Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, January 11, 2025


 



कनीना नगरपालिका चुनाव--
सरिता सिंह बबलू के मैदान में आने से बदलते नजर आने लगे हैं समीकरण
-अब तो प्रधान पद पर नजरें टिकने लगी हैं
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना  नगर पालिका के चुनाव में अब तक अनेक  संभावित प्रत्याशी मैदान में कूद चुके हैं। यद्यपि अभी तक नगर पालिका चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है और माना जा रहा है कि यह चुनाव कुछ आगे और भी सरक सकते हैं परंतु मैदान में जसवंत सिंह बबलू की पत्नी सरिता सिंह बबलू के आ जाने से समीकरण बदले बदले नजर आने लगे हैं क्योंकि जसवंत सिंह बबलू खुद विधानसभा की सीट के प्रबल दावेदार रहे हैं तथा समाज सेवा में उनका अहम योगदान है। उनकी पत्नी के प्रधान पद के लिए मैदान में कूद जाने से अचानक चर्चा का विषय बन गया है। अभी तक किसी सशक्त उम्मीदवार की को टकटकी लगाकर कनीनावासी देख रहे थे और उनके मैदान में आ जाने से अब ऐसा लगता है कि उन्हें जिस उम्मीदवार की तलाश थी अब वह पूरी हो सकती है।
 जसवंत सिंह बबलू ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता सिंह बबलू मैदान में उतार दी गई है और वह प्रत्येक वार्ड में जा रहे हैं। यदि उनकी पत्नी प्रधान बन गई तो कनीना को गुरुग्राम जैसी सिटी बना दिया जाएगा। विकास के क्षेत्र में वो योगदान दिया जाएगा जो शायद क्षेत्र के लोगों ने अभी तक नहीं देखा हो। उन्होंने कहा चाहे कुछ भी किया जाए कनीना के प्रत्येक वार्ड से 10-10 युवाओं को नौकरियां भी दिलवाएंगे। ये नौकरियां कंपनियों एवं फैक्ट्रियों में दिलवाई जाएंगी। उनके नाम लाटरी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कनीना के विकास का खाका भी तैयार कर लिया है और कहा कि कनीना में जोहड़ों की समस्या बनी हुई है यह समस्या सबसे पहले दूर की जाएगी। कनीना को जगमग सीटी बना दिया जाएगा, विकास के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वोटर के पास जाने का अभियान चला दिया गया है। और अभी तक होल्डिंग और बैनर भी लगा दिए गए हैं। उन्होंने अपनी अनेकों योजनाओं का विस्तार से हवाला दिया।
 उल्लेखनीय की जसवंत सिंह बबलू का कनीना में ही नहीं अपितु दूर दराज तक नाम है। उनका कहना है कि यदि भाजपा उनको आशीर्वाद देती है तो उनके चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा जा सकता है वरना फिर स्वतंत्र रूप से भी चुनाव लड़ेंगे परंतु चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सविता सिंह बबलू एक मात्र ऐसी प्रत्याशी होगी जो कनीना को विकास के क्षेत्र में ही नहीं हर क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी। प्रत्येक वार्ड में आरओ का जल भी उपलब्ध करवाया जाएगा तथा रुके हुए सभी विकास कार्यों को पंख लगा दिये जाएंगे। उनके मैदान में आने से हड़कंप मच गई है क्योंकि अभी तक कनीना में दो ही प्रबल गुट माने जाते रहे थे और उनके आने से यह तीसरा प्रबल गुट सभी के समक्ष होगा।  जसवंत सिंह बबलू ने कहा किअब वे प्रत्येक वार्ड में जाएंगे और लोगों की हर समस्या को पहले ही नोट करेंगे ताकि चुनाव के जीत जाने के बाद किसी प्रकार की समस्या न रहने दी जाएगी।  





 मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-89
-बेहतरीन मिड-डे मील बनवाकर खिलाने में नाम कमाया
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार  सिंह विज्ञान अध्यापक बतौर लंबे समय तक शिक्षा विभाग में सेवा देखकर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। जिस क्षेत्र में भी उतरे वहां कुछ करके दिखाया है। इसी क्रम में उनका शिक्षा विभाग में मिड डे मील इंचार्ज का रहा है। यदि मिड डे मील खिलाने वालों में अहम नाम किसी का आता है तो होशियार सिंह उनमें से एक रहे हैं। सबसे बेहतरीन खाना बच्चों को उन्होंने खिलाया। सुनते हैं उनकी कहानी होशियार सिंह की जुबानी--
 यूं तो मिड डे मील का काम मैं न तो करना चाहता था और नहीं मेरी इच्छा भी कभी रही परंतु राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने के लिए
 मिड डे मील इंचार्ज रहने के 5 वर्षों के अंक दिए जाते हैं, इसलिए सोचा क्यों न  मिड डे मील का इंचार्ज बना जाए और 2010 से लगातार कई वर्षों तक यह काम किया। कनीना के राजकीय माडल स्कूल में मिड डे मील का इंचार्ज रहा तब तो बहुत बेहतरीन खाना बच्चों को दिया तथा उस समय के शिक्षक आज भी मानते हैं कि मिड डे मील का खाना बहुत बेहतरीन दिया गया था। जिस प्रकार एनएसएस शिविर चलाने में कनीना में सेवा दे चुके गणित प्राध्यापक सुनील कुमार यादव रामबास का अहं नाम है। जहां भी जाए एनएसएस की जब चर्चा चलती है उनका नाम लिया जाता है। ठीक वैसे ही यदि मिड डे मील की चर्चा की जाए होशियार सिंह का नाम जरूर लेंगे। यह सत्य है कि कुछ मुखियों का काम ही  मिड डे मील में खलल डालने का होता है। कुछ मुखिया ऐसे भी रहे हैं जो न  चाहते हुए भी ऐसे कार्य कर बैठते जिससे बार-बार जांच भी होती। ऐसे मुखियों का अगर यहां हवाला दिया जाए तो थोड़ा उचित नहीं लगेगा। एक तो ऐसे मुखिया भी मिले जो मिड डे मील का सामान भी उठकर घर ले जाते थे परंतु उनकी करनी उनके हाथ है। मैं यहां बताना चाहूंगा कि कनीना स्कूल के पश्चात जहां पड़तल में भी मिड डे मील का काम करना पड़ा तत्पश्चात वहां से धनौंदा स्कूल में मिड डे मील इंचार्ज का काम किया। यहां मेरा मिड डे मील का काम अंतिम चरण में था क्योंकि यहीं पर राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित हो चुका था, तत्पश्चात मिड डे मील इंचार्ज का कार्य छोड़ दिया। मिड डे मील इंचार्ज बतौर अनेकों कष्ट झेलने भी पड़े। उदाहरणत्या एक स्कूल में दिखाइए ईमानदारी किंतु वह उल्टी हमारे सिर ही आ पड़ी। कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अच्छी चीज को बुरा मान बैठते हैं। सभी जानते हैं कि मिड डे मील इन का बहुत बेहतरीन काम करने पर भी कुछ पैसे बच ही जाते हैं। एक स्कूल में लंबे समय तक मिड डे मील का काम किया और कुछ पैसे बचते उन्हें विद्यार्थियों के हित में जमा किया। जब 10000 रुपये की राशि बन गई तो हमने ईमानदारी का परिचय देते हुए विद्यार्थियों पर खर्च करने के लिए दे दी। फिर तो क्या था कुछ गांव के घटिया प्रकृति के लोग हर स्कूल में भी कार्य करते हैं। उन्होंने वह अफवाह फैला दी कि मिड डे मील से भारी बचत होती है। जहां दस हजार रुपये से सभी की सलाह से जहां इनवर्टर विद्यार्थियों के लिए खरीद दिया। परंतु फिर तो गांव वाले आए और उन्होंने कहा कि 10000 रुपये हमें दिए जाएं।
 यह सत्य है कि एक स्कूल में तो बाहर के लोगों का मिड डे मील में बहुत हस्तक्षेप रहता है। प्रधान बना दिया जाता है वही अपने आप को राष्ट्रपति समझने लगता और दखलअंदाजी करते रहते हैं। विद्यालय में मिड डे मील को सुचारु रूप से नहीं चलने देते। उधर धनौंदा स्कूल में तो बाहर से दूसरी जगह से सामान अगर खरीद कर लाते हैं तो उस पर भी ऐतराज गांव वाले करते हैं। उनका कहना है कि चाहे हम महंगा सामान दे फिर भी यही से सामान खरीदे, ऐसा गांव पहली बार देखा है। समान अगर सस्ता और बच्चों के हित में खरीद कर लाया जाए तो उसका विरोध क्यों? ईमानदारी पर चला जाए तो उसका विरोध क्यों?  इस गांव में ऐसी हालत भी देखने को मिली है।
 मिड डे मील इंचार्ज बनना कोई इसीलिए नहीं चाहते क्योंकि लोग मदद करने की बजाय टांग खींचाई करते हैं। यही कारण है की कई स्कूलों में में झगड़ा होते हुए भी देखा। कुछ स्कूलों में तो मिड डे मील इंचार्ज बनना नहीं चाहते विरोध करते हैं क्योंकि गांव का हस्तक्षेप कहीं ज्यादा होता है वहां मिड डे मील सुचारु रूप से नहीं चल पाता है।



कनीना के घटनाक्रम
- दसवे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना सब डिवीजन के तहत आने वाले सभी बिजली कर्मचारियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपमंडल कार्यालय के सामने दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन एवं निगम मैनेजमेंट के ढीले रवैये के कारण कर्मचारियों में निगम मैनेजमेंट और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता रामरतन जेई गोमली ने की। कर्मचारियों ने कहा कि निगम मैनेजमेंट एवं पुलिस प्रशासन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो  कर्मचारी आर पार की लड़ाई लडऩे को मजबूर होंगे और यह आंदोलन उग्र आंदोलन के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। इस आंदोलन में जो भी किसी प्रकार की अशांति होगी उसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन एवं  निगम मैनेजमेंट की होगी।
नहीं हो पाया आज भी अंतिम संस्कार--
 कनीना उपमंडल के गांव बाघोत निवासी 26 वर्षीय मोहित ने 14 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। तब से लेकर आज तक कनीना अस्पताल के शवगृह में उसका शव रखा हुआ है। न तो पुलिस ने आज तक एफआइआर दर्ज की है और न ही शव का आज तक तक अंतिम संस्कार किया गया है।
बाघोत में मृतक मोहित के पिता कैलाश पुजारी ने 14 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया हुआ है वरना इसके बाद आगामी कार्रवाई करेंगे। यह शव दूर दराज तक चर्चा का विषय बन चुका है।






