Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, December 27, 2024


 
आरक्षण ने बिगाड़ा चुनाव लडऩे वालों का समीकरण
-अब फिर से रातों-रात बनाये जा रहे हैं नई समीकरण
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के बहुत चर्चित चुनावों के आरक्षण ने सभी के चुनाव लडऩे वालों के समीकरण डगमगा दिये हैं। जहां वार्ड एक से एक दर्जन के करीब चुनाव लडऩे वाले तैयार खड़े थे किंतु आरक्षण के कारण महिला वर्ग बीसी-बी में चला गया। इसी प्रकार प्रधान पद के अनेकों दावेदार थे किंतु आरक्षण के कारण वो भी महिला के खाते में चला गया। इस प्रकार कनीना नगर पालिका में करीब सात महिलाएं विजयी होगी तो सात पुरुष विजयी हो सकते हैं? 14 वार्ड है तथा एक प्रधान पद का पद है। इस प्रकार जहां प्रधान पद का सीधा मुकाबला है वही 14 वार्डो से 14 प्रत्याशी विजयी होने हैं, इनमें से जहां 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं और शेष पदों पर पुरुष चुनाव लड़ेंगे और 7 तब पुरुष विजय होने की संभावना है। इस बार कनीना पालिका में महिलाओं का कब्जा होने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि चुनाव लडऩे वालों के समीकरण डगमगा गए हैं और अब नये समीकरण बिठाने पड़ रहे हैं। अब आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा कि कौन कहां से चुनाव जीतता है। जो अब तक पुरुष चुनाव लडऩे की तैयारी में थे अब उनके परिवार से महिलाएं चुनाव लड़ेंगी, पूर्व प्रधानों की बात की जाए तो उनमें भी महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं। कनीना नगर पालिका में जहां अब तक दो बार महिलाएं प्रधान रह चुकी और अब तीसरी बार प्रधान बनेगी। वर्षों से चुनाव लडऩे वाले कुछ तो इस बार चुनाव से बाहर हो जाएंगे, अगर हार गए तो फिर शायद ही वो चुनाव लड़ पाए क्योंकि उम्र के तगाजे के चलते फिर चुनाव लडऩे की संभावना घट जाएगी। कुछ के लिए यह अंतिम अवसर हो सकता था कि अपना भाग्य आजमा ले किंतु वह भी अब नसीब नहीं नजर आ रहा। अब तो हालत यह है कि जहां कुछ लोगों की पत्नियां प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेगी जबकि पति पार्षद पद के चुनाव लड़ेंगे ताकि पति-पत्नी दोनों ही अगर जीत जाते हैं तो कनीना पालिका में अपना दबदबा कायम कर सकेंगे। ये चुनाव करीब 7 वर्षों के बाद होने जा रहे हैं इसलिए लोगों में उत्सुकता अधिक है। यह भी सत्य है की महिलाओं को पद तो दे दिया जाता है, जीत भी जाती है लेकिन उनके पति अधिकांश काम करते आ रहे हैं। एक ओर जहां हाई कोर्ट का सख्त आदेश है उसकी अवहेलना सरेआम देखी जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हालत है जहां महिला सरपंच है उसको कोई जानता तक नहीं तथा उनके पति या परिवार के लोगों को प्रधान समझ बैठते हैं या सरपंच समझ बैठते हैं। यही हालत अब नगर पालिका की भविष्य में हो सकती है।


बाघोत युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला
-15 दिनों से नहीं हो पाया है अंतिम संस्कार
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 14 दिसंबर को उप-मंडल के गांव बाघोत में 26 वर्षीय युवक मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। अभी तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मृतक के पिता कैलाश पुजारी जहां शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में उनसे मिलकर अपना दुखड़ा सुनाना चाहते थे किंतु रैली रद्द हो गई और वे मायूस नजर आये। उल्लेखनीय की शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने करवा दिया था किंतु उस वक्त परिजनों ने पूर्व मंत्री सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने पहले उस संबंध में प्रमाण मांगे जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं हुई। वहीं कैलाश पुजारी तथा उनके परिवार वालों ने शव को लेने से इनकार कर दिया था। तत्पश्चात से शव कनीना के शवगृह में रखा हुआ है और 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
 उधर कैलाश पुजारी का कहना है कि आठ लोगों ने अत्याचार किए थे जिसके चलते उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली थी।  उनके घर पर तीन बार एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार कानूनगो आदि आए हैं किंतु वे अडिग हैं, पहले मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।  कैलाश पुजारी का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वे अब न्यायालय की शरण लेंगे।





शुक्रवार दिन बिजली और पानी नहीं हुये सप्लाई,शाम सवा 6 बलजे हुई बिजली सप्लाई
-बिजली पर आधारित काम करने वाले दुकानदार रहे परेशान
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में जहां गुरुवार की रात को ही बूंदाबांदी होने लग गई और बिजली सप्लाई रात से ही बंद कर दी गई। शुक्रवार दिनभर कोई बिजली सप्लाई नहीं हो पाई।   दिनभर लोग इधर-उधर अपने मोबाइल चार्ज करने के बहाने ढूंढते लाइट देखते फिरते रहे। न बिजली आई और न ही पानी की सप्लाई हो पाई। परंतु वर्षा की कोई कमी नहीं रही शाम 6 बजे तक 48 एमएम वर्षा हो चुकी थी। वर्षा ने सारी गलियों को धो डाला, साफ कर दिया परंतु लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा और बिजली के लिए भी दिन भर परेशान रहे। बहुत से लोग तो बिजली के आदि हो गए हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि कई घरों में बिजली अभाव के कारण दही को नहीं मथा जा सका क्योंकि लोग बिजली की मथनी से दूध मथते हैं। बहुत से लोग तो आज स्नान भी नहीं कर सके क्योंकि ठंडे पानी से स्नान करना भी कठिन है और गर्म पानी अक्सर लोग बिजली, गीजर आदि से ही करते आ रहे हैं। यही कारण है कि न तो लोग स्नान कर पाए और नहीं दही को मथ पाए।  विशेष कर बिजली पर आधारित काम करने वाले दुकानदारों का तो काम ही ठप हो गया। वो दिन भर कुछ नुकसान करके आए। दुकानदार रवि कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि बिजली न आने से उनका उनका धंधा चौपट हो जाता है, ऊपर से चाय पानी आदि पीना पड़ता है। एक दुकानदार प्रतिदिन 100 से 200 रुपये खर्च करके आता है परंतु बिजली अभाव के कारण उनका एक पैसे का भी काम नहीं चल पाया। कनीना के 132 उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति गुरुवार रात के 12 बजे बाद सु गुल है और शुक्रवार शाम 6 बजे तक भी सप्लाई नहीं हुई। ऐसी हालत बनी हुई है कि लोग बिजली आने पर ही अपने घरों की मोटर चला पाएंगे जिससे पानी की आपूर्ति हो पाएगी। कुछ घरों में तो डीप बोर किया हुआ है वो भी बिजली बगैर परेशान नजर आए। बिजली विभाग वर्षा के कारण सप्लाई में बाधक बता रहा है। उनका कहना है कि वर्षा से बिजली फाल्ट हो जाती है।




किसानों के लिए रोल माडल बना खायरा का प्रगतिशील किसान योगेंद्र
-नवीनतम तकनीक अपनाकर बटन मशरूम, ओयस्टर मशरूम तथा रिशी मशरूम से बढ़ी आय
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ के गांव खायरा के प्रगतिशील किसान योगेंद्र ने  नवीनतम तकनीक अपनाकर बटन मशरूम की खेती के क्षेत्र में अपनी सफलता की कहानी लिखी है।
अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने 2022 में मशरूम की खेती शुरू की और अब तक उन्होंने अपने उद्यम से गांव के कई परिवारों को रोजगार दिया है।
छोटे स्तर से शुरुआत करके धीरे-धीरे बड़े स्तर पर पहुंचते हुए आज योगेंद्र ने एक सफल मशरूम किसान के रूप में अपनी पहचान बनाई है और इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा मशरूम फार्म भी बनाया है।
बागवानी विभाग से संपर्क करके अधिकारियों के सुझाव पर उन्होंने यह उद्यम शुरू किया और उसके बाद धीरे-धीरे इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
हाल ही में हरियाणा कृषि विद्यालय हिसार की ओर से किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में योगेंद्र को सम्मानित किया।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि किसान योगेंद्र पहले पारंपरिक खेती करते थे। उसके बाद कुछ क्षेत्र में सब्जी की कास्त बिना तकनीक के शुरू की जिससे आय कम होती थी। इसके बाद उन्होंने बागवानी विभाग में संपर्क कर विभिन्न संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उनका धीरे-धीरे बागवानी फसलों की ओर रुझान बढ़ा वह नवीनतम तकनीक अपनाकर बटन मशरूम की खेती करना शुरू किया। धीरे-धीरे आय बढऩे की वजह से उसका रुझान बटन मशरूम की खेती में और बढ़ गया।
उन्होंने मशरूम की खेती करने के लिए उच्च तकनीक अपनाकर मशरूम प्रोजेक्ट भी बागवानी विभाग से अनुदान पर लगाया। वर्तमान में उन्होंने बटन मशरूम के साथ-साथ ओयस्टर मशरूम तथा रिशी मशरूम भी लगा रखी है।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मशरूम की खेती से संबंधित अनुदान के लिए विभाग की वेबसाइट एचओआरटी डाट जीओवी डाट इन पर स्कीम का चुनाव कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सभी विभागीय स्कीमों का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उठा सकते हैं।
फोटो कैप्शन 06: किसान मशरूम की खेती लेते हुए।




मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-80
शिक्षक ने मारी भैंस को टक्कर बिखरा घी, मांगे पैसे
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका जीवन कठिन संघर्षों से भरा रहा है। उनकी कहानी होशियार सिंह की ही जुबानी सुनिये--
जहां छोटी उम्र से ही पशुपालन में भाग लेना पड़ा वहीं दूध की डेरी चलाने, दुकान चलाने, घरेलू कार्य करने तथा शिक्षा विभाग में पढ़ाने, पत्रकारिता, लेखन, ट्यूशन और न जाने कितने कार्य समय- समय पर करने पड़े हैं। जब नौवीं- दसवीं कक्षा में 1982-83 में पढ़ रहे थे तो पिता के साथ गाय एवं भैंसों को जंगल में चराने का कार्य भी करना पड़ा है। गाय और भैंसों को चराने के साथ-साथ पढ़ाई का कार्य भी जारी रखा। दोपहर में जहां पशु विश्राम करते उस समय मैं अपनी पढ़ाई जारी रखता। रास्ते में भी कठिन प्रश्नों को दोहराता रहता, मन ही मन में याद भी करता रहता। जहां श्रीकृष्ण गोपाल कहलाएं वहीं हमारा परिवार डेरीवाला कहलाया। इस प्रकार हम भी गायों के पीछे-पीछे घूमते रहे, भैंस भी पाली और दूध भी न केवल जमकर पीया अपितु डेरी तक बहुत अधिक मात्रा में दूध पहुंचाया। किसी जमाने में कनीना की एकमात्र डेरी जयनारायण की डेरी नाम से प्रसिद्ध होती थी। जो भी बीता समय अच्छा बीता। हुआ यूं कि जब में और मेरा भाई भरपूर सिंह नौवीं-10वीं कक्षा में थे तो मैं और मेरा भाई भरपूर सिंह दोनों एक दिन भैंस एवं गायों को खेतों में तथा पीपलवाली बनी में चराकर वापस घर की ओर आ रहे थे और तभी गाहड़ा निवासी होशियार सिंह एसएस अध्यापक जो हमें पढ़ाते थे, अपनी घी की पीपी साइकिल के पीछे कैरियर में लगाकर और गाहड़ गांव की ओर जा रहे थे। हम जब वर्तमान जीआर स्कूल के  आसपास पहुंचे तो होशियार सिंह गाहड़ा ने भैंस को ही टक्कर जड़ दी। यद्यपि उनका कहना था कि भैंस ने मेरे टक्कर जड़ी है। परंतु हमें लगा कि उन्होंने सीधी भैंस को ही टक्कर मारी है। कोई बात नहीं साइकिल गिरने से उनका 2 किलो घी बिखर गया फिर तो क्या था हमारे लिए एक और समस्या पैदा हो गई। जब स्कूल में पढऩे जाते हैं तो होशियार सिंह हमें कहते कि तुम्हारी भैंस ने मेरा 2 किलो घी गिरा दिया, उसके पैसे दो। उन्होंने ऐसा समय समय पर कहा किंतु हमने कोई पैसे नहीं दिये। परंतु वह वाक्य हमें याद आता है। जब उन्होंने ऐसा कहा। वास्तव में मेरे भाई भरपूर सिंह बहुत ही मजाकिया प्रकृति के भी रहे हैं। एक बार जब होशियार सिंह गाहड़ा नौवीं-दसवीं कक्षा में स्कूल में पढ़ा रहे थे तो वे इतिहास में ग्यासुद्दीन बलबन  पढ़ा रहे थे और उन्होंने बलबन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बलबन का मुंह, अपना मुंह टेढ़ा-मेढ़ा करके बताया कि इस प्रकार का मुंह था। मेरे भाई भरपूर सिंह जो मेरे साथ पढ़ते थे, उन्होंने कहा गुरु जी बलबन का कैसा मुंह था एक बार फिर से वो मुंह करके दिखाना। बस फिर क्या था सारी क्लास खिल खिलाकर हंस पड़ी और होशियार सिंह गाहड़ा निवासी के चेहरे पर भी हंसी छा गई। उस वक्त दो रामकुमार खोला होते थे और दोनों जैनाबाद से बताए जाते हैं। एक छोटा खोल जिसकी हाइट छोटी थी उसे सज्जन इंसान मानते थ। और बड़ा खोल अकड़ में रहता था। हम उनसे पढ़े नहीं किंतु विद्यार्थी आज तक बताते हैं कि बड़ा खोला पढ़ाने में अच्छे नहीं थे परंतु अकड़ उनकी बड़ी थी। एक बार जब मैं अर्ध अवकाशके  समय खेल रहा था तो उससे/बड़े खोला से छू गया, वह रास्ते से जा रहे थे और मैं दौड़ते वक्त उनसे छू गया। बस फिर क्या था उन्होंने बहुत अधिक पिटाई की। ऐसे शिक्षक भी होते हैं, इसका मुझे लंबे समय तक खेद हुआ। विद्यार्थी अगर छू भी जाए तो ऐसी पिटाई नहीं करनी चाहिए और आज के दिन तो सरकार ने पिटाई तो बंद कर ही रखी है उल्टे शिक्षक को विद्यार्थी पीट दे तो बदले में उसे पीटने की बजाय थाने में मामला दर्ज करवाओ और शिक्षक विद्यार्थी को पीट दे तो पुलिस शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लेती है। किसी को गधा भी नहीं कह सकते, वरना उल्टा टांग देंगे। वह वक्त वह हमारी पढ़ाई बहुत याद आती है। फोन तो होते ही नहीं थे, रेडियो 1994 में खरीदा था जो फिलिप्स कंपनी का था। दिल्ली परीक्षा देने गया तब खरीद कर लाया था उससे पहले टीवी आ गया था जिनका मनोरंजन कर भी डाकघर में जमा करवाना पड़ता था। इस प्रकार धीरे-धीरे आधुनिक यंत्रों की ओर रुझान बढ़ता है चला गया।



नव वर्ष पर भेजे बधाई संदेश,संदेश भेजने का है आज अंतिम दिन      
- मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे बधाई संदेश
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नव वर्ष 2025 को समाचार पत्र में बधाई संदेश मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे। प्रत्येक व्यक्ति को 1000-1000 रुपये देने होंगे साथ में अपना बधाई भेजना होगा। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा नये साल का संदेश देना होगा। यदि बधाई संदेश छपवाना है तो 28 दिसंबर से पहले पहले फोन पे के जरिए राशि 9416348400 पर एक हजार रुपये भेजें तथा इसी नंबर के व्हाट्सएप पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और संदेश भेजें।


जिनके वोट बन चुके हैं ,सभी को वोट डालने का दिया जाए अधिकार
-वोट तो बन गए किंतु नगर पालिका में नहीं है उनका नाम
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका के चुनाव फरवरी-2025 में पूर्ण होने की संभावना है जिसको लेकर कार्रवाई जा रही है।
परंतु कुछ ऐसे भी वोटर हैं जिनके वोटर कार्ड तो बन गए हैं किंतु कनीना की 14 वार्डों में कहीं भी उनका नाम देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे मतदाताओं ने  जिला प्रशासन तथा चुनाव आयोग से मांग की है कि सभी जिनके वोट बन चुके हैं उन्हें वोट डालने का अधिकार दिया जाए।
गीतांजलि कनीना ने बताया कि उनका वोट लोकसभा चुनाव के बाद बना था किंतु विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में लोकसभा की लिस्ट को ही माना गया था जिसके चलते वोट होते हुए भी विधानसभा का वोट नहीं डाल पाये। अब जब भविष्य में कनीना पालिका के चुनाव होने वाले हैं उनका वोट किसी भी वार्ड में जरूर शामिल होना चाहिए। ऐसे कई वोटर हैं जिनके वोट तो बन चुके हैं लेकिन उनको किसी भी वार्ड में नहीं डाला गया है। ऐसे वोटर अपने वोट जुड़वाने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं। उधर समयपाल सिंह सचिव कनीना नगरपालिका ने बताया कि वार्ड सात में 1328 तब सीरिज में वोट बने हुए हैं कितुं 1306 के बाद कंप्यूटर लाक है।


संतो के लिए हर समय उपलब्ध है आवास और खाना
-वर्षों से राजेंद्र सिंह पहुंचाते आये हैं खाना
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कनीना में यूं तो कई धार्मिक स्थान है परंतु कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम पर साधु संतों के लिए हर समय खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है और आवास भी। उन्होंने बताया कि गत दिनों कुछ संतों को कहीं जगह नहीं मिली, जहां भी वो जाते उनको भगा दिया गया। आखिरकार वे संत मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचे जिनके लिए खाना उपलब्ध करवाया गया और आवास का व्यापक प्रबंध करवाया। उन्होंने बताया कि कनीना संत मोलडऩाथ आश्रम पर बहुत लंबे समय से एक परंपरा चली आ रही है कि छीके में खाना भी रख दिया जाता है ताकि कोई संत देर रात भी आए तो खाना खा सकता है। वैसे तो संत रामनिवास यहां पर सेवा भाव निभा रहे हैं। कनीना का संत आश्रम मोलडऩाथ आश्रम दूर दराज तक विख्यात है यहां समय-समय पर भंडारे भी लगते हैं, भजन आयोजित होते हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होते आ रहे हैं। इस आश्रम में  कभी संत मोलडऩाथ रहते थे। आज उस जगह एक के बाद एक अनेकों संतों ने यहां आकर निवास  ठहराव किया। आश्रम आज के दिन दूर-दराज तक विख्यात है। यहां पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताएं जो फरवरी-मार्च माह में आयोजित होती है, प्रदेश भर से खिलाड़ी भाग लेने आते हैं।
फोटो कैप्शन 05: कनीना का संत मोलडऩाथ आश्रम।



पुलिस ने 34 किलोग्राम 482 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया
--खेतों से बरामद किया गांजा
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
अवैध मादक व नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कनीना सदर थाना की पुलिस टीम ने तलवाना गांव के क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कनीना के तलवाना गांव के क्षेत्र में खेतों से करीब 34 किलोग्राम 482 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत कनीना सदर थाना की पुलिस टीम ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना सदर कनीना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव पङतल में मौजूद थी, टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव खेङी में दादरी रोड़ पर गांव से आगे निकलकर तलवाना क्षेत्र में सङक किनारे खेतों में दो प्लास्टिक कट्टों में एक खेत में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई है। सूचना पर टीम बतलाए हुए स्थान पर पहुंची तो दो प्लास्टिक कट्टों में पारदर्शी टेप से पैक करके लगभग 1-1 किलो के पैकेटों में नशीला पदार्थ गांजा जैसा पङा हुआ था, जो पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें गांजा था। आसपास पता करने पर मालूम हुआ कि कोई नामपता नामालूम व्यक्ति यह नशीला पदार्थ यहां डालकर चला गया, जो अंधेरा होने के कारण कोई भी उसे नहीं देख पाया। उसके बाद उन दोनों कट्टों जिनमें गांजा पैकेट रखे हुए थे का वजन किया तो प्लास्टिक कट्टों व पैंकिंग मैटेरियल सहित दोनों कट्टों का अलग-अलग वजन 17.240 किलोग्राम व दूसरे कट्टे का वजन 17.242 किलोग्राम हुआ। जो कुल मिलाकर दोनों कट्टों का वजन 34.482 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया और अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।





दोस्तों को फोन करने का दिन-28 दिसंबर
-मैत्रीभाव बढ़ाने के लिए की जाती है काल
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
  28 दिसंबर को नेशनल काल ए फ्रेंड दिवस है। काम की भागदौड़, अपने परिवार की जरूरतों और खुद के लिए थोड़ा समय सुनिश्चित करने के तनाव के बीच, हमारी जिंदगी बहुत व्यस्त हो सकती है। राष्ट्रीय काल ए फेंड के तहत सभी को कुछ मिनट निकालने, फोन उठाने और उस दोस्त को काल करने की याद दिलाता है जिससे आप फिर से संपर्क करना चाहते हैं।  
 हमारी प्रतिदिन की जिंदगी में, तकनीक अक्सर विपरीत प्रभाव डालती है। ई-मेल चेक करना, टेक्स्ट का जवाब देना, नोटिफिकेशन का जवाब देना और तकनीक से जुड़े दूसरे काम जीवन को निरस कर देते हैं। अक्सर अवकाश शुरू हो जाते हैं और ऐसे में 28 दिसंबर को फोन करके, आवाज से आवाज के माध्यम से, किसी अच्छे मित्र से संपर्क करने का प्रयास करना ही इस दिन का उद्देश्य है। काल ए फेंड के विषय में कुछ लोगों से चर्चा की गई। क्या कहते हैं लोग-
**मनुष्य सामाजिक प्राणी हैं, और हम दूसरों के साथ प्रेमपूर्ण, सहायक संबंध विकसित करके सबसे अच्छा काम करते हैं। अकेले रहना कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ आपकी बातचीत आपके आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण की भावना में एक प्रमुख भूमिका निभाती है।
  ---हेमराज समाजसेवी
एक समय था जब लिखित शब्द का इस्तेमाल ज़्यादातर उपन्यास, समाचार पत्र और विश्वकोश जैसे मुद्रित प्रकाशनों के लिए किया जाता था। लोग एक-दूसरे को पत्र लिखते थे, लेकिन उन पत्रों को उनके इच्छित प्राप्तकर्ता तक पहुंचने में सप्ताह या महीने लग जाते थे। लेकिन इंटरनेट ने हमारे संचार के तरीके में पूरी तरह से क्रांति ला दी है, और युवा पीढ़ी के लोग फोन काल का जवाब देने की तुलना में टेक्स्ट का जवाब देने की दोगुनी संभावना रखते हैं। ऐसे में फोन करते हैं।
---हनुमान सिंह, समाजसेवी
दोस्तों को यह समझने की आदत होती है कि आप व्यस्त हैं। कुछ दोस्त आपको परेशान नहीं करना चाहते, आपका ध्यान भटकाना नहीं चाहते या आपको आपके महत्वपूर्ण काम से दूर नहीं करना चाहते। हमारे आधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से टेक्स्ट, ई-मेल या संदेश भेजते हैं, जिसका जवाब हमारे दोस्त अपने खाली समय में दे सकते हैं। लेकिन नेशनल काल ए फेंड दिवस पर, हमारे पास उन लोगों को काल करने का सही कारण है जिनकी सबसे अधिक परवाह करते हैं।
   --सत्येंद्र आर्य
फोटो कैप्शन 04: सत्येंद्र आर्य, हनुमान सिंह, हेमराज


