Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, December 26, 2021

 
कई जिलों में हुई हल्की बारिश
************************************************
******************************************************
************************************
***********
कनीना। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली, के  इलाको में  मौसम  ने करवट ले ली है। आज सुबह से ही पूरे इलाके पर बादलों ने डेरा जमा लिया था। दोपहर    से पहले पश्चिमी   हरियाणा के जिले  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,  भिवानी, और दोपहर बाद  केंद्रीय हरियाणा के जिले कुरुक्षेत्र जींद, रोहतक, झज्जर, दादरी, महेंद्रगढ़ और शाम के बाद पूर्वी हरियाणा के जिले  पानीपत, सोनीपत, करनाल, गुडग़ांव फरीदाबाद  ,रेवाड़ी , पलवल और एनसीआर दिल्ली  आदि सभी जगह पर हल्की बारिश की गतिविधियां हुई है। और यह  बारिश की गतिविधियां वर्तमान वेस्टर्न डिस्टरबेंस  सक्रिय प्रणाली से दो तीन दिनों तक  बिखराव के रूप में जारी रहने की संभावनाएं हैं । पर्वतीय प्रदेशों पर आज भारी मात्रा में हिमपात हुआ है ।और हरियाणा पंजाब के कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। आज जिला महेंद्रगढ़ में सतनाली महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना और नारनौल सभी जगह हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली है। पहली शीतलहर के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी यह बढ़ोतरी अभी जारी रहेगी।  आज हिसार का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । और आज नारनौल का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  जबकि रोहतक जिले का  न्यूनतम 10.6 और अधिकतम तापमान 23.0  डिग्री सेल्सियस,व  भिवानी का न्यूनतम 12.0 व अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कल सुबह सम्पूर्ण इलाके पर नमी की वजह से  भारी मात्रा में कोहरा छाया रहने की संभावनाएं बन रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि  उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार  एक के बाद एक  सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस का  का  का प्रभाव जारी है। यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। पुरानी कहावत है -माह पौह को झारों चाहे फागुन बरसो सारो। यानि दिसंबर और जनवरी में हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होती है और सोना उगलती है और मार्च(फागुन) माह में  पूरे महीने बारिश हो उसका कोई फायदा नहीं होता है । 29 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढऩे की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा और मैदानी राज्यों पर  एक नई  शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।




ऊधम सिंह ने कहा था-मेरी शादी तो मौत से होगी -डॉ राजेश
*****************************************************
***********************************
******************
कनीना। महान क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह भारत मां के उस सच्चे सपूत का नाम है, जिसने महज 40 साल की उम्र में, हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण को न्यौछावर कर दिये थे। ये सरदार ऊधम सिंह ही थे, जिन्होंने फांसी का फंदे को चूमकर कहा था कि मेरी शादी तो मौत से होगी ये क्रांतिकारी विचार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार डॉ राजेश ने शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उनको स्मरण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा की वे बहादुरी और सच्चाई का जीता-जागता प्रमाण थे।
 मातृभूमि की रक्षा करने वाले अमर बलिदानियों के बलिदान को कभी भूलाया नही जा सकता, उनके बलिदान से ही आज हमारी मातृभूमि एवं हम सभी सुरक्षित है। हम सभी को देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद ऊधम सिंह जैसे अमर शहीदों के जन्म एवं बलिदान दिवस को मिलजुल कर मनाना चाहिए, इससे हमारी भावी पीढ़ी में देश सेवा की भावना में बढ़ोतरी होगी।



मोलडऩाथ भक्त मंगतूराम का निधन
************************************
*************************************
******
 कनीना। कनीना के संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ के प्रमुख भक्त मंगतू राम (83) का गर्दन गत दिनों निधन हो गया। 28 दिसंबर को उनका की रस्म पगड़ी होगी। मंतूराम के पुत्र देशराज ने बताया वे सदा ही मुस्कुराते रहने की प्रवृत्ति रखते थे। जिनका गत दिनों निधन हो गया। उनकी रस्म पगड़ी 28 दिसंबर को मोलडऩाथ आश्रम के पास उनके निवास पर की जाएगी।




कनीना में हुई हल्की बारिश
***********************************
************************************
***
 कनीना। कनीना क्षेत्र में रविवार शाम पांच बजे हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश किसानों को प्रसन्नता हुई है। हल्की बारिश से खेतों में नमी की पूर्ति हो जाएगी किंतु किसानों का कहना है कि अब धुंध जोर से पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हल्की बूंदाबांदी भी फसल के लिए बेहद लाभप्रद साबित होगी। पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज ने बताया कि वर्तमान में खड़ी सरसों और गेहूं की फसलों के लिए बूंदाबांदी बेहद लाभप्रद होगी।






 विनय कुमार एडवोकेट बने प्रधान
********************************
*********************************

कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना के पदाधिकारियों की बैठक क्लब परिसर में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान एडवोकेट विनय कुमार को मनोनीत किया गया।  इससे पहले नेताजी मेमोरियल क्लब के प्रधान सतपाल साहब तथा राव मोहर सिंह रह चुके हैं।  
  बैठक में सर्वसम्मति से उप प्रधान विजय कुमार, सचिव-सूबे सिंह, संरक्षक राव मोहर सिंह सह संरक्षक सतपाल साहब को मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि नेताजी मेमोरियल का क्लब कनीना की स्थापना 1969 में एडवोकेट विनय कुमार के पिता एवं पूर्व प्राचार्य सत्यनारायण यादव ने की थी। करीब 50 वर्षों से नेताजी मेमोरियल क्ब विभिन्न सामाजिक गतिविधियां एवं खेल आयोजित करवाता आ रहा है। जहां नेताजी क्लब पुस्तकालय में विभिन्न शहीदों की प्रतिमा स्थापित है। नेताजी मेमोरियल कलम लाइब्रेरी स्थापित है के अतिरिक्त पुलिस चौकी भी यही विराजमान है।
 इस मौके पर एडवोकेट विनय कुमार को बधाई दी गई। इस मौके पर मोहर सिंह, सतपाल साहब, कृष्ण कुमार, राजकुमार डीपी, अमित नंबरदार, सुखबीर सिंह नवीन कुमार, गोविंद शर्मा, देवेंद्र छोटू, रविंद्र छोटू आदि मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 5:प्रधान बनने पर विनय कुमार एडवोकेट को मिठाई खिलाते हुए सतपाल साहब।




शहीद ऊधम सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत- ********************************************************
************************************
*************************
कनीना। गांव खेड़ी तलवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी ने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीद उधम सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत है जो देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर गए। शहीद उधम सिंह जैसे रणबांकुरे ने देश प्रेम को अपने दिल में बसाया और जलियांवाला बाग में ब्रिटिश शासकों द्वारा नरसंहार का बदला लेना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना डाला और 21 साल बाद लंदन जा कर अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर को मार कर बदला लिया। युवा पीढ़ी को शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए देश की एकता और अखंडता के लिए युवाओं को अपनी सोच बदलनी चाहिए। युवाओं को नशे से अपने आप को बचाकर अपने मन में देश प्रेम की अलख जगाते हुई शहीदों के सपनों भारत बनाने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ऐसे वीर थे जिन्होंने अंग्रेजों हुकूमत को नाकों चने चबा दिए। युवाओं को ऐसे शहीदों का आभारी होना चाहिए। शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड में मारे गए निर्दोष भारतीयों की मौत के जिम्मेदार माइकल डायर की लंदन में हत्या कर उत्कृष्ट क्रांतिकारी एवं देशभक्त होने का आदर्श प्रस्तुत किया। शहीदों की कोई जाति धर्म नहीं होता जिन शहीदों ने देश को आजाद कराने का काम कर दिखाया व सभी शहीद हमारे लिए अनुकरणीय हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार, जगदीश कुमार, सतीश कुमार ,सत्यवीर प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: खेड़ी तलवाना में शहीद उद्यम सिंह को याद करते भाजपा नेता।





युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना सकते हैं योग में कैरियर- लक्की सिगड़ा
*************************************************************
***********************************
***************************
कनीना। योग के प्रचार प्रसार के लिए बीएमडी योगा सेंटर ने कनीना में विशेष योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्राणायाम की विभिन्न मुद्राएं कराई गईं।
कान्हा जी स्कूल में रविवार को सुबह योग शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक इंद्रजीत शर्मा व लक्की ने कोरोना के आने वाले संभावित खतरे को देखते हुए योग के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि जीवन में सांसों की संख्या निश्चित होती है। प्राणायाम के द्वारा गहरी लंबी सांसों का अभ्यास करके सांसों का अंतराल बढ़ा कर स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि एक योग ट्रेनर को मूलत: फिटनेस, न्यूट्रिशन, वेट मैनेजमेंट, स्ट्रैस रिडियूशन, हेल्थ रिस्क मैनेजमेंट आदि जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देना होता है। योग प्रशिक्षक या इंस्ट्रक्टर बनने के लिए आवश्यक गुण और इसकी विधियों का ज्ञान होना जरूरी है। लक्की सिगड़ा ने बताया कि इस वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग में कैरियर बनाने का सबसे सुनहरा अवसर है। विश्व में आज भी बहुत अधिक देशों ने योग को अपनाया है और निजी व सरकारी स्तर पर बहुत अधिक पद योग के ट्रेनर लिए स्वीकृत हैं। देश में कई ऐसे योग शिक्षण संस्थान हैं, जहां योग शिक्षक के लिए भरपूर स्थान हैं। आप किसी स्कूल या कालेज में भी योग शिक्षक का पद संभाल सकते हैं। इतना ही नहीं योग शिक्षक अपना स्वयं का योग केंद्र शुरू कर सकते हैं। इस दौरान डा बी इस्लाम, कर्मवीर सिंह, लव कुमार, नरेंद्र, विकास, विपिन कुमार, दीपिका यादव धर्मपाल, कुलदीप, रीना यादव, पिंकी यादव, नवीन कुमार, सुषमा, सपना, मनीषा दी युवाओं ने योग शिविर में भाग लिया।
फोटो कैप्शन 02: योग करते हुए पिंकी यादव।




1.600 किलोग्राम की शकरकंदी हुई पैदा
************************************
**********************************
*******
कनीना। किसानों के खेतों में कई-कई बार भारी भरकम सब्जियां पैदा होती देखी गई है परंतु ताजा मिटटी डलवा ,उस पर कनीना उप मंडल के गांव बाघोत के किसान द्वारा उगाई गई शकरकंदी से 1.600 किग्रा वजनी शकरकंदी प्राप्त की है। यह कोई किसान नहीं अपितु संजय पीटीआई बाघोत निवासी है। उन्होंने अपने घर पर किचन गार्डन तैयार कर रखा है वहीं पर उन्होंने शकरकंदी उगाई थी।
 शकरकंदी को खोदते समय संजय ने देखा कि इसका आकार बहुत बड़ा है। खोदकर, निकाल कर जब वजन किया तो एक किलो 600 ग्राम पाया गया। जिसको लेकर पीटीआई बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया कि ऐसी और नहीं अपितु यह एक ही शकरकंदी इतनी वजनी पाई गई है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र के किसान जहां 10 किलोग्राम की घिया ,6 फुट लंबी घिया, 8 किलोग्राम की मूली आदि समय-समय पर उगा चुके हैं वही अब संजय पीटीआई ने 1.600 किलोग्राम की शकरकंदी उगा कर नाम कमाया है। किसान उनकी शकरकंदी को देखने के लिए आ रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 3:  संजय पीटीआई शकरकंदी दिखाते हुए
4: खेत से खोदकर निकाली गई शकरकंदी।



बवाना में संदूक का कुंडा तोड़कर अज्ञात चोर ले उड़े 10 हजार रुपये तथा कपड़े
**********************************************************
***********************************
**************************
 कनीना। कनीना थाने के गांव बवाना में शनिवार की रात को अज्ञात चोर एक घर से संदूक का कुंडा तोड़कर दस हजार रुपये और कपड़े ले उड़ा।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना थाना के गांव बवाना की सुमन देवी घर से बाहर गई हुई थी। शनिवार को जब वो घर बवाना पहुंची तो संदूक का कुंडा टूटा मिला जिसमें पेंशन से बचाई हुई राशि दस हजार रुपये रखी हुई थी तथा 15-20 सूट संदूक में रखे हुए थे। सभी गायब मिले। सुमन देवी ने कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के मामला दर्ज करवाया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






 दिन भर नहीं हुये सूर्य देव के दर्शन
-शनिवार को पड़ी थी धुंध
******************************************
*************************************
**********
 कनीना। रविवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादल छाए रहे। क्षेत्र में पल पल मौसम बदल रहा है, ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जता रखी है। इस वक्त खेतों में गेहूं एक माह पुराने जबकि सरसों डेढ़ माह की हो चुकी है। विगत दिनों से तीन दिन पाला जमा है वहीं तीन दिन धुंध पड़ी है।
किसान अपने खेतों में नहरों एवं नलकूपों से सिंचाई कर रहे और यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों के किसानों का कहना है कि बारिश हो जाती तो फसलों के लिए लाभ होगा। बहरहाल किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार ने बताया फसलों के लिए बारिश होती तो बहुत लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि बारिश होती है तो फसलों को लाभ होगा। बहरहाल किसानों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं।






 जैविक खेती








में नाम कमाया है अजय किसान ने
- गाजर की पैदावार लेने को तैयार हैं अजय
****************************************************
*****************************************************
कनीना। इसराणा का किसान अजय सिंह जैविक खेती कर रहा है। हर वर्ष  जैविक खेती करके लोगों को जागरूक कर रहे है।
 किसान अजय सिंह इसराणा ने इस वक्त दो एकड़ में गाजर उगा रखी है जो निकट भविष्य में पैदावार देने लग जाएंगी। वे लंबे समय से जैविक सब्जी उगाते आ रहे हैं। गत वर्ष भी उन्होंने गोभी, बैगन, बेर, मटर एवं तरबूजा उगाकर लाखों रुपये कमाये थे। उनका कहना है कि एक तरफ हम धरती को बचाने के लिए पौधारोपण कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। जिसकी वजह से खेती योग्य भूमि भी बंजर बनती जा रही है। जमीन में मौजूद आर्गेनिक कार्बन की मात्रा भी धीरे धीरे घट रही है। यह कार्बन जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में मुख्य होता है। जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए जैविक खेती करनी चाहिए। यही कारण है कि वे जैविक खेती कर रहे हैं और दूसरे  किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वक्त आसपास के तकरीबन 60 किसानों का एक ग्रुप बना रखा है जिसमें सभी लोग जैविक सब्जियां उगाते है। उनका कहना है कि मार्केट में जैविक सब्जी की मांग अधिक है।
 इसराणा के अजय कुमार ने जैविक सब्जियां उगाने का काम तीन वर्ष पहले डेढ़ एकड़ जमीन में सब्जी उगाई टमाटर गोभी बैंगन जिसमें सारा खर्चा निकाल कर लाखों रुपये की बचत हुई थी। डा मनदीप यादव बागवानी विभाग के पूर्व अधिकारी ने भरपूर सहयोग दिया तथा सब्सिडी के तौर पर भी प्रोत्साहन दिया है।
  इसराणा के किसान अजय सिंह ने बताया कि ड्रीप सिंचाई संयंत्र,स्केटिंग, मल्चिंग सीट का सहयोग भी बागवानी विभाग ने उपलब्ध कराई थी।ेिंवगत वर्ष बैंगन, ककड़ी, टमाटर, प्याज, मिर्च,गाजर, मूली, एप्पल बेर, पालक,टिंडा व नींबू के भी पौधे लगाए हुए थे। एक बार फिर से इस प्रकार की सब्जी उगाने के लिए खेती की तैयारी में जुटे हुये हैं।  
अजय कुमार कहना हैं कि खेत की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए खेतों में फसल कटाई के बाद के अवशेषों को जलाए नहीं । उनकी जुताई कर जमीन में ही मिला देना चाहिए।
 वर्तमान में गाजर की खेती पर नजरें टिकी हुई हैं और जल्द ही बेहतर गाजर की पैदावार मिल जाएगी। तत्पश्चात वे सब्जियों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 01: किसान अजय इसराणा गाजर की पैदावार लेते हुए।   

Saturday, December 25, 2021

 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया
**********************************************
****************************************************
*********************************
**********************
कनीना। विभिन्न संस्थाओं तथा समाजसेवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया।
भारतीय जनता पार्टी के कनीना मंडल मे कनीना वार्ड नंबर 6 व 7 के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेई का 97वां जन्मदिन मंडी में रतन लाल मित्तल जी के प्रतिष्ठान पर मनाया वह इस अवसर पर लड्डू का प्रसाद वितरित किया । इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश निशानियां सुरेश शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, नवीन मित्तल, नीलेश मित्तल, लाजपत राय मोहनपुरिया, विजेंद्र मोहनपुरिया व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
 उधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में गांव सेहलंग में मनाया गया। सभी पांच बूथों 10 से 14 पर भाजपा पार्टी के कार्यक्रम अनुसार और अटेली हलके के विधायक सीताराम यादव के मार्गदर्शन अनुसार  मनाया गया। जिसमें सभी बूथों पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्रगढ़,  वरिष्ठ भाजपा नेता सतवीर सिंह यादव सेहलंग उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भारत के जन जन के नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेई ने अपना सारा जीवन  भारत माता और देश के लिए अर्पण कर दिया। देश की उन्नति के लिए  अपने जीवन में अनेक योजनाएं लोगों की भलाई के लिए केसीसी योजना, सड़क योजना, अंत्योदय योजना अन्नपूर्णा योजना, नदी से नदी जोडऩे की योजना बनाई। उन्होंने देश की रक्षा के लिए परमाणु प्रशिक्षण भी किया अटल बिहारी वाजपेई का भारत में और विदेशों में सभी लोग सम्मान करते थे। वे एक कवि हरदे इंसान थे देश भक्ति उनमें कूट-कूट कर भरी थी, ईमानदार और  महान वक्ता थे।
   इस अवसर पर सेहलंग गांव के सभी बूथ प्रमुख  पालक भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र भारद्वाज पोता, विनीत कुमार सेहलंग, रामचंद्र , भागमल  सोनू शर्मा, ओमप्रकाश,  कुलदीप यादव,  जगदीश प्रसाद, योगेन्द्र शर्मा  सेहलंग आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 11: कनीना मंडी में अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते भाजपा नेता।
            12: सेहलंग गांव में अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते लोग।  





अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की खंड स्तरीय बैठक संपन्न
*****************************************************
************************************
*********************
 कनीना। कनीना खंड स्तर की सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की बैठक संत रविदास धर्मशाला कनीना में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र कुमार कपूरी ने की।
 इस मौके पर कनीना खंड के प्रत्येक गांव में समिति के कार्य गठित करने का निर्णय लिया तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विनोद एडवोकेट भोजावास, दलीप सिंह एडवोकेट पड़तल, महेश गोमला, डीगराज हैडमास्टर,हरि सिंह चौहान, गजराज सिंह, महावीर सिंह विजयपाल, राम भगत व अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 13: सर्व अनुसूचित जाति संघ समिति की बैठक में उपस्थित जन।


कनीना में लगाई 1206 कोरोना रोधी वैक्सीन
-31 दिसंबर तक चलेगा अभियान
***********************************************************************
************************************
*************************************
 कनीना। कनीना और सेहलंग अस्पतालों में शनिवार को करीब 1771 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि कनीना के तहत उप नागरिक अस्पताल कनीना में 1206 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई जबकि पीएचसी भोजावास में 369, पीएचसी मुंडियाखेड़ा $289 डोज दी गई। इसी प्रकार से सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 570 तथा पीएचसी धनौंदा में 444 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कालेज, बस स्टैंड कनीना तथा एसडीएम कार्यालय में भी केंद्र बनाए गए हैं। जिस दिन अवकाश होगा उस दिन एसडीम कार्यालय व कालेज में कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाती बाकी सभी जगह रविवार को भी कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएंगी। कोरोना रोग की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 
 एसडी स्कूल में स्नातन धर्म पर संगोष्ठी का आयोजन
************************************************
************************************
******************
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में स्नातन धर्म विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें धार्मिक ग्रन्थों की शिक्षा एवं कर्मयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थ गीता के साथ-साथ रामायण व महाभारत के मुख्य पात्रों एवं घटनाओं का वर्णन भी इस संगोष्ठी में किया गया। संगोष्ठी में धार्मिक ग्रन्थों पर प्रश्न भी पूछे गए व जिन विद्यार्थियों ने सही उत्तर देकर उसकी पुष्टि की उनको पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।    विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने अपने सम्बोधन में बताया कि सनातन धर्म अनन्त है तथा यही सत्य है। इसका अर्थ है शाश्वत अर्थात हमेशा रहने वाला। हिन्दू धर्म सनातन धर्म का वैकल्पिक नाम है। यह युगों से चला आ रहा है। प्रत्येक नागरिक को कर्मयोगी बनना चाहिए अर्थात कर्म को प्रधान मानकर कड़ा परिश्रम करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी गीता के उपदेश में कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला है। हमें परिणाम की चिन्ता नही होनी चाहिए। सनातन धर्म में भगवान ने बार-बार अवतार लेकर समय-समय पर धर्म की रक्षा की है। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 7: गीता का उपदेश सुनते एसडी स्कूल के विद्यार्थी।


स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया
*************************************
***********************************
****
कनीना। विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड कनीना व आर्य समाज कनीना के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती का बलिदान दिवस श्रीश्याम मन्दिर कनीना के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक सतीश आर्य रसूलपुर थे जिनके कुशल संयोजन में कार्यक्रम को चार चांद लग गए।
 श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता समर्पणानन्द  दड़ौली आश्रम थे। स्वामी जी ने हिन्दुओं को सचेत करते हुए कहा कि कैसे हमारे सनातन हिंदू धर्म पर विधर्मियों का प्रहार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले स्वामी को गोलियों का निशाना एक मुस्लिम आतंकी अब्दुल रशीद ने बनाया। स्वामी पहले व्यक्ति थे जो हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए। इस के मूल में कारण था कि स्वामी  ने लाखों मुस्लिमों को पुन: हिन्दू धर्म में शामिल करके उनका शुद्धिकरण किया जो हिन्दू से मुस्लिम धर्म में चले गए थे। स्वामी वि_ल गिरी  महाराज संचालक विकलांग गौशाला बूचावास ने भी हिन्दुओं को आने वाले खतरे के प्रति सचेत व सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती का व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी, वे एक सच्चे व निष्ठावान राष्ट्रभक्त थे , जिन्होंने राष्ट्र धर्म पर अपने प्राणों की आहुति दी। स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती ने गुरुकुल पद्धति को पुन: शुरू किया व प्रथम गुरुकुल कांगड़ी में स्थापित किया। श्रद्धांजलि सभा में यज्ञ व हवन का आयोजन किया गया जिसमें यजमान रामपाल एवं उनकी पत्नी प्रेम देवी तथा नवीन कुमार एवं उनकी पत्नी  पूनम देवी व एवं मुकेश बंसल रहे।
   कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद कनीना प्रखण्ड व आर्य समाज कनीना खण्ड के सभी  वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें सुरेन्द्र सिंह यादव विभाग मन्त्री  भिवानी,  सांवत सिंह  विभाग प्रचार प्रमुख दिलावर सिंह अध्यक्ष , लखन लाल जांगड़ा कैमला प्रखण्ड मन्त्री, सुनील एडवोकेट सह- मन्त्री,डाल चन्द कैमला ग्राम प्रमुख,विजयसिंह संयोजक बजरंग दल, अनिल परदेसी गाड़ी ग्राम अध्यक्ष,  मोहर सिंह आर्य अध्यक्ष आर्य समाज कनीना,  सतीश आर्य रसूलपुर, सन्त लाल धनौन्दा, इन्द्र लाल पाथेड़ा,  बह्म देव आर्य कोथल कलां, औम प्रकाश आर्य कौथल खुर्द,सन्दीप राठी प्रधान सेवक  श्याम मण्डल मन्दिर कनीना, वेद प्रकाश आर्य, ओमप्रकाश ,राम सिंह,  बुधराम सीहोर ,सूरत सिंह , हेडमास्टर कृष्ण प्रकाश ,बलवान आर्य ,विद्या देवी ,संतरा ,कौशल्या, सुनीता, पूनम ,अरुणा कौशिक ,बिना मंजू देवी आदि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व मातृशक्ति मौजूद थी।
फोटो कैप्शन 9: श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर बोलते हुए समर्पणानन्द।




श्याम मंदिर कनीना में तुलसी पूजन किया
******************************************
***********************************
*******************
,कनीना। राष्ट्र सेविका समिति ,मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की बहनों ने श्री श्याम मंदिर कनीना में तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति विभाग कार्यवाहीका सुनीता यादव ने बताया कि 25 दिसंबर को सेविका समिति तुलसी पूजन दिवस के रूप में बनाती है इसी उपलक्ष्य में आज सैकड़ों महिलाओं खण्ड कार्यवाहिका शारदा देवी, विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति संयोजिका प्रेम देवी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूनम देवी, ने सामूहिक रूप से तुलसी पूजन विधि विधान से किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्या देवी,शांति देवी, ममता देवी ,कौशल्या देवी ,सुमित्रा देवी ,सुनीता, पिंकी, संयोगिता, अरुणा कौशिक आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही
फोटो कैप्शन 8: श्रीश्याम मंदिर में तुलसी पूजन करती महिलाएं।





जीआर इंटरनेशनल स्कूल में  मनाया गया क्रिसमस एवं तुलसी दिवस
***********************************************************
************************************
***********
कनीना।जीआर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को क्रिसमस डे और तुलसी दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर दिया एवं मोमबत्ती साथ साथ जला कर  क्रिसमस उत्सव की शुरुआत की गयी। विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने जीसस के जीवन पर  एक नाटक के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने विद्यालय में छात्रों के मध्य टॉफियां बांटकर खुशियां मनाई। विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से ईसा मसीह के संदेश दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई देते हुए भगवान जीसस द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि  सबसे पहले क्रिसमस डे 336 ईसवी पूर्व में रोमन के पहले ईसाई सम्राट के समय 25 दिसंबर को मनाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से विभिन्न धर्मों एवं सांस्कृतिक परम्पराओं  की जानकारी मिलती है। साथ ही सांस्कृतिक एकता एवं आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ  उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 10: जीआर स्कूल के बच्चे क्रिसमस डे मनाते साथ विजयपाल चेयरमैन एवं अन्य।  
 
 



  क्लीनिक चलाने के लिए डिप्लोमा पाया अवैध
 -पुलिस ने किया मामला दर्ज
*****************************************
***********************************
***************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में चल रहे रावत क्लिनिक के संचालक का डिप्लोमा अवैध पाया गया जिसके चलते कनीना पुलिस ने सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ प्रभा यादव के
बयान पर सोनू रावत उर्फ राजेंद्र कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार रावत क्लीनिक बाघोत के विरुद्ध एक लिखित शिकायत मिली थी जिसके आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्लीनिक संचालक सोनू रावत उर्फ राजेंद्र कुमार बाघोत पर स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम ने छापा मारा और क्लीनिक को सील कर दिया। संचालक ने अपने सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कार्यालय में जमा करवाएं गये। ये सर्टिफिकेट/डिप्लोमा के उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए थे। अब सिविल सर्जन के आदेश अनुसार सोनू रावत उर्फ राजेंद्र कुमार संचालक रावत ने क्लिनिक जो सर्टिफिकेट जमा करवाए व संचालन के लिए वैध नहीं हैं। सेहलंग एसएमओ की पुलिस में की शिकायत पर एमसीआई एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत सोनू रावत विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


एक बार फिर से पड़ी धुंध
*******************************************************
**********************************
******************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां ठंड का कहर जारी है वहीं शनिवार को एक बार फिर से धुंध पड़ी। धुंध के चलते आवागमन प्रभावित हुआ लेकिन सुबह 8 बजे तक ही धुंध जारी रही। तत्पश्चात मौसम खुल गया और आवागमन सुचारू रूप से चलने लगा। वैसे भी रात्रि को कफ्र्यू लगा देने से आवागमन सुबह 5 बजे के बाद ही हो पाता है किंतु तब धुंध समस्या बन जाती है।
  उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में पल पल मौसम बदल रहा है। धुंध महज तीन दिन ही पड़ी है किंतु किसान धुंध एवं ठंड को फसलों के लिए लाभकारी बता रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक भी रबी फसलों के लिए धुंध एवं ठंड का पडऩा लाभप्रद मान रहे हैं। कनीना क्षेत्र में गत दिनों पाला भी पड़ा है।
फोटो कैप्शन 1: कनीना क्षेत्र में धुंध का नजारा।




 
  बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित
*****************************************
************************************
*
कनीना। एसडी स्कूल खेड़ी तलवाना स्कूल में कक्षा छठी से आठवीं द्वारा बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा पेपर फ्लावर, फोटो फ्रेम ,फूलदान, गुलदस्ते, वाल हेंगर, पेंन-पेंसिल स्टैंड सहित सजावटी सामान तैयार कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।  इसी कड़ी में कक्षा एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक डांस के द्वारा उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा सनातन धर्म पर  प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
 विद्यालय की उप -प्रधानाचार्या शोभा राव खरसाणीयां ने बताया कि भारतीय संस्कृति महान है। ऐसे में सभी को अपनी संस्कृति की मर्यादाओं को संजोए रखने के लिए जरूर भागीदारी निभानी चाहिए। श्रीमती राव ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति का यह प्रयास है कि लगातार सामाजिक समरसता को बनाए रखने के साथ ही संस्कारों के अनुरूप शिक्षा देकर  बच्चों को संस्कारित बनाया जाए।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल में बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।




यूरो स्कूल में मनाया क्रिसमस डे
*********************************************************
**********************************
*
कनीना। यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना में क्रिसमस-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में चारों तरफ चहल-पहल का वातावरण नजर आया। सभी बच्चों व अध्यापिकाएं लाल रंग की पोशाक में नजर आए। इस अवसर पर बच्चों ने सांता क्लाज से संबंधित कहानी व कविताएं सुनाई व विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चे सांता की पोशाक में नजर आए। बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाकर हस्तकला का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर भरपूर आनंद उठाया।
 इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार एवं यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निर्देशक डा राजेन्द्र यादव ने बच्चों के द्वारा किए क्रियाकलापों की सराहना की तथा भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
  उधर आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने क्रिसमस दिवस के अवसर पर अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।  इस अवसर पर कार्यक्रम को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जो हमें मिलजुल कर रहने, शांति, सहअस्तित्व व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने आगे बताया कि हमें इन गुणों को अपने व्यवहार में लाना चाहिए । इससे हमारा व्यक्तित्व आदर्श बन जाता है।  
  कार्यक्रम को संस्था के निदेशक संजय यादव, विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी संबोधित किया तथा सभी विद्यार्थियों व कर्मचारियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।
फोटो कैप्शन 3:यूरो स्कूल के विद्यार्थी सांता क्लाज के वेश में
फोटो कैप्शन 4:आर आरसीएम स्कूल के विद्यार्थी सांता क्लाज के वेश में।


हेरिटेज स्कूल में विज्ञान प्रदर्श















नी आयोजित
**************************************
**************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में क्रिसमस डे के पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। उसके उपरांत मां सरस्वती के पूजा की तुलसी पूजा कर विज्ञान प्रदर्शनी आरंभ की गई। बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के बारे में प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर बच्चों ने विस्तार पूर्वक दिया।
विज्ञान प्रदर्शनी मेंं ड्रिप इरिगेशन थीम में 24 ग्रुप प्रोजेक्ट बनाये गये जबकि दूसरे ग्रुप में आर्मी कान्टिनेंट जिसमें प्रवेश ,जतिन, चिराग, पीयूष प्रतीक, आस्था, नैंसी, पल्लवी, लक्ष्मी, निकिता नितिका, मन्नत, प्रवीन, मिलन, विनीत थे।  तीसरा थीम वेस्ट मैनेजमेंट जिसमें 15 प्रोजक्ट बनाये गये। इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन थीम पर सात प्रोजेक्ट बनाए गए।  
 इलेक्ट्रिक हैंड सैनिटाइजर में 10 प्रोजेक्ट बनाए गए।  अर्थक्वेक अलार्म पर 6 प्रोजेक्ट बनाये गये थे। बच्चों ने अपने-अपन मॉडल पर अध्यापक गणों की सहायता  से काम किया है और बहुत ही सुंदर तरीके से मॉडल को तैयार किया है। इन सभी माडल्स को एक्सपर्ट की टीम जिसमें आशीष कुमार केमिस्ट्री लेक्चरर, बह्मदत्त फिजिक्स लेक्चरर, कल्पना बायोलॉजी लेक्चरर द्वारा जज किया गया।  सभी थीम के अव्वल में से ओवराल पोजीशन भी तैयार की गई। ड्रिप इरिगेशन में जिन बच्चों ने पोजीशन प्राप्त किया।  प्रीति और निक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया रिया और कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सचिन और कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन में वंदना और मनसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस और केशव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया निशांत और तन इसने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आर्मी कैंटोनमेंट में प्रवेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया आस्था और नैंसी ने, द्वितीय स्थान प्राप्त किया पीयूष और प्रतीक ने, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वेस्ट मैनेजमेंट में कशिश और मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुहानी और ऋषिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जितेश और केतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इलेक्ट्रिक हैंड सेनिटाइजर में दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अनिवेश और प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अर्थक्वेक अलार्म में हर्ष और सवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दीपक और विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, भारत और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने भाग लिया उनकी सराहना की और उनका साथ देने वाले अध्यापक का धन्यवाद किया।  इस उपलक्ष पर सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष शर्मा डायरेक्टर ,खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य, कृष्ण सिंह पीआरओ, भुवनेश तेजपाल डीपी, सुदेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सभी जज आशीष कुमार, ब्रह्मदत्त, कल्पना कुमारी तथा सभी समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5व 6:हेरिटेज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते जज।

Friday, December 24, 2021

 
स्वामी शरणानंद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा कनीना में 25 दिसंबर को
***********************************************************
**************************************************************
***********************************
***********************
 कनीना। वैदिक धर्म के प्रचार व प्रसार में महान योगदान देने वाले स्वामी शरणानंद का बलिदान दिवस 25 दिसंबर को  श्रीश्याम मंदिर कनीना में मनाया जाएगा। यह बलिदान दिवस आर्य समाज एवं विश्व हिंदू परिषद दोनों के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जाएगा। इस मौके पर दड़ौली आश्रम के स्वामी समर्पणानंद तथा स्वामी वि_ल गिरी बूचावास गौशाला मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक सतीश आर्य ,आर्य समाज रसूलपुर होंगे वहीं कार्यक्रम आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठन कर रहें हैं जिनमें विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीश्याम सेवक मंडल, सेवा भारती, भारत विकास परिषद, श्रीश्याम मित्र मंडल आदि बलिदान दिवस में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलावर सिंह तथा प्रधान आर्य समाज कनीना राव मोहर सिंह ने बलिदान दिवस के मौके पर श्रीश्याम मंदिर पहुंचने की अपील की है।



कनीना में लगाई 1026 कोरोना रोधी वैक्सीन
-31 दिसंबर तक चलेगा अभियान
**********************************************
***********************************
***************
 कनीना। कनीना और सेहलंग अस्पतालों में शुक्रवार को करीब 1700 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि कनीना के तहत उप नागरिक अस्पताल कनीनामें 1026 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई जबकि पीएचसी भोजावास में 357, पीएचसी मुंडियाखेड़ा $259 डोज दी गई। इसी प्रकार से सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 699 तथा पीएचसी धनौंदा में 431 कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कालेज, बस स्टैंड कनीना तथा एसडीएम कार्यालय में भी केंद्र बनाए गए हैं। जिस दिन अवकाश होगा उस दिन एसडीम कार्यालय व कालेज में कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाती बाकी सभी जगह रविवार को भी कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएंगी। कोरोना रोग की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



सत्र 2021-22 से लागू आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं, खुशी जताई
******************************************************
*********************************
************************
 कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों की आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने इसे अनुमोदन कर दिया है। वर्ष 2021-22 से बोर्ड की परीक्षा लेने के प्रस्ताव को सरकार तक भेजा हुआ था जिसे अनुमोदित कर दिया है।
  क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने खुशी जताई है। पूर्व अध्यापक नेता कंवरसेन वशिष्ठ, धर्मपाल शर्मा, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार नेता, निर्मल कुमार आदि ने खुशी जताई तथा कहा कि इससे शिक्षा के स्तर में सुधार होंगा वहीं विद्यार्थी अधिक मेहनत करेंगे।



 
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
-भेजा एक ज्ञापन
*****************************************
*********************************
****************
कनीना। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा खण्ड कनीना की बैठक नेताजी मेमोरियल क्लब में अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट महासचिव ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने कहा कि 28 फरवरी 2022      को अपनी मांगों को लेकर चण्डीगढ़ विधान सभा में बजट स्तर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि मुख्य मांग सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाने की है। न्यूनतम वेतन हर माह 28 हजार रुपये करने, वेतन हर माह की निश्चित तारीख को दिया जाए, मेडिकल सुविधा उपलब्ध करायाजाए, ड्रेस का प्रतिवर्ष बजट 8000 रुपये तथा जोखिम भत्ता 10000 रुपये प्रतिवर्ष कराने, सफाई के उपकरण उपलब्ध कराने,सफाई कर्मचारी को मन माने तरीके से हटाने पर रोक लगाने, भविष्य निधि पेंशन स्कीम लागू करने, बढा हुआ वेतन फरवरी 2021 से घोषणा की थी, उस समय से ऐरियर दिया जाए, श्रम कानूनों
में बदलाव वापस करने, सेनेटाइजर तथा साबुन व मास्क दिया जाए आदि मांगों को लेकर विधान पर होने वाले प्रदर्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी में अशोक कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह,  पवन कुमार आदि कमेटी में शामिल किये गये। बैठक में सुन्दर,  प्रेम देवी, रमेश कुमार, राकेश कुमार,दीपक, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सोमदत्त अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित हुए।
 सफाई कर्मी प्रदर्शन करते हुए खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचे तथा मांगपत्र अशोक कुमार लेखाकार के नाम मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन अविलंब मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन भी दिया।
फोटो कैप्शन 3: लेखाकार अशोक कुमार को मांगपत्र सौंपते यूनियन के पदाधिकारी
           4: प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी यूनियन।
 



 पोता से 32 वर्षीय युवक हुआ गुम
**************************************
**********************************
*******
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव पोता की शारदा देवी ने अपने 32 वर्षीय गुम हुए पुत्र की तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है। मिली जानकारी अनुसार शारदा देवी का पुत्र टिंकू उर्फ दीपक 20 दिसंबर से घर से लापता हो गया है। उन्होंने पुलिस में लड़की की तलाश करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है तथा तलाश जारी है।




तुलसी दिवस 25 दिसंबर
तुलसी पूजन से नष्ट होते हैं सभी संताप-सुरेंद्र
**************************************************
**********************************
*********************
कनीना। तुलसी पूजन से सभी संताप नष्ट हो जाते हैं। जिस घर में तुलसी होती हैं वहीं रोग दोष होने का खतरा टल जाता है। ये विचार तुलसी पूजन दिवस की पूर्व संध्या पर सुरेंद्र शर्मा ज्योतिषाचार्य ने व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि तुलसी पौधे का धार्मिक, आयुर्वेदिक एवं आध्यात्मिक महत्व भी होता है।। यह पौधा स्वास्थ्य व पर्यावरण-सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम भूमिका निभाता है । जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां आध्यात्मिक उन्नति के साथ सुख-शांति एवं आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है । वातावरण में स्वच्छता एवं शुद्धता, प्रदूषण-शमन, घर परिवार में आरोग्य की जड़ें मजबूत करना आदि तुलसी के अनेक लाभ हैं। कितनेही शोध तुलसी पर हो चुके ं कि तुलसी अनेक ररोगों कको दूर करने में रामबाण है।              
उन्होंने कहा कि विज्ञान के अनुसार घर में तुलसी-पौधे लगाने से स्वस्थ वायुमंडल का निर्माण होता है । तुलसी से उड़ते रहने वाला तेल आपको अदृश्य रूप से कांति, ओज और शक्ति से भर देता है।  तुलसी के बगीचे में बैठकर पढऩे, लेटने खेलने व व्यायाम करने वाले को स्वास्थ्य लाभ होते हैं । भगवान महादेव जी कार्तिकेय से कहते हैं- सभी प्रकार के पत्तों और पुष्पों की अपेक्षा तुलसी ही श्रेष्ठ मानी गयी है ।जो तुलसी के पूजन आदि का दूसरों को उपदेश देता और स्वयं भी आचरण करता है, वह भगवान के परम धाम को प्राप्त होता है । ऐसे में उन्होंने तुलसी दिवस पर तुलसी की पूजा करने की प्रेरणा दी।
फोटो कैप्शन: सुरेंद्र शर्मा




झुलस दिये हैं ठंड ने छोटे पौधे
********************************************
************************************
*********
कनीना। कनीना एवं आस पास ठंड एवं ठिठुरन से छोटे विशेषकर गमलों में उगाए जाने वाले सभी पौधे खत्म होने लगे हैं।
  किसान बताते हैं कि ठंड के चलते पहले पौधों के हरे पत्ते नष्ट होकर गिर जाते हैं। अब छोटे पौधों पर ऐसा लगता है कि उन पर पत्ते ही नहीं आए थे। कनीना के किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह ने अपने गमलों में लगाए फूलदार पौधे एवं औषधीय पौधे जिनमें तुलसी प्रमुख हैं दिखाते हुए बताया कि वे पूर्णरूप से झुलस चुके हैं।
 उधर सब्जी उगाने वाले किसान भी परेशान हैं। गजराज सिंह, अजय कुमार, महाबीर सिंह किसानों ने बताया कि सब्जी के पौधे नष्ट होने लगे हैं वहीं फसली पौधों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं अपितु जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सब्जी भी महंगी हो गई है।
फोटो कैप्शन 01: ठंड से गमलों में झुलसे पौधे।



आत्मा स्कीम के तहत आयोजित हुई 2 गांवों में किसान गोष्







ठी
*********************************************************
**************************************************************
 कनीना। कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत नांगल (मोहनपुर) तथा पड़ताल गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। रबी फसल को लेकर ये गोष्ठियां एडीओ विकास की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। गोष्ठियों में करीब एक सौ किसानों ने भाग लिया।
 इस अवसर पर किसानों को विकास कुमार एसडीओ ने कहा कि सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं में विशेषकर औजारों पर 50 फीसदी अनुदान दे रही है। उन्होंने कृषि उपकरण तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और आनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रबी फसल को लेकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसान ऑनलाइन रजिस्टर्ड करवा सकते। 10 जनवरी तक की अवधि दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भविष्य में फसल पैदावार आदि बेचने में भी  सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि किसान पशु पालते हैं और पशुओं से जो गोबर प्राप्त होता है जिससे गोबर गैस प्लांट लगवा सकते हैं। पहले जहां 9000 रुपये अनुदान मिलता था अब उसकी जगह 12 हजार रुपये अनुदान प्रदान की जाती है। जिसे लगवा किसान अपने घर पर बेहतर गैसप्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट, गैस का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद की कमी के चलते यूरिया का विकल्प अपना सकते और नैनो यूरिया बेहतर विकल्प है। नैनो यूरिया खेतों में डालकर किसान पैदावार को बढ़ा सकते हैं और खाद की कमी से जूझना बंद कर सकते हैं।
इस मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याएं रखी जिनका मौके पर ही समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ब्लाक टेक्रीकल अधिकारी मनीषा,कृषि टेक्रीकल अधिकारी अरविंद कुमार, फील्डमैन सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: पड़तल में किसान गोष्ठी करते एडीओ विकास कुमार
   7: नांगल में किसान गोष्ठी करते एडीओ विकास कुमार।

Thursday, December 23, 2021

 इसी वर्ष से होंगी आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं
***********************************************
******************************************************
************************************
***********
 कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों की आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने इसे अनुमोदन कर दिया है। वर्ष 2021-22 से बोर्ड की परीक्षा लेने के प्रस्ताव को सरकार तक भेजा हुआ था जिसे अनुमोदित कर दिया है। अब इसके बाद स्कूलों में हड़कंप मची है क्योंकि दिसंबर समाप्त होने को है और अब बोर्ड की परीक्षाएं लेने का निर्णय ले लिया है। परिणाम भविष्य के गर्भ में छिपा है।





  किसान दिवस पर आत्मा स्कीम के तहत आयोजित हुई 2 गांवों में किसान गोष्ठी
********************************************************************
************************************
***********************************
 कनीना। कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत नांगल (मोहनपुर) तथा पड़ताल गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। रबी फसल को लेकर ये गोष्ठियां एडीओ विकास की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। गोष्ठियों में करीब एक सौ किसानों ने भाग लिया।
 इस अवसर पर किसानों को विकास कुमार एसडीओ ने कहा कि सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं में विशेषकर औजारों पर 50 फीसदी अनुदान दे रही है। उन्होंने कृषि उपकरण तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और आनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रबी फसल को लेकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसान ऑनलाइन रजिस्टर्ड करवा सकते। 10 जनवरी तक की अवधि दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को भविष्य में फसल पैदावार आदि बेचने में भी  सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि किसान पशु पालते हैं और पशुओं से जो गोबर प्राप्त होता है जिससे गोबर गैस प्लांट लगवा सकते हैं। पहले जहां 9000 रुपये अनुदान मिलता था अब उसकी जगह 12 हजार रुपये अनुदान प्रदान की जाती है। जिसे लगवा किसान अपने घर पर बेहतर गैसप्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट, गैस का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद की कमी के चलते यूरिया का विकल्प अपना सकते और नैनो यूरिया बेहतर विकल्प है। नैनो यूरिया खेतों में डालकर किसान पैदावार को बढ़ा सकते हैं और खाद की कमी से जूझना बंद कर सकते हैं।
इस मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याएं रखी जिनका मौके पर ही समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ब्लाक टेक्रीकल अधिकारी मनीषा,कृषि टेक्रीकल अधिकारी अरविंद कुमार, फील्डमैन सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: पड़तल में किसान गोष्ठी करते एडीओ विकास कुमार
   7: नांगल में किसान गोष्ठी करते एडीओ विकास कुमार।





 
किसान अपनाता है नई तकनीक
-परंपरागत खेती से मोह भंग
*****************************************
***********************************
*********
कनीना। क्षेत्र का किसान परंपरागत खेती को भूलकर आधुनिक तरीकों से खेती करने लगा है किंतु पैदावार को बढ़ाने के लिए जी जान एक किये रखता है। परंपरागत खेती की बजाय जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ा है।  
          किसान ने पुराने समय में प्रयोग किए जाने वाले हल से लेकर बैल गाड़ी तक को ही बदल लिया है। नई नई तकनीक खेती में अपनाकर पैदावार को बढ़ाने के लिए लालायित हैं किंतु उसकी माली हालात आज भी देखने को मिल सकती है। आधुनिक किसान अपने खेतों में काम स्वयं कम करता है तथा मजदूरों से अधिक काम करवाने लगा है जिसके चलते उसकी आय घटती ही जा रही है। परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो जाता है।
  ज्यों ज्यों विज्ञान ने तरक्की की है त्यों त्यों किसान आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर हुआ है। यहां तक कि सब्जी, फल आदि लगाकर आय बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन आय दोगुनी करने पर चल रहा है। अंधाधुंध खाद, उर्वरक, रासायनिक दवाएं प्रयोग करने से वो थक गया है ऐसे में वह आर्गेनिक खेती की ओर आकर्षित होने लगा है। कनीना क्षेत्र के एक दर्जन किसान आर्गेनिक खेती करते आ रहे हैं और दूसरों को भी शिक्षा देने लगे हैं।
 दक्षिणी हरियाणा में पानी, बिजली तथा छोटे खेत बनने की समस्या सिर चढ़कर बोल रही है। किसान कुएं खोदता है किंतु जल स्तर घटता ही जा रहा है। यही कारण है कि लाखों रुपये पानी के लिए खर्च करना पनड़ रहा है। बरसात समय पर नहीं होती या फिर कम होती है। महज 1995 में अधिक बारिश हुई थी तब से लेकर आज तक बारिश कम होती आ रही है जिससे जल स्तर घटता ही जा रहा है।
  बहुत सी समस्याएं झेलता हुआ किसान आधुनिकता की ओर अग्रसर है। उसकी नजर आर्गेनिक खेती से बेहतर आय पाने की है। यही कारण है कि किसान हर वक्त व्यस्त तथा बेचैन रहता है।
फोटो कैप्शन 4: सब्जी की तैयारी में जुटा किसान।


 राष्ट्रीय एडवेंचर खेलों के लिए महेंद्रगढ़ जिला के विद्यार्थी हुए मनाली के लिए रवाना
-धनौंदा के चार विद्यार्थी एक शिक्षक भी शामिल
**************************************************************
************************************
************************************
 कनीना। शिक्षा विभाग गेम सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से जिला संगठन आयुक्त(डीओसी) रमेश कुमार के नेतृत्व 25 सदस्यीय दल मनाली के लिए रवाना हो गया है। इस दल कनीना उपमंडल के धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राध्यापक सतन कुमार एवं चार विद्यार्थी भी शामिल हैं।   
विस्तृत जानकारी देते थे डीओसी रमेश सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में चयनित 20 विद्यार्थी एवं 5 अध्यापकों का दल मनाली में साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए रवाना हो गया है।  इस दल में 6 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को सुनोगे और रोप क्लाइंबिंग, रिवर राफ्टिंग, ब्रह्म ब्रिज, लेडर ब्रिज, स्नो गेम्स, रंगोली तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर दल को शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों की मौजूदगी में नारनौल से रवाना किया गया है। सतन कुमार प्रवक्ता ने बताया कि धनौंदा स्कूल से रवि, दीपक, पंकज एवं भूपेंद्र, मालड़ा से सोमवती एवं नेहा, भोजावास से साक्षी, सुंदरह से खुशी, मोनिका , सीहमा से हर्ष एवं पंकज, कोरियावास से अनामिका और प्रीति, अटेली से आशु, जैलाफ से केशव, गांवड़ी जाट से प्रियंका, कनीना दीपेंद्र कुमार, नारनौल से आदित्य, महेंद्रगढ़ से सपना आदि मनाली के लिए रवाना हो चुके हैं। उनका कैंप 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा।
 इस दल में जोगेंद्र सिंह, जयप्रकाश, सतन सिंह, पूनम एवं अनिता शिक्षक भी शामिल हैं।
फोटो कैप्शन 5: मनाली के लिए जिला महेंद्रगढ़ का रवाना हुआ कैंप का नजारा।



कनीना -छितरौली मार्ग पर भरा गंदा पानी
-बना जी का जंजाल,प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
****************************************************
***********************************
**********************
कनीना। खंड कनीना के के ग्राम छितरौली में सड़क पर भरा पानी लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है लेकिन बार-बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी इसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
 गांव के बलवान सिंह आर्य, चौधरी चंदूलाल, आनंद सिंह, अशोक कुमार, पूर्व सरपंच राजबीर सिंह, शिव कुमार जांगड़ा, सुरेंद्र, कुलदीप सिंह के अलावा अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना से छितरौली होकर दादरी जाने वाली सड़क पर एक-एक फुट गहरा काफी दूर तक भरा होने के कारण इस सड़क पर वाहन लेकर निकलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जिसको लेकर कई बार ग्राम सचिव और बीडीपीओ को लिखित व मौखिक शिकायत देकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक इस समस्या से निजात नहीं दिलाया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया इस मार्ग से निकलने वाले काफी लोग इस पानी में गिरकर घायल हो चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी इस समस्या की ओर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसको लेकर समूचे ग्राम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाई है कि इस पानी की समस्या को तुरंत प्रभाव से ठीक कराया जाए वरना ग्रामीण मजबूरीवश धरना प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएंगे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब से ग्राम पंचायत की पावर छीनी है तब से गांव की तरफ कोई ध्यान नहीं देता।  
फोटो कैप्शन एक: छीथरोली सड़क मार्ग पर भरा गंदा जल दिखाते ग्रामीण।


