Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, October 5, 2020

 

बाजरे की खरीद चली शाम सात बजे तक
**********************************
*******************************
*************************************

कनीना। कनीना अनाज मंडी में सरवर की समस्या आने तथा देर से सरवर ठीक होने पर बाजरे की खरीद शुरू हुई जिसके चलते शाम 6:30 बजे तक 40 किसानों को टोकन काटे जा चुके थे। तथा कुल 70 किसान नो की बाजरे की खरीद की जानी थी किंतु शाम सात बजे खरीद रोक दी गई। 21 किसानों की 608 क्विंटल सरसों खरीदी गई और शेष की 6 अक्टूबर को खरीद होगी।
कनीना मंडी में हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद जारी है। एक अक्टूबर से खरीद शुरू हुई और अब तक दो बार सरवर खराब हो चुका है। 3 अक्टूबर को तत्पश्चात 5 अक्टूबर को सर्वर खराब रहा जिसके चलते बाजरे की खरीद प्रभावित हुई। विभिन्न अधिकारियों से बातचीत करने के बाद खरीद का काम त्वरित गति से शाम को शुरू किया गया।
 हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि शाम 6:30 बजे तक 40 किसानों को टोकन काटे जा चुके थे, खरीद 70 किसानों की जानी थी किंतु अपरिहार्य कारणों से शाम सात बजे खरीद रोक दी गई है।
उधर अटेली विधायक सीताराम यादव ने दूरभाष पर बताया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसान अपनी इच्छा अनुसार बाजरे बेचने का सप्ताह चुन रहे हैं। इसलिए किसी दिन ज्यादा किसान आएंगे तो किसी दिन कम किसान आएंगे लेकिन सभी किसानों का बाजरा खरीद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक बाजरा खरीदा जाना है और सभी किसानों का बाजरा 15 नवंबर तक खरीद लिया जाएगा।
 इस दौरान बाजरे की खरीद दौरान बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार,चौधरी सुनील, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 14: हैफेड के कर्मी तथा कनीना मार्केट कमेटी के कर्मी बाजरे की खरीद करते हुए



धनौंदा में दो किसानों की कड़वी जलकर राख
************************************
************

 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में 2 किसानों की करीब 50 क्विंटल कड़वी जलकर राख हो । महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड को बुलाया जिसने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
 मिली जानकारी अनुसार सत्यवीर पुत्र लालाराम ने 15 क्विंटल बाजरे की कड़वी तथा शेर सिंह प्रजापत ने 32 क्विंटल कड़वी अपने खेतों में लगा रखी थी। कड़बी के ऊपर से एचटी की लाइन गुजर रही थी। लाइन में स्पार्क होने से माना जा रहा है आग लग गई। जब आग लगने की सूचना मिली तो धनौंदा के किसान दौड़े, तुरंत पुलिस को सूचित किया। महेंद्रगढ़ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक सारी कड़बी जलकर राख हो गई थी।
उल्लेखनीय के कनीना फायर ब्रिगेड स्टेशन अभी चेलावास में निर्माणाधीन है।  यदि फायर ब्रिगेड बन जाए तो जान माल की काफी सुरक्षा हो सकती है। वैसे भी किसानों ने मांग की है कि खरीफ और रबी फसल की पैदावार लेते समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी कनीना में खड़ी की जाए ताकि किसी आपातकाल के समय प्रयोग में लाया जा सके।
फोटो कैप्शन 13: आग पर काबू कर दी फायर ब्रिगेड के अधिकारी।



 


खेतों का रास्ता न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवाया
***********************************
*****************************

कनीना। कनीना उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर गांव में से गुजरने वाले 152-डी ग्रीन कारिडोर रोड की वजह से ग्रामीणों को खेतों में जाने के लिए रास्ता न मिलने के कारण ग्रामीणों ने सर्विस रोड पर बनने वाली दीवार को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है अगर यह दीवार बना दी गई तो खेतों में नहीं जा सकेंगे तथा जो अंडरपास बनाए जा रहे हैं उनमें बारिश का पानी अभी तक जमा होने के कारण किसानों को अपने कृषि संबंधी कार्य करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि अभी तो रोड बन रहा है उसकी वजह से किसी तरह से अपने ट्रैक्टर वगैरह को मुश्किल से खेतों में ले जा रहे हैं और किसानों के खेतों में से ही जा रहे हैं लेकिन जब यह बाउंड्री वाल्व पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी तो किसान खेतों में नहीं जा सकेंगे।
अभी सरसों व गेहूँ बुवाई का कार्य होगा। किसानों ने काम रोकने के बाद मौके पर ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम बीएस चौहान को मौके पर ही बुलाया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम बीएस चौहान ने किसानों को बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याएं नोट कर ली है तथा वह इनके समाधान के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से बात करके किसानों की समस्याओं का हल किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि मार्च महीने के पहले से ही अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिल पा रहा है । लोगों ने जिला राजस्व अधिकारी से लेकर  सीएम विंडो और ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचित करवा चुके हैं लेकिन उनका कोई भी समाधान नहीं कर रहे हैं। सीएम विंडो भी लगाई गई है जिससे भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। आखिर ग्रामीण अपनी समस्या लेकर अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं और कहां इसका समाधान करें।
ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर रास्ते तथा अंडरपास की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि इन स्थानों पर गुजरने वाले रोड के दोनों तरफ के आवागमन के साधन हैं और इसके अतिरिक्त गांव की अधिकतर जमीन ग्रीन कारिडोर 152-डी के दूसरी ओर स्थित होने के कारण  काम करने एवं महिलाओं को खेतों से चारा काटकर लाने में गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
फोटो कैप्शन 10: कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम बीएस चौहान (पीली शर्ट)से बात करते किसान

16 मिले कोरोना संक्रमित
*************************
**

 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह की पारी में 13 कोरोना संक्रमित पाए गए वहीं शाम को तीन संक्रमित मिले हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम कोरोना रिपोर्ट आती है। सुबह की पारी में 13 संक्रमित मिले हैं तथा शाम की पारी में कनीना में एक बवानिया में दो मिले संक्रमित मिले हैं।
 कनीना उप नागरिक अस्पताल के डा धर्मेंद्र एसएमओ ने बताया कि बवाना गांव में एक, सेहलंग में दो, गामली में पांच, करीरा में एक, नौताना एक, बवानिया दो, रामबास में एक कोरोना संक्रमित मिला है। कनीना व सेहलंग के डाक्टरों ने आगामी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सैनिटाइज करके थर्मल स्केनिंग करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नारी गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित
*****************************

*********************************
कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिला उत्थान राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्था श्रीराम सेवा ट्रस्ट, गुजरवास के तत्वावधान में नारी-गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विधिक साक्षरता कौंसलर गिरिबाला एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष अधिकारी डा ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन डा छत्रपाल वर्मा एवं ओमप्रकाश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। नारी-गौरव सम्मान कार्यक्रम में श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अंशदान सहयोग से स्वच्छ शौचालय निर्माण करने पर गांव की 15 महिलाओं को तथा उच्चतर शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रेरणा स्वरूप 10 बालिकाओं को 5000-5000 रुपये की राशि भेंट किए जाने की घोषणा की जिसमे से 2500-2500 राशि के चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। शेष राशि दूसरे चरण में मकर संक्रांति को भेंट की जाएगी। मुख्य अतिथि डा ललित मोहन जोशी ने सफाई, समाई व सच्चाई को संतुलित जीवन जीने का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि यदि मनुष्य स्वच्छता को अपनाते हुए धैर्यपूर्वक एवं सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है तो निश्चय ही उसका जीवन संवर जाता है। नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम-अध्यक्ष गिरिबाला एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है। नारी ही सृष्टि की रचयिता और नारी ही सृष्टि की पालक है । इसलिए का सम्मान किया जाना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र सिंह शैली, सुंदरलाल सुबोध एवं नरपत चौहान ने सफाई को ईश्वर का रूप बताते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। श्रीराम सेवा ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र वर्मा ने ट्रस्ट के कार्य-उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा  आगन्तुक जन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुंशी सिंह, मदन सिंह चौहान, बीर सिंह, लक्ष्मी चन्द, भवानी सिंह चौहान,रतनलाल स्वामी, प्यारेलाल, बिमला जोशी, राहुल बंसल,  सुनील टेलर, सुमेर सिंह, संतोष देवी, सुरेंद्र तंवर, धीरेंद्र, अजय, अजीत सिंह एवं सुरेश यादव सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7:  बाये ये दाये डा सीएस वर्मा,शैलेंद्र सिंह शैली एडवोकेट,डा ललित माहन जोशी आयुष अधिकारी गिरीबाला एडवोकेट बच्ची को 2500 रुपये का चैक देते हुए।


ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन व हाथरस में हुए घटना के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
**********************************************
****************************

कनीना। हाथरस यूपी में हुई घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री डीजीपी आदि के नाम ज्ञापन सौंपा । सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के सदस्यों ने एसडीएम के मौजूद ना होने पर सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र को यह ज्ञापन सौंपा।
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि यूपी के हाथरस में हुई 19 वर्षीय लड़की की घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को घर में नजरबंद करके एवं यूपी पुलिस द्वारा पीडि़ता का रात्रि के समय चुपचाप दाह संस्कार कर दिया गया और परिजन पुलिस की तानाशाही के खिलाफ रोते बिलखते धरने पर बैठ गए। सुनीता मावता ने कहा कि यूपी पुलिस व यूपी सरकार की सोची-समझी चाल लग रही है। इस दर्दनाक घटना को लेकर देश में आरक्षित वर्ग जाति आधार पर प्रतिदिन हो रहे यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों को रोकने में पूर्णता विफल रही है
सर्व अनूसूचित जाति संघर्ष समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में हाथरस यूपी के घटना का केस फास्ट ट्रेक कोर्ट में चला कर दरिंदों को कड़ी से कड़ी मौत की सजा दिलवाने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी बहन बेटी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके साथ-साथ यह भी प्रार्थना की कि पीडि़त परिवार को राहत के तौर पर एक करोड़ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा के लिए एसडीएम के मांग पर एक ज्ञापन सौंपा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि एसडीएम के उपस्थित ना होने पर सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र को यह ज्ञापन दिया गया। अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में यूपी हाथरस की घटना के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात लिखी गई है। उन्होंने मांग की है कि हाथरस के पीडि़त परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए साक्ष्य नष्ट करने वाले पुलिस कर्मचारियों कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस पर रोक लगाई जाए।
वहीं तीसरी तरफ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को खंड विकास पंचायत विभाग के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा अपनी मांगों को हरियाणा सरकार से कई बार-बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।  इसलिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को इस ओर ध्यान दिलाने के लिए मांग की गई है । अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करके न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपए महीना लागू किया जाए व सफाई के उपकरण भी उपलब्ध करवाए जाएं। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां बढ़ाई जाएं । भविष्य निधि पेंशन बीमा योजना महिला कर्मचारियों को मातृत्व छुट्टी लागू की जाए । पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव लागू की जाए । मेडिकल सुविधा लागू करके ढाई सौ की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाए । सभी के सफाई कर्मचारियों का मान सम्मान किया जाए। ड्रेस के रुपया साल का 8 हजार रूपए 10 हजार रूपए  जोखिम भत्ता लागू किया जाए । ईपीएफ व ईएसआई लागू करके नियुक्ति पत्र दिया जाए। कोरोना से बचाव के लिए उपकरण व श्रम कानूनों में किया गया बदला वापस लिया जाए।
फोटो कैप्शन 8: एसडीएम कनीना के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते विभिन्न संघों के पदाधिकारी।
9: कनीना मंडी तिराहे पर प्रदर्शन करते विभिन्न संघों के पदाधिकारी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
*****************************************
***********************************

 कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें 2 मिनट का भाषण ,हस्त निर्मित पोस्टर, प्रधानमंत्री के नाम पत्र्,ा 300 शब्दों का निबंध आदि आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लाल सिंह ने किया।   इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हंसू धनोंदा प्रथम, मनीष रामबास द्वितीय, प्रिया भोजावास तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानमंत्री के नाम पत्र में खुशी ककराला प्रथम, निश यादव सेहलंग द्वितीय, लक्ष्मी पाथेड़ा तृतीय स्थान पर रही। हस्तनिर्मित पोस्ट प्रतियोगिता में खुशबू सीहोर प्रथम, ज्योति पाथेड़ा द्वितीय, सरिता भोजावास तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सीहोर प्रथम, प्रिया ककराला द्वितीय सरिता भोजावास तीसरे स्थान पर रही।
मीम प्रतियोगिता में दीपिका रामबास प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर पंकज कुमार हेडमास्टर, मदन लाल शास्त्री, उमेद सिंह, अमृत सिंह स्पेशल अध्यापक, ओमप्रकाश सैनी, हनुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित प्राचार्य लाल सिंह तथा स्टाफ
फोटो कैप्शन 6: निबंध लेखन का एक नजारा।

अन्नदाता सहयोगियों ने दी तैनाती
*******************************

कनीना। कनीना मंडी में पांच अक्टूबर को छह अन्नदाता सहयोगियों ने कनीना मंडी में किसानों का सहयोग किया। सरवर खराब होने पर वे सचिव मार्केट कमेटी, हैफेड मैनेजर से मिले और समस्याओं से अवगत कराया।  इस मौके पर मुनीलाल साहब, इंद्रजीत , लख्मीचंद नांगल, हरिराम मित्तल, धनपत साहब व कवंर सैन वशिष्ठ अन्नदाता सहयोगी दल शाम तक मौजूद थे।

दौंगडा अहीर की लड़की के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील ने एफआईआर में विभिन्न धाराओं को जोडऩे के लिए लगाई गुहार, जज ने की प्रार्थना खारिज
****************************************
****

कनीना। दौंगडा अहीर की लड़की के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील श्याम मनोहर मिश्रा ने कनीना न्यायाधीश प्रवीण कुमार से विभिन्न धाराओं को एफआईआर में जोडऩे के लिए प्रार्थना पत्र लगाया।  वकील श्याम मनोहर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दौंगड़ा अहीर की लड़की के मामले में कुछ समय पहले कनीना पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर ली लेकिन उसमें बहुत सारी धाराएं छोड़ दी।  इन धाराओं को जोडऩे के लिए सोमवार को जज प्रवीण कुमार से प्रार्थना पत्र लेकर अपील लगाई के बची हुई  धाराओं को इस एफआइआर में जोड़ा जाए। अधिवक्ता मीनाक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम मनोहर मिश्रा ने जो धाराएं एफआईआर में जोडऩे की अपील लगाई थी उसको खारिज कर दिया गया है। श्याम मनोहर मिश्रा वकील सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस संदिग्ध मामले में 120बी,342,365,380,395 और 506 के तहत मुकदमा बन रहा था लेकिन पुलिस ने सिर्फ 365 और 34 के तहत ही मुकदमा दर्ज किया है।
फोटो कैप्शन 7: श्याम मनोहर सुप्रीम कोर्ट वकील पीडि़त परिजनों के साथ न्यायालय कनीना में जाते हुए।

हरियाणा राज्यस्तरीय पंचायत ई-संसद की बैठक में मन्थन हुआ - सामुदायिकता क्या, क्यों और कैसे?
******************************************

