ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Thursday, September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 स्कूल-कालेज में नुक्कड़ नाटक आयोजित
-नमो सेवा - अनकही कहानियां सुनकर भाव विभोर हुए विद्यार्थी
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। जिला सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो सेवा - अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक शृंखला का पहला दिन आज जिले के पांचों खंडों में संपन्न हुआ। इस दौरान राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल तथा भोजावास के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 25 सितंबर को होगा।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी न केवल सरकार की योजनाओं को समझे, बल्कि महापुरुषों के जीवन से भी प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करे।
वीरवार को पांच अलग-अलग रंगमंच टीमों ने जिले के पंद्रह विद्यालयों व महाविद्यालयों में अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सहज और रोचक अंदाज़ में पहुंचाई। नमो सेवा - अनकही कहानियां सुनकर विधार्थी भाव? विभोर हो गए।
खंड अटेली में प्रमोद तिवारी एवं उनकी टीम ने पीएमश्री सीडीजी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली से शुरुआत करते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली और राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में मंच सजाया। इसी क्रम में खंड महेंद्रगढ़ में नीरज एवं टीम की टोली राजकीय महाविद्यालय सतनाली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोगढ़ तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में नाटक देखा।
खंड नारनौल में गिरीश एवं टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल तथा राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में प्रस्तुतियां दीं। राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के साथ नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया।
खंड नांगल चौधरी में रितु शर्मा एवं टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी और शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में नाटक हुए। वहीं दूरस्थ खंड कनीना में असलम एवं टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में सेवाभाव और जनकल्याण से जुड़ी कहानियों को मंच पर उतारा। भोजावास गांव में हुए इस आयोजन में भी पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं और ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सराहना की। अब 25 सितंबर को विद्यालयों व महाविद्यालयों में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 05:नाटक प्रस्तुत करते नाटक मंडली।
सरकार की नीतियों को समझने आईआईएम रोहतक के छात्र पहुंचे जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे सुशासन के माडल को नज़दीक से समझने के उद्देश्य से आईआईएम रोहतक के छात्रों का एक दल आज जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय पहुंचा। शैक्षणिक भ्रमण के तहत आयोजित इस दौरे में छात्रों ने विभाग की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय बिढलान तथा सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र कादियान ने छात्रों को विभाग की कार्यशैली, दायित्वों और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय बिढलान ने कहा कि यह विभाग सरकार और आमजन के बीच एक सेतु का कार्य करता है और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने बताया कि विभाग सही सूचना को सही समय पर जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है।
इस दौरान छात्रों को बताया गया कि पहले जहां विभाग का कार्य प्रेस विज्ञप्तियों और अखबारों तक सीमित था, वहीं अब यह सोशल मीडिया मंचों — ट्विटर (एक्स), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब — के माध्यम से रियल-टाइम कम्युनिकेशन में बदल चुका है। सरकार की योजनाओं की जानकारी अब शॉर्ट वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और पॉडकास्ट जैसे मल्टीमीडिया कंटेंट के ज़रिए भी जनता तक पहुंचाई जा रही है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि मीडिया मॉनिटरिंग और सेंटीमेंट एनालिसिस टूल्स की मदद से यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता किन मुद्दों पर क्या राय रखती है, ताकि नीति संचार को अधिक टारगेटेड और प्रभावी बनाया जा सके।
इसके अलावा आपदा, महामारी या किसी विवाद की स्थिति में विभाग किस तरह तत्काल सही सूचना जनता तक पहुंचाकर अफवाहों पर रोक लगाता है, इसे भी उदाहरणों सहित समझाया गया।
एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान ने कहा कि इस क्षेत्र में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट और पब्लिक पॉलिसी कम्युनिकेशन जैसे कौशल की विशेष भूमिका होती है, जो प्रबंधन के छात्रों के लिए करियर की दृष्टि से भी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
अंत में छात्रों ने विभाग के कामकाज को लेकर कई प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। छात्रों ने इस शैक्षणिक दौरे को सूचना प्रबंधन और सरकारी संचार तंत्र को समझने के लिहाज़ से बेहद उपयोगी बताया।
फोटो कैप्शन 07:जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा आईआईएम रोहतक के छात्रों का दल।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पोस्टर एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान के तहत रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स से संबंधित सही जानकारी देने के साथ-साथ समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक करना है।
एचआईवी एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है ताकि समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
