Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 3, 2023

 
नहीं बढऩे पाया है अभी तक धरती का ताप
-फसल के लिए होता है धरती का ताप बढऩा जरूरी
************************************************
*****************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। आए दिन हल्की बूंदाबांदी से जहां अभी तक ताप नहीं बढ़ पा रहा है। भावी खरीफ फसल के लिए तथा बेहतर वर्षा  के लिए ताप का बढऩा जरूरी होता है। अभी तक जब भी ताप बढ़ा है तब हल्की बूंदाबांदी हुई है। उल्लेखनीय है कि खरीफ फसल गर्मियों की फसल कहलाती है। जेठ महीना भविष्य में लगने जा रहा है उसके बाद ताप का बढऩा जरूरी है ताकि भूमि के अंदर छिपे हुए हानिकारक कीट नष्ट हो जाए, ताप पढऩे से भूमि के जल को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ जाती है। वही अच्छी बारिश के संकेत बनते हैं परंतु अभी तक किसी प्रकार का कोई ताप नहीं बढ़ पाया है। ताप न बढ़ पाने से एसी एवं कूलर भी नहीं बिक पा रहे हें। ऐसे में दुकानदार भी परेशान हैं। इस समय वर्षा होती है उसका कोई विशेष लाभ नहीं है।
क्या कहते पूर्व कृषि अधिकारी-
 पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज यादव बताते हैं कि इस समय बारिश का कोई लाभ नहीं है। यदि वर्षा होती है तो सब्जी महंगी हो जाएगी क्योंकि सब्जियां बारिश से खत्म हो जाएंगी। यहां तक कि कपास उगाई गई है वो भी नष्ट हो जाएगी। उनका कहना है कि ताप पढऩा धरती का जरूरी तो है पर जेठ माह में ताप बढऩा चाहिए। 7 मई से ज्येष्ठ माह लग रहा है। उनका कहना है कि दो-तीन दिन तक की अधिकता बढ़ेगा तो उससे भी भूमि के नीचे छुपे हुए हानिकारक कीट नष्ट हो जाएंगे।








मुख्यमंत्री उड़ऩदस्ता टीम रेवाडी द्वारा सरसों के अवैध स्टॉक पर की छापेमारी
-लगाया गया 1,04,524 रुपये का जुर्माना
*************************************************
***********************************************************
**********************************
***********************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता द्वारा कनीना क्षेत्र के दो गोदामों पर करीब 3 घंटे तक छापेमारी कर अवैध सरसों एवं गेहूं का स्टॉक पकड़ा है जिस पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
 सचिन मुख्यमंत्री उडऩदस्ता रेवाडी के नेतृत्व मे मनोज पारासर सचिव व अशोक कुमार मंडी सुपरवाइजर कनीना के साथ बालाजी इंटरप्राइजिज के गोदाम गांव सेहलंग व पाथेडा को चैक किया गया। इस दौरान मौके पर नवीन पुत्र बलबीर वासी पाथेडा हाजिर मिला। दोनों गोदामों को चैक किया गया जहां गांव सेहलंग के गोदाम में करीब 15600 क्विंटल सरसों रखी मिली व गांव पाथेडा के गोदाम में 6014 क्विंटल सरसों रखी मिली। जबकि स्टॉक रजिस्टर के अनुसार कुल 20114.90 क्विंटल सरसों होनी चाहिए थी। स्टॉक रजिस्टर अनुसार कुल 1500 क्विंटल सरसों अधिक पाई गई और सरसों के साथ-साथ गांव सेहलंग के  गोदाम मे 103 क्विंटल गेहूं बिना रजिस्टर में इन्द्राज किये रखा पाया गया। इस पर मनोज परासर सचिव मार्केट कमेटी कनीना द्वारा उपरोक्त नवीन को सरसों का कुल 1,02,200 रुपये तथा गेहूं का 2324 रुपये का जुर्माना कर दिया है। अर्थात कुल 1,04,524 रुपये का जुर्माना किया गया, जो गोदाम मालिक नवीन द्वारा इस जुर्माने की राशि का चैक द्वारा मौके पर ही भुगतान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम वापिस रेवाड़ी चली गई।
फोटो कैप्शन 08 व 09: गोदामों पर छापेमारी करती सीएम उडऩदस्ता टीम।








भोजावास में भागवत कथा संपन्न
-कथा वाचक का किया गया सम्मान
************************************
******************************************
*********************************
******
कनीना की आवाज। भागवत कथा के सुनने का बड़ा महात्म्य है। इससे व्यक्ति दुर्गण छोड़कर सद्गुण धारण करता है। सद्गुणों से समाज देश में शांति, भाईचारा, सौहार्द और प्रेम बढ़ता है। ये विचार आचार्य पंडित जगदीश तिवारी ने व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्य अतिथि अतरलाल बसपा नेता रहे।
 बसपा नेता अतरलाल  ने भोजावास में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पंडित जगदीश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने गांव भोजावास में संगीतमय भागवत कथा आयोजित करने के लिए ग्रामवासियों तथा कथा वाचक मंडल का धन्यवाद किया। आयोजक समिति के सदस्य विजय कुमार गुप्ता, प्रवीण शर्मा, भाग सिंह चेयरमैन ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में खुशहाली तथा तरक्की आती है। हमें ऐसे सत्संगों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर ललिता, मूर्ति देवी, सरिता, सरोज, शांति, सुदेश, प्रिया, मधु, शकुंतला, निशा, पूनम, मीरा, मोनू, मनोज, भूप सिंह, विजय कुमार सिंगला, राकेश कुमार, भाग सिंह चेयरमैन, मनोज, नरेन्द्र आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: अतरलाल व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य पंडित जगदीश तिवारी को सम्मानित करते हुए।







विधायक और सांसद के आश्वासन के बाद भी धरातल पर काम शुरू नही हुआ
-वर्षा के बीच 40 गांवों के ग्रामीण धरने पर डटे रहें
***************************************************
**********************************************************
***************************************
**************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मांग को लेकर धरना 52वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सरपंच बाघोत  ने की।
धरना संघर्ष समिति के सयोजक एडवोकेट केपी यादव सेहलंग ने बताया कि विधायक व सांसद धरने स्थल पर आकर जल्द काम शुरू होने का आश्वासन दे चुके है , परंतु धरातल पर 52 दिन बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नही हुआ है।
इस कट के बनने से कोसली, झज्जर, चरखी दादरी,अटेली, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगो को फायदा होगा। साथ ही इस कट के बनने से सतनाली, नाहड़,महेंद्रगढ, झोजू ,कनीना, मतानहेल खंड के लगभग लाखों लोगों को फायदा होगा। साथ ही इस कट के बनने से महेंद्रगढ़ भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक लोकसभा की कुल 25 विधानसभा के लोगों को फायदा होगा।
 यहां पर चार जिलों की सीमा लगती है और 4 जिलों के सैकड़ों गांवों को ये कट बनने से फायदा होगा। यहां पर  प्रस्तावित आइएमटी खुडाना, एनटीपीसी झाड़ली, केंद्रीय विश्वविद्यालय , बागेश्वर धाम  और लाखों ग्रामीणों को फायदा होगा। इस कट के बनने से यहा के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और लोकल इकोनॉमी खुलेगी। बागेश्वर धाम में हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते है। यहां साल में 2 बार मेला लगता है और लोग कावड़ चढ़ाते है
 इस मौके पर सैकड़ों के गणमाण्य लोग व विजय सिंह चेयरमैन नौताना,राज सिंह पूर्व पार्षद नौताना,महावीर पहलवान बाघोत, रणधीर पहलवान बाघोत, एडवोकेट केपी यादव सेहलंग, रवि प्रधान सेहलंग, राहुल राव पोता, सरपंच धनौंदा वीर सिंह,पृथ्वी सिंह पंच धनौंदा,दीपक पंच धनौंदा, मखन लाल स्वामी बसई, ओमप्रकाश नौताना, डा. धर्मेन्द्र धनखड़ छितरोली, सतपाल चेयरमैन पोता,सतपाल उर्फ सतिया पोता,सत्यवीर सिंह पूर्व सरपंच नौसवा,रिंकू बाघोत,धोलू बाघोत, दारा सिंह पोता, मनोज कुमार पोता,सीताराम सहलंग, ओमप्रकाश चंडीगढ़, हरिओम यादव पोता  व आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: कट के लिए धरना देते ग्रामीण।







कनीना अनाज मंडी में गेहूं की खरीद 12912 क्विंटल पहुंची
- सरसों की खरीद नहीं, उठान धीमा, अभी भी 35 हजार बैग फड़ों पर
************************************************************
****************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना की आवाज। कनीना की पुरानी अनाज मंडी में जहां गेहूं की खरीद 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अभी भी जारी है। सोमवार को 227 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार कुल खरीद 12912 क्विंटल पहुंच गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए फिर वेयरहाउस मैनेजर आनंद यादव ने बताया कि प्रतिदिन गेहूं की खरीद होती है। किसान धीरे-धीरे गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। इस बार गेहूं की खरीद विगत वर्षों की तुलना में बहुत कम रही।
 सरसों की खरीद बंद, उठान धीमा-
 उधर कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों की खरीद बंद है, उठान धीमी गति से जारी है। फड़ों पर 35000 बैग पड़े हुये है। दो दिनों में महज 12 हजार बैग का उठान किया गया। हैफेड मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि मौसम खराब है, फड़ों पर सरसों के बैग पड़े हैं ऐसे में अभी तो खरीद होने की संभावना नहीं है। जब भी खरीद शुरू होगी तो उस बाबत जानकारी दे दी जाएगी।
 उल्लेखनीय की नई अनाज मंडी में 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की गई थी। सरसों की खरीद तेज गति से की गई। अब सरसों की खरीदी बंद है। फड़ों पर पड़े सरसों बैग की सुरक्षा की जा रही है तथा उठान धीमी गति से चल रहा है। उठान में तेजी लाने की मांग की गई है।
 फोटो कैप्शन 06: फड़ों से सरसों का उठान करते हुए।







साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया
-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
***************************************************
********************************************************
**********************************
***********************
कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिला में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए  एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि आज के इस प्रगतिशील युग में सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा तभी हम विभिन्न प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी, आर्थिक ठगी व जालसाजी  का शिकार होने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के मोबाइल एप्स के जरिए जो हमें सुविधाएं मिली है उनका हम सुरक्षा के साथ इस्तेमाल करें। अपने पिन या ओटीपी का किसी से शेयर ना करें तथा विभिन्न प्रकार की सरकार द्वारा प्रदान की गई जानकारियों को अपने लोगों में साझा करें।
इस अवसर पर कनीना के थाना प्रभारी कृपाल  सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आए दिन हो रहे अपराधों में केवल ज्ञान व जागरूकता की कमी ही मुख्य कारण है। विद्यार्थी क्षेत्र में बहुत बड़ा संसाधन बनकर समाज में जागरूकता फैला सकते हैं उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अपने परिवार में अधिक से अधिक जागरूकता फैला कर परिवार के सदस्यों को  साइबर जानकारी  के प्रति संवेदनशील करें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे मोबाइल का इस्तेमाल  शिक्षा ग्रहण के लिए करें तथा सोशल मीडिया पर अपनी कम से कम भागीदारी रखें। कनीना थाना के सिपाही मदन सिंह ने विभिन्न प्रकार के मोबाइल ऐप की सावधानी के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। दसवीं कक्षा की छात्रा ज्योति ने विद्यालय में विभिन्न प्रकार के बच्चों द्वारा किए जाने वाले  क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किस तरह से बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को ज्यादा संवेदनशील व जागरूक बना सकते हैं। इस अवसर पर कनीना  थाना के मुंशी सत्येंद्र यादव ,सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह, हवलदार श्री भगवान ,सुशील मित्तल ,डीपी राकेश कुमार, अंग्रेजी अध्यापक संदीप  कुमार ,,शालिनी प्रधान ,शीला देवी,लिपिक कश्मीरी निंबल ,रवीना कुमारी सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: राजकीय कन्या स्कूल में क्राइम की जानकारी देती कनीना पुलिस।







 विश्व फायर फाइटर दिवस 4 मई
अपनी जान को जोखिम में डालकर जानमाल की सुरक्षा करते हैं फायर फाइटर
-महेंद्रगढ़ एवं नारनौल में हैं दमकल केंद्र, तीन जगहों के दमकल केंद्र नहीं हो पाये हैं शुरू
***************************************************************************
******************************************************************************
*************************************
*********************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ में जहां नारनौल और महेंद्रगढ़ में फायर स्टेशन कार्यरत हैं जबकि अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में अभी तक फायर स्टेशन शुरू नहीं हुये हैं।  जहां नारनौल में 5 दमकल गाडिय़ां, एक मोटरसाइकिल तथा एक फायर स्टेशन अधिकारी तथा 22 फायरमैन और कर्मचारी कार्यरत हैं वही महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन पर 4 दमकल गाडिय़ां , एक मोटरसाइकिल, एक सब फायर अधिकारी तथा 22 फायरमैन एवं कर्मी कार्यरत हैं। पूरे जिले की आग बूझाने और जानमाल की सुरक्षा करने की जिम्मेवारी इनके कंधों पर है। 24 घंटे जनसेवा में लगे रहते हैं। अपनी जान को जोखिम में डालकर भी दूसरों की जान माल की सुरक्षा करते हैं।
 इस संबंध में दमकल विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारियों से बात की गई।
 फायर स्टेशन अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अब तक 22 साल की सेवा की है। इस दौरान हजारों जन एवं माल की सुरक्षा की है। वे 24 घंटे अलर्ट रहते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि किसी के साथ कोई हादसा न हो फिर भी उनकी जिम्मेवारी बनती है कभी भी फोन आता है तुरंत एक ही उद्देश्य लेकर चलते हैं किसी की जान माल की को बचाया जाए और जी जान एक करके जानमाल को बचाते हैं।
उधार विकास सिंह फायर उप-अधिकारी महेंद्रगढ़ से संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि 24 साल की सेवा आर्मी में, आर्मी मेडिकल कॉल करने के बाद 2019 में फायर उप-अधिकारी नियुक्त हुए हैं। इस दौरान जगाधरी, बहादुरगढ़, जींद और महेंद्रगढ़ में सेवा दी है।  उन्होंने बताया कि बड़ी दिक्कत औद्योगिक शहरों में आती है। बहादुरगढ़ की एक घटना बताते हुए बताया कि बायलर में आग लग गई थी।  28 फरवरी 2020 को बहादुरगढ़ फैक्ट्री में आग लग गई थी जिनमें विस्फोट हुआ और एक व्यक्ति दूर शौचालय की टंकी पर जा गिरा। चारों ओर आग ही आग थी। उन्होंने और उसकी टीम ने उसे बचाया किंतु दुर्भाग्यवश 10-12 दिनों तक अस्पताल में जीवित रह पाया। एक आग बूझाने के दौरान सिमेंट की टीन पर पैर रखते ही टीन टूट गई। शरीर का आधा हिस्सा टीन शेड के बाहर तो आधा टीन शेड में नीचे लटक गया, बड़ी चोट भी आई थी परंतु उनका कत्र्तव्य पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में महेंद्रगढ़ में 28 काल आग संबंधित आई है। यहां कम घटनाएं घटती है। बड़े-बड़े शहरों में अधिक घटनाएं घटती है जिनमें तुरंत आग बुझाने के लिए जाना पड़ता है।
 कनीना निवासी फायर आफिसर राकेश कुमार जो गुडग़ांव, महेंद्रगढ़ में सेवा देकर अबबहादुरगढ़ में वर्तमान में सेवा दे रहे हैं। अब 23 साल की सेवा की है। उन्होंने बताया कि गुडग़ांव में कंपनी में आग लगने पर करीब 150 व्यक्ति फंसे हुए थे जिसमें अधिकांश को बचाया था। महेंद्रगढ़ सतनाली में आग लगने पर तीन लोग बचाए थे, भोजावास में दुकान की नींव खोदते समय साइड का घर गिर गया था जिसे दो व्यक्ति बचाए थे। इसी प्रकार कनीना में राकी की मील में कभी आग लगी थी जिसमें भी उन्होंने जानमाल को बचाया था। इन घटनाओं को एक कभी नहीं भूलने वाले।
  फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने 18 साल की सर्विस की है। अनेकों जानमाल की सुरक्षित बचाने में योगदान दिया है। महेंद्रगढ़ के हैप्पी स्कूल के सामने मिट्टी धंसने से कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था। उसको सुरक्षित निकाला था। वह घटना कभी नहीं भुला पाएंगे। सभी दमकल से जुड़े कर्मी एवं अधिकारी जनसेवा में अहं योगदान देते हैं।
 फोटो कैप्शन: राकेश कुमार फायर अधिकारी,  राजवीर सिंह फायर अधिकारी, विकास सिंह उप अधिकारी,प्रदीप फायरमैन






एक दर्जन से भी अधिक घरों में जोहड़ों के कारण आई सीलन एवं दरार
- दीवारों का गिरने का डर
-प्रशासन से जोहड़ साफ करवाने की उठी मांग
*************************************************
********************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना की दो प्रमुख जोहड़ होलीवाला और कलरवाली के कारण उनके आसपास बसे हुए एक दर्जन से अधिक परिवार बेहद परेशान हो चले हैं। एक और जहां बारिश के समय ये दोनों जोहड़ गंदे पानी से लबालब भर जाते और कनीना की सड़कों पर 2-2 फुट पानी खड़ा हो जाता है वही इन जोहड़ों के आसपास रह रहे लोग नमी आने और दीवारों के गिरने की संभावना से परेशान हैं।
 कनीना के होली वाला जोहड़ के पास रह रहे कुलदीप, बलवान सिंह, पंकज कुमार एवं गुड्डू चौधरी आदि ने जोहड़ का पानी दीवारों के पास खड़ा हुआ दिखाते हुए कहा कि कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं कि कम से कम इन जोहड़ों  के पानी को शिविर लाइन द्वारा निकाला जाए किंतु प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। वे परेशान है। वर्तमान में जोहड़ों का पानी बढ़ता ही जा रहा है। जब कुछ बूंदे बारिश की होती है तो जोहड़ों का आयाम बढ़ता चला जाता है।  ऐसे में सबसे अधिक परेशान जोहड़ के आसपास के लोग हैं। यहां तक कि इन जोहड़ों ने मुख्य सड़क मार्ग रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ को भी कई बार नुकसान पहुंचाया है किंतु बारिश के समय तो बेहद परेशानी होती है। यह भी नहीं कि इन जोहड़ों का पानी नहीं निकाला गया हो, कनीना नगर पालिका द्वारा जोहड़ों का पानी निकालने के भरसक प्रयास किये हैं। इंजन  द्वारा इनका पानी  निकाला गया किंतु फिर से पानी भरता चला गया है। उपभोक्ता परेशान हैं। दिन भर उनको बदबू आती रहती है वहीं घरों में सीलन आ गई है, दीवारों में दरार आ गई है जिसके चलते कभी भी दीवारें गिर सकती है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके  हैं।
क्या कहते हैं पालिका प्रधान-
कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि जोहड़ों का पुनरोद्धार किया जाना है।मोलडऩाथ आश्रम को पक्का करवाकर पानी से भर दिया गया है। इसी प्रकार इन जोहड़ों का पुनरोद्धार होना है। यदि पुनरोद्धार कार्य शुरू हो जाए तो पानी के फैलने की समस्या कम हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कनीना के 6 जोहड़ों का पुनरुद्धार करने के लिए राशि भेजनी है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गंदे जोहड़ का पानी भी समय-समय पर निकलवाया है। रही सीवर लाइन से जुडऩे के बात तो सीवर लाइन कुछ जगह से बंद पड़ी जिससे पानी आगे नहीं जा पाएगा।
 फोटो कैप्शन 1: दीवारों के पास खड़ा गंदा पानी दिखाते हुए कनीना के लोग।
साथ में कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार।








 छुट्टियां बिताने के लिए शहर से आई लड़की गुम
-मामला दर्ज, एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर ले जाने का किया शक जाहिर
**************************************************************
*******************************************************************
**********************************
**********************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव से भोपाल से छुट्टियां बिताने के लिए आई युवती गायब हो गई है। युवती के भाई ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी बहन 7 अप्रैल को कनीना उपमंडल के गांव में छुट्टियां बिताने आई थी। 30 अप्रैल को बिना बताए कहीं चली गई।
 उन्होंने रितिक तिवारी भोपाल के एक व्यक्ति  पर शक जाहिर किया है कि वह उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।







पालिका चुनावों के लि

























ए अभी से है माहौल गर्म
-प्रधान पद बना एक अनार सौ बीमार
-पत्रकार, वकील एवं स्थानीय नेता भी दौड़ में
-पूरा का पूरा परिवार चुनाव लडऩे का इच्छुक
-मोदीका मोहल्ले से प्रत्याशी आये सामने
**********************************************
**************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।  जिला महेंद्रगढ़ की कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। अभी पालिका प्रधान पद का ड्रा होना है तभी पता चल पाएगा कि पद किसके पक्ष में गया अर्थात महिला या पुरुष या फिर किस श्रेणी का होगा? अब तो कई परिवार सामने आये हें जिनके पूरे परिवार के सदस्य चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। बेटा, पत्नी, बाप, मां, भाई, बहना कूद सकते हैं मैदान में। निर्भर करता है कि ड्रा किसके पक्ष में जाएगा।
ग्रामीण परिवेश में चाय एवं हुक्का दोनो ही ऐसी चीजें हैं जहां कुछ लोग बैठकर चर्चा करते देखे जा सकते हैं। चाय की चुसकी तथा हुक्के की गुडग़ुड़ाहट में ही चुनावी चर्चा का असली मजा देखने को मिलता है। इस बार वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। वर्तमान प्रधान सतीश जेलदार ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
पूरा परिवार चुनाव का है इच्छुक--
इस बार के चुनावों में ड्रा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कौन चुनाव लड़ेगा। यदि बड़ों का दबदबा रहा तो कुछ परिवारों में बाप चुनाव लड़ सकता है, युवा वर्ग का दबदबा नजर आया तो बेटा या भाई चुनाव लड़ेगा और अगर सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो किसी की मां तो किसी की पत्नी या किसी की बहन भी चुनाव लड़ सकती है। कई परिवारों ने ऐसे संकेत दिये हैं।
 कनीना पालिका 71 वर्ष पहले बनी थी।  कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। सबसे अधिक समय तक पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह एवं उनके पिता स्व. चौ. बलबीर सिंह पालिका में प्रधान रह चुके हैं।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव सीधे होने हैं। अब तक पालिका प्रधान बनते आए वो किसी के रहमों कर्म पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं। इस बार पूर्व प्रधानों के भी परिवार के सदस्य चुनावों में उतरने की तैयारियों में हैं।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए
1. महेश बोहरा वार्ड 13 से
2. वार्ड चार से योगेश कुमार
3. वार्ड एक से विजय चेयरमैन चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। अभी अनेक युवा सामने नहीं आ रहे हैं।
इस बार चेयरमैन पद का चुनाव सीधा होगा अर्थात पूरे कनीना से प्रधानपद के लिए अलग से मतदान होगा जबकि उसी के साथ दूसरी मशीन से पार्षद का चुनाव होगा। जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद के लिए दावेदार--
1.कनीना के सज्जन सिंह बोहरा
2. कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू
3. मनोज कुमार रोहिल्ला वरिष्ठ पत्रकार
4. कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  
5. वार्ड 3 के निवासी राज सिंह
6. पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह या उनके पुत्र दीपक चौधरी
7. पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा
8. एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव, दीपक चौधरी एडवोकेट
9. उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद
10. सुमेर सिंह मैनेजर
11-सुमन यादव
आने लगा है चुनावी चर्चाओं में रस---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन हो चुका है तथा दावें एवं आपत्तियों का दौर जारी है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। चुनावी चर्चाओं में आनंद आने लगा है।
गर्मी और चुनावी गर्मी साथ--
एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। रातोंरात समीकरण बदल रहे हैं।
प्रधान पद जीतना तलवार की धार---
 इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे।
समय लग सकता है चुनाव होने में-
नगर पालिका के चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं। चुनावों में लग सकता है समय। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं।
मोदीका मोहल्ले से लड़ेंगे कम से कम दो प्रत्याशी--
मोहल्ला मोदीका से किसी भी पूर्व पालिका योजना में कोई प्रत्याशी पार्षद या प्रधान पद पर नहीं रहा। हर बार इस मोहल्ले को आश्वासन मिलता रहा है कि अगली योजना में तुम्हारे क्षेत्र का एक प्रतिनिधि चुनने में हम मदद करेंगे। यह बात सज्जन सिंह बोहरा ने यहां विभिन्न घरों में जाकर आयोजित बैठक में बताई है। ऐसे में इस बार मोहल्ला मोदीका से कम से कम एक प्रत्याशी प्रधान पद के लिए तथा एक प्रत्याशी पार्षद चुनाव के लिए खड़ा होगा। आगामी रणनीति बनाई जा रही है सज्जन सिंह बोहरा प्रमुख भूमिका निभाते हुए हर वार्ड से एक-एक पार्षद खड़ा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस पत्रकार को बताया कि इस बार मौका नहीं चूकने देंगे। हर बार जो भी वार्ड एक से प्रत्याशी बना है वह यह आश्वासन देकर मोहल्ले से वोट ले चुका है कि अगली बार तुम्हारे क्षेत्र से किसी प्रतिनिधि को हम चुनाव में खड़ा होने पर वोट देंगे। अब वो समय आ गया है। ऐसे में इस बार इस मोहल्ले के लोग भी आश्वस्त हैं और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अब ऐसे सशक्त प्रत्याशी की तलाश जारी है किंतु प्रधान पद के लिए सज्जन सिंह बोहरा पहले ही आगे आ चुके हैं। केवल पार्षद चुनाव के लिए सशक्त प्रत्याशी इस मोहल्ले से ढूंढा जा रहा है। अब तक चार लोगों के नाम सामने आये हैं।

Tuesday, May 2, 2023

 

धरने के 51वें दिन ग्रामीणों के जोश में नही रही कोई कमी
-बन रही आंदोलन की रूपरेखा
*************************************************
******************************************************
**************************************
*****************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मांग को लेकर धरना 51वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता केपी यादव एडवोकेट सेहलंग ने की।
इस मौके पर विभिन्न गावों की संघर्ष समिति के संयोजक डा. धर्मेंद्र धनखड़ व डा. लक्ष्मण सेहलंग ने बताया कि एक बड़े जन आंदोलन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
धरने पर बैठे युवाओं ने कहा कि हम गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित है और हम इस डबल इंजन की सरकार को अहिंसावादी तरीके से जगाने का प्रयास करेंगे ताकि ये डबल इंजन की सरकार जन भावनाओं का सम्मान करे और इस इलाके की इस जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का काम करे क्योंकि यह 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग बाघोत के पास से 4 जिलों की रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी,  झज्जर व इन जिलों की लगभग 15 विधान सभाओ के 50 से 60 गांवों की सीमाओं के अंदर से होकर गुजर रहा है जिससे यहां के लोग सेहलंग-बाघोत  कट बन जाने से युवाओं लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे।
इस मौके पर शेर सिंह प्रजापत,गौरी शंकर बाघोत,नंद कुमार शर्मा बाघोत, डालचंद जांगड़ा कैमला, लखनलाल जांगड़ा कैमला,सतनाम मादल, रिटायर्ड एसडीओ चंद्रभान मादल, कुलदीप मादल, देवेंद्र मादल, संजय मादल, राधेश्याम सरपंच ढाणा, प्रधान सरपंच एसोसिएशन कनीना, कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा गुरुग्राम, अतर सिंह शर्मा , रणधीर शर्मा नौताना व विभिन्न गावों के वर्तमान व पूर्व सरपंच , बीडीसी सदस्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: कट के लिए धरने पर बैठे लोग।