 मोबाइल छीन रहे हैं आंखें और धूम्रपान दे रहा है मौत- डा. होशियार सिंह
-सात दिवसीय शिविर धनौंदा में लत डालने वाले पदार्थों  पर किया व्याख्यान
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
धनौंदा के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में राजेश कुमार इंचार्ज की अध्यक्षता में चल रही रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में डा. होशियार सिंह यादव पूर्व स्टेट अवार्डी शिक्षक लत डालने वाले पदार्थों एवं मोबाइल की हानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे देश में 10 प्रतिशत के करीब आबादी नशे की शिकार है जो नशे के रूप में चाय, काफी के अतिरिक्त बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम, तंबाकू, पान,शराब, भांग चरस, अफीम,ब्राउन शूगर, ई-सिगरेट आदि का नशा करते हैं। यह नशा इंसान को मौत के मुंह में ले जाता है और इंसान का एक बार पीछा कर ले तो उसका पीछा नहीं छोड़ता। ये लत डालने वाले पदार्थ हैं और केवल मौत के बाद ही पीछा छोडतेे हैं। यदि कोई ऐसा विद्यार्थी हो जो इस इन लतों से पीडि़त है उनसे बचने की अपील की तथा उन्होंने अपने स्वजनों से भी यह बुराई छुड़ाने की अपील की ताकि उनका जीवन सुधर सके। उन्होंने कहा कि कम से कम एक विद्यार्थी एक जन की इस लत को छुड़ा दे तो जीवन सफल हो जाएगा।
उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार नशीले पदार्थ लोगों को जकड़ लेते हैं। हुक्का चिलम आदि में कार्बन मोनोआक्साइड होती है जो हीमोग्लोबिन से मिलकर घातक प्रभाव डालती है। व्यक्ति मौत के घाट चला जाता है। कैंसर, अनिद्रा, बेचैनी, जठर रस का कम उत्पन्न होना, पाचन शक्ति घटना, फेफड़े का कैंसर, खांसी, सर्दी जुकाम और न जाने कितने रोग इनका कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि दो सिगरेट के बराबर एक बीड़ी का नशा होता है, एक घंटे हुक्का पीने से करीब 400 सिगरेट जितना नुकसान होता है, एक सिगरेट करीब 20 मिनट जीवन की कम कर देती है,हक्के में तो अनेकों पदार्थ जैसे टार, निकोटीन, कार्बन मोनोआक्साइड बीड़ी सिगरेट से अधिक होते हैं। उन्होंने ई-सिगरेट का हवाला देते हुए बताया कि यह भी घातक सिगरेट आ गई है। यह शरीर के लिए केवल और केवल नुकसान करती है। जिस परिवार में शराब पीने की लत लग जाती हैं वह परिवार धीरे-धीरे बर्बाद हो जाता है। व्यक्ति की मौत के मुंह में चला जाता है।  ऐसे में अपने अनमोल जीवन को बचाइए और इन लत डालने वाले पदार्थों को दूर भगाइये। इस अवसर पर इंचार्ज रोश कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल की हानियां बताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोरोना काल से हर जन के बहुत करीब पहुंच गया है। विद्यार्थी और छोटे बच्चे भी अब अछूते नहीं हैं। अमन चैन एवं आंखों की रोशनी कम करने में मोबाइल का अहम योगदान है। कोरोना काल में जहां आनलाइन शिक्षण करवाया गया उसके बाद से मोबाइल की लत ऐसी पड़ी की जिसने सभी की नींद हराम कर दी है। कितने ही विद्यार्थियों की आंखें कमजोर हो चुकी है, चश्मे चढ़ चुके हैं परंतु अब एक ऐसी लत बन गई है कि मोबाइल से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब मोबाइल नहीं होते थे और इंसान बहुत अमन चैन से जीता था, एक दूसरे के सहयोग में भागीदारी करता था, माता-पिता और परिवार के सदस्यों के समीप रहता था, उनसे खुलकर बातें करता था लेकिन अब तो ऐसा वक्त आ गया है कि किसी के पास मोबाइल के अलावा बातें करने का समय नहीं है और मोबाइल पर ही सुबह-शाम चिपके देखे जा सकते हैं। मोबाइल से जहां रेडिएशन निकलते हैं जो हानिकारक होते हैं। ये मस्तिष्क के कैंसर ,उच्च रक्तचाप, हृदयघात जैसे रोगों में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में मोबाइल जो परिवार के पैसे भी खर्च करवाता है इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। मोबाइल एक साधन है इसका जितनी आवश्यकता उतना ही प्रयोग किया जाना चाहिए अन्यथा यह हमारे लिए एक प्रमुख बुराई बनाकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आज बच्चा रोता है तो उसे मोबाइल थमा दिया जाता है परंतु यह नहीं सोचते कि कितना घातक प्रभाव बच्चे की आंखों और शरीर पर डालेगा। यही कारण है कि हर इंसान बच्चा, जवान, बूढ़ा, स्त्री एवं पुरुष सभी के पास मोबाइल होता है और मोबाइल ने इंसान की सुख चैन अमन को छीनने का काम किया है। यह सत्य है कि मोबाइल से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है किंतु इसमें बुराइयां भी कम नहीं हैं। उन्होंने मोबाइल कम से कम प्रयोग करने, रात को सोते समय दूर रखने, हैंड फ्री मोड पर बातें करने की बात कही ताकि शरीर पर कम घातक प्रभाव पड़े।





कनीना क्षेत्र में हुई 5 एमएम वर्षा
-मानसून जैसा हो गया है माहौल, किसान खुश
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में शनिवार को तीसरी बार वर्षा हुई है। समाचार लिखे जाने तक 5 एमएम वर्षा हो चुकी थी तथा वर्षा होने का सिलसिला जारी था।
शनिवार दिनभर रुक रुककर चलती रही। किसान बहुत खुश हैं क्योंकि इस समय सरसों और गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। कनीना क्षेत्र में जहां 19500 हेक्टेयर पर सरसों तो 9700 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई है। दोनों फसलों को पानी की बहुत अधिक जरूरी थी। किसानों को तीसरी बार वर्षा का लाभ मिला है जिससे ट्यूबवेलों से सिंचाई की जरूरत नहीं रही है। किसान अब खुश हैं। सरसों पकान की ओर जा रही है।
 किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार तथा अजीत कुमार आदि ने बताया कि इस समय किसान फसल में पानी की जरूरत समझ रहे थे। लंबे समय से वर्षा होने का इंतजार कर रहे थे। पहले एक बार एक एमएम वर्षा पहले हो चुकी है फिर 3 एमएम तथा बाद में 50 एमएम वर्षा हुई थी। अब शनिवार को हल्की वर्षा चली जिससे किसान खुश नजर आये। उनका कहना है की फसलों में अब पानी की आपूर्ति हो पाएगी। इस समय खेतों में सरसों और गेहूं की फसल लहलहा रही है।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
 पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज यादव ने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों फसल खेतों में लहलहा रही है और इस समय पानी की पर्याप्त मात्रा में जरूरत होती है ताकि फसलों की वृद्धि और विकास हो सके। ऐसे में वर्षा का होना किसानों के लिए लाभप्रद है। चाहे कितनी भी वर्षा हो लाभप्रद होगी। अभी फसलों में अधिक वर्षा का भी कोई नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि क्षेत्र की मिट्टी पानी को जल्दी चूस लेती है इसलिए फसलों को लाभ होगा। उल्लेखनीय की फसलों पर अभी तक धूल जमी हुई थी, क्षेत्र में जमकर धूलकण और प्रदूषण बढ़ रहा है जिसके चलते फसलों के पत्तों पर भारी मात्रा में धूल कण जमें हुए थे। वर्षा से वे भी धुल गए हैं और फैसले अब सजी संवरी नजर आ रही है। अब उन्हें विश्वास है कि बेहतर पैदावार होगी। किसानों का कहना है की फसलों में अब ट्यूबवेलों द्वारा पानी देने की जरूरत नहीं रहेगी।
फोटो कैप्शन 02: कनीना क्षेत्र में सरसों की लहलहाती फसल।  




महाकुंभ में स्नान करने से कट जाते हैं सभी पाप-शिवानंद
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
महाकुंभ में स्नान करने से कट जाते हैं सभी पाप। इस महा कुंभ में इस समय अवश्य ही हमें स्नान करना चाहिए और जो व्यक्ति अपंग है बीमार है, लाचार है वह अपने घर की बाल्टी में ही गंगाजल डालकर भगवान का ध्यान करते हुए स्नान करें। ऐसा करने से भी उनको महाकुंभ का पुण्य अवश्य ही मिलेगा। ये विचार संत शिवानंद महाराज ने धनौंदा में व्यक्त किये।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ के इस पावन पर्व पर हमारा समूचा देश एक साथ भगवान का ध्यान करते हुए इस महाकुंभ में स्नान करें और जो व्यक्ति लाचार है अपंग है बीमार है मजबूर है जिसके कारण वह व्यक्ति वहां तक नहीं पहुंच सकता वह अपनी आत्मा शुद्ध करते हुए साफ रखते हुए वह भगवान का ध्यान करते हुए अपने घर में ही स्नान करने वाली अपनी बाल्टी के जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें तथा भूमि पर कुषा का आसन  बिछकर उस पर प्रभु का ध्यान करें तो  उनको भी महाकुंभ में स्नान का ही फल प्राप्त होता है। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि इस भारत देश का यह सनातन धर्म सबसे बड़ा धर्म है, इस धर्म में जुडऩे वाले लोग परमात्मा को प्राप्त होता हैं। उन्होंने यह भी कहा इस महाकुंभ में गंगा, जमुना, सरस्वती तीनों नदियों का जल एक जगह एकत्रित होता है जिसको हम संगम कहते है। संगम हमें मिलकर जीना सिखाता है मिलकर रहना सीखना है। जब हमारे तीर्थ हमको संगम की तरह मिलकर रहना सीखाते हैं तो मिलकर रहना चाहिए। जिस प्रकार से एक साथ तीन नदियां अलग-अलग दिशाओं से आकर एक साथ मिलती है वह इस प्रकार से हमें एक साथ रहना एक साथ चलना और एक साथ जीना सीखाती हैं और वह देश को हरा भरा करती हैं। जिसके कारण देश में सुख शांति पहुंचाती हैं। हम सबको मिलकर एक रहना चाहिए यह देश सनातन देश है। इस देश में सबको सनातन बनकर रहना चाहिए सबको शांति से जीवन जीना चाहिए सबको एक दूसरे के दुख और सुख में शामिल होना चाहिए, सबको उस परमपिता का ध्यान करते हुए शुभ कर्म करने चाहिए।
फोटो कैप्शन: स्वामी शिवानंद महाराज




कनीना में बाबा लालगिरी आश्रम पर किया गया खेल और भंडारे का आयोजन













-वर्षा ने डाली खलल
************************************************************************
****************************************************************************
*************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में शनिवार को बाबा लाल गिरी मंदिर में खेल और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी बीच वर्षा भी होती रही ओर लोगों की संख्या भी कम नहीं हुई। लगातार बारिश में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और खिलाडिय़ों का जुनून भी कम नहीं हुआ । मेले में 14 टीमें पहुंची।  मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद मनीष यादव ने कहा कि मेला भारत की एक प्राचीन सभ्यता है जो निरंतर चली आ रही है और खेल मेले की शोभा बढ़ाते है। उन्होंने युवाओं के जोश की भी खूब सराहना की और कहा कि खिलाड़ी हरियाणा की शान है । इनके साथ मेले में सेवा करने वालों का भी जोश कम नहीं दिखा  बच्चों की दौड़ में कनीना के मनीष, कार्तिक , हिमांशु ने तथा बूढ़ों की दौड़ में प्रथम रामभगत पालवास, द्वितीय सतवीर खीचड़ चूरू, तृतीय सतवीर किलोई ने जीता। अतरलाल भी रहे हाजिर।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि


Friday, January 10, 2025


 
मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार- 88   
 --धार्मिक आस्था सदा बनी रही
-हरिद्वार एवं खाटू श्याम जाने की परंपरा है जारी
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक बतौर 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने अनेक कष्ट झेले हैं। सबसे बड़ा कष्ट तो 24 फरवरी 1989 को झेला जब पिता का देहांत हुआ। तत्पश्चात 17 जनवरी 2016 को मां का देहांत हो गया लेकिन इससे पहले 17 नवंबर 2010 को पत्नी सुमन यादव का देहांत हो गया। परंतु देवी देवताओं में आस्था पहले भी जगी हुई थी और वर्तमान में भी चली आ रही है। आइये सुनते हैं होशियार सिंह की कहानी उन्हीं की जुबानी
-जब मैं पढ़ रहा था तो 24 फरवरी 1989 को पिता जय नारायण का निधन हो गया। मैं पिता के बहुत करीब था इसलिए बहुत दर्द झेलना पड़ा, बहुत कष्ट झेले, दिन रात रोता रहा। तत्पश्चात बड़ी मुश्किल से शादी करवाई थी क्योंकि पहले तो यह इच्छा थी कि शादी न करवाई जाए और 21 नवंबर 2000 को शादी हुई तो 2008 में पत्नी कैंसर से पीडि़त हो गई। 17 नवंबर 2010 को कैंसर के कारण सुमन यादव का देहांत हो गया। उस समय बहुत बड़ा धक्का लगा क्योंकि एक बच्चे अमीश कुमार को छोड़कर वह चली गई। तत्पश्चात 17 जनवरी 2016 को मां मिश्री देवी का निधन हो गया अर्थात अब मैं पूर्णतया अनाथ हो चुका था। वैसे तो यह दुर्भाग्य ही कहा जाए प्रभु के प्रति सदा आस्था रही है फिर भी इतने कष्ट झेले। कनीना के संत मोलडऩाथ पर पुस्तक भी लिखी, बाबा चालीसा भी लिखा, बाबा कैलेंडर भी बनाया और संत मोलडऩाथ एवं देवी देवताओं के प्रति इतनी आस्था भी रही वहीं मेरी पत्नी सुमन यादव भी बहुत आस्थावान थी जो पत्रकार एवं लेखिका होते हुए भी आस्थावान रही। परंतु जवान उम्र में मेरी पत्नी का देहांत होने के बाद बहुत बुरी तरह से मैं टूट चुका था। तत्पश्चात मेरी भेंट दखोरा के अनिल कमांडो से हुई उन्होंने कहा चलिए 2011 में हरिद्वार से बाघेश्वरी धाम कावड़ अर्पित की जाए। उसके बाद तो यह सिलसिला ऐसा चला कि लगातार हर वर्ष कावड़ लाकर अर्पित की जा रही है। कितने साथी छूट,े नए बने परंतु कावड़ लाने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। कावड़ के मामले में मेरे गुरु अनिल कमांडो है जिनकी बदौलत कावड़ लाने का सिलसिला शुरू किया था और उन्होंने कभी अपने मुंह से एक पैसा भी हमसे नहीं मांगा। यह सत्य की हमने किराया देने का प्रयास भी किया और किराया दिया भी। तत्पश्चात अनिल कमांडो ही खाटू श्याम जाते थे, हर वर्ष खाटू श्याम जाने के कारण उन्होंने कहा कि चलिये अब तुम खाटू श्याम भी दर्शन कर आओ। इसी बहाने खाटू श्याम जाने का सिलसिला शुरू हो गया उसे क्षेत्र में भी अनिल कमांडो के साथ पहली बार खाटू श्याम पहुंचा और यह सिलसिला आज तक चला आ रहा है। खाटू श्याम के अतिरिक्त हुडिय़ा जैतपुर भी पैदल,बस के द्वारा रेल द्वारा खाटू श्याम जाता रहा हूं। कई बार हुडिय़ा जैतपुर गया हूं।  खाटू श्याम, बाबा मोलडऩाथ कनीना तथा बाघेश्वर धाम के प्रति अटूट आस्था रही है। आस्था के कारण 400 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करते हुए हरिद्वार से बाघेश्वर धाम पर कावड़ अर्पित की जा रही है वहीं करीब 200 किलोमीटर दूरी तय करके खाटू श्याम जाने का सिलसिला जारी है। वही हुडिय़ा जैतपुर तक की दूरी करीब महज 30 किलोमीटर है, यहां भी जाने में बड़ा आनंद आता है और अनेक पत्रकार साथियों के साथ भी यहां गया हूं। जब भी किसी की इच्छा होती है मैं तैयार हो जाता हूं कि चलिए हुडिय़ा जैतपुर चलते हैं और श्याम बाबा के दर्शन करके आते हैं क्योंकि यह बहुत पास है और एक ही दिन में अपना सफर पूरा किया जा सकता है।
इस प्रकार सदा मन में आस्था रही है। यही नहीं अनेकों वर्षों से शिव भोले का व्रत भी  सोमवार को करता आ रहा हूं वहीं मंगलवार के व्रत भी किए हैं।  अनेक लोग यह पूछते हैं कि विज्ञान अध्यापक होते हुए भी इस प्रकार के कावड़ आदि में जाते हो? मैंने उनसे एक ही बात कही है जिस प्रकार मैं 40 सालों से साइकिल चला रहा हूं ,शरीर स्वस्थ है इसी प्रकार पद यात्रा से भी शरीर स्वस्थ बनता है। कम से कम यह मान लो कि हरिद्वार में गोता लगाकर हम पैदल अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए तो कावड़ लाते हैं। यही नहीं हम एक पंथ दो काज वाली कहावत पर चलते हैं। शरीर भी स्वस्थ हो जाता है और कम से कम दर्शन तो हो जाते हैं, विचार बदल जाते हैं।
 2002 में पहली बार मेरी पुस्तक संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आई थी, तत्पश्चात 43 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है जिनमें से दो हरियाणवी में भी हैं। अभी तक किताबों का छापने का सिलसिला जारी और जीवनपर्यंत चलता रहेगा यहां पर मैं स्पष्ट कहना चाहूंगा कि जब-जब मुझ पर मुसीबत आई है, आस्था के कारण सभी मुसीबत दूर हो गई हैं। वर्ष 2016 से 19 तक बहुत नीच, घटिया मानसिकता वाले ऐसे कुछ लोगों के कारण बहुत अधिक कष्ट मिले हैं जिनमें से तीन आदमी के रूप में कुत्ते अभी भी जीवित हैं, जिनके कारण मैं बहुत कष्ट में रहा हूं परंतु मेरी आस्था के आगे वो मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाये। अब उनको खुला चैलेंज है कि सामने आए और ऐसे कुत्तों पीट पीटकर सीधा करने के लिए भी तैयार हूं। जब बातों से कोई कुत्ता नहीं मानता तो उसे लातों से पीटना जरूरी हो जाता है। ऐसे भी समाज में व्यक्ति है जो कलंक। इन लोगों ने मेरे करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। बहुत दुख दिया हैं। ऐसे कुत्तों को आने वाले समय में इन कुत्तों की वह गत होगी कि यह रोड से चिपके मिलेंगे।




मौसम में शनिवार को  सुबह से बदलाव देखने को मिलेगा - प्रोफेसर डा. चंद्र मोहन।                ************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 वर्तमान परिदृश्य में  हरियाणा  के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट और कोहरा और शीत दिवस जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में रात्रि तापमान में गिरावट और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल रही है। यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली  कड़ाके की  ठंड देखने को मिल रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कल जल्दी सुबह शनिवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके पर हल्की से मध्यम बारिश/ बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने गर्ज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इस मौसम प्रणाली का असर हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों उसके बाद मध्य और पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिलेगा,यह असर 11-12 जनवरी को  रहेगा।12 जनवरी के बाद एक बार फिर से ठंड का ट्रिपल अटैक कोहरा, कोल्ड वेव, कोल्ड डे देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।






रविंद्र बलियाला का पगड़ी से किया स्वागत
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। 
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष  रविंद्र बलियाला का  जिला महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर नारनौल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया स्वागत।
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रविंद्र बलियाला को पगड़ी भेंट कर व लोई ओढ़ाकर गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामनिवास खेड़ी ने स्वागत किया।






दिनभर छाया रहा कोहरा
-वाहन चले सर्चलाइट जलाकर
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में शुक्रवार सघन कोहरा छाया रहा जो शाम तक चलता रहा। कुछ समय के लिए शाम को सूरज के दर्शन हुए । सुबह सवेरे वाहन  धीमी गति से और हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए वही शाम कोकोहरा छट गया और वाहन त्वरित गति से चलने लगे। दिन भर ठंड का एहसास हुआ, लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए आग का सहारा लेते हुए नजर आए। इस समय सरसों एवं गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है जिनके लिए कोहरा लाभप्रद माना जाता है। कोहरा नमी की पूर्ति कर देता है। किसान सूबे सिंह, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार आदि ने बताया कि कोहरे के चलते जहां अधिक ठंड नहीं पड़ती वही फसलों को कोहरा लाभप्रद है किंतु लगातार लंबे समय तक कोहरा पड़े तथा मौसम न खुलने से फसल को नुकसान हो सकता है। कोहरे के कारण जहां लोग सड़कों पर कम नजर आए। लोग सुबह सवेरे घूमने फिरने जाते हैं किंतु कोहरे को लेकर इक्का दुक्का ही घूमते नजर आए।
फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र में पड़ता हुआ कोहरा





बिजली कर्मियों का धरना 9वें दिन भी जारी
-आरोपितों को गिरफ्तारी की मांग पर अडिग
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना सब डिवीजन के तहत आने वाले सभी बिजली कर्मचारियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपमंडल कार्यालय के सामने नौवें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन एवं निगम मैनेजमेंट के ढीले रवैये के कारण कर्मचारियों में निगम मैनेजमेंट और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता महेश एएफएम सर्कल सेक्रेटरी एससीबीसी यूनियन ने की। कर्मचारियों ने कहा कि निगम मैनेजमेंट एवं पुलिस प्रशासन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो  कर्मचारी आर पार की लड़ाई लडऩे को मजबूर होंगे और यह आंदोलन उग्र आंदोलन के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। इस आंदोलन में जो भी किसी प्रकार की अशांति होगी उसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन एवं  निगम मैनेजमेंट की होगी। इस मौके पर शिवकुमार यादव जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी महासंघ, राजेंद्र कपूरी, मनोज कुमार यूनिट सचिव, हवा सिंह सब यूनिट प्रधान, आनंद कुमार, राकेश कुमार ,संजय, धर्मवीर, वेद प्रकाश, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मोहनलाल, कुलदीप, मनोज, लोकेश, विजेंद्र रीना, राकेश अशोक, शशिकांत, रोहित आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: धरने पर बैठे बिजली कर्मी।





जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 3349 विद्यार्थी
-कनीना ,अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी में हैं दो-दो केंद्र
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की कक्षा 6 में प्रवेश पाने हेतु 18 जनवरी को आयोजित जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा/जेएनवीएसटी-2025 परीक्षा जिला महेंद्रगढ़ के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य राजीव सक्सेना पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा ने बताया कि अटेली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 288, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली मंडी में 250, कनीना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 370, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 360, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 359, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 312 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 309, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 307, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नांगल चौधरी में 326 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
फोटो कैप्शन: राजीव सक्सेना प्राचार्य



हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) शाखा कनीना की मीटिंग, जिला कमेटी की अध्यक्षता में कान्हा सिंह पार्क कनीना में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार यादव ने की तथा मंच संचालन विजेंद्र शर्मा ने करते हुए बताया कि जिला कमेटी द्वारा कनीना ब्रांच के तीन पदाधिकारियों को गैर सांगठनिक तरीके से चंदा एकत्रित करके गोलमाल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिए गए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन की राज्य कमेटी के द्वारा इस संबंध में जांच कमेटी बनाई गई थी। विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य कार्यकारिणी के द्वारा कर्मचारी भवन रोहतक  में सभी जिला कमेटियों की बैठक दिनांक तीन जनवरी 2025 को बुलाई गई। इस संबंधित मीटिंग में राज्य की जांच कमेटी को शिकायत के संबंध में पुख्ता सबूत दिए गए थे। जिनके आधार पर यह तीनों दोषी पाए गए, इसलिए संगठन हित को देखते हुए राज्य कमेटी के आदेश अनुसार जिला कमेटी महेंद्रगढ़ के द्वारा पुन: इन तीनों पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। भविष्य में इन तीनों पदाधिकारी के किसी भी कार्य के लिए संगठन उत्तरदायी नहीं होगा। संबंधित ब्रांच के द्वारा जल्द ही इन तीनों सदस्यों की संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी जाएगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव ,जिला कैशियर नरेंद्र कुमार ,कनीना ब्रांच से नरेंद्र सिंह ,सचिन रंगा, नवीन कुमार ,राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार ,पूरन सिंह, नरेश कुमार आदि विभिन्न कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक।




82वां नेत्र, हृदय, शिशु रोग एवं सामान्य जांच परामर्श शिविर 12 जनवरी को
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 सेवा भारती कनीना द्वारा आयोजित 82वां विशाल हृदय रोग, सामान्य रोग, शिशु व बाल रोग जांच एवं परामर्श शिविर 12 जनवरी 2025 को लाल शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी ,नजदीक रेलवे स्टेशन सुबह  9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगा जिसमें शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. हिमानी अग्रवाल, सामान्य एवं हृदयरोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रेमसागर अपनी सेवाएं देंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर, इसीजी की निशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील की, कि इस मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।



सैकड़ों भक्तों को महाकुंभ के लिए किया रवाना
--प्रयागराज में लगाएंगे डुबकी
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
बाघेश्वर धाम के मठाधीश जूना अखाड़ा के महंत रोशन पुरी महाराज के पावन सानिध्य में बाघेश्वर धाम से कुंभ मेला प्रयागराज के लिए साधु संतों व भगतों को रवाना किया।
महंत रोशन पुरी महाराज ने बताया कि  पौराणिक मान्यताअंो के अनुसार जयंत को अमृत कलश लेकर स्वर्ग पहुंचने में 12 दिन लगे थे।
देवताओं का एक दिन पृथ्वी के एक साल के बराबर होता है इसलिए कुंभ मेला 12 साल के अंतराल पर मनाया जाता है, पर इस बार महत्वपूर्ण बात यह है कि पुख पुष्य नक्षत्र भी चार ग्रहों के साथ संरेखित होगा। इस प्रकार पिछले 144 वर्षों में सभी महाकुंभ में से सबसे शुभ महाकुंभ-2025 का होगा।
मंहत रोशन ने कहा साधु संत महात्माओं के आशीर्वाद व संगम मं स्नान करने से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल जाती है।
इस अवसर पर  पिरथी पुरी महाराज,नरेंद्र पुरी महाराज, कमल पुरी महाराज नारनौल, धर्मपाल पुरी महाराज, केके शर्मा, विनोद संरपच, पवन गोयल, महीपाल नम्बरदार, बिक्रम प्रधान, मागेराम सूबेदार, पंकज शर्मा, राजेश प्रधान,विनोद मास्टर, हरि सिंह,नरेंद्र ठाकुर,रणधीर रंगा, इंदराज चौधरी, डूंगरमल पहलवान व सैकड़ों भगत व संत रवाना हुए।
फोटो कैप्शन 03: महाकुंभ के लिए भक्तों को रवाना करते हुए महंत रोशनपुरी।



बसपा ने अटेली की मांगों के समर्थन में दिया धरना
--ज्ञापन भी भेजा उच्चाधिकारियों को
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
राज्य सरकार द्वारा अटेली हलके के साथ की जा रही अनदेखी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपमंडल अधिकारी ना. कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अतरलाल एडवोकेट ने किया। कार्यकर्ताओं ने अटेली हलके की मांगों को पूरा करो, फसल खराबा का मुआवजा दो, क्षेत्र में आईएमटी बनाओ आदि जोरदार नारे लगाए।
   बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा उपमंडल अधिकारी (ना.) को प्रेषित तीन अलग-अलग ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपे। अधीक्षक ने ज्ञापनों को तत्काल सरकार को भेजने का भरोसा दिया। ज्ञापनों में अटेली विधानसभा क्षेत्र में आइएमटी बनाने, मेडिकल कालेज खोलने, अटेली को उपमंडल तथा दौंगड़ा अहीर को उपतहसील का दर्जा देने, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच में कट का कार्य तत्काल शुरू कर पूरा करने, कनीना तथा अटेली के सरकारी अस्पतालों को फस्र्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने, हलका में स्थापित सीएचसी, पीएचसी उप-स्वास्थ्य केन्द्र व डिसपेंसरियों में चिकित्सकों, स्टाफ व दवाइयों की कमी पूरी करने, कृषि क्षेत्र को रोजाना दस घंटे दिन में बिजली देने, जोहड़ों को नहरी पानी से भरने, दस हार्स पावर के नलकूपों को बिजली कनेक्शन देने अथवा उनका लोढ़ बढ़वाने की स्वीकृति देने, ओलावृष्टि के कारण फसल खराबा का मुआवजा देने, बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम, खेल विश्वविद्यालय तथा साईं का सेंटर बनाने, कनीना में लेबर आफिस खोलने, कनीना में उपमंडल स्तरीय न्यायिक भवन का कार्य शीघ्र शुरू कर पूरा करने, कनीना बस अड्डा भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, आंगनवाड़ी वर्कर्स, नम्बरदारों, चौकीदारों तथा पूर्व पंचों की मांगों को पूरा करने की मांगे की गई। धरने को सम्बोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार अटेली की मांगों की अनदेखी कर रही है। जिसके कारण धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक माह के अंदर उक्त मांगों को पूरा करने की दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो हलकावासी बड़ा आंदोलन छेडऩे पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र यादव, किशनपाल, मीर सिंह वैद्य, रामबीर, ओपीयादव, भागसिंह चेयरमैन, रोहताश यादव, योगेन्द्र निम्बल, भूपेन्द्र तंवर, श्रीराम साहब, दान सिंह प्रजापति, राकेश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02:बसपा नेता अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपते।
01. धरने पर बैठे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए।






पत्रकारों का महाकुंभ 11 जनवरी को करनाल की कर्ण लेक पर
-उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित
************************************************************
***********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 एमडब्ल्यूबी का महाकुंभ 11 जनवरी को करनाल की कर्ण लेक पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सोशल जस्टिस कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे। एमडब्ल्यूबी के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि जगमोहन आनंद विधायक करनाल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पवन खरखोदा विधायक और अनिल चौहान होंगे। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि दैनिक जगत क्रांति के प्रधान संपादक अरुण भाटिया, गुडगांव मेल के प्रधान संपादक यादराम बंसल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे व पूर्व कुलपति डॉ. चतर सिंह होंगे।
इन मांगों को पूरी करे सरकार- धरणी
एमडब्ल्यूबी के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने पत्रकारों संबंधी मांगों का जिक करते हुए कहा कि पत्रकारों तथा उनके परिवारों के लिए कैशलैस इलाज की सुविधा की जो घोषणा की हुई है, उसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाए। विकलांग सक्रिय पत्रकारों को हरियाणा सरकार अविलंब 30 हजार रुपए प्रति माह विशेष भत्ता देने की शुरूआत की जाए। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था करे साकार। उनका जीवन भी बचाना लक्ष्य हो। इसी प्रकार से सरकार को कैंसर, किडनी फेलियर जैसे मामलों में पत्रकार को आर्थिक मदद कर जीवन यापन में सहयोग करने की पहल करनी चाहिए। इसके अलावा पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट, मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन का मुख्यालय पंचकूला में बनाने के लिए सस्ती दर पर एक कनाल का प्लाट उपलब्ध कराया जाए। पत्रकारों की पेंशन राशि जो 15 हजार रुपए मासिक से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने के साथ ही मासिक अखबार और मैगजीन छापने वाले पत्रकारों को सीएम प्रमाण पत्र के आधार पर मान्यता प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही मीडिया से जुड़े हुए लोगों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल एजुकेशन और सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण देने का प्रावधान शुरू किया जाना चाहिए। धरणी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल रही सालाना 4 हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा को अनलिमिटेड किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से घोषित की गई हाउसिंग सोसाइटी बनाने व आवासीय सुविधा देने सुविधा को भी जल्द क्रियांवित किया जाना चाहिए। हरियाणा में मान्यता प्रदान करने वाली कमेटी का जल्द गठन किया जाना चाहिए और उसमें मीडिया वेलबिंग के दो सदस्यों को शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही     डिजिटल मीडिया में मान्यता देने के नियमों का सरलीकरण किया जाए और सोशल मीडिया के लिए भी नियमावली तय की जाए। इसके अलावा     पत्रकारों की पेंशन के लिए आयु 58 वर्ष निर्धारित की जानी चाहिए।
उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए होगा सम्मान
धरणी ने बताया कि इस मौके पर आधुनिक पत्रकारिता एवं चुनौती विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भिवानी जिला के युवा नितिन वालिया को लाला जगत नारायण अवार्ड, कुरुक्षेत्र से दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार  विनोद जिंदल को पत्रकारता रत्न अवॉर्ड व  शाहबाद मारकंडा से पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत गुप्ता को पत्रकारता अलंकार अवार्ड दिया जाएगा। एसोसिएशन उत्तर भारत के अध्यक्ष  चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकार साथियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करता है। भले  ही वे किसी भी संगठन से क्यों ना जुड़े हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन  सामाजिक क्षेत्र में लिक से हटकर काम करने वाली सामाजिक हस्तियों को भी सम्मानित करता है। बता दे की भिवानी के युवा नितिन वालिया हरियाणा वाटिका, वाटिका टाइम्स सहित तीन अखबारों का संचालन कर मीडिया जगत में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी प्रकार से शाहाबाद मारकंडा के लगभग 75 वर्षीय वयोवृद्ध रणजीत गुप्ता प्रतिष्ठित अखबार पंजाब केसरी तथा ट्रिब्यून में तकरीबन 4 दशकों से भी अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे ही विनोद जिंदल भी दैनिक ट्रिब्यून में कई दशकों से पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रहे हैं। धरणी ने बताया कि ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजन समिति में केसी आर्य को चेयरमैन, दीपक मिगलानी को डिप्टी चेयरमैन और पवन चोपड़ा, सुनील सरदाना, तारा ठाकुर, नितिन वालिया व ज्योति संग को सदस्य बनाया गया है।
संगोष्ठी का होगा आयोजन
चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि इस दौरान आधुनिक पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस मौक पर एसोसिएशन की ओर से 251 पत्रकारों को संस्था की ओर से मुफ्त टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी भी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एमडब्ल्यूबी ने पिछले तीन साल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ में पूर्णत सक्रिय है और सभी स्थानों पर प्रांतीय इकाईयां गठित है। 780 पत्रकारों का हरियाणा में और उत्तर भारत में 1300 के करीब पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की पॉलिसी मुफ्त आवंटन करवा चुकी है। संस्था की ओर से 20 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद विभिन्न पत्रकारों या उनके परिवारों को अस्पताल में उपचाराधीन होने, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट रोग से ग्रस्त होने व अन्य बीमारियों के लिए मदद कर चुकी है। उत्तर भारत में यह एकमात्र संस्था है, जो पत्रकारों की बिना किसी शुल्क के अपने स्तर पर आर्थिक मदद करती है। संस्था की ओर से किसी भी कार्य के लिए एक भी पत्रकार से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।











Thursday, January 9, 2025


 

बिजली कर्मचारियों द्वारा किए गए धरने पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 बिजली कर्मचारियों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों के पक्ष में गुरुवार को कार्यकारी अभियंता पहुंचे । उन्होंने आज आकर कर्मचारियों को यह आश्वासन दिलाया कि वह खुद उप पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे । वहीं दूसरी ओर चल रहे आंदोलन पर कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए और इसी के साथ अपने ही विभाग को भी ढुलमुल बताया। कर्मचारियों का कहना है कि हम बड़ी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी 24 घंटे करते है और बिजली चोरी भी पकडऩे भी आला अधिकारियों के कहने पर गए थे। इसके बावजूद उन्होंने तो पुलिस कर्मचारी दिए जाते है और न ही सुरक्षा के साधन दिए जाते है बल्कि उन्हें अपनी जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है। इसमें उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है वहीं दूसरी तरफ आज कर्मचारियों के पक्ष में आए जिले के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि वो पूर्ण रूप से उनके साथ है और और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिलवाया।
फोटो साथ है




नगर पालिका चुनाव को लेकर अटकलें जारी
-अभी तक नहीं हो पाई है चुनाव तिथि घोषित
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 नगर पालिका के चुनाव भविष्य में होने वाले हैं किंतु चुनाव को लेकर अनेकों कयास लगाए जा रहे हैं।  जहां मार्च महीने में अधिकांश लोग चुनाव संपन्न होने की बात कह रहे हैं वहीं कुछ लोग मार्च महीने परीक्षाओं के चलते तथा फसल पकने के कारण से आगे भी सरकने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बोर्ड, बैनर, होल्डिंग सभी लगा दिए गए हैं और लोग बेसब्री से चुनाव तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक यह माना जा रहा था 8 जनवरी तक चुनाव की तिथि घोषित हो जाएगी लेकिन अब नहीं लगता कि यह जनवरी के दूसरे सप्ताह से पूर्ण होने से पहले घोषित हो जाए। कितने ही लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। पार्षद का चुनाव लडऩे वाले या प्रधान का चुनाव लडऩे वाले अब तो फेसबुक, व्हाट्सएप तथा अन्य माध्यमों द्वारा भी वोट मांगने लग गए हैं। जहां वोट देने वाले अब इन पर नजरें टिकाए हुए हैं तथा सोशल मीडिया से उन्हें पता चल पाता है कि कौन कौन चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ संभावित प्रगत्याशी तो अभी से ही वोटर के लिए खाना पीने का प्रबंध भी कर चुके हैं। चुनाव को लेकर कनीना क्षेत्र में उत्सुकता है वहीं पार्षद पद के लिए संभावित प्रत्याशी कम ही सामने आ रहे हैं। प्रधान पद के लिए अभी तक अनेकों प्रत्याशी सामने आ चुके हैं। जहां प्रधान पद के दावेदारों ने तो बोर्ड और बैनर भी लगा दिए किंतु पार्षद के चुनाव लडऩे वालों ने अभी तक कोई बोर्ड बैनर नहीं लगाए हैं क्योंकि प्रधान का पद डायरेक्ट होगा जबकि पार्षदों का चुनाव उनके वार्ड के वोटर ही करेंगे। 14 वार्ड बनाए गए हैं जिनमें 10413 वोटर पार्षदों का चुनाव करेंगे तथा प्रधान पद जो महिला के लिए आरक्षित है सीधा चुनाव करेंगे।
अब लोगों की नजरे चुनाव तिथि घोषित होने पर टिकी हुई है। इस बार के चुनाव विगत योजना के चुनाव से निम्न प्रकार भिन्न है---
01- विगत योजना में कनीना के 13 वार्ड होते थे जबकि इस बार 14 वार्ड हो गए हैं।
02- विगत योजना में कनीना नगर पालिका के चुनाव मतदाता पेटी से हुये थे जबकि इस बार चुनाव ईवीएम मशीनों से होंगे।
03- प्रधान पद के चुनाव विगत योजना में जहां पार्षद द्वारा किया जाता था जबकि इस बार सीधा चुनाव होगा और सीधे ही रिजल्ट आएगा कि कौन प्रधान बनेगा।
04- पार्षदों की भूमिका कम हो गई है, अहमियत भी कम हो गई है क्योंकि अब ये प्रधान का चुनाव नहीं करेंगे।
05- इस बार प्रधान जल्दी शपथ लेगा क्योंकि विगत योजनाओं में प्रधान का चुनाव करना कठिन रहा है कि प्रधान कौन बनेगा किंतु अब ईवीएम मशीन बताएगी कि प्रधान कौन बनेगा और उसको तुरंत शपथ दिलवाई जाएगी।
 इस बार वाटरों की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है। क्योंकि इस बार चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इस बार जहां अभी तक पार्षदों के चुनाव लडऩे के इच्छुक कम नजर आ रहे हैं वहीं प्रधान पद के दावेदार अधिक नजर आ रहे हैं। चुनाव तिथि घोषित होने के बाद ही नये चेहरे सामने आएंगे। प्रधान पद के लिए अब तक 7-8 चेहरे सामने आ चुके हैं जबकि पार्षदों के इक्का दुक्का चेहरे ही नजर आ रहे हैं।  चुनाव लडऩे वाले पुरुषों के लिए जगह कम होने से विभिन्न वार्डों पर नजर टिकाये हुये हैं।  महिलाओं के लिए आधे वार्डों का आरक्षण होने से पुरुष प्रत्याशी चुनाव लडऩे के लिए मन मसोसकर रह गये हैं। सबसे बड़ी विशेषता होगी कि इस बार कुछ ऐसे भी प्रत्याशी होंगे जो प्रधान के लिए दावेदारी जता रहे थे और उन्हें पार्षद का चुनाव लडऩा पड़ रहा है क्योंकि कुछेक की इच्छा है कि किसी प्रकार नगर पालिका में पहुंचा जाए।




दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक घायल, मामला दर्ज
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
गत दिनों दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसका इलाज चल रहा है और अब उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
प्रवीण, फतेहपुरी, झज्जर निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह चार-पांच साल से ड्राइवरी करता है। 7/8 जनवरी को ट्रक से झाड़ली की तरफ बाछोद की ओर जा रहा था। जब कनीना पहुंचा तो सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार से चलाता आया और ओवरटेक करके उसके ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें प्रवीण घायल हो गया। जिसको बाद में एंबुलेंस की सहायता से कनीना अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोटों के कारण से हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके स्वजन उसे रेवाड़ी ले गए जहां पैरों का आपरेशन चला। अभी भी उनका रेवाड़ी मे इलाज चल रहा है। अब उन्होंने कनीना पुलिस में बयान दर्ज करवा दिया है जिसके चलते ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








 बोहका के व्यक्ति के साथ हुई मारपीट
-तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
                         गत दिवस की घटना
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 बोहका जिला रेवाड़ी निवासी के साथ कनीना उप- मंडल के गांव भोजावास में तीन लोगों ने मारपीट की। कनीना पुलिस में संदीप बोहका ने मामला दर्ज करवा दिया है।
 पुलिस में संदीप  बोहका ने बताया कि वह भोजावास से टीवी रिपेयर करवाने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उनकी गाड़ी के आगे एक स्विफ्ट गाड़ी लगा दी। जिसमें चार-पांच लड़के बैठे हुए थे जिनमें से संदीप उर्फ फंडू को वह जानता है। संदीप उर्फ फंडू गाड़ी से उतरा जिसके हाथ में सिल्वर कलर का पिस्तौल था जिसे देखकर वो डर गए। बाद में उन्होंने पीछे गाड़ी लगाई जिससे संदीप ने अपनी गाड़ी को मोड़ी से गोमला वाले कच्चे रास्ते पर उतार दिया। उन्होंने अपनी गाड़ी से संदीप की गाड़ी को टक्कर जड़ दी जिससे संदीप की गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और फिर संदीप उर्फ फंडू ने अपनी गाड़ी संदीप बोहका की गाड़ी के आगे लगा दी। उन्होंने कहा कि अब तो हमने मौत का एहसास करवाया है अगली बार जान से मार देंगे। संदीप की शिकायत पर अमरदीप, कर्मपाल और संदीप उर्फ फंडू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
                आज की घटना
आपसी रंजिश के चलते टक्कर मारकर गाड़ी तोडऩे के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोकने, अवैध हथियार दिखाने और गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी तोडऩे के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान कर्मपाल वासी मोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को मोड़ी गांव के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपितों ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता संदीप वासी गाड्डव बोहका ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह समय करीब 1.30 पीएम से 2.30 पीएम के बीच गाँव बोहका से भोजावास टीवी रिपेयर करवाने के लिये जा रहा था, तभी रास्ते मे उसकी गाडी के आगे अचानक एक गाडी लगा दी, जिसमे 4-5 लडके बैठे हुए थे। जिनमें से एक को वह नाम से जानता था और जिसके हाथ में सिल्वर कलर की पिस्टल थी। शिकायतकर्ता ने उसकी गाडी मोड़ी से गोमला वाले कच्चे रास्ते में उतार ली, उसके बाद आरोपितों ने शिकायतकर्ता की गाडी को गाडी से साईड टक्कर मारी, उसके बाद गाडी के सामने से टक्कर मारी और कहा कि अबकी बार तो मौत का अहसास करवाया है अगली बार मिल गए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।




