एक बार फिर से गर्मी बढ़ी
- बंद कूलर और एसी फिर से किए शुरू
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। जहां सावन में और उसके बाद और सावन से पहले अच्छी वर्षा होने के बाद ठंड का आभास होने लगा था किंतु विगत दो-तीन रोज से फिर से गर्मी पडऩे लगी है। हालत यह है कि पंखे बगैर तो एक मिनट भी नहीं रह पाते वही कूलर और एसी फिर से शुरू कर दिए हैं। जो लोग पंखे की हवा से ही काम चला रहे थे उन्हें कूलर और एसी शुरू करने पड़ गए हैं। तापमान बढ़ता ही जा रहा है। जहां ऐसा समझा जा रहा था कि जल्दी रबी फसल की बिजाई हो जाएगी किंतु अक्टूबर माह में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचेगा। जहां 10 अक्टूबर से सरसों की बिजाई कर दी जाती है और गेहूं की बिजाई एक नवंबर से होती है। किसान अब अपनी फसल कटाई में लग गए हैं लेकिन फसल काटना भी गर्मी के कारण परेशानी बढ़ा रहा है। उधर गर्मी के कारण फिर से मच्छरों का प्रकोप हो गया है।
पानी की डिग्गी में पेड़ से लटका मिला शव
-जेब से निकला सुसाइड नोट जिसमें चार लोगों के नाम दर्ज
-पुलिस ने चारों के विरुद्ध किया मामला दर्ज
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव खरकड़ाबास में जहां 24 सितंबर को बलबीर ट्रक ड्राइवर का शव पानी की डिग्गी में पेड़ से लटका हुआ मिला था जिसको लेकर के सनसनी फैल गई थी। उसकी जेल से सुसाइड नोट मिला जिसमें चार लोगों के नाम मिले। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कनीना पुलिस में बलवीर सिंह के पुत्र सुनील ने मामला दर्ज करवाया है।
सुनील ने पुलिस में बताया है कि वे दो भाई सुनील तथा अनिल नाम के हैं। अनिल प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा उनके पिता बलबीर ट्रक ड्राइवर का काम करता था। जो कई-कई दिन बाद घर आता था। इस बार 15 दिनों से काम पर गया हुआ था। 24 सितंबर को सूचना मिली कि उनके गांव के वाटर वक्र्स में एक आदमी की डेड बाडी पेड़ से लटकी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो बलवीर सिंह की डेड बाडी फांसी के फंदे से लटकी हुई है थी। जिसको गांव वालों और पुलिस की मदद से पेड़ से उतारा गया। सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला और साथ में पेन भी मिला। सुसाइड नोट पर हमें चार लोगों राजू, बोलिया, सिसन और सूरजभान खरकड़ाबास के नाम लिखे मिले। शिकायतकर्ता ने कहा कि वे लोग एक मामले में राजीनामा करवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे जिसके दवाब में आकर बलबीर सिंह ने वाटर वक्र्स में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने डेड बाडी का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया वहीं चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन देकर उठाये लाभ, बने ब्लाग के सदस्य
-दूर दराज तक पाये अपना नाम
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास के समाचार नामक कनीना के ब्लाग में विज्ञापन देकर अपने समाचार, विचार एवं साक्षात्कार आदि पाये। विज्ञापन एक मामूली सी राशि देकर छपवा सकते हैं। विज्ञापन देने पर ब्लाग का सदस्य बना दिया जाएगा। इसके बाद एक माह तक प्रतिदिन एक समाचार, विचार आदि छपवा सकते हैं। इससे ब्लाग पर होने वाले खर्चे की भरपाई भी होगी वहीं आप लोगों को लाभ भी मिलेगा। देर किस बात की फोन उठाइये और विज्ञापन बुक करवाने के लिए फोन करे 9416348400 या 9306300700 डा होशियार सिंह
स्कूल, संस्था, नेता, दुकानदार आदि विज्ञापन दे सकते हैं जिससे-
नेता का नाम हो
दुकानदार अपनी प्रसिद्धि के लिए
नाम बदलवाने, विवाह शादी, उठावनी आदि से संबंधित
स्कूल के स्टाफ की आवश्यकता आदि
कापीराइट एक्ट से बचे, ब्लाक से नहीं उठाएं किसी प्रकार की कोई खबर
-वरना हो सकता है 6 महीने का कारावास
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की आवाज नामक ब्लाग कापीराइट के तहत आता है। ब्लाक के सबसे नीचे कापीराइट लिखा हुआ है फिर भी लोग जानबूझकर या अनजाने में किसी समाचार को उठाकर दूसरी जगह प्रकाशित करने का प्रयास करते हैं, यह कापीराइट एक्ट का उल्लंघन है। अभी तक ऐसे व्यक्ति जो कापीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं अपनी डायरी में नोट कर लिया गया है, जिन्हें माफ किया जा सकता है लेकिन भविष्य में यदि कोई ऐसी गलती करेगा तो कापीराइट एक्ट के तहत कनीना थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा। देखने में आया है दिनों दिन कुछ लोग खबरों को यूं की यूं उठा लेते हैं और अपने नाम से भेज रहे हैं। यह कापीराइट का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि कापीराइट एक्ट में साफ लिखा है कि यदि कोई कापीराइट एक्ट का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसे कम से कम 6 महीने की कैद और 50,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। दूसरी बार और इसके बाद भी वह दोषी पाया जाता है तो सजा एक वर्ष और जुर्माना एक लाख रुपये तक किया जा सकता है कि जाने का प्रावधान है। ऐसे में लेखक की बगैर लिखित अनुमति से कोई खबर न उठाये और न अपने नाम से प्रकाशित करें, फोटो न ले तथा कापी करके कहीं न डालें क्योंकि इन सभी पर कापीराइट एक्ट का मामला आता है। डाक्टर होशियार सिंह यादव ने पहले भी एक लेखक को कापीराइट एक्ट का उल्लंघन करने पर बुलाया था और उस लेखक द्वारा हाथ पैर जोड़े जाने पर माफ कर दिया गया था। लेकिन ऐसा कितने दिनों तक चलेगा। आखिरकार सजा दिलवानी जरूरी होती है। अत: भविष्य में कोई इस ब्लाक से किसी प्रकार की कोई खबर चोरी न करें और न फोटो उठाये अपितु समाचारों को पढ़कर भरपूर लाभ ले और हमारा हौसला बढ़ाये।
शहीद की पुण्यतिथि 26 सितंबर
अंतिम सांस तक लड़ते हुए शहीद हुये थे सज्जन सिंह
-राष्ट्रपति ने दिया था उनकी पत्नी को अशोक चक्र
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना कस्बा के अशोक चक्र से सम्मानित शहीद सज्जन सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर कई देशद्रोहियों को मार गिराया। वे अंतिम सांस तक दुश्मनों से लड़ते रहे और देश के लिए शहीद हुए। उनकी बहादुरी पर राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत अशोक चक्र से उनकी पत्नी कौशिल्या देवी को प्रदान किया था।
जिला महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बा में 30 मार्च 1953 में मंगल सिंह-सरती देवी के साधारण परिवार में जन्म लिया। जन्म से ही वे अति कुशाग्र बुुद्धि के धनी थे जिसके चलते वे जब कनीना के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हुए 27 मई1971 में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की बच्चा कंपनी में भर्ती हो गए।
उनकी वीरता को देखते हुए 26 सितंबर 1994 को उन्हें जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में उग्रवादियों की तलाश में भेजे गए। उन्हें अपनी टुकड़ी के कमांडर की भूमिका दी थी। उनकी टुकड़ी उग्रवादियों का पीछा करते हुए उनके करीब पहुंच गए। उग्रवादी घात लगाए बैठे थे कि टुकड़ी उनकी ओर ही बढ़ रही थी। जब सूबेदार सज्जन सिंह की नजर उग्रवादियों पर पड़ी तो वे आगे बढ़ते हुए उनसे जा भिड़े ताकि पूरी टुकड़ी की जान बचाई जा सके। महज उग्रवादियों से 15 मीटर दूरी पर भीषण युद्ध चला। उग्रवादियों के पास भारी मात्रा में गोले, हथियार आदि होने के कारण तथा उनकी संख्या अधिक होने के कारण शहीद सज्जन सिंह छह उग्रवादियों को अकेने ही मार गिराने में सफल हो गए थे किंतु एक और उग्रवादी घात लगाकर बैठा हुआ था जिसकी गोली सूबेदार सज्जन सिंह के सिर में लगी। गोली सिर के पार गुजर गई किंतु उस उग्रवादी को भी मार गिराया।
