Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, June 3, 2024


 


भोजावास बस क्यू शेल्टर बना अवैध पार्किंग का अड्डा, यात्री धूप में खड़े होने को मजबूर
-बस स्टैंड परिसर में शौचालय न होने की वजह से महिलाओं को हो रही भारी परेशानी
*****************************************************************
************************************************************************
***********************************
*****************************
कनीना की आवाज। पिछले कुछ दिनों से भोजावास बस क्यू शेल्टर अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। जिसके कारण आसपास के गांवों से आने वाले लोगों बस के इंतजार में घंटो धूप में खड़े होकर या आसपास की दुकानों में घुसकर अपने आप को आसमान से बरस रही आग से बचाने पर मजबूर है। वही परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की प्रतीक्षालय की सुविधा के लिए बनाया गया बस क्यू शेल्टर में कुछ लोग अपनी बाइक स्कूटी खड़ी कर इसी पार्किंग का रूप दे दिया है। जिसके कारण स्कूल कालेज जाने वाली छात्र-छात्राओं समेत भोजावास से कनीना, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ जाने वाले ग्रामीण और महिलाएं परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की प्रतीक्षालय के लिए बनाए गए बस क्यू सेल्टर में अवैध पार्किंग होने की वजह से उसमें ना बैठकर धूप में खड़े होकर या बस स्टैंड पर लगने वाली रेहडिय़ों की छांव का सहारा लेकर बसों का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड परिसर में शौचालय की भारी समस्या बनी हुई है। कुछ वर्ष पहले पूर्व की पंचायत ने लाखों रुपए खर्च कर पीने के पानी की तथा महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन पिछले वर्ष नवंबर माह में आई हल्की बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय की दीवार  ढह गई थी जिसे पंचायत ने आज तक ठीक नहीं कराया है। जिसके कारण आसपास से आने वाले लोगों और महिलाओं समेत बस स्टैंड पर रह रहे दुकानदारों को शौच आदि जाने के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कालेज जाने वाली कुछ छात्राओं इस विषय को लेकर बात की गई तो उन्होंने ने शरमाते हुए कहा कि  एक तरफ जहां सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत की बात करती है लेकिन वह जब बस स्टैंड परिसर में महिलाओं को शौच जाने के लिए शौचालय का निर्माण भी नहीं कर सकती तो इससे बुरी बात क्या हो सकती है ग्राम पंचायत को इस और जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।
क्या कहते हैं अनित यादव जीएम परिवहन विभाग नारनौल-
भोजावास बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग के साथ-साथ शौचालय की वजह यात्रियों को जो भी परेशानी आ रही है उन्हें मैं एक बार चेक कर लेता हूं उसके बाद ही कुछ कह सकता हूं। चेक करने के बाद जो भी समस्याएं बस स्टैंड परिसर में बनी हुई है उन्हें दूर किया जाएगा।
फोटो कैप्शन  05: बस क्यू सेल्टर के अंदर खड़ी अवैध रूप से बाइक






महिला को मिलवाया उसके पुत्रों से
-पुलिस ने निभाई भूमिका
*****************************************************************
************************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। 18 मई को उच्चत गांव के सरपंच एवं कनीना सदर पुलिस के माध्यम से एक अनजान महिला मोड़ी के अनाथ आश्रम में आई थी। जो अपने आपको सिमराई यूपी से बता रही थी। संस्था ने छान बीन कर इस महिला का पता लगाया और वहा की स्थानीय पुलिस व सिमरई के प्रधान की सहायता से आज उसके बेटों से मिलवा दिया। जब वो अपने माता जी से मिले तो बड़े भावुक हो गए एवं आंखों में आंसू आ गए।
धन्यवाद सदर थाना कनीना, समराई पुलिस, समरई प्रधान राजीव चौहान एवं आईसीटीएम ग्रुप के संचालक पवन राठौड़ का जिन्होंने इस महिला को उसके परिवार से मिलवाया है।
 पवन राठौड़ ने इसी तरह से जो अपने परिवार से जाने अनजाने में घर से भटक गए थे या दिमागी हालत से कमजोर होने के कारण घर से निकल गए थे और कुछ वृद्ध परिवार से तंग या लड़ाई झगड़े करके आश्रम में आए, ऐसे 45 व्यक्तियों को उनके परिवार से मिलवाया है। पवन राठौड़ ने बताया कि जब परिवार के लोग वीडियो कॉल करके अपने बिछड़े हुए सदस्य को देखते है तो आपस में एक दूसरे रोने लग जाते है। यह देख हमारे भी कभी कभी तो आंसू आ जाते है। संस्था के संचालक ने बताया की अभी तक यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के महिला एवं पुरुषों को मिलवा चुकी है। जिनमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल है।  
फोटो कैप्शन 06: महिला को उसके पुत्रों से मिलवाते हुए संस्था आइसीटीएम





 
मतगणना को लेकर उत्सुकता, रेडियों भी आएगा काम
--सीधा प्रसारण सुनने की फिराक में
*****************************************************************
************************************************************************
*****************************
***********************************
कनीना की आवाज। 04 जून की लोकसभा चुनावों की मतगणना का बेसब्री से इंतजार हैं। विभिन्न लोगों ने मतगणना के प्रसारण को आंखों से देखने एवं सुनने की तैयारियां कर रहे हैं। रेडियो एवं टीवी का प्रबंध किया जा रहा है।
  कनीना के लोगों को मतगणना का बेसब्री से इंतजार है जिसके पीछे इस बार अलग-अलग पार्टियों से जुड़े लोगों को रुझान अपने-अपने दल के नेताओं के हार जीत की जानकारी हासिल करने का है। वैसे भी महेंद्रगढ़-रेवाड़ी लोकसभा एवं गुडग़ांव सीट से जीतने-हारने वाले प्रत्याशियों से  यहां के लोग जुड़े हुए हैं। दोनों ही सीटों पर मुकाबले का संबंध कनीना से है। दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ रहे नेताओं का कनीना के लोगों से संबंध है।
  एक ओर जहां कनीना एवं आस पास के गांव महेंद्रगढ़-अटेली लोस के तहत आते हैं जिसके चलते इस सीट से हार जीत का संबंध कनीनावासियों से है वहीं गुडग़ांव सीट से लोस के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह से बहुत से लोग जुड़े हुए हैं जिसके चलते इस सीट से हार जीत का भी उन्हें इंतजार है।
  समाचार सुनने के लिए जहां रेडियो को भी सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह जैसे किसान नहीं भूला पाए हैं और गांवों में आज भी इसी का वर्चस्व कायम है। ये लोग खेतों में रहते हैं वहां बिजली आपूर्ति न होने के कारण रेडियो काम आएगा। वहीं टीवी के युग में लोग टीवी पर प्रसारण देखने के लिए लालायित हैं। पुराने टीवी एवं रेडियो को कारगर बनाया जा रहा है।
  उधर आधुनिक इंटरनेट का जमाना होने के कारण इंटरनेट से भी हार जीत का पता लगाने के लिए इसका उपयोग भी बहुत से लोग करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जब से वाट्सअप एवं फेसबुक आए तब से लोगों का रुझान बढ़ा है। दोनों पर ही विभिन्न नेताओं की जानकारी मिलती रहती है। अब तक हार जीत पर समर्थक अपने अपने प्रत्याशी की जीत के आंकड़े पेश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी मैदान में थे।  यह भी सत्य है कि चुनाव क्षेत्र में खड़े सभी प्रत्याशियों को कनीना क्षेत्र में कुछ ना कुछ वोट जरूर मिले हैं। महज किसी के ज्यादा तो किसी के कम थे लेकिन मतदाता अभी भी मौन है और स्पष्ट करने से मना कर रहे कि उन्होंने बहुत किसे वोट दिया है। यही कारण है कि इस बार हार जीत का अंदाजा लगा पाना कठिन हो रहा है।
 सभी समर्थक अपने अपने नेता की जीत के दावे करने लगे हैं। क्षेत्र में मतदान पूर्ण होते ही सभी वर्ग बहस करते नजर आए। यह पहला अवसर है कनीना क्षेत्र में लोकसभा चुनावों में बेहतर मतदान हुआ है। इसका श्रेय मतदान के प्रति जागरूकता को जाता है। क्षेत्र में 65 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान प्रतिशत बेहतर रहा है।  हार जीत के बारे में अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। बहुत से मतदाताओं की जुबान पर है मोदी का नाम सुनने को मिल रहा है।
 अब इतना बदलाव आ गया है कि घर बैठे हर जानकारी उपलब्ध हो जाती है वही पुराने समय में मतगणना लंबे समय चलती थी जिसकी जगह मतपेटियां आ गई हैं जो कुछ समय में ही मतगणना का काम पूरा कर देती हैं।
फोटो कैप्शन 04: मतगणना सुनने के लिए किसान रेडियों को साफ सुथरा बनाते हुए।







पेयजल की किल्लत को लेकर बेहद परेशान है महिलाएं
-निजी नलों से पेयजल इकट्ठा करती जा सकती है गृहणियां
*****************************************************************
************************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना में कम पेयजल सप्लाई और उस पर गर्मी के कारण महिला वर्ग बेहद परेशान है। गृहणियां सुबह से शाम तक पानी इकट्ठा करती देखी जा सकती हं। पेयजल की मांग वैसे तो गर्मियों में अधिक होती है जिसके चलते सुबह और शाम दोनों वक्त पेयजल सप्लाई करने की बार-बार मांग उठाई जा रही है किंतु कुछ क्षेत्र विशेष में तो पेयजल सप्लाई बहुत कम समय हो पाती है।
 महिला शकुंतला, नीलम, आरती, ममता, सुनीता, आशा, भतेरी आदि ने बताया कि उनके यहां न तो कोई नल सप्लाई का निश्चित वक्त होता और आता भी है तो एक या दो घड़े पानी भर पाता है। क्योंकि पेयजल कम सप्लाई हो रहा है इसलिए सभी मोटर दनादन चलती है जिसके चलते अंतिम छोर जयनारायण की दुकान है, जहां पर जल पहुंचते पहुंचते यही नहीं पता चला कि कब पानी सप्लाई हुआ है।
 मिली जानकारी अनुसार वेद प्रकाश बाबूजी, रेवाड़ी रोड़, आस्था आईटीआई कनीना, मनफूल की बैठक ,मदन की दुकान, सुधीर पूर्व मुख्य अध्यापक, हवेलीवाला तथा जय नारायणकी दुकान ,यह सारा क्षेत्र करीब 5 से 6 किलोमीटर लंबा पड़ता है। और केवल एक घंटा पेयजल सप्लाई की जाती है। महिलाओं ने बताया जयनारायण की दुकान के पास सबसे अधिक ऊंचाई है और सबसे अंत में यही पानी सप्लाई पहुंचती है और पानी की सप्लाई यही नहीं पता चलता कब हो गई। महिलाएं सुबह से दोपहर तक नलों की ओर टकटकी लगाए देखती रहती हैं। ऐसे में महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रशासन सामान की है कि या तो इस दूरी में 1 घंटे की बजाय कम से कम 2 घंटे पर जल सप्लाई की जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो सुबह और शाम दोनों वक्त पर जल सप्लाई एक-एक घंटा की जाए ताकि इस क्षेत्र के महिला और गृहणियों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। पेयजल के चलते महिलाएं खाना तब बना पाती है जब उनके पास पेयजल उपलब्ध हो पाता है। ऐसे में दूर दराज से जल लाने के लिए मजबूर हो गई हैं। वैसे भी कनीना क्षेत्र में किराए के घरों में हजारों लोग बसे हुए हैं जो पानी के लिए तरसते रहते हैं। वे अक्सर ऐसे घरों में रहते हैं जहां सुविधाएं कम होती है जिसके चलते वे इधर-उधर से पानी संचित करते देखे गए हैं।
 क्या कहते हैं एसडीओ वाटर सप्लाई -
एसडीओ वाटर सप्लाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी समस्या के बाबत कनिष्ठ अभियंता को सूचित किया जा रहा है और वो क्षेत्र में जाकर पता लगाएंगे की पेयजल सप्लाई में कहां समस्या है और उस समस्या को अविलंब दुरुस्त करेंगे ताकि महिलाओं को पेयजल की कोई समस्या नहीं आने पाए। उनका कहना है कि गर्मियों में पेयजल की मांग अधिक होती है, ऐसे में अगर समय बढ़ाना भी पड़ा तो वो भी बढ़ा दिया जाएगा।
 फोटो कैप्शन 03: महिलाएं निजी नलों से जल इक_ा करते हुए
- साथ में एसडीओ नरेंद्र सिंह





पर्यावरण का जीवन में ध्येय पर चलेगी सात दिवसीय गोष्ठी
--राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में किया जाएगा
*****************************************************************
************************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आगामी 5 जून से 11 जून तक सात दिवसीय  पर्यावरण का जीवन में ध्येय विषय , पर सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में किया जा रहा है ।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि पहले दिन विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के बाद इस कैंप का शुभारंभ किया जाएगा तथा बेहतर जीवन चर्या अपनाने के गुर सिखाए जाएंगे दूसरे दिन बेहतर भोजन शैली अपनाने पर बल दिया जाएगा ।
तीसरे दिन हमारे परिवेश में पर्यावरण में बेकार कचरे का बेहतरीन उपयोग  करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चौथे दिन  हम अपने आसपास के परिवेश से कचरे को घटाएं  
पांचवें दिन ऊर्जा संरक्षण पर विशेष बल दिया जाएगा तथा छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के बारे जागरूक में संवेदनशील बनाया  जाएगा, छठे दिन जल संरक्षण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा क्योंकि आने वाले भविष्य में सबसे बड़ी चुनौती जल संरक्षण रहेगी तथा सातवें दिन एकल  प्लास्टिक के प्रयोग को अलविदा कहने पर विशेष जोर दिया जाएगा ।
शिविर के दौरान छात्राओं  से विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, स्लोगन तथा नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 01: पर्यावरण क्लब को दर्शाता मुख्याध्यापक नरेश कौशिक






सड़क निर्माण कार्य करवाया जाए अविलंब पूरा
--ग्रामीणों में रोष
**********














*******************************************************
************************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा से छितरोली, उच्चत वाया झाड़ली सड़क का नवीनीकरण कार्य को पूरा करने में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही ढिलाई तथा सुस्ती के कारण ग्रामीण तथा वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से बार-बार मांग करने के बाद कभी ठेकेदार द्वारा काम चालू कर दिया जाता है और कभी बंद कर दिया जाता है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य को अविलंब पूरा किया जाए।
   गे्रामीण महेश, दिनेश एवं सुरेश आदि ने बताया कि सड़क का मुआयना करने के बाद कहा कि ठेकेदार द्वारा रेत, मिट्टी, रोड़ी डालकर जो सड़क समतल का कार्य किया गया था उसमें रोडिय़ां निकलनी शुरू हो गई हैं। सड़क पर जगह-जगह रोडिय़ां निकलने से पद यात्रियों तथा वाहनों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों की गाडिय़ां खराब हो रही हैं। रोजाना सैकड़ों वाहनों और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है।
फोटो कैप्शन 02:ग्रामीण अधूरी सड़क दिखाते हुए।

Sunday, June 2, 2024


 
लाठी-डंडों से गाड़ी तोडऩे और हवाई फायर करने के मामले में दो गिरफ्तार
--मोड़ी गांव का मामला
*********************************************
***************************************
**********************************
**************
कनीना की आवाज। लाठी-डंडों से गाड़ी तोडऩे और हवाई फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान प्रवीण उर्फ पोनी वासी बोहका रेवाड़ी और आशीष उर्फ लखन वासी भोजावास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपितों को कल महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपितों से पूछताछ का आज न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश वासी गांव मोड़ी ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह फौज से रिटायर्ड है। उसने बताया कि जब वह भोजावास से घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि एक गाड़ी में चार पांच लड़के व दो मोटरसाइकिल पर चार पांच लड़के आए और घर के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को लड़कों ने लाठी डंडो से तोड़ दिया और घर के पास हवाई फायर किया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।






सीआईए महेंद्रगढ़ ने अवैध हथियार के साथ एक पकड़ा, देसी कट्टा बरामद
-आरोपित को लिया रिमांड पर
*********************************************
***************************************
******************************
******************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जिले की सभी अपराध जांच इकाइयों को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कनीना क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित कृष्ण उर्फ केडी निवासी भोजावास को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपित से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा भोजावास पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण उर्फ केडी वासी भोजावास के पास अवैध हथियार है और पड़तल बस अड्डा से भोजावास की तरफ पैदल आ रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रेड की गई, जहां पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ केडी उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया और थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
फोटो कैप्शन 04: गिरफ्तार किया आरोपित।








अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए ने दबोचा
--आरोपित को लिया रिमांड पर
*********************************************
***************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जिले की सभी अपराध जांच इकाइयों को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कनीना क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी बोहका रेवाड़ी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपित से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा मोड़ी पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि जयप्रकाश उर्फ जेपी वासी बोहका रेवाड़ी के पास अवैध हथियार है और भोजावास से मोड़ी की तरफ पैदल आ रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई, जहां पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जयप्रकाश उर्फ जेपी उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया और थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
फोटो कैप्शन 05: पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित






यश कौशिक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन
--गांव में किया सम्मान समारोह
*********************************************
***************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। अगिहार गांव निवासी यश कौशिक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल  ने यश कौशिक को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने यश कौशिक के दादा कप्तान रामेश्वर दयाल को साफा पहनाकर व दादी कृष्णा देवी, पिता शिवकुमार कौशिक व माता वर्षा देवी को शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता राजपाल सिंह ने की। अतरलाल ने यश कौशिक के चयन को इलाके के लिए असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया। यश कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता तथा चाचा सुरेंद्र कौशिक को देते हुए युवाओं से लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि असफलता पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दुगने उत्साह और ऊर्जा से सफलता के लिए प्रयास कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर यश कौशिक को सम्मानित करते हुए अतरलाल।।






  सीआईए पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो अवैध पिस्तौल बरामद किये
-आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज
*********************************************
***************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। सीआईए पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दोव्यक्तियों से दो पिस्तौल बरामद किये हैं। पुलिस को सूचना मिली कि जयप्रकाश उर्फ जेपी बोहका जिला रेवाड़ी अपने पास अपने पास अवैध हथियार रखता है और वह भोजावास से मोड़ी की तरफ पैदल जा रहा है। सीआईए पुलिस ने रेडिंग पार्टी का बनाकर बताए गए स्थान पर रेड की तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज गति से चलने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। नाम पूछे जाने पर जयप्रकाश उर्फ जेपी बताया तथा उसकी तलाशी ली गई तो उनके पेट की जेब में अवैध अनलोड किया हुआ देसी कट्टा बरामद हुआ। लाइसेंस के बारे में जानकारी चाही तो कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
 देसी कट्टा बरामद -
उधर सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण उर्फ केडी पड़तल से भोजावास की आोर पैदल जा रहा है जो अवैध हथियार रखता है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी बनाकर बताए गए स्थान पर रेड की तो पाया कृष्ण कुमार उर्फ केडी ने अपनी पेंट की जेब में देसी कट्टा छुपा रखा था जो अनलोडेड था।  पुलिस ने बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।






नालियों की जाली चोरी के बाद नगरपालिका की तिरंगा लाइट भी होने लगी चोरी
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
*********************************************
***************************************
*********************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका की आठ तिरंगा लाइट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इससे पहले कनीना की विभिन्न नालियों की 9 जालियां चोरी हो गई थी।नगर पालिका कनीना के सचिव ने कनीना पुलिस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में उन्होंने बताया कि नगर पालिका के कार्यरत वीरेंद्र सिंह द्वारा लिखित रूप से कार्यालय को अवगत कराया है कि थाना सदर से लेकर अटेली रोड तक की आठ तिरंगा लाइट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसके चलते सचिन कनीना नगर पालिका ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने उनसे चोरी की हुई वस्तु बरामद करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध आठ तिरंगा लाइट चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।






भीषण गर्मी पड़ रही है कनीना क्षेत्र में
-गत दिनों की अपेक्षा कुछ कम रहा तापमान
*********************************************
***************************************
**********************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। जहां गत दिनों तापमान 47 डिग्री पार रहा है किंतु रविवार को तापमान घटकर  41 डिग्री पर पहुंच गया क्योंकि बादल छाए रहे जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग आगे एक बार फिर से तापमान बढऩे की बात कह रहा है। भीषण गर्मी के चलते जहां कुछ लाभ भी हुआ है तो दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मक्खी मच्छरों की संख्या घटती ही जा रही है, वहीं गर्मी पसीना लू लगना, धूप में झुलसने की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी 10 फीसदी बढ़ गई है। गर्मी ने सभी रिकार्ड तोड़ रखे जिसके चलते किसान से लेकर कर्मचारी वर्ग भी परेशान है। एक और जहां गर्मी सीता रही है वही लोगों की नजऱें 4 जून के मतगणना पर टिकी हुई है। गर्मी के कारण एसी एवं पंखे सब खिलौने बन गए हैं। जहां जहां पेड़ों की आवश्यकता होती है वहां पेड़ न होने की कमी झलकने लगी है। आमजन बेहद परेशान है। गरीब तबके के लोग, रेहडी लगाने वाले, दुकानदार मजबूरीवश दुकान और रेहडियों पर काम करते नजर आते हैं। अभी गर्मी से अभी कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।






 लोगों की नजरें टिक गई है 4 जून पर
-चर्चा का विषय बना हुआ है मतगणना पर
*********************************************
***************************************
********************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के लोग एक बार फिर से  लोकसभा के चुनावों की मतगणना पर नजर टिकाने लगे हैं। 4 जून को जहां मतगणना होनी है। एक ओर विभिन्न सर्व आ चुके हैं वहीं अब मतगणना पर नजरें जमा कर 4 जून का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि 4 जून को परिणाम आने है। चाय की दुकान हो या कोई घर चौपाल कहीं पर भी देखें जब भी कुछ लोग मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या समाचार है? और समाचार का मतलब होता है कि किसकी जीत हो रही है, अनेकों कयास लगाए जा रहे हैं। परिणाम यह है कि हाय गर्मी, गर्मी करते-करते भी जुबां पर जीत हार सुनाई देने लगी है। एक और जहां मतगणना वाले दिन तापमान अधिक रहने के असर है वहीं लोगों की जुबान भी मतगणना का आंखों देखा हाल देखने को आतुर है। विभिन्न प्रकार की शर्त एवं सट्टे आदि लगाए जा रहे हैं जिसके चलते कभी बीजेपी की जीत तो कभी कांग्रेस की जीत दर्शाई जा रही है। बाकी किसी भी दल को सफल होना नहीं मान रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा की समर्थक अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं तो कांग्रेस के समर्थक भी अपनी जीत बता रहे हैं। आपस में बहस छिड़ी देखी जा सकती है परंतु अंतत: एक ही बात कह कर उठ खड़े होते हैं कि 4 जून का इंतजार करो, ऐसे में 4 जून विशेष दिन बन गया है।







विश्व साइकिल दिवस -03 जून
सादे कपड़े, सादे विचार और साइकिल पर चलने वाला पूर्व शिक्षक बना आदर्श
-उनकी नकल करने लगे हैं कई लोग
*********************************************
***************************************
********************************
****************
कनीना की आवाज। दिखावे भरे शहर में कुछ ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जो सादगी से जीवन जीते हैं और दूसरों के लिए उदाहरण बनकर सामने आते हैं। यदि सरकारी नौकरी में भी हो तो लोग गाडिय़ों की तरफ दौड़ते हैं और ऊंचे ख्वाब मिलते हैं। परंतु एक ऐसी शख्सियत भी कनीना क्षेत्र की है, जिनके पास सरकारी नौकरी भी रही परंतु कभी किसी वाहन की ओर नहीं दौड़े, साइकिल पर ही चले और आज भी साइकिल पर चल रहे हैं। एचएस यादव एक ऐसी शख्सियत है जो बचपन से ही साइकिल के शौकीन रहे। स्कूलों में शिक्षण के लिएभी साइकिल का प्रयोग किया और आज भी साइकिल पर ही चलते हैं और अभी चुस्त दुरुस्त है। हालांकि शिक्षा विभाग में 40 सालों तक शिक्षण कार्य निजी स्तर पर और सरकारी तौर पर किया, पास में पैसे भी रहे परंतु उन्होंने कभी किसी वाहन की नहीं सोची। आज वे बेशक सेवन नियुक्त हो चुके है लेकिन उनके हजारों विद्यार्थी आज भी उन्हें याद कर प्रसन्नचित हो जाते हैं। कालेज से लेकर सरकारी स्कूलों में श्री यादव ने जहां सादगी भरे कपड़े पहने हैं, कभी दिखावे पर नहीं उतरे परंतु कहावत है कि सादा जीवन उच्च विचार। अगर ऐसी भावना कहीं देखने को मिलती तो एचएस यादव कनीना मेें है। जिस भी क्षेत्र में उतरते हैं अच्छा खासा नाम कमाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तो उनका कोई सानी नहीं है। जब तक पढ़ाया कभी किसी कुर्सी पर नहीं बैठे। शिक्षण कार्य दौरान ही उन्होंने 36 विभिन्न पुस्तकों की रचना की है। यही कारण है कि हरियाणा साहित्य अकादमी से पुरस्कार मिल पाया और क्षेत्र में नाम भी कमाया है। लेखन कार्य को देख तो वह भी उनका उतना ही बेहतरीन है जितना शिक्षण कार्य। सादगी भी इतनी बेहतरीन है जितने उनके सादे विचार है। आने वाली पीढ़ी शायद यह विश्वास नहीं करेगी कि इस प्रकार का व्यक्ति भी कनीना क्षेत्र में रहा होगा। बचपन में जहां श्रीकृष्ण की तरह गाय एवं भैंस पालकर उनका खूब दूध पीते रहे। गरीबी हालात में जरूर रहे परंतु दूध घी के क्षेत्र में कभी गरीब नहीं रहे। सबसे बड़ी खूबी उनकी पेड़ पौधों से लगाव की है। उन्होंने अपने घर को भी बागवानी में बदल रखा है अपने घर में अनेकों फल और फूलदार पौधे उगा रखें हैं। जहां भी उन्हें मिल जाती है पशु-सिंह पेड़ पौधे लगाकर प्रसन्नचित रहते हैं। जितना भी समय बचता है पेड़ पौधों की सेवा में बिताते हैं। अब तक समय समय पर तीन बार राज्यपाल से सम्मानित हो चुके हैं। प्रशासन ने दर्जनों बार तो विभिन्न संस्थानों ने सैकड़ों बार पुरस्कृत किया हुआ है।उच्च लिखे पढ़े होने/पीएचडी के कारण वे डाक्टर कहलाते हैं। वर्षों के बाद पैदा होती है जो सादगी भरे जीवन में जीती है। उनको उनको एक आदर्श शिक्षक ही नहीं आदर्श इंसान और आदर्श लेखक भी कहा जा सकता है।
वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होकर अब जन सेवा में उतर आए हैं। उनका मानना है कि जन सेवा सबसे बड़ा क्षेत्र है तथा जन सेवा करके इंसान परमात्मा की करीब पहुंच जाता है। वैसे भी धार्मिक विचारों में उनका कोई सानी नहीं है। कभी हरिद्वार पैदल जाना कभी कावड़ लाना कभी खाटू धाम पैदल जाना कभी ध्वज अर्पित करना, कभी किसी धार्मिक स्थान पर जाना उनकी विशेषता रही है। लंबे समय तक उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थानों की यात्रा की है। अपने आप में खुश है। मलाल उनको बस इस बात का है कि उनके जीवन में खुशियां जब भी आई, दस्तक देकर  चली गई। उनका पूरा परिवार ही आज भी लेखन क्षेत्र में नाम कमा रहा है। उनकी पत्नी जो लेखिका और वरिष्ठ पत्रकार भी सुमन यादव नाम से रही परंतु कुछ ही सालों के बाद उनका साथ छोड़कर चल बसी। यही कारण है कि वह आज सब प्रभु की माया मानते हैं। उनका कहना है कि परमात्मा जो करता है इंसान के कुछ भले के लिए ही करता है।
फोटो कैप्शन 01: साइकिल चलाते हुए एचएस यादव






विश्व साइकिल दिवस -3 जून
फिर लौटने लगा है साइकिल का जमाना
*********************************************
***************************************
**********************************
**************
कनीना की आवाज। इतिहास अपने आपको दोहराता है कि कहावत सचमुच साइकिलों पर लागू होती है। एक बार फिर से साइकिलों का प्रचलन बढ़ गया है। सेहत के लिए बेहतर मानी जाने वाली साइकिल एक्सरसाइज का अच्छा साधन भी है। यही कारण है कि साइकिलों की मांग बढ़ गई है तथा साइकिलों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। विभिन्न शहरों में साइकिल चलाने वाले नेताओं को भी विगत वर्षों सम्मानित किया गया था।
  उल्लेखनीय है कि रोगों के बढऩे व पेट्रोल कीमतों में भी बढ़ोतरी होने के कारण लोग अब महंगे वाहनों के साथ-साथ साइकिल चलाने लगे हैं। वे मानते हैं कि साइकिल उनकी सेहत के लिए बेहतर होती है। साइकिलों के नए-नए माडल व आकार बाजार में महंगे दामों पर उपलब्ध हैं। लोग छोटी दूरियां तो साइकिल से ही तय करना बेहतर समझते हैं। ऐसे में एक बार पुन: साइकिलों की मांग बढ़ गई है। सुबह सवेरे तो कुछ लोग व बच्चे साइकिलों पर घूमते नजर आते हैं।
  राव मोहर सिंह का कहना है कि साइकिल से भी समस्त अंगों का अभ्यास होता है ऐसे में साइकिल चलाना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह भी एक अभ्यास होता है। साइकिलों की कीमत देखे तो आज साढ़े चार हजार रुपये के आस पास पहुंच चुकी है। ऐसे में गरीब व्यक्ति के लिए साइकिल खरीद पाना भी तो सरल कार्य नहीं है। साइकिल का जमाना कभी साइकिल के आविष्कार के बाद बढ़ा था या फिर अब रोग बढऩे से साइकिलों का जमाना एक बार फिर लौट आया है। सड़कों पर सबसे अधिक साइकिल ही चलते देखे जा सकते हैं।
क्या कहते हैं साइकिल विके्रेता-
साइकिल विक्रेता सुरेश कुमार का कहना है कि अब साइकिल के बेहतर माडल पाने के लिए उनके पास आते हैं किंतु इस क्षेत्र ज्यादा कीमती साइकिल न होने से रेवाड़ी तथा अन्य शहरों की ओर जाकर उपभोक्ता साइकिल ला रहे हैं। गांवों में प्रतिदिन पांच साइकिल तक बिक जाती हैं। जो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चलते थे वे अब साइकिल की सोच रहे हैं। बिना प्रदूषण का तथा बिना पेट्रोल का सबसे बेहतर साधन है। थोड़ी दूरी व गैस सिलेंडर लाने में इनका अहं योगदान है। अब तो बैट्री चालित साइकिल तथा 45 हजार रुपये तक की साइकिल भी आ चुकी हैं। इलैक्ट्रिक साइकिल, गीयर वाली, डिस्क ब्रेकवाली साइकिल अधिक पसंद करते हैं। वे 1970 से साइकिल का काम कर रहे हैं जब कीमत 60 रुपये प्रति साइकिल होती थी।
साइकिल चलाने वाले-
पर्यावरण प्रेमी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जब से वे साइकिल चला रहे हैं अपने को तंदरुस्त महसूस कर रहे हैं। उनके पास मोटरसाइकिल तो हैं किंतु उनकी सबसे पसंदीदा सवारी साइकिल ही है। उन्होंने का कि हमारे समाज की नीति कुछ अलग है। जिस किसी के पास धन नहीं है या गरीब व्यक्ति साइकिल पर चलने की धारणा मानते हैं किंतु उनका का कहना है कि जो आलसी, रोगों से पीडि़त एवं हर काम में जल्दी मचाने वाले जन ही मोटरसाइकिल या अन्य साधनों को अधिक पसंद करते हैं। उनका कहना है कि जब बड़े-बड़े देश साइकिल पर आ गए हैं तो भारत के लोग साइकिल क्यों नहीं चलाते हैं? सुमेर सिंह चेयरमैन, राव मोहर सिंह कनीना लंबे समय से साइकिल चलाते हैं। साइकिल चलाने वाले सुमेर सिंह का कहना है कि सेहत को सही रखने का अच्छा साधन साइकिल है। उनका कहना है खेत क्यार का काम हो या फिर छोटी दूरी इससे बेहतर कोई साधन नहीं है।
क्या कहते हैं पर्यावरणविद-
पर्यावरणविद रवींद्र कुमार का कहना है कि भागदौड़ की जिंदगी में कार आदि से सौ गुणा बेहतर साइकिल है। साइकिल से न केवल स्वास्थ्य बना रहता है अपितु वायु, ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सकता है। पेट्रोलियम की बचत होती है वहीं ओजोन पर्त में छेद होने से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल हर दृष्टि से बेहतर साधन है। अब तो साइकिल के गुणों के बारे में लोग परिचित हो गये हैं।
फोटो कैप्शन:रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, राव मोहर सिंह।
साथ में फोटो कैप्शन 02: बच्चा सादकिल चलाते हुए








गाड़ी और वाहन बगैर दो कदम भी न चलने वालों के लिए एक उदाहरण है होशियार सिंह
*********************************************
***************************************
*******************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड एक के निवासी होशियार सिंह उन लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन गए हैं जो दो कदम चलने के लिए भी वाहन का सहारा लेते हैं। एक और जहां प्रदूषण बढ़ाने में वाहनों का अहं योगदान है वही बढ़ती महंगाई विशेषकर पेट्रोल की महंगाई का रोना लोग रोते रहते हैं किंतु होशियार सिंह एक ऐसी शख्सियत है विगत 34 वर्षों से अपनी साइकिल पर सभी दैनिक जीवन के कार्य कर रहे। यहां तक की स्कूल में विज्ञान शिक्षक रहे तब स्कूल जाना हो, कोई दैनिक जीवन का काम करना हो या किसी अन्य कार्य के लिए केवल और केवल साइकिल का सहारा लेते हैं। दूरदराज या किसी आपातकाल के समय किसी वाहन से जरूर चले हो किंतु प्रदूषण बचाने महंगाई को रोकने, पेट्रोल की महंगाई को रोकने में उनका अहम योगदान रहा है।
 कब से चला रहे हैं साइकिल- होशियार सिंह बताते हैं कि 1988 में साइकिल चलाना सीख लिया था किंतु 1990 से वे लगातार साइकिल प्रयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 30 किलोमीटर दूरी साइकिल से तय कर लेते हैं, उन्हें कतई आलस्य नहीं है। सर्दी हो या फिर गर्मी,आंधी हो या बरसात साइकिल पर चलते नजर आएंगे। उन्हें कतई कोई संकोच नहीं कि साइकिल चलाने से कोई शोहरत हासिल होती है या कहीं बदनाम होता है। अक्सर लोग घास लाने के लिए, दैनिक शौच आदि के कार्य के लिए ,दो कदम चलने के लिए मोटर साइकिल या किसी वाहन का सहारा लेते हैं इसे पेट्रोल तो खर्च होता ही है वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके होशियार सिंह पेशे से विज्ञान शिक्षक रहे है और वह साइकिल पर स्कूल जाना अपनी खुशनसीबी समझते हैं। साइकिल पर जाते थे स्कूल-
 होशियार सिंह वर्ष 1995 से स्कूल में विज्ञान शिक्षक बतौर कार्यरत रहे और अब तक उनकी 21 बार बदली हो चुकी है। जहां तक संभव हो पाया हर स्कूल में साइकिल से ही आना-जाना जारी रखा कोई विशेष समस्या आती हो या दूरदराज आना जाना हो तो साइकिल को प्रयोग जरूर करने के साथ साथ वाहन का सहारा लेते हैं। यदि कहीं जाना हो तो वो साइकिल से बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन जाते हैं तत्पश्चात किसी साधन का सहारा लेते हैं। स्कूल के शिक्षक और उनके विद्यार्थी नहीं चाहते थे कि ढलती उम्र के साथ वे साइकिल का सहारा ले परंतु होशियार सिंह उल्टे यही कहते हैं कि साइकिल चलाने का अगर कोई लाभ है तो 50 वर्ष की उम्र पार करके ही है ताकि शरीर स्वस्थ रहे।
 कैसे तय करते हैं इतनी दूरी-
 होशियार सिंह शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार भी है। अब तक 36 कृतियों की रचना की है तथा देश-विदेश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख आदि प्रकाशित होते रहते हैं। क्योंकि पेड़ पौधे और वनस्पति शास्त्र से बचपन से लगाव है शिक्षा क्षेत्र में भी उन्होंने वनस्पति शास्त्र से शिक्षा पाई है जिसके चलते यह पेड़ पौधे तथा जीव जंतुओं की फोटो लेने के लिए किसी जंगल में या इधर उधर जाकर साइकिल से जा कर फोटो लाते हैं। तत्पश्चात ही उसे कंपोज करके भेजते हैं। विगत दिनों उन्हें कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से लेखन कार्य में डीलिट की उपाधि मिली है। विगत 30 वर्षों से लेखन कार्य में उन्हें सैकड़ों अवार्ड मिले हैं तथा लेखन कार्य में करीब 500 सर्टिफिकेट्स हैं। उन्हें जब भी बस स्टैंड जाना हो, घरेलू सामान खरीद कर लाना हो, स्कूल जाना हो या किसी से मिलने के लिए जाना हो तो साइकिल ही प्रयोग करते हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने अब तक जीवन में 34 सालों में करीब 4 साइकिल ही प्रयोग की है। पहली साइकिल जहां करीब 500 रुपये में खरीदी थी और वर्तमान साइकिल करीब 4000 रुपये की खरीदी है। एक बात और अपनी साइकिल का भी इंश्योरेंस रखते हैं। इंश्योरेंस करने वाले इसलिये रोते थे कि इंश्योरेंस का खर्चा 40 रुपये जबकि कागज आदि का खर्चा 20 रुपये तक हो जाता था। अब इंश्योरेंस महंगा है। साइकिल को चाहे वह पुरानी भी है अच्छी प्रकार साफ-सुथरी और तैयार रखते हैं ताकि रास्ते में कभी कोई परेशानी न आए और आज तक उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी सामने नहीं आई। वे बताते हैं कि उन्होंने सबसे लंबा साइकिल पर सफर महज तीन बार 70 किलोमीटर तक किया है। रेवाड़ी किसी काम से जाना पड़ा था, वाहन हड़ताल पर थे, अपने पास कोई साधन न होने से साइकिल से ही रेवाड़ी तक काम करने के लिए पहुंचे और वापस आये।
 साइकिल का क्यों लेते हैं सहारा-
 होशियार सिंह बताते हैं की साइकिल बहुत अच्छा साधन है स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए विदेशों में जहां अमीर लोग साइकिल पर चलते हैं वही भारत जैसे देश में उल्टी धारणा बन गई है कि अमीर लोग वाहनों में और गरीब लोग साइकिल आदि पर चलते हैं। उनका कहना है कि उनके पैरों में किसी प्रकार दोष नहीं है। यही नहीं 10 बार हरिद्वार से बाघेश्व धाम तक पैदल सफर करते हुए हर बार 350 किलोमीटर दूरी तय की है और 200 किलोमीटर दूरी कनीना से खाटू श्याम पदयात्रा पर 10 बार के करीब की है। धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति भी है। उनका मानना है कि यदि पूरा ही देश में कम से कम सप्ताह में एक बार साइकिल पर चले तो बहुत अधिक पेट्रोल की बचत हो सकती है या किसी सार्वजनिक वाहन से यात्रा करें तो भी पेट्रोल की बचत हो सकती है वहीं प्रदूषण घट सकता है। वे बताते हैं कि कोरोना काल में उन्हें बहुत आनंद आया जब सभी लगभग विभिन्न वाहनों पर प्रतिबंध लग गया तब भी उनकी साइकिल लगातार चलती रहती थी और लोग भी साइकिलों पर चलने लगे थे। प्रदूषण स्तर घट गया था। उनका कहना है कि प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन गई है वायुमंडल में जहरीली जैसे नाइट्रोजन डाइआक्साइड, सल्फर डाइआक्साइड, कार्बन डाइआक्साइड आदि बढ़ती जा रही है यदि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो भविष्य में  इतनी कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ जाएगी कि विज्ञान की भाषा में हरित गृह प्रभाव उत्पन्न हो जाएगा जिसके चलते धरती का तापमान बढ़ेगा। हरित गृह प्रभाव के चलते समुद्रों का तल ऊंचा चढ़ जाएगा क्योंकि ध्रुवों की बर्फ पिघलने लग जाएगी और बड़ी समस्या बन जाएगी, समुद्र के आसपास शहरों के लिए बढ़ता हुआ समुद्री जल तक ला सकेगा। यही नहीं और ओजोन पर्त में छेद प्रदूषण के कारण ही हुआ है। ऐसे में हमें अपने भविष्य  के लोगों की चिंता जरूर करनी चाहिए ताकि प्रदूषण से भी बचा जा सके।
 खेद है-
 होशियार सिंह बताते हैं कि उन्हें बहुत बड़ा खेद है कि विगत लंबे समय से साइकिल चला रहे हैं कनीना के इतिहास में इतनी लंबी साइकिल चलाने वाले एकमात्र है परंतु कभी किसी ने साइकिल दिवस या अन्य सामाजिक कार्यों के दृष्टिगत साइकिल चलाने वालों की सूची में या उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया उल्टा उन्हें हतोत्साहित किया गया। कोई कहता है धन बचाता है तो कोई कहता है दिखावा नहीं करना चाहता। सरकार को चाहिए कि हमें किसी प्रकार का प्रोत्साहन देना चाहिए। क्या है मांग-
 उनका कहना है कि सरकार को साइकिल चलाने वालों को प्रोत्साहन देना चाहिए। साइकिल चलाने वालों के लिए सस्ती दरों पर साइकिल उपलब्ध करवानी चाहिए, टैक्स आदि साइकिल पर नहीं लगाना चाहिए तथा इस प्रकार के व्यक्तियों को सम्मानित करना चाहिए ताकि दूसरे लोगों के लिए एक प्रेरणा मिले और अन्य लोग भी साइकिल का सहारा ले।
फोटो कैप्शन 04: साइकिल चलाते होशियार सिंह