अंडरपास में भरा पानी, लोगों ने अंडरपास के हौद को किया साफ
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने एक बार फिर सावन के दिनों की याद दिला दी है। अंडरपास समस्या बन गये हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन की भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं। वर्षा के कारण जगह जगह जलभराव हो गया है। जबकि कनीना मंडी में तो बिजली के तार भी टूट गये जिसके कारण दिनभर बिजली एवं जलापूर्ति नहीं हो पाई।
 कनीना से अटेली ,नारनौल जाने वाले रास्ते पर ककराला अंडरपास पर जलभराव ज्यादा होने से वाहनों की लंबी कतार भी  लग गई। दो पहिया वाहन तो बीच में ही बंद हो गए। ऐसे में निजी स्कूल के वाहन चालकों ने अंडरपास के हौद को साफ किया ताकि पानी का स्तर कम हो सकें । और वाहन चालक सुचारू रूप से अपने गंतव्य को जा सकें। शुक्रवार को पूरा दिन रुक रुक कर वर्षा होती रही।
फोटो कैप्शन 03: अंडरपास के हौद को साफ करते लोग।



दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
--पड़तल गांव की है घटना
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उप-मंडल के गांव पड़तल निवासी रविंद्र कुमार ने दो लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
 उन्होंने बताया कि वह पड़तल का स्थायी निवासी है और किसी काम से कनीना जाते समय ब्राह्मतणों की ढाणी में बीएचएमएस कार्यालय में रुक गया। ज्यों ही अंदर बैठा था तभी बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति लाठी एवं राड़ लेकर आए और पीटना शुरू कर दिया दिन में से एक जसमीत उर्फ झब्बू था जबकि दूसरे को वह नहीं जानता। शिकायतकर्ता कहना है कि वे हाथ पैर की हड्डियां तोड़कर भाग गए ,काफी चोटें आई। शोर सुनकर पड़ोसी भाग कर आए जब तक मारने वाले भाग चुके थे। नवीन कौशिक संस्था के मालिक ने 112 पर काल किया और जानकारी दी। घटना के समय नवीन कौशिक खाना बना रहा था। अपनी गाड़ी से वह सरकारी अस्पताल कनीना लेकर गए जहां इलाज चला। कनीना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।















कनीना क्षेत्र में हुई 48 एमएम वर्षा
-मानसून जैसा हो गया है माहौल, किसान खुश
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 क्षेत्र में लंबे समय से सर्दियों में वर्षा का इंतजार करते किसनों की अब आस पूरी हो गई है। गुरुवार की रात को वर्षा होनी शुरू हुई थी जो शुक्रवार दिनभर रुक रुककर चलती रही। जहां बिजली और पानी आपूर्ति बंद रही वहीं लोग इनके लिए तरसते रहे वहीं वर्षा का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हुआ। समाचार लिखे जाने तक 48 एमएम वर्षा हो चुकी थी और वर्षा का दौर जारी था। किस बहुत खुश हैं क्योंकि इस समय सरसों और गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। कनीना क्षेत्र में जहां 19500 हेक्टेयर पर सरसों तो 9700 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई है। दोनों फसलों को पानी की बहुत अधिक जरूरी थी।
 किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार तथा अजीत कुमार आदि ने बताया कि इस समय किसान फसल में पानी की जरूरत समझ रहे थे। लंबे समय से वर्षा होने का इंतजार कर रहे थे। न तो अभी तक अच्छी वर्षा हुई थी और न ही कोहरा पड़ा था। महज एक दिन कोहरा और एक एमएम वर्षा पहले हो चुकी है। अब जमकर बादल बरसे जिसको लेकर किसानों ने खुशी जताई। उनका कहना है की फसलों में अब पानी की आपूर्ति हो पाएगी। इस समय खेतों में सरसों और गेहूं की फसल लहलहा रही है।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
 एसडीओ कृषि विभाग महेंद्रगढ़ डा. अजय यादव ने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों फसल खेतों में लहलहा रही है और इस समय पानी की पर्याप्त मात्रा में जरूरत होती है ताकि फसलों की वृद्धि और विकास हो सके। ऐसे में वर्षा का होना किसानों के लिए लाभप्रद है। चाहे कितनी भी वर्षा हो लाभप्रद होगी। अभी फसलों में अधिक वर्षा का भी कोई नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि क्षेत्र की मिट्टी पानी को जल्दी चूस लेती है इसलिए फसलों को लाभ होगा। उल्लेखनीय की फसलों पर अभी तक धूल जमी हुई थी, क्षेत्र में जमकर धूलकण और प्रदूषण बढ़ रहा है जिसके चलते फसलों के पत्तों पर भारी मात्रा में धूल कण जमें हुए थे। वर्षा से वे भी धुल गए हैं और फैसले अब सजी संवरी नजर आ रही है। अब उन्हें विश्वास है कि बेहतर पैदावार होगी। किसानों का कहना है की फसलों में अब ट्यूबवेलों द्वारा पानी देने की जरूरत नहीं रहेगी।
 फोटो कैप्शन 01:मटर की फसल पर वर्षा होती हुई तथा
02: वर्षा से सड़कों का नजारा
साथ में डा.अजय यादव एसडीओ




Thursday, December 26, 2024


 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद कार्यक्रम आज महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में
-महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 13 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के धन्यवाद कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। इन्हीं तैयारीयों का अंतिम जायजा लेने के लिए आज उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने सब्जी मंडी का दौरा किया। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग 543 लाख रुपए की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन कोथल खुर्द का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार निम्बी में लगभग 458.72 लाख रुपए, मांडोला में लगभग 528.45 लाख रुपए व दुलोठ अहीर में लगभग 857.75 लाख की लागत से तैयार विभिन्न तालाबों को जोडऩे के लिए दबावयुक्त पाइपलाइन बिछाने का कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसमें पंप हाउस, पंपिंग मशीनरी का निर्माण और तीन वर्षों तक चलने और रखरखाव सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं लगभग 1305.84 लाख रुपए की लागत से तैयार पीएच एनबी-1 से पीएच एनबी-2 के बीच नारनौल शाखा से एस्केप चैनल के रूप में सुरजनवास से 1600 एमएम एनपी-3 आरसीसी पाइपलाइन बिछाकर दोहान नदी का रिचार्ज कार्य का उद्घाटन भी करेंगे। इसी प्रकार लगभग 252.35 लाख रुपए की लागत से तैयार गांव मालडा सराय से पाथेडा तक संपर्क मार्ग तथा लगभग 528.60 लाख रुपए की लागत से तैयार 2 गांवों (पालड़ी पनिहार व भगडाना) के लिए गांव पालड़ी पनिहार में जल आपूर्ति कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सीएम लगभग 918 लाख रुपए की लागत से तैयार 3 गांवों (धोली, जाट व भुरजट) के लिए गांव धौली में जल आपूर्ति योजना के कार्य का तथा लगभग 463.38 लाख रुपए की लागत से तैयार बेरी गांव में जल कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री लगभग 1531.11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पीएच एमसी-5 से पीएच एनबी-1 के बीच नारनौल शाखा से एस्केप चैनल के रूप में 1600 एमएम एनपी-3 आरसीसी पाइपलाइन बिछाकर झगड़ोली से दोहान नदी के रिचार्ज का शिलान्यास भी करेंगे। इसी प्रकार लगभग 1918.01 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महेंद्रगढ़ शहर में वाटर सप्लाई स्कीम के तहत एएमआरयूटी-2 का शिलान्यास करेंगे। लगभग 539.92 लाख रुपए की लागत से बनने वाले झोजू कलां- कादमा- सतनाली रोड 24 से 32.17 किलोमीटर सड़क का व लगभग 368.44 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले सतनाली-बाडरा-जुई-कैरू- तोशाम 7 किलोमीटर रोड का शिलान्यास भी करेंगे।
डीसी ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य स्टेज के अलावा एक अलग से वीआईपी स्टेज भी बनाया गया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक स्टेज भी बनाई गई है। यहां से सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
स्टेज के सामने डी के बाद प्रेस गैलरी, पार्टी कार्यकर्ता तथा महिलाओं के लिए सेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार अलग-अलग कई सेक्टर बनाए गए हैं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा, महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।




जिला में 27 को मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) पर रहेगा प्रतिबंध
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में 27 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के धन्यवाद कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मध्य नजर जिलाधीश डा. विवेक भारती ने धारा 144 लागू कर जिला में ड्रोन नियम, 2021 के तहत मानव रहित हवाई वाहनों (यानी ड्रोन) पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाने के आदेश पारित किए हैं।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि 27 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ का संपूर्ण क्षेत्र ड्रोन उड़ाने के उद्देश्य से नो फ्लाइंग जोन होगा और मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) आदि पर प्रतिबंध होगा। साथ ही ड्रोन नियम-2021 के तहत 27 दिसंबर को रेड जोन घोषित किया जाएगा। यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक, वायु सेना और एसपीजी कर्मियों सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।
पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ उपरोक्त आदेशों की अनुपालना कराएंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति पर न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





17 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोडऩे पर प्रतिबंध
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 जिलाधीश डा. विवेक भारती ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत आदेश जारी कर जिला में 17 जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और फोडऩे पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।
जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि पटाखे न केवल हवा में धातु के कण, खतरनाक विषाक्त पदार्थ, हानिकारक रसायन और हानिकारक गैसें छोड़ते हैं बल्कि पीएम 2.5 या पीएम जैसे हानिकारक कण भी बढ़ाते हैं जिसका परिवेशी वायु गुणवत्ता पर बहुत गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पटाखे लोगों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा पहले से ही श्वसन एवं हृदय रोग से पीडि़त लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत अधिनियम की धारा 15 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




बाघोत युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला
 -14 दिनों से नहीं हो पाया है अंतिम संस्कार, परिजन मिलेंगे मुख्यमंत्री से महेंद्रगढ़ में
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 14 दिसंबर को उप-मंडल के गांव बाघोत में 26 वर्षीय युवक मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। अभी तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मृतक के पिता कैलाश पुजारी जहां शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में उनसे मिलकर अपना दुखड़ा सुनाएंगे। उल्लेखनीय की शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने करवा दिया था किंतु उस वक्त परिजनों ने पूर्व मंत्री सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने पहले उस संबंध में प्रमाण मांगे जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं हुई। वहीं कैलाश पुजारी तथा उनके परिवार वालों ने शव को लेने से इनकार कर दिया था। तत्पश्चात से शव कनीना के शवगृह में रखा हुआ है और 14 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
 उधर कैलाश पुजारी ने गुरुवार को बताया कि वह,उसकी पत्नी एवं कुछ प्रमुख लोगों सहित मुख्यमंत्री के पास महेंद्रगढ़ जाएंगे और आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सहित आठ लोगों ने अत्याचार किए थे जिसके चलते उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली थी। उनका आरोप है कि पुत्र पर झूठा पोक्सो एक्ट भी लगवाया गया था जिसके कारण उसके पुत्र ने 3 साल की कैद हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री शक्तिशाली है, उनके पास कई हजार करोड़ रुपये फ्राड के हैं । उन्होंने बताया कि 13000 करोड़ का स्कालरशिप तथा शाहबाद मारकंडा से एक मिल से एक करोड़ 80 लाख रुपये लिए हुये हैं। ऐसे मैं उनके पास पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 14 दिनों से शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। उनके घर पर तीन बार एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार कानूनगो आदि आए हैं तथा वे एक ही बात पूर्व मंत्री की ओर से कहते रहे हैं कि पीडि़त परिवार को चार करोड़ देंगे तथा एक बच्चे को सरकारी नौकरी में लगवा देंगे। साथ में कहा है कि वे सारे केस जो झूठ सिद्ध करवा कर हटवा देंगे तथा माफी भी मांग लेंगे बशर्ते शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। कैलाश पुजारी ने कहा कि उन्होंने मना कर दिया है। वह डेड बाडी का सौदा नहीं करेंगे। वो चाहते हैं कि मंत्री को दंड मिले। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर जगह पहुंचे उनकी किसी में नहीं सुनवाई की। वहीं बुधवार को एसएचओ भी आए थे। उन्होंने सीएम के पास जाने की जानकारी हासिल की, तब कैलाश पुजारी ने उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन में जाने की बात कही है। एसएचओ ने पुलिस प्रोटेक्शन की बात कही है। कैलाश पुजारी का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
 फोटो कैप्शन। कैलाश पुजारी जानकारी देते हुए
साथ में वीडियो



 मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार- 79
सुंदर लेेख के पीछे हाथ है डंडों की मार का
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक यूं तो अप्रैल 2024 में सेवानिवत्त हो चुके हैं किंतु उनका प्रारंभ में लेख बहुत भद्दा होता था। चूंकि परिवार अमीर न होने से कागज का अभाव होता था तथा पर्याप्त लेख लिखने के अभाव में लिखावट बहुत भद्दी होती थी। इसके सुधार में डंडों का बड़ा हाथ है। आइये सुने होशियार सिंह की जुबानी उनकी कहानी--
 मैं जब पांचवीं-छठी कक्षा में पढ़ता था। उस वक्त लिखावट बहुत खराब थी। कहावत है करत करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान...अर्थात लिखावट सुधारने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। स्लेट व स्लेटी जरूर मिलती थी। स्लेट के भी कोने टूटे मिलते थे। लूखी से शिवनाथ शिक्षक हमें पढ़ाते थे। वेे प्रतिदिन सफा/लेख लिखने के लिए देते थे और अगले दिन चेक करते थे। ऐसे में कनीना का महेंद्र विद्यार्थी मेरी मदद करता था। वह दस लेख लिखकर लाता। आधे वह चेक करवा लेता था और शेष मैं चेक करवा लेता था। जब शिक्षक बोलकर लिखवाते तो लिखाई साफ नहीं होने का कारण मेरे 10 से पंद्र डंडे कूल्हों पर जछ़ देता था। खूब रोते थे किंतु वो छोड़ता नहीं था। लात एवं घूसें तो गिनती ही नहीं होती थी। इसलिए लिखाई सुधारने के लिए जी-निब का प्रयोग करना पड़ा, तख्ती लिखता, स्लेट पर लिखावट सुधारता, सरकंडे की कलम से लेख सुधारने का प्रयास करताऔर धीरे-धीरे वह सुधार हुआ कि वो शिक्षक फिर शाबासी देने लग गया। उनकी पिटाई काम आई, बाद में सुंदर लेख हो गया। पांचवीं एवं छठी कक्षा की पढ़ाई वर्तमान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय है उसी में की थी। उस समय यह राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल होता था।
आज तो किसी बच्चे को पीट दिया जाए तो समझो खैर नहीं है। मां-बाप डंडे एवं जेली लेकर स्कूल पहुंच जाते हैं, पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया जाता है किंतु उस वक्त मां-बाप यही कहते थे कि शिक्षक दोषी नहीं, विद्यार्थी दोषी है। इसके लिए मां बाप अधिक पीटते थे।  शिक्षक शिवनाथ की मार के चलते लिखाई में सुधार किया और लेख काफी अच्छा हो गया था। बाद में तो जब लिखता तो देखने वाले के मुंह से वाह-वाह शब्द निकलते थे। नवोदय के विद्यार्थियों का 22 दिसंबर 2024 को पूर्व छात्र मिलन समारोह था जिसमें  प्राचार्य से वो मेरे बारे में हंस हंसकर कह रहे थे। कि सर का लेख बहुत सुंदर मोती जैसा होता था। उस वक्त मुझे शिक्षक शिवनाथ की याद बहुत आई। यह सत्य है कि मैंने चिमनी के प्रकाश में, लालटेन के प्रकाश में पूरे चांद के प्रकाश में पढ़ाई की। चूंकि मिट्टी का तेल थोड़ा बहुत मिलता था उसी से चिमनी जलाई जाती थी, खाना पकाते वक्त ईंधन जलाने में भी तेल का प्रयोग होता था।  बाद में जब उच्च कक्षा में पढ़ रहा था तब बिजली का प्रबंध हो गया था और टेबल लैंप की सहायता से लंबे समय तक पढ़ाई की। चाहे हम कितना भी पढ़ लिख ले उस समय की शिक्षकों को कभी नहीं भुला सकते जो प्राथमिक कक्षा में पढ़ते थे। आज भी एक शिक्षक जो मेरे बचपन में मुझे पढ़ता था मिला। मुझे बड़ी खुशी हुई तथा उनका आशीर्वाद पाया। कम दुआ करते हैं कि ऐसे शिक्षक लंबे समय तक जीवित रहे। वर्तमान समय में परिवार में बच्चे कम होने से तथा बच्चे द्वारा छोटी मोटी बात पर गलत कदम उठाने के डर से मां बाप बच्चे का पूरा पक्ष लेते हैं और शिक्षकों को गालियां देते हैं, यही वजह है कि बच्चे कुछ कमजोर रह जाते हैं।





एक बार फिर से मौसम बदलेगा 27-28 दिसंबर को
-हो सकती है वर्षा
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 हरियाणा एनसीआर दिल्ली  में मौसम प्रणाली  पश्चिमी विक्षोभ का असर  कल 27 -28 दिसंबर को एक बार  फिर से देखने को मिलेगा। जिससे मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने व  एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। आज रात एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहले दक्षिणी और पूर्वी उसके बाद मध्य और धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तरी हिस्सों पर 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही हल्की से मध्यम  बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी
प्रोफेसर डा. चंद्र मोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने दी है।




पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट जगत सिंह का निधन
- कनीना में किया उनका अंतिम संस्कार
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी जगत सिंह यादव एडवोकेट का चंडीगढ़ में बुधवार को निधन हो गया जिनका गुरुवार को कनीना में अंतिम संस्कार किया गया। 1932 में कनीना में जन्में जगत सिंह यादव ने जहां युवावस्था में एयर फोर्स में सेवा दी किंतु उन्हें यह सेवा पसंद नहीं आई। करीब 4 वर्षों तक सेवा करने के बाद  नौकरी छोड़कर घर आ गए। तत्पश्चात 1964 में वे कनीना के उसे समय के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्य करने लगे। वह नौकरी भी उन्हें पसंद नहीं आई और छोड़कर 1970 के आसपास में चंडीगढ़ चले गए। जहां वे पब्लिक एग्जीक्यूटर के रूप में कार्य करते रहे। वहां से फिर उन्होंने अपनी निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी। वे जाने माने एडवोकेट की श्रेणी में आते थे। जहां बुधवार को उनका हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। वे अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कनीना में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। कनीना में बाबू वेद प्रकाश के परिवार को दूर दराज तक जाना जाता है। वे बाबू वेदप्रकाश के बड़े भाई थे। उनके तीन भाई व दो बहने थी।
एडवोकेट जगत सिंह सबसे बड़े बड़े भाई थे। तत्पश्चात कर्नल सुमेर सिंह जयपुर में रहते हैं। कमला देवी समाजसेविका का देहांत हो चुका है, डा. राजेंद्र यादव यूरोलाजिस्ट हैं। वेद प्रकाश नेता तथा सरोज देवी एनसीईआरटी की पूर्व प्रोफेसर हैं, जो उनके परिवार से संबंध रखते हैं।
फोटो कैप्शन: स्व. जगत सिंह एडवोकेट फाइल फोटो





महिला बनेगी कनीना पालिका की प्रधान
-दिल के अरमां आंसुओं में बह गए
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगर पालिका में 1952 से लेकर अब तक दो महिला प्रधान रह चुकी हैं और अब वर्ष 2025 में एक बार फिर से महिला प्रधान बनेगी। कनीना नगर पालिका का सामान्य महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हो गया है जिसके चलते प्रधान पद के लिए कितने ही चुनाव लडऩे इच्छुक जनों के अरमान अधूरे रह गए। यही नहीं कनीना नगर पालिका में 14 वार्डों में करीब 10400 वोटर 14 पार्षदों का चुनाव करेंगे। फरवरी 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी होगी। कनीना के 14 वार्डों में से 6 वार्ड आरक्षित हो गए हैं। जिनमें वार्ड एक बीसी-बी महिला के लिए, वार्ड 4 बीसी-ए महिला के लिए, वार्ड 6 एससी जनरल के लिए, वार्ड 8 एससी महिला के लिए तथा वार्ड 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है।
अब तक करीब आधा दर्जन लोग प्रधान पद के दावेदार थे और उन्होंने तो पोस्टर, बैनर भी छपवाकर रास्तों पर टांग दिए थे। वहीं दूसरी और कुछ लोग चुनाव लडऩा चाहते थे परंतु इस दिन का इंतजार कर रहे थे ताकि किसी प्रकार का आरक्षण होने के बाद ही अपना पोस्टर ,बैनर छपवाया जाए। हालत वही हुई दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। यह नया साल कनीना की किसी महिला के लिए शुभ सूचना लेकर आएगा और प्रधान की सीट पर महिला विराजमान होगी। बहुत से लोगों के अरमान थे कि इस बार प्रधान बनेंगे और वो अब प्रधान भी नहीं बन पाएंगे क्योंकि सामान्य महिला के लिए कनीना पालिका प्रधान पद आरक्षित हो गया है। कोई भी महिला इस पद पर होगी। ऐसी महिलाएं कौन-कौन आगे आती हैं यह भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। जल्द ही नए साल पर ऐसी महिलाएं अपने-अपने पोस्टर और बैनरों द्वारा चुनाव लडऩे की सूचना दे देंगी।
 उधर कनीना नगर पालिका में जहां 14 में से 6 वार्डो का आरक्षण होने के बाद अब जो भी योग्य प्रत्याशी है वह अपनी चेुनाव लडऩे की तैयारी में जुट जाएगा क्योंकि अभी तक वार्डों का आरक्षण होना था, विशेषकर बीसी-बी महिला के लिए आरक्षण किया गया है। अभी तक बाकी वार्डों का आरक्षण पहले ही जो हो चुका था वही रखा गया है। केवल वार्ड एक बीसी-बी महिला के लिए तथा प्रधान महिला के आरक्षित कर दिया गया है। कनीना क्षेत्र अहीर बाहुल्य है जहां कनीना के 14 वार्डों में से दो प्रमुख वार्ड कनीना की पुरानी मंडी में स्थित हैं जबकि 12 वार्ड मुख्य कस्बा कनीना में स्थित है। पहली बार प्रधान पद का सीधा चुनाव होगा। ऐसे में पार्षदों की भूमिका कम रह गई है। जहां प्रधान को किसी प्रस्ताव आदी को पारित करना होगा तब इन पार्षदों की मदद लेनी पड़ सकती है। कनीना नगर पालिका के इतिहास में पहली बार 14 वार्डों का चुनाव होगा, प्रधान पद का चुनाव डायरेक्ट होगा तथा 6 वार्डों का आरक्षण हो चुका है जिनमें से पांच वार्ड महिलाओं के लिए, बीसी-बी, जनरल महिला एवं एसी महिला आदि के लिए आरक्षित हो गए हैं जबकि 14 में से एक वार्ड एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अब चुनाव लडऩे वालों की आपसी होड़ चलेगी तथा चुनाव लडऩे वाले आगे आएंगे। अभी तक चुनाव लडऩे वाले सुस्त और मौन थे। अब वार्डों का आरक्षण हो चुका है तथा वार्डों में मतदाता को इधर से उधर करने का कार्य चल रहा है, अंतिम प्रकाशन भी नगर पालिका वार्डों का भविष्य में होने जा रहा है। इसके बाद महज चुनाव प्रक्रिया से गुजरना होगा। जहां वार्डों के आरक्षण के बाद भी बहुत से लोगों के अरमान धरे के धरे रह गए।  वहीं प्रधान कनीना पालिका का सबसे बड़ा पद होने के कारण सबसे अधिक दावेदारी जता रहे थे, उनके अरमान भी अब महज आंसू बनकर बह निकले हैं। एक बार फिर से नए समीकरण तैयार करके तब चुनाव लडऩे वाले आगे आएंगे।
फोटो कैप्शन: नगरपालिका कनीना



एक दिन कोहरा पड़ा फिर से गुरुवार को मौसम साफ रहा
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
  बुधवार को कनीना क्षेत्र में दोपहर तक कोहरा पड़ा किंतु गुरुवार को फिर से मौसम खुल गया, धूप खिली रही किंतु दिन में ठंड का एहसास हुआ। कनीना क्षेत्र में बार-बार मौसम बदल रहा है किंतु सर्दियों के मौसम में महज एक एमएम वर्षा हुई है। किसान वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। करीब 20000 हेक्टेयर पर सरसों तो 10000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी हुई है। इस समय गेहूं की फसल छोटी तथा सरसों की फसल में फूल आ चुके हैं। ै किसान किसान रमेश कुमार ,दिनेश, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस समय वर्षा की जरूरत है। ठंड फसलों के लिए लाभप्रद है।




नव वर्ष पर भेजे बधाई संदेश,संदेश भेजने का है आज अंतिम दिन      
- मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे बधाई संदेश
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नव वर्ष 2025 को समाचार पत्र में बधाई संदेश मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे। प्रत्येक व्यक्ति को 1000-1000 रुपये देने होंगे साथ में अपना बधाई भेजना होगा। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा नये साल का संदेश देना होगा। यदि बधाई संदेश छपवाना है तो 28 दिसंबर से पहले पहले फोन पे के जरिए राशि 9416348400 पर एक हजार रुपये भेजें तथा इसी नंबर के व्हाट्सएप पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और संदेश भेजें।




शहीद उद्यम सिंह को किया याद
-वीर बाल शहीदी दिवस मनाया
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों सहित महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों अजीत सिंह,जुझार सिंह, फतेह सिंह, और जोरावर सिंह की वीरता और शौर्य के बारे में विस्तार से बताया जो हंसते-हंसते देश पर कुर्बान हो गए लेकिन अपना धर्म नहीं बदला तथा औरंगजेब के अत्याचारों के सामने तनिक भी विचलित नहीं हुए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों कल्पना, मुस्कान, प्रियंका, शिवा, तथा प्रीति ने फतेह सिंह और जोरावर सिंह के जीवन पर एक लघु नाटिका का भी मंचन किया विद्यालय की छात्राओं अर्चना तथा पूजा ने  देशभक्ति विषय पर एक प्रश्नोत्तरी  का भी आयोजन किया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की छात्राओं साइना,ममता नरगिस, नव्या, प्रियंका, कल्पना, रेनू, रितिका, मानवी, पूर्व तथा देविका ने देशभक्ति पूर्ण कविताओं का वाचन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल, राजेंद्र कटारिया, निशा धर्मेंद्र डीपी,रतनलाल सुरेंद्रसिंह प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर, राकेश कुमार  वंदना, शशि कुमारी तथा पूनम कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: वीर बाल शहीदी दिवस मनाते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी।




 आरकेवाई स्कूल में वीर बाल शहीदी दिवस मनाया
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कोसली रोड स्थित आरकेवाई स्कूल में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उनके चार पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह की गतिविधियों में भाग लेकर अनूठा प्रदर्शन दिखाया। कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चों ने अपने हाथों  से धन्यवाद कार्ड बनाकर  शहीदों  की शहादत के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चो ने शहीदों की पेंटिंग निबंध लेखन, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया । कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर कविता, भाषण, वाद-विवाद डिजिटल प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया ।
इस अवसर पर स्कूल संचालक सुरेश कुमार, संचालिका निधि बाला, अकेडमिक आफिसर अनिल डोगरा और प्राचार्या सतेन्द्रा यादव एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्या सतेन्द्रा यादव ने वीर बाल दिवस, के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर उन्हें मुगल शासक सरहिंद के नवाब वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें ऐसे  देशभक्तों के त्याग, बलिदान, देशप्रेम को हमेशा याद रखना चाहिए और आवश्यकता पडऩे पर देश के काम आना चाहिए ।
फोटो कैप्शन 02: वीर बाल दिवस पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए।



भोजावास दुकान से चोरी
- कनीना पुलिस ने किया मा











मला दर्ज
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गाव भोजावास स्थित एक रेडीमेड की दुकान से अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। अजीत कुमार कोटिया निवासी ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि भोजावास के बस स्टैंड पर काकू गारमेंट नाम से उन्होंने दुकान कर रखी है। 24/25 की रात्रि को अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और 15 जैकेट 17 शर्ट व जूते तथा अन्य सामान चोरी कर ले गये। 25 दिसंबर बुधवार को जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे, शटर थोड़ा खुला था। उन्होंने कनीना पुलिस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


Wednesday, December 25, 2024


 
7 जनवरी 2025 तक एफआईआर दर्ज करने का करेंगे इंतजार
-तत्पश्चात पहुंचेंगे उच्च न्यायालय, अवकाश होने के कारण 7 जनवरी को जाएंगे कोर्ट
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव बाघोत में 14 दिसंबर को 26 वर्षीय युवक मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था किंतु परिजनों ने 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने की शिकायत दी, किंतु पुलिस ने प्रमाण मांगे। उधर परिजनों ने कहा कि पहले मामला दर्ज किया जाए तभी वह शव का अंतिम संस्कार करेंगे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने पहले प्रमाण मांगे। परिणाम यह निकला दोनों के बीच लगातार खींचतान चल रही है। दोनों में से कोई झुकाने वाला नहीं है। ना तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है न ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
 फोन पर कैलाश पुजारी ने बताया कि वे हाई कोर्ट में जाना चाहते थे किंतु पता लगा कि 7 जनवरी तक हाई कोर्ट के अवकाश है, जिसके चलते हुए 7 जनवरी को ही अब हाई कोर्ट जाएंगे। तब तक पुलिस प्रशासन का इंतजार करेंगे, यदि पुलिस प्रशासन 7 जनवरी तक 8 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लेता है तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा वरना शव को नहीं लेंगे। उल्लेखनीय है कि बाघोत गांव में जहां कैलाश पुजारी के घर भारी संख्या में लोगों का आवागमन चला और 12 दिनों तक मातमी माहौल में बैठे रहे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन भी परिजनों को शव लेने के लिए मनाता रहा किंतु कैलाश पुजारी अपनी बात पर अडिग रहे और कहा कि पहले मामला दर्ज किया जाए तभी शव को लेंगे। बहरहाल आज 12 दिन पूरे हो चुके हैं किंतु अभी तक शव का अेतिम संस्कार नहीं हुआ है। कनीना के शवग्रह में शव रखा है और परिजन शव को लेने से अभी भी इंकार कर रहे हैं।









नव वर्ष पर भेजे बधाई संदेश
- मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे बधाई संदेश
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
नव वर्ष 2025 को समाचार पत्र में बधाई संदेश मामूली से खर्चे पर प्रकाशित होंगे। प्रत्येक व्यक्ति को 1000-1000 रुपये देने होंगे साथ में अपना बधाई भेजना होगा। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा नये साल का संदेश देना होगा। यदि बधाई संदेश छपवाना है तो 28 दिसंबर से पहले पहले फोन पे के जरिए राशि 9416348400 पर एक हजार रुपये भेजें तथा इसी नंबर के व्हाट्सएप पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और संदेश भेजें।







अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर किया याद
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
बुधवार को वार्ड नंबर-7 में जनशक्ति विकास संगठन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनाई गई।
जनशक्ति विकास संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। 25 दिसंबर का ये दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। वे देश के  लोगों को प्रेरित करते रहे हैं।अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने बतौर क्करू कार्यकाल पूरा किया। अटल बिहारी वाजपेई चार राज्यों की छह संसदीय सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र राजनेता थे।उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेई पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ को हिंदी भाषा में संबोधित किया। इनके नेतृत्व में दूसरा परमाणु परीक्षण भी राजस्थान के पोखरण में हुआ था। आज की युवा पीढ़ी उनको एक महान राजनेता के रूप में याद करती है। अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता रहे हैं जो संसद  संसद के अंदर विपक्षी नेताओं के साथ  खूब बहस बाजी होने के बाद भी संसद के बाहर आकर मजाकिया अंदाज में उनसे मिलते थे। भविष्य की आने वाली पीढिय़ां भी उनके जीवन से बहुत कुछ सीखेंगी। अटल बिहारी वाजपेई आज के युवा  पीढि़ के एक आदर्श है। वे हमेशा देश के  युवाओं के दिल पर राज करते रहेंगे। इस मौके पर जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य सुरेश कुमार वशिष्ठ, पूर्व महिला जिला उपाध्यक्ष कमलेश, अमित कुमार, विशाल दीक्षित और वीरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: अटल बिहारी को याद करते हुए लोग।








रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन संपन्न
-सरकार ने जल्द ही रिटायर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन -मास्टर वजीर सिंह  
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मास्टर वजीर सिंह को प्रधान, रत्न कुमार जिंदल को महासचिव, मनोहर लाल जाखड को कोषाध्यक्ष व बलवान सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। समस्त आम सभा ने राज्य कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार चारों पदाधिकारीयों को दिया गया। निवर्तमान  उपमहासचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि जिला महेन्द्रगङ से 9 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन मे भाग लिया। जिला प्रधान घनश्याम शर्मा  के नेतृत्व मे बिमला यादव पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, धर्मपाल शर्मा   निवर्तमान उपमहासचिव, रोशनलाल जिला सचिव, सुवालाल नारनौल खण्ड प्रधान, कर्णसिंह, होशियार सिंह, भूपसिंह  जिला कोषाध्यक्ष ॠषिराज यादव  ने राज्य सम्मेलन मे भाग लिया।प्रधान वजीर सिंह व महासचिव रत्न कुमार जिंदल ने सामुहिक रूप से जानकारी दी कि रिटायर कर्मचारी अपनी विभिन्न व लंबित मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत्त है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसके चलते उनमें रोष बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। अपनी मांगों बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि कोमूट की गई राशि को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के बाद काटने पर रोक लगाने की नीति सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए, पैशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 10 व 75 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए, मेडिकल भत्ता 3 हजार रुपये मासिक व बिना शर्त के पैशनर्स को कैशलैस मेडिकल सुविधा, सरकारी हस्पतालों में रिक्त पदों पर पूर्ण नियमित भर्ती करके इलाज करना सुनिश्चित किया जाए, वरिष्ठ नागरिको को एसी, वोल्वो समेत सभी बसों ,रेलवे व हवाई यात्रा में किराए में रियायती सुविधा लागू की जाए,.पैंशनर्ज व पारिवारिक पेंशनर्स को पुरानी पैंशन लागू की जाए व आय कर से मुक्त किया जाए, पैंशनर्स के परिवार को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध की जाए, करोना काल का 18 माह का बकाया एरियर दिया जाए, न्यायालय के फैसले अनुसार 6 माह से ज्यादा सरकारी सेवा करने पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि दी जाए व कर्मचारी हित के सभी फैसलों को जनरलाइज किया जाए, रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिए दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन उनकी पत्नियों को दी जानी जारी रखी जाए।
 फोटो कैप्शन: शपथ लेते पदाधिकारी






कनीना कृषि कार्यालय वापस कनीना लाने की मांग ने पकड़ा जोर
-चेलावास आने-जाने में हो रही है परेशानी
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना में वर्षों से कृषि विभाग का कार्यालय स्थित था जो लगातार विभिन्न भवनों में कार्य कर रहा था। लेकिन जब से कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में शुरू हुई  है तब से यह कार्यालय चेलावास में चला गया है। ऐसे में किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। अब तो किसानों में रोष पनपने लगा है और वापस इसे कनीना लाना चाह रहे हैं। जल्दी किसान उच्च अधिकारियों को पत्र लिखेंगे तथा आरती सिंह राव से मिलेंगे ताकि यह कार्यालय चेलावास बणी से वापस कनीना में लाया जाए। इस संबंध में कुछ किसानों से चर्चा की गई जिनके विचार निम्न है -
**कनीना में सभी गांवों के किसान आसानी से आ जा सकते हैं किंतु चेलावास तक पहुंचना बहुत कठिन है। कृषि कार्यालय को चेलावास स्थित कनीना अनाज मंडी में स्थानांतरित कर दिया। ऐसे में आने-जाने की परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे कनीना वापस स्थानांतरित किया जाए।
-- सूबे सिंह किसान
कनीना चारों ओर से विभिन्न गांवों के सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है और विभिन्न गांवों के बीच में स्थित है। इसलिए चेलावास की बजाय जो वर्षों से कार्यालय कनीना में स्थित था उसे चेलावास स्थानांतरित कर देना किसानों के साथ अन्याय है। कनीना तक विभिन्न किसानों का पहुंचना आसान होता है। ऐसे में कार्यालय को अविलंब कनीना स्थानांतरित किया जाए।
-- देवेंद्र बलिया, किसान
कनीना के किसान चेलावास तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। अपने वाहनों के द्वारा ही वहां तक पहुंचा जा सकता है। कृषि कार्यालय से कई काम किसानों को पड़ते हैं। यदि इस कार्यालय को वापस कनीना नहीं लाया जाएगा तो किसानों का रोष पनपता ही चला जाएगा। इसे अभिलंब कनीना स्थानांतरित किया जाए ताकि किसानों को सुविधा हो सके।
-- भारत सिंह, किसान
किसानों को कृषि संबंधित जानकारी और बेहतर दर्जे के बीज प्राप्त करने के लिए अब कनीना की बजाय चेलावास जाना पड़ रहा है। कनीना में यदि कृषि कार्यालय हो तो आसानी से किसान पहुंच जाए। किसानों को समय और पैसे बर्बाद करके वहां जाना पड़ता है। कनीना की अनाज मंडी में किसान बड़ी मुश्किल से अनाज बेचने के लिए जाते हैं। ऐसे वहां पर कृषि कार्यालय स्थानांतरित करना उचित नहीं है। इसे वापस कनीना भिजवाया जाए।
-- किसान रामानंद
इस संबंध में एसडीओ कृषि डा. अजय से चर्चा हुई। उनका कहना है कि सरकार की हिदायतों अनुसार कृषि कार्यालय जो कनीना के विभिन्न किराये के भावना में चल रहा था उसे कनीना की अनाज मंडी में स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि हरियाणा सरकार की सभी नई अनाज मंडियों में यही व्यवस्था की गई है। जहां भी अनाज मंडी होगी वहीं कृषि कार्यालय होगा। ऐसे में सरकार के नियम का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। सरकार किराये के भवनों में किराया वहन नहीं कर सकती।
-- एसडीओ महेंद्रगढ़, डा. अजय यादव
 फोटो कैप्शन: रामानंद, देवेंद्र बलिया, भरत सिंह, सूबे सिंह







मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-78
-जब पत्रकारिता की ईमानदारी 20 रुपये में परखने आया
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 होशियार सिंह विज्ञान अध्यापक अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने जहां करीब 40 सालों से शिक्षण कार्य किया वहीं उन्होंने पत्रकारिता भी लंबे समय से की है और पत्रकारिता भी साफ छवि, ईमानदारी से की है और आज भी है। आज तक किसी में कोई लांछन लगाने की हिम्मत नहीं है। जब प्रारंभ में पत्रकार बने तब एक स्कूल संचालक 20 रुपये में ईमानदारी की परखने आया और उसे अपना सा मुंह लेकर जाना पड़ा। आज वह इंसान इस दुनिया में है। यह कहानी क्या थी होशियार सिंह की जुबानी सुनिए-
 जब मैं नया-नया पत्रकारिता में आया था। बात 1988-89 की है। जब छोटे-छोटे समाचारपत्रों में लिखना शुरू किया तत्पश्चात दैनिक ट्रिब्यून और बाद में दैनिक जागरण में लिखना शुरू किया। इनसे पहले राष्ट्रीय सहारा, पब्लिक एशिया, राजनीति मंच, नील कमल, हिंदुस्तान एवं न जाने कितने समाचारपत्रों में काम किया। साथ में पत्रिकाओं में भी लेखन कार्य चला। बात 1993 की है जब दैनिक जागरण समाचार पत्र में समाचार लिखना शुरू किया। पहले समाचार हाथ से लिखकर तब भेजे जाते थे, बाद में तो अनेकों सुविधाएं एक के बाद एक आई। इसी दौरान  समाचार प्रकाशित करवाने के लिए एक स्कूल संचालक घर पर पहुंचे। छोटे से घर में जब मैं रह रहा था तो वह सीधा घर पहुंचा। वैसे भी अपने आप को बुद्धिमान समझता था। आज भी इस दुनिया में है। उन्होंने मुझे खबर बताई, मैंने समाचार हाथों से लिखना शुरू कर दिया और जब तक उसको चाय पानी पिलाया। समाचार पूरा हो गया। मैंने कहा अब यह समाचार भेज रहा हूं। जब समाचार लिख रहा था तो इसी दौरान उन्होंने अपनी जेब से 20 रुपये का नोट निकाल कर मेरे पैरों के पास डाल दिया। जब मेरी नजर पड़ी तो मैंने कहा यह 20 रुपये आपके गिरे हैं? आप इन्हें उठा लो। स्कूल संचालक ने कहा कि नहीं मेरे नहीं है ये आपके ही गिरे हैं? क्योंकि उस समय मुझे सूझ गई की 20 रुपये डालकर यह इंसान मेरी ईमानदारी को जांचना चाहता है। मैंने कहा-श्रीमान जी मेरे पास अभी पर्स नहीं है, पर्स भी दूर रखा होता है, रही बात 20 रुपये के नोट की, इस प्रकार का नोट मैं नहीं रखता, इसलिए यह नोट मेरा नहीं है। उन्होंने जिद्द की कि यह आपका ही है। मैंने कहा तो ठीक है यह समाचार कहीं और कहीं से प्रकाशित करवा ले क्योंकि यह नोट आपका हैं और आप जानबूझकर 20 रुपये डालकर यह सिद्ध करना चाहते हैं कि मैं 20 रुपये में खबर लिखवाई। आइंदा मेरे पास न आना। यह 20रुपये का नोट उठाओ और जाओ। उन्होंने 20 रुपये का नोट ले लिया परंतु यह कह कर ले लिए, चाहे किसी का हो, जब आप कह रहे हो तो मैं रख लेता हूं। परंतु निवेदन है समाचार लिख दो। उनका मैं समाचार तो प्रकाशित किया किंतु उसके जाने के बाद मैंने सोचा कि सचमुच इस इंसान ने 20 रुपये डालकर मेरी ईमानदारी की परख करनी चाही थी।
 यही नहीं एक बार एक अनजाने व्यक्ति का फोन आया और पूछा की एक समाचार छपवाना है, छप जाएगा? मैंने पूछा- समाचार बताओ। उसने समाचार बताया। मैंने जवाब दिया कि बिल्कुल छाप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कितने रुपए लगेंगे? मैंने गुस्से में कहा कि अगर पैसे देकर छपवाना है तो तुमने गलत जगह फोन कर दिया। कृपया वहां जाइए जो पैसों में खबर छापते हैं? मेरे पास ऐसा काम नहीं है और आइंदा मेरे पास फोन भी नहीं करना। उन्होंने निवेदन  किया कि मेरी एक बात सुनो। तब मैंने उसकी बात सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ पत्रकार पैसे लेते हैं? मैंने तुरंत रोकते हुए कहा -ये बातें मेरे से न कहिए। पत्रकार कोई पैसे नहीं ले सकता, विज्ञापन के पैसे तो लगते ही हैं, समाचार का कोई पैसा नहीं लगता। इसलिए आप कृपया मेरे को फोन न किया करें।
यही नहीं बात 1995 की जब मैं दैनिक ट्रिब्यून में लिखता था। उस समय डा. राजेंद्र सिंह यदुवंशी शिक्षक निकेतन के निदेशक होते थे। उन्होंने मुझे बुलाया और बड़ा सम्मान देते हुए चाय आदि पिलाते हुए एक विज्ञापन दिया। विज्ञापन दैनिक ट्रिब्यून में छपना था, विज्ञापन छप गया। विज्ञापन छपने के बाद मुझे ध्यान नहीं है कि कितने रुपए थे बचे थे, शायद 10 रुपये से कम बच गए थे। मैं उनके पास निवेदन करके रुपये वापस करने गया कि आपसे जो पैसे लिए थे उसमें से कुछ रुपये बच गए हैं, ये अपने वापस ले लो। उन्होंने आश्चर्य से मेरी तरफ देखा और कहा कि कोई बात नहीं ये पैसा आप रख लो। मैं निवेदन किया कि मैं नहीं नहीं रख सकता। यद्यपि उन्होंने मेरी ईमानदारी की चर्चा डा. अजीत शर्मा से बताई। और वह मेरे इस भाव से बहुत अधिक प्रभावित हुए। अनेक को ऐसे और भी उदाहरण है जिनमें अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। यह सत्य है कि पत्रकारिता में कुछ नहीं मिला, खर्चा बहुत अधिक आया क्योंकि पहले शिक्षक था इसलिए पैसे अपनी जेब से खर्च कर लेता था। विज्ञापन आदि कम मिलते थे इस कारण से खर्च अधिक होते हैं। जेब से ही वहन करने पड़ते थे और वर्तमान में तो पत्रकारों की बाढ़ आ गई जिसके कारण एक जाति विशेष का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है और अब तो पैसे तो दूर फ्री में भी काम नहीं लेना चाहते। फ्री में भी कम एक जाति विशेष के लोगों से ही लेते हैं। बड़ा खेद होता है कि पत्रकारिता का कितना विकृत रूप बन गया है लेकिन यह सत्य है आने वाले समय में आनलाइन समाचार पत्र होंगे क्योंकि समाचार पत्रों की मांग धीरे-धीरे घटती जा रही है और कुछ समाचार पत्रों ने तो अभी से ही आनलाइन संस्करण शुरू कर दिये हैं। भविष्य में निश्चित रूप से आनलाइन संस्करण चला करेंगे।  कोरोना कल में तो सभी समाचार पत्र आनलाइन ही चलते थे शिक्षण भी आनलाइन होता था। आने वाला समय भी बिल्कुल ऐसा ही होगा।  







