Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, November 29, 2024


 

जिनके इनाम निकली है वो अपना खाता अपडेट करें
--10 विनर रहे हैं इस बार गीता प्रश्रमाला में
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 भगवतगीता प्रश्नमाला में डा. होशियार सिंह ने 901 लोगों को जोड़ा। कुछ उनमें से लोगों ने अपना नाम चमकाने के लिए अपना नाम मोटिवेटर में डालना शुरू कर दिया जिसके कारण इस बार स्कोर बहुत कम रहा। अगले साल और सावधानियां बरती जाएंगी ताकि इस प्रकार की कार्रवाई कोई नहीं कर सके।
कुरुक्षेत्र से सूचना मिली है कि अभी भी कुछ विजेताओं ने अपना अकाउंट अपडेट नहीं किया है वो कृपया तुरंत प्रभाव से अपना अकाउंट अपडेट करें । इसके लिए उन्हें आईजीएम क्विज पर जाना होगा। प्रश्रमाला के उत्तर देते समय जो नियम अपनाए थे उन्हीं नियमों को अपना कर अर्थात अपने फोन नंबर और ओटीपी लगाकर लोगिन करना होगा। इसके बाद केवल विजेताओं के यहां अकाउंट अपडेट नजर आएगा। मांगी गई सूचना यहां भर दे। ताकि उसमें पैसे खाते में आ सके। साधानी अकाउंट नंबर भरे। कोई ओटीपी नहीं आएगा।
केवल विजेताओं के लिए
                 जो साथी क्विज में विनर आए है कृप्या वह अपना क्विज में लॉगिन करे लॉगिन करने के बाद आप को Update Account Detail का ऑब्शन मिलेगा कृपया यहां पर मांगी गई जानकारी भरे ताकि आप की प्राइज मनी आप को मिल सके। यह ऑब्शन केवल विजेताओं को ही दिखाई देगा







चीन से लाखों रुपए की मशीन मंगवाकर कर रहे हैं हर्षित पैनल में फिटिंग
--- एलसीडी ठीक नहीं की जाती अपितु की जाती है पैनेल की कोफ फिटिंग
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी हर्षित शर्मा चीन से लाखों रुपये की मशीन मंगवाकर 
एलसीडी की पैनल में कोफ फिटिंग करने का काम कर रहे हैं। वे गुजरात से ट्रेनिंग लेकर  आए हैं तथा लाखों रुपये की मशीन चाइना से मंगवाई है। हर्षित शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की मशीन आसपास नहीं है, केवल रेवाड़ी में एक स्थित है। दूर दराज तक ऐसी मशीन नहीं है जिसके जरिये डीवीडी की पैनल में कोफ फिटिंग की जाती है। यह बहुत कम बिजली खर्च करती है तथा बहुत बारीक कार्य भी आसानी से करने में सक्षम है। कोफ फिटिंग के लिए जो प्वाइंट ढूंढे जाते हैं वह स्क्रीन पर कैमरे के जरिए आ जाते हैं और कैमरे की सहायता से उन्हें स्क्रीन पर देखा जाता है। स्क्रीन के प्वाइंट देखकर फिट किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनका कार्य एलसीडी आदि को सुधारना नहीं है केवल कोफ फिटिंग करने का कार्य है। वे आसानी से कार्य को कर सकते हैं। तीन दिनों तक दूर-दराज आए मैकेनिक ने उन्हें सारी जानकारी दी तत्पश्चात वह अपने इस कार्य में लग गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरा एक कमरा इस कार्य के लिए निर्धारित कर दिया है। वोह अब चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग जिनकी एलसीडी आदि की पैनल की कोफ फिटिंग नष्ट हो गई है वह अपनी कोफ फिटिंग आसानी से यहां करवा सकते हैं। कोफ फिटिंग का खर्चा भी अधिक नहीं है। फोटो कैप्शन 07: कोफ फिटिंग करता हर्षित शर्मा


भाजपा का सदस्यता अभियान जारी
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
भाजपा पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है जिसको लेकर बड़े-बड़े नेता व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी रुचि दिखाते हुए धरातल पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में चौधरी रामनिवास जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने खेड़ी,तलवाना, सेहंलग ,पोता, नोताना अघियार, पाथेड़ा तथा खरकड़ाबास गांव में घर-घर जाकर युवाओं को भाजपा पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान उन्होंने गांव में सैकड़ो ने युवाओं को भाजपा पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाये। चौधरी रामनिवास खेड़ी ने कहा कि भाजपा पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जो सरकारी योजनाओं को लेकर संगठन के कार्य को धरातल स्तर पर करता है। जिसके परिणाम स्वरूप आज विश्व भर में भाजपा पार्टी नंबर वन पर है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर। कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। अभियान को सफल बनाने के लिए चौधरी रामनिवास खेड़ी ने युवाओं से अपील की,कि वे इस अभियान में अपनी पूरी रुचि ले और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि हम सब युवाओं ने मिलकर पार्टी को बूथ स्तर  से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाना है हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश वह प्रदेश निरंतर इसी गति के साथ आगे बढ़े यही हम सब युवाओं का संकल्प है इसी संकल्प के साथ भारत देश 2047 तक विकसित देश होगा।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि 50 सदस्य बनाने वाला हर व्यक्ति बीजेपी का सक्रिय सदस्य कहलाएगा, वहीं भाजपा पार्टी की सक्रिय सदस्य को ही पद की जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने युवाओं सहित सभी आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपने-अपने मोबाइल फोन से 88 00002024 नंबर पर मिस काल करें और भाजपा पार्टी का सदस्य अवश्य बने।
फोटो कैप्शन 05: भाजपा के सदस्य बनाने का अभियान चलाये रामनिवास दुबट।





मेरा शिक्षा का सफर पुस्तक से साभार-62
 किसी बच्चे को ग्रामीण पत्रकार न बनाइये
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना निवासी होशियार सिंह लंबे अरसे तक शिक्षा के क्षेत्र में अपना कर्तव्य निर्वहन करने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से पत्रकारिता भी की है। आज उनके विचार पत्रकारिता के संबंध में नीचे दिए गए हैं। ये विचार उन्हीं की जुबानी सुनिये-
 मैंने 1990 में छोटे-छोटे अखबारों में पत्रकारिता करना शुरू कर दिया था। विशेषकर गोहाना से प्रकाशित राजनीति मंच में कार्य किया तथा तत्पश्चात एक के बाद एक विभिन्न समाचारपत्रों में काम किया। शायद कोई ऐसा अखबार बचा हो जो आसपास आता हो और उसमें पत्रकारिता न की हो। पत्रकारिता के बारे में एक ही लाइन में कहूंगा  कि किसी भी अपने परिवार के सदस्य को ग्रामीण पत्रकार न बनाना। पत्रकारिता बहुत अच्छा उद्यम है। नारद मुनि भी दुनिया के पहले पत्रकार कहलाते हैं। परिवार के किसी सदस्य को पत्रकार बनाना हो तो कम से कम जिला स्तर पर पत्रकार बनाया जाए ताकि उसको कुछ पारिश्रमिक मिल सके और घर का गुजर बसर हो सके। मैं अपनी पत्रकारिता के विषय में में बताना चाहूंगा कि पारिश्रमिक केवल दैनिक ट्रिब्यून दिया। उसे जमाने में जब मैं सबसे पहले दैनिक ट्रिब्यून का पत्रकार 1992 में बना तब 100 रुपये के आसपास मिलता था। दैनिक जागरण में 1993 के आसपास पत्रकारिता शुरू की और 500 रुपये के करीब पारिश्रमिक मिलता था जो बढ़कर कोरोना काल से पहले 1500 रुपये प्रतिमाह पहुंच गया। जब कोरोना काल आ गया तब तक पारिश्रमिक मिला। बाद में वो भी बंद कर दिया। इससे आप सोचिए कि गुजर बसर कैसे हो पाएगा? इस राशि में घर का गुजारा, पत्रकारिता के खर्चे बहुत कठिन कार्य बन जाता है। सबसे बड़ी कमियां पत्रकारिता में में देखने को मिली वह है कि खुद की के समाचार ,परिवार के समाचार खुद नहीं लिख सकते। हम दूसरे के समाचार लिख सकते हैं, अपने खुद के और परिवार के नहीं, तो इससे बुरी बात क्या होगी? सबसे बुरी बात है कि दूसरा समाचार पत्र भी किसी पत्रकार या उसके परिवार के समाचार शायद ही कभी लिख पाता हो। पत्रकार दूसरे पत्रकार को अंदरूनी मन से नहीं चाहता। यह ठीक है कि सामने आने पर औपचारिकताएं मिलती हैं लेकिन अंदर खाते वो नाराज ही मिलता है। एकाध कोई अपवाद हो सकता है। पत्रकारिता में सबसे बड़ी कमी है कि विज्ञापन का कुछ कमीशन मिलता है तो विज्ञापन मिलते नहीं। और विज्ञापन मिल भी जाए तो उसमें से कुछ कमीशन ऊपर बैठे लोग खा जाते हैं। बहुत कम कमीशन मिल पाता है, अगर अखबार से सीधा लिंक है तो पूरा कमीशन मिल सकता है परंतु कमीशन के आधार पर कितने दिनों तक कोई इंसान घर की रोटी रोजी चला पाएगा? वैसे भी सप्ताह में एक या दो विज्ञापन अधिकतम मिल पाते हैं। कोई एक आध अखबार को छोड़कर अधिकांश अखबारों में विज्ञापन शायद साल में एक या दो बार ही मिल पाते हो? वह भी जो कोई तेज दरार पत्रकार है तो विज्ञापन अधिक ला सकता है, वरना विज्ञापन भी नहीं मिलते। मैंने कभी विज्ञापन के लिए अधिक प्रयास नहीं किया, विज्ञापन जरूर मिले अधिकांश विज्ञापन मुझे स्कूलों से मिले, अन्य किसी से विज्ञापन न के बराबर मिले। पत्रकारिता के दौरान कोई केस अभी तक मेरे विरुद्ध न्यायालय में नहीं चला। हां एक राक्षस ने जो एनएसएस कैंप लगाते वक्त मेरे विरुद्ध वकीलों से एक नोटिस जरूर भिजवाया था।  परंतु उनका ऐसा जवाब दिया कि दोबारा बोल नहीं पाए। इस राक्षस रूपी शिक्षक ने एनएसएस के कैंप लगा रखे थे और बच्चों से पेड़ कटवाकर, उनकी लड़कियां कुल्हाड़े से फड़वा रहा था जिसकी फोटो आज तक मेरे पास सुरक्षित है। साथ में बहुत अधिक कूड़ा कचरा इकट्ठा करके उसमें आग लगवा रहा था जिससे धुआं ही धुआं हो गया। उसका समाचार मैंने छापा। साथ में वो समाचार छापा जिसमें बच्चों को बेहतर खाना नहीं दिया जा रहा था। उस समय हुआ जब एक बच्चे के कम से कम 65 रुपये भोजन के मिलते थे और यह आज की बात नहीं है करीब 10 वर्षों पहले की बात है। ऐसे में बहुत घटिया खाना खिलाया जा रहा था, रात को कोई विद्यार्थी रुकता भी नहीं था। इसलिए एक समय ही खाना मिल रहा था। जब इस संबंध में समाचार लिख दिया गया तो हकीकत का बहुत दर्द हुआ और नोटिस भिजवाया जिसमें लिखा था 65 रुपये में अच्छा खाना कैसे कोई दे पाएगा? हमने भी उसका उत्तर लिखा कि जब सरकारी स्कूल के एक बच्चे को दोपहर का एक समय का भोजन दिया जाता है उसके लिए महज 4 से 5 रुपये मिलते हैं और जब 5 रुपये में भरपेट खाना दिया जा सकता है तो 65 रुपये तो बहुत बड़ी रकम है। उसमें बच्चों को बेहतरीन खाना नहीं देना, ईंधन भी स्कूल का प्रयोग करना, एनएसएस कैंप के नाम पर प्रदूषण कर देना कहां की इंसानियत है। उत्तर मिलने के बाद दोबारा आगे कार्रवाई नहीं हो पाई। पत्रकारिता कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ता है परंतु जिला स्तर और बड़े शहरों के पत्रकार बनने में कोई हर्ज नहीं है, उन्हें काफी पारिश्रमिक और विज्ञापन मिलते हैं। ऐसे में बड़े शहरों और कम से कम जिला स्तर के पत्रकार जरूर बनाने चाहिए।
दैनिक ट्रिब्यून जैसी समाचार पत्र में पत्रकारिता करना बहुत बेहतर होगा क्योंकि यह ट्रस्ट का समाचारपत्र है। 1990 के आसपास जब पत्रकार बनाए जाते थे तो उसमें पत्रकारिता का डिप्लोमा या डिग्री जरूरी थी। उस समय मेरे पास पत्रकारिता में डिप्लोमा था, बाद में तो डिग्री भी हासिल की। कई लोग पूछते हैं कि पत्रकार बनना चाहिए या नहीं। उनसे मेरी यही राय है कि पत्रकार जरूर बनाया जाए परंतु कम से कम जिला स्तर और बड़े शहरों में पत्रकार बनाए ताकि कुछ रोटी रोटी चल सके। पत्रकारिता में ईमानदारी बहुत जरूरी है। पत्रकारिता में मेरा आने का उद्देश्य एक ही था कि समय केवल एक पत्रकार कार्यरत था और वो केवल पंजाब केसरी से संबंध रखता था। बाकी किसी भी समाचारपत्र का कोई पत्रकार कनीना से नहीं था। मेरा उद्देश्य था किसी भी दैनिक ट्रिब्यून समाचारपत्र या दैनिक जागरण में कार्य करूं और उसमें सफलता भी मिली।






सड़क के बीच से खंभे व तार हटाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
-नहर के दोनों तरफ सड़क बनाने की मांग
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी से गुजरने वाली रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। कुछ लोगों ने कनीना के तहसीलदार संजीव नागर को एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया है कि नहर के साथ-साथ अटेली और रेवाड़ी सड़क मार्गों को जोडऩे वाले मार्ग के बीच में खंभे और पेड़ खड़े हुए हैं। पहले उनको हटाया जाए। सड़क मानकों के अनुरूप बनाई जाए। यही नहीं नहर की दूसरी तरफ भी रास्ते का प्रबंध किया जाए, नहर के ऊपर से पैदल यात्रियों के लिए सर्विस रोड का निर्माण किया जाए ताकि आमजन को सुविधा हो सके। साथ में नहर के दोनों तरफ ही सड़क निर्माण करने की मांग की है। इस मौके पर नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर आगामी कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर   हरिंदर सिंह शर्मा, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार सहित कई जन्म मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 06: तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कनीना के लोग







108 कुंडीय यज्ञ महेंद्रगढ़ में एक दिसंबर को
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
एक दिसंबर को महेंद्रगढ़ के गौशाला रोड स्थित राधा कृष्ण मैरिज पैलेस समारोह स्थल प्रांगण में 108 कुंडीय सामूहिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रामविहार कालोनी स्थित शिवा योग केंद्र से ओम प्रकाश टांक, बीरेंद्र शर्मा, पवन जिंदल, सरोज देवी, बिमला देवी, सुनील जिंदल ने बताया कि रविवार को 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन प्रात: 09 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। यह आयोजन पतंजलि परिवार एवं शिवा योग केंद्र के समस्त योग साधकों के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञ-ब्रह्मा पंडित सतीश आर्य रसूलपुर तथा वेदप्रकाश आर्य सीसोठ होंगे तथा पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. निलेश मुदगल यज्ञ-पुरोहित रहेंगे। महायज्ञ कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि महेंद्रगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक माननीय कंवर सिंह यादव होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव  अति विशिष्ठ अतिथि तथा श्रीकृष्णा शिक्षा संस्थान के चेयरमैन डा. बीरसिंह यादव विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर योगासन खेल के बच्चों के द्वारा कठिन योगासनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
महिला पतंजलि योग समिति सुनील देवी, सुनीता देवी, जगबीर सिंह मनोज कौशिक,  विजय यादव, सचिन बंसल, अनुपमा, सुशीला, सीमा देवी ने इस पवित्र आयोजन का निमंत्रण देते हुए बताया कि अवसर पर यज्ञ का आयोजन धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है। अमावस्या का धार्मिक तथा वैज्ञानिक रूप से बहुत बड़ा महत्व है। इसी के साथ पूरे विश्व भर में यज्ञ हवन के ऊपर हो रहे शोध यह प्रमाणित करते हैं कि वैज्ञानिक और वैदिक विधि के संगम से किया हुआ यज्ञ वातावरण में जुड़े हुए विषाक्त कणों को समाप्त करके प्रदूषण को कम करते हुए वायु शुद्ध करने का कार्य करते हैं।














 जिनके इनाम निकली है वह अपना खाता अपडेट करें
--10 विनर रहे हैं इस बार गीता प्रश्रमाला में
********************************************************
************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
 भगवतगीता प्रश्नमाला में डा. होशियार सिंह ने 901 लोगों को जोड़ा। कुछ उनमें से लोगों ने अपना नाम चमकाने के लिए अपना नाम मोटिवेटर में डालना शुरू कर दिया जिसके कारण इस बार स्कोर बहुत कम रहा। अगले साल और सावधानियां बरती जाएंगी ताकि इस प्रकार की कार्रवाई कोई नहीं कर सके।
कुरुक्षेत्र से सूचना मिली है कि अभी भी कुछ विजेताओं ने अपना अकाउंट अपडेट नहीं किया है वो कृपया तुरंत प्रभाव से अपना अकाउंट अपडेट करें । इसके लिए उन्हें आईजीएम क्विज पर जाना होगा। प्रश्रमाला के उत्तर देते समय जो नियम अपनाए थे उन्हीं नियमों को अपना कर अर्थात अपने फोन नंबर और ओटीपी लगाकर लोगिन करना होगा। इसके बाद केवल विजेताओं के यहां अकाउंट अपडेट नजर आएगा। मांगी गई सूचना यहां भर दे। ताकि उसमें पैसे खाते में आ सके।


No comments: