Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, April 29, 2023

 मौसम फिर बदला, हुई बूंदाबांदी, चली धूल भरी आंधी
-किसानों ने ले ली है रबी फसल पैदावार
*****************************************
***********************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में एक बार फिर से मौसम बदल गया। शनिवार की दोपहर धूल भरी आंधी चली तत्पश्चात हल्की बूंदाबांदी हुई। किसानों ने रबी की फसल पैदावार ले रखी है केवल कपास एवं चारा देने वाली फसलें खड़ी हुई है। बूंदाबांदी से इन फसलों को लाभ होने का अंदेशा है। जहां कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद रुकी हुई है, गेहूं की आवक हो रही है। हल्की बूंदाबांदी के चलते जहां गर्मी से राहत जरूर मिली है किंतु इस वक्त किसान चाहते हैं कि अच्छी बारिश हो जाए क्योंकि कपास की फसल को लाभ होने का अंदेशा है लेकिन इस बार-बार मौसम बदलने से खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है वहीं किसान बारिश एवं ओलावृष्टि से बेहद परेशान रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 10: आकाश में छाए हुए काले बादल।

अभी भी नई अनाज मंडी में पड़े हैं 47000 बैग सरसों के
-बूंदाबांदी के चलते तिरपालों से ढका गया
*************************************
**********************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद बंद है किंतु फड़ों पर सरसों के बैग पड़े हैं जिनका उठान नहीं हो पा रहा है। अभी भी 47000 बैग फड़ों पर पड़े हैं ।
कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि विभिन्न अधिकारी जिनमें डीएम  हैफेड नीरज त्यागी ने भी मंडी का दौरा किया क्योंकि उठान नहीं हुआ है। इसलिए इन फड़ों पर पड़े हुए बैग को आज तिरपाल से ढक दिया जाएगा ताकि देर सवेर होने वाली बूंदाबांदी से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो रही है जो नाममात्र है।
फोटो कैप्शन 13: तिरपालों से ढके बैग
              14: बारिश से पहले पड़े हुये बैग।

नीट एंड क्लीन स्कूल बैग प्रतियोगिता का आयोजन किया
************************************************
*****************************************************
*************************************
*******************
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल गाहडा रोड कनीना में नीट एंड क्लीन स्कूल बैग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव एवं प्राचार्य श्री जे पी पांडे जी ने बच्चों को स्कूल बैग एवं पुस्तकों की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के प्राचार्य ने कहा की विद्यार्थी जीवन में स्कूल बैग अहम भूमिका रखता है और हमें इसकी साफ-सफाई व स्वच्छता को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।

अभी भी नई अनाज मंडी में पड़े हैं 47000 बैग सरसों के
-बूंदाबांदी के चलते तिरपालों से ढका गया
**************************************
*********************************************
***********************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद बंद है किंतु फड़ों पर सरसों के बैग पड़े हैं जिनका उठान नहीं हो पा रहा है। अभी भी 47000 बैग फड़ों पर पड़े हैं ।
कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि विभिन्न अधिकारी जिनमें डीएम  हैफेड नीरज त्यागी ने भी मंडी का दौरा किया क्योंकि उठान नहीं हुआ है। इसलिए इन फड़ों पर पड़े हुए बैग को आज तिरपाल से ढक दिया जाएगा ताकि देर सवेर होने वाली बूंदाबांदी से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो रही है जो नाममात्र है।
फोटो कैप्शन 13: तिरपालों से ढके बैग
              14: बारिश से पहले पड़े हुये बैग।

किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस कर रही है सघन जांच
-4 लोगों के विरुद्ध हो चुका है मामला दर्ज
*********************************************************
**************************************************************
***************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा में करीब 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस सघनता से जांच कर रही है। मोहित नामक युवक का शव गांव की बणी में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। नौवीं कक्षा के छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने पर जहां स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है जिसके चलते 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज हो चुका है किंतु अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
 सुमित रोहिल्ला पुलिस पीआरओ ने बताया कि पुलिस पुलिस बारीकी से हर तथ्य का निरीक्षण कर रही है। जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाता तब तक आगामी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पुलिस हर पहलू को नजर में रख रही है एक और जहां शव का पोस्टमार्टम हो चुका है पुलिस रिपोर्ट आने पर ही कुछ तथ्यों का पता लग पाएगा वहीं मृतक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस में मृतक के स्वजनों में रतन सिंह  ने शिकायत में कहा है कि उनके भाई का लड़का 27 अप्रैल को करीब 2:30 बजे घर से खेलने के लिए निकला था और शाम 6 बजे एक पेड़ पर उनके शव के लटके होने की सूचना मिली थी। वह नौवीं कक्षा का छात्र था तथा उसकी एक बहन छठीं कक्षा में भी पढ़ रही है। मृतक का पिता लाल सिंह कैंसर से पीडि़त है तथा मजदूरी का काम करता है। जहां शुक्रवार को डीएसपी हेड क्वार्टर से जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया वहीं पुलिस अब मामले की सघन जांच कर रही है। मृतक के स्वजनों की शिकायत पर जहां चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस किस नतीजे पर पहुंची है देखना बाकी है।

सीता माता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सीता नवमी मनाई
-भडफ़ में आयोजित कार्यक्रम
*************************************************
*******************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। बाबा भीष्म आश्रम भडफ़ में सीता माता के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीता नवमी मनाई । इस अवसर पर विश्व हिंदु परिषद के हरियाणा प्रांत सह प्रमुख सुरेंद्र सिंह कनीना ने सीता नवमी पर माता सीता के जन्मदिन पर उनके जीवन के प्रेरणादायक विषयों के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। आधुनिक समाज को उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए और अपनी युवा पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र के बारे में बताना चाहिए । विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दिलावर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को अपनी आधुनिक पीढ़ी को अपने पौराणिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा करनी चाहिए । आश्रम के महंत ब्रह्मगिरी ने भी अपने आशीर्वचन कहे। इस अवसर पर भडफ़ ग्राम प्रमुख देवदत्त, सह प्रमुख जगदेव यादव, नरेश कुमार प्रधान, सतवीर सिंह पूर्व प्रधान, हरी प्रकाश सचिव, हरीश बोहरा . अजित यादव सचिव, धर्मपाल नम्बरदार, महेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, यादराम पंच, ईश्वर सिंह. महिला मंडल, सुमित्रा देवी, राजबाला देवी, कृष्णा जांगड़ा, शशिबाला, प्रमिला देवी. मंजू देवी, कविता देवी, सुशीला देवी, मुनेश देवी, कौशल्या देवी, संतरा देवी, कृष्णा देवी, भतेरी देवी, रामकला, नौरंग देवी, सरला देवी, संतरा देवी यादव, मणि देवी. एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 12: भडफ़ में सीता जन्म दिन मनाते हुए महिलाएं।

अब शिक्षक करने लगे तबादलों का बेसब्री से इंतजार
-जेबीटी शिक्षक अधिक लालायित
*************************************************
*******************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने जहां के शिक्षा विभाग में तबादले करने की कार्रवाई करीब एक माह पहले से शुरू की थी किंतु यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है जिसके चलते शिक्षकों ने की उत्सुकता बढ़ गई है। पहली बार जेबीटी शिक्षकों के सात साल बाद तबादले होने जा रहे हैं। प्राध्यापक और अध्यापकों के तबादले विगत वर्ष हुए थे परंतु बहुत से ऐसे शिक्षकों दूरदराज क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं अब  उनको उम्मीद है कि नए तबादलों के बाद भी घर के नजदीक पहुंच जाएंगे। ऐसे में बेसब्री से शिक्षक इंतजार कर रहे हैं ताकि उनके तबादले हो।
जेबीटी शिक्षकों ने बताया पिछले 7 सालों से तबादला होने का इंतजार कर रहे हैं किंतु तबादले न होने से बेहद मायूस हैं किंतु अब कुछ आशा की किरण नजर आ रही है कि तबादले खोले जाएंगे। वहीं शिक्षकों के तबादले अब तक मई माह में पूर्ण किए जाने की आशा थी किंतु अब उसे जून तक बढ़ा दिया है शिक्षकों का कहना है कि यह भी नहीं लगता कि जून माह में तबादले पूर्ण हो जाएंगे। अभी तो और आगे भी समय बढ़ सकता है क्योंकि अभी पुरानी तबादला नीति पर के विभिन्न बिंदुओं पर भी कार्य चल रहा है।
 शिक्षक नेता सुनील कुमार एवं धर्मपाल शर्मा ने मांग की है कि अविलंब शिक्षकों के तबादले किए जाए ताकि दूरदराज बैठे शिक्षक अपने घरों के पास आ सके। उन्होंने सभी कैप्ट पोस्ट खोलने की भी मांग की है तथा सभी विद्यालयों में विज्ञान गणित के पद जरूर स्वीकृत करने की मांग की है।

