नहर के पास प्लाट से फल चोरी करते दो युवक पकड़े, समझा-बुझाकर भेजा घर
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। नहर के पास स्थित पत्रकार एवं लेखक डॉ. होशियार सिंह यादव के प्लाट से फल चोरी करते दो युवकों को पकड़ लिया गया। दोनों युवक बिहारक्षेत्र के रहने वाले हैं तथा किराए के मकानों में रह रहे हैं। बताया जाता है कि वे लंबे समय से प्लाट में लगे पेड़ों से फल तोड़कर ले जा रहे थे।
प्लाट में लगे कैमरों की मदद से उनकी गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद कई दिनों तक निगरानी और पहरा दिया गया, जिसके चलते आखिरकार दोनों युवक पकड़ में आ गए। पूछताछ के दौरान उन्हें समझाया-बुझाया गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
डॉ. होशियार सिंह यादव ने बताया कि इससे पहले भी एक व्यक्ति लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई थी।
किरायेदारों की होनी चाहिए पुलिस वेरिफिकेशन
-घर के दरवाजे पर बैठे या रास्ते में खड़े मिले वो किरायेदार
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। बाहर से आए मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिए जा रहे हैं। किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा है। इस वक्त हजारों लोग खंडहरनुमा घरों में रह रहे हैं जिनका कोई वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की-
** पूरे जिले में ही भारी तादात में अन्य राज्यों से मजदूर आकर जिले के विभिन्न कस्बों एवं गांवों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ का तो ये भी पता नहीं है कि वे बांग्लादेशी हैं या अन्य राज्यों के। ऐसे में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उनको मकान में किराये पर रखना खतरे से खाली नहीं है। वे अगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अगर रातों-रात गायब हो गए तो फिर बाद में महज खानापूर्ति ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किरायेदारों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन बारे प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए तथा जो बिना वेरिफिकेशन के अन्य राज्यों से आए लोगों को घर या दुकान किराए पर देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विगत वर्ष हिन्दू जागरण मंच की बैठक में यह मामला संज्ञान में भी लाया गया था। उन्होंनेे स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहर से आए लोगों को अपना मकान या दुकान किराए पर ना दें अन्यथा कब कोई वारदात कर सकता है।
-- राजकुमार नेता एवं समाजसेवी
कनीना क्षेत्र में हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों से मजदूर आ रहे हैं जिनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है। ये लोग खंडहरनुमा घरों में रहते हैं और सरकारी बिजली, मुफ्त पानी प्रयोग कर गंदगी फैलाने में अग्रणी हैं। हर वर्ष मांग उठती है कि इनका वेरिफिकेशन किया जाए।
मनोज शर्मा एडवोकेट का कहना है कि किराये पर रह रहे लोग अधिकांश खंडहरनुमा घरों में रहते जहां पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं है और प्रदूषण फैलाने में सबसे अग्रणी है क्योंकि बहुत से घरों में तो शौचालय भी नहीं है जिसके कारण यह बहार मल मूत्र त्यागने जाते हैं। जहां तक की इनकी बोली का प्रभाव भी ग्रामीण लोगों पर पड़ रहा है। लोग स्वार्थ के कारण इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते। घर के दरवाजे पर बैठकर शोर करना, रास्ते इनके बच्चे नंगे घूमना, रास्ते में वाहन खड़े करना, दीवारों को लाल पीला करने में ये अग्रणी होते हैं। बहुत से ऐसे लोगों ने तो राशनकार्ड तक बनवा लिया है। सारे लाभ लेने लगे हैं। इनके साथ दो-तीन केस शादी करने के भी सामने आये हैं। जब फसल कटाई का काम शुरू होता है भारी संख्या में लोग आते हैं। विगत वर्षों पुलिस ने कनीना मंडी से बहुत से लोगों को खदेड़ दिया था किंतु हजारों की संख्या में और भी लोग रह रहे हैं।
--एडवोकेट मनोज शर्मा
कनीना मंडी में नहर के पास खुला सीवर का होल, हादसे का बना खतरा
पत्थर हटाए जाने से बढ़ी परेशानी, जन स्वास्थ्य विभाग को फोन किया लेकिन नहीं मिला जवाब
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी में नहर के पास सड़क किनारे सीवर का होल खुला पड़ा है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। पहले इस खुले होल में पत्थर डालकर अस्थायी रूप से बचाव किया गया था, लेकिन अब वे पत्थर भी हटा दिए गए हैं। ऐसे में सीवर का होल पूरी तरह खुला होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
बिजेंद्र, योगेश, सतेंद्र, मनोज गुप्ता, राजू आदि ने बताया कि यह मार्ग
अत्यंत व्यस्त रहता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन, राहगीर और मंडी में आने-जाने वाले लोग गुजरते हैं। खुले सीवर के कारण विशेषकर रात के समय किसी वाहन चालक, राहगीर या अनजान व्यक्ति के उसमें गिरने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सीवर के होल को ढका नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या के संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर जानकारी देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
लोगों ने विभाग से मांग की है कि खुले सीवर पर तुरंत ढक्कन लगाकर संभावित दुर्घटना को रोका जाए।
फोटो कैप्शन06: कनीना मंडी में नहर के पास खुले सीवर के होल को दिखाते स्थानीय लोग।
गोशाला कनीना को दिया 11 हजार रुपये का दान
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। संदीप राधा माहेश्वरी की 25वीं वर्षगांठ के शुभारंभ के उपलक्ष्य में श्रीश्याम मंदिर कनीना में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 4000 से 4500 के आस पास भक्तों ने दाल चूरमा का प्रसाद ग्रहण किया साथ ही बाबा के भजनों का आनंद लिया। संदीप राधा माहेश्वरी की तरफ से 25वीं वर्षगांठ के शुभारंभ के उपलक्ष्य में 11000 हजार रुपये श्रीकृष्ण गौशाला कनीना, 11000 रुपये श्री गुसाई मंदिर (मठ मोहल्ला) और 11000 रुपये प्रदेश सभा महेश्वरी ट्रस्ट को सहयोग राशि दी गई। इस भंडारे में माहेश्वरी परिवार की तरफ से राजेंद्र राठी ,प्रेम, रत्न ,महेंद्र, सुरेश,संजय,अनील ,प्रदीप एवं माहेश्वरी परिवार और सेवक श्रीश्याम मंडल के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: श्री श्याम बाबा के दर्शन करते हुए
बाबा श्याम की भक्ति के रंग में रंगा श्री श्याम मंदिर, दिनभर चला भंडारा
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब श्रीश्याम मंडल सेवा समिति के प्रधान संदीप माहेश्वरी ने अपने वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री श्याम मंदिर कनीना में भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर बाबा श्री श्याम के चरणों में समर्पित भव्य जागरण आयोजित किया गया। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और मधुर भजनों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति रस में डुबकी लगाई। जागरण के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर दिनभर भंडारा चला।
इस अवसर पर संदीप माहेश्वरी ने भावुकता के साथ कहा कि वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होना बाबा श्री श्याम की असीम कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीवन में भगवान के प्रति अटूट आस्था, विश्वास, आपसी प्रेम, समर्पण और संबंधों में समरसता ही सुखी दांपत्य जीवन की वास्तविक पूंजी है। मनुष्य को हर सुख-दुख में प्रभु का स्मरण करते हुए परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
समारोह में कनीना मंडी स्कूल के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, प्रदीप राठी ,राकेश गुप्ता एवं प्रेम कुमार सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उन्होंने संदीप माहेश्वरी एवं उनके परिवार को वैवाहिक जीवन की रजत जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बाबा श्याम से उनके जीवन में सदैव सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
भक्ति, विश्वास और प्रेम का संदेश दे गया समारोह
फोटो कैप्शन 03: श्याम भजनों में वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए
गेहूं की बिजाई के 3-4 दिन बाद हल्का सुहागा फेरने से मिलते हैं अनेक लाभ
-किसानों ने बताया, अंकुरण बेहतर होने के साथ फसल के सीधे खड़े रहने में मिलती है मदद
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। गेहूं की बिजाई के बाद खेत में समय पर हल्का सुहागा फेरना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कनीना के किसान सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई के 3-4 दिन बाद खेत में हल्का सुहागा फेरने से अनेक फायदे मिलते हैं। इससे खेत में बिखरे और मिट्टी में पूरी तरह न दब पाए बीजों के ऊपर मिट्टी की हल्की परत चढ़ जाती है, जिससे उनका अंकुरण बेहतर तरीके से हो सकता है।
किसानों के अनुसार, सुहागा फेरने से गेहूं के पौधों को शुरुआती अवस्था में मजबूती मिलती है और भविष्य में फसल के टेढ़े पडऩे की आशंका कम रहती है। इसके अलावा खेत में फव्वारा पाइप लाइन बिछाने में भी आसानी होती है। मिट्टी से ढके बीजों को पक्षियों द्वारा चुगने से बचाया जा सकता है, जिससे बीजों का नुकसान कम होता है और खेत में पौधों की संख्या बेहतर बनी रहती है।
किसान फव्वारा पाइप में मिट्टी भरकर उसके दोनों सिरों पर रस्सी बांध लेते हैं और उसे खेत में हल्के ढंग से घुमाते हैं। इससे खेत में हल्की सतह तैयार हो जाती है तथा बीजों को मिट्टी का सहारा मिलता है। अग्रणी एवं सरकार द्वारा सम्मानित किसान सूबे सिंह ने इस विधि की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि खेती में छोटे-छोटे उपाय अपनाकर भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को गेहूं की बिजाई के बाद फसल की शुरुआती देखभाल, उचित सिंचाई, समय पर खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी की नमी बनाए रखने पर ध्यान देने की सलाह दी। किसानों का मानना है कि परंपरागत अनुभव और वैज्ञानिक तरीके अपनाकर गेहूं की पैदावार बढ़ाई जा सकती है।
फोटो कैप्शन 03 व 04: किसान खेत में गेहूं की बिजाई के बाद हल्का सुहागा फेरते हुए
कर्नाटक के राज्यपाल डा. सुधा यादव से प्रीतम यादव कनीना ने की शिष्टाचार भेंट
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। प्रीतम यादव कनीना ने कर्नाटक की राज्यपाल डा. सुधा यादव से गुरुग्राम स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण रहा।
प्रीतम यादव कनीना ने डा. सुधा यादव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस शिष्टाचार भेंट को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा रही।
फोटो कैप्शन 01: डा. सधा यादव से भेंट करते हुए प्रीतम यादव
राष्ट्र गौरव अवार्ड से किया सम्मानित
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। वैदिक विद्वान एवं भजनोपदेशक आचार्य नरेंद्र दत्त आर्य बिजनौर, उत्तर प्रदेश तथा आचार्य रामावतार आर्य बिगोपुर को सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं वैदिक मूल्यों की पुनस्र्थापना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। गांव धनौंदा में आयोजित सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में प्रमुख समाजसेवी अतरलाल ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाघोत निवासी पूर्व ब्लाक समिति सदस्य चौधरी राजवीर आर्य ने की।
इस अवसर पर इलाके के अनेक गणमान्य लोगों ने आचार्य नरेंद्र दत्त एवं आचार्य रामावतार आर्य को पगड़ी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अतरलाल ने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले संतों, समाजसेवियों एवं महापुरुषों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। ऐसे व्यक्तित्वों के कार्यों से पूरे समाज एवं युवा पीढ़ी को सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। इसीलिए आचार्य नरेंद्र दत्त तथा आचार्य रामावतार को समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और सनातन मूल्यों की रक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर तरुण शास्त्री, योगीराज शास्त्री, विद्या देवी भडफ़, विक्रम शेखावत, विनीत आर्य, पवन प्रजापत सिहोर, राजवीर आर्य बाघोत, प्रशांत, बीरसिंह, कैलाश सेठ, रामस्वरूप बाघोत, सूरजभान बाघोत, संतलाल आर्य, यशपाल आर्य, दान सिंह प्रजापत, भाग सिंह चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन 02: आचार्य नरेंद्र दत्त आर्य तथा आचार्य रामावतार आर्य को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित करते हुए
मौसम रहेगा साफ एवं शुष्क
*************************************************
*************************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। भारत के उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने के अंतिम दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी जिलों विशेषकर पंजाब से सटे हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। हालांकि, यह मौसम प्रणाली बहुत कमजोर है इसकी वजह से बारिश की गतिविधियां नहीं होगी केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी ही देखने को मिलेगी। बीच बीच में , दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से कोहरा और कुहासा स्माग की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। लगातार उत्तरी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। और दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नवम्बर महीने में वर्षा की गतिविधियों की सम्भावना नहीं है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों और तेज़ गति की हवाओं के चलने की सम्भावना बन रही और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की वजह से ठंड बढऩे के साथ बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है ।
फोटो कैप्शन : डा. चंद्रमोहन










No comments:
Post a Comment