छात्रहित में रिटायर अध्यापकों को पुन: भर्ती करना हरियाणा सरकार की पालिसी में हैं खामियां-रमेश
**********************************************************************************
***********************************
****************************************************
कनीना। हरियाणा सरकार ने 2016 में विभिन्न विद्यालयों में खाली पड़े पदों पर रिटायर टीचर की सेवाएं लेने के लिए एक पालिसी बनाई थी जिसके तहत प्राचार्य को ये शक्तियां दी गई थी कि वे बालहित में ऐसे अध्यापकों की भर्ती कर सकते हैं जो रिटायर हो चुके हैं। लेकिन वास्तव में यह पालिसी ऐसी है जिसके तहत किसी भी विद्यालय में वर्क लोड नहीं बनता है। यह पॉलिसी मात्र कागजी पालिसी बनकर रह गई है। इस पालिसी में सुधार करने की डा रमेश कुमार एडवोकेट एवं पूर्व प्राध्यापक ने मांग की है।
 उन्होंने इस पालिसी के एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि नियमानुसार प्राध्यापक के 36 पीरियड अनिवार्य रूप से होने चाहिए वही मास्टर एवं जेबीटी के 39 पीरियड अनिवार्य रूप से होने चाहिए। इन पीरियड की गणना इस प्रकार होनी चाहिए की यदि किसी पीजीटी को लगाना है तो पहले टीजीटी के कक्षा दसवीं तक 39 पीरियड पूरे किए जाने चाहिए और उसके बाद 36 पीरियड पीजीटी के बनते हैं तो उसे पुन: नियुक्ति दी जाए। इसी प्रकार मास्टर के लिए पहले दूसरे टीजीटी  के 39 पीरियड पूरी किए जाएं और फिर 39 पीरियड बचते हैं तो टीजीटी या जेबीटी टीचर की पुन: नियुक्ति की जाए। इस प्रकार पूरे हरियाणा में इस प्रकार का एक भी विद्यालय नहीं है जहां इस प्रकार पीरियड की गणना करने के बाद कोई पद बनता हो जिस पर रिटायर टीचर को नियुक्त किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जहां टीचर्स की रिक्त पद है वो ज्यादातर प्राध्यापक के और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र जिन्हें विषय वाइज अध्यापक की आवश्यकता होती है लगाया जाना होता है। लेकिन उपरोक्त नियमों के तहत कोई भी ऐसा विद्यालय नहीं है जहां किसी अध्यापक को लगाया जा सके क्योंकि ऐसा कोई भी विद्यालय नहीं है जहां 11वीं व 12वीं के उस विषय के 5 या उससे ज्यादा सेक्शन हो। इस प्रकार यह बच्चों के साथ न्याय नहीं हो पाता। ऐसे में इस पालिसी में सुधार कर प्राध्यापकों एवं अध्यापकों की पुन: नियुक्ति के लिए शर्तों में ढील दी जानी चाहिए।




वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन ने दिया स्वच्छता का सन्देश
****************************************************
**********************************
*********************
कनीना। गांव रामपुरा में  वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन ने स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के उद्देश्य  और गांव के युवाओं के आदर्श चरित्र निर्माण और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु  अपने स्वयं सेवकों की सहायता से  हनुमान अखाड़ा रामपुरा में स्वच्छता अभियान चलाया ।
इस कार्य में मुख्य रूप से वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य कुलदीप पर्यावरण मित्र  के नेतृत्व में महावीर , राकेश,मनीष,सुमित,विशाल नीरज,भीष्म,नवीन,  पोरस,विकास,मोहित,हेमराज, संतलाल,सचिन,मनोज ,प्रीतम, नितेश, गौरव ,तुषार , हिमेष, निवेश,राहुल सुमित  और अन्य युवा साथियों और स्वयं सेवकों ने पिछले एक  सप्ताह से लगातार कार्य करके अपना अमूल्य समय, सार्थक प्रयास और  बहुमूल्य योगदान से कार्य के  निष्पादन में अहम भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 10: रामपुरा के युवा वर्ग सफाई अभियान चलाते हुए। फोटो-कुलदीप समाजसेवी


 बाइक चोरी







*******************************************************
*******************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बूचावास के एक निजी स्कूल में तैनाती देने गए सुपरवाइजर की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार संदीप कुमार बूचावास निवासी की तैनाती सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा में बतौर सुपरवाइजर सेंड ग्रोव स्कूल  स्कूल में लगी हुई थी। परीक्षा पूर्ण होने पर वह दोपहर 1:30 बजे स्कूल कैंपस से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मौके पर पहुंची और मामला लिखित रूप से दर्ज कराने की बात कही। संदीप कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। संदीप कुमार ने कहा कि दो अनजान व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है।

Wednesday, December 22, 2021

 
बोर्ड परीक्षा में तैनाती देने गए सुपरवाइजर की बाइक चोरी
*******************************************************
**********************************************************
**********************************
**********************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बूचावास के एक निजी स्कूल में तैनाती देने गए सुपरवाइजर की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार संदीप कुमार बूचावास निवासी की तैनाती सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा में बतौर सुपरवाइजर सेंड ग्रोव स्कूल  स्कूल में लगी हुई थी। परीक्षा पूर्ण होने पर वह दोपहर 1:30 बजे स्कूल कैंपस से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मौके पर पहुंची और मामला लिखित रूप से दर्ज कराने की बात कही। संदीप कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। संदीप कुमार ने कहा कि दो अनजान व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है।





नरेंद्र लिसानिया बने हेमसा ब्लाकाध्यक्ष
*****************************************************
************************************
******************
कनीना। हेमसा ब्लाक कनीना के त्रिवार्षिक सम्मेलन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना में हेमसा के ब्लाक प्रधान  नरेन्द्र लिसनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  जिला कार्यकारी की तरफ से मुख्य रूप से हेमसा के जिला प्रधान बाबूलाल यादव, सचिव सुजान मालडा, हेमसा के राज्य आडिटर अनिल यादव उपस्थित रहे। ब्लाक कनीना की हेमसा की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
सर्वसम्मति से नरेंद्र लिसानिया को ब्लाक प्रधान, ओमप्रकाश पोता को ब्लाक सचिव,  सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, पूजा यादव को ब्लाक उप प्रधान, यशबीर सिंह को संगठन सचिव, उपेन्द्र यादव को प्रेस सचिव, भगवान को सलाहकार, शारदा कुमारी को ब्लाक वरिष्ठ उप प्रधान मनोनीत किया गया।
मनोनीत प्रतिनिधियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव के समय जिला प्रधान बाबूलाल यादव, ईश्वर सिंह सहायक, नरेंद्र लिसानिया,  प्रदीप कुमार, श्रीभगवान,  पूजा यादव,यशबीर सिंह, यशवंत लाम्बा,  ओमप्रकाश पोता, सुनील कुमार,  रामोतार कोटिया,  उपेन्द्र,  महेन्द्र सिंह, राजकुमार, अविनाश, शारदा कुमारी, उर्मिला, वेदप्रकाश, मानव कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 9: हेमसा के चुने गये पदाधिकारी। फोटो बाबूलाल प्रधान





राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुए विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम
*******************************************************
**********************************
************
कनीना। राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन को याद किया। विभिन्न संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद किया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में राष्ट्रीय गणित दिवस गणित प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता गणित अध्यापक सुमेर सिंह ने की। विस्तृत जानकारी देते हुये राजेश शास्त्री ने बताया कि सुभाषचंद्र बोस सदन प्रथम रहा वहीं रानी लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय स्थान पर रहा।
विद्यालय प्रभारी सुमेर सिंह ने विद्यार्थियों को गणित में रुचि लेने पर बल दिया। वहीं राजेश शास्त्री ने श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीरमती,कांता, राजेश कुमार, दीपक आदि ने भी अपने विचार रखे।  अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रभारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 उधर रावमा विद्यालय अगिहार में बुधवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में गणित के प्रवक्ता अजय बंसल ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे गणित विषय में रुचि लें तथा अधिक से अधिक अभ्यास करें। इस अवसर पर गणित  प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की छात्राओं वंदना,  विशाखा , रजनेश , पिंकी, प्रियंका साहिल  व नैंसी  ने भाग लिया। विद्यालय में  अंग्रेजी  के प्रवक्ता मदन. मोहन कौशिक ने महान गणितज्ञ  के गणित के क्षेत्र मे ंयोगदान का वर्णन करने  के साथ -साथ सिखों के दसवे  गुरु गुरु गोबिंद सिंह  के जीवन व हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए उनके बलिदान को याद किया। उनके चारों बेटों के बलिदानों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य पूनम यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे दोनों ही महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश यादव सुषमा,अनीता देवी,धर्मेंद्र कुमार कुलदीप मनवीर सिंह  सुरेंद्र पाल राकेश कुमार रतनलाल चंद्रशेखर व सुख सहायक संपूर्ण के अलावा विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 7:अगिहार स्कूल में गणित प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ अगिहार।




गणित दिवस पर एसडी स्कूल में आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
********************************************************
***********************************
***********************
कनीना। एसडी विद्यालय में गणित दिवस के अवसर पर गणित विषय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो भागों में हुआ जिसमें तीसरी से पांचवीं व छठी से आठवीं कक्षा  के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का चयन लिखित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था।
  निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा की प्रतियोगिता पाँच चरणों में आयोजित हुई। बहु-विकल्पीय प्रश्न एवं आकृति आधारित चक्र में सभी सदनों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। रेपिड फायर एवं बजर चक्र में रोजवैली एवं ग्रीन फिल्ड सदन ने बढ़त बनाई। अन्त में रोज वैली सदन को प्रथम एवं ग्रीन फिल्ड सदन को क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
तीसरी से पांचवी कक्षा में ब्लू बर्ड सदन प्रथम एवं रोज वैली द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य श्री ओमप्रकाश जी ने विजेता रहे सदन के विद्यार्थियों को बधाई दी व गणित दिवस की जानकारी दी। प्राचार्य ओमप्रकाश ने प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर राजेश, गणित विषय अध्यापिका सोनू, सुधा, प्रीतम, मोना आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: एसडी स्कूल ककराला में गणित दिवस पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुये स्टाफ।





 
 कनीना राजकीय कालेज में लगा सुशासन सप्ताह कैंप
*****************************************************
**********************************
*********************
कनीना।सुशासन सप्ताह के तहत सुशासन कैंप का आयोजन कनीना के राजकीय कालेज में किया गया। एसडीएम कनीना सुरेन्द्र ने विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें और उन्हें जल्द से जल्द सेवाएं मुहैया कराकर राहत प्रदान करें। एसडीएम सुरेन्द्र सुशासन सप्ताह के तीसरे दिन केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन से सुशासन कैंप को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करे  कि वे आवेदनकर्ताओं को चक्कर न कटवाएं बल्कि उनकी शिकायतों का जल्द करते हुए उन्हें राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी सरकारी योजनाओ से लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ही सुशासन सप्ताह कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सरकार की सभी योजनाओं का अपने घर के नजदीक ही लाभ देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा 25 दिसंबर तक गुड गवर्नेंस वीक के तहत प्रशासन गांव की ओर मुहिम बनते हुए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आमजन को उनको घर द्वार पर ही सरकार की सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 03: गुड गवर्नेंस वीक के तहत कैंप में योजनाओं की जानकारी लेते नागरिक।


गोमला में बनाया जाये खेल स्टेडियम

 अतरलाल 

***********************************************
************************************
*************
कनीना। प्रमुख समाजसेवी और बहुजन समाज पार्टी के नेता अटेली विस से पूर्व प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार से जिला के गांव गोमला में खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है।
 अतरलाल ने गांव गोमला में युवा मिलन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, परन्तु खेल सुविधाओं के अभाव में युवा प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती। उन्होंने गांवों में खेल स्टेडियमों का निर्माण तथा युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे खेल प्रतिभाओं को तराशा जा सकता है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों के 1084 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 579 प्रशिक्षित पद राज्य में खाली पड़े हैं। जिला महेन्द्रगढ़ में 5 पदों में से 4 पद रिक्त हैं। सम्मेलन में युवाओं ने अपनी अनेक समस्याओं व मुद्दों पर विचार साझा किए। युवाओं ने रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, एच.टैट की तरह हरियाणा लोकसेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए अपने गृह जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाने, राज्य में खेल प्रशिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर योग प्रशिक्षक नियुक्त करने, अटेली में बड़े उद्योगों की स्थापना करने की मांगें की गई। सम्मेलन में राकेश, विकास, लीलराम, संजीत, प्रदीप, मदन, अंकित, हर्ष आदि युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
फोटो कैप्शन 4: युवा मिलन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बसपा नेता ठाकुर अतरलाल। फोटो अतरलाल स्वयं




जीआर स्कूल कनीना में मनाया गया गणित दिवस
***********************************************
***********************************
*************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना  के प्रांगण में बुधवार को श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मार्निंग असेंबली में भी गणित भाषा का प्रयोग किया गया और छोटे-छोटे बच्चों ने गणित विषय पर अपनी अपनी कविताएं एवं लघु नाटक प्रस्तुत किए।
 गणित प्राध्यापक दीपक अध्यापिका सोनिया ममता मुदगिल, रेशु और सुंदर पाल यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन को वर्ष 2012 में राष्ट्रीय गणित दिवस वर्ष घोषित किया गया। उस समय से हर वर्ष 22 दिसंबर को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गणित क्विज का आयोजन जूनियर व सीनियर वर्ग में किया गया।       इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने बताया कि प्रत्येक विषय कहीं ना कहीं गणित से जुड़ा है। सुबह उठकर घड़ी देखने से लेकर शाम सोते समय तक हमें दैनिक जीवन में गणित की आवश्यकता होती है। मार्केट के सामान खरीदना हो या व्यापार व नौकरी आदि गणित के महत्व को देखा जा सकता है। अत: हमें इसके महत्व को समझते हुए जीवन में अपनाना चाहिए। विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएं दी एवं महान गणितज्ञ की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
फोटो कैप्शन 5: राष्ट्रीय गणित दिवस पर जीआर स्कूल के बच्चे गणित की जानकारी देते हुए। साथ में शिक्षक  
   


                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
धनौंदा स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ कोरोना जांच सैंपल
**************************************************
************************************
*****************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 100 विद्यार्थियों के आरटीपीसीआर सैंपल धनौंदा स्थित पीएचसी सेंटर की टीम ने लिया।
 एक बार फिर से स्कूलों में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार ये सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि कोरोना महामारी को आने से पहले उसके प्रभाव को रोका जा सके। इस मौके पर टीम ने स्कूल परिसर में पहुंचकर बारी-बारी सभी विद्यार्थियों के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए मेवात भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट एक दो रोज में आने की संभावना है। इस मौके पर राजेश कुमार इंचार्ज प्राचार्य, हंसराज प्रवक्ता,रविंद्र कुमार प्रवक्ता, संजय सिंह पीटीआई सहित विभिन्न शिक्षक मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 2:  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के विद्यार्थियों के कोरोना जांच सैंपल लेते हुए धनौंदा पीएचसी सेंटर की टीम।


खेतों में नहरी पानी से सिंचाई के लिए बने खालें लुप्तप्राय
-तोड़ डाले हैं अधिकांश खालें, बहुत कम खेतों की होती है नहरी पानी से सिंचाई
******************************************************************
************************************
******************************
 कनीना। कनीना की मानी जाने वाली 52000 हेक्टेयर भूमि पर रामगढ़ ,रामपुरी तथा बड़ी नहर महेंद्रगढ़ कनाल गुजरती हैं जिनसे खेतों की सिंचाई करने के लिए किसानों की सुविधा के दृष्टिगत वर्षों पहले खालें बनाई गई थी। ये खालें विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचती थी किंतु समय के अनुसार अब वह खालें लगभग किसानों ने स्वयं ही समाप्त कर दी हैं या फिर खेती कार्यों कके चलते जर्जर होकर समाप्त हो गई है। इनका लेवल सही न होने के कारण किसानों तक पानी नहीं पहुंचा और रोष भी पनपा। ऐसे में जहां खेतों की सिंचाई के लिए मोरिया छोड़ी गई थी वो भी बंद हो चुकी है। वर्तमान में बहुत कम खेतों की सिंचाई नहरों से होती है।
 किसान सज्जन सिंह, राम सिंह, सूबे सिंह आदि ने बताया कि खेत किसानों के लिए सिंचाई हेतु नहरों से  खालें बनाई गई थी वो या तो खेतों की बुवाई, निराई आदि में समस्या बनती थी, ऐसे में किसानों ने तोड़ डाली है या अब जर्जर हालत में पड़ी है। बहुत कम खालें काम कर रही है जिनसे खेतों की सिंचाई अभी जारी है। यद्यपि नहर के पानी से सिंचाई कोई अधिक महंगी नहीं पड़ती है किंतु खालों के रखरखाव न होने के चलते खालों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है।
महज धनौंदा, बाघोत, सीहोर आदि कुछ क्षेत्रों में खालें अभी भी काम कर रहे हैं और कुछ किसान सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
उधर इस संबंध में एसडीओ मिकाडो के एसडीओ विकास कुमार ने बताया विकास यादव ने बताया कि किसानों के खेतों से 90 प्रतिशत खालें समाप्त हो चुके हैं। कुछ जगह काम कर रे हैं वहां के किसानों से मामूली सा खर्चा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि धान के लिए एक सौ रुपये, गेहूं के लिए 70 रुपये, बाजरा 50 रुपये, कपास के लिए 50 रुपये, सरसों 65 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खर्चा लिया जाता है किंतु वर्तमान में सरकार की हिदायतों के अनुसार खुला पानी देने की योजना बंद कर दी गई है। जिस जगह पानी की जरूरत है वहां माइक्रो सिंचाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कि नहर पर आधारित माइक्रो सिंचाई बेहतर योजना है। अगर किसान चाहे तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
 फोटो कैप्शन 1: खालो में बहता हुआ पानी।



वाइब्रेंट रामपुरा फा











उण्डेशन ने दिया स्वच्छता का सन्देश
******************************************************
****************************************************
कनीना। गांव रामपुरा में  वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन ने स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के उद्देश्य  और गांव के युवाओं के आदर्श चरित्र निर्माण और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु  अपने स्वयं सेवकों की सहायता से  हनुमान अखाड़ा रामपुरा में स्वच्छता अभियान चलाया ।
इस कार्य में मुख्य रूप से वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य कुलदीप पर्यावरण मित्र  के नेतृत्व में महावीर , राकेश,मनीष,सुमित,विशाल नीरज,भीष्म,नवीन,  पोरस,विकास,मोहित,हेमराज, संतलाल,सचिन,मनोज ,प्रीतम, नितेश, गौरव ,तुषार , हिमेष, निवेश,राहुल सुमित  और अन्य युवा साथियों और स्वयं सेवकों ने पिछले एक  सप्ताह से लगातार कार्य करके अपना अमूल्य समय, सार्थक प्रयास और  बहुमूल्य योगदान से कार्य के  निष्पादन में अहम भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 10: रामपुरा के युवा वर्ग सफाई अभियान चलाते हुए।