 शिक्षकों से लिए लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्य
-विभाग कह रहा है नहीं लेंगे ऐसे काम
******************************************
**************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। एक और शिक्षा विभाग ने हाल ही में कहा कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिए जाएंगे परंतु हकीकत कोसों दूर है। शिक्षकों से आज भी बिना किसी पारिश्रमिक दिये के गैर शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं जिसके चलते शिक्षक बेहद परेशान हैं।
 जहां विगत वर्ष पंचायत चुनावों तथा मतगणना में तैनाती दूर-दराज तक रातों-रात भूखे प्यासे रहकर भूमिका निभाई किंतु उन्हें पारिश्रमिक आज तक नहीं मिला है। यही नहीं अब भी नगरपालिका क्षेत्रों में शिक्षकों को मतदाता सूची का पुन: निरीक्षण का कार्य दिया गया है जो 15 मई तक चलने की संभावना है। अधिकारियों ने 15 मई तक आदेश जारी कर दिए हैं कि शिक्षक यहां रहेंगे जिसके चलते स्कूली कार्य और शिक्षण कार्य ठप हो गए हैं। विद्यार्थी भारी परेशानी उठा रहे हैं। शिक्षकों ने मांग की है कि उनसे गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाए। केवल शैक्षणिक कार्य लिए जाए जिससे विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम आ सके।
उन्होंने कहा कि गैर शैक्षणिक कार्य लिये जाते रहे तो एक समय ऐसा आएगा जब वह पूर्ण रूप से टूट चुके होंगे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से भी कार्य इस प्रकार के कार्य लेने की गुहार लगाई है ताकि शिक्षक विद्यालय में जाकर बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य कर सकें।

यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में हर्षोल्लास  के साथ  अंतरराष्ट्रीय एकल नृत्य दिवस मनाया गया
**********************************************************************
*******************************************************
***********************************
*********************
कनीना की आवाज।यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना में सह शैक्षणिक गतिविधियों के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस अवसर पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन श्री राव बहादुर सिंह ने कार्यक्रम पेश करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए  बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ाया व इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर  यदुवंशी ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर धर्मेश कौशिक, प्राचार्य  नरेंद्र गौतम जी ने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया व सभी अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद किया। जो निरंतर अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी कला को निरंतर इसी तरह निखारने के लिए प्रेरित किया। नृत्य एक ऐसा माध्यम जिसे हम सब कभी ना कभी अपनी खुशियों को व्यक्त करने के लिए करते हैं। नृत्य संगीत के साथ जुड़कर मन को संतुष्टि देने के साथ-साथ एक तरह से शारीरिक व्यायाम का कार्य भी करता है।इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 11: विद्यालय के विद्यार्थी एकल नृत्य करते हुए।

सेवानिवृत्त हुए नव पदोन्नत प्राचार्य दामोदर मोहन भारद्वाज स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
**********************************************************************
***************************************************************************
**********************************
********************************
कनीना की आवाज।31 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद नव पदोन्नत प्राचार्य दामोदर मोहन भारद्वाज आज राजकीय उच्च विद्यालय नावदी से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल संतोष चौहान व बीआरसी अटेली मुकेश कुमार व गांव की सरपंच मधुबाला विशेष अतिथि रही।
 उप-जिला शिक्षा उपस्थित संतोष चौहान ने प्राचार्य के साथ बिताए लमहों को याद करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। वही बीआरसी अटेली मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।
समारोह में गांव नावदी की शिक्षा समिति के सदस्यों जिनमें सुंडाराम पंच, ताराचंद ,भीमराज धर्मपाल आदि  ने प्राचार्य को सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य अध्यापक सतीश, खुशी राम,राजपाल,सूबे सिंह, राम सिंह, सतबीर, सरला रानी देवेंदर पंघाल, डा.संजीव ने भी प्राचार्य को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया ।
विदाई समारोह में आस पास के विद्यालयों से विभिन्न अध्यापक जिनमे अनिता यादव सीआरसी खेड़ी , गोपाल नावदी, मुख्य शिक्षक चन्दन सिंह , सुरेश कुमार ,राजेश उन्हाणी, धर्मपाल, ईश्वर सिंह व गांव के गणमान्य लोग व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: नव पदोन्नत प्राचार्य के सेवानिवृत्ति समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट करते स्टाफ सदस्य।

सरकारी स्कूल बाघोत के एक बच्चे का आईआईटी में चयन
-आयोजित किया एक समारोह
*****************************************************
****************************************************************
************************************
***********************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत के एक विद्यार्थी नेक आइआइटी में सफलता हासिल की है। विद्यार्थी के सम्मान में एक समारोह आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार गोयल ने की।
 सुनील कुमार प्रवक्ता ने बताया कि इस बार दस जमा दो के 16 विद्यार्थी थे जिनमें से एक विद्यार्थी ने आइआइटी की परीक्षा दी और वह सफल हुआ है। विद्यार्थी विष्णु भट्ट को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ आइआइटी, नीट, एअर फोर्स, नेवी की तैयारी स्पेशल करवाई जा रही है।  
प्राचार्य महेंद्र कुमार जी ने बताया कि विद्यालय का स्टाफ मेहनती है जिसके चलते यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि स्कूल में भौतिकी विज्ञान ,गणित ,जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा इनोवेटिव प्रयोगशाला स्थापित की गई है जिन पर सुनील कुमार लगातार काम कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 9: आइआइटी में चयन होने पर बाघोत में आयोजित समारोह।

61 पशु पालक पहुंचे पशु चिकित्सा शिविर में
************************************************
*****************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर कनीना में पशु पालक जागरूकता कैंप एवं थनेला जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. पवन कांगड़ा ने पशुपालकों को थनेला रोग के लक्षण व थनेला रोग से बचाव के उपायों के बारे में बताया। इस कैंप में 61 पशुपालकों ने अपने पशुओं का दूध चेक करवा कर कैंप का लाभ उठाया। कैंप में पशुपालकों को थनेला से संबंधित यथासंभव दवाइयां मुफ्त बांटी गई। यह कैंप राघव पशु जांच केंद्र कनीना के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में डॉक्टर रोहित यादव , कैलाश चंद्र वीएलडीए, अंशु वीएलडीए, एवं रोहित शर्मा वीएलडी ने सहयोग किया।
फोटो कैप्शन 05: कैंप के दौरान पशुपालकों को जानकारी देते हुए डॉ पवन कांगड़ा व अन्य ।

