Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, November 21, 2026



 

श्री श्याम मंदिर कनीना में वैवाहिक वर्षगांठ पर विशाल भंडारा व कीर्तन
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कस्बा कनीना स्थित श्रीश्याम मंदिर में संदीप एवं राधा माहेश्वरी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 नवंबर, रविवार को विशाल भंडारे एवं श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
जानकारी देते हुए संदीप माहेश्वरी ने बताया कि वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिवार की ओर से बाबा श्याम के चरणों में समर्पित भाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह 11 बजे से भंडारे के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भव्य श्रीश्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक चर्चिल गुप्ता, दादरी वाले, अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं भजन गायक वेद सैनी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
संदीप माहेश्वरी एवं राधा माहेश्वरी ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
 प्रसाद निर्माण का कार्य चल रहा है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
फोटो कैप्शन 07: प्रसाद निर्माण करते हुए


40 सालों में ही भूले जौ एवं चना की खेती
-चना एवं जौ शून्य एकड़ पर पहुंचा
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 किसान जौ एवं चने की खेती करना भूलते जा रहे हैं।
  1986-87 तक कनीना क्षेत्र की करीब 33 हजार हेक्टेयर भूमि होती थी जिस पर हजारों एकड़ में जौ की खेती तो हजारों हेक्टेयर पर चने की खेती की जाती थी। वैसे तो जौ न केवल पूजा आदि बल्कि हवन आदि में भी काम आता है। जब नवरात्रे चलते हैं तो जौ की विशेष मांग होती है। गेहूं-चना एवं जौ -चने की मिश्रित खेती की जाती थी। 1982 में स्ंिप्रकलर फव्वारा आया जिसके चलते चने की खेती घटती जा रही है और वर्तमान में तो चना अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कनीना उपमंडल के सभी गांवों में कुल मिलाकर जौ एवं चने की खेती शून्य एकड़ पर पहुंच गई है।
जौ को गंगा में डालने, पूजा अर्चना,हवन आदि में काम आता है वहीं पैदावार 40 मण प्रति हेक्टेयर तथा भाव करीब 5000 रुपये क्विंटल तक होता है। होली के पर्व पर जहां जौ को भूनकर पूरा परिवार चखता है और तत्पश्चात ही लावणी की शुरुआत होती आ रही है। एक जमाना था जब हर घर में जौ की खेती की जाती थी जिसे पूरी गर्मी आनंद से रोटी एवं अन्य रूपों में प्रयोग किया जाता था।  जौ की रोटी खाने के लिए या फिर धानी बनवाने के लिए दूसरे क्षेत्रों से जौ खरीदकर लाते हैं। जौ की किसी भी गांव में खेती नहीं की गई है।
 तीन दशक पूर्व कनीना क्षेत्र में चने की पैदावार सर्वाधिक होती थी जो अब शून्य हेक्टेयर पर चला गया है। किसी एक या दो क्यारी में किसान चना उगाते हैं। दालों भावों में तेजी आ रही है। विगत 2014 में महज तीस हेक्टेयर में चना उगाया था। वर्ष 2015 में 52 हेक्टेयर पर चने की बीजाई की गई थी। 2015 से 2018 तक भी चने की महज 70 से 80 हेक्टेयर बिजाई की गई थी जो 2020 तक 10 हेक्टेयर से कम सिमट कर रह गया है। 2022 में शून्य पर चला गया है। वर्ष 2023 में 8 एकड़ पर उगाया गया जो अब शून्य पर पहुंच गया है।
 कभी विवाह शादी में अवश्य लड्डू बनाए जाते थे किंतु अब जब किसी के शादी होती है तो लड्डू के लिए चने दूर दराज से लाने पड़ते हैं।
सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह का कहना है कि कभी इस क्षेत्र में चने की खेती की जाती थी और विभिन्न खाद्य वस्तुएं बनाई जाती थी।
  ****वर्तमान में छोटे-छोटे खेत हो गए जिनमें जरूरत रूपी फसलें उगाई जाती है। वैसे भी मार्केट रेट कम होने के कारण लोग गेहूं एवं सरसों को उगाते हैं और गाय, भैंस आदि पालने वाले किसान भी गेहूं पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग में लेते हैं। यही हालात चने की है। परंतु चने की पैदावार में सबसे बड़ी मुसीबत भूमिगत जमीन के खारे पानी की है। लगता है जल मीठा है किंतु वह दाल देने वाली फसलों के लिए अच्छा नहीं है। बारिश का पानी मिलता नहीं। कभी बारिश पर आधारित चने की खेती होती थी किंतु अब धीरे-धीरे पैदावार घट गई है। आम आदमी की जरूरत में कम काम आता है, इसलिए भी किसान पैदावार के रूप में चने की बजाय गेहूं सरसों लेते हैं।
--पूर्व कृषि वैज्ञानिक, डा. देवराज
फोटो कैप्शन 08: कनीना क्षेत्र में सब्जी हेतु उगाया गया चना।


एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला में फायरलेस व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फायरलेस क्यूलिनरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना, पाक-कला तथा व्यावहारिक जीवन कौशल विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग का प्रयोग किए विभिन्न स्वादिष्ट, आकर्षक एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने वेजिटेबल सैंडविच, नींबू पानी, फ्रूट चाट, भेलपुरी, फ्रूट शेक, ओरियो शेक, हेल्दी फ्रूट  बाइट्स एवं स्प्राउट्स चाट जैसे अनेक व्यंजनों का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने अपने व्यंजनों को सुंदर ढंग से सजाकर प्रस्तुत किया तथा उनमें प्रयुक्त सामग्री, बनाने की विधि, पौष्टिकता एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में आत्मविश्वास के साथ जानकारी दी।
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ खान-पान एवं संतुलित पोषण के महत्व को भी समझा। उन्होंने जाना कि फल विटामिन, खनिज एवं फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, स्प्राउट्स प्रोटीन एवं अन्य पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जबकि सब्जियों से तैयार सैंडविच शरीर को आवश्यक पोषण एवं ऊर्जा देने में सहायक होते हैं। नींबू पानी शरीर में तरल पदार्थों की पूर्ति करता है तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के माध्यम से स्वाद और पोषण के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों, मेहनत एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से बच्चों में टीम बिल्डिंग, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सहयोग एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, उपनिदेशक पूरण सिंह, कोर्डिनेटर प्रियंका यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: फायरलेस व्यंजन प्रतियोगिता करते हुए


श्रीकृष्ण गोशाला में में लगाई सवामणी , 71 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गोशाला, कनीना में शनिवार को दिलीप सिंह एवं लीलावती देवी के परिवार की ओर से सवामणी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने गायों की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से गौशाला को 71,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
गोशाला प्रधान नरेंद्र ने दानदाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोशाला के संचालन, गौमाता की देखभाल एवं संरक्षण में समाज के लोगों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग भी है।
इस अवसर पर दिलीप सिंह एवं लीलावती देवी के सुपुत्र पंकज, पुत्रवधू निशा तथा पौत्र शशांक एवं वैभव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राम सिंह पूर्व प्रधान, सूबेदार लक्ष्मी नारायण, बलवान सिंह आर्य, राज सिंह, हर्ष एवं योगेश सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा गोमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए किए गए योगदान को प्रेरणादायक बताया।
फोटो कैप्शन 04: गायों के लिए सवातणी लगाते हुए




श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों को वितरित किया प्रसाद
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 श्रीश्याम परिवार दीवाना संघ कीर्तन की ओर से कनीना में श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित भक्तजन पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ रही और वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्रसाद वितरण सेवा में मनोज सिंगला, ऋतिक गुप्ता, साहिल मित्तल, साहिल गोयल, जीतू चौधरी तथा नितिन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। श्याम भक्तों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तजनों को प्रसाद वितरित करते हुए श्रद्धालु।


गोशाला को लगन समारोह में दिए 54 हजार रुपये दान
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में प्रकाश यादव व हरीश यादव कनीनवाल वार्ड नंबर 13 कनीना ने अपने भविष्य यादव के लगन उत्सव पर चौवन हजार तीन सौ रुपये श्रीकृष्ण गोशाला कनीना को  दान स्वरूप भेंट किया। लगन उत्सव पर बलराम समारोह स्थल में क्षेत्र के हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गौशाला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अतर सिंह थानेदार के समस्त परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
बता दे यह परिवार समय-समय पर लाखों रुपए का गौशाला को दान देता रहा हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया की संतरा देवी धर्मपत्नी थानेदार अतर सिंह के परिवार में गौशाला के प्रति श्रद्धा अथाह हैं।




 छात्राओं ने रखे शिक्षा और महाविद्यालय सुधार पर अपने विचार
**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल में युवा रेडक्रास क्लब के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय 'रिफॉर्म उत्सव 2026 – युवा रिफॉर्म्स फार विकसित हरियाणाÓ के दूसरे दिन माय कॉलेज, माय सजेशन्स (मेरा कॉलेज, मेरे सुझाव) थीम पर एक विशेष संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डा. अमित चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था और महाविद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर अपने सुझाव साझा किए।
प्रवेश से लेकर डिजिटल सेवाओं तक के मुद्दों पर हुआ मंथन
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महाविद्यालय काउंसिल के सदस्य  और प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की महाविद्यालय एवं उच्चतर शिक्षा से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सीधे विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित करना है। सत्र के दौरान प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति वितरण, प्रमाण-पत्रों की उपलब्धता, कैंपस में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण और छात्राओं की यातायात सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई और छात्राओं से लिखित व मौखिक सुझाव प्राप्त किए गए।
शासन में भागीदारी निभाएं युवा: डॉ. गीता यादव
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गीता यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वे केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित न रहें, बल्कि अपने रचनात्मक सुझावों के माध्यम से शासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत और 'विकसित हरियाणा के निर्माण में युवा शक्ति को अपनी सबसे अहम भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।
वरिष्ठ प्राध्यापकों ने किया मार्गदर्शन
रिफॉर्म उत्सव 2026 के दूसरे दिन की सभी गतिविधियों की रहनुमाई वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकेश यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर आयोजित विचार-मंथन सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पवन कुमार,डॉ. अक्षत कुमार, डॉ. हितेश, डॉ. सुनीता तथा डॉ. सुभाष ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार एवं प्रशासनिक सुधार से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फोटो कैप्शन 05: संबंधित है



चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित हंसराज गिरफ्तार, महेंद्रगढ़ पुलिस के पीओ स्टाफ ने की कार्रवाई










**********************************************************
***************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।  पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करते हुए महेंद्रगढ़ पुलिस के पीओ स्टाफ ने 21 नवंबर को गांव खैरोली निवासी हंसराज को गिरफ्तार किया। पीओ स्टाफ प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी थाना शहर महेंद्रगढ़ में दर्ज उस मामले में की, जो अदालत की उद्घोषणा के बावजूद हाजिर न होने पर दर्ज हुआ था।
हंसराज के विरुद्ध चेक बाउंस से संबंधित एनआई एक्ट का मामला महेंद्रगढ़ की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने उसकी हाजिरी के लिए उद्घोषणा जारी की थी, जिसकी तामील 12 अगस्त को हुई। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी हंसराज अदालत में पेश नहीं हुआ।
इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, महेंद्रगढ़ की अदालत ने 17 अक्टूबर को हंसराज को उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया और थाना शहर महेंद्रगढ़ को उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
फोटो कैप्शन 06: पकड़ा गया पीओ

No comments: