Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, January 11, 2026



 

 



सड़क सुरक्षा माह:
-धुंध और कोहरे से होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कनीना शहर थाना पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध को देखते हुए पुलिस टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाते हुए बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए।
इस अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, ऑटो और अन्य लोडिंग वाहनों को रुकवाया, इन वाहनों के पीछे और बंपर पर चमकदार रिफ्लेक्टर टेप लगाई। रात के अंधेरे और घने कोहरे में अक्सर रिफ्लेक्टर के अभाव में वाहन पीछे से आने वाले चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सड़क हादसे होने की संभावना बनी रहती है। रिफ्लेक्टर टेप चमकने से दूर से ही वाहन की उपस्थिति का पता चल जाता है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे धुंध के दौरान अपने वाहनों की लाइट और इंडिकेटर दुरुस्त रखें, लो बीम पर गाड़ी चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
फोटो कैप्शन 14: पुलिस रिफ्लेक्टर लगाते हुए




बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता:
-दूसरे दिन भडफ़ की टीम रही विजेता
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
उपमंडल के गांव कोटिया में आयोजित पांच दिवसीय बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। आयोजन समिति के प्रधान अप्पू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 10 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। खेल कमेटी के सदस्य रजत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन का पहला मुकाबला भडफ़ और सीहोर की टीमों के बीच खेला गया। भडफ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में सीहोर की टीम 8 ओवर में केवल 76 रन ही बना सकी और भडफ़ की टीम विजेता रही।
उसके बाद दखौरा और गाहड़ा के बीच खेला गया, जिसमें दखौरा की टीम ने 6 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाहड़ा की टीम 78 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद निशान और जूड्डी रेवाड़ी के बीच मैच खेला गया। निशान की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में जूड्डी रेवाड़ी की टीम केवल 50 रन ही बना पाई। उसके बाद भड़ंगी और तलवाना के बीच हुआ। भड़ंगी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 73 रन बनाए, जबकि तलवाना की टीम 46 रन पर ही सिमट गई। मोहनबाड़ी झज्जर और मालड़ा के बीच खेला गया। इसमें मालड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 25 रन बनाए, जिसके जवाब में मोहनबाड़ी झज्जर की टीम ने 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। उसके बाद लीलाहेड़ी और छितरौली के बीच खेला गया, जिसमें लीलाहेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। जवाब में छितरौली की टीम 3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। उसके बाद बहाला और बिसोहा के बीच हुआ, जिसमें बिसोहा ने 6 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहाला की टीम ने मात्र 3 ओवर में ही 55 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
खेल कमेटी के सदस्य धीरज शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक खेल महाकुंभ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 3,100-3,100 रुपए रखे गए हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना विकसित होती है और नई प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलता है।
फोटो कैप्शन 13: संबंधित फोटो है




कनीना पुलिस की तत्परता
- खेलने गई गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। घटना कनीना शहर क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। जब बच्ची घर पर नहीं मिली, तो परिजनों ने उसे आसपास काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई पता न चलने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना शहर कनीना पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तुरंत आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में पुलिस को बच्ची एक अन्य बच्ची के साथ जाती हुई दिखाई दी। जांच को आगे बढ़ाने पर पता चला कि फुटेज में दिख रही दूसरी बच्ची उसकी सहेली थी और गुमशुदा बच्ची उसी के घर खेलने के लिए गई थी।
पुलिस ने तत्काल उस स्थान पर पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इसके पश्चात बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपनी बेटी को सही-सलामत पाकर परिजनों की जान में जान आई और उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई व सहयोग के लिए कनीना पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें समझाएं कि घर से बाहर जाते समय वे परिजनों को अवश्य सूचित करें।



कनीना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी,जमा हल्का पाला
- सुबह तक पड़ती रही धुंध
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालत यह है कि हल्का पाला भी वनस्पतियों और पुरानी कड़बी पर देखा गया। गेहूं और जौ के पत्तों पर भी हल्का पाला जमा देखा गया। जहां रात भर धुंध पड़ती रही और ठंड जारी रही। सुबह धुंध गायब हो गई और करीब 10 बजे सूरज चमकने लगा। विगत वर्ष भी यही हालात थे। सूरज दिन में चमकता है किंतु सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ती है, फिर शाम के समय ठंड शुरू हो जाती है।
 लोग घरों में दुबके देखे वही आग सेकते देखे गए। दुकानदार लगभग अपनी दुकानों के आगे आग जलाकर हाथ सेकते दिखाई दिये।
किसान सूबे सिंह ,राजेंद्र सिंह, अजीत, मनोज, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, रोहित आदि ने बताया की कड़ाके की ठंड पड़ रही है जो फसलों के लिए लाभप्रद है क्योंकि दिन के समय सूरज चमकता है। इसलिए फसलों पर कोई नुकसान होने का अंदेशा नहीं है। ठंड के चलते बुजुर्ग, पशु और छोटे बच्चे बेहद परेशान नजर आये।  
उल्ललेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में गत दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है और हर वर्ष यही घटना देखने को मिलती है।  पाला जमना, तेज धूप, धुंध और कोहरा, हल्की वर्षा ,बादल छाए रहना आदि कई रूपों में मौसम नजर आता है। इस समय जहां भी देखे सरसों खड़ी हुई है और पर सरसों में पीले फूल आए हुए। सारी धरती पी ली नजर आती है क्योंकि कनीना क्षेत्र में सबसे अधिक 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है। इसलिए दूर दराज तक सरसों नजर आ रही है वहीं बीच-बीच में गेहूं की फसल करीब 8000 हेक्टेयर पर है जो अभी छोटी है। गेहूं के पत्ते नीचे से पीले पड़ गए हैं जिसके पीछे नाइट्रोजन की कमी मानी जा रही है। किसान अपनी फसल को प्रतिदिन निहार रहे तथा आवारा जंतुओं से बचा रहे हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में आवारा जंतुओं का प्रकोप बढ़ जाता है और खेतों में भैंस ,नीलगाय मोर ,गीदड़, सूअर नुकसान पहुंचाते हैं। किसान रात रात भर जागकर फसलों की सुरक्षा करते हैं। सूबे सिंह सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक तरफ तो सर्दी का प्रकोप है वही रात भर आवारा जंतुओं से सुरक्षा करनी पड़ती है। आवारा जंतु न केवल फसलों को नुकसान करते हैं अपितु उनके पालतू पशु पशुओं के साथ द्वंद्व करते और चारा आदि चट कर जाते हैं। उन्होंने बताया कि रात भर आग जलाकर बैठे रहना पड़ता है ताकि फसल और मवेशियों को बचाया जा सके। कनीना क्षेत्र में जहां विगत दिनों भी पाला जमा था। एक बार फिर से पाला जमने लैग गया है। तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया है जिसके कारण हलका पाला जमने लग गया है। आने वाले समय में देखा जाना है कि मौसम किस करवट बदलता है। वैसे दिनभर दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहता है और सूर्य चमकता है। यूं तो ठंड फरवरी माह तक चलती है लेकिन बुजुर्गों की माने तो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक ठंड पड़ती है।  फिर ठंड कम होती चली जाती है।
फोटो कैप्शन 05: गेहूं की फसल पर जमा पाला
             06: कड़बी पर जमा हल्का पाला
              07: धुंध का नजारा



बसपा की जिला स्तरीय बैठक धनौंदा में
-कई मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
बसपा की जिला स्तरीय बैठक गांव धनौंदा में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी नेतराम एडवोकेट और स्टेट जोन प्रभारी महेंद्र सिंह जाजोरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अटेली विधानसभा से प्रत्याशी रहे नेताजी अतरलाल एडवोकेट ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी नेतराम एडवोकेट ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। स्टेट जोन प्रभारी महेंद्र सिंह जाजोरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही समाज के सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर गुरुग्राम में आयोजित जन कल्याणकारी दिवस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। नेताजी अतरलाल एडवोकेट ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल और नाकारा बताते हुए कार्यकर्ताओं से इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान प्रमोद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र रामबास ने सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार जताया तथा 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर गुरुग्राम में आयोजित जनकल्याणकारी दिवस सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गुरुग्राम जिला अध्यक्ष नेतराम बौद्ध, कपिल देव बाछौदिया, पवन धनखड़, उमेद सिंह यादव, राजवीर अगिहार, राकेश यादव, अत्तरपाल गौड़, प्रशांत, वीर सिंह, शेर सिंह वाल्मीकि, अतरपाल, सुरेश, राकेश यादव, पवन प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 12: धनौंदा में आयोजित बसपा बैठक को संबोधित करते हुए नेतराम





सख्त जरूरत है कनीना में बाइपास निर्माण की
-कनीना बस स्टैंड पर बढ़ रहा है वाहनों का दवाब
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग चल रही हैं। कनीना बस स्टैंड पर वाहनों का दवाब बढ़ रहा है जिसे हल करने के लिए बाइपास की मांग उठती रही है। बार-बार लोगों ने इस समस्या को उठाया है तथा पूर्व में मंत्रियों ने भी इन्हें निर्मित किए जाने का इशारा किया था किंतु मांग आगे नहीं बढ़ पाई है।  कनीना बस स्टैंड के इर्द गिर्द भीड़ बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण बाइपास की मांग और भी बलवती हो रही है।
 कनीना बस स्टैंड के पास वाहनों एवं यात्रियों का जमघट बनता जा रहा है वहीं दिनभर वाहनों के आवागमन के चलते सड़क मार्गों को पार करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि बाइपास बना दिया जाए तो भीड़ का दबाव कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त आवागमन में भी सुविधा हो जाएगी। बस स्टैंड के समक्ष तो जाम की समस्या बनी रहती है वही वाहनों को किसी वैकल्पिक मार्गों से गुजरते देखा जा सकता हैं। कुछ वर्ष पहले पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी भीड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास बनाकी बात कही थी।
बाइपास के संबंध में लोगों से बात की जिनके विचार निम्र रहे--
**कनीना महेंद्रगढ़ मार्ग पर बस स्टैंड समक्ष लंबे अर्से के बाद ही सड़क पार की जा सकती है। इसका सबसे बेहतर विकल्प कनीना में बाइपास का है। अगर बाइपास बनवा दिया जाए तो सभी दुकानें भी बच जाएंगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वैसे भी भारी संख्या में वाहन कस्बा कनीना के अंदरूनी मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। बस स्टैंड भीड़ वाला क्षेत्र बन गया है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कनीनावारिसयों को ही नहीं इधर से गुजरने वालों को भी लाभ मिलेगा।
---- ---सुरेश कुमार ,भडफ़
कनीना की आबादी बढ़ती ही जा रही है वहीं भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है। आवागमन में परेशानी बन जाती है। दिन के समय तो सड़क भी पार करना कठिन है। ऐसे में अगर बाइपास बन जाए तो कितने ही लोगों को लाभ मिल जाए।  रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ बाइपास बन सकता है।
---पार्षद थान सिंह,कनीना
कनीना रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, चरखी दादरी एवं कोसली आदि सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इतनी सुंदर लोकेशन और कोई नहीं हो सकती है। ऐसे में भीड़ बढऩा स्वाभाविक है। भीड़ घटाने का एक ही सरल उपाय है कि बाइपास बना दिया जाए ताकि समय की बचत भी हो सके।
    ---योगेश अग्रवाल,कनीना मंडी
कनीना में जाम लगा रहता है जिसका इलाज बाइपास ही है। जाम लगने के कारण कनीना रेवाड़ी टी-प्वाइंट से लेकर अटेली टी- प्वाइंट तक पहुंचने में कभी कभी तो एक-एक घंटा लग जाता है। प्रेशर होरन बजाने के कारण पूरे दिन ध्वनि प्रदूषण होता रहता है। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ स्टेट हाइवे होने के कारण बहुत ज्यादा साधनों की आवाजाही है। कनीना मार्केट स्टेट हाइवे के दोनों साइड बनी हुई है जिस कारण कनीना-रेवाड़ी टी-प्वाइंट से लेकर अटेली टी- प्वाइंट तक जाम लगा रहता है।
महेश बोहरा,हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक
फोटो कैप्शन 09 एवं 10: कनीना बस स्टैंड समक्ष जाम की समस्या
साथ में महेश बोहरा, सुरेश कुमार भडफ़, योगेश अग्रवाल, पार्षद थान सिंह



राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी
युवाओं में कुछ कर गुजरने का जोश है
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
आज भारत के महान दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों व आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना है।  इस दिन पूरे देश में उनके विचारों, साहस तथा सेवा भाव को याद किया जाता है 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने आध्यात्म तथा सनातन धर्म का डंका पूरे विश्व में बजाया दिया था उन्होंने युवाओं का आह्वान किया था कि वे आत्मनिर्भरता अनुशासित होकर समाज सेवा व देश सेवा के लिए सर्वस्व अर्पण करने के लिए तैयार रहे। स्वामी विवेकानंद  के अनुसार युवा किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं तथा उनमें सामाजिक,राजनीतिक तथा आध्यात्मिक बदलाव लाने की क्षमता होती है। आज के विघटनकारी तथा वैश्विक स्थिरता के दौर में स्वामी विवेकानंद के आदर्श व सिद्धांतों पर चलकर हम देश सेवा की प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं। मात्र 39 वर्ष की अल्प आयु में उन्होंने वेदांत तथा योग से पूरी दुनिया को परिचित करवाया। वे शिक्षा को चरित्र निर्माण तथा आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम मानते थे। उन्होंने निस्वार्थ सेवा तथा देश प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए युवाओं को दृढ़ संकल्प होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।
क्या कहना हैं युवा वर्ग का--
युवाओं का जोश अपार होता है। जिस काम को करने की ठान ले। वे हर काम को करने में सक्षम हैं। यह सत्य है कि वह बेरोजगार अधिक है। उन्हें यदि सही मार्गदर्शन दिया जाए तो निश्चित रूप से देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उनकी भागीदारी को किसी प्रकार भुलाया नहीं जा सकता।
  --कुलदीप बोहरा, समाजसेवी कनीना
 युवाओं पर भविष्य निर्भर करता है। यदि युवा का भविष्य उज्ज्वल होगा तो देश का विकास होगा और उज्ज्वल भविष्य बनेगा। युवा पीढ़ी की हर विचारधारा को ध्यान में रखकर देश को आगे बढऩा चाहिए। तभी देश का विकास संभव है। युवा क्षेत्र में जागरूक परंतु बेरोजगारी के चलते मायूस हैं। वे अपने धुन के पक्के होते हैं ।यदि उनको सही दिशा मिल जाए तो उन ऊंचाइयों को छुएगा जहां तक आम आदमी तक नहीं पहुंचा जा सकता।
  -   सुरेश कुमार, युवा कनीना
राष्ट्रीय युवा दिवस पर हम सब स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा नशा व मोबाइल संस्कृति का परित्याग करके देश की सभ्यता व संस्कृति को अपनाए। तथा भारत को पुन: जगतगुरु बनाने के लिए प्रयासरत रहे आज के युवा डिजिटल इंडिया तथा मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
***मदन मोहन कौशिक प्रवक्ता
भारत दुनिया का सबसे युवा देश है जहां 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है।  इसलिए मैं सभी युवाओं का आह्वान करता हूं कि वह देश व समाज को एक नई दिशा प्रदान कर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराएं।
फोटो कैप्शन: मदन मोहन कौशिक, धर्मेंद्र सिंह,सुरेश कुमार,  कुलदीप बोहरा।


दिल्ली हिंदी सम्मेलन में शामिल हुए प्रवक्ता सचिन कुमार, रखे विचार
-मिली बधाइयां
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में विश्व हिन्दी दिवस पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हिन्दी भाषा के वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार को लेकर देश के सुप्रसिद्ध विद्वानों ने अपने विचार रखे। विश्व हिन्दी परिषद व नेपाल दूतावास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मानव संसाधन मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी रहे व कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रखर वक्ता व राज्यसभा सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिंतक एवं विचारक सुनील आंबेकर ने की।
 कनीना के प्रवक्ता सचिन कुमार कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ,व परिषद के महासचिव डॉक्टर बिपिन कुमार ने भी शिरकत की। डाक्टर मुरली मनोहर जोशी ने अपने वक्तव्य में हिन्दी भाषा के संवर्धन पर विशेष बल दिया व डाक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने अपने वक्तव्य में भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया। केंद्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कनीना के प्रवक्ता सचिन कुमार का शामिल होना समूचे क्षेत्र के लिए गर्व कि विषय है । कार्यक्रम में गयाना , नेपाल , उजबेकिस्तान सहित कई देशों के राजदूतों ने भाग लिया। सभी ने सचिन कुमार के मंच कौशल की जम कर सराहना की। गौरतलब है कि प्रवक्ता सचिन कुमार इससे पहले भी अनेकों बार कई राष्ट्रीय मंचों पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे है व इस समय रेवाड़ी में नांगल तेजु के माडल संस्कृति विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है।
फोटो कैप्शन 08: सचिन प्रवक्ता अपने विचार रखते हुए



निश्शुल्क कैंप में 55 मरीजों की जांच की
--इसीजी,बीपी, शुगर की जांच रही मुफ्त
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
सेवा भारती कनीना एवं उजाला सिग्रस अस्पताल द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी व जोड़ रोग, सामान्य रोग एवं नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन लाला शिवलाल धर्मशाला, कनीना मंडी में किया गया। यह कैंप हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।
सेवा भारती द्वारा आयोजित यह कैंप 94वां मेडिकल कैंप है। इसमें उजाला सिग्नेश अस्पताल से डा. मनीष वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ,
डा. शिव के गोयल,हृदय रोग विशेषज्ञ,
डा. हर्ष एवं डा. राकेश केसरी सामान्य रोग विषेषज्ञों ने अपनी टीम प्रताप यादव, करिश्मा यादव, पूनम, रेखा यादव व कृष्ण सहित सेवा प्रदान की। इस मौके पर 55 लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच करवाई।
इसी प्रकार गंगा देवी नेत्र औषधालय, रेवाड़ी से डा. अनिल शर्मा ने अपनी टीम अनिता व संगीता के साथ सेवा दी।
कैंप में बीपी, शुगर, इसीजी की नि:शुल्क सुविधा दी गई। इसी प्रकार दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर सेवा भारती कनीना इकाई अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, जिला प्रमुख जगदीश प्रसाद गुप्ता, सचिव श्याम सुंदर , कोषाध्यक्ष अमीत सिंघल, , सहित दिनेश, अंकित, नवीन,  रविदत्त सहित सभी कार्यकर्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: मरीजों की जांच करते डाक्टर





14 जनवरी को छिथरोली में होगा खेलों का आयोजन
-लगेगा बाबा धूनीगर का देसी घी का भंडारा
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
बाबा धूनीगर की 77वीं बरसी पर गांव छिथरोली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
राजीव गांधी स्टेडियम में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से खेल कमेटी के प्रधान भागमल फौजी की अध्यक्षता में और सरपंच बलवान सिंह आर्य की निगरानी में खेलों का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले 100 मी. 400 मी. 1600 मी.और 5000 मी. की दौड़ शुरू करवाई होगी। ओपन सर्कल कबड्डी जिसका पहला ईनाम एक लाख रुपए, दूसरा 71000 रुपए, और तीसरा  इनाम 41000 रुपए होगा। इसी प्रकार कुश्तियां 500 रुपये से लेकर 51000 रुपये तक की होंगी। 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से दीपक जुलाने का सांग भी आयोजित होगा। और रात्रि 9 बजे से लोक गायक नरेंद्र खरकराम का कार्यक्रम शुरू हो होगा। कनीना एसडीम डा. जितेंद्र सिंह और डीएसओ नरेंद्र कुंडू की अध्यक्षता में खेलों में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ होंगे। विशिष्ट अतिथि यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, डीएसपी दिनेश कुमार और अतरलाल होंगे। खेल कमेटी के सदस्य सूबेदार रामबीर सिंह, नरेंद्र  शास्त्री, इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, सरजीत सिंह , मनोज कुमार और कप्तान सिंह ने बताया कि खेलों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




थाना शहर कनीना पुलिस ने सरपंचों और चौकीदारों के साथ की बैठक
-ठीकरी पहरा लगाने का दिया आदेश
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों और नशीले पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के सरपंचों, चौकीदारों तथा क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। एसआई राकेश ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं और नशे की लत के गंभीर परिणामों के प्रति सचेत किया। बैठक के दौरान नशे की प्रभावी रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय और सामूहिक सहयोग पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सभी सरपंचों और मौजीज लोगों को अपने-अपने गांवों में तत्काल प्रभाव से ठीकरी पहरा शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी चौकीदारों और ग्रामीणों को विशेष रूप से सावधानी बरतने और गांव में किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।
साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट पर विशेष जागरूकता-
इसके अतिरिक्त, बैठक में मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसी नई साइबर ठगी के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि कैसे साइबर अपराधी पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को डराते हैं और घर बैठे डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर पैसे ठगते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर जांच या पैसों की मांग नहीं करती। बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध काल को तुरंत काटने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।
फोटो कैप्शन 01: पुलिस चौकीदार एवं सरपंचों को ठीकरी पहरा लगाने की जानकारी देते हुए





एनएसएस शिविर में करियर की जानकारी दी गई
--एनएसएस शिविर का था चौथा दिन
************************************************************************
*****************************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विषय विशेष सात दिवसीय शिविर का चौथा दिन अत्यंत ऊर्जावान एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीनियस अकादमी के डायरेक्टर अमित यादव यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला एनएसएस कोआर्डिनेटर  चरण सिंह  बड़ेसररा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार ने की।
शिविर का शुभारंभ अमित यादव द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न क्षेत्रों मे करियर की सम्भावनाओं के बारे में जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार से  तैयारी करके प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने प्रेरक वक्तव्य में उन्होंने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह बताया कि एक स्वयंसेवक अपने आचरण, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन से राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार योगदान दे सकता है। चरण सिंह  बड़ेसररा स्वयंसेवकों से रूबरू होकर संवाद किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शिविर में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान, प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुरेंदर सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र,  बुद्ध राम, अभय सिंह, डॉ. पुखराज, अमित शास्त्री , वीरेंद्र शास्त्री,परमानन्द, सुभाष, सत्यप्रकाश, वेदप्रकाश मान, विनोद शर्मा एवं शिव कुमार, हनुमान का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 02: अमित यादव करियर की जानकारी देते हुए

 

 



























 

***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया
 -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार

Saturday, January 10, 2026



 





परीक्षा की कैसे करें तैयारी---
-परीक्षा से घबराना है अनुचित - नरेश कुमार
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 एक और जहां 10वीं और 12वीं के परीक्षाएं सिर पर है वही विद्यार्थी दिन-रात परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस संबंध में विभिन्न शिक्षाविदों से चर्चा की गई।
वरिष्ठ शिक्षक नरेश कुमार का कहना है कि परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं। सामान्य रूप में परीक्षा को ले, कक्षा में अध्यापक के सामने जिस प्रकार से प्रश्न का उत्तर दिया जा रहा है वैसी परीक्षा में हल करें। परीक्षा के समय विद्यार्थी को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ तैयारी करनी चाहिए। जिस भी विषय की परीक्षा देनी है उसकी तैयारी के लिए मुख्य बिंदुओं को अलग से नोट बुक में उतारे, अलग से समय देकर दोहराये,ध्यान रहे उन्हें रटे नहीं। शिक्षा की तिथि की पूर्व संध्या को विद्यार्थी अधिक थकान एवं दिमाग पर परीक्षा का भूत सवार न होने दे। पूरी नींद ले, प्रसन्न चित्त होकर परीक्षा की तैयारी के लिए हर विषय के प्रत्येक टापिक का ध्यान लगाकर स्मरण करें तथा पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे।
 नरेश कुमार का कहना है कि बिना दबाव के पढ़ाई की जाती है तो परिणाम बेहतर होते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहता है। छात्र हर दिन को योजना बनाकर पढ़ाई करें जिनकी बेहतर तरीके से दोहराई होती है। थ्योरी के पेपर के लिए लिखकर देखे तो स्मृति टिकाऊ रहती है। परीक्षा के समय सही उत्तर देने में सक्षम बनाता है। गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र में अभ्यास अधिक से अधिक करें। दिभर में कितना पढ़े यह विद्यार्थियों की अपनी क्षमता के अनुसार तय होता है। 7 घंटे की नींद लेकर एक घंटे व्यायाम या रुचि अनुसार खेल खेलना चाहिए। हर दिन को प्लान करना और उसे पूरा करना पढ़ाई में चार चांद लगा देता है। इन दिनों में अपने को स्वस्थ रखना जरूरी है ताकि समय पर सभी कार्य पूर्ण कर सकें। पढ़ाई को तनावमुक्त का आनंदमय बनाए। हर दिन की योजना बनाये और उसे पूर्ण करें।
फोटो कैप्शन-नरेश कुमार






यदुवंशी ग्रुप आफ स्कूल्स एवं कालेज का स्थापना दिवस 14 जनवरी को
-कई मंत्री एवं विधायक करेंगे शिरकत
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
यदुवंशी शिक्षा निकेतन का स्थापना दिवस समारोह आगामी 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को प्रात: 9 बजे से विद्यालय प्रांगण, सोहली में आयोजित किया जा रहा है।
राव बहादुर सिंह चैयरमेन, यदुवंशी ग्रुप एवं
पूर्व विधायक
पर ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर रामबिलास शर्मा पूर्व मंत्री , लक्ष्मण यादव, विधायक, रेवाड़ी, ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक, नारनौल,कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़, डा. कृष्ण, विधायक, बावल
अनिल यादव, विधायक, कोसली, सीताराम यादव पूर्व विधायक,उमेद पातुवास विधायक  बाडडा, सुनील सांगवान विधायक चरखी दादरी, मंजु चौधरी विधायक नांगल चौधरी, श्रवण कुमार, विधायक, सूरजगढ, डा.राकेश कुमार , जिला प्रमुख सहित क्षेत्र की अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित जन पहुंचेंगे।
फोटो कैप्शन: राव बहादुर सिंह






गौशाला में भेंट की एक लोहे की कढ़ाई
-भूपेश ने खिलाया गुड़
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीगणेश भक्त परिवार जयपुर की संयोजक मधु जाजू की तरफ से गायों के भोजन बनाने के लिए एक लोहे की बड़ी कढ़ाई श्रीकृष्ण गोशाला को भेंट की। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह, एडवोकेट दीपक चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, हेडमास्टर रामप्रताप सिंह, बलवान आर्य, नरेंद्र फौजी, योगेश पार्षद, व मुकेश नंबरदार उपस्थित रहे।
उधर श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में भूपेश यादव उर्फ इनु ने अपनी स्व. माता रामगिरी देवी वार्ड एक की पुण्यतिथि पर गायों के लिए खल एवं गुड़ भेंट किया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
 इस मौके पर उनकी बेटी कुमारी हर्षिता, बेटा मनन यादव ,नरेश पालड़ी, शमशेर पालड़ी, संजीत प्रधान, डा.नीरज चौधरी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: लोहे की कढ़ाई गौशाला को भेंट करते हुए







