देसी शराब के थोक विक्रेता कंपनी के यहां सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
*************************
****************************
-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
-1329 क्वाटर,अध्धा, बोतल एवं बीयर पकड़े
*****************************
****************************
कनीना। कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर भडफ़ गांव के पास स्थित देसी शराब के थोक विक्रेता(एल-13) के यहां सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सूबे सिंह डीएसपी नारनौल राज सिंह अलका, एक्साइज इंस्पेक्टर जतिन, एसआई संदीप सिंह, गुप्तचर विभाग से एएसआई लीला राम, एसआई संदीप सिंह, एसआई शशिकांत] एसएचओ विनय कुमार, चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह आदि ने छापा मारा जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब मिली है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है शाम करीब 5:30 बजे कनीना सीएम फ्लाइंगब इंस्पेक्टर सूबे सिंह दल बल सहित मौके पर पहुंचे। हुकुमचंद नामक व्यक्ति के नाम लाइसेंस है। देशी शराब के थोक विक्रेता हैं किंतु अंग्रेजी शराब मिली है।
मिली जानकारी अनुसार विभिनन ब्रांड के 174 क्वाटर, 244 अध्धा, 457 बोतल एवं 454 बीयर बरामद कर आगामी कार्रवाई कर दी है। क्वाटर,अध्धा,बोतल एवं बीयर मिलाकर 1329 है।
सेल्समैन सुनील कुमार ने दिया बयान
सेल्समैन सुनील कुमार ने बयान दिया है कि शाम चार बजे आबकारी विकास नारनौल के जतन प्रकाश प्रकाश, दलीप सिंह आबकारी निरीक्षक तथा सीएम फ्लाइंग के सूबे सिंह सीएम फ्लाइंग स्टाफ के साथ नारनौल हैड क्वार्टर के डीएसपी राज सिंह अलका तथा अन्य की मौजूदगी में
मैसेज हुकुमचंद कनीना एल-13 का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अंग्रेजी शराब बीयर रखी थी जिनकी बिक्री रिटेल मेें करता हूं। जिनकी लिस्ट बना दी है। मैंने अपने हस्ताक्षर सभी की मौजूदगी में कर दिए गए हैं।
इस संबंध में कंपनी के मालिक से बार बार संपर्क साधना चाहा किंतु फोन नहीं मिल सका।
फोटो कैप्शन: 12 से 15: देशी शराब के थोक विक्रेता पर सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सहित विभिन्न अधिकारी छापा मारकर कार्रवाई करते हुएद्ध पकड़ी गई अंग्रेजी शराब।
16:पकड़ी गई शराब की सूची
9 दिनों में 510 किसानों से 14446 क्विंटल बाजरा खरीदा
********************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की खरीद जारी है। विगत 9 दिनों से खरीद जा रही है। शुक्रवार को 114 किसानों की बाजरे की खरीद की गई। 2150 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की खरीद की जा रही है। किसानों की बार-बार मांग उठ रही है कि बाजरा बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ाई जाए। विभिन्न अधिकारी समस्या को सुनने के लिए कनीना मंडी पहुंचे। उन्होंने आढ़तयों किसानों से बात की, उन्होंने समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया।
कितनी हुई है कनीना में खरीद-
कनीना मंडी में बाजरे की खरीद इस प्रकार हुई है-
किसान खरीदा बाजर
1 अक्टूबर 49 किसान 1437 क्विंटल
2 अक्टूबर को कोई खरीद नहीं हुई
3 अक्टूबर 48 किसान 1549 क्विंटल
4 अक्टूबर 19 किसान 602 क्विंटल
5 अक्टूबर 21 किसान 608 क्विंटल
6 अक्टूबर 102 किसान 3107 क्विंटल
7 अक्टूबर 55 किसान 1437 क्विंटल
8 अक्टूबर 102 किसान 2476 क्विंटल
9 अक्टूबर 114 किसान 3236 क्विंटल
इस प्रकार 510 किसानों का 14446 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। अब तक 24593 बैगों का उठान किया जा चुका है जबकि 4299 बैग मंडी में पड़े हुये हैं।
क्या कहते हैं हैफेड मैनेजर -
हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव का कहना है कि शुक्रवार को जारी शेड्यूल अनुसार किसानों का बाजरा खरीदा है। उन्होंने संभावना जताई कि भविष्य में किसानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान बाजरा लेकर आता है उनका बाजरा खरीदा जा रहा है।
सीआईएसएफ के जवान की शराब के नशे में चोट लगने से हुई मौत,
- पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की
************************
****************************
कनीना। सीआईएसएफ के जवान की शराब के नशे में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार सुरेश पुत्र भोजाराम सीआईएसफ में नौकरी करते थे और 30 सितंबर को दौंगड़ा अहीर आए थे। घर पर उनकी पुत्रवधू अंजू ,उनका बेटा आरुष, उनकी सास रामरति तथा उनका ससुर सुरेश चारों घर पर थे। 8 अक्टूबर को मृतक की पुत्रवधू अंजू ने पुलिस में दी शिकायत मे कहा गया है कि उनके ससुर (मृतक) ने 8 अक्टूबर को दिन के समय शराब पी रखी थी तथा करीब चार बजे बजे मेरी सास रामरती के साथ झगड़ा किया जिसके चलते वो घर से चली गई। उसके बाद वो भी स्कूटी लेकर घर से चला गया। रात करीब 8 बजे वापस आया जो शराब के नशे में था। स्कूटी खड़ी करने के बाद फिर से उसने गाली गलौज किया।
उसके कुछ पश्चात उनका ससुर सुरेश, दादा ससुर भोजाराम, जेठ धोलिया तीनों मोटरसाइकिल पर आए। आते ही फिर से गाली गलौज की। अंजू ने उन्हें समझाया कि वह अकेली है, उनके ससुर सुरेश को लेकर चले जाओ। तीनों घर से चले गए। उसके बाद करीब रात 11 बजे उनका ससुर वापिस घर पर आया जिनके दोनों पैरों में चोट लगी हुई थी। उन्होंने आकर चुन्नी मांगी और उन्होंने बताया कि उनके पैरों में चोट लगी हुई है। अंजू ने उन्हें पुरानी चुन्नी दे दी जो पैरों पर बांध ली गई। सुबह करीब 3 बजे उनके ससुर ने पानी मांगा। आवाज सुनकर अंजू ने पानी दिया फिर प्रात: 5:30 बजे करीब चाय देने अंजू गई तो उनका ससुर कुछ नहीं बोला। उन्होंने अपने दादा से उसको फोन करके बुलाया। उनके दादा ससुर ने घर आकर चेक करने पर कहा कि उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत चोट लगने से शराब के नशे में हुई है। अंजू के बयान पर कनीना पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों को सौंप दिया। जहां उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
कनीना क्षेत्र में मिले चार संक्रमित
**************************
***********************
कनीना। कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे गांव में भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में चार संक्रमित मिले हैं । नागरिक अस्पताल कनीना के सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना क्षेत्र में 4 संक्रमित मिले हैं । जिसमें कनीना से दो, छितरौली गांव से एक व नौताना गांव से एक संक्रमित मिला हैं। एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर रहे। दुकानदारों से अपील है कि जो भी ग्राहक दुकान में सामान लेने के लिए आते हैं उनकी डिटेल पूरी तरीके से नोट करें सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
चौपाल पुन: निर्मित किये जाने की मांग
*********************************
,कनीना। अटेली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी नेता अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से मुंडिया खेड़ा गांव की धानक चौपाल का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की है।
अतरलाल ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मुंडिया खेड़ा में आयोजित बहुजन क्रांति गोष्ठी में बोलते हुए कांशीराम को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कांशीराम को शोशित, पीडि़तों का मसीहा बताते हुए बहुजन समाज के लोगों से बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अनुसूचित तथा पिछड़ा वर्ग की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला के मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य नहीं मिल रहा है। मजदूर पंजीकरण के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं, परन्तु राज्य सरकार उनकी सुन नहीं रही है उन्होंने मुंडिया खेड़ा गांव की धानक चौपाल की खंडहर स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से तत्काल इसके मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने धानक चौपाल के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी अतरलाल को सौंपा। गोष्ठी में प्रस्ताव पास कर मनरेगा की दिहाड़ी 400 रुपये करने तथा साल में 250 दिन की रोजगार गारंटी देने, भवन निर्माण मजदूरों का 90 दिन या 135 दिन काम पंजीकरण तसदीक करने का अधिकार मजदूर यूनियन को देने की मांगे की गई। इस अवसर पर चेयरमैन भाग सिंह, अजय, नरेश, बाबूलाल, कुलंवत, सुन्दरलाल, जगदीश, बालूराम, गुलजारी, कैलाश, नितिन, सोनू, धर्मेन्द्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
फोटो कैप्शन 10: मुंडिया खेड़ा में चौपाल के पुनर्निमाण को लेकर अपनी मांग अतरलाल को सौंपते लोग।
10 अक्टूबर को आएगी दूसरी लिस्ट
********************************
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में पहली लिस्ट आउट होने के बाद फीस भरने वाले छात्र-छात्राओं ने अब तक बीए में 280 विद्यार्थी फीस भर चुके हैं बीएससी नॉन मेडिकल में लगभग 168 विद्यार्थी फीस भर चुके हैं बीएससी मेडिकल में 38 विद्यार्थी फीस भर चुके हैं बीकॉम में 41 विद्यार्थी फीस भर चुके हैं। वर्तमान रुझानों से पता चलता है की राजकीय महाविद्यालय कनीना में लगभग सभी सीटें भर जाएंगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर 2020 को जारी की जाएगी।
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज ने बताया कि इस महाविद्यालय में बीए के लिए 640 सीटें हैं बीएससी नान मेडिकल के लिए 320 सीटें हैं बीएससी मेडिकल के लिए 80 सीटें हैं तथा कामर्स के लिए 160 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के पास एक बड़ा पुस्तकालय है इसके साथ-साथ फिजिक्स ,केमिस्ट्री ,जूलाजी, बोटनी एवं ज्योग्राफी के लिए उपकरण सुसज्जित प्रयोगशालाएं हैं। महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट टीचर है। महाविद्यालय में खेलों की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाता है। महाविद्यालय परिसर में बड़े-बड़े खेल के मैदान है तथा खेलों का सामान भी महाविद्यालय में उपलब्ध है। खेलो की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
राजेश को चुना गया खंड प्रधान
*****************************
कनीना। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की एक बैठक कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव रविंद्र ककराला ने की। इस मौके पर रविंद्र ककराला ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए समय-समय पर बैठक आयोजित होती रहती है तथा पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है ताकि कार्यकारिणी मजबूत हो सके और किसी अधिकारी के समक्ष अपनी मांगे भली प्रकार से प्रस्तुत की जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर के कनीना खंड की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
मनोनीत किये पदाधिकारियों में ब्लाक प्रधान राजेश कुमार, उप-प्रधान संजय कुमार, खजांची सुनील कुमार,सचिव सुनील कुमार, संगठन सचिव उदय सिंह, प्रेस सचिव संजय, आडिटर महिंद्र व उपप्रधान रामफल को मनोनीत किया गया।इस मौके पर जिला प्रधान ने चुने गए सभी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और कहा कि भविष्य में कर्मचारियों के हित में कोई भी निर्णय लिया जाए उसका सभी पालन करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेश कुमार जिला खजांची विक्रम सिंह, ब्लॉक
महेंद्रगढ़ प्रधान मोतीलाल शर्मा, महेंद्र सिंह, बलवान खातोद आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8 पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते पदाधिकारी फोटो जागरण
विधायक ने सुनी जन समस्याएं
****************************
कनीना। कनीना नगर पालिका में अटेली विधायक सीताराम यादव ने पालिका प्रधान सतीश जैलदार से विचार विमर्श कर लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर रविवार को चौ. धर्मवीर सांसद महेंद्रगढ़ -भिवानी कनीना अनाज मंडी का दौरा करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने करीब एक दर्जन किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों में अधिकांश की शिकायत बाजरे के न बिकने से संबंधित थी। किसानों का बाजरा नहीं बिक रहा है। अधिकतम 100 किसान प्रति दिन बाजरा बेेचने आते हैं। इस प्रकार निर्धारित टारगेट पूरा होता नजर नहीं आ रहा है जिसके चलते किसानों में अभी से रोष पनप रहा है। उनका मानना है कि कम से कम एक बार तो उन्हें पैदावार बेचने का मौका दिया जाए लेकिन नहीं लगता कि उन्हें एक बार मौका मिल जाएगा।
जबकि विधायक का कहना है कि हर किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उनका कहना है कि किसानों ने अपने अनुसार पोर्टल पर सप्ताह चुन रखा है जिसमें वे अपना बाजरा बेचने के लिए आएंगे। इसलिए किसी दिन अधिक तो किसी दिन कम किसान आ रहे हैं।
उधर पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि कनीना पालिका की ओर से साफ सफाई व्यवस्था का काम पूरे यौवन पर चल रहा है। नालियों की सफाई, गलियों की सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एक समस्या है। जल्दी फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि निर्धारित स्थान से आगे सामान न रखें वरना सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका की मदद करें और आवागमन के लिए रास्ता छोड़ दे। उधर कनीना के डा अजीत शर्मा ने भी उच्च अधिकारियों को शिकायत कर कनीना से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकानदार अपने वाहन दुकानों के आगे खड़े कर देते हैं जिसके चलते ग्राहक वाहनों के आगे अपने वाहन खड़े कर देते इस प्रकार पूरी सड़क जाम हो जाती है।
फोटो कैप्शन 9: नगरपालिका में विधायक सीताराम यादव पालिका प्रधान जी विचार विमर्श करते हुए फोटो गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने किया कनीना अनाज मंडी का दौरा
किसानों को बाजरा बेचने में नहीं होगी कोई परेशानी -आयुक्त
************************
कनीना। गुरुग्राम मंडल के आयुक्त अशोक सांगवान ने आज कनीना अनाज मंडी में चल रही बाजरे की सरकारी खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में सभी प्रकार के प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त आरके सिंह व अटेली के विधायक सीताराम यादव भी उनके साथ थे।
आयुक्त ने सबसे पहले अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर बनाए गए कंट्रोल रूम में गेट पास बनाने की प्रक्रिया के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते सरकार की सभी हिदायतों का पालन किया जाए। गेटपास के दौरान किसानों की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। उन्हें उचित दूरी पर खड़ा किया जाए। साथ ही उन्होंने मंडी में मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाजरा के उठान कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस पर मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि मंडी में लगभग 95 फीसदी बाजरे का उठान हो चुका है।
इस मौके पर किसानों ने आयुक्त मंडी में टोकन की संख्या बढ़ाने की मांग की। इस पर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की हिदायत के अनुसार अधिकारी मंडियों में निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों की जरूरत के अनुसार टोकन संख्या बढ़ाने के लिए सरकार तक बात पहुंचा दी जाएगी।
किसानों ने आयुक्त के समक्ष मंडी की तरफ आने वाली सड़क की मरमत करवाने की मांग रखी जिस पर उन्होंने तुरंत एसडीएम को जल्द से जल्द इस रोड को बनवाने के निर्देश दिए।
श्री सांगवान ने कहा कि किसानों को बाजरा खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मंडी में बिजली पानी तथा साफ सफाई की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस मौके पर कनीना के एसडीएम रणवीर सिंह तथा मार्केट कमेटी के सचिव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
किसानों का एक-एक दाना खरीदेंगे - सीताराम यादव
**********************
कनीना।कनीना। अटेली के विधायक सीताराम यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि पंजीकृत किसानों का एक-एक दाना सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। किसानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए किसानों को गुमराह करने में लगी हुई हैं।
अब धीरे-धीरे पोर्टल पर सुचारू रूप से काम होने लगा है। मंडी में किसानों के लिए टोकन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मंडी में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री यादव ने कहा कि टोकन की संख्या बढ़ाने के लिए वे लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में है। जल्द ही टोकन की संख्या बढ़ाई जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
गलत काम करने वालों पर होगा सख्त एक्शन - डीसी
****************************
कनीना। अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आरके सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसान इसी प्रकार अनुशासित तरीके से अपनी फसल बेचने के लिए शेड्यूल के अनुसार मंडी में आएं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डीसी ने स्पष्ट किया कि पंजीकृत किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा लेकिन गलत तरीके से बाजरा बेचने वाले किसानों और खरीदने वाले आढ़तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
















No comments:
Post a Comment