Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, January 1, 2020

दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला दर्ज
 कनीना। कनीना उपमंडल के एक गांव में लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। कनीना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 प्राप्त विवरण अनुसार उपमंडल के गांव की एक लड़की सुबह करीब सात बजे चारा डालने घर के पास ही बने पशुओं के बाड़े में जा रही थी। पीछे पीछे मौका देखकर गांव का ही एक युवक बाड़े में घुस गया। बाड़े में घुसकर उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने लड़की की छाती तथा मुंह खरोंच मारी तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। जब लड़की ने शोर मचाया तो उनके परिजन मौके पर ही पहुंच गए और लड़का भागने में कामयाब हो गया लेकिन जाते-जाते वह लड़़की से गैंग रेप करवाने तथा जान से मारने की धमकी भी दे गया।
 लड़की ने महेंद्रगढ़ अस्पताल से मेडिकल करवाया है तथा कनीना थाने में मामले की शिकायत की है। कनीना पुलिस ने धर्मेंद्र  के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक युवक गिरफ्त से बाहर है।


लालगिरी का मेला 8 जनवरी को
 कनीना। कनीना के लालगिरी महाराज का मेला 8 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय कनीना के पास आयोजित किया जा रहा है। उनकी 43वीं पावन स्मृति में खेलों का आयोजन किया गया है। 7 जनवरी को रात्रि विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। वही 8 जनवरी को सर्कल कबड्डी 31000 रुपये की,नेशनल कबड्डी 5100 रुपये की तथा बूढ़ों की दौड़ 2100 रुपये की आयोजित की गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर हिम्मत सिंह यादव कांग्रेसी नेता होंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए लाल गिरि महाराज कमेटी के कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि खेलों में द्वितीय एवं तृतीय इनाम भी रखे गए हैं।

No comments: