Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, March 7, 2024


 

हृदय, नेत्र रोग एवं सामान्य रोग चिकित्सा का 72वां शिविर रविवार को
--जांच एवं परामर्श शिविर 10 मार्च  को आयोजित किया जाएगा
**************************************************************
**********************************************************************
***************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना की ओर से 72वां हृदय, नेत्र रोग, जांच एवं परामर्श शिविर 10 मार्च  को आयोजित किया जाएगा। इस मौके डा अश्विनी यादव हृदय रोग तथा डा. राहुल नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी वही हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय की लंबे समय से सेवा भारती की ओर से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 71 निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठा लिया है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राय हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में जांच करवाएं।









गेहूं की सुनहरी बालियों को देखकर किसान प्रसन्न
---अभी एक से दो बार पानी और लगाना पड़ेगा
**************************************************************
**********************************************************************
****************************************
**************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां सरसों की लावणी पूरे वेग पर चल रही है वहीं गेहूं में सुनहरी बालियां दिखाई पड़ रही हैं। गेहूं की सुनहरी बालियों को देखकर किसान प्रसन्न हैं। अभी दो बार खेतों में और पानी दिया जाएगा तथा अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक गेहूं की कटाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
 इस बार अभी तक मौसम प्रतिकूल चलने से कम पैदावार होने की उम्मीद है। किसान राजेंद्र,कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, महेश कुमार दिनेश कुमार, उमेद सिंह आदि ने बताया कि गेहूं में 6 से 7 बार पानी देना पड़ता है। पानी किसानों को या तो अपनी ट्यूबवेल से देना पड़ता है या एक तिहाई भाग गेहूं उत्पाद के बदले किसी ट्यूबवेल मालिक से पानी लेना पड़ता है।
 किसान अब तक गेहूं फसल में चार पानी दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी एक से दो बार पानी और लगाना पड़ेगा। फसल पकान की ओर अग्रसर है। कनीना क्षेत्र में दो प्रकार की खेती की हुई है। अगेती फसल पर सुनहरी बालियां आई हुई हैं।  वैसे तो खेत से पकी हुई कुछ बालिया होली दहन में भूनकर खाने के पश्चात ही लावणी का कार्य शुरू होता है और इस बार 24 मार्च को होलिका दहन होने जा रहा है। होली के दहन में गेहूं/जौ की बालियों को भूनकर खाने के बाद ही लावणी होने की संभावना है। गेहूं के मुकाबले दोगुने क्षेत्रफल पर सरसों उगाई गई है।
कृषि वैज्ञानिक ने कृषि अधिकारी वैज्ञानिक मानते इस बार मौसम ठीक नहीं रहने का कुप्रभाव पैदावार पर पड़ सकता है।
उधर व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि इस बार गेहूं का एमएसपी 2275 रुपये तो सरसों प्रति 5650 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सरसों के प्रति किसानों में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
 फोटो कैप्शन 7: गेहूं की लहलहाती फसल।








किसान सभी कार्य करवा रहे हैं मजदूरों से
--किसानों के पास वक्त का अभाव
**************************************************************
**********************************************************************
***************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सरसों की फसल कटाई शुरू हो गई हैं। किसान अपनी फसल कटाई स्वयं कम करते हैं और मजदूरों से अधिक करवा रहे हैं। दूसरे राज्यों से भारी संख्या में मजदूर आए हुए हैं जो 2500 प्रति एकड़ के हिसाब से फसल कटाई करते हैं। किसान अपने खेतों में फसल कटाई सरसों निकालना, यहां तक कि आने वाले समय में गेहूं की कटाई और भंडारण भूसे का भंडार आदि सभी कार्य इन मजदूरों से करवाते हैं। आलम यह है कि किसान अपने खेतों में जबसे फसल उगाता है तभी से उसकी रखवाली  का कार्य भी मजदूरों पर छोड़ता रहा है। मजदूर निश्चित राशि में फसलों की देखभाल करते हैं। फसलों की आवारा जंतुओं से देखरेख के लिए अलग से रखवाले भी रखे जाते हैं। ये रखवाले रात को आवारा जंतु जैसे नीलगाय से फसल की सुरक्षा करते हैं।
 किसानों ने बताया कि एक जमाना था जब परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक होती थी उस समय मजदूरों की जरूरत कम पड़ती थी किंतु अब प्रत्येक घर में सदस्य की संख्या कम होती है। एक और जहां  चल रही हैं विद्यार्थी अपने स्कूल में परीक्षा देने जाते हैं वही किसान अपने खेतों में लावणी का कार्य करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम किसान है जो अपने खेत की लावणी स्वयं करते हैं। मजदूरों पर ही लावणी का कार्य निर्भर करता है।
 मिली जानकारी अनुसार राजस्थान, बिहार ,उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्य से मजदूरों के ग्रुप आए हुए हैं। ये ग्रुप दस से लेकर के 30 की संख्या में मिलते हैं। एक साथ मिलकर कार्य करते हैं। फसल कटाई का काम जो दिनों में पूरा होना चाहिए कुछ ही घंटों में पूरा कर जाते हैं। यही कारण है किसान मौसम को देखते हुए तथा मौसम बदलाव के चलते हुए इन मजदूरों से कटाई करवाता है। यहां तक सरसों निकालना आदि का कार्य भी मजदूरों से करवा भंडारण तक का कार्य भी मजदूरों से करवाता है। एक और मजदूरों को अपनी रोटी रोजी मिल रही है वही किसान भी इन मजदूरों से काम करवा कर प्रसन्न नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि घर गृहस्थी के काम में फुरसत नहीं मिलती जिसके चलते मजदूरों से काम करवाते हैं। दूसरे प्रांतों में दैनिक मजदूरी प्रदेश से कम है।
फोटो कैप्शन 06: सरसों की लावणी का नजारा।










अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 08 मार्च
 हर क्षेत्र में नाम कमा रही है ग्रामीण महिलाएं और लड़कियां
**************************************************************
**********************************************************************
**************************************
****************************
कनीना की आवाज। कहने को तो ग्रामीण महिलाएं और लड़कियां है किंतु आज किसी से किसी प्रकार कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में नाम कमा रही है जिसके चलते यह नहीं कहा जा सकता कि ग्रामीण महिलाएं पुरुषों से किसी प्रकार कम हैं। एक वक्त था जब लोग लड़कियों को पढ़ाना लिखाना कम चाहते थे किंतु आज लड़कियां पढ़ लिखकर लड़कों से भी आगे निकल चुकी है। नौकरी में हो या अंतरिक्ष में पहुंचने की बात हो या फिर किसी अन्य क्षेत्र की बातों लड़कियां और महिलाएं आगे मिलती हैं।
कनीना क्षेत्र की अनेक महिलाएं /लड़कियां आज उच्च पदों पर नाम कमा रही है। यहां तक की हर कार्य को लड़कियां बखूबी से पूरा रही है। ऐसी कुछ महिलाएं और लड़कियां जो क्षेत्र में नाम कमा रही है, बातचीत हुई।
 कृषि क्षेत्र में अग्रणी किसान भी महिलाएं है। मोड़ी की खेत के सभी कार्य अच्छे प्रकार कर लेती है तथा ट्रैक्टर चलाना सब्जी और फल पैदा करना यहां तक की अनाज पैदा करना सभी कार्यों में अग्रणी है। 20 सालों से कृषि कार्यों में जुटी हुई है और अपने इस क्षेत्र में नाम कमा रही है।
  ---कांता देवी, मोड़ी
रितिका ग्रामीण लड़की जो खेती-बाड़ी के काम में लगी रहती थी किंतु आज एमबीबीएस करके जन सेवा में जुट गई है। मां-बाप अधिक पढ़े-लिखे न होने के कारण भी लड़की ने नाम कमाया है और आज के दिन रोहतक से एमबीबीएस कर डाक्टर बन चुकी है। जनसेवा उनका ध्येय है। उनके पिता दिनेश कुमार एक किसान है।
-- डा रितिका यादव, कनीना
 अंशिका ग्रामीण क्षेत्र संबंध रखते हुए भी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष रोहतककर रही है। उसमें सिद्ध कर दिया है कि घर परिवार में कोई बहुत पढ़ा लिखा न हो तब भी लड़कियां नाम कमा सकती है। यही कारण है कि अंशिका के मां-बाप को उन पर गर्व है और वह डाक्टरी का कोर्स कर रही है।
--अंशिका, कनीना
कनीना की एकता जो हाल ही में एसआई बनी है। घर परिवार के हालात बहुत बेहतरीन न होते हुए भी अपने ही दम पर इस पद तक पहुंची है। कड़ी मेहनत का परिणाम है जिसके कारण वह एसआई पद पर पहुंच पाई है। परिवार को उन पर नाज है। वर्तमान में झाड़ोदा से ट्रेनिंग चल रही है।
--एकता यादव,कनीना
 डिंपल जांगड़ा महिला सरपंच है। कैमला की महिला सरपंच है। कितनी ही महिलाएं सरपंच का कार्य कर रही है। 2022 में निर्वाचित हुई डिंपल जांगड़ा स्वच्छता, जल शक्ति, ऊर्जा बचाओ, बालिका शिक्षा आदि क्षेत्र में नाम कमा रही है और पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।
----डिंपल जांगड़ा, कैमला
 आरजू माइनिंग इंस्पेक्टर है। अपने दम के चलते वह इस पद पर पहुंची है। ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हुए भी उन्होंने ऊंचा मुकाम हासिल किया है। परिवार की हालात चाहे अच्छी नहीं रही हो परंतु इस लड़की ने इस पद पर पहुंचकर सिद्ध कर दिया है की मेहनत के आगे सब कुछ शून्य हो जाता है और मेहनत करने वाला ऊंचाइयों को छूता है। वर्तमान में रेवाड़ी में कार्यरत है।
----आरजू माइनिंग इंस्पेक्टर
रितिका यादव पुत्री सवाई सिंह ग्रामीण लड़की ने एमबीबीएस कर ली है तथा अब पीजी की तैयारियों में जुटी है। परिवार अधिक लिखा पढ़ा नहीं है तथापि उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर नाम कमाया है और डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की है। अब पीजी की तैयारी में जुटी है।
--डा. रितिका यादव, कनीना
 गरीब परिवार से उठकर कालेज के प्राध्यापक पद/सहायक प्रोफेसर पद तक कनीना की शर्मिला यादव पहुंची है। वर्तमान में रोहतक में शिक्षण का कार्य कर रही है। उनके पिता एक सामान्य दुकानदार हैं। उनकी मेहनत के बल पर ऐसा संभव हो पाया है।
   डा शर्मिला
फोटो कैप्शन: कांता, रितिका, डा शर्मिला, एकता ,डिंपल जांगड़ा, आरजू, रितिका यादव और अंशिका।







कट को लेकर किसानों का जोश बरकरार, 361वें दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान
**************************************************************
**********************************************************************
**********************************
********************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए किसान अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। धरनेकी अध्यक्षता दाताराम  बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि हम केंद्र सरकार के इंतजार में है यदि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू नहीं होता है, तब हम आगे की रणनीति बनाकर सरकार का विरोध करेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढऩे और उतरने का मार्ग बनना चाहिए। केंद्र सरकार के प्रति किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, कट के लिए हमने पहले ही प्रतिज्ञा ले रखी है, जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत- सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है, तब तक  धरना जारी रहेगा।
 धरना संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र कुमार शास्त्री एवं संयोजक पहलवान रणधीर सिंह ने बताया कि धरने को चलते 361 दिन हो गए हैं। केंद्रीय सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के द्वारा 9 मार्च 2022 को पचगांव गुरुग्राम रैली में राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की गई लेकिन आज तक कट का काम शुरू नहीं किया गया है। परंतु केंद्र सरकार ने किसानों को धोखे में रखा है, इनकी पीड़ा का खामियाजा सरकार को भुगतना  पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढऩे के लिए बूचावास- महेंद्रगढ़ या चरखी दादरी जाना पड़ेगा, वहां की दूरी भी अधिक है और पहुंचने में भी अधिक समय लगता है। केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे और जल्दी से जल्दी कट का काम शुरू करवाया जाए।
   इस मौके पर पहलवान धर्मपाल, महेंद्र सिंह, रामभज, सुरेंद्र सिंह, मुंशीराम, सरपंच हरिओम पोता, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, ठेकेदार शेर सिंह,  अशोक चौहान, सज्जन सिंह, ओम प्रकाश, रामकिशन, राजू उर्फ राजेश, राम भक्त, वेद प्रकाश, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय सिंह, ओम प्रकाश,  सूबेदार भूले राम, अशोक, धर्मपाल, मास्टर विजयपाल,  सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।





 एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--96 लोगों की एचआईवी जांच की गई
**************************************************************
**********************************************************************
****************************************
**************************
कनीना की आवाज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौताना, सेहलंग, धनौंदा व बूचावास गांवों में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 96 लोगों की एचआईवी एडस की जांच की गई इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इस मौके पर उप सिविल सर्जन डा हर्ष चौहान ने बताया कि एचआईवी एक प्रकार का विषाणु होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। यह विषाणु आगे चलकर एड्स का कारण बनता है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचने का एक मात्र उपाय एड्स के प्रति जागरूकता है। एचआईवी एड्स के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के
बारे में पता होना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर काउंसलर तरुण कुमार व रणधीर व इंद्रजीत एण्ड पार्टी के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05:एचआईवी एड्स के बारे में रैली द्वारा जागरूक करते हुए










 08 महाशिवरात्रि पर बाघोत में लगेगा विशाल मेला
-पौराणिक इतिहास समेटे हैं बाघोत
**************************************************************
**********************************************************************
************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत पर 08 मार्च को महाशिवरात्रि मेला लगने जा रहा है। वर्ष में दो बार मेला लगता है। सावन त्रयोदशी शिवरात्रि पर कावड़ मेला लगता है। बाघोत जिसे बाघेश्वर धाम नाम से पूरे भारत में जाना जाता है,का पौराणिक महत्व एवं अपने अंदर इतिहास समेटे हुए है।  महाशिवरात्रि पर कांवड़ कम अर्पित की जाती हैं।
 बाघोत का नाम बाघ के आधार पर पड़ा है।
 बाघोत का पुराना नाम हरयेक वन था। यहां पीपलाद ऋषि का आश्रम भी तो यहीं था। उनके कुल में राजा दलीप के कोई संतान नहीं थी। वे दु:खी थे और दुखी मन से अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास गए। उन्होंने अपना पूरा दु:ख का वृतांत मुनिवर को सुनाया। वशिष्ठ ने उन्हें पीपलाद ऋषि के आश्रम में नंदिनी नामक गाय एवं कपिला नाम की बछिया निराहार रहकर चराने का आदेश दे दिया। राजा ने गाय व बछिया को निराहार रहकर चराते वक्त एक दिन भगवान् भोलेनाथ ने बाघ का रूप बनाकर राजा की परीक्षा लेने का निर्णय लिया। बाघ ने बछिया पर धावा बोल दिया। गाय को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने को राजा तैयार हुए। परंतु जब वे ऐसा करने लगे तो  बाघ के स्थान पर शिवभोले खड़े थे। बाघ के कारण ही गांव का नाम बाघोत पड़ा। प्रारंभ में बाघेश्वर शिवालय का निर्माण कणाणा के राजा कल्याण सिंह रैबारी ने करवाया था जिसका समय समय पर उद्धार होता रहा है।
   बाघोत स्थित शिवालय उन भक्तों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है जिनके कोई संतान नहीं होती है। मेले में आकर दंपति अपने हाथों से एक विशाल वटवृक्ष को कच्चा धागा बांधकर सुंदर संतान होने की कामना करता है। जब संतान हो जाती है तो यहां आकर ही धागा खोलता है। यही कारण है कि शिवलिंग के पास ही खड़ा एक वटवृक्ष कच्चे धागों से लदा मिलता है।
हरियाणा सरकार की पुस्तकों में भी बाघोत का छोटा उल्लेख है वहीं लेखक एचएस यादव की कृति में संपूर्ण इतिहास दिया गया है।
बाघोत के शिवालय का शिवलिंग स्वयंभू होने के कारण यहां अपार भीड़ भक्तों की वर्षभर चलती है। छोटा सा गांव है किंतु ठहरने के लिए अनेक धर्मशालाएं हैं। प्राकृतिक शिवलिंग के भक्त दर्शन कर प्रसन्न हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 01:बाघेश्वरी धाम शिवालय
              02:प्राकृतिक शिवलिंग
             03: कच्चे धागों से बंधा वटवृक्ष



महाशिवरात्रि पर बेर एवं गाजर की रहती है मांग
 -तैयारी में जुटे हैं लोग
**************************************************************
**********************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना की आवाज। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर बेर, गाजर एवं फलों की मांग रहती है। गाजर जो 20 रुपये किलो बिक रही है। वहीं बेर 50 रुपये तो केले 80 रुपये दर्जन बिक रहे हैं। इस दिन व्रत होने से बेलपत्र की भी मांग रहती है। महाशिवरात्रि के दिन महंगे रहने की संभावना है।
  गाजर के अच्छे भाव मिलने की संभावना से  किसानों ने खेतों से गाजर बचा रखी है और उन्हें बाजार में बेचकर आय माने की संभावना है। उधर  बेहतर बेर की पैदावार लेने वाले बेरों की पैकिंग कर रहे हैं। दूध, बेलपत्र, धतूरा, भाग के पौधों की भी मांग रहती है। दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि वो बेर, बेलपत्र, बेर एवं अन्य पदार्थों का प्रबंध कर चुके हैं।






 बैंक मैनेजर बनकर मांगा ओटीपी
- खाते से कट गये करीब 60 हजार रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
**************************************************************
**********************************************************************
*****************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव ककराला से एक व्यक्ति के पास फोन आया और फोन करने वाले ने अपने को मैनेजर बताया। इस प्रकार मैनेजर बनकर खाताधारक से ओटीपी नंबर मांग लिए, देखते-देखते उनके खाते से करीब 60 हजार रुपये कट गए। पीडि़त ने कनीना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
 कनीना पुलिस में ब्रह्मदत्त ककराला निवासी ने बताया कि उनके फोन नंबर पर एक फोन काल आई और काल करने वाले ने बताया कि वह पीएनबी मैनेजर बोल रहा है। उसने कहा कि आपका एटीएम बंद हो गया है उसे चालू करवाना है। जब पीडि़त ने कहा ठीक है तो उसके द्वारा भेजे हुए ओटीपी नंबर पीडि़त ने बता दिये। देखते-देखते उनके पीएनबी के खाते से 59998 रुपये रुपये दो बार में कट गए। पहली बार 49999 रुपये तो दूसरी बार 9999 रुपये कट गये। उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। कनीना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।































महिला के खाते से उड़ाये 27000 रुपये
-धोखाधड़ी का मामला दर्ज
**************************************************************
**********************************************************************
************************************
******************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव खैराणा की एक महिला ने उनके खाते से 27000 रुपये  की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
 अनीता यादव खैराणा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनके पास एक फोन से काल आई कि वह अपने को एलआईसी का अधिकारी बता रहा था। और उसने उनके खाते में फेक राशि भिजवाने का संदेश भिजवाया तत्पश्चात में राशि वापस करने के लिए मजबूर किया जिसके चलते उन्होंने वह राशि वापस की और उनके खाते 27000 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। महिला ने बताया कि उनके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन हुई है।  कनीना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


 

 

 

फिल्म इंडस्ट्रीज के महान नायक सतीश कौशिक की धर्मपत्नी ने गांव धनौंदा का किया दौरा
- मेरा गांव धनौंदा बहुत अच्छा -शशि कौशिक

**************************************************************
**********************************************************************
*****************************
*************************************
कनीना की आवाज।
। देश के जाने-माने विख्यात फिल्म इंडस्ट्रीज के निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक के परिवार द्वारा आज उनके पैतृक गांव धनौंदा में आकर गांव की मिट्टी को प्रणाम किया तथा अपने गांव की  गलियों का भ्रमण भी किया।  यहां गौरतलब है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के महान नायक सतीश कौशिक कनीना के निकटवर्ती ग्राम धनौंदा की मिट्टी में जन्मे थे जिन्होंने धनौंदा गांव की मिट्टी में खेल कर अपना बचपन शुरू किया था। उनके परिवार में उनके भाई ब्रह्मदत्त कौशिक, उनके दूसरे भाई अशोक कौशिक तथा उनकी धर्मपत्नी  शशि कौशिक ने गांव धनौंदा का दौरा कर गांव में स्थित बाबा दयाल के मजार पर मन्नत मांगी वहीं गांव में स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर जाकर मन्नत मांगी।
   इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्रीज के महान नायक सतीश कौशिक के भाई अशोक कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सब भाई इसी गांव की मिट्टी में पैदा हुए थे जिसके कारण हमारा इस मिट्टी से आज भी पूरा प्रेम है। उन्होंने यह भी बताया सतीश कौशिक  ने  फिल्म इंडस्ट्रीज में आकर जो नाम कमाया उसमें देश प्रदेश में जिले के साथ उनके पैतृक ग्राम धनौंदा का भी नाम ऊंचा हुआ है। जिसके कारण आज हमारे पैतृक गांव धनौंदा को अपने प्रदेश व देश में ही नहीं जहां तक  सतीश कौशिक की फिल्में गई वहां तक पहुंचने का आयाम स्थापित हुआ। सतीश कौशिक  अपने गांव से बड़ा लगाव रखते थे और इसी के कारण उन्होंने गांव में करोड़ों रुपये सरकार द्वारा खर्च  करवा कर गांव को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने यह भी बताया की श्री कौशिक द्वारा गांव धनौंदा में बहुत बड़ा खेल स्टेडियम बनाकर गांव को सौंप दिया ताकि गांव में विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी देश व प्रदेश में अपना नाम ऊंचा कर सके। सतीश कौशिक का एक सपना था कि वह जिस मिट्टी में पैदा हुए हैं उस गांव का नाम अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचने का कार्य करेंगे लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था।
  फिल्म इंडस्ट्रीज के महान नायक सतीश कौशिक की धर्मपत्नी शशि कौशिक ने बताया मुझे कई बार अपने पति के गांव आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुझे भी अपने गांव की तरह अपने पति का गांव धनौंदा काफी अच्छा लगता है और भविष्य में भी हम लोग अपने गांव को याद रखेंगे तथा अपने गांव के मान सम्मान के लिए प्रयास करते रहेंगे ताकि हमारे गांव धनौंदा का नाम जिले प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में ऊपर उठ सके। वही गांव के ग्रामीणों द्वारा गांव में पहुंचने पर श्री कौशिक के परिवार का भव्य स्वागत किया गया। गांव के ठाकुर रतन सिंह तोमर, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, वीर सिंह परमार, पूर्व पंच घनश्याम सिंह, ठाकुर कृष्णपाल सिंह, ठाकुर कर्मवीर सिंह, विजय कुमार आर्य, डाक्टर फतेहचंद दायमा, पूर्व पंच सुनील कुमार, डॉ मुकेश तंवर, पृथ्वी सिंह, ठाकुर जसवंत सिंह, पूर्ण सिंह तंवर, दीपांशु तंवर ,नरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, सतपाल शर्मा के अलावा अन्य ग्रामीणों ने बताया की सतीश कौशिक जी का गांव धनौंदा से बड़ा ही गहरा लगाव रहता था। वह फिल्म इंडस्ट्रीज में जाने के उपरांत भी समय-समय पर गांव घरौंदा पहुंचते थे और ग्रामीणों से बेबाक खुलकर के मिलते थे तथा गांव में किसी भी तरह की समस्या ग्रामीणों द्वारा उनके सामने रखी जाती तो वह उसका तुरंत निराकरण करने में बढ़-चढ़कर के भाग लेते थे।सतीश कौशिक के चले जाने की क्षति उनके परिवार को ही नहीं समूचे गांव धनौंदा के साथ हरियाणा प्रदेश को भी है। सतीश को कभी भुला नहीं पाएगा। ग्रामीणों ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि वह जब भी गांव धनौंदा आएंगे गांव के 36 बिरादरी के लोग उनका दिल से स्वागत करेंगे।
 फोटो कैप्शन: सतीश कौशिक  के भाई वह उनकी धर्मपत्नी


Wednesday, March 6, 2024


 

 बैंक मैनेजर बनकर मांगा ओटीपी
- खाते से कट गये करीब 60 हजार रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
******************************************************
************************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव ककराला से एक व्यक्ति के पास फोन आया और फोन करने वाले ने अपने को मैनेजर बताया। इस प्रकार मैनेजर बनकर खाताधारक से ओटीपी नंबर मांग लिए, देखते-देखते उनके खाते से करीब 60 हजार रुपये कट गए। पीडि़त ने कनीना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
 कनीना पुलिस में ब्रह्मदत्त ककराला निवासी ने बताया कि उनके फोन नंबर पर एक फोन काल आई और काल करने वाले ने बताया कि वह पीएनबी मैनेजर बोल रहा है। उसने कहा कि आपका एटीएम बंद हो गया है उसे चालू करवाना है। जब पीडि़त ने कहा ठीक है तो उसके द्वारा भेजे हुए ओटीपी नंबर पीडि़त ने बता दिये। देखते-देखते उनके पीएनबी के खाते से 59998 रुपये रुपये दो बार में कट गए। पहली बार 49999 रुपये तो दूसरी बार 9999 रुपये कट गये। उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। कनीना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।







चैरिटेबल अस्पताल बनाने के लिए मिली जगह
-209 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा चैरिटेबल अस्पताल
******************************************************
************************************************************
**********************************
*******************
कनीना की आवाज। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की कनीना इकाई को स्थायी धर्मार्थ स्वास्थ्य केंद्र निर्माण करने के लिए हरियाणा मंत्रिमंडल ने 209 वर्ग मीटर जमीन देने की फैसला कर लिया है। विगत करीब 6 सालों से स्वास्थ्य क्षेत्र में जन सेवा करती आ रही सेवा भारती को अब खुशी है कि कम से कम स्थायी जगह पर यह अस्पताल निर्मित कर सकेंगे। डीएवी स्कूल के पास 209 वर्ग मीटर भूमि 8.25लाख की लागत पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में स्थायी धर्मार्थ स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी से बात की गई-
 सुरेश शर्मा प्रधान ने कहा कि वे लंबे समय से कनीना में जन सेवा प्रदान करते आ रहे हैं किंतु उनके पास स्थायी धर्मनाथ स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं था। सरकार ने इसके लिए जगह उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उसके बाद आम आदमी को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
-- सुरेश शर्मा प्रधान सेवा भारती
जगदीश आचार्य जिला अध्यक्ष ने कहा कि करीब 6 वर्षों से मरीजों को स्वास्थ्य सेवा संबंधित सुविधाएं प्रदान करते आ रहे हैं। विगत दो वर्षों से नगर पालिका कनीना से जगह पाने के लिए बार-बार प्रयास करते आ रहे हैं। मंत्रिमंडल के फैसले ने अब जगह उपलब्ध करवाने फैसला लिया है। उन्हें बेहद खुशी है कि भविष्य में लोगों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
--जगदीश आचार्य जिला अध्यक्ष
 मीडिया प्रभारी सेवा भारती योगेश अग्रवाल, श्यामसुंदर महाशय, महेश बोहरा आदि ने खुशी जताई है कि मंत्रिमंडल ने स्थायी धर्मार्थ स्वास्थ्य केंद्र के लिए कनीना नगर पालिका के तहत खसरा संख्या 207/9 -10 में 209 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इससे आम आदमी को भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सरकार का आभार जताया है।
फोटो कैप्शन :जगदीश आचार्य  एवं सुरेश शर्मा।







राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में खंड कनीना से 12 बच्चों का चयन
******************************************************
************************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा/ नेशनल मींस कम मेरिट स्कालरशिप में कनीना खंड से 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ  जिसमें पड़तल स्कूल के दो बच्चे भी चयनित हुए हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए राजकुमार मुख्याध्यापक ने बताया कि कैमला स्कूल से रोहित शर्मा, पड़ताल स्कूल से जिया और हर्ष तलवाना से आस्था, बेवल स्कूल से रूपेश, पीयूष, भावेश,दीपेंद्र तथा हर्षविन, रामबास स्कूल से हकीकत तथा स्याणा स्कूल से अजय कुमार तथा ककराला स्कूल से मुदित का चयन हुआ है। लोगों ने इन बच्चों को बधाई दी है।







जेनेरिक औषधि दिवस -7 मार्च
गरीब व्यक्तियों की पहुंच में है जेनेरिक औषधियां
******************************************************
************************************************************
******************************************
***********
कनीना की आवाज। भारत सरकार ने जहां हर गरीब से गरीब इंसान तक औषधियां पहुंचाने का लक्ष्य लेकर जेनेरिक औषधियों के स्टोर खोले हैं। कनीना में भी एक स्टोर खुला हुआ है जहां औषधियां सस्ती और सुलभ तरीके से मिल जाती है। जहां किसी प्रमुख कंपनियों की औषधियां महंगे दामों पर मिलती है वही जेनेरिक औषधियां उनसे चौथाई कीमत पर भी उपलब्ध हो जाती है। लगभग विभिन्न प्रकार की औषधियां इन स्टोरों पर उपलब्ध है और सरकार का लक्ष्य पूरा कर रही है। इस संबंध में कुछ लोगों से चर्चा की गई--
**जेनेरिक और ब्रांड कंपनी के की दवाए, दोनों ही लगभग एक जैसी होती है, साल्ट भी दोनों में एक जैसे होते हैं, लाभ भी लगभग दोनों के एक जैसे होते हैं किंतु पैकिंग एवं स्टैंडर्ड आदि में कहीं कोई थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है जिसके कारण जेनेरिक औषधियां सस्ते में मिल जाती हैं गरीब तबके के लोग भी इन औषधियों क़ो खरीद स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। भारत सरकार इन औषधियों के स्टोर खोलने पर को तत्पर है और देश भर में विभिन्न स्टोर खोले गये है। इन स्टोर पर अनेकों औषधियां उपलब्ध हो जाती हैं।
--- डाक्टर विनय कुमार, कनीना
जेनेरिक औषधियां विशेषकर उन लोगों के लिए अधिक लाभप्रद है जिनके पास अधिक धन दौलत नहीं होती और आसानी से खरीद सकते हैं। वैसे तो इन औषधियों को कोई भी इंसान खरीद कर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है, स्टोर भारत सरकार द्वारा खोले जाते हैंं।
--अनिल कुमार, जवाहरनगर
जेनेरिक औषधियां और किसी कंपनी के औषधियों में आम आदमी की नजर में कोई अंतर नहीं होता। क्योंकि महंगी दवाई गरीब तबके के लोग खरीदने में असमर्थ होते हैं, ऐसे में उनके लिए ये दवाएं वरदान साबित होती हैं।
--- धर्मपाल कपूरी
जेनेरिक औषधियां खरीदने में के लिए अधिक पैसों की जरूरत नहीं होती। आम आदमी की पहुंच में होती हैं। इतनी राशि हर इंसान के पास उपलब्ध होती है जिसके कारण ये गरीब और अमीर सभी के आसानी से सुलभ हो जाती हैं और वे  स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।  --रोहतास कुमार खेड़ी तलवाना
जेनेरिक औषधि स्टोर खोलकर गरीब से अमीर हर इंसान के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं। जहां बहुत मामूली सी कीमत पर औषधियां मिल जाती हैं। इन औषधीय में साल्ट वही होते जो किसी कंपनी के होते हैं। इसलिए ये आम व्यक्ति के लिए भी बहुत लुभावनी होती है। लगभग हर बीमारी के लिए ये औषधियां मिल जाती हैं।  
--सुरेंद्र कुमार, जोनावास
फोटो कैप्शन: डा. विनय शर्मा, अनिल कुमार ,धर्मपाल, रोहतास एवं सुरेंद्र।





कट की मांग को लेकर धरना 360वें दिन जारी
-अनिश्चितकालीन धरना रहा जारी
******************************************************
************************************************************
***************************************
**************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जजारी रहा। धरने की अध्यक्षता वेद प्रकाश सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए, इसके लिए हम हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार है। धरना स्थल पर किसान सुबह यह सोच कर बैठते हैं कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट के लिए हैं साकारात्मक संदेश मिलेगा लेकिन शाम को निराशा के साथ खड़ा होना पड़ता है। हमने पक्का इरादा बना लिया है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है तब हम डटकर सरकार का विरोध करेंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है और उसके बाद आश्वासन भी दिया गया की कट का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। धरना स्थल पर बैठे हमें एक साल हो गया है। कितनी परेशानी हो रही है यह बात किसान ही जानते हैं। केंद्र सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इससे साफ जाहिर होता है कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है यदि इन्होंने उग्र रूप धारण कर लिया तब सरकार के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। किसानों ने सोच रखा है कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हमारा धरना जारी रहेगा।
 इस मौके पर आचार्य मक्खन लाल, अशोक,नरेंद्र  शास्त्री,  मास्टर विजयपाल, डॉ लक्ष्मण सिंह, रामकिशन, सुरेंद्र सिंह, डॉ राम भक्त, मनफूल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, कृष्ण कुमार पंच, धर्मपाल,सीता राम, मास्टर विजय सिंह, इंस्पेक्टर सतनारायण, प्रधान कृष्ण कुमार, सूबेदार हेमराज अत्री, बाबूलाल, ओम प्रकाश, रोशन लाल आर्य,  मु तार सिंह, दाताराम, प्यारेलाल,  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।









बाबा राधेदास की स्मृति में लगाया गया भंडारा, भजन भी आये आयोजित हुए
******************************************************
************************************************************
************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के बाबा रामेश्वर दास आश्रम कनीना पर बुधवार को संत राधेदास की स्मृति में भंडारा आयोजित किया गया जबकि मंगलवार रात को भजन सत्संग चले। विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद मोहन ने बताया बाबा राधेदास की स्मृति में यह भंडारा आयोजित किया गया है। इस मौके पर मोहन सिंह ने अपने हाथों से भक्तों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराया। हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन होता है।
फोटो कैप्शन 2: साधु संतों को भंडारे का प्रसाद खिलाते भक्तजन।




जुआ खेलते तीन व्यक्ति पकड़े
--2210 रुपये भी बरामद

******************************

***************************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर एक गेहूं के खेत से तीन व्यक्तियों को ताश के बहाने जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। साथ में 2210 रुपये भी बरामद किए हैं। मुखबिरी के आधार पर कनीना पुलिस ने बताये गये स्थान पर छुपकर पाया कि तीन व्यक्ति पवन , होशियार सिंह तथा चिंटू तीनों ताश के बहाने जुआ खेल रहे हैं।  पुलिस ने मौके से 2210 रुपए बरामद किये और 52 ताश के पत्ते भी अखबार सहित बरामद किए। कनीना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





सरसों चोरी के मामले में एक और आरोपिता गिरफ्तार,
-लिया पुलिस रिमांड पर
******************************************************
************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
सरसों चोरी के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार, मामले में अबतक पांच आरोपितों को किया गया है गिरफ्तार।
सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सरसों चोरी के मामले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पह














चान अजीत वासी बहु झोलरी थाना साल्हावास जिला झज्जर हाल आबाद पड़तल कनीना के रूप में हुई। आरोपित पर पहले भी चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा कल महिला आरोपिता काली वासी पड़तल को राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया, आरोपिता सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल थी और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद छुपने के लिए राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। आरोपिता पर पहले भी चोरी के 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों बलजीत उर्फ कालिया वासी बहु झोलरी, राहुल उर्फ मिरगला वासी मौहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी और नरेंद्र उर्फ ढिल्लू वासी आलमपुर थाना तोशाम भिवानी को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस ने नकदी बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अर्श वर्मा ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व सीआईए टीमों को चोरी के मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की टीम ने सरसों चोरी के मामले में आरोपितों का पता लगाकर एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अजीत वासी गांव खैराना ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने गांव भोजावास की सीम में ट्युबल पर मकान बना रखे हैं, मकान पर एक कमरे में अपने खेत की सरसों कट्टों में भरकर रखी हुई थी। दिनांक 20 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे वह अपने ट्युबल से अपने घर आ गया था। अगले दिन दिनांक 21 दिसंबर को वह दोपहर करीब 1.30 बजे अपने ट्युबल पर गया तो कमरे में रखी हुई सरसों में से करीब 50 कट्टे सरसों के गायब मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 50 कट्टे सरसों चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक और आरोपित गिरफ्तार--
 सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सरसों चोरी के मामले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान काली वासी पड़तल के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपिता को राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपिता सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल थी और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद छुपने के लिए राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। पुलिस द्वारा आरोपिता से सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने ने शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों बलजीत उर्फ कालिया वासी बहु झोलरी, राहुल उर्फ मिरगला वासी मौहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी और नरेंद्र उर्फ ढिल्लू वासी आलमपुर थाना तोशाम भिवानी को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस ने नकदी बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अर्श वर्मा ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व सीआईए टीमों को चोरी के मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की टीम ने सरसों चोरी के मामले में आरोपितों का पता लगाकर एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अजीत वासी गांव खैराना ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने गांव भोजावास की सीम में ट्यूबवेल पर मकान बना रखे हैं, मकान पर एक कमरे में अपने खेत की सरसों कट्टों में भरकर रखी हुई थी। दिनांक 20 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे वह अपने ट्यूबवेल  से अपने घर आ गया था। अगले दिन दिनांक 21 दिसंबर को वह दोपहर करीब 1.30 बजे अपने ट्यूबवेल पर गया तो कमरे में रखी हुई सरसों में से करीब 50 कट्टे सरसों के गायब मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 50 कट्टे सरसों चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


Tuesday, March 5, 2024


 


जुआ खेलते तीन व्यक्ति पकड़े
--2210 रुपये भी बरामद
****************************************************
**********************************************************
*******************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर एक गेहूं के खेत से तीन व्यक्तियों को ताश के बहाने जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। साथ में 2210 रुपये भी बरामद किए हैं। मुखबिरी के आधार पर कनीना पुलिस ने बताये गये स्थान पर छुपकर पाया कि तीन व्यक्ति पवन , होशियार सिंह तथा चिंटू तीनों ताश के बहाने जुआ खेल रहे हैं।  पुलिस ने मौके से 2210 रुपए बरामद किये और 52 ताश के पत्ते भी अखबार सहित बरामद किए। कनीना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सरसों चोरी के मामले में एक महिला आरोपिता गिरफ्तार,
-मामले में अब तक चार आरोपितों को किया गया है गिरफ्तार।
****************************************************
**********************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सरसों चोरी के मामले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान काली वासी पड़तल के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपिता को राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपिता सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल थी और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद छुपने के लिए राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। पुलिस द्वारा आरोपिता से सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने ने शामिल अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों बलजीत उर्फ कालिया वासी बहु झोलरी, राहुल उर्फ मिरगला वासी मौहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी और नरेंद्र उर्फ ढिल्लू वासी आलमपुर थाना तोशाम भिवानी को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस ने नकदी बरामद की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अर्श वर्मा ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व सीआईए टीमों को चोरी के मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की टीम ने सरसों चोरी के मामले में आरोपितों का पता लगाकर एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अजीत वासी गांव खैराना ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने गांव भोजावास की सीम में ट्यूबवेल पर मकान बना रखे हैं, मकान पर एक कमरे में अपने खेत की सरसों कट्टों में भरकर रखी हुई थी। दिनांक 20 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे वह अपने ट्यूबवेल  से अपने घर आ गया था। अगले दिन दिनांक 21 दिसंबर को वह दोपहर करीब 1.30 बजे अपने ट्यूबवेल पर गया तो कमरे में रखी हुई सरसों में से करीब 50 कट्टे सरसों के गायब मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 50 कट्टे सरसों चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।





आर्य समाज में आयोजित हुआ हवन
****************************************************
**********************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। आर्य समाज कनीना में महर्षि दयानन्द जयंती के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मोहर सिंह साहब प्रधान आर्य समाज कनीना, बलवान सिंह आर्य, ओमप्रकाश आर्य, प्रेम कुमार, मास्टर कृष्ण प्रकाश, बहन सरला लता, सहित अनेक आर्य गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर मास्टर रविंद्र आर्य, बहन आशा लता यजमान बने।
फोटो कैप्शन 04: हवन करते हुए आर्यसमाज







दंत चिकित्सा दिवस-6 मार्च
दांतों की जागरूकता के बाद घटने लगे हैं दंत रोगी-डा. मोरवाल
****************************************************
**********************************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। दांतों की नियमित रूप से देखरेख से ही दांतों की सुरक्षा की जा सकती है। दांत बगैर इंसान की जहां सुंदरता भी घटती है वही खानपान की समस्या भी पैदा हो सकती है। दंत चिकित्सा दिवस पूर्व, कनीना उप-नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. जितेंद्र मोरवाल से चर्चा की गई।
डा. मोरवाल ने बताया कि कभी एक सौ से भी अधिक दंतरोगी प्रतिदिन कनीना अस्पताल में आते थे किंतु अब दांतों के प्रति जागरूकता बढऩे से प्रतिदिन  50 के मरीज आते हैं। जिनमे सबसे अधिक बच्चे,बूढे तत्पश्चात युवा होते हैं। जहां स्कूलों में भी बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहा है जिसमें सभी बच्चों के ेसमय समय पर दांतों का निरीक्षण किया जाता है अनेकों विद्यार्थी प्रत्येक स्कूल में रोगी मिलते हैं, दांतों से परेशान मिलते हैं तथा दांतों से संबंधित बीमारी के मरीज मिलते हैं।
 डॉक्टर का कहना है कि कनीना क्षेत्र में जहां सबसे अधिक पायरिया के शिकार मिलते हैं जिसमें दांतों में छेद हो जाता है, दांतों में बहुत दर्द होता है, इसके बाद मसूड़ों से खून आना, मसूड़े में सडऩ पैदा होना, मुख से बदबू आना तथा दांतों के क्रेकिंग की समस्या भी मिलती है। क्षेत्र के जल में जहां फ्लोराइड अधिक होने से दांत पीले पड़ जाते हैं और भंगुर होकर टूट सकते हैं। उन्होंने बताया कि जहां बच्चों में रोग मिलते हैं, तत्पश्चात बूढ़ों में और बाद में युवा वर्ग भी शामिल है। हजारों में एक या दो दांतों के कैंसर से संबंधित रोगी भी मिल जाते हैं।
क्या बरतें सावधानियां -
डा. जितेंद्र मोरवाल ने बताया की नियमित रूप से दांतों की सफाई की जानी चाहिए। विशेष कर रात को सोते समय भी दांतों की सफाई करें, सबसे अधिक जल में फ्लोराइड पाया जाता है, साफ एवं शुद्ध पानी प्रयोग करें, साथ में जंक फूड खाने वाले लोगों में दांतों से संबंधित अधिक बीमारियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 3 से 6 महीने बाद महीने में एक बार दंत चिकित्सक से जरूर सलाह लेनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दांतों संबंधित बीमारी हो तो प्रारंभ में ही उसका इलाज किया जा सके।
विशेष कर साफ एवं अधिक पानी पानी अधिक पीना चाहिए ताकि मुख से बदबू न आये, किसी प्रकार के मुंह के अंदर पदार्थ हो वो भी घुलकर खत्म हो जाएं।
उन्होंने बताया दांतों एवं मसूड़ों में बीमारी फैल जाती है। असामान्य आकार के दांत, अनुवांशिक बीमारियों के भी लक्षण हो सकते हैं, अक्सर दांतों में दर्द, ठंड के प्रति संवेदनशील होना,  32 दांतों के से अधिक दांत पैदा होना, दांतों के बीच गैप बढऩा, मसूड़े की समस्याएं आदि कई ऐसी बीमारियां दांतों से संबंधित मिलती है जिनका इलाज समय पर करवाई तो संभव है।
फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल







उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया अमृतसर में शैक्षणिक भ्रमण
--बाघा बोर्डर भी देखा लड़कियों ने
****************************************************
**********************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अपना परचम लहराने के उपरांत प्राचार्य डा. विक्रम सिंह के निर्देशन में राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी की छात्राओं को अमृतसर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को ले जाया गया। उन्हें अटारी -वाघा बार्डर पर बीटिंग  रिट्रीट समारोह दिखाया गया, जिसमें  सैनिकों के बीच ऊर्जावान प्रदर्शन, हाई किक और शक्तिशाली हैंडशेक शामिल था ।  यह राष्ट्रीय गौरव का कार्यक्रम  मनोरंजन का साधन भी है , जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में देशी एवं विदेशी नागरिक सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम से पूर्व  महाविद्यालय की छात्राओं ने  देशभक्ति गीतों पर  झूमते  हुए नृत्य किया।
  तदुपरांत उन्हें स्वर्ण मंदिर तथा जलियांवाला बाग का भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा प्राध्यापकों ने उन्हें  इन ऐतिहासिक स्थलों के  महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में  जानकारी  देते हुए उनके महत्व से अवगत  करवाते हुए ज्ञानवर्धक किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्राएं  विद्यार्थियों के लिए अनुभव के माध्यम से सीखने का महत्वपूर्ण स्त्रोत है।  अनुभव के माध्यम से  इतिहास  रीति-रिवाजों, भाषा और संस्कृतियों के बारे में सीखना अधिक आनंददायक होता है । ये यात्राएं उनके दृष्टिकोण  को व्यापक करती हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं के मार्ग दर्शन के लिए डा सीमा देवी, प्रोफेसर हरपाल सिंह, प्रोफेसर सुषमा यादव भी साथ रहे।
फोटो कैप्शन 02: अमृतसर का शैक्षिक भ्रमण करती छात्राएं।







महिला सशक्तिकरण ,जागरूकता, आत्मनिर्भरता के साथ जीवन में स्वावलंबी बनने  की ट्रेनिंग
-- दिलबाग सिंह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कनीना मुख्य अतिथि रह
****************************************************
**********************************************************
**********************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में वूमेन पीपल टू पीपल इंडिया(डब्ल्यूपीटीपीआई) एनजीओ के तत्वाधान में दिशा वूमेन इंप्रूवमेंट थाट इंटर्नशिप डेवलपमेंट(डब्ल्यूआईटीआईडी)  ट्रेनिंग का आयोजन विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में दिलबाग सिंह खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कनीना मुख्य अतिथि रहें। कार्यक्रम के अध्यक्षता  एनजीओ के प्रोग्राम मैनेजर अशोक कुमार यादव ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने किया।  दिनेश कुमार और भारती ने महिला सशक्तिकरण ,जागरूकता, आत्मनिर्भरता के साथ जीवन में स्वावलंबी बनने का प्रेरणा दी और बताया कि हमें छोटे से छोटे कारोबार से शुरू करके अपने साथ -साथ परिवार को भी आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा कक्षा प्रथम से आठवीं तक प्रवेश दिलवाने की अपील की और बताया कि आपका विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई निरन्तर श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। वर्तमान में भी बुनियाद में चार विद्यार्थी खंड स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
 मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने शैक्षिक सत्र 2023 -24 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति -पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर होशियार सिंह वरिष्ठ अध्यापक ,सुनील कुमार डीपीई ,मनवीर सिंह ,सुनील कुमार शास्त्री ,राजेश कुमार ,सुबे सिंह एसएमसी प्रधान, सूबे सिंह समाजसेवक ,रेखा आशा वर्कर, प्रियंका आंगनवाड़ी वर्कर, एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो कैप्शन 03:छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए विभिन्न अधिकारी।









कट के लिए किसानों का केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश,  359वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान
****************************************************
**********************************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता डा लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार को याद दिला रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के काम को शुरू नहीं किया गया तब हमें मजबूरन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ेगा। किसानों का गुस्सा सरकार के विरुद्ध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों के दु:ख दर्द को समझे और राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने के मार्ग को बनाने में देरी न की जाए। क्षेत्र को कट की जरूरत है, मांग जायज है, कट बनने के बाद ही इन 40-50 गांवों का विकास हो सकता है।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 359 दिन हो गए हैं लेकिन धरातल पर कार्य शुरू न होने के कारण किसानों में आक्रोश है।  केंद्र सरकार किसानों की परेशानी  को समझे और जितना जल्दी हो सके  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करवाया जाए। जब तक कट का काम शुरू नहीं होगा, हमारा धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर चेयरमैन सतपाल,नरेंद्र कुमार शास्त्री, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजयपाल, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह , सुरेंद्र सिंह, डा राम भक्त, अशोक, मनफूल, सत्य प्रकाश, महेंद्र सिंह,सीता राम, सूबेदार हेमराज अत्री, बाबूलाल, ओम प्रकाश,  वेद प्रकाश, रोशन लाल आर्य,  मु तार सिंह,   पंडित मनीराम अत्री,    दाताराम, प्यारेलाल, मास्टर विजय सिंह, इंस्पेक्टर सत्यनारायण  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।















 बाबा राधेदास की पुण्यतिथि 6 मार्च को होगा भंडारा
****************************************************
**********************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना के गौशाला मार्ग स्थित बाबा रामेश्वर दास आश्रम पर बाबा राधेदास महाराज की पुण्य तिथि 6 मार्च को मनाईं जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि 5 मार्च को रात को जागरण होगा और 6 मार्च को सुबह हवन यज्ञ और बाद में भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 


फ्रोजन फूड दिवस -6 मार्च
फ्रिज में भोजन रखने से बढ़ सकते हैं कुछ सूक्ष्मजीव-एसएमओ

****************************************************
**********************************************************
**************************************
***********
कनीना की आवाज।
विशेष कर गर्मियों के दिनों में फ्रीजर की आवश्यकता बढ़ जाती है। लोग फ्रिज में रखकर सामान को लंबे समय तक प्रयोग करना चाहते हैं, विशेषकर  फल सब्जियां तथा अन्य पदार्थों को फ्रिज में रखकर कई दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किये जाते हैं। जहां फ्रिज में रखे हुए भोजन के कुछ लाभ भी है तो कुछ हानियां भी सामने आती है।
 इस संबंध में डा. सुंदरलाल एसएमओ से बात की गई। उनके विचार इस प्रकार रहे-
फ्रिज में जमे हुए खाद्य पदार्थ की स्थापना 6 मार्च 1984 को अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन द्वारा की गई थी। फ्रिज में रखने से जहां अधिकांश जीवाणु की वृद्धि रुक जाती है और लंबे समय तक खाद्य पदार्थ सुरक्षित रह जाते हैं परंतु कुछ ऐसे भी जीवाणु होते हैं जो फ्रिज में रखने पर बढ़ते चले जाते हैं जिससे खाद्य पदार्थ खराब हो जाता हैं। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों को लोग फ्रिज से निकाल कर सीधे प्रयोग करते जिससे नुकसान होता है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनको फ्रिज में रखने से लाभ की बजाय नुकसान होता है। अधिक ठंडा होने पर पोषक तत्वों को हानि होती है।
 डाक्टर का कहना है कि अधिक समय तक फ्रिज में वजन रखने से उसकी गुणवत्ता धीरे-धीरे कम हो जाती है। ऐसे में ताजा भोजन नहीं रह पाता और यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है। करीब 50 प्रतिशत तक पौष्टिकता नष्ट हो जाती है। विशेषकर विटामिन बी और सी खत्म हो जाती है। फ्रिज में रखे हुए खाद्य पदार्थ लीवर और हृदय के लिए नुकसानदायक होते हैं वही फ्रिज में रखी वस्तुएं हृदय रोग को बढ़ावा देती है। यहां तक की विभिन्न प्रकार की एलर्जी और कैंसर की ओर भी बढ़ावा देती है। कोलस्ट्राल की मात्रा भी बढ़ जाती है।
फ्रिज में रखी हुई वस्तुएं एवं खाद्य पदार्थ प्रयोग करने हो तो उन्हें बाहर निकाल कर कुछ समय के लिए रख देने चाहिए। मटर और सब्जियों को पानी में धो लेना चाहिए किंतु फ्रिज से निकलकर वस्तु को ज्यादा देर तक हवा में ना रखें वरना ये चीज जल्दी खराब हो जाती है। फ्रिज में रखी हुई वस्तु को खरीदते समय पैकेट की डेट जरूर पढ़ लेना चाहिए वरना यह लाभ की बजाय नुकसान अधिक करती हैं। यह सत्य है कि भोजन को लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता है जिसके चलते हर इंसान फ्रिज की ओर दौड़ रहा है।
फोटो कैप्शन: डा. सुंदरलाल एसएमओ

 


Monday, March 4, 2024


 
 बाबा राधेदास की पुण्यतिथि 6 मार्च को होगा भंडारा
***************************************************
**********************************************************
***********************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के गौशाला मार्ग स्थित बाबा रामेश्वर दास आश्रम पर बाबा राधेदास महाराज की पुण्य तिथि 6 मार्च को मनाईं जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि 5 मार्च को रात को जागरण होगा और 6 मार्च को सुबह हवन यज्ञ और बाद में भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।







सेहलंग गांव के सड़क मार्ग से हटाये गये अवैध कब्जे
--33 लोगों को दिया गया था नोटिस
***************************************************
**********************************************************
*************************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग में सोमवार को प्रशासन द्वारा दादरी रोड पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। कनीना बीडीपीओ अरुण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में इस कार्य में लगे हुए थे।
 मिली जानकारी के अनुसार गांव में 33 लोगों को रोड के दोनों तरफ अवैध कब्जा हटाने के नोटिस दिए गए थे जिसके खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। प्रशासन द्वारा शुरू की गई कार्रवाई भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतवीर के घर के पास आकर कुछ समय के लिए रोक दी गई क्योंकि मकान मालिक का आरोप था कि प्रशासन कब्जे हटाने में भेदभाव कर रहा है लेकिन इसके बाद कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह और डीपीओ हरि प्रकाश बंसल भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन द्वारा से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई पुन: शुरू की गई । इसकार्रवाई में 10 के करीब मकान घरों और दुकानों के यहां से अवैध कब्जे हटाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरे अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 07 से 09: अवैध कब्जा हटाते हुए प्रशासन कनीना।






कनीना पालिका के तहत 4.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
--विधायक अटेली ने किया उद्घाटन
***************************************************
**********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। नगर पालिका कनीना द्वारा किए गए विकास कार्यों का सोमवार को उद्घाटन हुआ जिसमें अटेली विधायक सीताराम द्वारा उद्घाटन किया गया।  करीब 4.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और आगे लगभग 18 करोड़ के कार्य विकास कार्य होने वाले हैं।
 मिली जानकारी अनुसार अटेली रोड़ से सदर थाना तक रोड़ का निर्माण, सिविल अस्पताल से मंडी गेट तक रोड़  का निर्माण, मंडी रोड़ पर नाले का निर्माण, शहीद सुजान सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण, गणेश पार्क का सौंदर्यीकरण, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह वार्ड नंबर 3 गली का निर्माण, डा. कांगड़ा की गली का निर्माण आदि का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, समय पाल सचिव दिनेश कुमार एमई, जयवीर सिंह जेई,बाबू सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।  शहीद सुजान सिंह पार्क में विभिन्न अधिकारियों एवं नेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 06: विभिन्न अधिकारियों को पार्क में स्मृति चिह्न भेंट करते हुए।






रातभर श्याम भजनों पर झूमते रहे भक्त
-कनीना मंडी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
***************************************************
**********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में अनाज मंडी कनीना में दसवें विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से पहुंचे सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपने शानदार भजनों के माध्यम से पूरे परिवेश को श्याममय बना दिया । मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राव दान सिंह के सुपुत्र अक्षत राव ने श्याम बाबा की महिमा का जमकर गुणगान किया व विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता व समाजसेवी विनय यादव तथा पार्षद कमल यादव उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सचिन शर्मा ने शानदार मंच संचालन किया। कलाकार मोना मेहता फतेहाबाद, अर्पणा मिश्रा बरेली, अनंत मिश्रा बरेली व विकास जांगड़ा नारनौल ने पूरी रात बाबा का गुणगान किया।
 कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, व्यापार मंडल के प्रधान निरंजन मित्तल, दादा ठाकुर मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद, गुड्डू चौधरी, व्यापार मण्डल के उपप्रधान रवींद्र बंसल, पूर्व पार्षद रोशनलाल गोयल, समाजसेवी संजय गर्ग सुरेंद्र गामा, सुभाष मित्तल, सुनील कालिया, जोगेंद्र चेलावास, सरपंच रामनिवास बंसल,ठाकुर दलीप सिंह पाथेड़ा, रामधारी सिंह व प्राचार्य ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: श्रीश्याम कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट करते श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी।







 बाबा दयाल गौशाला से बिजली की लाइन हटवाने की गुहार
-एचटी लाइन गुजरती है ऊपर से
***************************************************
**********************************************************
*********************************
*******************
कनीना की आवाज। श्री बाबादयाल गौशाला के ऊपर से जा रही है एचटी लाइन को हटवाने के लिए गौशाला कमेटी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लगाई गुहार लगाई है।
गौशाला प्रधान ठाकुर पूर्ण सिंह तंवर ,वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर रतन सिंह तंवर, दिनेश शर्मा, जगदीश सिंह, पूर्व पंच सुनील कुमार, पूर्व पंच घनश्याम सिंह, ठाकुर कमल सिंह, ठाकुर भारत सिंह, नरेंद्र हलवाई, हनुमान सिंह, रामपाल शेखावत, ठाकुर कर्मवीर सिंह, विजय कुमार आर्य, सिंटू तंवर, सोनू तंवर के अलावा अन्य गौ भक्तों ने बताया कि गौशाला धनौंदा में लगभग 300 गोधन है तथा इसके ऊपर से जा रही बिजली की लाइन जिसके तार बिल्कुल ही लटके हुए होने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसको लेकर गौशाला कमेटी ने कई बार बिजली विभाग व जिला प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायत भेज कर यह लाइन हटाने करने की गुहार लगाई थी लेकिन अब तक बिजली विभाग द्वारा ना तो इस लाइन के तार ही टाइट किए गए और ना ही इस लाइन को हटाया गया।  गौशाला कमेटी में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग करते हुए गौशाला कमेटी के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को शिफ्ट करवाने की गुहार लगाई है ताकि गौशाला में काम करने वाले लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके।
 फोटो कैप्शन 04: गौशाला के सामने खड़े गौशाला प्रबंधक





 बस स्टैंड के स्पीड ब्रेकरों पर लगाई जाये सफेद पट्टी
--हो रही हैं दुर्घटनाएं
***************************************************
**********************************************************
**********************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना से दादरी जाने वाली सड़क पर स्थित गांव धनौंदा बस स्टैंड अंधे ब्रेकर बनने के कारण रोजाना हादसे हो रहें हैं।
गांव के पंच पृथ्वी सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, डा मुकेश कुमार तंवर, कृष्ण पाल सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, कुसुम पाल, पंडित कपिल, पंडित जगीराम सेठ  के अलावा अन्य ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि धनौंदा बस स्टैंड पर दो स्पीड ब्रेकर बनाए हुए हैं जिन पर सफेद पट्टी न होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। जिसके कारण यहां कभी तो किसी के हाथ टूट जाता है या कभी किसी का पैर लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मांग कर गांव धनौंदा बस स्टैंड के स्पीड ब्रेकरों पर व्हाइट लाइन लगवाने की गुहार लगाई है ताकि लोगों को दूर से ब्रेक कर नजर आए और वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सके। ग्रामीणों ने यह भी कहा अगर 10 दिन में इन ब्रेक रूम पर व्हाइट लाइन नहीं लगाई गई तो ग्रामीण मजबूरीवश कोई बड़ा कदम उठाएंगे।
फोटो कैप्शन 05: ग्रामीण अंधे ब्रेक करो की तरफ इशारा करते हुए।




 क्षेत्र में पड़ी फिर से ठंड, किसान जुटे हैं हुए हैं फसल कटाई में
--गर्मी में भी सर्दी का हुआ एहसास
***************************************************
**********************************************************
*******************************
*********************
कनीना की आवाज।  कनीना क्षेत्र में सोमवार को तापमान गिरने से ठंड पड़ी। जहां विगत दिनों से गर्मी पडऩे के चलते सरसों की फसल लावणी आ गई है। किसान लावणी में लगे हुए किंतु जहां विगत दिनों ओलावृष्टि और हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एक बार फिर से ठंड का माहौल बढ़ गया है। सोमवार की सुबह ठंड पड़ी जिसके चलते गेहूं की फसलों को लाभ होने का अंदेशा बन गया है। अभी तक गेहूं की फसल पर्याप्त वृद्धि नहीं कर पाई है। अगर बढ़ोतरी नहीं होती तो चारा भी काम पैदा होगा। माना जा रहा है कुछ दिनों और यह ठंड का सिलसिला जारी रहेगी। सुबह ठंड पड़ी तो दिन भर धूप खिलती रही तथा गर्मी पड़ी है। एक और जहां किसान का त्वरित गति से सरसों के लावणी में जुटे हुए ताकि किसी प्रकार के मौसम में बदलाव से पहले पहले फसल पैदावार ले ली जाए।
रबी फसल के दौरान किसानों ने मौसम के अनेक बदलते हुए रूप देखे हैं। जहां किसानों का कहना है कि एक माह तक धूप नहीं खिलने से सरसों की फसल में काफी नुकसान हो चुका है परंतु पैदावार लेने के बाद ही पता चल पाएगा कि सरसों की फसल में क्या कोई नुकसान हुआ है या नहीं।







नवोदय विद्यालय के प्राध्यापक गजेंद्र कुमार का निधन
-विगत दिनों से चल रहे थे बीमार
***************************************************
**********************************************************
*********************************
*******************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कार्यरत रसायन शास्त्र के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। प्राचार्य राजीव सक्सेना एवं समस्त स्टाफ ने शोक जताया है।
 प्राचार्य ने बताया कि वह अलवर जिला के मतलबवास गांव के निवासी थे तथा मई 2023 से जवाहर नवोदय विद्यालय  करीरा में कार्यरत थे। विगत दिनों से उनका इलाज चल रहा था जिसके चलते उनका आईएलबीएस अस्पताल में निधन हो गया।
 फोटो कैप्शन: गजेंद्र कुमार



कनीना स्कूल में विदाई समारोह आयोजित
--डा अजीत शर्मा रहे मुख्य अतिथि
***************************************************
**********************************************************
*********************************
*******************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की नौवीं कक्षा की  छात्राओं ने दसवीं कक्षा की छात्राओं को विदाई पार्टी दी।  इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डा अजीत कुमार शर्मा झगड़ोली वाले थे।
डा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली विदाई एवं सम्मान पार्टी एक अच्छी परंपरा है तथा यह उनके आपसी लगाव को दर्शाता है। उनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें उचित अवसर दिए जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की छात्राओं ने अनेक सराहनीय उपलब्धियां हासिल की है। इस विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा ज्योति ने अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर प्रतिस्पर्धा में प्रविष्टि पाई है, वहीं उपमंडल स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी इस विद्यालय की छात्राओं की धूम रही है, अनेक उपमंडल व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में इस विद्यालय की छात्राओं ने पोजीशन हासिल की है। कार्यक्रम में ज्योति, गूंजन भारती, हिमांशी, प्रियंका, प्रिया ,निशा व नवसर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने पूरे स्टाफ की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय में अपने अनुभव साझा किए।
 इस मौके पर एसएमसी प्रधान सावित्री देवी हेमलता  भांति देवी ,आरती,  सुभाष चंद्र वरिष्ठ शिक्षक कैलाश गुप्ता, संदीप कुमार राकेश कुमार ,डीपी,कश्मीरी निमल, राजबाला देवी राजबाला यादव, रिंकी यादव शालिनी, शीतल चौहान ,शीला देवी सुशील कुमार जांगड़ा शुभ कुमारी सतवीर सिंह तेजपाल सिंह शाहिद समस्त स्टाफ व अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि डा. अजीत कुमार शर्मा को मुख्याध्यापक एवं एसएमसी प्रधान की तरफ से भगवान राम का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
फोटो कैप्शन 02: डा अजीत को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए स्टाफ सदस्य।






बंदर एवं कुत्ते बने हैं आफत, 16 साल पहले पकड़वाएं थे बंदर
- आधा दर्जन बंदरों के काटने की हो चुकी हैं घटनाएं
***************************************************
**********************************************************
***********************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना शहर में बंदरों एवं आवारा कुत्तों के कारण जीना मुहाल हो गया है। प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान बंदर कर जाते हैं। किसी पेड़, फल, सब्जी, एंटीना , वायर आदि को नहीं छोड़ते। बंदर इधर-उधर घूमते रहते हैं। कुछ लोग आज भी इनको हनुमान के फौजी मानकर उनकी पूजा करते हैं किंतु दुर्भाग्य है कि आधा दर्जन घटनाएं बंदरों के काटने की घटित हो चुकी है। अब तक बंदरों को पकड़वाकर दूर नहीं भेजा गया है। यही हालात कुत्तों की है। इधर उधर भारी सं या में कुत्ते घूमते नजर आते हैं। कभी कुत्तों को मारने की कार्रवाई चलती थी जिस पर वर्तमान में प्रतिबंध है।
 महज वर्ष 2008 में नगरपालिका द्वारा 60 बंदरों को अन्यत्र छुड़वाया गया था तथा पश्चात कनीना मंडी के समाजसेवी शिवकुमार अग्रवाल लगातार सीएम विंडो एवं आरटीआई द्वारा बंदरों को पकड़वाकर दूर भिजवाने की मांग कर रहे हैं। 31 मार्च 2014 को नांगल माला क्षेत्र में इन 100 आतंकी बंदरों को छुड़वाने की अनुमति भी वन विभाग ने दे दी थी किंतु अब तक बंदरों को नहीं पकड़वाया गया है।
शिव कुमार अग्रवाल को विश्वास है कि निकट भविष्य में इन बंदरों को जरूर दूर छुड़वा दिया जाएगा। सीएम विंडो की जब उन्होंने आरटीआई लगाई तो उसे पता चला कि अभी प्रशासनिक अधिकारी कार्य भार ग्रहण कर रहे हैं उसके बाद ही बंदरों को दूर छुड़वाने की कार्रवाई की जाएगी। कस्बा कनीना के लोगों ने इन बंदरों से निजात पाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। कस्बा कनीना में करीब 500 बंदर 20 हजार की आबादी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि कस्बा कनीना के  घरों में उगाये गये पेड़ पौधे भी नहीं छोड़ते।
 सुनील कुमार, महेश, दिनेश, रवि कुमार आदि ने बताया कि बंदरों से उनका जीना मुहाल हो गया है। इन बंदरों को अविलंब दूर छुड़वाये जाने की मांग है।
उधर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डाक्टर पवन कांगड़ा बताते हैं कि जो लोग कुत्ते, बंदर, बिल्ली आदि पालते हैं उन्हें एंटी रेबीज की टीके जरूर लगवाने चाहिए किंतु यदि ये एंटी रेबीज के टीके लगे हुए कुत्ते बंदर, बिल्ली किसी को काट ले तो रोग फैलने की संभावना बहुत ही कम होती है। उन्होंने बताया कि जिन बिल्ली, कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगे हुए हैं उनसे यह रोग होने का खतरा कम होता है परंतु ये कुत्ते भी काट जाए तो टीके जरूर लगवा लेने चाहिए।
फोटो कैप्शन: डा. पवन कांगड़ा



























अनिश्चितकालीन धरना जारी, 358वे दिन भी जारी रहा
--काम शुरू होने के बाद ही हटेंगे धरने से
***************************************************
***************************************
*******************
****************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिचितकालीन धरना जारी है। सोमवार को धरने की अध्यक्षता चेयरमैन सतपाल पोता ने की और उन्होंने बताया कि हमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार के भरोसे पर धरना स्थल पर बैठे एक साल होने वाला है, कट के लिए केंद्र सरकार के द्वारा घोषणा की हुई है, उसके बाद आश्वासन भी दिया गया कि कट का काम जल्दी शुरू हो जाएगा लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। केंद्र सरकार किसानों के साथ  कट की मांग को अनदेखा कर रही है।  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट जरूरी है, श्रद्धालुओं को बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए बाघेश्वर धाम पहुंचने के लिए अधिक दूरी तह करनी पड़ती है और समय भी ज्यादा लगता है।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि कट का काम शुरू न होने के कारण किसानों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच  कट का काम शुरू न होने के कारण किसान जल्दी ही आगे की रणनीति बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच  कट का काम शुरू नहीं होता है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर डाक्टर लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र कुमार शास्त्री, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजयपाल, दाताराम, सीताराम,धर्मपाल, प्यारेलाल, मुंशी राम,   मास्टर विजय सिंह, मु तार सिंह,  बाबूलाल,  सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पंच, ओमप्रकाश, डॉ राम भक्त,  रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर।

 

 


नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

---करीब 27 लाख 90 हजार रुपयेकी धोखाधड़ी
***************************************************
***************************************
*******************
****************************************************
कनीना की आवाज।
नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 27 लाख 90 हजार रुपयेकी धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध जांच शाखा की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सतपाल वासी दिनोद भिवानी हाल आबाद निहाल विहार दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को निहाल विहार दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कनीना के गांव भोजावास निवासी सतबीर ने थाना सदर कनीना में इसकी शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि वह गांव में खेतीबाडी का कार्य करता है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात सतपाल वासी वार्ड न. 14 लोधी पन्ना मोहल्ला गांव दिनोद भिवानी से अनजाने में हुई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि आरोपित पुलिस की वर्दी में था, जिसने अपने आप को एसएचओ भिवानी बताया था और कहा कि वह बहुत पहुंच वाला आदमी है, कोई पढ़ा लिखा लड़का है तो वह उसको नौकरी लगवा सकता है, जिसकी एवज में पैसे देने होगे। इसके बाद आरोपित गांव भोजावास में स्कूटी पर गया और मेडिकल की दुकान पर शिकायतकर्ता से मिला और 7 लाख रुपये में शिकायतकर्ता के बेटे को एसएससी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपित ने जब शिकायतकर्ता से पैसे लिये तब कपिल ने प्रभाव में आकर के नौकरी लगने की इच्छा जाहिर की, आरोपित ने उससे भी नौकरी लगवाने के नाम पर 10.40 लाख रुपये हासिल कर लिये। ऐसे करके आरोपित ने शिकायतकर्ता सहित पांच अन्य व्यक्तियों से नौकरी लगवाने के नाम पर 27.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा की पुलिस टीम को दी, टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।