ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, November 23, 2026
घर में घुसकर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहा बेल जंपर गिरफ्तार
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा न्यायालय से जमानत मिलने के बाद तारीख पेशियों से गैर-हाजिर रहने वाले (बेल जंपर) आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश कुमार वासी तलवाना खेड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार वांछित अपराधियों व बेल जंपरों को पकडऩे के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर कनीना की टीम ने वर्ष 2023 के एक मामले में फरार चल रहे बेल जंपर महेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार, अगस्त 2023 में गांव तलवाना निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने रात के समय उसके घर में घुसकर उसके व परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता व एससी/एसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले में आरोपी महेश कुमार जमानत पर बाहर आने के बाद न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय द्वारा उसे बेल जंपर घोषित कर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 02: गिरफ्तार किया पीओ
राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत सेहलंग के बीच कट शुरू करने की मांग
-अतरलाल ने उठाई मांग
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत सेहलंग के बीच में चढऩे-उतरने के लिए कट (रैंप रोड) नहीं बनाए जाने से आस-पास के गांवों के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने केन्द्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सांख्यिकीय (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, स्थानीय विधायक व मंत्री आरती सिंह राव से तत्काल कट का कार्य शुरू कर संपन्न करने की मांग की है।
अतरलाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत सेहलंग के बीच में कट (रैंप) बनाए जाने में हो रही देरी के कारण आसपास के 40 गांवों के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इस कट के साथ स्वीकृत किए गए अनेक कट निर्मित हो चुके हैं परन्तु सरकार ने इलाके के राजनैतिक कमजोर नेतृत्व के कारण कट का कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों ने इस कट के लिए लंबा धरना दिया था। तब 6 महीने के अंदर कट का निर्माण पूरा करवाने का वायदा कर धरना समाप्त करवाया था परन्तु अढ़ाई साल बाद भी कट का न बनाया जाना यह सिद्ध करता है कि सतासीन नेताओं को इलाके के हितों की कोई परवाह नहीं है। नेताओं की वायदाखिलाफी के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कट का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कट इलाके के लोगों का अधिकार है। सरकार ने थोड़ी-थोड़ी दूर पर अनेक कट बनाए हैं परन्तु बूचावास से दादरी के बीच में बाघोत और सेहलंग के बीच में जरूरी कट का न बनाया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 2382 विद्यार्थी
-कनीना ,अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी में हैं दो-दो केंद्र
-परीक्षा 28 नवंबर को
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की कक्षा 6 में प्रवेश पाने हेतु 28 नवंबर को आयोजित जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा/जेएनवीएसटी-2027 परीक्षा जिला महेंद्रगढ़ के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य बीएम रावत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा ने बताया कि अटेली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 216, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 169, कनीना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 240, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 186, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 240, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 354, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 240 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 221, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 264, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नांगल चौधरी में 252 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
फोटो कैप्शन: बीएम रावत प्राचार्य
यातायात पुलिस की टीमों ने चेकिंग के दौरान 8 ओवरलोड ट्रकों को किया जब्त
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल (22 नवंबर 2026) को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे कुल 8 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर कब्जे में लिया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) को अवगत करवाया गया है।
अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग नाकों व मुख्य मार्गों पर संदिग्ध रूप से ओवरलोड दिखाई देने वाले अनेक वाहनों को रुकवाकर उनकी गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान 8 ट्रक निर्धारित भार क्षमता से अधिक सामान से लदे हुए पाए गए, जिस पर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 8 ट्रकों को जब्त कर लिया।
इस विशेष कार्रवाई के अंतर्गत ट्रैफिक नारनौल टीम द्वारा 3 ओवरलोड ट्रक, थाना निजामपुर की टीम द्वारा 2 ओवरलोड ट्रक, थाना सिटी कनीना की टीम द्वारा 2 ओवरलोड ट्रक तथा थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा 1 ओवरलोड ट्रक को पकड़कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। जब्त किए गए सभी आठों ट्रकों का विवरण आवश्यक कानूनी व जुर्माना संबंधी आगामी कार्रवाई के लिए आरटीओ नारनौल को भेज दिया गया है।
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ का मानना है कि ओवरलोड वाहन न केवल यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले आमजन के लिए भी एक बड़ा खतरा बनते हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक भार होने के कारण इन भारी वाहनों का संतुलन बिगडऩे और गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की प्रबल आशंका बनी रहती है, साथ ही इससे सड़कों व पुलों को भी भारी नुकसान पहुंचता है।
फोटो कैप्शन 06: संबंधित है
नवोदय विद्यालय करीरा की परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। जिलाधीश अनुपमा अंजली ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में चयन के लिए 28 नवम्बर को होने वाली परीक्षा के सुचारू व निष्पक्ष संचालन के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 28 नवम्बर 2026 (शनिवार) को आयोजित की जानी है। परीक्षा के दौरान जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान इस 200 मीटर के दायरे में सिख समुदाय द्वारा रखे जाने वाले धार्मिक कृपाण को छोड़कर तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू, साइकिल चेन जैसे घातक हथियारों या घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल की जा सकने वाली अन्य वस्तुओं को लेकर चलने तथा फोटोस्टेट के व्यवसाय पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
जिलाधीश ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग और अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। आदेशों की अवहेलना करने पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
साहित्य से मिलती है समाज को चेतना
- सशक्त हस्ताक्षर संस्था की मासिक गोष्ठी सम्पन्न
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सशक्त हस्ताक्षर की 54वीं काव्य गोष्ठी केसरवानी महाविद्यालय जबलपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य और कविता की सामाजिक प्रासंगिकता पर सार्थक विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव 'प्यासाÓ ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज की चेतना का वाहक है।साहित्य के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष दुबे ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान है।
अध्यक्षता कर रहे महामहोपाध्याय डा. आचार्य हरिशंकर दुबे ने साहित्यकार की लेखनी को जीवन-मूल्यों को प्रतिष्ठित करने का माध्यम बताया।
सारस्वत अतिथि राजेश पाठक 'प्रवीणÓ ने कहा कि साहित्यिक गोष्ठियां वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों के बीच संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं।
विशिष्ट अतिथि डा.अनिल कोरी, संगम त्रिपाठी एवं कविता राय थीं। अतिथियों का स्वागत महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा, अरुण शुक्ल, अनिल दुबे, दिलीप कटारिया, मदन मिश्रा एवं ए.एन. तिवारी ने किया।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नियमित रचनाकार कमर जानी, ज्योति प्यासी अनिका एवं अनुराधा गर्ग दीप्ति को शाल, कलमश्री, अंगवस्त्र, मोती की माला एवं मानपत्र प्रदान कर सशक्त साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ शायर सुवीर श्रीवास्तव 'वीर ने किया। इसके पश्चात मदन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, शिवानी भगत माहेश्वरी, प्रकाश सिंह ठाकुर, लखनलाल रजक, प्रेमकुमार पालिवाल, विवेक गुप्ता 'सहर, जी.एल. जैन, डॉ. मुकुल तिवारी 'मुकुल, मनोरमा गुप्ता 'बांसुरी, डॉ. सलमा जमाल, रश्मि पाण्डेय 'शुभि, देवदर्शन सिंह, दीनदयाल तिवारी, कालिदास ताम्रकार, अनुराधा गर्ग, सुनीता कोरी, विनीता पैगवार एवं श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा 'शील ने एक से बढ़कर एक काव्य प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन तरुणा खरे 'तनु ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश सिंह ठाकुर ने किया।
फोटो कैप्शन 06 व 07 संबंधित है
संयुक्त दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
-टापर्स को किया सम्मानित
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल (महिला) तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोजावास का संयुक्त दीक्षांत समारोह आज लघु सचिवालय के सभागार में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया। इस अवसर पर विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी के उप प्रधान सुरेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और संस्थानों की वार्षिक उपलब्धियों तथा प्लेसमेंट रिकार्ड की विस्तृत रिपोर्ट सबके समक्ष प्रस्तुत की।
उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा का है। आईटीआई से अर्जित व्यावहारिक व तकनीकी दक्षता युवाओं को न केवल सम्मानजनक रोजगार के बेहतर अवसर दिलाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर स्वयं का उद्यम शुरू करने के लिए भी सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनसे तकनीकी कौशल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने हाथों में प्रमाण-पत्र और सम्मान प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के उप प्राचार्य तिलक राज ने मुख्य अतिथि, अन्य विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नारनौल महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ आईटीआई के कार्यवाहक इंचार्ज संदीप यादव और भोजावास आईटीआई की कार्यवाहक इंचार्ज प्रमिला देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक सतनारायण जांगड़ा तथा महेंद्रगढ़ के कार्यालय अधीक्षक संजय यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन ममता यादव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर युवा मामलों के नोडल अधिकारी एवं संस्थान के एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, शिक्षुता अधिकारी सुनील कोसलिया, वर्ग अनुदेशक जगदीश, सुदर्शन, अमित, राजेश, गुरु दयाल, मनीषा यादव, विकास, नीरज यादव, पुनीत सहायक, मनोज यादव और स्टोर कीपर अशोक समेत संस्थानों का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: संबंधित है
ककराला के ग्रामीणों ने लाइब्रेरी को दिया आर्थिक सहयोग
****************************************************
**********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। खंड के गांव ककराला में शिक्षा एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित बाबा भैया लाइब्रेरी को ग्रामीणों का निरंतर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
संस्था उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया हाल ही में महाबीर सिंह ने अपनी माताजी श्रीमती रामकोर की रस्म पगड़ी पर 2,100 रुपये राजेश कुमार ने अपने पुत्र अरुण के विवाह के लगन पर 5,100 रुपये, सूबेदार अनिल कुमार ने अपने पुत्र योगेंद्र के विवाह के लगन पर 1,100 रुपये तथा धर्मबीर ने बाबा भैंया के रात्रि जागरण पर 1,100 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
में संस्था की ओर से अध्यक्ष मास्टर रामनिवास , उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, सचिव महेश कुमार एवं पूर्व कोषाध्यक्ष मास्टर मदनपाल उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: लाइब्रेरी को दान देते हुए ग्रामीण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)












No comments:
Post a Comment