इत्तफाक ---
*** तो किसी के लेकर नहीं देने वाले और कमीशन खाने वाले, दूसरों का सिर फोडऩे वाले को ही वोट मिलेंगे?
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 आज रास्ते मेंअजीब घटना घटी। एक बुजुर्ग ने कहा-रुक रुक। मास्टर सुना है तू भी चुनाव लड़ेगा।
मैने हां कह दी।
 उसने कहा -तो ऐसे वोट थोड़ी मिलते हैं। सुना है तो पैसे नहीं खर्च करेगा।
मैने उत्तर दिया-ठीक कर रहे हो। मैं अनावश्यक पैसे खर्च नहीं करूंगा। दारू आदि नहीं पिलाऊंगा। ***तो ऐसे तो वोट नहीं मिलेंगे, उसका जवाब था।
 मैंने कहा तो पैसे खर्च करने वाली पार्टी को भेज दूं। उसको जीता दोगे, खूब पैसे खर्च करेगा।
बुजुर्ग ने कहा -ना ऐसे तो नहीं।
मैंने पूछा तो फिर किसी के पैसे लेकर न देने वाले, कमीशन खाने वाले, दूसरों का सिर फोडऩे वाले को भेज दूं। उसको तो वोट मिलेंगे?
 हां ऐसा तो लड़ झगड़ के वोट ले जाएगा।
 बड़ी हंसी आई कि तुम क्या कहना चाहते हो? बुजुर्ग ने कहा- तुम्हारा काम नहीं देखा है?
 तो मैंने कहा मैंने कई हजार विद्यार्थियों को पढ़ाया, कई हजार लोगों के समाचार छापे तो भी काम नहीं दिखाई दिया। और इसका मतलब है कि नये चेहरे कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे? और न चुनाव जीत पाएंगे तो फिर ऐसे करो कि पुराने वाले सभी को ही एक बार फिर से मौका दे दो। प्रधान सतीश जेलदार को बना दो और पार्षद जो भी थे उन्हें बना दो।
उसने कहा-ले भाई,तू ना माना तो चुनाव लड़ ले मैं तो वोट दे दूंगा।
 मैंने कहा ठीक हैं अपने वोट दे दो मुझे ,फिर कोई चिंता नहीं, जीत मेरी हो जाएगी। और सुनो-मुझे हार जीत से मतलब नहीं है। मैं तो यह देखना चाहता हूं कि वोट किसको देते हैं? कौन अपना है और कौन पराया है।







केंद्र व राज्य सरकार ने अटल की सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया - डा. अरविंद कुमार शर्मा
-सरकार ने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दरख्वास्त से निजात दिलाई
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अटल जी की सुशासन की परिकल्पना को सही मायने में चरितार्थ करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। सरकार और प्रशासन दोनों मिलकर जनता को सुशासन देते हैं। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
सहकारिता मंत्री आज सुशासन दिवस पर लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को सुशासन का संदेश दिया।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने  सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि  आज भारत की दो महान विभूतियों, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीए तथा महामना मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बड़े विभागों में कर्मचारियों की आनलाइन ट्रांसफर नीति लागू कर देश के सामने सुशासन व्यवस्था का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकतर सेवाओं व योजनाओं को आनलाइन करके लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दरख्वास्त से निजात दिलाई है और प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। आज कोई भी तबका विकास में पीछे नहीं छूट रहा। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए सेवा की नीयत होनी चाहिए जिसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह ना हो। केंद्र व राज्य सरकार नेक नियत के साथ कार्य कर रही है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठोस निर्णय लेकर पूरी दुनिया में अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों की बदौलत जनता ने लगातार तीसरी बार देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सेवा का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में हरियाणा सरकार ने  सरकारी योजनाओं में पीपीपी का उपयोग किया जा रहा है। आज घर बैठे अटल सेवा केंद्र या गांवों की नागरिक सेवा केंद्र से लोग पीपीपी के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, किसान, महिलाओं व गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य ;एमएसपीद्ध पर खरीदने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की है।
श्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने चिरायु.आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 70 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी आय वर्ग का हो 5 लाख रुपये की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इसे हरियाणा में भी लागू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का संत कबीर, संत रविदास और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे सामाजिक- सांस्कृतिक प्रतीकों के विचारों को प्रचारित करने के लिए प्रमुख शहरों में समरसता विरासत केंद्र स्थापित करने का भी संकल्प है।
इस मौके पर उपायुक्त डा. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ  आनंद कुमार शर्माए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्माए पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान राकेश शर्मा तथा पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक की मौजूद थे।
इन अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत -
सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पंचायत में विकास कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वन के लिए प्रथम स्थान पर रहे मुख्य कार्यकारी अधिकार तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से 31000 रुपये शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें डीपीओ मनोज कुमार, बीडीपीओ नवदीप सिंह, एबीपीओ विकास यादव, सहायक कृष्ण कुमार तथा जेई जितेंद्र शामिल है।
इसी प्रकार समाज कल्याण व बच्चों के अधिकार और संरक्षण के लिए दूसरे स्थान पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संयुक्त रूप से 21000 रुपये शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इनमें डीसीपीओ संदीप कुमार, पीओ गैर संस्थागत सुषमा यादव, लेखाकार प्रेमलता, आउटरीच वर्कर मनोज व सेवादार सचिन कुमार शामिल है।
इसी प्रकार समाज कल्याण और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने पर तीसरा पुरस्कार पाने वाले जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह और लेखाकार ओमप्रकाश को संयुक्त रूप से 11000 रुपये शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अटल व मालवीय ने व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया था - ओम प्रकाश यादव
सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई तथा स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय ने देश में परिवर्तन लाने का कार्य किया था।
उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार हर व्यक्ति को न्याय तथा सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। सरकारी नीतियों का आम नागरिकों को घर बैठे लाभ मिले इसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने रखी थी।
प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा लोग सहकारिता के साथ जुड़े - डा. अरविंद कुमार शर्मा
 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में सहकारिता के क्षेत्र में हरियाणा नई ऊंचाइयों को छूएगा। प्रदेश के हर गांव में समिति पंजीकृत करवाई जाएंगी। श्री शर्मा आज सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर सहकारिता विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग सहकारिता के साथ जुड़कर अपनी आजीविका शुरू करें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 33000 सोसाइटी पंजीकृत हैं। वहीं प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा लोग सहकारिता के साथ जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में गांव में और अधिक समिति खोली जाएगी तथा पैक्स भी खोले जाएंगे।

 

दोपहर तक छाया रहा कोहरा
-वाहन चले लाइट जलाकर

********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में बुधवार को पहली बार सघन कोहरा छाया रहा जो दोपहर तक चलता रहा। दोपहर पश्चात धूप निकली। सुबह सवेरे वाहन  धीमी गति से और हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए वही दोपहर पहुंचते पहुंचते कोहरा छट गया और वाहन त्वरित गति से चलने लगे। दिन भर ठंड का एहसास हुआ, लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए आग का सहारा लेते हुए नजर आए। इस समय सरसों एवं गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है जिनके लिए कोहरा लाभप्रद माना जाता है। कोहरा नमी की पूर्ति कर देता है। किसान सूबे सिंह, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार आदि ने बताया कि कोहरे के चलते जहां अधिक ठंड नहीं पड़ती वही फसलों को कोहरा लाभप्रद है लंबे समय तक लगातार कोर पढऩे से और मौसम होता ने। लगातार लंबे समय तक कोहरा पड़े तथा मौसम न खुलने से फसल को नुकसान हो सकता है किंतु बुधवार से तो कोहरा पडऩा शुरू हुआ है। कोहरे के कारण जहां लोग सड़कों पर कम नजर आए। लोग सुबह सवेरे घूमने फिरने जाते हैं किंतु कोहरे को लेकर इक्का दुक्का ही घूमते नजर आए।
फोटो कैप्शन 03: कनीना क्षेत्र में पड़ता हुआ कोहरा