भुनी हुई शकरकंदी से कमा लेता है रोटी रोजी  
-पहले ताश खेलता था अब करता है मेहनत
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 उत्तरप्रदेश निवासी अधेड़ राजू जहां पहले ताश खेलता था और अचानक उसके दिमाग में आया क्यों न कोई रोटी रोजी कमाई जाए और रेहड़ी पर उन्होंने भुनी हुए शकरकंदी बेचनी शुरू कर दी। प्रतिदिन 1000 रुपये तक कमा लेता है जिसमें शकरकंद और अन्य सामग्री  भी शामिल है। राजू ने बताया कि सर्दी में शकरकंद की मांग होती है परंतु अभी उन्होंने काम शुरू किया है, ग्राहक कम ही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बढिय़ा दर्जे का मसाला तथा अन्य पदार्थ लाकर रोटी रोजी के लिए कुछ दिनों से यह कार्य कर रहे हैं और सारा खर्चा निकालने की पश्चात भी 300 से 500 रुपये तक बचा लेते हैं। उन्होंने बताया कि एक और जहां ताश खेलने में उनका समय बर्बाद होता था किंतु अब इस प्रकार का धंधा करने से रोटी रोजी मिल गई है। उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने निठल्ले लोगों को भी सलाह दी कि वो भी कोई ना कोई अपना रोजगार अपनाए और सम्मान से जीना सीखे।
 फोटो कैप्शन 06: शकरकंद बेचते हुए राजू





कोहरा पडऩा जारी
- शनिवार को जल्दी निकली धूप
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में जहां लगातार सुबह सवेरे कोहरा पडऩे का क्रम जारी है। वहीं शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के चलते घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। बुजुर्ग मानते हैं कि जनवरी 14 तक ठंड का प्रकोप रहता है इसके बाद ठंड कमजोर पड़ जाती है।
इस वर्ष ठंड एवं धुंध का दिसंबर माह से पडऩा शुरू हो गया था। कनीना क्षेत्र में निम्रतम तापमान 4 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। तापमान घटने से सरसों को लाभ होने का अंदेशा है। सरसों में फूल आ रहे हैं दूर-दराज तक धरा पीली नजर आ रही है। जल्द ही फूल फलियों में बदलने वाले हैं। जहां 23 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी और उस समय तक फूलों की संख्या घट जाएगी। उधर इस ठंड के मौसम में एक माह तक विवाह शादियां बंद रहने के बाद फिर से विवाह शादियां 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। विवाह शादी समारोह स्थलों में फिर से बुकिंग शुरू हो गई है।
 अगर सर्दी पडऩे के बाद धूप खिलती है तो फसल को नुकसान होने की संभावना कम होती है। विगत कई दिनों से धुंध, कोहरा, बारिश होने के बाद दिनभर ठंड जारी रही।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023  कोहरा पड़ा था लेकिन 2024 में नवंबर और दिसंबर में कोहरा नहीं पड़ा और जनवरी 2025 में कोहरा पडऩा शुरू हुआ  जबकि 14 दिसंबर 2025 से ही वर्ष 2026 की सर्दियों की धुंध पडऩी शुरू हुई है। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। जहां दो दिनों से कोहरा आधे दिन तक चलता रहा। प्रतिदिन दोपहर तक सूरज तेजी से चमकने लग जाता है। बच्चे और बूढ़ों ने खूब धूप का आनंद ले रहे हैं। धूप खिलने के कारण लोग खुश नजर आये क्योंकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ठंड के कारण बीमारियां बढ़ रही है। सर्दी जुकाम के मरीज भी बढ़े हैं। यही कारण है कि लोग सर्दी जुकाम से बचने के लिए आग सेकते हैं या फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई देते हैं। डाक्टर जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि सर्दी के दिनों में जहां धूप सेकना लाभप्रद होता है। ऐसे में जहां ठंडे न लगे वहां धूप में बैठना उचित होता है। यही कारण है कि लोग छतों पर तथा जहां धूप पर्याप्त मात्रा में आती वहां धूप सेकते नजर आये।
फोटो कैप्शन 07: धूप खिलने पर धरती पर सरसों रूपी सोना बिखरा दिखाई दिया
  08= धुंध के बीच में चमकता सूरज



खिलाडिय़ों को खेल का सामान उपलब्ध कराने की मांग
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
बसपा के नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार तथा जिला खेल अधिकारी से अटेली हलके के गांवों के खिलाडिय़ों को खेल उपकरण व सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
अतरलाल ने कहा कि उन्हें छिथरोली, बाघोत, सिहोर, उन्हाणी, चेलावास, सेहलंग, पोता, स्याणा, नौताना, खेड़ी तलवाना, अगिहार, खरकड़ा बास, धनौन्दा, पाथेड़ा, सुन्दरह, भोजावास, दौंगड़ा जाट, दौंगड़ा अहीर सहित अनेक गांवों के लोगों से शिकायत मिली है कि उनके गांवों के खिलाडिय़ों को पिछले चार-पांच सालों से खेल विभाग की तरफ से खेल उपकरण व सामग्री नहीं मिली है। खेल उपकरणों के अभाव में उभरते होनहार खिलाडिय़ों को नुकसान हो रहा है। खिलाडिय़ों को अभ्यास के दौरान खेल उपकरण न होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेल उपकरण बांटने तथा नए स्टेडियम बनाने में राज्य सरकार अटेली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अटेली खिलाडिय़ों की खान है। यहां के गांवों में फुटबाल, हाकी, क्रिकेट, बाक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स और जिमनास्टिक जैसे प्रमुख खेलों के होनहार खिलाड़ी मौजूद हैं परन्तु इन खेलों का सामान, उपकरण व सामग्री की कमी के कारण खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं नहीं मिल पा  रही हैं। खेल उपकरणों की आपूर्ति से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ेगा और वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के काबिल बन सकेंगे। उन्होंने सरकार से अटेली विधानसभा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम तथा साईं का सेंटर स्थापित करने की मांग भी की।






स्वयंसेवकों ने किया योग अभ्यास
-भोजावास में जारी है एनएसएस शिविर
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
पीएम श्री विद्यालय भोजावास में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन राजेश बालवान प्रवक्ता अंग्रेजी ने योग की विस्तार से जानकारी दी व उससे होने वाले विभिन्न फायदे से परिचित करवाया गया।
सभी को उन्होंने योगाभ्यास करवाये। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव व किशोर अवस्था में विशेष रूप से रखे जाने वाले  एहतियात की जानकारी दी। इसमें  स्वयं पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
 चेयरमैन भाग सिंह ने भी संस्कारों के महत्व के बारे में बताया । इससे पहले स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर प्रवक्तागण डॉ. पुखराज ,विरेंद्र सिंह शास्त्री, देवेंद्र यादव, बुधराम ,सत्य प्रकाश,  सत्यवान ने भी अपने वक्तव्यों से बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। मंच संचालन अभय सिंह प्रवक्ता  राजनीतिक विज्ञान ने किया। इस अवसर पर शिव कुमार, हनुमान प्रसाद भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: योग करते हुए स्वयंसेवक


निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 11 जनवरी को
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। 
सेवा भारती कनीना द्वारा 11 जनवरी को लाला शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी ,नजदीक रेलवे स्टेशन विशाल हृदय रोग, सामान्य रोग, आंत एवं लिवर, हड्डी जोड़ एवं परामर्श शिविर सुबह  10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। जिसमें सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. राकेश केसरी,  हड्डी एवं जोड़ विशेषज्ञ डा. मनीष वर्मा, हृदय रोग डा. शिव के गोयल, गैस्ट्रो डा. आसिफ रहमान अपनी सेवाएं देंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर, इसीजी की निशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अपील की, कि इस मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।




पुलिस ने सरपंचों के साथ की बैठक, ठीकरी पहरा लगाने पर दिया जोर
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
थाना सदर कनीना के प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने चौकी दौंगड़ा अहीर पहुंचकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। बैठक के दौरान निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने रात के समय होने वाली चोरी की वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व्यवस्था को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और पब्लिक के आपसी तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
इसके साथ ही, थाना प्रबंधक ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बाहर से आने वाले फेरीवालों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी बाहरी अपराधी तत्व को गांव में पनाह न मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित सरपंचों और ग्रामीणों को नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने और वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज एएसआई मदन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
फोटो कैप्शन 01: पुलिस सरपंचों के साथ बैठक करते हुए।





पार्षदों और नगरपालिका स्टाफ के सदस्यों बीच हुआ क्रिकेट मैच
-पार्षदों की टीम ने जीता मैच
*********************************************************
************************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना नगरपालिका के पार्षदों और नगरपालिका स्टाफ के सदस्यों बीच हुआ क्रिकेट मैच राजकीय कालेज ग्राउंड में खेला गया।
मैच में दो टीमें बनाई गई। एक टीम कनीना नगरपालिका के सभी पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि शामिल थे और दूसरी टीम में नगरपालिका कर्मचारी एवं स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा चुनकर बनाई गई थी। दोनों टीमों ने 10-10 ओवर का मैच खेलना तय किया।  टास किया गया, टास में पार्षद जीते और उन्होंने फिङ्क्षल्डग करने का फैसला लिया।  6 ओवरों में 56 के मुकाबले 57 रन बनाकर पार्षदों की टीम ने मैच जीता। ये मैच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की सोच से खेला गया। समाज में ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके। सभी ने रिफ्रेशमेंट दिया गया। और आपसी भाइचारे से मैच का समापन किया।
  इस अवसर पर पार्षद टीम में राजकुमार, नरेंद्र फौजी, राकेश, योगेश, नीतेश, मनीष, होशियार सिंह, देश राज, सूबेसिंह ,मनोज एवं दीपक चौधरी थे वहीं दूसरी टीम में नगरपालिका के सचिव कपिल,मनोज खजांची, सुरेंद्र जोशी, बीरेन्द्र एलटी, मनीष, केशव, कपिल, दीपक, अनिल, संदीप,राकेश आदि खिलाड़ी रहे। लोगों ने खेल का आनंद बाहर बैठ कर लिया।
फोटो कैप्शन 02: मैच जीत जाने पर खुशी जताते हुए

 











 

***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया
 -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार

Friday, January 9, 2026



 

 

अटेली की राजनीति में विश्वासघात का आरोप, राव इंद्रजीत सिंह का सीताराम यादव पर तीखा हमला
-पार्षद दीपक चौधरी बोले—जिसे राव इंद्रजीत ने बनाया विधायक, वही आज पीठ में छुरा घोंप रहा
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एक निजी इंटरव्यू में अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें खुला विश्वासघाती बताया है। राव इंद्रजीत सिंह के इन बयानों के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है।
राव इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सीताराम यादव सार्वजनिक रूप से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ दिखाई देते रहे, लेकिन अंदरखाने उनके बेटे के माध्यम से यह संदेश भिजवाते रहे कि अटेली से उन्हें वोट न दिया जाए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि पीठ पीछे वार करने की मानसिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मंच पर साथ खड़े रहना और मैदान में भीतर से नुकसान पहुंचाना अटेली की राजनीति की सच्चाई है, जिसे अब जनता के सामने लाया जा रहा है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो दिखावे में साथ और व्यवहार में विरोध करते हैं। इस पूरे मामले में नगर पालिका पार्षद दीपक चौधरी ने भी सीताराम यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि
सीताराम यादव को विधायक बनाने में राव इंद्रजीत सिंह की सबसे बड़ी भूमिका रही है। आज वही सीताराम यादव अपने राजनीतिक संरक्षक के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। यह राजनीति नहीं, कृतघ्नता है। दीपक चौधरी ने कहा कि अटेली की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में ऐसे लोगों को उचित जवाब देगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राव इंद्रजीत सिंह के इन तीखे आरोपों से महेंद्रगढ़-अटेली क्षेत्र की राजनीति और अधिक विस्फोटक होने जा रही है। यह केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
फोटो कैप्शन 09: राव इंद्रजीत, सीताराम एवं दीपक चौधरी




विश्व हिंदी दिवस-10 जनवरी
हिंदी हर माथे की बिंदी होनी चाहिए-नरेश कुमार
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
पूरे विश्व में हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष  10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी मधुर एवं सबके मन को लुभाने वाली भाषा है।  हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। विश्व भर के करोड़ों लोग आज हिंदी बोलते हैं। फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
हिंदी भाषा अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। विदेश में रहने वाले लोगों को भी अब हिंदी का महत्व पता लग रहा है। क्षेत्र के कई शिक्षाविद हिंदी को बढ़ावा देने के लिए आज भी कटिबद्ध हैं। उनका हिंदी के विषय में क्या कहना है--
**हिंदी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए। हिंदी माथे की बिंदी होनी चाहिए। यह मातृभाषा है इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना चाहिए।  हिन्दी भाषा के विकास और विस्तार हेतु हर संभव प्रयास करने चाहिए।
        --शिक्षाविद नरेश कुमार
 हिंदी बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढऩे और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। यह और भी कम होती जा रही। इसके साथ ही हिन्दी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। जिससे भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। हिंदी के प्रचार एवं प्रसार का प्रयास करना वाहिए।
        शिक्षाविद सतेंद्र यादव
हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इसे आम बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए तथा हर काम हिंदी में करने चाहिए।
  शिक्षाविद निर्मल शास्त्री
हिंदी, भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति, और समृद्धि का प्रतीक है। हिंदी हमारे संविधान की अधिकारिक भाषा है और हमारी राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। हिंदी दिवस के अवसर पर, हमें अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें इसे सीखना, उसका सदुपयोग करना, और उसका संरक्षण करना चाहिए। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए, ताकि हम अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त कर सकें।
  शिक्षाविद मदनलाल
फोटो कैप्शन 08: निर्मल शास्त्री, सतेंद्र यादव, मदनलाल , नरेश कुमार।



फेम इंडिया -
 एशिया पोस्ट सर्वे में देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों में चौधरी धर्मबीर शुमार
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
भिवानी - महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। फेम इंडिया - एशिया पोस्ट द्वारा जारी ताजा सर्वे में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों की सूची में जगह मिली है।
 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महेंद्रगढ़ जिला महामंत्री एवं महेंद्रगढ़ जिला दिशा समिति सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान सांसद धर्मवीर सिंह की प्रभावी कार्यशैली, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और संसद में उनकी सक्रिय भूमिका का परिणाम है। यह गौरव न केवल सांसद का है, बल्कि पूरे  भिवानी महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता का सम्मान है।
 सांसद को मिली इस उपलब्धि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महेंद्रगढ़ जिला महामंत्री एवं महेंद्रगढ़ जिला दिशा समिति सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी,समाज सेवी तेजपाल सैन, सुरेश शर्मा, खरकड़ाबास सरपंच प्रतिनिधि सुबेदार राजेन्द्र प्रसाद, कृष्ण कुमार तंवर, सुबेदार शयोपाल सिंह, विनोद शर्मा,अजित चौहान,  प्रेम कुमार प्रजापत, हवासिंह पूर्व पंच, पूर्व पंच राजपाल, अशोक कुमार, मनीष कुमार चौधरी प्रशान्त,मंजीत तंवर,दीपक धानक ने बधाई दी।
फोटो कैप्शन: चौ. धर्मवीर सिंह






जीरो रेबीज अभियान के तहत कुत्ते एवं बिल्लियों को मुफ्त में लगाए एंटी रेबीज की वैक्सीन *****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
 आरपीएस महेंद्रगढ़, पशुपालन एवं  डेयरी विभाग के सहयोग से कनीना में जीरो रेबीज अभियान के तहत बेसहारा एवं पालतू कुत्ते, बिल्लियों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। मिली जानकारी अनुसार 410 कुत्तों का टीकाकरण किया गया जिसमें 49 पालतू एवं 361 में बेसहारा कुत्तों को टीम बनाकर वार्ड अनुसार वैक्सीन लगाई गई। इसके पश्चात डाक्टर राजेश पारीक के नेतृत्व में वेटरनरी कालेज के छात्रों ने श्रीकृष्ण गौशाला का दौरा किया। श्रीकृष्ण गौशाला प्रधान भगत सिंह व बलवान सिंह आर्य द्वारा गौशाला में हो रहे गायों के रखरखाव एवं संरक्षण के बारे में जानकारी दी। डा. राजेश पारीक द्वारा गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा आश्वासन दिया कि जहां भी गौशाला को वेटरनरी सेवा की जरूरत तो तो वे मदद को तैयार रहेंगे। इस अवसर पर डा. पवन कांगड़ा पशु चिकित्सालय कनीना ने कहा कि अपने पालतू कुत्ते के आसपास के कुत्तों को रेबीज की वैक्सीन अवश्य लगवाए। उन्होंने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिसके होने पर इसका कोई इलाज नहीं। इस मौके पर नगर पालिका पार्षदों एवं कर्मचारियों तथा पंकज कनीनवाल एडवोकेट का विशेष योगदान रहा।  इस अवसर पर डाक्टर योगेश यादव, डाक्टर प्रशांत, अंकित,अंशु एवं तेज सिंह आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 4: कुत्तों को एंटीरेबीज के टीके लगाते हुए



मर्ज किए गए आपरेटर को सेवा सुनिश्चितता का दिया जाए लाभ
-कनीना एसडीएम को दिया ज्ञापन
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
डीआइटीएस से एचकेआरएन में मर्ज किए गए आपरेटरों को  हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 का लाभ प्रदान करने व पोर्टल पर ओटीपी ना आने की समस्या के साथ-साथ 31 जनवरी तक डाटा भरने की समय सीमा के बारे में कनीना एसडीएम के मार्फत एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा बनाए गए संबंधित आनलाइन पोर्टल पर ओटीपी प्राप्त न होने से गंभीर तकनीकी समस्या आ रही है। जिसके कारण आपरेटर पोर्टल पर आपरेटरों द्वारा पंजीकरण/आवेदन नहीं कर पा रहे। जिससे डाटा समय पर नहीं भरे जा रहे हैं। सरकार निर्देशानुसार सभी आपरेटर को 31 जनवरी तक अपना डाटा भरना अनिवार्य किया है किंतु उपरोक्त तकनीकी समस्या कारण कई आपरेटर समय सीमा के भीतर डाटा भरने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि आउटसोर्सिंग नीति भाग एक व दो के अंतर्गत कार्यरत आपरेटरों की पात्रता के संबंध में स्पष्ट लिखित स्थिति से अवगत कराया जाए, 5 वर्ष या इससे अधिक सेवा पूर्ण करने वालों को सेवा की सुनिश्चितता अधिनियम 2024 का लाभ दिलवाया जाए। ओटीपी न आने की समस्या का समाधान किया जाए। जब तक तकनीकी समस्या का समाधान नहीं होता मैनुअल तरीके से डाटा भरने की व्यवस्था करने की अनुमति प्रदान की जाए।
फोटो कैप्शन 03: एसडीएम कनीना को ज्ञापन देते कर्मी





अकेले भारत में मोबाइल के हैं 117 करोड़ यूजर्स
मोबाइल छीन रहा है नींद और आंखों की रोशनी- डा. होशियार सिंह यादव
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव भोजावास स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित लेखक एवं साहित्यकार डा. होशियार सिंह यादव कनीना ने मोबाइल की हानियों पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अकेले भारत में करीब 117 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं। मोबाइल का सीमित उपयोग करना चाहिए। याद रहे पूरे ही विश्व में करीब 500 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं। इससे सिद्ध होता है कि भारत के लोग मोबाइल के आदि होते जा रहे हैं। आज के दिन मोनोफाबिया की बीमारी बढ़ती जा रही है। छोटे बच्चे भी मोबाइल के आदि हैं।
 उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि मोबाइल कोरोना काल से हर जन के बहुत करीब पहुंच गया है। विद्यार्थी और छोटे बच्चे भी अब अछूते नहीं हैं। अमन चैन एवं आंखों की रोशनी कम करने में मोबाइल का अहम योगदान है। कोरोना काल में जहां आनलाइन शिक्षण करवाया गया उसके बाद से मोबाइल की लत ऐसी पड़ी की जिसने सभी की नींद हराम कर दी है। कितने ही विद्यार्थियों की आंखें कमजोर हो चुकी है, चश्मे चढ़ चुके हैं परंतु अब एक ऐसी लत बन गई है कि मोबाइल से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब मोबाइल नहीं होते थे और इंसान बहुत अमन चैन से जीता था, एक दूसरे के सहयोग में भागीदारी करता था, माता-पिता और परिवार के सदस्यों के समीप रहता था, उनसे खुलकर बातें करता था लेकिन अब तो ऐसा वक्त आ गया है कि किसी के पास मोबाइल के अलावा बातें करने का समय नहीं है और मोबाइल पर ही सुबह-शाम चिपके देखे जा सकते हैं। मोबाइल से जहां रेडिएशन निकलते हैं जो हानिकारक होते हैं। ये मस्तिष्क के कैंसर ,उच्च रक्तचाप, हृदयघात जैसे रोगों में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में मोबाइल जो परिवार के पैसे भी खर्च करवाता है इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। मोबाइल एक साधन है इसका जितनी आवश्यकता उतना ही प्रयोग किया जाना चाहिए अन्यथा यह हमारे लिए एक प्रमुख बुराई बनाकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आज बच्चा रोता है तो उसे मोबाइल थमा दिया जाता है परंतु यह नहीं सोचते कि कितना घातक प्रभाव बच्चे की आंखों और शरीर पर डालेगा। यही कारण है कि हर इंसान बच्चा, जवान, बूढ़ा, स्त्री एवं पुरुष सभी के पास मोबाइल होता है और मोबाइल ने इंसान की सुख चैन अमन को छीनने का काम किया है। यह सत्य है कि मोबाइल से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है किंतु इसमें बुराइयां भी कम नहीं हैं। उन्होंने मोबाइल कम से कम प्रयोग करने, रात को सोते समय दूर रखने, हैंड फ्री मोड पर बातें करने की बात कही ताकि शरीर पर कम घातक प्रभाव पड़े।
  उन्होंने लत डालने वाले पदार्थों एवं मोबाइल की हानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे देश में 10 प्रतिशत के करीब आबादी नशे की शिकार है जो नशे के रूप में चाय, काफी के अतिरिक्त बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम, तंबाकू, पान,शराब, भांग चरस, अफीम,ब्राउन शूगर, ई-सिगरेट आदि का नशा करते हैं। यह नशा इंसान को मौत के मुंह में ले जाता है और इंसान का एक बार पीछा कर ले तो उसका पीछा नहीं छोड़ता। ये लत डालने वाले पदार्थ हैं और केवल मौत के बाद ही पीछा छोड़तेे हैं। यदि कोई ऐसा विद्यार्थी हो जो इस इन लतों से पीडि़त है उनसे बचने की अपील की तथा उन्होंने अपने स्वजनों से भी यह बुराई छुड़ाने की अपील की ताकि उनका जीवन सुधर सके। उन्होंने कहा कि कम से कम एक विद्यार्थी एक जन की इस लत को छुड़ा दे तो जीवन सफल हो जाएगा।
उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार नशीले पदार्थ लोगों को जकड़ लेते हैं। हुक्का चिलम आदि में कार्बन मोनोआक्साइड होती है जो हीमोग्लोबिन से मिलकर घातक प्रभाव डालती है। व्यक्ति मौत के घाट चला जाता है। कैंसर, अनिद्रा, बेचैनी, जठर रस का कम उत्पन्न होना, पाचन शक्ति घटना, फेफड़े का कैंसर, खांसी, सर्दी जुकाम और न जाने कितने रोग इनका कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि दो सिगरेट के बराबर एक बीड़ी का नशा होता है, एक घंटे हुक्का पीने से करीब 400 सिगरेट जितना नुकसान होता है, एक सिगरेट करीब 20 मिनट जीवन की कम कर देती है,हक्के में तो अनेकों पदार्थ जैसे टार, निकोटीन, कार्बन मोनोआक्साइड बीड़ी सिगरेट से अधिक होते हैं। उन्होंने ई-सिगरेट का हवाला देते हुए बताया कि यह भी घातक सिगरेट आ गई है। यह शरीर के लिए केवल और केवल नुकसान करती है। जिस परिवार में शराब पीने की लत लग जाती हैं वह परिवार धीरे-धीरे बर्बाद हो जाता है। व्यक्ति की मौत के मुंह में चला जाता है।  ऐसे में अपने अनमोल जीवन को बचाइए और इन लत डालने वाले पदार्थों को दूर भगाइये।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दयानंद अंग्रेजी प्रवक्ता सुंदराह रहे। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र, अभय सिंह राजनीति शास्त्र, उपेंद्र बाबू, शिव कुमार, हनुमान प्रसाद,आरजू, रेणू, बुद्धराम इतिहास प्रवक्ता, वीरेंद्र शास्त्री, वेद प्रकाशमान, सुभाष, जगबीर सिंह, विनोद शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।
 इस मौके पर एनएसएस इंचार्ज राजेश बालवान ने भी विचार रखे। स्कूल प्रांगण की साफ सफाई करवाई।
 फोटो कैप्शन 01 व 02:मोबाइल की बुराइयों के बारे में अवगत कराते हुए डा.होशियार सिंह यादव



घर-घर जाकर आनलाइन किसान पंजीकरण के लिए किया प्रेरित
-सरपंच वर्षा रानी ने किया नेतृत्व
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
अग्रिस्टैक अभियान के अंतर्गत गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा रानी के नेतृत्व में एक सात सदस्यीय टीम ने किसानों के घर-घर जाकर आनलाइन किसान पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाना है।
सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करना है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि वे इसका लाभ उठाएंगे। किसान ऑनलाइन पंजीकरण अधिकारी भूपेंद्र पटवारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा, जिस पर तीन बार ओटीपी आएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में गांव में रह रहे किसानों के अतिरिक्त बहुत सारी आईडी उनकी बुआ-बहनों के नाम से भी हैं, जो शादी के बाद ससुराल में हैं तथा उनसे संपर्क साधा जा रहा है ।
पटवारी ने बताया कि हमने सोशल मीडिया और ग्राम पंचायत के माध्यम से किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया है, लेकिन अभी भी बहुत से किसानों नेआपना पंजीकरण नहीं करवाया है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है ।  इस अवसर पर ग्राम सचिव अनिता यादव, बीर सिंह नम्बरदार, लक्ष्मीचंद नम्बरदार, पूर्व सरपंच ताराचंद, रत्न सिंह, संजय कुमार पंच, कृष्ण जांगड़ा, राजबीर सिंह, सुमेर सिंह चौहान एवं रामपाल सिंह थानेदार सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: चर्चा करते अधिकारी



कशिश यादव का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ स्थायी कमीशन आफिसर पर चयन
-रामबास की निवासी है कशिश
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
रामबास गांव की लड़की कशिश यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में सभी चरणों को उत्तीर्ण करते हुए 109वी रैंक प्राप्त की है। उनका भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट स्थायी कमीशन आफिसर पर चयन नियुक्ति हुई है। कशिश यादव ने इस उपलब्धि का  श्रेय अपने माता-पिता परिवार व गुरुजनों को दिया है।
  पूर्व और प्रधान ओमप्रकाश रामबास ने बताया कि कशिश की इस उपलब्धि ने उनके परिवार का  ही नही बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।  जिससे पूरे गांव में खुशी है। इस अवसर पर सरपंच सरोज देवी, पूर्व सरपंच सुनीता देवी, पूर्व सरपंच प्रेम देवी, पूर्व सरपंच माया देवी, पूर्व सरपंच बनवारी लाल, पूर्व सरपंच युद्धवीर सिंह, पूर्व बार प्रधान ओमप्रकाश रामबास, पूर्व बार प्रधान सुनील रामबास, पूर्व बार प्रधान कुलदीप रामबास,  पूर्व  पार्षद सत्येंद्र यादव, सतीश नंंबरदार, विक्रम नंबरदार, वेद प्रकाश नंंबरदार, जितेंद्र पंच, सिकंदर पंच, कशिश के पिता संजय यादव, कशिश के दादा जगदीश यादव, वेद प्रकाश सहित अनेक ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
फोटो कैप्शन: कशिश यादव



ठंड बढऩे से बढ़ी चाय की चुस्कियां
-मूंगफल,गजक, रेवड़ी, शकरकंदी की बहार
*****************************************************************************
*******************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में विगत दिनों से ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ती ही जा रही है जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन सुबह धुंध पड़ती है तो दिनभर कड़ाके की ठंड पड़ती है।
दुकानदार महेश, कुलदीप दिनेश, सुरेश आदि ने बताया कि ठंड के चलते वे देर से दुकान पर आते हैं। सर्दी बढ़ जाने से चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। चाय विक्रेताओं की बिक्री बढ़ी है। क्षेत्र में गजक, मूंगफली और शकरकंदी की आवक बढ़ी है। 14 जनवरी मकर संक्रांति का त्यौहार आने में एक माह से भी कम समय बचा है।
चाय की मांग अधिक-
ठंड के कारण लोग चाय अधिक पीते हैं। चाय विक्रेता पोंडा चायवाला, महाशय चायवाले ने बताया कि यूं तो सर्दी एवं गर्मी चाय की मांग होती है किंतु सर्दियों में चाय की मांग अधिक होती है। एक सौ चाय तक अधिक बिकती हैं। चूंकि सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े तो पहनते ही हैं वहीं गर्मागर्म चाय पीकर प्रसन्न नजर आते हैं। चाय की दुकानें जगह जगह खुल गई हैं।
बाजार में आये सर्दी के खाद्य पदार्थ-
बाजार में मूंगफली, गजक, रेवड़ी, शकरकंदी की बहार आ गई है। जहां भी देखे वहीं सब्जी की दुकानों पर शकरकंदियों के ढेर लगे हैं वहीं जगह जगह जमकर मूंगफली भूनकर बेची जा रही हैं। मूंगफली के साथ लोग गजक रेवड़ी भी बेच रहे हैं। दो से तीन माह तक इन पदार्थों की बिक्री कर सैकड़ों लोग रोटी रोजी कमा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र में धुंध का नजारा
            07: बाजार में सजी मूंगफली एवं गजक

 












 

***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया
 -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार

Thursday, January 8, 2026



 



राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में एफएलएन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
- 76 प्राथमिक शिक्षकों ने लिया भाग
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में प्राथमिक शिक्षकों के लिए मौलिक साक्षरता एवं गणित (एफएलएन) विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए 76 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिलबाग सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, कनीना उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मौलिक शिक्षा में साक्षरता एवं गणित की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। शिक्षक की पहली और सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विद्यार्थी की शैक्षिक नींव को मजबूत करना है, तभी सही मायनों में शिक्षित, सक्षम और उत्कृष्ट विद्यार्थियों का निर्माण संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कुमार कौशिक, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने मौलिक साक्षरता एवं गणित की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा की अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से संप्रेषित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ सुदृढ़ नहीं होगी, तब तक नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कक्षा शिक्षण में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं बाल-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाएं, ताकि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का समुचित विकास हो सके।
इस अवसर पर एबीआरसी ओम रति, मनोज कुमार, मीना देवी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक ओमप्रकाश,  लिपिक पंकज यादव, अनुराधा, गुलशन यादव, सुनील कुमार, लेखाकार प्रियंका शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 10: एफएलएन समापन समारोह में नरेश कौशिक



कैसे करें परीक्षा की बेहतर तैयारी--
-परीक्षा का भय सिर पर न पाले-राजेश बालवान
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
परीक्षाएं सिर पर है तथा विद्यार्थी जी जान से परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। अच्छे अंक पाने के लिए प्रवक्ता राजेश बालवान का कहना है कि सर्वप्रथम किसी भी बच्चे के अंदर कोई भी परीक्षा से संबंधित भय नहीं होना चाहिए। प्रत्येक बच्चे के अंदर परीक्षा से संबंधित उत्साह और ऊर्जावान होना चाहिए। बच्चों को कक्षा में रुचि पूर्ण पढ़ाई करनी चाहिए।  सिर्फ अपनी मेहनत पर भरोसा करें और तनाव पर काबू रखें शारीरिक रूप से सक्रिय होने से भी चिंता को कम किया जा सकता है। कम समय का उचित उपयोग करें। किसी भी चीज को हल्के में ले ले अपने आप को आराम दें । कभी भी असफलता के बारे में न सोचे। दोस्तों से तैयारी के बारे में नहीं पूछो, व्यायाम करें । जहां आप अध्ययन कर रहे हैं वहां पर एक खुशबूदार अगरबत्ती जला दे ताकि आपका मन स्वस्थ रह सके। परीक्षा आते ही रट्टू तोते न बन जाए बल्कि पढ़ाई पर ध्यान दें। बस पढ़ते जाए परीक्षा से कम से कम 10 दिन पूर्व पुन: रिवीजन करें। पढ़ाई करते वक्त साथ वातावरण होना जरूरी होता है। हमेशा प्रसन्नचित्त रहने से मन स्वस्थ रहेगा जिससे कि पढ़ाई में मन लगेगा। पढ़ाई करते वक्त हो सके तो जोर से सांस ले तथा आंखें किसी हरे पेड़ या फिर थोड़े समय के लिए गमले के पौधे पर टिका लेनी चाहिए। इससे लाभ मिलता है। जो पढ़े उसे थोड़ी देर बाद एक पन्ने पर लिखकर देखे कि जो पढ़ा उसमें से कितना सही है। किसी भी प्रकार से मन में संकोच न लाए नहीं तो असफलता का विचार आएगा। यदि आप में आत्मविश्वास होगा तो आप हर मुसीबतों का सामना डटकर कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए उचित शेड्यूल बनाएं। सोने को पर्याप्त समय दें, मानसिक अभ्यास करें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिये, दिमाग को आराम करने दें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
फोटो कैप्शन: राजेश बालवान



9 जनवरी को एंटी रेबिज के लगाये जाएंगे टीके
-आरपीएस कालेज के डाक्टरों की टीम पहुंचेगी कनीना
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
आरपीएस वेटरीनरी साइंस कालेज महेंद्रगढ़ के डाक्टरों की कनीना राजकीय पशु चिकित्सालय में एंटी रेबिज के टीके लगाएगी।
  विस्तृत जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डा. पवन कांगड़ा ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को राजकीय पशु चिकित्सालय कनीना में सुबह 10:30 बजे कैंप लगाकर एंटी रेबिज के टीके लगाये जाएंगे। करीब एक सौ विद्यार्थी चिकित्सक न केवल चिकित्सालय में अपितु हर वार्ड में कुत्तों को एंटी रेबिज के टीके लगाएंगे। उन्होंने बताया कि  टीमें सभी वार्डों में जाकर बेसहारा कुत्तों का टीकाकरण  करेंगी।  जिन्होंने घर में कुत्ते एवं बिल्ली पाल रखी हैं वे सभी पशु चिकित्सालय में मुफ्त में टीके लगवा सकते हैं।





रोडवेज की बस से 60 भक्त पहुंचे खाटूश्याम 
-दो भक्तों को दिया गया सम्मान
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
 यूं तो समय समय पर खाटू श्याम के लिए भक्त जाते रहते हैं। फरवरी माह में तो अपार भीड़ जाएगी किंतु 60 भक्त रोडवेज की बस बुक करके गुरुवार को खाटू श्याम पहुंचे। खाटू श्याम में श्याम बाबा के दर्शन करके शाम को सकुशल सभी लौट आए।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सुरेश कुमार और रवि कुमार ने बताया कि 60 भक्तों को इस बस से ले जाया गया तथा वापस लाया गया। जिसमें प्रथम और द्वितीय दो भक्तों को चुना गया। जिनको खाटू श्याम का पट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने बताया लाटरी सिस्टम से विजेता निकाले गए। विजेताओं में कमलेश प्रथम तथा सोमपति द्वितीय स्थान पर रही। इन दोनों को स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया।
 सुरेश कुमार और रवि कुमार ने बताया कि कनीना एवं आस पास के करीब 60 भक्तों ने सहमति जताई कि रोडवेज की बस को खाटू श्याम ले जाया जाए। जिसके चलते सभी तैयारियों में जुट गए। उनके लिए खाना- पीना, दर्शन आदि का सभी खर्च भक्तों का था। रोडवेज की बस सुबह कनीना बस स्टैंड से कनीना मंडी होकर रवाना हुई और करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर खाटू श्याम पहुंची। जहां भक्तों ने दोपहर बाद तक दर्शन किए और वापस कनीना पहुंच गए।
 इस दौरान उन्होंने बताया कि दो भक्तों प्रथम और द्वितीय का चुनाव लाटरी सिस्टम से किया गया ताकि भक्त खुश रहे। ऐसे में प्रथम और द्वितीय का लाटरी सिस्टम से विनर घोषित किया  और दोनों को बस में ही पुरस्कृत किया गया।
फोटो कैप्शन 07: कनीना से खाटू श्याम को रवाना होती बस
             08: विनर भक्त को पुरस्कृत करते हुए




केबीसी में जीता एक लाख रुपये का पुरस्कार
-छात्राओं का स्कूल में किया गया सम्मान
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास की छात्राओं ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय केबीसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा के कर कमलों से एक लाख रुपए का  पुरस्कार प्राप्त किया। गांव कोरियावास पहुंचने पर ग्राम पंचायत कोरियावास तथा क्षेत्रवासियों व विद्यालय के स्टाफ ने उनका फूल मालाओं  से स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ खुली जीप में छात्राओं साक्षी, अनुष्का सारिका ,दीपिका ,निकिता को फूल माला पहनाकर विद्यालय तक लाया गया। विद्यालय पहुंचने पर उनके लिए ग्राम पंचायत  कोरियावास के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय   की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कोरियावास की ओर से विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा 11000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। कोसली से पधारे प्रवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को  500 रुपये-500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव धर्मपाल शर्मा ने विजेता छात्राओं को स्वकोष से  2500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। प्रवक्ता डा. सुरेंद्र कुमार ने विजेता छात्राओं को 1000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। एसएमसी प्रधान संतोष यादव ने भी अपनी ओर से 500रुपए का नगद पुरस्कार छात्राओं को दिया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा पांचों बच्चो ने कोरियावास  के साथ पूरे जिला महेन्द्रगढ़ का नाम सारे हरियाणा मे रौशन किया है इसमे बच्चो, इनके माता पिता ,सारे गुरुजनों ,खासकर इनके मार्गदर्शक अध्यापक महेश कुमार व प्राचार्य की कङी मेहनत का परिणाम है। इन बच्चो ने सिद्ध कर दिया की सरकारी स्कूल के बच्चे किसी से कम नहीं है। यदि इंसान आत्मबल से लग्न से दृढ निश्चय से मेहनत करे तो अपने बड़े से बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है।
प्राचार्य डा. सतवीर इंदौरा ने टीम मार्गदर्शक महेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होने पूरे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के सांझा सहयोग से इन छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर प्रवक्ता डा. सुरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, रागिनी शर्मा ,पूनम कुमारी,संतोष ,धानक उत्थान समाज के प्रधान राम सिंह ,अतर सिंह खनगवाल अतर सिंह सीलन , सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, पंच राकेश ,जे ई विनय कुमार, नवीन कुमार आदि अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: केबीसी में जीतकर आये विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए


ठंड बढ़ी, कभी धूप तो कभी छांव
-दिनभर लोग सेकते हैं आग
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में ठंड बढऩे से लोग दिनभर आग सेेकते देखे गए। वे  ऊनी कपड़ों में लिपटे देखे गए। सुबह धुंध पड़ी और दोपहर आते आते सरज की धूप खिली। दूर दराज तक पीले रंग की सरसों नजर आई। कभी कोहरा पड़ता है तो कभी छांव होती है या फिर कड़ाके की ठंड पड़ती है। गत दिनों कोहरा एवं पाला पड़ा वहीं कुछ बूंदाबांदी भी हुई थी।
 उधर ठंड के चलते जहां सड़कों पर तथा गलियों में लोग कम घूमते नजर आए किंतु ठंड खड़ी सरसों और गेहूं की फसल के लिए लाभप्रद बताई जा रही है। यदि लगातार ठंड बढ़ी तो आने वाले समय में बेहतर पैदावार होने की संभावना है। इस बार किसानों ने विगत वर्ष के बराबर ही सरसों फसल उगाई है वहीं गेहूं की फसल विगत वर्ष की तुलना में करीब बराबर भूभाग पर है। दिन भर लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे एवं घरों में दुबके नजर आए। किसान सूबे सिंह,अजीत, दिनेश, महेश ,सुरेश राजेंद्र आदि ने बताया कि ठंड फसलों के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगी। उधर स्कूलों का अवकाश चलने के कारण विद्यार्थी घरों में दुबके हुए हैं। 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।
फोटो कैप्शन 05: धूप में दूर तक धरा पीली नजर आती।



समाधान शिविर में सुनी गई जनता की समस्याएं
- 6 शिकायतों का मौके पर ही हुआ निपटारा
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आमजन की शिकायतों को सुनकर उनका निवारण किया गया। आज के शिविर में कुल 10 शिकायतें प्रशासन के समक्ष आईं, जिनमें से अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया।
शेष 4 शिकायतों के संदर्भ में प्रशासन द्वारा उन्हें समाधान शिविर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि संबंधित विभाग जल्द से जल्द इनका निवारण सुनिश्चित कर सकें।
एसडीएम ने निवासियों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उपमंडल कार्यालय पहुंच सकते हैं। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है।
फोटो कैप्शन 04: आमजन की शिकायतें सुनते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।





7 दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
-श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को किया गया पुरस्कृत
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में एनएसएस शिविर के समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सुनील खुडानिया ने की। प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों को संबोधित किया और इस विशेष शिविर में बच्चों ने जो सराहनीय कार्य किया है। उनको पुरस्कृत भी किया गया। सभी स्वयंसेवकों को भविष्य में अच्छे कार्यों के लिए सुझाव दिए गए।
 प्राचार्य ने सभी बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के लिए जो भी क्रियाकलाप उन्होंने सीखे उनको जीवन में उतारने पर बल दिया। सभी स्वयंसेवकों ने इस शिविर के दौरान जो कुछ सीखा उसको जीवन में उतारने की प्रतिज्ञा ली। स्वयंसेवकों ने कहा कि इस शिविर में सीखाया गया उससे जीवन में बदलाव आ सकता है।
एनएसएस प्रभारी डा. मुंशी राम ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित किया और श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि जीवन में अहम भूमिका एनएसएस कैंप निभाता है। जीवन जीना सिखाता है। अपने आप में ही एक अनुशासन प्रतिज्ञा है जो जीवन में सदा काम आती हैं। उन्होंने बताया कि एनएसएस बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाती है। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। शिविर के दौरान का सभी स्वयंसेवकों ने पूरे विद्यालय की सफाई बड़ी मेहनत और लगन से की। पूरा विद्यालय अब साफ-साफ दिखाई देता है। जहां कहीं भी कूड़ा करकट पड़ा हुआ था वह स्वयंसेवकों ने अच्छी तरह से सफाई की। इस मौके पर रवि यादव प्रवक्ता अंग्रेजी, गुरदीप प्रवक्ता गणित, उमेद, बलदीप प्रवक्ता इतिहास, ईश्वर सेवादार, सुधा सेवादार, अमृत सिंह राघव विशेष शिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ



स्वयंसेवकों का संदेश













- खुद को जगा दो, नशे को भगा दो
--भोजावास में शुरू हुआ एनएसएस शिविर
************************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान के नेतृत्व में  सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाग सिंह चेयरमैन व विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रधान एसएमसी राकेश कुमार रहे। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई। इसके बाद नशा एक अभिशाप विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेवकों  ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें साक्षी ने प्रथम तथा ने तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को बताया कि नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना ही समझदारी है। डा. पूखराज दयानन्द  यादव, बुधराम, अमित शर्मा प्रवक्तागण ने भी बच्चों को संबोधित किया तथा भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए स्वयं सेवकों की प्रशंसा की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया गए। इस मौके सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता, अर्थ शास्त्र, प्रवीण शर्मा, उपेन्द्र बाबू,शिव कुमार, हनुमान आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते हुए

 

***प्राचार्य कुतरूं के कारनामे, इसी ब्लाग पर 14 जनवरी से
   -पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
 ***साल में एक विज्ञापन भी नहीं दिया
 -वो मेरे पास प्रकाशन हेतु न भेजे समाचार