Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 7, 2025


 
बाघोत आत्महत्याकांड मसला
एक पूर्व मंत्री और केंद्रीय मंत्री पर लगाये जमकर आरोप
- 7 दिनों के बाद घर छोड़ चला जाऊंगा जंगलों में- कैलाश पुजारी
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव बाघोत निवासी 26 वर्षीय मोहित ने 14 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। तब से लेकर आज तक कनीना अस्पताल के शवगृह में उसका शव रखा हुआ है। न तो पुलिस ने आज तक एफआइआर दर्ज की है और न ही शव का आज तक तक अंतिम संस्कार किया गया है।
बाघोत में मृतक मोहित के पिता कैलाश पुजारी ने आज पत्रकारों के समक्ष कहा कि उसके पुत्र  के आत्महत्या के लिए दोषी एक पूर्व मंत्री सहित कुल 8 व्यक्ति है। उसके मृतक पुत्र की डेड बाडी रखे हुए 26 दिन हो चुके हैं किंतु प्रशासन और सरकार इतनी निर्दयी और निष्ठुर हो गई है कि आम आदमी की सुनवाई नहीं होती। उसके लड़के मोहित ने मंत्रियों और उसके व्यक्तियों के अत्याचारों से तंग आकर आत्महत्या की थी वहीं एक केंद्रीय मंत्री ने हत्यारों का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें हाई कमान की ओर से एक न्याय मिल गया था जब मुख्यमंत्री रसहित चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था जिसमें उसकी पत्नी ने पूर्व मंत्री एवं उसके लोगों के अत्याचारों से तंग आकर जहर खाया था। जिसके चलते पूर्व मंत्री की टिकट भी काट दी थी और उन पर कार्रवाई का आदेश भी दे दिए था किंतु केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व मंत्री ने अत्याचार पर अत्याचार करके उनके पुत्र को हत्या करने को मजबूर कर दिया। उन पर इतने टार्चर हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों जमकर मदद की। उन्होंने आरोप लगाया कि वह केंद्रीय मंत्री न तो अपने परिवार का है न ही अहीरवाल का है, वह तो अपनी इगो पर चलता है। उसके भतीजे ने एक बार एक स्टेटमेंट दे दी थी कि साढ़े चार साल तो सरकार के मजे लूटता है और अंतिम 6 महीने बचते हैं तब यह कहकर कि मेरी कोई नहीं सुनता और जनता में फिर से बहाने बाजी करके आ जाता है। तत्पश्चात अपने भतीजें पर पर इतनी फील्डिंग बिठा दी कि वह घुटन में आ गया और हृदय गति रुक जाने से उसकी मौत हो गई थी। उनके लड़के मोहित की हत्या में उनका सबसे बड़ा योगदान है। अगर वह इनका साथ नहीं देता तो उसका लड़का नहीं मरता। केंद्रीय मंत्री ने हर चीज की हद कर दी है। अपने दोनों भाइयों को बर्फ में लगा दिया है, अपने तीनों भतीजे को बर्फ में लगा दिया है। उसको तो बस अहिरवार क्षेत्र के वोट चाहिए और वारिस चड्ढा परिवार को बनाता है। किसी भी नेता नहीं छोड़ा और न आगे बढऩे देता और उन नेताओं का राजनैतिक भविष्य बर्बाद करके ही दम लेता है। वह अपने चमचों को तो टिकट दिलाता है और अहिरवार को नेतृत्वहीन बनाने में कसर नहीं छोड़ता, जो भी कोई आगे उठना है उसका बुरा करता है। पगड़ी वाले लोग जाते तो उनकी भी नहीं सुनता, न समय देता उन्हें झिड़कता है। अगर केंद्रीय मंत्री न्यायकारी होता तो हमारी सुनने के लिए आता। उसने तो प्रशासन और पुलिस के हाथ भी बांध रखे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसे केंद्रीय मंत्री की गुलामी करता है वरना वह कम से कम हमारी सुनने के लिए आता।
 उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ का प्रशासन जनता की सेवा नहीं कर रहा है। जनता का सुख भोगकर जनता पर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस एक आरोप लगाती है कि पुजारी के पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा एक अधिकारी नहीं पैदा हुआ जो उनके सबूत देख सके और उनकी सुनवाई कर सके। उन्होंने पूर्व एसडीएम कनीना को बेहतर बताते हुए कहा कि उन्होंने एफआइआर दर्ज करने की बात तो कही थी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उस समय उन्हें न्याय दिया था जब उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था और पूर्व मंत्री की टिकट भी काट दी थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाया कि अपनी लड़की को राजनीति में लाने के लिए कभी सरकार को आंख दिखाता है कभी किसी का साथ देता है और हमारी सुनवाई तक नहीं करता। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की है कि उनके परिवार को बर्बाद होने से बचा ले। साथ में उन्होंने कहा कि सात दिन में अगर एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो वह मोदी के राज को छोड़कर जंगल में चले जाएंगे। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की है कि पहले एफआईआर दर्ज करवाओ तब तफतीश पुलिस करेगी। यदि फिर भी पूर्व मंत्री निर्दोष पाया जाए तो वह फांसी पर चढऩे के लिए तैयार है, वरना सात दिनों के बाद मोदी सरकार का राज छोड़कर वन को चला जाएगा और साथ में श्राप देगा कि मोदी राज छिन भिन्न हो जाएगा उन्होंने चेतावनी दी कि उनके श्राप से करोड़ों लोग मारेंगे और जिस प्रकार उसके पुत्र को फांसी पर लटकाया है उसी प्रकार भारत के लोग मोदी को फांसी पर लटकाएंगे। उन्होंने किसी भी ऐसा अधिकारी भेजने की बात की जो उनके सबूत देख सके ताकि एफआईआर दर्ज हो सके। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि चीफ सेक्रेटरी और राष्ट्रपति के आदेश को भी दबा दिया और उनके निर्दोष बच्चे को बलात्कार के आरोप में 3 महीने जेल में बंद करवा कर कैदियों से पिटाई करवाई। आज वही पुलिस और अधिकारी चार करोड़ देने की बात कह रहे हैं और 9 चल रहे केस बंद करवाने साथ एक सरकारी नौकरी देने की बात कह रहे हैं किंतु उन्होंने कहा कि वह बच्चे की मौत से सौदा नहीं करने वाला।
उन्होंने पूर्व उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बारे में कहा कि वह किसी का नहीं है। उससे अच्छा गड़रिया बताया जो अपने पशुओं की रक्षा तो कर लेता है। यह कभी किसी से रंजिश निकलता है कभी किसी में तेल डलता है, कभी किसी के तेल निकलता है। आने वाले समय में जनता इनको बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को वह घर छोड़ कर जंगल की ओर चले जाएंगे।
उधर  कैलाश पुजारी की पत्नी ने कहा कि वह गाय की पूजा करती है उनके घर में भी गाय है। गाय की पूंछ पड़कर कहती है कि उनके साथ घोर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह कुएं में पड़कर मारेगी या फांसी खाकर या फिर अन्न जल त्यागकर मरेगी।
फोटो कैप्शन: कैलाश पुजारी बयान देते हुए







मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-87 

-समय का सदा ही अभाव रहा
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं किंतु वे सदा अति व्यस्त रहे हैं। बचपन में पढ़ाई तो अब घर पर लेखन कार्य में व्यस्त है। उनके लिए समय सदा कम रहा है। आइये सुनते हैं उन्हीं के विचार उन्हीं की जुबानी--
 मैं जब से होश संभाल समय कम ही नजर आया। जब बचपन था, पढ़ाई लिखाई में रहा और तब भी कम समय लगता था, समय कम ही बचता था। स्कूल का काम, खेलना कूदना और  मां-बाप की सेवा करना, इन्हीं में मेरा समय व्यतीत हो जाता था और समय कम पड़ता था। तत्पश्चात कालेज की शिक्षा पाई वहां भी समय कम पड़ा क्योंकि बसों से कभी महेंद्रगढ़ तो कभी नारनौल आदि आना जाना पड़ता था। कालेज से घर जाकर कालेज की पढ़ाई तथा कालेज का होमवर्क करता था, बाद में जब शिक्षा के क्षेत्र में आ गया तब तो समय बहुत कम लगा क्योंकि मेहनत से विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ता था। जब ट्यूशन करता था तो सैकड़ों विद्यार्थियों का बैच निकालना पड़ता था। शायद इतनी मेहनत में कभी जीवन में नहीं की जितनी सरकारी स्कूलों में शिक्षा के दौरान की। मैंने निजी स्कूलों में भी पढ़ाया है, केंद्रीय स्कूलों में पढ़ाया है और हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी पढ़ाया किंतु हरियाणा के स्कूलों में सबसे ज्यादा मेहनत की है। तत्पश्चात लेखन कार्य भी साथ-साथ चलता रहा। शिक्षण के बाद जब घर आता अपनी पढ़ाई जारी रखी और लेखन कार्य भी जारी रखा। अब जब सेवानिवृत्त हो गया हूं तब ता समय बिल्कुल ही नहीं बच पा रहा है क्योंकि घर गृहस्थी का कार्य, लेखन कार्य, पत्रकारिता इनमें समय बहुत जल्दी बीत जाता है। यह सत्य है कि पत्रकारिता कोई काम की नहीं। समाचार पत्रों में एक जाति विशेष का वर्चस्व होने से दूसरी जाति के लोगों को नजदीक भी नहीं फटकने देते, चाहे कितना बेहतर कार्य करें फिर भी उसको पारिश्रमिक नहीं दिलवाने देते। जब कोई पारिश्रमिक नहीं मिलता, दिन भर भाग दौड़ तो ऐसे काम की बजाय तो गायों की डेरी कर ली जाए तो उसमें ज्यादा आनंद आएगा क्योंकि लाभ तो मिलेगा साथ में गायों की सेवा का मौका भी मिलेगा। ऐसे में बुजुर्ग कहते आए हैं कि ऐसा झुमका किस काम का जो कानों को फाड़े अर्थात जिस काम में कोई पारिश्रमिक नहीं, उस काम से क्या फायदा।  बार-बार मैं तो यही निवेदन करता रहता हूं कि पारिश्रमिक दिया जाए लेकिन अखबार मालिक पारिश्रमिक देना तो चाहते हैं लेकिन एक जाति विशेष के लोग अड़चन बने हुए हैं। चाहे कुछ भी हो समय बिल्कुल नहीं बचता है। जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही है, काम बढ़ गया है किंतु समय कम हो गया है। सोचा था कि सेवानिवृत्ति के बाद कुछ आराम किया जाए किंतु आराम करना तो दूर काम का बोझ और भी बढ़ गया क्योंकि परिवार में कोई अन्य नौकरी में नहीं है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ रही और भविष्य में और ज्यादा करनी पड़ेगी। अगले जन्म में प्रभु से प्रार्थना करूंगा कि दिन की अवधि बढ़ा दे।








यूको बैंक ने मनाई अपनी 83वीं वर्षगांठ
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
यूको बैंक कनीना में बैक की 83वीं वर्षगांठ मनाई गई तथा केक काटकर खुशी जताई। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ मैनेजर डा. सुमेर सिंह कनीनवाल ग्राहकों एवं कर्मियों से मिला और उनके काम की सराहना की।
फोटो साथ है




 मोबाइल छीन रहा है नींद और आंखों की रोशनी- डाक्टर
सात दिवसीय शिविर में मोबाइल की बुराइयों पर किया व्याख्यान
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में डा. मुंशी राम यादव इंचार्ज की अध्यक्षता में चल रही रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में कनीना राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित एवं विश्व रिकार्ड धारक डा. होशियार सिंह ने मोबाइल की हानियों पर अपना व्याख्यान दिया।
 उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि मोबाइल कोरोना काल से हर जन के बहुत करीब पहुंच गया है। विद्यार्थी और छोटे बच्चे भी अब अछूते नहीं हैं। अमन चैन एवं आंखों की रोशनी कम करने में मोबाइल का अहम योगदान है। कोरोना काल में जहां आनलाइन शिक्षण करवाया गया उसके बाद से मोबाइल की लत ऐसी पड़ी की जिसने सभी की नींद हराम कर दी है। कितने ही विद्यार्थियों की आंखें कमजोर हो चुकी है, चश्मे चढ़ चुके हैं परंतु अब एक ऐसी लत बन गई है कि मोबाइल से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब मोबाइल नहीं होते थे और इंसान बहुत अमन चैन से जीता था, एक दूसरे के सहयोग में भागीदारी करता था, माता-पिता और परिवार के सदस्यों के समीप रहता था, उनसे खुलकर बातें करता था लेकिन अब तो ऐसा वक्त आ गया है कि किसी के पास मोबाइल के अलावा बातें करने का समय नहीं है और मोबाइल पर ही सुबह-शाम चिपके देखे जा सकते हैं। मोबाइल से जहां रेडिएशन निकलते हैं जो हानिकारक होते हैं। ये मस्तिष्क के कैंसर ,उच्च रक्तचाप, हृदयघात जैसे रोगों में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में मोबाइल जो परिवार के पैसे भी खर्च करवाता है इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। मोबाइल एक साधन है इसका जितनी आवश्यकता उतना ही प्रयोग किया जाना चाहिए अन्यथा यह हमारे लिए एक प्रमुख बुराई बनाकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आज बच्चा रोता है तो उसे मोबाइल थमा दिया जाता है परंतु यह नहीं सोचते कि कितना घातक प्रभाव बच्चे की आंखों और शरीर पर डालेगा। यही कारण है कि हर इंसान बच्चा, जवान, बूढ़ा, स्त्री एवं पुरुष सभी के पास मोबाइल होता है और मोबाइल ने इंसान की सुख चैन अमन को छीनने का काम किया है। यह सत्य है कि मोबाइल से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है किंतु इसमें बुराइयां भी कम नहीं हैं। उन्होंने मोबाइल कम से कम प्रयोग करने, रात को सोते समय दूर रखने, हैंड फ्री मोड पर बातें करने की बात कही ताकि शरीर पर कम घातक प्रभाव पड़े।
 इस मौके पर डा.मुंशी राम इंचार्ज ने तथा प्राध्यापक बलदीप ने अपने विचार रखें। अमृत सिंह विशेष शिक्षक ने विद्यार्थियों को लेखन कार्य में ध्यान देने पर बल दिया ताकि जब भी उनके पास समय हो तो वह लेखन कार्य कर सके।
 फोटो कैप्शन 06: मोबाइल की बुराइयों के बारे में अवगत कराते हुए डा. होशियार सिंह




धर्मपाल शर्मा चुने गए रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कमेटी के  त्रिवार्षिक सम्मेलन व चुनाव 24 दिसंबर  को कर्मचारी भवन रोहतक में प्रधान, महासचिव, वरिष्ठ उपप्रधान व कोषाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुए  रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मास्टर वजीर सिंह को प्रधान, रत्न कुमार जिंदल को महासचिव, मनोहर लाल जाखड को कोषाध्यक्ष व बलवान सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। समस्त आम सभा ने राज्य कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार चारों पदाधिकारियों को दिया था। 06 जनवरी को राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव रतन जिंदल ने किया। बैठक में राज्य कार्यकारिणी  का गठन किया गया।
उपप्रधान पद पर -ओमप्रकाश सैनी,छाजुराम नैन, यूएम खान, गुलाब सिंह, महेन्द्र शर्मा, निर्मला देवी, सूरज कौर, तथा आशा शर्मा को सचिव पद पर -कृपाल सिंह, मानसिंह, जोतसिंह व रामनिवास सैनी को संगठन सचिव- जयप्रकाश शास्त्री, प्रीतम रावल,करनैल सिंह, कमल सिंह को प्रेस सचिव- धर्मपाल शर्मा, जगपाल सांगवान आडिटर- महावीर दहिया,मंगतराम कौशिक, श्रवणव धर्मपाल यादव राज्य कार्यकारिणी सदस्य- आजाद पांचाल, जोगिन्द्र सिंह व दरियाव सिंह सलाहकार - बनवारी लाल बिश्नोई, मास्टर शेरसिंह व सुभाष लाम्बा को चयनित किया गया ।  मास्टर शेर सिंह सिंह ने सभी पदाधिकारियों  को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। प्रधान वजीर सिंह व महासचिव रतन जिंदल ने सभी पदाधिकारियोंं  को शुभकामनाएं व बधाई  दी।  
धर्मपाल शर्मा  पूर्व राज्य उपमहासचिव  को  राज्य  प्रैस सचिव चुना गए-                       धर्मपाल  शर्मा 1991 में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खण्ड प्रधान  ,1998 में जिला सचिव ,1999 मे  हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक 2014 मे जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,2017 से अगस्त 2021 तक  राज्य सचिव के पद पर कार्य मेहनत,इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से किया है।धर्मपाल शर्मा  ने सेवाकाल के दौरान लगातार  अध्यापक,कर्मचारी,किसान, व मजदूर के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है।उनके रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव  चुने जाने पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के    महेन्द्रगढ़  जिला   प्रधान घनश्याम शशर्मा व जिला सचिव  रोशनलाल,ऋषिराज, होशियार सिंह लाम्बा,कर्णसिंह, लालचंद, सुरेन्द्र शर्मा, सतपाल शर्मा,मनोहर लाल,  सुवालाल, महेन्द्र सिंह यादव, छोटेलाल हेडमास्टर   ,सर्वकर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र यादव, सेवानिवृत अध्यापक डीगराम दुलीचन्द गोठवाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य आमंत्रित सदस्य दिनेश यादव,जिला प्रधान अमीलाल कसाना कृष्णकुमारयादव, सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान   कौशल यादव सचिव   तथा राज्य सचिव महेंद्र बोयत  ने बधाई दी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव ने बताया है मांगो संबन्धित पत्र जारी करने की मांग की है। आयु बढऩे के साथ 65 वर्ष , 70 वर्ष ,75 वर्ष,  80 वर्ष उम्र के बाद 5 ,10 ,15 ,20 बेसिक पेंशन बढोतरी का पत्र सरकार जारी करें ।सभी बीमारियों में कैशलेस मडिकल सुविधा लागू की जाये। मडीकल भत्ता तीन हजार रुपये मासिक दिया जाए। करोनाकाल का 18 माह बकाया महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए। छह माह से अधिक सरकारी सेवा करने पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि दी जाए।
फोटो कैप्शन 04: पद की शपथ लेते सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी





बिजली कर्मियों ने एसडीएम के मार्फत भेजा ज्ञापन
-दोषियों को गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना पावर हाउस के कर्मियों ने विगत दिनों कर्मियों के साथ मारपीट करने के मसले में अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार न किये जाने के चललते रोषित कर्मियों ने एसडीएम कनीना डा. जितेंद्र सिंह के मार्फत सरकार को एक ज्ञापन भेजा है।  उनका कहना है कि 16 दिसंबर 2024 को मोड़ी गांव की टोलवा की ढाणी में चेकिंग करते समय कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन व निगम मैनेजमेंट कोताही बरत रहे हैं। दोषी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए है। कर्मचारियों द्वारा निगम मैनेजमेंट को भी नोटिस देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक कर्मी प्रतिदिन धरना एवं प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को सभी कर्मी एसडीएम कार्यालय कनीना पहुंचे और ज्ञापन सौंप दिया। इस मौके पर महावीर पहलवान सहित सज्जन सिंह एवं विभिन्न बिजली निगम के कर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।  
फोटो कैप्शन 3: एसडीएम कनीना को ज्ञापन देते हुए बिजली निगम के कर्मी एवं अधिकारी।



भोजावास में एनएसएस कैंप का हुआ समापन
-ककराला में भी हुआ एनएसएस शिविर का समापन
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में 7 दिन से चल रहे एनएसएस स्पेशल  कैंप का आज स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रेनू मेहरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बागवानी अधिकारी नेहा यादव ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को बागवानी क्षेत्र में कैरियर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी तथा यह भी बताया कि बागवानी अपनाकर किस तरीके से आर्थिक समृद्धि कि तरफ आगे बढ़ा जा सकता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान ने बताया कि किस तरह से पिछले 7 दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के द्वारा स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य, पर्यावरण, लोकतांत्रिक व्यवस्था, योग स्वच्छता, आर्थिक प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय में व भोजावास बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया व विद्यालय में सौंदर्यीकरण का कार्य  किया। प्राचार्य रेणु  मेहरा ने स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर अशोक कुमार, अभय सिंह, हेमंत, सुरेंद्र सिंह, डा. पुखराज ,बुधराम प्रवक्ता गण व मास्टर दयानंद, वीरेंद्र शास्त्री, राम किशन,  सुभाष व राजेंद्र सिंह, हनुमान भी उपस्थित थे।
ककराला में शिविर संपन्न--
उधर एसडी विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का मंगलवार को समापन किया गया। इस मौके पर एनएसएस इकाई के अधिकारी विनय यादव ने शिविर में सात दिनों की रिर्पोट प्रस्तुत की।
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश ने एनएसएस इकाई के स्वयंसेवको को अनुशासन का महत्व समझाया और सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व और उद्देश्य को बताते कहा कि एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक स्वयं से पहले देश की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहते हैं।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों में धैर्य और त्याग की भावना होनी चाहिए और सदा मानवता की भलाई के लिए कार्य करने चाहिये। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं जो इस शिविर में शामिल हुये हैं।
फोटो कैप्शन 01: भोजावास तथा
             02: ककराला एसडी में एनएसएस श्ििावर समापन बाबत




उधोदास आश्रम में मकर संक्रांति को होंगे अनेक कार्यक्रम
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 समीपी गांव जैनावाद के बाबा उधोदास आश्रम में पूर्णिमा का पर्व 13 जनवरी की बजाय 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन मनाया जाएगा। उस दिन यह पर्व उधोदास गौशाला में चलेगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवक रणधीर सिंह ने बताया मकर संक्रांति के उत्सव पर जहां गायों की सेवा की जाएगी वहीं भंडारा एवं प्रवचन भी चलेंगे। बाबा लालदास महाराज प्रवचन करेंगे। हर वर्ष की है उत्सव यहां मनाया जाता रहा है।






रात को धनौंदा के ट्यूबवेलों से कृषि उपकरण हुये चोरी
- चोरी का मामला दर्ज
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा निवासी भागीरथ ने उनके ट्यूबवेल से कृषि उपकरण चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया  कि बीती रात को खेत से पांच नोजल, तीन पाइप बैंड ,दो गुज्जी, दो टी-बैंड एक सोलर कनेक्शन वायर चोरी हो गए। इसी रात शिवकुमार धनौंदा के यहां से दो टी-बैंड, दो गुज्जी वह एक कनेक्शन वायर चोरी हो गये। बलजीत खरकड़ा बास का एक टी-बैंड, एक गुज्जी एक सिंपल बैंड तथा कुएं पर रखे स्पीकर चोरी अज्ञात चोर कर ले गया। उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मोटरसाइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर घायल, मामला दर्ज
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव गोमला के पास एक  मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी में टक्कर जड़ दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि वह जेरावत की ढाणी, थाना खोल का रहने वाला है तथा वह और अशोक ढाणी जेरावत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोजावास से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे। जब भी गोमला के थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से स्विफ्ट गाड़ी जिसके टैक्सी के नंबर थे,  सीधी टक्कर जड़ दी, गाड़ी का चालक अनिल उर्फ धोलिया गाड़ी को तेज रफ्तार से चलता हुआ आया और टक्कर मारकर चला गया। मोटरसाइकिल सवार को चोट आई तथा मोटरसाइकिल में नुकसान हो गया। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


अब बढ़ेगा चुनावों के प्रति जोश,आने लगे हैं नये चेहरे
मतदाता सूची का हो चुका है अंतिम प्रकाशन
**********************************************************
**************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के फरवरी-मार्च में होने वाले चुनावों दृष्टिगत जहां मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है वहीं अब चुनाव लडऩे वाले सक्रिय होने लगे हैं। वैसे तो अभी तक भी घर-घर जाकर भावी प्रत्याशी वोट पका रहे हैं लेकिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया और 10413 मतदाता प्रधान पद का प्रत्यक्ष तथा वार्ड वाइज 14 पार्षदों का चुनाव करेंगे ।
मतदाता सूची का अवलोकन करने से पता चलता है की सबसे अधिक मतदाता वार्ड 2 में 877 है जबकि सबसे कम मतदाता वार्ड एक में 648 है। यदि वार्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक देखी जाए तो वार्ड 3 में 455 पुरुष मतदाता है जबकि महिला मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या वार्ड 2 में 426 है। इस प्रकार पालिका में कुल 5376 पुरुष तथा 5037 महिला मतदाता मिलकर इस चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। प्रत्येक वार्ड में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आए दिन आए चेहरे सामने आ रहे हैं। कनीना में सदा ही दो गुटों का वर्चस्व रहा है किंतु इस बार युवा वर्ग अलग से उभर कर आया है। महिलाओं के वार्ड आरक्षित होने से चुनाव लडऩे वालों को इधर-उधर भागना पड़ रहा है क्योंकि पुरुष चुनाव लडऩे वालों के लिए कम वार्ड बचे हैं, जहां से वो पार्षद का चुनाव लड़ सके। प्रधान पद के दावेदार रहे तथा प्रधान रह चुके लोग भी पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए आतुर है क्योंकि महिलाओं के वार्ड आरक्षित होने ने यह बदहालत बना दी है। जो बड़े-बड़े चुनाव लडऩे के वादे करते थे आज वह पार्षद के चुनाव लडऩे पर उतारू हो गए हैं। अभी चुनाव की  तिथि चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद तो चुनाव लडऩे वाले तेजी से बढऩे के आसार हैं। अभी तक अनेक चेहरे चुनाव तिथि का इंतजार कर रहे हैं।















Monday, January 6, 2025


 


रात को धनौंदा के ट्यूबवेलों से कृषि उपकरण हुये चोरी
- चोरी का मामला दर्ज
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा निवासी भागीरथ ने उनके ट्यूबवेल से कृषि उपकरण चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया  कि बीती रात को खेत से पांच नोजल, तीन पाइप बैंड ,दो गुज्जी, दो टी-बैंड एक सोलर कनेक्शन वायर चोरी हो गए। इसी रात शिवकुमार धनौंदा के यहां से दो टी-बैंड, दो गुज्जी वह एक कनेक्शन वायर चोरी हो गये। बलजीत खरकड़ा बास का एक टी-बैंड, एक गुज्जी एक सिंपल बैंड तथा कुएं पर रखे स्पीकर चोरी अज्ञात चोर कर ले गया। उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मोटरसाइकिल सवार को गाड़ी ने मारी टक्कर घायल, मामला दर्ज
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव गोमला के पास एक  मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी में टक्कर जड़ दी जिससे व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि वह जेरावत की ढाणी, थाना खोल का रहने वाला है तथा वह और अशोक ढाणी जेरावत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोजावास से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे। जब भी गोमला के थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से स्विफ्ट गाड़ी जिसके टैक्सी के नंबर थे,  सीधी टक्कर जड़ दी, गाड़ी का चालक अनिल उर्फ धोलिया गाड़ी को तेज रफ्तार से चलता हुआ आया और टक्कर मारकर चला गया। मोटरसाइकिल सवार को चोट आई तथा मोटरसाइकिल में नुकसान हो गया। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
-10413 मतदाता है 14 वार्डों में
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगर पालिका के भावी चुनाव के दृष्टिगत 14 वार्डों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो गया है। मिली जानकारी अनुसार 14 वार्डों में 10413 मतदाता हैं जिनमें से 5376 पुरुष मतदाता जबकि 4837 महिला मतदाता होंगे।
 मिली जानकारी अनुसार वार्ड एक में 648 ,वार्ड 2 में 877, वार्ड 3 में 869, वार्ड 4 में 658, वार्ड 5 में 794, वार्ड 6 में 687, वार्ड 7 में 796, वार्ड 8 में 798, वार्ड 9 में 727 ,वार्ड 10 में 664, वार्ड 11 में 663, वार्ड 12 से 813, वार्ड 13 में 770 और वार्ड 14 में 649 मतदाता है।
  वार्ड वाइज मतदाता निम्र हैं-
वार्ड  पुरुष मतदाता   महिला मतदाता   कुल मतदाता
01   332            316            648
02   451           426             877
03  455            414             869
04  342           316              658
05  411           383              794
06  369           318              687
07  432           364              796
08  406           392              798
09  371           356              727
10  338           326              664
11  326          337               663
12  415          398               813
13  398          372               770
14  330         319                649
कुल 5376       5037               10413





मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-86
शिक्षकों ने स्कूल और कालेज दौरान मुझे जमकर किया सपॉट 
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो डा. होशियार सिंह कनीना निवासी 40 सालों के करीब शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देकर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने जीवन में अनेक कष्ट झेले है। प्रारंभिक जीवन तो बहुत ही सुनहरा बीता है, चाहे पर्याप्त संसाधन नहीं मिले लेकिन खुशियों से सराबोर रहा। युवा अवस्था भी बहुत अच्छी बीती है लेकिन शैक्षिक दौरान कुछ नीच, कुत्ते, हारामी और पागल लोगों ने बहुत तंग किया है। उनकी इच्छा है कि ऐसे लोगों को अब जमकर पीटा जाए। उनकी नौकरी तो नहीं छीनना चाहता परंतु उनकी वह धुनाई करना चाहते हैं ताकि शेष जीवन याद रखे।
आइये सुनते हैं होशियार सिंह की जुबानी उन्हीं की कहानी--
 मैं बचपन में आम बच्चों की भांति ही जीवन जीया है। जब स्कूल में जाना शुरू किया तो एक सामान्य बच्चे की भांति स्कूल पहुंचा और सादगी सदा ही सिर चढ़कर बोलती रही है। सादा जीवन एवं बेहतर आहार, विचार एवं व्यवहार रहा है। सदा शिक्षकों का आदर किया है, उन्हें सम्मान दिया है। आज भी जब शिक्षक मिलते तो उनको आदर और सम्मान देता हूं और ताउम्र उन्हें नमन करता रहूंगा। यह सत्य की अपने समय में शिक्षकों से बहुत डरता रहता था। न जाने शिक्षक कब धुनाई कर दे क्योंकि अच्छे कपड़े नहीं होना भी एक समस्या जीवन में रही है परंतु शिक्षकों ने मुझे स्कूल और कालेज स्तर पर बहुत सपॉट् किया है। उनको आज भी याद करके गदगद हो जाता हूं। छठी से दसवीं कक्षा तक मेरे लिए दो शिक्षकों ने बहुत सहारा दिया किंतु दुर्भाग्य कोरोना काल में दोनों भगवान को प्यारे हो चुके हैं। मिलने का भी प्रयास किया, उनका पता भी पूछा किंतु नहीं मिल पाए। दिल में इस बात का मलाल आज भी है। इस बात को लेकर कि जिन्होंने मुझे सहारा दिया उनसे भी नहीं मिल पाया। जहां प्राथमिक कक्षाओं में कर्ण सिंह चेलावास के शिक्षक जो आज भी जीवित हैं, उन्होंने काफी सहारा दिया। जहां कालेज स्तर की बात की जाए ओम प्रकाश डहीनवाल, एचएस यादव, जियोलाजी विभाग नारनौल के हैड गोयला साहब ऐसी शिक्षक मिले जिन्होंने बहुत सहारा दिया। मेरे कार्य से वो प्रसन्न थे और भी कुछ शिक्षक थे जिनके नाम में भूल चुका हूं ,जिन्होंने मेरे कार्य से प्रसन्न होकर मुझे सदा मंच तक सम्मान लेने के लिए पहुंचाया। यहां जिन दो शिक्षकों का यहां वर्णन करना चाहता हूं उन्होंने तो सबसे ज्यादा सहारा दिया है और वे दोनों ही आज इस दुनिया में नहीं हैं। जब मैं कक्षा छठी में पढऩे के लिए स्कूल पहुंचा, वर्तमान में राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय, यहां दसवीं कक्षा पास की थी। जब इस विद्यालय में पहुंचा तो आश्चर्य होता है कि मेरे पास फटा पुराना एक शर्ट था और एक कच्छे में स्कूल पहुंच गया। सबसे पहले इंचार्ज केएल गेरा की कक्षा मेें गया जिन्होंने अंग्रेजी पढ़ाना शुरू किया और मैं अंग्रेजी में कुछ पढऩे में अच्छा होने की वजह से वो बहुत प्रसन्न हुए। आज भी मुझे वह दिन याद है जब कक्षा 6 में पढ़ता था और उन्होंने पूरी कक्षा के समक्ष कहा कि विद्यार्थी लगता है कुछ गरीब परिवार से किंतु पढऩे में सभी से अच्छा है। उस दौरान उन्होंने मेरी मदद की। जहां तक मुझे ध्यान है उनके कोई औलाद नहीं थी और बाद में उन्होंने एक पुत्र भी गोद लिया जो आजकल किस हालात में और क्या कर रहा है, अभी तक मुझे ज्ञान नहीं लेकिन रेवाड़ी में कहीं बसे हुये हैं जिनसे मुलाकात करने जरूर जाऊंगा। आज वो शिक्षक इस दुनिया में नहीं है किंतु उनको मैं याद करता हूं तो आंखें नम हो जाती है। ऐसी महान हस्ती थी जिन्होंने न केवल अच्छे ढंग से हमें पढ़ाया अपितु जहां जरूरत समझी वहां सहायता भी की। उस जमाने में फीस माफी का कोई प्रावधान नहीं था, ऐसे में फीस तो लगती थी किंतु जहां सुंदर पोशाक आदि दिलवाने में उन्होंने मदद की। साथ में दूसरी महान हस्ती जिनसे पढ़ा वो बीके सचदेवा थे, जो जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल से सेवानिवृत्त हुये। झूक स्कूल में जब मैं शिक्षक लग चुका था तब वो नारनौल में जिला शिक्षा अधिकारी होते थे। कनीना स्कूल में उनसे मुलाकात हुई थी। जिनके पुत्र संजय आजकल रेवाड़ी में कोई प्रतिष्ठान चला रहे हैं। उन्होंने भी मुझे मेरी सहायता की, चाहे वह जूते दिलवाने में या फिर वस्त्र दिलवाने में। उवो बीजगणित के बहुत अच्छे ज्ञाता थे। आज वो इस दुनिया में नहीं है। कोरोना कल में उनका देहांत हो गया। उनसे भी मिलना चाहा परंतु मिल नहीं पाया क्योंकि सोचा था सेवानिवृत्त होने के बाद सभी पूर्व शिक्षकों से मिलने के लिए एक योजना बनाऊंगा, योजना भी बनी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आज भी ऐसी महान हस्तियों को मैं याद करता हूं और उन्हें मैं अपनी तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। इस प्रकार की हस्तियां अगर इस दुनिया में रहे तो जनहित का कार्य बढ़ता ही चला जाएगा।
गुरु तो ज्ञान के सागर होते हैं और उनके सागर से थोड़ा बहुत जल ग्रहण कर ले तो वाकई ही आत्मा संतृप्त हो जाती है। इस दौरान जहां मेरे दोस्तों का जिक्र किया जाए तो मेरे दोस्त स्कूली दौरान बहुत कम रहे हैं, कोई इक्का दुक्का विद्यार्थी ही मेरा दोस्त रहा है, वरना दोस्ती भी कोई करना नहीं चाहता था क्योंकि जिसके पास धन दौलत होती है उसके हजारों दोस्त मिल जाते हैं लेकिन मेरे दोस्त शायद ही कोई ऐसा रहा हो जो कालेज और स्कूल दौरान रहा हो परंतु स्वस्थ स्पर्धा करने वाले जरूर मिले। कनीना मंडी से सुरेश कुमार जो आजकल इलेक्ट्रीशियन हैं। आठवीं तक उनसे काफी स्पर्धा चली है और कभी मैं अव्वल तो कभी वह अव्वल रहे हैं। तत्पश्चात रवि कुमार जो अमेरिका में रह रहे हैं उनसे काफी स्पर्धा चली, सत्य है कि धन दौलत भी शिक्षा पाने में कुछ कारगर सिद्ध होती है। पहले ही में हवाला दे चुका हूं की पुस्तकों का अभाव था वरना आज हम भी कहीं ऊंचाइयों को छू रहे होते।




फव्वारा लाइन बदलते समय किसान बरते विशेष सावधानी
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना  के 132 केवी पावर हाउस में कार्यरत राम रतन जेई गोमली ने कहा है कि रात के समय या दिन के समय फसलों में पानी की लाइन बदलते समय किसान विशेष सावधानी बरते। उनका कहना है कि दिनभर व रात को कोहरा छाया रहता है जिसके चलते बिजली की लाइन दिखाई नहीं देती और एल्यूमीनियम के पाइप लाइनों से छू जाते हैं छूने की संभावना बनी रहती है। इस प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका को थोड़ी सावधानी बरत कर किसान दुर्घटना से बच सकते हैं। विशेषकर रात के समय ध्यान रखें।





स्वयं सेवकों ने भोजावास बस स्टैंड पर चलाया स्वच्छता अभियान
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में प्राचार्य रेणु मेहरा के मार्गदर्शन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप में  स्वयं सेवकों ने विद्यालय के सामने भोजावास बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उसके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. गौरव यादव ने स्वयंसेवकों की कैरियर काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि 12वीं के बाद किन किन क्षेत्रों में आप अपना कैरियर बना सकते हैं?
कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान  ने  बच्चों को बताया कि स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ सोच का जीवन में बड़ा ही महत्व है अत: इसे अपनाएं।
इस अवसर पर मास्टर डीएन यादव, प्रवक्ता सत्यवान सिंह प्रवक्ता, अभय सिंह व वीरेंद्र शास्त्री ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
इस अवसर पर बुधराम प्रवक्ता, मास्टर अनिल, राजेंद्र सिंह, हनुमान भी उपस्थित थे।
  उधर कनीना के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में भी डा. मुंशीराम की देखरेख में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है और विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।
फोटो कैप्शन 04: स्वयंसेवक सफाई अभियान चलाते हुए।
 

कर्मचारियों ने पांचवें दिन भी उपमंडल कार्यालय पर दिया धरना
-दोषियों को गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 पांचवें दिन उपमंडल कार्यालय कनीना के सामने सभी बिजली कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि 16 दिसंबर 2024 को मोड़ी गांव की टोलवा की ढाणी में चेकिंग करते समय कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन व निगम मैनेजमेंट कोताही बरत रहे हैं। दोषी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए है। कर्मचारियों द्वारा निगम मैनेजमेंट को भी नोटिस देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सोमवार को सभी कर्मचारियों ने एकमत होते हुए कहा कि जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं किये जाते तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता संदीप उप प्रधान राज्य हरियाणा पावर कॉपोरेशन एससी/एसटी और बी कर्मचारी यूनियन ने की। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को में सभी यूनियन का संयुक्त रूप से ज्ञापन देंगे जिसके तहत सभी आरोपितों तो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग की जाएगी वरना सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से एक मत होकर डिविजनल स्तर पर धरने को जारी रखेंगे। इस दौरान बिजली बाई बाधित होती है और अशांति फैलती है तो उसके लिए  निगम मैनेजमेंट व प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर राजेंद्र कपूरी राज्य वित्त सचिव, हवा सिंह सब यूनिट प्रधान, संदीप राज्य प्रधान, आनंद ,अजीत, मनोज सुनील कुमार, संजय, धर्मवीर, लोकेश, राकेश, मोहनलाल, अजय कुमार, वेद प्रकाश, विक्रम, संजय शर्मा, शिशुपाल, पवन, महेश गोमला, मनोज कुमार, विकास पूर्व प्रधान, पंकज, शिवलाल, महेंद्र सिंह, अजीत, संदीप, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी





माली पद के लिए डिप्लोमाधारियों को मिले वरियतता
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज
। सैकड़ों युवा जिन्होंने यह माली के कोर्स करनाल से किये हुए हैं लेकिन माली पद के लिए दसवीं पास को लगाये गये जिसका योग्य युवाओं में रोष हे। प्रदीप कुमार, रविंद्र, दिनेश आदि ने बताया कि जब वे कोर्स में थे जब उच्च अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया था कि तुम सिर्फ डिप्लोमा पास कर लो तो माली की पोस्ट पर सिर्फ डिप्लोमाधारकों को ही लिया जाएगा लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 2018 और 2023 वाली भर्ती में अनेक विभागों में 1000 से ज्यादा माली की पोस्ट निकली थी किंतु उनमें शैक्षणिक योग्यता सिर्फ दसवीं की हुई थी जबकि संस्थाओं में माली का कोर्स करवाया जाता है फिर भी माली का डिप्लोमा होने की शर्त नहीं लगाई गई।
इस संबंध में कुछ डिप्लोमाधारक बागवानी मुख्यालय पंचकूला भी गये थे वहां पर उन्हें महज आश्वासन किला कि वे सरकार के आगे यह बात रखेंगे। साथ में आगे जब भी कोई बागवानी की मीटिंग होगी उसमें भी आपकी यह बात प्रमुखता से रखी जाएगी। लेकिन आज तक समस्या जस की तस है।
    युवाओं का कहना है कि किसी भी भर्ती में यह माली का डिप्लोमा मांगा नहीं जा रहा तो यह बागवानी का डिप्लोमा किस काम का ,सिर्फ यह हमारे लिए एक कागज का टुकड़ा बनकर रह गया है। आज के दिन सैकड़ों युवा जो इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भविष्य में माली के पद की भर्ती में डिप्लोमा की शर्त लगाई जाए या फिर डिप्लोमाधारियों को पहले लगाया जाए।


मांगों के समर्थन पर बसपा 10 को देगी धरना
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने, मेडिकल कालेज खोलने, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग - बाघोत के बीच में कट का कार्य शुरू करने, ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा देने आदि अनेक मांगों को लेकर आगामी 10 जनवरी को कनीना में उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अतरलाल करेंगे।
बसपा के हलका प्रधान राजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार अटेली विधानसभा क्षेत्र की मांगों की अनदेखी कर रही है। इलाके की जनता काफी समय से आईएमटी. बनाने, मेडिकल कालेज खोलने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग बाघोत के बीच में कट का कार्य शुरू करने की मांग कर रही है। मांगों के प्रति राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा बरती जा रही उपेक्षा के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए आगामी 10 जनवरी को कनीना में उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राज्य व केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजकर मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की जाएगी।





शिक्षा में अनुशासन का स्थान सर्वोपरि -राजेश
**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज
। शिक्षा में अनुशासन का स्थान सर्वोपरि। ये विचार राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर की शुरुआत करते हुए राजेश कुमार इंचार्ज
एनएसएस ने व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा की एनएसएस कैंप का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है, उन्हें अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए सेवा प्रदान करना होता है। समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है और इस समाज सेवा में उनका योगदान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने विस्तार से अनुशासन तथा स्वयंसेवकों की के एनएसएस कैंप के उद्देश्य, महत्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस मौके पर राजेश कुमार पूर्व प्रवक्ता संस्कृत तथा सुनीता देवी प्रवक्ता हिंदी ने भी संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को श्रमदान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक श्रमदान की शुरुआत अपने स्कूल प्रकरण से करेंगे ताकि किसी प्रकार की हिचकिचाहट न हो। कोई काम छोटा नहीं होता। बस विशाल दिल की जरूरत होती है। पढ़ लिखकर जो इंसान समाजसेवा में उतरता है निश्चितरूप से वह सम्मान पाता है। स्कूल प्रांगण के बाद समाज में श्रमदान करेंगे तभी उनका नाम ऊंचाइयों को छू सकता है। असली पहचान तभी बनती है जब समाज में उतरकर श्रमदान करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य सतीश कुमार, राजेश कुमार प्रवक्ता, जगदीश बाबू, गरिमा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एनएसएस का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य एवं अन्य।




हुई सुबह सवेरे हल्की वर्षा
- दिन भर छाए रहे बादल, ठंड जारी








**********************************************************
*****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में सुबह सवेरे सोमवार को हल्की वर्षा हुई। वर्षा के बाद फिर से कोहरा छाया रहा तथा ठंड जारी रही। कोहरा छटने के पश्चात आकाश में बादल छाए रहे तथा सूरज के दर्शन नहीं हो पाये। क्षेत्र में पल पल मौसम बदल रहा है। कनीना क्षेत्र में इस समय सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। उनके लिए वर्षा लाभप्रद है।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में दूसरी बार वर्षा हुई है। जहां पहली बार 50 एमएम वर्षा हुई वहीं यह दूसरी बार हल्की वर्षा हुई है। इसे पहले भी एक बार हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस बार मौसम अनुकूल बन रहा है जिसके चलते किसान खुश हैं। आने वाले समय में उनको अच्छी पैदावार मिलने के आसान नजर आ रहे हैं। जहां ठंड के कारण  लोग आग सेकते नजर आए।
 फोटो कैप्शन दो: हल्की वर्षा होते हुए कनीना




Sunday, January 5, 2025


 
चुनाव लडऩे वालों ने अभी से डोर टू डोर वोट मांगना किया शुरू
- चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही आ गया तूफान
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 इस बार नगर पालिका के चुनावों में जहां प्रधान पद के प्रत्यक्ष चुनाव होंगे जबकि पार्षदों के चुनाव हर योजना की भांति वार्ड वाइज होंगे। विभिन्न वार्डों के संभावित प्रत्याशी तथा प्रधान पद के दावेदार अब डोर टू डोर जाकर वोट की अलख जगाने लगे हैं। इस बार प्रधान पद का चुनाव कांटे की टक्कर बनता जा रहा है क्योंकि मैदान में अनेकों धुरंधर युवा वर्ग आमने-सामने होने जा रहे हैं। पार्षदों के चुनाव बहुत जटिल बनते जा रहे हैं क्योंकि पार्षद बनने के इच्छुक भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। अभी से ही यारी प्यारी, रिश्तेदारी निकली जा रही है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर संभावित कयास लगाए जा रहे हैं। वोटर लिस्ट को बड़ी ध्यान से पढ़ा जा रहा है और कहां-कहां वार्ड के वोटर है उनका पता लगाया जा रहा है। कस्बा कनीना से बाहर रह रहे वोटर को भी चुनाव में भागीदार बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे अर्थात उन्हें वाहनों से लाया जाएगा। जहां चुनाव के लिए युवा वर्ग इस बार आगे है। जहां महिलाओं के वार्ड आरक्षित होने से पुरुष दावेदारों को पीछे हटना पड़ रहा है वही लंबी कतार चुनाव लडऩे वाले दावेदारों की बनती जा रही है। आने वाले समय में पता लग पाएगा कि किस वार्ड से कितने कितने प्रत्याशी होंगे और प्रधान पद के लिए कितने दावेदार होंगे।


मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-85
-- साइकिल बना सबसे बड़ा साधन
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी डाक्टर होशियार सिंह विश्व रिकार्ड धारक 30 अप्रैल 2024 को करीब 40 वर्षों के शिक्षण कार्य करके सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वो अपने निजी साधनों में विश्वास रखते आए हैं किंतु सबसे प्रमुख साधन साइकिल रहा है। वो करीब 40 वर्षों से साइकिल का सहारा लिए हुए हैं। आइये सुनते हैं डा. होशियार सिंह की कहानी उन्हीं की जुबानी-
  मैं जब 1984 में शिक्षण कार्य बतौर ट्यूशन करना शुरू किया तभी से साइकिल सीखना शुरू कर दिया था और विधिवत रूप से 1985 में साइकिल पर आना जाना शुरू कर दिया था, जो आज भी चल रहा है। साइकिल मेरे लिए विशेष साधन है क्योंकि कहीं भी कभी भी उठाकर अपनी साइकिल को चल देता हूं और जहां रुकना है वहां रुक सकता हूं। किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं करती और न कोई विशेष खर्चा आता। साइकिल पर सालाना खर्च करीब 500 से 700 रुपये आता है जबकि पर्यावरण को कितना अधिक सुरक्षित रखती है, सभी जानते हैं। यदि प्रदूषण की तुलना की जाए तो सबसे कम प्रदूषण मैंने किया है क्योंकि साइकिल एक ऐसा साधन है जो प्रदूषण नहीं करता, यहां तक कि वायु को दूषित नहीं करता, शोर शराबा नहीं करता, इसलिए साइकिल चलाना मेरी सेहत का कारण है। साइकिल जब से चला रहा हूं तब से कोई विशेष रोग नहीं लगा है, शरीर के सभी अंगों की बेहतर एक्सरसाइज हो जाती है। सुबह से शाम मेरे पास साइकिल देखी जा सकती है। वर्ष 2002 में मैंने कनीना निवासी मुरारीलाल मित्तल से साइकिल का इंश्योरेंस भी करवाया था जो करीब 45 रुपये खर्चा आया था। ऐसा शायद उनके अब तक के जीवन में इस प्रकार का इंश्योरेंस का पहला माला हो। उन्होंने कहा-वाह गुरु जी, इतने के ही कागज और पैन खर्च हो गये, इतनी ही राशि इंश्योरेंस की आपने दी है।
मुझे दूर दराज तक भी साइकिल पर जाना पड़ता है। जहां प्रारंभ में 1995 में झूक स्कूल में नौकरी लगी और मुझे आन जाना होता था तो साइकिल ही काम आई। इससे प्रतिदिन आना जाना शुरू किया था। यहां तक की धनौंदा में भी साइकिल का प्रयोग किया, करीरा, कोटिया आदि पढ़ाने के लिए तथा जाने आने के लिए भी साइकिल का प्रयोग किया। सबसे बड़ी विशेषता रही कि जब कभी हरियाणा बंद रहा उस वक्त साइकिल पर ही कार्य किये। एक बार जब हरियाणा बंद था मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला होते थे उस समय समाचार प्रेषित करने के लिए रेवाड़ी जाना पड़ा। उस वक्त फैक्स द्वारा प्रमुख समाचार भेजे जाते थे। रेवाड़ी तारघर मेें फैक्स करवाने के लिए रेवाड़ी तक साइकिल का सहारा लेना पड़ा। वैसे भी प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर एवरेज साइकिल चला लेता हूं। साइकिल चलाने का रिकार्ड भी कायम करूंगा और विश्व रिकार्ड बुक में नाम दर्ज करवा कर ही रहूंगा, यह मेरा मानना है। साइकिल के कारण मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है परंतु साइकिल चलाते-चलाते जब लोग मिलते हैं तो मुझे बहुत परेशान करते हैं। अक्सर कहते हैं कि क्या तुम्हारे पास पैसे की कमी है? परंतु वो यह नहीं जानते कि स्वास्थ्य मुफ्त में नहीं मिलता और स्वास्थ्य बनाए रखना साइकिल ही कारगर है। यह भी सत्य है साइकिल चलाने से मेरे अंडरवियर जल्दी फट जाते हैं क्योंकि साइकिल के घर्षण के कारण कच्छे फट जाना स्वाभाविक है। इसलिए जिस भी दुकान से मैं कच्छा लेने जाता हूं उससे एक ही शर्त रखता हूं कि एक महीने की गारंटी लो लेकिन अभी तक कोई दुकानदार एक महीने की गारंटी नहीं लेता। यह वास्तव में एक सबसे बड़ी विडंबना है। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहा है। साइकिल से जहां 1985-86 से लगातार चला रहा हूं और इस अवधि में दो बार साइकिल से गिरा हूं। एक बार जब मैं बहुत जवान था, ट्यूशन करके आ रहा था तो सामने एक महिला लघुशंका कर रही थी और मेरा ध्यान नहीं था। जब उसके पास जा पहुंचा तो ध्यान गया और अचानक ब्रेक लगाया और मैं साइकिल से गिर गया था चोट भी लगी थी। दूसरी बार जहां दिसंबर 2024 में एक पानी की मोटर जब साइकिल पर ले जा रहा था तो उतरते समय गिर गया जिससे ज्यादा चोट आई है और अभी तक भी पीठ में दर्द है, जो धीरे-धीरे साइकिल से ठीक होगा। साइकिल से बहुत अधिक सामान इधर-उधर लाने ले जाने का भी कार्य किया है और साइकिल मेरे लिए प्रमुख हथियार है। जब भी कोई चुनाव लड़ूंगा तो कोशिश करूंगा साइकिल ही मेरा चुनाव चिन्ह हो तो वो बहुत अच्छा होगा।
मैं सभी लोगों से निवेदन करूंगा कि कम से कम सप्ताह में एक बार साइकिल जरूर चलाएं। अपने बच्चों को भी साइकिल चलाने के लिए दे, स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होती है। आज चाहिए मैं सेवानिवृत्त हो गया हूं लेकिन मेरा दावा है यदि कोई युवा मेरे साथ 400-500 किलोमीटर पैदल चलना चाहे तो मैं चलने के लिए तैयार हूं मैं युवा से आगे मिलूंगा ऐसा मेरा मानना है। अभी तक दुर्भाग्य है की साइकिल चलाने के कारण  सरकार ने कभी न तो कोई सम्मान दिया है और न ही सम्मान मिलने की कोई संभावना नजर आती है। सरकार को भी चाहिए ऐसे व्यक्ति को जरूर बड़ा सम्मान दे ताकि वो पूरे ही देश एवं प्रदेश के लिए साइकिल चलाने वालों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर सके।




करोंथा की टीम ने मारी बाजी, 51 हजार का ईनाम जीता
-खेड़ला दूसरे स्थान पर
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीबाबा दयाल धनौंदा की 70वीं फुटबाल टूर्नामेंट का का हुआ समापन। करोंथा की टीम ने मारी बाजी, 51 हजार का ईनाम जीता वहीं खेड़ला की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रथम को 51 हजार एवं ट्राफी तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 41 हजार एवं ट्राफी इनाम दी गई।
रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी तलवाना तथा जाटू लोहारी के बीच चला जिसमें जाटू लुहारी की टीम बिजयी रही, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच डीएफसी धनौंदा तथा फुटबाल क्लब चरखी दादरी के बीच चला जिसमें डीएफसी धनौंदा विजई रही, तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला (गुडग़ांव)तथा फुटबाल क्लब बेलारखा (जींद) के बीच चला जिसमें फुटबाल क्लब खेडला विजयी रही, चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी तलवाना तथा फुटबाल क्लब करोंथा (रोहतक)के बीच हुआ जिसमें फुटबाल क्लब करोंथा ने जीत हासिल की।, पहला सेमीफाइनल मैच फुटबाल क्लब जाटू लोहारी तथा खेडला जिसमें फुटबाल क्लब खेड़ला विजयी रही , दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएफसी धनौंडा तथा फुटबाल क्लब करोंथा, रोहतक के बीच खेला गया जिसमें फुटबाल क्लब करोथा विजयी रही। फाइनल फुटबाल मैच फुटबाल क्लब खेड़ला तथा फुटबाल क्लब करोंथा रोहतक के बीच खेला गया।
 कार्यक्रम के अध्यक्षता कैप्टन ओमपाल सिंह ने की। इस कार्यक्रम में बीर सिंह, रिटायर्ड थानेदार सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह नंबरदार, कृष्णपाल सिंह, मुकेश कुमार क्लब प्रधान मास्टर प्रहलाद सिंह, कैलाश सेठ, भूपेंद्र सिंह, जगदीश स्वामी, प्रवक्ता सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: धनौंदा खेलों में अव्वल रहे खिलाड़ी।



टमाटर औंधे मुंह गिरा, दस रुपये किलो हुआ
--लहसुन अभी 400 के पार
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कभी टमाटर भी करीब 100 रुपये किलो पहुंच गया था किंतु धीरे-धीरे टमाटर की मांग घटती ही जा रही है। वर्तमान में टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा है और उसके भी खरीदार  कम हैं।  रहा परंतु लहसुन अभी चार सौ रुपए किलो चल रहा है। नया लहसुन अभी बाजार में नहीं आया है, आते ही उसके भाव भी गिर जाएंगे। आलू और प्याज सस्ते हो गए हैं किंतु टमाटर की जो दुर्दशा हुई है वह किसी अन्य सब्जी की आज के दिन नहीं हुई है।  इस समय बाजार में किसी भी सब्जी की दुकान पर देखें टमाटर के ढेर लगे हुए हैं। जबरदस्ती ग्राहकों को देने की प्रयास की जा रहे हैं किंतु ग्राहक टमाटर से दूर भाग रहे हैं। टमाटर के भाव में मंदी आई है। फोटो कैप्शन 8: टमाटर




अनाथ आश्रम के एक व्यक्ति की मौत
-पुलिस प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप- मंडल के गांव मोड़ी स्थित अनाथ आश्रम में रह रहे रणजीत सिंह, जालंधर निवासी की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने कनीना में उनका अंतिम संस्कार किया।
 अनाथ आश्रम चलने वाले पवन राठौड़ ने बताया कि 90 वर्षीय रणजीत सिंह लावारिश हालात में फरवरी 2023 में अनाथ आश्रम लाया गया था। उन्होंने स्वयं बताया था कि उनके परिवार में कोई भी वारिस नहीं है। श्री राठौर ने बताया कि गत दोनों वह बीमार हो गया था किंतु अस्पताल ले जाने पर वह ठीक हो गया था। अब दो तीन दिनों से अचानक उसने खाना पीना छोड़ दिया था और दो जनवरी को उनका देहांत हो गया। 3 फरवरी को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों का 72 घंटे तक इंतजार करने के पश्चात आखिरकार रविवार को कनीना के लालगिरी आश्रम के पास अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन तथा गणमान्य जन्म मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन: रणजीत सिंह, फाइल फोटो




सर्दी के दृष्टिगत गाजर के हलवे का लगाया भंडारा
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समक्ष पूनम नामक एक महिला ने सर्दी के दृष्टिगत आने जाने वाले सभी को गाजर का हलवा खिलाया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इस काम में मदद कर रहा है और उन्हें अपनी खुशी हेतु ,नए साल एवं सर्दी की दृष्टिगत तथा परिवार की इच्छा अनुसार यह भंडारा लगाया है। आस पास के बच्चों एवं बूढ़ों ने आकर प्रसाद चखा।
फोटो कैप्शन 5: पूनम गाजर के हलवे का प्रसाद बांटते हुए






भुनी हुई शकरकंदी से कमा लेता है रोटी रोजी  
-पहले ताश खेलता था अब करता है मेहनत
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी 56 वर्षीय अधेड़ मदन सिंह जहां पहले ताश खेलता था और अचानक उसके दिमाग में आया क्यों न कोई रोटी रोजी कमाई जाए और रेहड़ी पर उन्होंने भुनी हुए शकरकंदी बेचनी शुरू कर दी। प्रतिदिन 900 रुपये तक कमा लेता है जिसमें शकरकंद और अन्य सामग्री  भी शामिल है। मदन ने बताया कि सर्दी में शकरकंद की मांग होती है परंतु अभी उन्होंने काम शुरू किया है, ग्राहक कम ही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बढिय़ा दर्जे का मसाला तथा अन्य पदार्थ लाकर रोटी रोजी के लिए कुछ दिनों से यह कार्य कर रहे हैं और सारा खर्चा निकालने की पश्चात भी 300 से 500 रुपये तक कमा लेते हैं। उन्होंने बताया कि एक और जहां ताश खेलने में उनका समय बर्बाद होता था किंतु अब इस प्रकार का धंधा करने से रोटी रोजी मिल गई है। उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने निठल्ले लोगों को भी सलाह दी कि वो भी कोई ना कोई अपना रोजगार अपनाए और सम्मान से जीना सीखे।
 फोटो कैप्शन 04: शकरकंद बेचते हुए मदन



नशा नाश की जड़ है- डा. होशियार सिंह      
-नशे से बचने पर दिया व्याख्यान
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्रभारी डा. मुंशी राम ने विद्यार्थियों से स्कूल प्रांगण की सफाई करवाई वही नशे की बुराइयों से बचने की अपील की।
 उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे देश में 10 प्रतिशत के करीब आबादी नशे की शिकार है जो नशे के रूप में चाय, काफी के अतिरिक्त बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम, तंबाकू, पान,शराब, भांग चरस, अफीम,ब्राउन शूगर, ई-सिगरेट आदि का नशा करते हैं। यह नशा इंसान को मौत के मुंह में ले जाता है और इंसान का एक बार पीछा कर ले तो उसका पीछा नहीं छोड़ता। ये लत डालने वाले पदार्थ हैं और केवल मौत के बाद ही पीछा छोडऩे हैं। यदि कोई ऐसा विद्यार्थी हो जो इस इन लतों से पीडि़त है उनसे बचने की अपील की तथा उन्होंने अपने स्वजनों से भी यह बुराई छुड़ाने की अपील की ताकि उनका जीवन सुधर सके। उन्होंने कहा कि कम से कम एक विद्यार्थी एक जन की इस लत को छुड़ा दे तो जीवन सफल हो जाएगा।
उन्होंने बताया की फास्ट फूड की बजाय सादा खाना खाए नशीले पदार्थों से दूर रहे, शुद्ध विचार रखें, अपने कार्य में ध्यान दे तभी जीवन सफल होगा।
 इस मौके पर प्राध्यापक बलदीप सिंह ने स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार नशीले पदार्थ लोगों को जकड़ लेते हैं। हुक्का चिलम आदि में कार्बन मोनोआक्साइड होती है जो हीमोग्लोबिन से मिलकर घातक प्रभाव डालती है। व्यक्ति मौत के घाट चला जाता है। कैंसर, अनिद्रा, बेचैनी, जठर रस का कम उत्पन्न होना, पाचन शक्ति घटना, फेफड़े का कैंसर, खांसी, सर्दी जुकाम और न जाने कितने रोग इनका कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि दो सिगरेट के बराबर एक बीड़ी का नशा होता है, एक घंटे हुक्का पीने से करीब 400 सिगरेट जितना नुकसान होता है, एक सिगरेट करीब 20 मिनट जीवन की कम कर देती है,हक्के में तो अनेकों पदार्थ जैसे टार, निकोटीन, कार्बन मोनोआक्साइड बीड़ी सिगरेट से अधिक होते हैं। उन्होंने ई-सिगरेट का हवाला देते हुए बताया कि यह भी घातक सिगरेट आ गई है। यह शरीर के लिए केवल और केवल नुकसान करती है। जिस परिवार में शराब पीने की लत लग जाती हैं वह परिवार धीरे-धीरे बर्बाद हो जाता है। व्यक्ति की मौत के मुंह में चला जाता है।  ऐसे में अपने अनमोल जीवन को बचाइए और इन लत डालने वाले पदार्थों को दूर भगाइये। इस अवसर पर डा. होशियार सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मानित ने विद्यार्थियों को विस्तार से लत डालने वाले पदार्थों की जानकारी दी और इनसे बचने के उपाय भी बताये।
 फोटो कैप्शन 06: स्वयं सेवकों को जानकारी देते डा. मुंशीराम


शिविर में करवाया 90 लोगों ने पंजीकरण
--दिये जाएंगे कृत्रिम उपकरण
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
जनशक्ति विकास संगठन के तत्वाधान में  जिला रेड क्रास सोसाइटी और एलिम्को के सहयोग से पितामह कान्हा सिंह महाविद्यालय कनीना में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकजनों  के लिए कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पितामह कान्हा सिंह कालेज के प्राचार्य सुरेंद्र ने कैंप का शुभारंभ किया।
संस्था के प्रधान दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस कैंप में 90 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिनको इलेक्ट्रिक साइकिल, व्हीलचेयर, कमर की बेल्ट , ग्रीवा कालर , घुटने के दर्द के गोठियां, कान की मशीन, वाकर और बैथ आदि सामान दिए जाएंगे। संस्था के प्रधान ने कहा कि उनकी संस्था लगातार इस प्रकार के कैंप लगाकर आसपास के बुजुर्ग लोगों और दिव्यांगजनों को आसानी से उपकरण दिलवाकर की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सहायता कर रहे हैं। सभी लाभार्थियों को उपकरण के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। दीपक कुमार ने कहा कि अगर कोई दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक  इस कैंप में आने से वंचित रह गया हो तो कुछ समय बाद फिर से कैंप लगाया जाएगा और उसमें आकर वह अपना पंजीकरण जरूर करवा लें। प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र संस्था के प्रमुख गुलशन कुमार व आडियोलाजिस्ट विक्रम ने कहा कि भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए  सहायक उपकरण देकर उनके सहज गरिमा पुन: जीवन यापन करने के लिए समर्पित है। इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य अमित कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष कैलाश यादव, घनश्याम, महेश ,सतपाल चौधरी और मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: दिव्यजनों को कृत्रिम उपकरण देने की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए



दो साल सेवा विस्तार करने संबंधित मांगों के लिए विधायक को सौपां ज्ञापन
-राज्य अवार्डी शिक्षकों की हैं, कई मांगें
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ कार्यकारिणी की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कारों से संबंधित लंबित मांगों  को लागू करवाने के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री के नाम से उचित माध्यम द्वारा कंवर सिंह यादव विधायक हलका महेंद्रगढ़ को ज्ञापन सौंपा।  राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों ने बताया कि सरकार एवं विभाग द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षकों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा वृद्धि का लाभ, दो एडिशनल इंक्रीमेंट और स्थानांतरण प्रक्रिया में पांच अतिरिक्त अंकों दिए जाते रहें हैं उनको पुन: बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि राज्य शिक्षक पुरस्कारों का सम्मान पूर्व में सरकार एवं विभाग द्वारा दिया जाता रहा है, उसे भविष्य में भी जारी रखना चाहिए। इस संदर्भ में रविवार को एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से हल्का विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव के माध्यम से दिया गया है जिसे सरकार के पास भेजा जाएगा और उपरोक्त  लंबित मांगों को जल्दी  पूर्णतया लागू करवाने का आश्वासन विधायक द्वारा दिया गया है इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह जांगिड़
प्रधान , दिलबाग सिंह  बीआरसी ,राजेश कुमार , प्रमिला हिंदी अध्यापिका,डा. ईश्वर सिंह प्राचार्य, डा. जितेन्द्र भारद्वाज ,डा. एचएस यादव,अश्विनी यादव,आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 02: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विधायक को ज्ञापन देते हुए।
















विद्यार्थी कानून के प्रति जानकारी और समझ रखे -चौधरी
*************************************************************
*************************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास के एनएसएस के साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवें दिन बच्चों को कानूनी जानकारी और कानून के व्यवहारिकता के बारे में अवगत करवाने के लिए  महेंद्रगढ़ कोर्ट के अधिवक्ता जिम्मी चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। अधिवक्ता चौधरी ने अपने अभिभाषण में बच्चों को बताया कि उन्हें वाहन चलाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आधुनिकता के इस युग में सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय हमें टीका टिप्पणी करते वक्त समय  क्या क्या ध्यान रखना चाहिए ताकि हम अपने आप को किसी अपराध में शामिल होने से बचा सके। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अभय सिंह यादव ने आज अधिवक्ता के स्वागत के साथ-साथ बच्चों को बताया कि केवल कानून की जानकारी न होने के कारण  अगर आप किसी अपराध में लिप्त हो जाते हैं तो आप उससे बच नहीं सकते। विद्यालय की लीगल सेल अंत के अंतर्गत समय-समय पर बच्चों को आवश्यकतानुसार कानूनी जानकारी के संबंध में कार्यक्रम करवाए जाते हैं। अत: विद्यार्थी इनकी आवश्यकता को समझ इस ज्ञान को अपने व्यवहार में धारण करें।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान
द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. पुखराज प्रवक्ता वाणिज्य सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र, अमित कुमार प्रवक्ता, संस्कृत वीरेंद्र सिंह शास्त्री, बुधराम प्रवक्ता इतिहास,मास्टर दयानंद, राजेंद्र ,हनुमान भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: स्वयंसेवकों को कानूनों की जानकारी देते हुए।


Saturday, January 4, 2025


 

कनीना में छिड़ गया है बैनर युद्ध
-चुनाव लडऩे वाले बैनर युद्ध पर उतरे
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में अब बैनर युद्ध छिड़ गया है। चुनाव लडऩे वाले लोगों ने बड़े-बड़े बैनर लगाने शुरू कर दिये हैं। सभी नियमों को ताक पर रखकर ये बैनर लगाए जा रहे हैं। एक और जहां नगर पालिका किसी दुकान के सामने बोर्ड ,बैनर, साइन बोर्ड लगाने पर उन्हें हटाने को आमादा हो जाती है लेकिन सरेआम गलियों में तथा दुकानों के पास ऐसे बैनर लगे हुए हैं।  बैनर युद्ध से लगता है कि शायद बैनर ही वोट दिलवाने में प्रमुख भूमिका निभाता है। लोगों का कहना है कि वोट बैनर से नहीं दिलों से दिल जोडऩे से प्रेम के चलते दिए जाते हैं ऐसे में अभी तक जिन्होंने बैनर नहीं लगाये है और चुनाव लडऩा चाहते हैं उनसे भी चर्चा हुई। उनका कहना है कि बैनर कोई वोट नहीं दिलवाता। वोट तो अपने रसूक के मिलते हैं। बगैर बैनर चुनाव लडऩा सबसे बड़ी उपलब्धि होती है और उनकी जीत होती है। ऐसे में अब नगर पालिका कनीना क्या कदम उठाती है यह देखना बाकी है?



