पालिका चुनावों को लेकर बढऩे लगी है दावेदारी
-सबसे महत्वपूर्ण है पालिका अध्यक्ष का पद
-चुनाव लडऩे के इच्छुक युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं का सपना-प्रधान पद अपना
******************************************************************
*********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। पालिका चुनाव लडऩा युवाओं का सपना बन गया है। सभी को पालिका अध्यक्ष का पद नजर आने लगा है। अभी से ही युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं में जोश देखने को मिल रहा है। पालिका चुनावों को लकर अभी से ही दावेदारी बढऩे लगी है। कुछ परिवार तो महिला या पुरुष हर हाल में चुनाव लउऩे को लालायित हें। चाहे प्रधान पद महिला हो या पुरुष चुनाव लडऩे को खुद या उसकी पत्नी या मां चुनाव लड़ेगी। मौका हाथ से गंवाना नहीं चाहते।
अब तो लगता है हर वर्ग का सपना, प्रधान पद जहो अपना।
अभी भी कनीना नगर पालिका का कार्यकाल एक माह के करीब है किंतु चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। जब से नगर पालिका के मतदाता सूचियों का पुन: निरीक्षण का कार्य शुरू हुआ है तब से चुनाव के लिए भारी संख्या में युवा और बुजुर्ग अपनी अपनी दावेदारी जताने लगे हैं। बहुत से लोग चुनाव नहीं लडऩा चाहते किंतु चुनाव लड़ाने में मदद करने की बात कहने लगे हैं। वही चुनाव लडऩे वाले दावेदारों की लंबी शृंखला बन गई है। अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए महेश बोहरा दावेदारी जता रहे हैं। महेश बोहरा अपने पिता स्व.सत्यवीर बोहरा जो पहले कनीना पालिका के पार्षद रह चुके हैं, के पद चिन्हों पर चलते हुए इस चुनाव में भाग लेना चाहता है और पार्षद पद के लिए ही नामांकन की दावेदारी करेंगे। उनकी इच्छा केवल पार्षद ही बनने की है। उधर वार्ड चार से योगेश कुमार भी पार्षद के चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। वार्ड एक से विजय चेयरमैन संचालक बेगराज मैरिज पैलेस भी वार्ड एक से पार्षद के चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भेंटवार्ता में कहा कि बहन बेटियों की जमीन तक हड़पने वालों का साथ नहीं देंगे अपितु साफ छवि एवं ईमानदार को प्रधान बनाने का सपना है।
लेकिन सबसे अधिक दावेदारी अभी से ही चेयरमैन पद के लिए करने लगे हैं। क्योंकि विगत योजनाओं में चेयरमैन का चुनाव सभी पार्षद मिलकर करते रहे हैं। कनीना नगर पालिका के तहत 13 पार्षद चुने जाते रहे हैं जबकि दो पार्षद अब तक मनोनीत होकर आए थे। जिसके चलते प्रधान पद हथियाना तलवार की धार के समान हो गया था। परंतु भावी योजना में चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा। कहने का अर्थ है कि एक वोटिंग मशीन/मतदाता पेटी चेयरमैन पद के लिए होगी वहीं दूसरी वार्ड मेम्बर के लिए होगी। जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। जिस किसी को भी देखे वही चेयरमैन पद की दावेदारी जता रहा है।
कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनका पुत्र प्रीतम जोनू चेयरमैन पद के चुनाव लड़ेंगे। और सतीश जेलदार स्वास्थ्य के कारणों के चलते आराम करेंगे।
उधर पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं या फिर उनका पुत्र चुनाव में खड़े होंगे और वो भी प्रधान पद के लिए ही दावेदारी जताएंगे। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा भी चुनाव में खड़े होंगे वो भी वोटरों का मन डोल रहे हैं।
युवा पीढ़ी पर नजर डाले तो पता चलता है कनीना के एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव, वर्तमान में उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार, सतपाल साहब, मनीष पार्षद, मनोज कुमार इस बार पालिका चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी करेंगे। इन सभी से इस संवाददाता की बात हुई, सभी ने स्वीकार किया कि वे चुनाव जरूर लड़ेंगे। कम से कम एक दर्जन युवा अभी अधर में है अर्थात उनका कहना है कि यदि लोगों ने चाहा तो वे चुनाव लड़ेंगे वरना वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। कनीना के प्रमुख समाजसेवी भगत सिंह और बलवान सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे अपितु वे चुनाव लडऩे वालों की मदद करेंगे। भगत सिंह का कहना है कि वो भ्रष्ट लोगों को आगे आने से रोकने वालों का साथ देंगे। उधर पार्षद राजेंद्र सिंह का भी कहना है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे किंतु वोटर कहेंगे तो वे चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में लगता है कनीना पालिका चेयरमैन का पद एक अनार सौ बीमार जैसी कहावत पर चलेगा। अभी धीरे धीरे लोग मन बना रहे हैं और चुनाव लडऩे की तैयारियों में जुट रहे हैं। धीरे-धीरे युवा पीढ़ी उभर कर सामने आ रही है और चुनाव लडऩे की बात कह रही है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कनीना कस्बे में विभिन्न उत्सव एवं पर्वों पर अपने बोर्ड और बैनर लगवा कर अपनी दावेदारी जताते आ रहे हैं, ऐसे अनेकों युवा हैं जो चुनाव लडऩे की पहले ही बोर्ड एवं बैनर से इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
अब देखा जाना है कि चुनाव कब तक होगा? जानकारों का मानना है कि चुनावों में करीब छह माह लग सकते हैं। परंतु सबसे बड़ा मुद्दा कनीना पालिका प्रधान पद की कैटेगरी का है? यही अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महिला या पुरुष के लिए आरक्षित होगा और कि कैटेगरी के लिए आरक्षित होगा? जब अंतिम निर्णय हो जाएगा कि प्रधान पद कौन लड़ सकता है, तभी लोग चुनाव में आगे आएंगे। अभी तो लंबी शृंखला चुनाव लडऩे वालों की बनने की संभावना है।
भाजपा नेताओं का जिस किसी के सिर पर होगा वो प्रत्याशी अपना प्रभाव अधिक दिखा सकता है। कनीना के तीन प्रभावी व्यक्तित्व इस वक्त केंद्रीय मंत्री, विधायक आदि से आशीर्वाद पाने और उनके आशीर्वाद से टिकट पाने की बात कर रहे हैं। वक्त बताएगा कि सत्तारूढ़ पार्टी का इन चुनावों पर कोई असर होगा या नहीं।
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ती मनाई गई
**************************************************
*******************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। विद्यालय ककराला में भारतीय संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ती के अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन एवं स्टॉफ सदस्यों ने उनकी फोटो के सामने पुष्प अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को विद्यार्थियों से सांझा किया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने अपने सम्बोधन में बताया कि भीमराव अम्बेडकर की भूमिका संविधान निर्माण में अतुल्य रही है। उनकी दूरदृष्टि सोच एवं उच्च विचारों के कारण ही भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आर्थिक एंव सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने एंव दलित समाज के उत्थान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। भीमराव अंबेडकर का जीवन-संघर्ष एंव सफलता प्रत्येक प्राणी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनके विचार हमेशा समाज में एकता, भाईचारे, महिला एवं पुरुषों में समानता के साथ-साथ अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के उत्थान की भावना को भी पैदा करता हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी रामधारी, ओमप्रकाश यादव, नरेन्द्र यादव, पूर्ण सिंह, प्राचार्य योगेश वत्स, वरिष्ठ विभाग के मुख्य सुनील कुमार, देववृत, जीतू श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, कोर्डिनेटर राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र, स्नेहलता, इंदू गेरा एवं सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो साथ है।
जीआर स्कूल में मनाई अंबेडकर जयंती
***************************
*******************************
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती धूम-धाम से मनाई। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, संगीत व नृत्य आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक श्री विजयपाल यादव व प्राचार्य जेपी पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन कार्य एवं संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और अपने देश व समाज के लिए अलग वह अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो साथ है।
उपमंडल स्तरीय डा भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया
-सीताराम विधायक रहे मुख्य अतिथि
*************************************************
*********************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में डा भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीताराम हल्का विधायक अटेली कार्यक्रम रहे जबकि अध्यक्षता डा राकेश कुमार जिला प्रमुख महेंद्रगढ़ रहे।
हलका विधायक सीताराम यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और डॉ भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति कनीना की तरफ से मांग पत्र में अंबेडकर भवन को भी बनवाने का आश्वासन दिया। डा.राकेश कुमार ने बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति कनीना ने समाज के सामाजिक व्यक्तियों, सरपंच ,पंचायत समिति सदस्य, मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समिति कनीना के चेयरमैन जयप्रकाश यादव, मणिपाल जिला पार्षद वार्ड नंबर 9, सरला देवी पूर्व चेयर पर्सन पंचायत समिति रही वहीं कनीना मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रवीण कुमार यादव प्राचार्य महिला कॉलेज अटेली रहे। इस मौके परनगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिलीप सिंह, अंबेडकर जन जागरण समिति के प्रधान कृष्ण पूनिया, मास्टर किशनलाल खड़कडवास, मास्टर सूरत सिंह, मास्टर अजीत सिंह ,एडवोकेट दिलीप सिंह पड़तल ,भाजपा मन की बात कार्यक्रम के संयोजक जिला संयोजक रामनिवास खेड़ी, डीगराम हेड मास्टर कनीना अंबेडकर युवा समिति भडफ़ के प्रधान सचिन रंगा , प्रवक्ता यतेन्द्र रंगा ,पंचायत समिति सदस्य भडफ़ रुबा देवी ,पूर्व पंचायत देवी सदस्य भडफ़ उषा देवी ,पूर्व पंच निर्मला देवी, ओम प्रकाश ,डॉ पवन कांगड़ा ,एडवोकेट भागीरथ इसराना, रतिराम पूर्व सरपंच मोहनपुर ,रमेश गोठवाल दोगड़ा, बलबीर मैनेजर ,कनीना के पूर्व बार प्रधान दीपक एडवोकेट, मुकेश लंबरदार कनीना, मनोज कुमार कनीना ,अनिल सरपंच कनीना ,अंबेडकर युवा शक्ति पीठ गोमला से रिंकू गोमला सुनील प्रधान कनीना, विजेंद्र छितरौली, कमल पार्षद ,कनीना ,जगदीश कनीना, कपिल आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: सीताराम विधायक सहित विभिन्न गणमान्य जन।
धनौंदा की टोनिका में पहले ही प्रयास में नेट की परीक्षा में पाई सफलता
************************************************************
***************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। हाल ही दिसंबर में आयोजित हुए नैट परीक्षा में उप मंडल के गांव धनौंदा के प्रजापति समाज से पहली लड़की टोनिका पुत्री रमेश कुमार ने हिंदी विषय में अपनी फाइनल वष के साथ घर पर ही तैयारी करके नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें उसकी तैयारी करवाने में विशेष सहयोग ताऊ के बेटे देवीराम ने किया है तथा उसने बताया की मेरे विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर व माता- पिता का विशेष सहयोग रहा। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली हरियाणा में पिछले दो वर्षों से पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी मेहनत से गांव व समाज का नाम रोशन किया है । वह सिविल सेवा में जाना चाहती है । उसके पिताजी मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों अच्छी शिक्षा दिला रहे हैं।
फोटो केप्शन: टोनिका।
देवेंद्र शर्मा ने पास की नेट जेआरएफ परीक्षा
****************************************
*******************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव सेहलंग के छात्र देवेंद्र शर्मा ने वाणिज्य कामर्स विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एनटीए के सहयोग से हर वर्ष नेट जेआरएफ की परीक्षा करवाता है। इसमें देशभर के लाखो विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। देवेंद्र शर्मा ने सहायक प्रोफेसर बनने की योग्यता के साथ जेआरएफ की सूची में भी स्थान पाया है। बता दें कि पहले भी देवेंद्र शर्मा यूजीसी नेट की परीक्षा मैनेजमेंट विषय से पास कर चुके है। किसी दूसरे विषय में पहले प्रयास में जेआरएफ की उपलब्धि पाना इस सफलता को और आकर्षित बनाता है। इस बार नेट परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर 99.60 प्रतिशत हासिल कर जेआरएफ और नेट दोनो पास कर लिए है। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस सफलता में यूट्यूब प्लेटफॉर्म का बहुत बड़ा योगदान है। गांव में परिजनों में खुशी का माहौल है। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से पीएचडी की उपाधि के लिए प्रतिमाह कुछ धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सीताराम शर्मा और माता मुन्नी देवी सहित गुरुजनों को दिया है। देवेंद्र ने बताया कि उनका सपना सहायक प्रोफेसर बनकर वाणिजय कॉमर्स विषय के माध्यम से समाज मानवता की सेवा करना है।
सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के बैग से निकाले 50 हजार रुपये
-कनीना एसबीआई बैंक से पेंशन लेकर घर जा रहा था सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर
- सीसीटीवी कैमरे में हुई हरकत कैद
***********************************************************
**********************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव सीहोर निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त अतर सिंह कनीना एसबीआई ब्रांच की शाखा से पेंशन निकलवा कर निकला तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बैग से पैसे निकालकर भाग गए।
चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कनीना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर है। बुधवार को अपनी पेंशन लेने के लिए एसबीआई बैंक कनीना में आया था। उसने बैंक में 50 हजार रुपये का चेक लगा कर 50 हजार रुपये कैश निकाल कर। बैंक में एक बेंच पर बैठकर पैसों को बैग में रख रहा था। उसके सामने बेंच पर एक युवक बैठा हुआ देख रहा था और साइड में दूसरा युवक खड़ा हुआ था जिसने पीले रंग का कपड़ा गले में डाला हुआ था। जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा। जब वह है बैग में पैसे रखकर गेट से बाहर निकल रहा था। तो उससे पहले बैंच से उठकर वह युवक दरवाजे के पास चला गया और पीछे से दूसरा युवक भी दरवाजे के पास आ गया। अगला युवक दरवाजे पर के नीचे झुक गया जैसे उसका कुछ गिर गया हो, जब वह उठ कर निकलने लगा इसी दौरान पीछे वाले युवक ने बैग की जेब से चैन खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वह पैसे अपने पीछे की जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। और दोनों आगे पीछे बैंक से निकल गए मुझे कुछ शक हुआ तो वे दोनों मौके से भाग गए। जब मैंने उन्हें पकडऩे की कोशिश की तो वे दोनों भीड़ का फायदा उठा कर वहां से भाग गए। इन दोनों अज्ञात युवाओं ने मेरे बैंग से पैसे निकाले हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मेरे पैसे बरामद करवाया जाए। कनीना थाना शहर पुलिस ने अतर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
कनीना की पूजा यादव ने पर्यावरण विज्ञान में नेट के साथ-साथ जेआरएफ की परीक्षा भी की पास
*****************************************************************************
*******************************************************************************
********************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी एवं राकेश कुमार की पुत्री पूजा यादव ने पर्यावरण विषय में प्रथम बार ही नेट के साथ-साथ जेआरएफ की परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मुकेश देवी मां, ताऊ सुरेश कुमार, ताई संतोष देवी, चाचा नरेश कुमार ,चाची सोमलता तथा परिवार के सदस्यों को दी है। इस मौके पर बने बधाइयां मिल रही है।
उल्लेखनीय कि राकेश कुमार फायर अधिकारी है तथा उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सदा ही पढऩे में अव्वल रही है। बीएससी करने के बाद उन्होंने एमएससी पर्यावरण विषय में पास की थी और अब प्रथम प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग के नेट की परीक्षा के साथ-साथ जेआरएफ की परीक्षा भी पास कर ली है।
फोटो कैप्शन:पूजा यादव
बाबा साहेब आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन अछूतों, महिलाओं और मजदूरों की भलाई के लिए किया न्यौछावर - कृष्ण राव
***********************************************************************
*********************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। डा भीमराव अंबेडकर जयंती पर विभिन्न गांवों एवं शहरों में उन्हें याद किया, पुष्प अर्पित किये।
कनीना में अंबेडकर चौक पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव ने अपने साथियों सहित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कृष्ण राव ने कहा कि आज आंबेडकर जयंती को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया गया , क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ. आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर कृष्ण गुरु जी, युवा कोंग्रेस अटेली अध्यक्ष नीरज चौधरी, पूर्व बार प्रधान दीपक चौधरी, कांग्रेस सेवादल जि़ला प्रधान अजीत यादव, कोंग्रेस ब्लॉक प्रधान मनोज यादव , अश्वनी यादव सचिव युवा कांग्रेस, योगेश कनीना, प्रिन्सिपल ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
उधर उपमंडल के गांव भोजावास में भीमराव आंबेडकर जी की 132वी जयंती समानता दिवस व ज्ञान दिवस के रूप में मनाई गई । भोजावास में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
भाजपा नेता यतेंद्र राव ने कहा कि आज आंबेडकर जयंती को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के रूप में भी मनाया गया , क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ. आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
उधर अनुसूचित बस्ती खेड़ी में समस्त ग्रामीण एवं युवा शक्ति द्वारा।भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व समाज ने बाबा साहेब जी के जीवन को अपने जीवन में लागू करने का आह्वान किया। नारी शक्ति ने भी बाबा साहेब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर विचार व्यक्त किए।
ग्राम पंचायत खेड़ी के सरपंच पंकज एवं अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया। समस्त ग्रामीण एवं प्रवक्ता श्री रोहतास, चौधरी रामनिवास, सूबे सिंह, ,मा.देशराज, जयभगवान, सतीश,पवन भारतीय, विनोद, जसमेर, विकास, बंटी, संदीप,अजीत, संजय सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार, गौशाला के पूर्व प्रधान सुरेश रामबास, समाजसेवी संदीप रजनीश वाल्मीकि, पवन मोड़ी, सचिन भोजावास, प्रतीक कनीना, आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-
भोजावास के अंबेडकर भवन में जयपुर हार्ट अस्पताल की टीम द्वारा निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 150 ओपीडी की गई। इस कैंप का आयोजन रविदास सेवा समिति की तरफ से किया गया।
फोटो कैप्शन 02: कनीना में, फोटो 03: भोजावास फोटो 04: कनीना में डा अंबेडकर को याद करते हुए।
भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भगत सिंह ने ट्राली चारा अलग-अलग गौशालाओं को भेंट किया
******************************************************************************
**********************************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को क्षेत्र के लोग कई तरीकों से मनाया। किसी पुष्प अर्पित किये किसी ने मुफ्त स्वासथ्य शिविर लगाया वहीं किसी ने गौशालाओं में इस दिन तूड़ी भेंट कर मनाया।
कनीना के समाजसेवी भगत सिंह यादव ने आज बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक ट्राली पशु चारा धनौंदा बाबा दयाल गौशाला में वहीं दूसरी ट्राली पशु चारा बाबा बि_ल गिरी महाराज की बूचावास गौशाला में दान देकर मनाई । इस अवसर पर भगत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि सारे भारत के थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम बाहर देश को आगे बढ़ा सकते हैं और इसी कड़ी में आज मैंने उनके इस दिवस पर दो गौशालाओं को अलग-अलग चारा देकर उनकी जयंती मनाई है। इस अवसर पर उनके साथ समाज के विभिन्न लोग उपस्थित थे।
देवेंद्र शर्मा ने पास की नेट जेआरएफ परीक्षा
****************************************
***********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव सेहलंग के छात्र देवेंद्र शर्मा ने वाणिज्य कामर्स विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एनटीए के सहयोग से हर वर्ष नेट जेआरएफ की परीक्षा करवाता है। इसमें देशभर के लाखो विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। देवेंद्र शर्मा ने सहायक प्रोफेसर बनने की योग्यता के साथ जेआरएफ की सूची में भी स्थान पाया है। बता दें कि पहले भी देवेंद्र शर्मा यूजीसी नेट की परीक्षा मैनेजमेंट विषय से पास कर चुके है। किसी दूसरे विषय में पहले प्रयास में जेआरएफ की उपलब्धि पाना इस सफलता को और आकर्षित बनाता है। इस बार नेट परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर 99.60 प्रतिशत हासिल कर जेआरएफ और नेट दोनो पास कर लिए है। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस सफलता में यूट्यूब प्लेटफॉर्म का बहुत बड़ा योगदान है। गांव में परिजनों में खुशी का माहौल है। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से पीएचडी की उपाधि के लिए प्रतिमाह कुछ धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सीताराम शर्मा और माता मुन्नी देवी सहित गुरुजनों को दिया है। देवेंद्र ने बताया कि उनका सपना सहायक प्रोफेसर बनकर वाणिजय कॉमर्स विषय के माध्यम से समाज मानवता की सेवा करना है।
फोटो कैप्शन: देवेंद्र
152-डी राष्ट्रीय राजमार्ग सेहलंग-बाघोत कट के लिए धरना 33वें दिन भी जारी
----मांग पूरी होने तक रहेगा धरना जारी
************************************************************
*************************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। 152-डी राष्ट्रीय राजमार्ग सेहलंग-बाघोत कट के लिए धरना 33 वे दिन भी जारी रहा। 33 वे दिन की धरने की अध्यक्षता रामनिवास बंसल सरपंच तलवाना ने की। इस मौके पर 40 से 45 गावों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामनिवास ने कहा कि इस कट के बनने से कोसली, झज्जर, चरखी दादरी,अटेली,महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगो को फायदा होगा। साथ ही इस कट के बनने से सतनाली, नाहड़,अ महेंद्रगढ, झोजू खंड के लगभग 8 से 12 लाख लोगों को फायदा होगा। यहां पर चार जिलों की सीमा लगती है और 4 जिलों के 90 से 100 गावों को ये कट बनने से फायदा होगा। यहां पर आइएमटी खुडाना,एनटीपीसी झाड़ली, केंद्रीय विश्वविद्यालय , बाघेश्वर धाम और 8 से 12 लाख ग्रामीणों को फायदा होगा। इस मौके पर विजय सिंह चेयरमैन नौताना,राज सिंह पूर्व पार्षद नौताना, डा. धर्मेन्द्र धनखड़ छितरोली, रघुबीर सेहलंग, अशोक तंवर पोता, हरिओम पोता, विनीत सरपंच , एडवोकेट केपी यादव सेहलंग, राजेंद्र सरपंच बाघोत, रवि प्रधान सेहलंग व आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे हुए ग्रामीण
खरीद के चौथे दिन तक 1314 क्विंटल सरसों खरीदी
-गेहूं की चार दिनों में हुई 4017 क्विंटल खरीद
*********************************************
****************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की चेलावास स्थित नई अनाज मंडी में खरीद के चौथे दिन 506 क्विंटल सरसों खरीदी गई। हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से 5450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद जारी है। हैफेड मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि 4 दिनों से सरसों की खरीद नई अनाज मंडी में जारी है। पहले दिन 71 क्विंटल सरसों खरीदी गई थी आज दूसरे दिन 337 क्विंटल सरसों किसानों से खरीदी गई है तीसरे दिन 400 क्विंटल तथा चौथे दिन 506 क्विंटल सरसों खरीद जारी है। इस प्रकार 4 दिनों में 1314 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। धीरे-धीरे किसान सरसों पैदावार अनाज मंडियों की ओर लाने लगे हैं।
4 दिनों में हुई 4017 क्विंटल गेहूं की खरीद -
कनीना अनाज मंडी में चौथे दिन भी गेहूं की खरीद जारी रही। पुरानी अनाज मंडी में गेहूं खरीदा गया। खरीद के चौथे दिन 1365 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। तीसरे दिन 1193 क्विंटल गेहूं खरीदा गया जबकि दूसरे दिन 726 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पहले दिन 733 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। मंडी में भारी मात्रा में गेहूं की आवक हो रही है।
