10 करोड़ 56 लाख रुपये नगरपालिका में विकास कार्यों के लिए आये
-49 सड़क मार्गों के बनने की संभावना बढ़ी
***********************************************
*****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। विगत अर्से में जहां कनीना नगर पालिका से 10 करोड़ 56 लाख रुपये आये नहीं किंतु विकास कार्यों के लिए विशेषकर 49 सड़क मार्गों का प्रस्ताव भेज दिया गया था। खाते में राशि न आने के चलते यह प्रस्ताव रद्द हो गगया था और 49 सड़क मार्गों का निर्माण नहीं हो पाया था। एक बार फिर से नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार तथा विभिन्न अधिकारियों के प्रयासों से कनीना नगरपालिका में 10 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि आ गई है। अब विकास कार्यों की बयार बहने की संभावना बढ़ गई है।
इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों तथा विधायक से बात की तो उन्होंने अविलंब इस कार्य को सिरे चढ़ाने की बात कही।
क्या कहते हैं सीताराम विधायक अटेली -
विधायक अटेलली सीताराम यादव ने फोन पर बताया कि 10 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि नगरपालिका के विकास कार्यों के लिए आ चुकी है जिसमें एक सप्ताह के अंदर कनीना थाना परिसर के पास से गुजरने वाली तथा अटेली सड़क मार्ग को जोडऩे वाली तथा बहु चर्चित कनीना मंडी मार्ग के टेंडर छुड़वा दिये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी रोड को अटेली सड़क को जोडऩे वाली नहर के साथ साथ तथा नहर के दोनों तरफ सड़क जल्द से जल्द बनवादी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे पेड़ों की कटाई करवाने की अनुमति मिलने के बाद जल्द से जल्द सड़क का निर्माण भी करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कनीना-रेवाड़ी टी-प्वाइंट से उन्हाणी तथा रेवाड़ी टी प्वाइंट से भउफ़ तक सड़क मार्ग जल्दी ही बनवाया जाएगा। इस कार्य में थोड़ी सी अड़चन है कि रेवाड़ी टी-प्वाइंट से भडफ़ तक सड़क रेवाड़ी पीडब्ल्यूडी के तहत आती है जबकि रेवाड़ी टी-प्वाइंट से उन्हाणी तक सड़क नारनौल पीडब्ल्यूडी तहत आता है। जल्द ही अधिकारियों से संपर्क कर सबसे महत्वपूर्ण इस मार्ग को निर्मित करवा दिया जाएगा।
उधर पालिका प्रधान सतीश जेलदार का कहना है कि उनके प्रयासों से जब यह राशि आ गई तो उनेके कार्यकाल में ही काम पूर्ण हो जाये तो बेहतर होगा। 13 मई को वर्तमान नगर पालिका प्रधान का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कनीनावासियों से इस काम को अधिकारियों के संपर्क में रहकर अविलंब पूर्ण करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे कनीनावासियों के साथ हैं।
उन्होंने कहां कि अब कनीना वासियों पर निर्भर करता है कि वे अविलंब इस कार्य को पूर्ण करवाएं जिसकी उन्हें बेहद खुशी होगी। इस संबंध में सचिव नगरपालिका प्रदीप कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 10.56 करोड़ रुपये की राशि तो आ चुकी है और परंतु विभिन्न विकास कार्यो के लिए राशि निर्धारित होकर आई है जिनके लिए अलग-अलग टेंडर छोड़े जाने है। वह इस कार्य में पूरा सहयोग करते हुए अविलंब इन कार्यों को पूर्ण करवाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कनीना मंडी सड़क मार्ग के लिए तो आंदोलन भी हो चुका है तथा इस सड़क मार्ग को पुन: निर्मित करने की बात सरकार ने कही थी। वह सड़क अब पूरी होने का समय आ गया है। वहीं कनीना के बिना 49 विभिन्न सड़क मार्गों को पुन: निर्मित किया जा सकेगा। अगर अधिकारी त्वरित गति से इस कार्य को पूरा करें तो वर्तमान पालिका प्रधान सतीश जेलदार के कार्यकाल में ही ये कार्य पूर्ण किए जा सकते हैं। वास्तव में यह कार्य 6 माह पूर्व ही पूर्ण होने थे किंतु राशि के अभाव में यह कार्य पूर्ण नहीं हो सके। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका में 10.56 करोड़ रुपये की राशि खाते में आई थी जिसके चलते कोई विकास कार्य नहीं हो सका और विभिन्न विकास योजनाएं अधर में लटक गई थी। अब राशि उपलब्ध होने से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार प्रधान तथा सीताराम विधायक अटेली।
कलावती देवी की पुण्यतिथि पर स्कूल परिसर में लगाए 80 फूल एवं फलदार पौधे
*****************************************************************
*****************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। संजय कुमार पीटीआई ने अपनी मां कलावती देवी की पुण्यतिथि पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय झगड़ोली स्कूल प्रांगण में 80 फल एवं फूलदार पौधे लगाए। झगड़ोली में कार्यरत संजय कुमार पीटीआई की मां की नौवीं पुण्यतिथि पर यह कार्य पूर्ण किया गया।
उन्होंने बताया कि विगत दिनों से उन्होंने पौधारोपण का एक विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में उन्होंने अपनी मां की पुण्यतिथि पर यह पौधा रोपण किए। पीटीआई संजय कुमार ने बताया कि जहां भी वे जाते हर जगह केवल पौधारोपण करवाते हैं और भारी संख्या में पौधे उनके द्वारा लगाए हुए बड़े होने लग गए हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों ने फल और फूलदार पौधों को स्कूल प्रांगण में लगाये। इस मौके पर मुख्य अध्यापक वेदपाल, नीलम देवी एवं समस्त स्टाफ हाजिर रहे।
फोटो कैप्शन 8: स्कूल प्रांगण झगड़ोली में लगाए गए फल एवं फूलदार पौधे।
इकराम को किया भगोड़ा घोषित
**********************************
******************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना न्यायालय ने इकराम नामक अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण भगोड़ा घोषित कर दिया है और पुलिस को आगामी कार्यवाही का आदेश दे दिया है। जिसके चलते पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरेआम शराब पीने के मामले में एक के विरुद्ध मामला दर्ज
*************************************************
*-*******************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने कनीना पावर हाउस के सामने से सड़क पर सरेआम शराब पीने के मामले में बबलू नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जिसका मेडिकल भी निकलवा दिया है।
मार पिटाई के मसले में दो के विरुद्ध मामला दर्ज
*****************************************
***************************
*****************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस में सुंदरह निवासी देशराज ने दो लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि वह सुंदरह का निवासी है तथा भोजावास-सुंदरह सड़क मार्ग पर अजय कुमार को 300 गज का प्लाट का एग्रीमेंट किया हुआ है। जब 4 मार्च को अपने प्लाट को देखने के लिए मैं तथा मेरा भाई अजय पहुंचे तो अशोक तथा प्रदीप भोजावास निवासी आ गए। जिन्होंने गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और कहा कि यह प्लाट हमारा है। फिर लात एवं घूसों से पिटाई शुरू कर दी जब शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। उन्होंने इन दोनों से उनको छुड़वाया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए तथा स्कार्पियो गाड़ी की पिछली लाइट का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। गांव के लोग उसे कनीना अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चला। उन्होंने मारपीट करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम ने सरपंचों की बैठक ली
-लोहे के खंभे की सूचना देने बाबत दिया आदेश
*****************************************
*************************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने विभिन्न सरपंचों की बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने किसी गली या दीवार के पास लोहे का खंभा खड़ा होने की सूचना देने तथा किसी चौराहे या गली में ट्रांसफार्मर लगा हो तो उसकी सूचना भी देने का आदेश दिया है। साथ में उन्होंने कहा कि जहां कोई एचटी लाइन सड़क के बीच में हो तो उसे भी हटाया जाएगा और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसी प्रकार की दुर्घटनाओं की संभावना के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 7: एसडीएम कनीना सरपंचों की बैठक को संबोधित करते हुए।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणा में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन
*************************************************************
**********************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणा मे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बुनियाद एक में चयन होने पर कक्षा आठवीं की छात्रा पलक व एनएमएमएस में छात्रा अंतिम द्वारा सफलता प्राप्त करने पर विशेष सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि सरपंच राधेश्याम ने कहा कि सभी विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य निर्धारित करें और स्वर्णिम भारत का निर्माण करें। किसी भी बच्चे की शिक्षा अगर आर्थिक कारण से बाधित हो रही है तो बताएं इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
इस अवसर मौलिक मुख्याधापिका मंजू रानी ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभा परखने के लिए पूरा साल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनकी प्लानिंग तैयार कर ली गई गई थी। शिक्षा के साथ साथ बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए स्कूल समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करता है।
समारोह में मुख्य रूप से मुख्य शिक्षक हर्ष शर्मा,गांव के पंच रामकिशन, महेन्द्र सिंह, जरनेल सिंह, संजय गुप्ता, अविनाश, बाबूलाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए सरपंच एवं अन्य।
आमजन की बजाय चुनींदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर चल रही है भाजपा - राव नरेंद्र सिंह