अपनी मांग मनवाने के लिए 48वें दिन भी खराब मौसम के बीच धरना दे रहे 40 गांवों के ग्रामीण
-अपनी मांगों पर हैं अडिग
**********************************************************
**************************************************************************
***********************************
******************************************
कनीना की आवाज। 152-डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेहलंग-बाघोत गांव के बीच कट बनवाने के लिए 48वें दिन लोकेंद्र सिंह नंबरदार पोता की अध्यक्षता में जारी रहा धरना।
बूंदाबांदी एवं तेज हवाओं वाले खराब मौसम के बीच 40 गावों के लोगों ने धरना दिया और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती धरना जारी रहेगा।
 धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि चाहे बारिश आए,आंधी आए, बाढ़ आए, चाहे लू चले या फिर कैसा भी मौसम हो हर परिस्थिति में जब तक हमारी ये मांग पर काम शुरू नही हो जाता, हम धरने पर डटे रहेंगे।
शनिवार को 48वें दिन 40 गावों के लोगो के बीच में राज सिंह पूर्व पार्षद नौताना ने कहा यदि सरकार हमारी इस मांग को पूरा नहीं करती है तो इस डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा ,एक तरफ सरकार कहती है कि यदि प्रदेश और केंद्र के अंदर एक ही सरकार होती है तो विकास के कार्य तेजी से होते है परंतु यहां पर लोग 48 दिन से धरने पर बैठे है और सरकार की तरफ से अभी कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन नौताना व संघर्ष समिति के संयोजक महावीर पहलवान व एडवोकेट केपी यादव  ने बताया कि  इस डबल इंजन की सरकार से हमें विकास कार्यों के जल्द होने की आशा होती है क्योंकि पिछड़ेपन के नाम से जाने जाना वाला जिला महेंद्रगढ़ इस कट के बनने से विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़ जाएगा। क्योंकि यहां लोकल इकोनामी खुलने से यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर  मिलेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग से झाड़ली प्लांट की दूरी कम है और इसके पास दर्जनभर सीमेंट कंपनी है जिनका देश के साथ व्यापार करने का यही एकमात्र रास्ता है।
इस मौके पर गावों के गणमान्य लोग व रणधीर पहलवान बाघोत,रवि प्रधान सेहलंग,डॉक्टर धर्मेंद्र धनखड़ सेहलंग, योगेश आर्य, हरिओम यादव पोता, रामसिंह पोता, सूबेदार सुखबीर सिंह छितरोली, नरेंद्र शास्त्री छितरोली, सूबेदार लक्ष्मण बाघोत,  मांगेराम पोता, सत्य प्रकाश सेहलंग, ठेकेदार शेर सिंह बाघोत, देवेंद्र सेहलंग, होशियार सिंह चेयरमैन, मैनपाल सेहलंग, परकाश वीर पोता, सीताराम सेठ , तेहर सिंह भुर्जट, राहुल राव पोता,राधेश्याम शर्मा झाड़ली व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट के लिए धरना देते लोग।

हेरिटेज स्कूल में संपन्न हुआ बैग मैनेजिंग कंपटीशन
************************************************
****************************************************
**********************************
****************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं  बैग मैनेजिंग कंपटीशन करवाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तीसरी कक्षा से अवनी पुत्री सूबे सिंह सुनिधि पुत्री अनिल कुमार अयान पुत्र जितेंद्र इशांत पुत्र मनोज कुमार अक्षित पुत्र मनोज अनु पुत्री संजय तनु पुत्री दलित गुंजन पुत्री उदयवीर निशा पुत्री ओम प्रकाश वंश पुत्र धर्मवीर तनुज पुत्र संजय सिया पुत्री परवीन पूर्वी पुत्र धर्मेंद्र रिद्धि पुत्री पिंटू निधि पुत्री देवेंद्र निधि पुत्री जितेंद्र अंकिता पुत्री रणवीर दिव्या पुत्री रवि ने तीसरी कक्षा से प्रथम स्थान हासिल किया चौथी कक्षा से रिया पुत्री कुलदीप जसवी पुत्री सुनील मिस्टी पुत्री अनिल दक्ष पुत्र पंकज लक पुत्र मनोज नमन पुत्र जय सिंह मानवी पुत्री मोहनलाल राधा पुत्री राहुल पारस पुत्री मणिपाल गौरव पुत्र विक्रम नक्षत्र नरेंद्र धवन पुत्र रोहित इशिका पुत्री अनिल आयुषी पुत्री रिंकू ऋषि का पुत्र संदीप अवनी पुत्री कृष्ण इशिका पुत्री कॉलोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया पांचवी कक्षा से योग्या पुत्री नरेंद्र सुनिधि पुत्री पिंटू राशि पुत्री हवा से एवं पुत्र विकास साहिल उत्तर किरोड़ी नवनीत पुत्र सतीश नीतू पुत्री सुरेंद्र सौरव पुत्र अभय तथा हिताक्षी पुत्री खजान सिंह जिया पुत्री अंकुर साक्षी पुत्री सुनील हिताक्षी पुत्री यशपाल आयुष पुत्र महेश ने प्रथम स्थान हासिल किया इसके साथ सभी बच्चों ने बैग मैनेजिंग कंपटीशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों ने सेकंड तथा थर्ड पोजिशन भी हासिल की इस उपलक्ष्य पर चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को उचित उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस उपलक्ष पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह पीआरओ भुवनेश तेजपाल डीपी कोऑर्डिनेटर सुमन में सुदेश कुमार सुरेंद्र तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ।

2169 विद्यार्थियों ने दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
-2673 ने करवाया था रजिस्ट्रेशन, 514 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
--जिला महेंद्रगढ़ में बनाये गये थे 10 परीक्षा केंद्र
**************************************************
**********************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा जिला महेंद्रढ़ के दस परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिला महेंद्रगढ़ के पांच खंडों में 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे तथा 2673 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। किंतु 2169 विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठे। 514 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिले के पांच खंडों में प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी आयोजित हुई जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 251, राजकीय वमाडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 118, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 261, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल)कनीना में 236 , राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 218, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ 232, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 218, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नारनौल में 174, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 243 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नांगल चौधरी में 174 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस बार हर खंड में दो दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे तथा कोई प्राइवेट स्कूल परीक्षा केंद्र के लिए नहीं बनाया गया था।
   प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है तथा जिला उपायुक्त की ओर से फ्लाइंग, नवोदय की ओर से पर्यवेक्षक एवं तैनाती, बीईओ तथा जिला शिक्षा अधिकारी आदि केंद्रों पर दौरा कर रहे थे। इस बार 81 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी है जिसमें से 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है जो सह-आवासीय मुफ्त बेहतरीन विद्यालय करीरा में बारहवीं तक की शिक्षा पाएंगे।
विद्यार्थियों की घट रही है रुचि-
नवोदय विद्यालय के प्रति कभी बड़ा क्रेज होता था किंतु अब क्रेज घटता ही जा रहा है। करीरा का यह विद्यालय 1988-89 में शुरू हुआ था तब से लेकर आज तक आंकड़ों पर नजर डाले तो कम विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में 4801, वर्ष 2019 में 4085, वर्ष 2021 में 3890, वर्ष 2022 में 2631 तथा वर्ष 2023 में 2169 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
फोटो कैप्शन 01: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।

अनाज मंडियों में दी जाए सुविधाएं
*********************************
***********************************
***
कनीना की आवाज। क्षेत्र के किसानों को अनाज मंडियों में सरकारी रेट पर सरसों बेचने में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में पारदर्शी पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।
  अतरलाल ने कनीना तथा अटेली अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद कहा कि धीमी उठान प्रक्रिया के कारण मंडियां सरसों से अटी पड़ी हैं। सरसों खरीद रोकने के कारण किसानों को अपनी फसल वापिस ले जानी पड़ी है। धूप में पूरे-पूरे दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ खड़े होकर प्रतीक्षा करनी पड़ती हैं। आधे-अधूरे प्रबन्ध तथा कर्मचारियों की कमी के कारण कई शर्तें लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। गुणवत्ता मानदंडों के नाम पर कई ढेरियां छोड़ दी जाती हैं। सरकारी खरीद प्रक्रिया को सुचारु चलाने के लिए मंडियों में न तो पूरे कर्मचारी हैं और न ही जींस रखने के पूरे शेड व सुविधा है। उन्होंने कनीना अनाज मंडी में दूसरा शेड निर्मित करने तथा धर्मकांटा को तत्काल चालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने शिकायत कि है कि 50 किलोग्राम की भरती पर 1 किलो 200 ग्राम जींस काटी जा रही है जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचे 10-10 दिन हो गए हैं परन्तु अब तक उनके खातों में धनराशि नहीं आई है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल पारदर्शी पर्याप्त व्यवस्था करने तथा फसल खरीद का भुगतान 3 दिन के अंदर करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी सरकार ने समय रहते अनाज मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मार्केट कमेटी कार्यालयों का घेराव करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने उठान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है।

अबकी बार होगा पालिका चुनावों में घमासान
-भारी संख्या में लालायित हैं प्रधान पद के
****************************************
************************************************
*********************************
***********
कनीना की आवाज।  कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि किसान भी अब खरीफ फसल की तैयारी से पहले कुछ फुर्सत में है। किसान रबी फसल पैदावार ले चुके हैं। ऐसे में अब भीषण गर्मी में हुक्के के अलावा कुछ भी मनपसंद चीज नहीं है। हुक्के के चारों ओर 5 से 7 लोग बैठे मिल ही जाते हैं। आलम यह है कि किसान हुक्के की गुडग़ुड़ाहट पर चुनावी चर्चा छेड़ रहे हैं। अक्सर यही चर्चा होती है कि इस बार युवा पीढ़ी को कमान सौंपी जाए। वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। एक पूर्व प्रधान ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। चुनाव के लिए अभी से ही भाग दौड़ शुरू कर दी है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
नगरपालिका इतिहास--
 कनीना पालिका 1952 से चली आ रही है। कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। जब जब कनीना पालिका चुनाव आते हैं तब तब एक ही बात उठती है कि सशक्त, ईमानदार और विकास पुरुष को प्रधान पद के लिए आगे लाया जाए किंतु हकीकत है अभी तक ऐसा कोई सशक्त व्यक्तित्व सामने नहीं आया है जो पुराने चुनाव लड़ते आ रहे लोगों को टक्कर दे सके। हो सकता है भविष्य में ऐसा कोई चेहरा उभर सकेगा।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव डायरेक्ट होना सभी लोगों के मन को सुहा रहा है क्योंकि अब तक पालिका प्रधान बनते आए वह किसी के रहमों करम पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए महेश बोहरा दावेदारी जता रहे हैं।  उधर वार्ड चार से योगेश कुमार भी पार्षद के चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं।  वार्ड एक से विजय चेयरमैन वार्ड एक से पार्षद के चुनाव लड़ेंगे। इस बार चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा।  जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
कनीना के सज्जन सिंह बोहरा, वार्ड 3 के निवासी राज सिंह, सुमेर सिंह मैनेजर चुनाव लड़ेंगे और प्रधान पद की दावेदारी करेंगे। कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  पालिका के प्रधान पद का दावेदार है। कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू चेयरमैन पद के चुनाव लड़ेंगे। उधर पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं या फिर उनका पुत्र चुनाव में खड़े होंगे और वो भी प्रधान पद के लिए ही दावेदारी जताएंगे। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा भी चुनाव में खड़े होंगे वो भी वोटरों का मन टटोल रहे हैं। कनीना के एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव,  वर्तमान में उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद, मनोज कुमार इस बार पालिका चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी करेंगा।
बढऩे लगी है चुनावी चर्चाएं ---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में  चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं।
एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै  जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। बहरहाल चुनाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अनेकों पार्षद और प्रधान पद के दावेदार सामने आने लगे हैं। इस बार युवाओं में भी जोश है तो महिलाओं में भी जोश है, बुजुर्गों में और भी अधिक जोश है। अब देखना यह है कि प्रधान का पद आरक्षण में किसके पक्ष में जाता है? तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे। करीब 10000 वोटर पूरे कनीना कस्बे में है जो 13 वार्डों में बंटे हुए हैं ।
जल्द ही चुनाव होने की उम्मीद-
नगर पालिका के चुनावों के दृष्टिगत अब चुनावी चर्चाएं बढ़ गई हैं। दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में  चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं।
 इस बार प्रधान पद का सीधा चुनाव होने से चुनाव लडऩे वाले बढऩे की उम्मीद है। दस हजार के करीब वोटर प्रधान पद के चुनाव के लिए लडऩे वालों के लिए नजर आने लगे हैं। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं। अनेक ऐसे चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं जिन्हें वार्ड के वोटरों का भी ज्ञान नहीं है।

एक सप्ताह से ढूंढ रहे वोटरों को फिर भी अनेक अज्ञात
-शिक्षकों के लिए बनी सिरदर्दी, उस पर पारिश्रमिक भी नहीं
**************************************************
********************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। नगर पालिका कनीना की मतदाता सूची के प्राथमिक प्रकाशन के बाद हजारों वोटर इधर-उधर हो गए जिनको सिरे चढ़ाते वक्त बीएलओ/मास्टर एवं प्राध्यापकों की तैनाती तो कर दी गई है किंतु उन्हें अनेकों बातें घर-घर जाकर सुननी पड़ रही है। जिस किसी का वोट इधर-उधर हो गया है उनके घर जब बीएलओ या शिक्षक जाते हैं तो वे बेढंगे तरीके से पेश आते हैं।  
 मसला यह है कि विभिन्न वार्डों में से बहुत से वोट इधर-उधर हो गए हैं जिनको संबंधित वार्ड में लाने के प्रयास जारी है परंतु जब वोटर का पता किसी प्रकार से लगाया जाता है और बीएलओ या शिक्षक उनके घर पहुंचते हैं तो तरह-तरह की बातें सुनकर परेशान हो जाते हैं। एक ही वोटर की आईडी एवं फोटो लाने में चार-पांच बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक और जहां नगर पालिका द्वारा मुनादी करवा दी गई थी लोग फिर भी वोटर जागरूक नहीं है और ना ही ध्यान दे रहे हैं। अपने वोटों की तरफ ध्यान न देकर बड़े शांत से घरों में बैठे हुए  हैं। बड़ी परेशानी उन वोटरों की है जो किराए के मकान में रहते हैं, बार-बार अपने किराए के मकान बदल लेते हैं। इसके कारण उनका अता पता ढूंढना बड़ा मुश्किल हो जाता है वहीं एक वोटर का पता लगाने के लिए भी कम से कम 20 जगह फोन करके अगर कहीं कुछ पता लगता है तो वोटर साफ कर देता है अभी मैं घर पर नहीं हूं आऊंगा तब कागज पूरे करूंगा। बहरहाल शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के नाम का वेतन ले रहे हैं परंतु घर-घर घूमने अपनी मोटरसाइकिल का तेल जलाने या फोटो स्टेट करवाने के पैसे भी खुद ही वहन करने पड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई पारिश्रमिक भी नहीं दिया जाता। शिक्षक साफ कहते हैं कि उनका पंचायत चुनावों का तथा मतगणना में तैनाती का पारिश्रमिक भी नहीं मिला है? उस पर अनेकों प्रकार की सुननी पड़ रही है। विगत एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है शिक्षक स्कूलों में नहीं जा पा रहे हैं जिससे पढ़ाई तो बाधित हो ही गई है, साथ में वोटर को ढूंढना उनके लिए मुश्किल कार्य हो गया है।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों की जगह पुलिस या पटवारी की तैनाती कर दी जाती तो निश्चित रूप से यह कार्य बहुत आसानी से हो जाता। इस कार्य में जहां प्रधान, पूर्व पार्षद पार्षद या लंबे समय से अनुभव रखते हैं उनको लगाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। इस कार्य के लिए ऐसे शिक्षकों की तैनाती की गई है विशेषकर गणित और विज्ञान के, जो घर बाहर कम निकलते हैं, ऐसे में उनके लिए  वोटरों का पता लगाना और भी कठिन हो गया है।
अध्यापक नेता सुनील कुमार, धर्मपाल शर्मा बताते हैं कि कहने को कहने को तो शिक्षकों ने इसलिए शिक्षा पाई थी कि वह स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ा पढ़ा लिखा कर महान बनाएंगे किंतु उनको अनेकों वो काम दिये जा रहे हैं जिनका विद्यार्थियों से कोई लेना देना नहीं है। जिस भी किसी काम को करवाना हो केवल शिक्षकों की तैनाती लगा दी जाती है। सरकार से केवल शिक्षक ही वेतन नहीं पा रहे कितने ही विभागों के कर्मी वेतन पा रहे हैं लेकिन किसी अन्य विभाग के कर्मियों की तैनाती किसी अन्य काम में नहीं लगाई जाती।
 बीएलओ को वोटर का ज्ञान होता है किंतु उनके साथ एक मास्टर तथा एक प्राध्यापक आदि की तैनाती करके न केवल स्कूलों का शिक्षण कार्य प्रभावित कर दिया है वहीं शिक्षक दिन और रात को भागते फिरते हैं। क्योंकि वोटर लिस्ट में कोई नियम पालन नहीं किया गया है, वार्ड 1 में 11 के वोटर तो वार्ड 4 में 13 के वोटर मिल सकते हैं,न जाने क्या-क्या गलतियां देखने को मिल रही हैं। जिसके चलते यही पता नहीं लगाया जा सकता कि यह वोटर कहां और किस वार्ड का है? पूरे कस्बे की समुचित ज्ञान हो वही थोड़ा-बहुत बता सकता है परंतु स्थिति बहुत बुरी हो चुकी है। एक और जहां बड़ा कस्बा होने से वोट नहीं मिल रहे हैं दिनभर शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल या फिर अन्य साधनों से जगह-जगह पूछते फिर रहे हैं।

Friday, April 28, 2023

प्राथमिक कक्षा के बच्चे को बुरी तरह से बंदरों
-मुख्याध्यापक ने एसडीएम सहित एसएमओ कोभेजा पत्र
- 3 महीने में बंदरों द्वारा काटने की यह दूसरी घटना
******************************************************
***********************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कैंपस में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक बच्चे को शुक्रवार के दिन बंदरों ने बुरी तरह से काट लिया। विद्यार्थी प्राथमिक कक्षा का ऋषभ नाम का विद्यार्थी है जिसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। ठीक 3 महीने पहले भी इसी प्राथमिक विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के एक बच्चे को भी बंदरों ने बुरी तरह से काट लिया था। बच्चे को बंदरों द्वारा काटे जाने के बाद मुख्याध्यापक नरेश कौशिक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल कनीना में उसे भर्ती करवाया तथा एंटी रेबीज का टीका अपनी जेब से पैसे खर्च कर लगवाया। उन्होंने बताया कि ठीक 3 माह पहले भी प्राथमिक स्कूल के बच्चे को बंदरों ने काट लिया था।
 एसडीएम सहित एसएमओ से एंटी रेबीज टीके उपलब्ध करवाने का भेजा पत्र --
नरेश कौशिक मुख्य अध्यापक ने एसएमओ सहित एसडीएम कनीना को पत्र प्रेषित कर कनीना उप-नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति बंदरों और कुत्तों द्वार काटे जाने पर अपनी जेब से पैसे लगाते हैं। ऐसे में यदि एंटी रेबिज के टीके मिल जाए तो गरीब व्यक्ति मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
 उल्लेखनीय है कि कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में लंबे समय से एंटी रेबीज के टीके का अभाव है जबकि बंदरों और कुत्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कनीना क्षेत्र में एक बच्ची की कुछ वर्ष पहले भी कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी। बंदरों के काटने की कम से कम आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है।
 भरमार है बंदरों की-
 कनीना क्षेत्र में बंदरों की भरमार है। नगर पालिका द्वारा महज एक बार इन बंदरों को पकड़वा करदूर छुड़वाया था किंतु ये बंदर फिर से बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां बंदर बढ़ रहे हैं वही गलियों में कुत्ते भी बढ़ते ही जा रहे हैं।
बंदरों को पकड़वा कर दूर भेजने की मांग -
कनीना के समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल ने पहले भी कई बार प्रशासन से बंदरों को पकड़वा कर दूरदराज भिजवाने की बात कही थी किंतु कार्रवाई नहीं हुई। पालिका प्रधान सतीश जेलदार भी इन बंदरों को पकड़कर दूर भी छुड़वाना चाहते हैं किंतु बंदरों को पकड़कर दूर छोडऩे का ठेका छोडऩे के बावजूद भी ठेकेदार नहीं आ पाए।

तीन दिवसीय जागरण हुआ संपन्न 

--श्रीश्याम मंदिर कमेटी कनीना द्वारा आयोजित था कार्यक्रम
************************************
******************************************
***********************************
****
कनीना की आवाज। श्रीश्याम मंदिर कमेटी कनीना द्वारा सातवां तीन दिवसीय  संकीर्तन संपन्न हो गया। श्रीश्याम मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित जागरण के तीसरे दिन मुख्य अतिथि संदीप सिंह निर्वाण जयपुर रहे। वही दीप प्रज्वलित समाजसेवी ठाकुर आतरलाल ने किया।
इस दौरान मुख्य गायक कलाकार साक्षी अग्रवाल ने -भर दे रे श्याम झोली भरदे मत बहला बातों में,  मोर छड़ी मारा हाथा में,  दर्जी सीम दे निशान मन्ने खाटू जाना अन्य भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संदीप महेश्वरी ने बताया की हर वर्ष की बाबा का जागरण किया जाता है। अबकी बार से यह तीन दिवसीय जागरण कार्यक्रम हुआ है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि ठाकुर लाल ने कहा कि जागरण का आयोजन करने से लोगों में भक्ति के प्रति आस्था बढ़ती है। कनीना के , बाबा मोलड़ नाथ,बाबा लाल गिरी, बाबा राधे दास सहित अनेक धार्मिक स्थल है। जहां समय समय पर भजन सत्संग के कार्य होते रहते हैं। इस मौके पर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी, संदीप महेश्वरी, योगेश गुप्ता, राकेश बोहरा, जोगेंद्र चौधरी, नवीन सिंगला, नवीन शर्मा, चेयरमैन भाग सिंह,  पंकज तंवर, रवी कौशिक, दान सिंह प्रजापत, महेश शर्मा, प्रियंका, शिल्पा, अंजू, राधिका, सरोज, मंजू, सुनीता सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते श्रीश्याम मंडल कमेटी के सदस्य।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट के लिए धरना 47वें दिन भी रहा जारी
-कट का काम शुरू न होने तक रहेगा धरना जारी
***********************************************
*****************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। 152-डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेहलंग-बाघोत गांव के बीच कट बनवाने के लिए 47वें दिन भी जारी रहा जिसकी अध्यक्षता डा. धर्मेन्द्र धनखड ने की।
 इस मौके पर धर्मेंद्र धनखडु ने बताया कि  फसल पैदावार के व्यस्त शेड्यूल के बीच भी ग्रामीण शांति पूर्वक धरना दे रहे हैं। सभी ग्रामीण अपनी मांग मनवाने के लिए  बैठे हुए है और सरकार ने आश्वासन दिया हुआ है, उसका इंतजार कर रहे है। इस कट के बनने से यह पिछड़ा हुआ इलाका राजधानी चंडीगढ़ और राज्य के बाकी इलाकों से जुड़ जाएगा और इलाके का पिछड़ेपन दूर हो जाएगा।
उनका कहना है कि 152-डी के इस कट से विकास के सभी रास्ते खुल जाएंगे वहीं हजारों लोगों को लाभ होगा। इससे उद्योगों एवं कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं चंडीगढ़ तक क्षेत्र के लोग आसानी से पहुंच जाऐं
इस मौके पर विजय सिंह चेयरमैन नौताना, राज पार्षद,ओम प्रकाश पीटीआई,सत्यदेव शर्मा झाड़ली, तेज सिंह नौसवां, श्योताज मालडा, महावीर,छोटेलाल, लक्ष्मण, रणधीर पहलवान, श्रीराम, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: कट के लिए धरने पर बैठे लोग।

सरसों की खरीद न होने से लगाया जाम
-गेटपास देने के बाद हटा दिया गया जाम
-खरीद बंद होने की चल रही हैं अफवाहें
****************************************
**********************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों की खरीद न होने के चलते किसानों ने अपने ट्रैक्टरों द्वारा मुख्य सड़क मार्ग कनीना-नारनौल-अटेली पर जाम लगा दिया किंतु उनको सुबह टोकन दिए जाने के बाद उन्होंने जाम को हटा दिया।
 मिली जानकारी अनुसार 27 अप्रैल करीबब दस किसानों के टोकन काट दिए गए किंतु उन्हें एंट्री नहीं दी गई। उसके बाद भारी संख्या में किसान और आ गए जो सुबह तक किसानों की लंबी लाइन लग गई। जो कि 27 अप्रैल को  मार्केट कमेटी सचिव मनोज पाराशर ने पहले ही 28 अप्रैल के अवकाश की घोषणा कर रखी थी। उनका कहना है कि अनाज मंडी के सरसों भारी मात्रा में पड़ी हुई है। उठान नहीं हो पाया है। आंधी व बारिश का अंदेशा है ऐसे में सरसों भीग जाएगी। पहले इस सरसों का उठान करवाया जाएगा तत्पश्चात ही खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त की नोटिस में देकर एक दिन की खरीद रोक दी गई थी किंतु किसानों की लंबी कतार को देखते हुए समस्या बन गई। उनका कहना था कि सरसों की खरीद की जाए जिसके चलते लंबी कतार किसानों की लग गई और जाम लगा दिया। जब आवागमन बाधित हुआ तो शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे उन किसानों को टोकन देकर अंदर कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
उधर नेफड खरीद एजेंसी ने खरीद का काम हैफेड को दिया हुआ है। हैफेड के लिए ककराला सहकारी समिति किसानों की सरसों खरीद कर रही है जिसमें आढ़ती सहयोग कर रहे हैं। खरीद एजेंसी ने बताया कि एक सीमा से अधिक खरीद नहीं कर सकते किंतु किसानों की संख्या बढ़ते चले जाने से फड़ों पर भारी मात्रा में सरसों जमा हो गई। उनके पास 15 पल्लड़ है। जो खराब मौसम के मौसम के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उनका कहना है कि पहले बात हो चुकी थी उसके अनुसार किसान नहीं आए अपितु अधिक किसान आने से उठान नहीं हो पाया।
उधर व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने आरोप लगाया कि दूरदराज के बाहरी किसान अधिक मात्रा में सरसों लेकर आ रहे हैं। इसके कारण क्षेत्र के किसानों की सरसों नहीं बिक पा रही है।
मौके पर एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो किसान अंदर आ गये उनकी खरीद पर विचार किया जा रहा है किंतु बाहर खड़े किसानों को घर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद तो अफवाह फैल गई कि सरसों की खरीद बंद कर दी गई जिसके चलते किसानों में रोष पनप गया। अब टोकनशुदा किसानों की सरसों खरीदने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार है।
फोटो कैप्शन 6: नई अनाज मंडी कनीना के बाहर लगाया गया जाम।

