Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, May 28, 2024


 

समय समय पर सात बार कनीना पालिका के प्रशासनिक अधिकारी रहे
--वर्तमान प्रशासनिक अधिकारी की अवधि सबसे लंबी होने की संभावना
****************************************************************
**************************************************************
************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना पालिका का कार्यकाल 14 जून 2023 को संपन्न हो गया तब से लेकर आज तक प्रशासनिक अधिकारी बतौर एसडीएम कनीना हैं। शायद प्रशासनिक बतौर इनकी अवधि सबसे लंबी होगी। चूंकि पालिका के चुनावों के वर्ष 2025 में संपन्न कराये जाने की उम्मीद है।  अब तक 16 पालिका प्रधान बन चुके हैं जिनमें से 6 बार प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया है।
1952 में कनीना पालिका अस्तित्व में आई और 1955 में सबसे पहले स्व. चौधरी बलबीर सिंह पालिका प्रधान बने। वे 1958 तक पालिका प्रधान रहे। तत्पश्चात स्व.चौ जानकी प्रसाद 1962 में पालिका प्रधान बने जो 16 मार्च 1964 तक प्रधान रहे।  1973 से 1987 तक कनीना पालिका का कोई चुनाव नहीं हुआ जिसके कारण पद रिक्त रहा।
 तीसरे पालिका प्रधान संतोष कुमार बने जो 26 अगस्त 1964 से 1967 तक पालिका प्रधान रहे। तत्पश्चात दोबारा से स्व. चौधरी बलबीर सिंह को पालिका प्रधान बनने का मौका मिला और 1968 से 1973 तक प्रधान रहे। कनीना पालिका के पांचवें प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा 1 नवंबर 1987 से 28 सितंबर 1991 तक रहे। तत्पश्चात 29 सितंबर 1991 से 9 दिसंबर 1991 तक सोहनलाल बीडीपीओ प्रशासनिक अधिकारी रहे। कनीना पालिका के सातवें प्रधान दलीप सिंह 9 दिसंबर 1991 से 18 मार्च 1994 तक रहे।  तत्पश्चात वी राजाशेखर आईएएस कनीना पालिका के प्रशासनिक अधिकारी 19 मार्च 1994 से लेकर के 6 मई 1994 तक रहे। इसके बाद फिर से मुनीलाल खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी बतौर 17 मई 1994 से 16 फरवरी 1995 तक बने।
 कनीना पालिका की दसवें प्रधान एक बार फिर से राजेंद्र सिंह लोढ़ा 17 फरवरी 1995 से 2 फरवरी 2000 तक रहे।  तत्पश्चात महेंद्र सिंह मोरवाल नायब तहसीलदार को प्रशासनिक अधिकारी बतौर 19 जून 2021 से 21 मई 2007 तक कार्यभार दिया गया। तत्पश्चात 2 महिला पालिका प्रधान लगातार बनी जिनमें संतोष देवी 22 मई 2007 से 2 अप्रैल 2012 तक तथा शारदा देवी 27 अगस्त 2012 से 22 मई 2017 तक पालिका प्रधान बनी।
संदीप सिंह एसडीएम कनीना 23 मई 2017 से 1 अक्टूबर 2018 तक प्रशासनिक अधिकारी रहे। इसके बाद एसडीएम अभिषेक मीणा आईएएस 17 अक्टूबर 2018 से 24 जनवरी 2019 तक प्रशासनिक अधिकारी रहे। पालिका के 16वें प्रधान सतीश जेलदार 24 जनवरी 2019 को बने और 14 जून 2023 तक उनका कार्यकाल रहा। 17वें पालिका प्रधान बनाया जाना है किंतु अभी तक प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कनीना बने हुए हैं।  इस बार प्रशासनिक अधिकारी की अवधि शायद सबसे लंबी होगी।
फोटो कैप्शन 04: कनीना पालिका








भीषण गर्मी में कपास की फसल नष्ट होने की संभावना
-कृषि विभाग रात के वक्त सिंचाई की दे रहे हैं सलाह
****************************************************************
**************************************************************
**************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना कनीना क्षेत्र में करीब 50 डिग्री ताप पहुंच गया है जिसके चलते इस वक्त खेतों में खड़ी कपास की फसल पर संकट के बादल छा गये हैं। वर्षों से जहां कपास की अच्छी पैदावार ली जाती है किंतु गर्मियों में इस बार उगाई गई कपास का बुरा हाल हो गया है क्योंकि तापमान बढ़ता ही जा रहा है। यदि यूं ही तापमान बढ़ता चला गया तो कपास नष्ट होने की पूरी संभावना है। 28 मई तक कनीना क्षेत्र में 8125 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है जबकि विगत वर्ष 6900 हेक्टेयर पर उगाई गई थी। इस बार अधिक कपास उगाकर लाभ कमाने की किसान सोच रहे थे किंतु सिर मुंडवाते ही ओले पडऩे वाली कहावत लागू हो गई है।
 किसान अजीत कुमार, सुधीर सिंह, राजेंद्र सिंह मनोज कुमार, दिनेश कुमार, सूबे सिंह आदि ने बताया कि कपास उगाने वाले दुखी है क्योंकि कपास बोकर पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पानी देने के पश्चात फिर से तुरंत खेत सूख जाता है। ऐसे में यदि यूं ही तापमान बढ़ता रहा तो आने वाले समय में कपास की फसल नष्ट हो जाएगी।
इस समय जिले में करीब 19000 हेक्टेयर पर कपास उगाई गई है और कपास उगाने वाले इस समय बेहद परेशान है। वह अपनी कपास को बचाने के भरसक प्रयास कर रहे हैं।
 क्या कहते हैं कृषि विभाग के एसडीओ -
एसडीओ कृषि विभाग महेंद्रगढ़ डा.अजय सिंह बताते हैं कि कपास की जिला महेंद्रगढ़ में करीब 19000 हेक्टेयर पर कृषि की हुई है। उन्होंने बताया कि इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते दिन में पानी देने से फसल नष्ट हो जाएगी। इस वक्त फसल को बचाने के लिए एकमात्र तरीका है कि जब जमीन ठंडी हो जाए अर्थात रात के वक्त सिंचाई करनी चाहिए ताकि फसल को बचाया जा सके अन्यथा फसल में गर्मी का नुकसान होना निश्चित है।
 फोटो कैप्शन :डा. अजय एसडीओ
फोटो कैप्शन 5: कपास की बिजाई






 हरियाणा में 26 साल के बाद सबसे ज्यादा गर्म मई का महीना दर्ज हुआ
- हरियाणा में रिकॉर्ड तोड तापमान में बढ़ोतरी आज सिरसा का दिन का तापमान 50.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं
- नारनौल में 58 साल का दिन के तापमान का रिकॉर्ड टूट गया
- नौतपा का चौथा दिन
****************************************************************
**************************************************************
************************************
*****************************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी दक्षिणी जिलों में तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है
 31 मई से 3 जून के दौरान आमजन को आंशिक राहत
सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली  पर नौतपा का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में आसमान से आग बरस रही है झुलसाने वाली भीषण गर्मी और गंभीर उष्ण लहर व उष्ण रात्रि ने  लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने अगले  तीन दिनों तक  हरियाणा के 15 जिलों पर रेड अलर्ट  और 7 जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में लगातार रिकॉर्ड तोड तापमान स्पीड बनाएं हुए हैं। सम्पूर्ण हरियाणा में 26 सालों बाद सबसे ज्यादा मई महीना गर्म रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि  भारत के पूर्वी उत्तरी राज्यों में रेमल चक्रवातीय तूफान की रेल ने  बारिश और तेज गति से हवाओं की स्पीड बनाएं हुए हैं वहीं दूसरी ओर उत्तरी पश्चिमी राज्यों में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और तापमान स्पीड बनाएं हुए हैं वहीं दक्षिण में मानसून की रेलगाड़ी धीरे-धीरे स्पीड बनाएं हुए हैं। इस साल  नौतपा अपने असली रूप को धारण किए हुए हैं। 25 मई को नौतपा शुरू  उसके बाद लगातार तापमान स्पीड बनाएं हुए हैं आज नौतपा का चौथा दिन है  हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 47.0 के आसपास बने हुए हैं जबकि सिरसा का दिन का तापमान आज़ 50.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। लगातार सूर्य आग उगल रहा है साथ ही साथ सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रूख सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर किये हुए हैं इसके अलावा वर्तमान समय में कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार आग उगलने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को और ज्यादा प्रचण्ड व रौद्र बनाए हुए हैं। आने वाले तीन दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन को भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं से रूबरू होना पड़ेगा राहत के आसार नहीं दिख रहें हैं। 31 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 मई से 3 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा इस दौरान आंशिक बादल वाही और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और सीमित स्थानों पर गर्ज चमक के साथ छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियों से भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं से आमजन को राहत के आसार बन रहे हैं क्योंकि इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली हों जाएगी जिससे केवल आंशिक रूप से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में बीच बीच में उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। 3 जून को यह मौसम प्रणाली सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी उसके बाद भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और तापमान में बढ़ोतरी का तीसरा दौर देखने को मिलेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के तापमान में रिकॉर्ड तोड बढ़ोतरी दर्ज हुई है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 45.0 डिग्री सेल्सियस से 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज भी सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन सिरसा और सबसे ज्यादा गर्म रात नारनौल की दर्ज हुई है। जिला महेंद्रगढ़ पर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर उष्ण लहर व उष्ण रात्रि अपने तेवरों को और प्रचण्ड किये हुए हैं यहां आज़  पिछले 58 साल का सबसे ज्यादा दिन का तापमान दर्ज हुआ है जो पहले  सन् 1966 में  (21/5/1966) 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि आज 28/5/24 को महेंद्रगढ़ का 48.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 32.0 डिग्री सेल्सियस और 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य रात्रि तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। सम्पूर्ण जिला में आमजन को आग उगलने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं से रूबरू होना पड़ रहा है।







जन सेवा में रत है चैरिटेबल ट्रस्ट कनीना
-कई बार अनाप-शनाप पैसे होने की कुछ लोगों ने करवाई है जांच
****************************************************************
**************************************************************
**************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीमती सुमन यादव पत्रकार चेरीटेबल ट्रस्ट कनीना 2011 से लगाकर कार्यरत है तथा जन सेवा में जुटी हुई है। जितनी भी संभावित जनसेवा की जा रही है वह अपने कोष से राशि खर्च करके की जा रही है। इस ट्रस्ट को सरकार या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा एक पैसा भी दान नहीं किया गया है। वहीं लोगों को ठंडा मीठा जल पिलाने का कई बार कार्यक्रम चलाया। इस ट्रस्ट ने जहां भविष्य में कई जनहित कार्य करने का संकल्प ले रखा है। जहां हरियाणा सरकार से अभी तक लाइब्रेरी चलाने की अनुमति और जगह उपलब्ध नहीं करवाई है जबकि  नगर पालिका ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया हुआ है, यदि जगह उपलब्ध हो पाती है तो मुफ्त लाइब्रेरी श्रीमती सुमन यादव पत्रकार के नाम से चलाई जाएगी। कुछ समय पहले जब ट्रस्ट के प्रधान डा. होशियार सिंह यादव सेवारत थे तब एक अधम/पापी एवं नीच ने चैरिटेबल ट्रस्ट पर अनाप शनाप पैसे होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच करवाने की सरकार को लिखा था। यद्यपि जांच सीबीआई नहीं हुई परंतु लोकल स्तर पर जांच की गई। जांच में पाया कि इस ट्रस्ट के पास महज सभी सदस्यों की सदस्यता राशि 10 हजार रुपये जमा है, बाकी एक नया पैसा भी नहीं है और न ही कभी किसी ने दान दिया है। जब इस बात की सूचना उस अधम तक पहुंची तो उसका मुंह देखने लायक था, ऐसा लग रहा था जैसे इसको किसी पागल बंदर ने काट लिया हो। चाहे कुछ भी हो यह ट्रस्ट सदा लोगों की सेवा में अग्रसर है। निकट भविष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कुछ राशि की जरूरत है। विभिन्न लोगों द्वारा दिये गये विज्ञापनों से मिलने वाला कुछ पैसा जमा होने पर जन सेवा के कार्यों में लगा दिया जाएगा। इस प्रकार के विज्ञापन यदि कोई नेता, चुनाव लडऩा चाहता है या स्कूल संस्थान, कार्यालय अन्य कोई संस्थान लगातार ब्लाग में वर्ष भर चलना चाहता है तो वह एक मामूली सी फीस देकर लगवा सकता है। समाचार भी लगाए जाएंगे। इसके लिए डॉक्टर होशियार सिंह प्रधान से संपर्क कर सकते हैं जिनके व्हाट्सएप नंबर 9416348400 है तथा फोन करना चाहे तो 9306300700 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जबकि मेल भेजने की इच्छुक लोग निम्न मेल पर सूचना दे सकते हैं। किसी प्रकार का चंदा ट्रस्ट को देना चाहता है तो उसके लिए संपर्क किया जा सकता है लेकिन चंद आदि देना चाहे तो अपनी रसीद जरूर लेवें।
फोटो कैप्शन 03: कनीना की चेरिटेबल ट्रस्ट






रात को भी चैन नहीं लेने दे रहे बंदर
--लाखों की क्षति प्रति माह पहुंचा रहे हैं बंदर
****************************************************************
**************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना में करीब 500 बंदर रात को भी चैन से नहीं सोने देते। रात को टीन शेड, पानी की टंकी तथा एंटीना आदि को जोर-जोर से हिलते हैं, उन पर कूदते हैं जिससे रात को भी लोग नींद में खड़े हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि कोई चोर घुस गया हैं। लाठी डंडे लेकर छतों पर जाने पर पता चलता है कि चोर नहीं यह तो बंदर है। बंदरों के कारण भारी नुकसान हो रहा है। वर्तमान में 14 जून 2023 के बाद सनगर पालिका का प्रशंसक एसडीएम को नियुक्त किया हुआ है। जब तक चुनाव संपन्न कराकर नगर पालिका का प्रधान नहीं बनता तब तक नहीं लगता कि बंदरों को कनीना से पकड़वाकर अन्यत्र भेजा जाएगा।
 क्या कहते हैं आरटीआई एक्सपर्ट-
आरटीआई एक्सपर्ट कनीना मंडी निवासी शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बंदरों के विषय में कई बार आरटीआई लगाई है जिससे स्पष्ट हुआ है कि केवल एक बार नगर पालिका ने  बंदरों को पकड़वाकर दूर कहीं छुड़वाया था। बंदरों से निजात पाने के लिए बार-बार प्रयास करवाए गए हैं किंतु प्रशासन नहीं चेता।
 आधा दर्जन लोगों को काट चुके हैं बंदर -
कनीना के करीब आधा दर्जन लोगों को बंदरों ने काट लिया है। बंदर काट लेने पर कनीना अस्पताल में जहां लगने वाले एंटी रेबीज के टीके तक भी नहीं उपलब्ध हो पाते हैं जिसके कारण भारी परेशान उठानी पड़ती है और दूर दराज जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं।
 लाखों की करते हैं क्षति-
 ये बंदर प्रतिदिन न केवल रेहड़ी वालों को, अंडे बेचने वालों, आम आदमी को परेशान करते हैं अपितु फल व फूलदार पौधों को तहस नहस कर जाते हैं। घर में घुसकर फ्रिज खोलकर सब कुछ माल खा जाते हैं। यहां तक कि बंदरों से लोग बेहद परेशान है। लाखों रुपए की क्षति प्रतिमाह पहुंचा रहे हैं। बंदर हर जगह देखने को मिल जाते हैं। कई कई बार तो लोग सड़क के दोनों ओर खड़े बंदरों के गुजरने का इंतजार करते हैं किंतु ये बंदर इंसानों को देखकर डरकर नहीं भागते अपितु इंसानों को काटने के लिए दौड़ते हैं।
 फोटो कैप्शन दो: रात के समय बंदरों का आतंक





अतरलाल पहुंचे लुहारों में, जन्मदिन के नाम पर काटा केक
****************************************************************
**************************************************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। मंगलवार को समाजसेवी अतरलाल ने अपना जन्म दिन लुहारों के बीच जाकर मनाया। केक काटकर केक खिलाया।
 तत्पश्चात अतरलाल ने अनुसूचित, कमजोर, पिछड़े लोगों के घरों में जाकर उनकी समस्याएं पूछी। बहुत से लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन न बनने, परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखाने, राशन कार्ड न बनने, बस्तियों तथा कालोनियों में पानी की किल्लत तथा बिजली कटौती की शिकायतें की। कार्यकर्ताओं ने सभी समस्याएं नोट करके शासन तथा प्रशासन से दूर करवाने का भरोसा दिया। अतरलाल ने सभी गाडिय़ा लुहारों का हाल-चाल पूछा तथा उनकी समस्याएं जानी। कइयों ने वोटर कार्ड न बनने तथा कइयों ने बुढ़ापा पेंशन न बनने की शिकायत की। अतरलाल ने समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: गाडिय़ा लुहारों के बीच में जन्मदिन मनाते समाजसेवी अतरलाल