इस प्रकार सूबेदार सज्जन सिंह ने अपनी जान पर खेलते हुए पूरी टुकड़ी के प्राणों की रक्षा की। उनकी बहादुरी एवं वीरता पर तत्कालीन राष्ट्रपति डा शंकर दयाल शर्मा ने मरणोपरांत उनकी पत्नी कौशिल्या देवी को 26 जनवरी 1995 को अशोक चक्र से नवाजा जो शांति समय का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। ऐसे वीरों एवं देशभक्तों पर समस्त राष्ट्र को नाज है। कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम स्थित पार्क में शहीद की प्रतिमा लगी हुई है जो आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा का काम करती रहेगी। उनकी बरसी पर प्रत्येक वर्ष उन्हेें दूर दराज से आए सैनिक एवं वीर याद करते हैं।
शहीद सज्जन सिंह अपने पीछे दो पुत्रियां एवं एक पुत्र छोड़ गए थे। तीनों ही सदस्यों की शादी हो चुकी हैं तथा अपना अपना कारोबार चला रहे हैं। उनकी पत्नी कौशल्या देवी अपने पति की कुर्बानी को याद करके रो पड़ती हैं।
फोटो कैप्शन: शहीद सज्जन सिंह।
26 सितंबर को होंगे कई कार्यक्रम
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।26 सितंबर को जलूरा शौर्य समिति के तत्वावधान में अमर शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र के बलिदान दिवस पर, 13 कुमाऊं ,रेजागला बटालियन द्वारा जलूरा शौर्य दिवस सूबेदार सज्जन सिंह पार्क कनीना में धूमधाम से मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव विशिष्ट सेवा मेडल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर नारी शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र की धर्मपत्नी कौशल्या देवी करेंगी। यह जानकारी देते हुए जलूरा शौर्य समिति के प्रधान कैप्टन बलबीर सिंह ने बताया की इस अवसर पर एक तरफ जहां रेजीमेंट से जुड़े सैनिकों की सेवा संबंधी शिकायतें सुुनी जाएंगी वहीं उपस्थित जन समूह को रेजांगला की शौर्य गाथा व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे तथा मंच संचालन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक करेंगे। इस वर्ष जलवा शौर्य उत्सव के तीन थीम रखे गए हैं जिम समाज को जोडऩा ,नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण शामिल है इसी कड़ी में एक पौधारोपण भी मुख्य अतिथि के कार्यक्रमों से करवाया जाएगा।
अपने मताधिकार का करें जरूर प्रयोग-विनय कुमार
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज।अपने अधिकार का जरूर उपयोग करना चाहिए। यह अधिकार वोट डालने का है। यदि वोट डालने से भी हिचकिचाहट हैं तो समझो देश का विकास संभव नहीं है। देश के विकास में अहम योगदान देने के लिए वोट डालना जरूरी होता है। वोट किसी एक व्यक्ति को नहीं सभी व्यक्ति जिनका उम्र 18 साल से अधिक है उन्हें वोट का अधिकार मिला हुआ है। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र बनवा रखा है। महिला हो या पुरुष या युवा सभी वोट डालने के लिए अपने बूथों पर 5 अक्टूबर को जाएंगे। वोट डालना उतना ही जरूरी है जितना स्वस्थ रहने के लिए हमें शरीर को भोजन की जरूरत होती है। जिस प्रकार यदि स्वस्थ भोजन नहीं खाया गया तो हमारे शरीर में रोग हो जाते इसी प्रकार यदि अनुचित नेता को वोट दे दिया तो हमारे देश भी खराब हो जाएगा विकास के क्षेत्र में पीछे रह जाएगा। ऐसे में वोट जरूर डालने जाए,वोट डालने के लिए किसी साधन की कोई जरूरत नहीं होती है क्योंकि मतदान केंद्र एक किलोमीटर दूरी पर हो सकते हैं। ऐसे में पैदल जाकर अपने वोट डालें। 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा तथा शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इस अवधि में कभी भी जाकर वोट डाल सकते हैं। वोट डालने से कोई वंचित नहीं कर सकता। इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदाता पर्चियां वितरित कर दी हैं। ये पर्ची लेकर सीधे बूथ पर जाने की जरूरत है, बीच में किसी एजेंट के पास जाकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि जिसको वोट देना है उसका अपने मन में पहले से ही सोच लेना चाहिए और बूथ पर जाकर वोट डालना चाहिए।
वोट जाति पाती ,स्त्री पुरुष आदि के भेदभाव को भुलाकर उसके गुणों को ध्यान में रख कर दिया जाना चाहिए और वोट डालने जाते समय सावधानी बरते कि अपने साथ परिचय पत्र जरूर लेकर जाए। मतदान पर्ची घर-घर उपलब्ध करवा दी गई है। दोनों की सहायता से वोट आसानी से डाला जा सकता है। यदि दुकानदार है तो उसे अपना काम उसे दिन जरूर रोक देना चाहिए और मतदान करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: विनय कुमार मोड़ी निवास
पाथेड़ा में आयोजित हुई रफ्तार प्रतियोगिता
-आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कलस्टर पाथेड़ा के सभी प्राथमिक विद्यालयों के बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा के प्रांगण में विद्यार्थियों व अध्यापकों के बीच रफ़्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों व अध्यापकों के बीच सही समझ, प्रवाह और शुद्ध उच्चारण के साथ वाचन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में संयोजक व आयोजक की भूमिका एबीआरसी रीना यादव तथा कार्यक्रम व मंच संचालन की भूमिका हनुमान सिंह ने निभाई। निर्णायक की भूमिका हिन्दी प्रवक्ता डिंपल व शास्त्री राकेश कुमार ने निभाई।
प्राचार्य ओमकुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को ध्यान से व समझ के साथ पढऩे के लिए प्रेरित करती हैं । ध्यान से पढ़ा हुआ बच्चे को लम्बे समय तक स्मरण रहता है। उन्होंने कलस्टर से आये सभी अध्यापकों व बच्चों का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं में हर्ष पाथेड़ा, चौथी में अंशिका पाथेड़ा, तीसरी में अक्षरा झगड़ौली, दूसरी में अंशिका झगड़ौली तथा पहली से कर्ण सीगड़ी हरिजन से प्रथम स्थान पर रहे । अध्यापकों में विकास बाबू झगड़ौली प्रथम, अनिल अनावास द्वितीय तथा चन्द्रशेखर अगिहार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर राजबाला कौशिक, मुनेश यादव, ज्योति शर्मा, प्रियंका यादव, कर्ण सिंह, सुरेन्द्र सिंह,वंदना, सुरेश, राजेश, शैलेन्द्र, प्रदीप, प्रवीन, दिनेश, मुकेश, बिजेन्द्र, लाली, राजेन्द्र व महावीर सिंह सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 04: पाथेड़ा में आयोजित रफ्तार कार्यक्रम।
भेदभाव न बरतने वाले के पक्ष में डाले वोट-रतनलाल
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। हमें अपने मत का प्रयोग उस प्रत्याशी के पक्ष में करना चाहिए जो प्रत्याशी विकास कार्य करवाते समय किसी प्रकार का भेदभाव ना करें। हमें जाति - पाति व अमीर- गरीब का भेदभाव करने वाले किसी भी प्रत्याशी को अपना मत नहीं देना चाहिए। हमें उस प्रत्याशी को अपना मत देना चाहिए जो अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवा सके व प्रदेश में सरकार बनने पर उसे मंत्री पद अवश्य प्राप्त हो। यदि प्रत्याशी अनेक वर्षों से चुनाव लड़ रहा हो और उसने पहले भी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाएं हों तो उसे एक बार फिर अपना मत देकर विजयी बनाना चाहिए। हमें उस प्रत्याशी को अपना मत कभी नहीं देना चाहिए जिस प्रत्याशी को हम अच्छी तरह से न जानते हों। महिला मतदाताओं को भी अपना मत का प्रयोग किसी के दबाव में नहीं करना चाहिए। उन्हें अपना मत का प्रयोग जाति-पाति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने वाले प्रत्याशी के ही पक्ष में करना चाहिए। युवा मतदाताओं को अपना मत उस प्रत्याशी के पक्ष में करना चाहिए जो उनके लिए अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवा सके। वोट जरूर डालने जाए। स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष एवं निडरता से वोट डाले जो हमारा अधिकार है।
फोटो कैप्शन: रतनलाल, नांगल हरनाथ।
गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ा कर आराम कर रहा था चालक
-पुलिस ने किया मामला दर्ज
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के पास बोलोरो कैंपर चालक अपनी गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ा करके आराम फरमा रहा था तभी पुलिस आ गई और यातायात में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया। बोलोरो कैंपर चालक के राकेश कालोठड़ा, झुंझुनू का रहने वाला है। कनीना पुलिस ने यातायात को जाम लगाकर बाधा डालने का मामला धारा 285 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है।
फिर से नई वोटर स्लिप बांटने का काम शुरू
-दैनिक जागरण ने उठाया था प्रमुखता से मामला
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। जहां गत दिनों बीएलओ ने निर्वाचान आयोग से मिली कनीना के बूथ नंबर 6से 56 तक की गलत वोटर स्लिप वितरित कर दी गई थी। बीएलओ को जैसी पर्ची मिली थी वैसी उन्होंने वितरण करने का काम शुरू कर दिया था और लगभग वितरित भी कर दी गई थी जिसमें मतदान की तिथि 25 मई 2024 दर्ज की गई थी वहीं उसे पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र भी लिखा था, बाकी आंकड़े सही थे। इस बात को जब दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उजागर किया तब अधिकारियों की नींद खुली। अब फिर से नई वोटर स्लिप बूथों पर भेजी गई है और नई मतदाता स्लिप बांटने का काम शुरू कर दिया है।
बेचारे बीएलओ को दूसरी बार ये पर्चियां वितरण करने को मजबूर होना पड़ा हैं। बीएलओ सुनील कुमार, बस्तीराम,डा. सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जो आदेश मिलता है उनका पालन उन्हें करना जरूरी है। अब नई वोटर स्लिप आ गई है जिस पर मतदान तिथि सही लिखी हुई है। इसका वितरण कार्य शुरू कर दिया है। जल्दी ही सभी बूथों की ये पर्चियां वितरित कर दी जाएंगी। फोटो कैप्शन 03: वोटर स्लिप बांटते हुए बीएलओ
अक्टूबर महीने में रहेंगे 11 अवकाश
-इसी महीने में है चुनाव , स्कूलों में रहेगा अवकाश
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। अक्टूबर महीना अवकाशों से भरा हुआ है। कर्मचारी अक्टूबर महीने में राहत महसूस करेंगे। चुनाव तैनाती पर तो परेशान हो सकते हैं। स्कूलों का इस अवधि में अवकाश रहेगा।
मिली जानकारी अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 4 अक्टूबर को चुनाव तैनाती, 5 अक्टूबर को मतदान दिवस, 6 अक्टूबर को रविवार, 12 अक्टूबर दशहरा तथा दूसरा शनिवार, 13 अक्टूबर रविवार, 17 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर का रविवार ,वहीं 31 अक्टूबर को छोटी दिवाली का स्थानीय अवकाश रहेगा। ऐसे में कर्मचारी इस महीने में कुछ राहत महसूस करेंगे।
5 महीने से नहीं मिला सफाई कर्मियों को वेतन
-लगाये सरकार विरोधी नारें
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के विभिन्न गांवों से आये दर्जनों सफाई कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये। सफाई कर्मी अंकित कुमार, सत्यवान, राजेंद्र ,विजय पाल वीरपाल, दयाराम, अनिल, मूलचंद ,राकेश, राजेश सोनू ,सुंदर ,रामकुमार ,गीता, बबली, भूप सिंह, महेश, हंसराज, पवन कुमार, रामपाल, धर्मवीर विजयपाल, शिवकुमार, महेश, दिनेश, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, पवन कुमार आदि ग्रामीण सफाई कर्मियों ने बीडीपीओ कनीना को एक शिकायत देकर बताया कि हमें पिछले 5 महीने से कोई तनख्वाह नहीं मिली है। जिसके कारण दर-दर की ठोकरें खाने पर विवश है लेकिन हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे कई बार बीडीपीओ कनीना, एसडीएम कनीना, सीटीएम नारनौल तथा डीसी नारनौल को लिखित व मौखिक में अपनी शिकायत देकर मामले से अवगत करा चुके हैं। लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन के उनको कुछ नहीं मिला।