यूथ रेड क्रॉस प्रभारी एवं रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. समृद्धि ने कहा कि एचआईवी एड्स को लेकर समाज में आज भी कई भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचआईवी छूने, साथ बैठने, हाथ मिलाने या साथ खाना खाने से नहीं फैलता। इसलिए एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे 'डरें नहीं, जांच करवाएं के संदेश को अपनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के साथ-साथ संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहयोग, सम्मान और करुणा का भाव रखना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में यह संदेश पहुंचाने का आह्वान किया कि भेदभाव नहीं, सहयोग अपनाएं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का प्रयास किया। पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि सही जानकारी अपनाएं, भ्रांतियां दूर भगाएं और एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति जागरूक बनें।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एचआईवी एड्स से बचाव हेतु संक्रमित सुइयों का प्रयोग न करने, रक्तदान से पूर्व रक्त की जांच, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपने पोस्टरों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, उमंग द्वितीय तथा रूपेश तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर प्रोफेसर जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. पवित्रा यादव, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता, यूथ रेड क्रॉस समिति के अन्य सदस्य, महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
शादी के 22 साल बाद पैदा हुई लड़की
-लड़की के जन्म पर धूम धाम से लाए अस्पताल से घर
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव गुढ़ा में एक परिवार ने नई मिसाल कायम की है। शादी के 22 साल बाद एक दंपति के घर लड़की का जन्म हुआ है। लड़की के जन्म से घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को गाजे बाजे के साथ दंपति को घर लाया गया। लड़की के चाचा संदीप ने बताया कि आज के समय में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। शिक्षा ही नहीं अपितु खेल के क्षेत्र में भी लड़कियां अग्रसर है। बेटी होने से परिवार के साथ साथ गांव में भी खुशी का माहौल है बेटी के पिता गोलू भगत जी और माता भतेरी ने कहा कि 22 साल बाद हुए बच्चे से हम बहुत खुश है चाहे लड़का हो या लड़की हमारे लिए सब बराबर है। अस्पताल से जब घर पहुंची तो जमकर स्वागत किया गया। पूरे घर में फूल बिखेरकर सम्मान किया।
फोटो कैप्शन 08: लड़की होने पर स्वागत करते हुए
कनीना की बार कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना की नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने शुक्रवार को बार रूम में शपथ ग्रहण की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. रितु वाईके बहल ने प्रधान व अन्य पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रधान राकेश मानपुरा, उप प्रधान वीरेंद्र जांगड़ा, सचिव भास्कर चौधरी, महिला उप प्रधान खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुणाल, संयुक्त सचिव सुमन भारती ने शपथ ली।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. रितु वाईके बहल, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार, एसडीजेएम प्रियंका जैन, जेएमआईसी पीयूष कुमार, एसडीएम जितेंद्र सिंह, नारनौल बार के प्रधान विजयपाल, महेंद्रगढ़ बार के प्रधान संदीप यादव और कनीना बार के अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: उपस्थित बार कार्यकारिणी
सुन्दर लाल की दूसरी पुस्तक मैजिकल स्टोरीज फार क्यूरियस माइंड्स प्रकाशित
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीराके अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता एवं ग्राम बालधन कलां, जिला रेवाड़ी के निवासी श्री सुन्दर लाल की दूसरी पुस्तक मैजिकल स्टोरीज़ फॉर क्यूरियस माइंड्स प्रकाशित हो गई है। बच्चों को केंद्र में रखकर लिखी गई यह पुस्तक कल्पना, जिज्ञासा, मित्रता, दया, साहस, रचनात्मकता और जीवन-मूल्यों से जुड़ी रोचक कहानियों का संग्रह है।
पुस्तक की कहानियां बच्चों को कल्पना की उड़ान भरने, प्रश्न पूछने, नई चीजों को जानने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करती हैं। सरल, सहज और मनोरंजक भाषा में लिखी गई कहानियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ सीख और मानवीय मूल्यों को जोडऩे का प्रयास किया गया है।
सुन्दर लाल ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढऩे की रुचि, कल्पनाशक्ति, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कहानियाँ बच्चों के मन को सहज रूप से प्रभावित करती हैं और मनोरंजन के साथ उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से भी परिचित कराती हैं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुस्तक की कहानियों को रोचक, सरल और बच्चों के अनुकूल बनाया है।
मैजिकल स्टोरीज फार क्यूरियस माइंड्स में ऐसी कल्पनात्मक दुनिया रची गई है, जहाँ साधारण चीजें भी बच्चों के लिए असाधारण अनुभवों में बदल जाती हैं। कहानियों में रोमांच और कल्पना के साथ दोस्ती, सहयोग, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।
श्री लाल की यह दूसरी पुस्तक उनके लेखन-सफर का अगला कदम है। इससे पहले उनकी पहली पुस्तक इकोज आफ नवोदय प्रकाशित हुई थी, जिसमें नवोदय विद्यालय के जीवन, अनुभवों और भावनाओं को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है।
फोटो कैप्शन: सुंदरलाल
एकल परिवारों के राशन कार्ड और फैमिली आईडी बनाई जाए
-एकल परिवार बेहद परेशान
-एकल परिवारों की बुजुर्ग सम्मान पेंशन भी बंद
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। एकल परिवार पहचान पत्र वाले लोगों का राशन कार्ड काट दिए दिए गए हैं। यह कहकर कि एकल आदमी है और राशन कार्ड का पात्र नहीं है। न ही नहीं बहुत से एकल परिवारों के बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिल रहा है। पहले मिलता था वो भी बंद कर दिया गया है। फैमिली आईडी भी अब तो नहीं बन पा रही है। ये लोग बेहद परेशान है। यहां तक की बीपीएल राशन कार्ड भी ऐसे लोगों के बने हुए थे वो भी काट दिए गए हैं।
ये लोग समाधान शिविरों के चक्कर लगा रहे हैं किंतु उनकी राशन कार्ड नहीं बन पा रहे और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। योगेंद्र सिंह सुंदरह राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला महेंद्रगढ़ के महासचिव ने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के फैमिली आईडी और राशन कार्ड बना देने चाहिए और इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए ताकि लोग परेशानियों से बच सके।
डा. होशियार सिंह यादव का दो अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन
--दो कृतियां चयनित
- एक जबलपुर तो दूसरा बिदर, कर्नाटक में दिया जाएगा
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी डा. होशियार सिंह यादव लेखक की दो कृतियों को पुरस्कृत किया जाएगी। पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। 31 अक्टूबर 2026 को डा. होशियार सिंह यादव को कादंबरी द्वारा आयोजित साहित्यकारों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कारों में उनकी कृति प्रेरणा एवं बाल आलेख चयनित हुई है। जिनके लिए उन्हें जबलपुर में साहित्यकारों के सम्मान समारोह में 31 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कनीना क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि होगी।
यही नहीं अपित 27 और 28 नवंबर को गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज बिदर ,कर्नाटक में उनको विशेष पुरस्कार स्वर्गीय पंथ रत्न शिरोमणि सरदार जोगा सिंह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार का नाम यह उनकी साहित्य के प्रति उल्लेखनीय सेवाओं के प्रति दिया जाएगा। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज द्वारा उनका चयन किया गया है और बिदर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह एवं सम्मान समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा जिसके लिए देश के पांच साहित्यकारों को चुना गया है जिनमें से एक डा. होशियार सिंह यादव कनीना भी है। इसमें नकद राशि, प्रशस्तिपत्र एवं शाल आदि दिए जाएंगे।
फोटो कैप्शन: डा. होशियार सिंह यादव
नांगल चौधरी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए 6दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
-युवा के लिए बेहतर मौके उपलब्ध करा रहा माय भारत - एसडीएम उदय सिंह
**************************************************************
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नारनौल (महेंद्रगढ़), हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित 6-दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज जाट सभा, नांगल चौधरी में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी एवं गुरुग्राम जिलों से चयनित 47 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी एवं कौशल को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं तक पहुंचाने तथा समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की कार्य क्षमता, नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को संगठित कर विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक अभियानों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं युवा केंद्रित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मेरा युवा भारत के गठन, उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, पोर्टल, गतिविधियों, स्वयंसेवा के अवसरों तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय युवा कोर योजना , राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, फील्ड स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना , युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन (हृत्रह्र), सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य युवा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोडऩे के तरीकों पर भी विशेष चर्चा की जा रही है।
विभिन्न विषयों पर होंगे विशेष सत्र-
छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें योग एवं शारीरिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, नशा मुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वयंसेवा, डिजिटल एवं साइबर जागरूकता तथा विकसित भारत-2047 जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें समूह गतिविधियों, संवादात्मक सत्रों, व्यवहारिक अभ्यास, टीम बिल्डिंग एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के माध्यम से कार्य करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों में नेतृत्व, टीम भावना, समस्या समाधान तथा समुदाय के साथ प्रभावी संवाद की क्षमता विकसित करना है।
युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों से जोडऩे पर जोर--
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को यह भी बताया जाएगा कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़कर उन्हें स्वयंसेवा, अनुभवात्मक अधिगम, युवा सहभागिता, खेल, सामाजिक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित विभिन्न अवसरों का लाभ दिला सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे, सरकारी अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में रचनात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, रेडक्रास से टेकचंद यादव, प्रशिक्षक सतवीर यादव सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगामी दिनों में विभिन्न विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा स्वयंसेवकों को व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 02 व 03: संबंधित हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)












No comments:
Post a Comment