कनीना में एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुक्रवार कनीना एसडीएम एवं 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व बीएलए-1 की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान डा. जितेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में नाम जोडऩे, कटवाने और संशोधन से संबंधित प्रपत्र संख्या 9, 10, 11, 11ए तथा 11बी के प्रपत्र साझा करते हुए कार्यालय द्वारा इन प्रपत्रों पर की जा रही विभागीय कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे/आपत्ति एवं नोटिस चरण की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने मतदाता सूची के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अपना सक्रिय योगदान एवं सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया।
फोटो कैप्शन 10: राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते एसडीएम
न्यायालय में पेश न होने पर कृष्णा को घोषित किया पीओ
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना न्यायालय में कृष्णा पत्नी सुखबीर सिंह को बार-बार पेश होने के लिए बुलाया गया किंतु वह हाजिर नहीं हुई। जिसके चलते न्यायाधीश ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने का अभियोग अंकित करने के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया है। कनीना पुलिस ने कृष्णा को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
महिला लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
-एक व्यक्ति पर उसे भगाने का आरोप
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के एक गांव से एक महिला अपने दो बच्चों सहित घर से लापता हो गई। उसके पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी शिकायत में महिला के पति ने कहा कि 19 दिसंबर 2019 को उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उसकी पत्नी 23 सितंबर से शाम करीब 4:30 बजे दोनों बच्चों को लेकर घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। हर जगह तलाश किया किंतु कहीं नहीं मिली। उन्होंने शिव कुमार जिला रेवाड़ी के एक व्यक्ति पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भाद्रपद की चौदस पर भडफ़ में लगा बाबा भैया का मेला और भंडारा
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव भडफ़ में भाद्रपद की चौदस पर मेले और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस से पहले तेरस पर इंद्रजीत सिंह की पार्टी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया । जिसमें मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा भीष्म दास ग्राम विकास सुधार समिति के प्रधान नरेश ने बताया जब कनीना क्षेत्र में गांव की स्थापना की गई थी उसी समय बाबा भैया का मंदिर बनाया गया था। उसके बाद हर वर्ष भाद्रपद की चौदस को मेले का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जाता है मंदिर में आस पास गांव के लोग भी माथा टेकने आते है।समिति प्रधान ने बताया कि बाबा भैया का भंडारा खीर के लिए प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अमरजीत , पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश ठेकेदार, अजीत सिंह, देवदत्त जांगिड़,धर्मपाल नंबरदार इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: भडफ़ में मेला व भंडारा
टैलेंट सृजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में टैलेंट सृजन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डा. कांता यादव एवं Ÿमहेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, एकल नाटक, कविता गायन, भाषण, वाद-विवाद एवं मिमिक्री सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग रहीं तथा मंच संचालन मनीषा एवं अंकुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा लोक कला परिषद की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार की पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों पर भी प्रकाश डाला।
फोटो कैप्शन 09: छात्रा को पुरस्कृत करते हुए
नदी दिवस -26 सितंबर
दोहान और कृष्णावती नदियों में अपनी अंतिम छोर तक छोड़ा जाये पानी
-भूमिगत जल स्तर में हो सकता है सुधार
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ में किसी वक्त दो प्रमुख नदियां कृष्णावती और दोहान नदी बहती थी। इन नदियों का जल जहां जहां पहुंचता था वहां भूमिगत जल बना रहता था वहीं बेहतर दर्जे की फसल किसान लेते थे परंतु लंबे समय तक इन नदियों में पानी न आने से जहां भूमिगत जल गहराता चला गया ।
विगत वर्षों सरकार ने फिर इस क्षेत्र में प्रयास तो किया किंतु अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया। आज भी लोग पानी के आने का इंतजार कर रहे हैं। नदी बहाव स्थल पर किसानों ने अब फसल उगा डाली है परंतु बहुत से किसान इन नदियों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।
दोहान नदी में महेंद्रगढ़ शहर से होकर गुजरती थी जबकि कृष्णावती नदी उप मंडल कनीना के गांवों से गुजरती थी जो आगे जैनाबाद डहीना को पार करती थी।
कृष्णावती को को कनीना के गांव मानपुरा तक तो जोड़ दिया किंतु पानी न आने से किसान बेहद परेशान है।
कृष्णावती नदी में पानी छोड़े जाने की उठी है मांग--
यूं तो कृष्णावती नदी जो नीम का थाना और पाटन से निकालकर करीब 300 गांव को जल उपलब्ध करवाती रही है। 1976 में अधिक पानी आने से इसकी चौड़ाई भी बढ़ गई थी किंतु 1995 में राजस्थान सरकार ने कचरेड़ा बांध बना दिया जिसके बाद पानी की आवक बंद हो गई थी किंतु हरियाणा सरकार ने जहां इस नदी को फिर से चालू करने के लिए कच्ची खोदाई करवाई थी। कनीना उपमंडल के गांव मानपुर तक कृष्णावती नदी की कच्ची खोदाई की गई जिस पर करोड़ों रुपये की लागत आई थी।
किसान बड़ी आशा के साथ इस नदी पर नजर टिकाये हुए हैं ताकि कभी तो खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा किंतु किसानों सुमेर सिंह, दिनेश कुमार ,महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ,लाजपत आदि ने बताया की नदी की खोदाई के बाद से अब तक कोई पानी की आवक नहीं हुई है जिससे किसानों की सभी आशाओं पर पानी फिर गया है। किसानों ने बताया की कृष्णावती नदी में यदि पानी छोड़ दिया जाए तो भूमि का जलस्तर ऊंचा उठेगा परंतु फिलहाल इस कृष्णावती कच्ची नदी में भारी मात्रा में अड़ंगा खड़ा हुआ है, झाड़ झंकार खड़े हैं जिसके चलते किसान मायूस है। उन्हें विश्वास था कि यह इस नदी से के जल से ही जोहड़ों में पानी भरा जाएगा और मवेशियों को पेयजल उपलब्ध होगा किंतु कोई लाभ नहीं हुआ। एक ओर तो खेतों के बीचों बीच नदी बना दी वहीं नदी में झाड़ झंकार खड़े हैं, जल नहीं आता। ऐसे में किसानों ने मांग की है किस नदी में जल छोड़ा जाए ताकि उन्हें खेती के लिए तथा भूमिगत जल की बढ़ोतरी के लिए जल उपलब्ध हो सके।
फोटो कैप्शन: डा. होशियार सिंह यादव
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने बाबा रामेश्वर दास मंदिर का किया भ्रमण
-माय भारत पोर्टल पर युवा क्लब गठन की जानकारी प्राप्त की
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, महेंद्रगढ़-नारनौल द्वारा नांगल चौधरी में आयोजित 6-दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामुदायिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को बाबा रामेश्वर दास मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के माध्यम से युवाओं को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत से परिचित कराया गया।
दोपहर बाद प्रशिक्षण सत्र में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने स्वयंसेवकों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर युवा क्लब बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा क्लबों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक सेवा, खेल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियानों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जा सकता है।
उन्होंने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर युवा क्लब के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा क्लब की गतिविधियों को पोर्टल के माध्यम से संचालित एवं प्रदर्शित करने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं कोमाय भारत से जोडऩे के लिए प्रेरित किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई-
इसी क्रम में बामणवास खेल नर्सरी, नांगल चौधरी में युवाओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, एकात्म मानववाद के दर्शन एवं अंत्योदय के सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर खेल नर्सरी के खिलाडिय़ों एवं स्थानीय युवाओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार साझा किए।
अंतिम सत्र में एंकरिंग एवं मंच संचालन के गुर सिखाए-
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पंकज गौण ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को एंकरिंग एवं मंच संचालन के गुर सिखाए। उन्होंने मंच संचालन के दौरान प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
इस सत्र के सफल आयोजन में रवि कुमार एवं नरेंद्र जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं हरिश शर्मा एवं जितेंद्र लेखाकार ने भी कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सहभागिता, संचार कौशल, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
फोटो कैप्शन 04 से 06: संबंधित हैं
एआईटी फार्मेसी कालेज, कनीना में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। एआईटी फार्मेसी कालेज, कनीना में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम एंपावरिंग फार्मासिस्ट फार हैल्थकेयर फ्यूचर रही, जिसका उद्देश्य भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था।
इस अवसर पर कालेज में औषधीय पौधारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य जागरूकता, दवा सुरक्षा तथा फार्मेसी पेशे के महत्व को अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनीना के जाने-माने लेखक समाजसेवी डा. होशियार सिंह रहे।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एडवोकेट विनय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा फार्मासिस्ट समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्टों के अमूल्य योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
असिस्टेंट प्रोफेसर नवनीत ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की रीढ़ हैं उन्होंने दवा वितरण के दौरान अपनाए जाने वाले चार महत्वपूर्ण नियमों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक फार्मासिस्ट को सदैव सही दवा, सही मात्रा, सही समय तथा सही रोगी के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन नियमों का पालन रोगियों की सुरक्षा और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा के दौरान रंगोली प्रतियोगिता में लवली, अंजू एवं नैन्सी की टीम ने प्रथम स्थान, नेहा, ज्योति एवं निधि की टीम ने द्वितीय स्थान तथा अमृता, अनमोल एवं प्रिंसी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कुलदीप ने प्रथम स्थान, अनमोल ने द्वितीय स्थान तथा वंदना एवं निधि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 500 रुपयेके साथ सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य अमर सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका, प्रीतम, कपिल, निशु, जतिन, रणतेज, तरुण, मोहित, पंकज, विपिन, सुनील कुमार तथा फार्मेसी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 07 व 08: संबंधित हैं
ताऊ देवीलाल को याद किया, पुष्प अर्पित किए
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। किसान, मजदूर के मसीहा, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती गांव धनौन्दा में हर्षोल्लास से मनाई गई। बहुजन समाज पार्टी के नेता मुख्य अतिथि अतरलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी देवीलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता सूबेदार श्रीराम बाघोत ने की। समारोह में पूर्व सैनिक किसान, मजदूर, युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने देश का उपप्रधानमंत्री तथा हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए चौधरी देवीलाल द्वारा किसानों, मजदूरों, पिछड़ा दलित, वृद्धों, विधवा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनकी नीतियों की सराहना की।
अतरलाल ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए किसान, मजदूर की कर्जा माफी, छोटे व्यापारी तथा दुकानदारों को टैक्स राहत, बुढ़ापा सम्मान पेंशन, विधवा दिव्यांग पेंशन, पिछड़ा तथा एससी वर्ग की चौपाल, मैचिंग ग्रांट तथा बेरोजगारी भत्ता स्कीम जैसी जनहितकारी नीतियां लागू कर ऐतिहासिक कार्य किए थे। उन्होंने लोकराज लोकलाज से चलता है का नारा देकर सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों को लोकतांत्रिक नीतियों का अनुसरण करने का मंत्र दिया था। कप्तान रणधीर कुमार, सूबेदार श्रीराम, राकेश यादव, दानसिंह प्रजापत, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, डॉ. मुकेश पंच, मीर सिंह वैद्य ने चौधरी देवीलाल के स्वतंत्रता आंदोलन तथा हरियाणा निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का अनुरोध किया।
फोटो कैप्शन 01: चौधरी देवीलाल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए
गांव गोमला में लगा टीबी जांच शिविर,98 लोगों की स्क्रीनिंग 9 के सैंपल जांच को भे
जे
******************************************************
**********************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। पीएचसी भोजावास के प्रभारी डा. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गांव गोमला में सविता वाली आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में टीबी के 98 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की व 25 मरीजों के एक्स रे किए गये। सीएचओ आशीष ने 9 मरीजों के बलगम के नमूने लेकर उनको पोर्टल पर अपलोड करके जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए।
स्वास्थ्य विभाग नारनौल से आई मोबाईल टीम मे फार्मासिस्ट नीरज ,रेडियोग्राफर सोहेल खान ,नर्सिंग अधिकारी फूल चंद,लैब तकनीशियन मनोज कुमार,चालक ड्राइवर भीम सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया, आशा वर्कर अन्नू बाई ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है तो वह तुरंत अपने बलगम की जांच करवाए। समय पर जांच और इलाज से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
एसटीएस पवन कुमार व टीबीएचवी युद्धवीर ने बताया कि टीबी का इलाज 6 महीने का नियमित कोर्स लेने से संभव है। स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मरीजों को पोषण सहायता के रूप में 1000 रुपये प्रति माह की राशि भी दी जाती है।
फोटो कैप्शन 02: टीबी की जांच करते हुए













No comments:
Post a Comment