Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 11, 2022

 
 कला उत्सव में 12 जपवरी को राष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखाएगी जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा की छात्रा
************************************************************************************
************************************
************************************************************************************************************************************
कनीना। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन 1 जनवरी से 12 जनवरी तक चल रहा है। जिसका आभासीय मंच द्वारा प्रस्तुतीकरण राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान द्वारा आयोजित किया गया है। इस आयोजन में राज्य स्तर पर विभिन्न विधाओं में चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे है। इसी क्रम में जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की छात्रा कुमारी गरिमा शर्मा का भी चयन एकल लोक नृत्य में हुआ है।
विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य  सुरेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के 18 अन्य विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में एक राज्य के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें विद्यालय की कक्षा नवम की छात्रा कुमारी गरिमा शर्मा का चयन एकल लोक नृत्य में हुआ है। जिसका आभासीय मंच द्वारा प्रस्तुतीकरण 12 जनवरी 2022 को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डा. सुनील वत्स ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पूर्ण रूप से आभासीय मंच द्वारा होगा, जिसकी सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।
प्राचार्य महोदय ने छात्रा को तैयारी करवाने के लिए विद्यालय संगीत अध्यापिका संगीता मिश्रा को बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मंचन को लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
फोटो कैप्शन 9: नवोदय विद्यालय की छात्रा गरिमा शर्मा रिहर्सल करते हुए ।

 




हिंदी म्हारी मात सै, फैल्या जग म्है मान-नाहडिय़ा
**********************************************************
***********************************
*********************
कनीना। साहित्य-संस्कृति मंच, हरियाणा के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस पर आनलाइन काव्य-संध्या का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशिका एवं महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ मुक्ता ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर ने किया । काव्य-सन्ध्या में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखण्ड, कर्नाटक तथा छत्तीसगढ़ के कवि-साहित्यकारों ने अपनी सुंदर काव्य-रचनाओं के माध्यम से मातृभाषा हिंदी को सम्मान रखा।  
काव्य-संध्या के समापन पर डॉ मुक्ता ने कहा कि  मातृभाषा हिंदी वैज्ञानिक भाषा है। समृद्ध भाषा के रूप में हिंदी ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया है परन्तु वर्षों बाद भी हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नही मिल पाया है। सभी प्रबुद्ध साहित्यकारों तथा विद्वतजन को आह्वान करते हुए डा मुक्ता ने कहा कि हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हमें हिंदी के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ होना पड़ेगा । काव्य-सन्ध्या का शुभारंभ करते हुए रेवाड़ी के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा ने हिंदी को माता कहते हुए कुछ यूं सम्मान दिया- हिंदी म्हारी मात सै, फैल्या जग म्है मान । रोहतक के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चन्द्रदत्त शर्मा ने हिंदी वर्णमाला के अ  से लेकर श्र तक के वर्णों से काव्य-पंक्तियां आरंभ कर हिंदी की इस प्रकार स्तुति की- अज्ञान अंध दूर करती है हिन्दी। आचरण मन में भरती है हिंदी । मातृभाषा हिंदी के  आध्यात्मिक पक्ष को पटल पर रखते हुए अटेली मंडी के कवि-गीतकार डॉ सी एस वर्मा प्रभाकर ने कहा कि
हिंदी बीच छुपे रघुबीरा, रोज सुबह गुणगान करो। हिंदी मातृभाषा है अपनी हिंदी का सम्मान करो ।
 भिवाड़ी की कवयित्री डॉ इंदिरा गुप्ता यथार्थ ने  हिंदी को दुलारते हुए कहा कि-जीवन मे रही अकेली तुम । दुल्हन नई नवेली तुम । चंडीगढ़ की कवयित्री नीरजा शर्मा ने हिंदी को राष्ट्र-गौरव व राष्ट्र-पहचान बताते हुए कहा कि-यह हिंदी है अपनी पहचान। देश-गौरव,मातृभूमि का मान।  जबकि कवयित्री संगीता शर्मा कुंद्रा ने हिंदी की मिठास को कुछ यूं बयां किया-
इतनी प्यारी, मीठी इतनी। हिंदी लगती, जैसे मिश्री।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के कवि एम एल नैथानी ने हिंदी को जड़ों से निकली समृद्ध भाषा बताते हुए कहा-रक्त बीज युक्त कोपलें निकली।
 जालन्धर, पंजाब के कवि कमल भास्कर ने हिंदी भाषा से बनती पहचान.. काव्य-पंक्तियों के माध्यम से हिंदी की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला जबकि कवयित्री मीनाक्षी भास्कर ने हिंदी को भारत माता का शृंगार बताकर  हिंदी का इस तरह मान बढ़ाया-राष्ट्र-भाषा, मातृभाषा हिंदी । भारत मां की स्वर्णिम बिंदी। चंडीगढ़ से कवयित्री रेणु अब्बी रेणू, ने हिंदी को देव-भाषा की संतान बताते हुए कहा कि- देवभाषा-सन्तान है हिंदी। भारत का अभिमान है हिंदी।
 अम्बाला से डॉ रेखा शर्मा ने मेरी सांसें, मेरी धड़कन, मेरी पहचान है हिंदी काव्य पंक्तियों द्वारा हिंदी के प्रति अपनी आत्मीयता जताई जबकि कर्नाटक से वरिष्ठ कवयित्री डॉ बी निर्मला ने हिंदी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि- श्रद्धा से करती हूं  मैं हिंदी की नित बन्दगी । कवयित्री डॉ वसुधा कामत छवि ने हिंदी के प्रति अपनापन व्यक्त करते हुए कहा कि-
 हिंदी ने बने सपने मेरे। हिंदी से बने अपने मेरे ।
अटेली मंडी के कवि सभाचन्द दुबलाना ने यह कहते हुए कि- कोयल-सी प्यारी बोली, है हिंदी झरता सावन।
मन्द-मन्द पुरवाई के संग, लगती है हिंदी मनभावन।
मातृभाषा हिंदी को एक सुखद अनुभूति  बताया वहीं कवि एस एल सुबोध ने हिंदी को दुलारते हुए कुछ यूं बयां किया-
भारत के माथे की बिंदी।मेरी प्यारी-प्यारी हिंदी।
दिल्ली से वरिष्ठ कवि नरेश मलिक ने हिंदी को यथोचित सम्मान दिलाने के लिए ललकार भरते हुए कहा कि-मौन नही अब रहना है। घुट घुट के नही जीना है।
रोहतक से कवि सुभाष अरोड़ा ने हिंदी के रंग में रंगते हुए कहा- खेतों में खलिहानों में गीत तुम्हारे गाते हैं।
 हल्द्वानी नैनीताल से कवयित्री बीना भट्ट बडशिलिया ने हिंदी को वैश्विक भाषा बनाने की अभिलाषा व्यक्त करते हुए कहा कि -
विश्व-धरा पर बोएंगे हम, भावनाओं के छंद ।
हिंदी को पोषित करेंगे, भरके मन मे नई उमंग ।
गुरुग्राम की वरिष्ठ कवयित्री सुशीला यादव ने हिंदी को ज्ञान की भाषा बताते हुए बयां किया कि-
हिंदी वैदिक वैदेही, हिंदी है सुर ताल। हिंदी भाषा ज्ञान की, भारत का है भाल ।
हाँसी की वरिष्ठ कवयित्री दर्शना सुभाष पाहवा ने हिंदी को शब्द-सुरसरी बताते हुए कहा कि-
हिंदी में अपार शब्द हैं, बोलो तो खुल जाए ज्ञान का ताला। ज्योति, दीप्ति,प्रभा, विभा, आभा, उजास, चन्द्रिका और उजाला।
वहीं जींद के वरिष्ठ कवि बलराज स्नेही ने -कवि-कलम जब काज करेगी। हिंदी जग पर राज करेगी । काव्य-पंक्तियों के माध्यम से हिंदी को विश्व व्यापी बनाने में कवियों को सामूहिक प्रयास के लिए आह्वान किया ।
पंचकूला की कवयित्री नीरू मित्तल नीर ने हिंदी को सांस्कारिक भाषा बताते हुए कहा कि -
नही दुश्मनी अंग्रेजी से, ना उर्दू से कोई बैर रखा।
सबको अपनाया हिंदी ने, जिसने दर पर पैर रखा। पंचकूला की वरिष्ठ कवयित्री आभा मुकेश साहनी ने यह कहते हुए कि-
मैं हिन्द की हूं वासी, और है हिंदी मेरा मान ।
रग-रग में हिंदी है बसी, हिंदी है मेरी पहचान ।
हिंदी के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया जबकि गुरुग्राम की कवयित्री कविता यादव ने व्यक्ति के सम्मान को  मातृभाषा से जोड़ते हुए बयां किया कि-जिसने इसको मान दिया, जग में उसको सम्मान मिला। जिसने इसकी निंदा की, सदा उसको अपमान मिला।
रेवाड़ी की कवयित्री समता अरुणा ने हिंदी के निखरते रूप और स्वरूप  का वर्णन करते हुए कहा कि -कौन कहता है कि हिंदी मर रही है । कर नित नए शृंगार संवर रही है ।
इस अवसर पर  चरखी दादरी से वरिष्ठ कवयित्री रोशनी शर्मा, झज्जर से डॉ जयभगवान शर्मा, अटेली से शिक्षाविद ओमप्रकाश चौहान, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ राजेश उनहानी, दिल्ली से किशोर श्रीवास्तव, रेवाड़ी से मुकुट अग्रवाल व अरविंद भारद्वाज सहित मंच के अन्य साहित्यकार भी पटल पर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: आनलाइन काव्य पाठ करते कविगण।






कनीना उपमंडल में आये 4 कोरोना संक्रमित
***************************************
***********************************
*******
 कनीना। कनीना उपमंडल में तीन 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 मिली जानकारी अनुसार रामबास, खेड़ी, रसूलपुर एवं कनीना में एक एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हाथों को नियमित साफ करना, दो गज की दूरी बनाए रखें, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। बचाव में ही बचाव संभव है।



 
क्षेत्र में पड़ी धुंध फिर चली शीत लहर
/**************************************
************************************
********
 कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को जहां सुबह धुंध पड़ी तथा दोपहर बाद शीत लहर चली। एक और जहां कोरोना की मार पड़ रही है वहीं शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबके नजर आए। विगत दिनों जब बारिश हुई थी तत्पश्चात फसल में आब गई है किंतु अब शीतलहर के चलते एक बार फिर से पाला पडऩे जैसे आसार बन गए हैं। रबी फसल के लिए ठंड बहुत लाभप्रद है किंतु लगातार धूप न होना तथा ठंड पडऩे फसलों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। किसान अभी तक खुश है तथा अच्छी पैदावार होने की संभावना जता रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ डा देवराज का कहना है कि रबी फसलों के लिए ठंड लाभप्रद साबित होगी। यदि ठंड नहीं पड़ेगी तो पैदावार अच्छी नहीं होगी। बहरहाल ठंड, धुंध और शीतलहर का प्रकोप जारी है।



ड्रोन से मैपिंग कार्य सही न होने से गांव में रहने वाले लोगों का बिगड़ा भाईचारा
***************************************************************
**********************************
**********************************
कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा गांवों की मैपिंग कार्य ड्रोन द्वारा कराकर लाखों रुपए खर्च किए हैं लेकिन उसके बाद भी आज तक गांवों में ड्रोन के नक्शे अनुसार रजिस्टर नहीं हो पाई है जिसको लेकर गांव में रहने वाले लोग परेशान हैं।
जिस प्रकार डॉन द्वारा मैपिंग कार्य करा कर गांव में रहने वाले लोगों की स्थायी रजिस्ट्री बनाने का जो कार्य था उसके अनुसार न तो गांव में रजिस्ट्री बनी और नहीं भाईचारा बन पाया क्योंकि ड्रोन मैपिंग कार्य में भारी गड़बड़ी होने के कारण गांव में किसी का प्लाट व किसी का मकान मालिक कोई और रजिस्ट्री किसी और के नाम जिसके कारण गांव में रहने वाले लोगों का भाईचारा खराब हो गया। लोगों को स्थायी रजिस्ट्रियां नहीं दी गई है जिसके कारण गांव में आपस में भाईचारा बिगड़ गया है और लोग सरकार को कोस रहे हैं। सही मैपिंग कार्य होने के बाद लोगों को उनकी रजिस्ट्रियां मिलने की आश लगाये हुये लोगों को आपस में लड़ झगड़ कर कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी तमाशा देख रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग करते हुए कहा है के सरकार द्वारा गांव में जो ड्रोन से मैपिंग कार्य करा रजिस्ट्री कराई गई है उनकी खामियां गांव स्तर पर ही दूर की जाए ताकि गांव में रहने वाले गरीब लोग आपस में न लड़कर कोर्ट के चक्कर काट कर लुटने से बच सकें। सरकार अब कृषि भूमि का मैपिंग का कार्य करा रही है।  लोगों ने मांग की है  कि गांवों में ड्रोन द्वारा जो नक्शा तैयार किया था उसको सही तरीके से लागू करा गांव में प्लाट व मकानों की रजिस्ट्री कराई जाए और वह कार्य 100 फीसदी पूरा होने के उपरांत ही कृषि भूमि का मैपिंग कार्य शुरू कराया जाए ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। इनेलो नेता अनिल यादव ने सरकार से मांग की है कि मैंपिंग का कार्य कराकर रजिस्ट्रियां करवाई जाए। उन्होंने विभिन्न गांवों का भी दौरा किया।
फोटो कैप्शन 2: इनेलो नेता अनिल यादव मैपिंग के कार्य को पूरा करके उसके अनुसार रजिस्ट्रियां करने की गुहार लगाते हुए।


जीना मरना सब प्रभु के हाथ-बीर सिंह
*****************************************
************************************
**********
कनीना। जीना मरना प्रभु के हाथ है। मौत के बाद अच्छाई साथ चलती है। जो पापों से भरा होता है नरक में जाता है तथा पुण्य आत्मा स्वर्ग में वास करती है। ये विचार पूर्व डीन केंद्रीय विश्वविद्यालय डा बीर सिंह ने कोटिया गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व राव कन्हीराम की पत्नी भूरी देवी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए व्यक्त किये। 18 जनवरी को भरी देवी की श्रद्धांजलि सभा कोटिया गांव में आयोजित होगी।
   उन्होंने कहा कि  सभी को एक ना एक दिन भगवान के घर जाना होगा। ऐसे में गम नहीं करके ईश्वर का ध्यान देना चाहिए ताकि दिवंगत आत्मा को शांति मिल सके और भगवान के चरणों में उस जीव का वास हो। इस मौके पर पूर्व वचेयरमैन कुंदन लाल, पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व सरपंच महाबीर सिंह, पूर्व सरपंच विजयपाल, पूर्व शिक्षक जगराम सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, हीरालाल, रघुबीर सिंह, मुख्य शिक्षक देशराज यादव, मुख्य शिक्षक रामनिवास यादव, सुमित्रा,रामरति, राममूर्ति सहित आस पास के भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद थे।
उधर नेता अतरलाल ने भी कोटिया गांव जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने जीवन को क्षण भंगुर बताते हुए हँसते हुये जीने की बात कही।
फोटो कैप्शन 3: पूर्व डीन राव बीर सिंह कोटिया में भरी देवी के निधन पर शोक जताते हुए।
फोटो कैप्शन 7: अतरलाल कोटिया में शोक जताते हुए।

 
3 लोगों के विरुद्ध इस्तगासा के आधार पर हुआ मारपीट का मामला दर्ज
*******************************************************
***********************************
***********************
 कनीना। कनीना उपमंडल के उन्हाणी के 3 लोगों के विरुद्ध इस्तगासा के आधार पर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का मामला दर्ज किया है। यह मामला रणजीत सिंह उन्हाणी ने दर्ज करवाया है।
रणजीत सिंह उन्हाणी ने सब डिविजनल ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट के पास इस्तगासा दायर किया था जिसके आधार पर मामला दर्ज किया है।  रणजीत सिंह उन्हाणी निवासी जिन्होंने अपनी जमीन धनौंदा क्षेत्र में ली हुई है तथा वहीं पर मकान बनाकर परिवार सहित 15-16 वर्षों से रहता आ रहा है। बोरिंग करवा कर, कुएं का बिजली कनेक्शन आदि ले रखा है। 25 नवंबर 2021 को शाम के समय ट्रैक्टर पर बैठकर कुछ लोग रणजीत सिंह के कुएं पर आए। रणजीत सिंह की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदने लगे। जब  रणजीत सिंह व उनके परिवार वालों ने मना किया तो गंदी गंदी गालियां देने लगे। तथा मारने के लिए उनके पीछे दौड़े। रणजीत सिंह अपने परिवार सहित घर में छुप गया और दरवाजा बंद कर लिया किंतु आरोपितों ने दरवाजे के बाहर जान से मारने की धमकी दी। रणजीत सिंह ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर आई और आरोपित भाग गये।रणजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत की जिस पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। तत्पश्चात उन्हें अपने परिवार को अपने लोगों से खतरा समझते हुए इस्तगासा दायर किया जिसके आधार पर कनीना पुलिस ने 3 लोगों भागचंद, प्रविंदर और शकुंतला देवी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



रोड़ी से भरे दो ट्रक पकड़े, अवैध खनन का माला दर्ज
***************************************************
***********************************
*****************
कनीना। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों के उल्लंघन करने तथा अवैध खनन कर रोड़ी की ढुलाई करने के जुर्म में ट्रक चालक वह मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत खनन अधिकारी खान एवं भूविज्ञान विभाग नारनौल के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
 मिली जानकारी अनुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु खनन निरोधक दस्ता दक्षिण हरियाणा रवि कुमार एसआई, वनरक्षक पंकज कुमार सहित स्टाफ कनीना बस स्टैंड के नजदीक वाहन चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक जिसमें 49 मीट्रिक टन रोड़ी अवैध ढुलाई मामले में संलिप्त पाए जाने पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण दिल्ली के आदेशों की अवहेलना करने के जुर्म में ट्रक को सीज कर दिया है तथा मालिक अशोक कुमार तथा चालक धर्मवीर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  यह ट्रक 3 नवंबर 2020 को अवैध खनिज परिवहन के जुर्म में महेंद्रगढ़ पकड़ा जा चुका है।
एक अन्य मामले में अमित कुमार और पवन कुमार के विरुद्ध अवैध खनन ढुलाई का मामला दर्ज करवाया गया है। ट्रक में 50 मीट्रिक टन रोड़ी भरी हुई थी। दोनों ही ट्रक चालकों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है तथा निर्धारित समय में जुर्माना राशि, खनिज रायलटी, पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि जमा कराने का आदेश दिया गया है।




लाल गिरी का मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता 15 जनवरी को
*****************************************************
**********************************
**********************
 कनीना। कनी






ना के बाबा लाल गिरी की 45वीं पावन स्मृति में मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए बाबा लालगिरी मेला प्रबंधक कमेटी एवं सोसायटी के प्रधान केसी शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा जबकि 15 जनवरी को 51000 रुपये तक तक की सर्कल कबड्डी, 3100 रुपये इनाम वाली रस्साकशी 2100 रुपये वाली बूढ़ों की दौड़ आयोजित होगी। इस मौके पर भंडारा भी आयोजित होगा।

Monday, January 10, 2022

 