सफाई कर्मियों का कहना है पिछले 5 माह से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण हमारे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई, खाने के लाले पड़ गए तथा बिजली का बिल नहीं भरा गया जिसके कारण हमारे मीटर उखाड़ दिए गए। अब हमें अंधेरे में ही अपना गुजारा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन व सरकार द्वारा हमारी कोई मदद नहीं की गई। हमारे परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा हम लोगों का तो काम केवल मेहनत मजदूरी से ही चलता है और जब उस मजदूर की मजदूरी न मिले तो वह क्या करेगा? उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग कर जल्द से जल्द 5 महीने की तनखा डलवाने की गुहार लगाई है ताकि हम लोगों का परिवार दो जून की रोटी प्राप्त कर सके।
इस बारे में एसीपीओ कृष्णपाल कनीना से बात की गई तो उनका कहना था कि बजट न आने के कारण उनकी सैलरी नहीं दे पाये हैं जैसे ही बजट आएगा उनकी तनख्वाह डाल दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 01: सफाई कर्मी बीडीपीओ कार्यालय के सामने रोष प्रगट करते हुए
अनीता यादव ने निकाला है रोड शो
-भारी संख्या में जुटे समर्थक, गदगद हो गई अनीता यादव
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। अटेली से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव ने कनीना में रोड शो निकला। जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बैंड बाजा पर साथ थिरकते पैरों से भारी संख्या में समर्थक जयकारे लगाते हुए निकले। बाहरी संख्या में समर्थक देखकर बदलाव के संकेत नजर आए। अनीता यादव ने स्पष्ट कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है और कांग्रेस पूरे हरियाणा में जीत कर आएगी और निश्चित रूप से कांग्रेस सरकार बनाएगी। जीत के बाद अटेली का पूर्ण रूप से विकास किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के झंडे लेकर बैंड बाजा के साथ फूल बरस,ते हुए समर्थक विभिन्न गलियों से गुजरे।
फोटो कैप्शन 02: अनीता यादव सहित समर्थक सड़कों से रोड शो करते हुए
एआईटी कनीना के फार्मेसी कालेज में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
**********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। एआईटी कनीना फार्मेसी कालेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय प्रकाश यादव के साथ प्राचार्य डा. संतोष पाटोदिया, सहायक प्रोफेसर नवनीत, विकास, कपिल, राहुल यादव राम भगत व अन्य सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसके बाद डा. संतोष पाटोदिया ने फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। फार्मासिस्ट न केवल दवाइयों का वितरण करते बल्कि मरीज को सही सलाह भी देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कालेज कनीना में उच्च मानकों की प्रयोगशाला, उपकरण, स्टाफ सदस्य मौजूद हैं जिससे सभी फार्मेसी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर आईएसएफ मोगा से डाक्टर अनुपम अवस्थी विशेष वक्ता रहे। उन्होंने फार्मासिस्ट व फार्मेसी कोर्स के बारे में छात्रों को अपना मार्गदर्शन दिया। छात्रों ने भी अवसर पर विशेष प्रस्तुतियां दी जिसमें फार्मासिस्टों के कार्यों और उनके महत्व को दर्शाया गया। नवनीत, विकास और कपिल ने अपने भाषणों में फार्मासिस्टों के प्रति आभार व्यक्त किया। और उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय प्रकाश यादव के उपस्थित सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और स्वस्थ बेहतर जीवन जीने के लिए फार्मासिस्ट के योगदान को अहं बताया।
फोटो कैप्शन 5: फार्मासिस्ट दिवस मनाते हुए एआईटी कनीना।














No comments:
Post a Comment