Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, March 18, 2024

कनीना थाना शहर प्रभारी में सरपंचों व वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की
- असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की
********************************************************
*******************************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में थाना शहर कनीना प्रबंधक निरीक्षक सुधीर कुमार के द्वारा गांवों के सरपंचों और वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की गई। आयोजित बैठक के दौरान थाना शहर कनीना क्षेत्र के गांवों के सरपंच और वार्ड पार्षद मौजूद रहे। थाना प्रभारी द्वारा सरपंचों को गांव में आपसी सामाजिक भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। गांव के सरपंचों, वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्र में पुरानी रंजिश के संबंध में भी जानकारी ली गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि तहत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न गांवों में एसपीओ नियुक्त कर खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। थाना प्रभारी ने बैठक में मौजूद सभी सरपंचों, वार्ड पार्षदों से अपील की कि अपने गांव/वार्ड के हर व्यक्ति को नशे के खिलाफ जागरूक करें और इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें। ताकि नशे की दलदल में फंसे लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव में नशीले पदार्थों बेचने वालों, तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को प्रदान करें ताकि समाज से नशा के अभिशाप को खत्म किया जा सके। क्षेत्र में अमन शांति एवं नशामुक्ति के लिए सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी हानिकारक है, इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जागरूक करने एवं पुलिस को नशा बेचने वाले लोगों की गुप्त सूचना देने की अपील की।
थाना प्रभारी ने शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश करने अथवा किसी तरह की अफवाह फैलाने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की बात कही। जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले, अवैध हथियार रखने वाले, जुआ खेलने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारी ने लोकसभा चुनाव मद्देनजर बैठक में मौजूद सभी से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपना लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कराने के लिए कहें, शस्त्र लाइसेंस धारक अपने नजदीकी थाना में अपना असला जमा कराएं।
फोटो कैप्शन 16: सुधीर कुमार आवश्यक निर्देश देते हुए।

 रेवाड़ी जाने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
-लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। कस्बे के दर्जनों लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कनीना -रेवाड़ी टी-प्वाइंट सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
 कनीना निवासी जगपाल सिंह, राकेश कुमार ,कंवर सिंह, सूबे सिंह, राम सिंह, जसवंत सिंह, अमर सिंह, दिलीप सिंह, रामपत सिंह, अभय सिंह, सत्यवान सिंह, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि ने एसडीएम कनीना को ज्ञापन सौंप कर कनीना से रेवाड़ी जाने वाली सड़क पर बनी संगम कालोनी तथा वार्ड नंबर एक व 14 के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि इस टी-प्वाइंट पर अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी से मांग की है कि अभी सड़क निर्माण का कार्य जारी है तो स्पीड ब्रेकर बनाए जाना आसान हैं ताकि लोगों की जान माल की सुरक्षा की जा सके। ज्ञापन एसडीएम कमौके पर न मिलने के कारण उनके सपरिंटेंडेंट को सौंपा।
फोटो कैप्शन 15: एसडीएम के सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन हुए

मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर का दान पत्र तोड़ कर की चोरी
--पुलिस पहुंची मौके पर
********************************************************
*******************************************************************
************************************
**********************
कनीना की आवाज। ककराला से कपूरी मार्ग पर बने हनुमान मंदिर में चोरों ने दान पत्र को तोड़ उसमें रखी नगदी चोरी कर ली है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हनुमान मंदिर के पास शराब का ठेका बना हुआ है जिसके कारण हो सकता है किसी शराबी आदि या अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पत्र को तोड़कर उसमें रखी हजारों की नगदी को चुरा ले गए। वही उन्होंने उक्त मामले की शिकायत कनीना थाने में देखकर मामले से अवगत कराया जिस पर स्वयं थाना अध्यक्ष ने अपने दलबल के सहित जाकर मौके की जांच की तथा लोगों द्वारा दी गई शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच आरंभ करती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र के अंदर अज्ञात चोरों ने कई जगह चोरियां कर लोगों का जीना हराम कर दिया है। क्षेत्र वासियों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
फोटो कैप्शन 14: पुलिस कपूरी में जाकर जांच करते हुए।

 तोड़ी गई गलियों को करें अविलंब निर्मित
--आवागमन में हो रही है परेशानी
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। कनीना में नगरपालिका भंग हुए छह माह से अधिक समय बीत गया है परंतु क्षेत्र में यूं तो विकास कार्य हो रहे है जिसके चलते लोगों में खुशी का माहौल है किंतु ठेकेदार काम को पूरा करने में लंबा समय लेते हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा परेशानी बढ़ रही है।
 कनीना के हवेली वाला नामक स्थल से गाहड़ा रोड तक सड़क मार्ग पुन:निर्मित किया जाना है किंतु इस सड़क मार्ग को थोड़ा सा तोड़कर काम अधर में लटका दिया है। इस मार्ग को तोड़े करीब एक सप्ताह बीत गया है किंतु न तो आगे सड़क को तोड़ा जा रहा है और न ही पुन: निर्मित किया जा रहा है। रात के अंधेरे में लोगों की गिरने की संभावना बन गई है। कनीनावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदारों को आदेश दे की अविलंब जिन सड़कों को पुन:निर्मित करना है उन्हें तुरंत निर्मित करवाये। त्योहारों पर पर सड़कों की हालात दयनीय हो चली है।
 रोहित कुमार, योगेश कुमार ,बिशन सिंह, विजय पाल, सुनील कुमार, अमीश कुमार आदि ने बताया कि हवेली वाला के पास सड़क मार्ग पुन: निर्मित की जानी है लेकिन थोड़ी दूर में विगत दिनों से उखाड़ कर रख दिया फिर से इसको ठीक नहीं किया जा रहा है। पुन:निर्मित नहीं किए जाने से वहां निकलना तो दूभर हो गया है। पैदल चलना भी कठिन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को अविलंब तुड़वाकर पुन: निर्मित करवाया जाए ताकि आवागमन सुचारु  रूप से चल सके।
 फोटो कैप्शन 11: अधूरी तोड़ी गई सड़क का नजारा

अपराधों से बचने के लिए स्वयं को जागरूक करे -डा सुधीर कुमार
--उन्हाणी कालेज में जागरूकता शिविर लगा
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में उपखंड कनीना के पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर अपराध एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. विक्रम यादव ने की।  इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी डा. सुधीर कुमार ने  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबरक्राइम बढ़ता ही जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताडि़त करना है।  वर्तमान समय में साइबर अपराध चरम पर है। आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सभी  को यह समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े चालाक होते हैं। बड़े सोशल प्लेटफार्म को सावधानी व सतर्कता के साथ प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों के द्वारा इंटरनेट मीडिया को साइबर क्राइम का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए विद्यार्थियों को खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए एक  हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिला विरुद्ध अपराधों तथा ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में भी प्रकाश डालते हुए बताया कि कालेज से छात्राएं बेखौफ होकर जाएं और अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करके रखें। एप का लाल बटन दबाते ही पीडि़त महिला के पास चंद ही मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी और महिलाओं से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की हरकत करने वाले मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। उन्हें आपातकालीन स्थिति में इस एप के लाल बटन पर क्लिक करना होगा। उसके  बाद तुरंत   ही महिला पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1091 पर सूचना मिलेगी और तुरंत पुलिस आप के पास पहुंच जाएगी, के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। प्राचार्य ने पुलिस प्रशासन विभाग का छात्राओं को इस प्रकार को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: साइबर अपराधों की जानकारी देती पुलिस।

 स्वयंसेवकों  को फायर सेफ्टी  के नियमों से अवगत कराया
-एनएसएस शिविर का तीसरा दिन
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना द्वारा करीरा में सात दिवसीय शिविर में दमकल विभाग महेंद्रगढ़ की टीम ने आग लगने एवं बुझाने संबंधी विभिन्न डेमो स्वयंसेवकों को दिखाएं।
आग बुझाने वाले यंत्र से आग कैसे बुझाई जाती है, एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर बूझाने संबंधी नियम भी बच्चों को बताएं। इस दौरान सब फायर आफिसर विकास कुमार ने बताया कि फसल की कटाई के समय बिजली के तारों के नीचे फसल ना लगाये। आग लगने की घटना पर 112 पर तुरंत सूचना दें। गाड़ी में आग लगने पर उसे कैसे बुझाए इस बारे में भी बताया। एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए तुरंत उसे पर गली बेडशीट तथा उसका रेगुलेटर बंद करके खुले स्थान पर रखना चाहिए। बिल्डिंग में आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग ना करें, सीढ़ी का प्रयोग करना चाहिए।
इसी कड़ी में आज रोडवेज विभाग से हरिंदर और कर्मवीर मौजूद रहे। उन्होंने  सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, भारती यादव, दमकल विभाग की टीम में सब फायर आफिसर विकास कुमार, फायर आपरेटर प्रदीप कुमार, फायरमैन विकास, देवेंद्र, चालक राम सिंह मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 09: अग्रिशमन विभाग के अधिकारी कैंप के स्वयंसेवकों को जानकारी देते हुए।

कनीना हुआ खाटूमय, दूसरे दिन भी 300 भक्त पहुंचे जैतपुर
--22 मार्च तक चलेगा मेला
********************************************************
*******************************************************************
************************************
**********************
कनीना की आवाज। जैतपुर में 22 मार्च तक श्याम मेला लगने जा रहा है जिसमें अपार भीड़ जुटेगी। कलकत्ता तथा अलवर के शृंगारकर्ता प्रतिदिन ताजा फूलों से बाबा का शृंगार करते हैं। करीब 300 वर्ष पुराने इस श्याम मंदिर का विगत वर्षों में जीर्णोंद्धार करवाया गया है।  जहां कनीना के खाटू मंदिर से दूसरा ग्रुप श्याम मंदिर जैतपुर के लिए रवाना हुआ। जहां गत दिवस भी एक दल खाटूश्याम गया था वहीं 300 भक्तों का एक अन्य दल भी खाटू श्याम पहुंचा।
 कनीना व आस पास के भक्त जैतपुर जाते हैं। करीब 30 किमी के इस सफर में वे मोहनपुर, भोजावास, रातां से होकर प्रतापुर एवं जैतपुर पहुंचते हैं। इस पदयात्रा में उनके साथ जल एवं खाने पीने का सामान वाहन में साथ साथ चलता है। खाटू मंदिर की श्री श्याम सेवक मंडल कनीना के प्रधान संदीप राठी तथा दुलीचंद साहब, महेंद्र सिंह, पालाराम योगेश आदि  ने बताया कि डीजे पर थिरकते पैर एवं रंग गुलाल में भीगे भक्त खुशी खुशी जैतपुर के लिए रवाना हुए। भारी संख्या में भक्त आपने साथ अमर ज्योति लेकर गये। यह ज्योति भी जैतपुर धाम पर अर्पित की गई। साथ में पेयजल आदि का प्रबंध किया हुआ था। यह इस वर्ष की खाटू मंदिर की ओर से अंतिम यात्रा थी।  सुबह भारी संख्या में भक्तजन अपना-अपना निशान लेकर खाटू मंदिर पहुंच गए जहां से सुबह यात्रा प्रारंभ हुई जो खाटू श्याम मंदिर जैतपुर पहुंची। 13 मार्च से कनीना में भक्तों के लिए चला आ रहा शिविर शिविर 19 मोर्च को समाप्त होगा।
 इस यात्रा में प्रदीप शास्त्री पुजारी खाटू मंदिर बाबा मूर्ति के पास बैठे हुए थे, जो वाहन में ले जाई गई तथा पीछे पीछे भक्तजन अपने-अपने निशान को लेकर चल रहे थे। निशान यात्रा जगह-जगह रुकते हुए गीत, भजन गाते हुए जैतपुर पहुंची।
 उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक निशान यात्रा खाटू धाम जैतपुर पहुंची थी। यह दूसरी यात्रा और अंतिम यात्रा मानी जाती है।
 उल्लेखनीय है कि दो अलग-अलग सेवक मंडल इस प्रकार का आयोजन करवाते आ रहे हैं। इसके बाद कनीना के संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम तथा खाटू श्याम पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। 20 मार्च को यहां मेला लगेगा।
फोटो कैप्शन 10: खाटू धाम मंदिर जैतपुर में जाते हुए निशान यात्रा

शिव के जयकारे के साथ कट को लेकर, 372वें दिन जारी रहा धरना
-अपिनश्चितकालीन धरना जारी
********************************************************
*******************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार धरने की अध्यक्षता डा रामभक्त स्वामी बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि सरकार इस काम को जल्द पूरा करवाये। काम शुरू न करने का क्षेत्रवासियों में रोष है तथा उनका कहना है कि समय पर कट नहीं बनाया तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। धरना संघर्ष समिति के सदस्य सरपंच दलवीर सिंह दलवा चिडिय़ा ने बताया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू नहीं करती है तब 40 गांवों के ग्रामीण मिलकर सरकार का विरोध करेंगे।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 372 दिन हो गए है किंतु काम शुरू न होने से कट को लेकर ग्रामीण राज्य सरकार और केंद्र सरकार से नाराज है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा पहले की हुई है लेकिन कट का काम शुरू नहीं किया गया है। किसानों को कट का जुनून चढ़ा हुआ है और पक्का इरादा बना रखा है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर  ठेकेदार शेर सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह, वेद प्रकाश, बाबूलाल,  रामअवतार  रामकिशन, इंस्पेक्टर सतनारायण,  सूबेदार हेमराज अत्रि, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय पाल, पहलवान धर्मपाल,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, सतीश, दाताराम,  मुंशीराम,  राजेश, सतीश, प्यारेलाल,  अशोक चौहान, सज्जन सिंह पंच,  पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 08: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।

बुनियाद एवं सुपर-100 में चयन होने पर समारोह आयोजित
- विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। राजकीय उच्च विद्यालय उन्हाणी में सोमवार को दो बच्चों का चयन सुपर-100 तथा बुनियाद में चयन होने पर स मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों ही विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में जानवी कक्षा आठवीं तथा रूद्र कक्षा दसवीं प्रमुख हैं। इस मौके पर दोनों ही विद्यार्थियों को मु य अध्यापक शुभकारण, एसएमसी प्रधान, गांव के सरपंच तथा समस्त स्टाफ  ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ  में राजेश देवी, उर्मिला, अजंता देवी, पवन कुमार, कल्पना, कुलदीप कुमार, राजपाल यादव, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 7: चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ  सदस्य

 मेरा पहला वोट
वोट  बनवाकर प्रसन्न है कपिल चौहान
********************************************************
*******************************************************************
*************************************
*********************
कनीना की आवाज। जिस किसी की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई उन्हें चुनाव आयोग मतदाता पहचान पत्र बनवाने और वोट डालने का अधिकार देता है। इसी कड़ी में कपिल चौहान ने अपना पहला वोट बनवाया है। वह वर्तमान में शिक्षा पा रहे है। उनका कहना है कि वोट पाकर मुझे अति प्रसन्नता है। सरकार और चुनाव आयोग समय-समय पर अपने वोट बनवाने की अनुमति देता है बशर्ते जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। वह अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है और वह वोट डालने का अधिकारी है। कपिल का कहना है कि वह चाहते कि इस बार उनका वोट हार में न जाए। ऐसे प्रत्याशी का चयन हो जो सत्ता में जाकर क्षेत्र की मांगों को उजागर करें और उनको पूरा करवा सके। उनका कहना है कि वोट डालने का अधिकार 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को है। उन्हें वोट डालना भी चाहिए और बनवाना भी चाहिए। युवा वर्ग में इस बार पहली बार वोट डालने की खुशी है क्योंकि 5 वर्षों में वोट डाले जाते हैं। ऐसे में बहुत से युवा 18 वर्ष के हो चुके हैं और वोट भी बनवा लिया है किंतु उसका प्रयोग नहीं कर पाए हैं। अब वह वक्त भी आ गया जब भी अपने मतदाता पहचान पत्र का उपयोग कर सकेंगे। वह अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।
फोटा कैप्शन: कपिल चौहान, प्रथम वोटर

 जागो वोटर जागो
अपने मताधिकार का प्रयोग करना ही उचित निर्णय -नीतू देवी
********************************************************
*******************************************************************
***************************************
*******************
कनीना की आवाज। नीतू देवी कपूरी निवासी स्नातकोत्तर तक की परीक्षा पास किये  हुये है तथा अपने आसपास लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक कर रही है। उनके स्वयं भी वोट डालेंगी तथा दूसरों को भी वोट जरूर डालने की प्रेरणा देते रहती है। नीतू देवी का कहना है कि जब चुनाव आयोग ने उनका मतदाता पहचान पत्र बनवा दिया है तो इसका उपयोग भी करना चाहिए। अक्सर लोग यह शिकायत करते हैं कि उनका उनके क्षेत्र की अनेक समस्याएं हैं जो पूरी नहीं की गई है वहीं वे वोट डालने भी नहीं जाते।  ऐसे में  ऐसी गलती न करके सभी को वोट डालकर परोक्ष रूप से सत्ता में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यदि गलत व्यक्ति को वोट दे दिया जाएगा तो वह क्षेत्र की मांगों को उजागर नहीं करेगा और परिणाम यह होगा कि लोग परेशान रहेंगे किंतु यदि वो डालने के लिए जाते हैं तो उनकी मनपसंद का प्रत्याशी की विजय होगी जो अपनी भूमिका निभाएगा। ऐसे ही प्रत्याशी जो क्षेत्र की मांगों को उजागर करेंगे। उनका उनका कहना है कि यदि हम अच्छे प्रत्याशी का चुनाव नहीं कर पाएंगे तो समस्याएं खड़ी रह जाएगी किंतु एक अच्छे प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा तो आने वाले समय में उनकी सभी मांगे पूरी हो जाएगी और मनोबल बढ़ेगा। ऐसे में अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट डालने जरूर जाना है। वोट किसी के कहने और बहकावे से नहीं अपितु स्वतंत्र रूप से दिया जाता है। वोट को उजागर नहीं किया जाता तथा वोट देने वाले को प्रत्याशी के गण एवं दोषों पूरा ध्यान होना चाहिए ताकि अच्छे प्रत्याशी का चुनाव हो सके ।
फोटो कैप्शन: नीतू देवी

सुरेश कुमार सुंदरह वाले को भोजावास मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
********************************************************
*******************************************************************
************************************
**********************
कनीना की आवाज। सुरेश सुंदरह वाले को भोजावास  मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर है। वही इस नियुक्ति पर भाजपा नेता सुरेश कुमार सुंदरह ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, अटेली विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के अलावा अन्य भाजपा नेताओं का आभार जताया है।
इस अवसर पर बोलते हुए भोजावास मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरह ने कहा कि मेरी नियुक्ति पर  मैं पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। उनकी नियुक्ति पर खुशी मनाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सतबीर सिंह सेहलग, बाबूलाल सिंह मुंडिया खेड़ा, हरपाल सिंह, जितेंद्र रामबास, कृष्ण कुमार ककराला, फतेह सिंह मोड़ी प्रमुख हैं।
फोटो कैप्शन 06: सुरेश सुंदराह को बधाई देते हुए।

कनीना क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व
तीन दिवसीय मोलडऩाथ मेला 19 से
-कई प्रांतों से आते

हैं घुड़दौड़ एवं ऊंटदौड़ में भाग लेने
********************************************************
*******************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के प्रमुख संत मोलडऩाथ मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं। सिहोर के कच्चे मार्ग पर ऊंट एवं घुड़दौड़ होगी वहीं स्कूल के मैदान में इनामी दंगल होगा। मेला 19 मार्च रात्रि जागरण से शुरू होगा।
  बस स्टैंड के पास संत मोलडऩाथ आश्रम में संत की प्रतिमा देखने से ही बनती है। यह प्रतिमा कनीना मंडी के निवासी भीम सिंह एवं उनके परिजनों ने फरवरी 2007 में स्थापित करवाई थी। इससे पूर्व तो बाबा की कोई प्रतिमा भी नहीं थी। बाबा के जीवन एवं चमत्कारों पर पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।
  बाबा मोलडऩाथ मेले क्षेत्र का बहुत बड़ा मेला है। संत मोलडऩाथ ने कनीना ही नहीं अपितु नारनौल के मांदी, भोजावास, कांवी, बाठोठा, राजस्थान के अलावा कई अन्य स्थानों पर तप किया था और अपने महान चारित्रिक गुणों के कारण सभी जन श्रद्धा एवं भक्ति से उनको याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर यह विशाल मेला प्रत्येक वर्ष लगता है। शक्कर मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में कई वर्षों से बुजुर्गों की दौड़, घुड़दौड़, ऊंट दौड़ एवं दंगल आयोजित किए जाते हैं।
  मोलडऩाथ धाम की सबसे बड़ी विशेषता है कि प्रत्येक घर से लगभग सभी सदस्य इस स्थान पर आकर धोक लगाते हैं। महिला भक्तों की संख्या अधिक होती है। संतों का सम्मान, जागरण एवं भंडारा आयोजित किया जाता है। शक्कर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। चढ़ावे की शक्कर को प्रसाद के रूप में कई दिनों तक बांटा जाता है।शक्कर का प्रसाद चढ़ाने से माना जाता है बाबा जल्दी प्रसन्न होते हैं। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है।
 संत बाबा मोलडऩाथ कई नामों से जाने जाते हैं। उन्हें बालकनाथ, मोलडऩाथ, खेड़ावाला बाबा के नामों से भी जाना जाता है।  बालपन से ब्रह्मचारी एवं तपस्वी थे। बाबा गणेशनाथ उनके गुरू थे। कनीना में विक्रमी संवत 2006 में ब्रह्मलीन हुए थे। कनीना एवं आस पास के लोग जब भी कोई नया काम करते हैं तो बाबा का नाम लेते हैं।
बाबा मोलडऩाथ की संपूर्ण जीवनी लिखने में कनीना के लेखक  नाम प्रसिद्ध है वहीं उन्होंने कनीना के भीम सिंह को प्रेरित कर बाबा की प्रतिमा लगवाई। मोलडऩाथ पर तीन पुस्तकें जिनमें से एक आइएसबीएन नंबर की निकाली वहीं बाबा चालीसा, बाबा कैलेंडर, बाबा की आरती आदि भी निकाली हैं।  संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि मेले से पूर्व रात्रि जागरण चलता है वहीं मेले के उपरांत साधु संतों को विदा किया जाता है। एक भंडारा भी लगता है। मोलडऩाथ का मेला 20 मार्च बुधवार को कनीना में आयोजित होगा। इससे पूर्व 19 मार्च की रात को कनीना के फुटबाल खेल के मैदान में जागरण आयोजित होगा।
 संत मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि जागरण में विकास पासोर, सिंगर रजनी शर्मा, मुकेश करनावासिया, अंजू शर्मा, सरिता, सोनू रुद्रा, मनोज शर्मा आदि पहुंच रहे हैं जो संत मोलडऩाथ का गुणगान करेंगे।
इसी क्रम में ऊंटों की दौड़ जिसमें प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये जिसमें दूसरा पुरस्कार 41000 रुपये, तीसरा 31000 रुपये तथा चौथा 21000 रुपये तथा पांचवां इनाम 11000 रुपये का दिया जाएगा। देसी घोडिय़ों की दौड़ भी 11000 रुपये से लेकर 51000 रुपये तक की तक की आयोजित होगी। देशी घोडिय़ों की दौड़ में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा इनाम 41 हजार रुपये, तीसरा 31000 रुपये तथा चौथा 21000 रुपये तथा पांचवां इनाम 11000 रुपये का दिया जाएगा 31000 रुपये तक की कुश्ती, 21000 रुपये तक घोड़ी चाल आयोजित होंगी। घोड़ी चाल में पहला इनाम 21 हजार, दूसरा इनाम 15000  रुपये तीसरा इनाम 7100 रुपये का दिया जाएगा। ऊंट एवं घोडिय़ों की दौड़ सीहोर-छीथरोली सड़क मार्ग पर आयोजित होगी। कश्तियां 51 रुपये से लेकर 31000 रुपये तक की होंगी।  शक्कर का प्रसाद क्यों अर्पित किया जाता है इसके बारे में अधिकांश लोगों का कहना है कि पुराने समय में शक्कर प्रमुख रूप से खाई जाती थी इसलिए यह अर्पित की जाने लगी जो आज भी परंपरा के रूप में कायम है। विक्रमी संवत 2006 में उन्होंने प्राण त्यागे थे जिनको समाधि के नीचे दफनाया गया था। बाबा आश्रम के पास कच्चा जोहड़ होता था जो अब पक्का तालाब बना दिया गया है जिससे इसकी भव्यता में चार चांद लग गये हैं।
फोटो कैप्शन 01 से 05: संत मोलडऩाथ आश्रम, धूना, मेले के लिए सजी दुकानें, एवं पक्के तालाब की हैं।

Sunday, March 17, 2024

सुरेश कुमार सुंदरह वाले को भोजावास मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
****************************************************************
*****************************************************************
****************************************
**************************
कनीना की आवाज। सुरेश सुंदरह वाले को भोजावास  मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर है। वही इस नियुक्ति पर भाजपा नेता सुरेश कुमार सुंदरह ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, अटेली विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के अलावा अन्य भाजपा नेताओं का आभार जताया है।
इस अवसर पर बोलते हुए भोजावास मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरह ने कहा कि मेरी नियुक्ति पर  मैं पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। उनकी नियुक्ति पर खुशी मनाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सतबीर सिंह सेहलग, बाबूलाल सिंह मुंडिया खेड़ा, हरपाल सिंह, जितेंद्र रामबास, कृष्ण कुमार ककराला, फतेह सिंह मोड़ी प्रमुख हैं।
फोटो कैप्शन 15: सुरेश सुंदराह को बधाई देते हुए।

वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस- 18 मार्च
कचरे को एक नई रोशनी दिखता है पुनर्चक्रण दिवस
****************************************************************
*****************************************************************
*****************************************
*************************
कनीना की आवाज। प्रतिदिन भारी मात्रा में पालीथिन, प्लास्टिक, कांच तथा विभिन्न धातुओं के डब्बे घरों से कचरे के रूप में निकलते हैं। इनमें से कुछ पदार्थों का पुनर्चक्रण/ रिसाइकिल संभव है जबकि कुछ का संभव नहीं है। विज्ञान के जानकार ऐसे पदार्थों को प्रयोग करने पर बल देते हैं जिनका पुनर्चक्रण संभव है। इनसे पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा संदेश जाता है। यह पानी, हवा की गुणवत्ता को बढ़ाता है जिससे सांस लेने और जलवायु परिवर्तन में मुकाबला करने में मदद मिलती है। इस संबंध में विज्ञान के जानकारों और पुनर्चक्रण का कार्य करने वाले कुछ लोगों से बात हुई-
** यह विधि नये उत्पादों को बनाने के लिए नए कच्चे माल का काम करता है जिससे पैसे और प्राकृतिक संसाधनों की बचत होती है। समाचार पत्र, प्लास्टिक की पानी की बोतल, सोडा के डिब्बे, अनाज के बक्से, दूध के डब्बे कुछ प्रतिदिन काम में आने वाले पदार्थ हैं जिनका पुनर्चक्रण संभव है लेकिन पालीथिन जैसे पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह वातावरण के लिए प्रदूषण का कारण बनता है।
-- रविंद्र कुमार विज्ञान के जानकार
यदि हम उन वस्तुओं का उपयोग अधिक करें जिनका पुनर्चक्रण संभव है तो भविष्य में धन की बचत होगी वही प्रदूषण घटेगा।  पालीथिन की जगह कपड़े या कागज के बैग प्रयोग करने पर बल दे तो भविष्य के लिए एक सुखद एहसास होगा। 2018 में यह दिवस सबसे पहले मनाया गया, वह भी उसे समय जब ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या सामने आई। यदि पुनर्चक्रण न होने वाले पदार्थों पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले समय में जीवन को बचाना मुश्किल हो जाएगा।
-- सुनील कुमार, समाजसेवी
प्राकृतिक संसाधनों को खतरा है क्योंकि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। पिछले दशकों ने सबसे अधिक प्रदूषण बढ़ाया जो प्राकृतिक तबाही का कारण बना और आर्थिक नुकसान भी हुआ है। घर में कम से कम पालीथिन प्रयोग करे तथा पुनर्चक्रण वाले पदार्थों को बोरों में भरकर कबाड़ी बेच दे ताकि ताकि संसाधनों की बचत हो सके।
-- पवित्र देवी समाजसेवी
घर में एक अभियान चलाए जिससे पालीथिन आदि प्रयोग नहीं कर्रने पर बल दिया जाए। घर में पुनर्चक्रित तो होने वाली पदार्थ को बोरों में भरकर कबाड़ी को दे दिया जाए ताकि संसाधनों की बचत हो वहीं पालीथिन आदि के स्थान पर कागज/कपड़े के बैग प्रयोग करने पर बल दिया जाए। दूसरों को भी शिक्षा दे ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। यदि पालीथिन का ज्यादा प्रयोग हुआ तो जीव जंतुओं पर भी इसका घातक प्रभाव पड़ेगा।
-- रामनरेश समाजसेवी
फोटो कैप्शन: रामनरेश, पवित्रा, सुनील कुमार ,रविंद्र कुमार

अशोक पैकन बने जिला प्रधान जांगिड़ सभा
--नारनौल में चुनाव हुए संपन्न
****************************************************************
*****************************************************************
******************************************
************************
कनीना की आवाज। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा हरियाणा के निर्देशानुसार में जिला जांगिड़ सभा महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव विश्वकर्मा मंदिर नारनौल में रोहतास नंबरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश सभा की ओर से चुनाव अधिकारी के  रूप में बजरंग लाल एडवोकेट,  भानी सहाय वरिष्ठ अधिवक्ता, ब्रह्मदत्त जांगड़ा एवं महेंद्र कुमार अधिवक्ता नियुक्त किए गए। विश्वकर्मा मंदिर नारनौल के सभागार में जिला जांगिड़ समाज के एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखें तदोपरान्त काफी विचार विमर्श उपरांत निर्णय किया गया कि अशोक कुमार पकैन सेवानिवृत्त प्राचार्य जिला प्रधान पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार है उनके नाम का प्रस्ताव राजेंद्र सिंह आर्य कनीना ने रखा और ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य शाखा सभा  अनुमोदन किया और सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से सर्वसहमति से उनके नाम का निर्वाचन किया।
 इस अवसर पर  रोहतास सिंह नंबरदार ,पंचम सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेश कुमार प्रधान ,रमेश कुमार , मोतीलाल थानेदार ,कप्तान सूरजभान ,महेंद्र सिंह पीटीआई, विजय कुमार, सूबे सिंह पूर्व सरपंच कैमला, मदन कोटिया, राधे ,  प्रदीप कुमार कनीना, महावीर ठेकेदार, शिवकुमार, ठेकेदार सीताराम,  नत्थू पूर्व सरपंच ,  सुरेश कुमार, कृष्ण अवतार , रामावतार, अशोक प्रधान महेंद्रगढ़, मुंशी राम ,वेद ठेकेदार ,मुकेश कुमार गागड़वास संतलाल नंबरदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 12: जिला प्रधान बतौर अशोक पैकन को प्रधान चुनते हुए।

खाटू श्याम बाबा की पदयात्रा पहुंची जैतपुर
-18 मार्च को जाएगी दूसरी पदयात्रा
****************************************************************
*****************************************************************
***************************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी मंदिर से चलने वाली खाटू यात्रा जैतपुर पहुंची। सुबह भारी संख्या में भक्तजन अपना-अपना निशान लेकर खाटू मंदिर पहुंच गए जहां से सुबह यात्रा प्रारंभ हुई जो खाटू श्याम मंदिर जैतपुर पहुंची।
 विधि विधान से भक्तजन अपने-अपने निशान को लेकर जगह-जगह रुकते हुए गीत, भजन गाते हुए जैतपुर पहुंची। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न शिविर धीरे-धीरे संपन्न होने लग जाते हैं तथा खाटू श्याम मंदिर कनीना पर लगाया गया शिविर भी समापन की ओर है। 18 मार्च को दूसरी यात्रा और अंतिम यात्रा जैतपुर जाएगी।
 उल्लेखनीय है कि दो अलग-अलग सेवक मंडल इस प्रकार का आयोजन करवाते आ रहे हैं। इसके बाद कनीना के खाटू धाम पर भरने वाले तथा संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 19 मार्च से को यहां मेला लगेगा।
 कनीना से करीब 30 किलोमीटर दूर राजस्थान के जैतपुर धाम पर विगत कुछ वर्षों से भक्तों की भीड़ बढऩे लगी है। 9 वर्षों से कनीना के खाटू श्याम मंदिर से एक निशान यात्रा जैतपुर धाम जाती रही है।
 निशान यात्रा  में महिला तथा पुरुष गाते नाचते हुए जैतपुर पहुंचे और वहां पर अपना अपना निशान अर्पित किया। विस्तृत जानकारी देते हुए रविंद्र बंसल ने बताया कि हर वर्ष यह यात्रा कनीना मंडी से होकर गुजरते हुए  तथा जैतपुर पहुंची। इसमें भक्त अपनी इच्छा से जाते हैं और इसी प्रकार की यात्रा श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 18 मार्च को रवाना होगी। दुलीचंद साहब ने बताया कि खाटू श्याम से यात्रा 18 मार्च को सुबह चलेगी।
उल्लेखनीय यह है कि जो भक्त मुख्य खाटू धाम नहीं जा सकते वह इस खाटू धाम जैतपुर जाते हैं। यह यात्रा एक ही दिन में पूर्ण हो जाने से लोगों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
 फोटो कैप्शन  09 व 13: निशान यात्रा जैतपुर जाते हुए।

शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी को गाय भेंट
-आश्रम में खुशी का माहौल
****************************************************************
*****************************************************************
***************************************
***************************
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में श्री छाजूराम रेवाड़ी, महामहिम राष्ट्रपति से व्योश्रेष्ठ पुरुस्कार से सम्मानित एवं अनेकों संस्थाओं द्वारा सम्मानित पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित जिनकी उम्र 92 वर्ष है, आश्रम में आए एवं आश्रम में आश्रित लोगों के लिए दूध वाली गाय दान की। इससे पहले उन्होंने आश्रम में नकद दान राशि एवं एक बड़ा टीवी भेंट किया था।
फोटो कैप्शन 11: गाय भेंट करता बुजुर्ग।

एसडी कैरियर  इंस्टीट्यूट में टैलेंट सर्च परीक्षा
- शिक्षा जगत को मिला नया आयाम
****************************************************************
*****************************************************************
*****************************************
*************************
कनीना की आवाज।  एसडीवमा विद्यालय ककराला ने महेन्द्रगढ मे एसडी कैरियर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ पर टैलेंट सर्च परीक्षा करवाई। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ आकर काफी जोश व प्रसन्नता से भाग लिया। लगभग हजारों विद्यार्थियों ने कक्षा पांचवीं से बारहवीं और टारगेट बैच के लिए परीक्षा दी। यह परीक्षा बिल्कुल निशुल्क थी। पूरी टीम के प्रबंधन को आने वाले सभी अभिभावकों द्वारा सराहा गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आरपी चैधरी ने नई शिक्षा तकनीकी सभी के साथ सांझा की। परीक्षा उपरांत एस डी एजुकेशन के चैयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि नीट , आइआइटी, जेई, एनडीए, सीयूईटी व आईसीएआर आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाऐगी एनडीए परीक्षा के साथ-साथ एसएसबी की तैयारी भी करवाई जाएंगी साथ में सभी कक्षाओं में दाखिले शुरू हो गए है और 18 मार्च 2024 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
फोटो कैप्शन 10: एसडी कैरियर  इंस्टीट्यूटइ का शुभारंभ करते हुए।

तीन दिवसीय मोलडऩाथ मेला 19 से
-कई प्रांतों से आते हैं घुड़दौड़ एवं ऊंटदौड़ में भाग लेने
****************************************************************
*****************************************************************
*************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना के प्रमुख संत मोलडऩाथ मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मेले के लिए दुकानें सजने लगी हैं। सिहोर के कच्चे मार्ग पर ऊंट एवं घुड़दौड़ होगी वहीं स्कूल के मैदान में इनामी दंगल होगा। मेला 19 मार्च रात्रि जागरण से शुरू होगा।
  बस स्टैंड के पास संत मोलडऩाथ आश्रम में संत की प्रतिमा देखने से ही बनती है। यह प्रतिमा कनीना मंडी के निवासी भीम सिंह एवं उनके परिजनों ने फरवरी 2007 में स्थापित करवाई थी। इससे पूर्व तो बाबा की कोई प्रतिमा भी नहीं थी। बाबा के जीवन एवं चमत्कारों पर पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।
  बाबा मोलडऩाथ मेले क्षेत्र का बहुत बड़ा मेला है। संत मोलडऩाथ ने कनीना ही नहीं अपितु नारनौल के मांदी, भोजावास, कांवी, बाठोठा, राजस्थान के अलावा कई अन्य स्थानों पर तप किया था और अपने महान चारित्रिक गुणों के कारण सभी जन श्रद्धा एवं भक्ति से उनको याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर यह विशाल मेला प्रत्येक वर्ष लगता है। शक्कर मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में कई वर्षों से बुजुर्गों की दौड़, घुड़दौड़, ऊंट दौड़ एवं दंगल आयोजित किए जाते हैं।
  मोलडऩाथ धाम की सबसे बड़ी विशेषता है कि प्रत्येक घर से लगभग सभी सदस्य इस स्थान पर आकर धोक लगाते हैं। महिला भक्तों की संख्या अधिक होती है। संतों का सम्मान, जागरण एवं भंडारा आयोजित किया जाता है। शक्कर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। चढ़ावे की शक्कर को प्रसाद के रूप में कई दिनों तक बांटा जाता है।शक्कर का प्रसाद चढ़ाने से माना जाता है बाबा जल्दी प्रसन्न होते हैं। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है।
 संत बाबा मोलडऩाथ कई नामों से जाने जाते हैं। उन्हें बालकनाथ, मोलडऩाथ, खेड़ावाला बाबा के नामों से भी जाना जाता है।  बालपन से ब्रह्मचारी एवं तपस्वी थे। बाबा गणेशनाथ उनके गुरू थे। कनीना में विक्रमी संवत 2006 में ब्रह्मलीन हुए थे। कनीना एवं आस पास के लोग जब भी कोई नया काम करते हैं तो बाबा का नाम लेते हैं।
बाबा मोलडऩाथ की संपूर्ण जीवनी लिखने में कनीना के लेखक  नाम प्रसिद्ध है वहीं उन्होंने कनीना के भीम सिंह को प्रेरित कर बाबा की प्रतिमा लगवाई। मोलडऩाथ पर तीन पुस्तकें जिनमें से एक आइएसबीएन नंबर की निकाली वहीं बाबा चालीसा, बाबा कैलेंडर, बाबा की आरती आदि भी निकाली हैं।  संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि मेले से पूर्व रात्रि जागरण चलता है वहीं मेले के उपरांत साधु संतों को विदा किया जाता है। एक भंडारा भी लगता है। मोलडऩाथ का मेला 20 मार्च बुधवार को कनीना में आयोजित होगा। इससे पूर्व 19 मार्च की रात को कनीना के फुटबाल खेल के मैदान में जागरण आयोजित होगा।
 संत मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि जागरण में विकास पासोर, सिंगर रजनी शर्मा, मुकेश करनावासिया, अंजू शर्मा, सरिता, सोनू रुद्रा, मनोज शर्मा आदि पहुंच रहे हैं जो संत मोलडऩाथ का गुणगान करेंगे।
इसी क्रम में ऊंटों की दौड़ जिसमें प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये जिसमें दूसरा पुरस्कार 41000 रुपये, तीसरा 31000 रुपये तथा चौथा 21000 रुपये तथा पांचवां इनाम 11000 रुपये का दिया जाएगा। देसी घोडिय़ों की दौड़ भी 11000 रुपये से लेकर 51000 रुपये तक की तक की आयोजित होगी। देशी घोडिय़ों की दौड़ में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा इनाम 41 हजार रुपये, तीसरा 31000 रुपये तथा चौथा 21000 रुपये तथा पांचवां इनाम 11000 रुपये का दिया जाएगा 31000 रुपये तक की कुश्ती, 21000 रुपये तक घोड़ी चाल आयोजित होंगी। घोड़ी चाल में पहला इनाम 21 हजार, दूसरा इनाम 15000  रुपये तीसरा इनाम 7100 रुपये का दिया जाएगा। ऊंट एवं घोडिय़ों की दौड़ सीहोर-छीथरोली सड़क मार्ग पर आयोजित होगी। कश्तियां 51 रुपये से लेकर 31000 रुपये तक की होंगी।  शक्कर का प्रसाद क्यों अर्पित किया जाता है इसके बारे में अधिकांश लोगों का कहना है कि पुराने समय में शक्कर प्रमुख रूप से खाई जाती थी इसलिए यह अर्पित की जाने लगी जो आज भी परंपरा के रूप में कायम है। विक्रमी संवत 2006 में उन्होंने प्राण त्यागे थे जिनको समाधि के नीचे दफनाया गया था। बाबा आश्रम के पास कच्चा जोहड़ होता था जो अब पक्का तालाब बना दिया गया है जिससे इसकी भव्यता में चार चांद लग गये हैं।
फोटो कैप्शन 04 से 07: संत मोलडऩाथ आश्रम एवं पक्के तालाब की हैं।

शिविर के दूसरे दिन किये योग
--कनीना कालेज का करीरा में चल रहा है एनएसएस शिविर

***********************************

*****************************************

**************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना की  राष्ट्रीय सेवा योजना  की दोनो इकाई के माध्यम से  राजावाली बनी हनुमान मंदिर ग्राम करीरा में सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन स्वयंसेवकों और ग्राम के लोगों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे भाषण और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ गांव करीरा की सरपंच सपना यादव  और  मंदिर हनुमान मंदिर कमेटी के मुख्य सचिव हरद्वारी लाल ने किया। कार्यक्रम में जसवंत सिंह प्रधान, हरद्वारी सचिव, धर्मवीर प्रधान ,राजेश, गणपत राय आर्य पूर्व प्रधान, अजीत पूर्व प्रधान , डाक्टर बलराज, डा. अजय , मीना  इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मेरा पहला वोट
वोट डालने के लिए लालायित हैं मोनिका दुबट
****************************************************************
*****************************************************************
**********************************
********************************
कनीना की आवाज। चुनाव आयोग समय-समय पर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अवसर देता आ रहा है।  जिसके तहत कनीना उप- मंडल के गांव खेड़ी तलवाना की छात्रा मोनिका दुबट ने अपना वोट बनवाया है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब वोट डालने के अधिकारी हैं तथा अपने वोट से सही नेता का चुनाव करके ,सही सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी करेंगे। जब मोनिका से बात की तो उनका कहना है कि उनके मन में हार्दिक खुशी है कि वह अपना पहली बार वोट डालेंगे और वह भी लोकसभा के प्रत्याशी का। वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी होगी वहीं उनकी चाहत है कि उनकी चाहत का प्रत्याशी सत्ता में पहुंचे और उनकी समस्या और क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर उनका समाधान करें। मोनिका अभी भी पढ़ रहा है और पढ़ाई के साथ-साथ उनकी इच्छा है कि सरकार ऐसे काम करें जिसमें युवाओं का हित हो। उनका कहना कि वोट डालने का अधिकार आयोग ने उन सभी युवाओं को दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई। अब वह 18 वर्ष पर कर चुके हैं और पहली बार वोट डालेंगे। उन्हें अपना पहचान पत्र पहचान पत्र बनवा लिया है तथा वोट डालने के लिए लालायित  हैं।
फोटो कैप्शन: मोनिका दुबट

जागो वोटर जागो
मतदान जरूर करने के लिए जाये
मतदान देशहित का कार्य -निर्मल शास्त्री
****************************************************************
*****************************************************************
*************************************
*****************************
कनीना की आवाज। भविष्य में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने नये वोट बनवाने का काम छेड़ा। पुराने वोटर अभी भी चल रहे हैं। मतदान करते वक्त प्राय लोग कंजूसी बरतते हैं। वो समझते हैं कि एक वोट डाल देने से क्या कोई हार जीत होगी? परंतु एक-एक वोट की कीमत होती है।
निर्मल शास्त्री का कहना है कि सरकार बनाने के लिए हर एक वोट की कीमत अनमोल होती है। ऐसे में सभी वोटर को अपना अपना वोट जरूर डालना चाहिए। चाहे वह किसी भी पार्टी, किसी भी नेता को वोट दे पर वोट जरूर डालें क्योंकि वोट डालने से ही लोगों का रुझान पता चलता है कि वह किस व्यक्तित्व को पसंद करते हैं। अपनी पसंद का और अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट डालना जरूरी होता है और वोट ही मतदाता की पहचान होती है ताकि वह अपनी पसंद का चुनाव कर सके और परोक्ष रूप से सरकार में अपनी भागीदारी निभा सके। अक्सर लोग कहते आए हैं कि सरकार ने यह काम नहीं किया या यह नेता  काम नहीं करता किंतु जब उनके वोट के बारे में सुनते हैं तो वो डालने जाते ही नहीं। इसका मतलब है कि वह वोट भी नहीं डालते और अपनी पसंद का नेता भी चाहते हैं तो यह कैसे संभव हो सकता है? एक जागरूक वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए। जिनके वोट नहीं बने हैं वो अपना वोट बनवा सकते हैं बशर्ते कि उनकी आयु 18 वर्ष की हो गई और भारत का नागरिक है। वह अपना वोट बनवाकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है और समय पर वोट डाल सकता है ताकि बेहतर सरकार बन सके और जनहित के कार्यों को कर पाए। वोट की कीमत नेता जानते हैं। ऐसे में नेता घर-घर जाकर प्रचार करके, वोट मांगते जिसके पीछे यही अर्थ होता है कि उन्हें अधिक से अधिक वोट मिले। वोट तभी मिलेंगे जब सभी  अपनी पसंद के नेता को वोट डालेंगे।
फोटो कैप्शन:  निर्मल शास्त्री

 चुनावी प्रभाव
झुककर और हाथ जोड़कर सलाम करना और भाई साहब का प्रयोग बढ़ा
****************************************************************
*****************************************************************
****************************
**************************************
कनीना की आवाज। लोकसभा के चुनावों तिथि घोषित होते ही अब तो लोग नेताओं के साथ रहने के लिए लालायित है किंतु उनमें भी नेताओं के गुण आ गए हैं। अब तो जब कोई साथी सहयोगी मिलता है तो हाथ जोड़कर और झुककर सलाम करते हैं फिर वो किसके साथ है यह बताने में संकोच नहीं करते। वोट पाने के लिए अनेक को कसरत करनी पड़ती है। नेतावाला भाई साहब शब्द प्रयोग जमकर होता है। चाहे रिश्ते नाते में कुछ भी लगता हो बस नेताओं की तरह एक आदत बन गई कि वह भी भाई साहब कहकर पुकारने लग गए हैं। अब तो लोग समझ गए कि यह भाई साहब कहेगा, इसलिए लोग भी कन्नी काटने लगे हैं। भाई साहब का प्रयोग इतना बढ़ गया है कि बहुत से व्यक्तियों की जुबान पर आ गया है। भाई साहब सब तो सिर चढ़कर बोलता है। किसी भी गली चौराहे में कोई सफेद रंग के कपड़े पहनकर निकलता है तो वह हाथ जोड़े हुए ही गली से गुजरता है और जो भी मिलता है उसे भाई साहब संबोधित करता है।

 सवा लाख की नकदी और लाखों रुपये के जेवर चोरी
 अज्ञात चोरों के विरुद्ध दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज
****************************************************************
*****************************************************************
****************************************
**************************
कनीना की आवाज।  कनीना उप-मंडल के गांव सुंदराह निवासी मनजीत के घर से अज्ञात चोर करीब सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। मनजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
मंजीत सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई मनमोहन सुंदरह निवासी हाल ही में अस्थाई रूप से रोहतक सनसिटी में रहते हैं। घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर घर में रखा हुआ करीब 1 लाख 22 हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की चेन, दो अंगूठी सोने की, करीब 500 ग्राम चांदी के बर्तन, कड़े व थाली आदि चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी का पता नहीं चल पा रहा है कि कब हुई है किंतु जब शनिवार को शाम के समय किसी काम से उसका भाई घर पर आया तो देखा कि मकान का गेट खुला हुआ है, अलमारी व संदूक किसी अज्ञात चोर द्वारा तोड़ डाले हैं तथा सामान भी खराब पड़ा है। उन्होंने अपने भाई मंजीत को सूचित किया। मनजीत ने दौंगड़ा चौकी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि आये दिन क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 3: घर में बिखरा सामान

योगेंद्र सिंह एडवोकेट को बनाया नोटरी पब्लिक
-अब बैठेंगे नारनौल में
****************************************************************
*****************************************************************
***********************************
*******************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सुंदरह निवासी योगेंद्र सिंह एडवोकेट को भारत सरकार द्वारा नोटरी पब्लिक बनाया गया है। योगेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी नोटरी की सूची में 1058 नंबर पर उनका नाम है। उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे पूरे विश्वास के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तथा  ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वे अब नारनौल कोर्ट में बैठेंगे।
फोटो कैप्शन: योगेंद्र एडवोकेट

250 बच्चों ने दी स्कालरशिप की परीक्षा
-अव्वल रहने वाले हुये पुरस्कृत
****************************************************************
*****************************************************************
*********************************
*********************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न गांव से लगभग ढाई सौ बच्चों ने भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय स्टाफ की तरफ से सम्मानित किया गया।   प्राचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि इस तरह के स्कालरशिप टेस्ट का आयोजन करने से बच्चों में प्रेरण पैदा होती है तथा बच्चों का भविष्य भी समरता है। इस अवसर पर विभिन्न अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नरेश कुमार पीजीटी हिंदी व अमृत सिंह विशेष शिक्षक, रवि प्रवक्ता अंग्रेजी, नरेश कुमार पीजीटी हिंदी, उमेश, मुंशी राम, बलदीप, कमल आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 01:अव्वल रहे विद्यार्थी को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ।

कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 371वें दिन जारी रहा धरना
-चुनावों में करेंगे सत्तापक्ष का विरोध
****************************************************************
*****************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को धरने की अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है, 40 गांवों ने फैसला ले लिया है  यदि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं किया गया तब सभी ग्रामीण मिलकर सरकार का विरोध करेंगे।
 प्रोफेसर रोशन लाल मुंडिया खेड़ा, रामपाल वजीराबाद, राजू उर्फ राजेश और ओमपाल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया हमें बड़ा दु:ख है कि किसानों को धरना स्थल पर बैठे एक साल से ज्यादा समय हो गया है, केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, उसके बावजूद भी केंद्र सरकार के द्वारा कट का काम शुरू नहीं किया गया है। हम केंद्र सरकार को बताना चाहते हैं कि ग्रामीणों की पीड़ा को देखते हुए कट का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। हम धरना संघर्ष समिति को समर्थन देते हैं और तन-मन-धन से आपके साथ हैं। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री, डाक्टर लक्ष्मण सिंह, वेद प्रकाश, बाबूलाल, रामकिशन,  सूबेदार हेमराज अत्रि, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय पाल, पहलवान धर्मपाल,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, सतीश, दाताराम, डा. रामभक्त स्वामी, मुंशीराम, सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश, सतीश, प्यारेलाल,  अशोक चौहान, सज्जन सिंह पंच, मनोज कुमार करीरा, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, सतपाल, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।