ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, September 13, 2026
नांगल चौधरी क्षेत्र के लिए करीब 284 करोड़ रुपये की लागत बन रहे तीन नए जलघर, 39 गांवों को होगा फायदा -नारनौल शहर के पांचों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी : रणबीर सिंह गंगवा ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों और ढांचागत सुविधाओं को नई रफ्तार दी जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। श्री गंगवा रविवार को नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा से सटे नांगल चौधरी क्षेत्र की परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि यह अंतिम छोर वाला इलाका है। जन स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के लिए करीब 284 करोड़ रुपये की लागत से सिरोही बहाली, मुसनोता और आसरावास में तीन नए स्वतंत्र जल घर बनाए जा रहे हैं। इससे नांगल दुर्गु व नांगल चौधरी (मोहनपुर) सहित लहरोदा जलापूर्ति योजना से जुड़े 39 गांवों को लाभ मिलेगा। सिरोही बहाली पैकेज में काम शुरू होकर स्टोरेज टैंक की खुदाई हो रही है, जबकि शेष दो पैकेजों के टेंडर खुल चुके हैं और शीघ्र ही कार्य आदेश जारी होंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नारनौल शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 226 करोड़ रुपये की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के पांचों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और दर्जनों पुराने बूस्टिंग स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने बताया कि जिले के कुतबापुर, रामपुरा, बड़कोदा और सीहमा नहरी आधारित जलघरों के सुदृढ़ीकरण तथा खामपुर-खासपुर गांवों के लिए नए जलघर के निर्माण के लिए भी करीब 35 करोड़ रुपये की योजना तैयार कर ली गई है, जिससे 18 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का काम तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जिलेभर के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। फोटो कैप्शन 09: संबंधित है
कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला के चुनाव -कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के लिए भरा गया एक-एक नामांकन ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जहां दो दिनों तक नामांकन चला। रविवार नामांकन का अंतिम दिन था। कृष्ण कुमार डागर पूर्व प्राचार्य कनीना एवं गोशाला प्रशासक ने बताया कि दो दिनों में 11 आवेदन समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी के लिए आए हैं। सोमवार को छटनी होगी और लगभग समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना बन गई है। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए नरेंद्र कुमार, उप प्रधान यादवेंद्र सिंह, सचिव कुलदीप, सह सचिव के लिए धर्मवीर, खजांची के लिए रामप्रताप तथा वार्डन के लिए 6 सदस्यों के लिए रमेश कुमार, विजयपाल यादव, रामपाल, मुकेश कुमार, हनुमान सिंह और तुलसीराम के नामांकन आए हैं। अब 11 सदस्यीय समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई। उन्होंने बताया कि प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव, खजांची के अतिरिक्त 6 सदस्य चुने जाने हैं। कार्यकारिणी 6 सदस्यों सहित 11 पदाधिकारी होते हैं। इस प्रकार प्रत्येक सदस्य तथा पदाधिकारी के लिए एक एक आवेदन प्राप्त हुआ है। फोटो कैप्शन 8: नामांकन भरते हुए रामप्रताप
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल -चल रहा है अभी भी इलाज ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर के पास 8 सितंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज पीजीआई रोहतक चल रहा है। कलवाड़ी के नरेश कुमार ने पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और पांच भाई हैं। 8 सितंबर को रात 9 बजे सूचना मिली कि उसके भाई कंवर सिंह का लड़का संजय, भारत पेट्रोल पंप दौंगड़ा अहीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तुरंत मौके पर जाकर देखा तो संजय सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा था जिसे एंबुलेंस की सहायता से नारनौल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाई किंतु अधिक चोट होने कारण से रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। नरेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया है।
सामान्य से 25 फीसदी कम हुई वर्षा -हरियाणा एनसीआर दिल्ली 15 से 19 सितंबर के बीच हो सकती है वर्षा ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून का अन्तिम दौर चल रहा है। साल 2026 में अल-नीनो का मानसून पर मिला-जुला असर देखने को मिला। इस महीने के तीसरे सप्ताह में मानसून की विदाई तकरीबन तय है। हरियाणा राज्य में 1 जून से 13 सितम्बर तक कुल मानसून बारिश 303.2 मिलीमीटर हुईं जबकि इस दौरान 403.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 25 फीसदी कम हुई है। हरियाणा के दो तीन जिलों भिवानी, गुडग़ांव, कुरूक्षेत्र मानसून बारिश सामान्य के आसपास हुईं हैं जबकि 19 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल अल-नीनो का साया साफ़ तौर पर देखने को मिला। मानसून की विदाई से पहले आने वाले सप्ताह में जाते जाते मानसून गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। वर्तमान परिदृश्य में लगातार दक्षिणी पूर्वी मानसून हवाओं के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमतौर पर मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है और बिखराव वाली खंड बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मानसून गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों और उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली 15 से 19 सितंबर के बीच में एक बार फिर से मानसूनी बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 सितंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंच जाएगी और मानसून एक्सेस और पश्चिमी विक्षोभ के इंटरेक्शन मिलन की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। जिससे सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 60-70 फीसदी इलाकों में मानसून बारिश की गतिविधियों विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ और उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद में हल्की से मध्यम कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। जबकि मध्यवर्ती जिलों रोहतक झज्जर के साथ पूर्वी जिलों और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश बूंदाबांदी कुछ स्थानों पर तेज बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मानसून आंकड़ों में हल्की बढ़ोतरी होगी उसके बाद मानसून की विदाई लगभग तय है क्योंकि राजस्थान पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी हवाएं चलने लगेगी। वर्तमान समय में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लावणी फसलों की कटाई कार्य जोरों पर चल रहा है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की मौसम गतिविधियों के अनुसार अपने कृषि कार्यों को अंजाम दे। अपने फसलों को सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित करें और तिरपाल आदि का प्रबंधन करें। फोटो कैप्शन: चंद्रमोहन मौसम विशेषज्ञ
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को -गणेश को समर्पित है यह पर्व-दीपक कौशिक ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी और नौ दिनों तक पूजा अर्चना करने के बाद दसवें दिन का गाजे बाजे के साथ किसी तालाब या नदी आदि में इसका विसर्जन किया जाएगा। दीपक कौशिक ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गणेश बुद्धि का प्रतीक है, इसलिए महिलाएं इस दिन व्रत रखती है। व्रत का प्रावधान दिन भर चलता है और रात को खाना खा लेती हैं किंतु इस दिन चंद्र दर्शन नहीं किए जाते वरना पाप लगता है। गणेश जी की पूजा के पीछे कई कथाएं प्रचलित है जिनम माता पार्वती स्नान करते वक्त गणेशपुर एक बालक को उत्पन्न करके द्वारपाल बनाती है और उसका सर शिव भोले काट देते हैं। तत्पश्चात पार्वती के रूद्र रूप ग्रहण करने के पश्चात हाथी का शीश जोड़ा जाता है। कथा अनुसार पार्वती ने पुतला बनाकर गणेश नाम रखा और द्वार पर खड़ा कर दिया, यह आदेश दिया कि जब तक वह स्नान नहीं कर ले तब तक किसी को अंदर आने नहीं देना। तभी शिव भोले अंदर आना चाहते थे किंतु गणेश ने रोक दिया। भोजन में विलंब होने के कारण महादेव ने नाराज होकर शीश काट दिया। शिव भोले के अंदर आने पर पार्वती ने पूछा -क्या बाहर तुम्हारा पुत्र पहरा नहीं दे रहे थे। तब उन्होंने बताया कि उसका सिर तो काट दिया गया। तत्पश्चात पार्वती क्रोधित हुई और एक हाथी के बच्चे का सिर लाकर धड़ से जोड़ दिया। पार्वती गणेश को पाकर प्रसन्न हुई, प्रेम पूर्वक भोजन कराकर पूजा की गई। यह घटना भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी की है। इसलिए इस दिन यह गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। फोटो कैप्शन: दीपक कौशिक