1.78 लाख का साइबर फ्राड होते होते बचा
-उपभोक्ता की जागरूकता से बच पाया फ्राड
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना मंडी निवासी योगेश अग्रवाल के साथ साइबर फ्राड तो हो गया किंतु जागरूकता के चलते अविलंब पकड़ लिया। 1.78 लाख रुपये वापस आ गये। उन्होंने अपनी दास्तान सुनाते हुए बताया-
16 दिसंबर को मेरे साथ साइबर फ्राड हो गया किंतु व्हाट्सअप संदेश के चलते फ्राड होते होते बचा।  हमारा एलआईसी का ग्रुप बना हुआ है जिसमें एक लिंक आया लिक अपडेट के नाम से उस वक्त आया जब रामनगर, उत्तराखंड में एलआईसी की मीटिंग चल रही थी।  एलआईसी के ग्रुप में एक लिंक आया जो अपडेट लिंक  के नाम से था। जब योगेश नेे लिंक का कोई अपडेट समझ के उस लिंक को क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही मोबाइल में एक हिडन ऐप डाउनलोड हो गया। शक होने पर उन्होंने सारे मोबाइल में उस ऐप को देखा किंतु कहीं नजर नहीं आया। मोबाइल में कोई भी ऐप नहीं मिली लेकिन मोबाइल हैक हो चुका था। उस समय मेरे जो भी ओटीपी और एसएमएस आ रहे थे हैकर ने सारे अपने फोन पर डायवर्ट कर लिए थे जिसके कारण उसने योगेश मोबाइल में अमेजन ऐप खोलके और योगेश के  क्रेडिट कार्ड से 178000 रुपये की ट्रांजैक्शन कर ली। ट्रांजैक्शन में एक आईफोन और एक सैमसंग का एस-24 फोन का आर्डर लगा दिया। जब मेरे पास एसएमएस और मैसेज आने बंद हो गए लेकिन खुशकिस्मती से मेरे व्हाट्सएप पर अमेजान का संदेश आया जिसमें 97980 रुपये कट गये। जब योगेश को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ हुई है तो उन्होंने अपने बेटे हर्षित से बात की कि आपने कोई ट्रांजैक्शन की है तो उसने मना कर दिया। ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशाट व्हाट्सएप किया तो उसने देख कर बताया कि यह तो कोई ना कोई फ्राड हो गया है। उसने जब चेक किया क्रेडिट कार्ड तो उसमें एक ट्रांजैक्शन पहले भी हो चुकी थी जो 77980 की थी। योगेश ने तुरंत अपने क्रेडिट कार्ड और जो भी बैंक अकाउंट थे वह सब फ्रीज करवाए। उसके बाद 1930 पर काल की। यह करने के बाद फिर उन्होंने अपना अमेजान अकाउंट चेक किया क्योंकि अमेजान अकाउंट से मैसेज आया हुआ था तो उसे पता चला कि फ्राड करने वाले ने हमारे क्रेडिट कार्ड से दो मोबाइल का आर्डर लगा रखे हैं। ये आर्डर तुरंत कैंसिल करवाना चाहा तो तो एक आर्डर तो कैंसिल हो गया लेकिन दूसरा आर्डर की शिपिंग हो चुकी थी इसलिए आर्डर कैंसिल नहीं हो रहा था। योगेश ने अमेजान के कस्टमर केयर बात की तो उन्होंने एक बार तो मना कर दिया आर्डर कैंसिल करने के लिए, यह कहकर कि शिपिंग हो चुकी है, अब हम कुछ नहीं कर सकते। उनको थोड़ा सा धमकाने पर कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी आप लोग इस मसले में सम्मिलित हैं, तो उसने कस्टमर केयर अधिकारी ने अपने सीनियर से बात कराई। सीनियर ने सारे मैटर को समझने के अमेजान के सीनियर अधिकारी से बात की। अधिकारी ने कोरियर कंपनी वाले को लाइन पर लिया और कोरियर कंपनी वाले ने अपने डिलीवरी ब्वाय को लाइन पर लिया। अगर आधा घंटा लेट हो जाते तो फोन की डिलीवरी हो चुकी होती और हमारा पैसा रिफंड नहीं हो पाता। कोरियर वाले ने अपने डिलीवरी ब्वाय को फोन वापस लेकर बुलाया और उसके बाद अमेजान के सीनियर अधिकारी ने आर्डर को कैंसिल करके हमारे दोनों पेमेंट रिफंड कर दी। इस तरह एक साइबर फ्राड से बचे लेकिन हमने जो 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी उनकी तरफ से अभी तक कोई किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं आया है। जब सरकार ने एक यह हेल्पलाइन बनाई है, साइबर फ्राड को रोकने के लिए, अगर वो लोग कोई कार्रवाई नहीं करते तो ऐसी कस्टमर केयर बनाने का क्या फायदा है? उनका बिल्कुल भी सहयोग नहीं रहा।
योगेश कुमार ने कहा कि मैं तो कहना चाहूंगा कि जो मेरा यह अनुभव रहा है इसमें मैंने चार-पांच चीज महसूस की हैं। वह मैं बताना चाह रहा हूं कि आनलाइन का आजकल बहुत ज्यादा लोगों में क्रेेज आ गया है उससे बचने से ही साइबर फ्राड से बचा जा सकता है। लोगों को आनलाइन खरीददारी पर पुनर्विचार करना चाहिए, इसकी अधिकता से बचना चाहिए। साथ में अपने बचों को भी मोबाइल का उपयोग कम करने पर देना चाहिए। बच्चे भी मोबाइल में गेम डाउनलोड कर लेते हैं और वह पेइंग होते हैं उसमें वह लोग उसमें ओटो डेबिट लगा देते हैं और उनके अकाउंट से बार-बार पैसा कटता रहता है। ऐसा ही वाक्य अभी हमारे एक साथी के साथ हुआ उनको आखिर में अपना बैंक अकाउंट ही बंद करवाना पड़ा क्योंकि पैसा आप बार-बार कट रहा था। उन्होंने अमेजान फ्लिपकार्ट ,पेटीएम और गूगल पे, फोनपे और आनलाइन प्लेटफार्म आदि का उपयोग कम से कम करना चाहिए।  इन सभी प्लेटफार्म पर के साथ जो भी अपना मोबाइल नंबर, क्रेडिट कार्ड लिंक करें उसे अकाउंट में पैसा कम से कम रखें।  अकाउंट जिसमें आपका बैलेंस ज्यादा रहता हो उस अकाउंट को इन प्लेटफार्म के साथ अटैच ना करें क्योंकि कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई बड़ा फ्राड हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति का एक ही अकाउंट है और उसने अपना गूगल पे या फोन पर या और किसी प्लेटफार्म के साथ अपना अकाउंट अटैच करवा रखा है और उस अकाउंट में ज्यादा बैलेंस रहता है तो सलाह है कि अपना एक दूसरा अकाउंट बैंक में खुलवा ले उसमें बैलेंस कम रखें।  मोबाइल एप हैं उनको लाक करके रखें फिंगरप्रिंट से ही आन हो ऐसा उसमें सिस्टम रखें।
मोबाइल बैंकिंग है उसमें जाकर लिमिट फिक्स कर दें कि 20000 रुपये एक दिन में ही खर्च हो सके।  
फोटो कैप्शन: योगेश अग्रवाल


बढऩे लगी है चुनावों की चर्चा
- दुकानों पर और हुक्कों पर चलती है दिनभर चर्चाएं
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना नगरपालिका के फरवरी-2025 तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके लिए चुनावी चर्चाएं छिडऩे लगी हैं।  अभी तक जहां बीसी-बी के तीन वार्डों का आरक्षण तथा प्रधान पद का आरक्षण होना बाकी है। तत्पश्चात गतिविधियां और भी बढ़ जाएंगी और उनके जल्द ही आरक्षण होने की संभावना जताई जा रही हैं। जहां चाय की दुकान हो या आम जीवन से संबंधित वस्तुओं की दुकानें, कहीं भी देखे, खेत खलियान में भी आपस में चुनावी चर्चा करते देखे जा सकते हैं। चुनाव के लिए जहां भाजपा और कांग्रेस भी के चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ा जा सकता है इस बात से इनका नहीं किया जा सकता वही स्वतंत्र चुनाव लडऩे वालों की कोई कमी नहीं है। कनीना क्षेत्र से पार्षदों के लिए भी अब भीड़ बढऩे लगी है। जहां कनीना के वार्ड एक से कम से कम छह चेहरे वार्ड मेंबर के लिए सामने आ गए हैं। इसी प्रकार कनीना के महेश बोहरा वार्ड पार्षद के चुनाव लड़ेंगे, प्रधान पद के लिए तो एक दर्जन से अधिक दावेदार अभी तक सामने आ चुके हैं। जहां चुनावों के दृष्टिगत अब तो आम इंसान पर चुनावी रंग चढऩे लगा है। कनीना नगर पालिका के चुनाव सदा ही रोचक रहे हैं। जहां कनीना नगर पालिका को 2000 में एक बार भंग करके पंचायत का भी दर्जा दे दिया था, उस समय चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का राज होता था किंतु कनीना वासियों ने उसका विरोध करके फिर से कनीना नगरपालिका को बहाल करवा लिया था। कनीना पालिका में 1953 से अब तक दो महिला प्रधान रह चुकी हैं। अभी भी पांच पालिका प्रधान जीवित हैं और वो चुनाव में स्वयं या उनके परिवार से चुनाव लड़ सकते हैं।





खेड़ी में मनाई अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि
-अटल के योगदान को हर भारतीय  रखेगा याद-रामनिवास
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम महेंद्रगढ़ जिला संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महासचिव चौधरी रामनिवास खेड़ी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको कोटि-कोटि नमन किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर चौधरी रामनिवास खेड़ी ने कहा कि वाजपेई युग पुरुष थे।उन्होंने देश के सम्मान और समृद्धि में बड़ा योगदान दिया। भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकती। वह एक प्रखर वक्ता आहर कोमल हृदय के कवि थे। उनकी कविताएं और संबोधन आज ही प्रासंगिक है। कार्यक्रम में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया
 इस मौके पर। इस अवसर पर पूर्व इंस्पेक्टर योगराज सिंह, भाजपा कनीना मंडल उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर, भाजपा किसान मोर्चा जिला महेंद्रगढ़ सोशल मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, कुलदीप सिंह ,सूबे सिंह, सुभाष, मामन चन्द, अशोक कुमार, संदीप, नरसिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: खेड़ी में वाजपेयी को याद करते हुए।















देश के 50 साहित्यकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित
-हरियाणा से होशियार सिंह भी हुए सम्मानित
********************************************
****************************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज।
 मध्य भारत साहित्य समिति सभागार इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह के लिए लंदन से विशेष रूप से पधारी राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के लंदन शाखा की अध्यक्ष  माधवी तारे, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति मानसिंह परमार, मध्य भारत साहित्य समिति  के प्रचार मंत्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेई, प्रसिद्ध बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डा. प्रशांत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल, पुष्प माला, सम्मान निधि, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा से डा. होशियार सिंह महेंद्रगढ़ भी हुए सम्मानित किये गये।
राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक पवन मकवाना ने जानकारी में बताया की महामंडलेश्वर श्रीदादूजी महाराज को यह सम्मान उनके धर्म, अध्यात्म, समाज सेवा में निरंतर किए जा रहे कार्यों हेतु प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में देशभर से पधारे अन्य 50 साहित्यकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक डा. पवन मकवाना ने दिव्यांगजनों के सहायतार्थ 1 लाख रुपये का चेक भी संस्था दिव्योत्थान को प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन कवि साहित्यकार शरद जोशी ने किया, अतिथियों का स्वागत व आभार दिव्योत्थान एजुकेशन एंड सोशल वेफयर सोसायटी की अध्यक्ष डा. दीपमाला गुप्ता ने प्रकट किया।
फोटो कैप्शन 01: सम्मान समारोह में सम्मान देते हुए।