मुख्य मार्गों पर झुके हुए पेड़ बने हुए आफत
 -बहुत से खड़े हैं सूखे पेड़
************************************
*********************************************
***********************************
******
कनीना की आवाज। मुख्य मार्ग और अप्रोच मार्गों पर अनेकों ऐसे पेड़ खड़े हुए हैं जो सड़क मार्गों पर झुके हुए हैं जो गिरने के कगार पर है। बहुत से पेड़ सूख चुके हैं। कभी भी किसी राहगीरों पर गिर सकते और बड़ा हादसा हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष डहीना का एक व्यक्ति जब रेवाड़ी मार्ग से जा रहा था तो अचानक कीकर का बहुत बड़ा पेड़ गिर गया।  मोटरसाइकिल सवार बाल बाल बचा। ऐसे अनेक पेड़ खड़े हुए हैं जो या तो अंदर से नष्ट हो चुके हैं या आंधी बारिश ने उनको टेढ़ा कर दिया है या वो सूख चुके हैं। रेवाड़ी में पानी की टंकी के पास भी बड़ा पेड़ गिरने के कगार पर है। यह पेड़ सूख चुका है। पेड़ कभी भी गिर सकता है। यह मार्ग अति व्यस्त मार्ग है ऐसे में। इस दुर्घटना से बचने के लिए पेड़ों की कटाई जरूरी है। राहगीरों की मांग है कि ऐसे पेड़ों को हटाया जाए ताकि भविष्य में कोई खतरा नहीं रहे।
क्या कहते हैं राहगीर-
डा मुंशीराम का कहना है कि वे अक्सर दुपहिया वाहन पर सड़क मार्ग से होकर गुजरते हैं। कभी भी कोई सूखा पेड़ गिरकर दुर्घटना कर सकता है। ऐसे उन्होंने इन पेड़ों को साफ करने की मांग की है। महेश बोहरा ने कहा कि आज के दिन भागदौड़ की जिंदगी में कहीं भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि सड़क के किनारे वाहनों का आवागमन होता है और बड़े-बड़े सूखे पेड़ खड़े हुये हैं। कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। विजयपाल विगत वर्ष की घटना बताते हैं कि एक व्यक्ति बाल बाल बचे जब वो एक बड़े पेड़ से थोड़ा सा आगे निकले और पूरा पेड़ ही सड़क मार्ग पर आ गिरा। सौभाग्य से जिंदगी बच गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सूखे पेड़ों को निकलवाना चाहिए।
 अजीत सिंह का कहना है कि वे अक्सर सड़क मार्ग से जाते हैं। आए दिन इस प्रकार के पेड़ आंधी और बारिश में टूट कर गिर जाते हैं। ऐसे सूखे पेड़ों को अविलंब निकलवा देना चाहिए ताकि हादसों से बचा जा सके।
 क्या कहते फोरेस्टर
पूर्व फोरेस्टर रूपचंद यादव का कहना है कि अक्सर विभाग सितंबर अक्टूबर में ऐसे पेड़ों की गणना करता है जो सूख गए हैं या गिरने की कगार पर है। तत्पश्चात इन पेड़ों की कटाई का ठेका दिया जाता है और इनके कटाई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग हर वर्ष इस प्रकार की गतिविधियां अपनाता है।
 फोटो कैप्शन 04: सड़क मार्ग पर झुका हुआ सूखा कीकर का पेड़।
साथ में डा मुंशीराम, महेश बोहरा,विजयपाल एवं अजीत सिंह।

धनौंदा में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
-घटना बीती देर शाम की है
-परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
-कनीना सिटी थाना में दी शिकायत
-डीएसपी हेड क्वार्टर जितेंद्र कुमार ने आज घटना स्थल पर पहुंच कर बारीकी से मौका मुआयना किया
*-*******************************************************************************
******************************************************************************
************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में एक 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा में पढऩे वाला मोहित गुरुवार को एक बजे स्कूल से लंच करने के लिए घर आया था। उसके बाद वह स्कूल नहीं गया शाम के समय मृतक मोहित के भाई विशाल के पास किसी का फोन आया कि आपका भाई बणी में पेड़  से लटका हुआ है। उसके बाद परिजन बणी में पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर कनीना शहर पुलिस डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया शव को उप नागरिक अस्पताल कनीना में रखा गया है। मृतक गांव के सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के भाई विशाल 17 वर्ष जो सातवीं तक पढ़ाई करके छोड़ दिया और एक बहन भारती 11 वर्षों की छठी कक्षा में पढ़ती है। मृतक का पिता लाल सिंह कैंसर का मरीज है। वह मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार को डीएसपी हेड क़वार्टर जितेंद्र कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। वही मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वही पुलिस  जांच अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है जो भी उचित होंगा वह कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
स्वजनों ने क्या दी है शिकायत-
 कनीना पुलिस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक के स्वजनों में रतन सिंह धनौंदा ने शिकायत में कहा कि मेरे भाई का लड़का मोहित गांव धनौंदा में 27 अप्रैल को शाम लगभग 2:30 बजे घर से खेलने के लिए गया था। जब शाम तक नहीं लौटा तो शाम को 6 बजे सूचना मिली कि मोहित श्मशान घाट के पीछे बणी पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर शिकायतकर्ता के साथ लाल सिंह, नरेश, उदय सिंह एवं विशाल मौके पर पहुंचे। जहां पर पहले ही गांव के अनेक व्यक्ति खड़े हुए थे जिनकी सहायता से मोहित के शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उसकी उम्र 13/14 साल थीतथा नौवीं कक्षा में सरकारी स्कूल धनौंदा में पढ़ता था।  उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी गांव के व्यक्तियों से रंजिश चल रही थी जिनमें चंद्रशेखर, सोनू एवं देवीलाल प्रमुख हैं। सवाई सिंह के साथ 27 अप्रैल को हमारा करीब 1:30 बजे झगड़ा हुआ था। मोहित व उसका भाई विशाल के साथ भी झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता ने  शक जाहिर किया है कि उन्होंने मोहित को मारकर लटका दिया है। उनकी शिकायत पर कार्रवाई जारी है।
मामला हुआ दर्ज-
मृतक के स्वजनों की शिकायत पर कनीना पुलिस ने चंद्रशेखर, सोनू, देवीलाल, सवाई सिंह नामक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन 5: धनौंदा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच करती पुलिस।

एसडियन्स बने प्रोजेक्ट टाइगर प्रतियोगिता के प्रतिभागी
**********************************************
****************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। केन्द्र सरकार के एनवायरमेंट फारेस्ट एण्ड क्लाइमेट चेंज नेशनल म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री डिपार्टमेंट की तरफ से प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर 9वीं से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए नेशनल लेवल पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें एसडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ककराला के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने।
एसडी विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री यादव ने अपने वक्तव्य में बताया की नेशनल म्यूजियम ऑफ हिस्ट्री विभाग की तरफ से वातावरण व वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाया गया  महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग द्वारा विषय टाइगर द किंग ऑफ जंगल पर अपने भावों को प्रकट किया तथा मानव द्वारा स्वार्थ स्वरूप अधिक मात्रा में काटे जाने वाले जंगलों को अनैतिक बताया। इस अवसर पर प्राचार्य योगेश शर्मा, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव आदि समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: एसडी स्कूल के विद्यार्थी पेंटिंग करते हुए।

पाथेड़ा में आयोजित हुये खेल कूद
-संजना ने दौड़ में बाजी मारी
*****************************************
***********************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार शुक्रवार  को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में बाल खेल उत्सव  का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई प्रतियोगिताएं सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित की गई । कार्यक्रम की  अध्यक्षता स्कूल प्रभारी ओम कुमार यादव ने की व टीम संयोजन तथा मैच रेफरी की भूमिका हनुमान सिंह,राजबाला कौशिक तथा दिनेश कुमार ने निभाई।
 जूनियर वर्ग में दौड़ में लड़कियों में संजना तथा लड़कों में हर्ष प्रथम रहे। वहीं सीनियर वर्ग में  किरण तथा समीर ने बाजी मारी खो-खो सीनियर वर्ग में निशिका तथा जूनियर वर्ग में सोनिया की टीम विजेता रही। लड़कों की कबड्डी में जूनियर वर्ग में हर्ष तथा सीनियर वर्ग में श्रवण की टीम विजेता रही अपने अध्यक्षीय भाषण में ओम कुमार ने खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है तथा खेलों के माध्यम से हम अपना कैरियर बेहतर ढंग से बना सकते हैं। खेल शरीर मन व बुद्धि के बीच संतुलन स्थापित करते हैं तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए बहुत आवश्यक है इस अवसर पर डिंपल भांडोरिया सुरेश कुमार शर्मा राजेश कुमार, वंदना, शुभम, बिजेंद्र, मुकेश प्रताप राजेंद्र महावीर सुरेंद्र कुमार आदि ने टाइम कीपर,स्कोरर व निर्णायक आदि की विभिन्न भूमिकाएं निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: पाथेड़ा में खेल प्रतियोगिता का नजारा।

राष्ट्रीय पशु चिकित्सा दिवस पर पशुपालक जागरूकता कैप 29 को
*******************************************
*******************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय पशु चिकित्सा दिवस पर कनीना के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुपालक जागरूकता कैप 29 अप्रैल को आयेजित किया गया है।  विस्तृत जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डा पवन कांगड़ा ने बताया कि इस कैंप में राघव पशु जांच केंद्र कनीना के सहयोग से दूध एवं अन्य जांच मुफ्त में जाएंगे की जाएंगी ।  किसी भी पशुपालक का पशु थनेला बीमारी से पीडि़त है या दूध की किसी भी प्रकार की बीमारी होने की संभावना है तो इस कैंप का लाभ उठा सकता है। किसानों को थनेला के लिए यथासंभव दवाइयां मुफ्त में दी जाएंगी।

2673 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे
-29 अप्रैल को हांगी प्रवेश परीक्षा
--जिला महेंद्रगढ़ में बनाये गये हैं 10 परीक्षा केंद्र
*********************************************
************************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित होने जा रही है जिसमें जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के पांच खंडों में 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा 2673 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिले के पांच खंडों में परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित हो रही है जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 288, राजकीय वमाडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 142, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 312, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल)कनीना में 299 , राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 288, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ 281, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 288, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नारनौल में 214, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 288 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नांगल चौधरी में 273 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार हर खंड में दो दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं तथा कोई प्राइवेट स्कूल परीक्षा केंद्र के लिए नहीं बनाया गया है।
   प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा का समय 11:30 से दोपहर पश्चात 1:30 बजे तक का रहेगा। एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को पहले ही भेज दिये गये हैं।

कनीना नगरपालिका के चुनाव लडऩे वाले हुए सक्रिय
-हर वर्ग में दिख रहा है जोश
-लंबी सूची है चुनाव लडऩे वालों की
***********************************************
*******************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि किसान भी अब खरीफ फसल की तैयारी से पहले कुछ फुर्सत में है। किसान रबी फसल पैदावार ले चुके हैं। ऐसे में अब भीषण गर्मी में हुक्के के अलावा कुछ भी मनपसंद चीज नहीं है। हुक्के के चारों ओर 5 से 7 लोग बैठे मिल ही जाते हैं। आलम यह है कि किसान हुक्के की गुडग़ुड़ाहट पर चुनावी चर्चा छेड़ रहे हैं। अक्सर यही चर्चा होती है कि इस बार युवा पीढ़ी को कमान सौंपी जाए। वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। एक पूर्व प्रधान ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। चुनाव के लिए अभी से ही भाग दौड़ शुरू कर दी है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
नगरपालिका इतिहास--
 कनीना पालिका 1952 से चली आ रही है। कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। जब जब कनीना पालिका चुनाव आते हैं तब तब एक ही बात उठती है कि सशक्त, ईमानदार और विकास पुरुष को प्रधान पद के लिए आगे लाया जाए किंतु हकीकत है अभी तक ऐसा कोई सशक्त व्यक्तित्व सामने नहीं आया है जो पुराने चुनाव लड़ते आ रहे लोगों को टक्कर दे सके। हो सकता है भविष्य में ऐसा कोई चेहरा उभर सकेगा।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव डायरेक्ट होना सभी लोगों के मन को सुहा रहा है क्योंकि अब तक पालिका प्रधान बनते आए वह किसी के रहमों करम पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए महेश बोहरा दावेदारी जता रहे हैं।  उधर वार्ड चार से योगेश कुमार भी पार्षद के चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं।  वार्ड एक से विजय चेयरमैन वार्ड एक से पार्षद के चुनाव लड़ेंगे। इस बार चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा।  जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
कनीना के सज्जन सिंह बोहरा, वार्ड 3 के निवासी राज सिंह, सुमेर सिंह मैनेजर चुनाव लड़ेंगे और प्रधान पद की दावेदारी करेंगे। कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  पालिका के प्रधान पद का दावेदार है। कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू चेयरमैन पद के चुनाव लड़ेंगे। उधर पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं या फिर उनका पुत्र चुनाव में खड़े होंगे और वो भी प्रधान पद के लिए ही दावेदारी जताएंगे। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा भी चुनाव में खड़े होंगे वो भी वोटरों का मन टटोल रहे हैं। कनीना के एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव,  वर्तमान में उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद, मनोज कुमार इस बार पालिका चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी करेंगा।
बढऩे लगी है चुनावी चर्चाएं ---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में  चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं।
एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै  जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। बहरहाल चुनाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अनेकों पार्षद और प्रधान पद के दावेदार सामने आने लगे हैं। इस बार युवाओं में भी जोश है तो महिलाओं में भी जोश है, बुजुर्गों में और भी अधिक जोश है। अब देखना यह है कि प्रधान का पद आरक्षण में किसके पक्ष में जाता है? तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे। करीब 10000 वोटर पूरे कनीना कस्बे में है जो 13 वार्डों में बंटे हुए हैं ।
जल्द ही चुनाव होने की उम्मीद-
नगर पालिका के चुनावों के दृष्टिगत अब चुनावी चर्चाएं बढ़ गई हैं। दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में  चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं।
 इस बार प्रधान पद का सीधा चुनाव होने से चुनाव लडऩे वाले बढऩे की उम्मीद है। दस हजार के करीब वोटर प्रधान पद के चुनाव के लिए लडऩे वालों के लिए नजर आने लगे हैं। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं। अनेक ऐसे चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं जिन्हें वार्ड के वोटरों का भी ज्ञान नहीं है।

दिनरात एक करके शिक्षक ढूंढ रहे हैं इधर उधर हुये वोटरों को
-शादी हो या बारात बस वोटरों का पूछते हैं अता पता
-सब्जी या परचून की दुकान पर भी शिक्षकों को नजर आते हैं वोटर
**********************************************************
*******************************************************************
**********************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। नगर पालिका कनीना की मतदाता सूची के प्राथमिक प्रकाशन के बाद हजारों वोटर इधर-उधर हो गए जिनको सिरे चढ़ाते वक्त बीएलओ/मास्टर एवं प्राध्यापकों की तैनाती तो कर दी गई है किंतु उन्हें अनेकों बातें घर-घर जाकर सुननी पड़ रही है। जिस किसी का वोट इधर-उधर हो गया है उनके घर जब बीएलओ या शिक्षक जाते हैं तो वे बेढंगे तरीके से पेश आते हैं।  
 मसला यह है कि विभिन्न वार्डों में से बहुत से वोट इधर-उधर हो गए हैं जिनको संबंधित वार्ड में लाने के प्रयास जारी है परंतु जब वोटर का पता किसी प्रकार से लगाया जाता है और बीएलओ या शिक्षक उनके घर पहुंचते हैं तो तरह-तरह की बातें सुनकर परेशान हो जाते हैं। एक ही वोटर की आईडी एवं फोटो लाने में चार-पांच बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एक और जहां नगर पालिका द्वारा मुनादी करवा दी गई थी लोग फिर भी वोटर जागरूक नहीं है और ना ही ध्यान दे रहे हैं। अपने वोटों की तरफ ध्यान न देकर बड़े शांत से घरों में बैठे हुए  हैं। बड़ी परेशानी उन वोटरों की है जो किराए के मकान में रहते हैं, बार-बार अपने किराए के मकान बदल लेते हैं। इसके कारण उनका अता पता ढूंढना बड़ा मुश्किल हो जाता है वहीं एक वोटर का पता लगाने के लिए भी कम से कम 20 जगह फोन करके अगर कहीं कुछ पता लगता है तो वोटर साफ कर देता है अभी मैं घर पर नहीं हूं आऊंगा तब कागज पूरे करूंगा। बहरहाल शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के नाम का वेतन ले रहे हैं परंतु घर-घर घूमने अपनी मोटरसाइकिल का तेल जलाने या फोटो स्टेट करवाने के पैसे भी खुद ही वहन करने पड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई पारिश्रमिक भी नहीं दिया जाता। शिक्षक साफ कहते हैं कि उनका पंचायत चुनावों का तथा मतगणना में तैनाती का पारिश्रमिक भी नहीं मिला है? उस पर अनेकों प्रकार की सुननी पड़ रही है। विगत एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है शिक्षक स्कूलों में नहीं जा पा रहे हैं जिससे पढ़ाई तो बाधित हो ही गई है, साथ में वोटर को ढूंढना उनके लिए मुश्किल कार्य हो गया है।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों की जगह पुलिस या पटवारी की तैनाती कर दी जाती तो निश्चित रूप से यह कार्य बहुत आसानी से हो जाता। इस कार्य में जहां प्रधान, पूर्व पार्षद पार्षद या लंबे समय से अनुभव रखते हैं उनको लगाया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। इस कार्य के लिए ऐसे शिक्षकों की तैनाती की गई है विशेषकर गणित और विज्ञान के, जो घर बाहर कम निकलते हैं, ऐसे में उनके लिए  वोटरों का पता लगाना और भी कठिन हो गया है।
अध्यापक नेता सुनील कुमार, धर्मपाल शर्मा बताते हैं कि कहने को कहने को तो शिक्षकों ने इसलिए शिक्षा पाई थी कि वह स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ा पढ़ा लिखा कर महान बनाएंगे किंतु उनको अनेकों वो काम दिये जा रहे हैं जिनका विद्यार्थियों से कोई लेना देना नहीं है। जिस भी किसी काम को करवाना हो केवल शिक्षकों की तैनाती लगा दी जाती है। सरकार से केवल शिक्षक ही वेतन नहीं पा रहे कितने ही विभागों के कर्मी वेतन पा रहे हैं लेकिन किसी अन्य विभाग के कर्मियों की तैनाती किसी अन्य काम में नहीं लगाई जाती।
 बीएलओ को वोटर का ज्ञान होता है किंतु उनके साथ एक मास्टर तथा एक प्राध्यापक आदि की तैनाती करके न केवल स्कूलों का शिक्षण कार्य प्रभावित कर दिया है वहीं शिक्षक दिन और रात को भागते फिरते हैं। क्योंकि वोटर लिस्ट में कोई नियम पालन नहीं किया गया है, वार्ड 1 में 11 के वोटर तो वार्ड 4 में 13 के वोटर मिल सकते हैं,न जाने क्या-क्या गलतियां देखने को मिल रही हैं। जिसके चलते यही पता नहीं लगाया जा सकता कि यह वोटर कहां और किस वार्ड का है? पूरे कस्बे की समुचित ज्ञान हो वही थोड़ा-बहुत बता सकता है परंतु स्थिति बहुत बुरी हो चुकी है। एक और जहां बड़ा कस्बा होने से वोट नहीं मिल रहे हैं दिनभर शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल या फिर अन्य साधनों से जगह-जगह पूछते फिर रहे हैं।

इस साल का पह

ला पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा भारत में
**************************************************
********************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। 05 मई को  इस साल का  पहला चन्द्र ग्रहण होगा। वैशाखी  पूर्णिमा के दिन लगने वाला पूर्ण चन्द्र ग्रहण जो भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा। यह उप-छाया चन्द्र ग्रहण होगा। इस अद्भुत घटना का समय 05 मई को भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजकर पैंतालीस मिनट से शुरू होकर देर रात  एक बजे तक रहेगा। चन्द्र ग्रहण की अवधि सवा चार घंटे की होगी। इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया,अंटकार्टिक , प्रशान्त अटलांटिक  व हिन्द महासागर में दिखाईं देगा।    अगला चन्द्र ग्रहण  29 अक्टूबर  2023 को लगेगा। क्या होता है चंद्र ग्रहण--
चन्द्र ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते हैं जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी परछाया मे आ जाता है। ऐसा तभी होता है जब जब सूर्य ,पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हो। चन्द्र ग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। यह चन्द्र ग्रहण में चन्द्रमा पहले काले फिर धीरे धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील हो जायेगा ।
    पृथ्वी अपने उपग्रह, चांद को लेकर जब सूरज के चक्कर लगाती है तो पूर्णिमा के दिन सूरज और चांद के बीच में पृथ्वी आ जाती है और सूरज की रोशनी को चांद पर पडऩे से रोक देती है, इस कारण चंद्रमा की चमक खत्म हो जाती है और चांद की सतह काली या कम चमकीली पड़ जाती है। चांद की इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण पूर्ण या आंशिक हो सकता है। यह एक खगोलीय घटना है और विज्ञान का नियम है, हिन्दू पंचांग के अनुसार 05 मई को बैसाख माह की पूर्णिमा तिथि है बौद्ध धर्म से संबंधित ग्रन्थों के मुताबिक बैसाख माह की पूर्णिमा तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। अर्थात बैसाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, साल का पहला चन्द्र ग्रहण एक साथ होंगे। ग्रहण का  उपयोग कुछ मनुष्य जानबूझकर अपने स्वार्थ सिद्धि और  उदर पूर्ति  के लिए कर रहे  हैं। वे इससे आदमी को डराते हैं उन्हें उन में खौफ पैदा करते हैं और वह मनुष्य की अज्ञानता, अंजानपन और अनभिज्ञता का लाभ उठाते हैं, उनमें अंधविश्वास फैलाते हैं और वह आदमी  और  आदमियत को बौना बनाते हैं।
  चंद्र ग्रहण में किसी भी राहु या केतु का कोई रोल नहीं है क्योंकि राहुल या केतु आकाश में कोई बिंदु नहीं हैं, कोई ग्रह या उपग्रह नहीं हैं। इनका कोई अस्तित्व नहीं है, इनसे हमें डरने की जरूरत नहीं है। ग्रहण के दिन हमें अपने बच्चों को डराना नहीं चाहिए और ना ही डरना चाहिए। यह एक अद्भुत नजारा है, प्रकृति का चमत्कार है हमें इसका भरपूर आनंद लेना चाहिए और अपने बच्चों को इसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए इससे कोई अहित, हानि या समस्या  होने वाला नहीं है। यह एक खगोलीय घटना है, इसको इसी रूप में लीजिए। इससे देखने में कोई तकलीफ नहीं होने वाली है। अपने बच्चों को अंधविश्वासों के भंवर से निकाले ।