आसमान से बरस रही आग, नहीं मिल रहा है चैन
-कहीं भी नहीं मिल रहा चैन
****************************************************************
**************************************************************
***********************************
******************************
कनीना की आवाज। एक और जहां आसमान से बरसती नौतपा की आग वहीं मक्खी, मच्छरों की भरमार ने इंसानों को परेशान कर रखा है। सुबह से ही सूरज की तपन बढऩे लग जाती है जो दोपहर तक पूरे यौवन पर होती है। अब तो रात को भी गर्मी पड़ती है।
क्षेत्र में कम से कम ताप 31 डिग्री तो अधिकतम 49 डिग्री पहुंच गया है। अब तो पानी आधे उबाल पर पहुंच गया है।
 गर्मी के कारण मक्खी और मच्छर कम जरूर हो गए हैं परंतु पशुओं को चैन मिल रहा है। न केवल इंसानों को अपितु पशुओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। चारों हाहाकार मचा हुआ है। अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गर्मी के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है मरीजों की संख्या बढ़ रही है, पंख कूलर एवं एसी सब काम छोड़ गए हैं। अब तो बस बारिश का इंतजार है ताकि राहत मिल सके परंतु अभी मौसम विज्ञान के अनुसार कोई राहत मिलने वाले नहीं है।
कहीं भी देखे बस गर्मी की चर्चाएं ही चल रही हैं। बिजली के कट बढ़ गए हैं जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है।
क्या कहते हैं किसान -
किसान अजीत कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गर्मी के कारण खेतों में ठहर पाना कठिन है। सुबह शाम कभी कभार खेत तक जाते हैं और वापस आ जाते हैं। जिनके घर खेतों में बने हुए उन्हें लू और गर्मी अधिक परेशानी दे रही है। बारिश का इंतजार है।
 क्या कहती हैं गृहिणी-
गृहिणी शकुंतला ,आशा ,नीलम, दाना आदि ने बताया कि खाना बनाते समय और भी ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में खाना बनाना भी बहुत दुष्कर हो गया है। गर्मी दिन रात सता रही है। गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है।
 क्या कहते हैं आम जन-
 आम जन योगेश, रोहित, संदीप, मनीष आदि ने बताया कि कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है।  घर के अंदर या घर के बाहर बस परेशानी ही परेशानी नजर आ रही है। गर्मी से परेशान सभी के मुख से बस एक ही बात निकलती है-बरखा रानी तेरा इंतजार है। के कारण अब तो बारिश का इंतजार है
रात का तापमान बढ़ता ही जा रहा है













Monday, May 27, 2024


 
रात का तापमान बढ़ता ही जा रहा है
-सूरज उगल रहा है आग
**************************************************
*******************************************
**********************************
****************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का शिकंजा कसता जा रहा है। दिन प्रतिदिन दिन और रात का पारा जबरदस्त तरीके से उछाल ले रहा है आज हरियाणा के सिरसा का दिन का तापमान  रिकार्ड तोड 49.7 डिग्री पर पहुंच गया है साथ ही नारनौल का रात्रि तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में क्रमश: सिरसा और नारनौल के दिन और रात सबसे ज्यादा गर्म बने हुए हैं। आज नौतपा का तीसरा दिन है सूर्य की उष्ण तीक्ष्ण किरणें लगातार आग बरसा रही है साथ ही साथ लगातार सम्पूर्ण इलाके में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है आंकड़ों अनुसार प्रतिदिन 3  व्यक्ति इस चरम मौसम में काल के ग्रास बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं के साथ उष्ण रात्रि की  चरम परिस्थितियों ने आमजन के दिन और रात के चैन छीन लिया है। सम्पूर्ण इलाके में सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से लगातार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की शुष्क गर्म हवाओं का आगाज हो रहा है साथ ही साथ आसमान से आग बरस रही है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड तोड उछाल देखने को मिल रहा है और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात के तेवरों को प्रचंड और रौद्र रूप अख्तियार किया हुआ है। आने वाले तीन दिनों तक यानी  28-31 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की मौसमी गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा इसीलिए भारतीय मौसम विभाग ने 15 जिलों पर रेड अलर्ट और 7 उत्तरी जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही साथ भारतीय आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी हो रही है दोपहर के वक्त बहुत ज़रूरी काम हो तो घरों से बाहर जाएं अपने दैनिक क्रिया कलापों को सुबह और शाम के वक्त पूर्ण करें । महिने के अंत में 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने से  31 मई से 2 जून आंशिक बादल वाही से और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी  और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ से आमजन को आंशिक राहत मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात के साथ तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने केवल येलो और उत्तरी जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया है। परन्तु इस मौसम प्रणाली का केवल आंशिक असर ही देखने को मिलेगा । इस दौरान आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी जरूर रूबरू होना पड़ेगा।  उसके बाद एक बार फिर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का तीसरा दौर अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज़ करेगा।आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान  25.0 डिग्री सेल्सियस से 31.5  डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है साथ ही राज्य में दिन के तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से 49.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ पर भी लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज़ किये हुए हैं यहां के दिन और रात के तापमान में लगातार  रिकॉर्ड तोड उछाल देखने को मिल रहा। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 31.5 डिग्री सेल्सियस और  27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश डिग्री सेल्सियस और 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।





बाघोत में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव 28 मई से होगी शुरू
**************************************************
*******************************************
***********************************
***************
कनीना की आवाज।शिव परिवार वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष में 28 मई से 4 जून तक बागेश्वर धाम बाघोत में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 7 बजे बाघेश्वर धाम बाघोत में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक दास मोहित कौशिक ने जानकारी देते हो बताया कि शिव परिवार वार्षिक स्थापना उपलक्ष्य में महंत रोशन पुरी महाराज के सानिध्य में बागेश्वर धाम में विश्व कल्याण अर्थ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जून को रात्रि 8 बजे जागरण व 4 जून को सुबह विशाल भंडारा व संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।



राजेंद्र सिंह लोढ़ा को ग्रीवेंस कमेटी की  सदस्यता से किया बर्खास्त
-महापंचायत में रखा था प्रस्ताव
**************************************************
*******************************************
***********************************
***************
कनीना की आवाज। जीएल पब्लिक स्कूल बस हादसे में 6 लोगों बच्चों की 11अप्रैल को मौत की मौत के बाद जहां समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित महापंचायत ने राजेंद्र सिंह लोढ़ा को जिला पब्लिक रिलेशन और ग्रीवेंस कमेटी की सदस्यता से हटाने की बात कही गई थी जिसके चलते हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राजेंद्र सिंह लोढ़ाा की सदस्यता बर्खास्त कर दी है। अब वे ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य नहीं रहेंगे। इस संबंध में एक पत्र भी विभागों को जारी कर दिया गया है।






दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
--मतदान के दिन शराब का ठेका खोलने का मसला
**************************************************
*******************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। 25 मई लोकसभा चुनाव के दौरान शराब का ठेका खोलकर शराब बेचने के जुर्म में दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आचार संहिता के चलते शराब के ठेके बंद थे किंतु सेल्समैन विकास तथा शराब खरीदने वाले सीताराम के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



 सचिन ने 67वीं  नेशनल शूटिंग   के लिए  क्वालीफाइ किया
--आरकेवाई के 12 वर्षीय छात्र है
**************************************************
*******************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। 21 से 27 मई के दौरान मध्यप्रदेश में 07324 इंडिया ओपेन कंपीटीशन में आयोजित शूटिंग खेल में  सचिन ने 400 में से 346 अंक प्राप्त किए। अब सचिन 67वीं इंडिया शूटिंग  नेशनल  चैंपियनशिप में  खेलेगा 7 सचिन ने स्कूल के साथ-साथ गांव बूचौली और  अपने पिता सिकंदर  का नाम रोशन किया है। अवसर पर प्राचार्या सतेंद्रा यादव ने बताया कि बच्चा निशानेबाजी प्रतियोगिता को लेकर काफी गंभीर रहता था और जहां कहीं भी निशानेबाजी की प्रतियोगिता आयोजित होती वहां अपना दम दिखाकर जीत कर ही आता है। उन्होंने बताया कि आरकेवाई  विद्यालय पूरे क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है जहां बच्चों को अभ्यास करवाने के लिए विश्व स्तरीय निशानेबाजी रेंज उपलब्ध है और उनके लिए विशेष रूप से कोच भी नियुक्त किए गए हैं, जो बच्चों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देते हैं। विद्यालय के संचालक सुरेश यादव और उप-निदेशक अतर सिंह ने इसका श्रेय कोच हेमन्त को देते हुए उनकी सराहना की और बच्चे और कोच को  शुभकामनाएं देते हुए फूलमाला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो केप्शन 06: 7वीं नेशनल शूटिंग के लिए  क्वालीफाई करने वाला सचिन।




विश्व रक्त कैंसर दिवस -28 मई
--समय पर पता लगने पर रक्त कैंसर से पपाई जा सकती है मुक्ति
**************************************************
*******************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। रक्त कैंसर के लक्षण, उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए 28 मई को विश्व रक्त कैंसर दिवस मनाया जाता है। प्रारंभ में यदि इसके आंसर का पता चल जाए तो इसका निदान संभावित है।
दिल्ली में कार्यरत कनीना के कैंसर एक्सपर्ट डाक्टर अंकित गर्ग बताते हैं कि ब्लड कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो शरीर में रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और कार्य को प्रभावित करता है। अस्थि मज्जा लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स का उत्पादन करती है। रक्त कैंसर के रोगियों में इनके अतिरिक्त असामान्य कोशिकाएं विकसित हो जाती है। ऐसा में ये असामान्य रक्त कोशिकाएं संक्रमण से लडऩे जैसे कई कार्यों करने से रोकती है। डाक्टर बताते हैं कि विश्व का प्रत्येक पांचवां जन रक्त कैंसर से प्रभावित मिल सकता है। 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे में भी रक्त कैंसर मिलता है। रक्त कैंसर के लक्षण अलग-अलग होते हैं। इन लक्षणों में थकान, सांस लेने में तकलीफ, बार-बार संक्रमण होना आदि प्रमुख हैं। ये लक्षण मामूली से भी हो सकते हैं और इनको पहचाना चुनौती पूर्ण कार्य होता है। शोध से पता चलता है की रक्त कैंसर के शिकार के निदान से एक मरीज को 5 साल से अधिक समय तक जीवित रहने की संभावना तीन गुना बढ़ सकती है।
 डाक्टर बताते है कि रक्त कैंसर ल्यूकेमिया, लिंफोमा कैंसर जैसे प्रमुख प्रकार है। सबसे पहले कैंसर का पता लगाया जाता है कि क्या यह रक्त कैंसर है?  रक्त कैंसर के इलाज के विषय में बताते हैं कि इसका उपचार अलग-अलग चिकित्सा रणनीतियां उपलब्ध है कीमोथेरेपी, शल्य चिकित्सा, स्टेम सेल प्रत्यारोपण, लक्षित चिकित्सा आदि प्रमुख हैं। कुछ मामलों में प्रभावी इलाज के लिए उपचारों के संयोजन का उपयोग भी किया जाता है।
फोटो कैप्शन: डा. अंकित गर्ग


विश्व भूख दिवस-28 मई
 भारी संख्या में लोग भूख और कुपोषण से पीडि़त है
**************************************************
*******************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। भूख दिवस एक ऐसा उत्सव है जिसका उद्देश्य दुनिया भर के भूख एवं कुपोषण से पीडि़त लाखों लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कोई भूखा नहीं रहे और सभी को पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो यही विश्व भूख दिवस का एक उद्देश्य है। यह तभी संभव है जब टिकाऊ कृषि के महत्व ,भोजन की बर्बादी को कम करने, भूख के मूल कारणों का पता लगाने से भूख को मिटाया जा सकता है। पहली बार वर्ष 2011 में विश्व भूख दिवस मनाया गया था। भूख दिवस सिर्फ भोजन की कमी की समस्या नहीं है बल्कि संसाधन और अवसरों तक पहुंच की कमी की भी समस्या है। भूख संकट के बारे में जागरूकता बढ़ाने व इसे समाप्त करने के लिए 28 मई को विश्व भूख दिवस मनाया जाता है।
भूख के विषय में अनिल बोहरा अर्थशास्त्री बताते हैं कि भूख राहत संगठनों के लिए धन-जुटाने, खाद्य अभियान का आयोजन करने, भूख से संबंधित सम्मेलन सेमिनार करने की जरूरत है। भूख के विषय में बताते हैं कि गरीबी, जलवायु परिवर्तन, संघर्ष और युद्ध ,संसाधनों का असमान वितरण, शिक्षा तक पहुंच का अभाव आदि प्रमुख भूख के कारण हो सकते हैं। भूख मिटाने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। भूख से निपटने के कुछ तरीके बताते हुए उन्होंने बताया कि सतत कृषि में निवेश करें, टिकाऊ कृषि में निवेश करने से खाद्य उत्पादन में सुधार हो सकता है। जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने से खाद्य उत्पादन पर प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। खाद्य बैंक का समर्थन करने से भूख को कम करने में मदद मिल सकती है। शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए ,नीति परिवर्तन करना चाहिए, खाद्य प्रणाली को मजबूत बनाना चाहिए, महिलाओं को सशक्त बनाना चाहिए, दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए तभी भूख से मिटाने से कुछ मदद मिल सकती है। यहां तक की भूख राहत संगठन में दान करना चाहिए, घर में भोजन बर्बादी को रोक, स्थानीय स्तर पर खरीददारी करें, नीति परिवर्तन आदि के बारे में स्वयं और दूसरों को शिक्षित करें, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना चाहिए, उन संगठनों को दान दे जो भूख के लिए समाधान करते हैं।
 फोटो कैप्शन: अनिल कुमार बोहरा अर्थशास्त्री।


राजकुमार मौलिक मुख्य अध्यापक होंगे 31 मई को सेवानिवृत्त
**************************************************
*******************************************
***********************************
***************
कनीना की आवाज। गुढ़ा निवासी राजकुमार 31 मई को राजकीय माध्यमिक विद्यालय पड़तल से बतौर मौलिक मुख्य अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने अब तक 28 साल 6 महीने 3 दिन की सेवा की है। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपना शिक्षण कार्य बवानिया से शुरू किया तत्पश्चात पालड़ी, गुढ़ा, खेड़ी और अंतिम समय में पड़तल में सेवा दी है।
फोटो कैप्शन: राजकुमार














 क्षेत्र में पड़ रही है भीषण गर्मी
-पारा 50 डिग्री के आसपास
-दोपहर में सड़के हो जाती है सुनसान
**************************************************
*******************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर का तापमान 49 डिग्री पहुंच गया है जबकि कम से कम ताप 31 डिग्री पहुंच गया है।
भीषण गर्मी के चलते सुबह से ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। बाहर निकलना कठिन हो गया है। जहां विद्यार्थी स्कूल में पढऩे के लिए जा रहे थे 28 मई से उनकी 34 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। पानी उबाल पर आ गया है। टंकियों में भर पानी न तो पीने योग्य बचा है और न ही स्नान करने योग्य बचा है। कनीना क्षेत्र में जहां तापमान कम से कम 31 डिग्री तथा अधिकतम 49 डिग्री पहुंच गया है जो की नवतापा चल रहा है। ऐसे में तापमान बढऩा स्वाभाविक है। कनीना क्षेत्र में जहां दोपहर के समय सड़के सुनसान हो जाती है। सड़कों पर आवागमन इक्का-दुक्का ही हो पाता है, वही दिन भर गर्मी के चलते पेड़ पौधे सूखने लगे हैं। गमले के पौधे तो पहले ही सूख चुके हैं तथा बड़े-बड़े पौधों पर भी कु-प्रभाव पड़ रहा है। गर्मी के कारण जहां पशुओं पर भी कु-प्रभाव पड़ रहा है। पशु भी दूध कम देने लगे हैं। कनीना क्षेत्र के लोग गर्मी के दिनों में घरों में छुपकर फोन के जरिये मतगणना की चर्चाएं करते नजर आते हैं।
सरकार ने किया अवकाश-
 शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार ने 28 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। एक जुलाई को स्कूल फिर से खुलेंगे। कनीना के संदीप कुमार, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया कि दिन के समय जब उन्हें कोई काम पड़ता है तो छाता लेकर ही जाना पड़ता है या फिर सिर पर कपड़े ओढ़कर जाना पड़ता है। बाहर निकलना दूभर हो गया है, बेहद परेशान है। फोटो कैप्शन 01: धूप में छाता आदि ओढ़कर जाते हुए लोग।

Sunday, May 26, 2024


 गर्मी बढऩे से लगने लगी मीठे पानी की छबीले
-रेलवे फाटक पर लगी छबील
**************************************************
******************************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। ज्यों ज्यों गर्मी के तेवर बढऩे लगे हें त्यों त्यों मीठे पानी की छबीले भी दुकानदार, आम आदमी तथा समाजसेवी लगाने लगे हैं। ऐसा नहीं लगने देते कि गर्मी पड़ रही है।    इसी कड़ी में कनीना मंडी रेलवे फाटक के पास
स्व. सतीश कुमार की पत्नी  निर्मल देवी ने मीठे पानी की छबील लगाई।
राहगीरों में मीठा पानी पिलाकर राहत दी। इस कार्य में उनकी मदद जितेंद्र मोतला, धर्मेंद्र, अंशुल राव, आहान राव, सुनील राव, विक्रम जांगड़ा, विक्की, राजू चौधरी, सोनी और नन्हे मुन्ने बच्चों ने की। इस मौके पर निर्मल देवी ने सभी को गर्मी में पानी पी कर रोड़ पर चलने को कहा।गर्मी बढऩे से लगने लगी मीठे पानी की छबीले
-रेलवे फाटक पर लगी छबील
 ज्यों ज्यों गर्मी के तेवर बढऩे लगे हें त्यों त्यों मीठे पानी की छबीले भी दुकानदार, आम आदमी तथा समाजसेवी लगाने लगे हैं। ऐसा नहीं लगने देते कि गर्मी पड़ रही है।    इसी कड़ी में कनीना मंडी रेलवे फाटक के पास
स्व. सतीश कुमार की पत्नी  निर्मल देवी ने मीठे पानी की छबील लगाई।
राहगीरों में मीठा पानी पिलाकर राहत दी। इस कार्य में उनकी मदद जितेंद्र मोतला, धर्मेंद्र, अंशुल राव, आहान राव, सुनील राव, विक्रम जांगड़ा, विक्की, राजू चौधरी, सोनी और नन्हे मुन्ने बच्चों ने की। इस मौके पर निर्मल देवी ने सभी को गर्मी में पानी पी कर रोड़ पर चलने को कहा।
फोटो कैप्शन 06: रेलवे फाटक पर मीठे पानी की छबील लगाते हुए निर्मल देवी।







विफल हो गए हैं कूलर व एसी
--नवतपा का प्रभाव बढ़ा
**************************************************
******************************************************
**************************
************************
कनीना की आवाज। एक बार फिर से आसमान से आग बरसने लगी है। नवतपा में तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है। कूलर एवं एसी भी फेल हो गए हैं। अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
  क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। पंखे तो गर्मी में और गर्मी बढ़ा रहे हैं वहीं कूलर एवं एसी लगते हैं कि फेल हो गए हैं। कहावत है-मरता क्या न करता। गर्मी में मरते हुए जन आखिरकार कूलरों की ओर दौड़ रहे हैं। कूलर विक्रेता भीम सिंह ने बताया कि जब तक गर्मी पड़ती रहेगी तब कूलरों की बिक्री जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कूलर खरीदने वाले आ रहे हैं और कूलर खरीद रहे हैं। उधर दुकानों में लगे हुए एसी भी निष्काम हो गए हैं। पता ही नहीं चलता कि कूलर या एसी चल रहे हैं।
  किसान गर्मी से राहत पाने के लिए तथा आगामी फसल को बचाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है कि गमलों के पौधे भी सूख गए हैं। दोपहर को सड़के सुनसान हो जाती हैं। पशु भी परेशान हैं तथा पशुओं ने दूध देना कम कर दिया है। जोहड़ों का पानी सूखने लगा है। घर से बाहर निकलना अति कठिन बन गया है। सुबह आठ बजे भीषण गर्मी हो जाती है जिसके चलते अधिकांश घरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं। पेयजल सुबह तथा शाम दोनों वक्त सप्लाई करने की मांग की जा रही है।
फोटो केप्शन 03: दुकानदार कूलर की हालात दिखाते हुए।







किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है बाजर
-हरे चारे का बेहतर विकल्प है बाजर
**************************************************
******************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। गर्मियों के दिनों में जहां पशुओं के लिए हरा चारा मुश्किल से प्राप्त होता है किंतु किसान बाजर उगाकर पशुचारे का लाभ ले ले रहे हैं। वैसे तो भीषण गर्मी पड़ती है जिसमें बाजर पैदा करना कठिन कार्य होता है।
पशुपालन कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि ने बताया कि गर्मियों में पशुओं के लिए हरा चारा बहुत जरूरी होता है जिससे दूध की पैदावार बढ़ती है। यही कारण है कि खेतों में बाजर जरूर उगाते हैं। उधर बाजर बीज विक्रेता महेश बोहरा, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बाजर 30 से 35 दिन में तैयार हो जाती है और पांच से छह बार तक काटी जा सकती है। कई बार काटना जमीन की ताकत पर भी निर्भर करता है। कुछ किसान तो बाजर बेचने का काम भी कर रहे हैं।
क्या करते हैं पूर्व कृषि अधिकारी -
पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी डा देवराज यादव ने बताया की बाजर पौष्टिक हरा चारा होता है। पशुओं को हरा चारा, सांद्र चारा तथा सूखा चारा तीनों की आवश्यकता होती है। गर्मियों में दुधारू पशु से दूध प्राप्त करना है तो उनके लिए पशुओं के लिए हरा चारा होना जरूरी है। तभी पशु खुश होकर चारा चर पाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाजर अच्छी प्रकार विकसित होती है।
फोटो कैप्शन 04: किसान बाजर काटते हुए।     






दो जून तक चलेगा नवतपा का दिन
--सूर्य की किरणें पड़ती हैं सीधी
**************************************************
******************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समय सूर्य पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर हैं । पृथ्वी सूर्य से 15 करोड़ 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर हैं तब आग उगल रहा है जबकि 22 दिसंबर से 04 जनवरी तक सूर्य हमारे सबसे निकट होता है। पृथ्वी की सूर्य से दूरी 14 करोड़ 73 लाख किलोमीटर की दूरी पर था तब हम ठंड से ठिठुर रहे थे। क्या कारण हो सकता है हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 25 मई से 02 जून तक का समय नोतपा का समय है। नोतपा में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी गिरकर कम स्थान पर फैल रही है अब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 89.2 डिग्री के आसपास पहुंच रही है । इसलिये गर्मी तेजी से पङ रही है इस समय तापमान अधिक होने का  मुख्य कारण सूर्य की किरणों का पृथ्वी के इस भाग पर सीधा गिरना है वर्तमान समय में एक वर्ग किलोमीटर की किरणें एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर पङती है जिससे हमें पूरी गर्मी लगती हैं। 15 जून को पृथ्वी पर सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पहुंचेगी। इसलिये इस समय गर्मी के यहीं हालात बने रहेंगे। 22 दिसम्बर से 04 जनवरी तक सूर्य हमारे सबसे निकट होता है फिर भी कड़ाके की ठंड पङ़ती है। इस समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर 45 डिग्री का कोण पर पृथ्वी पर पहुंचती हैं। सूर्य की एक वर्ग किलोमीटर की किरणें 1.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पङ़ती है जिससे गर्मी का अहसास कम होता है। यह वही बात है जैसे चाय कप में रखने पर गर्म रहतीं हैं प्लेट में डाल दे तो कम गर्म महसूस होती है। किसी भू-भाग पर गर्मी सूर्य की किरणों के अलावा हवा की दिशा, पहाड़ी क्षेत्र, भूमि का ढाल, मिट्टी के प्रकार, पौधों की स्थिति, प्रदूषण पर निर्भर करती है
पहाड़ की 165  मीटर की ऊंचाई पर जाने पर 1 डिग्री तापमान कम हो जाता है । अगर गर्म प्रदेश से हवा आ रहीं हैं तो तापमान और बढ़ेगा। कारखानों, वाहनों के अधिक होने वाले क्षेत्र में गर्मी ज्यादा होगी। समुद्र के आसपास वाले क्षेत्र में तापमान अधिक नहीं होता है क्योंकि पानी देर से गर्म होता है देर से ठंडा होता है। इसलिये समुद्र के आस-पास के क्षेत्र में न अधिक गर्मी पङ़ती है न अधिक ठंड पङ़ती है। सूर्य की परिक्रमा करती पृथ्वी से देखने पर सूर्य के पिछे रोहिणी नक्षत्र आ जाता है 365 दिन में पृथ्वी की परिक्रमा अवधि के कारण सूर्य के पीछे रोहिणी नक्षत्र आना एक खगोलीय घटना है । लगभग इन दिनों हर साल होती है अत: नोतपा ग्रीष्मकाल का कैलेंडर है आजकल लू का प्रकोप भी हो सकता है । आप सभी से सुझाव है कि आप खाली पेट घर से बाहर न निकले । सिर को कपड़े से ढक कर बाहर जाये । भोजन में प्याज का सेवन करे। दिन में अधिक पानी का सेवन करे। नींबू का सेवन भी अधिक से अधिक करे।






रविवार से भीषण आग उगलने वाली गर्मी  के तेवर और प्रचण्ड हुए
- नौतपा का दूसरा दिन पारा में जबरदस्त उछाल
- भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा राज्य के 17 जिलों पर रेड अलर्ट और 5 जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी किया।
**************************************************
******************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं व उष्ण रात्रि का दौर देखने को मिल रहा है। नौतपा का दूसरा ही दिन है तापमान लम्बी लम्बी छलांग लगा रहा दिन के तापमान 50 डिग्री छूने को आतुर है।  हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सिरसा का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सम्पूर्ण इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त और प्रभावित हो रहा है लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं । आज रविवार को हरियाणा राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान  45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं। आसमान से आग बरस रही है सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है भीषण आग उगलने वाली गर्मी ने सम्पूर्ण इलाके पर एक बार फिर से कफ्र्यू जैसे हालात पैदा कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है साथ ही साथ जिला प्रशासन भी लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आज नौतपा का दूसरा दिन है सूर्य की उष्ण आग उगलने वाली किरण और ज्यादा उग्र रूप धारण किए हुए हैं साथ ही साथ सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात अपने तेवरों को और प्रचण्ड रूप अख्तियार करके कहर बरपा रही है । आने वाले तीन दिनों तक लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सिरसा फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडग़ांव, मेवात फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, झज्जर जिलों पर रेड अलर्ट जबकि पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 28 मई के बाद उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी से आमजन को दो तीन की राहत के आसार बन रहे हैं क्योंकि इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में एक बार हवाओं की दिशा में बदलाव होगा हवाएं दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना बन रही है साथ ही इस दौरान तेज गति की हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी हीट वेव लूं पर थोड़ा लगाम लगेगा। परन्तु उसके बाद एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिलेगा साथ ही साथ हीट वेव लूं और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और ज्यादा रौद्र रूप धारण करेंगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान  44.0 डिग्री सेल्सियस से 48.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश  31 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमश:  डिग्री सेल्सियस और 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में दिन के सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर बने हुए हैं।
चक्रवातीय तूफान रेमल 26 मई की रात आएगा-
भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को और प्रचण्ड किये हुए दुसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दवाब ने अब चक्रवातीय तूफान रेमल  में तब्दील हो चुका है। सीजन का यह पहला तूफान आज (26 मई) रात बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। साथ ही विभाग ने यह भी बताया कि यह 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकता है। तूफान के टकराने के दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है जिससे पश्चिम बंगाल का तटीय और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।
तापमान निम्र रहा-
1. फलोदी (राजस्थान) में 50.0 डिग्री सेल्सियस
2. जैकोबाबाद (पाकिस्तान) 49.0 डिग्री सेल्सियस
3. बाड़मेर (राजस्थान) में 48.8 डिग्री सेल्सियस
4. सिरसा  हरियाणा 48.4 सेल्सियस
5. जैसलमेर (राजस्थान) में 48.3 डिग्री सेल्सियस
6. नवाब शाह (पाकिस्तान) 48.0 डिग्री सेल्सियस
7. जोधपुर (राजस्थान) में 47.9 डिग्री सेल्सियस
8. 47.6 मेवात हरियाणा
9. बीकानेर (राजस्थान) में 47.2 डिग्री सेल्सियस
10. बालसंबद (हरियाणा)47.1 डिग्रीसेल्सियस
11. झज्जर (हरियाणा ) 47.0 डिग्री सेल्सियस
12. चूरू (राजस्थान) में 47.0 डिग्री सेल्सियस
13. महेंद्रगढ़ हरियाणा में 46.9 डिग्री सेल्सियस




मतगणना को लेकर उत्सुकता
-चैन नहीं मिल रहा है वोटरों एवं नेताओं को
-जोड़ तोड़ की गणना शुरू
**************************************************
******************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। चार जून की मतगणना का बेसब्री से इंतजार हैं। विभिन्न लोगों ने मतगणना के प्रसारण को आंखों से देखने एवं सुनने की तैयारियां कर रहे हैं। रेडियो एवं टीवी का प्रबंध किया जा रहा है। उधर चुनावी तैनाती करके लौटने वाले कर्मियों ने पोस्टल बैलेट भरकर भेजने शुरू कर दिये हैं।
  कनीना के लोगों को मतगणना का बेसब्री से इंतजार है जिसके पीछे इस बार अलग-अलग पार्टियों से जुड़े लोगों को रुझान अपने-अपने दल के नेताओं के हार जीत की जानकारी हासिल करने का है। वैसे भी महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से जीतने-हारने वाले प्रत्याशियों से  यहां के लोग जुड़े हुए हैं।
    समाचार सुनने के लिए जहां रेडियो को भी सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह जैसे किसान नहीं भूला पाए हैं और गांवों में आज भी इसी का वर्चस्व कायम है वहीं टीवी के युग में लोग टीवी पर प्रसारण देखने के लिए लालायित हैं। पुराने टीवी एवं रेडियो को कारगर बनाया जा रहा है।
  उधर आधुनिक इंटरनेट का जमाना होने के कारण इंटरनेट से भी हार जीत का पता लगाने के लिए इसका उपयोग भी बहुत से लोग करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जब से वाट्सअप एवं फेसबुक आए तब से लोगों का रुझान बढ़ा है। दोनों पर ही विभिन्न नेताओं की जानकारी मिलती रहती है।
 मतदान होने के बाद भी न तो प्रत्याशी चैन से बैठ पा रहे हैं और मतदाता। अब सट्टों का बाजार शुरू हो गया है। हार जीत पर जहां आपसी विवाद छिड़ रहा है वहीं विवाद झगड़े का रूप भी ले रहा है। घर हो या चौपाल, स्कूल हो या कार्यालय बस हार जीत पर बहस छिड़ी देखी जा सकती है। चुनाव तैनाती देकर आने वाले भी अपने अपने बूथ का हाल एवं पार्टी की हवा आ अनुमान दे रहे हैं जिनके आधार पर हार जीत का अनुमान लगाया जा रहा है।
  बाजारों में बेशक पर्व को भूला दिया गया है किंतु राजनीति का ऐसा रंग चढ़ गया है कि पर्व की रौनक फीकी पड़ गई है। युवा हो या बुजुर्ग सभी चुनावी परिणाम में उलझ गए हैं। वैसे तो निर्णय 4 जून की मतगणना के बाद ही हो पाएगा किंतु चुनाव परिणाम हर चौपाल पर मुफ्त में सुनाया जा रहा है। किसी और कहीं भी दो व्यक्ति मिल रहे हैं वे हाल चाल कम और परिणाम अधिक पूछ रहे हैं।
  ग्रामीण क्षेत्र भी अब तो भिवानी के सट्टे बाजार या किसी शहर के सट्टे बाजारों से कम नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टे लगने लगे हैं। चुनाव का परिणाम जब चार जून को आएगा तो न केवल कई प्रत्याशियों को विशेषकर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से 17 प्रत्याशियों को हार के गम में डूबो देगा और एक प्रत्याशी को जीत का ताज पहना देगा। एक ओर भीषण गर्मी वहीं चुनावी मतगणना की गर्मी की चर्चाएं चल पड़ी हैं।
 जीत हार की शर्त लगाने का असली खेल रविवार से ही शुरू हो गया है क्योंकि 25 जून को तो विभिन्न प्रत्याशी अपनी-अपनी स्थिति का विभिन्न गांवों में पड़े वोटों और लोगों से रुझान द्वारा निकाल चुके हैं।
 मतदान संपन्न हो गया किंतु जोड़तोड़ एवं हार जीत के आंकड़ों का आंकलन जारी है। लोकसभा क्षेत्र से विभिन्न प्रत्याशियों के इस बार मतदाताओं ने पसीने छुड़ाए है। बहरहाल हार जीत के प्रति सट्टों का बाजार गर्म हो गया है।
 भिवानी-महेंद्रगढ़ से मतदाताओं ने विभिन्न 17 प्रत्याशियों को इस स्थिति में ला खड़ा किया कि बस सोचने को मजबूर हो गए हैं। इस क्षेत्र से यूं तो विभिन्न प्रत्याशियों को वोट मिले हैं किंतु भाजपा एवं कांग्रेस के बीच ही कड़ा मुकाबला सुनने को मिल रहा है।





 विधानसभा चुनाव और नगर पालिका कनीना के चुनावों पर भी होने लगी है चर्चाएं
-कनीना पालिका के चुनाव अगले वर्ष संभावित
**************************************************
******************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतगणना के साथ साथ विधानसभा के चुनाव और कनीना नगर पालिका के चुनावों की ओर भी लोग रुख करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि 2019 में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। अब अक्टूबर को महज 4 महीने बाकी है। लोग लोकसभा की मतगणना को सिमटाकर विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ेंगे। विधानसभा चुनाव के प्रति आकर्षण भी अधिक नेताओं का है क्योंकि लोकसभा चुनाव में जहां 17 प्रत्याशी खड़े हुए थे जबकि विधानसभा चुनाव में इससे अधिक प्रत्याशियों की खड़े होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव का भी इंतजार होने लगा है।
उधर कनीनावासियों को नगरपालिका के चुनावों का भी लगातार इंतजार हो रहा है। कई बार चुनाव होने की संभावनाएं जताई गई किंतु चुनाव अभी तक नहीं हुआ है। 13 में 2018 को कनीना नगर पालिका के चुनाव कराये गये थे जबकि प्रधान ने 25 जनवरी 2019 में शपथ ली थी। 14 जून 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। कनीना के पांच पूर्व प्रधान अभी भी कनीना में इन चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बतौर एसडीएम को नियुक्त किया हुआ है जिनका प्रशासनिक कार्यकाल कों करीब एक साल पूरा होने को जा रहा है और अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव के बाद ही कनीना नगर पालिका के चुनाव संभव है। यह माना जा रहा है कि अक्टूबर 2024 के बाद भी कनीना के चुनाव होंगे अर्थात कनीना पालिका के चुनाव के अगले वर्ष 2025 में होने की संभावना जताई जा रही है।  इस बार कनीना पालिका के चुनाव भी डायरेक्ट होने को है ऐसे में प्रधान पद के दावेदारी अधिक लोग जता रहे हैं।



रेहडी को लगी अज्ञात कारणों से आग
-- आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग
**************************************************
******************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड 12 से ममता नामक महिला ने कनीना पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी रेहड़ी को किसी ने आग लगा दी जिससे भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं बीपीएल परिवार से संबंध रखती है और सरकारी अस्पताल के सामने रेहड़ी पर फल एवं सब्जी बेचकर बच्चों का पालन पोषण करती हूं। रविवार की सुबह जब वह तथा उसका लड़का दुकान पर गए तो रेहडी से सारा सामान जला पाया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाई गई। उन्होंने पुलिस में कहा है कि सीसीटीवी कमरे में जांच करने से पता चलता है कि अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा यह आग लगाई गई है, उन्होंने आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है।




सोनम को क्षेत्र के लोगों ने किया सम्मानित
-एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर हुआ है चयन
**************************************************
******************************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। गांव धनौंदा निवासी सोनम का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधे एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर चयन होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज गांव धनौंदा में उनका सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर इलाके के गणमान्य लोगों के साथ सोनम को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सोनम के पिता मास्टर प्रहलाद सिंह वह माता सुनीता देवी को भी साफा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता रामपाल सिंह शेखावत ने की।
ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि सोनम ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधे एएसआई फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर न केवल धनौंदा गांव बल्कि पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है। उनकी इस महान उपलब्धि से इलाके के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, हेड मास्टर पूर्णचंद बिरला, हेडमास्टर सूरत सिंह, पूर्व जिला पार्षद सूबेदार मालाराम, आशुतोष शास्त्री झाड़ली, मास्टर सूबे सिंह खेड़ी, गुरुदयाल सिंह थानेदार, यशवंत शास्त्री सिहोर, मास्टर महेंद्र कुमार व मास्टर संदीप कुमार ने भी सोनम को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए गांव की के युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की। सोनम ने भी मेहनत तथा लगन को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए युवाओं से लक्ष्य बनाकर तथा कड़ी मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करने की बात कही। इस अवसर पर अजय जांगड़ा, विक्रम सिंह पंच, सुनील सिंह पंच, घनश्याम सिंह पंच, मास्टर यशवंत यादव सिहोर, कंवरपाल मिस्त्री, जयवीर सिंह, कृष्ण कौशिक, राजपाल, किशनपाल, अशोक पंच, बाबूलाल, कृष्ण सिंह, जगदीश सिंह, मुकेश स्वामी, बिल्लू, पवन, देशराज सिंह, मास्टर भरत सिंह, प्रवक्ता श्यामलाल अग्रवाल, करण सिंह, जीवन साहब, सज्जन जांगड़ा, भूप सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पवन, दिलीप सिंह पंच, रतन सिंह, संदीप सिंह, पृथ्वी सिंह, मीर सिंह वैद्य, करतार सिंह, बलबीर सिंह, राम भगत , मास्टर सुबे सिंह, संदीप, संजू, लक्ष्मण, गजेश, ओमपाल सिंह, सीटू सिंह, रणसिंह, विजय सिंह, धर्मपाल सिंह, मास्टर सुरेश कोटिया, सुनीता देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, बेबी देवी, राजबाला, निशा देवी, कृष्णा देवी व गोमा देवी सहित अनेक गणमान्य जन वह आसपास के गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: सोनम और उसके माता-पिता को सम्मानित करते हुए ठाकुर अतरलाल एडवोकेट व अन्य अतिथि।













Saturday, May 25, 2024



 

कनीना क्षेत्र में संपन्न हुआ मतदान शांतिपूर्वक
-70 प्रतिशत तक हुआ मतदान
-ग्रामीण क्षेत्रों में वोटरों में उत्साह देखने को मिला
************************************************************
************************************************
**********************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र तथा कनीना उपमंडल के विभिन्न गांवों में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।  70 प्रतिशत के आसपास मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुबह  एवं शाम के वक्त बूथों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। दिव्यांग, युवा, प्रथम वोटर में भी जोश देखने को मिला। महिलाएं गीत गाते हुए वाहनों में वोट डालने के लिए आर्ई वहीं घूंघट में महिलाओं ने वोट डाला।  ईडीसी वोट भी डाले गए वहीं नवतपा में तपते हुए वोटरों ने अपने सिरों को तौलियां, रूमाल, टोपी, छाता आदि ओढ़कर वोट डालने के लिए पहुंचे।
 घूंघट में डालने आई औरतें वोट-
 ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक घूंघट की प्रथा अभी तक जारी है। अधिकांश महिलाएं वोट डालने के लिए घूंघट में आई। यहां तक कि उनको पहचानने भी कठिनाई रही परंतु महिलाएं घूंघट से बाहर नहीं आई। दूर दराज से आने वाली महिलाएं गीत गाते हुए भी मतदान केंद्र पर पहुंची। गर्मी ने  खूब सताया। जहां क्षेत्र में तापमान 47 डिग्री से अधिक रहा जिसके चलते वोट डालने के लिए सुबह और शाम को भीड़ रही, बाद में लोग तपती हुई गर्मी में सिर को ढक कर या छाता लेकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केद्रों पर जहां पर जल की व्यवस्था की गई थी वहीं दिव्यांग जन भी वोट डालने के लिए आए। दूर दराज से लोग भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां प्रथम वोटर मनीष, खुशी, इशिका अमीश, सोनिका आदि ने वोट डाले वहीं बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों में में 85 वर्षीय कैप्टन रामकुमार साहब, 94 वर्षीय आनंदी देवी ने वोट डाले वहीं खरकड़ा बस में बल्लभगढ़ से आकर सूबेदार हरद्वारी लाल खेतड़ी राजस्थान से सरोज देवी नाम मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना अपना वोट डाला। वोट के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
राव दान सिंह कांग्रेसी उम्मीदवार ने किया दौर विभिन्न बूथों पर कांग्रेसी उम्मीदवार राव दान सिंह  ने दलबल सहित बूथों का दौरा किया और उन्होंने खुशी जताई कि इस बार अच्छा मतदान हुआ है और अपनी जीत निश्चित बताई।
 फोटो कैप्शन नंबर 14: घूंघट में वोट डालकर आई हुई महिलाएं
 15: भीषण गर्मी में सिर को ढककर वोट डालने के लिए आते हुए मतदाता





मौसम अपडेट और पूर्वानुमान
--दस दिनों से पड़ रही है आग उगलने वाली भीषण गर्मी  
************************************************************
************************************************
*************************************
***********************
कनीना की आवाज। उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पिछले दस दिनों से  आग उगलने वाली भीषण गर्मी  और गंभीर हीट वेव लूं की चपेट में है। नौतपा शुरू हो गया है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में पिछले दो दिनों की आंशिक  राहत के बाद एक फिऱ से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मई के दुसरा  पखवाड़ा  शुरू होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को प्रचंड रूप अख्तियार किया हुआ है इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों पर रेड अलर्ट और 7 जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।जिसका सबसे ज़्यादा असर राजस्थान   और राजस्थान से सटे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। देश के दस सबसे गर्म शहरों में से आठ शहर इस समय राजस्थान में हैं, जहाँ फलौदी में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 50 डिग्री से कुछ ही कम है।मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर भीषण गर्मी के लिए  अनेक  मौसमी कारक जिम्मेदार हैं। सबसे ज्यादा अहम और महत्वपूर्ण भूमिका किसी क्षेत्र में चलने वाली हवाएं निभातीं है । वर्तमान परिदृश्य में सम्पूर्ण इलाके में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं, जो  सीधी सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान (मरूस्थलीय )जैसे क्षेत्रों से आगाज़ कर रही हैं। ये  हवाएँ उन क्षेत्रों से गुजऱती हैं जहाँ तापमान 50 डिग्री तक पहुँच जाता है जैसे कि  शुक्रवार को पाकिस्तान के जकोबाबाद में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे गर्मी और बढ़ गई।  साथ ही साथ इन दिनों में नौतपा शुरू हो जाता है पृथ्वी की स्थिति सूर्य के नजदीक आ जाती है जिसकी वजह से सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण तीक्ष्ण चमकदार किरणें आग उगलने लगतीं हैं इसके अलावा प्री-मानसून गतिविधियां नदारद है तथा कोई भी मौसम प्रणाली वर्तमान समय में विकसित नहीं होने की वजह से गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को और प्रचण्ड रूप अख्तियार करने लगतीं हैं। धीरे-धीरे  सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगती है। आमतौर पर, अप्रैल और मई में प्री-मानसून बारिश तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है, लेकिन पिछले हफ़्ते उत्तर-पश्चिमी भारत में कोई खास बारिश नहीं हुई लगातार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। पिछले दो दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में  हल्की दक्षिणी पुरवाई चलने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में आंशिक गिरावट  जरुर दर्ज हुई है परन्तु इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में आमजन को उमसभरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ा। परन्तु आज शनिवार को फिर से सम्पूर्ण इलाके पर एक बार फिर से मरूस्थलीय पश्चिमी हवाओ के आगाज़ से और सूर्य की तपिश ने सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान  27.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है  जो सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में भी उछाल देखने मिला है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 31.0 डिग्री सेल्सियस और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान 5. 4 अधिक बने हुए हैं साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमश  45.0 डिग्री सेल्सियस और 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 28 मई से  एक बार फिर से हवाओं  की दिशा में बदलाव से  होने की संभावना बन रही है जिसकी वजह से आमजन कुछ राहत मिल सकती है। गर्म पश्चिमी हवाएँ दक्षिण-पश्चिमी हवाओं में बदल सकती हैं, जिससे अरब सागर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं। हालांकि इस दौरान तापमान में नाटकीय रूप से गिरावट नहीं आएगी और संभवत: 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, लेकिन इस बदलाव से मौजूदा दमनकारी  और भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं की परिस्थितियों से  आमजन को उल्लेखनीय राहत मिलनी चाहिए।
डॉ चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल







ग्रामीण क्षेत्रों में पड़े 70 प्रतिशत तक वोट
-हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला
************************************************************
************************************************
*************************************
***********************
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनावों को लेकर कनीना कस्बे में सुबह से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग लोगों ने भी सुबह के समय ही केन्द्र पर पहुंच अपना वोट डाला। जिनमें कनीना कस्बे के वार्ड नम्बर 12 से 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला सवित्री देवी व वार्ड नम्बर 9 से 100 वर्षीय गिन्नी बाई ने बूथ केन्द्र पर पहुंच अपने मत का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों से भी इस महापर्व में अपने वोट का उपयोग कर सरकार चुनने में अपना योगदान देने की अपील की। सुबह 7 बजे से ही सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के द्वारा अपने-अपने वोट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इस महापर्व पर युवाओं में काफी उत्सुकता रही। वहीं प्रशासन की तरफ से भी वोटिंग को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कनीना क्षेत्र में सभी बूथों पर शाम 6 बजे तक पोलिंग चली। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों से मैदान में उतरे उम्मीदवार भी पोलिंग बूथों पर पहुंच वोटिंग के बारे में जानकारी लेते हुए दिखे। इसी कड़ी में शाम करीब साढ़े चार बजे के आस-पास कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह गांव सेहलंग में बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केन्द्र का निरीक्षण कर वोटरों से जानकारी भी ली। जब उनसे चुनाव के नतीजों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लोगों का बढ़ा ही प्यार मिल रहा है। राव दान सिंह ने कहा कि लाखों वाटों से उनकी जीत होने जा रही है। क्षेत्र के सभी लोगों ने उनका पूरा सहयोग किया है। 100 प्रतिशत दिव्यांग हरेंद्र कुमार व कैप्टन रामकुमार ने किया मतदान। 85 वर्षीय कैप्टन रामकुमार साहब दिव्यांग हैं। कनीना मतदान केंद्र पर दिव्यांग गजानंद व विमला देवी ने मतदान किया। खरकड़ावास गांव की सबसे उम्रदराज महिला आनंदी देवी 94 वर्षीय,ने अपनी बहुओं के साथ मतदान किया।  80 वर्षीय बद्रीप्रसाद ने भी मतदान किया जो चलने में असमर्थ हैं।
फोटो साथ हैं।








मीठे पानी की छबील लगाकर मतदान के लिए किया जागरूक
-हर गांव के बूथ पर लगी थी मीठे पानी की छबील
************************************************************
************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। शनिवार को कनीना में मतदान केंद्र के बाहर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के दिशा निर्देश में वालंटियर रचना शर्मा व अन्य ने मीठे पानी की छवि लगाकर मतदाताओं के प्यास बुझाई। रचना शर्मा ने बताया कि जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में मीठे पानी की छबील लगाकर मतदाताओं को पानी पिलाने के साथ-साथ जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में जो मतदाता मतदान करने आया उनका पानी पिलाया। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र के अंदर पानी की व्यवस्था हो या ना हो लेकिन मतदान के बाहर युवाओं ने जगह-जगह पानी की छवि लगे इस कार्य को मतदाताओं ने खूब सराहा। हर गांव में इस प्रकार की बूथों पर छबीले लगी हुई थी। वोट डालने से पहले नवतपा की गर्मी से बचने के लिए मतदाताओं ने जमकर मीठा पानी पिया।
फोटो कैप्शन 01: नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर रचना शर्मा मतदाताओं को पानी पिलाते हुए।








उन्हानी स्कूल बस हाद










































से में स्कूल निदेशक गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
--सुभाष लोढ़ा निदेशक गिरफ्तार
************************************************************
************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। स्कूल बस हादसे में नौवां आरोपित स्कूल निदेशक सुभाष गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में अप्रैल माह में उन्हानी के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जीएल पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभाष को गिरफ्तार किया है, आरोपित सुभाष स्कूल खजांची का कार्यभार भी संभाल रहा था। आरोपित हादसे के बाद फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस द्वारा हाई कोर्ट से आरोपित की बेल कैंसल कराई गई, इसके बाद आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित को न्यायलय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है, पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस द्वारा 8 आरोपितों बस चालक धर्मेंद्र वासी सेहलंग, स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति वासी कनीना, होशियार सिंह वासी कनीना स्कूल के सचिव, स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र वासी कनीना और सेहलंग के रहने वाले बस चालक के चार साथी निट्टू उर्फ हरीश, संदीप, भूदेव और नरेश उर्फ कालिया को पहले गिरफ्तार किया गया था।
स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। छात्र ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा ने बताया कि बस चालक शराब पिए हुए था। जिसको बार बार बस धीरे चलाने की कहने पर भी बस तेज चला रहा था और उन्हानी के पास बस पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने के कारण बस की चाबी ले ली थी और इस बारे में स्कूल प्रशासन से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने अंजाम भुगतने को धमकी दी। जिसके बाद यह हादसा हो गया। छात्रा में शिकायत में बताया कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नही था और ना ही कोई महिला कर्मचारी नियुक्त थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन: सुभाष लोढ़ा की फाइल फोटो