सरकार तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का नहीं हो रहा पालन
--प्रेक्टिकल के नाम पर शेड्यूल अनुसार ही बुलाये
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
जहां हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों की 1 जनवरी से 15 जनवरी तक के अवकाश घोषित कर रखे हैं वहीं जिला महेंद्रगढ़ में आधा दर्जन से ज्यादा गैर सरकारी स्कूल आज भी खुले हुए हैं और सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां गौरतलब है कि 11 अप्रैल को कनीना के जीएल पब्लिक  स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें इलाके के छह स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य विभागों के आला अधिकारियों ने इस पर शोक व्यक्त किया  थातथा कड़ा संज्ञान भी लिया था और निजी स्कूलों को नियमों के पालन करने के लिए सख्त आदेश दिए थे जिन आदेशों की पालना कुछ दिनों तक तो हुई उसके बाद में यह निजी शिक्षण संस्था वाले जिला प्रशासन व  सरकार को ठेंगा दिखाते लगे हैं।  इस कड़ाके की ठंड में स्कूलों को खोलकर सरकार व प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।  वही स्कूलों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था क्या करें साहब यह प्राइवेट स्कूल वाले जिन्हें ही नहीं देते और जबरदस्ती बच्चों को स्कूल बुलाते हैं और हमें यह भी कहते हैं की अगर बच्चों को स्कूल नहीं भेजोगे तो वह फेल हो या पास हो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी जिसकी वजह से हमें मजबूरी में अपने बच्चों को स्कूल भेजने पर विवश होना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना है कि हमें डर है इतने भारी कोहरे में कहीं कोई अनहोनी घटना न घट जाए।  सरकार से तथा जिला उपायुक्त से मांग की है कि निजी शिक्षण संस्थानों को भी इस कोहरे के समय में स्कूलों को बंद कराया जाए और बच्चों को आनलाइन शिक्षा का प्रावधान किया जाए।
  उधर निदेशक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि जो भी स्कूल खोले जाएंगे उनकी मान्यता रद्द करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  साथ में यदि प्रेक्टिकल का कोई शेड्यूल है तो उसी अनुसार ही विद्यार्थियों को बुलाया जाए। इस संबंध में अधिकारियों को प्रेक्टिकल के शेड्यूल चेक करने के भी आदेश जारी कर दिये गये हैं।
  इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी का आदेश--
सभी क्लस्टर मुखियाओ को आदेशित किया जाता है कि आपके क्लस्टर के अधीनस्थ सभी निजी विद्यालयों का निरीक्षण करें। यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी निजी विद्यालय खुला पाया जाता है तो उस विद्यालय को नोटिस देते हुए सूचना मेल या हार्ड प्रति के रूप में कार्यालय में भेजें ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके । यदि आपके द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो क्लस्टर मुखिया पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे। आदेशों के पालनार्थ सभी क्लस्टर मुखिया नोट करें एवं सभी विद्यालयों का अभी निरीक्षण करते हुए पालना रिपोर्ट 12:00 तक कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें ।
आदेश अनुसार
डॉ.विश्वेश्वर
खंड शिक्षा अधिकारी
कनीना





मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार- 84
गहरे पानी में गोता लगाने का करता था अकेले में अभ्यास
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक बतौर लंबे समय तक सेवा देकर अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने जहां अनेक प्रकार की विधाएं सीखी हैं वही साइकिल चलाना, पेड़ पर चढऩा और गोताखोरी का अभ्यास भी किया है। आइये सुनते हैं होशियार सिंह की जुबानी उन्हीं की कहानी -
में जब 10वीं से लेकर बीएससी कक्षा में पढ़ा तब मुझे बड़ी समस्या झेलनी पड़ी थी। प्रारंभ में जब न तो मुझे साइकिल चलानी आती थी और न ही जोहड़ के पानी में तैरना आता था। सोचा कि जरूर इनमें महारत हासिल करूंगा। इसलिए 1985 आते आते मैंने साइकिल चलाना शुरू किया जो आज तक लगातार चलाता आ रहा हूं। मोटरसाइकिल चलाना सीख और 2 सालों तक मेरे पास हीरो पुक तीन गेयर की मोपेड रही। बाद में हीरो होंडा मोटरसाइकिल रही लेकिन बहुत कम उन्हें चलाया। सबसे प्रमुखता हासिल की पानी में गोता लगाने की। होलीवाला जोहड़ एक ऐसा जोहड़ है जिसमें जहां मैं पशुओं को पानी पिलाने ले जाता और उन्हें पानी में छोड़ देता और मैं जोहड़ स्नान करने के लिए गोते लगाता। अकेले में ही छलांग लगाकर गहराई से मिट्टी लाने का प्रयास करता और सफलता हासिल हुई। एक मिनट तक पानी में सांस रोकने का अभ्यास करता किंतु आंशिक सफलता मिली। होलीवाला जोहड़ पर एक शिव मंदिर है। मंदिर के पास जोहड़ के ऊंचे तट पर बहुत बड़ा पीपल का पेड़ होता था। मंदिर के पास बहुत बड़ा नीम का पेड़ होता था।  जब मेरे पिता जयनारायण का 24 फरवरी 1989 को देहांत हुआ तब मुझे इसी पीपल में पानी डालने के लिए आना पड़ता था। मैं पानी डालकर इसी जोहड़ में गोते लगाता था। यहां बनी हुई गुम्बद में घंटों बैठकर चित्रकारी देखता था। अजीब रंगों एवं पेंट से चित्रकारी की हुई है जो 200-250 वर्षों से बोलती तस्वीर नजर आती हैं।  यही नहीं पीपल वाली बणी में बहुत अधिक साफ पानी भरा होता था। उस बणी में तैरने का बहुत अधिक अभ्यास करता था और तैरना भी सीखा, गहराई तक जाना सीखा, बहुत आनंद आता था। आज तो सोचता हूं कि बड़ा जोखिम भरा कार्य अकेले में में करता था और इतना बड़ा साहस दिखाया जिसमें सफलता भी हासिल की। आज के युग में चाहे लोग तैरना, पेड़ पर चढऩा तथा लंबी दूरी पैदल चलने से कतराते होंगे किंतु मैंने कभी उनकी चिंता नहीं की। जब मैं अपने पिता के साथ पशुओं को जंगल में चराने के लिए जाता था तो दोपहर में पेड़ के नीचे पढ़ता था और थक जाता तो स्नान करता था क्योंकि बहुत अधिक गर्मी पड़ती थी और गर्मी से बचने के लिए स्नान करना भी जरूरी हो जाता था।
आज भी वो दिन रह रहकर याद आते हैं। पीपल वाली बणी में जहां एक बहुत ऊंचा पीपल का पेड़ होता था, जोहड़ के किनारे पर एक बहुत गहरी छाया वाली जाल होती थी। ये दो ऐसे स्थान थे जहां मेरे पिता और मैं दोनों कड़ी धूप में आराम करते थे और पशु हमारे इस जोहड़ में धूप में आराम करते थे। दोपहर के बाद फिर से पशुओं को जोहड़ से निकाल कर इधर-उधर ले जाते थे। आज न तो पीपल बचा है और न ही वह गहरी जाल बची है। बणियों को तो साफ कर डाला है, अतिक्रमण इस कदर शिकार हैं कि नगरपालिका प्रशासन सब सोये हुए हैं। कहने को तो कनीना अतिक्रमण हटाया जा रहा है लेकिन कनीना की बणियों का सत्यानाश हो चुका है लेकिन कोई बोलने वाला नहीं है। दुर्भाग्य है कनीना में कितने प्रधान हुए लेकिन किसी ने आज तक इन बणियों की सुरक्षा नहीं की वरना आज भी इन जंगलों की कदर होती। आज बणी से पेड़ पौधे समाप्त कर दिए हैं। इन बनियों में बड़े-बड़े मकान बना डाले हैं कोई बोलने वाला नहीं है क्योंकि वोट की राजनीति है।



दीपक और जतिन ने किया शूटिंग में इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालिफाई
--आरकेवाई स्कूल के विद्यार्थी
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
नई दिल्ली ,डा.शनल शूटिंग चैंपियनशिप जो 15 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। इसमें आरकेवाई  स्कूल के चार  खिलाडिय़ों ने भाग लिया और सभी  ने ही क्वालीफाई किया। खिलाड़ी दीपक पुत्र श्री बलजीत निवासी कनीना ने 600 में से 560 अंक हासिल किए और यूथ केटेगरी,  सीनियर केटेगरी  और इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। जतिन पुत्र श्री राजेश निवासी पलड़ा  ने 600 में से 559 अंक का स्कोर किया और यूथ केटेगरी और  इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। खिलाड़ी जसवीर पुत्र श्री इंद्र निवासी कुंजिया  ने 600 में से 554 अंक प्राप्त किए और यूथ केटेगरी  के लिए क्वालीफाई किया। खिलाड़ी हर्षित पुत्र श्रीमती बिट्टू शर्मा निवासी कनीना ने 600 में से 527 अंक लेकर सब यूथ कैटेगरी के लिए क्वालीफाई किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रतिभागी  खिलाडिय़ों और कोच हेमंत सिंह का स्कूल पहुंचने पर माला पहनाकर स्वागत किया।  स्कूल संचालक सुरेश कुमार और संचालिका निधि बाला ने इस सफलता का श्रेय कोच हेमंत सिंह को दिया और खिलाडिय़ों  की मेहनत और एकाग्रता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्राचार्य सतेंद्रा यादव, एकेडमिक आफिसर अनिल डोगरा ,अनुशासन इंचार्ज  सतबीर , काउंसलर संतोष यादव ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और अभिभावक मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 08: अव्वल रहे आरकेवाई के विद्यार्थी।



थाना सदर कनीना की टीम ने 1.06 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक किया बरामद

************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के नेतृत्व में जिला महेंद्रगढ़ को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर कनीना की टीम ने नशीले पदार्थ के मामले में दो आरोपितों को काबू किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित आरोपित सुधीर व सचिन वासी नांगल हरनाथ महेंद्रगढ़ को काबू किया। पुलिस ने मौके से करीब 1 ग्राम 06 मिली ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपितों के खिलाफ थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा खेङी पर मौजूद थी, टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुधीर वासी नांगल हरनाथ अपने साथी सचिन के साथ अपनी गाङी में गांव खेङी में जोहङ के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू आ सकते हैं। सूचना के आधार पर टीम बतलाए हुए स्थान गांव खेड़ी के जोहड़ के पास पहुंची, जहां पर सड़क के साइड में एक गाड़ी खड़ी थी, जिसके अन्दर 2 नौजवान लड़के बैठे हुए थे। पुलिस टीम ने नौजवान लड़कों के नामपता पूछा तो ड्राईवर सीट पर बैठे लउ़के ने अपना नाम सुधीर वासी नांगल हरनाथ बतलाया तथा कंडक्टर साइड सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम सचिन वासी नांगल हरनाथ बतलाया। ड्राइवर सीट पर बैठे लङके सुधीर की तलाशी ली तो उसकी जैकेट की दाहिनी तरफ के जेब से एक माचिस की डिब्बी मिली, जिसको खोलकर चैक किया तो नशीला पदार्थ स्मैक मिला। उसके बाद सचिन व गाङी की गहनता से तलाशी ली गई। पुलिस बरामद नशीले पदार्थ स्मैक का इलेक्ट्रानिक कांटा से वजन किया तो कुल वजन ग्राम हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




 लाठी-डंडों से गाड़ी तोडऩे और हवाई फायर करने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार
-मोड़ी गांव का मसला
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
लाठी-डंडों से गाड़ी तोडऩे और हवाई फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मोहित उर्फ टकला वासी खैराना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को ऊंची भांडोर क्षेत्र से गिरफ्तार किया, आरोपित वारदात के बाद फरार चल रहा था। आरोपित से पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा छह आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश वासी गांव मोड़ी ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह फौज से रिटायर्ड है। उसने बताया कि जब वह भोजावास से घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि एक गाडी में चार पांच लड़के व दो मोटरसाइकिल पर चार पांच लड़के आए और घर के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को लड़कों ने लाठी डंडो से तोड़ दिया और घर के पास हवाई फायर किया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी।




कई टीमों के मुकाबले चले प्रतियोगिता के तीसरे दिन
-पांच जनवरी को होगा समापन
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
श्री बाबा दयाल धनौदा की चार दिवसीय 17वीं फुटबाल प्रतियोगिता लगातार 5 जनवरी तक चलेगी। आज तीसरे दिन टूर्नामेंट में हरियाणा की जानी-मानी फुटबाल टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया है। फुटबाल क्लब खेला तथा फुटबाल क्लब प्रभु वाला के बीच मैच हुआ जिसमें खेला विजयी रही। फुटबाल क्लब करोंथा तथा खेल नर्सरी फुटबाल क्लब घनौंदा के बीच खेलों में करोंथा विजयी रही।
 फुटबाल क्लब बेलरखा तथा फुटबाल क्लब करोंथा के बीच मैच हुआ जिसमें फुटबाल क्लब बेलरखा ने बाजी मारी।  इसी क्रम में डीएफसी धनौंदा तथा फुटबाल क्लब बावल के बीच मैच हुआ जिसमें धनौंदा विजयी रहा। गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी तथा फुटबाल क्लब उन्हानी के बीच मैच रहा जिसमें गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी विजयी रही। अजीतपुरा तथा फुटबाल क्लब चरखी दादरी का परिणाम समाचार लिखे जाने तक नहीं आ सका था। इस संबंध मेंजानकारी देते हुए प्रवक्ता सूरत सिंह ने बताया कि इस दौरान क्लब प्रधान मुकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मास्टर पहलाद सिंह, दीपक पंच, राजेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह , किशन पाल सिंह आदि ग्रामीणों मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का नजारा।



ब्रेल दिवस मनाया गया
दिव्यांगों के लिए देवतुल्य इंसान थे
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्थापित संसाधन कक्षा जो दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्थापित किया गया है। वहां कार्यरत अमृत सिंह राघव विशेष शिक्षक ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को संसाधन कक्ष में ब्रेल दिवस मनाया गया। लुईस ब्रेल के जन्म होने के उपलक्ष में हर वर्ष 4 जनवरी को मनाया जाता है। लुई ब्रेल का जन्म जिन्होंने दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। उनका जन्म 4 जनवरी 1809 को फ्रांस के एक गांव में हुआ बचपन में किसी घटना के कारण दोनों आंखें खराब होने से उनको पढ़ाई लिखाई करने में समस्या उत्पन्न होने लगी। इस कारण उन्होंने दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि की खोज की जो 6 डाट्स पर आधारित थी।  ब्रेल लिपि से दृष्टि बाधित बच्चे अपने लिखाई पढ़ाई करने में सक्षम होते हैं तथा अपने आप को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. मुंशी राम ने दीप प्रज्वलित करके लुई ब्रेल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अमृत सिंह विशेष शिक्षक डा. मुंशीराम प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, सुरेंद्र  गणित, संजय डीपीई तथा विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 06: लुइस ब्रेल को याद करते कनीना स्कूल के शिक्षक।




एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया
-एसडी स्कूल ककराला में शिविर
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय ककराला के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रागंण में श्रमदान किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान के महत्व को जीवन में उतारते हुए विद्यालय के पेड़-पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कैम्प का मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश द्वारा किया गया। कैम्प का संचालन कार्यक्रम अधिकारी विनय यादव ने किया।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव द्वारा सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। विद्यालय चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने बताया कि सामूहिक उन्नति तभी हो सकती है जब हमारे अन्दर सामूहिक भावना होगी। ये सब हम एनएसएस से सीख सकते है।
फोटो कैप्शन 04: एनएसएस के स्वयंसेवक स्कूल प्रांगण को सजाते हुए।



भाजपा की 21 गावो में बूथ समितियां गठित
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
भाजपा कनीना मंडल संयोजक हनुमान शर्मा अगिहार ने बताया की शीर्ष नेतृत्व के और महेंद्रगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव और  जिला संयोजक अटेली के पूर्व  विधायक सीताराम यादव  हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेश अनुसार भाजपा कनीना मंडल में सभी  21 गावों में  बूथ समितियों का गठन लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। कुछ बकाया कार्य 5 जनवरी तक पूरा कर लिया जायेगा।
 मंडल संयोजक हनुमान शर्मा अगिहार मंडल के प्रत्येक गांव में स्वयं पहुंचकर बूथ इकाई गठित कर रहें हैं। प्रत्येक गांव में लोगों में भाजपा का सदस्य बनने का उत्साह उमंग देखा गया  हर गांव में लोगों ने  हनुमान शर्मा अगिहार का पगड़ी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडल कनीना के सभी गांवों में आम जन मानस केन्द्रीय सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी  की नीतियों  उनके कार्यों से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की देश हित में ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनें। उनकी नीतियों से आम जनता में भाजपा को ज्यादा समर्थन मिल रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
फोटो कैप्शन 05: भाजपा की गठित कमेटियोंं का स्वागत करते हुए।





पुलिस ने स्मैक सहित दो गिरफ्तार किय वजन
-करीब1.06 ग्राम स्मैक मिला
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना पुलिस को सूचना मिली कि गांव नांगल हरनाथ निवासी सुधीर अपने साथी सचिन के साथ गाड़ी में गांव खेड़ी के जोहड़ के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़े हैं। अगर तुरंत रेड की जाए तो स्मैक सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की। खेड़ी गांव के जोहड़ के पास पहुंचे तो सड़क पर साइड में सफेद रंग की गाड़ी के अंदर दो नौजवान बैठे हुए थे। दोनों लड़कों के नाम पता पूछा तो ड्राइवर सीट पर लड़के ने अपना नाम सुधीर नांगल हरनाथ बताया तथा परिचालक सीट पर बैठे हुए युवक ने अपना नाम सचिन नांगल हरनाथ बताया। उनकी तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की सहायता से  ली गई तो उनकी चालक की सीट पर बैठे सुधीर की जैकेट की जेब से माचिस की डिब्बी मिली जिसे खोलकर देखा गया तो स्मैक पाया। तत्पश्चात सचिन की तलाशी ली। इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन किया 1.06 ग्राम मिला। नशीले पदार्थ के बारे में लाइसेंस वगैराह मांगा तो कुछ नहीं मिला। कनीना पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



कोहरा पडऩा जारी
- शनिवार को जल्दी निकली धूप
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में जहां लगातार तीन दिनों से कोहरा पडऩे का क्रम जारी है। विगत दो दिनों तक कोहरा आधे दिन तक छाया रहा किंतु शनिवार को सुबह सवेरे ही कोहरा छट गया और धूप खिली।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023  कोहरा पड़ा था लेकिन 2024 में नवंबर और दिसंबर में कोहरा नहीं पड़ा और जनवरी 2025 में कोहरा पडऩा शुरू हुआ है। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। जहां दो दिनों से कोहरा आधे दिन तक चलता रहा लेकिन शुक्रवार की पूरी रात कोहरा पड़ा और शनिवार को करीब 10 बजे के आसपास कोहरा छट गया और तेज धूप खिली। बच्चे और बूढ़ों ने खूब धूप का आनंद लिया। धूप खिलने के कारण लोग खुश नजर आये क्योंकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ठंड के कारण बीमारियां बढ़ रही है। सर्दी जुकाम के मरीज भी बढ़े हैं। यही कारण है कि लोग सर्दी जुकाम से बचने के लिए आग सेकते हैं या फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई देते हैं। डाक्टर जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि सर्दी के दिनों में जहां धूप सेकना लाभप्रद होता है। ऐसे में जहां ठंडे न लगे वहां धूप में बैठना उचित होता है। यही कारण है कि लोग छतों पर तथा जहां धूप पर्याप्त मात्रा में आती वहां धूप सेकते नजर आये।
फोटो कैप्शन 01: कनीना क्षेत्र में कोहरा
दो: धूप सेकते लोग।





स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण की, की सफाई
--कनीना स्कूल में एनएसएस शिविर
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय मैदान की साफ सफाई की। प्रभारी डा. मुंशी राम ने विद्यार्थियों पालीथिन मुक्त भारत व साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को कड़ी मेहनत करने की भी सलाह दी। यदि जीवन में व्यक्ति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से मेहनत करे तो सकारात्मक परिणाम आते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता रवि कुमार, प्रवक्ता सुरेंद्र मोरवाल व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 3: स्कूल मैदान की सफाई करते स्वयंसेवक












कनीना पालिका चुनाव, दे जाएंगे वर्षों का मनमुटाव
-खूनी दुश्मन बन जाते हैं कई
************************************************************************
*******************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 जहां नगरपालिका कनीना के फरवरी में चुनाव होने की संभावना है वही इन चुनाव की दृष्टिगत जहां महिलाओं के वार्ड आरक्षित होने के कारण कइयों चुनाव लडऩे की इच्छा में खलल डाल दिया है। प्रधान पद के कई प्रमुख दावेदार भी अब प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारणपीछे हट चुके हैं। अगर ये चुनाव मैदान में होतेतो नजारा कुछ देखने लायक होता। इन चुनाव लडऩे वालों में विनय एडवोकेट, वेद प्रकाश और मनीष पार्षद प्रमुख है। इन्होंने अपने अपने बैनर भी टांग दिये थे परंतु किस्मत ने साथ नहीं दिया। अभी देखा जाना है कि इनमें से किसी घर से कोई चुनाव लड़ता है या नहीं। बहरहाल अब नये नये चेहरे सामने आने लगे हैं।
 अब तो पार्षद का चुनाव भी किसी सांसद से कम नहीं रहा है। अभी से ही मुर्ग मुसल्लम और शराब आदि खिलाने पिलाने शुरू कर दिए हैं ताकि वोटर को अपनी तरफ खींचा जा सके लेकिन वाटर कभी किसी का नहीं हो सकता, ऐसा बुजुर्ग कहते आए हैं। वोटर एक बार मन में जो निर्णय कर लेते हैं कि किस को वोट देना है उसे ही वोट देंगे। एक बार उनके दिमाग में यह बैठ जाता है कि इसे वोट नहीं देना तो किसी हाल में वोट नहीं देंगे। अब तो वोटो की बिक्री भी होने लग गई है। गरीब लोग तो प्रत्यक्ष नहीं परोक्ष शब्दों में पैसे मांगने से नहीं हिचकिचाते। हर चुनाव में ऐसा नजारा देखने को मिलता है। चाहे लाख गुनाह कर दे और चुनाव में खड़ा हो जाए तो भी वोट मिलने के आसार बन जाते हैं।
अब तो दारू, इंडा, मुर्ग मुसल्लम, टिक्कड़पाड़ों की के दिन बदल गये हैं और उनकी मौज हो गई है। जो भी चुनाव लडऩा चाहते हैं उससे रास्ते में आते जाते समय पूछ लेते हैं कि कब उन्हें खिलाओ पिलाओगे? हालत यह है कि भारी खर्चा वहन करके चुनाव लड़े जाएंगे। जितने भी प्रधान और पार्षद के चुनाव लड़ रहे हैं उनके घर पर जाकर देखा जाए तो अलग ही नजारा दिखाई देता है। लोगों की टोली बैठने लग गई है और चुनावी चर्चा में इजाफा हो गया है। ज्यों ज्यों सर्दी बढ़ती है क्त्यों त्यों चुनावी चर्चा भी बढ़ती जा रही है। जहां चाय शराब, फास्ट फूड ,अंडे, मीट न जाने क्या-क्या चीजे खाने-पीने को दी जा रही है। यही कारण है कि कुछ लोग अपनी बोद निकाल लेंगे वहीं कुछ लंबे समय से खाने पीने की शौकीन हैं वह उनकी मौज हो गई है। पियक्कड़ों का तो विशेष उत्सव अब शुरू होगा। इस बार तो यह चुनाव और भी अधिक महंगे होने के आसार बन गए हैं क्योंकि अभी डेट भी चुनाव की नहीं आई है और लोगों ने कढ़ाई चढ़ानी शुरू कर दी है। आने वाला समय बताया कि कैसे चुनाव लड़ पाएंगे और कौन जीत हासिल कर पाएगा। बहरहाल दर्जनों नये चेहरे सामने आ रहे हैं और चुनाव लडऩे के लिए लालायित हैं।