श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों को वितरित किया प्रसाद
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। श्रीश्याम परिवार दीवाना संघ कीर्तन की ओर से कनीना में श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित भक्तजन पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ रही और वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्रसाद वितरण सेवा में मनोज सिंगला, ऋतिक गुप्ता, साहिल मित्तल, साहिल गोयल, जीतू चौधरी तथा नितिन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। श्याम भक्तों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
फोटो कैप्शन 07 व 08: कनीना में श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तजनों को प्रसाद वितरित करते हुए श्रद्धालु।
राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल में रिफार्म उत्सव-2026 के अंतर्गत सप्त दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल के रेडक्रॉस क्लब के सानिध्य में रिफॉर्म उत्सव-2026 के अंतर्गत सप्त दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अमित चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अमित चौधरी ने कहा कि रिफॉर्म उत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान करती हैं।महाविद्यालय सिनियर काउंसिल मैंबर और प्रेस प्रवक्ता प्रो डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि रिफॉर्म दिवस भारत सरकार द्वारा देश में किए गए प्रशासनिक और नीतिगत सुधारों को जनता तक पहुँचाने के लिए रिफॉर्म उत्सव 2026 मनाया जा रहा है।इसका उद्देश्य पिछले 12 वर्षों के 1300 से अधिक प्रमुख सुधारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों व ग्राम सभाओं तक पहुंचाना और उनसे सुझाव लेना है। सम्पूर्ण हरियाणा राज्य में 16 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक 7 दिवसीय रिफॉर्म उत्सव 2026 - युवा रिफार्म्स का विकसित हरियाणा' मनाया जा रहा है। इसके तहत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से शिक्षा, परीक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर व्यावहारिक सुझाव लिए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सहायक प्राध्यापक डॉ. अक्षत ने कहा कि रिफॉर्म उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक एवं व्यावहारिक मंच उपलब्ध करवाना है, ताकि उनमें नवाचार, अभिव्यक्ति और सहभागिता की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. गीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सात दिनों तक रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें छात्राओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल प्रदर्शित करने के अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में छात्रा दीपिका ने कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. पवन एवं डॉ. सुनीता सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: संबंधित है
नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
-दवाइयों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। अब सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को दवाइयां कम दाम पर मिलेंगी। शुक्रवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू हो गई, जहां ब्रांडेड दवाइयों पर बाजार मूल्य से करीब 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। प्रदेश के कुल 16 जिलों में यह सेवा एक साथ शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया। नारनौल में स्थानीय स्तर पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने नागरिक अस्पताल परिसर में फार्मेसी का उद्घाटन किया।
इस पहल की खास बात यह है कि इसका लाभ केवल अस्पताल के मरीजों तक सीमित नहीं रहेगा। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां तो यहां मिलेंगी ही, अस्पताल के बाहर किसी भी डॉक्टर की लिखी पर्ची पर भी रियायती दर पर दवाइयां खरीदी जा सकेंगी। यानी आम आदमी भी इसका सीधा लाभ उठा सकेगा।
सरकारी अस्पतालों में सभी प्रमुख ब्रांड की दवाइयां बाजार मूल्य से कम दाम पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन परिवारों को होगा जिन्हें लंबे समय तक नियमित दवाइयां लेनी पड़ती हैं और जिनके बजट पर दवाओं का खर्च सबसे भारी पड़ता है।
एचएलएल कंपनी द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। इससे मरीजों के इलाज पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां किफायती दरों पर आमजन की पहुंच में होंगी।
उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन नारनौल डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल नारनौल डॉ. कंवर सिंह, उप सिविल सर्जन (स्वास्थ्य) डॉ. दिनेश कुमार, सीएम विंडो के एनिमिनेंट सदस्य अनिल शर्मा, डीपीएम संदीप यादव, दिनेश सैनी तथा एचएलएल कंपनी की ओर से श्री कौशिक उपस्थित रहे।
फोटो 04:अमृत फार्मेसी का शुभारंभ करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
नशे के खिलाफ सुर-ताल की जुगलबंदी, युवा महोत्सव में गूंजा हरियाणवी रंग
-विजेता अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। नशा बुरी हो बात, तनै समझाऊं सूं... सभागार में जब हरियाणवी बोली के ये बोल गूंजे तो पूरा सभागार तालियों से भर उठा। जिला युवा महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर लोक रंग भी था और नशे के खिलाफ संदेश भी। कलाकारों ने गीतों, नृत्यों और नाटकों के जरिए बताया कि नशा घर, परिवार और भविष्य, सबको खोखला कर देता है।
दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव-2026 के समापन दिवस की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने दीप प्रज्वलित कर की। समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में डीएसपी डॉ कविता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में दिनभर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी टोलियों ने जहां हरियाणवी संस्कृति की रंग-बिरंगी झलक पेश की, वहीं नुक्कड़ नाटकों में अभिनय और संवादों के जरिए नशे के दुष्प्रभाव दिखाए गए। बड़ी संख्या में युवा, शिक्षक और अभिभावक कार्यक्रम देखने पहुंचे। कई बार ऐसे क्षण भी आए जब युवा अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे।
पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने रंगों और शब्दों के सहारे नशा मुक्ति और विकसित भारत का संकल्प उकेरा। समूह लोक नृत्य और समूह लोक गीत प्रतियोगिताओं में ग्रामीण जीवन की खुशबू और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
समारोह में जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
अब जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगे। वहां चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ ममता शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सुरेश चौधरी, पॉलिटेक्निकल प्रिंसिपल अनिल यादव, विनोद शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ये रहे विजेता-
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग व जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय के समागार भवन में आयोजित जिला युवा महोत्सव-2026 का समापन हो गया। दो दिन तक चले इस महोत्सव में महेंद्रगढ़ जिले के कॉलेजों, स्कूलों, पॉलिटेक्निक संस्थानों व अन्य सांस्कृतिक टीमों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
लोकगीत (समूह): डीएवी नारनौल की टीम पहले स्थान पर रही। राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल को दूसरा और एसडी ककराला को तीसरा स्थान मिला।
लोकनृत्य (समूह): एसडी ककराला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक, नारनौल दूसरे और राव नेतराम स्कूल, सलीमपुर तीसरे स्थान पर रहे।
नुक्कड़ नाटक (समूह): यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेंद्रगढ़ की टीम ने बाजी मारी। राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल को दूसरा और पीजी कॉलेज, नारनौल को तीसरा स्थान मिला।
लोक वाद्य संगीत (समूह): राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की टीम पहले स्थान पर रही। गुरुकुलम, नांगल चौधरी को दूसरा और बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक, नारनौल को तीसरा स्थान मिला।
कविता लेखन: यदुवंशी स्कूल, नारनौल की रिति यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बी.एड. कॉलेज, नारनौल की पलक दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान यदुवंशी स्कूल, नारनौल की लमियाह को मिला।
चित्रकला: यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की तमन्ना पहले स्थान पर रहीं। राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की कल्पना को दूसरा स्थान मिला। आरपीएस, महेंद्रगढ़ के जतिन वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
फोटो 05 व 06: समापन समारोह में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देती डीएसपी डॉ कविता।
विश्व नमस्कार दिवस- 21 नवंबर
अभिवादन का वर्तमान शब्द नमस्ते है -सतीश आर्य
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। 21 नंबर को विश्व नमस्कार दिवस मनाया जाता है। इसे हेलो दिवस के नाम से जाना जाता है। इस एक शब्द के बोलने से ही एक दूसरे की पुरानी दुश्मनी खत्म हो जाती है और मित्रता को बढ़ावा मिलता है। वास्तव में हेलो एक सामान्य शब्द है। लगभग फोन पर पहला शब्द हेलो बोलते हैं लेकिन हेलो शब्द का प्रयोग 1973 में इजरायल और मिस्र के बीच लंबे समय चल रहे युद्ध के समाप्त होते ही शांति और मित्रता के लिए प्रयोग किया था। जिस शब्द का पहले इस्तेमाल किया गया था वह हेलो था और उसी समय से विश्व हेलो दिवस मनाने की शुरुआत हो गई थी। युद्ध के दौरान हजारों सैनिक एवं नागरिक मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों में शांति स्थापना के लिए पहला शब्द हेलो प्रयोग किया गया था जो वर्तमान में नमस्ते का रूप ले चुका है। इस संबंध में विभिन्न आर्य समाज और प्रबुद्ध जनों से बात की गई।
** नमस्ते शब्द प्रयोग करने से दिल के भाव पैदा होते हैं। दिल के किसी प्रकार की कटु भावना समाप्त हो जाती है। हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं तो यह एक्सरसाइज भी हाथों की हो जाती है जो मन और हाथ, मुंह, आंख सभी का प्रयोग करते हुए बेहतरीन प्रभाव छोड़ती है। नमस्ते अपने आप में एक पूर्ण शब्द है इसका उपयोग करने से शरीर पर बेहतर प्रभाव पड़ता है।
-- राव मोहर सिंह आर्य
नमस्ते करने से किसी का कुछ घटता नहीं परंतु यह पता चल जाता है कि नमस्ते करने वाले के मन में क्या भाव है। अगर नमस्ते का तरीका, हावभाव सब कुछ बता देता है। यदि हावभाव अच्छे हैं और चेहरे पर खुशी है तो नमस्ते सार्थक है। नमस्ते करने से मन के सभी तार प्रसन्नचित हो जाते और खुशी एक पल भी शरीर के लिए लाभ पहुंचती है। नमस्ते का उपयोग करना तन और मन दोनों के लिए जरूरी है।
-- बलवान आर्य,कनीना
नमस्ते एक व्यापक शब्द है। राम राम जी बोलते हैं उसका कोई विरोध तो नहीं है परंतु अधूरा शब्द है। इसकी बजाय जय राम जी की बोल दिया जाए तो एक पूर्ण शब्द बन जाता है। इसी प्रकार यदि हम नमस्ते बोलते हैं तो यह आपसी भाईचारे, एकता और खुशी का प्रतीक है। यदि छोटे बड़े को नमस्ते करता है तो बड़ा बदले में छोटे को नमस्ते करता है जिसके कारण दोनों के बीच कटुता चली आ रही है वह भी समाप्त हो जाती है। घर में यदि सुबह सवेरे उठकर नमस्ते की जाए तो रात भर से किसी प्रकार की मन में कड़वाहट को समाप्त हो जाती है। नमस्ते का सार्थक प्रभाव यह है कि एक दूसरे से परिचित हो जाते हैं और प्रसन्नता मन में घर कर जाती है जो प्रत्येक के लिए भी जरूरी है। एक प्रकार की व्यायाम भी हो जाता है और मन भी खुश हो जाता है।
--सतीश आर्य, रसूलपुर
फोटो कैप्शन:राव मोहर सिंह,बलवान आर्य तथा सतीश आर्य
समग्र शिक्षा अभियान के तहत खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित
ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिला अपनी कला और हुनर दिखाने का शानदार मंच
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी में किया गया। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी नरेश कुमार कौशिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी विद्यालय स्तर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी ज्योति यादव, बीआरपी सोमवीर सिंह, बीआरपी अनुराधा एवं मनोज कुमार तथा व्यवस्था प्रभारी गुलशन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक सत्य प्रकाश, निर्णायक मंडल के सदस्य सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र मोरवाल, सरोज यादव एवं अनीता देवी उपस्थित रहे। विद्यालय शिक्षा समिति की प्रधान मंजीता देवी, अनीता यादव, अमृत सिंह सहित खंड संसाधन केंद्र का स्टाफ भी मौजूद रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
एकल नृत्य: प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी ने प्राप्त किया।
लोक नृत्य: प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी के देव कुमार ने प्राप्त किया।
संगीत प्रतियोगिता: प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय, भडफ़ ने हासिल किया।
विजुअल आर्ट (दृश्य कला): प्रथम स्थान मॉडल संस्कृति स्कूल के शुभम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जलपान कराया गया तथा आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर तक सफलता का परचम लहरा सकते हैं।
फोटो संलग्न है
विश्व टीवी दिवस -21 नवंबर
80 के दशक में देखा था टीवी, रेडियो से होता था प्रेम
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। 1980 के दशक में ग्रामीण क्षेत्रों में टीवी इक्का-दुक्का मिलता था जो बाद में इस कदर फैला कि टीवी को आज भुलाते चले जा रहे हैं। आज टीवी की जगह हर जगह मोबाइल का युग आ गया है। कभी टीवी को महत्वपूर्ण समझा जाता था और लोग समाचार या चित्रहार देखने के लिए लंबी कतार में बैठे मिलते थे किंतु आज टीवी एवं रेडियो आदि कबाड़ का सामान बन गए हैं और उनके स्थान पर आधुनिक एलइडी और मोबाइल में ले लिया है। पुराने समय में जब श्वेत-श्याम टीवी चले थे तब के दर्शन आज भी उन दिनों को याद कर प्रसन्न हो जाते हैं। 21 नवंबर का दिवस के विषय में जब कई लोगों से चर्चा की गई तो उनके विचार अलग-अलग थे।
***1984 में जब हमने टीवी को देखा तो आश्चर्यचकित रह गए थे कि इस प्रकार के यंत्र भी खोज लिए गए हैं। उस समय चित्रहार देखने के लिए दूर दराज जाते थे, बाद में जहां वीसीपी एवं वीसीआर आदि चले तब तो सिनेमा हाल की लगभग छुट्टी ही हो गई थी परंतु टीवी की क्रांति ने लोगों का जीवन ही बदल कर रख दिया। उसे समय ब्लैक एंड व्हाइट टीवी होते थे परंतु उनको देखने के लिए भी दूरदराज तक सफर करना पड़ता था और घंटों इंतजार करके तब कार्यक्रम देख पाते थे।
--- रविंद्र कुमार, कनीना
टीवी की क्रांति के चलते उन्होंने पहले श्वेत-श्याम टीवी देखें तत्पश्चात रंगीन टीवी देखें फिर एलसीडी देखते हुए आधुनिक एलइडी और वर्तमान में हम मोबाइल क्रांति देख रहे हैं। आने वाले समय में टेलीविजन को भुला दिया जाएगा। बेयर्ड जिन्होंने इसका आविष्कार किया उसकी कल्पना और सोच को भी इंसान द्वारा भुलाने में देर नहीं लगेगी। मोबाइल ने सब कुछ बदल दिया है। धीरे-धीरे लोग टीवी के को भुला रहे हैं और मोबाइल के आदि होते जा रहे हैं। जहां टीवी में निश्चित दूरी से देखते थे आंखें कम नुकसान पहुंचता था परंतु आजकल मोबाइल में जितनी नजदीकी से देखते इतनी आंखें कमजोर होती जा रही है। यह दुर्भाग्य है परंतु विज्ञान की क्रांति है।
-- देशराज, 59
वर्षीय
टेलीविजन अपने जमाने में महान क्रांति लेकर आया था। कभी रेडियो का प्रचलन होता था वह जमाना भी हमने देखा। रेडियो सुनने के लिए आतुर होते थे। दूर दराज से रेडियो खरीद कर लाते थे परंतु जब से टीवी का आविष्कार हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों में यह पहुंचा तब रेडियो को भुलाना शुरू कर दिया और रेडियो कबाड़ की वस्तु बन गई।अब तो ब्लैक एंड व्हाइट टीवी कबाड़ की वस्तु बन चुकी है। कहीं श्वेत-श्याम टीवी शायद ही कहीं मिल जाए। परंतु उसे जमाने में इस ब्लैक एंड व्हाइट टीवी ने लोगों को के मनोरंजन में अहम भूमिका निभाई थी। आज मोबाइल में सब कुछ बदल कर रख दिया, कितने ही यंत्रों को की छुट्टी कर दी है। उन यंत्रों का आज मोबाइल के जरिए लाभ उठा रहे हैं।
-- रामनिवास, अधेड़,कोटिया निवासी
रंगीन टीवी को देखते हुए एलसीडी और एलईडी देखी है और आज भी एलईडी प्रयोग की जा रही है। पुराने वक्त के लोग आज भी एलईडी तक ही सीमित है। मोबाइल से दूर है किंतु हम ऐसे युग को देख रहे हैं जिसमें मोबाइल और एलइडी दोनों बरकरार है। आने वाले समय में एलईडी को भुला दिया जाएगा। वास्तव में मोबाइल की क्रांति में तो बच्चे, बूढ़े और हर वर्ग, हर लिंग के व्यक्तियों को प्रभावित ही नहीं किया अपितु बदल कर रख दिया है। ऐसे में टीवी आने वाले समय में कबाड़ की वस्तु बनकर रह जाएगी।
-- राजेंद्र सिंह, कनीना
फोटो कैप्शन: राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, देशराज, रामनिवास
लड़का गुम गुमशुदगी का मामला दर्ज
********************************************************
***********************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी के तहत बवानिया गांव से एक युवक घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी मां ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
रेनू ने बताया कि वह कनीना की रहने वाली है और अपने बच्चों के साथ बवानिया गांव में माता-पिता के पास रहती है। उनके दो बच्चे हैं दक्ष और प्रिंस हैं। 18 नवंबर को शाम के समय उनका बड़ा लड़का दक्ष बिना बताए घर से चला गया। जिसकी उम्र 16/17 वर्ष है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।















No comments:
Post a Comment