Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, August 5, 2021

 
बुजुर्ग का शव मिला नहर में
-इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज
****************************************************************
*********************************************************************
*******************************
*********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा निवासी विष्णु ने गुरुवार को अपने पिता ईश्वर(60) नंबरदार का गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था जिनका शव धनौंदा नहर से बरामद किया है। मृतक के पुत्र विष्णु में के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
 विष्णु ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनके पिता ईश्वर सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। ऐसे घर से कोर्ट में जाने की कहकर चले गए किंतु वे नहर की ओर निकल पड़े। धनौंदा नहर के पास जाकर उनका पैर फिसल गया औरव नहर में गिर गए। उन्होंने इसे इत्तफाकिया मौत बताया और किसी पर कोई शंका जाहिर नहीं की। कनीना पुलिस ने विष्णु के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव को नहर से निकाल पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों को सौंप दिया है। जहां उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।


 शिव के  प्रति अगाध आस्था ने बनवाया शिवालय
-शिवरात्रि पर किया जाता जल अर्पित
*************************************
*********************************
*************************************************************************
कनीना। कभी-कभी आस्था भी इंसान को बड़े से बड़ा काम करने के लिए प्रेरित कर देती है। ऐसा ही उदाहरण जिला महेंद्रगढ़ के कनीना के शिवभक्त भरपूर सिंह निर्बाण ने कर दिखलाया है। शिव के प्रति आस्था जागृत हुई फिर कावड़ लाने का सिलसिला शुरू किया तत्पश्चात उन्होंने कनीना में ही विशाल शिवालय का निर्माण करवाया।
  कनीना के मोदीका मोहल्ले का रहने वाला भरपूर सिंह पेशे से एक छोटा सा दुकानदार है किंतु उनकी आस्था विशाल है। अच्छी आमदनी न होते हुए भी उन्होंने शिव के प्रति विश्वास नहीं छोड़ी। अपने एक साथी तथा कनीना में सर्वाधिक कावड़ लाने का रिकार्ड कायम करने वाले सुमेर सिंह चेयरमैन से वे इतने प्रभावित हुए कि नीलकंठ एवं हरिद्वार से कावड़ लाने का सिलसिला शुरू कर दिया। वे लगातार 13 वर्षों तक कावड़ लाते रहे। अपनी दुकान का काम छोड़कर भी वे कावड़ लाते और कावड़ लाकर कनीना के गांव बाघोत स्थित बाघेश्वरी धाम पर चढ़ा देते। वे शिव के प्रति इतने आशक्त हो गए कि उन्होंने अपने खून पसीने की पूंजी से कनीना में विशालकाय शिवालय बनवाने का निर्णय लिया।
 कनीना के बाबा मोलडऩाथ मंदिर के पास ही भरपूर सिंह ने 21 फुट ऊंची प्रतिमा वाले शिवालय का निर्माण शुरू करवा दिया। पूरे एक वर्ष तक काम चलने और लाखों रुपये खर्च करके उनका शिवालय पूर्ण हो गया। आखिरकार शिवरात्रि के दिन वर्ष 2001 में यह शिवालय आमजन के लिए खोल दिया गया।  यहां उल्लेखनीय है कि भरपूर सिंह के इस शिवालय पर जो भी खर्चा आता है वह स्वयं वहन करता है। चढ़ावे के रूप में जो अन्न आता है उसे वह बोरों में भरकर या तो गौशाला को दान कर देता है या फिर गायों को चरा देता है।
  इस शिवालय पर प्रतिदिन सुबह सवेरे सबसे पहले भरपूर सिंह की पत्नी शकुंतला देवी, उनका पुत्र रोहित कुमार अक्सर शिवालय पर आकर पूजा करते हैं। भरपूर सिंह भी सबसे पहले अपनी दुकान पर जाने की बजाय शिवालय पर आकर पूजा करता है।
  जब-जब शिवरात्रि आती है तो यहां छोटा मेला लगता है। कनीना क्षेत्र में पहले इतना विशाल मंदिर नहीं था ऐसे में शिवरात्रि तथा सोमवार को पूजा अर्चना करने वाले भक्तजन इसी शिवालय में आते हैं। शिव के प्रति आस्था बढऩे का सिलसिला जारी है। 6 अगस्त को शिवरात्रि पर दिनभर  भक्त जल अर्पित करते हैं।
फोटो कैप्शन 10:  कनीना का 21 फुट ऊंची प्रतिमा वाला शिवालय।





तीन दुकानों के ताले तोडऩे के किये प्रयास,
एक दुकान से ताला तोड़ हजारों की चोरी
*************************************************************************
***********************************
**************************************
कनीना।  कस्बा कनीना में कई दुकानों के ताले तोडऩे का प्रयास कियाकिंतु एक दुकानसे हजारों का सामान चोरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने  तीन  दुकानों पर वह ताला तोडऩे का बुधवार की रात को प्रयास किया। एसके गारमेंट की दुकान से हुई चोरी। एसके गारमेंटस के संचालक रामबिलाश ने बताया कि उनकी दुकान से 3500 रुपये की नकदी, डीवीआर तथा करीब 7 हजार रुपये के जूते अज्ञात चोर ले गये।
उधर लक्ष्मी गारमेंट्स बीडीपीओ ब्लॉक के सामने, राहुल मित्तल वार्ड नंबर 6 कनीना मंडी शू प्वाइंट, एचआर-82 डेनियम आदि दुकानों का ताला तोडऩे की कोशिश की गई लेकिन अज्ञात चोर इसको तोडऩे में असफल रहे। लक्ष्मी गारमेंट तथा शू प्वाइंट के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आए दिन की तरह अपनी दुकानों को शटर डाउन करके बुधवार शाम को अपने घर चले गए थे तथा जब वह सुबह दुकानों पर आए तो उन्होंने दुकानों के ताले डैमेज मिले। पुलिस चौकी कनीना को शिकायत भेजकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है ताकि इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ा जा सके वहीं पुलिस ने पीडि़ता दुकानदारों की शिकायत के उपरांत मौके का मुआयना किया और अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। वही सभी पीडि़त दुकानदारों ने जिला पुलिस कप्तान से मांग करते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को बिना देरी पकड़ लाया जाए ताकि कस्बे में शांति बहाली हो सके।



विभाग में आने वाली शिकायतों को बिना देरी दूर किया जाए-  एसडीओ पराग गोयल
**********************************************************************
***********************************
****************************************
कनीना। विद्युत विभाग के नए एसडीओ पराग गोयल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्टाफ और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। बैठक में नवनियुक्त एसडीओ ने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित कोई शिकायत आपके पास आती है तो उसे बिना देरी निपटाया जाए। उन्होंने समाज के लोगों से भी बिजली चोरी की घटनाएं रोकने में विभाग की मदद करने की अपील की। नवनियुक्त एसडीओ पराग गोयल का स्टाफ के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन ठाकुर रतन सिंह, कृष्ण सिंह, राजेश कुमार, जगबीर के अलावा बिजली विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
फोटो कैप्शन  9: एसडीओ पराग गोयल कार्यभार संभालने के बाद स्टाफ और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करते हुए।





बिल नहीं भरने वाले तथा अवैध कनेक्शन धारकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
****************************************************************
***********************************
******************************
 कनीना। कनीना कस्बे में अवैध कनेक्षनों तथा बिल न भरने वालों की भरमार है जिसके चलते अब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए जेई जन स्वास्थ्य विभाग सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कनीना में अवैध कनेक्षनों की भरमार है, इनको किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा वही बिल नहीं भरने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते
बिल भरने चाहिए तथा अपने नलों पर टोंटी लगानी चाहिए। जिन नलों पर टोंटी नहीं लगी होती होगी उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।




मुआवजा देने के लिए भेजा ज्ञापन
*****************************************************
********************************
************************
कनीना। बरसात से खराब हुई फसलों का पीडि़त किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना की अनुपस्थिति में अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
  ज्ञापन में कहा गया है कि जिला के गांव सिहोर, छितरौली, झाड़ली, उच्चत, धनौन्दा, खरकड़ा बास, चेलावास, उन्हाणी, गाहड़ा व कनीना के खेतों में वर्षा जल भराव के कारण अनेक किसानों की बाजरा तथा कपास की फसलें खराब हो गई हैं। अब भी खेतों में एक-एक फुट पानी खड़ा हुआ है। फसल खराब होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए खराब फसलों की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर पीडि़त किसानों को मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में बाजरा की खराब फसल का 20 हजार रुपये तथा कपास में हुए नुकसान का 40 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की गई।
   ज्ञापन के बाद अतरलाल ने कहा कि उन्होंने प्रभावित किसानों के साथ खुद खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पीडि़त किसान पूर्ण रूप से मुआवजा के हकदार हैं और उनकी जायज मांग के लिए प्रजा भलाई संगठन ने उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भेजा है।
फोटो कैप्शन 8: पीडि़त किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।


पिता घर से गायब, पुत्र ने करवाया गुमशुदगी का मामला दर्ज
*******************************************************
*******************************
***************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव स्याणा निवासी विष्णु ने अपने पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि वह महेंद्रगढ़ मेंचाय की दुकान चलाता है तथा उनके पिता उम्र 60 साल ईश्वर सिंह गुरुवार को कचहरी का नाम लेकर निकले थे किंतु अभी तक वापस नहीं आए, तलाश करने पर भी नहीं मिले। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।


खुली टंकिया में पानी रखने पर दो को दिया नोटिस
****************************************************************
***********************************
*******************************
 कनीना। कनीना नागरिक अस्पताल की तरफ से पानी से फैलने वाले रोगों को बचाने के लिए कस्बा कनीना के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई तथा 2 लोगों को नोटिस भी दिया गया।
विस्तृत जानकारी देते हुए एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार ने बताया पानी से अनेकों बीमारियां फैल रही है जिनसे बचाने के लिए लोगों को हिदायत दी जाती है किंतु लोग नियमों का पालन नहीं करते जिसके चलते 2 लोगों को नोटिस दे दिया गया है तथा कुछ लोगों को जाकर
समझाया गया ताकि वह किसी प्रकार से अपनी टंकियों को बंद रखें। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार उन्हें हिदायतों का पालन करना ही पड़ेगा।
फोटो कैप्शन 8: पानी की खुली टंकी में भरा पानी जहां लारवा मिला है।



वेदप्रकाश को बनाया एससी सेल का उपाध्यक्ष
************************************************
**********************************
*******************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रामबास के वेद प्रकाश नंबरदार को इनेलोंका एससी सेल का उपाध्यक्ष बनाया गया है जिस पर खुशी जताई है। उन्होंने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, चौधरी अभय सिंह चौटाला, नफे सिंह राठी आदि का आभार जताया है।


कनीना बार एसोसिएशन ने रखा एक दिन का वर्क सस्पेंड
***********************************
*****************************
******************************************************************
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन ने गुरुवार को प्रधान कुलदीप रामबास की अध्यक्षता में एक आपातकाल मीटिंग बुलाई। इस बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय किया कि बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है और उस के संदर्भ में बार एसोसिएशन कनीना, बार एसोसिएशन झज्जर के साथ है। इसी के चलते कनीना बार एसोसिएशन ने गुरुवार को 1 दिन का वर्क सस्पेंड रखा । इस बैठक में झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद एडीजे के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर बार प्रधान कुलदीप रामबास ने कहा कि माननीय न्यायाधीश उत्तम आनंद न्याय के क्षेत्र में अग्रणी थे और उनके आकस्मिक निधन से कानून के क्षेत्र में भारी क्षति हुई  है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस अवसर पर सचिव अखिल अग्रवाल, रामनिवास शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र यादव, पवन गोमला, पूर्व प्रधान हरीश गाहडा, विक्रम ककराला, गिरवर लाल कौशिक, अभिषेक यादव, सतीश कुमार भाठोठिया, विजय ककराला, सुनील राव ककराला, जयवीर पोता, अनिल शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: एक दिन का वर्क सस्पेंड रखते हुए कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण ।




इस बार भी शिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में नहीं लगेगा मेला
********************************************************
**********************************
************************
कनीना। बाघेश्वर धाम जहां पर वर्षों से सावन के पवित्र महीने में बड़ी धूमधाम से लगने वाला मेला दूसरे वर्ष भी नहीं लगेगा। किंतु गंगाजल अर्पित किया जाएगा,भक्तजन नियमों के अनुसार आ जा सकेंगे। लाखों की संख्या में लोग कावड़ लेकर गंगा जल चढ़ाने के लिए यहां आते हैं। लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते पिछले वर्ष और इस वर्ष भी शिवरात्रि पर यहां बड़ी भीड़ मेला नहीं लगने वाला है। यहां केवल सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने की अनुमति है। बाघेश्वर धाम के पुजारी महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि कोरोना के चलते शिवरात्रि पर अबकी बार भी मेला नहीं लग रहा है। बागेश्वर धाम पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सावन के पवित्र महीने में मन्नतें मांगने के लिए आते हैं। बहुत सारे श्रद्धालु गोमुख, हरिद्वार आदि जगहों से गंगाजल भरकर यहां शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। लोगों की ऐसी मान्यता है कि यहां पर भगवान राम के पूर्वजों ने भी शिवलिंग की पूजा की थी। समाजसेवी महावीर पहलवान बाघोत ने सरकार से मांग की है कि बाघेश्वर धाम के पास से जा रहे 152-डी एक्सप्रेस वे से बागेश्वर धाम के लिए भी एक कट दिया जाए। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की  परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बागेश्वर धाम समिति के मेंबर महिपाल नंबरदार ने कहा कि जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को सेवकों के माध्यम से मास्क लगाकर व फिजिकल दूरी का पालन करते हुए जल चढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 7: बाघेश्वर धाम में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए श्रद्धालु।



चेक बुक चोरी कर दुरुपयोग करने का मामला दर्ज
***************************************************************************
************************************
****************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के एक व्यक्ति की चेक बुक चोरी कर उसे अलग-अलग लोगों को बांट कर दुरुपयोग करने का मामला दर्ज पुलिस ने किया है। कनीना पुलिस में दी शिकायत में हर्षद मोदी ककराला निवासी ने कहा है कि उनकी पैतृक भूमि और मकान ककराला में है किंतु वह गुजरात में रहता है। गुजरात जाने से पहले उन्होंने अपनी जमीन मोहनपुर निवासी संजय को बटाई में दे रखी थी। उसकी पत्नी अनपढ़ है तथा बच्चे छोटे हैं। ऐसे में असली संजय ने उसकी फसल फसल बेचना और खरीदना और सभी कार्य कार्य करता आ रहा था।
हर्षद ने संजय के नाम  एक ट्रैक्टर भी निकलवा रखा था तथा संजय का का खाता ओरिएंटल बैंक की एक शाखा में 10 साल पहले खुलवाया हुआ था। वहीं अपने नाम की एक चेक बुक भी हर्षद ने संजय को दे रखी थी। उसने कहा है कि जब बैंक से ऋण पास नहीं हुआ तो कनीना के मॉरगेज बैंक से जमीन पर ट्रैक्टर लेकर संजय को दे रखा था लोन की सभी किस्त संजय के खाते में डाल रखी थी तथा संजय ही मारगेज बैंक कनीना में किस्त जमा करवाता था। हर्षद ने बैंक ऑफ कॉमर्स की चेक बुक साइन करके घर रखी हुई थी तथा 2012 में उसका परिवार गुजरात चला गया। फसल निकालने के बाद भी संजय घर पर पैदावार रखता था किंतु ओरिएंटल बैंक की साइन की हुई चेक बुक उसके गुजरात जाने के बाद घर से निकाल ली गई तथा उन्होंने आरोप लगाया कि संजय ने चेक बुक भरकर अपने जानकार व रिश्तेदारों को दे दिए।  उन्होंने बताया कि तीन लोगों के लिगल नोटिस उसे मिले तब चेक बुक के दुरुपयोग का पता चला। उन्होंने एक शिकायतपुलिस में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने संजय के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 शिवरात्रि 6 अगस्त
शिवालयों में रहेगी भीड़
*********************************************************
***********************************
***************************
कनीना। जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के कनीना खंड के गांव बाघोत स्थित धाम बाघेश्वरी धाम से जाना जाता है। हर वर्ष शिवरात्रि पर मेला कांवड़ अर्पित करने का सिलसिला चलता आ रहा है किंतु विगत दो वर्षों से सरकार द्वारा कावंड़ पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी सैकड़ों कांवडिय़े चोरी छिपे कांवड़ अर्पित कर रहे हैं। इस वर्ष छोटा मेला एवं सरकार की हिदायतों का पालन करते हुये लगेगा किंतु शिवालयों में भीड़ रहेगी।
कनीना से महज 20 किमी दूर यह एक छोटा सा गांव है किंतु इसका पौराणिक महत्व एवं अपने अंदर इतिहास समेटे हुए है। मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना माना जाता है। इस शिवालय के पास खड़े कदंब के पेड़, तालाब एवं स्वयंभू शिवलिंग ऋषि मुनियों की तप स्थली होने की याद दिलाते हैं। शिवरात्रि तथा महाशिवरात्रि पर यहां मेले लगते हैं।
 

उपमंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का








हुआ तबादला, दी विदाई
***********************************************************************
**********************************************************************
 कनीना। उपमंडल कार्यालय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना में नरेंद्र कुमार एसडीओ के स्थानांतरण के उपलक्ष्य तथा पराग गोयल नए आगंतुक उप मंडल अधिकारी के आगमन पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रमेश कुमार शर्मा प्रधान सब यूनिट कनीना ने की। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार एसडीओ को महावीर पहलवान द्वारा पगड़ी पहनाई तथा पराग गोयल नये आगंतुक एसडीओ को सत्यवीर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार एसडीओ की कार्यप्रणाली प्रकाश डाला गया तथा उपमंडल के अधीन उपभोक्ताओं के प्रति भी उनकी कार्यशैली को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह जाएंगे वहां इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे। महाबीर पहलवान ने कहा कि तबादला कर्मचारी के सेवा में यूं ही चलते रहते हैं। बस कर्मचारी को सदा जनहित की बातें सोचते रहना चाहिए। इसी में समाज का हित संभव है। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा एसडीओ सतनाली, विजय कुमार जेई, लखेंद्र कुमार, अमरजीत यूनिट सचिव महेंद्रगढ़, मुकेश कुमार, सभी फोरमैन, सभी कनीना यूनिट के कार्यकारिणी सदस्य तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: एसडीओ नरेंद्र कुमार को विदाई देते कर्मी।

Wednesday, August 4, 2021

 
उपमंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का हुआ तबादला, दी विदाई
********************************************************************
************************************************************************
*************************************
********************************
 कनीना। उपमंडल कार्यालय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना में नरेंद्र कुमार एसडीओ के स्थानांतरण के उपलक्ष्य तथा पराग गोयल नए आगंतुक उप मंडल अधिकारी के आगमन पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रमेश कुमार शर्मा प्रधान सब यूनिट कनीना ने की। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार एसडीओ को महावीर पहलवान द्वारा पगड़ी पहनाई तथा पराग गोयल नये आगंतुक एसडीओ को सत्यवीर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार एसडीओ की कार्यप्रणाली प्रकाश डाला गया तथा उपमंडल के अधीन उपभोक्ताओं के प्रति भी उनकी कार्यशैली को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह जाएंगे वहां इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे। महाबीर पहलवान ने कहा कि तबादला कर्मचारी के सेवा में यूं ही चलते रहते हैं। बस कर्मचारी को सदा जनहित की बातें सोचते रहना चाहिए। इसी में समाज का हित संभव है।
 इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा
एसडीओ सतनाली, विजय कुमार जेई, लखेंद्र कुमार, अमरजीत यूनिट सचिव महेंद्रगढ़, मुकेश कुमार, सभी फोरमैन, सभी कनीना यूनिट के कार्यकारिणी सदस्य तथा कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 10: एसडीओ नरेंद्र कुमार को विदाई देते कर्मी।


मयंक तंवर भाजपा किसान मोर्चा सदस्य नियुक्त
******************************************************
******************************
******************************
कनीना। पाथेडा निवासी मयंक तंवर को भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। मयंक तंवर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने गांव में मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर ग्रामीणों व मयंक तवर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर चौहान, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, अटेली विधायक सीताराम यादव सहित जिला तथा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर मयंक तंवर ने कहा कि किसानों के हित का कार्य पूरी निष्ठा व श्रद्धा से करेगा और सरकार के सामने किसानों की हक की बात रखेगा।


त्योहारों की है भरमार
***************************************
*********************************
******************
 कनीना। पर्व के बाद पर्व आने से बाजारों में रौनक आ गई है। बाजार में जहां राखी, बड़ा बतासा आदि की भरमार है। आगामी 30 अगस्त तक पर्व लगातार आते रहेंगे।
  कनीना के ज्योतिषाार्य सुरेंद्र जोशी का कहना है कि 11 अगस्त को तीज का पर्व , 22 अगस्त को रक्षा बंधन तथा 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व तो 31 अगस्त को गोगा नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। विभिन्न गांवों में छोटे मेले लग रहे हैं वहीं दंगल भी आयोजित किए गए हैं। 11 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व पर जमकर पतंगबाजी होती है। बाजार में जमकर घेवर आये हुये हैं जिनका लेनदेन चलता है।
   22 अगस्त को भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में आ चुकी हैं। ये राखियां त्योहार से करीब एक पखवाड़े पूर्व ही डाक द्वारा भेजे जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बाजार में डोरा राखियां, फैंसी राखियां एवं संगीतवाली राखियां आई हुई हैं।
फोटो कैप्शन 6: बाजार में सजे घेवर।
              7: बाजार में सजी राखियां।



कंटीली चौलाई ने की किसानों की नींद हराम
***********************************************
**********************************
**********/******
कनीना। क्षेत्र के किसान कांग्रेस घास से परेशान थे जो खेतों में तथा यहां वहां मिलती थी परंतु अब किसानों को परेशान करने में नंबर वन पर कंटीली चौलाई है। भारी मात्रा में यहां वहां खड़ी मिलती है। सड़क किनारे, नहरों के पाल पर, किसानों के खेतों में जमकर खड़ी हुई है।
 बारिश होते ही कंटीली चौलाई लहलहाने लगी है। कांग्रेस घास को भी पीछे छोड़ दिया है तथा यह भी खरपतवार होती है। अंतर है तो बस इतना कि कांग्रेस घास जहरीली होती है जिसे कोई जानवर नहीं खाता है परंतु कंटीली चौलाई को पशु चारे के रूप में प्रयोग करते हें तथा कुछ लोग इसे चौलाई की जगह प्रयोग कर रहे हैं। शहरों में तो यह चौलाई के विकल्प के रूप में मिलती है। जब बड़ी हो जाती है तो यह कंटीली बन जाती है तथा इसका रूप चौलाई से मिलता जुलता होता है जिसके कारण इसे कंटीली चौलाई कहते हैं।
   बारिश होते ही जहां कभी नहरों के किनारे, खेतों में तथा पुराने घरों के आस पास कांग्रेस घास मिलती थी वहां अब कंटीली चौलाई मिलती है। किसान अजीत कुमार कनीना, सूबे सिंह कनीना, राजेंद्र सिंह कनीना ने बताया कि दूसरे प्रदेशों विशेषकर राजस्थान, बिहार एवं यूपी से आए हुए लोग इसे काटकर ले जाते हैं और सब्जी के रूप में प्रयोग करते हैं। उनका कहना है कि गाय, भैंस भी इसे खा लेती हैं किंतु उनके खेतों में परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्हें निराई के रूप में इसे खेतों से हटाना पड़ता है।
  किसान कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार का कहना है कि कांग्रेस घास से डरते थे अब उन्हें कंटीली चौलाई से डर लगने लगा है। अधिक मात्रा में खड़ी होने से निराई करने में दिक्कत आती है। अगर पक जाए तो पूरे खेत में कांटे बिखेर देती है। पशु भी तब तक ही खाते हैं जब तक यह पक न जाए।
  कुछ भी कहा जाए परंतु सड़क के किनारे हरियाली का प्रमुख स्रोत कंटीली चौलाई बनती जा रही है। गहरे हरे की होने के कारण इसे लोग खा रहे हैं। हरी पत्तेदार सब्जी का विकल्प भी इसे मान रहे हैं।
फोटो कैप्शन 8: कंटीली चौलाई।




बाबा मोलडनाथ सत्संग मंडल ने एकादशी पर लगाई 11 मणि
***************************************************
**********************************
*****************
संवाद सहयोगी,कनीना। बाबा मोलडनाथ सत्संग मंडल ने सावन एकादशी के अवसर पर कनीना में स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सवा 11 मणि लगाई। बाबा मोलडनाथ सत्संग मंडल के प्रधान होशियार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बाबा मोलडनाथ सत्संग मंडल के सदस्य समय-समय पर गौशाला में सवामणी लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र माह में एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार को फिर से सवामणी लगाई गई। इस अवसर पर मंडल के प्रधान ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ या और कोई शुभ कार्यों पर गौ माता के लिए गौशाला में सवामणी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इससे बहुत पुण्य मिलता है। इस अवसर पर गौशाला में खीर का प्रसाद बनाकर सभी श्रद्धालुओं को भी वितरित किया गया। इस दौरान मंडल प्रधान होशियार सिंह, पेटी मास्टर पंडित परमानंद, रमेश कुमार, पंडित कैलाश चंद, कृष्ण कुमार पुजारी, जयप्रकाश, सुभाष ,नरेश हवलदार, नरेश कुमार, मनोज जांगिड़, गौशाला प्रधान हुकुमचंद, पंडित कैलाश प्रधान बाबा लाल गिरी सोसाइटी, रामेश्वर दयाल चेलावास, राजेंद्र पार्षद वार्ड 12, पुजारी साईं मंदिर प्रवेश वर्मा ,पुजारी शनि मंदिर रामकिशन सहित अनेक श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: गौशाला कनीना में सवामणी लगाते मोलडऩाथ सत्संग मंडल पदाधिकारी।



बंदरों के आतंक से लोगों में भय
******************************************************
*******************************
******************************
कनीना। कनीना में इन दिनों  बंदरों की करतूतों से लोगों को काफी परेशानियां मिल रही है। वही सर चढ़ कर बोलता बंदरों का आतंक जहां लोगों का गलियों से निकलने नहीं देता है वही बंदरों का आतंक लोगों को छतों पर कपड़े तक नही सूखाने देता है। रात को घरों में सो रहे बच्चों एवं महिलाओं को काट लेने के कारण उनके खौफ से उनमें भय व्याप्त है।
कस्बा कनीना के नवीन कुमार, नरेश कुमार एडवोकेट, रवींद्र बंसल, राजेश कुमार, हरीश यादव के अलावा दर्जनों लोगों ने बताया कि बंदरों के आतंक के फलस्वरूप लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगें है लेकिन बंदर लोगों के घर जाकर उनके घर में रखे सामान को तोड़ फोड़ करने से भी पीछे नही हट रहे है जिससे लोगों का जीना हराम हो रहा है। लोगों ने बताया कि अगर कही से भी मकान का कोई दरवाजा खुला रह जाता है तो बंदर उसमें ऐसे छुप जाते है कि पता भी नहीं लग पाता लेकिन जब वे आकर मकान को देखते है तो पता चलता है कि घर में रखा कीमती सामान बंदरों द्वारा नष्ट कर दिया गया है। कस्बा वासियों ने बताया कि बंदरों का खौफ लोगों की दिनचर्या को भी बाधित कर रहा है। बुजुर्गों के लिए बंदर अच्छी खासी परेशानी बने हुए है। वही कस्बा वासियों ने प्रशासन से मांगकर बंदरों को पकड़वा कर दूर छुड़वाने की गुहार लगाई है। कनीना मंडी के शिव कुमार अग्रवाल ने बार बार आरटीआई लगाकर समस्या से निजात पाने की अपील की है किंतु परिणाम शून्य रहा है। अब तक विगत 15 वर्षों में एक बार बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छोड़ा गया है। पालिका प्रधान सतीश जेलदार जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कह रहे हैं।   




खेतों में बरसात का पानी हुआ खड़ा
-अतरलाल ने की सिहोर में पंचायत

*****************************************************
**********************************
********************
कनीना। खेतों में वर्षा जल भराव के कारण कपास व बाजरा व की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला के गांव सिहोर में किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमों एवं समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने की। इसमें आस-पास के गांव छितरोली, झाड़ली, उच्चत, चेलावास, उन्हाणी, गाहड़ा, सिहोर, धनौन्दा, कनीना के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
पंचायत में दो प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से वर्षा जल-भराव के कारण किसानों की बाजरा व कपास की क्षतिग्रस्त फसलों की तत्काल विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को बाजरा के लिए 20 हजार रुपये तथा कपास के लिए 40 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की गई। दूसरे प्रस्ताव में राज्य सरकार से फसल पंजीकरण तथा बीमा करवाने की तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त तक करने की मांग की गई। पंचायत में सिहोर गांव के किसान नरेन्द्र पंच, लाल सिंह पंच, राजेन्द्र पंच, बीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, औमप्रकाश ने कहा कि वर्षा जलभराव के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें बिल्कुल खराब हो गई हैं। खेतों में अब भी दो-दो फुट पानी खड़ा है। किसानों ने भारी लागत लगा कर बाजरा व कपास की फसल उगाई थी। अब फसलें क्षतिग्रस्त होने के कारण उनको काफी नुकसान हुआ है। इसलिए राज्य सरकार व प्रशासन तत्काल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दे। पंचायत के बाद अतरलाल ने प्रभावित किसानों के साथ खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद कहा कि किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। बृहस्पतिवार 5 अगस्त को उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना को ज्ञापन देकर किसानों के दुख दर्द को उनके सामने रखेंगे। इस अवसर पर नरेन्द्र, बिजेन्द्र, लाल सिंह, राजेन्द्र, औमप्रकाश, रामबीर, बीर सिंह, कैलाश सेठ, रतनलाल, अनिल, सधीर, सोनू, लालाराम, नौबत सिलारिया, संदीप, जगदीश आदि अनेक किसानों ने विचार व्यक्त किए।
फोटो कैप्शन 3: क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर सिहोर गांव में पंचायत करते किसान।




 
11 अगस्त को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा
-12 केंद्रों पर बैठेंगे 2314 अभ्यर्थी
********************************************************
**********************************
*********************
 कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली 11 अगस्त को प्रवेश परीक्षा में 12 विभिन्न केंद्रों पर 2314 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
 प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला महेंद्रगढ़ जिला में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें अटेली में दो, कनीना में तीन, महेंद्रगढ़ में दो, नारनौल में दो तथा नांगल चौधरी में 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया अटेली मंडी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 180, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 192 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 240, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 240, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 146 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। वही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 144 राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 198 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 180 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 177 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी कड़ी में नांगल चौधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 204 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज 180 तथा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी में 233 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।




बारिश के बाद दिखे रेन बग
-तीज के पर्व के पास अक्सर मिलने से इन्हें कहते हैं तीज

****************************************************************
*********************************
*******************************
 कनीना।  बारिश होते ही मखमली गहरे लाल रंग के जीवों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ गया है। इन्हें ग्रामीण लोग तीज नाम से जानते हैं। तीज के पर्व पर ये निकलने के कारण ऐसा नाम दिया गया है। ये दुर्लभ जीव बारिश में ही निकलते हैं। अब तक करीब 202 एमएम बारिश हो चुकी है तथा तीज का पर्व 11 अगस्त को मनाया जा रहा है।
  क्षेत्र में बारिश होने के बाद मखमली गहरे लाल रंग के जीव जिन्हें ग्रामीण तीज नाम से जानते हैं, काफी मात्रा में निकलने लग गए हैं। ये जीव केवल बारिश के बाद और वो भी हरियाली तीज के नजदीक आने का संकेत देते हैं जिनके कारण इन्हें तीज नाम से जाना जाता है। इन जीवों को बच्चे पकड़कर खेलते देखे गए हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि ये केवल जुलाई एवं अगस्त माह की बारिश के बाद ही निकलते हैं बाकी किसी भी बारिश में नहीं दिखाई देते हैं। वास्तव में इनका नाम रेन बग या रेड वेल्वेट माइटस भी है।
क्या कहते हैं जीव शास्त्री-
क्षेत्र के वनस्पति शास्त्री रविंद्र कुमार का कहना है कि ये 'रेन बगÓ या 'रेड वेल्वेट माइट्सÓ कहलाते हैं जो नर एवं मादा अलग-अलग होते हैं। ये बारिश में निकलते हैं और दवाओं में काम आते हें। लकवा के रोग में तथा शारीरिक शक्ति बढ़ाने के काम आते हें जिन्हें दवा बनाने वाले सूखकर रख लेते हें और भारतीय वियाग्रा नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि इनका नाम ट्रोंबिडियम स्पीशिज है।
क्या कहते हैं बच्चे-
इन जीवों को बच्चे पकड़कर अपनी ज्योमेट्री बाक्स में रख लेते हैं और विद्या को बढ़ाने वाले मानते हैं। बच्चों से बात करने पर उन्होंने बताया कि ये जीव छूने पर अच्छा महसूस कराते हैं। मिट्टी से निकलने वाले ये जीव देखने में अति मनमोहक होते हैं।
फोटो कैप्शन 1: बारिश के बाद खेतों में निकले रेन बग।




बारिश के बाद लहलहाई बाजरे की फसल
-गत वर्षों की बजाय हुई है अब तक बेहतर बारिश
*************









****************************
****************************************************************
कनीना। क्षेत्र में अच्छी बारिश के बादफसल लहलहाने लगी है। कनीना क्षेत्र में मानसून मेहरबान है। अच्छी बारिश ने 1995 की याद फिर से ताजा कर दी है। महज जुलाई और अगस्त में 202 एमएम बारिश हो चुकी है। बेशक वर्तमान में कुछ किसानों की फसल तबाह हो गई हो किंतु भूमि भूमिगत जल स्तर तथा भावी फसल को बेहद लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जून माह में कनीना क्षेत्र में अल्प बारिश हुई थी जिसके चलते किसानों ने अपनी फसल अगेती रूप में उगा दी थी जिसका परिणाम सार्थक आया। फसल बड़ी हो गई है और किसान लहलहाती फसल को देखकर प्रसन्न है किंतु जब से सावन मास शुरू हुआ है चार बार बारिश हो चुकी है। जहां 18 जुलाई को करीब 80 एमएम बारिश हुई वहीं 30 जुलाई को को 81 एमएम बारिश हुई। सावन में 25 जुलाई से शुरू हुआ और 4 बार बारिश हो चुकी है। हर बार पांच से 7 एमएम बारिश हुई है। हल्की बारिश कई बार हो चुकी है तथा मंगलवार को एक बार फिर से शाम के समय बादल जमकर बरसे और 10 एमएम बारिश हुई। इस प्रकार बारिश के चलते जहां सड़के टूट गई है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है वहीं खेतों में बारिश का पानी खड़ा हुआ है। किसान प्रसन्न भी है और दुखी भी है। निसंदेह भावी फसल और भूमिगत जल को लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि सावन मा यूं ही बरसता रहे तो भूमिगत जल में वृद्धि हो सकती है। अभी सावन में 22 अगस्त तक चलेगा तब तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जून माह में जहां कनीना क्षेत्र के किसान मायूस हो गए थे बारिश कम हो रही थी परंतु ज्यों ही जुलाई माह आया बारिश अच्छी होने लगी और अगस्त में आते-आते बारिश बढ़ती चली गई। किसानों के वारे न्यारे कर दिए हैं। वर्तमान में चहुं और पानी ही पानी खड़ा नजर आ रहा है। कनीना कस्बे में बेशक अल्प बारिश हो किंतु सड़कों पर पानी चलने लग जाता है, ऐसे में आवागमन बारिश के पानी से होता है।
किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि 1995 में जमकर बारिश हुई थी जिससे महेंद्रगढ़ जिला को छोड़कर हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बाढ़ आ गई थी किंतु इस बार 1995 की कुछ यादें ताजा हो गई क्योंकि क्षेत्र में बारिश जमकर हो रही है। अगर यूं ही बारिश होती रही तो 1995 वाली स्थिति बन सकती है।
किसान बताते हैं कि हर वर्ष 20 से 30 फुट गहराई पर जल स्तर चला जाता है। 1995 में कुछ पुराने कुओं में बारिश का पानी चढ़ गया था तथा जल स्तर बढ़ा था तब से अब तक लगातार 30 सालों से पानी लगातार गिरता जा रहा है जिसके चलते किसान चिंतित है। ऐसे में किसान चाहते हैं कि एक बार फिर से 1995 वाली बारिश आ जाए ताकि वर्तमान में ही नहीं अपितु भावी समय के लिए किसानों की अच्छी पैदावार हो सके।
कृषि वैज्ञानिक डा देवराज, डा देवेंद्र आदि भी मानते हैं कि बारिश का पानी किसानों के लिए और फसलों के लिए बेहद लाभप्रद है। ऐसे में सभी की नजरें बारिश पर टिकी हुई है और बारिश आए दिन हो रही है।  उन्होंने बतायाकि कनीना क्षेत्र में करीब 12 हजार हेक्टेयर पर बाजरा , 4500 हेक्टेयर पर कपास की फसल खड़ी है। बंपर पैदावार होने के आसार हैं।
फोटो कैप्शन 2: बारिश के बाद लहलहाती फसल को देखता किसान।

Tuesday, August 3, 2021

 
मानसून मेहरबान
- 1995 की आई याद
*****************************************
*****************************************************
*****************************
************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में मानसून मेहरबान है। अच्छी बारिश ने 1995 की याद फिर से ताजा कर दी है। महज जुलाई और अगस्त में 202 एमएम बारिश हो चुकी है। बेशक वर्तमान में कुछ किसानों की फसल तबाह हो गई हो किंतु भूमि भूमिगत जल स्तर तथा भावी फसल को बेहद लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जून माह में कनीना क्षेत्र में अल्प बारिश हुई थी जिसके चलते किसानों ने अपनी फसल अगेती रूप में उगा दी थी जिसका परिणाम सार्थक आया। फसल बड़ी हो गई है और किसान लहलहाती फसल को देखकर प्रसन्न है किंतु जब से सावन मास शुरू हुआ है चार बार बारिश हो चुकी है। जहां 18 जुलाई को करीब 80 एमएम बारिश हुई वहीं 30 जुलाई को को 81 एमएम बारिश हुई। सावन में 25 जुलाई से शुरू हुआ और 4 बार बारिश हो चुकी है। हर बार पांच से 7 एमएम बारिश हुई है। हल्की बारिश कई बार हो चुकी है तथा मंगलवार को एक बार फिर से शाम के समय बादल जमकर बरसे और 10 एमएम बारिश हुई। इस प्रकार बारिश के चलते जहां सड़के टूट गई है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है वहीं खेतों में बारिश का पानी खड़ा हुआ है। किसान प्रसन्न भी है और दुखी भी है। निसंदेह भावी फसल और भूमिगत जल को लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि सावन मा यूं ही बरसता रहे तो भूमिगत जल में वृद्धि हो सकती है। अभी सावन में 22 अगस्त तक चलेगा तब तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जून माह में जहां कनीना क्षेत्र के किसान मायूस हो गए थे बारिश कम हो रही थी परंतु ज्यों ही जुलाई माह आया बारिश अच्छी होने लगी और अगस्त में आते-आते बारिश बढ़ती चली गई। किसानों के वारे न्यारे कर दिए हैं। वर्तमान में चहुं और पानी ही पानी खड़ा नजर आ रहा है। कनीना कस्बे में बेशक अल्प बारिश हो किंतु सड़कों पर पानी चलने लग जाता है, ऐसे में आवागमन बारिश के पानी से होता है।
किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि 1995 में जमकर बारिश हुई थी जिससे महेंद्रगढ़ जिला को छोड़कर हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बाढ़ आ गई थी किंतु इस बार 1995 की कुछ यादें ताजा हो गई क्योंकि क्षेत्र में बारिश जमकर हो रही है। अगर यूं ही बारिश होती रही तो 1995 वाली स्थिति बन सकती है।
किसान बताते हैं कि हर वर्ष 20 से 30 फुट गहराई पर जल स्तर चला जाता है। 1995 में कुछ पुराने कुओं में बारिश का पानी चढ़ गया था तथा जल स्तर बढ़ा था तब से अब तक लगातार 30 सालों से पानी लगातार गिरता जा रहा है जिसके चलते किसान चिंतित है। ऐसे में किसान चाहते हैं कि एक बार फिर से 1995 वाली बारिश आ जाए ताकि वर्तमान में ही नहीं अपितु भावी समय के लिए किसानों की अच्छी पैदावार हो सके।
कृषि वैज्ञानिक डा देवराज, डा देवेंद्र आदि भी मानते हैं कि बारिश का पानी किसानों के लिए और फसलों के लिए बेहद लाभप्रद है। ऐसे में सभी की नजरें बारिश पर टिकी हुई है और बारिश आए दिन हो रही है।
फोटो कैप्शन 5:बारिश के बाद कनीना कस्बे की हालात।



बारिश से सड़क टूटने से बना जानलेवा गड्ढा
********************************************************
*****************************
************************************
कनीना। अटेली सड़क मार्ग पर भोजावास गांव के पास बारिश के कारण सड़क टूटने से एक बड़ा गड्ढा बन गया । इस स्थान पर बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और दो पहिया वाहन चालक अक्सर इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे । कनीना अटेली सड़क मार्ग काफी व्यस्त सड़क मार्ग है और भोजावास गांव के पास सड़क के बीचोबीच  एक काफी बड़ा गड्ढा बन गया है जो पानी भरा होने की वजह से दिखाई नहीं देता। वैसे भी क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण काफी सड़कों  में गड्ढे बन चुके हैं। इस सड़क मार्ग पर छोटे बड़े और भी बहुत से गड्ढे बन गए हैं जिन से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और इस प्रकार के गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। सोमवार को भी गड्ढे में पानी भरा होने की वजह से एक कार चालक को दिखाई नहीं दिया और उसने गड्ढे में सीधी गाड़ी उतार दी जिससे उसका नीचे का बोनट टकराकर टूट गया। बारिश के मौसम में इस सड़क मार्ग पर सड़क की साइड भी काफी जगह से टूट चुकी है। टूटी हुई साइड भी हादसों का कारण बन सकती है। अधिक बारिश के कारण मिट्टी कटाव और पानी भरने के कारण सड़क मार्ग जगह-जगह से टूट चुका है। इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों ने सड़क मार्ग के गड्ढों को भरकर  तुरंत ठीक कराने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 7: सड़क के बीच में बने गड्ढें।




फसल पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग
*************************************************
*********************************
*******************
कनीना। बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा सरकार से मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग की है।
                  बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि पोर्टल की खामियों के कारण काफी किसान अपनी फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं। किसान पोर्टल की खामियों के कारण अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं। उनकी दिक्कतों का समाधान न होने के कारण अनेक किसान फसल पंजीकरण नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यदि फसल पंजीकरण तिथि नहीं बढ़ाई तो किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और वे अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने तत्काल फसल पंजीकरण तिथि 31 अगस्त तक करने की मांग करते हुए चेतावनी दी यदि सरकार ने पंजीकरण तिथि नहीं बढ़ाई तो बसपा कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे।




अध्यापकों की आनलाइन तबादले शुरू, विज्ञान शिक्षकों के पद गायब
**************************************************************
*****************************
************************************
 कनीना। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों  के आनलाइन तबादले खोल दिए है जिसके चलते शिक्षकों में हड़कंप मच गई है। हाल ही में शिक्षकों की रेशनलाइजेशन की सूची भी जारी नहीं की है जिसके चलते विज्ञान के पद आस पास रिक्त न होने से उन्हें दूरदराज जाकर शिक्षण कार्य करने की संभावना बढ़ गई है। अभी यश या नो के आप्शन मांगे हुये हैं फिर बदलियां होंगी।
 दो वर्षों पूर्व विज्ञान शिक्षकों के पद समाप्त करने का जमकर रोष पनप रहा है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले शुरू कर दिए है और यह प्रक्रिया 3 सितंबर से पहले पहले पूरी की जाने की प्रबल संभावना है।  उधर अध्यापक नेता धर्मपाल शर्मा ने रोष जताते हुए कहा कि आज के युग में विज्ञान शिक्षण बहुत जरूरी है। सरकार को चाहिए कि विज्ञान को बढ़ावा दे किंतु विज्ञान शिक्षकों के पद राजकीय उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से समाप्त कर दिए गए हैं जिसका परिणाम यह होगा कि तबादलों के बाद विज्ञान भी या तो संस्कृत या फिर अन्य शिक्षकों को पढ़ाना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो मिडिल स्कूलों से भी विज्ञान शिक्षक के पद समाप्त कर दिए हैं। जहां पड़तल, ढाणा के मिडिल स्कूलों में विज्ञान का पद या तो दिया नहीं या समाप्त कर दिया है। करीरा के वरिष्ठ माध्यमिक, ककराला के उच्च विद्यालय से पद समाप्त कर दिया है वहीं भडफ़, सिहोर आदि स्कूलों में लंबे समय से विज्ञान शिक्षक पदों की मांग के बाद भी पद सृजित नहीं किया गया है।
 उन्होंने खेद जताया कि विज्ञान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए किंतु विज्ञान के पदों को तेजी से खत्म किया जा रहा है। एक और सरकार जहां 35 विद्यार्थियों तक मिडिल स्कूल में विज्ञान का पद देने की बात कह रही है और विज्ञान शिक्षक को ही गणित भी पढ़ाना होगा वही विज्ञान के पद ही मिडिल स्कूल भी खत्म किए जा रहे है। अब शिक्षक कहां जाए उनके सामने बड़ी समस्या बन गई है। शिक्षकों का अभी शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने सरकार से मांग की है कि पर गहनता से विचार करें और विज्ञान शिक्षकों के पद सृजित कर, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पद जरूर सृजित करें।


सत्संग मंडल लगाएगा सवामणी, कार्यकर्ताओं को खिलाएगा खीर
******************************************************
*********************************
**************************
 कनीना। बाबा मोलडऩाथ सत्संग मंडल 4 अगस्त बुधवार को कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में सवामणी लगाकर गौशाला में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को खीर खिलाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सत्संग मंडल के प्रधान होशियार सिंह ने बताया की गायों के लिए चार क्विंटल गेहूं और साथ में चोरी 7 बैग खल का प्रबंध किया है वहीं 20 लीटर दूध की खीर बनाकर सब्जी, पूड़ी सहित कार्यकर्ताओं को खिलाएगा।





निगरानी समिति के सदस्य मनोनीत करने पर जताया आभार
*******************************************************
*******************************
************************
कनीना। कनीना क्षेत्र से 4 सदस्य जिला महेंद्रगढ़ निगरानी समिति एवं सीएम विंडो समिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारद्वाज पोता निवासी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ निगरानी समिति में भोजावास से थान सिंह, कनीना के वार्ड नंबर 8 से मनोज कुमार, एडवोकेट विनय कुमार कनीना तथा सत्यवीर सिंह यादव नौताना से निगरानी समिति के सदस्य मनोनीत गया है। उन्होंने निगरानी समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और अटेली के विधायक सीताराम यादव का आभार जताया है। फोटो कैप्शन: कनीना निवासी एडवोकेट विनय यादव।



वो काटा वो मारा का शोर पडऩे लगा है सुनाई
-अच्छी बारिश के बाद किसानों में खुशी
********************************************************
*******************************
*****************************
 कनीना। हरियाली तीज के दृष्टिगत पतंगों की बहार आ गई है। करीब 200 एमएम बारिश के बाद किसान प्रसन्न हैं। सुबह से शाम अब वो मारा, वो काटा की आवाज सुनाई पड़ती है। युवा वर्ग इस मामले में अधिक सक्रिय है। सर्वाधिक पतंगबाजी हरियाली तीज पर होती है। आगामी 11 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। बाजार में घेवर की मिठाई एवं पतंग पर्याप्त मात्रा में मिल रहे हैं।
  शहरी क्षेत्र में पतंगबाजी में तेजी आ गई है। बाजारों में दुकानों पर पतंग एवं डोर ही नजर आती है। युवा हो या बच्चा अपनी छतों पर सुबह शाम पतंगबाजी करता है। जिस दिन स्कूलों की छुट्टी होती है उस दिन तो बच्चे अपने घरों की छतों से नीचे ही नहीं आते हैं।  सावन में आने वाली हरियाली तीज पर सर्वाधिक पतंगबाजी की जाती है तत्पश्चात पतंगबाजी में कमी आ जाती है।
   पतंगबाजी में युवा एवं बच्चों की अधिक भागीदारी होती है। एक दुकानदार योगेश कुमार ने बताया कि इस बार पतंगबाजी के लिए युवा वर्ग में इतना उत्साह नहीं है जितना होना चाहिए।   
  वैसे तो पतंगबाजी का पर्व खुशी को इंगित करता है। सावन माह में अच्छी खासी बारिश हो जाती है जिसके बाद खेतों में फसल लहलहाने लग जाती है। सावन माह 25 जुलाई से शुरू हो चुका है।
 अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में दो प्रकार की पतंग हवा में उड़ाई जाती है। एक पतंग के पूंछ होती है जिसे ' 'लंगरीÓ कहा जाता है तो दूसरी बगैर पूंछ की होती है जिसे 'लंड्डूÓ कहा जाता है। बगैर पूंछ की पतंग को पतंगबाजी के एक्सपर्ट जन ही लुत्फ उठा सकते हैं किंतु पूंछ वाली पतंग को छोटे बच्चे तक हवा में उड़ाकर लुत्फ लेते हैं। इन पतंगों के पेच लड़ाए जाते हैं। जिस किसी की डोर कमजोर होती है उसके पतंग की डोर कट जाती है और पतंग दूर जा गिरता है। जहां एक तरफ पतंग उड़ाने में मजा लेने वाले जन होते हैं तो वहीं कटी हुई पतंग को दूर से पकड़कर लाने वाले भी कम नहीं होते हैं। कंटीली झाड़ी को डंडे पर बांधकर कुछ लोग कटी पतंग को हवा में लूटने में काम में लेते हैं।
   हरियाली तीज के दिन तो दिनभर डेक पर संगीत चलता है और छतों पर कई कई बच्चे इक_े होकर पतंगबाजी करते देखे जा सकते हैं। एक तरफ डेक का शोर सुनाई पड़ता है तो दूसरी ओर वो काटा वो मारा का शोर सुनाई पड़ता है। जिस किसी की पतंग की डोर कट जाती है वो शांत हो जाता है और जो किसी की डोर को काट देता है वो जीत की खुशी में वो काटा, वो मारा का शोर करता है।



 11 अगस्त को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
*******************************************************
****************************
***********************
 कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली 11 अगस्त को प्रवेश परीक्षा में 12 विभिन्न केंद्रों पर 2314 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटनवोदयडाटगोवडाटइन या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटजेएनवीमहेंद्रगढ़ की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यालय में से मिला जा सकता है। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला महेंद्रगढ़ जिला में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें अटेली में दो, कनीना में तीन, महेंद्रगढ़ में दो, नारनौल में दो तथा नांगल चौधरी में 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया अटेली मंडी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 180, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 192 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 240, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 240, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 146 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। वही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 144 राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 198 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 180 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 177 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी कड़ी में नांगल चौधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 204 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज 180 तथा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी में 233 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।





बारिश ने कर दिया सभी मार्गों को छतिग्रस्त
**********************************************
******************************
******************
कनीना। कनीना क्षेत्र में करीब 200 एमएम बारिश अब तक हो चुकी है जिसके चलते विभिन्न अप्रोच एवं प्रमुख मार्गों की हालात जर्जर हो गई है। कनीना बस स्टैंड के समक्ष से गुजरने वाले रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग की हालात दोनों तरफ 2 किलोमीटर पर बहुत जर्जर हो गई है। कोसली टी-प्वाइंट के पास सड़क जगह-जगह से कट गई है वहीं अटेली टी-प्वाइंट के पास भी यही हालात है। रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़ आदि प्रमुख मार्गों की हालात खराब हो चुकी है। कनीना कस्बे के विभिन्न मार्गों में सीवर लाइन में कनेक्शन लेने वाले तथा नेल कनेक्षन इलेने वाले लोगों ने भारी क्षति पहुंचाई है। पूर्व सीपीएस अनीता यादव की कोठी के सामने से गुजरने वाला मार्ग तो अति जर्जर हो गया है।
कनीना से विभिन्न अप्रोच मार्ग चलने योग्य नहीं रहे हैं। हर वर्ष जब जब बारिश होती है तब तक सड़क मार्गों की हालात ऐसी ही बन जाती है। राहगीरों को परेशानी होती है तथा उन्होंने मांग की है कि सभी प्रमुख एवं संपर्क मार्गो की सुध ली जाए।
फोटो कैप्शन 09:कनीना में पूर्व सीपीएस अनीता यादव की कोठी के समक्ष मार्ग की जर्जर हालात।
 

समस्या-
 सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे होने की वजह से आमजन परेशान
-सड़क मार्ग में भारी गड्ढे होने की वजह से रेवाड़ी
टी-प्वाइंट से अटेली टी-प्वाइंट तक लगता है जाम
***********






**********************************************************************
******************************************************************************
 कनीना। कस्बे में सोमवार को पुन: बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण शहर में कई जगह जाम लगने लगा है। विगत एक माह से यह समस्या विकराल बन गई है। रेवाड़ी मोड़ से लेकर अटेली टी -वाइंट तक सड़क मार्ग मैं गहरे गड्ढे हो रखे हैं जिसमें बरसात का पानी घुसने से यह पता नहीं चलता कहां गड्ढा है वह कहां पर सही है इस वजह से दो पहिया वाहन चालकों को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर ओवरलोड वाहनों की लाइन लगी रहती है। राहगीर राजेंद्र,सुरेंद्र, महेश, मोहन पार्षद, रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस रास्ते को बनाने में घटिया सामग्री का ठेकेदार ने प्रयोग किया था जिसकी वजह से यह मार्ग जल्दी टूट गया। रेवाड़ी दिल्ली जाने के लिए यह एकमात्र यही रास्ता है यहां से हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं लेकिन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इस मार्ग में बहुत अधिक गहरे गड्ढे हो रखे हैं। बारिश होने की वजह से इन गड्ढों में पानी भर जाता है विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को यह पता नहीं रहता कहां पर गड्ढा है वह कहां पर रास्ता सही है जिसकी वजह से आए दिन कोई ना कोई सड़क दुर्घटना होती रहती है।
 फोटो कैप्शन 10 : पेट्रोल पंप कनीना के सामने भारी वाहनों से जाम की स्थिति।


Monday, August 2, 2021

 
सोने की चेन वापस न देने का मसला
 पुलिस ने किया मामला दर्ज
********************************************************
*******************************************************************
**********************************
*********************
 कनीना। सुंदराह गांव की महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी सोने की चेन धार्मिक स्थान पर जाते समय गिर गई, एक व्यक्ति ने उसे उठा लिया किंतु वह सोने की चेन वापिस नहीं दे रहा है। उन्होंने सोने की चेन दिलाने की मांग की है। कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
 तारामणि सुंदराह निवासी ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि वह दो नवंबर 2020 को दादा ठाकुर मंदिर गई थी ,वापस आते समय माता मसानी मंदिर के दर्शन किए। तब उनकी सोने की चेन गायब हो गई।
घर आकर पता चला कि उनकी सोने की चेन गायब हो गई तो उन्होंने माता मंदिर के पास तलाश की किंतु चैन नहीं मिली। तभी उन्हें सूचना मिली की गांव के एक व्यक्ति ने सोने की चेन उठा ली है परंतु जब तारामणि उनके पास गई तो व्यक्ति ने सोने की चेन देने से मना कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि जब सोने की चेन मांगते हैं तो वह व्यक्ति लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। घटना के 9 महीने हो गए किंतु सोने की चेन नहीं दे रहा है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


दिव्यांग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नहर में
**************************************************************
*************************************
**********************************
 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में कार्यरत विकास(26) सेहलंग निवासी का धनौंदा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह विगत करीब तीन सालों से ग्रुप डी की नौकरी में लगा हुआ था। अपनी तैनाती पर आया था लेकिन बीमार होने के कारण दवाई लेने के लिए गया था। धनौंदा के पास बड़ी नहर के पुल पर व्यक्ति की स्कूटी मिली है वहीं शव नहर में मिला है। नजदीक पंप हाउस के पास युवक का मृत शरीर नहर के कर्मियों एवं पुलिस द्वारा निकाल लिया गया। विकास के परिजन मौके पर पहुंचे। उधर विकास के भाई अशोक ने पुलिस कहा है कि  हम तो भाई हैं। बड़ा भाई विकास जो दोनों पैरों में हाथों से अपाहिज था तथा ग्रुप डी में 3 सालों से सरकारी नौकरी कर रहा था। सुबह घर से स्कूटी लेकर अपनी तैनाती सरकारी स्कूल धनौंदा में आया था।  विकास की स्कूटी धनौंदा नहर के पुल के पास खड़ी मिली हैं और धनौंदा पंप के पास से पानी में लाश मिली है। उसके भाई विकास की नहर में इत्तफाकिया डूबने के कारण मौत हुई है। उन्होंने किसी पर कोई शंका जाहिर नहीं की है शक जाहिर नहीं किया है। उनके शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंप दिया है।
  उधर एसएचओ कनीना ने बताया कि विकास स्कूल में आया था किंतु बीमार था। स्कूल से बीमारी के चलते दवा लेने के लिए निकला था किंतु व्यक्ति की स्कूटी नहर के पुल पर मिली है वहीं शव नहर में मिला है। जिससे उनकी मौत हो गई। जांच जारी है।



गोली से किया वार, मांगी फिरौती
********************************************************
**********************************
*************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास के एक व्यक्ति द्वारा उस पर दो युवकों द्वारा गोली चलाने और फिरौती मांगने की शिकायत दी है। अमरीश भोजावास ने कनीना पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि 1 अगस्त की शाम को रात को नौ बजे अपनी दुकान से अपने घर भोजावास गया था। घर पहुंचने पर दो लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के पास आए तथा दुकानदार से बदतमीजी की। तभी एक ने गोली से वार किया किंतु किसी प्रकार घर में घुसकर दुकानदार गोली से बच गया किंतु जाते जाते वे 20 लाख रुपये की फिरौती मांग कर गए तथा चेताया कि 5 दिन में पैसे नहीं पहुंचे तो उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। दुकानदार ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस में बताया कि 1 अगस्त को भी उन्होंने पुलिस को फोन किया था तथा पुलिस भी रात को मौके पर पहुंची थी। कनीना पुलिस मामले की जांच कर रही है।





इलाज के दौरान दुर्घटना में में घायल ने तोड़ा दम,मामला दर्ज
***********************************************
************************************
***************
 कनीना। कनीना-सीहोर रोड़ पर मोटरसाइकिल सवार को पिकअप चालक ने टक्कर मारी, युवक घायल हो गया जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से उन्हं हायर सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दी शिकायत अशोक कुमार ने कहा है कि वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है तथा अपने ट्यूबवेल पर सीहोर रोड पर रहता है। सोमवार की सुबह वह कनीना गांव की तरफ घूमने गया था  उसी समय कनीना की और जोगेंद्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और वह जख्मी हो गया। मौके पर अशोक कुमार व उनके भाई का लड़का मौजूद थे जो जोगेंद्र को कनीना उप नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके चलते हुए उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। कनीना पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध अशोक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बढऩे लगी है जाम की स्थिति
*****************************************************
************************************
********************
 कनीना। कनीना में एसआर पेट्रोल पंप के सामने गड्ढा लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। जब जब बारिश होती है पानी भर जाता है और आवागमन में परेशानी होती है तथा यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
 मोहन कुमार, करतार सिंह, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि सड़क के बीच में लंबा चौड़ा गड्ढा बना हुआ है जहां से भारी वाहन आते जाते समय यहां फंस जाते हैं जिसके चलते लंबे समय तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते राहगीर बचते बचाते किसी प्रकार अपने गंतव्य मार्ग तक पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से सबसे अधिक भारी वाहन चलते हैं जो गड्ढों का कारण बन रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस मार्ग को चार मार्गी बनाया जाए ताकि समस्या से निजात पाया जा सके।
 फोटो कैप्शन 10 : एसआर पेट्रोल पंप कनीना के सामने भारी वाहनों से जाम की स्थिति।



तलवाना में आयोजित हुई किसान खेत पाठशाला
******************************************************
***********************************
*******************************
 कनीना। डाक्टर वजीर सिंह उप कृषि निदेशक महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में कनीना उपमंडल के गांव तलवाना में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया पीसीसी(कपास फसल प्रोत्साहन योजना) स्कीम के तहत कपास की फसल पर यह पाठशाला आयोजित हुई। खेत पाठशाला का आयोजन डॉक्टर विकास एडीओ खेड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। खेत पाठशाला कार्यक्रम के दौरान किसानों को विभागीय स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आनलाइन पोर्टल के बारे में समझाया। डाक्टर देवराज ने किसानों को कपास की फसल में होने वाली बीमारियों व कीटों के प्रबंधन के बारे में समझाया। कपास की फसल में पानी खड़ा होने पर 2 ग्राम कोबाल्ट क्लोराइड दवाई का 200 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे करना बताया। वही अनावश्यक कीटनाशकों का स्प्रे करने से बचने को कहा गया। साथ ही किसानों को फसल बीमा, गोबर गैस प्लांट, जल शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। जल शक्ति अभियान के तहत किसानों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया तथा शपथ भी दिलवाई। इस दौरान खेत पाठशाला में राहुल सुपरवाइजर, सतीश एवं शंकर सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 8: तलवाना में किसान खेत पाठशाला का एक नजारा।




बारिश ने कर दिया सभी मार्गों को छतिग्रस्त
**************************************************************
************************************
********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में करीब 200 एमएम बारिश अब तक हो चुकी है जिसके चलते विभिन्न अप्रोच एवं प्रमुख मार्गों की हालात जर्जर हो गई है। कनीना बस स्टैंड के समक्ष से गुजरने वाले रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग की हालात दोनों तरफ 2 किलोमीटर पर बहुत जर्जर हो गई है। कोसली टी-प्वाइंट के पास सड़क जगह-जगह से कट गई है वहीं अटेली टी-प्वाइंट के पास भी यही हालात है। रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़ आदि प्रमुख मार्गों की हालात खराब हो चुकी है। कनीना कस्बे के विभिन्न मार्गों में सीवर लाइन में कनेक्शन लेने वाले तथा नेल कनेक्षन इलेने वाले लोगों ने भारी क्षति पहुंचाई है। पूर्व सीपीएस अनीता यादव की कोठी के सामने से गुजरने वाला मार्ग तो अति जर्जर हो गया है।
कनीना से विभिन्न अप्रोच मार्ग चलने योग्य नहीं रहे हैं। हर वर्ष जब जब बारिश होती है तब तक सड़क मार्गों की हालात ऐसी ही बन जाती है। राहगीरों को परेशानी होती है तथा उन्होंने मांग की है कि सभी प्रमुख एवं संपर्क मार्गो की सुध ली जाए।
फोटो कैप्शन 09:कनीना में पूर्व सीपीएस अनीता यादव की कोठी के समक्ष मार्ग की जर्जर हालात।



जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 12 केंद्रों पर बैठेंगे 2314 अभ्यार्थी
****************************************************************
**********************************
*************************************
 कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली 11 अगस्त को प्रवेश परीक्षा में 12 विभिन्न केंद्रों पर 2314 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट नवोदय डट गोव डाट इन या डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाटजेएनवीमहेंद्रगढ़ की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यालय में से मिला जा सकता है। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला महेंद्रगढ़ जिला में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें अटेली में दो, कनीना में तीन, महेंद्रगढ़ में दो, नारनौल में दो तथा नांगल चौधरी में 3 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया अटेली मंडी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 180, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 192 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में 240, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में 240, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 146 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। वही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 144 राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 198 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 180 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 177 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी कड़ी में नांगल चौधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 204 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज 180 तथा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल
नांगल चौधरी में 233 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।



फिर आई बरसात सुहानी
-सावन में तीसरी बार बरसे बादल
*********************************************************
********************************
****************************
 कनीना। कनीना में एक बार फिर से सावन माह में तीसरी बार सोमवार को बादल बरसे। 18 एमएम बारिश हुई। एक बार फिर से सभी गड्ढे हरे हो गए तथा निचले स्थानों पर पानी जमा हो गया। सावन माह में यह तीसरी बार बारिश हुई है। विगत 18 जुलाई से अब तक 198 एमएम बारिश हो चुकी है किसान प्रसन्न है परंतु कुछ किसानों की फसल अब लगातार पानी जमा होने से नष्ट हो रही है जिसको लेकर अच्छे खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में जहां जून माह में कम बारिश हुई वहीं जुलाई माह में जमकर बारिश हुई। सबसे अधिक जुलाई माह में 18 जुलाई और 30 जुलाई को करीब 180 एमएम हुई तत्पश्चात 5 से 7 एमएम बारिश तीन बार हुई है। हाल ही में सोमवार को 18 एमएम बारिश हुई है जहां किसानों को खुशी और भावी फसल अच्छी होने की संभावना है वहीं सैकड़ों किसान बरसात का पानी लगातार जमा होने से दुखी है। उनकी बाजरे की फसल नष्ट हो गई है वहीं सब्जी पैदावार बिल्कुल ही घट गई है। ऐसे में जहां सब्जी मंडी में सब्जी के भाव बढऩे लगे हैं वहीं किसान भावी फसल को लेकर खुश है।
 कृषि विभाग विभाग के डा देवराज वर्तमान फसल अच्छी होने की संभावना जता रहे हैं वहीं भावी फसल पर अच्छा प्रभाव मान रहे किंतु जिन क्षेत्रों में लगातार पानी जमा है वहां फसल खराब हो रही है। किसान लगातार अपनी फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 5: बारिश का खड़ा पानी
6: गड्ढों के कारण हो रही आवागमन में परेशानी।



सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में रही भीड़
*********************************************************
************************************
**************************
कनीना। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही।  सावन माह 22 अगस्त रक्षा बंधन पर संपन्न हो जाएगा। बाघेश्वरी धाम पर छोटा मेला लगा। भारी भीड़ जुटी। महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा। बाघेश्वरीधाम पर तो विगत सोमवार से छोटे मेले लगते आ रहे हैं वहीं शिवरात्रि 06 अगस्त को सावन मेला आयोजित किया जाएगा।
सावन माह के इस सोमवार को कनीना के विभिन्न शिवालयों में शिव को याद किया। व्रत धारण करके स्त्री एवं पुरुषों ने पूजा अर्चना की और ओम नम: शिवाय के जयकारे लगा।
  कनीना में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। कनीना के 21 फुट ऊंचे शिव प्रतिमा वाले शिवालय में सुबह से ही भक्तजन शिवलिंग का अभिषेक करते देखे गए। भक्त भरपूर सिंह, रोहित कुमार, शकुंत देवी ने बताया कि दिनभर भक्तों का यहां तांता लगा रहा।   कनीना के बाघोत स्थित शिवालय पर आर भीड़ रही। सुबह से ही भक्तजन व्रत करके जल अर्पित करते देखे गए। संपूर्ण शिवालय शिवमय बना हुआ था। प्रथम सोमवार के बाद दूसरे सोमवारके दिन भारी भीड़ देखने को मिली। कनीना के ज्योतिषाचार्य अरविंद जोशी के अनुसार व्रत धारण करने वालों के लिए सावन के सोमवार सबसे बेहतर होता है। सावन माह में शिव की गूंज हर जगह सुनाई पड़ती है। शिवालयों में तो शिव के नारे व जाप गूंजते रहे।
 कनीना स्थित 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाले शिवालय में जल अर्पित करते देखे गए। बाघेश्वरी धाम पर छोटा मेला आयोजित हुआ।  बाघेश्वरी धाम पर जहां संतान पाने के इच्छुक वटवृक्ष पर धागा बांधते नजर आए वहीं जलाभिषेक करने के लिए भीड़ जमी रही। उधर पूरे सावन माह में भक्तजन बाघोत के वटवृक्ष पर धागा बांधकर संतान की कामना करते हैं।
फोटो कैप्शन 7: बाघोत में मन्नत पाने के लिए वटवृक्ष पर बंधे कच्चे धागे।




शहीद स्मारकों के सौंदर्यीकरण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प
**********************************************************
**********************************
***************************
कनीना। खंड के गांव ईसराना में ठाकुरों की ढाणी में स्थित शहीद जोनी राजपूत स्मारक पर गांव के युवाओं ने साफ सफाई कर पौधारोपण किया और सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल के आभियान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत शहीद स्मारकों के सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण कार्य किया गया।
  इस अवसर पर सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल के अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी ने बताया कि गांव की ढाणी में सभी ग्रामवासियों ने मिलकर शहीद जोनी राजपूत स्मारक के साथ लगते शिव मंदिर की चारो तरफ की चारदीवारी अपने आपसी सहयोग से तैयार करवाई है जिसके अंदर पौधे भी लगाएं गए हैं।  संस्था की तरफ से युवाओं को मंदिर परिसर और शहीद स्मारक में लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए जिसमें अमरूद, चीकू, अनार, पपीता, गुलहर, अशोक, गुड़हल, रात की रानी आदि फलदार फूलदार पौधे उपलब्ध करवाए जिसे युवा और बुजुर्गों ने अपने हाथों से रोपण किया अभियान के तहत सैकड़ों पौधे व दस गमले रखे गए ग्रामवासी हनुमान सिंह शहीद के पिता ने त्रिवेणी लगाते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए अपील की इस अवसर पर टोनी राजपूत, सुशील कुमार, विक्रम सिंह, जयवीर, संजय आदि अनेकों युवा शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 4: इसराना में शहीद जोनी परिसर की सफाई कर पौधारोपण करते जन।

 

 जबरदस्ती दीवार गिरा, मार पिटाई का मामला दर्ज
*********************************************************
**********************************
******************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में जबरदस्ती एक व्यक्ति की दीवार गिरा देने तथा के साथ मार पिटाई करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  शेर सिंह भोजावास ने दी शिकायत में कहा है कि वह जयपुर में रहता है तथा गांव में उसके बच्चे तथा बूढ़ी मां रहती है। उनकी अपनी पुश्तैनी जमीन कनीना-अटेली रोड पर स्थित है, जिस पर लंबे समय से चारदीवारी बना रखी है। 25 जुलाई को चार-पांच गाडिय़ों में 20-25 व्यक्ति सवार होकर हाथों में लाठी डंडे तलवार लेकर आए और उसकी चारदीवारी तोड़ डाली। बच्चों और बूढ़ी मां को धमकाया। 26 जुलाई को कनीना थाने में बातचीत हुई जिसमें 30 जुलाई तक उनकी दीवार पुन: बनाने का आश्वासन दिया था किंतु इंतजार के बावजूद भी उन्होंने चारदीवारी नहीं बनाई। ऐसे में उन्होंने कनीना थाने में इन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की अपील पर कनीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।



अधिक बारिश हो रहा है अमरूद पैदावार को नुकसान
-उन्हाणी का किसान ले रहा है बेहतर अमरूद पैदावार












****************************************************************
********************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव उन्हाणी का सुरेश कुमार अधिक बारिश होने से अमरूद की पैदावार में नुकसान होने से परेशान है। उन्होंने अपने एक एकड़ बाग में जहां 200 अमरुद के पौधे तथा 400 बेहतरीन पौधे बेरी के उगा रखे हैं। उनके अमरुद एवं बेर दूर-दराज तक प्रसिद्ध हैं। सरकार तथा किसी अन्य प्रकार की आर्थिक सहायता के बगैर अपने बाग में उत्पन्न अमरूद एवं बेर समय-समय पर सड़क पर ठेला लगाकर स्वयं बेचते हैं।
 उन्होंने बताया कि 5 साल पहले करीब दो लाख रुपये की लागत से अपना एक एकड़ में बाग तैयार किया था जिसमें ललित एवं सूर्खा किस्म के अमरुद तथा थाईलैंड की बेरी उगा रखी है। उनके
बेर दूर-दराज तक प्रसिद्ध है वही अमरूद में में नाम कमाया है। उनका कहना है कि अधिक बारिश के चलते जहां अमरूदों का मिठास गायब हो रहा है वही उनका वजन कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस वक्त तोते(सुआ) पक्षी अमरूद की पैदावार को भारी नुकसान कर रहे हैं। प्रतिदिन 50 से 60 किलो अमरूद स्वयं अपने हाथों से तोड़कर बेच देते हैं। दूरदराज से मांग होने से उनके अमरूद की पैदावार कम हो रही है जबकि मांग अधिक है। उन्होंने बताया अमरूद साल में दो बार अगस्त तथा जनवरी माह में अधिक पैदावार देते हैं। जबकि बेरी साल में एक बार पैदावार देती है जो दिसंबर माह से शुरू हो जाती है। बेरी 5 से 7 क्विंटल बेरप्रति दिन पैदावार देती हैं। यद्यपि उनका कहना है कि अभी लागत पूरी नहीं हुई है किंतु बेहतरीन बाग को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। कृषि विभाग एवं बागवानी विभाग का कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं आते, इस बात का उन्हें मलाल है। उन्होंने बताया कि पांच सालों पहले लगाये बाग में विगत 2 सालों से अमरूद एवं बेर पैदावार हो रही है। वे महेंद्रगढ़ गौशाला से गोमूत्र दस रुपये लीटर लाकर पौधों पर छिड़काव करते हैं जिससे उनके अमरूदों एवं बेर के फलों में कभी कीड़े नहीं पड़ते । सैकड़ों क्विंटल गोबर का खाद गौशाला महेंद्रगढ़ से लेकर आते हैं जिससे उनके पौधे कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर में देसी गाय पाल रखी है जिसका गोमूत्र इकट्ठा करके पानी में मिलाकर बार-बार पौधों पर स्प्रे करनी पड़ती है परंतु वर्तमान में उनके बाग में पानी खड़ा हो जाने से बेहद मायूस हैं।
फोटो कैप्शन 1 व 2: अमरुद दिखाते हुए किसान सुरेश कुमार
3: थाइलैंड बेरी के पौधे दिखाते हुए सुरेश कुमार।

Sunday, August 1, 2021


खच्चर गाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
*************************************************
***************************************************************
*******************************
*****************
 कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना के एक व्यक्ति की खच्चर गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक के पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस विषय में पुलिस को दी शिकायत में मामन चंद खेड़ी निवासी ने बताया कि गांव खेड़ी निवासी धन सिंह और उसकी पत्नी धन्नो देवी खच्चर गाड़ी में बैठकर खेतों से घास लेकर अपने घर लौट रहे थे। उसी वक्त पीछे से किसी गाड़ी में तेज होरन बजाया जिसके कारण खच्चर चिमक गया और वह दौडऩे लगा। दोनों पति पत्नी गाड़ी से नीचे गिर गए। जिसमें धन सिंह खच्चर गाड़ी के टायर के नीचे आ गया और उसकी पत्नी दूसरी तरफ रोड पर गिर गई। घायल धन सिंह को उप नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामन चंद ने कनीना पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंपने की मांग की है।



सड़क दुर्घटना में एक की मौत
***************************************************
**********************************
*******************************        
 कनीना। उपमंडल के गांव धनोदा निवासी मांगेराम की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस बारे में पुलिस को दी लिखित शिकायत में मांगेराम के पुत्र मनोज ने बताया कि 31 जुलाई को वह मोटरसाइकिल से उसका पिता गाड़ी से कनीना आया हुआ था। रात को करीब 11 बजे उसका पिता गाड़ी लेकर गांव  वापिस जा रहा था तभी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मोड होने के कारण उसके पिताजी की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से जा टकराई। मनोज ने बताया कि परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे हैं मनोज ने करीना पुलिस को लिखित ने बताया कि उसके पिता की मौत इत्तेफाक से हुई है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।



सेवानिवृत्ति पर लगाई सवामणी
-गौशाला में किया दान
*************************************************************
***********************************
****************************
कनीना। कनीना निवासी एवं भडफ़ के राजकीय उच्च विद्यालय से हाल ही में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक कृष्णप्रकाश ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में सवामणी लगाई। इस मौके पर उन्होंने अपने हाथों से सांद्र चारा और गुड़ आदि गायों को खिलाया।
  कृष्ण प्रकाश ने कहा गायों की सेवा से सभी देवता प्रसन्न हो जाते हैं। हमें नित्य प्रति हमें गायों को गौ-ग्रास देना चाहिए। गायों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण इसीलिए गोपाल कहलाये क्योंकि वे गायों की सेवा करते थे और गायों का दूध, घी, मक्खन प्रयोग करते थे।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज सदा ही गायों की सेवा करते आये हैं। गायों की सेवा हमें पूर्वजों से सीखी है। इसी परंपरा कायम करते हुए  सेवानिवृत्त होते ही गायों की सेवा के लिए गौशाला पर पहुंचे। उल्लेखनीय कृष्ण प्रकाश 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं और सेवानिवृत्ति से अगले ही दिन गौशाला पहुंचे हैं।
कृष्णप्रकाश ने बताया कि उन्होंने गौशाला को 10 बोरी बिनौला खल, 80 किलो गुड़, 30 किलो मेथी, 2 क्विंटल गेहूं का दलिया, 2 किलो देसी घी, दो बोरी बिनौला गौशाला में भेंट की तथा गायों को खिलाया। इस मौके पर अशोक पैकेन प्राचार्य, बलवान सिंह आर्य, सचिन शर्मा प्रवक्ता, पशुपालन विभाग के उप महानिदेशक डाक्टर नसीब सिंह, सौरभ यादव एडवोकेट, नीरज देवी प्रवक्ता, सतीश कुमार,नीतीश कुमार, नीलम देवी आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: श्रीकृष्ण गौशाला कनीनामें कृष्णप्रकाश सवामणी लगाते हुये।



बारिश से दीवार गिरी
***************************************************
*********************************
**********************
 कनीना। कनीना के वार्ड 13 निवासी किसान नरेंद्र की दीवार डीपीसी के ऊपर से बारिश के चलते गिर गई। नरेंद्र कुमार का कहना है कि दूर-दराज तक का पानी यहां आकर जमा होता है जिसके चलते दीवार में नमी पहुंच गई और दीवार गिर गई है।
उन्होंने बताया कि रामचंद्र पब्लिक स्कूलगाहड़ा रोड़ के पीछे उनका मकान है। 18 जुलाई को जमकर बारिश हुई जिसका पानी यहां खड़ा रहा, तत्पश्चात 30 जुलाई को भारी बारिश का भी पानी यहां जमा हो गया जिससे उनकी दीवार गिर गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उचित मुआवजा दिया जाए
फोटो कैप्शन 8: बारिश के पानी से गिरी हुई दीवार दिखाता नरेंद्र किसान।




पौधारोपण अभियान के लगाए औषधीय पौधे
************************************************
*******************************
**************************
कनीना। रविवार को कस्बे के वार्ड नंबर 9 में युवाओं ने मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया।  दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस अभियान का नाम एक पेड़ आक्सीजन के नाम अभियान रखा गया है। अभियान में आंवला, जामुन, अर्जुन आदि के पौधे लगाए गए। दीपक ने कहा कि यह अभियान कस्बे से शुरू होकर गांव की ढाणियों तक पहुंचेगा। गांव के युवाओं को इस अभियान से जोड़ कर उनको पौधों का संरक्षण करने का संकल्प भी करवाया जाएगा। इस पौधारोपण अभियान में प्रयास रहेगा कि औषधीय पौधे लगाए जाएं। इस मौके पर प्रोफेसर यस गिरी, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: पौधारोपण करते हुए दीपक वशिष्ठ व अन्य ।



पंचवटी के साथ लगाए फलदार व छायादार पौधे
*****************************************************
*********************************
********************************
कनीना। रविवार को उपमंडल के गांव कलवाड़ी में सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल के सदस्यों ने मंदिर में पंचवटी लगाई। संस्था के सदस्य पंडित बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के मंदिर में सुबह पंचवटी लगाई गई  जिसमें बड़, पीपल, नीम, जाटी, जामुन आदि के पौधे विशेष रूप से लगाए। इसके अलावा संस्था ने मंदिर व आसपास के जगह में अनार, अमरूद, पपीता, लेहसुवा और फूलदार पौधे लगाए। इस दौरान पूनम शर्मा ,मनस्वी, रोहन, मेघना यादव, मोनू यादव आदि शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 4: कलवाड़ी में पौधारोपण करते हुये पूनम शर्मा एवं अन्य।



ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी गठित
-ओमप्रकाश ठेकेदार बने प्रधान
********************************************************
******************************
******************************
कनीना। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में खंड कनीना के अध्यक्ष पद हेतु बैठक का आयोजन विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जांगिड़ समाज के  वयोवृद्ध माड़ूराम जांगिड़ कनीना ने की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जांगिड़ समाज के  ब्लाक अध्यक्ष ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य ने अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
 कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमीचंद जांगिड़ के आकस्मिक निधन व जांगिड़ समाज के लोग जो कोविड-19 के कारण मोक्ष को प्राप्त हो गए उनकी दिवंगत आत्मा शांति  हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की। संत लाल आर्य के द्वारा किए गए शांति पाठ उपरांत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्मदत्त समाजसेवी ने ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य के  नाम का प्रस्ताव ब्लाक प्रधान जांगिड़ समाज के लिए रखा जिसे कृपाराम पूर्व सरपंच भोजावास एवं राजेंद्र साहब सिहोर वाले ने संयुक्त रूप से अनुमोदित किया। तदुपरांत आपसी विचार -विमर्श के बाद ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य को सर्व सहमति से दोबारा जांगिड़ समाज का प्रधान चुना गया।  प्रधान को अपनी कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दिया गया और प्रधान ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी गठित की जिसमें कप्तान सूरजभान सीहोर व माडूराम कनीना (संरक्षक),
बह्मदत्त ,कृपाराम ,ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार उर्फ बिश्ुाु, दिलीप पूर्व संरपंच ,नरेश कुमार, महेंद्र पीटीआई, मदनलाल कोटिया को उपप्रधान,अशोक प्राचार्य महासचिव, विजय कुमार नांगल ,सुरेश कुमार पेंटर करीरा सचिव, राजेन्द्र एवं बंजरग लाल एडवोकेट, बाबूलाल भोजावास को सलाहकार,मुकेश नम्बरदार कोषाध्यक्ष,शांतिलाल नंबरदार, ककराला, संतलाल धनौंदा ,सूबे सिंह कैमला,वीरेंद्र सिंह जांगिड़, दलीप सरपंच ,ज्ञानी राम संतलाल आर्य ,सोमदत्त मास्टर, महेंद्र पीटीआई ,कप्तान सूरजभान, ओम प्रकाश, कैलाश, विजय कुमार ,सुरेश कुमार, बंजरग लाल एडवोकेट, अशोक प्राचार्य आदि जांगिड़ जन उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 1: कनीना में जांगिड़ समाज की आयोजित बैठक ।



रोहतक जाने के लिए कार्यकर्ताओं की लगाई जिम्मेदारी
********************************************************************
***************************
*********************************************
कनीना। कनीना स्थित जेजेपी कार्यालय में सम्राट यादव वरिष्ठ नेता की अध्यक्षता में इनसो व युवा जिला महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में 5 अगस्त को इनसो स्थापना दिवस महर्षि दयानंद विश्वद्यिालय रोहतक में जाने की कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई। जेजेपी जिला प्रधान मंजू चौधरी जेजेपी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व सीपीएस अनीता यादव के मार्गदर्शन में
बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता इनसो के जिला चेयरमैन महिपाल नंबरदार बाघोत, इनसो जिला अध्यक्ष अभिषेक ने की। महिपाल नंबरदार ने बताया कि इनसो के 19वां स्थापना दिवस रोहतक में मनाया जा रहा है जिसमें  जिला महेंद्रगढ़ से काफी संख्या में इनसो व युवा पूरे जोश के साथ रोहतक पहुंचेंगे।
इस अवसर पर पूर्व युवा जिला अध्यक्ष जेजेपी  चेयरमैन सरपंच एसोसिएशन कनीना सरपंच रविंद्र गागड़वास, जेजेपी खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र पहलवान , एडवोकेट अभय सिंह गुर्जर ,इनसो  प्रदेश उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, सरपंच रमेश, अटेली  अध्यक्ष बेदू राता, शहरी अध्यक्ष अशोक सैनी, जेजेपी कार्यालय सचिव वीरेंद्र, युवा हलका अध्यक्ष अटेली पितांबर तवर, गौशाला प्रधान यादवेंद्र कनीना, विक्रम पाल चेयरमैन सीहोर, पवन कनीना, सोमबीर सरपंच ,राजेश पहलवान नवीन राव ,इनसो  हल्का अध्यक्ष अटेली नवीन, सुमित चेलावास, सुनील नया गांव, महेंद्र सीहोर आदि सैकड़ों इनसो युवा जेजेपी  के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: जजपा  एवं इनसों की कनीना में आयोजित बैठक।



तहसील के कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक चोरी
******************************************************
********************************
*************************
 कनीना। कनीना तहसील कार्यालय के बाहर किसी काम से आए व्यक्ति द्वारा खड़ी की गई बाइक चोरी हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद ढाणा निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह किसी काम से 30 जुलाई को कनीना आया था। तहसील कार्यालय के बाहर दोपहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके अंदर गया था। तहसील का कार्य करवाने के बाद जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल चोरी पाई। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों







के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


दो अलग अलग मामलों में अवैध शराब सहित दो पकड़े
-13 बोतल एवं 8 पव्वा बरामद
*************************************************
********************************
************************
कनीना। पुलिस ने सूचना के आधार पर दो अलग अलग स्थानों से दो व्यक्तियों से 13 बोतल एवं 8 पव्वा बरामद किये हैं।
 पुलिस को सूचना मिली कि उन्हाणी की नहर के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे में शराब  अवैध रूप से शराब बेच रहा है। कनीना पुलिस ने जब छापामारी की तो पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सतपाल नामक व्यक्ति से 7 बोतल शराब देशी संतरा ब्रांड बरामद की। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
6 बोतल एवं आठ पव्वा बरामद-
 एक और मसले में कनीना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए संदीप नामक व्यक्ति से 6 बोतल और 8 पव्वा बरामद किये।
 पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली कनीना मंडी मंडी टी-प्वाइंट के पास बस स्टैंड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में देसी शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापामारी की तो एक युवक नजर आया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया और उससे 6 बोतल 8 पव्वा देसी शराब बरामद किए । कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।