स्वतंत्रता सेनानी कन्हीराम की वीरांगना भूरी देवी का हुआ निधन
-राजकीय सम्मान के साथ किया गया दाह संस्कार
*******************************************************
*********************************************************
************************************
******************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया के स्वतंत्रता सेनानी राव कन्हीराम की धर्मपत्नी भूरी देवी(93) का निधन हो गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गांव कोटिया में किया गया। इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी भी दी गई। स्वतंत्रता सेनानी स्व राव कन्हीराम के बेटों देशराज एवं  रामनिवास ने मुखाग्रि दी। कनीना नायब तहसीलदार सत्यपाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर स्वतंत्रता की पत्नी को अंतिम सलामी दी वहीं पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। स्वतंऋता सेनानी राव कन्हीराम का 2001 में निधन हो चुका है। भूरी देवी दो-तीन रोज से बीमार चल रही थी। उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली।
कनीना के नायब तहसीलदार सतपाल सिंह ने बताया कि कोटिया गांव में स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया राम की धर्मपत्नी का निधन हो गया है। सोमवार को पूरे प्रशासन ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दुख की घड़ी में परिवार को संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम पीडि़त परिवार के साथ हैं।
  भूरी देवी के अंतिम संस्कार में राजेंद्र लोढ़ा पूर्व प्रधान कनीना पालिका, पूर्व वचेयरमैन कुंदन लाल, पूर्व सरपंच हरी सिंह, पूर्व सरपंच महाबीर सिंह, पूर्व सरपंच विजयपाल, पूर्व शिक्षक जगराम सिंह, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, हीरालाल, रघुबीर सिंह, मुख्य शिक्षक देशराज यादव, मुख्य शिक्षक रामनिवास यादव, सुमित्रा,रामरति, राममूर्ति सहित आस पास के भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद थे।
भूरी देवी अपने पीछे दो पुत्र देशराज एवं रामनिवास, तीन शादीशुदा पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका परिवार गांव कोटिया में ही जीवन यापन कर रहा है तथा उनके पुत्र शिक्षक बतौर सेवा कर रहे हैं।
शोक जताया--
आखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य शिक्षक व सोशल एक्टिविस्ट डा राजेश उन्हाणी ने स्वतंत्रता सेनानी स्व कन्हीराम की वीरांगना भूरी देवी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भूरी देवी का हमारे बीच से चले जाना अपूरणीय क्षति है। वे बहुत कर्मशील प्रवृत्ति की महिला थी और वे अंतिम समय तक देश व समाज की सेवा करने का सन्देश देती थी।
कौन थे राव कन्हीराम--
 कनीना से तीन किमी दूर अहीर बाहुल्य गांव कोटिया में 11 जनवरी 1925 को जन्में कम शिक्षित किंतु देश सेवा का जज्बा लिये हुये थे। 12 फरवरी 1940 को महज 18 वर्ष की उम्र में ही रोयल इंडियन आर्मी में भर्ती हो गए किंतु जब इस आर्मी को जर्मन, सिंहापुर, मलाया, बर्मा आदि देशों में भेजा गया। उस वक्त विश्व युद्ध के दौर में जर्मन-जापान और ब्रिटेन का युद्ध चल रहा था। जब उन्होंने बर्लिन रेडियों से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का पहली बार भाषण सुना तो उनके मन में देश के लिए मर मिटने की तमन्ना जागृत हुई।
  पांच जुलाई 1943 को जब आजाद हिंद फौज की स्थापना सिंहापुर में रास बिहारी बोस एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने मिलकर की तो उनकी  इच्छा इसी फौज में भर्ती होने की प्रबल हो गई। फलस्वरूप वे रायल इंडियन आर्मी से बगावत करते हुए वे आजाद हिंद फौज में दल बल के साथ शामिल हो गए और नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद करने की कसम उठाई।
  जब आठ अप्रैल से 14 अगस्त 1945 को ब्रिटिश सेना एवं आजाद हिंद फौज के बीच चल रहा था तो राव कन्हीराम के हाथों पर गोला बारूद के छर्रे लगे और हाथों की अंगुलियां खत्म हो गई। ब्रिटिश सेना ने छह व आठ अगस्त 1945 को जापान के दो शहरों हिरोशिमा एवं नागासाकी पर बम गिराए गए तो सब कुछ तबाह हो गया और राव कन्हीराम सहित आईएनए के सभी सैनिक कैद कर लिए गए। उन्हें रंगून एवं जिगरकछ की जेलों में भेजा गया जहां अनेकों यातनाएं सहन करनी पड़ी। उनको बस एक ही इच्छा थी कि देश आजाद हो।
  11 जून 1946 राव कन्हीराम को जिगरकछ जेल से रिहा कर दिया गया। आखिरकार 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो उनका सपना पूरा हुआ किंतु नेताजी की कमी खलती रही। राव कन्हीराम गांव आ गए और शेष जीवन देश एवं नेताजी की सोच में बिताने लगे। 15 अगस्त 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें ताम्र पत्र एवं 500 रुपये सम्मान पेंशन देकर उनका सम्मान किया।
   11 जून 1946 को राव कन्हीराम आजाद हिंद फौज से गांव कोटिया आए और शेष जीवन जनसेवा में बीताया। वे कोटिया के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी थे। वे हर समय सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाते थे। उन्होंने नेताजी के नाम से कोटिया के विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस खेलमंच का निर्माण करवाया। अंतत: दो जनवरी 2001 को वे भारत मां की गोद में सदा सदा के लिए सो गए। उनके नाम से गांव में स्टेडियम का निर्माण करवाया गया है तथा उनका स्मारक भी बना हुआ है।
फोटो कैप्शन 2: भरी देवी को मुखाग्रि देते उनके पुत्र देशराज एवं रामनिवास
         3: नायब तहसीलदार सत्यपाल पुष्प चक्र अर्पित करते हुए
         4: पुलिस भूरी देवी को सशस्त्र ण्ुकाकर सलामी देते हुए
  साथ में भूरी देवी पीपी फोटो




भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान
***********************************************
************************************
*************
कनीना। कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में हिंदी दिवस पर भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक कंवरसेन वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैैठक में जहां हिंदी विषय पर विचार व्यक्त किये वहीं भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
  इस मौके पर भारत माता की तस्वीर समक्ष पुष्प अर्पित कर हिंदी का हर जन की भाषा एवं मधुर भाषा बताया गया। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर भोजावास मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर मामन यादव ने दौंगड़ा अहीर में विभिन्न पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह , पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह,  हरियाणा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली  विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताया।
  उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष भोजावास बनाने पर एक जिम्मेदारी का पद दिया है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा। भाजपा पार्टी को  देश, प्रदेश, जिला महेंद्रगढ़ में मेहनत करके सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  के द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी सदस्य एक परिवार के सदस्य हैं।  उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मतुनीलाल साहब, अतर सिंह कैमला, कंवरसेन वशिष्ठ,मामन प्रधान, हनुमान यादव,लख्मीचंद चौहान सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का कनीना में सम्मान करते हुए कंवरसेन वशिष्ठ।


कालेज में 11 जनवरी को लगेगी वैक्सीन
******************************************
************************************
******
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में मंगलवार दिनांक 11 जनवरी 2022 को 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि जिस भी नागरिक ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है उन्हें तुरंत वैक्सीन लगवाने चाहिए तथा महामारी से  बचते हुए समाज को जागरूक करना चाहिए। विद्यार्थी राष्ट्र की धरोहर है तथा देश की अमूल्य संपदा है। इन्हें सुरक्षित रखना हम सबका ही कर्तव्य है। अत: समय रहते हम सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए।




11 जनवरी को सेहलंग तथा मालड़ा में बिजली सप्लाई रहेगी बंद
*******************************************************
***********************************
*********************
***********************************************************
कनीना। 11 जनवरी को 400 केवी धनौंदा पावर हाउस से चलने वाली 33 केवी सब स्टेशन से मालड़ा एवं सेहलंग गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। रामरतन शर्मा इंचार्ज 132 केवी पावर हाउस पाली ने बताया कि पाली पावर हाउस से चलने वाली 33 केवी सबस्टेशन जाट तथा 33 केवी सब स्टेशन पाली की बिजली बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक लाइन व पावर हाउस बिजली उपकरणों की मरम्मत के चलते बंद रहेगी।




बेेवल में पेयजल की समस्या को लेकर लगाना चाहा जाम पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची
*****************************************************************
************************************
*******************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बेवल में 4 दिनों से पेयजल सप्लाई न होने से ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर जाम लगाने की तैयारी कर ली किंतु पुलिस को भनक पड़ते ही मौके पर पहुंच गई जिसके चलते जाम नहीं लग पाया। जाम लगने से पहले पुलिस ने उनको समझा बुझाकर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार बेवल गांव में  4 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही थी। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को इस संबंध में सूचना दे दी थी लेकिन कोई कार्रवाई न करने से ग्रामीण रोष में थे और दोपहर पश्चात जाम लगाने की तैयारी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर जाम लगाने से बचा लिया।




26 जनवरी तक रहेंगे स्कूल कालेज बंद
******************************************
***********************************
**********
,कनीना।  हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूल तथा कॉलेजों को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा जिसमें स्कूल व कॉलेज आगामी परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा 3 से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था।




हत्या करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
करीब डेढ़ साल पहले कनीना क्षेत्र में की थी हत्या
आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया, सख्ती से की जाएगी पूछताछ
*************************************************************
************************************
***************************
कनीना। कनीना थाना की पुलिस टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अमित उर्फ मितवा वासी धनौंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को जयपुर क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपित ने करीब डेढ़ साल पहले धनौंदा निवासी संजय की हत्या कर दी थी। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना थाना की पुलिस टीम को कनीना क्षेत्र में नवंबर 2020 में धनौंदा गांव की बणी में एक डैड बॉडी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच की और देखा कि शव की हालत क्षत थी, जिसे शायद जानवरों द्वारा क्षत विक्षत किया गया था। इस पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर 174 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन शव के क्षत विक्षत होने कारण मृत्यु के कारणों का पता नही लगाया जा सका। आरोपित ने डेढ़ साल बाद कबूल किया कि उसने संजय वासी धनौंदा की हत्या की थी। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कनीना थाना प्रबंधक संतोष कुमार की शिकायत पर थाना कनीना में हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कनीना थाना प्रबंधक ने शिकायत में बताया कि उन्हें थाना सिंधी कैंप जयपुर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अमित उर्फ मितवा वासी धनौंदा ने कबूल किया है कि उसने करीब डेढ़ साल पहले एक व्यक्ति संजय वासी धनौंदा की हत्या कर दी थी और इस बारे में किसी को नहीं बताया। इस पर कनीना थाना की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जयपुर से आरोपित अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उनका आपस में झगड़ा हो गया था और इस पर उसने संजय की हत्या कर दी थी। मामले में पूछताछ के लिए और वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने के लिए आरोपित को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटा कैप्शन 5: पकड़ा गया अमित उर्फ मितवा कनीना पुलिस में।




 
35 लोगों को







दी गई बूस्टर डोज
*****************************************
*******************************************                  
 कनीना। कनीना और आसपास विभिन्न सरकारी स्कूलों में जहां कोरोना रोधी वैक्सीन लगाए जाने का सिलसिला जारी है वहीं कनीना के उप-नागरिक अस्पताल में 290 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई। इसके अतिरिक्त जहां 10 जनवरी से 60 प्लस लोगों को तथा फ्रंटलाइन के लोगों को बूस्टर डोज देना शुरू कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 60 प्लस तथा हेल्थ वर्कर को मिलाकर 35 बूस्टर डोज दी गई जिनमें पांच हेल्थ वर्कर है तथा 30 जन 60 प्लस के शामिल किए गए हैं।

Sunday, January 9, 2022

 
बंद घर में लाखों रुपए की हुई चोरी, मामला दर्ज
*********************************************
**********************************************
************************************
***********
 कनीना। कनीना मंडी में बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई और लाखों रुपये का सामान एवं आभूषण ले उड़े। कनीना मंडी के वार्ड आठ की अनीता ने कमीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अनीता एक जनवरी को अपने परिवार सहित गरुग्राम मायके गई हुई थी। 7 जनवरी को उनका लड़का हेमंत करीब एक बजे घर आया तो घर का मुख द्वार खुला मिला। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था जिसकी सूचना उन्होंने अपनी मां को दी। मायके से अनीता घर आई तो चोरी का पता चला। अज्ञात चोर एक एलइडी, सोने की चेन, मंगलसूत्र,सोने के टोपस आदि गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




21 बोतल शराब सहित पकड़ा
-दूसरे मामले में 8 बोतल देसी शराब बरामद की
*******************************************
*************************************
*********
संवाद सहयोगी,कनीना। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर छापा मारकर एक नौजवान को प्लास्टिक के कट्टे में 21 बोतल देसी शराब पकड़ी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रवि नामक व्यक्ति सीहोर में अवैध शराब बेचता है। वह छीथरोली-गाहड़ा रोड से आएगा। पुलिस ने नाकाबंदी की एक लड़के को अपने कंधे पर एक कट्टा प्लास्टिक लिए हुए आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर उससे  पकड़ कर उससे 21 बोतल देसी शराब बरामद की। मामला दर्ज कर लिया है।
उधर उधर कनीना में अवैध शराब बेचता हुआ बलवंत नामक एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है जिससे 8 बोतल शराब बरामद की। पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली कि बाबा मोलडऩाथ मंदिर कनीना के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। कनीना पुलिस ने छापामारी की तो एक व्यक्ति सफेद रंग के कट्टा रखकर शराब बेच रहा था। कनीना पुलिस ने बलवंत निहालोठ,बुहाना राजस्थान के व्यक्ति से 8 बोतल देशी शराब पकड़ी।  उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





कालेज में 11 जनवरी को लगेगी वैक्सीन
*****************************************
************************************
*****
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में मंगलवार दिनांक 11 जनवरी 2022 को 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि जिस भी नागरिक ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है उन्हें तुरंत वैक्सीन लगवाने चाहिए तथा महामारी से  बचते हुए समाज को जागरूक करना चाहिए। विद्यार्थी राष्ट्र की धरोहर है तथा देश की अमूल्य संपदा है। इन्हें सुरक्षित रखना हम सबका ही कर्तव्य है। अत: समय रहते हम सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए।
    



 4 दिनों में हुई 22 एमएम बारिश
-शीत लहर बढ़ी
***************************************
*************************************
******
 कनीना। कनीना क्षेत्र में विगत 4 दिनों से 22 एमएम बारिश होने के बाद अब शीत लहर बढ़ गई है। शीतलहर के चलते जहां दुकानदार, किसान, मजदूर सभी आग का सहारा लेते देखे गये वहीं ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। दोपहर बाद रविवार को कुछ समय सूरज नजर आया बाकी दिन सूरज के दर्शन भी नहीं हो पाये। जहां किसानों का कहना है कि अगर अब खुल मौसम खुल जाएगा तो बेहतर फसल पैदावार के आसार बन जाएंगे। ऐसे में अब किसान मौसम खुलने की लगाए बैठे हैं।





कनीना मंडी के शिविर में उठाया 117 लोगों ने लाभ
*****************************************************
************************************
***************
 कनीना। कनीना मंडी की शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 46वां हृदय रोग एवं नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 117 लोगों ने दूरदराज से आकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर मेट्रो अस्पताल एवं हृदय रोग संस्थान जो शिविर प्रारंभ से ही सेवा देता रहा है, के डॉक्टर राहुल सिंगला ने पूरी टीम के साथ सेवाएं दी। हृदय रोग विशेषज्ञ डा आरबी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार ने विभिन्न लोगों की आंखों  चेक की वहीं नेत्रों से संबंधित विभिन्न जांच कर दवाएं वितरित की।  इस अवसर पर रोगियों को मुफ्त में दवाएं एवं चश्में वितरित किये तथा हृदय रोगियों का की शूगर, इसीजी, बीपी आदि की जांच की। सेवा भारती के  योगेश अग्रवाल ने बताया यह शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है और अब तक 46 शिविर आयोजित कर नाम कमाया हैं। यही नहीं आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाती है।
उन्होंने बताया कि मेट्रो अस्पताल रेवाड़ी के यूनिट हेड प्रताप यादव स्वयं उपस्थित रहे तथा उनके साथ अस्पताल के प्रबंधक त्रिभुवन कौशिक कोमल, परवीना, अमित, सुमित तथा डा आरबी यादव अस्पताल के डा तेजपाल सिंह , भारती कनीना के उपप्रधान नरेश शर्मा पार्षद, सह कोषाध्यक्ष अमित, राकेश, योगेश अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, दयाराम एवं जगदीश आचार्य सहित अनेक जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 1: रोगियों की जांच करते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सिंगला।



नसीहत-
 हमें कोरोना महामारी की तो विद्यार्थियों को डालनी होगी आनलाइन पढ़ाई की आदत-डा राजेंद्र यादव
******************************************************************************
************************************
******************************************
संवाद सहयोगी,कनीना। जिस प्रकार जानकार कहने लगे हैं कि हमें कोरोना महामारी के साथ जीने की आदत डालनी होगी, ठीक उसी प्रकार विद्यार्थियों को आनलाइन पढऩे की आदत डालनी होगी। ये विचार पूर्व डिप्टी डीइओ एवं शिक्षा निदेशक यूरो ग्रुप आफ एजूकेशन डा राजेंद्र सिंह यादव ने यहां व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार सबसे पहले स्कूल और कालेजों को बंद करती है, जिससे लोग समझ लें कि उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल  का पालन करना होगा। जब बच्चे आनलाइन आ जाते हैं तो उनके हाथ में मोबाइल आना भी  स्वाभाविक है। आनलाइन शिक्षा घर पर पढऩे का अच्छा साधन है। विद्यार्थी कोविड-19 के समय में घर पर ही अपनी पढ़ाई को इस माध्यम से जारी रख सकते हैं परंतु दूसरी तरफ इस आनलाइन एजुकेशन की परेशानियां भी हैं। इस समय 3 वर्ष के बच्चे से लेकर स्कूल, कालेजों तक जाने वाले बच्चे भी खाना खाते वक्त फोन पर व्यस्त हैं। अगर अभिभावक उनसे मना करते हैं तो या तो वो जिद पकड़ लेते हैं या फिर छिपकर फोन चलाते हैं। देश-विदेश में न जाने कितने ही बच्चे इस लत के शिकार हो चुके हैं। यह एक गंभीर समस्या है जो प्रत्येक माता-पिता के लिए चुनौती बनी हुई है। आज के दौर  में अगर घर में फोन और टीवी न हो तो वह परिवार पुराने जमाने का माना जाता  है और अगर हो तो युवाओं के लिए यह एक नशा बन जाता है जो कि उनको आनलाइन एजुकेशन के साथ इंटरनेट के जरिए मिलता है। इसके लिए हम केवल बच्चों को ही दोषी मानकर नहीं चल सकते बल्कि पूरे समाज को बहुत समझदारी से इसके उपयोग को समझना होगा। आज बहुत से युवाओं को घंटों व्हाट्सएप, फेसबुक , ट्विटर तथा अन्य सोशल प्लेटफार्मों पर  बतियाते हुए देखा जा सकता है। समझ में नहीं आता कि वे किससे बात करते हैं। शादीशुदा लोगों को भी इसकी  ऐसी लत लगी है कि इससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं। हमारा यह भी मानना है कि इसके कुछ उपाय भी हैं जो सहज रूप से इस समस्या से निजात दिला सकें। माता-पिता और अभिभावकों से कहना चाहेंगे कि सबसे पहले इस समस्या को समस्या मानें। अगर इसे समस्या मानेंगे तो समाधान भी खोजे जाएंगे।  उनका कहना है कि बच्चों के साथ समय बिताएं ताकि उनको आपके साथ का आनंद अन्य प्रलोभनों से दूर रख सके। वह समस्या जो फोन को हाथ में लेते ही उनको घेर लेती है, उसे धीरे-धीरे समझाएं। बच्चों को समस्या होने से पहले ही उन लोगों से मिलवाएं जो काउंसलिंग में एक्सपर्ट हैं। बच्चों को अच्छी पुस्तकें पढऩे और कहानियां लिखने की ओर अग्रसर करें। बच्चों को यह भी समझाएं कि वह हमारे लिए और इस  समाज के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
फोटो कैप्शन: डा राजेंद्र सिंह यादव





मिले 3 कोरोना संक्रमित
********************************************
************************************
*********
 कनीना। कनीना क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनको हाम आइसोलेट कर दिया गया है।
 मिली जानकारी अनुसार झाड़ली में एक महिला तो मोहनपुर और सीहोर में एक-एक पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हाथों को नियमित साफ करना, दो गज की दूरी बनाए रखें, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। बचाव में ही बचाव संभव है।












विश्व हंसी दिवस 10 जनवरी को
- महामारी में सिमट गई है लोगों की हंसी
********************************************************
************************************
*******************
 कनीना। 10 जनवरी को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है किंतु विगत 2 सालों से कोरोना महामारी ने लोगों की हंसी छीन ली है। लोग चाहे वह किसान है या विद्यार्थी या फिर आमजन व अधिकारी है सभी के चेहरे की हंसी गायब हो गई है। महामारी ने कुछ लोगों की तो नींद हराम कर दी है। यद्यपि 2 वर्ष पहले जब कोरोना का नाम सुनते थे लोग ऐसे डरते थे कि मौत सामने आ गई है किंतु धीरे-धीरे लोगों ने महामारी के साथ जीने की कुछ आदत डाल ली है। अब कोरोना संक्रमित आने पर इतने अधिक परेशान नहीं होते जितने प्रारंभ में होते थे। विश्व हंसी दिवस पर जहां खुलकर हंसने की इच्छा होनी चाहिए वहां अब लोग हंसते कम नजर आते हैं। भागदौड़ की जिंदगी के चलते धन कमाने की इच्छा व लालसा के चलते लोग खाना, पीना, सोना व हंसना सब कुछ भूलते जा रहे हैं। यही कारण है कि विश्व हंसी दिवस विश्व रोना दिवस में बदलता जा रहा है।
एक ग्रहणी सुबह उठकर परेशानी में नजर आती है तो एक व्यापारी भी आज के दिन रोता नजर आता है। उसके पास खाने पीने की फुर्सत भी नहीं होती बल्कि वह धन कमाने की सोचता नजर आता है किंतु उस काम में भी महामासारी आफत बन गई है। चाहे आज के विद्यार्थी से पूछा जाए तो उसकी शिक्षा और हंसी महामारी में दफन होती जा रही है, यदि किसान से पूछा जाए तो वह भी महामारी की बात कहता और मजदूरों की हालात तो बहुत खस्ता है। विश्व दिवस पर आज भी कुछ लोग हंसने की बात कह रहे हैं। हंसी से सभी रोग दूर हो जाते हैं। बाबा रामदेव भी खुलकर हंसने की बात कहते हैं। पर लोग हंसना तो चाहते हैं परंतु चेहरे पर परेशानी नजर आती है। बल्कि रोने को लालायित रहते हैं।
आशी दिवस पर क्या कहते हैं लोग-
कनीना के महेश कुमार व्यवसायी का कहना है कि अपनी रोटी रोजी कमाने के लिए भागदौड़ इतनी बढ़ गई है कि हंसना भूल गए हैं। परिवार के साथ मिल बैठकर 2 मिनट का समय मुश्किल से मिल पाता है बाकी दिन भर भागदौड़ जारी रहती है। परिणाम यह निकलता है कि इंसान हंसने की बजाय परेशान अधिक है। उन्होंने बताया कि जब से महामारी फैली है तब से हंसना भूलते जा रहे हैं। उनका कहना है कि कभी दूसरी लहर तो कभी तीसरी लहर और इस प्रकार हंसना गायब हो गया है।
 विद्यार्थी अमीश कुमार का कहना है कि उनकी पढ़ाई प्रभावित हो गई है। बाहर निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में हंसना बहुत कठिन हो गया है। कभी स्कूल में जाते वक्त हंस लिया करते थे परंतु महामारी ने स्कूल भी बंद करवा दिए हैं। ऐसे में हंसी कोसों दूर नजर आती है। हंसी बाजार में भी नहीं मिलती कि खरीद लिया जाये।
किसान सूबे सिंह का कहना है कि महामारी के चलते उन्हें अपने घरों में दुबके रहना पड़ता है। कभी खेतों में हल चलाते वक्त दुख सहन करके पेड़ की छांव में हंस लेते थे तो कभी परिवार के संग मिल बैठकर मुस्कुरा लेते थे किंतु अब तो महामारी का शोर मचा है। हंसना बहुत कठिन हो गया है। ऐसे में विश्व हास्य दिवस पर हंसना नहीं बल्कि रोना आ रही है।
कवि महेंद्र शर्मा का कहना है कि कभी काव्य के माध्यम से हुए हंस लेते थे, हास्य कविताएं  लिखते थे जिसे खुद भी हंसना पड़ता था परंतु जब से महामारी चली है तब से काव्य में भी महामारी झलकती है और हंसी गायब हो गई है। उनका कहना है कि अब तो महामारी जब तक खत्म नहीं हो जाती तब तक हंसना दूभर हो गया है।
 फोटो कैप्शन:सूबे सिंह किसान,अमीश कुमार विद्यार्थी, महेश बोहरा व्यवसायी, महेंद्र शर्मा कवि।

Saturday, January 8, 2022



कनीना क्षेत्र में किसानों की समस्या बने आवारा पशु
-रातभर जागकर कर रहे हैं फसलों की सुरक्षा
***********************************************
*******************************************
************************************
**************
कनीना। कनीना क्षेत्र में आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चाहे खेतों में लहलहाती फसलों को देखकर किसानों के चहेरे खुशी से चमक उठते हो किंतु जब आवारा जंतु आते हैं तो उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। खेतों में खड़ी रबी की फसल को चट करते पशुओं के आंतक से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा हैं। जानवरों के नुकसान से बचने के लिए किसान रातभर खेतों में पहरेदारी काट रहे हैं। रात के समय मवेशियों के झुण्ड के रूप में खेतों में घुस कर फसलों को चट कर रहे हैं।
किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या का आकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।  ये आवारा जंतु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाने से भी बाज नहीं आते।
मौका मिलते ही ये आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों में घुस जाते हैं और फसलों को खराब कर देते हैं। वहीं फसल खड़ी खेतों में ही ये पशु मौज मस्ती करते हैं। जिसके कारण फसल खराब होती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इन आवारा पशुओं में नील गाय मुख्य रूप से शामिल हैं। खेतों में खड़ी फसल के लिए ये आवारा पशु नुकसान दायक साबित हो रहे हैं तो किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें रात के समय खेतों में सिंचाई का काम करना पड़ता है। वहीं फसलों के बचाव के लिए पहरा भी देना पड़ता है। ऐसे समय में खेत में किसान अकेला होता है।  कुछ किसान तो फसलों की सुरक्षा के लिए रखवाले भी छोड़ रहे हें जो फसल पैदावार में से अपना हिस्सा लेकर जाते हैं।
फोटो कैप्शन 8: आवारा पशु जो खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।




बीजेपी कार्यालय में बैठक संपन्न
*************************************
***********************************
*
कनीना। शनिवार को बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मामन सिंह दौंगड़ा अहीर को भारतीय जनता पार्टी के भोजावास मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। तथा शक्रवार को महेंद्र सिंह ठेकेदार को भोजावास भाजपा किसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। दौंगड़ा अहीर क्षेत्र के लोगों ने मामन सिंह प्रधान व महेंद्र सिंह ठेकेदार को बधाई दी। इस अवसर पर मामन सिंह प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व डिप्टी स्पीकर बहन संतोष यादव, प्रोफेसर रामविलास शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर लख्मीचंद जिला महामंत्री, मुनीलाल शर्मा वरिष्ठ बीजेपी नेता, करण सिंह पहलवान, प्राचार्य जयवीर सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, महेंद्र सिंह ठेकेदार, वीर सिंह वाइस प्रिंसिपल, प्रकाश चंद दिनेश पँच ,अशोक पंच  सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 9: भाजपा के नये पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवाते भाजपा नेता।              





  अनिल यादव को भाजपा किसान मोर्चा के बने जिला उपाध्यक्ष
***************************************************
************************************
*******
कनीना। कनीना में कनीना व आसपास के क्षेत्र के लोगों  ने अनिल यादव को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर लोगों ने अनिल कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया वही लड्डू भी बांटे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वो पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। इस मौके पर सवाई सिंह, मोहन सिंह पार्षद सहित विभिन्न जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 5: अनिल कुमार को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनने पर लड्डू बांटते हुए।



त्वरित गति से हो रहा है नहर का भूमिगत करने का कार्य
****************************************************
************************************
*********
 कनीना। लंबे समय से अधर में लटके रहने के बाद आखिरकार रामपुरी माइनर को अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग के बीच भूमिगत करने का कार्य त्वरित गति से चल रहा है। जल्दी संपन्न होने की उम्मीद है। भूमिगत करके इसके ऊपर से बाईपास निकाला जाएगा। अटेली और रेवाड़ी दोनों ही मार्गों को आपस में जोड़ देगा तथा बस स्टैंड की भीड़ वाले स्थानों की बजाय नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, दिल्ली आदि जाने का सीधा मार्ग और छोटा मार्ग बन जाएगा।
   नहर की भूमिगत करने की कार्रवाई से किसान कृष्ण कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि ने खुशी जताई और कहा कि नहर के दूसरी तरफ जाने के लिए अब उन्हें सीधा मार्ग मिल जाएगा। अब तक नहर के दूसरी तरफ अपने खेतों में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी तथा दूर दराज घूमकर जाना पड़ता था अब सीधे ही जा सकेंगे। इस नहर को भूमिगत करने के लिए जहां एक बार कार्य बंद करना पड़ा था क्योंकि क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि नहर की जमीन के बीचो-बीच पाइप दवाई जाए जिससे दोनों तरफ बराबर का रास्ता बन जाएगा। इसी बात को लेकर के एक बार शुरू हुआ काम रोक दिया गया था किंतु आखिरकार अब नए सिरे से भूमि की पैमाइश करके भूमिगत करने का कार्य त्वरित गति से जारी है। जल्द ही पूरा हो जाएगा।
फोटो कैप्शन 6: नहर के भूमिगत करने की, की जा रही कार्रवाई।




महामारी रोकने के लिए किए जा रहे व्यापक प्रबंध
***********************************************
************************************
******
 कनीना। कनीना उप- नागरिक अस्पताल में हमारी के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। अब तो होम आइसोलेट करने पर जहां होम आइसोलेट का थैला दे दिया जाता है। इसमें दवाइयां, आक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती है। इस प्रकार मरीज स्वयं दवाई ले सके। कनीना अस्पताल में जहां सभी प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की महामारी से निपटा जा सके।
89 कोरोना रोधी डोज दी गई-
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को 89 कोरोना रोधी वैक्सीन शनिवार को दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को ये वैक्सीन दी गई हैं।
फोटो कैप्शन 7: होम आइसोलेशन का थैला ले जाते हुए कोरोना संक्रमित।


 
 प्लाट में घुसकर की मार पिटाई
- चार के विरुद्ध में किया मामला दर्ज
************************************
************************************
******
कनीना। सेहलंग गांव में एक प्लाट पर घुसकर मार पिटाई में तीन व्यक्ति घायल हो गये। अमित नामक व्यक्ति की शिकायत पर 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार सुभाष, जनार्दन उर्फ सोनू, दिव्या एवं सुनीता चारों अमित के प्लाट पर घुसे। जनार्दन के हाथ में चाकू था, जनार्दन ने अमित के सिर पर वार किया और उसे घायल कर दिया। बाकी सभी ने अमित के भाई विनय तथा अमित की मां अनीता को लाठी-डंडों से पीटा। घायल अमित को कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के सुनीता व जनार्दन को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रैफर कर दिया। कनीना पुलिस ने अमित की शिकायत पर 4 लोगों सूभाष, दिव्या, सुनीता एवं जनार्धन उर्फ सोनू के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कनीना मंडी में जांच शिविर 9 को
********************************
**********************************
****
 कनीना। 19 जनवरी को कनीना की लाला शिवलाल धर्मशाला, नजदीक रेलवे स्टेशन में सेवा भारती की ओर से आयोजित 46वां विशाल निशुल्क हृदय, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में हृदय रोगों संबंधित, नेत्र रोगों की जांच के ंिलए डाक्टरों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया इस बार डा राहुल सिंगला हृदयरोग विशेषज्ञ,डा नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ पहुंच रहे हैं। यहां परामर्श, इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर आदि की निशुल्क जांच की जाएगी। हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।


क्षेत्र में हुई 18 एमएमए बारिश
-चार दिनों से दिनभर छाये रहते हैं बादल
*******************************************
**********************************
*******
 कनीना। कनीना क्षेत्र में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। चार दिनोंसे लगातार बादल छाये हुये हैं। बुधवार को चार एमएम बारिश हुई थी और शनिवार को 18 एमएमए बारिश हुई है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुये हैं जिसके चलते सर्दी कम महसूस हुई।
 उल्लेखनीय है कि मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सर्दी, कभी गर्मी, कभी दिन में धूप खिलती है तो कभी पाला पड़ता है और लगातार मौसम बदलाव पर किसान नजर जमाए हुए हैं। पहला अवसर ही नहीं विगत वर्ष भी इसी प्रकार का मौसम बदलाव होता रहा है। फसलों को लाभ होने का अंदेशा बन गया है।  
मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा है।इस वर्ष धुंध महज चार दिन ही पड़ी है।। किसानों का कहना है कि यूं ही मौसम चलता रहा तो रबी फसलों को लाभ मिलेगा।
 बहरहाल खेतों में बेहतर फसल लहलहा रही है और किसान प्रसन्न हैं। सबसे अधिक सरसों उगाई है तत्पश्चात गेहूं उगाया गया है। किसान बार बार अपनी फसलों को निहार रहे हैं।
  उधर बरसात के चलते सड़क मार्गों एवं निचले स्थानों पर बारिश का जल जमा हो गया है। वाहन बारिश से होकर गुजर रहे हैं। कुल मिलाकर सर्दियों में यह तीसी बार बारिश हुई है जिसका फसलों पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा।
फोटो कैप्शन 01: सड़क किनारे बारिश का जमा पानी।