प्रतिभा सम्मान समारोह में जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित -मेहनत को मंच मिले तो समाज खुद तरक्की करता है : रणबीर सिंह गंगवा ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शनिवार को नांगल चौधरी स्थित जांगिड़ सभा भवन में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगिड़, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र की पहचान वहां की प्रतिभाओं से होती है। जब किसी युवा की मेहनत और उपलब्धि को समाज का सम्मान मिलता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराई है और आज युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है। श्री गंगवा ने कहा कि आज युवाओं के सामने शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढऩे के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश के प्रतिभावान युवा अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने जांगिड़ सभा भवन के निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोटे से 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य मंत्री ने ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव सरिता जांगिड़ को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में जांगिड़ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जांगिड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, चेयरमैन रोहताश जांगिड़, विद्यासागर सहित अभिभावक और समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 06:सम्मानित करते जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा।
मुफ्त चिकित्सा शिविर में 45 मरीजों ने उठाया लाभ ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। सेवा भारती एवं उजाला सिग्रस अस्पताल की ओर से कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल की धर्मशाला में मुफ्त चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। जिसमें 45 रोगियों ने कैंप में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। विगत साढ़े नौ सालों से हर माह के दूसरे रविवार को यह शिविर लगता है जिसमें अब तक हजारों रोगियों ने लाभ उठाया है। रविवार को लगे इस कैंप में उजाला सिग्रस अस्पताल रेवाड़ी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनीष वर्मा, इंटरनल मेडिसिन डा. राकेश केसरी, सामान्य रोग विशेषज्ञ डाा. हर्ष ने अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान की शिविर में बीपी शुगर एक की निशुल्क जांच की और दवाइयां भी प्रदान की गई। सिग्नस अस्पताल से प्रताप यादव, पवन लखानी ,कृष्ण यादव, किरण यादव, तरुण आई टेक्नीशियन उपस्थित रहे। कनीना मंडी के योगेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती कनीना द्वारा शाम 5 बजे से 6:30 आर्य समाज मंदिर कनीना में गरीब, वंचित, पिछड़े एवं अभावग्रस्त लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र चलाया जाता है जिसमें 80 से 100 मरीज प्रतिदिन आते हैं। दवाइयां बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शाम तीन से पांच बजे गोविंदबाई धर्मशाला में दिया जाता है। इस अवसर पर सेवा भारती कनीना के सुरेंद्र शर्मा, जगदीश आचार्य, सुरेंद्र सिंह, शिव कुमार अग्रवाल, डा. वेद प्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर, दिनेश जांगड़ा आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 5: कैंप में डाक्टर मरीजों की जांच करते हुए
कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न -संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। जिला कांग्रेस कमेटी महेन्द्रगढ़ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया की अध्यक्षता में कनीना ब्लाक अध्यक्ष राम किशन यादव के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, डा. राजवती, सुरेन्द्र पाराशर सहित सभी फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से उनके-अपने क्षेत्र की विस्तृत संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तथा सभी मंडलों व ब्लाकों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची और नाम मांगे, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आम जनमानस की आवाज है और आने वाले समय में हमें घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजवती जी ने भी बैठक को संबोधित किया और महिला कांग्रेस को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार ब्लाक अध्यक्ष निजामपुर रामकिशन यादव ब्लाकाध्यक्ष कनीना, सुमेर सिंह अटेली, मनपाल यादव ब्लाकाध्यक्ष नारनौल, विक्रम यादव ब्लाकाध्यक्ष नांगल चौधरी, रामरूप लांबा ब्लाक अध्यक्ष सतनाली सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 04:सत्यवीर झूकिया संबोधित करते हुए
हिंदी दिवस-14 सितंबर हिंदी हर माथे की बिंदी होनी चाहिए-नरेश कुमार ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। पूरे भारत में हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया। सन 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। वर्ष 1949 में काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। चूंकि अ-हिन्दी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। इस कारण हिन्दी में भी अंग्रेजी भाषा का प्रभाव पडऩे लगा। हिन्दी दिवस के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन छात्र-छात्राओं को हिन्दी के प्रति सम्मान और दैनिक व्यवहार में हिन्दी के उपयोग करने आदि की शिक्षा दी जाती है। क्या कहते हैं हिंदी के जानकार- ***हिंदी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए। हिंदी माथे की बिंदी होनी चाहिए। यह मातृभाषा है इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना चाहिए। हिन्दी भाषा के विकास और विस्तार हेतु हर संभव प्रयास करने चाहिए। शिक्षाविद ,नरेश कुमार हिंदी बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढऩे और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। यह और भी कम होती जा रही। इसके साथ ही हिन्दी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। जिससे भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। हिंदी के प्रचार एवं प्रसार का प्रयास करना वाहिए। शिक्षाविद, निर्मल सिंह हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इसे आम बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए तथा हर काम हिंदी में करने चाहिए। शिक्षाविद, सत्येंद्र सिंह हिंदी, भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति, और समृद्धि का प्रतीक है। हिंदी हमारे संविधान की अधिकारिक भाषा है और हमारी राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। हिंदी दिवस के अवसर पर, हमें अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें इसे सीखना, उसका सदुपयोग करना, और उसका संरक्षण करना चाहिए। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए, ताकि हम अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त कर सकें। शिक्षाविद ,मदनलाल फोटो कैप्शन: मदनलाल, नरेश कुमार, निर्मल सिंह, सत्येंद्र सिंह
गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई -पटना बिहार से दो छात्राओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो छात्राओं तनिषा एवं ओमवती, निवासी सिहोर को पाटलिपुत्र, पटना (बिहार) से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी डा. कविता ने बताया कि दोनों छात्राएं 9 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे घर से कालेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन कालेज जाने के बजाय वे बिना परिजनों को बताए सीधे पटना बिहार में रह रही अपनी बड़ी बहन के पास चली गईं। दोपहर करीब 3 बजे तक दोनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने थाना शहर कनीना में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी माध्यमों से गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दोनों छात्राओं के पटना बिहार में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे पाटलिपुत्र, पटना बिहार से दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे कालेज जाने के बजाय बिना परिजनों को बताए अपनी बड़ी बहन, जिसकी शादी पटना बिहार में हुई है, से मिलने के लिए सीधे पटना चली गई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों छात्राओं को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। दोनों छात्राओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा मामले में दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसडी विद्यालय ककराला में दादा दादी दिवस मनाया गया -आयोजित किए गए कई कार्यक्रम ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में रविवार को में ग्रैंडपेरेंट्स डे/दादा-दादी दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ सरस्वती पूजन, कोआर्डिनेटर बिंदु तथा समारोह में मौजूद महिलाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मातृशक्ति का स्वागत तिलक लगाकर एवं ग्रैंडपेरेंट्स डे के कार्ड प्रदान कर किया। बच्चों के दादा-दादी को समर्पित भाषण, माताओं द्वारा नृत्य, गान, खेल, कार्यक्रम गतिविधियों ने सबका मन मोह लिया। प्राथमिक सेक्शन की कोआर्डिनेटर बिंदु ने अपने वार्षिक पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि एसडी विद्यालय खेल एवं गतिविधियों के माध्यम पढ़ाई कराता है ताकि बच्चा उसे मनोरंजन के साथ सीखे। इस अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन भी किया गया। अभिभावको ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विचार विमर्श किया। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी उपस्थित अभिभावकों को दादा-दादी दिवस की बधाईयां दी, व अभिभावक-अध्यापक बैठक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैठक जागरूक अभिभावकों के लिए अध्यापकों से समय-समय विचार विमर्श करने व बच्चों के लिए सही मार्ग का चुनाव व सहयोग का आधार है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह, डायरेक्टर ओम प्रकाश, सीईओ आरएस यादव, डिप्टी डायरेक्टर पूर्ण सिंह तथा प्राचार्य श्री अरविंद कुमार तोमर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 02: मटका दौड़ करते हुए महिलाए 03: उपस्थित दादा दादी, नाना नानी
एक दिवसीय गोष्ठी 15 सितंबर को कनीना में ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। कृषि एवं कल्याण विभाग नारनौल द्वारा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन एनएफएसएम न्युट्री सिरियल स्कीत स्कीम के तहत मिलेट खाओ अभियान का जिला स्तरीय उत्सव 15 सितंबर 2026(मंगलवार) को बाबा मोलडऩाथ मंदिर मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों से अधिकारी पहुंचेंगे। कृषि विभाग के अरविंद कुमार ने बताया कि विभिन्न अधिकारी अपने विभागों की संपूर्ण जानकारी देंगे। अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने का अनुरोध किया है।
बाबा दयाल की
भव्य मूर्ति का किया अनावरण -अतरलाल रहे मुख्य अतिथि ***************************************************************** ******************************************************* ***************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के खेड़ी तलवाना गांव में लोक देवता बाबा दयाल महाराज का मेला तथा भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें अतरलाल एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रामीणों ने बाबा दयाल की भव्य मूर्ति का अनावरण किया। महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर भव्य कलश यात्रा निकालकर गांव के माहौल को भक्तिमय बना दिया। अतरलाल ने बाबा दयाल के दरबार में चादर चढ़ाकर समाज में सुख समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। उन्होंने कहा कि मेले तथा भंडारे समाज में भाईचारा और समन्वय बढ़ाने का काम करते हैं। बाबा दयाल मंदिर कमेटी के सदस्यों ने नेताजी अतरलाल को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित दास मोहित कौशिक और आचार्य सचिन शास्त्री वृंदावन द्वारा सनातन धर्म, रीति एवं पूर्ण विधि विधान द्वारा हवन यज्ञ करके बाबा दयाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीणों, महिलाओं तथा बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। अतरलाल ने शानदार मेला भरवाने तथा मूर्ति स्थापित करने के लिए खेड़ी गांव का आभार किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह नंबरदार, डा. मुकेश, कैप्टन अभय सिंह, राजकुमार तंवर, सूरज, नरेश सिंह, संदीप फौजी, राजू पंडित, बिट्टू पुजारी, सतपाल सिंह, किशन सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील, मुकेश एडवोकेट, विनयपाल, वेदप्रकाश, सूबेदार विनोद सिंह, कर्ण, मनोज श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 01: बाबा दयाल के दरबार में चादर चढ़ाते हुए लोग
Saturday, September 12, 2026
36 दिन की हड़ताल के बाद सफाई कर्मचारी लौटे काम पर -उत्साहित दिखाई दिए कर्मचारी ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। क्षेत्र में लगातार 36 दिन से चल रही हड़ताल आखिर शुक्रवार को समाप्त हो गई। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली थी। कनीना में शनिवार को सुबह से ही सभी कर्मचारी काम पर आ चुके थे। और सभी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। क्षेत्र में लंबे समय से कही कूड़े के ढेर तो कही नाली भरी दिखाई दे रही थी हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही थी। रविवार को सारा दिन कनीना में हर तरफ सफाई कर्मचारी काम करते नजर आए । संघ के प्रधान अनिल मलिक ने सभी कर्मचारियों कि तरफ से सरकार का आभार व्यक्त किया। और कहा कि बहुत जल्दी कनीना को पहले जैसा चमकता हुआ बना देंगे। कनीना वासियों को मिली राहत--- कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने से कनीना वासियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल समाप्त होने से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कनीना की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री के 17 सितंबर के आगमन को लेकर नगरपालिका कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुके है। फोटो कैप्शन 06: सफाई कर्मी लौटे काम पर
5100 रुपए की लगाई सवामणी - गायों को खिलाया मीठा चारा ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में सूबेदार कृष्ण कुमार ने अपनी मां ग्यारसी देवी की पुण्यतिथि पर गेायों के लिए 5100 रुपए की सवामणी लगाई। सू. कृष्ण कुमार ने कहा कि गायों की सेवा सबसे बेहतर सेवा होती है। जो गाए अपने घर में नहीं पाल सकते हो गोशाला में आकर सेवा कर सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण भी गायों के सेवक थे ऐसे में गोपाल कहलाते थे। उन्होंने सभी सेवाओं में सर्वोत्तम सेवा गायों की बताई। इस अवसर पर सूबेदार कृष्ण कुमार की पत्नी, धर्मपाल, सुनील कुमार, परिवार के अन्य सदस्य, कृष्णा कुमार पूर्व प्राचार्य एवं गोशाला प्रशासक उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 5: गायों के लिए सवामणी लगाते हुए
पिता की स्मृति में मनोज कुमार ने किया पौधारोपण ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। पर्यावरण संरक्षण और अपने दिवंगत पिता रत्न सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास ने गांव रामबास में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। मनोज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पिता की स्मृति में लगाया गया यह पौधा उनके प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। बताया की पशु अस्पताल व उनके आस पास एक स्मृति वन तैयार किया गया है जिसमें फलदार व छायादार पौधे लगातार कई सालों से लगायो जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों की स्मृति में पौधे लगाएं तथा उन्हें नियमित रूप से पानी देकर सुरक्षित रखें। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी। फोटो कैप्शन 03: मनोज कुमार पौधारोपण करते हुए
नामांकन के पहले दिन नहीं भरा गया कोई नामांकन -सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने की बन रही है संभावना ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर नामांकन के प्रथम दिन कोई नामांकन नहीं भरा गया। 13 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि है। कृष्ण कुमार डागर पूर्व प्राचार्य कनीना एवं गोशाला प्रशासक ने बताया किशनिवार को नामांकन का प्रथम दिन था, इसमें कोई नामांकन नहीं भरा गया। रविवार 13 सितंबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितने नामांकन हो पाते हैं। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनने की पूरी संभावना- उधर नगर श्रीकृष्ण गोशाला में श्रीकृष्ण गोशाला के 31 सदस्यों में से 26 सदस्यों तथा कुछ पूर्व सैनिकों ने गोशाला चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की। जिसमें सर्वसम्मति से कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें लगभग सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से नामांकन निश्चित किया गया है। एक सदस्य बनने पर सहमति नहीं बन पाई थी वह भी जल्द ही बन जाएगी और माना जा रहा है कि 13 सितंबर को सर्वसम्मति सभी पदाधिकारियों की सूची प्रशासक एवं चुनाव आरओ कृष्ण कुमार डागर को सौंप दी जाएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला 2003 में बनी थी तब से लेकर आज तक कभी भी चुनाव नहीं हो पाए। हमेशा सर्व समिति से चुनाव संपन्न हुए हैं। फोटो कैप्शन 04: कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में अभिभावक शिक्षक परिषद का गठन ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक परिषद का विधिवत गठन किया गया। परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। परिषद में महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न खंडों से कुल 15 अभिभावक प्रतिनिधियों तथा विद्यालय के 5 शिक्षक नामित सदस्यों को शामिल किया गया। परिषद के पदाधिकारी- परिषद के अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन रावत तथा सदस्य सचिव उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य हैं। अटेली खंड से सदस्य कपिल देव, विष्णु कुमार शर्मा एवं मोनिका। कनीना खंड से सदस्य नवीन कुमार, सतेंद्र एवं वर्षा देवी। महेंद्रगढ़ खंड से प्रमोद कुमार, राकेश कुमार एवं कविता,नारनौल खंड से रेखा, भीषण कुमार एवं जितेंद्र,नांगल चौधरी खंड से निशा,महराम एवं सत्यप्रकाश मनोनीत किए गए। शिक्षक नामित सदस्यों में विजय मोहन, लोकेश कुमार, देवी लाल,शालू, तथा रितिका प्रकाश यादव को नामित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार द्वारा किया गया। लोकेश कुमार ने उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों को अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में नरेश कौशिक, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी ने विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने अभिभावक-शिक्षक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के लिए विद्यालय और परिवार के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुंदर लाल प्रवक्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सुरक्षा, संरक्षा, अनुशासन तथा विद्यालय के नियमों एवं विनियमों के कड़ाई से पालन के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा विद्यार्थियों से संबंधित किसी भी समस्या का समय रहते विद्यालय के संज्ञान में लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कुछ अभिभावक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, सुरक्षा, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में धर्मेंद्र आर्य, उप-प्राचार्य द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता विद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फोटो कैप्शन 01: नवोदय करीरा में पीटीसी आयोजित
सांस्कृतिक अहीरवाल एक सार्थक प्रयास विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित ******************************************************************** ************************************************************************* ******************************************************************** कनीना की आवाज। सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था द्वारा कनीना इकाई में सांस्कृतिक अहीरवाल एक सार्थक प्रयास विषय पर प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी का आयोजन एआइटी कालेज कनीना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता अतरलाल ने की। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बोलते हुए जगदेव जी यादव ने प्रबुद्ध जन से आग्रह करते हुए कहा कि सांस्कृतिक अहीरवाल के इतिहास के बारे में हमारे पास जो जानकारी है वो हमें अपनी युवा पीढ़ी को साझा करनी चाहिए ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर सदियों तक बनी रहे एवं हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास का ज्ञान हो। उन्होंने डिजि़टल युग की तरफ ध्यान करवाते हुये अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहरों की जानकारी सोशल प्लेटफार्म पर भी बढ़ाने का निवेदन किया। मुख्य वक्ता एवं संस्था के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि अहीरवाल क्षेत्र का इतिहास महाभारत कालीन आभीर गणराज्य से आरंभ हुआ है अनेक प्रकार के उतार चढ़ाव के बावजूद भी एक लंबी ऐतिहासिक यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की भूमि ऋषियों मुनियों की भूमि रही है अनेक युग पुरुषों ने अपनी कर्तव्य परायणता से न केवल मातृभूमि को गौरवान्वित किया है बल्कि विश्व स्तर पर अहीरवाल क्षेत्र के नाम का लोहा मनवाया है। फिर भी कहीं न कहीं वर्तमान पीढ़ी अपने अहीरवाल क्षेत्र के पूर्ण इतिहास की जानकारी से वंचित नजर आती है। इसका मूल कारण भी प्रबुद्ध वर्ग द्वारा अपने , अपने गांव के व क्षेत्र के इतिहास के बारे में जानकारी पीढ़ी को न बताना है। उन्होंने प्रबुद्धजन से विनती कर कहा कि हम सबको अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझते हुए सांस्कृतिक अहीरवाल , अपने गांव व क्षेत्र का इतिहास, विशेष धरोहरों अपनी संस्कृति, खान-पान , पहनावा , भाषा , रहन सहन इत्यादि की जानकारी अपने परिवार से शुरू करके गांव मोहल्ले एवं क्षेत्र की युवा पीढ़ी एवं आने वाली पीढ़ी के साथ सांझा करना चाहिये। जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति,सभ्यता और इतिहास से परिचित हो सके।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नेता अतरलाल ने शेखावाटी , मारवाड़ी जैसे कुछ विशेष क्षेत्र के नागरिकों का उदाहरण देते हुये कहां की हमें भी जाति से ऊपर उठकर अपनी युवा वर्ग को सिखाना चाहिए और स्वयं भी आगे से जब कोई पूछे कि आप कहां से हैं तो गर्व से अपना परिचय अहीरवाल से हूं कहकर करवाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में डा. अजय यादव एसडीओ कृषि विभाग, खंड संयोजक सत्येंद्र शास्त्री , शमशेर कोसलिया, दयानंद यादव ,महावीर पहलवान, सतीश आर्य , रामेश्वर दयाल शास्त्री ,मनोज करीरा ,प्रकाश आर्य सेहलंग ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सतीश यादव जिला संयोजक ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा विनोद ऐडवोकेट ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में 45 गांवों के प्रमुख प्रबुद्धजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 02: सांस्कृतिक अहीरवाल की बैठक में उपस्थित अहीरवाल क्षेत्र के जन
Friday, September 11, 2026
हल्की वर्षा ने बढ़ाई किसानों की चिंता -चल रहा है बाजरे की लावणी का काम ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सोमवार को जहां 15 एमएम वर्षा हुई थी और शुक्रवार को फिर से हल्की वर्षा हुई जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। चूंकि इस वक्त बाजरे की फसल पकी खड़ी है और किसान स्वयं या मजदूरों से लावणी करवा रहे हैं। किसान बताते हैं कि वर्षा अभाव में फसलों को पहले ही काफी नुकसान हुआ है। जब बिजाई की गई थी तब भी वर्षा नहीं हुई और अब जब फसल को पानी की जरूरत थी तब भी वर्षा नहीं हुई। किसानों का कहना है कि अब फसल कटाई पर वर्षा होती है। किसान बाजरे की फसल कटाई में लग गए हैं लेकिन दूसरी फसलों में इस वर्षा का लाभ होगा। बाजरे की खड़ी फसल तथा काटकर डाली गई फसल में नुकसान की संभावना बढ़ गई है। विगत वर्ष भी गैर मौसमी वर्षा से बाजरे के भुट्टों में ही बाजरा अंकुरित हो गया था। वैसी ही हालात एक बार फिर बनती जा रही है। वैसे भी वर्षा आगामी रबी फसल के लिए लाभप्रद साबित होगी। किसान मानते हैं कि वर्षा होगी वह रबी फसल के लाभप्रद साबित होगी। इस समय बाजरे के अतिरिक्त कपास, मूंग, चारा देने वाली फसलें, अरहर और सब्जियां उगाई हुई है। किसान लंबे समय से आकाश की ओर टकटकी लगाकर देख रहे थे किंतु वर्षा समय पर नहीं हुई। 11 अगस्त तक अच्छी वर्षा हुई तत्पश्चात कोई वर्षा नहीं हुई और 7 सितंबर को बेहतर वर्षा हुई है। तेज हवा चलने से बाजरे की फसल भी गिर गई थी। अब किसान सात हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से फसल की लावणी करवा रहे हैं और उस पर वर्षा होना नुकसान की संभावना बन रही है। किसान चिंतित हैं। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया कि इस वक्त वर्षा बाजरे की फसल के लिए उचित नहीं है। फोटो कैप्शन 07: खेतों में पकी खड़ी बाजरे की फसल
