Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, February 5, 2020



आत्मरक्षा के गुर सिखाए 
***********************************
**********************************
***********************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनौंदा में समस्त स्कूल छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर मुस्कान और निकिता नाम छात्राएं ट्रेनिंग दे रही हैं। यह दोनों छात्राएं सात दिनों की महेंद्रगढ़ से ट्रेनिंग लेकर लौटी हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए संजय कुमार डीपी ने बताया कि मुस्कान और निकिता नाम की दो छात्राएं सात दिवसीय महेंद्रगढ़ से पूरा करने के बाद आप स्कूल में ही सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है। किसी विशेष परिस्थितियों में यदि आत्मरक्षा करनी हो तो इन गुरों के जरिए अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की।
इस मौके पर बच्चियों को जूडो कराटे की जानकारी दी गई ताकि छात्राएं आत्मरक्षा के लिए उपयोग कर सकें। इस मौके पर। डीपीई प्रीति तथा संजय डीपीई ने बताया की छात्राओं को इस प्रकार के गुर सिखा कर उन्हें आत्मरक्षा की विचारधारा पैदा करनी है। उन्होंने बताया कि आए दिन बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं देश विदेश में सुनने को मिल रही है। यदि यह गुर सीख जाए तो विषम परिस्थितियों में भी वे अपनी सुरक्षा कर सकती है। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, नीलम, कविता, सुनीता, मैना महिला स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त समस्त स्टाफ मौजूद था।
 फोटो कैप्शन 5: आत्मरक्षा के गुर सीखते हुए छात्राएं।


यज्ञपाल बने अध्यक्ष
**********************
***********************************
कनीना। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी महासंघ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी ब्रांच कनीना के त्रिवार्षिक चुनाव  वाटर वक्र्स कनीना में चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता महेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
इस मौके पर यज्ञपाल शर्मा को चेयरमैन, कृष्ण कुमार पूनिया को अध्यक्ष , वरिष्ठ उप प्रधान सूबे सिंह मनोनीत किया गया । महासचिव की जिम्मेवारी नरेंद्र सिंह गुर्जर व मुख्य संगठन कर्ता वेदपाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई।
इसी प्रकार सहसचिव सुमित कुमार, मुख्य संगठन कर्ता वेदपाल, उप कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संगठन सचिव वेद प्रकाश, प्रचार सचिव वेद प्रकाश, छोटेलाल तथा मुख्य सलाहकार संजय शर्मा , प्रेस सचिव सचिन रंगा, आडिटर जयपाल व कर्मचारी सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार, राजेंद्र भूपेंद्र, दीपचंद, नरेश को सौंपी गई। कैशियर की जिम्मेवार राजेश कुमार को सौंपी गई । इसमें नवनियुक्त प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि जो  जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा ।  इस मौके पर अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: वाटर वक्र्स पर मनोनीत पदाधिकारी।


 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 39 पदक

************************************
**************************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में हिंदी विकास मंच, नई दिल्ली द्वारा हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने 39 पद प्राप्त किए। इस मौके पर विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
 संस्था के प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा गौरव पुरस्कार की यह परीक्षा तीन वर्गों में आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के 135 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में हिमांशी, खुशी, प्रिंस, अनायामंगल ने तथा सीनियर वर्ग में तन्मय, काव्य, प्रिया, रबीना, मानसी, चेतना, विक्रांत ने गोल्ड मैडल, सोमिल, ऋषभ, हर्षित, नेहा, मानसी, नैना, शुभम, जागृति, मानव, काव्य, हर्ष, अदम्य, देवांशी, प्रियांशी, पूजा, रमा, रोहित, गरिमा, नितेश ने सिल्वर मैडल तथा महक, वासु, प्रिंस,  दीपेश, तमन्ना, निकिता, झलक ने अपने-अपने आयु वर्ग ब्रांज मैडल प्राप्त किए। इस प्रकार विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुल 39 पदक हासिल कर विद्यालय को नाम क्षेत्र में रोशन किया।
   इस मौके पर संस्था के संचालक विजयपाल यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुचि बढ़ती है ओर उनके सर्वांगीण विकास में मदद करती है। इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका पवित्रा यादव, धर्मवीर, मनोज शास्त्री, कुलदीप, प्रदीप, योगेन्द्र, दीपक, ज्योति, प्रेमलता, तन्नु गुप्ता, अरुणा, सोनिया आदि स्टाफ भी उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 3: जीआर के अव्वल रहे विद्यार्थी।



जांच शिविर में लोगों ने कराई जांच

************************************
*****************************************
कनीना। आयुर्वेद में सभी रोगों की दवाइयां है बशर्ते कि उनका सही ज्ञान हो। आयुर्वेद ही एक ऐसी पद्धति है जिससे हर प्रकार के रोगियों को बचाया जा सकता है। ये विचार योगाचार्य वैद्य मदन शंकर शर्मा जयपुर ने गांव धनौन्दा के कृष्णानन्द धाम पर लगाए गए एक दिवसीय निशुल्क जांच शिविर में व्यक्त किए।
 इस अवसर वैद्य मदन शंकर ने कहा कि अश्वनी कुमार चोपड़ा कि याद में आज इस गांव में जो निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है वह किसी महान यज्ञ से कम नहीं है। आज उनका शरीर से हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा प्रजा भलाई में किए गए सभी कार्य शुभ मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 
दूर दराज से आए रोगियों को वैद्य ने इस जांच शिविर में आए रोगियों को बताया कि शरीर में कफ, पीत, वायु तीन प्रकार के दोष होते है जिनके घटने व बढऩे के कारण ही हमारे शरीर में रोग उत्पन्न होते है। इस भाग दौड़ भरे जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो हम किसी न किसी बीमारी के शिकार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोटा अनाज खाने से मानव का पाचन तंत्र सही रहता है और वे लम्बे समय तक काफी बीमारियों से बचा रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के इस दौर में सही खान-पान न करने के कारण मानव में उच्च रक्तचाप, शुगर, लीवर, कैंसर के अलावा अन्य बड़ी बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है इस लिए इनसे बचने के लिए सही समय पर भोजन करना चाहिए तथा पूरी नींद लेनी चाहिए ताकि हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सके। इस अवसर पर डा सुरेश शर्मा, डाक्टर अमित शर्मा, डा रवि शंकर, डाक्टर प्रमोद के अलावा गांव व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने निशुल्क जांच शिविर का लाभ प्राप्त किया।



स्कूल की दीवार गिरने से बनी समस्या 

***********************************
**************************************
कनीना। स्कूल की दीवार गिर जाने के कारण स्कूली छात्राओं को आए दिन समस्या हो रही है।
 कस्बा कनीना मंडी में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लगभग सौ फिट लंबी दीवार पुरानी होने के कारण विगत दिनों गिर गई थी जिसके पास रेलवे स्टेशन व पार्क होने के कारण यहां आए दिन आवारा किस्म के लोग घूमते रहते है जिसके कारण स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
स्कूली स्टाफ ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर लगभग तीन माह पहले स्कूल के प्राचार्य रामपाल यादव ने लिखित में उच्च अधिकारियों को भेज कर अवगत कराया था लेकिन इसको तीन माह होने के बाद भी आज तक इसको ठीक नहीं कराया गया।  वही उन्होंने यह भी बताया कि इस दिवार के गिर जाने के कारण इसके साथ लगी पीने के पानी की टंकी में भी दरार आ गई जिसमें पानी न होने के कारण स्कूली छात्राओं को पीने के पानी के लाले पड़ गए है लेकिन विभाग द्वारा इस और आंख उठाकर देखना भी अब तक उचित नही समझा गया है।
 तीन माह पहले स्कूल प्राचार्य रामपाल यादव को विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद स्कूल के सारे कार्य प्रभावित हो गए है और स्कूली समस्याएं आए दिन बढ़ती जा रही है जिनका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसके कारण स्कूल स्टाफ का वेतन भी मिले तीन माह हो गए है लेकिन अब तक इस समस्या और कोई ध्यान देने वाला नही आया है। स्कूल स्टाफ ने जिला उपायुक्त से मांग कर स्कूल की गिरी हुई दीवार को जल्द से जल्द बनवाने की गुहार लगाई है ताकि स्कूल में पढऩे वाली छात्राएं सुरक्षित तथा भय रहित होकर पढ़ सके।


आत्मरक्षा के गुर सिखाए 

****************************
***********************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनौंदा में समस्त स्कूल छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर मुस्कान और निकिता नाम छात्राएं ट्रेनिंग दे रही हैं। यह दोनों छात्राएं सात दिनों की महेंद्रगढ़ से ट्रेनिंग लेकर लौटी हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए संजय कुमार डीपी ने बताया कि मुस्कान और निकिता नाम की दो छात्राएं सात दिवसीय महेंद्रगढ़ से पूरा करने के बाद आप स्कूल में ही सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है। किसी विशेष परिस्थितियों में यदि आत्मरक्षा करनी हो तो इन गुरों के जरिए अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की।
इस मौके पर बच्चियों को जूडो कराटे की जानकारी दी गई ताकि छात्राएं आत्मरक्षा के लिए उपयोग कर सकें। इस मौके पर। डीपीई प्रीति तथा संजय डीपीई ने बताया की छात्राओं को इस प्रकार के गुर सिखा कर उन्हें आत्मरक्षा की विचारधारा पैदा करनी है। उन्होंने बताया कि आए दिन बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं देश विदेश में सुनने को मिल रही है। यदि यह गुर सीख जाए तो विषम परिस्थितियों में भी वे अपनी सुरक्षा कर सकती है। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, नीलम, कविता, सुनीता, मैना महिला स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त समस्त स्टाफ मौजूद था।
 फोटो कैप्शन 5: आत्मरक्षा के गुर सीखते हुए छात्राएं।

प्रमुखता से हो आमजन का कार्य
कोताही नहीं होगी बर्दाश्त, समय का रखे विशेष ध्यान

************************************
*****************************************
कनीना।एसडीएम एचसीएस रणबीर सिंह ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम साहब ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए कि आमजन का कार्य प्रमुखता के साथ किया जाना चाहिए। कर्मचारियों को अपने व्यवहार में भी परिवर्तन करें। यहां पर आने वाले हर व्यक्ति का कार्य हमें प्रमुखता के साथ करना है। कार्य करवाने आने वाले व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगवाए।
एसडीएम रणबीर सिंह ने सरल केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। सरल केंद्र में निरीक्षण के दौरान उनके साथ सुपरवाईजर कविराज यादव, एसडीएम लिपिक बाबूलाल यादव, हनुमान लिपिक थे।
सरल केंद्र में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों से उनके कार्यों की समीक्षा की व किसी प्रकार की फाइल पेंडिंग नहीं हो इसके लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरल केंद्र सुपरवाइजर का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का कार्य बिना टोकन के नहीं होना चाहिए। टोकन टाइमिंग कम होनी चाहिए, किसी भी व्यक्ति को यहां पर अधिक इंतजार नहीं करना पड़े। इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
समय व सफाई का रखे विशेष ध्यान- 
एसडीएम रणबीर सिंह ने सरल केंद्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि कर्मचारियों को कार्यालय में आने का समय व सफाई का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में व कंप्यूटरों पर किसी प्रकार की डस्ट दिखाई नहीं देनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी लेट-लतीफ कार्यालय में न आए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या या सुझाव हो तो कोई भी एसडीएम कार्यालय में मिल सकते हैं।
बुधवार को कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया था। कार्यालय में कुछ खामियां दिखाई दी। उनको तुरंत दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए है। आमजन के कार्य में किसी प्रकार की कोई देरी व समस्या नहीं होने दी जाएगी। सभी का कार्य समय पर होगा।
फोटो कैप्शन 2:  सडीएम कनीना सरल केंद्र का दौरा करके जायजा लेते हुए।


23 रिक्तियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी 

***********************************
**************************************
कनीना। वर्तमान में कक्षा 8वीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा 9वीं हेतु चयन परीक्षा आठ फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आयोजित की जाएगी जिसके लिए 370 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा अवधि अढ़ाई घंटे की होगी।
  प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जिसकी अंतिम तिथि दस दिसंबर 2019 थी। इसके लिए आठ फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दिव्यांगों कोई भार नहीं -विनोद

**************************************




******************************************
 कनीना। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समावेशित शिक्षा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में खंड कनीना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुखियों की एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला दिव्यांग बच्चों के संदर्भ में आयोजित की गई जिसकी शुरुआत खंड शिक्षा प्रभारी अभय सिंह ने की। वही अध्यक्षता प्राचार्य की लाल सिंह ने की।
 इस अवसर पर रिसोर्सपर्सन विनोद कुमार ने दिव्यांगता के सभी 21 प्रकारों के बारे में चर्चा की वहीं अमृत सिंह रिसोर्सेस ने दिव्यांग बच्चों को आने वाली समस्याओं के और उनके समाधान के बारे में चर्चा की उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को दिव्यांग न समझा जाए अपितु के घर के सदस्य हैं। उन्हें अन्य बच्चों के साथ समायोजित करके आगे बढ़ाना चाहिए। दिव्यांगों को कतई महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके साथ किसी प्रकार की ज्यादती,भेदभाव या उन्हें बुरा समझा जा रहा है। दिव्यांग सब कुछ करने में सक्षम होते हैं। वे हर कार्य को करने में सक्षम हैं।
 इस मौके पर उन्होंने अमृत सिंह एवं विनोद कुमार रिसोर्स पर्सन ने आरपीडब्ल्यूडी 2016 पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। राइट पर्सन विद डिसेबिलिटी एक्ट 2016(दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम) 27 दिसंबर 2016 में पारित हुआ था जिसमें पहले सात प्रकार की दिव्यांगता शामिल की गई थी किंतु अब उनको बढ़ाकर 21 दिव्यांगों में बदला गया है। इन्हीं दिव्यांगताओं का विस्तार से वर्णन इस एक्ट में किया गया है। ऐसे में उन्होंने इस एक्ट की समस्त जानकारी उपस्थित मुख्यों को दी।
इस मौके पर कुलदीप सिंह विज्ञान अध्यापक ने दिव्यांगता के कारण और पहचान की चर्चा की। इस अवसर पर बाबूलाल प्रधान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना से हेडमास्टर पंकज कुमार, मदनलाल शास्त्री, शिव कुमार, सोमनाथ सरिता, उमेद सिंह, कुलदीप सिंह आदि समस्त स्टाफ मौजूद था।
 फोटो कैप्शन एक: एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते अमृत सिंह।

No comments: