ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, November 24, 2026
विश्व मांसाहार निषेध दिवस -25 नवंबर
शाकाहार भोजन ही सर्वश्रेष्ठ भोजन है-नरेश कुमार
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। प्रत्येक वर्ष 25 नवंबर को मांसाहार निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जानवरों के प्रति हिंसा का बर्ताव न करने और शाकाहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। एक सभ्य और बेहतर समाज का निर्माण करने के लिए भी ऐसा किया जाता है। इतिहास में अहिंसा जैसी विचारों की पूजा होती रही है। महापुरुषों को बड़े ही सम्मान की नजर समाज देखा गया है, जब वे अहिंसा पर चले। महात्मा बुद्ध एवं महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों को आज भी याद किया जाता है, उन्होंने अहिंसा के प्रति लोगों को जागरूक किया। आज भी शहर से लेकर गांव तक शाकाहार के प्रति रुझान बढ़ा है। मांस खाना शरीर के लिए कोई विशेष लाभकारी नहीं है। मांस खाने वाले इसके लाभ बता रहे हैं जबकि शाकाहारी लोग शाकाहार को बेहतर बता रहे हैं।
यह दिवस 25 नवंबर 1986 को साधु वासवानी के जन्मदिन पर प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद शुरुआत जोर पकड़ा और आज शाकाहारी बनने पर जोर दिया जाता है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की गई तो उन्होंने शाकाहार भोजन विश्व का सर्वश्रेष्ठ भोजन बताया। जो सिर्फ पौधों से प्राप्त होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से मिलने वाले खाद्य उत्पाद होते हैं, शाकाहारी भोजन में मांसाहार भोजन को शामिल नहीं किया जाता। लोग भोजन खाने की आदतें बदलते रहते हैं। 80 साल तक के लोग हैं जो शाकाहार भोजन करते आ रहे हैं और शाकाहार भोजन कैंसर, डायबिटीज, हृदयघात आदि बीमारियों से भी बचाता है। कुछ लोग पशु कल्याण और पर्यावरण संबंधित चिंताओं को लेकर चिंतित रहते हैं और शाकाहार भोजन खाते हैं। तीन प्रतिशत अमेरिका के शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं जबकि भारत देश में शाकाहारी भोजन सेवन करने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक पाई जाती है। भारत में सब्जियां और जड़ी बूटियों की भरमार है। शाकाहारी भोजन बहुत लोकप्रिय हो रहा है। शाकाहारी भोजन खाने वाले लोगों से चर्चा की गई।
पूरा शहकारी भोजन करना सेहत के लिए लाभकारी है। इसमें फल, सब्जियां आदि प्रयोग करते हैं। मांस प्रयोग नहीं करते। यही कारण है कि उम्र 55 वर्ष के करीब हो चुकी हैं किंतु कभी कोई रोग नहीं हुआ है। एक कच्चा शाकाहारी भोजन के साथ-साथ पकाकर शाकाहार भोजन भी करते हैं। उनका कहना है कि रोगों से बचने का एकमात्र कारण शाकाहारी भोजन इस संसार का बेहतर भोजन है।
नरेश कुमार समाजसेवी
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस -25 नवंबर
एकजुट होकर महिला और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को किया जा सकता है काबू
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। महिला और लड़कियों के प्रति हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरे विश्व में तीन में से एक महिला अपने जीवन में काम से कम एक बार शारीरिक हिंसा का शिकार हो चुकी होती है। महिला और लड़कियों के खिलाफ हिंसा में साथी की हिंसा, यौन हिंसा और उत्पीडऩ, मानव तस्करी, महिला बाल विवाह आदि अनेक समस्याएं घर कर चुकी है। महिलाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से हानि और पीड़ा सहनी पड़ती है। 25 नवंबर 1981 से लगातार यह दिवस मनाया जा रहा है।
भारत में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं जिसमें न्याय में देरी, खत्म होता सजा का डर, अश्लील सामग्री प्रकाशित आदि कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के कुछ कदम उठाए जा रहे हैं किंतु वे नाकाफी हैं। यद्यपि महिलाओं के अधिकार हेतु अनेक संवैधानिक प्रावधान बनाए गए हैं किंतु अपराधी फिर भी बच निकलते हैं। इस संबंध में कुछ जागरूक महिलाओं से बात की गई जिसमें उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार हिंसा की बातें स्वीकार की।
*** ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहेज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। दहेज के कारण अनेकों उत्पीडऩ सहने पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त कितने ही लोग अश्लील गाने बजाकर महिलाओं को प्रताडि़त करते हैं, उनके साथ अनैतिक कार्य और दुष्कर्म की शिकायतें मिलती हैं। ऐसे में विद्यमान कानून को मजबूत किया जाए। सभी स्तरों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया दिया जाना चाहिए।
महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जानी चाहिए। मानव तस्करी के विरुद्ध कानून, राष्ट्रीय तस्करी विरोधी ब्यूरो की स्थापना की जानी चाहिए निर्भया फंड का कुशल क्रियान्वयन किया जाना चाहिए तथा दहेज, बाल विवाह के प्रति सख्त कदम उठाने चाहिए। महिलाओं के प्रति हिंसा की घटना मिलने पर अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