बार एसोसिएशन चुनाव में राकेश मानपुर बने प्रधान, वीरेंद्र जांगड़ा उपप्रधान निर्वाचित -राकेश मानपुरा ने देशबंधु को 43 वोट से हराया, उपप्रधान पद पर वीरेंद्र जांगड़ा को मिले 126 मत ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 209 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद पर राकेश मानपुर ने 126 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी देशबंधु को 43 मतों से पराजित किया। देशबंधु को 83 वोट मिले। इस प्रकार राकेश मानपुर को बार एसोसिएशन का नया प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपप्रधान पद के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वीरेंद्र जांगड़ा को 126 वोट, जबकि अखिल अग्रवाल को 82 वोट मिले। उपप्रधान पद के चुनाव में एक वोट निरस्त हुआ। इस तरह वीरेंद्र जांगड़ा ने 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उपप्रधान पद हासिल किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार जसवास की देखरेख में संपन्न हुई। मतदान के लिए बार रूम में बूथ बनाया गया था। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ, जिसके बाद मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित किए गए। बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 216 मतदाता थे। प्रधान और उपप्रधान पद के लिए उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इससे पहले नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रधान पद के लिए राकेश कुमार मानपुर और देशबंधु मैदान में रह गए थे, जबकि उपप्रधान पद के लिए अखिल अग्रवाल और वीरेंद्र जांगड़ा के बीच मुकाबला हुआ। सचिव पद पर भास्कर चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से बार के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की उम्मीद जताई। फोटो कैप्शन 05: जीते हुए प्रधान एवं उप प्रधान का स्वागत करते हुए
कनीना में संपन्न हुई भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। सेवा संकल्प के निमित्त कनीना मंडल की कार्यशाला कनीना में संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता जिला मंत्री अर्चना ठाकुर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष, 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुजरात व प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण होंगे। यह सेवा समर्पण 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। कनीना मंडल में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत मोदी के 25 सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक माह चलने वाला कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के सभी संयोजक, मंडल के दोनों महामंत्री, हनुमान यादव अनिल यादव, अरुणा कौशिक, पूजा पार्षद ,नीलम पार्षद, मनीराम भडफ़,किरण पहलवान बाघोत भरपूर कनीना और पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष , सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 06: भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला में अर्चना ठाकुर
मजदूरों का बंद पड़ा पंजीकरण पोर्टल तत्काल खोलने की मांग की ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। बसपा नेता अतरलाल ने हरियाणा सरकार से भवन निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित निर्माण मजदूरों का बंद पड़ा पंजीकरण पोर्टल तत्काल खोलने की मांग की है। अतरलाल ने दौंगड़ा जाट, कलवाड़ी, बेवल आदि अनेक गांवों में किसान, मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए उक्त मांग उठाई। उन्होंने सरकार पर किसान, मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 11 महीनों से मजदूरों का पंजीकरण पोर्टल बंद पड़ा है। जिसके कारण राज्य के हजारों मजदूर पंजीकरण कराने और उनको मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर श्रमिक बार-बार मांग व प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु सरकार पोर्टल नहीं खोल रही है। जिसके कारण मजदूरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मजदूर कल्याण बोर्ड में लगभग सात हजार करोड़ रुपए जमा होने के बावजूद भी सरकार मजदूरों को लाभ नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने 15 दिन के अंदर पोर्टल नहीं खोला तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकत्र्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और पोर्टल खुलवाकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर उनके साथ भागसिंह चेयरमैन, दानसिंह प्रजापत, कैलाश सेठ, जिला प्रधान प्रमोद कटारिया, भिवानी महेन्द्रगढ़ प्रभारी प्रमोद वालिया सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 02: जनसंपर्क के दौरान किसान, मजदूरों से मिलते हुए अतरलाल।
ककराला में ब्लाक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा के तत्वावधान में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कनीना द्वारा एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में ब्लाक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कनीना खंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों की चयनित टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील खुड़ानिया प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सूबे सिंह भौतिकी विज्ञान प्राध्यापक भोजावास ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता के नियमों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों में बीआर ज्ञानद्वीप सुरजनवास ने प्रथम स्थान, देवयानी विद्यालय बेवल ने द्वितीय स्थान व एसडी विद्यालय ककराला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा पैदा करते हैं। विज्ञान नाटक के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान के रूप में नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं रोचक तरीके से समझने में सक्षम होते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता का मुख्य विषय विज्ञान एवं समाज रहा, जिसके अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरतारकीय आवास तथा महासागरों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश, सीईओ आरएस यादव, उप-निदेशक पूर्ण सिंह तथा प्राचार्य अरविंद कुमार तोमर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 03: अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत तीन गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम ************************************** ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान एवं नशा मुक्त महेंद्रगढ़ अभियान के तहत सतनाली थाना क्षेत्र के गांव ढाढोत, माधोगढ़ एवं बॉस में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक शारदा एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए नशीले पदार्थों तथा नशीली दवाइयों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद, रोजगार एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के युवाओं को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि नशे की लत से छुटकारा पाने के इच्छुक व्यक्ति अथवा उनके परिजन आवश्यक परामर्श एवं पुनर्वास संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे की समस्या से जूझ रहे किसी व्यक्ति को छिपाने के बजाय उसे उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में आगे बढ़ाने में सहयोग करें। फोटो कैप्शन 01: जन जागरूकता अभियान चलाते हुए
अज्ञात चोर मोबाइल, नकदी व आभूषण चोरी कर ले गया -किराए के मकानों में रह रहे व्यक्तियों के घर से हुई चोरी *************
************************* ******************************************** ************************************** कनीना की आवाज। कनीना में किराए के मकानों में रह रहे व्यक्तियों के घर से माबाइल,नकदी एवं जेवर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। दरभंगा, बिहार के गांव पकाही निवासी अशोक कुमार ने कनीना पुलिस में उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में उन्होंने बताया कि वह सात -आठ सालों से मेहनत मजदूरी करता है तथा कनीना के परविंद्र नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता है। 11 सितंबर की सुबह करीब 2:10 पर कोई अज्ञात चोर 8000 रुपए की नकदी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की छोटी चेन एक रेडमी मोबाइल चोरी कर ले गया वहीं दूसरे कमरे में रह रहे रामसराय का रियलमी मोबाइल तथा सोनू नामक व्यक्ति का मोबाइल भी चोरी कर ले गया। उन्होंने पुलिस में बताया कि वार्ड तीन में शेखुद्दीन नामक नामक व्यक्ति के घर से भी अज्ञात चोर नकदी, मोबाइल, एक जोड़ी पाजेब चांदी के चोरी कर ले गया। उन्होंने कनीना पुलिस में अज्ञात चोरों को सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पकडऩे की मांग की। जिस पर कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Thursday, September 10, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार बढ़ाएगी लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा -हरियाणा में जुड़ेंगी करीब 17 लाख नई लाभार्थी -महेंद्रगढ़ में 46709 नई महिलाएं आएंगी योजना के दायरे में ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे में और अधिक लाभार्थियों को लाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजना की आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये सालाना करने जा रही है। इसके बाद महेंद्रगढ़ जिले में ही 46709 महिलाएं नई पात्र लाभार्थी बन जाएंगी जबकि जिले में पहले से करीब 45000 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। पूरे हरियाणा में यह आंकड़ा करीब 17 लाख नई लाभार्थियों तक पहुंचने का अनुमान है। नए लाभार्थी 25 सितंबर से अपने मोबाइल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। श्री खोला वीरवार को नमो कार्यालय में परिवार पहचान पत्र से संबंधित लगाए गए कैंप में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। नमो कार्यालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिन्होंने परिवार पहचान पत्र से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। डॉ. खोला ने बताया कि पहले लाडो लक्ष्मी योजना के लिए वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपये तय थी, जिसे बढ़ाकर अब 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है। इस नए निर्धारण के बाद महेंद्रगढ़ जिले में 46709 महिलाएं नई पात्र लाभार्थी के तौर पर सामने आई हैं, जिनके लिए 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में पहले से ही करीब 45000 महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं, यानी नई पात्र महिलाओं को जोडऩे के बाद जिले में लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और आय सीमा में यह बढ़ोतरी इसी सोच का एक अहम हिस्सा है। डॉ. खोला ने यह भी बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन का काम अब ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने इसे एक बेहद पारदर्शी व्यवस्था बताते हुए कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हरियाणा सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी व दयाराम यादव, एडवोकेट राकेश शर्मा के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
मोबाइल टावर से बैटरी चोरी का खुलासा, सीआईए महेंद्रगढ़ ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में दर्ज मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश निवासी ऊंचा थाना खोल, रेवाड़ी, राहुल निवासी ऊंचा थाना खोल, रेवाड़ी, संजय निवासी ढाणा जाखल थाना खोल, रेवाड़ी, इन्द्रजीत निवासी मौहल्ला राता थाना अटेली तथा पंकज निवासी ढाणी जरावता थाना खोल, रेवाड़ी के रूप में हुई है। मामले में 09 सितंबर 2026 को थाना शहर महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार सैनीपुरा स्थित मोबाइल टावर से दो बैटरियां चोरी हुई थीं। मामले की जांच के दौरान सीआईए महेंद्रगढ़ ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, चोरीशुदा टावर की दो बैटरियां तथा केबल बरामद की गई हैं। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल जारी -मांगे न माने जाने तक रहेगी हड़ताल ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। नगर पालिका सफाई कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर इकाई कनीना की 06 अगस्त से चल रही काम छोड़ हड़ताल अब 36वें दिन भी लगातार जारी रही। सरकार अभी तक कुछ सुनवाई नहीं कर रही है जिसका कर्मियों में रोष है। कनीना में हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार मलिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सुनाई नहीं की तो यह हड़ताल आगे बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 13 मई का समझौता लागू नहीं किया जिसके कारण पूरे प्रदेश में हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह हड़ताल 13 सितंबर तक चलेगी। इस मौके पर कर्मवीर, नवीन, संजय, कुलदीप, रमेश, प्रदीप, सुनील, सोनू, नरेंद्र, रमेश, शशिबाला, बिमला, रतनलाल, सुरेंद्र और अन्य सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 05: सफाई कर्मियों की हड़ताल
कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव आज -216 वोटर डालेंगे वोट ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 11 सितंबर को होंगे। मतदान 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसके बाद मतगणना होगी। प्रधान और उपादान के चुनाव में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं और आमने-सामने की टक्कर है। बाकी सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। मिली जानकारी अनुसार प्रधान पद के लिए देशबंधु और राकेश के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी वहीं उप प्रधान के लिए अखिल अग्रवाल और वीरेंद्र जांगड़ा के बीच चुनावी टक्कर होगी। परिणाम मतदान के बाद ही घोषित हो जाएगा।
सांस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी 12 सितंबर को ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। सांस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट कनीना खंड स्तर पर एक प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम कनीना -गाहडा मार्ग पर स्थित एआइटी फार्मेसी कालेज परिसर में प्रात: 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खंड संयोजक सत्येन्द्र शास्त्री ने बताया कि सांस्कृतिक अहीरवाल समसामयिक विषयों पर तथा सामाजिक मुद्दों पर समय-समय पर प्रबुद्ध नागरिकों के बीच अपना विषय रखता है और इसी क्रम में 12 सितंबर को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि खंड की टीम ने कनीना खंड में रहने वाले सभी प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को संपर्क कर आमंत्रित किया है। इस विचार गोष्ठी में कनीना खंड के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। जिससे कि अहीरवाल के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकें। उन्होंने बताया कि सभी प्रबुद्ध नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने सुझाव और कार्य पद्धति में सहयोग कर सकते हैं। जिससे कि गांव-गांव में आने वाली पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत को याद कर पहचान सके और अपनी समृद्ध परंपराओं को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए अपनी भूमिका निभा सके। फोटो कैप्शन: सत्यव्रत शास्त्री
जी का जंजाल बना उन्हानी पुल निर्माण कार्य,रोज धंसे रहते है भारी वाहन -राहगीरों को आवागमन में होती है परेशानी। ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। उपमंडल के गांव उन्हानी में महेंद्रगढ़ रोड़ पर नहर पर पुल निर्माण कार्य अब जी का जंजाल बनता जा रहा है। विभाग द्वारा बनाए गए वैकल्पिक रास्ते पर अब जगह जगह वाहन धंसते दिखाई दे रहे है। गुरुवार सुबह भी कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जब सुबह दो भारी वाहन धंसे हुए दिखाई दिए। संबंधित विभाग ने अक्टूबर माह तक का समय पुल निर्माण में मांगा था। जो अब एक महीना शेष बच गया है। इसी बीच ग्रामीण भी वाहनों से परेशान हो चुके है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन चालक गांव के बीच से तेज गति से वाहन लाते हैं ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अब ग्रामीण इसी इंतजार में है कि जल्दी से पुल का कार्य संपूर्ण हो और भारी वाहनों से छुटकारा मिले। फोटो कैप्शन 04: पुल निर्माण के चलते रास्तों में धंसे वाहन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में वार्षिक साधारण सभा 12 सितंबर को ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शनिवार, 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि इस बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त सम्मानित अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे 12 सितंबर 2026 को प्रात: 11 बजे विद्यालय में उपस्थित होकर वार्षिक साधारण सभा में सहभागिता करें तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करें। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। फोटो कैप्शन: बीएम रावत प्राचार्य
श्रीश्याम मंदिर कनीना में मनाई भगवान श्रीकृष्ण की छठी -श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद किया वितरित ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज।श्रीश्याम मंदिर कनीना में बुधवार देर शाम भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन किया गया तथा दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सेवक श्री श्याम मंडल द्वारा कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया की मंदिर में आने वाले लगभग 1500 श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पुजारी प्रदीप शास्त्री ने बताया कि छह दिन पहले जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया था। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जन्म के छठे दिन भगवान की छठी मनाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से कढ़ी-चावल तैयार किए गए, जो श्री कृष्ण भगवान को अति प्रिय थे। जिन्हें प्रसाद के रूप में मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तजनों को वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। छठी के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति भाव से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। तथा मनोकामना पूर्ण हेतु मन्नते भी मांगी। फोटो कैप्शन 01: श्रीश्याम मंदिर में प्रसाद वितरित करते हुए
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, गुल रही बिजली -रात भर लोग बिन बिजली आपूर्ति रहे परेशान ****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। कनीना मंडी में ट्रक की टक्कर लगने से बिजली का खंभा टूट गया।गनीमत यह रही कि जान माल की हानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कनीना मंडी में ककराला मोड़ के पास ट्रक खंभे से टकरा गया और टूटकर ऊपर का हिस्सा मकान से जा टकरा गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग कनीना में दी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने आगे की लाइट काट दी। कनीना मंडी की बिजली पूरी रात गायब रही। लोग रात को बिजली बोर्ड के चक्कर काटते नजर आए। लेकिन कोई समाधान ना निकला। वहीं दूसरी ओर बिजली कर्मचारियों ने कहा कि सुबह दूसरा खंभा लगाया जाएगा तब बिजली सुचारु रूप से संचालित होगी। गुरुवार को दिन में बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। फोटो कैप्शन 02: टूटा हुआ खंभा जिससे बिजली आपूर्ति रही ठप
राज्य स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिताओं के लिए 96 खिलाड़ी रवाना - छीथरोली के खिलाडिय़ों ने जिला स्तर पर हासिल किया था प्रथम स्थान
****************************************************** *********************************************************** ******************************************************* कनीना कर आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छीथरोली के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के 96 खिलाड़ी राज्य स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए गुरुवार को कनीना से रवाना हुए। इनमें 48 छात्र खिलाड़ी 11 से 13 सितंबर तक झज्जर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जबकि 48 छात्राएं 15 से 17 सितंबर तक कैथल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि इन खिलाडिय़ों ने अगस्त माह में आयोजित जिला स्तरीय साफ्टबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर खेलने को लेकर खिलाडिय़ों में काफी उत्साह है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी कामनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्व छात्रा शर्मिला धनखड़ को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ रहे हैं। चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने कहा कि पूर्व छात्रा शर्मिला धनखड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां आज विद्यालय के विद्यार्थियों और अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के खिलाड़ी भी इसी तरह मेहनत करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। चेयरमैन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। फोटो कैप्शन 03: राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने जाते हुए विद्यार्थी
Wednesday, September 9, 2026
गुणी जन की पहचान- शांत स्वभाव, होठों पर मुस्कान -संत ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। बुजुर्ग कहते हैं कि गुणी व्यक्ति की पहचान होती है की उसका शांत स्वभाव का होता है तथा होठों पर मुस्कान मिलती है। लोग वर्तमान में किसी के चेहरे, किसी के कपड़े, किसी के व्यवहार से पता नहीं क्या-क्या सोच बैठते हैं जबकि हकीकत कुछ और है। जो देखने अच्छी लगती है उसमें गुण कम होने की सबसे अधिक संभावना होती है। जो देखने में अच्छी नहीं लगती उसका असर बहुत अधिक होता है। कहावत है- थोथा चना बाजे घना। जिनमें कोई गुण नहीं है जो चोरी, डकैती का काम करते हैं या जिनके पूर्वज भी डकैत रहे हैं वो समाज में शोर अधिक करते मिलेंगे। एक ऐसे चोर साहब को मैंने देखा जो बहुत शोर करता है, परंतु जब कारनामे सुने तो पाया कि उसे चोर साहब की बजाय महाडाकू साहब कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जिसने रास्तों पर कब्जा कर रखा है, बोर्ड बैनर लगाकर किसी जगह को खराब कर रखा है, अपने घर के दरवाजों पर न जाने क्या-क्या सामान रखा है, दरवाजे सड़क पर खुलते हैं और बातें इतनी कि उससे पता चलता है कि उनके पूर्वज भी अच्छे नहीं रहे होंगे। यद्यपि इंसान की चाल, स्वभाव, रहन-सहन, चरित्र उसके उसके कामों से पहचाने जाते हैं। उसके व्यवहार से जाना जाता है। जो इंसान पत्थर तक चोरी कर ले जाते हैं और वह समाज में बोलते हैं। जो भी सुनता है कि पत्थर की चोरी, क्या सिर में मारेगा परंतु पत्थर की एक नहीं तीन तीन ट्राली उठा ले जानाद्ध आश्चर्य यह है कि उसके जिन लोगों की बहन बेटियों पर जो गंदी नजर रखता है वो भी समाज के घटिया लोगों के समर्थक देखे गए। इससे बुरी बात क्या हो सकती है। समाज सदियों से चला रहा है और उसमें देखने में आया है जो शील स्वभाव के होते हैं वो गुणी होते हैं और जो समाज में शोर करते रहते हो अंदर से जीरो होते हैं। समाज सब कुछ देखा है सोचता है, अंदाजा लगता है, पहचानता है। जो इंसान गुणी होगा उसकी सभी सलाम करेंगे और गुणी जन झुक जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गुणी जन झुक जाते हैं जैसे फल वाले पेड़ झुक जाते और जिसका ध्येय चोरी, डकैती होता है, दूसरे के साथ गलत व्यवहार करना, दूसरे पर लांछन लगाना, दूसरे को गाली देने का रह गया है वो समाज में ज्यादा नाम कमा रहे हैं परंतु भागवत गीता में जहां लिखा है की जीत तो सच की होती है, धर्म की जीत होती है। ऐसे लोग धरती से ऐसे समाप्त हो जाते हैं जैसे एक कहावत गधे के सिर से सींग चले जाते हैं। ऐसे लोगों से बचकर सावधान रहना चाहिए समाज को कलंकित करते हैं। गुणी और सज्जन स्वभाव के दूसरे का हित सोचने वाले लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए। दूसरे की टांग खींचने वाले, अहित करने वाले, बुरी सोच रखने वाले लोगों को कभी भी आगे नहीं बढऩे देना चाहिए। वरना पूरा समाज कलंकित हो जाएगा।
एक ही गांव की दो अलग-अलग परिवारों की दो लड़कियां लापता - कनीना पुलिस ने किया लापता होने का केस दर्ज ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के एक गांव से बीए प्रथम वर्ष में पढऩे वाली कालेज की छात्रा 8 सितंबर से लापता है। उसके पिता ने लापता होने का केस पुलिस में दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी लड़की 8 सितंबर को कालेज में पढऩे के लिए गई थी किंतु शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसकी तलाश की गई किंतु कोई सुराग नहीं मिला। उसकी उम्र 18 वर्ष से कुछ अधिक है। उन्होंने अपनी लड़की को तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई है जिसके चलते पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर दूसरे केस में कनीना उप-मंडल के एक गांव से 10 जमा दो में पढऩे वाली एक लड़की 8 सितंबर से लापता है। उसके पिता ने लापता होने का केस दर्ज करवाया है और कहा है कि वह जमींदार है और तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की 19 वर्षीय है जो 10 जमा दो में पढ़ती है। 8 सितंबर को स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश की किंतु नहीं मिली। उनके पास कोई फोन नहीं है। कनीना पुलिस ने पिता की बयान पर पुत्री के लापता होने का केस दर्ज कर लिया है।
मोटरसाइकिल पर चलने वाला साधुवेश धारी ट्यूबवेलों पर जाकर मांग रहा है एक-एक बाल्टी अनाज -नाम और थड़ा पूछे जाने पर भाग खड़ा हुआ ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। कनीना के विभिन्न ट्यूबवेलों से एक साधु वेशधारी मोटरसाइकिल पर चलने वाला युवक अपने साथ बाल्टियां रखता है और मोटरसाइकिल पर दोनों तरफ लटकाए रखना है। ट्यूबवेलों पर जाकर एक-एक बाल्टी अनाज मांगता है। वो विभिन्न ट्यूबवेलों पर जाता है और ऐसे ही लंबे समय से अनाज मांगता आ रहा है। कनीना के ट्यूबवेल पर रहने वाले सूबे सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने भी उन्हें कई बार अनाज दिया है। संयोगवश बुधवार को फिर से अनाज मांगने के लिए ट्यूबवेल पर आया तो घर के मालिक ने सिर्फ उनका नाम और थड़ा पूछ लिया। इतना सुनते ही वह भाग खड़ा हुआ। काफी तलाश की गई कि साधु को अनाज दिया जाए किंतु ढूंढे से भी नहीं मिला। तब जाकर पता लगा यह साधु नहीं कोई साधुवेशधारी है। फोटो कैप्शन 07: एक एक बाल्टी अनाज मांगता साधुवेशधारी
सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल बढ़ी 13 सितंबर तक ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज।नगर पालिका सफाई कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर इकाई कनीना की 06 अगस्त से चल रही काम छोड़ हड़ताल अब 35वें दिन भी लगातार जारी रही। सरकार अभी तक कुछ सुनवाई नहीं कर रही है जिसका कर्मियों में रोष है। कनीना में हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार मलिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सुनाई नहीं की तो यह हड़ताल और भी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 13 मई का समझौता लागू नहीं किया जिसके कारण पूरे प्रदेश में हड़ताल चार दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह हड़ताल 13 सितंबर तक चलेगी। इस मौके पर कर्मवीर, नवीन, संजय, कुलदीप, रमेश, प्रदीप, सुनील, सोनू, नरेंद्र, रमेश, शशिबाला, बिमला, रतनलाल, सुरेंद्र और अन्य सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 03: सफाई कर्मियों की हड़ताल
न्यायिक परिसर के द्वार पर लगे वाटर कूलर पड़े हैं सूखे -पेयजल की चल रही है किल्लत ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। कनीना के न्यायिक परिसर तथा डीएसपी कार्यालय के प्रवेश द्वारों पर जहां पेयजल के व्यापक प्रबंध तो किए गए थे किंतु अब सारे प्रबंध सूखे पड़े हैं। जहां न्यायिक परिसर में प्रवेश द्वार पर दो वाटर कूलर लगे हैं, दोनों के दोनों सूखे पड़े हैं वहीं डीएसपी कार्यालय को जाने वाले द्वार पर भी बड़ी पेयजल टंकी लगी हुई है किंतु सूखी पड़ी है। दूर दराज से उपभोक्ता न्यायिक परिसर में किसी काय या फिर डीएसपी कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय आदि में किसी प्रकार के कार्य के लिए आते हैं और उन्हें प्यास लग जाती है तो उन्हें प्यासा ही रहना पड़ता है। सबसे बड़ी बात है कि यहां कितने ही अधिकारी और कर्मचारी आते हैं किंतु किंतु कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वकीलों के चेंबर बने हुए जहां अपने-अपने अपने पानी के प्रबंध किए हुए हैं। सभी वाटर जग रखते हैं किंतु आम लोगों के आवागमन के लिए पेयजल का कोई प्रबंध नहीं किया गया है जिसका व्यापक रोष है। उपभोक्ता रमेश, दिनेश, सुरेश, महेश, जितेंद्र आदि ने बताया कि वो जब न्यायिक परिसर या डीएसपी कार्यालय जाते हैं तो द्वार पर सूखे पानी के स्रोत परेशानी बढ़ा देते हैं। यदि प्यास लगी हो तो उन्हें दूर दराज पानी के लिए जाना मजबूरी बन जाती है। फोटो कैप्शन 04/05/06: न्यायिक परिसर में सूखे पेयजल के वाटर कूलर एवं टंकियां
आनलाइन डाक्टर अप्वाइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी - 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पहली गिरफ्तारी ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। साइबर थाना नारनौल की टीम ने 1,39,995 रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशान्त निवासी सूरजमुखी मार्ग, नजदीक आईटीआई, थाना तिजारा, जिला भिवाड़ी, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा तिजारा, भिवाड़ी (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता फूल सिंह निवासी गांव नंगल दुर्ग, थाना निजामपुर, नारनौल ने बताया कि वह गांव समालका, दक्षिणी दिल्ली में निजी नौकरी करता है तथा दिल्ली से नारनौल आना-जाना रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 को वह आनलाइन डा. से चेकअप करवाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने हेतु गूगल पर सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता के व्हाट्सऐप नंबर पर एक फाइल भेजी गई तथा अप्वाइंटमेंट के लिए उसमें आवश्यक जानकारी भरने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त फाइल खोलकर उसमें कुछ जानकारी भरने के बाद उसे बताया गया कि आनलाइन लिंक फिलहाल काम नहीं कर रहा है और बाद में दोबारा प्रयास करने के लिए कहा गया। इसके बाद दिनांक 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता को उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 49,998-49,998 रुपये तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 19,999-19,999 रुपये कटने के संदेश प्राप्त हुए। साइबर फ्राड का पता चलने पर शिकायतकर्ता ने अपना मोबाइल रिसेट किया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच के दौरान साइबर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने फ्रॉड की राशि के संबंध में बैंक खातों की जांच करते हुए पाया कि ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। ठगी की रकम में से 1,00,000 रुपए एक फर्जी फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। तकनीकी एवं बैंकिंग लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर पुलिस टीम आरोपी सुशान्त तक पहुंची और उसे तिजारा, भिवाड़ी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ एवं मामले की गहन जांच के आधार पर फ्रॉड की रकम के लेन-देन तथा इस साइबर अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो कैप्शन 02: पकड़ा गया अपराधी
मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे में दबोचा, चोरी की बाइक बरामद ************************************************** ****************************************************** *************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 10 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी खरक कलां, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को खुडाना स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार जयवीर निवासी गांव आदलपुर ने बताया कि वह दिनांक 07 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर आकोदा आया था। वह वर्षा टेंट हाउस की दुकान के पास मोबाइल रिचार्ज करवाने तथा घर का सामान लेने के लिए गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर दी। करीब 10 मिनट बाद जब वह वापस आया तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मोटरसाइकिल की तलाश करने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत मिलते ही थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय जांच के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रदीप को दिनांक 08 सितंबर 2026 को मात्र 10 घंटे के भीतर खुडाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की गई मोटरसाइकिल को किसी की नजर में न आने देने के उद्देश्य से झाडिय़ों में छिपा दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल को उसके वास्तविक मालिक जयवीर को वापस सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फोटो कैप्शन 01: पकड़ा गया बाइक चोर