Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, July 26, 2021

कोटिया आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई चोरी
***************************************
***********************************************
**************************************
******
 कनीना।  कनीना उपमंडल के गांव कोटिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अज्ञात चोर चीनी, चावल, तेल आदि खिड़की तोड़कर निकाल ले गया।
 आंगनबाड़ी वर्कर पवित्रा देवी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 22 और 23 जुलाई की रात्रि को उनके आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी हो गई। अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर एक डब्बा खिलौना, चीनी, चावल, तेल आदि निकाल कर ले गया। बाकी सामान बिखरा पड़ा पाया गया।कनीना पुलिस ने उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

किसी भी कार्यालय में कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -एसडीएम सुरेंद्र सिंह
***********************************************************************
***************************************
***********************************
कनीना। किसी भी कार्यालय में हुई कोताई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त विचार कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कस्बा कनीना में सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा पीएचसी भोजावास में औचक निरीक्षण के उपरांत पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि उपमंडल कनीना में आने वाले सभी  कार्यालय में सही तरीके से काम हो किसी को भी काम के लिए बार बार चक्कर न काटना पड़े। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना व पीएचसी भोजावास का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कई तरह की कोताही मिली जिसके लिए स्कूल मुखिया तथा अस्पताल मुखिया को निर्देश देकर उनको पूरा करने कहां गया। वही एसडीम कार्यालय के स्टेनो वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में मौके पर एक कर्मचारी नहीं मिला जिसकी विभागीय कार्रवाई की गई तथा पीएचसी भोजावास में 2 कर्मचारी नहीं मिले और उनके स्टाफ ने बताया कि यह अस्पताल के काम के लिए महेंद्रगढ़ गए हुए हैं जबकि किसी भी आर्डर बुक में वहां यह बात नहीं दर्शाई गई थी कि उक्त कर्मचारी अस्पताल के काम से गए हुए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर एसडीम कार्यालय के स्टेनो वीरेंद्र सिंह वह उनका चालक साथ था।

कनीना में लगाई 370 डोज
**************************************
********************************
*********
कनीना। कनीना के उप नागरिक अस्पताल में 400 डोज कोरोना वैक्सीन की आई हुई थी जिनमें से 370 डोज विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया की लंबी कतार लगने के बावजूद भी उन्होंने 370 डोज विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी हैं।

सिमट गए हैं सावन के झूलें
**************************************
************************************
*****
कनीना। सावन माह में डाले जाने वाले झूलें भी अब विज्ञान की चकाचौंध में गुम होते जा रहे हैं। कभी हर घर में झूलें देखने को मिलते थे वे महज अब कुछ घरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। सावन के गीतों की गूंज भी अब मंद पड़ गई है और सावन के प्रति लोगों में वो उत्साह नहीं देखा जा सकता है।
   एक वक्त था जब सावन माह आते ही घरों में बड़े वृक्षों पर झूलें डाल दिए जाते थे जहां बच्ची हो या बूढ़ी औरत सभी मिलकर झूला झूलती थी। नव विवाहित महिलाओं के लिए तो झूलें अपना समय बिताने का अच्छा साधन होते थे। मोटे-मोटे रस्सों को बड़े पेड़ से टांगकर उस पर बैठने के लिए लकड़ी की तख्ती लगाई जाती थी। इस झूले पर प्राय: एक ही युवती बैठती थी और दूसरी उसे आगे पीछे झूलाती थी। एक के बाद दूसरी द्वारा झूलाने का यह क्रम अनवरत चलता रहता था। गीतों की गूंज पींग पर सुनाई पड़ती थी।
  किसान हो या युवती सभी अपनी धुन में खोए रहते थे। समय के साथ-साथ सावन के झूलों में भी बदलाव आ रहा है। अब यहां वहां एक या दो ही झूलें दिखाई पड़ सकते हैं। पींग का प्रचलन लगभग समाप्त हो रहा है। उस जमाने में जब पींग का प्रचलन था, घरों में मोटे रस्से मिलते थे जिनसे कुएं का पानी खिंचा जाता था। अब न तो कुओं से पानी खिंचने की ही जरूरत रही है और न ही  पींग की जरूरत रही है। वैसे भी घरों में मोटे रस्से न होने के कारण पींग कहां से डाली जाए?
  ऐसा लगता है कि विज्ञान के इस युग में पींग का महत्व घटा है। पींग के बारे में वर्तमान बच्चियां  तो शायद ही जानती हो। झूले ही नहीं सिमटे अपितु भागदौड़ की जिंदगी में पींग पर झूलने की भी किसी के पास फुरसत नहीं होती है। कुल मिलाकर पींग का युग समाप्त हो रहा है।

एक अगस्त को जांगिड़ सभा कनीना ब्लाक के होंगे चुनाव
*****************************************************
*****************************
*************************
कनीना। जांगिड़ सभा ब्लाक प्रधान ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि जांगिड़ सभा ब्लाक कनीना के कार्यकारिणी व प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो गया है। समाज के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रधान व कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 1 अगस्त रविवार को चुनाव निश्चित किया गया है। चुनाव विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में 11 बजे करवाया जाएगा। इस कार्य में पूरा करवाने के लिए जांगिड़ सभा महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान रोहताश जांगिड़ मौजूद रहेंगे।

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने किया शहीदों को याद
**************************************************
************************************
*************
कनीना। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा हमारे जवानों ने दुर्गम पहाडिय़ों पर हमारे जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मनों को रौंदते हुए तिरंगा फहराया। उन्होंने विभिन्न शहीदों को याद किया तथा शहीद स्मारकों पर जाकर उनको पुष्प अर्पित किये।
 उन्होंने कहा कि शहीदों एवं वीरों की कुर्बानियों के चलते ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन शहीदों को कभी नहीं भुलाना चाहिए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है।
 इस मौके पर जिला मंत्री नीलम, मंडल महामंत्री देशराज, श्रीराम बागोत,सवाई सिंह, राजकुमार चेयरमैन, युवा मंडल अध्यक्ष धीरज, मोहन सिंह पार्षद, केसर गुढ़ा, हंसराज भड़प, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7 से 9: कनीना में शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित करते हुये पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव।

उपमंडल कनीना पहुंचने पर मोबाइल वेन का किया स्वागत
पीने के पानी में आवश्यक तत्वों का कम या ज्यादा होना सेहत के लिए हानिकारक- सन्नी सिंह
******************************************************************
*************************************
**********************
कनीना।पीने के पानी की मौके पर ही कैमिकल जांच करने वाली वाटर टैस्टिंग मोबाइल वेन आज खंड कनीना के गांवों की विजिट करने के लिए उपमंडल कनीना पहुंची जहां विभागीय कर्मचारियों ने स्वागत किया। जानकारी देते हुए जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जिले के सभी खंडों के चिन्हित गांवों में एक जुलाई से मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर टैस्टिंग कर रही है। कनीना सब डिविजन से जेई सुरेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कनीना खंड के लिए रवाना किया। जिला सलाहकार ने बताया कि मोबाइल वैन एक दिन में 7 ग्राम पंचायतों का दौरा करेगी। एक ग्राम पंचायत से एक स्त्रोत का सैंपल लेकर उसकी मौके पर ही जांच की जा रही है। कुल 9 पैरामीटर जांचे जा रहे है। अगर किसी गांव का सैंपल फेल होता है तो उसे करनाल स्थित राज्य स्तरीय लैब में रि-सैंप्लिंग के लिए भेजा जाता है। इस मौके पर लैब अटैंडेट सन्नी सिंह ने बताया कि गांव-गांव जाकर सैंपल जांचने का उद्देश्य है कि ग्रामीणों में पीने के पानी के प्रति संवेदनशीलता, जागरूकता व शुद्धता के प्रति सचेत करना है। उन्होंने कहा कि पानी सीधा हमारे स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है। इसलिए हमें पानी में मौजूद तत्वों व शरीर के लिए आवश्यक मात्राओं का पता होना जरूरी है। तत्वों की मात्रा का कम या ज्यादा होना भी हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए हमें समय-समय पर पीनेे के पानी की केमिकल जांच करवाते रहना चाहिए। साथ ही पीने के पानी का जीवाणु परीक्षण भी करते रहना चाहिए। खासकर बारिश के मौसम में हमें और भी अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। उपमंडल अभियंता पवन कुमार ने बताया कि वाटर टैस्टिंग मोबाइल वैन के द्वारा आज कनीना सिहोर, कोटिया, करीरा, बडफ़, ककराला व कपूरी ग्राम पंचायतों का दौरा कर सैंपल जांचे गये है। वहीं 27 जुलाई को नांगल, मोहनपुर, रसूलपुर, गुढा, कैमला, पाथेड़ा व अघियार के गांवों का दौरा कर पानी की जांच की जाएगी। बीआरसी इंद्रजीत ने उपस्थित जनों को पीने के पानी का जीवाणु परीक्षण भी प्रदान किया गया व जल संरक्षण के टिप्स भी बताये। इस मौके पर उपमंडल अभियंता पवन कुमार, जेई सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार कलर्क, राजकुमार पूनिया, प्रदीप कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: वाटर टैस्टिंग मोबाइल वेन को कनीना उपमंडल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जेई व अन्य।

सावन के पहले सोमवार को बाघोत शिवालय में रही भीड़
-कनीना शिवालयों में भी किया जल अर्पित
********************************************************
**************************************
*********************
कनीना। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। बाघेश्वर धाम पर जलाभिषेक के लिए भीड़ रही वहीं विभिन्न गांवों में भी शिवालयों में भीड़ देखने को मिली।  यूं सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां भीड़ रहती हैं किंतु कोरोना काल होने के कारण भीड़ अन्य वर्षों की बजाय कम रही।
 महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा। सावन 25 जुलाई से शुरू हुआ जो 22 अगस्त पूर्णिमा रक्षा बंधन दिन तक चलेगा जिसमें चार सोमवार 26 जुलाई, दो अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त को पड़ रहे हैंर्। 6 अगस्त शुक्रवार की शिवरात्रि भी है। कोरोना के चलते विगत दो वर्षों से शिवरात्रि पर कांवड़ नहीं आ रही हैं। 22 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार होगा।  व्रत करने वाले सावन के समस्त सोमवारों को व्रत रखते हैं और शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। बाघोत में इस बार कांवड़ मेला भी नहीं लगा।
  सावन के पहले सोमवार को आज विभिन्न शिवालयों में भीड़ रही। भारी संख्या में श्रद्धालु कनीना स्थित 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाले शिवालय में जल अर्पित करते देखे गए। आगामी सोमवार को भी यहां भीड़ रहेगी। बाघेश्वर धाम पर जहां संतान पाने के इच्छुक वटवृक्ष पर धागा बांधते नजर आए वहीं जलाभिषेक करने के लिए भीड़ जमी रही।
 महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्रत रखा तथा शिवलिंग का अभिषेक किया। जल अर्पित करने वाले भक्तों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। पुरुष भी व्रत रखते हैं।
फोटो कैप्शन 3 व 4: बाघोत शिवलिंग पर जल अर्पित करते भक्तजन।

 शहीदों की मूर्तियां साफ कर पुष्प अर्पित किये
**********************************************
***************************************
*****************
कनीना।बसपा की हिदायतानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की मूर्तियों की साफ-सफाई कर कारगिल विजय दिवस मनाया।
 बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट के मार्ग दर्शन में उन्हाणी गांव के शहीद प्रमेन्द्र सिंह व शहीद चितरू सिंह, खेड़ी गांव के शहीद विक्टोरिया क्रास शहीद रामस्वरूप सिंह, शहीद रमेश सिंह, शहीद अनिल कुमार, शहीद महेश सिंह, खरकड़ा बास के शहीद अफल सिंह, शहीद हरस्वरूप सिंह, शहीद रमेश कुमार, शहीद अशोक कुमार, धनौन्दा गांव के शहीद महेशपाल सिंह तथा पाथेड़ा गांव के शहीद रविपाल सिंह, गोविन्द सिंह व शहीद सुमेर सिंह की मूर्तियों की साफ सफाई की तथा धूप-दीप व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजन रिपुदमन सिंह नम्बरदार, पर्वत सिंह तथा उमेश गोस्वामी को शॉल ओढ़ाकर पुस्तक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बसपा नेता अतरलाल ने शहीदों के परिजनों का हाल-चाल पूछते हुए कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार से शहीदों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा सेना भर्ती में हरियाणा का कोटा बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर कैलाश सेठ, पवन, रिपुदमन सिंह, राजबीर, ओ.पी.यादव, मुकेश सिंह, नवीन कुमार, रणवीर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: विक्टोरिया क्रास शहीद रामस्वरूप सिंह की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित करते हुए बसपा नेता ठाकुर अतरलाल।

चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए जरूरी है जीवन कौशल शिक्षा-सूर्यकांत
********************************************************************
*************************************
**********************************
कनीना। उम्मीद काउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ के मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव का कहना है कि आज के इस भौतिकवादी युग में अधिकांश निजी विद्यालयों का फोकस बच्चे की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर होता है। लगभग सभी विद्यालयों में एक निश्चित या बंधे हुए पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है और उसी पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चे का मूल्यांकन किया जाता है। इतना ही नहीं अभिभावक तथा शिक्षक भी उस निश्चित पाठ्यक्रम को आधार मानकर बौद्धिक क्षमता या बुद्धि लब्धि बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन चाहता है कि हमारा बच्चा अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग कर कक्षा में अधिकाधिक नम्बर प्राप्त कर जीवन की ऊंचाइयों को छुए। लेकिन बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक बुद्धि का विकास भी जरूरी होता है जो छात्रों के व्यवहारिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।अब शिक्षकों के लिए यह जरूरी है कि छात्रों का मूल्यांकन एक निश्चित व बंधे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर करने की बजाय सम्पूर्ण व्यक्तित्व को आधार बनाकर किया जाना चाहिए तथा बच्चों की अभिरुचि को समझकर उनकी कार्यकुशलता को विकसित किया जाना चाहिए।
अभिभावक तथा शिक्षकों को यह भली भांति जान लेना चाहिए कि छात्रों के लिए उचित निर्णय लेने,समस्याओं को सुलझाने,गंभीर और सृजनात्मक तरीके से सोचने,प्रभावी ढंग से संवाद करने,स्वस्थ संबंध बनाने, दूसरों के साथ सहानुभूति रखने और स्वस्थ तथा प्रभावी ढंग से अपने जीवन का प्रबंधन करने के लिए एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए जीवन कौशल शिक्षा बहुत ही आवश्यक है।
  असल में बच्चे कोमल मिट्टी के समान होते हैं। इन्हें जैसा आकार दिया जाता है उसी रूप में ढल जाते हैं। बचपन में बताई गई बातें और आसपास के परिवेश से जो कुछ सीखने को मिलता है उसी के अनुरूप उनके व्यक्तित्व का निर्माण होता है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और कत्र्तव्य बन जाता है कि वे अपने छात्र-छात्राओं को जीवन कौशलों की  शिक्षा देकर उनमें एक स्वस्थ जीवनशैली विकसित करें।
दरअसल छात्र जीवन में अनेक शारीरिक व मनो-सामाजिक परिवर्तन बड़े तीव्र गति से होते हैं। छात्रों के समक्ष आत्म- छवि बनाने,भावनाओं को प्रबंधित करने,सामाजिक कौशलों को मजबूत करने और आपसी दबाव से निपटने या विरोध करने से संबंधित कई मुद्दे और चिंताएं होती हैं। छात्र संवेदनशील होने के कारण अनेक जोखिम भरी स्थितियों से घिर जाते हैं और इन जोखिम पूर्ण स्थितियों से कैसे निपटा जाए यह निर्भर करता है उनकी जीवन कौशल शिक्षा पर। इसी दिशा में शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा यह महसूस किया गया कि छात्रों के पास ऐसे अनेक मुद्दे और प्रश्न थे जिन्हें केवल प्रशिक्षित परामर्शदाताओं और पेशेवर मनोवैज्ञानिकों द्वारा ही संभाला जा सकता था। इसीलिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटरों को स्थापित कर छात्रों व शिक्षकों के अनेक मनोवैज्ञानिक पहलुओं और मुद्दों को सुलझाने की पहल की गई।
फोटो केप्शन: सूर्यकांत मनोवैज्ञानिक।

दो समुदायों में झगड़े में एक ने दूसरे की टीन शेड तोड़ी, 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
**********************************************************************
**********************************
*************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी में दो समुदायों में झगड़े में एक समुदाय ने दूसरे की टीन शेड तोड़ डाली जिसके चलते उन्होंने 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न 11 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।

  श्रद्धा का महासावन, शिव का माह है सावन
****************

*********************************
*********************************************
कनीना। शिव उपासना का माह सावन है। कई पर्वों से परिपूर्ण इस माह की सबसे बड़ी विशेषत शिव को स्मरण करना है। शिव का स्मरण करने के लिए इस मास में व्रत को विधि विधान से पूर्ण करना चाहिए।  शिव सर्वोच्च शक्ति एवं परमशक्ति है। उसी की आराधना से न केवल जीव के समस्त संकट समाप्त हो जाते हैं अपितु पापों से छुटकारा पाने का परम साधन है। देवाधिदेव शिव को प्रसन्न करना अति सरल है। सावन माह में उनकी पूजा करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। यदि पूजा के अलावा उस महादेव को पूरे माह में याद किया जाए तो शरीर के समस्त पाप दोष नष्ट हो जाते हें। शरीर को पवित्र करने तथा शिव को अर्पित करने का एकमात्र साधन व्रत है। अगर सावन माह में प्रति सोमवार व्रत धारण करके ओम नम: शिवाय का जाप किया जाए तो मनोवांछित फल प्राप्त होगा। गंगा का जल लाकर जो जीव शिवलिंग का अभिषेक करता है उसकी मुक्ति हो जाती है और शिव के धाम को पा जाता है। मन में शिव के प्रति विचार लाकर तथा उसी को दिनरात पूजकर इंसान शिव के चरणों में स्थान पाता है।  यदि इंसान एक धूप जलाकर शिव को प्रसन्न करना चाहे या अल्प वस्तु से भी शिव को प्रसन्न किया जा सकता है जिसके कारण ये भोलेनाथ कहलाते हैं। एक बर शिव को प्रसन्न कर लिया जाए तो फिर घर में शुभ ही शुभ प्राप्त होगा। नीलकंठ महादेव को सबसे बेहतर ढंग से पूजने का अर्थ है सावन माह में उन्हें नमन करना। वे भक्तों के रखवाले हैं और जल्दी प्रसन्न होकर भक्त के भंडार भर देते हैं। विभिन्न पुराणों में शिव का वर्णन मिलता है।
फोटो कैप्शन: लालदास महाराज

Sunday, July 25, 2021

चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए जरूरी है जीवन कौशल शिक्षा-सूर्यकांत
**************************************************************************
*******************************************************************************
****************************
********************************************
कनीना। उम्मीद काउंसलिंग सेंटर डाइट महेंद्रगढ़ के मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव का कहना है कि आज के इस भौतिकवादी युग में अधिकांश निजी विद्यालयों का फोकस बच्चे की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर होता है। लगभग सभी विद्यालयों में एक निश्चित या बंधे हुए पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है और उसी पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चे का मूल्यांकन किया जाता है। इतना ही नहीं अभिभावक तथा शिक्षक भी उस निश्चित पाठ्यक्रम को आधार मानकर बौद्धिक क्षमता या बुद्धि लब्धि बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन चाहता है कि हमारा बच्चा अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग कर कक्षा में अधिकाधिक नम्बर प्राप्त कर जीवन की ऊंचाइयों को छुए। लेकिन बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक बुद्धि का विकास भी जरूरी होता है जो छात्रों के व्यवहारिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।अब शिक्षकों के लिए यह जरूरी है कि छात्रों का मूल्यांकन एक निश्चित व बंधे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर करने की बजाय सम्पूर्ण व्यक्तित्व को आधार बनाकर किया जाना चाहिए तथा बच्चों की अभिरुचि को समझकर उनकी कार्यकुशलता को विकसित किया जाना चाहिए।
अभिभावक तथा शिक्षकों को यह भली भांति जान लेना चाहिए कि छात्रों के लिए उचित निर्णय लेने,समस्याओं को सुलझाने,गंभीर और सृजनात्मक तरीके से सोचने,प्रभावी ढंग से संवाद करने,स्वस्थ संबंध बनाने, दूसरों के साथ सहानुभूति रखने और स्वस्थ तथा प्रभावी ढंग से अपने जीवन का प्रबंधन करने के लिए एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए जीवन कौशल शिक्षा बहुत ही आवश्यक है।
  असल में बच्चे कोमल मिट्टी के समान होते हैं। इन्हें जैसा आकार दिया जाता है उसी रूप में ढल जाते हैं। बचपन में बताई गई बातें और आसपास के परिवेश से जो कुछ सीखने को मिलता है उसी के अनुरूप उनके व्यक्तित्व का निर्माण होता है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और कत्र्तव्य बन जाता है कि वे अपने छात्र-छात्राओं को जीवन कौशलों की  शिक्षा देकर उनमें एक स्वस्थ जीवनशैली विकसित करें।
दरअसल छात्र जीवन में अनेक शारीरिक व मनो-सामाजिक परिवर्तन बड़े तीव्र गति से होते हैं। छात्रों के समक्ष आत्म- छवि बनाने,भावनाओं को प्रबंधित करने,सामाजिक कौशलों को मजबूत करने और आपसी दबाव से निपटने या विरोध करने से संबंधित कई मुद्दे और चिंताएं होती हैं। छात्र संवेदनशील होने के कारण अनेक जोखिम भरी स्थितियों से घिर जाते हैं और इन जोखिम पूर्ण स्थितियों से कैसे निपटा जाए यह निर्भर करता है उनकी जीवन कौशल शिक्षा पर। इसी दिशा में शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा यह महसूस किया गया कि छात्रों के पास ऐसे अनेक मुद्दे और प्रश्न थे जिन्हें केवल प्रशिक्षित परामर्शदाताओं और पेशेवर मनोवैज्ञानिकों द्वारा ही संभाला जा सकता था। इसीलिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटरों को स्थापित कर छात्रों व शिक्षकों के अनेक मनोवैज्ञानिक पहलुओं और मुद्दों को सुलझाने की पहल की गई।
फोटो केप्शन: सूर्यकांत मनोवैज्ञानिक।

बीबीएसडी ने हरित ककराला में किया पौधारोपण
-हर वर्ष पौधारोपण कर गाँव में नई हरित ककराला साइट तैयार कर रही है ग्रामीण सस्था
***************************************
*******************************
************************************************************************
**********************************************************************
कनीना। खंड के गांव ककराला में बाबा भैया सेवा दल ने पौधारोपण मुहिम 2021 के तहत मुक्ति धाम परिसर में 100 पौधे लगाकर नई हरित साइट का शुभारंभ किया। पौधारोपण के साथ ही 400 पौधे व 70 ट्री गार्ड पर्यावरण प्रेमी ग्रामीणों को वितरित किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्की सीगड़ा, कमेटी प्रधान कंवर सिंह बोहरा, ग्राम सरपंच कृष्ण सिंह के हाथों त्रिवेणी लगाकर मुहिम की शुरुआत की गई। लक्की सीगड़ा ने कहा कि एक ग्रामीण परिवेश में ये संस्था संगठित होकर, ग्रामीणों के साथ मिलकर जिस स्तर पर हर वर्ष पौधारोपण मुहिम चला रही है, क्षेत्र के सभी पर्यावरण प्रेमियों के लिये बहुत शुभ संकेत है। सँस्था न केवल पौधारोपण करती है बल्कि उनके देखभाल के सारे इंतज़ाम सुनिश्चित करके हर वर्ष एक नई हरित साइट विकसित कर रही है। पर्यावरण समन्वयक इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष ओमप्रकाश की अग्रणी भूमिका में सँस्था ने मुक्ति धाम को अभियान के लिये चयनित किया था। पिछले एक माह से टीम पानी की व्यवस्था व पौधारोपण जगह की तैयारियों में लगातार जुटी हुई थी। हर वर्ष की भांति ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को पर्यावरण मुहिम से जोडऩे के लिये पौधों व ट्री गार्ड के पंजीकरण भी लिये गये थे। इस वर्ष की मुहिम में 300 पौधे व 80 ट्री गार्ड ग्रामीणों को देखभाल की शपथ दिलाकर वितरित किये, 100 पौधें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ककराला प्रांगण के लिये भेंट किये हैं व 100 पौधे मुक्ति धाम साइट पर लगाकर संस्था ने देखभाल की जिम्मेदारी ली है। संस्था के ओमप्रकाश ने बताया मुहिम में जुनूनी स्वयंसेवक योगेश, सुनील, क्रिश, कुलदीप, निखिल के साथ-साथ ग्राम विकास कमेटी ने परिसर तक पानी पहुंचाने में आर्थिक मदद की है। गाँव के देशराज का जेसीबी व ट्रैक्टर कार्यों में, हरी सिंह का ट्री गार्ड तैयार करने में, जगबीर मिस्त्री का पाईप कनेक्शन में सहयोग रहा। पूरी संस्था इनका सम्मान व हार्दिक आभार प्रकट करती है। अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से पौधे लगाने से ज्यादा, उनकी देखभाल पर धन, समय व श्रम लगा रही है। इस मौके पर आर्थिक रूप से सहयोग करने वालों का उन्होंने आभार जताया व कहा कि ग्रामीणों का ऐसे ही सहयोग रहा तो ये एक दिन आदर्श व हरे भरे गांव ककराला के सपने को हम जरूर पूरा करते हुये देखेंगे।
इस दौरान ग्राम सरपंच कृष्ण सिंह, कमेटी प्रधान कंवर सिंह, पंच जयप्रकाश, वन विभाग से रामकिशन दरोगा, शैक्षणिक समन्वयक नवीन कुमार, कार्यालय इंचार्ज सुंदर लाल, सह-सचिव मास्टर गुलशन, कोषाध्यक्ष मदनपाल, सुनील भारद्वाज दिल्ली, मनोज कुमार, रविन्द्र प्रकाश, अभिषेक, मोहित, राहुल, दिनेश निन्हानिया, अमित, रोनित यादव आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: त्रिवेणी लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि व संस्था के सदस्य।

कैमला में गठित की गई एसएमसी कमेटी
*********************************************
*************************************
**********              
 कनीना/ राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में एसएमसी का पुनर्गठन विभाग के निर्देश अनुसार किया गया जिसमें सभी अभिभावकों /संरक्षकों ने भाग लिया मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सोशल ऑडिट और आय व्यय का खर्चा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सभी ने अति श्रेष्ठ और सराहनीय बताया  तदुपरांत आपसी सहमति से रामबीर  माध्यमिक विद्यालय का प्रधान व सन्नीदत्त उर्फ सोनु को प्राथमिक विभाग का एसएमसी का प्रधान सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने स्कूल की शैक्षिक प्रगति और व्यवस्था में अपना भरपूर सहयोग देने का विश्वास दिलाया। मौलिक अध्यापक ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहें। फोटो कैप्शन कैमला में बैठक आयोजित करते मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह

खेड़ी में गठित की गई एसएमसी कमेटी
****************************************************
********************************
********************
 कनीना/ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी तलवाना में प्राचार्य  जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वसम्मति से 16 सदस्य विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें  आनंद सिंह को प्रधान तथा रेखा देवी को उपप्रधान बनाया गया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता  विजय पाल,  सुमेर सिंह, संजय कुमार, योगेंद्र सिंह, राजेश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य व पूर्व एसएमसी प्रधान राजकुमार तथा पूर्व सरपंच रामनिवास व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन खेड़ी में एसएमसी कमेटी गठित करते हुए प्राचार्य.

राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेडी ईट्ट भट्ठा  मे वन महोत्सव मनाया गया*    

**********************************

********************************************       
कनीना।पर्यावरण को सुरक्षा देना देश के हर नागरिक का दायित्व है ये विचार मुख्य शिक्षक चंदन सिहं ने अपनी पाठशाला मे 72वां महोत्सव मनाते हुए अपने स्टाफ के साथ पौधारोपण करने के बाद व्यक्त किए।   
इस अवसर पर पाठशाला मे बरगद व नीम के पेड लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक व समाजेवी राजेश उन्हाणी ने सभी नागरिकों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी मांगलिक कार्यक्रम हो हमें उस दिन पौधारोपण जरूर करना चाहिए व हर किसी को पर्यावरण से जुडऩा चाहिए तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा।  इस पौधारोपण के अवसर पर शिक्षक करतार सिंह गणियार का भी विशेष सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन पौधा रोपण करते हुए

शहीद अशोक कुमार के पिता बलबीर सिंह यादव को बनाया गया सदस्य
********************************************************************
*************************
******************************************
कनीना। हरियाणा अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति द्वारा शहीद सम्मान समारोह में कारगिल शहीद अशोक कुमार के पिता बलबीर सिंह यादव को सम्मानित करके सदस्य बनाया गया।
बलबीर सिंह यादव कारगिल शहीद सिपाही अशोक कुमार के पिता है जिन्होंने देश सेवा में 11 कुमाऊं रेजिमेंट व डीएससी में 37 साल सेवाएं दी है। बलबीर सिंह यादव ने अपने पुत्र की याद में गांव सीहोर में भी शहीद स्मारक स्थल बनाया हुआ है जिसमें कारगिल शहीद अशोक कुमार की आदमकद प्रतिमा स्थापित करके भव्य स्मारक बनाया गया है। शहीद अशोक कुमार 21 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे। जिन्होंने कारगिल युद्ध के तुरटुक क्षेत्र में 5685 प्वाइंट पर झंडा लहराया था।

फोटो कैप्शन:-समिति के सदस्य शहीद अशोक कुमार के पिता को सम्मानित करते हुए।

लापता युवक की डिग्गी के पास मिली लाश
*************************************************
************************************
**************************
कनीना। कस्बे के गौशाला रोड पर बने पानी की डिग्गी में रविवार को सुबह 22 वर्षीय युवक की लाश मिली। लाश की पहचान मृतक के बड़े भाई मनीष द्वारा की गयी। वार्ड नंबर 12 निवासी मनीष कुमार ने शनिवार को कनीना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका छोटा भाई विष्णु शर्मा 23 जुलाई से गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
हुआ था गुमशुदगी का मामला दर्ज---
कनीना पुलिस में वार्ड नंबर 12 से मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन का छोटा भाई विष्णु शर्मा 23 जुलाई से गायब है। हर जगह तलाश की किंतु है नहीं मिला। उन्होंने उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

फार्म हाउस से हजारों रुपए की चोरी
- कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
****************************************************
************************************
*******************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौतान के एक फार्म हाउस से कृषि के औजार एवं उपकरण चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात चार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
संजय नौताना ने पुलिस में कहा है कि उसका फार्म पालड़ी के रास्ते पर पड़ता है। रात को अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पता लगा। अज्ञात चोर ताला तोड़कर अल्टीनेटर, जनरेटर, इनवर्टर, मोटर समर्सिबल, डंपर का हुक ,मोटर स्टार्टर,
दो क्रास, चार पंखे, चाबी पाना अन्य सामान जिसकी कीमत करीब 70 से 75 हजार के बीच बनती है चोरी हो गए। कनीना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी ने लगाई त्रिवेणी
*********************************************
*********************************
********************
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला  में आषाढ़ मास की  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर डा राजेंद्र सिंह यादव पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी (डीपीसी) ने विद्यालय में त्रिवेणी बड़, पीपल, नीम, और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद विद्यालय पुन: खुलने के अवसर पर विद्यालय परिसर  यज्ञ /हवन का आयोजन राधेश्याम शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव ने शिक्षाविद् ने बच्चों को गुणवत्ता परक एवं संस्कारवान शिक्षा ग्रहण करने व गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा दी कि जो विद्यार्थी अपने गुरु के मार्गदर्शन में उचित मूल्यों को धारण करता है वह विद्यार्थी  जीवन में ऊंचे पद को प्राप्त करता है। आज पेड़-पौधे लगाकर हमें वातावरण को शुद्ध रखना है और  प्रत्येक विद्यार्थी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष /पेड़ अवश्य लगाएं। पर्यावरण की शुद्धता  ही जीवन का आधार होती है जो मनुष्य के जीवन की सफलता में सहायक होता है। पर्यावरण की हरियाली ही मनुष्य के दृष्टिकोण और विचारों को भी शुद्ध करती हैं और हमें एक सजग प्रहरी के रूप में हमेशा पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। दूसरी ओर यह यज्ञ वैदिक परंपरा है जो हमें विरासत, गौरवमयी संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का बोध कराती है। जिस स्थान पर यज्ञ  होता है वह स्थान और उसके आस-पास का क्षेत्र शुद्ध माना जाता है। इसलिए हमें अपने घर पर यज्ञ की परंपरा को अपनाना चाहिए ताकि हमारे आचार - विचार व संस्कार शुद्ध बन सकें। इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक  वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने अपने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि हमें प्रतिदिन 2 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए और अपने घर पर सुरक्षित रहकर गृहकार्य को पूरा करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसकी सभी उपस्थित जनों  काफी सराहना की और बताया कि शिक्षा ही हमारी उन्नति का एकमात्र सहारा है। हमें इसके महत्व  और गुरु की महिमा को समझना चाहिए जो विद्यार्थी इन का पालन करते हैं वे अच्छे होते हैं। उनके जीवन की दशा और दिशा ,आचार -विचार और संस्कार प्रबल बन जाते हैं जो उन्नति में सहायक होते हैं। इस अवसर पर सूबे सिंह समाज सेवक दलीप सिंह पूर्व सरपंच ,ज्ञानी पूर्व पंच ,गंगाराम शिक्षाविद् बुधराम प्रधान  सीताराम, अमर सिंह साहब,  देशराज , सतवीर भगत सिंह ,राजेश ,संदीप ,सुनील,  आदि गणमान्य ग्रामीण -जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डा राजेंद्र सिंह कैमला में त्रिवेणी लगाते हुए। 

Saturday, July 24, 2021

कनीना के वार्ड 12 से व्यक्ति हुआ गुम,
-गुमशुदगी का मामला दर्ज
******************************************************
****************************************
*****************
******************************************************
 कनीना। कनीना पुलिस में वार्ड नंबर 12 से मनीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन का छोटा भाई विष्णु शर्मा 23 जुलाई से गायब है। हर जगह तलाश की किंतु है नहीं मिला। उन्होंने उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

फार्म हाउस से हजारों रुपए की चोरी
- कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
***************************************************
************************************
**********************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौतान के एक फार्म हाउस से कृषि के औजार एवं उपकरण चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात चार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
संजय नौताना ने पुलिस में कहा है कि उसका फार्म पालड़ी के रास्ते पर पड़ता है। रात को अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पता लगा। अज्ञात चोर ताला तोड़कर अल्टीनेटर, जनरेटर, इनवर्टर, मोटर समर्सिबल, डंपर का हुक ,मोटर स्टार्टर,
दो क्रास, चार पंखे, चाबी पाना अन्य सामान जिसकी कीमत करीब 70 से 75 हजार के बीच बनती है चोरी हो गए। कनीना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

गुरु ज्ञान है गुरु श्रद्धा है गुरु समर्पण है गुरु विश्वास है-लालदास महाराज
************************************************************
*****************************************
*****************
कनीना। अंधेरे से प्रकाश में ले जाने वाले तत्वज्ञान को गुरु कहते हैं। यही गुरु का संपूर्ण अर्थ है उक्त विचार परम संत लालदास ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उधोदास आश्रम पर आयोजित एक यज्ञ के उपरांत देश  श्रद्धालुओं को व्यक्त किए।
 इस अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि गुरु दो शब्द से मिला हुआ एक तत्व ज्ञान है। जो मानव को अंधेरी रूपी जीवन एवं अज्ञान रूपी जीवन से निकाल कर ज्ञान रूपी प्रकाश में जीवन में ले जाता है। उसी का मतलब गुरु होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी पियो छान के और गुरु बनाओ जानकर अगर आपने अंधे होकर किसी को अपना गुरु बनाया तो आप नर्क में जाओगे। इसलिए आपको गुरु बनाने से पहले अच्छे से सोच समझकर गुरु दीक्षा लेनी चाहिए क्योंकि जिसको हम गुरु बना रहे हैं क्या वह गुरु बनने के लायक भी है या नहीं। इसलिए हमें सोच समझकर ज्ञानवान समझदार संस्कारवान चरित्रवान सामाजिक बुद्धिमान व्यक्ति को ही गुरु बनाना चाहिए ताकि गुरु बनाने के बाद हमारा जीवन सुखमय हो जाए क्योंकि जिस भी मानव में उक्त सभी गुण होंगे वह न तो खुद अधोगति में जाएगा और ना ही अपने शिष्य को ले जाएगा। वह हमेशा वही कर्मकांड करेगा जिससे प्रभु का मार्ग खुलता हो और प्रभु के पास जाने का सच्चा रास्ता हो। उन्होंने कहा कि गुरु कोई व्यक्ति नहीं कोई शरीर नहीं गुरु एक तत्व है, एक शक्ति है गुरु अगर शरीर होता तो इस छोटी सी दुनिया में एक ही गुरु पर्याप्त होता। गुरु एक भाव है ,गुरु एक समर्पण है, गुरु एक शरदा है आपका गुरु आपके व्यक्तित्व का परिचय है। कब कौन कैसे आपके लिए गुरु साबित हो यह बात आपकी दृष्टि एवं मनोभाव पर निर्भर करता है। गुरु प्रार्थना से मिलता है, गुरु समर्पण से मिलता है, गुरु दृष्टा भाव से मिलता है, गुरु किस्मत से मिलता है और गुरु किस्मत वालों को मिलता है। इसलिए अपने गुरु को सदैव पूजनीय समझिए क्योंकि उनके बताए मार्ग पर चलकर आप मोक्ष को प्राप्त हो सकते हो। इसी प्रकार का कार्यक्रम धनौंदा में कृष्णानंद महाराज आश्रम में आयोजित हुआ। हवन एवं भंडारा चला। कनीना के बाबा रामेश्वरदास आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा मनाई गई।
फोटो कैप्शन 11: भंडारे का प्रसाद चखते भक्तजन।

कृषि विज्ञान केंद्र आर्या परियोजना के तहत जिले के युवाओं को दे रहा है सशक्तिकरण- ओम प्रकाश यादव मंत्री
******************************************
************************************
*************************************************************************
कनीना। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आर्या परियोजना के तहत युवाओं को कृषि आधारित उद्योगों की ओर आकर्षित करते हुए इन उपक्रमों के द्वारा आर्थिक उत्थान के लिए भरसक कार्य कर रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की चल रही राष्ट्रीय परियोजना के तहत केवीके की योजना 200 ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित उपक्रमों जैसे मधुमक्खी पालन ,मूल्य संवर्धन व प्रसंस्करण, केंचुआ उत्पादन, मशरूम के लिए प्रशिक्षण के साथ साथ आर्थिक सहयोग दे रही है। इस परियोजना के तहत करीरा की युवा ललित कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन के तहत बाजरा आधारित बेकरी उत्पादन का काम शुरू किया है। ललित ने बाजरा बिस्कुट, बाजरा केक,बाजरा बेकरी उत्पादन से अच्छा मुनाफा ले रहे हैं तथा मोटे अनाज आधारित उत्पादों की मार्केट में मांग है। ललित की आर्य परियोजना के तहत इस इकाई का उद्घाटन ओम प्रकाश यादव मंत्री ने किया।
 उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाओं तथा शहरों की तरफ उनके पलायन को रोकने में सार्थक प्रयास होगा। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डा रमेश कुमार यादव और उनकी टीम भी उपस्थित रही। केंद्र के वैज्ञानिक डा अशोक ढिल्लो, डाक्टर नरेंद्र सिंह, डाक्टर पूनम यादव आदि उपस्थित रहे। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि युवा सरकारी रोजगार की बजाय इस तरह के स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं। उन्हें इस प्रकार के कार्यों की ओर ध्यान देने पर बल दिया ताकि आने वाले समय में युवा अपने पैरों पर खड़े हो सके ।
फोटो कैप्शन 10: मंत्री ओम प्रकाश यादव  गांव करीरा में खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन इकाई का उद्घाटन करने के बाद कृषि वैज्ञानिकों को जानकारी देते हुए।

डेंगू व चिकनगुनिया बुखार को फैलने से रोकने के लिए दी गई जानकारी
**********************************************************
****************************************
**********************
कनीना। सीएचसी केन्द्र सेहलंग की एसएमओ डा प्रभा यादव ने स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू एवं चिकनगुनिया जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एसएमओ डा प्रभा यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह को एंटी डेंगू मास के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि डेंगू बीमारी एडिज नामक मच्छर के काटने से होती है। बुखार होने पर सरकारी संस्था में जांच करवाए जो बिलकुल निशुल्क है। वहीं उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल व प्रयोगशालाओं को डेंगू, चिकनगुनिया की जांच के लिए 600 रुपये से ज्यादा वसूल न करने बारे सरकार की तरफ से हिदायत जारी की हुई है। इस दौरान उन्होंने डैंगू बुखार के लक्षणों में बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अचानक तेज बुखार, छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोरदार दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना आदि शामिल है। वहीं हेल्थ इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार ने बताया कि डेंगू बुखार का मादा मच्छर दिन के समय में काटता है जो साफ पानी में अपने अंडे देती है। इसलिए अपने घरों के आस-पास बरसात के समय में पानी इकट्ठा न होने दे। अपने कूलर, फूलदान व फ्रिज की ट्रे को सप्ताह में एक बार जरूर सुखाए। अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी के बर्तन को रोज साफ करके ही भरे। टूटे फूटे बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने दे। मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, रात को सोते समय मच्छर दानी व मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करे। ताकि डेंगू व चिकनगुनिया बुखार से बचा जा सके। हेल्थ इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीएचसी सेहलंग के एरिया में जुलाई मास में एंटी लारवल एक्टीविटी के दौरान 18 घरों को नोटिस जारी किए गए है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस काम के लिए सभी एमपीएचडब्ल्यू को नोटिस बुक दे दी गई है।
फोटो कैप्शन 9: डा प्रभा डेंगू को लेकर बैठक आयोजित करते हुये।

डेंगू व चिकनगुनिया बुखार को फैलने से रोकने के लिए दी गई जानकारी
*************************************************************

27 जुलाई को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना में दिव्यांग जनों को अंग वितरण कैंप का  किया जाएगा आयोजन
*************************************************************************
****************************************
**************************************
कनीना। 27 जुलाई को स्थानीय अस्पताल कनीना में दिव्यांग जनों के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीम कार्यालय के स्टेनो वीरेंद्र कुमार बताया कि आगामी 27 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना के प्रांगण में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम दिल्ली के सौजन्य से दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए  सरकारी अस्पताल कनीना में 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक कैंप आयोजन किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा प्रत्येक गांव में लेकर अवगत करा दिया गया है ताकि दिव्यांग जनों को समुचित सुविधा उपलब्ध हो सके।

पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक कनीना पावर में हुई बैठक
**********************************************************************
**********************************
***************************************
कनीना। पावर हाउस कनीना के प्रांगण में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की एक बैठक की गई। बैठक अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने की। जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति के संगठन को मजबूत बनाने व अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोडऩे का निर्णय किया गया है। संगठन के सभी कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंप दी गई है।  जिला प्रधान ने आगे बताया कि 1 जनवरी 2006 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों को पेंशन हटाकर सरकार ने उन्हें एनपीएस के तहत कर दिया। अब जब लोग रिटायरमेंट होने लगे हैं तो उनको पता चला है कि एनपीएस जो की पूरी तरह शेयर मार्केट पर आधारित है उसके तहत बुढ़ापा पेंशन योजना से भी कम रुपया मिल रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन लागू करने का कार्य किया जाए जिसमें कर्मचारी को अंतिम वेतन का आधा वेतन के रूप में धनराशि प्राप्त होती थी और समय-समय पर टीए/डीए मिलता रहता था लेकिन एनपीएस में ऐसा प्रावधान नहीं है। अगस्त माह में उपमंडल व जिला स्तर पर ज्ञापन देने का कार्य किया जायेगा। जिला के सभी विधायकों को भी कर्मचारी ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर हंसराज, देवेंद्र यादव, महेश शर्मा, रमेश शर्मा, कनीना ब्लॉक प्रधान सतीश शर्मा, योगेश यादव, संगीत शर्मा, हवा सिंह, अजीत, नित्यानंद, अशोक, यशवंत, राजेंद्र प्रसाद, सत्यवीर यादव आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 9: कनीना पावर हाउस में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य बैठक करते हुए।

विधायक सीताराम यादव ने कनीना से ककराला होते हुए कपूरी जाने वाले 6.20 किलोमीटर रोड़ का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
*****************************************
***************************
***************************************************************************
कनीना। अटेली विधायक सीताराम यादव ने कनीना से ककराला होते हुए कपूरी जाने वाले रास्ते का पूजा करके विधि विधान से नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ एक्शन पीडब्ल्यूडी सज्जन सिंह, पीडब्ल्यूडी जेईभूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।  6.20 किलोमीटर लंबी 18 फुट चौड़ी इस सड़क का उद्घाटन किया। विधायक सीताराम यादव ने वहां मौजूद गांव के लोगों की समस्याएं सुनी उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज यादव, सतवीर सेहलंग, सुंदर यादव सुंदरह, थानसिंह भोजावास मंडल अध्यक्ष, सतीश जैलदार प्रधान नगर पालिका कनीना, निगरानी कमेटी के चेयरमैन मुनीलाल शर्मा, कृष्ण सरपंच ककराला, राजेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र पूर्व सरपंच इसराना, मीडिया प्रभारी दीपक वशिष्ठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश वशिष्ठ, रोशनी देवी, प्रताप, उमेद सिंह महामंत्री, ओमवीर नंबरदार रसूलपुर, सुरेश अत्री बाघोत आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: नारियल फोड़कर उद्घाटन करते विधायक सीताराम।
             7:समस्याओं संबंधित ज्ञापन देते हुये ग्रामीण।

आफत बना हुआ है कोटिया का रामेश्वर जोहड़ -बार-बार पानी घुस जाता है घरों में
***********************************************************************
*****************************************
************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया में रामेश्वर नामक जोहड़ लंबे समय से आफत बना हुआ है। जब जब बारिश होती है तब तक भारी मात्रा में जल घरों में घुस जाता है। जोहड़ के आसपास रहने वाले लोग बेहद परेशान है।  नाला बनाकर इसके गंदे जल को बाहर निकालने की मांग है। कोटिया के देशराज सिंह, राजेंद्र सिंह, भैरू, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि विगत दिनों बारिश के समय उनके घरों में पानी घुस गया था जो धीरे-धीरे कम हुआ है।
लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि जोहड़ के साथ नाला बनाया जाए ताकि पानी की निकासी का प्रबंध हो सके और आसपास के लोग कुछ राहत महसूस कर सके।
फोटो कैप्शन 3: कोटिया का रामेश्वर जोहड़।

भारतीय ओलंपिक दल का हौसला अफजाई के लिये लहराया तिरंगा
*************************************************************
************************
*******************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शनिवार को भारतीय ओलंपिक दल का हौसला अफजाई के लिए विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने तिरंगा लहराया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने बताया बताया कि ओलंपिक खेलों में भारत के लगभग 100 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं जिनमें से 30 हरियाणा से हैं जो हरियाणा जैसे छोटे से प्रांत के लिए बड़े ही गौरव की बात है भारतीय हाकी टीम में 9 खिलाड़ी हरियाणा की है। इसके अलावा बाक्सिंग मुक्केबाजी कुश्ती के अलावा पुरुष हाकी टीम से भी पदक की उम्मीदें हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डा सुरेंद्र सिंह जयप्रकाश यादव, पूनम, अनीता, सुषमा, सूर्य प्रकाश, अजय बंसल, धर्मेंद्र, राकेश, सुरेंद्र पाल, रतनलाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: भारतीय ओलंपिक दल का हौसला अफजाई के लिये स्कूल में फहराया तिरंगा।

पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी ने लगाई त्रिवेणी
**************************************************************
*****************************************
***********************
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला  में आषाढ़ मास की  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर डा राजेंद्र सिंह यादव पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी (डीपीसी) ने विद्यालय में त्रिवेणी बड़, पीपल, नीम, और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद विद्यालय पुन: खुलने के अवसर पर विद्यालय परिसर  यज्ञ /हवन का आयोजन राधेश्याम शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव ने शिक्षाविद् ने बच्चों को गुणवत्ता परक एवं संस्कारवान शिक्षा ग्रहण करने व गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा व्यक्त करने की प्रेरणा दी कि जो विद्यार्थी अपने गुरु के मार्गदर्शन में उचित मूल्यों को धारण करता है वह विद्यार्थी  जीवन में ऊंचे पद को प्राप्त करता है। आज पेड़-पौधे लगाकर हमें वातावरण को शुद्ध रखना है और  प्रत्येक विद्यार्थी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष /पेड़ अवश्य लगाएं। पर्यावरण की शुद्धता  ही जीवन का आधार होती है जो मनुष्य के जीवन की सफलता में सहायक होता है। पर्यावरण की हरियाली ही मनुष्य के दृष्टिकोण और विचारों को भी शुद्ध करती हैं और हमें एक सजग प्रहरी के रूप में हमेशा पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। दूसरी ओर यह यज्ञ वैदिक परंपरा है जो हमें विरासत, गौरवमयी संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का बोध कराती है। जिस स्थान पर यज्ञ  होता है वह स्थान और उसके आस-पास का क्षेत्र शुद्ध माना जाता है। इसलिए हमें अपने घर पर यज्ञ की परंपरा को अपनाना चाहिए ताकि हमारे आचार - विचार व संस्कार शुद्ध बन सकें। इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक  वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने अपने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि हमें प्रतिदिन 2 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए और अपने घर पर सुरक्षित रहकर गृहकार्य को पूरा करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसकी सभी उपस्थित जनों  काफी सराहना की और बताया कि शिक्षा ही हमारी उन्नति का एकमात्र सहारा है। हमें इसके महत्व  और गुरु की महिमा को समझना चाहिए जो विद्यार्थी इन का पालन करते हैं वे अच्छे होते हैं। उनके जीवन की दशा और दिशा ,आचार -विचार और संस्कार प्रबल बन जाते हैं जो उन्नति में सहायक होते हैं। इस अवसर पर सूबे सिंह समाज सेवक दलीप सिंह पूर्व सरपंच ,ज्ञानी पूर्व पंच ,गंगाराम शिक्षाविद् बुधराम प्रधान  सीताराम, अमर सिंह साहब,  देशराज , सतवीर भगत सिंह ,राजेश ,संदीप ,सुनील,  आदि गणमान्य ग्रामीण -जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डा राजेंद्र सिंह कैमला में त्रिवेणी लगाते हुए।

महामारी एवं भूखमरी से बचने के लिए करें पौधारोपण-कैलाश पाली
**************************************************************
************************************
**************************************
कनीना। अपने आर्थिक विकास और भौतिक सुविधाओं के लिए मनुष्य द्वारा प्रकृति का जो शोषण किया जा रहा है वह दुनिया को महामारी और भुखमरी की तरफ अग्रसर कर रहा है। पर्यावरण  का बिगड़ता संतुलन एक चुनौती के रूप में विश्व के सामने मुंह बाए खड़ा है। इस चुनौती का सामना करने के लिए  पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पालीथिन भगाओ के नारे पर प्रत्येक व्यक्ति को अमल करना पड़ेगा। ये विचार राजकीय उच्च विद्यालय कुराहवटा में वृक्षारोपण करते हुए मुख्य अध्यापक कैलाश पाली ने कहीं। उन्होंने कहा की अत्यधिक कीटनाशकों के उपयोग से पृथ्वी की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है। एक समय था जब देश में 434 के केंचुओं की  प्रजाति पाई जाती थी जो एक वर्ष में एक हेक्टेयर में छह लाख छेद करते थे जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बदती थी परंतु वर्तमान में केंचुये भूमि से लुप्त होने की कगार पर आ गए हैं। ऐसे में भूमि का सुपोषण करना हमारा नैतिक दायित्व है अपनी भौतिक सुविधाओं के लिए  हम जो प्रकृति का शोषण कर रहे हैं वह आने वाली पीढिय़ों के लिए एक खतरे की घंटी है वर्तमान में जो महामारियां विश्व में अपना रौद्र रूप दिखा रही है उसके पीछे प्रकृति का मनुष्य द्वारा अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए किया जा रहा शोषण है हमने अपने बच्चों को प्रकृति से विमुख कर दिया है इस समय समाज में प्रकृति को बचाने के लिए एक व्यापक जन जागरण की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी प्रकृति का शोषण मानव जाति के लिए विनाश का कारण न बन जाए इसका हम सबको चिन्तन करना होगा। ऐसे में हम सब मिलकर अत्यधिक पेड़ लगाऐ यह हमारा कर्तव्य है वृक्षारोपण के समय प्रवक्ता सुशीला देवी, दिनेश कुमार ,रोशन लाल, अध्यापक अशोक कुमार ,विनोद शर्मा ,नवीन, जयचंद, सतीश, सुनील के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: पौधारोपण करते कुराहवटा के विद्यार्थी एवं शिक्षक।

सावन माह है भोलेनाथ का-प्रदीप शास्त्री
*************************************************************
********************************
***********************************
कनीना। साल में एक माह भगवान भोलेनाथ का होता है और चतुर्मास भी प्रारंभ होता है। 25 जुलाई से सावन प्रारंभ हो रहा है शास्त्रों के अनुसार सावन मास में भगवान शिव पृथ्वी पर वास करते हैं जो कि असाढ़ पक्ष की पूर्णमासी के पश्चात प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है और शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते,वर्जित माना गया है। ये विचार प्रदीप शास्त्री श्रीश्याम मंदिर पुजारीकनीना ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना होती है। भगवान भोलेनाथ को विशेष रूप से प्रसन्न करने के लिए भक्तगण अनेक प्रकार के पूजा पाठ करते हैं और व्रत करते हैं भगवान शिव की उपासना करते हुए भगवान की अनेक प्रिया चीजों का भोग लगाते हैं।  भगवान को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं और भगवान भोलेनाथ को एक माह तक जल चढ़ाते हैं सावन मास में कुछ विशेष बातें बताई गई हैं। जिनका हमको पालन करना चाहिए सावन मास में खानपान को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। माना जाता है कि सावन के महीने में बैंगन, दूध एवं दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा के दौरान हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए और पूजा करने के नियम सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें,सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। शिवलिंग में गंगा जल और दूध शहद घी दही चढ़ाएं,भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। भगवान शिव को बेल पत्र, शमी पत्र, आक का फूल, धतूरे का फल अर्पित करें।
उन्होंने कहा कि इस माह में भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें। और भगवान शिव का इस मंत्र से जाप करें। भोलेनाथ सभी संकटों का नाश विनाश करेंगे।
फोटो कैप्शन: प्रदीप शास्त्री। फोटो स्वयं प्रदीप शास्त्री

सावन माह 25 जुलाई से शुरू
शिव आराधना का माह सावन  
***************************************
*********************
**********************************************************
,कनीना। श्रावण माह यूं तो कवियों की कई कल्पनाओं को मूर्तरूप देता रहा है और आमजन के लिए भी खुशी का पैगाम लाता है। देशभर में श्रावण माह में कई स्थानों पर मेले लगते हैं, पींग पर झूलने की प्रथा , तीज का पर्व, पतंगबाजी तथा रक्षा बंधन का त्यौहार भी इसी माह से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के कनीना उपमंडल के गांव बाघोत स्थित बाघेश्वरी धाम का प्रसिद्ध मेला भी इसी माह में आता है ऐसे में श्रावण माह को त्योहारों का माह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।    
  श्रावण माह के आगमन से जुड़ी है वर्षा। किसान अपनी खरीफ की फसल में व्यस्त हो जाते हैं क्योंकि खरीफ की फसल पूर्णरूप से वर्षा पर आश्रित है। भीषण गर्मी से जहां राहत मिलती है वहीं दिन को झूला झूलने तथा रात के समय श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है जो मन को मोह लेती है। श्रावण माह के आते ही ऊंचे वृक्षों पर झूले डाल दिए जाते हैं जिन पर बच्चियां व महिलाएं दिनभर झूलती रहती हैं। नव विवाहित तो पींग पर अपने प्रियतम के विछोह एवं पुनर्मिलन के गीत गाती देखी जा सकती हैं। नव विवाहिता के जीवन में प्रथम श्रावण के समय में अपने प्रियतम के दर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। विवाहिता पूरे श्रावण माह में अपने मायके रहती है। ससुराल पक्ष अपनी बहु के लिए रस्सी व पींग भी भेजता है।
    श्रावण माह की तीज का यूं तो पूरे देश में ही महत्व है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पतंगबाजी करके यह पर्व मनाया जाता है। ज्यों-ज्यों यह पर्व पास आता है त्यों-त्यों पतंगबाजी तेज हो जाती है। तीज के दिन अंतिम बार पतंगबाजी की जाती है। अच्छी वर्षा व सुहावना मौसम के साथ--साथ लहलहाती फसल को देखकर युवा वर्ग पूर्णतया पतंगबाजी में खो जाता है। तीज पूर्व सिंधारा आता है जब घेवर मिठाई की बहार देखने को मिलती है। अपनी विवाहित लड़की के लिए माँ-बाप घेवर की मिठाई भेजते हैं। पूरे माह पकवान बनते हैं तथा गीत गूंजते रहते हैं। पद्मावत के गीतों से कम इनमें भी विरह नहीं होता।
 श्रावण माह के शुरू होते ही बम-बम की जयघोष शुरू हो जाती है। भारी संख्या में भक्तजन नीलकंठ व हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवर लाकर शिवालयों में गंगाजल चढ़ाते ह किंतु दो वर्षों से कांवड़ पर प्रतिबंध है। शिवालयों में तांता लगता है वहीं पूरे माह व्रत चलता है। भक्तजन गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवालयों में जाकर भक्ति करते हैं।  श्रावण माह के अंत में भाई-बहन के प्यार को इंगित करने वाला रक्षा बंधन का पर्व आता है। भाई अपनी बहन के पास अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने बहन के पास जाता है। बहन कहीं भी हो वह अपने भाई के आने का इंतजार करती है। इस पर्व का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है।

अवैध शराब बेचने वाला 11 देसी शराब बोतल सहित एक काबू
***************************************
****************
***********************************************************
 कनीना। पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली कि कनीना बस स्टैंड के पीछे फुटबाल ग्राउंड में कोई व्यक्ति शराब बेच रहा है। कनीना पुलिस ने झटपट कार्रवाई करते हुये छापामारी की।  पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उन्होंने अपना नाम किशोरी लाल, खरगापुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जिसके पास से पुलिस ने बोरी के कट्टे में रखी हुई 11 बोतल देसी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सीहोर में 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
**************************************************************
***************************************
******************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने सीहोर के एक व्यक्ति के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सीहोर निवासी गोविंद सिंह ने पुलिस में में दिए गए बयान में कहा है कि 16 जुलाई को पंचायत घर के पास से जा रहा था तभी चार व्यक्ति हाथों में कुल्हाड़ी, बर्फ तोडऩे का सुइया, चाकू और लोहे की राड लेकर रास्ता रोक लिया। एक ने कुल्हाड़ी सिर पर मारी तो दूसरे ने बर्फ तोडऩे का सुइया दो जगह घोप दिया वहीं तीसरे ने चाकू से वार किया तो चौथे ने राड से वार किया। शोर मचाने पर लोग आ गए। भीड़ को देखकर ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। तब तक गोविंद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जब उन्हें होश आया तो कनीना के उप नागरिक अस्पताल में पाया। उन्हें मालूम नहीं किसने उसे बचाया। उन्होंने इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जिसके चलते कनीना पुलिस ने एक महिला सहित चार विभिन्न लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज कर लिया है।

पाथेड़ा में जन्मदिन पर लगाई त्रिवेणी
******************************************
************************************
********
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा निवासी पंच गजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन पर गांव के सती माता के मंदिर में त्रिवेणी लगाई। पंच गजेंद्र सिंह ने कहा की जन्मदिन पर हर वर्ष एक धार्मिक स्थान पर त्रिवेणी लगाकर उसकी देखरेख का जिम्मा भी लिया। इसी मुहिम से प्रेरित होकर गांव के युवा भी त्रिवेणी लगाकर अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस दौरान शंकर जोशी, राज कुमार, नवीन फौजी, पंकज सिंह, हरिओम शर्मा, मुकेश ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया।
फोटो कैप्शन 01: जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाते हुए पंच गजेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।

Friday, July 23, 2021

लोकतंत्र पर हमला अनुचित -बाबू लाल यादव
***************************************
*****************************************
**
कनीना। एक समाचार पत्र समूह के कार्यालय पर इनकम टैक्स के छापे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। हसला के जिला प्रधान बाबूलाल यादव ने कहा कि आज के दिन सच्चाई पाठकों के सामने पेश करने वाले सदा ही दुख पाते हैं। यही हाल समाचारपत्र प्रकाशक समूह का हुआ है जिन्होंने सच्चाई प्रकाशित की तो समाचार पत्र समूह पर इनकम टैक्स के छापे पड़े। उन्होंने इसकी निंदा की है।
फोटो कैप्शन :बाबू लाल यादव