आनंद यादव मैनेजर वेयरहाउस ने बताया कि पहले दिन 733 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था जबकि दूसरे दिन 726 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। तीसरे दिन 1193 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। चौथे दिन 1365 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार 4 दिनों में 4017 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसान भारी मात्रा में गेहूं लेकर अनाज मंडी की ओर आ रहे हैं। ऐसे में गेहूं की आवक अधिक होने की संभावना बन गई है। विगत दिनों हुई बारिश के कारण आवक में देरी हुई है। गेहूं की खरीद वेयर हाउस कनीना के करीब 48 आढ़तियों के मार्फत कर रही है।
फोटो कैप्शन 14: कनीना मंडी में गेहूं की खरीद करते हुए।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद किया
**********************************************
*************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। एनसीसी तथा एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय प्रांगण में जलियावाला बाग हत्याकांड में वीरों द्वारा दी गई शहादत को नम आंखों से याद किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य रमन शास्त्री ने कहा कि 13 अप्रैल, 1919 को राल्ट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्वक एकत्रित हुए निहत्थे बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों पर जनरल डायर द्वारा अंग्रेजी सेना को फायरिंग के आदेश दिए जिस दौरान हजारों भारतीयों ने अपनी शहादत दी। इस शहादत की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। हमें उनकी शहादत को अपने जहन में रखकर सदैव देश के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखना चाहिए।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कल सम्पूर्ण राष्ट्र डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाएगा। संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर के जीवन से जुड़े प्रसंगों के बारे में छात्र- छात्राओं को अवगत करवाया गया ।
फोटो कैप्शन 8: माडल संस्कृति स्कूल में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद किया।
उन्हाणी कालेज में मनाई अंबेडकर जयंती तथा जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी
-निबंध प्रतियोगिता आयोजित
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती व जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी के उपलक्ष्य पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. विक्रम यादव ने की ।
कार्यक्रम का आरम्भ जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करने के साथ हुआ।
प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हम जलियांवाला बाग हत्याकांड की 104वीं बरसी मना रहे हैं। यह नरसंहार 13 अप्रैल 1919 को हुआ। उस आतंक के खौफनाक मंजर में कैसे जनरल डायर ने अमृतसर में बैसाखी पर्व पर एकत्रित हुए निहत्थे भारतीयों पर गोलियां चलवाई, जिसमें हजारों भारतीयों की जान गई के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।
उन्होंने बताया की 14 अप्रैल को हम संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती उनके जीवन और विरासत को सम्मान देने के लिए मना रहे हैं। डॉ.अम्बेडकर को समानता और न्याय का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही उनके जीवन और योगदान पर भी गहराई से चर्चा की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं के मध्य एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस. कार्यक्रम प्रभारी सीमा के निर्देशन में किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिना बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अंकिता बी.ए. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान सिमरन बी.एससी. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: उन्हाणी कालेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता।
डा. बीआर अंबेडकर की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित
*************************************************************
*******************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के नियमों के अनुपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से जलियांवाला बाग हत्याकांड पर और डा. बीआर अंबेडकर की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय कनीना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक संदीप कुमार ककरालिया ने बताया कि कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ ,वाद विवाद प्रतियोगिता ,विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सिंह यादव ने की। और उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए एक बड़ा ही दुर्भाग्य था जिसमें हजारों की संख्या में हमारे देश के नागरिक शहीद हो गए। और कहा कि यद्यपि ब्रिटिश सरकार ने हाल ही के वर्षों में इस हत्याकांड पर माफी भी भारत से मांगी है। साथ में उन्होंने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर का हमारा समाज हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होंने हमें एक इतना सफल और अच्छा सविधान प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री संदीप कुमार ककरालिया ने बताया कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित और विस्तृत संविधान है। जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। उप प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने बताया भारतीय समाज हमेशा वीर शहीदों का ऋणी रहेगा जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर हम सभी को आजादी दिलाई और साथ में हमें एक अच्छा संविधान प्रदान किया। विचार गोष्ठी में डॉक्टर कांता ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के ऐतिहासिक विषय पर प्रकाश डाला और साथ में संविधान निर्माण की भूमिका में डॉक्टर बी आर अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन राजनीति विज्ञान सहायक प्राध्यापक सोमवीर ने किया। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के कारणों पर प्रकाश डाला और साथ में संविधान के निर्माण में आने वाली प्रमुख बाधाओं पर प्रकाश डाला और डॉक्टर बी आर अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिस का संचालन डॉ अजय प्रकाश ने किया। उन्होंने रैली में अनेक प्रकार के नारों के माध्यम से जनजागृति का कार्य किया।समस्त विद्यार्थियों में देशभक्ति देशभक्ति की भावना का संचार किया। किया गया कार्यक्रम मे डॉ सुरेंद्र सिंह, डा कांता, डा भारती, डा विनोद ,डा बलराज सिंह, डा राकेश , डा अजय ,डॉ रविंदर, डा राहुल , डा संदीप , डा यतेंद्र , डा नीनू, अनिल लिपिक, गजानंद, छोटेलाल, और अन्य कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 5: कालेज के एनएसएस स्वयंसेवी जन जागरूकता रैली निकालते हुए।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को किया याद
*********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा में जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा बैसाखी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बैसाखी के पर्व तथा उसके महत्व के बारे में बताया तथा जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों व निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें क्रांतिकारियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि उन्हीं की बदौलत होने की आजादी मिली है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्ष गवाह शहीद उधम सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने किस तरह से लंदन में जाकर पंजाब के गवर्नर जनरल माइकल ओ डायर को मार कर देश के अपमान का बदला लिया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी इस अवसर पर डा भीमराव अंबेडकर को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा दलितों के मसीहा के रूप में याद किया गया। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य तथा विद्यार्थियों ने भी महान स्वतंत्रता सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा पूनम राकेश कुमार धर्मेंद्र डी पी,पवन कुमार रतनलाल प्रमोद कुमार चंद्रशेखर,ओम प्रकाश बाबू संपूर्ण सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि-
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों व सभी स्टाफ सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
खंड शिक्षा अधिकारी डा विश्वेश्वर जी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य यादवेंद्र सिंह ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बालवानअंग्रेजी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पूरे प्रकरण के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। वह शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डा भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान को भी याद किया गया जिनका 14 अप्रैल को जन्म दिवस है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने बताया कि जो को अपने शहीदों का सम्मान करती है, वही आगे बढ़ती है। उन्होंने भोजावास स्कूल के पीएम श्री योजना में शामिल होने पर बधाई दी व सभी स्टाफ सदस्यों से आह्वान किया कि वे पूरे जोश के साथ नामांकन अभियान चलाएं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री यादवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता व श्री राजेश बालवान ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: अगिहार में जलियांवाला बाग के शहीदों को याद करते हुए।
02: भोजावास में जलियांवाला बाग के शहीदों को याद करते हुए।
भीमराव अंबेडकर सौ साल आगे की सोच को लेकर चलते थे-अतरलाल
************************************************************
***************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। डा भीमराव अंबेडकर सौ साल आगे की सोच को लेकर चलते थे। ये विचार बसपा नेता ठाकुर अतरलाल ने डा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य पर अंबेडकर भवन धनौंदा में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि डा भीमराव एक संपूर्ण व्यक्तित्व थे। नारी शक्ति की पहचान एवं समानता देने की उनकी सोच के कारण आज नारी को अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे जिन्होंने शिक्षित, संगठित व एकता पर बल दिया। शिक्षा प्राप्त करने व यहां तक पानी के लिए भी उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने इस दर्द को महसूस करते हुए उच्च शिक्षा के आधार पर अपनी सोच को साकार रूप दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा डा. भीम राव अम्बेडकर ने अपनी राह अपनी शिक्षा के आधार पर बनाई। आज वोट व शिक्षा का अधिकार उनके प्रयासों का ही परिणाम है ।
उधर पंचायत समिति कनीना के अध्यक्ष जयप्रकाश ने अंबेडकर जयंती पर कहा कि हमें बाबा साहेब आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलते हुए देश के विकास में अपना अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर बार के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के भेद भाव को मिटाकर समाज को सही दिशा में ले जाने का काम किया। बाबा साहब पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है इस मौके पर उपस्थित बार सदस्यों ने भी बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर धनौंदा स्कूल के 7 विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों तथा समाजसेवियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अजीत सिंह पार्षद, सत्यपाल थानेदार, नवीन कुमार, प्रधान सतीश दहिया, कृष्णकुमार पूनिया, सूबे सिंह, मदनलाल साहब, किशनलाल ईएसएचएम, सूरत सिंह प्राध्यापक, जीतू मास्टर, रामचंद्र अमावता, सुनील ककराला,दीपक चौधरी, राजेंद्र खरकड़ाबास, हरिश कुमार, डा पवन कांगड़ा, दलीप सिंह एडवोकेट, पूनम जिला पार्षद, बार प्रधान ओमप्रकाश यादव, महाबीर संत, शिवकरण आदि ने विचार रखे। इस मौके पर कृष्ण, शिवचरण, राजेंद्र सिंह, उदय सिंह, सूबे सिंह सहित अनेक जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे बच्चों को आंबेडकर जयंती पर सम्मानित किया।
अंबेडकर जयंती मनाई गई धनौंदा में
**************************************
******************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। गांव धनौंदा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह आयोजित कर शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बसपा नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्षता पंचायत समिति कनीना के चेयरमैन जयप्रकाश यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पार्षद पूनम बसई, अजीत तंवर, पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार, बार एसोसिएशन कनीना प्रधान औमप्रकाश रामबास, पूर्व प्रधान दीपक यादव एडवोकेट, रामचन्द्र अम्बावता, मुख्याध्यापक किशनलाल ने भाग लिया। मुख्य अध्यापक सूरत सिंह ने सफल मंच संचालन किया। अम्बेडकर समिति धनौन्दा के प्रधान सतीश दहिया एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अतरलाल ने सुपर 100 के सफल तथा बोर्ड परीक्षाओ में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेने वाले विद्यार्थियों कनिका, दीपिका, इंदू, चंचल, कुशाल, यश, दिव्या, गीता, हैपी, चंचल, मुस्कान, योगेन्द्र, सिया, तन्नू, दिव्या, टीलू, साहिल, हिमांशु, दिनेश, बलराज, तानिया, नीरज, नवदीप, हिनेश, कमल तथा फुटबॉल खेल के लिए डायमंड क्लब धनौंदा अंडर 14 के कप्तान सुनिल दहिया, दलीप, मंगेश, प्रियांशु, कुशाल, सौरभ, लोकेश, दीपक, प्रियांशु को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतरलाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो के मूलमंत्र पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। इस अवसर पर बसपा अटेली विधानसभा अध्यक्ष पूर्व थानेदार सतपाल दहिया, साहित्यकार लेखक एच.एस.निर्वाण, सुबे सिंह, के.के. पूनिया, दादा मनोहर, मुख्याध्यापक सुरत सिंह, कप्तान मदन सिंह, सुनिल पंच, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार, भारत सिंह, पिताम्बर सिंह, आर.डी.वर्मा, पूर्व पुलिस कमिश्नर रामप्रसाद, नत्थूराम थानेदार, बाबूलाल थानेदार, फूलचंद थानेदार, राजेन्द्र खटाणा सरपंच, ताराचंद खटाणा, मीरसिंह वैद्य, विजय कुमार एडवोकेट, मास्टर कृष्ण कुमार, शिवकरण, सुनिल एडवोकेट, डॉ. पवन कुमार कांगड़ा, दलिप सिंह एडवोकेट, महाराज महाबीर आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
कैप्शन:-
1. डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि अतरलाल।
2. प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथिगण।
3. मंच पर विराजमान अतिथिगण।





















No comments:
Post a Comment