बबीता समाजसेवी एवं जागरूक महिला
किरायेदार रखने से पहले करवाएं पुलिस वेरिफिकेशन, सुरक्षा के साथ न करें कोई समझौता
-बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने वालों के विरुद्ध की जाएगी ********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिले के सभी मकान मालिकों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने मकान, दुकान या अन्य परिसर में किसी भी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं। किरायेदार की पहचान एवं पृष्ठभूमि का सत्यापन करवाना न केवल मकान मालिक की जिम्मेदारी है, बल्कि यह समाज की सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद आवश्यक है। बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किरायेदार का पुलिस सत्यापन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति दूसरे शहरों एवं राज्यों में वारदातों को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाकर अन्य स्थानों पर किराये पर रहने लगते हैं। ऐसे में यदि मकान मालिक द्वारा किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं करवाया जाता, तो संबंधित व्यक्ति की वास्तविक पहचान, स्थायी पता एवं आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व किराये के मकानों में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने, वारदातों की रेकी करने अथवा अपराध की योजना बनाने के लिए भी इन स्थानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। समय पर पुलिस वेरिफिकेशन होने से ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को मदद मिलती है। इससे संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने में भी सहायता मिलती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी मकान मालिक किरायेदार का पूरा नाम, स्थायी पता, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, फोटो एवं अन्य आवश्यक जानकारी लेकर उसका पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। किरायेदार बदलने की स्थिति में नए किरायेदार का भी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। केवल पहचान पत्र प्राप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संबंधित पुलिस थाने में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन करवाकर आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।
किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन आनलाइन एवं आफलाइन दोनों माध्यमों से करवाया जा सकता है। आनलाइन प्रक्रिया के तहत हरियाणा पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध नागरिक सेवाओं के माध्यम से किरायेदार सत्यापन के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं ऑफलाइन प्रक्रिया में मकान मालिक अपने संबंधित पुलिस थाने में जाकर निर्धारित सत्यापन फॉर्म भरकर किरायेदार की आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किरायेदार रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रत्येक किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी बड़ी आपराधिक घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
फोटो कैप्शन: दीपक कुमार एसपी
ग्रामीण क्षेत्रों में देव दिवाली का पर्व संपन्न
दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है देव दीवाली का पर्व
-ग्रामीण क्षेत्रों में कार्तिक स्नान भी हुआ पूर्ण
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। देवदीवाली कार्तिक पूर्णिमा का प्रमुख पर्व है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रमुख रूप से मनाया जाता रहा है किंतु इसका शुभ संकेत धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब देवदीवाली के पर्व पर दीप जलाए जाते हैं। यह विश्व विख्यात आयोजन है जो धीरे.धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। यह माना जाता है किसी दिन तीनों लोकों के देवता दिवाली मनाते हैं और इसी दिन देवताओं का काशी में प्रवेश हुआ था।
कनीना क्षेत्र में देवदीवाली का पर्व विभिन्न गांवों में श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना चली तथा चला आ रहा कार्तिक स्नान पूर्ण किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
एक कथा अनुसार तीनों लोकों में त्रिपुरासुर राक्षस का राज चलता था। देवतागणों ने भगवान शिव के समक्ष त्रिपुरासुर राक्षस से उद्धार की विनती की। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये।
क्या कहते संत लालदास महाराज-
संतलाल दास बताते हैं कि दिये जलाना एक शुभ कार्य होता है जो अंधेरे को मिटाने में अहम योगदान देता है। देव दिवाली के दिन दीये जलाकर कम से कम मन को शुद्ध किया जाता है और जिस प्रकार दीये धरती पर अंधकार को दूर करते हैं वैसे ही पहले अपने मन के अंधकार को दूर करना चाहिए। तत्पश्चात आसपास के अंधेरे को बुराइयों को नष्ट करना चाहिए। देवदीवाली का पर्व बहुत बड़ा पर्व है। पर्व की लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है। जहां पहले एक निश्चित क्षेत्र में ही देवदीवाली का पर मनाया जाता था परंतु अब तो पूरे ही देश में देवदीवाली मनाई जाती है। लाल दास महाराज बताते के राजा कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की विजय दिवस के रूप में यह पर मनाया जाता है। इस पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। देवदीवाली के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न परंपराएं शुरू हो गई है। हवन, भंडारे आयोजित हुए। महिलाओं ने कार्तिक स्नान पूर्ण किया।
क्या है कार्तिक स्नान .
महिलाएं दिवाली से 15 दिन पहले से किसी घाट पर स्नान करना शुरू करती है और दिवाली के 15 दिनों बाद तक सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान करने की परंपरा को जारी रखती है। देवदीवाली के दिन कार्तिक माह का अंतिम स्नान किया। तत्पश्चात सज धज कर महिलाएं पूरे गांव एवं कस्बे में देवदीवाली के पर्व पर हंसी खुशी से जुलूस निकाला।
बाइक चोरी, केस दर्ज
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव उन्हाणी में घर के बाहर खड़ी हुई बाइक अज्ञान चोर चोरी कर ले गया। नरेश कुमार गोपालवास ने बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि वो गोपालवास का रहने वाला है तथा पिछले 10 वर्षों से उन्हाणी में रह रहा है और नाई का काम करता है। 22 नवंबर को एक शादी कार्यक्रम में काम करने गया था तथा
बाइक दादरी मोड़ के पास घर के बाहर खड़ी थी। वहां से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जब कार्यक्रम से वापस लौट कर देखा तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने कनीना पुलिस में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है।
देव दिवाली का पर्व संपन्न
दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है देव दीवाली का पर्व
-ग्रामीण क्षेत्रों में कार्तिक स्नान भी हुआ पूर्ण
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। देवदीवाली कार्तिक पूर्णिमा का प्रमुख पर्व है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रमुख रूप से मनाया जाता रहा है किंतु इसका शुभ संकेत धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब देवदीवाली के पर्व पर दीप जलाए जाते हैं। वाराणसी में गंगा नदी के किनारे रविदास घाट से लेकर राजघाट लाखो दीये जलाए जाते हैं। देव दिवाली के परंपरा पहले पंचगंगा घाट 1915 में हजारों दीये जलाकर शुरुआत की गई थी। प्राचीन परंपरा आज भी कायम है। यह विश्व विख्यात आयोजन है जो धीरे.धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। यह माना जाता है किसी दिन तीनों लोकों के देवता दिवाली मनाते हैं और इसी दिन देवताओं का काशी में प्रवेश हुआ था। कनीना क्षेत्र में देवदीवाली का पर्व विभिन्न गांवों में श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना चलती है तथा एक माह से चला आ रहा कार्तिक स्नान पूर्ण किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
देवदीवाली कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है जो यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाया जाता है। यह काशी शहर में दीपावली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है। देवदीवाली की परम्परा पंचगंगा घाट 1915 मे हजारों दीये जलाकर की गयी थी। माना जाता है कि देवता भी इस उत्सव में भाग लेते हैं। दीये जलाकर शहर जगमग हो उठता है जैसे काशी में पूरी आकाश गंगा ही उतर आयी हो।
एक कथा अनुसार तीनों लोकों में त्रिपुरासुर राक्षस का राज चलता था। देवतागणों ने भगवान शिव के समक्ष त्रिपुरासुर राक्षस से उद्धार की विनती की। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये। इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देवदीवाली मनायी जाने लगी। इस दिन सभी देवताओं ने काशी में प्रवेश कर दीप जलाकर दीपावली मनाई थी। देवदीवाली एक दिव्य त्योहार है।
क्या कहते संत लालदास महाराज.