अपहरण करने आए लोगों ने पुलिस प्रभारी को मारी टक्कर
- व्यक्ति को छुड़ाने में कामयाबी हासिल
*************************************************
******************************
**************************
************************************************
कनीना। खंड कनीना के गांव बवानिया के एक लड़के का अपहरण करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया था वही पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बिना देरी किए थाना प्रभारी उमर अहमद अपनी टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। इसी बीच अपहरण करने वाले की गाड़ी के पीछे लगाकर उसका पीछा तो अपहृत युवक रामफल को छोड़ भागे। किंतु पुलिस ने उनका पीछा महेंद्रगढ़ में किया जहां डीएसपी राजीव कुमार कनीना, अश्विनी दौंगड़ा अहीर तथा उमर मोहम्मद एसएचओ कनीना ने अपहरण करने वालों को महेंद्रगढ पुराने स्कूल के पास घेर लिया।  पुलिस प्रभारी को टक्कर मारी जिसमें उमर मोहम्मद बुरी तरह घायल हो गए लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने बदमाशों के अपहरण को नाकाम करते हुए लड़के को बचाने में कामयाबी हासिल कर ली।
यहां गौरतलब है कि कनीना के गांव बवानिया के एक लड़के को करीब आधा दर्जन लोगों ने अपहरण कर लिया गया था जिसकी सूचना चंडीगढ़ से सभी थानों को दी गई जिस पर थाना कनीना के थाना प्रभारी ने अपनी टीम बना मौका-ए वारदात पर पहुंच कर अपहरण करने वाली टीम का मुकाबला किया जिसमें अपहरण करने वाले लोगों ने एसएचओ पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया जिसमें उनको गंभीर चोटें आई लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने अपहृत किए हुए व्यक्ति को छुड़ाने में कामयाबी हासिल की वहीं पुलिस ने तीन लोगों भिवानी से नवीन एवं दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी हैं।

हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार
-रसूलपुर एक व्यक्ति का गुमशुदगी का मामला हुआ था दर्ज

-दिनेश को भेजा 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर
*********************************
***********************
**************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर की नीलम नामक महिला ने 20 जुलाई को अपने पति के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में एक नया मोड़ ले लिया है। नीलम नीलम के पति की हत्या कर राजस्थान के गांव में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है तथा हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कनीना न्यायालय में पेश किया जहां से उन्न्हें 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
   नीलम ने कनीना पुलिस में विगत दिनों उनके पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था और जिसमें कहा था कि उनके पति को फोन पर दिनेश नामक व्यक्ति ने बुलाया था। नीलम ने जब अपने पति से फोन पर बात की तो उसके पति ने बताया कि वह दिनेश नामक व्यक्ति के साथ आया हुआ है और फोन अभी चार्ज नहीं है बंद होने वाला है। बाद में जब नीलम ने अपने पति को फोन किया तो उनका फोन बंद आया। तत्पश्चात वे अपने घर के कार्यों में लग गए अगले दिन नीलम के पति घर पर नहीं आए तो उन्होंने फोन किया लेकिन बंद मिला। इसके बाद चिंता बढ़ी और उन्होंने दिनेश घर जाकर पता किया करना चाहा किंतु दिनेश भी घर पर नहीं मिला। तत्पश्चात नीलम के परिवारजनों की चिंता और बढ़ गई। नीलम के परिवार वाले फिर से दिनेश के घर पूछताछ के लिए पहुंचे तो दिनेश घर पर हाजिर मिला।  दिनेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति विक्रम से किसी बात पर अनबन हो गई और शराब के नशे में उसे मार दिया। तत्पश्चात और पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्वयं तथा उसके साथियों ने उसे मार दिया और किसी गांव में फेंक दिया लेकिन जगह नहीं पता। तत्पश्चात नीलम और उसके परिवार वालों कनीना थाने आए और सारी कहानी बताई। पुलिस दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके पति की लाश की छानबीन की और फोटो दिखाई तो नीलम ने अपने पति को पहचान लिया।  नीलम ने कनीना पुलिस में दिनेश व उसके साथियों के विरुद्ध उसके पति का हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही। कनीना पुलिस ने दिनेश एवं अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ उमर मोहम्मद ने बताया कि दिनेश जो वीएलडीए मेघनवास कार्यरत है के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया और रसूलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम को मारकर चिड़ावा में फेंक दिया गया था। वहां की पुलिस ने लावारिस लाश को नगरपालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार कर चुकी है।

 पूर्व प्राचार्य कैलाशचंद का हुआ स्वागत
*****************************************
************************************
*******
कनीना। उपमंडल के गांव कैमला निवासी, प्रमुख शिक्षाविद् तथा दिल्ली शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाशचंद शर्मा का गांव धनौन्दा में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रजा भलाई संगठन सुप्रीमो एवं महाराणा प्रताप ग्रुप आफ कालेज के चेयरमैन ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने की।
   अतरलाल ने कैलाशचंद शर्मा को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, पुस्तक तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कैलाशचंद शर्मा को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती तथा प्रेरक अध्यापक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में हजारों विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित किया है। उनके व्यक्तित्व से हजारों विद्यार्थियों ने सबक लेकर बुलंदियों को छुआ। अपने स्वागत व सम्मान से अभिभूत कैलाशचंद शर्मा ने गांव का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे इलाके के युवाओं की शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। युवा कभी भी उनसे आकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और उद्देश्य के प्रति समर्पण भावना को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा की युवा सार्टकट की तरफ न दौड़े। ईश्वर, संस्कृति को याद रखें, माता-पिता तथा गुरू का आदर करें तो उनकी सफलता निश्चित है। इस अवसर पर नम्बरदार रणवीर, कैलाश सेठ, ओ.पी.यादव, मदन सिंह तंवर ने कैलाशचंद शर्मा की गौरवशाली सेवाओं की सराहना करते हुए युवाओं से उनके जीवन से सीख लेने की अपील की।
फोटो कैप्शन 6:  शिक्षाविद कैलाशचंद शर्मा को सम्मानित करते प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।

दवा की जगह गलती से पिया जहर मौत
****************************************
***********************************
**********
 कनीना।  कनीना थाने के गांव बवाना में एक व्यक्ति ने गलती से दवा की बजाय जहर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता गजानंद पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि उनके पिता लंबे समय से इलाज चल रहा था तथा मानसिक संतुलन खोए हुए थे। उनके अलमारी में दवाइयों के पास गेहूं में रखे जाने वाली दवा भी रखी हुई थी। गलती से असली दवा के बजाय जहर वाली दवा पी ली। उम्र ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ। ऐसे में उनको सरकारी अस्पताल महेेंद्रगढ़ ले गये जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।  उनके परिवार वाले उसे  नारनौल के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। कनीना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

अपहरण का मामला दर्ज
***************************************************
******************************
********************
 कनीना। बवानिया गांव के आजाद के व्यक्ति ने उसके पुत्र रामफल के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।
 आजाद ने पुलिस में कहा है कि उनका एक ही लड़का रामफल है, उसे उठाकर चार-पांच लड़के एवं बचीनी की तरफ ले गए। कनीना पुलिस ने नवीन एवं चार-पांच अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

सैंट जॉन ब्रिगेड द्वारा किया गया वृक्षारोपण
*****************************************************
***************************************
************
कनीना। सैंट जॉन ब्रिगेड एवं शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रिगेड ऑफिसर डॉ सी एस वर्मा एवं जेआरसी काउंसलर सत्यवीर सिंह खन्ना ने गाँव मोहलड़ा में पौधारोपण किया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला व आसपास में सार्वजनिक स्थानों पर छायादार व फलदार पौधे लगाए गए । पौधरोपण अवसर पर स्कूल-मुखिया सत्यवीर सिंह  ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषित होते वातावरण में पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक हो गया है । वृक्ष वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ हमें आक्सीजन भी प्रदान करते हैं इसलिए हमें पौधे लगाने के साथ-साथ  उनकी देखभाल भी करनी चाहिए । इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक रमेश चंद, मास्टर शमशेर सिंह, डॉ विक्रम सिंह कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, सुमन लता आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: सैंट जॉन ब्रिगेड के सदस्य पौधारोपण करते हुये।

बिना गुरु के ज्ञान एवं वैराग्य प्राप्ति संभव नहीं-प्रदीप शास्त्री
*****************************************************
**************************************
****************
कनीना। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था और सभी पुराणों की रचना की थी। महर्षि वेदव्यास के योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। परमपिता परमात्मा कहते हैं कि इस संसार में जो भगवान की प्राप्ति करना चाहता है और अपने मोक्ष के द्वार में ले जाना चाहता है उसे गुरु बनाना अवश्य ही जरूरी है क्योंकि बिना गुरु के हमें ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति नहीं हो सकती। ये विचार पंडित प्रदीप शास्त्री श्रीश्याम मंदिर पुजारी कनीना ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि अगर हमें गुरु मिलते हैं तो हमें ज्ञान बैराग के रास्ते बताते हैं जब हम गुरु के पास जाएं तो अपने समस्त अहंकार घमंड त्यागना होता है। अभिमान सभी गुरु के चरणों में अर्पित कर देनी चाहिए सच्ची गुरु दक्षिणा वही होती है जो गुरु को ज्ञान का देवता मानता है वही शिष्य बनता है। परमपिता वेदव्यास कहते हैं कि गुरु कभी-कभी अपने शिष्य की परीक्षा भी लेते हैं। एक बार की बात है भगवान कृष्ण और बलदेव संदीपन ऋषि के आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिए गए और कुछ ही समय में उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर ली उनके गुरु ने उनसे गुरु दक्षिणा मांग ली गुरु कहते हैं हे कृष्ण बहुत दिन पहले मेरे पुत्र को समुद्र में एक मगरमच्छ निकल गया था उसी को लाकर देने की बात कही कृष्ण ने अपने गुरु के पुत्र के लिए अर्थ देखकर उनका पुत्र ला  देने की प्रतिज्ञा ली और कृष्ण बलराम ने  यमपुरी से उनके पुत्र को वापस ला कर दिया। इसलिए हमें गुरु बनाना अवश्य ही जरूरी है।
फोटो कैप्शन: प्रदीप शास्त्री।

महन्त लक्ष्मणगिरी गौशाला बूचावास में 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
*********************************
****************************************
************************************************************************
कनीना। महन्त लक्ष्मणगिरी गौशाला बुचावास में 24 जुलाई  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गौशाला बूचावास के संचालक स्वामी महन्त वि_ल गिरी महाराज ने बताया की गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह गौशाला परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि बेहद अनुकूल है, इस दिन गुरुओं की विशेष पूजा और अर्चना से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी धर्मों में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है. कई पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत के रचयिता महान ऋषि वेद व्यासजी का जन्म गुरु पूर्णिमा के दिन ही हुआ था, यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन लोग ऋषि वेद व्यास जी की पूजा के साथ ही अपने गुरु, इष्ट और आराध्य देवताओं की पूजा करते हुए, उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ये पर्व एक परंपरा के रूप में गुरुकुल काल से ही मनाया जाता रहा है। गुरुजनों को समर्पित गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म में बहुत विशेष मानी गई है। इस वर्ष यह तिथि 24 जुलाई के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, यह तिथि गुरुओं को समर्पित है। इस दिन गुरुओं की विशेष पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ, यह जीवन में शांति  लेकर आता है।

गुरु पूर्णिमा को भक्त नहीं पहुंच पाएंगे हरिद्वार
*************************************************
**************************************
****************
 कनीना। 24 जुलाई को गंगा स्नान करने के लिए भारी संख्या में भक्तजन हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। किंतु दो वर्षों से कांवड़ लाने पर प्रतिबंध होने से कांवड़ लाने वाले सुमेर सिंह, अनिल कुमार, भरपूर सिंह आदि मायूस है। 25 जुलाई से सावन शुरू होगा। श्रावण कृष्ण त्रयोदशी को शिवरात्रि का मेला कनीना खंड के गांव बाघोत में  6 अगस्त को भरने जा रहा है।
 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए संत लाल दास ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था। सावन के पूरे माह व्रत एवं तप चलता है। शिव आराधना के नाम से यह पर्व मनाया जाता है।

छठी से 8वीं के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
-16 जुलाई से 9 से 12 के लग चुके हैं स्कूल
************************************************
***********************************
********************
 कनीना। यूं तो वर्ष 2019-2020 में कोरोना की मार के चलते बहुत कम समय ही स्कूल लग पाए हैं किंतु विगत दिनों जहां विद्यार्थियों की छुट्टियां करने के पश्चात कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं जबकि 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी 16 जुलाई से स्कूल जा रहे हैं। परंतु कम संख्या में स्कूलों में पहुंचे।  एक और गर्मी तो दूसरी ओर कोरोना की मार के चलते अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से घबरा रहे हैं। सरकार के आदेशानुसार विद्यार्थी स्कूल आने से पहले उन्हें अपने स्वास्थ्य संबंधित रिपोर्ट देनी पड़ती है। स्वस्थ होने पर ही स्कूल में प्रवेश कराया जाता है। स्कूलों में ताप, नाम आदि नोट करके ही स्कूल में प्रवेश करने दिया गया।
जहां निजी स्कूल भी सरकारी स्कूलों के साथ साथ लग रहे हैं। निजी स्कूलों में भी छह से 8 तक की कक्षाएं लग गई हैं। निजी स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या कम देखने को मिली। अभी कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में आने की तिथि घोषित नहीं की गई है।
 बहरहाल स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही तथा उन्हें विभिन्न नियमों जैसे मास्क पहनकर, सैनिटाइज करके आना पड़ता है। वहीं स्कूलों में भी थर्मल स्कैनिंग की जाती है और मास्क जरूरी कर दिया गया है। विभिन्न स्कूलों में जहां अभिभावक भी इक्का-दुक्का आ रहे हैं।
फोटो कैप्शन 1: स्कूल में प्रवेश करने से पहले स्कूल के विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग करते। फोटो:जागरण