***************************************************************************
********************************************************************
****************************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं जिला को-आर्डिनेटर राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक कनीना में हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में भाजपा सरकार की अडानी समूह के पक्ष में क्रोनी कैप्टिलिज्म की नीति के विरोध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने रोष प्रदर्शन आयोजित किया ।
जिसमें पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह एवं ब्लॉक को-आर्डिनेटर रतिराम ने मुख्य रूप से शिरकत की व मंच संचालन पूर्व प्राचार्य कृष्ण प्रकाश ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज पूरा देश , खासकर मध्यवर्ग बेहद चिंतित है । मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआइसी व एसबीआई जैसे सरकारी संस्थाओं के बेहद जोखिम भरे लेन देन और निवेश ने भारत निवेशकों एवं खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार मध्य वर्ग को फायदा पहुंचाने की बजाय चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है , देश में बेरोजगारी व महंगाई अपनी चरम सीमा पर है लेकिन सरकार की इसको लेकर ना कोई नीति नजर आती है और ना ही नियत । राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसी संस्था हमारे देश का गौरव हैं और करोड़ों भारतीयों के पसीने की कमाई से बने हैं लेकिन सरकार सरकार अपने अरबपति दोस्तों की मदद करने के इरादे से जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको का अडानी समूह में निवेश किया है व एसबीआई व अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है जिससे अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का करीबन 80 हज़ार करोड़ बकाया है ।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने सरकार सर मांग करते हुए कहा कि इस मामले की मुख्य न्यायाधीश की देख रेख में निष्पक्ष जांच होनी चाहिये व जेपीसी के गठन के साथ साथ निवेशकों के पैसों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं जाएं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है , और केवल पूंजीपतियों को लाभान्वित करने का काम कर रही है । आज देश की अधिकतर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है व चुनिंदा घरानों को लाभ पहुंचाने के इरादे से देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है ।
राव बहादुर सिंह ने कहा कि एलआईसी , सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको और वित्तीय सनस्थनों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कम्पनियों में करोड़ो भारतीयों की कमाई को खतरे में डालने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संसद में लड़ रहे हैं व हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक सयुंक्त संसदीय समिति के तहत एक निष्पक्ष जांच की जाए व एलआईसी , एसबीआई के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा कर निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं ।
इस मौके पर सज्जन सिंह बोहरा, श्रीभगवान गौतम,विजय चेयरमैन, सुमेर सिंह चेयरमैन,सत्यनारायण, अजीत सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: धरना प्रदर्शन करते राव नरेंद्र सिंह।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
***********************************
***********************
*********************************
कनीना की आवाज। गांव सिहोर में प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर अतरलाल एडवोकेट ने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य सरकार व जिला प्रशासन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम स्तर पर स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग की। सम्मेलन में महिलाओं में जागृति लाने तथा उनकी मांगों व हकों के लिए महिला जागृति समिति का गठन भी किया गया, जिसमें अनीता देवी को प्रधान, मोनिका उपप्रधान, महासचिव भतेरी देवी तथा सचिव प्रवीण को चुना गया। इस अवसर पर कमला, संतरा, वीरमति, संतोष, सावित्री, शारदा, सविता, मधु देवी, सरला, शकुंतला, कृष्णा, शशि, शीलू, सुशीला, शरबती, स्वाति तथा महक ने भी सरकार से महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार योजनाएं शुरू करने की मांग की।
फोटो कैप्शन 02: गांव सिहोर में आयोजित महिला सम्मेलन में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाती महिलाएं।
रामबास में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन, प्रीतिभोज भी
-डॉ अंशु यादव व महाशय वीरपाल खरकिया भी पहुंचे आशीर्वाद देने
*****************************************************
*******************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव रामबास में लड़की के जन्म अवसर पर कुआं पूजन किया गया । कुआं पूजन के इस अवसर पर नवजात लड़की के परिजनों की तरफ से न केवल कुआं पूजन किया गया बल्कि आने वाले अतिथियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज भी करवाया । नवजात कन्या के पिता राहुल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि। अपने यहां कन्या जन्म लेने की खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने कुआं पूजन व प्रतिभोज समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लड़की की माता पूजा शर्मा ने बताया कि आज लड़का- लड़की में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं तथा लड़की होने पर खुशी नहीं मनाते यह केवल उनकी सोच का फर्क है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं है। नवजात कन्या के कुआं पूजन के अवसर पर हरियाणा के मशहूर गायक महाशय वीरपाल खरकिया , जीजिविषा अस्पताल रेवाड़ी के डॉक्टर अंशु यादव, कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट ओपी यादव , मुकेश पार्षद ,मुकेश, छोटे लाल, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: लड़की का कुआं पूजन करते हुए।
घर घर जाकर जल बचाने के लिए किया लोगों को जागरूक
***************************************************
******************************************************
****************************************
कनीना की आवाज। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल द्वारा उपमंडल के गांव रसूलपुर, खेड़ी एवं तलवाना में घर-घर जाकर जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विभाग की टीम सक्षम युवाओं के माध्यम से प्रत्येक घर जाकर के नलो की स्थिति एवं पेयजल व्यवस्था का सर्वे कर रही है जिसमें टीम लोगों को जल संरक्षण, जल जीवन मिशन, फील्ड टेस्टिंग किट ,ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के बारे एवं विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कर रही है
खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया की टीम विशेष तौर पर लोगों को नल पर टेप लगाने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि खुले नल चलने से पेयजल की बर्बादी एवं दूसरों घर तक पेयजल न पहुंचने की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया।
ट्यूबवेल आपरेटर भी इस मुहिम में शामिल हो कर लोगों को जागरूक कर रहें हैं।इस मुहिम में खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार, विनय ,पवन, प्रदीप,मीना, पूजा,पंप आपरेटर रमेश ,गौरव आदि शामिल थे।
फोटो कैप्शन 8: जल बचत की घर घर जानकारी देते हुए मोहित एवं अन्य।
पशु मेला एवं प्रदर्शनी 11 मार्च से
********************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। 11 मार्च से लेकर 13 मार्च 2023 तक चरखी दादरी में 39 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उच्च कोटि के पशुओं को अच्छे इनाम का प्रावधान किया गया है एवं साथ ही प्रदर्शनी में आने वाले किसानों के लिए भी रोज लकी ड्रा से इनाम निकाले जाएंगे एवं वहां पर रहने वाले किसानों एवं प्रदर्शनी देखने के लिए जाने वाले किसानों के लिए सरकार द्वारा खाने की व्यवस्था का भी प्रबंध है। विस्तृत जानकारी देते हुए डा पवन कांगड़ा राजकीय पशु चिकित्सालय कनीना ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति हर रोज एक बस राजकीय पशु चिकित्सालय कनीना से पशुपालकों को लेकर सुबह 9 बजे दादरी के लिए प्रस्थान करेगी। ऐसे ममें जिस पशुपालक को प्रदर्शनी में जाना है वह चिकित्सक से संपर्क कर सकता है। 12 मार्च को विशेष रूप से महिला पशुपालकों का दौरा करवाया जाएगा अत: जो भी महिलाएं प्रदर्शनी में जाने की इच्छुक है वो जरूर संपर्क करें। दूसरों को भी दादरी में होने वाली पशु प्रदर्शनी के बारे में अवगत कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा पशुपालक प्रदर्शनी देखने जा सके एवं उत्तम नस्ल के पशु धन को देख कर प्रोत्साहित हो। उन्होंने बताया कि अबकी बार गांव ककराला, गांव गुढा, करीरा, सुंदरह, खरकड़ा बास एवं खेड़ी गांव के उत्तम नस्ल के पशु प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलेंगे कर्मचारी
*****************************************************
*****************************************************
*************************************************
कनीना की आवाज। आल हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन कर्मचारी यूनियन कनीना की बैठक बूस्टिंग स्टेशन रेवाड़ी रोड कनीना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार पूनिया ने की जबकि ब्रांच सचिव नरेंद्र सिंह गुर्जर ने मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को नोट करके उन्हें उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही और मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनेक मुद्दों पर कर्मचारियों की चर्चा हुई। इस वक्त संगठन के मुख्य संगठनकर्ता वेदपाल, संगठन सलाहकार संजय शर्मा, ब्रांच कैशियर जयपाल सिंह, राकेश खोला, परमजीत, राकेश डहीना, वेद प्रकाश ,कुलदीप, संजय ,वेद प्रकाश सहित विभिन्न कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: कर्मचारी कनीना बूस्टिंग स्टेशन पर अपनी मांगे दर्ज करवाते हुए।
कनीना में नवजात कन्या के जन्म पर मनाई खुशी
*********************************************
***************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड पांच में नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन करके खुशी मनाई गई। नवजात कन्या वेदानशिका के दादा हीरालाल व दादी ओमपति देवी ने बताया कि हमारे कोई लड़की नही थी। अब इस पोती ने जन्म लिया है। जिसकी उन्हें खुशी है।
कुलदीप एवं मंगलादेवी ने लक्ष्मी के रूप में जन्म लिया है। इसी खुशी में कुआं पूजन का आयोजन किया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि लड़का एवं लड़की में उनकी नजर में कोई अंतर नहीं है। इस कार्यक्रम में अशोक, शशीबाला,अनार सिंह, मुकेश देवी, एडवोकेट सुरेश कुमार, ऊषा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों व गणमान्य जनों ने खुशी मनाई।
फोटो कैप्शन 07: नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करती महिलाएं।





















No comments:
Post a Comment