सर्वश्रेष्ठ युवा पुर







स्कर के लिए चुने गये कनीना के दीपक वशिष्ठ
*****************************************************
*******************************************************
कनीना। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग नारनौल व खेल मंत्रालय हरियाणा सरकार द्वारा इस बार  जिला युवा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए कनीना के युवा समाजसेवी दीपक कुमार वशिष्ठ का चयन किया गया। युवा कार्यक्रम विभाग व खेल मंत्रालय द्वारा हर साल जिले के एक युवा को इस प्रकार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार उस एक युवा को दिया जाता है जिसने सामाजिक कार्यों व जनहित में नि:स्वार्थ होकर अपनी सेवाएं दी हो। इसी के तहत दीपक कुमार वशिष्ठ को वर्ष 2020-21 के लिए चयन किया गया है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 20000 रुपये की राशि व प्रमाण पत्र युवा कार्यक्रम व खेल विभाग हरियाणा सरकार की तरफ से दिया जाएगा। यह पुरस्कार जल्द ही मिलेगा। उनका नाम आने से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार वशिष्ठ पिछले 11 सालों से सामाजिक कार्यों कर रहे हैं। दीपक कुमार वशिष्ठ महेंद्रगढ़ की रहने वाली राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मंजू कौशिक को अपना प्रेरणास्रोत मानते हुए विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता सुरेश कुमार वशिष्ठ, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मंजू कौशिक और लेक्चरर डॉ. दलबीर सिंह आदि को दिया।
फोटो कैप्शन: दीपक वशिष्ठ


Friday, January 7, 2022

 
 नौकरी के नाम पर ठगे 1.40 लाख, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
************************************************************
********************************/****************************
************************************
************************
 कनीना। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर कनीना के एक युवक से 1.40 लाख रुपये ठग लिये।  कनीना के वार्ड नंबर 10 के साहिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार साहिल ने मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए नेवी की मेल पर अपने आंकड़े एवं मेल आईडी भेजी थी। नेवी की मेल आईडी को राम कुमार उर्फ राम सिंह चलाता है। साहिल का बायोडाटा मिलने के बाद उन्होंने साहिल से संपर्क किया कि वह उन्हें मर्चेंट नेवी नौकरी लगवा सकता है। उन्होंने 1.40 लाख मांगे पैरादीप उड़ीसा में आने की बात कही। उन्होंने आनलाइन पैसे भेजने की बात कही जिस पर दो सितंबर 2021 को साहिल ने राम कुमार उर्फ राम सिंह के  आईसीआईसीआई बैंक की जोधपुर शाखा में 1.40 लाख रुपये जमा करवा दिए। 2 सितंबर 2021 को साहिल इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से भुवनेश्वर पहुंचा जब उन्होंने आरोपित से संपर्क किया तो आरोपित ने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार फोन करने पर भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ और समाधान न निकलने पर उन्हें वापस घर आना पड़ा। इस प्रकार उनके ऑनलाइन फोन पे के द्वारा 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उनकी शिकायत पर राम कुमार उर्फ राम सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





पिक अप ने अल्टो गाड़ी को मारी टक्कर ,एक घायल, मामला दर्ज
******************************************************
***********************************
******************
 कनीना।  कनीना उपमंडल के गांव चेलावास के पेट्रोल पंप के पास अल्टो गाड़ी को सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे अल्टो गाड़ी चालक घायल हो गया। पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। गाड़ी चालक रामकिशन करीरा की शिकायत पर पिकअप चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार करीरा निवासी रामकिशन कोथल गांव से करीरा अपनी अल्टो गाड़ी से आ रहा था। जब वह चेलावास पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आगे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और टक्कर मारकर पिकअप गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल रामकिशन को कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंट्रल रेफर कर दिया। रामकिशन के स्वजन उन्हें रेवाड़ी एक निजी अस्पताल में ले गये जहां उनका इलाज करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार उनके पैर का ऑपरेशन चला। रामकिशन की शिकायत पर पिकअप चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।           






कोरोना की मार से शिक्षा के क्षेत्र में बिछडऩे लगे हैं विद्यार्थी
****************************************************
***********************************
******************
कनीना। करीब 2 वर्षों से कोरोना की मार झेलते हुए आखिरकार विद्यार्थियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पडऩे लगा है। शिक्षा जीवन का आधार और भविष्य बनाती है किंतु जब-जब कोरोना की मार पड़ी है स्कूल पहुंचा बंद किए गए हैं। विगत वर्ष तो परीक्षा भी विद्यार्थी कोरोना की मार झेलकर दे चुके हैं। हालात एक बार फिर से बदतर होते जा रहे हैं जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कुप्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा पाने के लिए नीट,क्लेट, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं यहां तक की नौकरी के लिए परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर-दराज तक गए हुए हैं। विगत वर्ष कोरोना की मार झेल कर इस वर्ष इस आशा के साथ गए हुये हैं  कि शायद कोरोना अब नहं आएगा किंतु तीसरी लहर दस्तक देती नजर आने लगी है। दूसरी लहर के बाद हालात अच्छे हो गए थे लेकिन एक बार फिर से कोरोना त्वरित गति से बढ़ रहा है। सर्दियों में हर वर्ष की कोरोना की मार झेलते रहे हैं और फिर से झेलनी पड़ सकती है।
कोरोना की मार हर वर्ग पर पड़ी है और किसी को कम नुकसान तो कुछ को भारी नुकसान झेला है। मजदूरों का भी पलायन होता रहा है। फिर से मजदूरों के माथे पर चिंता की रेखा स्पष्ट नजर आती है। अगर पूर्ण लॉकडाउन लगा तो फिर से इनको वापिस अपने राज्य में जाना पड़ेगा। इसी बात को लेकर मजदूर वर्ग बेहद परेशान नजर आ रहा है। उधर विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थी बिछड़ते चले जाएंगे। कहने को तो तीसरी लहर है लेकिन विद्यार्थी 30 वर्ष पीछे चले जाएंगे क्योंकि शिक्षा के बगैर विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में पड़ जाएगा, बहुत से तो ऐसे विद्यार्थी जिनकी नीव कच्ची रह जाएगी। परिणाम यह निकलेगा कि विद्यार्थी किसी प्रकार अपना भविष्य निर्धारित नहीं कर पाएंगे। विगत वर्ष आयोजित नीट की परीक्षा में सफल हुये विद्यार्थी अभी तक अपना कोर्स करने के लिए नहीं जा पाये हैं। अगर इसी प्रकार हालात चलते रहे तो सबसे अधिक कुप्रभाव विद्यार्थियों पर ही पड़ेगा क्योंकि पैसे तो कमाए जा सकते हैं लेकिन जो नीव कच्ची रह जाएगी उसको पक्की करना बहुत कठिन हो जाएगा। स्कूल संचालक तो पहले ही चिंता में डूब गए हैं कि स्कूल बंद हो गए तो फिर फीस तक नहीं मिल पाएगी। ऐसे में हालात यह है कि अभिभावक अपने बच्चों की चिंता में डूब जाएंगे।





जिला महेंद्रगढ़ में आये 6 नये कोरोना केस.
-एक्टिव केस हुए 28
***********************************************
************************************
***********
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 6 नये कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं।  कोरोना के 28 केस अभी भी एक्टिव हैं।  1859 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना सक्रमितों की सूची- 1 मोहल्ला राव का नारनौल-1
2 मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल -1
3 बैरावास-1
4 मोहल्ला खडख़ड़ी नारनौल -1
5. भूषण काला -1
6. मोहल्ला पड़ाव महेंद्रगढ़-1
 




ग्राामीण स्कूलों में भी हो विज्ञान प्रयोगशालाएं
-विज्ञान पद तक का अभाव है स्कूलों में
********************************************
************************************
**********
कनीना। ग्रामीण क्षेत्रों में मिडिल एवं उच्च विद्यालयों को सुसज्जित प्रयोगशालायुक्त करने की मांग बढ़ रही है। विज्ञान के युग में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान की प्रयोगशालाओं पर बल देना जरूरी बताया जा रहा है। अभी तक मिडिल स्कूलों में विज्ञान लैब पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अब तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दस सालों के बाद फिर से आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू कर दी हैं, ऐसे में लैब की जरूरत अधिक समझी जाने लगी हैं।
  हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश पूर्व सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि सरकार विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा दे रही है किंतु कई राजकीय वरिष्ठ, राजकीय उच्च एवं माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान तक के पद समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कनीना उपमंडल के दर्जनों मिडिल, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में े विज्ञान का पद भी स्वीकृत नहीं है जिसके चलते विज्ञान शिक्षण बेहतर ढंग से नहीं चल पा रहा है। यही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान की प्रयोगशाला का अभाव होने से भी परेशानी बढ़ रही है। बेरोजगार विज्ञान शिक्षकों की कोई कमी नहीं है।
  उधर विज्ञान शिक्षण को प्रयोगशाला के माध्यम से पढ़ाने की जरूरत होती है किंतु अधिकांश राजकीय माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला तक नहीं है। महज विज्ञान किट से काम चलाया जाता है। ऐसे में विद्यार्थी बगैर विज्ञान के उपकरणों से विज्ञान को बेहतर ढंग से नहीं सीख पा सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाएं जरूर स्थापित की जाए ताकि विज्ञान शिक्षण में रुचि बढ़ सके।
  उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षकों के पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए। अभी तक विज्ञान की पुस्तक का नाम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रख दिया है किंतु विज्ञान शिक्षकों के पद को तकनीकी घोषित करने की मांग को दफन किया जा रहा है। उन्हें प्रायोगिक भत्ता दिया जाए।



तीसरे दिन भी छाए रहे आसमान में बादल
-सूर्य देव के दर्शन हुये कभी कभार
***********************************************
***********************************
************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में दूसरे दिन भी मौसम फसल अनुकूल रहा। जहां गुरुवार को 4 एमएम बारिश हुई। किसान इस मौसम को फसल के अनुकूल बता रहे हैं। मौसम विभाग बूंदाबांदी की संभावना जता चुका है।
 इस वक्त सरसों और गेहूं की प्रमुख रूप से दो फसलें खेतों में खड़ी हुई हैं। किसान सूरत सिंह, महेंद्र कुमार, दमन सिंह, केशव आदि ने बताया कि मौसम फसल के अनुकूल बन गया है, बारिश होना फसल के लिए लाभप्रद होगा। लगातार दो दिनों से जहां बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं फसल लहलहा रही है। पल-पल मौसम बदल रहा है। इस वर्ष धुंध कम पड़ी है किंतु चार दिन पाला जमा है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
   इस वक्त होने वाली बारिश फसल के लिए लाभप्रद मानी जाती है क्योंकि इस वक्त फसल पकान पर नहीं पहुंची है। धरा पर दूर-दराज तक पीली सरसों नजर आती है।  जिस गति से फूल आ रहे हैं अगर वैसे ही फूल आते रहे तो जनवरी माह में अधिकांश फूल खत्म हो जाएंगे। तत्पश्चात फसल पकने लग जाएगी किसान सूबे सिंह, रोहित कुमार, देशराज आदि ने बताया कि फसल के लिए बूंदाबांदी लाभप्रद है यदि ऐसा ही मौसम चला तो फसल को अधिक लाभ होगा।




 सरकारी अस्पताल में नहीं दी जा रही पीसीएम टैबलेट
************************************************
************************************
*************
कनीना। कोरोना की वैक्सीन लगवाने वालों को कनीना के सरकारी अस्पताल में पेरासिटामोल टेबलेट नहीं दी जा रही। ब्रह्मानंद खिच्ची, रानी, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। कोवैसीन वैक्सीन लगाने और आरटीपीसीआर टेस्ट करने के बाद जब उन्होंने टैबलेट देने को कहा तो मौजूद स्टाफ ने बताया कि टेबलेट तो आपको बाहर से ही लेनी पड़ेगी। अस्पताल में तो टेबलेट आ ही नहीं रही।
हैरानी की बात है कि जब अस्पताल में पेरासिटामोल जैसी मामूली टेबलेट नहीं है तो दूसरी दवाओं का क्या हाल होगा? विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है।





पेयजल सप्लाई विभाग के भवन हुए नकारा
-1975 से चली आ रही है नकारा ऊंची टंकी
************************************************
***********************************
******************
कनीना। 21 दिसंबर 1975 को तत्कालीन कृषि मंत्री कर्नल महासिंह द्वारा कनीना की वाटर सप्लाई पेयजल केंद्र का उद्घाटन रेवाड़ी रोड पर किया था। तब से लेकर आज तक यह केंद्र पेयजल सप्लाई लगातार करता आ रहा है किंतु वाटर सप्लाई कर्मियों के लिए बनाये गये दो भवन/ क्वार्टर नकारा हो गए हैं, यही नहीं करीब 150 फुट ऊंची पेयजल टंकी एवं फिल्टर टैंक बेकार पड़े हैं। करोड़ों रुपए की लागत से पेयजल सप्लाई की टंकी, फिल्टर टैंक एवं कर्मियों के भवन पुराने समय की याद दिला रहे हैं। 1.800 लाख गैलन क्षमता वाला पेयजल केंद्र कनीना में 5 जून में पेयजल सप्लाई करता आ रहा है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए जयपाल सिंह प्रभारी ने बताया इस पेयजल केंद्र से पेयजल सप्लाई कनीना अस्पताल,मुख्य बाजार, कनीना कस्बा, ब्राह्मण मोहल्ला, संगम कॉलोनी और रेवाड़ी रोड पर होता आ रहा है। नहर पर आधारित पेयजल सप्लाई श्रीकृष्ण गौशाला कनीना के पास बनी हुई है जिससे कनीना मंडी तथा कस्बा के कुछ वार्डों में पेयजल सप्लाई होता आ रहा है। सिवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा नहर पर आधारित पेयजल योजना का उद्घाटन तत्कालीन मंत्री किरण चौधरी ने 22 मई 2011 को किया था।
1975 में कनीना में पेयजल के लिए भडफ़ गांव से पाइपों द्वारा जल लाकर कनीना में इकट्ठा किया जाता था जिसे सभी वार्डों में पहुंचाने के लिए ऊंची टंकी बनाई गई थी जो कुछ दिन भी नहीं चल पाई और वर्तमान में नकारा खड़ी हुई है। यही नहीं 2001 में कनीना के लोगों की प्यास बूझाने के लिए चार फिल्टर टैंक बनाए गए जो पानी को फिल्टर करके कस्बा वासियों की प्यास बुझाते थे आज वो टैंक भी नकारा हो गए हैं। 1975 में ही बने स्टाफ क्वार्टर आज नकारा हो चुके हैं ऐसे में यहां के कर्मचारी आंधी और बारिश में सर छुपाने के लिए परेशान नजर आते हैं। पेयजल की चारदिवारी खंडित हो चुकी है और किसी अपराधी के यहां प्रवेश करने से सुरक्षा प्रदान नहीं कर पा रही है।
नकारा क्वॉर्टरो को तोड़कर नए क्वार्टर बनाए जाने की मांग उठ रही है। वर्तमान में जहां पेयजल के लिए नहर पर आधारित फिल्टर होकर कुछ पानी स्टोर में जमा होता है। यही नहीं कुछ पानी डीप  बोर से लिया जाता है और समस्त कस्बा में सप्लाई किया जा रहा है।  वर्तमान में पेयजल सप्लाई की बनाई गई चारदीवारी भी कई जगह से टूटी पड़ी है।  पेयजल सप्लाई केंद्र में खड़े सूखे हुए पेड़ ,पुरानी पेयजल सप्लाई की वाटर टंकी और क्वार्टरों को नहीं हटाया तो किसी भी बड़ी अनहोनी होने से नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में पेयजल सप्लाई करने वाले कर्मी दबी जुबान से कह रहे है कि यहां अविलंब नए क्वार्टर निर्मित किए जाए।
वाटर सप्लाई केंद्र पर करीब 20 वर्ष पुराने फिल्टर टैंक दिखाई देते हैं जिन्हें बड़े-बड़े पेड़ पौधे खड़े हुए । किसी समय नहर का पानी आकर फिल्टर होता था और फिल्टर करके सप्लाई किया जाता था किंतु वर्तमान में नहर से सप्लाई पाइप ही बंद कर दी गई है तथा फिल्टर टैंक सरकार ने बंद करके त्वरित पेय जल शुद्धीकरण योजनाशुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 3: वाटर सप्लाई केंद्र पर 2001 में निर्मित फिल्टर टैंक नकारा पड़े फिल्टर टैंक
4 वाटर सप्लाई टैंक पर खड़ी नकारा टंकी
5: वाटर सप्लाई केंद्र पर नकारा क्वार्टर
 



  विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चला कोरोना रोधी टीके लगाने का अभियान
*************************************************************
**********************************
*********************
कनीना। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया जिसमें भोजावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्पेशल टीम ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने टीकाकरण करवाया। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को कोविड-19 से बचाव के सुझाव दिए और उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए संदेश दिया। सभी बच्चों ने स्वास्थ्य अधिकारियों ने अध्यापकगणों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और कहा कि हम सभी इस बीमारी से बचाव के लिए पूरे देश पूरी स्वास्थ्य टीम के साथ है और उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करेंगे और अपने परिवार जनों तथा अपने साथियों सहपाठियों सभी को कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के लिए कहेंगे।  विद्यालय के चेयरमैन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया कि उन्होंने हेरिटेज स्कूल में कोविड-19 टीकाकरण के लिए कैंप लगाकर टीकाकरण किया।
उधर एसडीएम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरोली में शुक्रवार को कोविड - 19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । कैंप के 15 से 18 आयुवर्ग के विद्यार्थियों को कोविड - 19 का टीका लगाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा दांगी ने बताया कि टीकाकरण कैंप में 191        विद्यार्थियों को कोरोना के टीके लगाए गए। टीकाकरण कैंप उप - प्राचार्य सत्यपाल यादव की अध्यक्षता में हुआ। टीकाकरण कैंप धनौंदा पीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने टीकाकरण किया। प्रधानाचार्य रेखा दांगी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमो का धन्यवाद किया। इस मौके पर संदीप, प्रवीण , प्रमिला आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: हेरिटेज स्कूल में कोरोना रोधी टीका लगाते हुए कर्मी।
02:एसडीएम स्कूल में कोरोना रोधी टीका लगाते हुए कर्मी।





कोरोना रो







धी टीकाकरण का किया एसडीएम ने निरीक्षण
**************************************************
***************************************************
कनीना। करोना महामारी को रोकने के लिए जगह-जगह लगाए जा रहे शिविरों में टीकाकरण का उप मंडल अधिकारी कनीना ने निरीक्षण किया। स्कूल एवं कालेज स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसमें शामिल कराने के निर्देश दिये। एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने कनीना एसडी स्कूल ककराला कनीना एवं उन्हाणी के कालेज में लगने वाले टीकाकरण का  उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना ने औचक निरीक्षण किया।
उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्टाफ व बच्चों को बताया की कोरोना महामारी व ओमीक्रोन को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इससे बचाव के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बनाई गाइडलाइन का पालन करते रहना चाहिए। क्योंकि इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना ही उचित है। उन्होंने यह भी बताया 13 से और 17 साल के बीच के सभी बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि यह टीकाकरण ही शरीर में में ऊर्जा भर देता है जिससे हमारे शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता आ जाती है और बड़े से बड़ा रोग भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाता। इसलिए हमें टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी बताया टीकाकरण के साथ-साथ सरकार व प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन भी हमें करते रहना चाहिए क्योंकि हमारे वेद और शास्त्रों में बहुत पहले से लिखा हुआ है कि जिस घर में शुद्धता होती है वहां कोई भी बीमारी नहीं आ सकती क्योंकि जहां शुद्धता होगी वहां बार-बार हाथ धोयेे जाएंगे, बर्तन साफ रखे जाएंगे, कपड़े साफ रखे जाएंगे तो उन में पनपने वाले रोगाणु स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं और उस घर में रहने वाले लोग सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर इनके साथ कालेज में स्कूल के अन्य स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 2: एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह किये जा रहे टीकाकरण की जानकारी लेते हुये।

Thursday, January 6, 2022

 
कोरोना रोधी टीकाकरण का किया एसडीएम ने निरीक्षण
************************************************
**************************************************
*********************************
*****************
कनीना। करोना महामारी को रोकने के लिए जगह-जगह लगाए जा रहे शिविरों में टीकाकरण का उप मंडल अधिकारी कनीना ने निरीक्षण किया। स्कूल एवं कालेज स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसमें शामिल कराने के निर्देश दिये। एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने कनीना एसडी स्कूल ककराला कनीना एवं उन्हाणी के कालेज में लगने वाले टीकाकरण का  उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना ने औचक निरीक्षण किया।
उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्टाफ व बच्चों को बताया की कोरोना महामारी व ओमीक्रोन को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इससे बचाव के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बनाई गाइडलाइन का पालन करते रहना चाहिए। क्योंकि इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना ही उचित है। उन्होंने यह भी बताया 13 से और 17 साल के बीच के सभी बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि यह टीकाकरण ही शरीर में में ऊर्जा भर देता है जिससे हमारे शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता आ जाती है और बड़े से बड़ा रोग भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाता। इसलिए हमें टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी बताया टीकाकरण के साथ-साथ सरकार व प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन भी हमें करते रहना चाहिए क्योंकि हमारे वेद और शास्त्रों में बहुत पहले से लिखा हुआ है कि जिस घर में शुद्धता होती है वहां कोई भी बीमारी नहीं आ सकती क्योंकि जहां शुद्धता होगी वहां बार-बार हाथ धोयेे जाएंगे, बर्तन साफ रखे जाएंगे, कपड़े साफ रखे जाएंगे तो उन में पनपने वाले रोगाणु स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं और उस घर में रहने वाले लोग सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर इनके साथ कालेज में स्कूल के अन्य स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 2: एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह किये जा रहे टीकाकरण की जानकारी लेते हुये।





  जीआर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को लगाई गई कोरोना रोधी वैक्सीन
***********************************************************
************************************
*******************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय कोविड-19 कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस कैंप में 15 से 17 वर्ष तक के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम व स्कूल के अध्यापकों ने मिलकर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कैंप का शुभारम्भ स्कूल के  चेयरमैन विजय पाल यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक वशिष्ठ ने बताया कि विद्यार्थियों के आधार कार्ड की जांच व पंजीकरण करने के बाद सभी विद्यार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बताया कि पहला सुख निरोगी काया ही होता है। किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे पहले  शरीर का स्वस्थ होना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने समस्त स्टाफ ,बच्चों व अभिभावकों से कोविड- 19 से सम्बन्धित सुरक्षा उपायों व दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।




न्यायधीश और डॉक्टर भी हुये कोरोना संक्रमित
********************************************
************************************
*************
कनीना।  कनीना क्षेत्र में कोरोना के केस बढऩे लग गए हैं। यूं तो सरकार ने विभिन्न स्कूलों में, स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाए जाने का अभियान चला रखा है किंतु कोरोना संक्रमित संख्या बढ़ती जा रही है। कनीना का एक न्यायाधीश एवं डाक्टर भी संक्रमित पाये गये। जन सेवा करते हुये ये संक्रमित हो गये हैं।
उप नागरिक अस्पताल कनीना के वरिष्ठ चिकित्सक डा धर्मेंद्र रोहिल्ला यादव ने बताया कि कनीना के एक न्यायाधीश भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। एक डाक्टर जो विगत वर्ष भी कोरोना संक्रमित मिला था एक बार पुन: संक्रमित पपाया गया है। कोरोना सक्रमित पाए जाने के चलते जहां ऐतिहात के सभी नियम पालन किए जा रहे वही उनको आइसोलेट भी कर दिया गया है।




 जमीन का दो लोगों से सौदा करने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
***************************************************
***********************************
*****************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव मोड़ी निवासी विजयपाल ने मेरठ निवासी उमाशंकर के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर कर मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता विजयपाल ने दायर इस्तगासा में बताया कि उसने गांव भोजावास में उसने 4 कनाल 4 मरला जमीन खरीदी हुई है। यह जमीन उमाशंकर मेरठ निवासी से खरीदी थी तथा इसका इंतकाल भी उस के पक्ष में 20 सितंबर 2021 को दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी उपरोक्त जमीन पर रबी की फसल बोई हुई है। जब है अपनी फसल की देखभाल करने के लिए खेत में गया तो वहां ढाणा निवासी अनुज पहुंचा और उसने बताया कि उपरोक्त जमीन का बयाना उमाशंकर ने उसके हक में कर रखा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उमाशंकर के खिलाफ कनीना थाना छल कपट और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नारनौल को भी शिकायत भेजी गई लेकिन फिर भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब कनीना पुलिस ने दायर इस्तगासा के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 


 28 विभिन्न स्कूलों में 7 जनवरी को दी जाएगी कोरोना रोधी वैक्सीन
****************************************************
*********************************
*********************
कनीना। 7 जनवरी को प्रात: दस बजे कनीना क्षेत्र के विभिन्न 28 स्कूलों में कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कनीना राज सिंह यादव ने पत्र जारी कर दिया है।
 इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग, स्याणा,नौताना, सिहोर, करीरा,  राजकीय उच्च विद्यालय कनीना, रसूलपुर, उन्हाणी, छितरौली, ओपीवाइ स्कूल भडफ़, यूरो स्कूल उन्हाणी, एसडीएम स्कूल छितरौली, हैप्पी मॉडर्न स्कूल धनौंदा,बीआर स्कूल सेहलंग, एसएम गीता स्कूल कनीना, सदासुख स्कूल कनीना, फ्लोरेंस स्कूल बाघोत, आरआरसीएम कनीना, सरस्वती स्कूल भडफ़, ब्रिलियंट स्कूल धनौंदा, डीपीएस स्कूल सिगड़ी, एमएस मेमोरियल स्कूल सिगड़ी,केपीएस स्कूल गुढ़ा, सेंड ग्रोव बूचावास प्रमुख हैं। मुख्य विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम स्कूल छितरौली के निदेशक अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि इन स्कूलों में कोरोना रोधी वैक्सीन दी जाएगी।




पीएचसी भोजावास में दी गई 311 कोरोना रोधी वैक्सीन
*************************************************
**********************************
***************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओं को 311 कोरोना रोधी वैक्सीन दी गई।
जानकारी देते हुए राजकुमार मल्टीपरपज हेल्थ सुपरवाइजर ने बताया कि 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओं को 311 जबकि अन्य सभी आयु वर्ग के लोगों को 230 वैक्सीन दी गई हैं।



बाबा भीष्मदास शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता 13 जनवरी को
****************************************************
**********************************
*******************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में 13 जनवरी को शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये तथा दूसरा पुरस्कार 2100 रुपये का दिया जाएगा। भडफ़ के रविंदर और ईश्वर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरी टीम एक ही पंचायत होनी चाहिए तथा एंपायर का फैसला मान्य होगा। खिलाड़ी की उम्र 25 साल तक होनी चाहिए।



दूर तक पीली नजर आने लगी है धरा
-विगत वर्ष की बजाय 800 एकड़ पर अधिक उगाई है स







रसों
******************************************************
**************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में पीली पीली सरसों पर खिले फूल बसंत के आने का द्योतक है। 5 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व भी आ रहा है। खेतों में चारों ओर सरसों पर खिले फूल एवं मंडराती मधुमक्खियां तथा मधुमक्खी पालन करने वालों के लिए सुंदर स्थल खेत आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। इस वर्ष कनीना क्षेत्र में 49200 एकड़ पर सरसों उगाई गई है।
  हालांकि इस वर्ष केवल चंद दिन ही धुंध पड़ी है किंतु सर्दी की सफेद चादर के बीच कहीं हरे भरे गेहूं के खेत तो कहीं पीली फूलों से लदी सरसों अति सुंदर लगने लगी है जो प्रकृति के रमणीक होने को इंगित करती है। जब कभी सूर्य देव के दर्शन होते हैं तो दूर दराज तक सरसों ही सरसों नजर आती है जिसको देखकर लगता है कि प्रकृति अपनी छटा को बिखेरकर जन को आकर्षित कर रही है। मां सरस्वती को याद करने का समय अब नजदीक है।
  कवियों की कल्पना का आधार एवं मन में एक विचार सृजन का वक्त बसंत अति सुहावना लगता है। इस मौसम का विभिन्न कवियों ने अपनी तूलिकाओं से विभिन्न रंगों में उकेरा है। इस मौसम को देखकर लगता है कि सचमुच कामदेव धरा पर अवतरित हो गए हैं। किसान हो या आम जन सभी को प्रकृति का बहुरंगी नजारा अति मनमोहक लगता है।
फोटो कैप्शन 7 : दूर दराज तक पीले सरसों के खेत।



कई समस्याएं आ रही है आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं में
***********************************
**************************************
 कनीना। आठवीं कक्षा की बोर्ड द्वारा परीक्षाएं ली जाने का निर्णय सरकार ने ले लिया है किंतु अनेकों समस्याएं सामने आ रही हैं जिसके चलते आठवीं की बोर्ड की परीक्षाओं पर संकट के बादल छाने लगे हैं। प्रदेश में राइट टू एजूकेशन-2008 आने के बाद आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं बंद हो गई थी किंतु सरकार ने 2021 में फिर से निर्णय सरकार ने लिया कि आठवीं की बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित हो। निर्णय लेने के बाद कुछ समय तक बात दफन रहने के बाद अध्यापक नेताओं ने शिक्षा मंत्री तथा सरकार से बोर्ड की परीक्षा लागू करने की मांग की जिसके चलते पुन: सरकार व हरियाणा शिक्षा विभाग सक्रिय हो गये और एनरोलमेंट करने की बात कही। 10 जनवरी तक विद्यार्थियों को अपने आठवीं कक्षा के एनरोलमेंट करने हैं जिसमें सीबीएसई तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सभी स्कूल शामिल किए गए हैं। जहां 12 जनवरी तक अवकाश घोषित होने से एनरोलमेंट की समस्या आड़े आ गई है जिसके चलते यह तिथि आगे तिथि बढ़ाई जानी लाजमी लग रही है। वैसे भी अभी तक हरियाणा शिक्षा विभाग ने ब्लूप्रिंट तथा विभिन्न कक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र नहीं भेजे जिसके अनुसार परीक्षा कराई जानी है जिसके चलते विद्यार्थी और अभिभावक बेहद परेशान हो चले हैं। हाल ही में सीबीएसई स्कूलों के न्यायालय की शरण ली है कि उन्हें हरियाणा बोर्ड से परीक्षा करवाने का हक नहीं है क्योंकि वो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है जिसके चलते एक बार फिर से समस्या आ खड़ी है कि कोर्ट क्या निर्णय ले पाता है। उस पर कोरोना की मार के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई अब तक प्रभावित हो चुकी है वहीं परीक्षा में महज 2 महीने का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं परीक्षा कराए जाने को लेकर के अभिभावक एवं विद्यार्थियों में रोष पनपने लगा है।  
 एक ओर जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में तो केवल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा करवाने की बात कही है उस पर आठवीं में बोर्ड लगाना भी अनुचित मानने लगे हैं। अब देखा जाना है कि परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हो पाती है या नहीं। अभिभावकों की मांग उठने लगी है कि जब पूर्ण रूप से तैयारी ही नहीं हो पाई है तो इस साल बोर्ड की परीक्षा न करवाई जाए और पूरी तैयारी के साथ अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा आयोजित करवाई जाए।
जहां अध्यापक नेताओं के की बात का ख्याल रखते हरियाणा सरकार को शिक्षा विभाग को निर्णय लेना है कि किस प्रकार बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाए। अभी तक बोर्ड की परीक्षाएं कराए जाने की संभावना निश्चित है जो अब हालातों को देखते देखते परीक्षाएं धूमिल होती नजर आने लगी हैं।