दौंगड़ा चौकी में हुआ चोरी का मामला दर्ज
*****************

******************************
**************************************************
 कनीना। दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में एक ही रात में तीन विभिन्न चोरियां हुई। घरों एवं दुकानों से अज्ञात चार नकदी एवं सामान चोरी कर ले गया।  दौंगड़ा चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।
   शिवचंद दौंंगड़ा अहीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21/22 जुलाई की रात को अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर बक्से में रखे हुए 65 हजार रुपये चोरी कर ले गया। इसके अतिरिक्त ओमप्रकाश दौंगड़ा अहीर की परचून की दुकान से चीनी, तेल एवं नकदी आदि अज्ञात चोर चोरी कर ले गया वहीं इसी रात अभय सिंह दौंगड़ा अहीर के मकान में भी चोरी हुई। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार करके नकदी एवं सामान बरामद करने की मांग की है। दौंगड़ा चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।

Thursday, July 22, 2021

दौंगड़ा अहीर के खेल के मैदान में लगाया आक्सीजन बाग
****************************************************************
**************************************************************
************************************
********************************
कनीना। विशेष पौधारोपण अभियान के तहत गांव दौंगड़ा अहीर में खेल स्टेडियम के पास आक्सीजन बाग लगाया गया। ऑक्सीजन बाग में पौधे लगाने में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।  ट्रीमैन आफ हरियाणा के नाम से मशहूर देवेंद्र सूरा द्वारा उपलब्ध नीम, पीपल, बरगद के पौधे लगाये गए। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के द्वारा पौधे लगाकर शुरू की गई उसके बाद ग्राम वासियों ने युवाओं की मदद से 100 से अधिक नीम, पीपल, बड़ के पौधे लगाकर इस अभियान में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर वेद प्रकाश आर्य तथा जसवंत सिंह थानेदार ने कहा कि पेड़ पौधे आक्सीजन देकर सभी प्राणियों को जीवन दान देते हैं। ऐसे में पेड़ पौधे जरूर लगाये। जहां भी इंसान रहे पौधे लगाये। इससे प्रकृति का संतुलन सही बना रहता है। इस दौरान इंजीनियर अशोक यादव, जयवीर प्रिंसिपल, दिनेश पंच ,विक्की ,गजेंद्र, पुनीत, दिनेश प्रधान, संजय घोड़ा की टीम, बिंदर फौजी, कपिल ,अनिल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 9: दौंगड़ा में आक्सीजन बाग लगाते हुये देवेंद्र सूरा एवं अन्य।

बारिश से किसान का धंसा कुआं
**************************************************
*************************************
*********************
कनीना। दौंगड़ा अहीर में गत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण 152-डी ग्रीन कारिडोर रोड पर अंडरपास तथा रोड के पानी के चलते कई किसानों के कुएं धंस गए तथा नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौके पर आकर प्रशासन को मुआयना करना चाहिए। इस संबंध में इनमें से एक किसान ने सीएम विंडो के माध्यम से मौके का निरीक्षण करके उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पीडि़त किसान ने बताया कि कुएं के माध्यम से ही सिंचाई कर वे कृषि के जरिए अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। कुआं धंसने से आजीविका संबंधी संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कहा कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि दोबारा से कुआं निर्माण करवाया जा सके और खेती कार्य सुचारु हो सके। सीएम विंडो के माध्यम से दौंगड़ा अहीर निवासी धर्मपाल ने कहा है कि उनके गांव में उनकी पुस्तैनी जमीन में लाखों रुपये की लागत से कुआं का निर्माण करवाया था तथा बिजली कनेक्शन भी लिया था जिसमें बिजली की मोटर जो कि साढ़े 12 हार्स पावर की थी तथा केबल व पाइप लाइन सहित जमीन में धंस गई जो कि अब उक्त बोर को चालू करना वह मोटर तथा पाइपलाइन निकालना कठिन है। मंगलवार को अत्यधिक हुई बारिश से 152डी ग्रीन कोरिडोर तथा अंडरपास का पानी मेरे खेत में भर गया जिसके कारण कुआं जमीन में धंस गया।  किसान ने गुहार लगाई है कि उसके हुए नुकसान की भरपाई के लिए मौके पर निरीक्षण किया जाए तथा उनकी आर्थिक सहायता की जाए ताकि आजीविका का साधन फिर से उन्हें उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे इसके लिए अंडरपास तथा रोड के पानी के निकासी की उचित व्यवस्था भी की जाए।
फोटो कैप्शन 10: दौंगड़ा अहीर में किसान का धंसा हुआ कुआ।

पितांबर के अटेली हलके के युवा अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
***************************************************************
********************************
*****************
कनीना।  उप मण्डल के गांव धनौंदा निवासी पितांबर को जेजीपी अटेली हलके का युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा वर्ग जेजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। इस दौरान जेजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि ठाकुर पितांबर पिछले कई सालों से समाज सेवा में जुटे हुए है जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाते रहे हैं। जेजेपी अटेली हलका युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर  पितांबर ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को जननायक जनता पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसको मैं बखूबी तरीके से निभाऊंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी व युवा जिला अध्यक्ष सम्राट यादव सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 7: पितांबर धनौंदा का मुंह मीठा करवाते जजपा पदाधिकारी।

वर्चुअल मीटिंग में बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी
**************************************************************
************************************
****************************
कनीना। भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूलों मे गुरुवार को एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल मीटिंग के द्वारा कम्यूनिटी वालिंटियरिंग टीचिंग प्रोग्राम के तहत बच्चों को योग और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए भारतीय फाउंडेशन के जिला समन्वयक कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में भारतीय फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल बचीनी, मेघनवास, मोहनपुर, गोमला ,खैराना स्कूलों के बच्चों को वर्चुअल मीटिंग में योगाचार्य प्रदीप आर्य पावर योग दिल्ली के द्वारा योग के बारे में बताया गया। योगाचार्य ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। जिला समन्वयक ने बताया कि इस अवसर पर सरिता यादव बीआरपी ने बच्चों को साइबर क्राइम और साइबर बुलिंग के विषय में जानकारी दी। बीआरपी ने बच्चों को आनलाइन कक्षाओं के दौरान किस तरह से बच्चे सावधानी बरतें और कितने समय के लिए आनलाइन क्लास लेनी चाहिए इस विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक त्रिवेदी शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से मोहित इसराना, मुख्य अध्यापक राजेश कुमार, हेमलता यादव, कविता यादव, सुलभा यादव, सुनील कुमार, राजकुमार मोहनपुर सहित सत्य भारती फाउंडेशन के अनेक अध्यापक और बच्चे स्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8:सत्य भारती द्वारा आयोजित वर्चुवल बैठक।

लड़की का कुआं पूजन--
आज लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है-अन्नपूर्णा शर्मा
***************************************************************
************************************
*******************************
कनीना। बीएमडी क्लब द्वारा कैम्पेन कल्पना के तहत बुधवार देर शाम गाहड़ा में रचना एवं इंद्रजीत शर्मा की नवजात बेटी सिया के जन्मोत्सव पर कुआं पूजन के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम के दौरान बीएमडी क्लब सदस्या अन्नपूर्णा शर्मा ने नवजात बेटी के माता-पिता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और सतत विकास लक्ष्यों को भी गतिशीलता प्रदान की। बीएमडी क्लब सदस्या अन्नपूर्णा शर्मा ने कहा की आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। हमें लड़कियों के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। बेटियां शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। समाज के नागरिकों को बेटियों को बचाना और सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो पूरे संसार का निर्माण करने की शक्ति रखती है। लड़कियों को भी हमें आगे बढऩे को प्रेरित करते हुए ऐसे आयोजन करने चाहिए। आज लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है।
बीएमडी क्लब चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह निसंदेह बेटी बचाने की तरफ सार्थक मुहिम है।अब बेटों की तरह बेटी के जन्म पर भी बड़ी सामाजिक रस्में पूरी होने लगी हैं। दरअसल, बेटों के जन्म पर होने वाले जन्मोत्सव, कुआं पूजन और नामकरण जैसे बड़े संस्कारों पर अब बेटियों को भी हक मिलने लगा है। काउंसलर डिंपल यादव उर्फ पिंकी ने बताया की इस कैम्पेन कल्पना मिशन के तहत सयुंक्त राष्ट्र के सत्रह सतत विकास के उद्देश्य एसडीजी श्रेष्ठ शिक्षा,लिंग असमानता,असमानता को कम करना जैसे उद्देश्यों पर भी कार्य किया जा रहा हैं। जिसे बेटी बचाओ अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता हैं। नवजात बेटी के दादा आचार्य अरविन्द शर्मा ने बताया की 29 जून को घर में बेटी ने जन्म लिया था।  बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई गई और बीएमडी क्लब से प्रेरित होकर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि हम भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके। इस अवसर पर नवजात कन्या के दादा सुरेश चंद शर्मा पुरुषोत्तम दास शर्मा अरविंद शर्मा, नवजात की दादी विद्या देवी सरोज देवी सहित गांव के अन्य महिलाओं ने   भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 9: कुआं पूजन के लिए जाती हुई महिलाएं।

पितांबर के अटेली हलके के युवा अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
*************************************
******************
***********************************************************
कनीना।  उप मण्डल के गांव धनौंदा निवासी पितांबर को जेजीपी अटेली हलके का युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा वर्ग जेजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। इस दौरान जेजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि ठाकुर पितांबर पिछले कई सालों से समाज सेवा में जुटे हुए है जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाते रहे हैं। जेजेपी अटेली हलका युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर  पितांबर ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को जननायक जनता पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसको मैं बखूबी तरीके से निभाऊंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी व युवा जिला अध्यक्ष सम्राट यादव सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 7: पितांबर धनौंदा का मुंह मीठा करवाते जजपा पदाधिकारी।

वर्चुअल मीटिंग में बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी
*******************************************************************
*********************************
********************************************
कनीना। भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूलों मे गुरुवार को एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल मीटिंग के द्वारा कम्यूनिटी वालिंटियरिंग टीचिंग प्रोग्राम के तहत बच्चों को योग और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए भारतीय फाउंडेशन के जिला समन्वयक कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में भारतीय फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल बचीनी, मेघनवास, मोहनपुर, गोमला ,खैराना स्कूलों के बच्चों को वर्चुअल मीटिंग में योगाचार्य प्रदीप आर्य पावर योग दिल्ली के द्वारा योग के बारे में बताया गया। योगाचार्य ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। जिला समन्वयक ने बताया कि इस अवसर पर सरिता यादव बीआरपी ने बच्चों को साइबर क्राइम और साइबर बुलिंग के विषय में जानकारी दी। बीआरपी ने बच्चों को आनलाइन कक्षाओं के दौरान किस तरह से बच्चे सावधानी बरतें और कितने समय के लिए आनलाइन क्लास लेनी चाहिए इस विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक त्रिवेदी शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से मोहित इसराना, मुख्य अध्यापक राजेश कुमार, हेमलता यादव, कविता यादव, सुलभा यादव, सुनील कुमार, राजकुमार मोहनपुर सहित सत्य भारती फाउंडेशन के अनेक अध्यापक और बच्चे स्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8:सत्य भारती द्वारा आयोजित वर्चुवल बैठक।

लड़की का कुआं पूजन--
आज लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है-अन्नपूर्णा शर्मा
*****************************
*********************************
********************************************************************
कनीना। बीएमडी क्लब द्वारा कैम्पेन कल्पना के तहत बुधवार देर शाम गाहड़ा में रचना एवं इंद्रजीत शर्मा की नवजात बेटी सिया के जन्मोत्सव पर कुआं पूजन के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम के दौरान बीएमडी क्लब सदस्या अन्नपूर्णा शर्मा ने नवजात बेटी के माता-पिता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और सतत विकास लक्ष्यों को भी गतिशीलता प्रदान की। बीएमडी क्लब सदस्या अन्नपूर्णा शर्मा ने कहा की आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। हमें लड़कियों के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। बेटियां शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। समाज के नागरिकों को बेटियों को बचाना और सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो पूरे संसार का निर्माण करने की शक्ति रखती है। लड़कियों को भी हमें आगे बढऩे को प्रेरित करते हुए ऐसे आयोजन करने चाहिए। आज लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है।
बीएमडी क्लब चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह निसंदेह बेटी बचाने की तरफ सार्थक मुहिम है।अब बेटों की तरह बेटी के जन्म पर भी बड़ी सामाजिक रस्में पूरी होने लगी हैं। दरअसल, बेटों के जन्म पर होने वाले जन्मोत्सव, कुआं पूजन और नामकरण जैसे बड़े संस्कारों पर अब बेटियों को भी हक मिलने लगा है। काउंसलर डिंपल यादव उर्फ पिंकी ने बताया की इस कैम्पेन कल्पना मिशन के तहत सयुंक्त राष्ट्र के सत्रह सतत विकास के उद्देश्य एसडीजी श्रेष्ठ शिक्षा,लिंग असमानता,असमानता को कम करना जैसे उद्देश्यों पर भी कार्य किया जा रहा हैं। जिसे बेटी बचाओ अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता हैं। नवजात बेटी के दादा आचार्य अरविन्द शर्मा ने बताया की 29 जून को घर में बेटी ने जन्म लिया था।  बेटी के जन्म पर परिवार में खुशियां मनाई गई और बीएमडी क्लब से प्रेरित होकर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि हम भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके। इस अवसर पर नवजात कन्या के दादा सुरेश चंद शर्मा पुरुषोत्तम दास शर्मा अरविंद शर्मा, नवजात की दादी विद्या देवी सरोज देवी सहित गांव के अन्य महिलाओं ने   भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 9: कुआं पूजन के लिए जाती हुई महिलाएं।

मकान हुआ क्षतिग्रस्त आर्थिक मदद की मांग
पाथेडा के गांव की घटना
*************************************
***********************
*************************************************************
कनीना। अधिक बरसात से घर में बारिश पानी आ जाने के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान की मरम्मत के लिए
उपमंडल के गांव पाथेडा निवासी लक्ष्मण ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। पाथेडा निवासी लक्ष्मण ने कनीना एसडीएम को सौंपे मांग पत्र में बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उसके मकान में पानी घुस गया। बरसात का पानी घुसने के कारण उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। लक्ष्मण ने मांग पत्र में कहा कि उसके परिवार को अब रहने के लिए घर की नौबत आ रही है। उसने बताया कि वह बीपीएल कार्ड धारक है तथा उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। घर का सारा सामान बाहर रखा हुआ है। लक्ष्मण ने एसडीएम से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या बताते हुए लक्ष्मण।

आधी रात को कनीना में फिर हुई बारिश
************************************************
********************************
*******************
कनीना। बुधवार की आधी रात को फिर से कनीना क्षेत्र में बारिश हुई। 7 एमएम बारिश से जहां फिर से गड्ढे हरे हो गए वहीं खेतों में पानी की पूर्ति हो गई। कुछ स्थानों पर पानी फिर से जमा हो गया क्योंकि गत दिनों 115 एमएम बारिश हुई थी, तत्पश्चात से बारिश बूंदाबांदी के रूप में होती रही है किंतु बुधवार की रात को 7 एमएम बारिश आई।
किसान मानते हैं कि यदि अच्छी बारिश होती है तो भावी फसल को तो लाभ होगा वहीं भूमिगत जल में सुधार होगा। ऐसे में किसान अब सावन माह पर नजर टिकाए हुए हैं। 25 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है तत्पश्चात बारिश की संभावना किसान मान रहे हैं।

दो दिनों से कनीना उप नागरिक अस्पताल में वैक्सीन नहीं
-लोगों में भारी रोष
*****************************************************
**********************************
**************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल में विगत 2 दिनों से कोई वैक्सीन नहीं होने से उपभोक्ता भारी नाराज हैं। उपभोक्ता प्रतिदिन वैक्सीन लेने के लिए जाते हैं और मुंह लटकाए लौट आते हैं। कुछ उपभोक्ता तो कई कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं किंतु या तो वैक्सीन आती नहीं, आती है तो बहुत कम संख्या में आती है तो कुछ ही लोगों को लग पाती है। कनीना के सुरेश कुमार, महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, हरीश कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि वे जब भी अस्पताल जाते हैं तो वैक्सीन का अभाव मिलता है। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे अस्पतालों में भारी संख्या में वैक्सीन उपलब्ध है किंतु उपमंडल स्तरीय कनीना अस्पताल में वैक्सीन का न होना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सबसे अधिक संख्या में वैक्सीन चाहिए लेकिन  किंतु सबसे कम संख्या में वैक्सीन आती है। उन्होंने खेद जताया जिस प्रकार कनीना के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है वह अच्छी बात नहीं है।
उधर उप-नागरिक अस्पताल से मिली सूचना अनुसार भविष्य का भी कोई पता नहीं है कि वैक्सीन कब आती है परंतु जब भी आती है वह लगा दी जाएगी। ऐसे में कनीना क्षेत्र के लोग वैक्सीन लेने के लिए धनौंदा, भोजावास एवं सेहलंग आदि केंद्रों पर जाने को मजबूर हो रहे हैं। और प्रतिदिन कई लोग क्षेत्रों में जाकर वैक्सीन ले रहे हैं।
इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार से बात हुई उन्होंने भी कहा कि वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे ताकि कनीना में समुचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वे जल्दी उच्च अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क कर रहे हैं।

अटेली विधायक करेंगे सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ
********************************
***************************
**************************************************************
कनीना। विधायक सीताराम यादव कनीना से कपूरी वाया ककराला सड़क मार्ग का श्रीगणेश नारियल फोड़कर शुक्रवार को करेंगे। सुबह 11 बजे ककराला बस स्टैंड पर कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस विषय में जानकारी देते पूर्व महामंत्री राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है। इस सड़क की चौड़ाई पहले 12 फुट थी जो अब 18 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस अवसर पर कनीना और भोजावास मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सदस्य और जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

सांस्कृतिक अहीरवाल धनौंदा  गांव के कार्य दल का गठन
**********************************************************
********************************
******************************
कनीना। सांस्कृतिक अहिरवार के निमित्त कनीना ब्लाक के कार्य दल के गठन के बाद दूसरे चरण में प्रत्येक गांव की कार्य दल के का गठन की योजना के निमित्त धनौंदा  गांव के कार्य दल का गठन कर दूसरे चरण की शुरुआत की गई । इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता विजयपाल सेहलंग की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह कनीना ने सांस्कृतिक अहिरवार की कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक गांव की 11 सदस्यों के कार्य दल का गठन किया जाना है। जिसके लिए धनौंदा गांव के इतिहास लेखन के लिए 11 सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया है। जो धनौंदा गांव का प्रमाणिक इतिहास लिखेंगे । इसके लिए सभी ग्राम वासियों से संपर्क करने और उनसे सहयोग की अपेक्षा के बारे में सभी को बताते हुए सांस्कृतिक अहीरवाल के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक में भूपेंद्र सिंह और मास्टर प्रहलाद सिंह को कार्य दल के प्रमुख के रूप में चुना । जो आगामी कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए अपना सहयोग करेंगे । बैठक के अंत में विजयपाल सेहलंगिया ने सभी को इस कार्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गांव की टीम गठन का कार्य शुरू हुआ है ,जो जल्दी ही सभी गांव का दूसरे चरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर शमशेर सिंह स्याना, हेड मास्टर सूरत सिंह ,भूपेंद्र सिंह,मास्टर प्रहलाद सिंह ,जगदीश ,अजय ,अशोक, सुधीर ,मुकेश ,परवीन और रवि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: धनौंदा में अहीरवाल का इतिहास लिखने के लिए गठित टीम। जागरण

महिला दो बच्चों सहित गायब
********************************************
*******************************
***************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में एक महिला ने दो बच्चों सहित गायब हो गई। उनकी गुमशुदगी का मामला उनके पति द्वारा दर्ज करवाया गया है। रोशन लाल भडफ़ ने कहा है कि उनका विवाह 10 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश में हुआ था। जिनके एक लड़का एवं एक लड़की क्रमश: 5 और 7 साल के हैं। रोशन लाल के अनुसार उनकी पत्नी 16 जुलाई को दिन के समय दोनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई उस वक्त घर पर कोई नहीं था। उन्होंने सभी रिश्तेदारियों में पता किया कि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि घर छोडऩे से पहले उन्होंने किसी से फोन पर बात की थी, उन्होंने अपनी पत्नी का पता लगाने की मांग की है।

कनीना में सड़कों पर कहीं भी नहीं रहा गंदा पानी
*********************************************
***************************************************
कनीना। कस्बा कनीना में गत दिनों सैकड़ों घरों में घुसा पानी अब पूर्णतया निकाल दिया गया है। वर्तमान में किसी भी सड़क पर कोई गंदा पानी जमा नहीं है। विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि विभिन्न ट्रैक्टर और इंजनों से इस गंदे पानी को निकाला गया है। सबसे प्रमुख समस्या कलर वाली जोहड़ की है जिसका पानी लगातार बढ़ता चला जाता है और मानसून के समय समीपी घरों में घुस जाता है। विगत वर्षों भी ऐसा ही हुआ था किंतु इस वर्ष घटना के बाद जहां शिविर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी न पहुंचने के कारण समस्या विकराल बन गई थी। नगर पालिका द्वारा इंजन और ट्रैक्टर लगाकर इस पानी को खत्म किया है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह भी मौके पर बार-बार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। पालिका प्रधान ने कहा कि घरों में गंदा पानी घुसने का संकट दूर हो गया है और भविष्य में जोहड़ों के पानी को शिविर ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने की भावी योजना बना दी गई है।
भावी योजना-
पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का साफ पानी  मानका की बणी में जमा किया जाएगा। वर्तमान में रणास नामक बणी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है किंतु जगह का अभाव होने के कारण साफ किया जल स्टोर करना कठिन हो गया है। ऐसी स्थिति में कनीना नगर पालिका 10 एकड़ जमीन मानका की बणी का साफ पानी स्टोर के लिए देने की कार्रवाई कर दी है। इस संबंध में पालिका प्रधान ने बताया कि उन्होंने सभी कागज पब्लिक हेल्थ को सौंप दिये है ताकि रणास बणी में साफ किया गया पानी पाइपों द्वारा मानका की बणी में जमा किया जाएगा जिसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोग में किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि वे लगातार कनीना की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हुए हैं
परंतु जब तक पानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सुचारू रूप से जाना शुरू नहीं होगा तब तक कनीना का स्थायी समाधान नहीं हो पाएगा।
नहीं हुआ है स्थायी समाधान-
 कनीना में बारिश के पानी तथा कस्बा के गंदे पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था अभी तक नहीं बन पाई है। गंदे पानी के लबालब भरे जोहड़ इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप पड़ा है। पोखरों का गंदा जल सिंचाई के काम भी नहीं आ रहा है तो मत्स्य पालन भी संभव नहीं है।
     कनीना में जब कभी बारिश होती है तो गंदा जल जैसे तैसे पोखरों में चला जाता है किंतु पोखरों का गंदा जल आगे निकासी की व्यवस्था नहीं बन पाई है। कनीना मंडी, कनीना कस्बा, सामान्य बस स्टैंड का गंदा जल व बारिश का जल दो पोखरों में आकर जमा होता है जिसे निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व समय में पालिका प्रधानों के समय जोहड़ों का गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाकर कृषि कार्य में उपयोग की योजना बनाई वो असफल हो गई और सड़क के साथ साथ नाला खोदने की इजाजत नहीं मिल पाई।
 पोखरों का जल कहीं घरों में घुसा तो कभी सड़क पर जमा हुआ तो कभी हरे पेड़ों को लीलकर रह गया।  समस्त कनीना कस्बा का गंदा जल कनीना के दो प्रमुख पोखरों में जमा है जिसमें विगत समय में एक बच्चे व वृद्ध की मौत भी गिरकर हो चुुकी है।
ऐसे में अधिक बारिश कनीना के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। पोखरों के आस पास के घरों के मालिक भी इनके बढ़ते जल स्तर से परेशान हैं। हर वर्ष मानसून के समय गंदा जल घरों में घूस जाता है।