कनीना अनाज मंडी में खरीदा 221 क्विंटल गेहूं -कुल खरीद 12685 क्विंटल पहुंची
- सरसों की खरीद नहीं, उठान जारी
***************************************************
**********************************************************
*****************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना की पुरानी अनाज मंडी में जहां गेहूं की खरीद 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अभी भी जारी है। सोमवार को 221 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार कुल खरीद 12685 क्विंटल पहुंच गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए फिर वेयरहाउस मैनेजर आनंद यादव ने बताया कि प्रतिदिन गेहूं की खरीद होती है। किसान धीरे-धीरे गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। इस बार गेहूं की खरीद विगत वर्षों की तुलना में बहुत कम रही।
 सरसों की खरीद बंद, उठान जारी-
 उधर कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों की खरीद बंद है, उठान जारी है। फड़ों पर 47000 बैग पड़े हुये है जिसमें से मंगलवार को 5 हजार बैग उठाये जाने की संभावना है। हैफेड मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि मौसम खराब है, फउ़ों पर सरसों के बैग पड़े हैं ऐसे में अभी तो खरीद होने की संभावना नहीं है। जब भी खरीद शुरू होगी तो उस बाबत जानकारी दे दी जाएगी।
 उल्लेखनीय की नई अनाज मंडी में 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की गई थी। सरसों की खरीद त्वरित गति से की गई। अब सरसों की खरीदी बंद है। फड़ों पर पड़े सरसों बैग की सुरक्षा की जा रही है तथा उठान इंतजार कर रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 10: फड़ों से सरसों का उठान करते हुए।






सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
*******************************************
*************************************************
************************************
******
कनीना की आवाज। आर.आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल, कनीना में राष्ट्रीय टेस्ट एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जेइइ मेंन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। रोशनलाल ने बताया  कि इस परीक्षा में विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियों ने जइइ मेंन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है जिनमे छात्र  शुभम पुत्र अमरपाल ने 99.22, अनुज पुत्र राजपाल ने 99, नितिन पुत्र सुरेश ने 97.53, अर्नव पुत्र संदीप ने 89, छात्रा  निधि पुत्री दिनेश प्रसाद ने 89, रितिका पुत्री रमेश ने 85  परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रोशनलाल ने बधाई दी हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने बताया कि यदि लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें योजनाबद्ध तरीके से कठोर परीश्रम करना होगा तब ही हम किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे उन्होंने जेइइ मेंन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
फोटो कैप्शन 7: अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित करते हुए।






एसडी बाक्सिंग नर्सरी के खिलाडिय़ों को मिले कई मेडल
-किया गया उनको सम्मानित
*****************************************************
**********************************************************
************************************
********************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 29 अप्रैल को यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में हुआ, जिसमें एसडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ककराला के खिलाडिय़ों ने अपने सामथ्र्य का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 वर्षीय खिलाडिय़ों के मध्य रहा, जिसमें जिले के 10 से अधिक विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य योगेश वत्स ने बताया कि बालिका 46 से 49 किग्रा भार वर्ग में दित्ती व गर्वी नेे 49 से 52 किग्रा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बालक वर्ग में अक्षय ने 58 से 61 किग्रा व ऋतिक ने 40 से 43 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं लक्ष्य ने 33 से 36 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। मयंक ने 43 से 46 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। एसडी के सभी विजेता खिलाड़ी विद्यालय में स्थित बाक्सिंग नर्सरी में तैयारी करते हैं। प्रतियोगिता में चयनित विजेता प्रतिभागी हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लगातार प्रयास से ही सफलता संभव हैं शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी सम्पूर्ण शिक्षा का आधार हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी रामधारी, ओमप्रकाश यादव, नरेन्द्र यादव, पूर्ण सिंह, व बाक्सिंग काच मुकेश कुमार, व अन्य काच प्रदीप कुमार, राजकुमार, रतन सिंह, दीपक कुमार, सोनू, प्रवीन कुमार, अनूज कुमार एवं सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 8: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।






एनडीए की परीक्षा पास करने पर किया सम्मानित
-एसडीएम स्कूल छीथरोली का विद्यार्थी
******************************************
********************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। एसडीएम स्कूल के विद्यार्थी तेजस्वी द्वारा एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बलवान आर्य सरपंच छिथरौली, अध्यक्षता जगदीश पूर्व सरपंच सीगडी ने की । संस्था के डायरेक्टर अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि विद्यालय के छात्र तेजस्वी ने यूपीएससी  द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करके विद्यालय वह क्षेत्र का नाम रोशन किया है दांगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अपितु उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन करके ही विद्यार्थी को सही दिशा पर ले जा जा सकता है । यदि विद्यार्थी को समय रहते उचित मार्गदर्शन कराया जा सके तो वह कामयाबी के शिखर को छू सकता है जैसा तेजस्वी ने कर दिखाया है। बलवान आर्य सरपंच छितरौली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है तेजस्वी ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया है। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा दांगी , उप प्रधानाचार्य सतपाल यादव , सुबेदार सुखबीर सिंह , नरेंद्र शास्त्री अभिभावकगण अध्यापक गण व सभी छात्र उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: एसडीएम स्कूल में एनडीए की परीक्षा पास करने पर सम्मानित करते हुए।






सरसों की खरीद अनाज मंडियों में करने की मांग
*********************************************
***************************************************
***********************************
***************
कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद बंद करने पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य सरकार से सरसों की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी की सरकार ने दो दिन के अंदर सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ मार्केट कमेटियों का घेराव करेंगे।
अतरलाल ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद स्थगित किए जाने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार तथा प्रशासन द्वारा सरसों खरीद की पर्याप्त व्यवस्था न करने से मंडियां सरसों से अटी पड़ी हैं। उठान धीमा होने के कारण काफी सरसों भीग गई। उन्होंने ज्ञापन में सरसों खरीद का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जो 72 घंटे में भुगतान करने की घोषणा की थी वह विफल साबित हुई है। 10-10 दिन तक भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कनीना की नई अनाज मंडी में एक शेड और निर्मित करने तथा मंडी में स्थापित धर्मकांटा को तत्काल चालू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को मंडियों में सरसों खरीद के लिए पारदर्शी पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण उठान नहीं हो रहा है और खरीदी गई काफी सरसों भीग चुकी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी।








करीरा में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-जल बचत पर दिया गया जोर
***********************************************
****************************************************
**********************************
*********************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव करीरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,और अटल भूजल द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सपना देवी ने की।
कार्यक्रम में विभाग की तरफ से खंड संसाधन समन्वयक मोहित कुमार ने शिरकत की।
मोहित कुमार में उपस्थित ग्राम जल एवं सीवरेज समिति , आंगनवाड़ी वर्कर ,आशा वर्कर व अन्य ग्रामीणों को स्वच्छ जल, वर्षा जल संग्रहण, हर नल पर टोंटी लगाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अधिकार एवं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
फिल्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल के विभिन्न परीक्षणों का तरीका भी ग्रामीणों को समझाया।
 उन्होंने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को अपने समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए। इस अवसर अटल भू जल से प्रशिक्षक राहुल, सहायक प्रशिक्षक सीमा यादव , आजाद देवी, सुनील कुमारी, कांता देवी,बीर सिंह, सुरेंद्र,रमेश, जगदीश,हवा सिंह, शुभराम, प्रताप सिंह, सतपाल, विरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: जल जागरूकता कार्यक्रम में जल की महता समझाते अधिकारी।








जरूरत है वर्षा जल संरक्षण की
-कनीना में 6 जोहड़ों की हो खोदाई
-पेयजल को बहा रहे हैं नालियों में
-मामूली सी बारिश से लबालब भर जाते हैं जोहड़
**************************************************
*********************************************************
************************************
*******************
कनीना की आवाज। दिनोंदिन भूमिगत जल कम होता जा रहा है। कनीना को पहले ही डार्क जोन घोषित किया हुआ है किंतु पेयजल और भूमिगत जल को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
जोहड़ों की हो खोदाई-
कनीना क्षेत्र में करीब छह जोहड़ पानी से भरे रहते हैं। इन जोहड़ों की खोदाई की जरूरत है। कनीना के दो प्रमुख जोहड़ होलीवाला और कालरवाली जोहड़ लबालब पानी से भरे हैं।  खोदाई न होने और जल की को सही ढंग से न सहेजे जाने के कारण गंदा जल दूर-दराज तक फैल रहा है और सैकड़ों हरे पेड़ों को लील लिया है। जब हल्की बारिश होती है तो ये लबालब भर जाते हैं।
 वर्षा का जल सहेजे-
 सरकार द्वारा जोहड़ों का पानी सहेजने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं किंतु अभी तक कनीना के लिए जोहड़ों के पानी को सहेजने के लिए अनुदान नहीं आया है। अप्रैल माह में यह अनुदान आए जाने की संभावना जता रहे हैं। वर्षा जल को सहेजने की जरूरत समझी जा रही है। घरों में वर्षा जल गड्ढों में जमा करके काम में लाया जा सकता है। महज मोलडऩाथ आश्रम के पास स्थित जोहड़ का नगरपालिका ने जीर्णोद्धार करवाकर पानी से भरवाया है।
गिरता ही जा रहा है जलस्तर--
विगत 20 वर्षों में कनीना क्षेत्र में जलस्तर गिरता ही जा रहा है। कभी 20 मीटर गहराई पर होता था जो अब 80 मीटर गहरा जा चुका है। पूरा जिला महेंद्रगढ़ ही डार्क जोन घोषित हो चुका है। दिनोंदिन जल का दोहन हो रहा है किंतु जल की आपूर्ति जो वर्षा से होती है वो घटती ही जा रही है। करीब 20 वर्षों में कनीना क्षेत्र में हुई वर्षा पर नजर डाले तो पता चलता है कि वर्ष 1995 व 1996 में कुछ वर्षा हुई जबकि अन्य वर्ष अल्प वर्षा हुई है।
नालियों में बहा रहे हैं जल-
कनीना क्षेत्र ही नहीं अपितु आस पास के लोग पेयजल से गाडिय़़ां धोते, नालियां साफ करते, भैंस को नहलाते देखे जा सकते हैं और पेयजल से गलियों को साफ करते है। भूमिगत जल का दोहन हो रहा है। यू ही जल का दोहन हुआ तो जल पाताल में पहुंच जाएगा।
31 हजार हेक्टेयर पर होती है कृषि-
  कहने को तो कनीना क्षेत्र 52 हजार हेक्टेयर का स्वामी माना जाता है किंतु वर्तमान में 31 हजार हेक्टेयर के करीब भूमि पर खेती की जाती है। यहां भूमिगत जल स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है। किसान भी बारिश के समय फव्वारा चलाते, सड़क तथा रास्तों में फव्वारा चलाते देखे गये हैं।
  क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक-
पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज यादव का कहना है कि वे किसानों को शिविर लगाकर समझा रहे हैं कि वर्षा की कमी या प्रतिकूल होने के क्या कारण है जिसके लिए किसान अहं योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूमिगत जल स्रोतों को पुन: प्रभावी करके, सिंचाई के लिए आधुनिक मशीनों एवं तरीकों को अपनाकर, धान की अवशेष, गेहूं के भागों को जलाना नहीं चाहिए। उनके अनुसार अधिक से अधिक पौधारोपण करके, ऊर्जा के नवीनीकरण तरीकों को अपनाकर, फसलों में कम से कम रासायनिक पदार्थ डालकर, गोबर गैस का प्रयोग करके, खान पान की आदतों में बदलाव करके, जल का कम दोहन करके, फसल की आवश्यकतानुसार सिंचाई करके भू जल स्तर को कम होने से बचाया जा सकता है। अगर इसी प्रकार वर्षा के जल का दोहन हुआ तो आने वाले समय में गंभीर समस्या बन जाएगी।
क्या कहते हैं प्रधान नपा-
कनीना नगरपालिका के प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कनीना के 6 जोहड़ों का पुनरोद्धार किया जाना है जिसके लिए राशि आने ही वाली है।
फोटो कैप्शन 04: कनीना के जोहड़ जिनमें खड़ा भारी मात्रा में जल






विश्व अस्थमा दिवस 3 मई
दमा एक असंचरणीय बीमारी है
-डाक्टरी सलाह से ही ले दवा-डा सुंदरलाल
****************************************
*******************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। अस्थमा जिसे दमा नाम से भी जाना जाता है फेफड़ों से संबंधित असंचरणीय बीमारी है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं लगती परंतु जिस व्यक्ति में होती है उसका चलना फिरना भी दूभर हो जाता है। फेफड़ों में सूजन हो जाता है।
कनीना उप-नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. सुंदरलाल बताते हैं कि इस बीमारी में फेफड़ों में सूजन हो जाता है तो इस रोग के लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं। कनीना क्षेत्र में अनेकों मरीज हैं किंतु उनका अलग से कोई रिकॉर्ड नहीं होता।  अस्थमा में सांस लेना मुश्किल होता है।
सरकारी आंकड़ों अनुसार भारत में करीब एक करोड़ 72 लाख से अधिक अस्थमा रोगी है। डाक्टर बताते हैं जब सांस लेते हैं तो हवा नाक या मुंह से गले में जाती है फिर फेफड़ों तक पहुंचती है। फेफड़ों में छोटे-छोटे वायु मार्ग होते हैं जो आक्सीजन को लेकर रक्त प्रवाह में मदद करते हैं। जब वायु मार्ग की पर्त में सूजन आ जाता है तब अस्थमा दमा के लक्षण दिखाई देते हैं। इन वायु मार्गों में बलगम भर जाता है। हवा गुजर नहीं पाती। इन स्थिति में अस्थमा का अटैक आता है।
 खांसी, छाती में जकडऩ महसूस होती है। अस्थमा आम लक्षण घरघराहट है। एक सीटी की आवाज सांस लेने पर निकलती है। अन्य लक्षणों में सीने में जकडऩ, सांस लेने में कठिनाई, बात करने में दिक्कत, बेचैनी, थकान, छाती दर्द, सांस न ले पाना, नींद ना आना आदि दमा के लक्षण हो सकते जाते हैं किंतु इनके अलावा भी कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं।
डा सुंदरलाल बताते हें कि यह पैतृक बीमारी भी है। जिन लोगों में बचपन में रेस्पिरेट्री वायरस इनफेक्शन है उसमें अधिक होने के लक्षण होते हैं। अन्य कारण भी हो सकते हैं।
 क्या है अस्थमा का निदान -
डा.सुंदरलाल बताते हैं अस्थमा किसी भी उम्र में हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस रोग में धूल धुआं से बचना चाहिए, धूम्रपान नहीं करना चाहिए, खुद ही दवा नहीं लेनी चाहिए। यदि ऑक्सीजन की कमी कभी महसूस हो तो डॉक्टर से मिलकर पता लगाया जा सकता है और ऑक्सीजन सिलेंडर कनीना अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध है। यहां तक कि यदि किसी को इनहेलर की जरूरत होती है तो वो भी डॉक्टर की सलाह से ही लेने चाहिए।








90 परसेंटाइल से ज्यादा प्राप्त करने वाले रहे 33 बच्चे
-यूरो स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
*************************************
***********************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल के विद्यार्थियों ने जेइइ मेन्स परीक्षा में शानदार रैंक हासिल किये। विद्यालय के निदेशक नितिन यादव ने बताया कि घनिष्ट ने 99.83  परसेंटाइल प्राप्त कर टॉप  किया। उन्होंने  बताया कि 90 परसेन्टाईल से ज्यादा प्राप्त करने वाले 33 बच्चे रहे तथा कुल 71 बच्चों ने मेंस परीक्षा में क्वालीफाई किया।  टॉपर रहे बच्चों में घनिष्ट, देव कुमार, कार्तिक, शिवम, प्रतीक गुप्ता, दीपक मिश्रा, यशवर्धन, योगिता नेहरा, प्रथम, वरुण शर्मा , हर्ष , भव्य गोयल , ख़ुशी यादव , कुणाल शर्मा  , किरण , रमनदीप , नीरज , आयुष प्रसाद , अंकिता जाखड़ , अमन क्रान्ति, कृष चौधरी, प्राची सिंह, सलूनी खटाना, जयसिंह, दुष्यंत, भूमिका, रमन कुमार, रविन्द्र, सक्षम सिसोदिया, यश शामिल हैं। चेयरमैन सत्यवीर यादव ने सभी बच्चों , अभिभावकों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूरो क्वालिटी एजुकेशन में हर दिन नये आयाम जोड़ रहा है। निदेशक स्वाति यादव ने भी सभी को बधाई दी। प्राचार्य अनिल कुमार, मीनू दुबे, सुनील कुमार, रेखा यादव , नवीनादास ,  सुधा चौहान ने सभी को बधाई दी। डा. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यूरो  की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा परिणामों की बदौलत है।  उन्होंने कहा कि गत माह घोषित सैनिक व मिलिट्री स्कूल के परिणामों में पूरे देश में यूरो स्कूल ने अतुलनीय परिणाम दिए हैं ढ्ढ छात्र गन्तव्य कौशिक ने आल इंडिया रैंक पांच प्राप्त किया तथा चार बच्चों का मिलिट्री स्कूल में चयन हुआ यूरो स्कूल में कक्षा कक्ष में ही बच्चे को इतना तैयार किया जा रहा हैं कि वह इंडिया लेवल के टेस्ट में सराहनीय रैंक हासिल कर रहें हैं।
फोटो कैप्शन 3: यूरो के अव्वल रहे विद्यार्थी।






जेएमआईसी के तबादले पर दी विदाई
-बार एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न किया भेंट
******************************************
************************************************
************************************
*******
कनीना की आवाज। कनीना न्यायालय के जेएमआइसी वीरेन कादयान के स्थानांतरण पर बार एसोसिएशन कनीना की तरफ से सोमवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान ओपी रामबास व अन्य सदस्यों ने बार की तरफ से जेएमआइसी वीरेन कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर एसडीजेएम मेनका सिंह ने कहा कि जेएमआइसी वीरेन कादयान के साथ कार्य करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। बार एसोसिएशन कनीना द्वारा दिया गया मान सम्मान सदा याद रखा जाएगा। बार प्रधान ओपी रामबास ने कहा कि जेएमआइसी वीरेन कादयान को बेहतरीन कार्यकाल के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ता केसी गुप्ता, श्री कृष्ण यादव, कुलदीप कनीना, कंवर सिंह यादव, रमेश कौशिक, मनोज शर्मा, गिरवर कौशिक, अभिषेक यादव, विक्रम यादव, सतीश भाटोटिया, अशोक ढाणा, दिनेश यादव, हरीश गाहडा, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, रामनिवास शर्मा, राकेश मानपुरा, रघुराज मानपुरा, हवा सिंह यादव, दलीप सिंह, मंजीत यादव, मीनाक्षी यादव, सुषमा तंवर, सीमा तंवर, अखिल अग्रवाल, प्रभात यादव, कुणाल विजय कलश्यान, विजय ककराला, संदीप सिंह, राजकुमार तंवर, योगेश गुप्ता, रजत तंवर, नरेश कनीना, संत कुमार, सुधीर यादव, बलजीत रामबास सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: जेएमआइसी वीरेन कादयान को विदाई देते हुए।







41 दिन की कर रहे हैं तपस्या
-7 धूणियों के बीच दोपहर के समय बैठते हैं प्रतिदिन
*********************************************
*************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर पांच शीतला माता मंदिर में योगी राजेश नाथ 41 दिनों की सात धूणियों के बीच तपस्या कर रहे हैं। संत ने बताया यह जनहित और समाज हित एवं सबका भला हो, इसी कामना को लेकर यह तबतप कर रहे हैं। उनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है। उन्होंने बताया कि 41 दिन तक की है इनका तक यूं ही चलता रहेगा तत्पश्चात वे तपस्या को विराम देंगे।
फोटो कैप्शन 01: सात धूणियों के बीच दोपहर के समय तप करता संत।










पालिका चुनावों के लिए भागदौड़ शुरू
-प्रधान पद का होना है ड्रा
-पत्रकार, वकील एवं स्थानीय नेता भी दौड़ में
**********************************************
***************************************************
*******************************




















***************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ की कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। अभी पालिका प्रधान पद का ड्रा होना है तथी पता चल पाएगा कि पद किसके पक्ष में गया अर्थात महिला या पुरुष या फिर किस श्रेणी का होगा?
ग्रामीण परिवेश में चाय एवं हुक्का दोनो ही ऐसी चीजें हैं जहां कुछ लोग बैठकर चर्चा करते देखे जा सकते हैं। चाय की चुसकी तथा हुक्के की गुडग़ुड़ाहट में ही चुनावी चर्चा का असली मजा देखने को मिलता है। इस बार वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। वर्तमान प्रधान सतीश जेलदार ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
 कनीना पालिका 71 वर्ष पहले बनी थी।  कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। सबसे अधिक समय तक पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह एवं उनके पिता स्व. चौ. बलबीर सिंह पालिका में प्रधान रह चुके हैं।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव सीधे होने हैं। अब तक पालिका प्रधान बनते आए वो किसी के रहमों कर्म पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं। इस बार पूर्व प्रधानों के भी परिवार के सदस्य चुनावों में उतरने की तैयारियों में हैं।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए
1. महेश बोहरा वार्ड 13 से
2. वार्ड चार से योगेश कुमार
3. वार्ड एक से विजय चेयरमैन चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। अभी अनेक युवा सामने नहीं आ रहे हैं।
इस बार चेयरमैन पद का चुनाव सीधा होगा अर्थात पूरे कनीना से प्रधानपद के लिए अलग से मतदान होगा जबकि उसी के साथ दूसरी मशीन से पार्षद का चुनाव होगा। जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद के लिए दावेदार--
1.कनीना के सज्जन सिंह बोहरा
2. कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू
3. मनोज कुमार रोहिल्ला वरिष्ठ पत्रकार
4. कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  
5. वार्ड 3 के निवासी राज सिंह
6. पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह या उनके पुत्र दीपक चौधरी
7. पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा
8. एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव,  वर्तमान में
9. उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद
10. सुमेर सिंह मैनेजर
आने लगा है चुनावी चर्चाओं में रस---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन हो चुका है तथा दावें एवं आपत्तियों का दौर जारी है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। चुनावी चर्चाओं में आनंद आने लगा है।
गर्मी और चुनावी गर्मी साथ--
एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। रातोंरात समीकरण बदल रहे हैं।
प्रधान पद जीतना तलवार की धार---
 इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे।
समय लग सकता है चुनाव होने में-
नगर पालिका के चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं। चुनावों में लग सकता है समय। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं।
मोदीका मोहल्ले से लड़ेंगे कम से कम दो प्रत्याशी--
मोहल्ला मोदीका से किसी भी पूर्व पालिका योजना में कोई प्रत्याशी पार्षद या प्रधान पद पर नहीं रहा। हर बार इस मोहल्ले को आश्वासन मिलता रहा है कि अगली योजना में तुम्हारे क्षेत्र का एक प्रतिनिधि चुनने में हम मदद करेंगे। यह बात सज्जन सिंह बोहरा ने यहां विभिन्न घरों में जाकर आयोजित बैठक में बताई है। ऐसे में इस बार मोहल्ला मोदीका से कम से कम एक प्रत्याशी प्रधान पद के लिए तथा एक प्रत्याशी पार्षद चुनाव के लिए खड़ा होगा। आगामी रणनीति बनाई जा रही है सज्जन सिंह बोहरा प्रमुख भूमिका निभाते हुए हर वार्ड से एक-एक पार्षद खड़ा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस पत्रकार को बताया कि इस बार मौका नहीं चूकने देंगे। हर बार जो भी वार्ड एक से प्रत्याशी बना है वह यह आश्वासन देकर मोहल्ले से वोट ले चुका है कि अगली बार तुम्हारे क्षेत्र से किसी प्रतिनिधि को हम चुनाव में खड़ा होने पर वोट देंगे। अब वो समय आ गया है। ऐसे में इस बार इस मोहल्ले के लोग भी आश्वस्त हैं और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अब ऐसे सशक्त प्रत्याशी की तलाश जारी है किंतु प्रधान पद के लिए सज्जन सिंह बोहरा पहले ही आगे आ चुके हैं। केवल पार्षद चुनाव के लिए सशक्त प्रत्याशी इस मोहल्ले से ढूंढा जा रहा है। अब तक चार लोगों के नाम सामने आये हैं।

Monday, May 1, 2023

 
जेएमआईसी के तबादले पर दी विदाई*********
-बार एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न किया भेंट
*********************************************
***************************************************
*********************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना न्यायालय के जेएमआइसी वीरेन कादयान के स्थानांतरण पर बार एसोसिएशन कनीना की तरफ से सोमवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान ओपी रामबास व अन्य सदस्यों ने बार की तरफ से जेएमआइसी वीरेन कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर एसडीजेएम मेनका सिंह ने कहा कि जेएमआइसी वीरेन कादयान के साथ कार्य करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। बार एसोसिएशन कनीना द्वारा दिया गया मान सम्मान सदा याद रखा जाएगा। बार प्रधान ओपी रामबास ने कहा कि जेएमआइसी वीरेन कादयान को बेहतरीन कार्यकाल के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ता केसी गुप्ता, श्री कृष्ण यादव, कुलदीप कनीना, कंवर सिंह यादव, रमेश कौशिक, मनोज शर्मा, गिरवर कौशिक, अभिषेक यादव, विक्रम यादव, सतीश भाटोटिया, अशोक ढाणा, दिनेश यादव, हरीश गाहडा, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, रामनिवास शर्मा, राकेश मानपुरा, रघुराज मानपुरा, हवा सिंह यादव, दलीप सिंह, मंजीत यादव, मीनाक्षी यादव, सुषमा तंवर, सीमा तंवर, अखिल अग्रवाल, प्रभात यादव, कुणाल विजय कलश्यान, विजय ककराला, संदीप सिंह, राजकुमार तंवर, योगेश गुप्ता, रजत तंवर, नरेश कनीना, संत कुमार, सुधीर यादव, बलजीत रामबास सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: जेएमआइसी वीरेन कादयान को विदाई देते हुए।












कनीना अनाज मंडी में खरीदा 260 क्विंटल गेहूं -कुल खरीद 12464 क्विंटल पहुंची
- सरसों की खरीद बंद, उठान न होने से बढ़ी परेशानी
*******************************************************
***************************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना की पुरानी अनाज मंडी में जहां गेहूं की खरीद 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अभी भी जारी है। सोमवार को 260 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार कुल खरीद 12464 क्विंटल पहुंच गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए फिर वेयरहाउस मैनेजर आनंद यादव ने बताया कि प्रतिदिन गेहूं की खरीद होती है। किसान धीरे-धीरे गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। इस बार गेहूं की खरीद विगत वर्षों की तुलना में बहुत कम रही।
 सरसों की खरीद बंद, उठान भी बंद-
 उधर कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों की खरीद बंद है, उठान भी बंद है। फड़ों पर 47000 बैग पड़े हुये है जिसको लेकर सहकारी समिति ककराला के श्री भगवान ठेकेदार ने बताया कि अनलोडिंग ना होने से 47000 बैग फड़ों पर पड़े हुए हैं जिनको बार-बार ढकने की समस्या आ रही है। विगत 2 दिनों से यही हालात बनी हुई है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट वाहन नहीं भेज रहा जिसके चलते उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न अधिकारियों से मिल चुके हैं किंतु समस्या जस की तस है।
 उल्लेखनीय की नई अनाज मंडी में 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की गई थी। सरसों की खरीद त्वरित गति से की गई। अब सरसों की खरीदी बंद है। फड़ों पर पड़े सरसों बैग की सुरक्षा की जा रही है तथा उठान इंतजार कर रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 10: फड़ों पर पड़े हुए सरसों के बैग
11: सरसों की रखवाली करता जन।










खेड़ी में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन
********************************************************************************
**********************************************************
***********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी के पंचायत घर में सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौजूद डीएसपी ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
एसपी विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार कनीना क्षेत्र में नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएसपी अमित कुमार ने कनीना के गांव खेड़ी में गांव के लोगों को नशे की बुराइयों के बारे में बताया, इस दौरान थाना सदर कनीना प्रबंधक भी मौजूद रहे। डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने वाला न सिर्फ स्वयं की जिंदगी से खेलता है। बल्कि परिवार को भी बर्बाद करता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं, शराब व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग करते रहें। परिजन बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखें उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के बारे में भी बताएं। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार से नशे से संबंधित जानकारी की सूचना डायल 112 अथवा संबंधित थाना/चौकी पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
फोटो कैप्शन 09: डीएसपी अमित कुमार नशे के प्रति जागरूक करते हुए।


सेहलंग बाघोत कट बनाने के लिए आश्वासन नहीं धरातल पर काम चाहिए- राधेश्याम गोमला
-अब होगा आंदोलन
 