 

 

 मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान
- मौसम प्रणाली ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली से भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं  का खात्मा और तापमान पर लगाईं लगाम
 सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे
 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी
*********************************************
***************************************
*******************************
*****************
कनीना की आवाज।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ ने आग उगलने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का खात्मा कर दिया और बढ़ते हुए तापमान पर भी लगाम लगा दी है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि  पिछले 20 दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम की चरम और विकट परिस्थितियां बनी हुई थी सम्पूर्ण इलाके पर भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को प्रचंड किए हुए थी । पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिला । हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रही और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि ने सम्पूर्ण इलाके में आग उगलने वाली भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का खात्मा कर तापमान पर भी लगाम लगा दीं हैं। नौतपा का आज़ आखिरी दिन है हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने हुए हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आमजन को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।  आज  इस मौसम प्रणाली द्वारा राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में तेज़ गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि आज  रविवार हरियाणा के  दक्षिणोत्तर हिस्सों महेंद्रगढ़ रेवाड़ी और मेवात के दक्षिणी हिस्सों में मौसम में बदलाव आंशिक बादल वाही और तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और और जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में हल्की बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।राहत की बात यह है कि 4 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की फुल्की बर्फबारी, बारिश और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा 4-7 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां जिसमें तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और आंशिक बादल वाही व कहीं कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां की संभावना बन रही है जो सम्पूर्ण इलाके में तापमान पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।यानी इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन को फिर से गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में फिर से नमी वाली हवाओं से जब हवाएं शांत होगी तब उमसभरी पसीने वाली गर्मी से जरूर रूबरू होना पड सकता है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है साथ ही साथ रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है हालांकि सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में आज नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश  31.0डिग्री सेल्सियस और 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया साथ ही साथ जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमशः        डिग्री सेल्सियस और 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिला महेंद्रगढ़ में अभी भी रात्रि और दिन के तापमान सामान्य तापमान से क्रमशः 5.7 डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। मौसम प्रणाली द्वारा सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में  तेज़ गति से हवाएं अंधड़ और  हल्की बारिश/ बूंदा-बांदी की गतिविधियां दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ और पाली में क्रमशः 7.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई साथ ही  नारनौल के आसपास भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जबकि नारनौल अटेली कनीना सतनाली में  तेज़ गति से हवाएं अंधड़ चलने और केवल बूंदा-बांदी हीं देखने को मिलीं। जिसकी वजह से जिला महेंद्रगढ़ में आमजन को भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं से राहत जरूर मिली।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2024 की प्रगति, 02 जून 2024 को....:दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज 02 जून को लक्षद्वीप क्षेत्र के शेष भाग, केरल और तमिलनाडु; कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से; दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष भाग; मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है;
मानसून की उत्तरी सीमा 14°/60°E, 14°N/65°E, 13.5 N/70°E, मैंगलोर, चित्रदुर्ग, नेल्लोर, 14.5°N/82.5"E, 16°N/85°E से होकर गुजरती है। , 21"N/90°E, 23°N/89.5°E और इस्लामपुर। (अनुलग्नक III)
अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं



























Saturday, June 1, 2024


 


कनीना- अटेली सड़क मार्ग पर पुल निर्माण कार्य शुरू
--वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्गों से
*************************************************************
********************************************************************
**********************************
***************************
कनीना की आवाज। कनीना में अटेली मार्ग पर रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसके कारण वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्गों से हो रहा है।
एक्शन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर अश्विनी कुमार ने बताया कि कनीना-अटेली सड़क मार्ग पर रेवाड़ी- सादुलपुर रेलवे लाइन पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कनीना अटेली सड़क मार्ग पर कनीना रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण 23 मार्च 2025 तक संभावित है। ऐसे में यातायात को असुविधा हो रही है। यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए वह वैकल्पिक मार्गों का चयन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि  जिसमें हल्के वाहन चेलावास गांव का उपयोग करते हुए रसूलपुर गुढ़ा होकर कनीना जा सकते हैं जबकि नारनौल से आने वाले वाहन रसूलपुर गुढ़ा होते हुए कनीना जा सकते हैं। वही अटेली व नारनौल से आने वाले वाहन ककराला होकर कनीना पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के लिए अटेली से कनीना जाने वाले वाहन चालक कुंड होकर डहीना तथा कनीना जा सकते हैं।  जबकि नारनौल से कनीना जाने वाले भारी वाहन नारनौल से राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी का उपयोग करके बूचावास तक तक जाकर महेंद्रगढ़ कनीना वाले सड़क मार्ग का उपयोग करके  कनीना जा सकते हैं।  इसी प्रकार विपरीत दिशा में जाने वाले वहां भी इन्हीं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर ने उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। ऐसे में कनीना- अटेली कनीना-नारनौल आदि मार्ग पुल निर्माण के कारण अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए हैं।






तापमान में आई गिरावट, हुई हल्की बूंदाबांदी
-जलन हुई कम
*************************************************************
********************************************************************
*********************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत दिनों से तापमान 47 डिग्री पार रहा है किंतु शनिवार को तापमान कम से कम 30 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री पहुंच पाया। शाम के समय आकाश में बादल छाए, तेज हवाएं चली तथा बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है, जिसके कारण जलन कम हुई है। शाम तक भी आकाश में हल्के बादल छाए हुए थे जिसके चलते प्रतिदिन वाली तपन कम हुई किंतु तेज हवाएं चलने से बिजली कट लग रहे जिसके कारण गर्मी का पूरा अहसास हुआ। गर्मी के कारण जहां पेड़ पौधे और जीव जंतुओं पर कु-प्रभाव पड़ रहा है। सब्जी वाले पौधे विशेष कर टमाटर, बैंगन, मिर्च आदि जल गए हैं तथा बड़े-बड़े पौधों पर भी कु-प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने लगा है। एक और जहां सब्जी उगाने वाले किसान बेहद परेशान है वही गर्मी के कारण आम नागरिक भी परेशान है। एसी, कूलर आदि सब खिलौने बन गए हैं। तापमान तेजी से बढ़ा हुआ है। दिन के समय तो प्लास्टिक की टंकी में भरा हुआ पानी छुआ भी नहीं जा सकता। पाइपों में भरा हुआ पानी उबालने के कगार पर पहुंच जाता है। लोग ठंडे पानी के लिए इधर-उधर तरसते रहते हैं। गर्मी के कारण जहां लोगों का बुरा हाल हो गया है, लोग घरों में दुबके मिलते हैं।
फोटो कैप्शन 4: आकाश में छाए बादल।






नशीले पदार्थ के मामले में दो गिरफ्तार
-- 1 किलो 18 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
*************************************************************
********************************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज। नशीले पदार्थ के मामले में दो गिरफ्तार, 1 किलो 18 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसएनसीबी रेवाड़ी यूनिट की टीम ने कनीना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ के मामले में दो आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों की पहचान राजकुमार उर्फ राजू वासी सीहोर और सतीश वासी सीहोर के रूप में हुई है। टीम ने आरोपितों के पास से 1 किलो 18 ग्राम गांजा बरामद किया। जानकारी के मुताबिक टीम कनीना बाघोत रोड पर गांव सिहोर छितरोली चौक के पास मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ राजू निवासी सिहोर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और बाघोत रोड पर खेडी सिहोर माईनर पर कच्चा रास्ता सिहोर बनी की तरफ नशीला पदार्थ बेचने के लिये खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। बतलाए हुए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा रैड की गई, वहां पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे काबूकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू उपरोक्त बतलाया। जिसके पास से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपित को अवैध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बरामद अवैध नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के साथी सतीश वासी सिहोर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया है।






ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
-22 अप्रैल को घटना को दिया था अंजाम
*************************************************************
********************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना पुलिस की बड़ी कामयाबी, ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
कनीना रेलवे रोड मुख्य मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान लूटने का प्रयास करने और फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कुलदीप वासी बेरी और विजयंत वासी बाघपुर के रूप में हुई है। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने अत्यधिक आधुनिक तकनीक की सहायता से आरोपितों का पता लगाया। थाना शहर कनीना प्रबंधक निरीक्षक सुधीर के नेतृत्व में टीम ने कल दोनों आरोपितों को उनके गांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपितों ने बाइक पर सवार होकर दिनांक 22 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी हासिल कर जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने थाना शहर कनीना पुलिस को आरोपितों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिनके तहत पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर अन्य लोगों और गिरफ्तार आरोपितों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हमला कर दिया। इस दौरान झज्जर के बेरी थाना की पुलिस टीम भी साथ थी। सभी आरोपितों ने ईंट–पत्थरों से पुलिस पर हम कर दिया, जिससे पुलिस के जवानों को काफी चोटें आई, आरोपितों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर झज्जर के थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।
अभियोग के शिकायतकर्ता ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि दोपहर के समय वह अपनी ज्वेलर्स की दुकान पर बैठा था और दो ग्राहक भी बैठे हुए थे। इस दौरान एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर आए। जिनमे से दो दुकान में घुस गए और तीसरी बाइक पर बैठा रहा। दुकान के अंदर घुसे लड़कों के पास पिस्टलनुमा हथियार था। जिन्होंने ग्राहक को धमकाकर बैठा दिया। शिकायतकर्ता को पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर डराने लगे और कहने लगे कि जो भी सामान है निकाल दो और तिजोरी की चाबी मांगी। शिकायतकर्ता दुकान में रखी ट्रे उठाकर उनके पीछे भागा तो उनमें से एक ने फायर कर दिया। इसके बाद शोर मचाने पर तीनों बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो कैप्शन 03: गिरफ्तार किये गये दो आरोपित।




देहरादून विश्वविद्यालय के छात्र पहुंचे कनीना में
-देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में चलेगी सोशल इंटर्नशिप
*************************************************************
********************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। बीएमडी फाउंडेशन द्वारा यूपीईएस देहरादून के सहयोग से आगामी दो महीने तक सृजन सोशल इंटर्नशिप के तहत छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में यूपीईएस देहरादून विश्विद्यालय के पांच छात्रों ने कनीना स्थित कार्यालय में पहुंचकर रिपोर्टिंग की। साथ ही चेयरमैन लक्की राव सीगड़ा एवं डायरेक्टर इंद्रजीत शर्मा से मुलाकात कर संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जाना।
चेयरमैन लक्कीराव सीगड़ा ने बताया कि यह सामाजिक इंटर्नशिप आगामी 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। हमें यह अवसर देने के लिए यूपीईएस देहरादून से सिमरन जाली एवं अक्षिता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामाजिक इंटर्नशिप में छात्रों को जमीनी हकीकत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
 सृजन सामाजिक इंटर्नशिप में सामाजिक क्षेत्र को जानने और प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने की अनुभूति भी होगी। सामाजिक इंटर्नशिप छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने की दिशा में पहला कदम है। सामाजिक इंटर्नशिप सीखने के दो महत्वपूर्ण भाग हैं कि पहले क्या होता है और बाद में क्या होता है। युवाओं को सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए यह इंटर्नशिप माडल तैयार किया गया है। व्यावहारिक अनुभवों को सामने लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित पेशेवरों के साथ कार्य करने से युवाओं में एक नई चेतना एवं प्रेरणा का संचार होगा। इस इंटर्नशिप में छात्रों को यह भी सीखने को मिलेगा कि संगठन क्या हैं, वे कैसे काम करते हैं, उनकी संरचना कैसी है, वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और कैसे। बीएमडी फाउंडेशन एवं यूपीईएस द्वारा युवाओं को इस इंटर्नशिप में शामिल करना युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है।
  निदेशक इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि हम सभी को इस सामाजिक इंटर्नशिप में समाज में धरातल स्तर का कार्य करने की आवश्यकता हैं। हम दौरान हमें समाज के साथ विभिन्न गतिविधियों को साँझा करने का अवसर मिलेगा। युवा वर्ग देश के विकास के लिए हमेशा से ही किसी न किसी रूप में तत्पर रहा है। आज का युवा इस बात को समझ चुका है कि यदि देश के लिए कुछ करना है तो सबसे पहले जो कार्य वह कर रहा है उसे पूर्ण लगन व निष्ठा से करे। यदि वह अपने द्वारा किए जाना वाला कार्य ईमानदारी एवं ठीक प्रकार से करता है, तो वह देश के विकास में ही सहयोग कर रहा है। समाज की मजबूत नींव हम तभी रख सकते हैं, जब हम अपने व्यक्तित्व में अच्छे गुणों का समावेश करें। समाज के लिए कुछ करते वक्त यह न सोचें कि यह काम मैं ही क्यों करूं, ऐसी सोच रखना जरूरी है। इस भावना को अपने भीतर से समाप्त कर युवाओं को आज अपने कैरियर के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करने का जज्बा लेकर आगे बढऩा होगा, तभी एक बेहतर कल का निर्माण हो सकेगा।
इस अवसर पर प्रियंका प्रजापति ,राहुल कौशिक, आकाश यादव, हर्षवर्धन, सागर अरोड़ा, ईशान गुप्ता एवं कुनाल  सहित संस्थान के सदस्य  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: सोशल इंटर्नशिप के लिए देहरादून से पहुंचे विद्यार्थी।








कूलर किया भेंट
*************************************************************
********************************************************************
*********************************
****************************
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में बाबा खेतानाथ सेवा दल अटाली ने एक कूलर भेंट किया।
 आश्रम के संचालक ने कहा कि गर्मी के दिन है आश्रित लोगों के लिए अभी 3 कूलर की जरूरत है। चूंकि बेसहारा लोगों की संख्या अभी 35 है।











 जमीनी विवाद को लेकर सड़क के दोनों तरफ खड़े किए लोहे के पाइप,आमजन परेशान
वाहन चालको के लिए खड़े किए  पाइप बने मुसीबत
*************************************************************
********************************************************************
************************************
*************************
कनीना की आवाज। भोजावास से मोड़ी की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर कुछ किसानों के आपसी जमीनी विवाद को लेकर  सड़क मार्ग के दोनों तरफ लोहे के पाइप खड़े कर 22फीट के सड़क मार्ग को बेहद संकरा बना दिया है वही टूटे पड़े इस सड़क मार्ग के टुकड़े को लेकर आने जाने वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग पर आमने-सामने  एक साथ दो वाहन आ जाए तो उनको निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही सड़क के बिल्कुल किनारे की गई तार बंधी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों को भी सदैव दुर्घटनाओं का भय बना रहता है क्योंकि रात के समय में दोपहिया वाहन चालकों को सड़क मार्ग के दोनों तरफ खड़े गए पोल और तार छोटे व्हीकल की कम रोशनी के कारण दिखाई नहीं पड़ते वही दूसरी तरफ सड़क के दोनो ओर छोटे छोटे पेड़ और झाडिय़ों के कारण उन्हें सदैव दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है तथा कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने का सदैव डर बना रहता है। जिस जगह यह पोल खड़े किए गए हैं उस जगह पर आमने-सामने रोडवेज की दो बसे  मिल जाए तो उनका निकालना किसी भी हालत में नहीं होता। बारिश के मौसम में तो इस विवादित सड़क मार्ग के टुकड़े पर हालात बद से बदतर हो जाते हैं टूटी हुई सड़क पर पानी भरने के बाद यह सड़क मार्ग पूरी तरह तालाब का रूप धारण कर लेता है। जिसके कारण इस मार्ग से निकलने वाले पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है हालत इतने बदतर हो जाते हैं कि पैदल आदमी का निकलना भी दूभर हो जाता है। पड़ोस में रह रहे एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी देते हुए बताया जिस जगह किसानों ने यह पोल खड़े किए गए हैं यह भूमि विवादित है तथा इस जमीनी विवाद को लेकर कुछ किसानों का केस माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। उल्लेखनीय है कि इस सड़क मार्ग पर दो लोगों ने मजदूरों को बुलाकर सड़क मार्ग पर गड्ढे खोदकर पोल खड़े करने के काम को अंजाम दिया गया। जिसके कारण वाहन चालकों व दुपहिया चालकों को सदैव दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। हालांकि कुछ वाहन चालक व बाइक सवार इस सड़क मार्ग पर खड़े किए इन पोलो की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है और अपने वाहनों में नुकसान भी उठा चुके हैं। हर रोज इस सड़क मार्ग विभिन्न डिपो की बसों से हजारों यात्रियों सरकारी कर्मचारियों तथा आसपास के गांव के लोगों का आवागमन लगा रहता है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, बलवंत सिंह, मोड़ी सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास, अशोक बोहका, पवन कुमार सहित अनेक लोगों ने मांग करते हुए कहा कि भोजावास से मोड़ी बोहका होते हुए रेवाड़ी जाने वाले इस छोटे और सुगम सड़क मार्ग विभिन्न प्रकार के लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन गांव भोजावास मे सड़क मार्ग के दोनों तरफ खड़े किए गए लोहे के पाइपों की वजह से सदैव दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस सड़क पर के बीच में टुकड़े का मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जब तक माननीय न्यायालय की तरफ से कोई ठोस फैसला नहीं आ जाता तब तक संबंधित विभाग को सड़क के किनारे खड़े किए गए लोहे के पाइपों को तुरंत प्रभाव से हटवाने का कार्य किया जाना चाहिए। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
क्या कहते हैं अश्वनी कुमार एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग-
भोजावास से मोड़ी बोहका जाने वाले सड़क मार्ग पर जिस जगह लोहे के पोल खड़े कर तारबंधी की गई है वह भूमि विवादित है और इस जमीन का कैस माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जिसके कारण यह मामला पेंडिंग है।  पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से कोशिश जारी है सड़क मार्ग पर आने जाने वाले आम जन को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन 01: भोजावास से मोड़ी मार्ग पर खींचे गये तार बाड़।



24 बोतल देशी शराब की बरामद
-- दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
*************************************************************
********************************************************************
*********************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि कोसली की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब बेचने के लिए ला रहे हैं।  पुलिस ने कोसली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की तो एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल रुकवा कर नाम पूछा तो उन्होंने अपने नाम कमल व सूरज बूचावास बताया। उनके पास प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसे खोलकर चेक करने पर दो पेटी देशी शराब की बरामद हुई। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की बाघोत सड़क मार्ग पर खेड़ी सीहोर माइनर पर कच्चा रास्ता बना हुआ है। जो सीहोर बनी की तरफ जाता है। यहां पर एक व्यक्ति गांजा लिए हुए हैं जो बेचना चाहता है। कनीना पुलिस ने एक टीम गठित कर मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा जिससे काबू कर लिया गया। नाम पूछने पर राजकुमार उर्फ राजू  सीहोर बताया। व्यक्ति की तलाशी ईटीओ नारनौल राजबीर सिंह द्वारा करवाई गई। राजकुमार उर्फ राजू हाथ में लिए हुए सफेद रंग के पालीथिन पाया गया जिसे खोलकर देखा तो नशीला पदार्थ गांज पाया गया। साथ में 1700 रुपये एवं एक ओप्पो फोन पाया गया। इलेक्ट्रानिक कांटे से वजन किया गया तो गांज एक किलो 18 ग्राम पाया गया। कनीना पुलिस ने एनडीपीएस व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


यूरो स्कूल में अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
*************************************************************
********************************************************************
***********************************
**************************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना में  नए सत्र की प्रथम अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम इकाई परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस संगोष्ठी में कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों की प्रथम इकाई परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । अभिभावकों ने अपने बच्चों की परीक्षा परिणाम की अंक-तालिका व उत्तर-पुस्तिकाएं प्राप्त की। इस शुभावसर पर प्रधानाचार्य ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि हम बच्चों के सर्वांगीण विकास करने के लिए समय-समय पर परीक्षाएं आयोजित करते रहते हंै  जिससे हर बच्चे का मूल्यांकन हो सके और बच्चे को अध्ययन में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसका समय रहते समाधान कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक समय में अगर हम अपने अध्ययन के प्रति सजग नहीं रहे तो हम बहुत पिछड़ जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा ध्येय बच्चों को ग्लोबल लीडर बनाना है, जिससे बच्चे अपने भविष्य को सुनहरा व सुरक्षित बना सकें। अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य सुनील यादव कार्डिनेटर बिरेन्द्र सिंह, संजु यादव, तनु गुप्ता, सुमन यादव एवं समस्त अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी संस्था का योगदान अतुलनीय है ।    
फोटो कैप्शन 05: पीटीएम यूरो का नजारा।