रबी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने किसानों के हित में लिया फैसला
20 जनवरी तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
जिला के 5003 किसानों ने किया फसल खराबा का दावा
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 राज्य में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। जिला के किसान 20 जनवरी तक इस पोर्टल पर रबी-2025 फसल में हुए नुकसान का दावा कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि फसलों में हुए नुकसान के  मद्देनजर प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए राहत देने की योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अब तक जिला महेंद्रगढ़ में 5003 किसानों ने 20920 एकड़ के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर फसल खराबा का दावा किया है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर वहीं किसान दावा कर सकते हैं जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया हुआ है।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट एकत्रित कर रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए अपनी फसल को हुए नुकसान का दावा करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल 20 जनवरी तक खोल दिया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह समय रहते इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर कर





इतने लंबे समय तक दाह संस्कार न किये जाने का यह पहला अजीब उदाहरण
-अब मृतक के स्वजनों ने जंगल गमन की उठा रखी है शपथ
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 जहां कोरोना काल में जरूर 25 दिनों तक शव, शवगृह में रखे हुए थे किंतु कनीना उपमंडल के गांव बाघोत के 26 वर्षीय युवक मोहित का 14 दिसंबर 2024 को आत्महत्या का मामला शायद पूरे ही प्रदेश का सबसे अजीब उदाहरण बन गया है क्योंकि इतने लंबे समय तक पुलिस प्रशासन और मृतक के स्वजनों के बीच कशमकश जारी है। न तो पुलिस एफआइआर दर्ज कर रही है और न हीं मृतक के स्वजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। मोहित ने 14 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी, तब से उनका शव का पोस्टमार्टम करके कनीना के शवगृह में रखा हुआ है। आए दिन पुलिस प्रशासन जरूर शवगृह के सामने बैठकर चला जाता है। बार-बार प्रशासन मृतक के स्वजनों से मिला है किंतु नतीजा शून्य ही रहा है क्योंकि स्वजन पहले एफआइआर दर्ज करने की अपील कर रहे हैं। यहां तक की 14 दिसंबर के बाद बाघोत के लोगों का धरना प्रदर्शन भी चला, तत्पश्चात प्रशासन मृतक के घर पर पहुंचा और परंतु दोनों तरफ से कोई भी झुकने का नाम नहीं ले रहा है। आखिरकार जो जहां मृतक मोहित के पिता कैलाश पुजारी ने यह शपथ उठाई है कि या तो 14 जनवरी तक पुलिस प्रशासन एफआइआर दर्ज कर लेगा वरना वह जंगल की ओर प्रस्थान कर जाएगा। यहां तक की कैलाश पुजारी की पत्नी ने भी भविष्य में कुएं में गिरकर या अन्य तरीकों से आत्महत्या करने की भी बात कह डाली है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है कि एफआईआर दर्ज करती है या नहीं क्योंकि कैलाश पुजारी ने जहां एक बार नहीं दो बार पूर्व मंत्री संहिता 8 लोगों पर मामला दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया है। और केवल इसी बात पर अडिग है। उनका यही मानना है कि आठ लोगों के कारण उसके पुत्र ने अनेकों यातनाएं झेली है, परिणाम उसके पुत्र ने आत्महत्या करनी पड़ी है। ऐसे में पूर्व मंत्री एवं 7 अन्य व्यक्ति इस हत्याकांड के दोषी है। उनका कहना है कि पहले मामला दर्ज होगा तभी वो आगे की कार्रवाई की सोचेंगे।
 उल्लेखनीय है कि कनीना-चरखी दादरी मार्ग पर बाघोत गांव कनीना उप- मंडल का आखिरी गांव है। तत्पश्चात चरखी दादरी के गांव शुरू हो जाते हैं। इस गांव में जहां प्रसिद्ध धार्मिक स्थान शिवालय है जहां साल में दो बार कावड़ मेले लगते हैं। इसी गांव की यह घटना है जो आज चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कोरोना काल में जहां मध्यप्रदेश में 25 दिनों तक शव, शवगृह में रखें रहने के समाचार है किंतु इस घटना ने तो 25 दिन भी पार कर लिए हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस मामले पर टिकी हुई है कि आखिर क्या परिणाम आएगा?




मकर संक्रांति को  याद कर प्रसन्न हो जाते हैं लोग
-खो जाते हैं पुरानी यादों में
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व कुछ प्रथाएं खो चुका हैं तो कुछ आज भी जारी हैं। इस पर्व को याद करके लोग प्रसन्नचित होकर पुरानी यादों में खो जाते हैं। कुछ लोगां से इस पर्व के बारे में चर्चा की गई तो कुछ लोगों ने ऐसे रीति रिवाज बताये जो लुप्त हो गये या इस पर्व से आज भी जुड़े हुए हैं।
 **जब छोटे थे तब गांव में 200 से 300 गायों को चारा एवं गुड़ देते थे। मकर सक्रांति पर गायों की सेवा करते थे। सेठ साहूकार गुड़ देते थे तथा दान करने का कार्यक्रम दिनभर चलता था। बुजुर्गों को आज भी जगाने का रिवाज चला आ रहा है जो बहुत पुराना है। जगाने का अर्थ है कि उनका सम्मान करना। उन्हें गर्म एवं नये कपड़े भेंट किये जाते हैं।
---चमेली देवी उम्र 84 साल
जब छोटे थे तो मकर सक्रांति की रात को जागते थे। आग के सामने बैठकर समय बिताते थे। वास्तव में बुजुर्गों को जगाने का अर्थ था उनको दान में रजाई और गद्दे आदि दिया जाते थे। उनका सम्मान करने का यह दिन होता है। मकर सक्रांति के दिन दान पुण्य करते हुए देखते आ रहे हैं। इस पर्व के प्रति सदा ही बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं में लगाव रहा है। सूर्य की पूजा की जाती और जल्दी उठकर स्नान किया जाता है।
---प्रेम देवी 61 वर्ष
यह पर्व हंसी खुशी का पर्व है। इस दिन दान दक्षिणा पूरे यौवन पर होती है। इस पर्व के प्रति लोगों में उत्साह मिलता है। पितामह भीष्म को याद करने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है। बुजुर्गों से भी सुनते आए हैं इस दिन दाल चूरमा प्रमुख रूप से बनाकर खाए जाते हैं और भारी मात्रा में शकरकंदी, आलू भूल कर खाते हैं। आग के सामने बैठते हैं। यहां तक कि आग के सामने पूरी पूरी रात बैठे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पर्व सचमुच मन में खुशी का उल्लास पैदा करता है।
---  राजेंद्र सिंह 66 वर्ष, कनीना
वे इस पर्व पर हर वर्ष आग के सामने बैठकर भगवान से प्रार्थना करते आए हैं कि उनकी फसल अच्छी हो। वर्तमान में सरसों और गेहूं खड़ा हुआ है। जल्द ही यह फसल पकान की ओर जाएगी। इस पर्व पर रात भर जाकर अपनी फसल को निहारते है। हर जन की खुशी की प्रार्थना करते हैं।  पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य की पूजा, बुजुर्गों का सम्मान, खेलकूद तथा कुछ जगह पतंगबाजी करके भी इस पर्व को मनाया जाता है।
 --हनुमान सिंह(51) कनीना
 इस पर्व पर वह दान दक्षिणा करते हैं। विशेषकर गायों को गुड़ खिलाया जाता है। विभिन्न गौशालाओं में जाकर के दान दिया जाता है, पूरे दिन हवन एवं गायों की सेवा का सिलसिला चलता है। पुराने समय से गाय बहुत पाली जाती थी, तब गायों को गुड़ खिलाया जाता रहा है और चारा दिया जाता रहा है। परंतु पूर जलाना, प्रभात फेरी लगाना, कुओं पर जल्दी स्नान करना, गांव की परिक्रमा करना आदि घटने का दुख जरूर है।
  ---सत्यवीर सिंह 63 वर्ष
फोटो कैप्शन: प्रेम देवी, चमेली देवी, सत्यवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह।





विश्व हिंदी दिवस-10 जनवरी
हिंदी हर माथे की बिंदी होनी चाहिए-नरेश कुमार
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
पूरे विश्व में हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष  10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी मधुर एवं सबके मन को लुभाने वाली भाषा है।  हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। विश्व भर के करोड़ों लोग आज हिंदी बोलते हैं। फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
हिंदी भाषा अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। विदेश में रहने वाले लोगों को भी अब हिंदी का महत्व पता लग रहा है। क्षेत्र के कई शिक्षाविद हिंदी को बढ़ावा देने के लिए आज भी कटिबद्ध हैं। उनका हिंदी के विषय में क्या कहना है--
**हिंदी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए। हिंदी माथे की बिंदी होनी चाहिए। यह मातृभाषा है इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना चाहिए।  हिन्दी भाषा के विकास और विस्तार हेतु हर संभव प्रयास करने चाहिए।
        --शिक्षाविद नरेश कुमार
 हिंदी बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढऩे और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। यह और भी कम होती जा रही। इसके साथ ही हिन्दी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। जिससे भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। हिंदी के प्रचार एवं प्रसार का प्रयास करना वाहिए।
        शिक्षाविद सतेंद्र यादव
हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इसे आम बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए तथा हर काम हिंदी में करने चाहिए।
  शिक्षाविद निर्मल शास्त्री
हिंदी, भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति, और समृद्धि का प्रतीक है। हिंदी हमारे संविधान की अधिकारिक भाषा है और हमारी राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। हिंदी दिवस के अवसर पर, हमें अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें इसे सीखना, उसका सदुपयोग करना, और उसका संरक्षण करना चाहिए। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए, ताकि हम अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त कर सकें।
  शिक्षाविद मदनलाल
फोटो कैप्शन: निर्मल शास्त्री, सतेंद्र यादव, मदनलाल , नरेश कुमार।


विश्व हास्य दिवस -10 जनवरी
तनाव के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में कारगर है हास्य योग- डा. निलेश मुदगल
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज। 
हंसने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं। नीरसता, थकान और तनाव आज हमारे भागदौड़ भरे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। क्रोध, भय, तनाव के नकारात्मक प्रभाव को जीवन से समाप्त करने के लिए हास्य योग का विशेष प्रभाव है। हंसने, हंसाने से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। इसलिए किसी पर हंसने की जगह, सभी के साथ हंसना सीखें तो जीवन स्वस्थ और खुशनुमा हो जाएगा।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. निलेश मुदगल ने बताया कि आधुनिक समय में सहज मुस्कान लुप्त होती जा रही है। हास्य क्लब और मुस्कान सेंटरों पर भीड़ बढ़ रही है। इससे हमारे तनाव भरे जीवन का पता चलता है। तनाव को कम करना अंतिम संरचना तक को मजबूत करना है। इससे मुक्ति सांसों को मजबूत करती है और चेहरे पर अनोखी आभा का संचार करती है। एक छोटा बच्चा दिनभर में 300 से ज्यादा बार हंसता है, लेकिन हमने बड़े होकर मुस्कुराना ही छोड़ दिया है।
हास्य योग के प्रकार
बेली हास्य योग
हास्य से रक्त में ऑक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। पेट को कम करने लिए दोनों हाथों को पेट पर रख कर जोर-जोर से हंसना बेली हास्य कहलाता है। इससे बढ़ा हुआ पेट भी घटता है, जो आज की प्रमुख समस्या है।
गाड़ी हास्य योग
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोई सामने आ जाता है, तो पूरे शरीर में क्रोध भर जाता है। कुछ लोग तो तनाव में आकर अवसाद तक में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपनी गलती ना होते हुए भी, मानकर मुस्कान बिखेरने से हम विवाद और तनाव दोनों से बचेंगे। इसका निरंतर प्रयास करना चाहिए।
ताली हास्य योग
तालियां लगातार बजाना ताली हास्य कहलाता है। इसमें बच्चों की तरह जोर-जोर से तालियां बजाकर हंसना होता है। इससे शरीर तनाव रहित हो जाता है। तालियां बजाने से एक्युप्रेशर ट्रीटमेंट भी होता है।
मौन हास्य योग
इसमें मुंह तो खुला ही रहता है, जैसे अवाक वाली हंसी। इससे हंसी की लहरें पूरे शरीर में घूमती हैं, यह बंद नाडिय़ों में रुकावट को दूर करता है। रक्त का संचार पूरे शरीर में होने लगता है और शरीर हल्का महसूस करता है।
खुलकर और जोर-जोर से ठहाके लगाने से शरीर में रक्त के संचार की गति बढ़ती है। इससे पाचन तंत्र अधिक सक्रियता से कार्य करता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं। दूषित वायु शरीर से बाहर निकल जाती है। हंसने से पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। इसलिए हास्य योग हर प्रकार से मनुष्य के लिए परमात्मा का दिया हुआ बेहतरीन वरदान है।
फोटो कैप्शन: निलेश मुदगल



















बिजली कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी
--जब तक गिरफ्तारी नहीं,धरना जारी रहेगा
***************************************************************
**********************************************************************
***************************************************************
कनीना की आवाज।
 उपमंडल कार्यालय समक्ष बिजली कर्मचारियों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा।
पुलिस प्रशासन निगम मैनेजमेंट सिविल प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान हवा सिंह ने की। इससे पहले जहां कर्मी गत दिनों  दिवस एसडीएम कनीना को भी ज्ञापन दिया था। गुरुवार शाम तक गिरफ्तारी न होगी तो विरोध प्रदर्शन डिविजनल लेवल तक किया जाएगा।  धरना देने वाले कर्मियों का कहना है कि जब तक उन्होंने बताया कि पूरे ही जिला में सभी सब डिविजनों पर दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चला है। कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ ने धरने में पहुंचकर उनका समर्थन किया। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारी गिरफ्तारी न होने की सूरत में कोई कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी निगम मैनेजमेंट प्रशासन की होगी।
 इस मौके पर महावीर पहलवान केंद्रीय नेता, शिवकुमार यादव जिला प्रधान, राजेंद्र कपूरी, सज्जन सिंह गाहड़ा,  रामरत्न जेई गोमली, हवा सिंह सब यूनिट प्रधान, कुलदीप सिंह डीइओ, चुन्नीलाल जेई, आनंद जेई, संजय, धर्मवीर, कुलदीप, अजीत ,पवन, तपन,बिरेंद्र सोनी,  नरेश, सकीना, रीना, रोहित आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: धरना देते बिजली कर्मी





Wednesday, January 8, 2025


 


बथुआ तोडऩे गई महिला से मारपीट,
--तीन के विरुद्ध मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा की बाला देवी ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह घरेलू काम करती है तथा 5 जनवरी को शाम के समय अपने खेत में बथुआ तोडऩे गई थी। अपने खेत में जब बथुआ तोड़ रही थी पीछे से उसके जेठ के तीन तीन लड़कों पिंकू, जयप्रकाश और विकास आए और मारपीट करने लगे। तभी बाला देवी का पति अजीत आ गया और तीनों ने अजीत के साथ मारपीट की। जिससे अजीत के सिर पर हाथ पर चोट लगी। वही बाला देवी को भी चोट आई। जब दोनों में शोर मचाया तो शोर मचाने पर चार लड़के दौड़कर आ गए जिन्होंने उन्हें छुड़वाया और मारपीट करने वाले भाग खड़े हुए। बाला देवी के बयान पर दोनों के तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।







पंच एवं उसके पति के साथ मारपीट
- तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 उप मंडल के गांव ककराला निवासी पूनम देवी ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
पूनम देवी पंच ककराला ने बताया कि 20 दिसंबर को दोपहर के समय पंचायत भवन में ग्राम पंचायत ककराला की कार्रवाई चल रही थी जिसमें वह पंच बतौर पंचायत घर में मौजूद थी और वह 100 प्रतिशत दिव्यांग है, इसलिए चल फिर नहीं सकती। जिसके कारण उसके पति धर्मेद्र को साथ लेकर मीटिंग में गई हुई थी। उसका पति धर्मेंद्र भी उसके साथ मौजूद था। जब पंचायत की कार्रवाई शुरू हुई तो पूनम देवी ने ग्राम सचिव एवं सरपंच से पंचायत की,की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछताछ की तो महिला सरपंच ने कहा कि तुम थर्ड क्लास लोग हो, तुम क्या हमसे कार्रवाई के बारे में पूछताछ कर रहे हो तथा सुंदरलाल ने यहां तक कि कहा कि यह अंधी पंच है, गांव का क्या विकास करेगी? इस पर पूनम देवी के पति धर्मेद्र ने थर्ड क्लास कहने पर आपत्ति जताई तो महिला सरपंच ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पूनम को थप्पड़ मारा जिसके चलते पंच का पति छुड़वाने के लिए आगे आए तो उसे भी थप्पड़ मारा। साथ में नीलम देवी का पति सुंदरलाल एवं रामेश्वर ने आकर धर्मेंद्र को पड़कर नीचे गिरा दिया। तीनों मिलकर लात घुसे एवं पत्थरों से पीटने लगे। जब पंच पूनम अपने पति को छुड़वाने लगी तो तीनों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। तत्पश्चात रणधीर उर्फ बबली पहलवान ने तीनों से छुड़वाया और वहां से दोनों को निकाल दिया। तत्पश्चात उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। तत्पश्चात रणधीर उर्फ बबली उन्हें कनीना उप नागरिक अस्पताल लेकर आया। डाक्टरो ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब छुट्टी मिली है और उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है। उनकी शिकायत पर तीन लोगों नीलम देवी, सुंदरलाल एवं रामेश्वर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








जमीन एक रजिस्ट्री दो
रेवाड़ी में संचार निगम लिमिटेड की बैठक में हुआ खुलासा
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 मनीष कुमार सदस्य उपभोक्ता मामले, खाद्य रेल, ग्रामीण विकास सीबीएफसी,, भारतीय विमानपतन प्राधिकरण, इस्पात एवं संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने रेवाड़ी भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित किया। जिसमें महाप्रबंधक भारत सरकार निगम लिमिटेड रेवाड़ी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जिसमें जिला रेवाड़ी जिला महेंद्रगढ़ के अधीनस्थ आने वाले सभी डिवीजन की कार्य शैली और समस्याओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर महा प्रबंधक द्वारा अवगत करवाया गया कि कनीना में ग्राम पंचायत कनीना द्वारा चार कनाल जमीन भारत संचार निगम लिमिटेड का एक्सचेंज बनवाने हेतु 9 मार्च 2005 को विभाग द्वारा खरीदी गई थी जिसकी धनराशि कनीना पंचायत को दी जा चुकी है और रजिस्ट्री विभाग सरकार संचार निगम लिमिटेड के नाम पर हो गई थी। जिसका कब्जा विवाद संचार निगम लिमिटेड महेंद्रगढ़ के पास है लेकिन म्यूटेशन करने के लिए पटवारी को कहा गया तो पटवारी द्वारा बताया गया कि यह जमीन उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा को रजिस्ट्री करवा दी गई है परंतु भारत सरकार निगम लिमिटेड महेंद्रगढ़ द्वारा यह पहले ही खरीदी जा चुकी है। जिला उपयुक्त महेंद्रगढ़ को म्यूटेशन ब़ेारे  पत्र भी लिखा गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी रहा की बात संचार निगम लिमिटेड के टेलीफोन टावर से रात के समय बैकअप की बैटरियां चोरी हो जाती है जिससे टावर बंद पड़े हैं रहते हैं। संचार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2025 में एक लाख नई टावर लगाए जाएंगे जिसमें 4 जी सेवा नेटवर्क का विस्तार भी होगा। कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
 फोटो कैप्शन 6: विचार विमर्श करते बैठक में




पत्रकार अशोक यादव को मातृशोक,
-लोगों ने जताई संवेदना
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
उप मंडल के गांव दौंगड़ा अहीर निवासी पत्रकार अशोक यादव की मां संतरा देवी  74 वर्षीय का निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थी।  संतारा देवी अपने पीछे 2 बेटे, 5 बेटियां, 1 पौती, 11 दोहता दोहती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिला महेंद्रगढ़ के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अनेक ग्रामीणों व प्रबुद्ध जन व्यक्ति उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचकर उन्हें अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो कैप्शन: संतरा देवी फाइल फोटो








बिजली कर्मियों का धरना सातवें दिन भी जारी
--जब तक गिरफ्तारी नहीं,धरना जारी रहेगा
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
  उपमंडल कार्यालय समक्ष बिजली कर्मचारियों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा।
पुलिस प्रशासन निगम मैनेजमेंट सिविल प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता मनोज कुमार यादव यूनिट सचिव एचएसइबी यूनियन भिवानी ने की। कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ 2 जनवरी 2025 से चल रहे कनीना सब डिवीजन के धरने में एक बार भी  पीडि़त कर्मचारियों को साथ आज तक कोई बात नहीं की है। क्योंकि कार्यकारी अभियंता का दर्शाता है कि अपने कर्मचारियों की प्रति गंभीर नहीं है। जहां गत दिवस एसडीएम कनीना को भी ज्ञापन दिया था। फैसले के दौरान महेंद्रगढ़ डिवीजन के तहत आने वाले सभी सब डिवीजन तथा डिविजन के कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन अपने-अपने उप मंडलों के सामने किया गया। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों के डेलिगेशन को से मुलाकात के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार करने का दो दिन का समय मांगा है। जब तक आरोपियों को आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारी गिरफ्तारी न होने की सूरत में कोई कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी निगम मैनेजमेंट प्रशासन की होगी।
 इस मौके पर महावीर पहलवान केंद्रीय नेता, शिवकुमार यादव जिला प्रधान, राजेंद्र कपूरी हवा सिंह सब यूनिट प्रधान, शंकर लाल जेई चुन्नीलाल जेई, आनंद जेई, कुलदीप, अजीत ,संजय, धर्मवीर राकेश, राजवीर, सिकंदर, शिवलाल, जोगेंद्र, मनोज, सुनील, सकीना, रीना, रोहित आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: धरना देते बिजली कर्मी