********************************

*************************************

कनीना। सेहलंग और बाघोत के बीच एंट्री और एग्जिट कट की मांग को लेकर 40 से अधिक ग्राम पंचायतों के लोग लगातार 50वें दिन नेशनल हाइवे 152-डी पर कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे। सोमवार को  समाजसेवी एवं गोमला के पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला ने धरने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ से आश्वासन तो काफी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलने वाला और यदि सरकार ने इस पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में इसके लिए जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। राधेश्याम गोमला ने कहा कि 152-डी पर कट की मांग बहुत ही जायज मांग है और इससे 4 जिलों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यदि धरातल पर कार्य जल्दी शुरू नहीं किया गया तो संघर्ष समिति के लोगों के साथ बैठकर आगामी रणनीति पर काम किया जाएगा और यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 08: राधेश्याम ध्रने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए।


 




फिर हुई हल्की बूंदाबांदी
-बूंदाबांदी का रहा तीसरा दिन
************************************
******************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां शनिवार को बूंदाबांदी हुई, रविवार को 5 एमएम बारिश हुई तथा सोमवार को फिर से बूंदाबांदी साथ में तेज हवाएं चली। ऐसा एहसास होने लगा है कि अब गर्मी का मौसम नहीं है। क्योंकि बार-बार बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। किसान भावी फसल के लिए बारिश को अच्छा मान रहे। वर्तमान में कुछ खेतों में कपास तो कुछ खेतों में हरा चारा देने वाली फसलें खड़ी है जिनको भी बूंदाबांदी से लाभ की उम्मीद है। किसान रबी फसल पैदावार पहले ही ले चुके हैं। कनीना क्षेत्र में एक एमएम बारिश हुई। देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी चलती रही।
 









41 दिन की कर रहे हैं तपस्या
-7 धूणियों के बीच दोपहर के समय बैठते हैं प्रतिदिन
*****************************************
***************************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर पांच शीतला माता मंदिर में योगी राजेश नाथ 41 दिनों की सात धूणियों के बीच तपस्या कर रहे हैं। संत ने बताया यह जनहित और समाज हित एवं सबका भला हो, इसी कामना को लेकर यह तबतप कर रहे हैं। उनका अपना कोई स्वार्थ नहीं है। उन्होंने बताया कि 41 दिन तक की है इनका तक यूं ही चलता रहेगा तत्पश्चात वे तपस्या को विराम देंगे।
फोटो कैप्शन 6: सात धूणियों के बीच दोपहर के समय तप करता संत।








बड़े जन आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार
-धरना पहुंचा 50वें दिन
-राधेश्याम गोमला भी पहुंचे कार्यक्रम में
***************************************
************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेहलंग एवं बाघोत गांवों के बीच कट की मांग को लेकर लोगों का धरना 50वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता ओमप्रकाश पीटीआई नौताना ने की।
इस मौके पर संघर्ष समिति के सयोजक रणधीर पहलवान बाघोत व तेज सिंह नौसवा ने बताया कि आज संघर्ष समिति व 40 गांवों के लोगो ने आपसी सहमति से एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है और आंदोलन को लेकर कमेटियां गठित की है, जल्दी ही सारी कमेटियों को उनका दायित्व दे दिया जायेगा। इस मौके पर लीलाराम बाघोत व महेंद्र सिंह थानेदार सेहलंग ने बताया कि हम पिछले 50 दिनों से इलाके की जायज मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। यहां पर सभी पार्टियों के जन प्रतिनिधि धरने पर आकर कार्य को जल्द करवाने का आश्वासन दे चुके है परन्तु धरातल पर अभी तक कुछ भी नही हुआ है जिससे 40 गांवों के लोगो के अंदर जबरदस्त रोष है क्योंकि हरियाणा के अंदर बेरोजगारी दर पहले ही देश में सबसे ज्यादा है और यदि यह कट नही बनता है तो लोकल इकानमी नही खुल पाएगी जिससे यहां के पढ़े लिखे युवा बेरोजगार रहेंगे और युवाओं ने अपना रोष प्रकट करते हुए जल्द ही जन प्रतिनिधियों के खिलाफ फैसला लेना का निश्चय किया।
  इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन नौताना ,राज सिंह पूर्व पार्षद, सावल भुर्जतट, प्रवीण आदलपुर, हरकेश अघियार, ध्रवेंद्र यादव बालरोड, मखन लाल स्वामी बसई , राजेश कुमार कोसली,मैनपाल बाबूजी सेहलंग, मुख्तार सिंह सेहलंग,प्रधान लालाराम पोता, बेड़ा सिंह एक्स सरपंच बागोत, धर्मपाल भलेरा सेहलंग, एडवोकेट केपी यादव सेहलंग, सत्यपाल चेयरमैन पोता, शेर सिंह पोता,हरिओम यादव पोता व सभी गांवों के वर्तमान व पूर्व सरपंच, बीडीसी सदस्य व  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07: कट के लिए धरने पर बैटे लोग।








शराब पीकर झगड़ा करने के मसले में 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
-कर रहे थे सरेआम झगड़ा
**************************************
*********************************************
*************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने सड़क मार्ग पर सरेआम शराब पीने के मामले में 4 लोगों के विरुद्ध अलग-अलग मसलों में मामला दर्ज किया है।
 मिली जानकारी अनुसार मोहनपुर मोड़ के पास शराब पीकर दो व्यक्ति आपस में लड़ झगड़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर नाम पूछा तो धर्मवीर ककराला और ओमप्रकाश ककराला बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरे मामले में खेड़ी से अगिहार जाते वक्त होटल के पास दा व्यक्ति आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे जिससे आम आदमी को परेशानी हो रही थी। पुलिस द्वारा नाम पूछे जाने पर कुलदीप अगिहार तथा सोमबीर अगिहार बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








जर्जर सड़क मार्ग देने लगी है हादसों को न्यौता
-बारिश के बाद और भी बदहाल हो चली है सड़कें
-सभी वादें धरे रह गये, आये दिन बारिश ने किया बेहाल
******************************************************
**************************************************************
***************************************
******************
कनीना की आवाज। यूं तो कनीना कस्बे की ही नहीं अपितु कनीना-अटेली, कनीना -रेवाड़ी, कनीना-नहाड़, कनीना-महेंद्रगढ़ सभी मार्ग जर्जर हो चले हैं। किंतु सबसे अधिक आवागमन होने वाला कनीना बस स्टैंड से अटेली टीप्वांइट- तक का मार्ग अति जर्जर हो गया है। जहां रविवार को 5 एमएम बारिश हो गई किंतु अब इस मार्ग से  निकलना भी मुश्किल हो गया है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। प्रशासन बार-बार रोड़ी एवं पत्थर आदि डालकर खानापूर्ति कर देता है किंतु चंद बूंदे आने पर फिर से गहरे गहरे गड्ढे बन जाते हैं। इन गड्ढों में पानी खड़ा हो जाता है जिसके चलते गुजरने वाले वाहन न केवल गंदे पानी के छींटे सड़क किनारे से जाने वाले लोगों के मुंह पर डाल देते हैं कोई भी हादसा हो सकता है। इस सड़क मार्ग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। बार-बार महज आश्वासन मिलते हैं किंतु काम शुरू नहीं हो पाता। यदि कनीना मंडी मार्ग को देखा जाए कनीना अस्पताल से अटेली सड़क को जोडऩे वाले मार्ग की हालात को देखा जाए तो और भी जर्जर हो चली है। बार-बार धरना प्रदर्शन भी हो चले हैं। सरकार धरना प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध मामले तो दर्ज कर देती है किंतु सड़क की सुध नहीं लेती। बहरहाल क्षेत्रवासी बेहद तंग आ चुके हैं। मसलन लोग इस सड़क से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। पालिका के क्षेत्र में न आने के कारण पालिका प्रधान असहाय नजर आता है, वही विधायक बार-बार आश्वासन तो देता है किंतु इस काम को शुरू नहीं करवा पाये हैं।
 क्या कहते हैं इधर से आवागमन करने वाले- सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सबसे अधिक इसी मार्ग की जरूरत होती है। दुपहिया वाहन तो इससे गुजर पाना भी कठिन हो जाता है। इतने गड्ढे हो गए हैं कि कभी भी दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने इस सड़क मार्ग की सुध लेने की मांग की है।
 मुकेश नंबरदार का कहना है वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बहरहाल सड़क मार्गों से लोग बेहद परेशान है। बारिश के बाद जो गड्ढे बन गए हैं उनमें अनेकों वाहन गिर जाते हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। बारिश ने तो प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है।
भीम सिंह का कहना है कि कनीना बस स्टैंड से अटेली टी-प्वाइंट तक सड़क मार्ग तो खतरे की घंटी बन गया है। इस सड़क मार्ग पर पैदल तो चलना और भी मुश्किल काम है। दुपहिया वाहन के लिए मार्ग खतरे भरा है। वही चार पहियों की गाडिय़ां भारी परेशानी से गुजर रही है। मार्ग की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आता।
 उधर बालकिशन करीरा का कहना है कि चाहे सारे विकास कार्य कनीना में ना हो पाए कम से कम इस प्रकार के सड़क मार्गों की तो हालात पर तरस आना चाहिए। कितने ही लोग प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है अपितु अधिक तेल खर्चा होता है। वाहन में टूट-फूट होती है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क मार्ग की सुधि ली जाए।
 फोटो कैप्शन 2 एवं 3: जर्जर सड़क मार्ग साथ में बालकिशन, भीम सिंह, मुकेश नंबरदार, सुनील कुमार










