ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Wednesday, January 15, 2025
घटिया और नीचे प्रवृति के हो गये हैं चोर -पत्थर, ईंट एवं गमले चोरी, पुलिस में दी है शिकायत ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना-रेवाड़ी नहर के कटान के पास डा. होशियार सिंह लेखक व उसके भाइयों के प्लाट लगते हैं। यहां पर बीती रात अज्ञात नीच, कुत्ता प्रवृत्ति का हरामजादा कोई चोर गमले , पत्थर तथा ईंट भी उखाड़ कर ले गया। इससे पहले भी समय समय पर दो ट्राली पत्थर यहां से चोरी हो गए थे। यह सत्य है कि चोर समाज में चोरों का भी अपना वसूल होता है परंतु यह चोर तो कोई ज्यादा ही नीच और अव्वल कुत्ता प्रवृत्ति का है । निश्चित रूप से चह चोर गधे का बीज होगा या राक्षस की औलाद होगा। इस संबंध में पुलिस को शिकायत तो दे दी है परंतु कोई भी नाम बताएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। क्योंकि इतने पत्थर आसानी से नहीं उठाये जा सकते। यह भी मेरा दावा है कि जिस दिन ऐसा चोर पकड़ में आ गया तो उसके पीट पीटकर बंदर जैसे बना दिए जाएंगे, बहुत दिनों से चोरी करता आ रहा है। छोटी-छोटी चीज चोरी कर ले जाता है। इस प्लाट में कब, किस टाइम मालिक आता है उसे ज्ञान है। पहले भी कई बार यहां चोरियां हो चुकी है। ऐसे नीच और घटिया किसी कुत्ते के बीज की यदि मेरे से कोई रंजिश है तो उसे सामने आना चाहिए ताकि उसका कुत्तापन निकाला जा सके। इतना नीच कुत्ता है जो निश्शुल्क लाइब्रेरी के मेरे प्लाट की दीवार पर लगे हुए पोस्टर भी फाड़ गया। कभी मेरा प्लाट मुस्लिम एरिया में रहा है कभी एक सुई के बराबर भी चोरी नहीं हुई परंतु जब से नहर के पास पहुंचा हूं चोरियां हो रही हैं। सबसे बड़ी बात है कि लोगों के गमले, अवैध बोर्ड बैनर, सरेआम रास्ते में खड़े हैं या रखे हैं उनको नहीं उठाया गया, केवल मेरी हद में रखे हुए पत्थर उठाये गये हैं। किसी कुत्ते को तकलीफ तो नहीं दे रहे थे। यह इंसान तो नहीं हो सकते क्योंकि ऐसे नीच को तो नरक में भी जगह नहीं मिलती फिर भी जल्दी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा, कैमरे लगाने का प्रबंध भी किया जाएगा और दोबारा से दो ट्राली पत्थर डलवाए जाएंगे
चुनाव लड़ों ,बैनर एवं पोस्टर न फाड़ो ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। बोर्ड एवं बैनरों के साथ कुछ घटिया हरकतें देखने को मिल रही है। जब से चुनाव आए हैं बोर्ड बैनर लगाए जा रहे हैं किंतु कुछ इतनी जलन रखते हैं कि दूसरे के बोर्ड एवं बैनर भी फाड़ जाते हैं परंतु उन्हें यह नहीं मालूम जिनको आगे बढ़ाना है उसको न कोई रोक पाया है। चुनाव लडऩे वाले इस प्रकार की हरकत से बाज आए तो बेहतर होगा। चुनाव एक स्पर्धा है और स्वस्थ स्पर्धा हमेशा कामयाब होती है। किसी के बोर्ड बैनर फाडऩे, उतरने से किसी का अपमान नहीं होता किसी के वोट नहीं कटते।
अब चुनावी चर्चा पहुंची चाय की दुकानों पर ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। भविष्य में होने वाले कनीना नगर पालिका के चुनावों की चर्चाएं अब तो चाय की दुकानों तक पहुंच गई है। किसान खेतों में चुनावी चर्चा करते देखे गए हैं वही चाय की दुकानों पर जहां एक और लोग चाय की चुस्की लेते हैं वहीं दूसरी और चुनावी चर्चा छेड़ बैठे मिलते हैं जिससे चाय का मजा और भी बढ़ जाता है। कहीं भी दो-चार व्यक्ति इकट्ठे होते हैं चुनावी चर्चा छेड़ देते हैं। कनीना के लोग सदा ही नगरपालिका चुनावों के प्रति बहुत जागरूक रहे हैं, जागरूक होना भी चाहिए। यही कारण है इस बार युवा वर्ग आगे आ रहा है। केवल खुद ही नहीं खड़ी हो रहे हैं अपितु उनके परिजन भी खड़े हो रहे हैं। पुराने दिग्गजों के घरों में भी चुनाव लडऩे वाले आगे आ गए हैं । पार्षद प्रधान पद के दावेदार एक दर्जन से अधिक लोग सामने आए हैं। कनीना क्षेत्र में इस समय जहां जोड़ों की समस्या है इनका पानी साफ अभी तक नहीं किया गया है, जीना हराम कर रखा है। चुनाव लडऩे वाले जोहड़ों की समस्या, बंदरों की समस्या और कुत्तों की समस्या उठाएं। उनसे निजात पाने का तरीका बताएं तो वोटर जुड़ जाएंगे, साथ देंगे।
जोहड़, कुत्ते और बंदर है कनीना पालिका चुनाव के लिए मुद्दे ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के चुनाव भविष्य में होने वाले हैं। विभिन्न प्रत्याशी अपनी अपनी दावेदारी जाता रहे हैं किंतु कनीना की समस्याओं पर गौर किया जाए तो सबसे बड़ी समस्या जोहड़ों की है। होलीवाला और कालरवाली जोहड़ दोनों ही सदा आफत रहे हैं बारिश के समय कितने लोगों के घरों में पानी घुस जाता है ,आवागमन में परेशानी होती है किंतु इस समस्या से निजात अभी तक नहीं मिल पाया है। चुनाव लडऩे वाले इस मुद्दे को लेकर भी चुनाव लड़ सकते हैं, वहीं बंदरों की समस्या सिर चढ़कर बोलता है। कनीना में महज एक बार नगर पालिका ने बंदर पकड़वाकर दूर भिजवाया गया था। बंदरों की समस्या को प्रमुख मुद्दा बनाकर भी चुनाव लड़े जा सकते हैं वहीं कुत्तों की तो बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। गलियों में, घरों में ,घरों के आसपास अगर सबसे अधिक मल कहीं नजर आता है तो कुत्तों का नजर आता है। ऐसे में इन कुत्तों से निजात पाने का किसी के पास कोई तरीका हो तो इस मुद्दे से भी चुनाव लड़ा जा सकता है। कनीना में अभी तक आईटीआई नहीं बनी है, कनीना बाईपास का मुद्दा भी प्रमुख है। यद्यपि ये बड़े स्तर के मुद्दे हैं किंतु इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा सकता है और चुनाव दौरान प्रत्याशी इस मुद्दे उठा सकते हैं। कनीना में अधिकांश नालियों पर जालियां नहीं हैं। जालियां बार-बार चोरी हुई है किंतु ने तो नगरपालिका कुछ कर पाई और न पुलिस कर पाई। इस मुद्दे को लेकर भी चुनाव लडऩे वाले आगे आ सकते हैं ताकि सभी नालियों पर जाली स्थापित कर सके। कस्बा कनीना में जहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने का मुद्दा भी उठाया जा सकता है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे विशेषकर चौराहों पर लगाए दिए जाए तो चोरियां भी रोकी जा सकती है। इस मुद्दे से भी चुनाव लड़ा जा सकता है। अभी तक गलियों अनेक गलियां ऊबड़ खाबड़ है, उनको लेकर भी चुनाव लड़ सकते हैं। यही नहीं सीवर के चेंबर कहीं ऊंचे तो कहीं नीचे बने हैं कई जगह आज भी सीवर का गंदा जल सड़कों पर फैलता दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे से भी चुनाव लड़ा जा सकता है। अनेक अन्य मुद्दे भी इस नगर पालिका चुनाव में हावी रहेंगे। अभी तक कोई भी चुनाव लडऩे वाला अपने मुद्दे लोगों के समक्ष नहीं बता पाया है। अपने वादे, करवाए जाने वाले विकास कार्यों संबंधी जानकारी कोई चुनाव लडऩे वाला नहीं बोल पा रहा है।
40 वर्षों तक एक पढ़ाया, कुर्सी एक क्षण भी प्रयोग नहीं की -हो गया रिकार्ड दर्ज, जयपुर में मिलेगा सम्मान 19 को ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। यूं तो डा. होशियार सिंह यादव कनीना निवासी, विज्ञान शिक्षक बतौर 40 वर्षों की सेेवा सरकारी, गैर सरकारी, और ट्यूशन एवं कालेज आदि में शिक्षण कार्य करके पूर्ण की है। इन 40 वर्षों के दौरान उन्होंने कभी कुर्सी का उपयोग नहीं किया। बगैर कुर्सी पर बैठे केवल कक्षा कक्ष में खड़े रहकर पढ़ाया जिसका परिणाम अब उन्हें मिल गया है। डा. होशियार सिंह, कनीना का इंडियन बुक आफ रिकार्ड में नाम आखिर दर्ज हो ही गया है। अब जयपुर में 19 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड एवं सम्मान दिया जाएगा। साइंस पाक में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इससे पहले उन्होंने लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया था। यही नहीं इंटरनेशनल बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में आईकानिक अवार्ड भी मिला था। साथ में ओरिएंट बुक आफ़ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। इसके अलावा चैंपियन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। क्या कहते हैं डा. होशियार सिंह --- विगत 8 महीना के लंबे और अथक प्रयास के बाद इंडियन बुक का रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है, जो बड़ी खुशी की बात और खुशी का अवसर है। इस अवार्ड को पाने के लिए सैकड़ों साक्ष्य, पढ़ते हुए होशियार सिंह की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफ तथा विभिन्न सर्टिफिकेट दिखाने के बाद इंटरव्यू के पश्चात आखिरकार यह नाम दर्ज हो गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों के परिवार जिन्होंने मेरी मदद की वो सभी धन्यवाद के पात्र है और उनके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। इस अवार्ड को पाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा, राजकीय उच्च विद्यालय उन्हाणी, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय झूक, मेवात के के पाठखोरी एवं अल्लिका सहित कई अन्य राजकीय स्कूलों का आभार व्यक्त करता हूं जहां मैंने शिक्षण कार्य किया है। इस कार्य को सिरे चढ़वाने में जहां राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला के वीरेंद्र सिंह जांगिड़, नवोदय विद्यालय करीरा के केएल आनंद, प्यारेलाल, जेडी तनेजा, सुलोचना भल्ला तथा उस समय का स्टाफ और अनेकों अधिकारियों ने सहयोग किया है। साथ में आर्य समाज कनीना के राव मोहर सिंह साहब, दादरी के कालेज, कई स्कूलों के मुखिया तथा उन सभी विद्यार्थियों ने सहयोग किया जो मेरे से पढ़े हुए हैं। परिणाम अब आपके समक्ष आ चुका है। जल्द ही शेष बुक जो रह गई, उनमें भी आवेदन किया हुआ है और उनमें भी मुझे विश्वास है कि वल्र्ड रिकार्ड कायम होगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है विशेषकर डाक्टर राजेंद्र सिंह तत्कालीन खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कनीना रहे वहीं डा. रामानंद यादव तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी कनीना, प्राचार्य प्रहलाद सिंह, निर्मल शास्त्री नांगल हरनाथ, धनौंदा स्टाफ विशेषकर माध्यमिक विभाग के हिंदी शिक्षक नरेश कुमार, रणवीर सिंह, पूनम मोरवाल, संतोष यादव,कंप्यूटर शिक्षक सूबे सिंह, बलराम समारोह के हनुमान सिंह, कंवर सेन वशिष्ठ, देशराज कोटिया, महिपाल सिंह करीरा, महिपाल सिंह बाघोत, महिपाल सिंह कनीना, एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव यादव, यूरो स्कूल के प्राचार्य डा. सुनील यादव, विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य कृष्ण सिंह सिहोर जिन्होंने उनकी जमकर मदद की। फोटो साथ है।
ताज़ा मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान --छाये रहेंगे बादल ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। 15 जनवरी शाम बाद एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शाम तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली का असर 15-16 जनवरी के दौरान और आंशिक बादल वाही और कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश बूंदा-बांदी मावठ की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा । इस दौरान मुख्य रूप से हरियाणा के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों और एनसीआर दिल्ली में मुख्य रूप से असर देखने को मिलेगा। यह जानकारी डा. चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने दी।
गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक आयोजित
-एसडीएम कनीना ने दिए
विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक निर्देश ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। एसडीएम कार्यालय कनीना में एसडीम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें गणतंत्र दिवस धूमधाम से कनीना मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ में विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी ताकि ताकि राष्ट्रीय पर्व पर हर काम सुचारू रूप से चले। कनीना के राजकीय पितामह कान्ह सिंह महाविद्यालय में हर वर्ष उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है तथा इस वर्ष पर्व मनाने को लेकर यह बैठक बैठक संपन्न हो चुकी है। एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया जाना है जिसके लिए आवश्यक निर्देश मौके पर ही दिये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं ताकि समय पर सभी कार्य पूर्ण हो सके। फोटो कैप्शन 6: एसडीएम बैठक लेते हुए
कनीना के आकाश शर्मा को किया उत्तराखंड में पुरस्कृत -गायकी में पूरे ही भारत में है नाम ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना निवासी युवा गायक आकाश शर्मा को उत्तराखंड में राज्यपाल गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया। वे एक देशभक्ति गीत जो आधे घंटे का कार्यक्रम चल रहा था उसमें भाग ले रहे थे तथा उनकी गायकी से प्रभावित होकर उन्हें पुरस्कृत किया है। उल्लेखनीय के जूनियर इंडियन आइडल टाप-10 में रह चुके आकाश शर्मा पूरे देश में अपना नाम कमा चुके हैं। वे तीन से चार घंटे गिटार ,हारमोनियम आदि पर रियाज करते हैं, अभी तक उन्होंने सैकड़ों पुरस्कार हासिल कर लिए है। बस दिन-रात गीत एवं संगीत में खोए रहते हैं। कई बार सपनों की नगरी मुंबई में बिता कर आए हैं तथा उनका कनीना ही नहीं पूरे ही देश में नाम है। वे वर्तमान में एक स्कोलर भी है। उनके पिता शिव कुमार महज रेहड़ी पर फल लगते हैं और उसी से रोटी रोजी कमाते हैं। उन्हें अपने पुत्र आकाश शर्मा पर नाज है जो पूरे भारत में नाम कमा रहा है। फोटो कैप्शन 05: राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड आकाश शर्मा सहित कई कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए
न्याय पालिका करेगी दूध का दूध पानी का पानी-रामबिलास शर्मा ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मीडिया में उनके खिलाफ बाधोत निवासी कैलाश चंद शर्मा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में डाले गए इस्तगासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बुनियाद हैं। उनका देश की न्याय पालिका में पूरा विश्वास है। अदालत दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। वही बाधोत निवासी रणधीर पहलवान ने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर बताया कि उनका वह उनके पुत्र जगत का कैलाश चन्द के पुत्र की आत्महत्या प्रकरण में कोई लेना देना नही है। उन्होंने कैलाश चन्द को पैसे देकर घर खरीदा था और कैलाश की तरफ हमारा पैसा और बकाया है जिसको देने से मना कर दिया उस संबंध में कनीना न्यायालय में मुकदमा चल रहा है वे गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। इसी कारण 1970 से लेकर अब तक लगातार गांव में पंच बनते आ रहे हैं। वही हंासी निवासी विकास ने बताया कि उनका और कैलाश का 2016 से पैसे का आपसी लेने देने का मामला है मैं कैलाश की तरफ पैसे मांगता हूं जिस संबंध में हांसी अदालत में मुकदमा चला था और अदालत ने कैलाश की एक वर्ष की सजा भी की थी अब यह मुकदमा जिला न्यायालय हिसार में चल रहा है इसलिए कैलाश मेरे ऊपर झूठा दबाव बनाने के लिए मेरा नाम उनके पुत्र की आत्महत्या प्रकरण में ले रहा है। वही जयबीर हिसार पाल की ढाणी ने बताया कि उन्होंने कैलाश को पैसे दिए थे जिसके बदले उन्होंने जमीन का इकरारनामा किया था बाद में जमीन देने से मना कर दिया। इस संबंध में कनीना न्यायालय में उनकी तरफ से कैलाश के खिलाफ मुकदमा चल रहा है दबाव बनाने के लिए कैलाश मेरा झूठा नाम उनके पुत्र की आत्महत्या प्रकरण में ले रहा है। सतबीर वासी सेंहलग ने बताया कि कैलाश उनका बगैर बात ही नाम उनके पुत्र की आत्महत्या प्रकरण में नाम लपेट रहा है जबकि उनके पुत्र के खिलाफ पोस्को एक्ट का मुकदमा उनके गांव के ही लोगों की शिकायत पर चल रहा था। मेरा कैलाश शर्मा से कभी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि कैलाश पुजारी के पुत्र ने 13 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। कैलाश चन्द के पुत्र मोहित पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा था जिस पर मोहित जमानत पर था उनकी आत्महत्या के लिए उक्साने का आरोप कैलाश चन्द ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा उनके पुत्र गौतम शर्मा अपने सगे भाई संतोष के पुत्र कुलदीप पुलिस कर्मचारी,बाधोत निवासी रणधीर पहलवान व उनके पुत्र जगत,सेहलंग निवासी सतबीर हांसी निवासी विकास व हिसारपाल की ढाणी निवासी जयबीर पर उनके पुत्र मोहित को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। कनीना पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर मुकदमा न दर्ज किए जाने पर कैलाश चन्द ने नाराज होकर उनके पुत्र का शव लेने से मना कर दिया था। काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र का शव आज भी सिविल अस्पताल कनीना की मोर्चरी में रखा है कैलाश पुजारी ने उनके पुत्र की आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास सहित अन्य लोगों के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 14 जनवरी को याचिका दायर की है जिसकी तारीख 16 जनवरी लगी हुई है। दिसंबर माह में कैलाश पुजारी द्वारा उनके पुत्र के प्रकरण में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का नाम का घसीटे जाने पर जिला परिषद के जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों जिला पार्षदों सहित ब्लाक समिति सदस्यों एवं सरपंचों ने जिला उपयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कैलाश शर्मा की कार्य प्रणाली पर रोष जताया था वही महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ.धर्मबीर सिंह, नांगल चौधरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव ,नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कड़ा ऐतराज जताया था तथा कैलाश शर्मा की कार्य प्रणाली की निंदा की थी।
ककराला में संक्रांति मेले में रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम धनौंदा प्रथम ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। कनीना। उप मंडल के गांव ककराला के ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ मंदिर परिसर में दूसरा बाबा ढालोढ रक्तदान शिविर ओर खेलों का आयोजन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ का आशीर्वाद लिया और इच्छुक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के लिए किसी का जीवन बचाने के लिए अपना रक्त दान करने का यह एक अनूठा अवसर था। इस शिविर में 69 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। गांव की सामाजिक संस्था बाबा भैया सेवा दल और ग्रामवासियों ने सहयोग दिया। शिविर के समापन के समय ग्रामवासियों की तरफ से डाक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम धनोंदा प्रथम, सुभाष कोथल खुर्द द्वितीय , राजाराम डेराली अहीर तीसरे नंबर पर रहे। लड़कियों की अंडर 14 की 400 मीटर दौड़ में ईशा पहले, वर्षा दूसरे, वैशाली तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर रेस में , हनी पहले, पुनीत दूसरे, सुरेश गोठड़ा तीसरे स्थान में रहे। साथ ही हरियाणा स्टाइल ओपन कबड्डी में टीम निजामपुर माजरा जिला सोनीपत पहले ओर बहाली आनंदपुर रोहतक दूसरे स्थान पे रही। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में अंतिम पुत्री सुरेंद्र दुधवा प्रथम, अमीषा ईश्वर द्वितीय वर्षा मनोज तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर लड़कों की दौड़ में अमित कोका प्रथम, सचिन पुत्र राजेंद्र द्वितीय, दिनेश कोका तृतीय स्थान में रहे । इस अवसर पर बाबा ढालोद युवा दल के प्रधान रामकुमार, महासचिव डेंटल डॉक्टर राजीव, बीबीएसडी प्रधान बाबी, मनोज यादव, सुनिल शर्मा, अमित, ओमप्रकाश, गुलशन, दिनेश सोनी, रामेश्वर दयाल, संदीप पंच सहित अन्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 04: अव्वल रहे खिलाड़ी को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि
गुरुवार को खुलेंगे सरकारी स्कूल -कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग --छाया रहता है कोहरा ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। 15 दिनों के अवकाश के बाद गुरुवार 16 जनवरी को सभी स्कूल खुल जाएंगे। अभी कड़ाके की ठंड एवं कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में सर्दी के बढ़ते कहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने की गुहार लगाई है। ताकि इस सर्दी के कहर से बच्चों को बचाया जा सके। कनीना एवं आस पास पल पल मौसम बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड पड़ती है तो कभी कोहरा पड़ता है। परंतु अभी तक पाले की समस्या देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र के रवि कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार आदि लोगों का कहना है की क्षेत्र में बढ़ रही सर्दी के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं तथा लोग खांसी, जुकाम ,बुखार की चपेट में आ रहे हैं जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में लाइन लगी हुई है। इसलिए सरकार को चाहिए कि जनवरी माह में अवकाश और बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में सर्दी से होने वाले नुकसान से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है जब तक सर्दी कम नहीं हो जाती है बच्चों के स्कूल जाना कठिन हो जाता है। अेाम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो फिर बच्चे किस प्रकार स्कूल में जा सकते हैं। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक जितेंद्र कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था की सर्दी के मौसम इंफेक्शन ज्यादा होता है तथा बच्चों में इम्यूनिटी की कमी होने के कारण वह जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसलिए बच्चों को सर्दी से बचा के रखना चाहिए। उधर किसान अभी खुश हैं क्योंकि इस समय सरसों एवं गेहूं की फसल लहलहा रही है। कनीना क्षेत्र में 19500 हेक्टेयर पर सरसों तथा 9500 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी है। अब तक तीन बार वर्षा हो चुकी है जिससे किसानों को लाभ मिला है। कृषि वैज्ञानिक डा. देवराज यादव ने बताया कि अभी मौसम फसलों के अनुकूल चल रहा है। यदि मौसम सही रहा तो आने वाले समय में बेहतर पैदावार हो पाएगी। फोटो कैप्शन 03: कनीना क्षेत्र में छाया कोहरा
मायावती का जन्मदिन मनाया धनौंदा में ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती का 69वां जन्मदिन गांव धनौंदा में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को कुमारी मायावती के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अतरलाल ने कहा कि जनकल्याण का रास्ता संघर्ष से होकर जाता है। मायावती का जीवन संघर्ष की एक मिसाल है। अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत के बल पर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर कुमारी मायावती ने जल कल्याणकारी कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया। इसलिए उनका जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने बहन मायावती के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें वंचितों और गरीबों की मसीहा बताया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 01: मायावती का जन्म दिन मनाते हुए बसपा कार्यकर्ता
बाबा धुनिगर का मेला संपन्न -एसडीएम कनीना ने पारितोषित वितरित किये ************************************************** *********************************************************** ************************************************** कनीना की आवाज। गांव छिथरोली में बाबा धुनिगर का विशाल मेला और खेलों का आयोजन किया गया। दौड़, कुश्ती और कबड्डी करवाई गई। एसडीएम जितेंद्र सिंह अहलावत का सर्कल कबड्डी खिलाडिय़ों से परिचय करवाया गया और मैच समाप्त होने के बाद उन्हें इनाम वितरित की गई। ओपन कबड्डी में 51000 का पहला इनाम गिरावड़ -रोहतक ने जीता और दूसरा इनाम बास- हिसार ने प्राप्त किया। पहले नंबर की कुश्ती मोहित पहलवान छिथरौली- भोला पहलवान कासनी और रेशम पहलवान बाघोत- प्रवेश पहलवान लडरावण के बीच हुई, पहलवान बराबर रहे। जिला प्रमुख डा राकेश और डीएसओ नरेंद्र कुंडू ने पहलवानों और कबड्डी खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी और खेल कमेटी का विशेष योगदान रहा। सरपंच बलवान सिंह आर्य, भागमल, नरेंद्र कुमार शास्त्री, सूबेदार रामवीर यादव, सरजीत सिंह, कैप्टन विनोद कुमार, पीटीआई पवन, पीटीआई बलकेश, मास्टर हवा सिंह, हनुमान, नंबरदार जगदीश इत्यादि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 02: अव्वल रहे खिलाड़ी को एसडीएम कनीना पुरस्कृत करते हुए।
Tuesday, January 14, 2025
पावर कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी - एसडीएम ने दिया आश्वासन ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। उपमंडल के सभी बिजली कर्मचारियों ने उपमंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन 13वे दिन भी जारी रखा। धरने की अध्यक्षता सुरेश कुमार पूर्व प्रधान एचसीसीबी यूनियन ने की। धरने पर बैठे कर्मियों ने मोड़ी के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की जिन्होंने कर्मियों के साथ गत दिनों मारपीट की थी। कर्मियों सरकार विरोधी नारे लगाए तत्पश्चात कर्मचारियों के एक शिष्ट मंडल उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना से बातचीत के लिए पहुंचा जिन्हें एसडीएम ने आमंत्रित किया था। एसडीएम के पास डीएसपी कनीना, कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी कनीना आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों की तरफ से सुभाष रोहिल्ला डिप्टी आर्गेनाइजर स्टेट एचसीसीबी वर्कर यूनियन की अध्यक्षता में सत्यवान यादव यूनिट प्रधान, शिवकुमार यादव जिला प्रधान, मनोज यादव यूनिट सचिव, हवा सिंह यादव सब यूनिट प्रधान, राजेंद्र कपूरी राज्य वित्त सचिव ,महेश सर्कल सचिव मोहनलाल, शंकर लाल जेई,संदीप, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे। उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के साथ बातचीत हुई जिसमें कर्मियों ने कहा कि 28 दिन बाद भी टोलवा की ढाणी मोड़ी में हुई वारदात के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसमें एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कर्मियों को धरना समाप्त करने की बात कही। इस पर उपमंडल अधिकार नागरिक का सम्मान रखते हुए 15 जनवरी को 1 दिन के लिए धरना स्थगित जो मंडल स्तर तक बढ़ाने का फैसला टाल दिया गया है। साथ में कहा गया है कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना मंडल स्तर पर बढ़ा दिया जाएगा इसके लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा। फोटो कैप्शन 12: धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी
ककराला में संक्रांति मेले में रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम धनौंदा प्रथम ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना। उप मंडल के गांव ककराला के ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ मंदिर परिसर में दूसरा बाबा ढालोढ रक्तदान शिविर ओर खेलों का आयोजन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी ग्रामीणों ने बाबा ढालोढ का आशीर्वाद लिया और इच्छुक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के लिए किसी का जीवन बचाने के लिए अपना रक्त दान करने का यह एक अनूठा अवसर था। इस शिविर में 69 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। गांव की सामाजिक संस्था बाबा भैया सेवा दल और ग्रामवासियों ने सहयोग दिया। शिविर के समापन के समय ग्रामवासियों की तरफ से डाक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विक्रम धनोंदा प्रथम, सुभाष कोथल खुर्द द्वितीय , राजाराम डेराली अहीर तीसरे नंबर पर रहे। लड़कियों की अंडर 14 की 400 मीटर दौड़ में ईशा पहले, वर्षा दूसरे, वैशाली तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर रेस में , हनी पहले, पुनीत दूसरे, सुरेश गोठड़ा तीसरे स्थान में रहे। साथ ही हरियाणा स्टाइल ओपन कबड्डी में टीम निजामपुर माजरा जिला सोनीपत पहले ओर बहाली आनंदपुर रोहतक दूसरे स्थान पे रही। 800मीटर लड़कियों की दौड़ में अंतिम पुत्री सुरेंद्र दुधवा प्रथम, अमीषा ईश्वर द्वितीय वर्षा मनोज तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर लड़कों की दौड़ में अमित कोका प्रथम, सचिन पुत्र राजेंद्र द्वितीय, दिनेश कोका तृतीय स्थान में रहे । इस अवसर पर बाबा ढालोद युवा दल के प्रधान रामकुमार, महासचिव डेंटल डॉक्टर राजीव, बीबीएसडी प्रधान बाबी, मनोज यादव, सुनिल शर्मा, अमित, ओमप्रकाश, गुलशन, दिनेश सोनी, रामेश्वर दयाल, संदीप पंच सहित अन्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 11: डाक्टरों की टीम का अभिवादन करते हुए।
जागरूकता अभियान के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए - वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को कनीना में रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर जागरूकता अभियान चलाया गया और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए गए। इस दौरान यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह मनाया जा रहा है, इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों को फूल देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को बाइक व स्कूटी नहीं देने की अपील की। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के बारे कनीना में रेवाड़ी टी प्वाइंट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी चिपकाए गए। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस यातायात नियमों के बारे में जागरूकता प्रोग्राम चला रही है। उन्होंने कहा कि आजकल देखा जाता है कि छोटे बच्चे कैसे तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जो कि बहुत जोखिम भरा होता है, खुद तो वो अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों को भी जखमी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति में वाहन न चलाएं। फोटो कैप्शन 09: वाहन चालको को जागरूक करती पुलिस
पाइप व नोजल चोरी के मामले में कनीना पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़ा। ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने पाइप व नोजल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, अजय उर्फ खान वासी ढ़ाणा रोड़ हाल राजीव कालोनी सैक्टर 13 भिवानी, अनिल वासी ढाणा रोङ हाल राजीव कालोनी सैक्टर 13 भिवानी, राकेश वासी कोट भिवानी, मनोज वासी ढाणा रोड़ गली नंबर 02 भिवानी हाल गांव कोट और जगविंद्र उर्फ जगमिन्द्र वासी धिमाना हाल कोट भिवानी के रूप में हुई। आरोपितों से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता सुनील निवासी गांव झाड़ली ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह जमीदारे का काम करता है। उसने खेत मे तकरीबन 30 पाईप पानी देने के लिए लगा रखे थे, जिनपर 12 नोजल लगी हुई थी। रात के समय में कोई नाम पता नामालूम चोर चोरी करके ले गए। उसी रात उसके पडोस में मुकेश निवासी छितरोली के 46 पाईप एल्यूमीनियम के भी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वाहन चालकों को किया सड़क नियमों के प्रति जागरूक ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला उपायुक्त नारनौल आदेशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज कनीना में भी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व असिस्टेन्ट आरटीए बृजभूषण के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान स्॥ह्र कनीना व उनकी टीम सहित मुख्याध्यापक आनंद जोशी ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए वही साथ ही साथ आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बैंड भी डाले गए। इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर पम्पलेट व बैनर लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रचार और प्रसार किया गया। इस अभियान में सामाजिक एवं सड़क सुरक्षा संगठनों का भी सहयोग रहा। वही अध्यापक दीपक भारद्वाज व उनकी टीम का भी योगदान मिला। इस मौके पर रेवाड़ी टी -प्वाइंट, अटेली रोड टी प्वाइंट व अन्य मुख्यमार्गों पर टीम द्वारा यातायात के नियमो की जानकारी दी तथा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रेवाड़ी रोड पर यातायात के नियम पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर असिस्टेन्ट आरटीए बृजभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश अनुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत आज कनीना में भी अभियान चलाया गया व वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे। वही लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें वही चार पहियों के वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों के लोग आनंद जोशी, कृष्ण शर्मा, अध्यापक दीपक भारद्वाज, कार्तिकेय सहित अन्य लोग तथा कनीना पुलिस भी मौजूद रही। फोटो कैप्शन 10: वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिस प्रशासन
कई गांव में लगे मेले -मकर संक्रांति पर रही मेलों की धूम ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के ककराला, कोटिया और भडफ़ गांव में मेले आयोजित हुए। मकर संक्रांति पर हर वर्ष यहां मेले लगते हैं। इस मौके पर भजन कीर्तन, भंडारा, हवन आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। भडफ़ गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां माता मंदिर पर हर वर्ष मेला लगता है। इस बार युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और दिन भर सेवा की। भजन सत्संग चलते रहे। सुबह सवेरे हवन आयोजित हुआ और फिर भंडारा भी चला। उन्होंने बताया कि गांव के सतीश कुमार, रोशन, दीपक, निखिल, सुनील, सत्यवीर, प्रदीप, नरेश, विनोद आदि ने बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाई और जनसेवा की। उधर ककराला के ढालोड स्थल पर मेला लगा, खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। कोटिया गांव के बाबा बृजेश्वर महाराज का मेला दिन भर चला। रात को भजन भी आयोजित हुए। फोटो कैप्शन 04: भडफ़ मेले से पूर्व हवन का एक नजर।
क्षेत्र के विभिन्न गौशाला में चले दिनभर कार्यक्रम -लोगों ने दान दक्षिणा दी,गायों मीठा चारा खिलाया तथा भजन उपदेश हुए ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के विभिन्न गौशालाओं में दिनभर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां हवन, भंडारा, दान दक्षिणा भजन उपदेश चलते रहे। कनीना की श्री ृष्ण गौशाला के प्रधान यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा। भारी संख्या में लोग गुड़, चारा तथा दान दक्षिणा देने के लिए पहुंचे। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण भक्तों की संख्या बहुत अधिक रही। कुछ लोग सीधे ही गायों को मीठा खाना खिला रहे थे। वहीं अनाज, गुड़ व चारा आदि देकर गए हैं। भक्तों ने दान दक्षिणा दी। उधर कनीना क्षेत्र की हेमादास गौशाला भोजावास में भी दिन भर कार्यक्रम चला। उधोदास गौशाला में लाल दास महाराज ने अपने हाथों से गायों को मीठा भोजन कराया। उन्होंने हवन भी आयोजित किया तथा भंडारा भी लगाया। उधर गौशाला में दान दक्षिणा देने वालों की कोई कमी नहीं रही। भक्त रणधीर सिंह ने बताया कि उधोदास गौशाला का शुभारंभ भी इसी दिन किया गया था। इसलिए इस दिन इस गौशाला में विशेष आयोजन होता है। सुबह से ही जहां गौशाला क्षेत्र में लाल दास महाराज ने हवन करवाय,ा भजन उपदेश भी दिए बाद में भंडारा भी चला। फोटो कैप्शन 6 श्री कृष्ण गौशाला में गुड़ आदि देते हुए लोग 8 उधोदास गोशाला में लाल दास महाराज हवन करते हुए
सूर्य उपासना का पर्व मकर संक्रांति मनाया गया -गौशाला में लगा रहा तांता ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। घरों में चूरमा एवं दाल पकाया गया। बुजुर्गों को जगाने की प्रथा भी कुछ देखने को मिली। रातभर आग जलाकर लोग उसके चारों ओर बैठे रहे। परंपरागत त्योहार के प्रति रुझान कम होता जा रहा है। मकर संक्रांति पर्व पर दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोहड़ी पर्व की रात्रि को ही लोग नहा धोकर आग के पास बैठ गए। गजक, मूंगफली, शकरकंदी आदि खाते देखे गए। सुबह होने तक यह क्रम जारी रहा। बुजुर्गों को जगाने का रिवाज भी देखने को मिला। जागते हुए लोगों को फिर से जगाया जाता है। विभिन्न गौशालाओं में गायों को चारा एवं मीठा खाना परोसा गया और लोगों ने दान दक्षिणा दी। उधोदास गौशाला में बाबा लालदास महाराज ने अपने हाथों से हवन करवाया और अपने हाथों से गायों को मीठा खाना खिलाया। दिनभर दान दक्षिणा दी गई। विभिन्न गांवों में मेला आयोजित हुये जहां प्रसाद वितरित किया गया। घरों में खीर चूरमा तथा दाल चूरमा बनाया गया। दिनभर खीर चूरमा और दाल चूरमा का भोग लगाते देखे गए हैं। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन इस पर्व पर खीर चूरमा और दाल चूरमा बनाया जाता है। उधर बुजुर्गों ने बताया कि वर्षों से वह देखते आ रहे हैं कि उनके पूर्वज भी कभी दाल चूरमा ही बनाते आता है। किसी समय में दाल चूरमा ही क्षेत्र का प्रसिद्ध पकवान होता था उसे आज भी प्रयोग में ला रहे हैं। बुजुर्गों को जगाकर दान पुण्य की परंपरा को दिनभर आगे बढ़ाया गया। गरीबों को दान, गायों की सेवा, गौशालाओं में मीठा भोजन, सार्वजनिक स्थानों पर गायों के लिए चारा आदि डालकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कनीना में करीब हर घर के आस पास ईंधन जलाकर उसके पास महिला एवं पुरुष बैठे नजर आये। वे शकरकंदी आग में भूनकर खाते रहे। फोटो कैप्शन 05: आग के पास बैठकर आग सेकते लोग।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों से की बात -अधिकारी ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित कर्मचारी महासंघ रजिस्टर्ड 681 ब्रांच कनीना व अटेली की कार्यकारी अभियंता प्रदीप यादव से हुई मीटिंग में ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया व शिष्टमंडल के पदाधिकारी ने कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को लेकर कार्यकारी अभियंता से विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में मौके पर दोनों एसडीओ अजय यादव व राजीव यादव को बुलाकर कर्मचारियों की कुछ मांगों व समस्याओं का तुरंत प्रभाव से मौके पर ही निपटारा किया गया। बाकी मांगों के बारे में दोनों एसडीओ को आदेश दिया कि कर्मचारियों के सभी मांगे जायज है, इन मांगों को 3 दिन के अंदर-अंदर निमटारा करके मुझे रिपोर्ट करें। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि आने वाले समय में किसी भी कर्मचारी का कोई कार्य बाकी नहीं रहेगा। ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया व शिष्ट मंडल के पदाधिकारी ने कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंताओं का धन्यवाद किया। मीटिंग में मौजूद रहे राज्य मुख्य सलाहकार महेंद्र सिंह यादव, राज्य उप प्रधान सुभाष यादव, जिला चेयरमैन राजेंद्र कामरेड, नारनौल ब्रांच प्रधान दीपक साडल, महेंद्रगढ़ ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी, अटेली और कनीना ब्रांच महासचिव रविंदर यादव, उप-कैशियर कनीना परवीन, कनीना ब्रांच चेयरमैन वेदपाल कनीना ब्रांच उप प्रधान जसवंत यादव, प्रदीप शर्मा, रामप्रताप यादव, इत्यादि मीटिंग में मौजूद रहे फोटो कैप्शन 01:केके पूनिया उच्चाधिकारियों से अपनी मांगों पर चर्चा करते हुए।
कृषि विभाग भोजवास में लगाएगा किसान मेला ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ के सौजन्य से खंड कनीना के गांव भोजावास में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत 16 जनवरी को सुबह 10 बजे जीएस वाटिका सुंदरह रोड, भोजावास पर एक दिवसीय किसान का आयोजन किया जाएगा । मेले में जिला परिषद महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश , एसडीएम कनीना जितेंद्र अहलावत एचसीएस मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेले में कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के सभी वैज्ञानिक रबी व खरीफ की फसलों के बारे में जानकारी देंगे और इसके अतिरिक्त बाजरा से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। जिला स्तरीय सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाएंगे और अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
चुनावी चखचख अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना पालिका चुनाव मेें देरी की बात सुनकर कइयों की जान निकल रही है। आखिरकार कितने दिन कढ़ाई और चला पाएंगे? कनीना नगर पालिका के चुनाव की देरी से होने की बात सुनकर उन पार्षदों एवं प्रधान पद के दावेदारों की सामत आ जाती है जिन्होंने वोटरों को खुश करने के लिए अपने घर या आसपास मुर्ग मुसल्लम/मीट की कढ़ाई चढ़ा रखी हैं तथा दारू का प्रबंध कर रखा है क्योंकि यह वोटर तो मानने वाले नहीं। प्रतिदिन उसके घर जा खड़े होते हैं और उन्हें मजबूरन कम से कम मुर्गा या बकरा बनाना पड़ता है। साथ में दारू का खर्चा भी वहन करना पड़ता है। देरी से चुनाव की बात सुनते सुनते अंदर ही अंदर सूखते जा रहे हैं क्योंकि जो जल्दी भागते हैं वह जल्दी गिरते हैं। अब उनके सामने सांप के मुंह में छिपकली जैसी हालत बन गई है। अगर वह कढ़ावे बंद करें तो वोटर नाराज, बंद ना करे तो परिवार नाराज। इसे कहते हैं अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। ये चुनाव तो उनके लिए एमपी के चुनाव साबित होंगे।
चुनावी चखचख पशुओं की चाट बनाने के काम आ रहे हैं बोर्ड एवं बैनर -कुछ आग जलाकर हाथ सेकते हैं ********************************************************************** *************************************************************************** *********************************************************************** कनीना की आवाज। चाहे कनीना नगर पालिका के चुनावों पर अनेक अटकलें चल रही हैं। कभी मार्च- अप्रैल में तो कभी जून जुलाई में चुनाव कराए जाने की बातें चल रही है। परंतु पार्षद और प्रधान पद के दावेदार अपने-अपने बोर्ड और बैनर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उधर कुछ लोग ऐसे भी है जो इस बैनर एवं पोस्टरों को पशुओं की चाट उबालने/बनाने में ही प्रयोग कर रहे हैं। हुआ यू जब यह संवाददाता एक गली से गुजर रहा था तो एक महिला खंभे पर लगे बेंोर्ड/बैनर उतरवा रही थी। उसको देखकर संवाददाता रुक गया। पहले तो समझा की इसके घर के सामने के खंभे पर क्यों टांगे इससे नाराज होगी और इन्हें उतरवा रही है। जब महिला से पूछा कि ताई इसका क्या करोगी? पहले तो उसने कोई जवाब नहीं दिया किंतु दुबारा पूछे जाने पर जवाब मिला जिसे सुनकर बहुत चकित हुआ। महिला ने बताया बोर्ड और बैनर की लकड़ी बहुत तेजी से जलती है। दो बोर्ड बैनर से एक बार पशु की चाट बन जाती है। जब उनके घर के अंदर की ओर झांककर देखा तो कई बोर्ड और बैनर जमा कर रखे थे। पूछे जाने पर बताया कि बेटा तू नहीं समझेगा सर्दी के दिनों में कई दिनों तक पशुओं की चाट तो बनेगी। कुछ लोग बोर्ड और बैनर को जलाकर आज भी सकते देखे गए। है ना आश्चर्यजनक बात।
Monday, January 13, 2025
चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा --कनीना नगर पालिका के चुनावों को लेकर अटकलें जारी ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के चुनावों ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव मई- जून में करवाने के अटकलें जारी है किंतु इस बार चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही घर-घर जाकर प्रचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधान पद के दावेदार तो प्रतिदिन 50 से 60 घरों को में जाते हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। कहीं महिलाओं का गट घूम रहा है तो कहीं पुरुष और महिला मिलकर वोट मांग रहे हैं। वोट मांगने में यहां कई गुट सामने आ चुके हैं। सबसे बड़ी बात देखने को मिली की अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए बहुत कम चेहरे सामने आए हैं। जहां वार्ड नंबर 1 से पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं वही महेश बोहरा भी चुनावी समर में आ चुका है। ऐसे में पार्षद पद के लिए बहुत कम किंतु प्रधान पद के लिए अधिक दावेदार है। आने वाले समय ही बताया कि कौन बाजी मार पाता है और कौन किसको शिकस्त दे पाता है।
चुनावी चखचख अभी से ही इतना बड़ा तुर्रा -तिल देखो तिल की धार देखो ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। नगर पालिका के चुनाव अभी कोसों दूर नजर आ रहे हैं किंतु यहां से प्रधान पद के लिए एक दावेदार का तुर्रा तो बहुत बड़ा देखने को मिला। एक वीआईपी व्यक्ति ने प्रधान पद के दावेदार के पास कई बार फोन मिलाया किंतु फोन नहीं उठाया। वह इंतजार करता रहा कि वापस काल आएगी परंतु वह भी नहीं आई। उस समय चुनाव प्रचार कर रहे संभावित पार्षद से पूछा कि मेरे फोन अभी से ही नहीं उठा रहा है क्या कारण है? भावी पार्षद ने तपाक से कहा कि अभी तक तिल देखा है तिल की धार देखना अभी बाकी है। अभी तो प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा है ,जब जीत जाए तब पता चलेगा कि कैसे काल उठाई जाएगी? वीआइपी ने कहा कि अरे, यह तो कमाल है, चुनाव से पहले इतना बड़ा तुर्रा तो बाद में क्या होगा? उन्होंने पिया का घर फिल्म का गीत सुनाया जिसके बोल है-वो कैसी होगी जिसकी तस्वीर ऐसी है अर्थात जो अभी से ही यह तुर्रा दिखा रहा है तो भविष्य में किसकी काल उठाएगा?
चुनावी चखचख -राम राम कहते कहते बोल रहा है मरा मरा ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के चुनावों में जहां एक ऐसा भी भावी प्रत्याशी है जो कह रहा था सभी के पसीने छुड़ा दूंगा और लोग भी ऐसा समझ रहे थे कि यह तो कइयों के पसीने ला देगा। लेकिन जब से एक सशक्त व्यक्ति की पत्नी प्रत्याशी बतौर मैदान में उतरी है वह बेचारा खुद पसीनम पसीना हो गया है। और जब उसको देखा जाए तो ऐसा लगता है जैसे पसीनों में नहाकर बाहर आया हो। इसलिए कहते हैं कि राम-राम कहते-कहते कई बार मुख से मरा-मरा निकलने लग जाता है और यह कथन सत्य होता नजर आ रहा है।
चुनावी चखचख -सीटीपीटी हो गई गुल -मिल गया शेर को सवा शेर ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कहते हैं कई बार इंसान जब अकेला मैदान में होता है तो ऐसा लगता है कि यह तो सचमुच जीत के रिकार्ड तोड़ेगा लेकिन जब चंद दिनों बाद शेर का भाई सवा शेर आ जाए तो फिर उसको भुलाना उचित समझते हैं। यहां ऐसा ही देखने को मिला कि जब एक प्रत्याशी प्रधान पद के लिए मैदान में आया तो कहना शुरू कर दिया इसकी तो जीत निश्चित है। जब दूसरा आया तो पहले को कुछ भुला दिया फिर तीसरा उससे भी सशक्त आया तो पहले को और अधिक भुला दिया और आखिर में कहते हैं कि बंदा जोड़े पली पली राम जुटाये कुप्पा। ऐसा कुप्पा आ धमके तो पिछले को तो भुला देना ही उचित समझा जाएगा और और जिसकी जीत नजर आती थी उसके तो सीटी पीटी ही गुम हो गई। यही दृश्य नजारा, बड़ा प्यारा, कनीना में देखने को मिल रहा है। आने वाला वक्त बताएगा कि क्या गुल खिलते हैं।
शुभ कर्म का फल शुभ ही मिलता है -स्वामी ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। जिस प्रकार हम संसार के सीसीटीवी कैमरे से डरते हैं और सोचते हैं कि हमें कोई गलत काम नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां पर कैमरे लगे हुए हैं इसी प्रकार हमें परमात्मा रूपी कैमरे से डरना चाहिए क्योंकि संसार के कैमरे तो लाइट से चलते हैं लेकिन परमात्मा कैमरे में किसी भी तरह की कमी नहीं आ सकती। ये विचार स्वामी शिवानंद महाराज ने श्री कृष्णानंद धाम पर वर्ष की पहली पूर्णिमा पर आयोजित यज्ञ के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम कोई भी कर्म करते हैं उसका लेखा हमें उसे परमपिता को देना पड़ता है, इसलिए हमें हमेशा शुभ कर्म ही करने चाहिए क्योंकि भगवान के लगाए हुए सीसीटीवी कैमरे में हमारे सभी कर्म रिकार्ड हो जाते हैं। आज का दिन बड़ा ही उत्तम दिन है क्योंकि आज महाकुंभ हमारे भारत देश में लगा हुआ है जिसमें करोड़ों की भीड़ जाकर स्नान करती है और शुभ कर्म करने का वचन लेती है। उसी के अनुसार हमें आज इस यज्ञ पर इस नव वर्ष में शुभ कर्म करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए क्योंकि नव वर्ष में हमें बुरे विचारों को छोडऩा चाहिए और शुभ कर्म करने के विचार धारण करने चाहिए। हम इस संसार में सुख और शांति को ढूंढते हैं लेकिन सुख और शांति हमारे विचारों में ही है क्योंकि हम जिस प्रकार के विचार किसी भी जीव के लिए रखते हैं वैसे ही विचार अगले जीव के हमारे प्रति हो जाते हैं। नव वर्ष में हमें गौ माता को हरा चारा चीटियों को मीठा दलिया पशु पक्षियों के लिए दाने जरूरतमंद व गरीब लोगों को बिस्तर भूखे को रोटी आदि का दान करना चाहिए ताकि हमारा यह मानव जीवन सफल हो सके। क्योंकि जो हम किसी को देते हैं वही हमें कई गुना होकर उसका फल किसी न किसी रूप में मिलता है।
दूर दराज तक विख्यात है भडफ़ का माता मंदिर --मकर संक्रांति पर लगता है विशाल मेला ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। उप-मंडल कनीना से तीन किलोमीटर दूर रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भडफ़ गांव में माता का मंदिर स्थित है। यह आश्रम बहुत पुराना है। भडफ़ गांव बसासत के समय से यहां बाड़ीवाला आश्रम प्रसिद्ध होता था। जहां पर अनेक संतों ने तप किया हैं। तत्पश्चात करीब दस वर्षों पूर्व यहां माता मंदिर स्थापित किया गया है। यहां मकर संक्रांति को बड़ा मेला लगता है। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर विशाल मेला लगेगा। अकसर यहां पूजा करने आते रहते हैं। अक्सर जाकर धोक लगते हैं और यही मन्नत मांगते हैं की संपूर्ण गांव और सृष्टि खुशहाल रहे। उनका कहना है की माता के दरबार में दिन-रात भारी संख्या में भक्ति पहुंचते हैं क्योंकि इसमें अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है इसलिए हर दिन किसी ने किसी देवी देवता के पूजा करने लोग यहां पहुंचते हैं।
ट्रस्ट के सभी कार्य समय पर पूरे कराए व्यवस्थापक -कैलाश गोयल ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। बाबा कृष्णानंद ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक श्री कृष्णानंद धाम पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने कहा ट्रस्ट के हम सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए क्योंकि जब हम मिलकर कार्य करेंगे तब जाकर ही कृष्णानंद आश्रम का उत्थान और ज्यादा होगा। उन्होंने संत की समाधि के कार्य का भी निरीक्षण किया और उसमें हो रहे खर्च का भी ब्योरा लिया। वही कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य उपकोष अध्यक्ष डॉक्टर फतेहचंद दायमा ने अब तक के खर्च के बारे में सारी जानकारी ट्रस्ट के साथियों को बताई। ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने ट्रस्ट में विभिन्न कार्यों को लेकर अपने विचार रखें जिसमें स्वामी जी की मूर्ति बनवाना समाधि के ऊपर गुम्बज बनवाना आश्रम के लिए जनरेटर खरीदना तथा ट्रस्ट की आईटीआर भरने जैसे कार्यों के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी ने सहमति जताते हुए कहा की आने वाली पूर्णिमा तक यह सभी कार्य कंप्लीट करके अपनी रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
सूर्य का उत्तरायण कक्ष में प्रवेश मकर संक्रांति का पर्व ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। पंडित ऋषि राज शितिकंठा ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार14 जनवरी 2025 को सुबह 08.24 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में जाने को संक्रान्ति कहते हैं। वैसे तो संक्रान्ति प्रत्येक माह में पड़ती है। सभी संक्रान्ति महत्वपूर्ण होती है, लेकिन मकर संक्रान्ति अधिक महत्वपूर्ण होती है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। भारत में इस त्योहार को अलग अलग नाम से जाना जाता है इन्हें पोंगल, खिचड़ी, मकर संक्रांति, लोहड़ी,उतरायण के नाम से जाना जाता हैं. मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान को अत्यन्त शुभ माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। सामान्यत: सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त फलदायक है। यह प्रवेश अथवा संक्रमण क्रिया छ:-छ: माह के अन्तराल पर होती है। भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। सामान्यत: भारतीय पंचांग पद्धति की समस्त तिथियां चन्द्रमा की गति को आधार मानकर निर्धारित की जाती हैं, किन्तु मकर संक्रान्ति को सूर्य की गति से निर्धारित किया जाता है। पंडित ऋषिराज शर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। । मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज
अधर में लटका हैं कनीना का बाईपास निर्माण -सख्त जरूरत है बाइपास निर्माण की ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना में लंबे समय से बाईपास निर्माण अधर में लटके हुए हैं। बार-बार लोगों की इन समस्याओं को हल करने के लिए मांग की है तथा पूर्व में मंत्रियों ने भी इन्हें निर्मित किए जाने का इशारा किया था किंतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कनीना में इस समय बाइपास की सख्त जरूरत समझी जा रही है। कनीना बस स्टैंड के इर्द गिर्द भीड़ बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण बाइपास की मांग बलवती हो रही है। कनीना बस स्टैंड के पास वाहनों एवं यात्रियों का जमघट बनता जा रहा है वहीं दिनभर वाहनों के आवागमन के चलते सड़क मार्गों को क्रास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि बाइपास बना दिया जाए तो भीड़ का दबाव कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त आवागमन में भी सुविधा हो जाएगी। बस स्टैंड के समक्ष तो जाम की समस्या बनी रहती है वही वाहनों को किसी वैकल्पिक मार्गों से गुजरते देखा जा सकता हैं। लोगों की मांग है कि कनीना बाइपास शीघ्र बनवाया जाए। तीन वर्ष पूर्व पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी भीड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास बनाने का आश्वासन दिया था किंतु अभी तक नहीं बन पाया है और न ही पुल का निर्माण किया गया है। अनिल कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने सरकार से मांग की है कि कनीना की प्रमुख समस्या में बाईपास निर्माण है, इन्हें पूरा किया जाए। बाइपास के संबंध में लोगों से बात की जिनके विचार निम्र रहे-- ** एक ओर सरकार सैकड़ों दुकानों को मुख्य मार्ग पर बता रही है वहीं किसी की रोटी रोजी छीन सकती है। इसका सबसे बेहतर विकल्प कनीना में बाइपास का है। अगर बाइपास बनवा दिया जाए तो सभी दुकानें भी बच जाएंगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ---सुरेश कुमार बाइपास का सर्वे भी एक बार हो चुका है। वैसे भी भारी संख्या में वाहन कस्बा कनीना के अंदरूनी मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। बस स्टैंड भीड़ वाला क्षेत्र बन गया है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कनीनावारिसयों को ही नहीं इधर से गुजरने वालों को भी लाभ मिलेगा। ----विनय कुमार एडवोकेट कनीना की आबादी बढ़ती ही जा रही है वहीं भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है। आवागमन में परेशानी बन जाती है। दिन के समय तो सड़क भी क्रास करना कठिन है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कितने ही लोगों को लाभ मिल जाए। पहले भी बाइपास की सर्वे हो चुकी है। रेवाड़ी से महेंद्रगगढ़ बाइपास बन सकता है। ---सुमेर सिंह कनीना रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, चरखी दादरी एवं कोसली आदि सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इतनी सुंदर लोकेशन और कोई नहीं हो सकती है। ऐसे में भीड़ बढऩा स्वाभाविक है। भीड़ घटाने का एक ही सरल उपाय है कि बाइपास बना दिया जाए ताकि समय की बचत भी हो सके। ---थान सिंह फोटो कैप्शन: विनय कुमार, सुमेर सिंह, थान सिंह, सुरेश कुमार। फोटो कैप्शन 03: जाम की समस्या
भाविप ने बांटी मूंगफली -गायों को खिलाया गुड़ ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। लोहड़ी के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा के सदस्यों द्वारा कंवर सैन वशिष्ठ के साथ मिलकर गौशाला कनीना में जाकर गायों को गुड़ खिलाया व गायों की चाट गौशाला में भेंट की। मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने अपने हाथों से सभी गौशाला के कर्मचारियों को मूंगफली और रेवड़ी वितरण किया। मोहन सिंह ने कहा कि गऊ हमारी माता है। मेरे दादा भी बहुत बड़े गौ भक्त थे, उन्हीं की प्रेरणा से ही सबसे पहले गौशाला में एक हाल निर्माण हमारे पिता और बड़े भाई कर्नल राव महेंद्र सिंह ने करवाया था। पूर्वजों की प्रेरणा से ही पूरा परिवार गौशाला में बढ़-चढ़कर सेवाएं देते रहते हैं। मोहन सिंह से कहा कि गो माता की सेवा करने का भगवान अवश्य फल देता है। पूर्व गौ सेवा प्रमुख कंवरसेन वशिष्ठ ने कहा कि भारत में गो माता से बढ़कर कोई देवता नहीं। अपने मां बाप की सेवा के बाद जो सेवा का प्रथम स्थान है वह गौ माता की सेवा है। अनिल कुमार ने कहा कि जन जन को गो सेवा का महत्व बताना चाहिए। शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि गो माता देश कि गो माता के सम्मान से सम्मानित किया जाये। भारत में सनातन धर्म में गो माता का विशेष स्थान है। इस मौके पर गोशाला प्रधान यादवेन्द्र, सचिव हैड मास्टर कृष्ण सिंह, मोहन सिंह यादव, अनिल, हनुमान बलराम समारोह स्थल आदि मौजूद थे। फोटो कैप्शन 04: गोशाला में मूंगफली वितरित करते हुए।
आर्य समाज रसूलपुर ने करवाई एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता -अव्वल को किया पुरस्कृत ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। आर्य समाज रसूलपुर द्वारा आर्य समाज प्रांगण में ग्रामीण स्तर पर एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत संसार के सबसे उत्तम कर्म देव यज्ञ से की गई। जिसमें आर्य समाज प्रधान हरफूल सिंह आर्य व सतीश आर्य ने देव यज्ञ के बारे में खिलाडिय़ों को अवगत करवाया। मंत्री धर्मपाल आर्य ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से लक्ष्य के लिए जूझना, आपसी प्रेम भावना को बढ़ाना, सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करना के बारे में अपने विचार व्यक्त किए तथा राजेश बालवान, वीरेन्द्र सिंह, नवीन कुमार व अनिल कुमार जी की देखरेख में बैडमिंटन व कुश्ती की प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेता खिलाडिय़ों को सरपंच सतबीर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज की पूरी टीम व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 05: अव्वल बाल खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए।
कोहरे से निजात मिला किंतु ठंड जारी -लोग सुबह से आग सेकते नजर आए ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां रविवार को बादल छाए रहे वहीं शनिवार को 5 एमएम वर्षा हुई थी। तत्पश्चात से ठंड बढ़ती ही जा रही है। जहां रविवार को कुछ समय सुबह सवेरे कोहरा पड़ा और बाद में कोहरा छट गया क्योंकि आकाश में बादल छा गए थे। सोमवार को फिर से आकाश में हल्के बादल छाए रहेे किंतु ठंड जारी रही। ठंड के चलते लोग परेशान नजर आए। दुकानों पर जाते एवं आग सेकते नजर आए। मजदूर वर्ग भी काम करते हुए बीच-बीच में आग सेकते देखे गये। एक और जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वही लोग महाकुंभ में लगातार इस क्षेत्र से जा रहे हैं। ठंड के चलते फसलों में आब आ गई है क्योंकि वर्षा के बाद ठंड पड़ती है इसका फसलों पर कोई नुकसान नहीं होता। यही कारण है कि किसान राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, रोहित कुमार आदि ने बताया कि पड़ रही ठंड का फसलों पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि रबी फसल के लिए ठंड बहुत जरूरी है। अगर ठंड नहीं पड़ेगी तो फसल अच्छी वृद्धि नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी तक तीन बार वर्षा हो चुकी है जिसके कारण भी फसल अच्छी लहलहा रही है। आने वाले समय में अच्छी पैदावार मिलने के आसार हैं। उधर पूर्व कृषि अधिकारी डा. देवराज यादव, पूर्व एडीओ डा.देवेंद्र कुमार से सर्दी के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सर्दी रबी फसलों के लिए बहुत जरूरी है। अभी तक सर्दी इतनी अधिक नहीं पड़ रही जो फसलों के लिए घातक साबित तो। इतनी सर्दी होना फसलों के लिए अनुकूल है। फोटो कैप्शन 01: आग सेकते हुए मजदूर वर्ग
किसान अपना रहे हैं प्योद तैयार करने का काम -कमा रहे हैं अपनी रोटी रोटी ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र और आसपास गांवों में करीब एक दर्जन किसान छोटे स्तर पर तैयार करके अपनी रोटी रोजी कमा रहे ह। वह बड़े स्तर पर नर्सरी तैयार नहीं करते अपितु मौसम अनुसार पयोद तैयार करके स्वयं भी अपने खेतों में लगा देते हैं वहीं अधिक मात्रा में तैयार प्योद को बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त करते हैं। इस समय प्याज, टमाटर, मिर्च एवं बैंगन आदि की प्योद तैयार कर रहे हैं। इस समय प्याज की अधिक मांग है। लोग त्वरित गति से प्याज अपने खेतों में लगा रहे हैं। हमीर कनीना निवासी ने बताया कि वह 8 वर्षों से प्येद तैयार करके बेच रहे हैं ताकि रोटी रोटी चलती रहे। उन्होंने बताया कि प्योद तैयार करना बहुत कठिन कार्य है। उनकी सुरक्षा विशेष कर गर्मी और सर्दी में करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि प्योद तैयार करने से पहले बीज लाने पड़ते हैं और कई बार बीज बहुत महंगे मिलते हैं और क्योंकि सर्दी और गर्मी में कई बार प्योद नष्ट हो जाती है। ऐसे में उन्होंने बताया कि प्योद तैयार करना सरल कार्य नहीं है। पर अपनी रोटी रोटी इस प्योद तैयार करके बेचकर प्राप्त करते हैं। उधर डीएचओ नारनौल प्रेम कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्योद तैयार करके एकीकृत बागवानी केंद्र सुंदरह से उपलब्ध करवाई जाती है। जिन पर भी सब्सिडी होती है। वैसे किसान अगर अपने खेतों में सब्जी उगाना चाहे तो मल्चिंग, ड्रिप सिंचाई यदि प्रयोग करता है तो उसे 1500 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी दी जाती है। बाकी प्योद तैयार करवाना चाहे तो एकीकृत बागवानी केंद्र सुंदराह से तैयार करवा सकता है क्योंकि यहां पर प्योद तैयार करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उधर डा. नेहा एकीकृत बागवानी केंद्र सुंदराह ने बताया कि जब तीन पत्ती की प्योद तैयार हो जाती है तब किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। अलग-अलग प्योद तैयार करने पर अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्योद मिट्टी रहित तैयार की जाती हैं। फोटो कैप्शन 02: कनीना क्षेत्र में किसान प्याज की प्योद तैयार करता हुआ।
पत्नी हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज -एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। कनीना मंडल के एक गांव से व्यक्ति ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 9 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने पुलिस में एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कुलदीप नामक ,पिलानी से फान पर बातचीत करती थी तथा यकीन है कि कुलदीप उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, तलाश जारी है।
मकर संक्रांति -14 जनवरी --सूर्योपासना का पर्व है मकर संक्रांति -वर्तमान में भी बुजुर्गों को जगाने की प्रथा जारी है ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यपर्व मकर संक्रांति प्रासंगिक है। कनीना क्षेत्र में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिनभर दान पुण्य, धर्म-कर्म एवं उत्सव चलता रहता है। दाल चूरमा प्रमुख रूप से खाया जाता है। मकर संक्रांति अनेक सद्भावों से जुड़ा हुआ एक ऐतिहासिक पर्व है। बहनों को याद करना, दान पुण्य करना, गायों की सेवा करना, रातभर आग जलाना, मूंगफली, गुड़ व खांडसारी की बनी रेवडिय़ां एवं गजक खाना, सुबह जल्दी उठकर स्नान करना, शकरकंदी का भाग लगाना जैसी अनेक परम्पराओं को अपने में समेटे हुए होता है। इस त्योहार से एक दिन पूर्व पंजाब प्रांत का प्रसिद्ध पर्व लोहड़ी भी आता है। पुराने समय में सर्वोत्तम माना जाने वाला भाई बहन के प्यार को प्रगाढ़ पूर्ण बनाने के लिए इस त्योहार का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर भाई बहन को याद करता है और उपहार स्वरूप उन्हें रुपये-पैसे और गुड़ भेंट करता है। इस मौके पर भाई बहन से मिलने जाता है और बहन भी भाई को याद करती है। आधुनिक भागदौड़ के युग में भी यह पर्व सार्थक बना हुआ है। इस पर्व का वर्णन अनेकों स्थानों पर मिलता है। दान पुण्य की शृंखला में बड़े बूढ़ों को जगाने की प्रथा इस त्योहार से जुड़ी हैं। बहुएं अपने सास व ससुर को जगाकर दान पुण्य करती हैं और उन्हें नए वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। दानी सज्जन दान पुण्य करते हैं। शहरों में एक निर्धारित स्थान पर गुड़ व चारा आदि डाल दिए जाते हैं और पशुओं को सामूहिक रूप से वहां चारा चराया जाता है। रातभर जागने की प्रथा में गली व मोहल्लों में बूढ़े बड़े एकत्रित होकर खुशियां मनाते हैं। आग जलाकर रातभर बैठे रहते हैं। जनसमूहों की टुकडियां इस रात मूंगफली और गजक तथा शकरकंदी का उपभोग करती हैं। यहां तक की एक जाति विशेष के लोग तो इस दिन एक ही थाली में इकट्ठे बैठकर खाना खाते हैं। गांवों में इस दिन देशी घी का चूरमा तथा खीर का भोजन प्रमुख रूप से पकाया जाता है। चूरमे को दाल के साथ परोसने की प्रथा भी चली आ रही है। मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व भी है। माना जाता है कि इसी दिन पितामह भीष्म ने अपने प्राण शरशैया पर लेटे हुए त्यागे थे। उतरायणकाल इसी दिन से शुरू होता है। यही कारण है कि आज भी सूर्य की पूजा के रूप में पर्व मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो इस दिन अपना प्रमुख भोजन दाल-चूरमा बनाकर पूरा परिवार ही भोग लगाता है। दाल-चूरमा एक दूसरे को खिलाया जाता है। दाल चूरमा खाने के बाद खेल खेले जाते हैं या फिर जगाने की प्रथा में व्यस्त देखे जा सकते हैं। ग्रामीण लोग इस दिन पुण्य करने में सुबह से ही देखे जा सकते हैं। रातभर जहां ईंधन को जलाकर उसके चारों ओर लोग बैठे देखे जा सकते हैं वहीं गायों के लिए विशेष स्थान पर गुड़ एवं चारा डाल दिया जाता है जहां गाय मीठा भोजन व चारा आसानी से प्राप्त करती हैं। प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान करने की परंपरा भी चली आ रही है। स्त्री व पुरुषों में इस दिन जल्दी उठकर स्नान करने की होड़ लगी रहती है। माना जाता है कि इस दिन जल्दी उठकर स्नान करने वाला सीधा स्वर्ग में जाता है जब उसकी मौत होती है तो। ऐसे में सभी स्वर्ग के भागी बनना चाहते हैं। लोग जल्दी उठकर स्नान करने के उपरांत टहलने को जाते हैं। सर्दी का प्रकोप भी इस दिन से कम होना शुरू हो जाता है। स्त्री व पुरुष ऊनी परिधान धारण करके रंग बिरंगे नजर आते हैं। चारों तरफ सरसों के पीले फूलों को देखकर किसान फूले नहीं समाते हैं। कुछ शहरों में इस दिन मेले लगते हैं और ढोल व ताशें बजते हैं।
नये शादीशुदा जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चे एवं बच्चियों के लिए मनाया गया पर्व लोहड़ी -कनीना मंडी में आग के समक्ष शपथ ली तथा मूंगफली एवं रेवाड़ी बांटी ******************************************************* ******************************************************************* ********************************************************* कनीना की आवाज। नये शादीशुदा जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चे एवं बच्चियों के लिए लोहड़ी पर्व मनाया गया। एक समुदाय विशेष एवं परिवारों में लोहड़ी का विशेष पर्व मनाया गया। आग के समक्ष खड़े होकर प्रतिज्ञा ली तथा रेवड़ी आदि जमकर बांटी। यूं तो लोहड़ी को विभिन्न समुदाय के लोग भी मनाने लगे हैं किंतु पंजाबी समुदाय के लोग इस दिन नव विवाहित जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चा या बच्ची के के लिए प्रथम लोहड़ी पर विशेष आयोजन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में कनीना मंडी में धूम रही। कनीना के कृष्ण कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि 13 जनवरी की रात को उनका परिवार विशेष रूप से नव विवाहित जोड़ों की खुशी को और बढ़ाता है अग्नि जलाकर मूंगफली एवं रेवड़ी को प्रसाद के रूप में बांटने से पूर्व अग्रि को भेंट किया जाता है। पूरा ही परिवार आग के चारों ओर चक्कर लगाता है। परिवार में जब कोई नया बच्चा जन्म लेता है या कोई बच्ची जन्म लेती है तो उसकी खुशी भी लोहड़ी पर्व पर मनाई जाती है। उन्हें भी इस पर्व में शामिल किया जाता है और उनकी खुशी को और बढ़ाने के लिए जहां विशेषकर मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि बांट कर खुशी मनाई जाती है। यही नहीं जहां 13 जनवरी को नव दंपत्ति, पैदा हुये बच्चे या बच्चियों को समर्पित है। कनीना के सन्नी एवं रियांसी की विगत अर्से में शादी हुई है। इसी प्रकार कर्ण एवं प्रीति की शादी भी विगत अर्से में हुई है। उन्होंने यह पहली लोहड़ी मनाई जाएगी और आग के पास बैठकर उनकी खुशी को बढ़ाया। अग्निदेव को प्रसाद भेंट कर सारा परिवार प्रसाद ग्रहण करेगा। दिनेश कथूरिया, वीना कथूरिया, चंचल एवं प्रिया आदि ने बताया कि न केवल उनका समाज अपितु आसपास के सभी समुदाय के लोग इस परंपरा में शामिल होने लगे हैं और सभी मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। फोटो कैप्शन 08: आग को भेंट देता नव दंपत्ति
Sunday, January 12, 2025
अपने दादा और पिता के पदचिह्नों पर चुनाव लड़ेंगे - विकास कार्यों के लिए सदा तत्पर रहेंगे-महेश बोहरा ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड 13 से युवा वर्ग और क्षेत्र के दुकानदारों को एक एकता में बांधे रखने वाले महेश बोहरा वार्ड 13 पार्षद चुनाव लड़ेंगे। वे अपने दादा और पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए चुनाव जीतकर वार्ड 13 के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते। एक भेंट वार्ता में उन्होंने बताया कि उनके दादा बलबीर सिंह बोहरा 1973-74 में कनीना नगर पालिका के पार्षद रह चुके हैं, वहीं उनके पिता सत्यवीर सिंह बोहरा 2012 में वार्ड 10 के पार्षद रह चुके और उन्होंने अपने समय में अनेक विकास कार्य करवाए। अब पहली बार महेश बोहरा युवा नेता वार्ड 13 से चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि एक बार पार्षद बन गए तो अपने वार्ड को जगमग कर देंगे, विकास के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने दादा और पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए हर प्रकार से हर इंसान की दुख तकलीफ में शामिल होते हुए विकास कार्य के अतिरिक्त अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़.चढ़कर भाग लेंगे और जहां तक सेवा करने का मौका मिलेगा वह पूर्ण रूप से करेंगे। उन्होंने इस बार उन्हें अधिक से अधिक वोट देकर सबसे अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील भी की है। उनका कहना है कि वह एक-एक वोट के ऋण की भरपाई करेंगे। और वोट का भार जहां तक हो सके उतारने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जहां देश में सबसे अधिक युवा हैं वहीं प्रदेश में भी सबसे अधिक युवा होते हैं। युवा जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करके ही दिखते हैं। उन्होंने कहा आज स्वामी विवेकानंद का जन्म दिन मनाया जा रहा है और वह भी युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, ऐसे में उनकी अपील है कि इस बार उन्हें अवसर देंगे।
चुनावी चखचख वोट लोगे या सोंट ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। जहां पालिका के चुनाव भविष्य में होने वाले हैं, उनको लेकर के घर-घर में संभावित प्रत्याशी पहुंच रहे हैं परंतु वोटर भी कुछ अनाड़ी होते हैं। एक वोटर से जब मैं बात की तो उसने बताया कि उन्होंने तो चहेते प्रत्याशियों के लिए मेज कुर्सी डाल रखी है। साथ में एक साइड में मोटा सोंट भी रख रखा है। जब उनके परिचित संभावित प्रत्याशी आते हैं तो उन्हें कुर्सी,मेज पर बिठाकर अच्छी प्रकार चाय पानी देते हैं और वोट की हां कह देते हैं परंतु जो उनके चाहते नहीं है उनको साफ कह देते हैं कि वोट तो नहीं दे सकता परंतु सोंट की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि यदि सोंट चाहिए तो आप ले सकते हैं। ऐसे अनाड़ी वोटर की बात सुनकर गदगद हो गया।
चुनावी चखचख पैसे उधार दे दो लड़के की शादी है --पैसे नहीं दे सकते तो बच्चे को नौकरी लगा दो ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में आज एक प्रत्याशी के साथ जब मैं खड़ा हुआ था, तभी एक मोपेड पर अज्ञात व्यक्ति आया और मोपेड रोक ली। मैंने पूछा कि किससे काम है उन्होंने कहा कि नेताजी से काम है। तब तो नेताजी फोन पर लगे हुए थे। फोन कटते ही उस व्यक्ति ने कहा- सर, मैं और मेरा परिवार तो सदा ही आपके वोटर रहे हैं पर एक निवेदन है कि मुझे बड़ी सख्त जरूरत 30000 रुपये की है। मेरे लड़के की शादी होने वाली है। संभावित प्रत्याशी ने कहा कि ज्योतिषी ने मुझे कह रखा है कि किसी को पैसे उधार नहीं देना क्योंकि इससे अपना लाइजन भी बिगड़ जाएगा। उसने बड़ी मिन्नत की कि किसी प्रकार खुद नहीं तो किसी दूसरे से पैसे दिलवा दो? प्रत्याशी ने कहा कि ऐसा संभव नहीं, क्योंकि मेरे पास पैसों की कमी तो नहीं है पर मैं किसी को कहूंगा कि इस व्यक्ति को पैसे उधार दे दो तो वह रहेगा कि क्या तुम्हारे पास पैसों की कमी है, तुम क्यों नहीं दे देते। ऐसी मैं तुम्हें पैसे नहीं दूंगा और न ही किसी से दिलवाऊंगा। कई बार उन्होंने निवेदन किया और हर बार संभव प्रत्याशी ने टाल दिया तो आखिरकार उसे व्यक्ति के मुख से निकाला कि अगर पैसे उधार नहीं दे सकते तो बच्चे को नौकरी लगा दो। संभावित प्रत्याशी में कहा कि क्यों नहीं जो मेरी पहुंच में होगी वह नौकरी में निश्चित रूप से दिलवा दूंगा। वादा करता हूं नौकरी दिलवा दूंगा? इतनी सुनकर पैसे मांगने वाले के चेहरे पर हंसी आ गई और वह मुस्कुराते हुए अपनी मोपेड पर बैठकर आगे बढ़ गया।
चुनावी चखचख दारू और मीट इसका खाएंगे और वोट तुम्हें दे देंगे ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। एक दिन अचानक जब मैं अपनी साइकिल से कस्बा कनीना से गुजर रहा था, शाम का वक्त था। तो एक परिचित व्यक्ति दिखाई दिया। मैंने पूछा- तुम यहां क्यों खड़े हो? उन्होंने कहा कि अभी हांडी चढ़ी हुई है। मैं समझा नहीं हांडी क्या है? उन्होंने कहा कि रोजाना मीट या मुर्गा बनता है और पीने को दारू मिलती है तो मैंने कहा -क्या आप इसको वोट देंगे? उसने कहा कि हां जरूर देंगे। मेरे मुख से निकला कि चुनाव तो मैं भी लडूंगा तो उसने कहा फिर तो कोई बात नहीं। मीट और दारू इनका खाए पियेंगे और वोट आपको दे देंगे, ऐसे लिखे पढ़े प्रत्याशी कहां मिलते हैं। जबकि संभावित प्रत्याशी के परिजन वहीं खड़े हुए थे। सुनकर मैं मुस्कुराता हुआ आगे बढ़ गया।
पत्नी हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज -एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना मंडल के एक गांव से व्यक्ति ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 9 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने पुलिस में एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कुलदीप नामक ,पिलानी से फान पर बातचीत करती थी तथा यकीन है कि कुलदीप उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया। उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश करने की मांग की है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, तलाश जारी है।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, मुख्य अतिथि रहे मदनमोहन कौशिक -अव्वल स्वयंसेवकों को किया पुरस्कृत ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का रविवार को समापन हो गया। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने सात दिवसीय शिविर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अखंड तथा विकसित भारत का निर्माण करें तथा देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान तथा नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस शिविर में जयश्री तथा सचिन को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। प्राचार्य तथा मुख्य अतिथि ने सभी स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों को स्मृति चिन्ह वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश ,अंग्रेजी के प्रवक्ता मिथिलेश संस्कृत के सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजेश कुमार, कंप्यूटर शिक्षक सूबे सिंह, प्रीति डीपीई, एसएमसी के सदस्य बालकिशन सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 03: एनएसएस श्ििावर के समापन पर स्वयंसेवकों को पुरस्कृत करते हुए मदनमोहन कौशिक।
13 जनवरी को 3.30 घंटे बिजली रहेगी बंद ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। डीएचबीवीएन कनीना के तहत 13 जनवरी 2025 को 11 केवी सिटी-3 पर दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक खतरनाक 11 केवी लाइन की शिफ्टिंग के कार्य के लिए परमिट लिया जाएगा। इस कार्य के लिए 11 केवी सिटी-3 फीडर (कनीना-रेवाड़ी रोड) की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी रामरतन गोमली जेई ने दी।
शहीद महेशपाल पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता 17 से ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा में 16वीं शहीद महेशपाल पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता 17 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 41,000 रुपये का होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए जसवंत सिंह समाजसेवी धनौंदा ने बताया कि लड़कियों एवं बूढ़ों की 100 मीटर दौड़, लड़कों की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी 5100- 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
खड़े ट्राले की टंकी से तेल चोरी -कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी से गुजरने वाले दो ट्रालों का खेड़ी रेस्ट एरिया में अज्ञात चोरों ने टंकी का ताला तोड़कर तोड़कर एक से 370 लीटर तथा दूसरे से 340 लीटर तेल चोरी कर लिया। कनीना पुलिस में महेंद्र सिंह दोलादाता, अजमेर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ट्राला के चालक बतौर नौकरी करता है। 8 जनवरी को रात को करनाल से कोटपूतली जा रहा था। रास्ते में खेड़की रेस्ट एरिया 152-डी के साथ पेट्रोल पंप पर रात्रि 11:30 बजे तेल की टंकी फुल कर कर दूसरी साइड के रेस्टोरेंट की साइड में खड़ा कर दिया। टंकी में 420 लीटर तेल था। वहां पर एक एलपीजी गैस टैंकर पहले से ही खड़ा था। 9 जनवरी को सुबह उठकर देखा ट्राले के तेल की टंकी का ताला तोड़कर किसी ने तेल चोरी कर लिया। चेक करने पर 370 लीटर तेल चोरी किया पाया। पास में खड़े टैंकर के तेल की टंकी का भी ताला तोड़कर अज्ञात चोर तेल चोरी कर ले गए। टैंकर का चालक कुलदीप सिंह कांगड़ा हिमाचल के टैंकर से 340 लीटर तेल चोरी कर लिया गया। जब रेस्टोरेंट के कैमरे की फुटेज चैक की तो पता चला कि 9 जनवरी को सुबह के वक्त तेल चोरी किया है। 10 टायरों के ट्रक जिसके पीछे से खाली बाडी के,दो व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रक के अंदर और भी व्यक्ति बैठे हो सकते हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
11वें दिन भी कनीना सब डिवीजन कार्यालय पर बिजली कर्मियों ने दिया धरना एवं प्रदर्शन ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल कार्यालय समक्ष सब डिवीजन कनीना के तहत आने वाले सभी बिजली कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन धरना 11वें दिन भरी जारी रखा। पुलिस प्रशासन एवं निगम मैनेजमेंट के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कपूरी राज्य वित्त सचिव एससीबीसी यूनियन ने तथा देव आनंद प्रधान एचएसइबी यूनियन सब डिवीजन कनीना ने संयुक्त रूप से की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि रविवार तब आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया तो सोमवार 13 जनवरी को आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस पर किसी प्रकार की अशांति होती है तो प्रशासन एवं निगम मैनेजमेंट जिम्मेवार होगा। इस मौके पर महेश कुमार, मोहनलाल, शिशुपाल, हवा सिंह, परमजीत, राकेश, संजय ,धर्मवीर, पवन, मनोज, जितेंद्र आदि में धरने का समर्थन किया। फोटो कैप्शन 01: धरना देते बिजली कर्मचारी
80 मरीजों ने निश्शुल्क चिकित्सा कैंप में करवाई जांच ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती शाखा कनीना द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें मैट्रो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर नरेंद्र एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर हिमानी अग्रवाल, गंगा देवी पांडेय अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रेमसागर व उसकी टीम ने मरीजों की जांच की। मरीजों को निश्शुल्क दवाई भी वितरित की। इस मौके पर सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को लगता है। पिछले 7 वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बीपी, शुगर आंखों की जांच व दवाइयां व बाल रोग दवाई आदि निश्शुल्क दी जाती है। शिविर में हृदय, आंख बाल रोग के 80 मरीजों ने लाभ उठाया। सेवा भारती संस्था शाखा कनीना द्वारा प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक निश्शुल्क दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। इस मौके पर सुरेश शर्मा शाखा अध्यक्ष, मास्टर सोमनाथ, श्याम सुंदर, राजेश साहब, दिनेश जांगड़ा, अमित सिंघल, योगेश अग्रवाल, मास्टर सुरेंद्र गुढ़ा, गौरव गोयल, मेट्रो अस्पताल के प्रशासक, गोपाल अग्रवाल, गंगा देवी पांडे के टीम उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 02: दवाई आदि प्रदान करते हुए डाक्टर
नये शादीसुदा जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चे एवं बच्चियों के लिए विशेष महत्व रखता है लोहड़ी - बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक है मकर सक्रांति ********************************* ************************************************ ************************************* कनीना की आवाज। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व हर इंसान के लिए खुशहाली लेकर आता है। कनीना एम आसपास पंजाबी समुदाय विशेष के करीब 50 परिवार है और इस परिवारों में लोहड़ी का विशेष पर्व मनाया जाता है। यूं तो लोहड़ी को विभिन्न समुदाय के लोग भी मनाने लगे हैं किंतु पंजाबी समुदाय के लोग इस दिन नव विवाहित जोड़ों एवं उत्पन्न बच्चा या बच्ची के के लिए प्रथम लोहड़ी पर विशेष आयोजन करते हैं। कनीना के कृष्ण कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि 13 जनवरी की रात को उनका परिवार विशेष रूप से नव विवाहित जोड़ों की खुशी को और बढ़ाता है अग्नि जलाकर मूंगफली एवं रेवड़ी को प्रसाद के रूप में बांटने से पूर्व अग्रि को भेंट किया जाता है। पूरा ही परिवार आग के चारों ओर चक्कर लगाता है। परिवार में जब कोई नया बच्चा जन्म लेता है या कोई बच्ची जन्म लेती है तो उसकी खुशी भी लोहड़ी पर्व पर मनाई जाती है। उन्हें भी इस पर्व में शामिल किया जाता है और उनकी खुशी को और बढ़ाने के लिए जहां विशेषकर मूंगफली, गजक, रेवड़ी आदि बांट कर खुशी मनाई जाती है। यही नहीं जहां 13 जनवरी को नव दंपत्ति, पैदा हुये बच्चे या बच्चियों को समर्पित है वहीं जहां 14 जनवरी मकर सक्रांति का दिन बुजुर्गों को समर्पित किया जाता है। बुजुर्गों को जगाने का रिवाज है। वही 13 जनवरी लोहड़ी को विशेषकर समुदाय में गहन आस्था का पर्व मनाया जाता है। कनीना के सन्नी एवं रियांसी की विगत अर्से में शादी हुई है। इसी प्रकार कर्ण एवं प्रीति की शादी भी विगत अर्से में हुई है। उनका कहना है कि उनके समुदाय में यह पहली लोहड़ी मनाई जाएगी और आग के पास बैठकर उनकी खुशी को बढ़ाया जाएगा। अग्निदेव को प्रसाद भेंट कर सारा परिवार प्रसाद ग्रहण करेगा। राहुल और राखी की शादी भी विगत अर्से हुई थी जिसके चलते उनकी पहली लोहड़ी मनाई जाएगी। परिवार में खुशी का माहौल है तथा उनका कहना है कि वे इस त्यौहार पर नव उत्पन्न बच्ची को भी शामिल करेंगे और उस बच्ची के परिवार में वृद्धि के लिए अग्नि देव की पूजा करेंगे तथा इस दिन प्रसाद वितरित करेंगे। दिनेश कथूरिया, वीना कथूरिया, चंचल एवं प्रिया आदि ने बताया कि न केवल उनका समाज अपितु आसपास के सभी समुदाय के लोग इस परंपरा में शामिल होने लगे हैं और सभी मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जा रहा है यही कारण है कि बाजार में रेवड़ी, गजक मूंगफली, शकरकंदी आदि भारी मात्रा में आए हुए हैं। इस पर्व को लेकर रमेश कुमार जो 9 वर्षों से मूंगफली, गजक ,रेवड़ी आदि बेच रहा है। उनका कहना है कि इस पर्व का विशेष लगाव होता है । हर परिवार में कुछ न कुछ मूंगफली, गजक एवं रेवड़ी आदि खरीदे जाते हैं यही कारण है कि इस पर्व के प्रति उनमें विशेष खुशी है। कनीना बस स्टैंड पर करीब तीन दर्जन लोग गजक,रेवड़ी आदि के ढेर लगाकर बेच रहे हैं और इस पर्व का इंतजार कर रहे हैं। उधर शकरकंदी बेचने वाले विशाल कुमार ने बताया कि इस पर्व पर शकरकंदी विशेष रूप से बिकती है। 50 रुपये किलो शकरकंदी बेची जा रही है तथा इस दिन शकरकंदी को आग में भूनकर खाने का विशेष आनंद आता है। यही कारण है कि भारी मात्रा में शकरकंदी मंगवाई जा चुकी है। सब्जी की दुकानों पर ढेर लगे हुए तथा लोहड़ी तथा सक्रांति पर अधिकार शकरकंदी बिक जाती है। ऐसे में दोनों ही पर्व लोगों के लिए खुशहाल लेकर आते हैं। फोटो कैप्शन:सन्नी-रियांसी एवं कर्ण