर हिमांशी 9 वी कक्षा रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्रिया 12 वी कक्षा, दूसरे स्थान पर बब्बल 12वीं कक्षा तथा तीसरे स्थान पर ऋषिका 6 कक्षा रही। इस तरह स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जिया व सिमरन 10वीं कक्षा
तथा दूसरे स्थान पर रोहिणी व भवना आठवीं कक्षा तथा तीसरे स्थान पर भतेरी 10वीं कक्षा रही। जिला पोषण समन्वयक अनूप सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार आवश्यक होता है और महिलाओं व बच्चों के विकास में तो अल्प पोषण हमेशा से ही चुनौती है। उन्होंने बताया कि हमारी रसोई घर में सभी प्रकार के पोषक पदार्थ मौजूद हैं।
इस दौरान जितेंद्र क्लर्क, पूजा सुपरवाइजर, ज्योति सुपरवाइजर, सुमन सुपरवाइजर, कुसुम सुपरवाइजर और मंजू सुपरवाइजर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: प्रतियोगिता अपने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रतिभागी ।
वरिष्ठ नागरिकों को दी गई रेल किराए में 50 प्रतिशत की रियायत को तत्काल करें बहाल
************************************************************************
************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने केन्द्र व राज्य सरकार से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं तथा मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की है।
अतरलाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग करते हुए कहा है कि कोरोना काल में रेल मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही 50 प्रतिशत रेल किराए में रियायत बंद किए जाने से वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वरिष्ठ नागरिक रेल रियायत को बहाल करने की लगातार मांग कर रहे हैं परन्तु सरकार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। इससे वरिष्ठ नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए रेल मंत्रालय तथा केन्द्र सरकार तत्काल कदम उठाकर वरिष्ठ नागरिकों को दी गई रेल किराए में 50 प्रतिशत की रियायत को तत्काल बहाल करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी बस किराए में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत की छूट दी हुई है। परन्तु वरिष्ठ नागरिकों को परिवहन विभाग से वरिष्ठ प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आधार कार्ड को दिखाने पर ही यह सुविधा वरिष्ठ नागरिकों को देने की मांग की। उन्होंने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत के उपकरण निशुल्क मुहैया कराने, उपमंडल स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सुरक्षा व सुविधाओं के लिए वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा बोर्ड गठित करने, ग्राम तथा शहर स्तर पर वृद्धाश्रम स्थापित करने की मांग भी की है।
जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
*********************************
*******************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में उपमंडल के गांव उच्चत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कुलदीप ने की।
कार्यक्रम में विभाग की तरफ से खंड संसाधन समन्वयक मोहित कुमार ने शिरकत की। मोहित कुमार में उपस्थिति जल एवं सीवरेज समिति ग्राम आंगनवाड़ी वर्कर आशा वर्कर व अन्य ग्रामीणों को स्वच्छ जल, वर्षा जल संग्रहण, हर नल पर टूंटी लगाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अधिकार एवं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया ने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को अपने समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए इस अवसर पर पंप आपरेटर धनपत समाजशास्त्री विनय, संदीप, अजीत पंच अरुण, अमन,बंटी, सीमा, मीना, शुशीला, चंद्रपति, कलावती, बबीता ,सुनीता आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: जल संरक्षण पर व्याख्यान देते मोहित कुमार।
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष----
घटते ही जा रहे हैं जिला में मलेरिया के केस
-2022 में थे 3 मामले
-2019 से कनीना में मलेरिया का कोई केस नहीं
************************************************
************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप नागरिक अस्पताल में 2019 से अब तक मलेरिया का कोई कस नहीं आया है। वर्ष 2015 से 2018 तक मलेरियां के केस आते रहे हैं। 2019 में कोई केस न आना जागरूकता का परिणाम है।
मलेरिया इंस्पेक्टर शीशराम ने बताया कि
जिला महेंद्रगढ़ में 2021 में 5, वर्ष 2022 में 3 केस मलेरिया के थे। कनीना में वर्ष 2015 में 6 केस मलेरिया के थे जो 2016 में घटकर तीन रह गए, 2017 में फिर से 2 केस रह गए 2018 में 3 केस मलेरिया के आए। 2019 में कोई मलेरिया का केस नहीं आया जिसके पीछे लोगों की जागरूकता बताई जा रही है।
एमपीएचडब्ल्यू गली-गली जाकर लोगों को मलेरिया से बचने की सावधानियां बताते रहे हैं। पानी जमा न होने देना चाहिए। जमा पानी पर तेल का छिड़काव करना चाहिए। टंकियों, कूलरों को एक सप्ताह में एक बार साफ कर देना चाहिए।
उधर एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया कि वे गली-गली जाकर के मलेरिया से बचने का प्रचार करते आए हैं जिसके चलते मलेरिया का केस कोई नहीं आया है। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी से फैलता है जिसे मादा एनाफिलीज खून पीते वक्त शरीर में छोड़ जाती है। लाज्मोडियम फेल्सीपैरम और प्लाज्मोडियम वाइवक्स दो परजीवी सबसे अधिक रोग फैलाते हैं। काटने के 10 से 15 दिनों में बार बार बुखार सिरदर्द आदि आता है। यदि जल्द उपचार नहीं किया जाए तो यह बहुत घातक भी साबित बन सकता है।
डा सुंदरलाल एसएमओ ने बताया कि कहीं पर भी पानी ठहरता हो वहां मिट्टी का तेल डालना चाहिए, सोते समय मच्छरदानी प्रयोग करें, सुबह शाम पूरी बाजू के कपड़े पहने, बुखार हो तो स्वास्थ केंद्र में रक्त पट्टिका बनवाए तथा बुखार के समय एसप्रीन या डिस्प्रिन की गोली न ले, पशु पक्षियों के पानी के बर्तन, एसी ट्रे सप्ताह में एक बार साफ कर सुखायें, पानी को ढक कर रखें ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
मादा एनाफिलीज मच्छर की करीब 400 विभिन्न स्पीशीज पाई जाती है इनमें से 30 प्रमुख हैं। मादा एनाफिलीज मच्छर अपने अंडे पानी पर देती हैं। अंडों को भोजन देने के लिए खून की जरूरत होती है इसलिए मादा एनाफिलीज मच्छर खून पीती है।
ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, क्रीम, तेल, लगाकर बचना चाहिए। मलेरिया का इलाज करवाना बहुत जरूरी है वरना भविष्य में घातक परिणाम निकल सकते हैं।
25 को मनाया जाएगा मलेरिया दिवस-
कनीना के उप नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। कनीना उप नागरिक अस्पताल में डा सुंदरलाल एसएमओ डा दीपांशु, शीशराम एचआई, सुनील एमपीएचडब्ल्यू, प्रदीप एलटी मलेरिया की जानकारी देंगे।
फोटो कैप्शन: शीशराम एचआई।
बढऩे लगी है चुना
वी चर्चाएं
-जल्द ही नगर पालिका के चुनाव होने की संभावना
-अभी नहीं आई है मतदान तिथि
*****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका के चुनावों के दृष्टिगत अब चुनावी चर्चाएं बढ़ गई हैं। दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं।
इस बार प्रधान पद का सीधा चुनाव होने से चुनाव लडऩे वाले बढऩे की उम्मीद है। दस हजार के करीब वोटर प्रधान पद के चुनाव के लिए लडऩे वालों के लिए नजर आने लगे हैं। ऐसे भी कहते सुने हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं। अनेक ऐसे चुनाव लडऩ़े के इच्छुक हैं जिन्हें वार्ड के वोटरों का भी ज्ञान नहीं है। यह भी नहीं बता पा रहे कि कौन सी वोटर उनके वार्ड के हैं? आश्चर्य है कि चुनाव तो लडऩ़ा चाहते हैं लेकिन वे अपने वार्ड के लोगों से परिचित तक नहीं है। जब शिक्षक उनके पास इधर उधर हुयेे वोटरों के बारे में पूछने के लिए जाते हैं तो हाथ ऊपर कर देते हैं। स्पष्ट है कि चुनाव लडऩ़े वालों को ही जब मतदाताओं का ज्ञान नहीं है तो शिक्षक जो इधर-उधर हुये वोटरों/मतदाताओं को कैसे ढूंढ पाएंगे? बहरहाल कुछ भी हो चुनावी चर्चा आगे बढऩे लगी है। एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। बहरहाल चुनाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अनेकों पार्षद और प्रधान पद के दावेदार सामने आने लगे हैं। इस बार युवाओं में भी जोश है तो महिलाओं में भी जोश है, बुजुर्गों में और भी अधिक जोश है। अब देखना यह है कि प्रधान का पद आरक्षण में किसके पक्ष में जाता है? तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे। करीब 10000 वोटर पूरे कनीना कस्बे में है जो 13 वार्डों में बंटे हुए हैं । आने वाला समय बता लग पाएगा कि कौन क्या गुल खिला पाएगा?
जल्द ही चुनाव होने की उम्मीद-
यद्यपि पालिका का वर्तमान कार्यकाल का एक माह से भी कम समय बचा है किंतु जिस प्रकार मतदाता सूचियों का प्रकाशन, मतपेटी लाने संबंधित गतिविधियां जारी है उससे लगता है कि जल्द ही चुनाव हो जाएंगे।
फोटो कैप्शन 02: चुनावी चर्चा करते दुकान पर बैठे युवा।






















No comments:
Post a Comment