बाबूलाल यादव प्रधान बने अधीक्षक
-अभी स्टेशन होगा अलाट
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
होनहार वीरवान के  होत चिकने पात पंक्ति को चरित्रार्थ करने वाले और एक साधारण परिवार गांव करीरा में जन्मे बाबूलाल यादव पर लागू होती है जो लिपिक पद से धीरे धीरे पदोन्नत होकर अब अधीक्षक पद तक पहुंच गये हैं। बचपन से ही मेधावी एवं प्रतिभासंपन्न  विद्यार्थी रहें हैं। संस्कारों की शिक्षा- दीक्षा पारिवारिक पृष्ठभूमि से ही रही है अपने काम के प्रति लगन, निष्ठा  समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना आदि संस्कार इन्हें विरासत में मिली हैं जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षा विभाग में बतौर लिपिक के पद पर 27 जून 1986 को राजकीय उच्च विद्यालय करीरा में अपने कार्य की शुरुआत की। उन्होंने  अपनी ड्यूटी को बड़ी ही पूर्णतया ईमानदारी, लगन ,निष्ठा, स्पष्टता एवं पारदर्शिता के साथ लगभग 28 वर्ष तक लिपिक के पद पर कार्य किया। उनकीं उल्लेखनीय सेवा और कार्यशैली को देखते हुए विभाग के द्वारा  वर्ष 2014 में सहायक असिस्टेंट के पद पर पदोन्नत  होकर खंड शिक्षा कार्यालय कनीना में कार्यभार संभाला और लगभग 7 वर्ष तक उन्होंने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया और समय पर विभाग के कार्यों को पूरा करना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है। उन्होंने हेमसा  (लिपिक वर्ग) संगठन में बतौर जिला प्रधान रहते हुए अपने संगठन के कार्यों को बखूबी निभाया और लिपिक वर्ग को सम्मान एवं गौरव के स्थान पर पहुंचाया। बाबूलाल यादव अपने कार्यों से जाने जाते हैं, गांव के सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़कर इन्होंने अनेक पदों पर रहते हुए काम किया है। अनेकों संगठनों के साथ जुड़कर निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं तदुपरांत वर्ष 2021 में शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में कार्यग्रहण किया। अपने कार्यों में एकाग्रता, संगठन को साथ लेकर चलने का नेतृत्व एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी और कार्यो के प्रति समर्पण भाव आदि विशेषताओं से जाने जाते हैं। इनकी उल्लेखनीय कार्यशैली के कारण ही वर्तमान में  दिनांक 31 दिसंबर 20224 को शिक्षा विभाग द्वारा अधीक्षक पदोन्नति की सूची जारी की गई है जिसमें इनका नाम अंकित है। एक लिपिक वर्ग से अपने कार्य की शुरुआत कर शिक्षा विभाग में अधीक्षक पद पर पहुंचना अपने आप में ही गौरव का अनुभव महसूस हो रहा  है। बाबूलाल प्रधान द्वारा श्री सुनील दत्त यादव जिला तत्कालीन शिक्षा अधिकारी नारनौल के मार्गदर्शन में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में वर्ष 2022-23 में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा वर्ष 2023 24 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: बाबूलाल करीरा अधीक्षक



 प्रतिवर्ष एक लाख रुपये तक बेच देते हैं गोभी
-गांव के ज्यादातर किसान करते हैं सब्जी पैदावार
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 क्षेत्र के किसान अब जागरूक हो गए हैं। एक साथ दो-दो काम कर रहे हैं। प्योद भी बेचते हैं और सब्जी भी पैदा करते हैं।
उधर कारिया गांव के बहुत से किसान जहां वर्ष में दो बार प्योद भी तैयार कर बेचते हैं तथा स्वयं भी अपने खेतों में सब्जी पैदा रहे हैं। मेहरचंद,घीसाराम, जोगेंद्र, कालू, रामकिशन, निरंजन,मुरारीलाल आदि ने बताया कि रबी एवं खरीफ दोनों फसलों के रूप में सब्जी उगाते हैं। इस समय गोभी की बेहतर पैदावार हो रही है तथा प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की अकेली गोभी बेच दी जाती है।  किसानों ने बताया कि वो हर वर्ष प्योद लगते हैं जिसमें गोभी, बैंगन, पालक, मिर्च, टमाटर आदि प्रमुख हैं। जिनको आवश्यकता है उन्हें बेच दी देते है तथा स्वयं भी अपने खेतों में सब्जी पैदावार लेते हैं। इससे उनकी रोटी रोजी निकलती है। किसान लाखों रुपए इस प्रकार सब्जी तथा प्योद बेचकर कमा रहे हैं। वो खुश हैं।
  उधर राजेश एवं दीपक ने बताया कि वे गोभी उगाने के लिए खेत एक साल के लिए लेते हैं और घर का गुजारा इसी से कर लेते हैं। वे बेहतर दर्जे की गोभी तैयार करते हैं जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। गांठ गोभी, फूल गोभी, पत्ता गोभी एवं ब्रोकली चारों प्रकार की गोभी उगाते हैं। ब्रोकली की अच्छी मांग होती है। यही कारण है कि ब्रोकली की ओर उनका ध्यान जा रहा है। ब्रोकली का एक फूल लेने के बाद दूसरा फूल भी आ जाता है जबकि अन्य गोभियों में ऐसा नहीं है। प्योद एवं सब्जी दोनों परंपरागत फसलों से बेहतर होती हैं तथा रोटी रोजी अच्छे ढंग से प्राप्त हो जाती है।
  किसान सब्जी बेचने के लिए रेवाड़ी या महेंद्रगढ़ जाते हैं। घीसाराम दस वर्षों से सब्जी उगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में मिर्च , बैंगन, लौकी, तोरई, ककड़ी, टमाटर आदि की प्योद तैयार की जाएंगी और किसान लगा सकेंगे। परंपरागत फसलों से यह बेहतर आय देते हैं।
 फोटो कैप्शन 04: कारिया का किसान गोभी की सब्जी के साथ।





सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
-प्रांगण की सफाई एवं  विभिन्न जानकारी दी गई
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्रांगण में एनएसएस कैंप का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सात दिवसीय विशेष कैंप के बारे में प्रभारी डा. मुंशी राम ने बताया कि कैंप का शुभारंभ 2 जनवरी 2025 को हुआ एवं समापन 8 जनवरी 2025 को हुआ। इस सात दिवसीय कैंप  में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थी ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई का कार्य मन लगाकर किया।  सुनील खुडानिया ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया डा. मुंशी राम ने बताया कि आखिरी दिन सभी छात्रों ने सड़क सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया। समाज में प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज राष्ट्रीय सेवा  सर्वोपरि होना चाहिए। मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता नरेश कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय से रवि कुमार प्रवक्ता, बलदीप प्रवक्ता ,सुरेंद्र मोरवाल प्रवक्ता ,एवं नितिन मुद्गल ,सुनील कुमार ,अमृत सिंह विशेष शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: श्रेष्ठ स्वयंसेविका को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य एवं अन्य




नांगल हरनाथ में किया गया लड़की का कुआं पूजन
--लोगों का मुंह मीठा करवाया
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना खंड के गांव नांगल हरनाथ में गत दिवस एक लड़की के जन्म का कुआं पूजन किया गया।  एकता पत्नी कमल ने कुछ दिन पहले कशिश नाम की पुत्री को जन्म दिया था। मंगलवार को लड़कों की तरह ही कशिश का भी कुआं पूजन किया गया। लड़की के दादा सत्यवीर व उसकी दादी माया ने बताया कि हमारे घर में पोती का जन्म होने पर हमें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि लड़का एवं लड़की में आज के दिन कोई अंतर नहीं है। लड़की की परवरिश लड़के की भांति ही की जाएगी।
परिवार के सदस्यों सूबे सिंह, राम कला, रवीना,सरला, कर्मवीर , हर्ष, बिमला, उमा, कृष्ण, प्रीति , रोहित, मोहित आदि सदस्यों ने भी कशिश के कुआं पूजन करने पर अपनी खुशी प्रकट की है।
फोटो कैप्शन 03: लड़की के जन्म पर कुआ पूजन करते हुए एकता





 आइआइटी रुड़की में पीएचडी में हुआ चयन
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल जमालपुर में कार्यरत हिंदी प्रवक्ता संजय कुमार इसराना निवासी की पुत्री अंजलि का चयन भौतिक शास्त्र में पीएचडी के लिए आइआइटी रुड़की में हुआ है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की परीक्षा जो की दिसंबर 2023 में आयोजित हुई थी। उसमें आल इंडिया 31वां रैंक लेकर अपने क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया था। इसी कड़ी में कठिन मेहनत की बदौलत अंजलि का पीएचडी में चयन हुआ है।
अंजलि ने किस उपलब्धि का श्रेय अपने परदादा पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह ,दादा सुभाष चंद, पिता संजय कुमार व माता कमलेश देवी को दिया। इस मौके पर भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता अनिल शर्मा ,प्रवक्ता सतीश कुमार, प्रवक्ता राकेश कुमार ,आईटी अध्यापक श्याम सुंदर, एबीआरसी रिंकू जोशी, संस्कृत अध्यापक चेतन शर्मा व जेबीटी अध्यापक विनोद शर्मा  ने अंजलि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेंट की।
फोटो कैप्शन : अंजलि



मदनमोहन ने दी राष्ट्रभक्ति की जानकारी
--धनौंदा एनएसएस कैंप
**************************************************************
********************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में स्वयंसेवकों ने  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया।
  राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान के महत्व तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार से अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र वंदना तथा नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से बताया उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों तथा क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इन महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलें तथा एक सुंदर समाज का निर्माण करें उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में फैली नशे रूपी बुराई से दूर रहने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को क्रांतिकारियों व शहीदों के चित्र भी वितरित किए गए।  कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश कुमार, विद्यालय के सेवानिवृत्त सं











स्कृत प्रवक्ता राजेश कुमार, राजेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी,प्रीति डीपीई, सूबे सिंह कंप्यूटर साइंस, जगदीश बाबू तथा एसएमसी सदस्य बाल किशन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एनएसएस शिविर में राष्ट्रभक्ति की जानकारी देते मदनमोहन कौशिक।