जेइइ में सफलता पाने वालों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम
***************************************************
*******************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में रास्ट्रीय टेस्ट एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य हरिप्रकाश ने बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय के शुभम पुत्र अमरपाल ने 99.22, अनुज पुत्र राजपाल ने 99, नितिन पुत्र सुरेश ने 97.53, अर्नव पुत्र संदीप ने 81, निधि पुत्री दिनेश प्रसाद ने 81, रितिका पुत्री रमेश ने 75 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रोशनलाल ने बताया कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मैंन परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी शिक्षण व्यवस्था एवं प्रबंधन तंत्र बहुत मजबूत व स्तरीय है। आगे उन्होंने बताया कि सक्सेस जोन कोचिंग क्लासेज का परिणाम नीट, जेईई व एनडीए परीक्षाओं में गत वर्षों में भी काफी अच्छा रहा है।  
 इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने बताया कि यदि लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमें योजनाबद्ध तरीके से कठोर परिश्रम करना होगा तब ही हम किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे उन्होंने जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
फोटो कैप्शन 5: सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।






हेरिटेज स्कूल में मनाया मजदूर दिवस
-किया विद्यार्थियों को पुरस्कृत
*****************************************
*****************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मजदूर दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया इस उपलक्ष पर बच्चों ने बड़े ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही नाटक प्रस्तुति दी नैना ग्रुप में मजदूर दिवस पर एक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें रिया रितिका दिव्या भूमिका अंशिका बड़ी ही सुंदर प्रस्तुति दी जिसको सबने सराहा रचित ग्रुप में मेहनतकश इस दुनिया में गाने पर यशवीर तरुण संयम ने बड़े ही सुंदर ढंग से नृत्य पेश किया चंचलग्रुप में सामाजिकता पर एक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें दीक्षा मानवी आस्था दिशा फलक रितेश सोनाक्षी ने बड़ा ही सुंदर और लुभावना प्रदर्शन किया इसके साथ ही शुभम युक्ति महक ने भाषण प्रस्तुत किया जिसमें मजदूर की पूरी कहानियों को दर्शाया गया कि किस प्रकार वह अपनी मेहनत से पूरे देश को चमकाते हैं विद्यालय में मजदूर दिवस पर रघुवीर तृप्ता राज तथा ममता को उचित उपहार देकर सम्मानित किया विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को तथा सभी स्टाफ अध्यापक गण को यह संदेश दिया कि हमें सदैव इनकी सहायता करनी चाहिए और सदैव इनसे मीठा बोलना चाहिए इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह पी आर ओ भुवनेश तेजपाल डीपी कोआर्डिनेटर सुमन, सुदेश कुमार सुरेंद्र कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।





ममता यादव को किया सम्मानित
-उपमंडल के गांव मुंडिया खेड़ा में चला कार्यक्रम
***************************************
*-******************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। उप-मंडल के गांव मुंडिया खेड़ा में आयोजित लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त सदस्य ममता यादव के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका आयोजन एडवोकेट जयन्त यादव व समस्त ग्रामवासी मुंडिया खेड़ा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ममता यादव ने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा की बहू -बेटियों का सम्मान करना हमारे भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। जहां महिलाओं ने देश की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर किए वहीं दूसरी ओर देश के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं आज विराजमान है। यह हम सबके आत्मसम्मान का भाव है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक व्यवस्था है देश की आधारभूत संरचना को बदलने की ताकत मातृशक्ति में निहित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पारदर्शिता के साथ भर्तियां की जा रही है युवा अपनी मेहनत के दम पर एचसीएस जैसी महत्वपूर्ण पोस्ट भी प्राप्त कर रहा है।  पारदर्शिता की जो व्यवस्था कायम हुई है उसको निरंतर बरकरार रखते हुए युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को विश्वस्त किया की किसी के साथ कोई भेदभाव ना करते हुए योग्य युवाओं का चयन ही मेरा प्रथम संकल्प रहेगा। ममता यादव ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर उनके ऊपर जो विश्वास जताया है वह उसको बखूबी निभाने का प्रयास करेगी और योग्य युवाओं को कभी भी निराशा हाथ नहीं लगेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी बेटी का अंतर्मन से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुल सचिव प्रमोद कुमार भारद्वाज व बहन डा सलज़ा कुमारी व भाजपा के पूर्व कंवर सिंह यादव ने उनके साथ पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर अध्यापक कैलाश जोशी,  हरपाल यादव, एडवोकेट जसविंदर यादव,  एडवोकेट सुनील राव ककरालिया, बीरेंद्र सिंह एडवोकेट हेमन्त व अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: ममता यादव का सम्मान करते हुए ग्रामीण।








पालिका चुनावों के लिए भागदौड़ शुरू
-प्रधान पद बना सबकी चाह































-किसी भी योजना में नहीं रहा मोदीका मोहल्ले का प्रतिनिधि
-हर वर्ग में है जोश
***********************************************
**************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका के भविष्य में चुनाव होने जा रहे हैं। 13 वार्डों में करीब 10 हजार वोटर है। ऐसे में अब चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगी है। जहां भी देखें चुनावी चर्चा शुरू हो गई है।
 हुक्के या चाय की चुसकी लेते 5 से 7 लोग बैठे मिल ही जाते हैं। वे चुनावी चर्चा छेड़ रहे हैं। अक्सर यही चर्चा होती है कि इस बार युवा पीढ़ी को कमान सौंपी जाए। वैसे भी अधिकांश युवा आगे आ रहे हैं। वर्तमान प्रधान सतीश जेलदार ने तो पहले ही अपने लड़के की चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। चुनाव लडऩे वाले रातों रात रणनीति बना रहे हैं ताकि विजयी हो सके।
 कनीना पालिका 1952 से चली आ रही है। कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। सबसे अधिक समय तक पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह एवं उनके पिता स्व. चौ. बलबीर सिंह पालिका में प्रधान रह चुके हैं।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव सीधे होने हैं। अब तक पालिका प्रधान बनते आए वह किसी के रहमों करम पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है और बेहतर से बेहतर प्रत्याशी ढूंढने की तैयारियों में जुटे हुये हैं।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए
1. महेश बोहरा
2. वार्ड चार से योगेश कुमार
3. वार्ड एक से विजय चेयरमैन चुनाव लड़ेंगे।
इस बार चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा।  जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद के लिए दावेदार--
1.कनीना के सज्जन सिंह बोहरा
2. कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू
3. मनोज कुमार रोहिल्ला वरिष्ठ पत्रकार
4. कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  
5. वार्ड 3 के निवासी राज सिंह
6. पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह या उनके पुत्र दीपक चौधरी
7. पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा
8. एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव,  वर्तमान में
9. उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद
10. सुमेर सिंह मैनेजर
बढऩे लगी है चुनावी चर्चाएं ---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी है। विशेषकर जब से मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ है तब से चुनावी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं किंतु आगे नहीं आना चाहते हैं वो ऐन मौके पर आगे आएंगे। ऐसे में  चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं।
गर्मी और चुनावी गर्मी साथ--
एक और जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं चुनावी चर्चा बढऩे लगी है। कुछ तो ऐसे भी संभावित प्रत्याशी हंै जो किसी का आशीर्वाद पाने की चाहत लिए बैठे हैं तो कोई चुनाव लडऩे का इच्छुक किसी मंत्री, संतरी और सत्तापार्टी के नेताओं से आशीर्वाद पाकर वोट पाने के जुगाड़ में है। रातोंरात समीकरण बदल रहे हैं।
प्रधान पद जीतना तलवार की धार---
 इस बार चुनाव जीतना आसान नजर नहीं आता। क्योंकि अब तक पार्षदों के सहारे नैया पार होती रही है किंतु इस बार प्रधान को पार्षद नहीं बनाएंगे। उन्हें तो सीधे ही वोट मिलेंगे।
समय लग सकता है चुनाव होने में-
नगर पालिका के चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं। चुनावों में लग सकता है समय। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा। तेजी से आपसी गठबंधन बनता जा रहा है और रातों-रात चुनाव लडऩे वाले आगे आ रहे हैं। 13 वार्डों में 13 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं।
मोदीका मोहल्ले से लड़ेंगे कम से कम दो प्रत्याशी--
मोहल्ला मोदीका से किसी भी पूर्व पालिका योजना में कोई प्रत्याशी पार्षद या प्रधान पद पर नहीं रहा। हर बार इस मोहल्ले को आश्वासन मिलता रहा है कि अगली योजना में तुम्हारे क्षेत्र का एक प्रतिनिधि चुनने में हम मदद करेंगे। यह बात सज्जन सिंह बोहरा ने यहां विभिन्न घरों में जाकर आयोजित बैठक में बताई है। ऐसे में इस बार मोहल्ला मोदीका से कम से कम एक प्रत्याशी प्रधान पद के लिए तथा एक प्रत्याशी पार्षद चुनाव के लिए खड़ा होगा। आगामी रणनीति बनाई जा रही है सज्जन सिंह बोहरा प्रमुख भूमिका निभाते हुए हर वार्ड से एक-एक पार्षद खड़ा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस पत्रकार को बताया कि इस बार मौका नहीं चूकने देंगे। हर बार जो भी वार्ड एक से प्रत्याशी बना है वह यह आश्वासन देकर मोहल्ले से वोट ले चुका है कि अगली बार तुम्हारे क्षेत्र से किसी प्रतिनिधि को हम चुनाव में खड़ा होने पर वोट देंगे। अब वो समय आ गया है। ऐसे में इस बार इस मोहल्ले के लोग भी आश्वस्त हैं और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अब ऐसे सशक्त प्रत्याशी की तलाश जारी है किंतु प्रधान पद के लिए सज्जन सिंह बोहरा पहले ही आगे आ चुके हैं। केवल पार्षद चुनाव के लिए सशक्त प्रत्याशी इस मोहल्ले से ढूंढा जा रहा है। अब तक चार लोगों के नाम सामने आये हैं।