संतलाल दास बताते हैं कि दिये जलाना एक शुभ कार्य होता है जो अंधेरे को मिटाने में अहम योगदान देता है। देव दिवाली के दिन दीये जलाकर कम से कम मन को शुद्ध किया जाता है और जिस प्रकार दीये धरती पर अंधकार को दूर करते हैं वैसे ही पहले अपने मन के अंधकार को दूर करना चाहिए। तत्पश्चात आसपास के अंधेरे को बुराइयों को नष्ट करना चाहिए। देवदीवाली का पर्व बहुत बड़ा पर्व है। पर्व की लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है। जहां पहले एक निश्चित क्षेत्र में ही देवदीवाली का पर मनाया जाता था परंतु अब तो पूरे ही देश में देवदीवाली मनाई जाती है। लाल दास महाराज बताते के राजा कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की विजय दिवस के रूप में यह पर मनाया जाता है। इस पर्व को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव ने काशी के पंचगंगा घाट पर जाकर गंगा स्नान का ध्यान किया था। देवताओं की दिवाली को में भाग लेकर लोग अपने को खुशनसीब समझते हैं। देवदीवाली के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न परंपराएं शुरू हो गई है हवन भंडारे आयोजित होते हैं। वहीं देवदीवाली के दिन कार्तिक स्नान प्रमुख रूप से किया जाता है। एक महीने से चला आ रहा कार्तिक स्नान पूर्ण हो जाता है।
क्या है कार्तिक स्नान .
महिलाएं दिवाली से 15 दिन पहले से किसी घाट पर स्नान करना शुरू करती है और दिवाली के 15 दिनों बाद तक सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान करने की परंपरा को जारी रखती है। देवदीवाली के दिन कार्तिक माह का अंतिम स्नान किया। तत्पश्चात सज धज कर महिलाएं पूरे गांव एवं कस्बे में देवदीवाली के पर्व पर हंसी खुशी से जुलूस निकलती हैं। विभिन्न धार्मिक स्थानों, गंगा आदि नदियों पर घाटों पर भारी संख्या में लोग स्नान करने जाते हैं।
डॉ. पूनम आनंद को रत्नावली सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
26वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान, 28 नवंबर को भोपाल में होगा समारोह
********************************************
****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। 26वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया गया है। इस साहित्यिक आयोजन के अंतर्गत 28 नवंबर 2026 को नंदा दीवान स्मृति सम्मान समारोह में बिहार के पटना निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखिका डॉ. पूनम आनंद को रत्नावली सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साहित्य जगत के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है, जो उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक साधना, रचनात्मक प्रतिभा और भाषा के प्रति समर्पण को सम्मानित करेगा।
डॉ. पूनम आनंद हिंदी और भोजपुरी साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से दोनों भाषाओं के साहित्य को समृद्ध करने तथा पाठकों को साहित्य से जोडऩे में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी रचनाओं में संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार, मानवीय भावनाएं और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
इससे पूर्व भी डॉ. पूनम आनंद अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। रत्नावली सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा उनके साहित्यिक योगदान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साहित्यकारों और हिंदी-भोजपुरी प्रेमियों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
फोटो: डा. पूनम आनंद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


.jpg)

.jpg)





No comments:
Post a Comment