कनीना। तीसरी सरकार अभियान व पंचायत संसद के बैनर तले देश स्तर पर सामुदायिक भावना के विषय पर ककराला में वेबिनार आयोजित की जा रही है जो 11 अक्टूबर तक चलेगी।
 इसी कड़ी में हरियाणा राज्य स्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप गांधी वादी विचार रमेश शर्मा व तीसरी अभियान के संस्थापक डाक्टर चंद्रशेखर प्राण जुड़े।
डाक्टर प्राण ने कहा कि सामुदायिक की भावना मुख्यत: तीन विशेषताओं के साथ पैदा होती है, प्रथम इसमे व्यक्तियों को हम , द्वितीय दायित्व और तृतीय इसमें परस्पर निर्भरता या परस्परावलम्बन का बोध होता है। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वराज व लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों का उदाहरण देते हुये बताया कि पश्चिम देश बालू की रेत की तरह हैं और भारतीय सँस्कृति में वो मिट्टी परस्पर भाईचारे, संबंधों से टिकी हुई सामुदायिक भावना से प्रेरित समाज है। सामुदायिक भावना के अस्तित्व के लिये उन्होंने सामंजस्य, समन्वयन, मेलमिलाप, सहकार व सहभाग को मूल तत्वों के रूप में जरूरी माना। इसके पुनर्जीवन के लिये हमें व्यक्तिगत स्तर पर समझ, अवसर, प्रोत्साहन व मंच देने पर कार्य करने होंगे व व्यवस्था स्तर पर हमने बाजार उन्मुखी व राज्य उन्मुखी से लौटकर वापिस समाज उन्मुखी व लोकतांत्रिक व्यवस्था को दोबारा से मजबूत करना होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिये आपसी सर्व सहमत, सर्व उन्मत, सरल व साफ व्यवस्था, पंच परमेश्वर की भावना जागृति व विवेकवान नेतृत्व को आगे लाना होगा।
गांधीवादी विचारक रमेश शर्मा ने कहा सामुदायिक भावना को जागृत करने के लिये हमें बाजार प्रभावित ग्रामीण संस्कृति को बचाना होगा। हमें अव्यवहारिक होकर कार्य करने करने होंगे और हमें वापिस जल, जंगल और जमीन पर जाना होगा। गांव में उत्पादन के साधन बढ़ाने होंगे। राज्य कोर कमेटी सदस्य व चलो गाँव की ओर के संस्थापक राजेन्द्र यादव ने कहा कि सामुदायिकता मुख्य रूप से व्यक्ति के आत्म सम्मान से जीने के लिये है और इसी को बढ़ाते हुये हमें दूसरों के हितों का ख्याल रखते हुये सामूहिक प्रयास करने होंगे। वेबिनार में चर्चा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता व पँचायत प्रतिनिधियों नरेंद्र यादव, दादरी से नवरत्न पांडे, वर्षा संचान, महेंद्रगढ़ से महेश कुमार, सोनीपत से बीपी कुशवाहा, फरीदाबाद से जगदीश चौधरी, भिवानी से नवीन कुमार, झज्जर से मनोज, गुलशन राय आदि  ने भाग लिया। इसमें विशिष्ट सहयोगी के रूप में प्रमोद चौधरी, झारखंड से प्रकाश राणा, उत्तराखंड से  वी पी बलौदी आदि अनेक विचारक जुड़े।
फोटो कैप्शन 5: ककराला में आयोजित वेबिनार में संस्थापक चंद्रशेखर प्राण-


लंबा सफर है कठिन डगर है

****************************************
















 कनीना। कनीना अनाज मंडी में मंथर गति से खरीद अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचती नजर नहीं आ रही है। विगत पांच दिनों में 116 किसानों ने 3588 क्विंटल बाजरे की बिक्री की है। सरकारी आदेशों के चलते खरीद 15 नवंबर तक चलेगी। प्रतिदिन अधिकतम 70 किसानों की बाजरे की खरीद हो रही है। इस हिसाब से तो 45 दिनों में महज 3150 किसान बाजरा बेच पाएंगे और कनीना में रजिस्टर्ड 12525 किसानों का कैसे होगा निपटारा। इसलिए बाजरे की खरीद और बेचना लंबा सफर और कठिन डगर नजर आ रहा है।  बार बार सरवर समस्या आफत बनती जा रही है। विगत 5 दिनों की खरीद दौरान दो बार सरवर खराब हो चुका है और एक दिन खरीद नहीं हो पाई।
 विदित हो कि कनीना अनाज मंडी में 10 वर्षों तक बाजरे कोई खरीद न होने के बाद विगत 3 वर्षों से हर वर्ष खरीद होती है। जहां गेहूं की खरीद कनीना के अतिरिक्त दौंगड़ा, सेहलंग, करीरा आदि गांवों में भी हुई थी किंतु  किंतु बाजरे की खरीद अकेले कनीना में हो रही है, कनीना के गांवों में नहीं।
सरवर ने अटकायेे 70 किसान
5 अक्टूबर को 70 किसानों के बाजरे की खरीद होनी थी वो सोमवार को सरवर खराब होने से अधर में अटक गई है। खरीद शाम 6 बजे तक होती है। सरवर चला तो ही होगी खरीद। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक सरवर चला तो इन किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। दो-तीन किसानों का बाजरा भी मंडी में डलवा लिया है किंतु टोकन न कटने की स्थिति में पहले उनका टोकन काटा जाएगा।
धीमी हो रही है खरीद-
 5 अक्टूबर तक महज 116 किसानों ने 3588 क्विंटल बाजरे की बिक्री की है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि कनीना अनाज मंडी के तहत 12725 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में धीमी गति मानी जा रही है। किसान परेशान हैं। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस गति से बाजरे की खरीद हुई तो उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना होगा। ऐसे में प्रतिदिन किसानों की संख्या बढ़ाने की मांग उठने लगी है। अन्नदाता सहयोगियों ने भी प्रशासन और सरकार से बाजरा बेचने के लिए किसानों की संख्या प्रतिदिन बढ़ाने की मांग की है।
एक ही है खरीद एजेंसी -
इस बार केवल एक खरीद एजेंसी हैपॅेड बाजरे की खरीद कर रही, बाकी कोई खरीद एजेंसी नहीं है जिसके चलते 48 आढ़तियों के मार्फत बाजरे की खरीद 2150 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है। किसानों की बाजरे खरीद दो पारियों में की जा रही है। हैफेड मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जा रही है। बारदाने की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा किसानों को नमी का ध्यान रखना चाहिए। अधिक नमी के कारण परेशानी आ सकती है। उन्होंने अपनी बाजरे की पैदावार साफ-सुथरी तथा सुखाकर लाने की बात कही।
क्या कहते हैं हैफेड मैनेजर-
हैफेड मैनेजर से इस विकट समस्या के बारे में बताया कि 2-3 वर्षों से खरीद के कंट्रोल का ठेका वीएक्सएल कंपनी को दिया था किंतु अब एनआईसी को दिया गया है। उसे सूझने में समय लगेगा। उनका मानना है कि 2-3 दिनों में सरवर सही चल  पाएगा और प्रतिदिन 300 तक किसानों के बाजरे की पैदावार खरीदने का प्रयास किया जाएगा और इस प्रकार टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में अन्नदाता सहयोगी कमेटी के सदस्य भी अनवरत उच्चाधिकारियों से संपर्क में है। उनका मानना है कि सभी किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
फोटो कैप्शन 4: कनीना मंडी में बाजरे की पैकिंग करते मजदूर दैनिक जागरण
गांव सेहलंग में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

गाहड़ा की टीम ने जीती ट्राफी,40 टीमों ने लिया था भाग
***********************************
*****************************************

कनीना । उप मंडल के गांव सेहलंग में युवा क्लब द्वारा रमेश कुमार उर्फ होशियार सिंह यादव की जयंती पर उनकी याद में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गांव के खेल स्टेडियम में किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अटेली विधायक सीताराम यादव ने रिबन काटकर व पौधारोपण कर किया था । इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से तकरीबन 40 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें गाहड़ा गांव की टीम प्रथम रही। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि बीजेपी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग व अध्यक्षता  विनीत कुमार सेहलंग युवा भाजपा नेता ने की ।
 क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम मैच गांव गाहडा और गांव रूडियावास क्रिकेट टीम के बीच हुआ। जिसमें गाहडा गांव क्रिकेट टीम विजई रही। रुडीयावास क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 68 रन बनाए । जिसके जवाब में गांव गाहड़ा क्रिकेट टीम ने 4 विकेट पर 69 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया और प्रतियोगिता में विजेता टीम बन गई प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज विजय कुमार खिलाड़ी गाहडा बनें।
मुख्य अतिथि सतवीर सिंह यादव ने प्रतियोगिता में प्रथम विजेता गांव गाहडा क्रिकेट टीम को 11,000 रुपए नगद और उपविजेता रूडीयावास क्रिकेट टीम को 71 सौ रुपए नगद इनाम देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह यादव ने विजेता व उपविजेता टीम बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि सभी खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी युवाओं को आगे आना चाहिए खेल में सरकार खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है । रवि प्रधान सेहलंग ने युवा क्लब सेहलंग ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से आपस में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहना चाहिए। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर रवि प्रधान सेहलंग, वीरेंद्र सिंह यादव, मामन सिंह यादव, कुलदीप यादव, सुखबीर यादव, मुन्ना यादव, रामचंद्र महाशय, युवा क्लब के सदस्य व गांव के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: अव्वल रहे खिलाड़ी मुख्य अतिथि के संग

13 मिले कोरोना संक्रमित 

**********************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह की पारी में 13 कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रतिदिन सुबह और शाम कोरोना रिपोर्ट आती है। सुबह की पारी में 13 संक्रमित मिले हैं।
 कनीना उप नागरिक अस्पताल के डा धर्मेंद्र एसएमओ ने बताया कि बवाना गांव में एक, सेहलंग में दो, गामली में पांच, करीरा में एक, नौताना एक, बवानिया दो, रामबास में एक कोरोना संक्रमित मिला है। कनीना व सेहलंग के डाक्टरों ने आगामी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सैनिटाइज करके थर्मल स्केनिंग करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोरोना संक्रमित केस बढऩे के पीछे लोगों की लापरवाही मानी जा रही है। प्राय देखने में आया है की भीड़ वाले स्थानों पर भी मास्क प्रयोग नहीं कर रहे हैं, यहां तक कि सैनिटाइजर का भी प्रयोग बहुत कम कर रहे हैं। जितना भय प्रारंभ में कोरोना का था वह धीरे-धीरे अब खत्म हो चुका है। यहां तक कि कोरोना को बीमारी मानने लग गये हैं। यही कारण है कि कोरोना त्वरित गति से फैल रहा है। वैसे भी जांच का दायरा बढ़ा देने से कोरोना केस अधिक आये हैं। शिक्षकों के जांच में शिक्षक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
असावधानी कोरोना का कारण-
 डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि असावधानी ही कोरोना का कारण बनती है। अक्सर हाथों की सफाई में करके भीड़ वाले स्थानों पर घूमते वक्त मास्क न पहनने से कोरोना तेजी से फैलता है। जिन व्यक्तियों में कोरोना पाया गया है उनसे बचकर रहना जरूरी है, वरना कोरोना और भी तेज गति से फैलेगा। डा धर्मेंद्र का कहना है कि बचाव में ही बचाव है। अच्छे दर्जे के सैनिटाइजर प्रयोग करें। हो सके तो घर के अंदर ही रहे, जरूरी होने पर घर से बाहर जाए किंतु ऐतिहात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। यदि नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से को चेताया है कि सावधानी बरतें। यदि किसी प्रकार की तकलीफ महसूस होती है तो तुरंत अस्पताल पहुंचे।



पेंटिंग से छलका नारी का दर्द
****************************
************************************

कनीना। आमतौर पर युवाओं में नत्य एवं गायन को लेकर ज्यादा उत्साह रहता है, लेकिन कनना उप मंडल के सीहोर गांव के आर्टिस्ट अनिल कुमार ने महिलाओं पर हो रही घटनाओं पर पेंटिंग बनाकर दर्द उकेरा। सीहोर गांव के आर्टिस्ट अनिल कुमार ने बताया कि आए दिन हो रही महिलाओं बच्चियों के साथ घटनाओं को सुनकर बड़ा गहरा सदमा लगता है। एक तरफ समाज में बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। आर्टिस्ट अनिल कुमार ने बताया कि पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मैंने यह पेंटिंग बनाई है इन पेंटिंग के माध्यम से समाज को जागरूकता भी मिलेगी। गौरतलब है कि कोरोना के शुरू होते ही आर्टिस्ट अनिल कुमार ने नगरपालिका के सामने मास्क  पहने व कौशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए एक रोड पर पेंटिंग भी बनाई थी। यह पेंटिंग बहुत चर्चित रही थी। पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि विगत दिनों आर्टिस्ट ने पेंटिंग की थी वो चर्चित रही है तथा उनकी पेंटिंग  समाज को पे्ररणा देती हैं।
फोटो कैप्शन 2: पेंटिंग के साथ आर्टिस्ट

No comments: